Wednesday, July 31, 2019

हमारे जख्मों पर नमक मलना चाहेगा इंग्लैंड: वॉर्नर

मुंबई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले बॉल टैंपरिंग केस को अब करीब डेढ़ साल होने वाले हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम इस शर्मिंदगी को अभी याद करके सिहर पड़ती है। 17 महीने पहले साउथ अफ्रीका में खेले गए केप टाउन टेस्ट में स्टीव स्मिथ, और कैमरन बेनक्राफ्ट बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए गए थे और उसके बाद अब पहली बार ये तीनों खिलाड़ी से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ डेविड वॉर्नर भी वापसी को बेताब हैं। बर्मिंगम टेस्ट से पहले उन्होंने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। कंगारू टीम साल 2001 के बाद से इंग्लैंड में कभी भी एशेज सीरीज नहीं जीत पाई है। इसके अलावा इस बार ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप अभियान भी इंग्लैंड के ही खिलाफ सेमीफाइनल में थम गया। वॉर्नर ने कहा, 'अब इंग्लैंड हमें दोहरा एशेज में हराकर हमारे जख्मों पर और नमक छिड़कना चाहेगा। वह हमारे ऊपर दबाव बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।' पढ़ें: 2001 के बाद अब तक इंग्लैंड में एशेज नहीं जीत पाने के सवाल पर वॉर्नर ने कहा, 'हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों की टीम है। हमारे पास बोलिंग के क्लासिक विकल्प हैं और बल्लेबाज भी यहां रन बनाकर आए हैं। भले ही हम पिछले कुछ समय से ड्यूक बॉल से नहीं खेले हैं लेकिन हमने इस गेंद से घर पर प्रैक्टिस की है, ताकि हम गेंद के साथ अपना तालमेल बैठा सकें।' पढ़ें: अपने घर पर खेली गई पिछली एशेज (2017-18) में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से मात दी थी। इसके बावजूद वॉर्नर ने माना कि भले ही इस जीत से हमारा विश्वास कुछ बढ़ा हुआ हो, लेकिन इंग्लिश कंडिशंस में खेलना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। यहां बॉल बहुत ज्यादा स्विंग करता है और विकेट से सीम और स्विंग के लिए अच्छे हालात रहते हैं। पढ़ें: वॉर्नर ने कहा कि हमें याद है कि हम बर्मिंगम के इसी मैदान पर इंग्लैंड के हाथों ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बाहर हुए हैं। हमें सेमीफाइनल मैच से हारकर बाहर होना कतई पसंद नहीं है। तो हमारे दिमाग में यह बात है कि अब हमें क्या करना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yEzBzL

बेस्ट फीफा प्लेयर अवॉर्ड के लिए रोनाल्डो-मेसी नामित

पैरिस महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी समेत कुल 10 खिलाड़ियों को फीफा ने बुधवार को बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया है। समचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, मौजूदा चैंपियंस लीग विजेता लिवरपूल के तीन खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। इंग्लिश क्लब की ओर से खेलने वाले सादियो माने, मोहम्मद सलाह और वर्जिल वेन डाइक यह अवॉर्ड जीत सकते हैं। अवॉर्ड जीतने के अन्य उम्मीदवार फ्रैंकी डी योंग, मैथियास डी लिट, ईडन हैजार्ड, हैरी केन और कीलियन एम्बाप्पे हैं। महिला वर्ग में कई खिलाडियों को फ्रांस में हुए विश्व कप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। अमेरिका की खिताब विजेता मेगन रेपिनो, एलेक्स मॉर्गन, जूलियन ईटज और रोज लेविले को नामित किया गया है। इस सूची में लूसी ब्रॉन्जे, एडा हेगरबर्ग, अमान्डिने हेनरी और वेन्डी रेनार्ड भी शामिल हैं। अमेरिका महिला टीम की कोच जिल एलिस बेस्ट वुमेन्स कोच ग्लोरी अवॉर्ड जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी फिल नेविल और सारीना विगमैन हैं। बेस्ट मेन्स कोच पुरस्कार के लिए जुर्गन क्लॉप, पेप गॉर्डियोला, मॉरिसियो पोचेटिनो, टिटे, जामेल बेल्मादी को नामित किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yrsoTc

EPL: अहमद नबी ने 28 बॉल में जड़ा शतक

नई दिल्ली छोटे प्रारूप वाले क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टी20 प्रारूप के बाद आयोजकों ने क्रिकेट का और भी छोटा T10 प्रारूप शुरू किया है। इन दिनों यूरोप में खेली जा रही (EPL) में ने अपनी तूफानी पारी से फैन्स का दिल जीत लिया। नबी ने यहां 28 बॉल में ही अपना शतक जमाकर सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में यह है। अपनी इस पारी में नबी ने 14 छक्के जमाए। हालांकि इस फॉर्मेट को अभी मान्यता नहीं मिली है। वैसे मान्यता प्राप्त क्रिकेट का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम हैं, जो उन्होंंने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स (PW) के खिलाफ जड़ा था। गेल ने 2013 के आईपीएल सत्र में जब 30 बॉल में सेंचुरी अपने नाम की थी। वैसे क्लब क्रिकेट के एक मैच में भारतीय टेस्ट बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा भी मात्र 20 बॉल में शतक जड़ चुके हैं। साहा ने अपनी उस पारी में 14 छक्के और 4 चौके जमाए थे। नबी का यह शतक इस लीग का पहला शतक है और उनकी इस पारी की बदौलत ड्रेक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 164 रन का पहाड़ सा स्कोर टांग दिया। नबी एक बार क्रीज पर उतरे तो उन्होंने फिर रुकने का नाम ही नहीं लिया। मैच के निर्धारित 10 ओवरों में से आधे ओवर (5 ) उन्होंने ही खेले और 30 बॉल की अपनी पारी में नाबाद 105 रन बनाए। उनकी इस पारी के दौरान दो बार ऐसे मौके भी आए, जब उन्होंने दो बार लगातार 4-4 सिक्स जड़े। नबी की बैटिंग का क्लज क्रिकेट क्लब के पास कोई जवाब नहीं था और उसकी टीम 10 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 69 रन ही बना सकी। ड्रेक्स क्रिकेट ने यह मैच 95 रन से अपने नाम किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2M07GTB

एशेज ट्रोफी में राख! पढ़िए क्या है कहानी

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1877 से मानी जाती है। लेकिन क्रिकेट का खेल उससे पहले से खेला जा रहा था और तब भी कुछ देशों की टीमें आपमें एक-दूसरे के घर पर आकर क्रिकेट खेला करती थीं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 से 19 मार्च 1877 को खेले गए मैच को पहला टेस्ट मैच के रूप में पहचान मिली हो। लेकिन इन दोनों देशों की टीमें सालों पहले से एक-दूसरे के साथ क्रिकेट खेल रही थीं। ऐसे बनी 1882 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के दौरे पर आई थी, तब ओवल मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम आसानी से जीतता हुआ मैच हार गई। इंग्लैंड पहली बार अपनी धरती पर कोई टेस्ट मैच हारा था। तब इंग्लिश मीडिया ने इंग्लिश क्रिकेट पर अफसोस जताया और इसे इंग्लिश क्रिकेट की मौत करार दे दिया। पढ़ें: उस वक्त एक अखबार 'द स्पोर्ट्स टाइम्स' ने एक शोक संदेश छापा, जिसमें लिखा था- 'इंग्लिश क्रिकेट का देहांत हो चुका है। तारीख 29 अगस्त 1882, ओवल और अब इसके अंतिम संस्कार के बाद उसकी राख (Ashes) ऑस्ट्रेलिया ले जाई जाएगी। इसके बाद जब 1883 में इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रवाना हुई तो इसी लाइन को आगे बढ़ाते हुए इंग्लिश मीडिया ने एशेज (Ashes) को वापस लाने की बात रखी 'Quest to regain Ashes'(राख को वापस लाने की इच्छा)। इस दौरे पर इंग्लैंड की टीम ने 3 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। पढ़ें: एशेज ट्रोफी में आखिर है क्या बाद में ऑस्ट्रेलिया स्टंप्स पर रखी जाने वाली बेल्स (गिल्लियों) को जलाकर राख बनाई गई और उसको एक Urn (राख रखने वाले बर्तन) में डाल कर इंग्लैंड के कप्तान को दिया गया। वहीं से परम्परा चली आई और आज भी Ashes की ट्रोफी उसी राख वाले बर्तन को ही माना जाता है और उसी की एक बड़ी ड्यूप्लिकेट ट्रोफी बना कर दिया जाता है। हालांकि कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि तब गिल्लियों की राख नहीं बल्कि क्रिकेट बॉल को जलाकर जो राख बनी। उसे ही एशेज ट्रोफी में भरा गया। असल में एशेज ट्रोफी में क्या है इस पर जानकारों की राय एक नहीं है। बराबरी के करीब है इतिहासदोनों देशों के बीच यह 71वीं एशेज सीरीज खेली जा रही है। इन 71 सीरीज में से ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से सिर्फ 1 सीरीज ज्यादा जीता है। हाल ही में वर्ल्ड कप जीती इंग्लैंड के पास अपने घर में यह इतिहास बराबरी पर लाने का सुनहरा मौका है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने 33 और इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि 5 बार यह सीरीज बराबरी पर छूटी है। पिछली 5 सीरीज में इंग्लैंड का दबदबापिछली 5 एशेज सीरीज की बात करें, तो इंग्लैंड ने कंगारुओं पर अपना दबदबा बढ़ाया है। इन 5 में 3 बार इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की है, जबकि 2 बार ऑस्ट्रेलिया ने। ऐसे में अपने घर में खेल रही इंग्लैंड के पास कुल सीरीज की संख्या को (33-33) से बराबरी पर लाने का मौका है। आज बर्मिंगम के मैदान पर जब दोनों टीमें उतरेंगी, तो दोनों के बीच खेला जाने वाला यह 347वां टेस्ट होगा और ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड की धरती पर 167वां मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमों को यह अहसास अच्छे से है कि उनके बीच खेले जाने वाली इस सीरीज का महत्व क्या है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/333rxX1

आज से एशेज के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज

बर्मिंगमपहली बार वनडे का वर्ल्ड चैंपियन बनी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए आज से एक और बड़ी चुनौती इंतजार कर रही है, बस क्रिकेट का फॉर्मेट अलग है। विश्व विजेता के सामने अब क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक एशेज सीरीज सामने है, जहां वह बर्मिंगम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेगा। खास बात यह है कि आज से इसी टेस्ट के साथ वर्ल्ड की भी शुरुआत हो रही है, जिसे क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए इस खेल की ग्लोबल संस्था इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुरू किया है। दोहरी सफलता की तलाश वर्ल्ड कप में जीत के बाद इंग्लैंड एशेज टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम कर घरेलू सीजन का अंत दोहरी कामयाबी के साथ करना चाहेगा। वर्ल्ड कप अगर 50 ओवर के फॉर्मेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए एशेज से बढ़कर कुछ नहीं है। पिछले कई वर्षों में यह इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण घरेलू सीजन है और उसने इसकी शुरुआत पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर की। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिष्ठा दांव परटिम पेन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका में पिछले साल बॉल टैंपरिंग एपिसोड को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगा जिसके कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। एजबेस्टन में इन तीनों बल्लेबाजों के खेलने की उम्मीद है और बैनक्रॉफ्ट को भी उसी तरह की हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है, जैसा वर्ल्ड कप के दौरान वॉर्नर और स्मिथ को झेलना पड़ा था। बैन के बाद वॉर्नर-स्मिथ टेस्ट में वापसी को बेकरारहालांकि स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट तीनों ही बैन के बाद लंबे फॉर्मेट में वापसी करते हुए खुद को साबित करने के लिए बेकरार होंगे। वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 साल से इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने में नाकाम रही है और उसके बल्लेबाजों को सीम गेंदबाजी की अनुकूल पिचों पर ड्यूक गेंद के सामने जूझना पड़ा है। मेजबान इंग्लैंड के लिए कुछ चिंता भीऐसा नहीं है कि इंग्लिश टीम पूरी तरह आश्वस्त है। वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस टीम को पिछले हफ्ते आयरलैंड ने लॉर्ड्स पर एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 85 रन पर ढेर कर दिया था, जिससे टीम के टॉप ऑर्डर की कमजोरी उजागर होती है। इंग्लैंड हालांकि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने में सफल रहा था। नंबर 3 पर उतरेंगे जो रूटइंग्लैंड के कप्तान जो रूट की दोबारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की योजना है, जिससे कि सरे के रोरी बर्न्स और जेसन राय की नई ओपनिंग जोड़ी की मौजूदगी वाले टॉप ऑर्डर को मजबूती मिल सके। इंग्लैंड के बोलिंग अटैक की कमान एक बार फिर जेम्स एंडरसन के हाथों में होगी जो अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलते। इंग्लैंड की प्लेइंग XIइंग्लैंड की टीम ने मैच की पूर्व संध्या पर ही अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर को उम्मीद रही होगी कि वह ऐतिहासिक सीरीज की शुरुआत के साथ ही अपना टेस्ट करियर का आगाज कर लेंगे। लेकिन अभी अपने टेस्ट डेब्यू के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले टेस्ट में आर्चर को जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। ऑस्ट्रेलिया का संभावित प्लेइंग XIटिम पेन के नेतृत्व में खेल रही कंगारू टीम टॉस के बाद ही टीम के प्लेइंग XI अपने पत्ते खोलेगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई दल में 17 खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), कैमरून बैंक्रॉफ्ट, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोस हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मिचेल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, पीटर सीडल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Mzvehz

सोलंकी, जांगड़ा रूस में मुक्केबाजी टूर्नमेंट के अंतिम-8 में

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर (56 किग्रा) और (51 किग्रा) ने आसानी से जीत दर्ज करके रूस के कास्पिस्क में चल रहे मगोमद सलाम उमाखानोवा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं के वर्ग में नीरज (57 किग्रा) भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले सोलंकी ने रूस के मुराद राबदानोव को 5-0 से हराया जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता जांगड़ा ने बेलारूस के बुरिम याना को इसी अंतर से पराजित किया। पढ़ें, इस साल इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरज ने मंगोलिया की गेरेलसीमेग नयामसुरेन को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इस टूर्नमेंट में 20 देशों के 250 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LUjIxp

थाइलैंड ओपन: साइना और श्रीकांत अगले दौर में, सौरभ बाहर

बैंकॉक स्टार भारतीय शटलर ने बुधवार को यहां के महिला एकल वर्ग में स्थानीय दावेदार फिटायापोर्न चाइवान पर सीधे गेमों में जीत दर्ज करते हुए शानदार तरीके से कोर्ट पर वापसी की। करीब दो महीने बाद कोर्ट पर वापसी कर रही साइना ने दूसरे राउंड में चाइवान को 21-17, 21-19 से पराजित किया। साइना चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और पिछले सप्ताह जापान ओपन में नहीं खेल पाई थीं। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अब जापान की सयाका ताकाहाशी से भिड़ेंगी। पुरुष एकल में भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर रही जिसमें , एच एस प्रणॉय, पारूपल्ली कश्यप और शुभंकर डे ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। पढ़ें, पांचवें वरीय श्रीकांत को चीन के क्वॉलिफायर रेन पेंग बो को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस भारतीय ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में पेंग बो को 21-13, 17-21, 21-19 से मात दी। श्रीकांत का सामना अब दूसरे दौर में थाइलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगा। प्रणॉय ने हॉन्ग कॉन्ग के वोंग विंग कि विन्सेंट को 21-16, 22-20 से जबकि कश्यप ने इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन को 18-21, 21-8, 21-14 से पराजित किया। अगले दौर में प्रणॉय जापान के छठे वरीय केंता निशिमोतो और कश्यप ताइपे के तीसरे वरीय चोऊ टिएन चेन के सामने होंगे। शुभंकर डे भाग्यशाली रहे, उन्हें शुरुआती दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता से वॉकओवर मिला। हालांकि सौरभ वर्मा का सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। उन्होंने सातवें वरीय जापान के कांटा सुनेयामा के खिलाफ 64 मिनट तक कड़ी मशक्कत की लेकिन 21-23, 21-19, 5-21 से हार गए। पढ़ें, इससे पहले सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने पहले दौर में चान पेंग सून और गोह लियू यिंग की ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जोड़ी को शिकस्त दी जो उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक थी। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशिया के सून और यिंग की पांचवीं वरीय जोड़ी को 21-18, 18-21, 21-17 से पराजित किया। यह दूसरी बार है जब पोनप्पा और रंकीरेड्डी की दुनिया की 23वीं रैंकिंग की जोड़ी ने सून और यिंग को मात दी जिनकी विश्व रैंकिंग पांच है। भारतीय जोड़ी ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ की मिश्रित टीम स्पर्धा में इस मलयेशियाई जोड़ी को हराया था। अब पोनप्पा और रंकीरेड्डी का सामना दूसरे दौर में अलफियान एको प्रासेत्या और मार्शेला गिशा इस्लामी की इंडोनेशियाई जोड़ी से होगा। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने कोहेई गोंडो और अयाने कुरिहारा की जापानी जोड़ी को 21-16, 21-13 से मात दी। अब उनका सामना टांग चुन मान और से यिंग सुएत की आठवी वरीयता प्राप्त मलयेशियाई जोड़ी से होगा। महिला एकल में साई उत्तेजिता राव चुक्का चीन की चेन जियाओ जिन का मुकाबला नहीं कर सकीं और पहले दौर में 17-21, 7-21 से हार गईं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zohz04

खेल रत्न: भज्जी मामले में सरकार के जांच के आदेश

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने अनुभवी भारतीय स्पिनर के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं कि राज्य के खेल विभाग की प्रशासनिक देरी उन्हें प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिल पाने का कारण है। खेल रत्न पुरस्कार के लिए इस ऑफ स्पिनर के नामांकन को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उनके दस्तावेज देरी से पहुंचे। हरभजन ने पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया और मंत्री ने इस क्रिकेटर के दस्तावेज केंद्र को कथित रूप से देरी से भेजने के मामले की जांच का आदेश दिया। सोढी ने कहा, ‘मैंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी निदेशक (खेल) को सौंपी गई है।’ पढ़ें, अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए विडियो में हरभजन ने दावा किया था कि उन्होंने इस पुरस्कार के नामांकन के लिए अपना फॉर्म पंजाब खेल विभाग को समय से जमा करा दिया था। हरभजन ने कहा, ‘मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि पुरस्कार के लिए पंजाब सरकार ने मेरे नाम की सिफारिश करने वाली जो फाइल केंद्र को भेजी थी, उसे यह कारण बताकर खारिज कर दिया गया कि कागजात काफी देरी से पहुंचे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि इस विलंब के कारण इस बार पुरस्कार के लिए मेरे नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा और इसके कारण इस बार मुझे पुरस्कार नहीं मिलेगा।’ हरभजन ने दावा किया कि उन्होंने संबंधित दस्तावेज 20 मार्च को जमा करा दिए थे लेकिन अब उनकी समझ में आया कि उनके कागजात केंद्र सरकार के पास भेजने में विलंब किया गया था जिसके कारण इसे खारिज कर दिया गया। भज्जी ने कहा, ‘जहां तक मुझे याद है मैंने आपके (सोढी) कार्यालय को 20 मार्च को कागजात सौंप दिए थे और इस फॉर्म को 10 से 15 मिनट में दिल्ली पहुंच जाना चाहिए था और इसे समय से क्यों नहीं जमा कराया गया। अगर इस फॉर्म को समय से जमा कराया गया होता तो संभवत: मुझे इस साल ही यह पुरस्कार मिल जाता जो किसी भी खिलाड़ी के लिए प्रेरणा होता।’ टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हरभजन ने मंत्री ने आग्रह किया कि अगले साल उनका नामांकन पुन: भेजा जाए। हरभजन ने कहा, ‘अगर ऐसे विलंब होते रहे तो खिलाड़ी पीछे रह जाएंगे जो सही नहीं है। उम्मीद करता हूं कि आप (सोढी) इस मामले में कार्रवाई करेंगे और दोबारा भारत सरकार को मेरा नामांकन भेजेंगे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2STo2h5

धोनी भारत के बेस्ट फिनिशर और विकेटकीपर: प्रसाद

नई दिल्ली पूर्व कप्तान को हाल में वर्ल्ड कप-2019 के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में रखने पर कुछ आलोचकों ने सवाल खड़े किए थे, लेकिन सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने इसका बचाव किया। प्रसाद ने कहा कि धोनी आज तक सीमित ओवरों में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और फिनिशर हैं। प्रसाद से पीटीआई को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या धोनी को टीम में रखने के लिए मध्यक्रम के संतुलन से समझौता किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘अगर शुरू में विकेट गंवाने के बाद हम विश्व कप सेमीफाइनल (न्यू जीलैंड के खिलाफ) जीत जाते तो फिर जडेजा और धोनी की पारियों को सर्वश्रेष्ठ पारियों में शामिल किया जाता।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं कि धोनी आज तक सीमित ओवरों में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और फिनिशर हैं। विश्व कप में विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में धोनी टीम के लिए बड़ी ताकत थे।’ बता दें कि वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में भारत को न्यू जीलैंड के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इस मैच में जीत के लिए 240 रन का टारगेट मिला था लेकिन वर्षा बाधित मुकाबले में टीम इंडिया 221 रन पर ऑलआउट हो गई। जडेजा ने सर्वाधिक 77 और धोनी ने 50 रन का योगदान दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YwI0Ul

सिलेक्शन कमिटी के फैसलों पर सवाल, प्रसाद ने दिया जवाब

नई दिल्ली भारत की मौजूदा चयन समिति पर दूरदर्शी नहीं होने के आरोप लगते रहे हैं लेकिन इस पैनल के अध्यक्ष का मानना है कि अगर ऐसा होता तो जसप्रीत बुमराह टेस्ट स्तर पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसके अलावा जैसा खिलाड़ी टी20 से उभरकर टेस्ट क्रिकेटर नहीं बन पाता। प्रसाद ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बुमराह और पंड्या की सफलता पर बात की जिन्हें पहले टी20 विशेषज्ञ माना जाता था। इसके अलावा उन्होंने खेल के छोटे फॉर्मेट में कलाई के दो युवा स्पिनरों को उतारने और महेंद्र सिंह धोनी के वर्तमान टीम में स्थान पर बात की। आलोचकों का मानना है कि चयनसमिति में दूरदर्शिता की कमी है लेकिन प्रसाद ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर समिति में दूरदर्शिता की कमी होती तो फिर जिस जसप्रीत बुमराह को केवल सीमित ओवरों का क्रिकेटर माना जाता था, वह कैसे टेस्ट क्रिकेट में आ पाते और वह आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बना।’ पढ़ें, प्रसाद ने कहा, ‘यदि हम दूरदर्शी नहीं थे तो फिर हार्दिक पंड्या कैसे सभी फॉर्मेट में ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभाते जबकि पहले उन्हें भी केवल टी20 खिलाड़ी माना गया था।’ चयनसमिति के अध्यक्ष ने इस संबंध में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का भी उदाहरण दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे स्थापित स्पिनरों की मौजूदगी के बावजूद सीमित ओवरों की टीम में रखा गया। उन्होंने कहा, ‘इसी समिति ने कुलदीप और युजवेंद्र को आगे बढ़ाया जबकि सीमित ओवरों की टीम में हमारे पास अन्य स्थापित स्पिनर थे। अगर हम दूरदर्शी नहीं होते तो कैसे इतने कम समय में टेस्ट टीम में जगह बना पाते क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि उन्हें लंबी अवधि के प्रारूप में जगह मिल पाएगी। हम सभी ने देखा कि उसने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OsWdOc

थाइलैंड ओपन: रंकीरेड्डी-पोनप्पा ने किया उलटफेर

बैंकॉक सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को के पहले दौर में चान पेंग सुन और गोह लियू यिंग की ओलिंपिक रजत पदकधारी जोड़ी को शिकस्त दी। यह इस भारतीय जोड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशिया के सुन और यिंग की पांचवीं वरीय जोड़ी को 21-18, 18-21, 21-17 से पराजित किया। यह दूसरी बार है जब पोनप्पा और रंकीरेड्डी की दुनिया की 23वीं रैंकिंग की जोड़ी ने सुन और यिंग को मात दी जिनकी विश्व रैंकिंग पांच है। भारतीय जोड़ी ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्श गेम्स की मिश्रित टीम स्पर्धा में इस मलयेशियाई जोड़ी को हराया था। अब पोनप्पा और रंकीरेड्डी का सामना दूसरे दौर में अलफियान एको प्रासेत्या और मार्शेला गिशा इस्लामी की इंडोनेशियाई जोड़ी से होगा। श्रीकांत को करनी पड़ी मशक्कत पांचवें वरीय श्रीकांत को चीन के क्वॉलिफायर रेन पेंग बो को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस भारतीय ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में पेंग बो को 21-13, 17-21, 21-19 से मात दी। श्रीकांत का सामना अब दूसरे दौर में थाइलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगा। सौरभ वर्मा पहले ही दौर में बाहर हो गए। उन्होंने सातवें वरीय जापान के कांटा सुनेयामा के खिलाफ 64 मिनट तक कड़ी मशक्कत की लेकिन 21-23, 21-19, 5-21 से हार गए। शुभंकर डे भाग्यशाली रहे, उन्हें शुरुआती दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता से वॉकओवर मिला। महिलाओं के एकल में साई उत्तेजिता राव चुक्का चीन की चेन जियाओ जिन का मुकाबला नहीं कर सकीं और पहले दौर में 17-21, 7-21 से हार गईं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zo3Ypy

क्या रवि शास्त्री का होगा पत्ता साफ? मूडी भी कोच की दौड़ में

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के दावेदारों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि कप्तान कह चुके हैं कि अगर ही दोबारा कोच बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। कोच पद के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। इस बीच भारतीय टीम वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना हो चुकी है और विश्व कप में सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद रवि शास्त्री पर दबाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू जीलैंड टीम के मुख्य कोच माइक हेसन, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह और भारतीय मैनेजर और जिम्बाब्वे के कोच रहे लालचंद राजपूत जैसे खिलाड़ी शास्त्री का उत्तराधिकारी बनने के दावेदार हैं। इसके अलावा ऐसी भी खबरें आईं थीं कि पूर्व टेस्ट खिलाड़ी प्रवीण आमरे ने टीम के बैटिंग कोच के पद के लिए आवेदन किया है। साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स ने फील्डिंग कोच के पद के लिए आवेदन किया है। शास्त्री और उनकी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में ऑटोमैटिक एंट्री मिल गई है। रॉबिन सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि लगातार दो वर्ल्ड कप के और वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार के बाद बदलाव टीम के लिए अच्छा हो सकता है। शास्त्री का अनुबंध वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें और सपॉर्ट स्टाफ को 45 दिनों का एक्सटेंशन दिया गया। उनका कार्यकाल भारत के वेस्ट इंडीज दौरे तक चलेगा। नए कोच का बोर्ड क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (सीएसी) करेगी जिसमें कपिल देव, पूर्व मुख्य कोच अंशुमान गायकवाड़ और भारतीय महिला टीम की पूर्व कोच शांता रंगास्वामी शामिल हैं। कोहली ने भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर रवि शास्त्री दोबारा कोच बनते हैं तो उन्हें काफी खुशी होगी। भारतीय टीम के कोच पद के लिए इंटरव्यू किया जाएगा उस समय 57 वर्षीय शास्त्री वेस्ट इंडीज में होंगे और वह विडियो कॉल के जरिए इसमें शामिल होंगे। शास्त्री 2014 से 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे थे। 2017 में अनिल कुंबले के पद से हटने के बाद उन्हें टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। कुंबले ने एक वर्ष तक कोच रहने के बाद कप्तान कोहली के साथ अपने अस्थिर संबंधों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZmHyVL

जांच के घेरे में नेमार पर रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल

साउ पाउलो () स्टार फुटबॉल खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली मॉडल के खिलाफ भी ब्राजील की पुलिस जांच करेगी। समाचार एजेंसी एफे ने न्यायिक पुलिस विभाग के निदेशक अल्बानो डे पाउल सांतोस के हवाले से बताया कि जो व्यक्ति सच नहीं बोल रहा है उसे सजा मिलेगी और 'मॉडल के खिलाफ भी जांच की जाएगी।' साओ पाउलो राज्य की सिविल पुलिस ने 12 जुलाई को 26 वर्षीय मॉडल नजीला ट्रिंडाडे मेंडेस डी सूजा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। टेलिविजन स्टेशन एसबीटी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कमिश्नर जोस फर्नांडो बेसा ने युवती द्वारा लगाए गए आरोपों पर विचार करने के बाद साओ पाउलो के साउथ में सेंटो अमरो में छठे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। कार्यक्रम 'कोनेक्सो रिपोर्टर' पर इंटरव्यू में मॉडल ने सिविल पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साउ पाउलो सिविल पुलिस ने सोमवार को सबूतों के आभाव में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) नेमार के खिलाफ मामले की जांच बंद करने का निर्णय लिया। हालांकि, नेमार के खिलाफ मामला अभी खारिज नहीं हुआ है और अभियोजकों के पास अपना फैसला सुनाने के लिए 15 दिनों का समय है। वे दोबारा से जांच कराने का निर्णय भी ले सकते हैं। मेंडेस की बात नेमार से इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह 15 मई को पैरिस के एक होटल में नेमार से मिली थीं और फिर ब्राजील आने के बाद खिलाड़ी पर कथित दुष्कर्म का आरोपा लगाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2K41Pds

LIVE: श्री लंका vs बांग्लादेश- तीसरा वनडे @कोलंबो

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले 2 वनडे मैच जीतकर पहले ही यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZnCalh

थाइलैंड ओपन: सौरभ, साई उत्तेजिता से बाहर

बैंकॉक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राव चूका बुधवार को यहां हारकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नमेंट से बाहर हो गए। पुरुष एकल वर्ग के सौरभ को जापान के कांटा सूनेमाया ने 23-21, 19-21, 21-5 से पराजित किया। यह मुकाबला करीब एक घंटे चला। सौरभ ने मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए थाइलैंड के कांटावट एल को 21-18, 21-19 से और चीन के झोऊ झे क्वी को 11-21, 21-14, 21-18 से हराया था। इस बीच, महिला एकल वर्ग में राव को चीन की चेन शिन ने केवल 27 मिनट में 21-17, 21-7 से मात देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SSLQBW

कप्तानी मिलने से हैरान हुआ, जिम्मेदारी संभालने को तैयार : हरमनप्रीत

बेंगलुरुभारतीय ड्रैग फ्लिकर ने बुधवार को कहा कि कप्तान बनाए जाने की घोषणा से उन्हें हैरानी हुई लेकिन वह आगामी टूर्नमेंट में मिलने वाली चुनौती से निटपने के लिए तैयार हैं। नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में हरमनप्रीत 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट प्रतियोगिता में टीम की कमान संभालेंगे जिसमें भारत के अलावा मलयेशिया, न्यू जीलैंड और मेजबान जापान की टीमें शिरकत करेंगी। हरमनप्रीत 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे बताया गया कि मैं टीम की अगुआई करूंगा तो यह मेरे लिये हैरानी भरा था। यह एक सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। मैं उत्साहित हूं और इस चुनौती को बखूबी निभाने के लिए तैयार हूं।’ वह 2016 रियो ओलिंपिक में खेलने वाली भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने इस महासमर से कुछ महीने पहले लंदन में हुई एफआईएच चैंपियंस ट्रोफी में यादगार प्रदर्शन से टीम में स्थान सुनिश्चित किया था। भारत ने 2016 एफआईएच चैंपियंसॉ ट्रोफी में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता था और हरमनप्रीत को ‘टूर्नमेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी’ चुना गया था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मैं ऐसे समय में भारतीय टीम में आया जब इसमें दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे जिनसे मैं काफी कुछ सीख सकता था। सरदार सिंह और वी आर रघुनाथ जैसे खिलाड़ियों का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और उनके मार्गदर्शन से मुझे अंतरराष्ट्रीय हाकी के दबाव से उबरने में मदद मिली।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SRkMTs

डोपिंग के झटके से मजबूत वापसी करेगा पृथ्वी: कोच

मुंबई को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले कोच संतोष पिनगुटकर ने अपने सबसे लोकप्रिय शिष्य की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि वह एक ‘फाइटर’ है और के कारण आठ महीने के प्रतिबंध से मजबूत वापसी करेगा। बीसीसीआई ने डोप परीक्षण में विफल रहने पर मंगलवार को 19 साल के इस सलामी बल्लेबाज को खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया। बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि पृथ्वी ने गलती से प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया जो आम तौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है। पृथ्वी के बचपन के कोच संतोष ने इसे झटका करार दिया है। मुंबई से लगभग 60 किमी दूर विरार में पृथ्वी को सबसे पहले क्रिकेट का सबक सिखाने वाले संतोष ने कहा, ‘वह (पृथ्वी) फाइटर है और निश्चित तौर पर इससे उबर जाएगा। उसने (शीर्ष पर पहुंचने के लिए) कड़ी मेहनत की है।’ संतोष के मार्गदर्शन में ही पृथ्वी ने क्रिकेट की बारीकियां सीखना शुरू किया। इसके बाद वह न्यू जीलैंड में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर 19 विश्व कप जिताने में सफल रहे जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में शतक भी जड़ा। पृथ्वी के पिता पंकज उन्हें कोच संतोष के पास ले गए थे जो अकादमी चलाते हैं। संतोष ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह बड़ा झटका है लेकिन मुझे भरोसा है कि वह इससे उबर जाएगा।’ पृथ्वी का यह प्रतिबंध 16 मार्च से प्रभावी होगा और 15 नवंबर को खत्म होगा जिसके कारण वह साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OuVf3S

बैडमिंटन रैंकिंग: सिंधु नंबर 5 पर कायम, यामागूची नंबर एक

नई दिल्ली भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में एकल वर्ग में 5वें पायदान पर बनी हुई हैं। सिंधु की साथी खिलाड़ी सायना नेहवाल 8वें स्थान पर काबिज हैं। नेहवाल की चोट ठीक हो गई है और अब वह थाइलैंड ओपन में हिस्सा लेंगी। वह इंडोनेशिया और जापान ओपन में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हाल में दो टूर्नमेंट में जापान की अकाने यामागुची से हार झेलनी पड़ी। सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल और जापान ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। सिंधु ने थाइलैंड ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया है। इस बीच, यामागुची ने चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को हटाकर रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। ताई दूसरे पर खिसक गई हैं, जबकि जापान की नोजोमी ओकुहारा तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। चीन की चेन यूफेई चौथे पायदान पर काबिज हैं। पुरुष एकल वर्ग में जापान के केंटो मोमोटा नंबर-1 खिलाड़ी हैं। किदांबी श्रीकांत 10वें और समीर वर्मा 13वें स्थान पर मौजूद हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZmbdhZ

वर्ल्ड कप के बाद अब एशेज ट्रोफी पर इंग्लैंड की नजर

बर्मिंगमविश्व कप में जीत के बाद इंग्लैंड गुरुवार से यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज भी जीतकर घरेलू सत्र का अंत दोहरी सफलता के साथ करना चाहेगा। विश्व कप अगर 50 ओवर के प्रारूप की शीर्ष प्रतियोगिता है तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए एशेज से बढ़कर कुछ नहीं है। पिछले कई वर्षों में यह इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण घरेलू सत्र है और उसने इसकी शुरुआत पहली बार विश्व कप जीतकर की। विश्व कप जीत से इंग्लैंड में क्रिकेट के समर्थकों की संख्या में इजाफा हुआ है और एशेज में जीत इन नए समर्थकों को जोड़े रखने में महत्वपूर्ण होगी। दूसरी तरफ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका में पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण को पीछे छोड़ने का प्रयास करेगा, जिसके कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। एजबस्टन में इन तीनों बल्लेबाजों के खेलने की उम्मीद है। बेनक्राफ्ट को उसी तरह की हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है जैसी वर्ल्ड कप के दौरान वॉर्नर और स्मिथ को झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 साल से इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने में नाकाम रही है और उसके बल्लेबाजों को सीम गेंदबाजी की अनुकूल पिचों पर ड्यूक गेंद के सामने जूझना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके बावजूद पहले टेस्ट में कोई प्रथम श्रेणी मैच खेले बिना उतरेगी। बेनक्राफ्ट जैसे खिलाड़ियों को हालांकि स्थानीय हालात का अनुभव है, जो काउंटी टीम डरहम की कप्तानी करते हैं। विश्व कप के स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इंग्लैंड की टीम को पिछले हफ्ते आयरलैंड ने लॉर्ड्स पर एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 85 रन पर ढेर कर दिया था, जिससे टीम के शीर्ष क्रम की कमजोरी उजागर होती है। इंग्लैंड हालांकि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने में सफल रहा था। इंग्लैंड के कप्तान की दोबारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की योजना है, जिससे कि सरे के रोरी बर्न्स और जेसन राय की नई सलामी जोड़ी की मौजूदगी वाले शीर्ष क्रम को मजबूत मिल सके। ऑस्ट्रेलिया को तेज गेंदबाजों जेम्स पेटिनसन और पैट कमिंस की मौजूदगी वाले अपने गेंदबाजी आक्रमण से काफी उम्मीदें हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की कमान एक बार फिर जेम्स एंडरसन के हाथों में होगी, जो अब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते। टीम को इसके अलावा दोबारा उपकप्तानी हासिल करने वाले बेन स्टोक्स से प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया 2001 से एजबस्टन पर किसी भी प्रारूप का मैच नहीं जीत पाया है। विश्व कप सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने राय की 85 रन की पारी की बदौलत उसे यहां हराया था। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। इस सीरीज के साथ दोनों टीमों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GQxz43

विश्व कप फाइनल में अंपायर को कभी ओवरथ्रो के चार रन हटाने को नहीं कहा: स्टोक्स

लंदन इंग्लैंड के विश्व कप हीरो ने कहा है कि न्यू जीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान उन्होंने अंपायरों से कभी ओवरथ्रो के चार रन इंग्लैंड के स्कोर से हटाने के लिए नहीं कहा। लॉर्ड्स पर 14 जुलाई को खेले गए फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट ट्रेंट बोल्ट के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर ओवरथ्रो रहा। दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में स्टोक्स कूद गए और डीप मिडविकेट से फेंकी गई गेंद उनके बल्ले से टकराकर थर्ड मैन बाउंड्री पर चार रन के लिए चली गई। पढ़ें: स्टोक्स ने एक टीवी शो पर कहा, ‘मैंने सब कुछ देखा। मैं स्वयं से पूछा रहा था, क्या मैंने ऐसा कहा था? लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं अंपायरों के पास नहीं गया और अंपायरों से ऐसा कुछ नहीं बोला।’ स्टोक्स इंग्लैंड की पारी में 84 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस ऑलराउंडर ने कहा कि जब गेंद बाउंड्री के लिए गई तो उन्होंने न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लैथम से माफी मांगी। स्टोक्स ने कहा, ‘मैं सीधे टॉम लैथम के पास गया और कहा ‘दोस्त, माफ करना’। इसके बाद केन को देखा और कहा ‘मुझे माफ करना’।’’ स्टोक्स के इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथी जेम्स एंडरसन ने इससे पहले दावा किया था कि इस ऑलराउंडर ने । स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की पारी का 50वां ओवर कई बार देखा और टीम के पहले ही जीत दर्ज करने के बावजूद यह काफी तनावभरा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZnKaTe

Tuesday, July 30, 2019

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेणुगोपाल राव ने संन्यास लिया

मुंबई पूर्व भारतीय बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के कप्तान ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने बयान में कहा, 'आंध्र प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान तथा भारत की तरफ से 16 वनडे और आईपीएल में 65 मैच खेलने वाले वाई वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।' विशाखापट्टनम के 37 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेलीं, जिनमें उन्होंने 218 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। राव ने अपना आखिरी वनडे 23 मई 2006 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ बासेटेर में खेला था। राव ने 121 प्रथम श्रेणी मैचों में 7081 रन बनाएं, जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में वह 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स (DC), दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेले।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ymW7wH

वायरल हो रहा अजीब बोलिंग ऐक्शन, वॉर्न बोले- मदद को तैयार

नई दिल्ली रोमानियाई मूल के क्रिकेटर पावेल इन दिनों इंटरनेट की सनसनी बने हुए हैं। वह अपने अनोखे गेंदबाजी ऐक्शन के चलते काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूरोपियन टी10 क्रिकेट लीग में उन्होंने जिस अनोखे ढंग से बोलिंग की वह वारयल हो गया है। उनके इस बोलिंग ऐक्शन को आइसलैंड क्रिकेट से लेकर तक तवज्जो दे रहे हैं। 32 वर्षीय फ्लोरिन क्लज क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए उन्होंने ड्रेउक्स क्रिकेट क्लब के खिलाफ अनोखे अंदाज में फ्लोटर्स फेंकी। फ्लोरिन की पहली गेंद वाइड थी और उसके बाद वह धीमी रफ्तार से गेंदबाजी करते रहे। हालांकि उनकी स्लो और फ्लोटर बोलिंग का बल्लेबाज पूरा फायदा नहीं उठा पाए और कोई भी छक्का नहीं लगा पाए। हालांकि वह अपनी गेंदबाजी ऐक्शन पर हो रहीं चर्चाओं को लेकर कतई चिंतित नहीं हैं। उनका कहना है कि वह क्रिकेट से प्यार करते हैं और लोगों की बात की उन्हें बिलकुल परवाह नहीं है। उन्होंने यूरोपियन क्रिकेट लीग के टि्वटर पेज पर लिखा, 'हो सकता है कि कोई कहे कि मेरा बोलिंग ऐक्शन सुंदर या प्रभावशाली नहीं है, चूंकि मैं खेल से प्यार करता हूं इसलिए मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। मैं जानता हूं कि यह अच्छा नहीं है लेकिन मैं एक स्लो बोलर हूं।' फ्लोरिन को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर दमित्री मेसकरेनहस और स्पिन दिग्गज शेन वॉर्न का भी समर्थन मिला है। वॉर्न ने तो फ्लोरिन और इस टूर्नमेंट को मदद करने की भी पेशकश की है। मेसकरेनहस ने ट्वीट किया, 'यह रोमानिया के क्रिकेटर हैं। हमें इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाना चाहिए। कुछ बहुत अच्छे लोगों की वजह से यह संभव हो पाया है। इस लाजवाब टूर्नमेंट को देखें और इसका लुत्फ उठाएं।' इस पर शेन वॉर्न ने उत्तर दिया, 'मैं इससे 100 प्रतिशत सहमत हूं। जिन लोगों की वजह से यह संभव हो पाया उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं अगले साल से इस टूर्नमेंट पर नजर रखना चाहूंगा और अगर आपको मेरी मदद की जरूरत हो तो मैं उसके लिए तैयार हूं।' में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। यह यह 19-31 जुलाई के बीच ला मंगा क्रिकेट क्लब, कार्टाजेना स्पेन में खेला जा रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YBWK0g

एके 47, 19 KG का बैग, आज से ड्यूटी पर धोनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी की सैन्यू ड्यूटी आज यानी बुधवार से शुरू हो रही है। धोनी 15 दिनों तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात होंगे। धोनी स्वतंत्रता दिवस भी वहीं मनाएंगे। धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। 19 किलो वजन लादकर पट्रोलिंग करेंगे धोनी ऐसी भी खबरें हैं उनकी तैनाती घाटी के अवंतीपोरा में हुई है। इस दौरान वह पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे। बताया जा रहा है कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। 3 दिन बुनियादी ट्रेनिंग सूत्रों के मुताबिक, धोनी को शुरू के 3 दिन बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फौज के बारे में बताया जाएगा और फायरिंग सिखाई जाएगी। धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। सैन्य ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुमति भी ली थी। धोनी से पहले भी क्रिकेटरों का रहा है सेना से नाताभारतीय टीम के पहले पहले कप्तान कर्नल सीके नायुडू 1923 में होल्कर राजा के न्योते पर इंदौर पहुंचे थे। उनकी सेना में उन्हें कर्नल का पद दिया गया था। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी का टेस्ट करियर दूसरे विश्व युद्ध के कारण देर से शुरू हुआ। इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमैन ने भी सेना में काम किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OKGsCD

आज: 63 साल पहले जिम लेकर ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड, आज भी कायम

नई दिल्ली इक्कतीस जुलाई 1956 को इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ने जो रेकॉर्ड बनाया वह क्रिकेट के सबसे मुश्किल रेकॉर्डस में दर्ज है। इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर लेकर ने इतिहास रच दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में 19 विकेट लिए। लेकर ने मैच की पहली पारी में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 37 रन देकर 9 विकेट लिए थे। अपने करियर में इस स्पिनर ने कुल 193 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में लेकर का खेल अलग ही आयाम पर था। लेन मैक्डॉक्स को LBW करते ही उन्होंने पारी का दसवां विकेट हासिल किया। इस पारी में उन्होंने कुल 53 रन दिए। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 170 रनों से जीता। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीटर रिचर्डसन और डेविड शेपर्ड की सेंचुरी की मदद से 459 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 84 रनों पर सिमट गई। उसके सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने थोड़ा संघर्ष दिखाया लेकिन लेकर के सामने वह टिक नहीं पाया और 205 रनों पर ऑल आउट हो गया। लेकर के अलावा जिस एक गेंदबाज ने इस मैच में विकेट लिया वह थे टॉनी रॉक। रॉक ने 106 रन देकर एक विकेट लिया। जिम लेकर के अलावा भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पारी में 10 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने फरवरी 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर मैच की चौथी पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच को लेकर काफी गुस्सा थी। उन्होंने कहा कि यह विकेट स्पिनर्स को मदद पहुंचाने के मकसद से ही जानबूझकर पूरी तरह तैयार नहीं किया गया था। हालांकि उनके कप्तान इयान जॉनसन ने बाद में कहा- 'जब लोग मैच से जुड़े विवाद और अन्य मुद्दों को लेकर भूल जाएंगे, तब लेकर की शानदार गेंदबाजी याद की जाएगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2K6d1Xh

'जिम्बाब्वे में क्रिकेट को बचाने के लिए मुफ्त में भी खेलेंगे'

हरारेआईसीसी इवेंट्स में जिंबाब्वे के शिरकत करने पर प्रतिबंध लगने के बाद वहां के क्रिकेटर्स देश में इस खेल को बचाए रखने के लिए मुफ्त में भी खेलने को तैयार हैं। इन खिलाड़ियों ने अगामी टी20 क्वॉलिफायर्स में हिस्सा लेने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। महिला टी20 क्वॉलिफायर्स के मैच अगस्त में होंगे, जबकि पुरुषों के क्वॉलिफायर्स मुकाबले अक्टूबर में खेले जाएंगे। टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने गोपनीयता की शर्त पर एक प्रमुख क्रिकेट वेबसाइट को बताया, 'हम मुफ्त में खेलेंगे। हमें जब तक उम्मीद की किरण दिखेगी तब तक हम खेलना जारी रखेंगे। हमारा अगला मुकाबला क्वॉलिफायर्स में होगा। हम मुफ्त में खेलेंगे।' पुरुष और महिला सीनियर टीम को पिछले दो महीने का भुगतान भी नहीं किया गया है और पुरुष टीम को हाल के नीदरलैंड्स और आयरलैंड के दौरे की मैच फीस भी नहीं दी गई है। आईसीसी ने इस महीने जिंबाब्वे क्रिकेट को क्रिकेट की ग्लोबल संस्थान के संविधान का उल्लंघन करने के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Mr2fw9

कैसे होगा नए कोच का चुनाव, विवादों में कपिल की CAC

नई दिल्ली टीम इंडिया में नए कोच के चयन के लिए आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है। अब कोच पद के लिए किए गए आवेदनों में से कुछ नामों को शॉर्ट लिस्ट कर की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (CAC) इंटरव्यू के लिए बैठेगी। इस समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कोच और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी हैं। लेकिन इससे पहले अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक यह समिति नया कोच चुन सकती है? दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंदर और बाहर इस बात पर भी चर्चा है कि इस कमिटी के सदस्यों पर 'हितों के टकराव' का मामला तो नहीं बनता। अब इससे पहले कि कपिल देव की अध्यक्षता वाली यह समिति इंटरव्यू के लिए बैठे, बीसीसीआई में नियुक्त लोकपाल और एथिक ऑफिसर जस्टिस डीके जैन को इस मामले पर अंतिम निर्णय लेने को कहा गया है। क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक हितों के टकराव का यह मामला सबसे पहले महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासनिक समिति (CAC) की सदस्य डायना इडुल्जी ने हाल ही नई दिल्ली में आयोजित हुई सीएसी की बैठक में उठाया था। सीएसी साल 2017 से बीसीसीआई के कामकाज की निगरानी कर रही है। पढ़ें: अब यह मामला मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (MPCA) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने सीओए को पत्र लिखकर उठाया है। इस पत्र में गुप्ता ने कपिल देव पर सवाल खड़े करते हुए लिखा है सीएसी के तीनों सदस्य बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक पात्रता नहीं रखते, क्योंकि भारतीय क्रिकेट में एक व्यक्ति एक ही पद ग्रहण कर सकता है। पढ़ें: कपिल देव सीएसी के प्रमुख होने के अलावा हाल ही बनी भारतीय क्रिकेटर्स असोसिएशन (ICA) की स्टीयरिंग कमिटी के भी सदस्य हैं। इसके अलावा कपिल भारतीय चैनलों पर विशेषज्ञ के रूप में भी काम करते हैं। इसी तरह पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड़ भी टीवी पर विशेषज्ञ की भूमिका निभाने के साथ-साथ बीसीसीआई की मेंबर ऐफीलिएशन कमिटी का हिस्सा हैं, यह बीसीसीआई की ही एक उपसमिति है, जो स्टेट असोसिएशन को सदस्यता देने का काम करती है। इसके अलावा रंगास्वामी भी आईसीए की निदेशक हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MtGKLk

भारत ए के दूसरे मैच में अग्रवाल और उमेश पर होंगी निगाहें

पोर्ट ऑफ स्पेन सलामी बल्लेबाज और तेज गेंदबाज उमेश यादव की तरफ से के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 मैचों के लिए अमेरिका जाने से टेस्ट विशेषज्ञ अग्रवाल और उमेश इस चार दिवसीय मैच में खेलेंगे। अग्रवाल और उमेश दोनों वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अग्रवाल को पहले केवल छह अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे मैच के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। इसके बाद वह 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर टीम से जुड़ जाएंगे। भारत ए ने पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की थी। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने उस मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी कुल मिलाकर पांच विकेट हासिल किए थे। इस मैच से शुभमन गिल को फिर से अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए सीनियर टीम में नहीं चुना गया है। गिल और प्रियांक पांचाल दोनों पहले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MwE2op

लालचंद राजपूत ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन दिया

गौरव गुप्ता, मुंबई भारत और मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। राजपूत ने मंगलवार को मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने भी इस पद के लिए खुद को दावेदार के तौर पर पेश किया है। बीसीसीआई ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद टीम के नए कोच के लिए विज्ञापन निकाला था। इस विश्व कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था जहां उसे न्यू जीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, बोर्ड ने की अध्यक्षता वाले मुख्य कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल तक बढ़ा दिया है। इस साल मई से राजपूत जिम्बाब्वे टीम की कोचिंग कर रहे थे। राजनीति दखलअंदाजी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को सस्पेंड कर दिया है। इस समय राजपूत का कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी20 लीग में विनिपेग हॉक्स को कोच करना तय माना जा रहा है। राजपूत ने मंगलवार को हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करने की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी टीम इंडिया का कोच बनकर गर्व महसूस करूंगा जिसमें काफी टैलंट है। इसे बस सही दिशा दिए जाने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'मुझे विभिन्न स्तरों पर 20 साल तक कोचिंग अनुभव है। मैं अकेला भारतीय कोच हूं जिसने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों को कोचिंग दी है।' राजपूत नैशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरू से सर्टिफाइड लेवल 3 कोच हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जब भारतीय टीम ने साल 2007 में पहला आईसीसी वर्ल्ड टी20 जीता, और फिर जब टीम ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया में ट्राएंगुलर सीबी सीरीज जीती, तब राजपूत टीम के मैनेजर थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SSe7IQ

पाक दौर: टेनिस खिलाड़ियों ने सुरक्षा का आश्वासन मांगा

नई दिल्लीभारतीय टेनिस खिलाड़ी डेविस कप के आगामी मुकाबले के लिए पाकिस्तान दौरे को लेकर रोमांचित है, लेकिन वे चाहते है कि उनके इस्लामाबाद पहुंचने से पहले सुरक्षा की सारी औपचारिक्ताएं पूरी हो जाएं। चोटिल सुमित नागल को छोड़कर सभी खिलाड़ी पाकिस्तान की राजधानी में 14-15 सितंबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध है। भारतीय दल की अगुवाई गैर खिलाड़ी कप्तान की देखरेख में देश शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन के करने की संभावना है। पिछले 55 साल में भारतीय टेनिस टीम की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। खिलाड़यों से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘हम चिंतित नहीं है। हम इस मुकाबले के लिए उपलब्ध और उत्साहित है लेकिन हम सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय से सभी प्रकार की मंजूरी को लेकर आश्वासन चाहते है।’ यह पता चला है कि भूपति ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें यात्रा के दौरान टीम की सुरक्षा के बारे में पूछा गया है। एआईटीए के महासचिव हिरणमय चटर्जी ने कहा कि उन्होंने कप्तान की सभी चिंताओं का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘हां, उन्होंने कुछ सवाल किये थे लेकिन हमने उन्हें जवाब दे दिया है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या महासंघ ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मंजूरी मांगी है तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम खेल मंत्रालय के अंतर्गत आते है और उन्होंने हमारे पाकिस्तान जाने पर कोई सवाल नहीं उठाया है। हमें किसी और मंत्रालय में जाने की जरूरत नहीं है। आईटीएफ ने सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाये हैं जिसे मेजबान देश को मानना होता है।’ मार्च 1964 के बाद किसी भी भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। लाहौर में आयोजित उस मुकाबले को भारत ने 4-0 से जीता था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 13 साल पहले मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम मे खेला गया था जिसे भारत ने 3-2 से जीता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/312TdJR

डोपिंग: पृथ्वी का इमोशनल मेसेज, बोले टूट गया हूं

नई दिल्लीभारत के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज ने डोपिंग की वजह से 8 महीने के लिए प्रतिबंधित किए जाने की सजा स्वीकार करते हुए कहा कि इस खबर ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे। बीसीसीआई ने डोप परीक्षण में नाकाम होने के बाद 19 साल के इस क्रिकेटर को 15 नवंबर 2019 तक खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। साव ने ट्वीट किया, ‘मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं अभी पिछले टूर्नमेंट में लगी चोट से उबर रहा हूं और इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है।’ बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि ‘साव ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया। यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है।’ साव का प्रतिबंध पूर्व से प्रभावी माना गया है, जो 16 मार्च 2019 से शुरू होकर 15 नवंबर 2019 तक चलेगा। भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले साव ने कहा, ‘मुझे इसे सबक के तौर पर लेना होगा और उम्मीद है कि यह हमारी खेल बिरादरी में दूसरों को प्रेरित करेगा। हम खिलाड़ियों को बीमार होने पर किसी भी दवा को लेने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, भले ही दवा काउंटर पर उपलब्ध हो और हमें हमेशा इसकी जरूरत हो तो भी प्रोटोकॉल का पालन करें।’ युवा सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है और भारत और मुंबई के लिए खेलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है और मैं इससे अधिक मजबूत बनूंगा।’ साव ने बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी 2019 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के दौरान यूरिन का नमूना उपलब्ध कराया था। परीक्षण के बाद उनके नमूने में ‘टरबुटैलाइन’ पाया गया। बीसीसीआई विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘टरबुटैलाइन वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है और इसे प्रतियोगिता के दौरान या इससे इतर नहीं लिया जा सकता है।’ साव ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेरे पैर में चोट लगी थी और मैं प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर बेकरार था। मैदान में उतरने की जल्दबाजी में मैंने काउंटर से कफ सिरप पर एक बुनियादी दवा खरीदने में सावधानी बरतने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Osj24H

ICC एलीट पैनल में अब कोई भारतीय अंपायर नहीं

दुबईसुंदरम रवि को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल से बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद अब इसमें कोई भारतीय अंपायर नहीं बचा है। आईसीसी ने इंग्लैंड के माइकल गफ और वेस्ट इंडीज के जोएल विल्सन को वार्षिक समीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद 2019-20 सत्र के लिए अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल में शामिल किया है। मैदानी और टेलिविजन अंपायर के तौर पर 53 साल के रवि का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था और कई बार उनके फैसलों पर सवाल भी उठा। अंपायरों की एलीट पैनल से उनके बाहर होने के बाद भारतीय अंपायरों का खराब स्तर भी सामने आ गया। रवि ने एशेज सहित 33 टेस्ट, 48 एकदिवसीय और 18 टी20अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। उन्होंने विश्व कप और टी20 विश्व कप में भी अंपायर की भूमिका निभाई है। गफ और विल्सन पहले अमीरात आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर थे। आईसीसी महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलार्डिस, पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर, मैच रैफरी रंजन मदुगले और डेविड बून की चयन समिति ने दोनों को एलीट अंपायर पैनल के लिए चुना। इन दोनों अंपायरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग का अच्छा अनुभव है। गफ के पास 9 टेस्ट, 59 एकदिवसीय और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा विल्सन के पास 13 टेस्ट, 63 एकदिवसीय और 26 टी20 आंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग का अनुभव है। इस पैनल में ये दोनों अंपायर इयान गाउल्ड और रवि की जगह लेंगे। आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (अंपायर और रैफरी) एड्रियन ग्रिफिथ ने कहा, ‘एलीट अधिकारी होना एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। हर फैसले पर लाखों प्रशंसकों की नजर होती है और हर मैच अधिकारी पूरे साल के दौरान प्रदर्शन समीक्षा के अधीन होता है।’ आईसीसी अंपायरों के एलीट पैनल में दोनों नए अंपायरों के अलावा पहले से अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मारियस इरास्मस, क्रिस गफाने, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजेल लोंग, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, पाल रीफेल और रॉड टकर शामिल हैं। अमीरात आईसीसी मैच रेफरी की एलीट पैनल में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस पैनल में डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पाइक्राफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ymEY6k

शूटिंग: अंजुम मुद्गिल ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता

नई दिल्लीविश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मुद्गिल ने अर्जुन बाबुता के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में सोने का तमगा जीता, जो सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में उनका दूसरा स्वर्ण पदक है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विश्व में 8वीं रैंकिंग की और ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज मुदगिल ने सोमवार को विश्व रेकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया और मेहुली घोष को 1.7 अंक से हराकर महिला एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता। डा. कर्णीसिंह शूटिंग रेंज पर इसके एक दिन बाद पंजाब की मुद्गिल और अर्जुन की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल की मेहुली और अभिनव साव की जोड़ी को 16-12 से हराकर सोने का तमगा हासिल किया। अयोनिका पाल और अखिल शेरोन ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। उन्होंने उत्तर प्रदेश की आयुषी गुप्ता और सौरव को 16-10 से हराया। दिन की अन्य स्पर्धाओं में ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में 585 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा ने महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जबकि उत्तर प्रदेश की अरुणिमा गौड़ ने जूनियर महिला स्पर्धा जीती।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/330efuh

एशेज: जो रूट करेंगे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी

बर्मिंगमइंग्लैंड के बल्लेबाज जो डेनली ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। रूट ने पहले यह साफ किया था कि वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। यह समझा जा रहा कि यॉर्कशर के इस बल्लेबाज ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले सप्ताह जीत दर्ज करने के बाद कोच ट्रेवर बेलिस से एशेज में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई है। बेलिस भी चाहते है कि रूट तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करें। डेनली ने कहा, ‘रूट तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे और मैं चौथे स्थान पर उतरूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (रूट) मुझे कहा कि वह खुद तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करना चाहते है और मैं चौथे स्थान पर। मुझे लगता है वह मैच में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YkIEVP

पृथ्वी साव डोपिंग में फंसे, 8 महीने के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली युवा क्रिकेटर पृथ्वी साव को डोपिंग का दोषी पाया गया है। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दया है। वह 15 नवंबर, 2019 तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। के अनुसार, फरवरी 2019 में पृथ्वी साव का यूरिन टेस्ट सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के दौरान एंटी डोपिंग प्रोग्राम के तहत किया गया था। टेस्ट में Terbutaline पाया गया, जो प्रतिबंधित है। इस बारे में बीसीसीआई ने कहा कि पृथ्वी साव ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था और हमने उनके स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया है। वह 15 नवंबर, 2019 तक सभी तरह के क्रिकेट सस्पेंड रहेंगे। बता दें कि पृथ्वी चोट की वजह से काफी समय से इंटरनैंशनल क्रिकेट से दूर थे। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भी उनका सिलेक्शन नहीं किया गया है। पृथ्वी ने आखिरी इंटरनैशनल टेस्ट मैच 23 अक्टूबर, 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ypEkoA

बेटी की बीमारी ने क्रिकेटर को बनाया बिजनसमैन

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान अस्थामा जैसी बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। उनका इस क्षेत्र में जुड़ाव उनके निजी जीवन में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है। क्लार्क की बेटी केल्सी ली को एक बार अस्थमा अटैक हुआ था, तभी से क्लार्क इस बीमारी के लेकर गंभीर हुए और उन्होंने एक ऐसी कंपनी में निवेश किया जो अस्थमा की पहचान करने संबंधी उपकरण बनाती है। क्लार्क इस समय भारत में हैं, जहां वे हर्ष वर्धन द्वारा स्थापित की मेड अचिवर्स द्वारा आयोजित की गई मेडपार्लियामेंट में हिस्सा लेने आए हैं। इस मेडपार्लियामेंट दुनियाभर के हेल्थ सेक्टर के स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और स्वास्थ के क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की। क्लार्क ने कार्यक्रम से इतर हेल्थ सेक्टर में अपने निवेश की कहानी को साझा किया और बताया कि वह अपनी बेटी की परेशनी देखकर इस जगह निवेश करने को बाध्य हुए। बेटी को अस्थमा क्लार्क ने कहा, ‘मेरी हमेशा से बिजनेस में रुचि थी। चाहे किसी भी तरह का। मेरे करियर के अंतिम 4-5 साल में, जब मैं ऑस्ट्रेलिया का कप्तान था, तब से मैंने अलग-अलग तरह के बिजनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। लेकिन संन्यास लेने के एक दिन मेरी तीन साल की बेटी को अस्थमा अटैक हुआ और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। मेरे न ही मेरी पत्नी के परिवार में किसी को अस्थमा था इसलिए हमें पता नहीं था कि क्या करना है।’ इस तरह हुई नए अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को 2015 में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने कहा, ‘मैं घबरा गया था कि मेरी बेटी का क्या होगा। मैं फिर अपनी कार में उसे लेकर अस्पताल गया और वहां हमें पता चला कि उसे अस्थमा है। मैं इस बारे में ज्यादा जानता नहीं था, इसलिए मैं अपनी बेटी की मदद के लिए कुछ रास्ते ढूंढने लगा। इसी दौरान में वाणी से मिला जो कंपनी रेसपिरिन का हिस्सा हैं। वह विजिंग नाम का उपकरण लेकर मेरे सामने आईं, जो अस्थमा में कारगर है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ समय उस उपकरण के बारे में पढ़ा, उसके बारे में जाना। वो भी मेरे अपने अनुभव से। मुझे यह काफी पसंद आई और फिर मैंने इसमें निवेश किया। मेडिकल सेक्टर ऐसा नहीं था जिसका बारे में मैं सोच रहा था लेकिन मैंने अपने करियर में अपने स्वास्थ के बारे में काफी ध्यान रखा है और मेरी बेटी के साथ जो हुआ उसने मुझे इस सेक्टर की ओर खींचा ताकि मैं और लोगों की भी मदद कर सकूं।’ दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में तकरीबन 460 लोग हर साल अस्थमा से मर रहे हैं। यह खतरनाक बीमारी है। कई लोग कहते हैं कि उन्हें हल्का अस्थमा है लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि हल्की अस्थमा जैसी कोई चीज होती नहीं है और अगर आपको अस्थमा है तो आप मर भी सकते हैं। केल्सी को भी ऐसा भी कुछ हो सकता था।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पसंद है। मेरा एक लक्ष्य था कि मैं क्रिकेट के बाहर भी सफल होऊं। अब मेरे पास यब बिजनेस है, जिसे मैं आगे ले जाना चाहता हूं और लोगों की मदद करना चाहता हूं। मैं कॉमेंट्री कम करता हूं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में मेरे बिजनेस है जहां समय बिताना मुझे पसंद है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YeFCly

थाइलैंड ओपन: सौरभ और साई उत्तेजिता मुख्य ड्रॉ में

बैंकॉकभारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा और साई उत्तेजिता राव चूका ने मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। एकल वर्ग के पहले क्वालीफाइंग मैच में सौरभ ने थाइलैंड के कांटावट एल को 21-18, 21-19 से पराजित किया। इसके बाद, उन्होंने चीन के झोऊ झे क्वी को 11-21, 21-14, 21-18 से पराजित करके मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। चीनी खिलाड़ी ने भारत के अजय जयराम को 21-16, 21-13 को मात दी थी। महिला एकल वर्ग में राव ने कनाडा के टैम ब्रिटनी को 16-21, 21-14, 21-19 से हराया। बुधवार को पहले दौर के मैच में सौरभ का सामना जापान की कांटा सूनेमाया के खिलाफ होगा जबकि राव चीन की चेन शिन से भिड़ेगी। बी.साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, एच.एस. प्रणॉय और पारुपल्ली कश्यप भी एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में खेलेंगे। स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले ही प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले चुकी हैं। अनुभवी सायना नेहवाल टूर्नमेंट में वापसी करेंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GDSmr8

चयन समिति 'कम समझदार': गावसकर को प्रसाद का जवाब

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ने मौजूदा चयन समिति में शामिल पूर्व खिलाड़ियों के औसत अंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड पर आलोचकों द्वारा लगातार निशाना साधे जाने पर मंगलवार को कहा कि वह इस बात को नहीं मानते ‘अगर आपने अधिक मैच खेले हैं तो आपको ज्यादा ज्ञान होगा’। प्रसाद ने अपने विशेष साक्षात्कार में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी, जिसमें उन्हों अपने स्तर (महज छह टेस्ट मैच खेलने का) पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन पर पूर्व महान बल्लेबाज गावसकर ने कमजोर चयनकर्ता होने का आरोप लगाया है। चयन समिति में शामिल पांच सदस्यों को कुल 13 टेस्ट मैचों का अनुभव है। प्रसाद से बातचीत के अंश इस प्रकार है... - चयन समिति के कद और अनुभव को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। क्या इससे आप दुखी हैं?मैं आपको बता दूं कि चयनसमिति में शामिल सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रारूपों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जो हमारी नियुक्ति के समय बुनियादी मानदंड था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा हमने प्रथम श्रेणी के 477 मैच खेले हैं। अपने कार्यकाल के दौरान हम सबने मिलकर 200 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच देखे हैं।’ क्या ये आंकड़े देखने के बाद आपको नहीं लगता कि एक खिलाड़ी और चयनकर्ता के तौर पर हम सही कौशल को पहचानने की क्षमता रखते हैं? पढ़ें: - आप लोगों ने मिलकर कुल 13 टेस्ट मैच खेले है जिस पर लोग सवाल उठाते हैं।अगर कोई हमारे कद और अंतरराष्ट्रीय अनुभव पर सवाल उठा रहा तो उसे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मौजूद चयन समिति के अध्यक्ष एड स्मिथ को देखना चाहिए जिन्होंने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवोर होन्स ने सिर्फ सात टेस्ट मैच खेले हैं और वह बीच में दो साल को छोड़कर पिछले डेढ दशक से मुख्य चयनकर्ता है। हां, 128 टेस्ट और 244 एकदिवसीय मैच खेलने वाले मार्क वॉ उनके अधीन काम कर रहे हैं। दिग्गज ग्रेग चैपल को 87 टेस्ट और 74 एकदिवसीय का अनुभव है और वह ट्रेवर के अधीन काम कर रहे हैं। जब उन देशों में कद और अंतरराष्ट्रीय अनुभव मुद्दा नहीं है तो तो हमारे देश में यह कैसे होगा? मैं यहां पर कहने की कोशिश कर रहा हूं कि हर काम के लिए अगल जरूरत होती है। अगर अंतरराष्ट्रीय अनुभव का ही सवाल है तो हमारे चहेते राज सिंह डूंगरपुर कभी चयनसमिति के अध्यक्ष नहीं होते, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला ही नहीं था। ऐसे में शायद सचिन तेंडुलकर जैसा हीरा 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता ही नहीं। अगर अंतरराष्ट्रीय अनुभव की बात है तो कई क्रिकेटर जिन्होंने प्रथम श्रेणी में बहुत मैच खेले है वह चयनकर्ता बनने के बारे में सोच ही नहीं सकते। ऐसे में चयन समिति के कद और अंतरराष्ट्रीय अनुभव पर टिप्पणी करना कहां तक सही और तर्कसंगत है जब इस काम में वास्तव में प्रतिभा को दिखाने के लिए एक अलग विशेषज्ञता की जरूरत है। - जब आपको ‘कमजोर’ कहा जाता है क्या तब आपको गुस्सा आता है?यह काफी दुर्भाग्यशाली है। हम दिग्गज क्रिकेटरों को काफी सम्मान करते हैं। उनकी हर राय को सही अर्थों में लिया जाता है। उनके पास अपने दृष्टिकोण हैं। वास्तव में, इस तरह की टिप्पणियों से आहत होने के बजाय हम मजबूत, प्रतिबद्ध और एकजुट होते हैं। - जब कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली से समिति का मतभेद होता है तो चीजें कैसे ठीक होती है। क्या वे कभी पैनल पर हावी होने की कोशिश करते हैं?रवि शास्त्री और विराट कोहली हमारे राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान हैं। राहुल द्रविड के पास ए टीम का जिम्मा है। उनकी अपनी भूमिका और जिम्मेदारियां है। चयन समिति की अपनी भूमिका और जिम्मेदारियां हैं। हम रवि, विराट और राहुल के साथ मिलकर एकजुटता से काम करते हैं और इसे हावी होने की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। कई बार ऐसा होता है जब हमारे विचार नहीं मिलते, यह लोगों के सामने नहीं आता। चारदीवारी के अंदर जो होता है वह वहीं तक रहता है। अंत में हम वहीं करते हैं तो भारतीय टीम, देशहित में होता हैं। यह एक गलत धारणा है कि लोग सोचते हैं कि जिन खिलाड़ियों ने अधिक क्रिकेट खेला है उनके पास अधिक ज्ञान या अधिक शक्ति है और वे किसी पर भी हावी हो सकते हैं लेकिन यह सही नहीं है। अगर ऐसा होता तो पूरी कोचिंग इकाई, चयन समिति और दूसरे जरूरी विभागों में ऐसे लोग होते जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों का अनुभव है। मुझे नहीं लगता यह सही है। पढ़ें: - चयन समिति के पिछले तीन साल के कार्यकाल का आकलन आप कैसे करते है?हमारी समिति ने घरेलू क्रिकेट से प्रतिभा खोजने के लिए पूरे देश का दौरा किया है और हमने एक व्यवस्थित तरीके से योग्य खिलाड़ियों को भारत ए और फिर वरिष्ठ टीमों में जगह दी है। 1) हमारी टेस्ट टीम ने 13 टेस्ट सीरीज में से 11 में जीत दर्ज की और हम पिछले 3 वर्षों से आईसीसी की नंबर एक टेस्ट टीम बने। 2) एकदिवसीय में 80-85 प्रतिशत सफलता हासिल की है। विश्व कप में सेमीफाइनल मैच गंवाने से पहले तक हम रैंकिंग में नंबर एक टीम थे। हम चैम्पियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे। हमने दो बार एशिया कप (2016, 2018) का खिताब अपने नाम किया। 3) भारत ए ने इस दौरान 11 सीरीज में भाग लिया और सभी में हम जीते इसमें से चार सीरीज चतुष्कोणीय थी। भारत ए ने नौ में से आठ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की। 4) हमने लगभग 35 नये खिलाड़ियों को तैयार किया है और उन्हें तीनों प्रारूपों में भारतीय टीमों में शामिल किया है और हमने खेल के सभी विभागों में पर्याप्त बेंच स्ट्रेंथ विकसित की है। हमने अगली समिति के लिए एक उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची तैयार की है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KeliXM

देखें: 40 गेंद, 81 रन, अफरीदी ने कहा- शेर जिंदा है

नई दिल्लीफैन्स के बीच 'बूम-बूम अफरीदी' नाम से मशहूर एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी तूफानी बैटिंग। कनाडा लीग (G T20) के तहत खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने ब्रैम्पटन वॉल्वस की ओर से खेलते हुए एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ जोरदार बैटिंग की और महज 40 गेंदों में नाबाद 81 रन ठोक डाले। यही नहीं, उन्होंने मैच में अपने ही देश के मोहम्मद हफीज का विकेट भी चटकाया। बता दें कि G T20 लीग कनाडा में खेली जा रही है। इस टूर्नमेंट में भारतीय स्टार युवराज सिंह, क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस सहित कई दिग्गज क्रिकेटर खेल रहे हैं। लिखा- .. इंटरनैशन क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े। लीग ने उनकी तूफानी बैटिंग का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस विडियो पर अफरीदी ने रोचक कॉमेंट करते हुए रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- शेर अभी जिंदा है...! बता दें कि एक वक्त था जब वनडे क्रिकेट की सबसे तेज सेंचुरी का रेकॉर्ड अफरीदी के नाम था। उन्होंने 37 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ 1996 में यह शतक लगाया था। ऐसी रही तूफानी पारी मैच में पहले बैटिंग करने उतरी शाहिद की टीम, जिसके कप्तान कॉलिन मुनरो हैं, को कैरेबियाई ओपनर लेंडल सिमंस ने 34 गेंदों में 59 रन की पारी खेलकर बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे शाहिद अफरीदी ने पुराने अंदाज में उतरते ही बल्ले से बाउंड्री बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने 40 में से 15 गेंदें डॉट खेलीं, जबकि 15 गेंदों पर बाउंड्री लगाई। उनकी तूफानी बैटिंग की बदौलत ही टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। अफरीदी को मैन ऑफ द मैच जवाब में एडमॉन्टॉन रॉयल्स की टीम 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और वह जीत से 27 रन दूर रह गई। उसके लिए जेम्स नीशम ने सबसे अधिक 18 गेंदों में 33 रन का स्कोर किया, जबकि वॉल्वस के लिए जहूर खान और इश सोढ़ी ने 3-3 विकेट चटकाए। अफरीदी को तूफानी पचासे के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YqVYaj

इंडियन गर्ल पर आया इस पाक क्रिकेटर का दिल

लाहौरभारतीय लड़की को दिल दे देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की फेहरिस्त में हसन अली का भी नाम जुड़ गया है। माना जा रहा है कि शोएब मलिक की तरह वह भी जल्द ही भारतीय लड़की से शादी कर सकते हैं। पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं। अखबार का दावा है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से ‘हां’ हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है। हसन अली ने भी इस खबर पर एक हद तक मुहर लगाते हुए कहा है कि बातचीत तो चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इससे पहले पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी है। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3337N5N

CWG: भारत सोचे बहिष्कार- क्या कहतें है ऐथलीट्स

जसप्रीत साहनी, नई दिल्लीपिछले महीने, कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने कॉमनवेल्थ खेलों में तीन नए खेलों को शामिल करने का फैसला किया और एक खेल जिस पर गाज गिरी वह था शूटिंग। इस फैसले ने भारतीय ओलिंपिक असोसिएशन (आईओए) को काफी नाराज कर दिया। अब बात यहां तक बिगड़ चुकी है कि आईओए ने इन खेलों का बहिष्कार तक करने की योजना बना ली है। शूटिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें भारत ने परंपरागत रूप से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट CWG में जीते कुल 66 पदकों में से 16 पदक शूटिंग में ही जीते थे। इन खेलों में भारत के कुल पदकों में शूटिंग का योगदान देखें, तो यह 25 फीसदी था। अगर भारत इन खेलों से बहिष्कार का फैसला लेता है तो इसका एक अन्य पहलू यह होगा कि शूटिंग के अलावा दूसरे खेलों के खिलाड़ी, जो सालों से इन खेलों की तैयारी कर रहे हैं वह भी अपना जौहर दिखाने से चूक जाएंगे। ऐसे में उनके सपनों का क्या होगा? हमारे सहयोगी टाइम्सऑफइंडिया.कॉम ने दूसरे खिलाड़ियों से के इस फैसले पर उनकी राय और भावनाएं जानी। यहां पेश है इस मसले पर खिलाड़ियों से की गई चर्चा के खास अंश... अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) सबसे पहले, मुझे लगता है कि आईओए सभी खेलों की तरफ से फैसला कर रहा है। अगर आईओए अन्य खेलों के लिए भी बॉयकॉट करता है तो यह थोड़ा कड़ा फैसला होगा। लेकिन शूटिंग के चलते वह ऐसा करना चाहता है। अगर वह ऐसा फैसला लेता है, तो मुझे नहीं लगता कि हमारे पास कोई विकल्प है। लेकिन दूसरी ओर देखें, तो CWG भारत के लिए मेडल जीतने का सबसे बड़ा मंच है। खास तौर पर CWG चैंपियनशिप में जहां भारत ने टेबल टेनिस में सभी गोल्ड मेडल जीते, भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दावा मजबूत है। फिलहाल ओलिंपिक स्तर पर पदक जीतना मुश्किल है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह असंभव है लेकिन यह मुश्किल है। तो यह कॉमनवेल्थ गेम्स हमें बहुत आत्मविश्वास देते हैं। मैं नहीं जानता कि यह सही है या गलत लेकिन आईओए ने इस स्टैंड इसलिए लिया है क्योंकि शूटिंग भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण खेल है। हम इसमें काफी पदक जीतते हैं। तो अगर वह इस पर कोई फैसला लेते हैं तो बेशक हम उसका समर्थन करना होगा। लेकिन जहां तक टेबल टेनिस की बात है तो हम देश के लिए पदक जीतने का मौका चूक जाएंगे। CWG टेबल टेनिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह काफी कठिन फैसला होगा क्योंकि कई अन्य खेल, बजट और काफी कुछ इन पदकों पर निर्भर करता है। जब हमने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया था हमारा बजट बढ़ा था। सरकार ने हमें और समर्थन दिया था। तो इन चीजों से काफी मदद मिलती है। तो मुझे उम्मीद है कि पूरे खेल का बहिष्कार करने के अलावा भी कोई रास्ता निकलेगा। अमित पंघल (बॉक्सिंग) यह CWG काफी महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम वही करेंगे जो हमारा खेल विभाग तय करेगा। शूटिंग ने भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तो मेरे हिसाब से स्टैंड लेकर उसे शामिल करने का प्रयास करवाना ही सही फैसला है। सरकार का समर्थन भी जरूरी है। लेकिन मुझे अब भी लगता है कि हम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर नहीं होंगे क्योंकि आईओए सभी खेलों के सभी ऐथलीट्स के बारे में विचार करेगा। अभिनव बिंद्रा (शूटिंग)ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा- बहिष्कार से आपका प्रभाव नहीं बढ़ता। यह सिर्फ आपको अप्रासंगिक बना देता हैं और खिलाड़ियों को सजा मिलती है। बेहतर होता अगर आईओए अभियान चलाकर राष्ट्रमंडल खेलों की समितियों में समर्थन हासिल करता और भविष्य में निशानेबाजी को कोर खेलों की सूची में शामिल कराने का प्रयास करता। हरेंद्र सिंह (भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच) मैं आईओए से भी एक कदम आगे जाकर कहूंगा कि मैं हर चार साल में CWG में खेलकर खुद को क्यों याद दिलाऊं कि कभी ब्रिटेन ने मेरे देश पर राज किया था। अगर आप देखें तो हॉकी या कुछ अन्य खेलों को छोड़ दें तो बड़े ऐथलीट CWG में भाग नहीं लेते हैं। मैं CWG में कॉमनवेल्थ नाम शामिल होते हुए खेलने के खिलाफ हूं। ...तो मैं नरेंद्र बत्रा की अध्यक्षता वाले आईओए के स्टैंड का पूरी तरह समर्थन करता हूं। हमें खेलों का बायकॉट करना चाहिए। आज वह शूटिंग के साथ ऐसा कर रहे हैं कल वह टेबल टेनिस के साथ ऐसा करेंगे। यह लिस्ट बढ़ती ही जाएगी। दुती चंद (ऐथलीट)हम देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। तो अगर देश नहीं जाएगा तो हम भी नहीं जाएंगे। हम वही करेंगे जो सरकार तय करेगी। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती। एक ऐथलीट के तौर पर मैं सिर्फ इतना ही कह सकती हूं कि सरकार मुझे जहां भेजना चाहेगी मैं जाऊंगी। जैसे सीमा पर सरकार सैनिकों को तैनात करती है ऐसा ही देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के साथ होता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ypinpS

गांगुली ने कभी कदम पीछे नहीं हटाए: गावसकर

नई दिल्ली भारत के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज गावसकर मानते हैं कि सौरभ अपने समय में भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे हैं क्योंकि विपक्षी टीम चाहें कितनी भी मजबूत क्यों न हो, सौरभ ने कभी भी कदम पीछे नहीं हटाए। यह पूछे जाने पर कि क्या वीरेंदर सहवाग अपने समय के महानतम बल्लेबाज हैं? ने कहा, ‘इस सदी की शुरुआत से ही भारत के पास कई दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। इनमें सौरभ गांगुली का नाम सबसे ऊपर रखना चाहूंगा क्योंकि विपक्षी टीम चाहें कितनी भी मजबूत क्यों न हो, सौरभ ने कभी कदम पीछे नहीं हटाए। सौरभ की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी का चरम भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए महान दिन थे। इसके अलावा एक खिलाड़ी के तौर पर अनिल कुम्बले को नहीं भूलना चाहिए और वह ऐसा समय था, जब महेंद्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर उभर रहे थे।’ यह पूछे जाने पर कि क्या आज के खिलाड़ी उस वैक्यूम का फायदा उठा रहे हैं, जो बोर्ड और कमजोर सीओए के कारण पैदा हुआ है। गावसकर ने कहा, ‘इससे दूसरे क्रिकेट बोर्ड्स को फायदा हो रहा है। जगमोहन डालमिया से पहले का बीसीसीआई कमजोर था। उस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा था। इसके बाद बीसीसीआई मजबूत हुआ और नतीजा हुआ कि उसकी आवाज सुनी जाने लगी। शरद पवार और एन. श्रीनिवासन ने उसे और मजबूत किया लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कमजोर हुक्मरानों की दया पर निर्भर है।’ गावसकर विश्व कप के दौरान और उसके बाद चयन समिति की भूमिका को लेकर काफी नाराज हैं। गावसकर के मुताबिक के नेतृत्व वाली चयन समिति कड़े और अहम फैसले नहीं ले पा रही है। गावसकर को इस बात का गुस्सा है कि वेस्ट इंडीज दौरे के लिए कप्तान का चयन बिना किसी बैठक के हो गया। गावसकर ने कहा, ‘इससे यही सवाल उठता है कि या तो चयन समिति कप्तान कोहली के इशारे पर काम कर रही है या फिर चयन समिति कप्तान को खुश करने के लिए काम कर रही है।’ गावसकर ने कहा, ‘चयन समिति में बैठे लोग कठपुतली हैं। पुनर्नियुक्ति के बाद कोहली को मीटिंग में टीम को लेकर अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया। प्रक्रिया को बाईपास करने से यह संदेश गया कि केदार जाधव, दिनेश कार्तिक को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया जबकि विश्व कप के दौरान और उससे पहले कप्तान ने इन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था और नतीजा हुआ था कि टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी।’ बीसीसीआई के एक तबके का यह मानना था कि 2023 विश्व कप के ध्यान में रखते हुए तीनों फॉरमेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाया जाना एक अच्छा कदम हो सकता था और इससे आने वाले समय में टीम को फायदा होता। अपने करियर के सबसे निराशाजनक पल और अपनी सबसे अच्छी टेस्ट पारी के बारे में पूछे जाने पर गावसकर ने कहा, ‘भारत जब भी हारा है, मेरे करियर का निराशाजनक पल रहा है। खासतौर पर जब हम ऐसे मैचों में हारे हैं, जिन्हें हम जीत सकते थे तो मुझे अधिक निराशा हुई है। अगर टीम हार जाती है तो व्यक्तिगत प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं रह जाता है। जहां तक मेरी श्रेष्ठ पारी का सवाल है तो 1971 में मैनचेस्ट में खेली गई 57 रनों की पारी मेरी श्रेष्ठ है। यह पारी उस विकेट पर खेली गई थी, जहां काफी तेज हवा बह रही थी और अंधविश्वास के कारण मैं जम्पर पहनने की स्थिति में नही था।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आईपीएल में खेलना पसंद होता और क्या कभी कैरी पेकर ने डब्ल्यूएससी के लिए उन्हें सम्पर्क किया था? गावसकर ने कहा, ‘हां आईपीएल में खेलकर मुझे खुशी होती। 20 ओवर फील्डिंग करना कितना अच्छा है। जहां तक वर्ल्ड सीरीज की बात है तो हां पैकर ने मुझे इसके लिए निमंत्रण दिया था। उस समय तीसरा सीजन चल रहा था लेकिन मैंने देश के लिए खेलना चुना था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YAK8KA

वर्ल्ड चैंपियनशिप टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है: वॉ

बर्मिंगम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मानना है कि आईसीसी वर्ल्ड (डब्ल्यूटीसी) क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में रोमांच लाएगा। टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत एक अगस्त को होने वाले पहले एशेज टेस्ट मैच के साथ होगी। टूर्नमेंट में विश्व की शीर्ष 9 टीमें दो साल तक कुल 71 मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें जून 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेगीं और विजेता को खिताब दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा। 'क्रिकेट.कॉम.एयू' ने वॉ के हवाले से बताया, 'मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट के लिए यह बहुत अच्छा कदम है।' एक कप्तान के रूप में वॉ का जीत प्रतिशत 71.93 है, जोकि 10 से अधिक टेस्ट मैचों में अपने देश की कप्तानी करने के वाले किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा है। वह मानते हैं कि अगर उनके समय में यह टूर्नमेंट शुरू किया जाता तो उनकी जीत को अधिक महत्व मिलता।' वॉ ने कहा, 'मैंने 18 साल तक खेला और कई लोगों ने कहा कि हम दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम थे, लेकिन मुझे लगता है कि जब तक आप ट्रोफी नहीं पकड़ते या आप फाइनल मैच में नहीं खेलते तब तक आप निश्चित नहीं होते हैं। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को इसकी जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'आपके पास टी-20 विश्व कप और 50 ओवर का विश्व कप है, लेकिन अगर आप दुनिया की बेस्ट टेस्ट टीम हैं तो आपको कोई ट्रोफी चाहिए होती है। मैं समझता हूं कि खिलाड़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर एवं टीम बनना चाहते हैं और इसे मापने के लिए यह चैंपियनशिप सबसे अच्छा तरीका है।' हर सीरीज में कुल 120 अंक दाव पर होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/315t1hH

'कोच में हों मैन मैनजमेंट और प्लानिंग के गुण'

मुंबई टीम इंडिया के लिए नए कोच की तलाश शुरू हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया कोच चुनने की जिम्मेदारी जिस पैनल को सौंपी गई है उसके एक सदस्य का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जिसमें मैन-मैनेजमेंट के गुण हों। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नए मुख्य कोच और सपॉर्ट स्टाफ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें मौजूदा मुख्य कोच और उनकी टीम को ऑटोमैटिक एंट्री मिल गई है। नए कोच के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई (मंगलवार) है। शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को , अंशुमान गायकवाड़ और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी की सदस्यता वाली क्रिकेट अडवाइजरी इंटरव्यू करेगी। गायकवाड़ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को फोन पर बताया, 'आपको एक अच्छा मैन मैनेजर और अच्छा योजनाकार होना जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'ये दो पहलू सबसे जरूरी हैं। इसके अलावा आपको कई अन्य बातों पर भी गौर करना होगा।' उन्होंने कहा, 'तकनीकी जानकारी होना भी स्वाभाविक रूप से जरूरी है क्योंकि उसके बिना योजना नहीं बनाई जा सकती।' मुख्य कोच, बैटिंग कोच, बोलिंग कोच, फील्डिंग कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर के लिए भी आवेदन मंगवाए गए हैं। मौजूदा कोचिंग स्टाफ का अनुबंध वर्ल्ड क के बाद समाप्त हो रहा था लेकिन इसे बाद में वेस्ट इंडीज दौरे तक बढ़ाया गया। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन टी20 इंटरनैशनल, तीन ODI और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने दोबारा रवि शास्त्री को कोच बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'रवि भाई के साथ हम सबके संबंध बहुत अच्छे हैं। टीम में सभी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि हम टीम के तौर पर हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सोमवार को दौरे पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, 'अगर रवि भाई कोच बने रहते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी लेकिन जैसाकि मैंने कहा कि यह पर निर्भर करता है कि क्या वह मेरी सलाह या राय पूछना चाहते हैं। अभी तक मुझसे बात नहीं की गई है।' शास्त्री को 2017 में अनिल कुंबले के स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया था। कुंबले ने कोहली के साथ मतभेद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शास्त्री इससे पहले टीम इंडिया के निदेशक रहे थे। शास्त्री की कोचिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GDw7Sa

अगस्त में शुरू हो सकती है ओलिंपिक के लिए टिकट ब्रिकी

नई दिल्लीवर्ष 2020 में तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए भारत में टिकट की ब्रिकी अगले महीने शुरू हो सकती है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने एक बयान में बताया कि फैनेटिक स्पोर्ट्स नामक कंपनी को भारत में आधिकारिक रूप से तोक्यो ओलिंपिक खेलों के टिकटों की ब्रिकी की जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई स्थित यह कंपनी अगस्त में टिकटों की ब्रिकी शुरू कर सकती है। अगले साल होने वाले ओलिंपिक के लिए टिकटों की मांग अभी से बहुत बढ़ गई है। भारत ने 2016 में ब्राजील के शहर रियो में हुए ओलिंपिक खेलों में भारत ने केवल दो पदक जीते थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/311Xe19

टेस्ट के लिए तैयार नहीं था आमिर का शरीर: पाक कोच

लाहौर पाकिस्तान के मुख्य 27 बरस की उम्र के के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से हैरान नहीं हैं। कोच आर्थर का मानना है कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में प्रतिबंध से लंबे प्रारूप में इस तेज गेंदबाज के करियर को काफी नुकसान पहुंचा। इंग्लैंड में 2010 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में भूमिका के लिए आमिर को 5 साल के लिए बैन किया गया था। उन्होंने 2015 में खेल के सभी प्रारूपों में वापसी की लेकिन अपने करियर में 36 टेस्ट में 119 विकेट हासिल करने के बाद शुक्रवार को इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। आर्थर ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, 'वह (आमिर) 5 साल तक खेल से दूर रहे... इन पांच साल में उन्होंने कुछ नहीं किया। उसका शरीोर टेस्ट क्रिकेट की कड़ी परीक्षा के लिए तैयार नहीं है।' उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान हम उन्हें लेकर जितना जोर दे सकते थे उतना दिया क्योंकि वह इतने अच्छे गेंदबाज हैं कि हम इन दौरों पर उन्हें टीम में चाहते थे। आमिर के साथ जो कुछ भी संभव था वह हमने किया।' आर्थर ने कहा, 'वह इन पांच वर्षों का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकता थे। इसे (स्पॉट फिक्सिंग) स्वीकार करने वाले वह पहला व्यक्ति थे। लेकिन यह उनके लिए मुश्किल समय था और मैं इसे समझ सकता हूं।' आर्थर का मानना है कि अगर आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग प्रतिबंध के कारण पांच साल नहीं गंवाए होते तो वह पाकिस्तान के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक होते। उन्होंने कहा, 'इतने वर्ष पहले आमिर को लेकर जो हाईप बनी थी वह सही थी क्योंकि वह इतने स्तरीय गेंदबाज हैं। जब गेंद स्विंग लेती है तो उनसे बेहतर अधिक लोग नहीं हैं। लेकिन वह अब वैसे गेंदबाज नहीं हैं, जैसे 2009 और 2010 में थे। वह अलग हैं, उनका शरीर अलग है।' आर्थर ने कहा कि बाएं हाथ के यह तेज गेंदबाज पिछले एक साल से अधिक समय से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे। इस साउथ अफ्रीकी कोच ने साथ ही कहा कि प्रबंधन ने पिछले एक साल में आमिर के काम के बोझ को कम करने का प्रयास किया और इस तेज गेंदबाज को सिर्फ विदेशी दौरों पर खिलाने की संभावना के साथ परीक्षण भी किया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32Z21lP

Monday, July 29, 2019

विराट पर गावसकर की राय से मांजरेकर असहमत

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर विराट कोहली के समर्थन में आगे आए हैं। मांजरेकर ने टि्वटर पर दिग्गज बल्लेबाज के उस बयान से असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोहली को दोबारा कप्तान बनाने से पहले एक आधिकारिक बैठक होनी चाहिए थी। इस पर मांजरेकर ने कहा, 'मैं बहुत सम्मान के साथ चयनकर्तओं और को कप्तान बनाए रखने की गावसकर सर की राय से असहमति जताता हूं। नहीं, भारतीय टीम ने विश्व कप में बुरा प्रदर्शन नहीं किया। टीम ने सात मैच जीते और दो हारे। आखिरी वाला तो काफी करीब से। और चयनकर्ता के रूप में पद से ज्‍यादा जरूरी गुण ईमानदारी है। ' पढ़ें: गावसकर ने एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में लिखा था, 'हमारी जानकारी के मुताबिक कोहली को वर्ल्ड कप तक के लिए ही कप्तान बनाया गया था। इसके बाद सिलेक्टर्स को मीटिंग बुलानी चाहिए थी। यह अलग बात है कि यह मीटिंग पांच मिनट ही चलती लेकिन ऐसा होना चाहिए था।' एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय चयन समिति ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए कोहली को तीनो फॉर्मेट का कप्तान बनाया है। इस दौरे की शुरुआत फ्लोरिडा में होने वाले टी-20 मुकाबले से होगी। दौरे का पहला मैच 3 अगस्त को होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MtogKL

महिलाओं से अफेयर मामले पर इमाम ने मांगी माफी

कराची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने कई महिलाओं के साथ ऑनलाइन प्रसंग मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है। (PCB) ने इस मामले पर उन्हें फटकार लगा कर छोड़ दिया है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम उस वक्त संकट में पड़ गए थे, जब कुछ महिलाओं ने उनके साथ व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक बातचीत के स्क्रीन शॉट जारी किए थे और क्रिकेटर पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया था। पाक क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने सोमवार को कहा कि जो हुआ उसका इमाम को पछतावा है और उन्होंने उसके लिए माफी मांग ली है। हमने उन्हें साफ लफ्जों में कह दिया है कि भले ही यह उनका निजी मामला हो, मगर हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे। बता दें हाल ही में के वॉट्स ऐप के निजी चैट के कुछ स्क्रीनशॉट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इन स्क्रीनशॉट्स में इमाम कई लड़कियों के साथ अफेयर और उन्हें धोखा देने के आरोप में फंसते दिख रहे थे। दावा किया गया था कि इमाम के एक ही समय पर 4 अलग-अलग लड़कियों के साथ संबंध थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GBbd6i

G T20: फिर चला युवी का बल्ला, 26 बॉल में ठोके 45 रन

नई दिल्ली हाल ही में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर जी टी20 लीग खेलने कनाडा पहुंचे पूरी तरह लय में नजर आ रहे हैं। सोमवार को के कप्तान युवराज सिंह ने विनीपेग हॉक्स के खिलाफ 26 बॉल में 45 रन की उपयोगी पारी खेली। युवराज के अलावा स्थानीय ओपनिंग बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस (65) और कायरन पोलार्ड (52) ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन तीनों ही बल्लेबाजों की उम्दा पारियां उनकी टीम टोरंटो नैशनल्स को जीत नहीं दिला पाई। युवराज की टीम टोरंटो नैशनल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे विनीपेग हॉक्स ने अंतिम बॉल पर अपने नाम कर लिया। हॉक्स की ओर से क्रिस लिन (89) और भारतीय मूल के सनी सोहल (58) की पारी ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पढ़ें: इससे पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने कनाडाई बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस के साथ 77 रन की साझेदारी की। युवराज शानदार लय में दिखे और अपनी 26 गेंद की पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इस पारी में युवराज ने 173 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से अपना रन बनाए। इतना ही नहीं युवी ने बाद में 2 ओवर गेंदबाजी भी की और इस दौरान उन्होंने 18 रन देकर ड्वेन ब्रावो का एकमात्र विकेट भी अपने नाम किया। लेकिन युवराज का ऑलराउंड खेल उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Ztf4Kh

नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद

साओ पाउलो ब्राजील पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दी है। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के इस फैसले को मंगलवार को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है। मामले पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा। नेमार के प्रवक्ता ने कहा कि वह पुलिस के फैसले पर कोई टिप्पणी करने को अभी तैयार नहीं हैं। साओ पाउलो पुलिस मामले पर मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन करेगी। ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। नेमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OnS1iG

थाइलैंड ओपन में नहीं उतरेंगी पीवी सिंधु, साइना से आस

एम. रत्नाकर, हैदराबादभारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं साइना नेहवाल चोट से उबरने के बाद इस टूर्नमेंट में खेलती नजर आएंगी। साइना चोट के चलते इंडोनेशिया और जापान ओपन में नहीं खेली थीं। अब भारत को महिला एकल में साइना से आस है। इस टूर्नमेंट में जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा, अकाने यामागुची के अलावा चीनी ताइपे की ताई जी यिंग ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, ऐसे में इस बीडब्ल्यूएफ सुपर-500 ने अपनी शान खो दी है। इन हालात को देखते हुए लग रहा है कि साइना सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। 29 वर्षीय साइना अपने अभियान की शुरुआत क्वॉलिफायर के खिलाफ करेंगी। उनका मुकाबला जापान की सायका तकाक्षी अथवा इंडोनेशिया की रसेली हारतावन से हो सकता है। खबर है कि सिंधु ने अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए इस टूर्नमेंट से नाम वापस ले लिया है। साइना ने इंडोनेशिया और जापान ओपन से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए पर्याप्त अंक जुटा लिए हैं। इस बीच हालांकि भारतीय पुरुष शटलर्स के लिए रास्ते मुश्किल नजर आ रहे हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत अपना मुकाबला क्वॉलिफायर के खिलाफ शुरू करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/315536m

G T20: 12 छक्के, 7 चौके- तूफानी गेल का गजब शतक

नई दिल्ली टी20 क्रिकेट के बादशाह खिलाड़ी ने एक बार फिर बता दिया है कि वह क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्यों हैं। इन दिनों ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में खेल रहे इस बल्लेबाज ने सोमवार को अपनी तूफानी शतक से अपने फैन्स का दिल एक बार फिर जीत लिया। वैनकौवर नाइट के इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने 54 बॉल में 122 रन की अविजित पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके बरसाए। गेल की इस तूफानी पारी की बदौलत वैनकौवर नाइट ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 276 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि खराब मौसम के कारण के कारण मैच की दूसरी पारी नहीं हो सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक आपस में बांटना पड़ा। गेल की तूफानी पारी के बाद इस मैच में भी बारिश और तूफान आया, जिसके चलते यह मैच पूरा नहीं हो सका। लेकिन जब तक गेल स्ट्रोम चल रहा था तब आंधी-तूफान ने भी उनकी पारी में खलल नहीं डाला। इस लीग में 39 वर्षीय इस बल्लेबाज का यह तीसरा मैच था और इससे पहले उन्होंने 12 और 45 रन की पारी खेली थी। लेकिन सोमवार को जब वह क्रीज पर उतरे तो अपने उसी अंदाज में दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेल की तूफानी पारी से बचने के लिए मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने पुरजोर कोशिश की और उसने अपने 6 गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाया। लेकिन सुनील नरेन समेत मॉन्ट्रियल का कोई भी बोलर इस बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाया। बता दें 39 वर्षीय क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत को वेस्ट इंडीज में 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। क्रिस गेल को वेस्ट इंडीज की वनडे टीम में मौका मिला है। अपने संन्यास के बाद वह दुनिया भर में खेली जा रही टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YoGEa4

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9