भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया था, लेकिन गुरुवार को एक बदलाव किया। टीम में नियमित उपकप्तान केएल राहुल का नाम जोड़ा गया और उन्हें शिखर धवन की जगह कप्तान भी घोषित किया गया। वनडे सीरीज के लिए बोर्ड के इस फैसले की आलोचना हो रही है। फैंस को यह बात नागवार गुजर रही है कि शिखर धवन जैसे सीनियर बल्लेबाज के साथ इस तरह का होना बेइज्जत करना है। राहुल चोट की वजह से बाहर थे फिर विंडीज के खिलाफ सीरीज में कोविड-19 की वजह से नहीं खेले थे। बीसीसीआई के इस फैसले से फैंस नाराज हैं और ट्विटर पर कड़ी आलोचना की है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/PBfJouF
No comments:
Post a Comment