Monday, November 30, 2020

अफरीदी ने अफगान बोलर से कहा, 'बेटा, तुम्हारे पैदा होने से पहले से सेंचुरी लगा रहा हूं'

नई दिल्ली दुनिया के कई देशों के क्रिकेटर श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। सोमवार को इस टूर्नमेंट में कैंडी टस्कर्स और गॉल ग्लेडिएटर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर नवीन-उल-हक के बीच गर्मगर्मा बहस हो गई। कैंडी टस्कर्स ने गॉल ग्लेडिएटर को हराकर सीजन में पहली जीत दर्ज की। टस्कर्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक और ग्लेडिएटर के मोहम्मद आमिर और शाहिद अफरीदी के बीच बहस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैच का 18वां ओवर चल रहा था जब नवीन की चौथी गेंद पर आमिर ने चौका लगाया। नवीन ने वापसी करते हुए पांचवीं गेंद डॉट फेंकी। नवीन ने इसके बाद आगे बढ़कर आमिर के साथ बहस की। इस दौरान आमिर और नवीन के बीच काफी गरमा-गरम बहस हुई लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। मैच के आखिरी में भी ऐसा हुआ। इसके बाद ग्लेडिएटर के कप्तान शाहिद अफरीदी ने नवीन से बात करने का फैसला किया। अफरीदी ने मैच के बाद विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ प्यार से हाथ मिलाया। लेकिन नवीन के आते ही बात कुछ अलग हो गई। खबर है कि इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अफगान गेंदबाज से कहा, 'बेटा, मैं अंतरराष्ट्रीय में तुम्हारे पैदा होने से पहले से सेंचुरी लगा रहा हूं।' लंका प्रीमियर लीग में अभी तक काफी ऐक्शन देखने को मिला है। टस्कर्स और ग्लेडिएटर के बीच मुकबाले में दनुष्का गुनातिलका ने 53 गेंद पर 82 रन की पारी की बदौलत ग्लेडिएटर ने 197 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में टस्कर्स की टीम ने 20 ओवर में 171 का स्कोर बनाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JwLdNS

मेरा बेटा कहता है कि जब कोहली बल्लेबाजी करने आएं तो जगा देना: माइकल वॉन

नई दिल्लीविराट कोहली आज के दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। दुनियाभर में लोग उन्हें पसंद करते हैं। कोहली जब क्रीज पर होते हैं तो देखने वालों को बांधकर रखते हैं। उनके प्रदर्शन की निरंतरता उन्हें खास बनाती है। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रेकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उनके नाम 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। इनमें से 43 वनडे इंटरनैशनल में और 27 टेस्ट क्रिकेट में बने हैं। कोहली भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए हैं। बच्चे और युवा, उनके जैसा बनना चाहते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी युवाओं पर कोहली के प्रभाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने खुलासा किया कि उनका बेटा कोहली का बहुत बड़ा फैन है। वह अपने पिता से कहता है कि जब विराट बल्लेबाजी करने आते हैं तो उन्हें उठा दे। वॉन ने कहा, 'मेरा बेटा एक खिलाड़ी है और वह हमेशा मुझसे कहता है कि जब विराट बल्लेबाजी करने आएं तो मैं उसे जगा दूं। और जैसे ही विराट मिडविकेट पर कैच आउट हुए, वह अंदर जाकर कुछ और करने लग गया। कोहली बच्चों में बहुत लोकप्रिय हैं। जब आप देखते हैं कि बिना किसी खास प्रयास के गेंद हवा में दूर तक जा रही है तो वे काफी उत्साहित होते हैं। वह एक स्पेशल खिलाड़ी हैं। बेशक जीनियस हैं।' कोहली ने रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 89 रन की पारी खेली थी। भारत के सामने इस मैच में 390 रन का लक्ष्य था। कोहली शतक के करीब पहुंच रहे थे लेकिन मोजिज हेनरीकेस ने शॉट मिडविकेट पर हवा में उछलते हुए उनका कैच लपक किया। इस साल कोहली ने 8 मैचों में चार हाफ सेंचुरी लगाई हैं लेकिन वह कोई भी शतक नहीं लगा पाए। कोहली के शतक से चूकने की बात पर वॉन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वॉन ने कहा कि कोहली अब भी बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और एक सेंचुरी लगाते ही वह 3-4 और लगा लेंगे। वॉन ने कहा, 'मैं कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बिलकुल भी फिक्रमंद नहीं हूं। उनकी बल्लेबाजी को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वह शानदार खिलाड़ी हैं, मौजूदा दौर में वह सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उन तीन टेस्ट मैचों की चिंता है जो भारतीय टीम कोहली के बिना खेलेगी। मुझे नहीं लगता कि कोहली फैक्टर के बिना भारतीय टीम ये मैच जीत सकता है। वह टेस्ट टीम के लिए काफी जरूरी हैं। उनका शतक भी बनेगा। वह अगर एक शतक बना लें तो वह 3 या 4 एक साथ बना लेंगे, वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Vnywr6

विराट कोहली ने की पत्नी अनुष्का शर्मा को शीर्षासन करने में मदद, ऐक्टर्स ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली बॉलीवुड ऐक्टर्स और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पति उन्हें योग करवाने में मदद कर रहे हैं। अनुष्का ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने इसके साथ लिखा कि गर्भावस्था के दौरान उनके डॉक्टर ने उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह दी है। अनुष्का ने लिखा, 'यह एक्सराइज 'शीर्षसान' (सिर नीचे और टांगे ऊपर) सबसे मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ज्यादातर योगासन के लिए मदद की जरूरत होती है। उन्होंने लिखा कि उनके पति उन्हें संतुलन बनाने और अतिरिक्त सुरक्षा देने में मदद करते हैं। अनुष्का ने लिखा, 'योग मेरी जिंदगी का हिस्सा है, मेरे डॉक्टर ने सलाह दी है कि मुझे इस तरह के आसन करने चाहिए। मैं गर्भवती होने से पहले ऐसे आसन कर लेती थी जिसमें काफी मुड़ना होता है। हां उसके लिए भी जरूरी सपॉर्ट की जरूरत होती है। शीर्षासन, जो मैं कई साल से कर रही हूं, करने के लिए मैंने दीवार का सहारा लिया और मेरे पति ने मुझे बैलंस बनाने में मदद की।' विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। भारतीय टीम को वहां वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। कोहली ऐडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद भारत लौट आएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36njd87

टीम इंडिया को चाहिए ऐसा बल्लेबाज जो बोलिंग में आजमा सके हाथ

अरानी बसु, नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में टीम इंडिया की एक कमी साफ तौर पर निकलकर सामने आई है और वह है छठे गेंदबाज की कमी। सीरीज के पहले दो मैच में भारत की हार में गेंदबाजों विकल्प में कमी एक बड़ी वजह रहा। जब साल 2016 में पहली बार सामने आए तो लगा कि भारत का इंतजार खत्म हो गया। कपिल देव के बाद भारत को पहला तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मिल गया। पंड्या के आने से टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को भी राहत मिली। उन्हें भी अब लगातार अपने गेंदबाजी हुनर को मांजने की जरूरत नहीं थी। फिर पंड्या चोटिल हो गए। उनकी चोट से यह बात साफ हो गई कि भारत के पास छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं है। अगर पांच नियमित गेंदबाजों में से किसी का भी दिन खराब है तो उसकी भरपाई करने के लिए टीम के पास कोई भी नहीं है। भारतीय टीम के पास अब सहवाग, युवराज, तेंडुलकर, गांगुली और रैना जैसे बल्लेबाज नहीं हैं जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकें। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का गेंदबाजी न करना एक चिंता का विषय है। हाल के समय में बल्लेबाज नेट्स में भी गेंदबाजी करने से बचते हैं। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलंट स्काउट भी कर रहे हैं, का भी मानना है कि टीमों में बढ़ता सपॉर्ट स्टाफ इसका एक बड़ा कारण है। दिल्ली की स्टेट टीम और केकेआर के सहायक कोच रहे दहिया ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'आजकल राज्य और आईपीएल टीमों में तीन या चार कोच और थ्रो डाउन स्पैशलिस्ट होते हैं। तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाने के लिए गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ती, जैसा कि 10-20 साल पहले होता था।' दहिया ने कहा, 'जब मैं दिल्ली का कोच था तो मैं यह आश्वस्त करता था कि ये टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कम से कम 20 मिनट तक टेलऐंडर्स को गेंदबाजी करें। लेकिन यह अब पुरानी बात होती जा रही है। अब जब खिलाड़ियों को यहां मौका दिख रहा है तो वे गेंदबाजी को और गंभीरता से लेना शुरू कर देंगे।' ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस परेशानी का अंदाजा नहीं था। रोहित शर्मा ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन उन्होंने कंधे और उंगली की चोट की वजह से छोड़ दी। श्रेयर अय्यर को पिछले साल लेग स्पिन गेंदबाज के विकल्प के तौर पर देखा गया था लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा काम नहीं किया। माना जाता है कि शुभमन गिल भी ठीक-ठाक बोलिंग कर लेते हैं लेकिन हाल के दिनों में वह भी ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'यही वजह थी कि पिछली सिलेक्शन समिति विजय शंकर और शिवम दूबे को तैयार करना चाहती थी, जो टॉप 5 में बल्लेबाजी कर सकें और कुछ ओवर भी फेंक सके। उन्हें अपनी गेंदबाजी पर काम करने के लिए कहा गया थआ। लेकिन दुबे ने अपनी गेंदबाजी को ज्यादा इम्प्रूव नहीं किया और शंकर गेंदबाजी की वजह से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।' दहिया की तरह प्रसाद भी मानते हैं कि इस सीरीज के बाद अधिक बल्लेबाज अपनी बोलिंग पर काम करना शुरू कर देंगे और भारत के पास जल्द ही अधिक विकल्प होंगे। यह उसी तरह का दौर है जब कई विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह बनाने में लगे थे। जैसे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और यहां तक कि केदार जाधव भी। पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता पूछते हैं, 'क्या इनमें से कोई भी असल में कामयाब हुआ और अगले स्तर तक पहुंचा। सिर्फ केएल राहुल जो गंभीर थे और विकेटकीपिंग के साथ लगे रहे ही वहां तक पहुंचे। तो फिर चाहे छठा या सातवां बोलर हो आपको इसके लिए गंभीरता दिखानी होगी।' दासगुप्ता ने कहा, 'इसका हल यही है कि टॉप ऑर्डर के इन बल्लेबाजों को अधिक से अधिक गेंदबाजी के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ठीक वैसा ही जैसा पहले राज्यों की टीम में होता था। तब आप किसी खिलाड़ी को उसकी प्रतिभा के आधार पर चुनें लेकिन आपको यहां भी सावधान रहना होगा कि आप सिर्फ गेंदबाजी देखकर ही कोई फैसला न लें और उसके मुख्य काम यानी बल्लेबाजी को नजरअंदाज कर दें।' भारतीय टीम प्रबंधन इस मामले में खुशकिस्मत है कि टी20 वर्ल्ड कप को एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी का मानना है कि यह सही वक्त है कि हार्दिक पंड्या पर बल्लेबाज के रूप में अधिक जिम्मेदारी डाली जाए और एक अन्य बैकअप ऑलराउंडर तलाशा जाए। गांधी ने कहा, 'हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने और नंबर छह पर एक अन्य बैकअप ऑलराउंडर के लिए जगह बनाने का विचार भी बुरा नहीं है। केदार जाधव को इसी वजह से अंबाती रायुडू पर तरजीह दी गई क्योंकि वह कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। आपको एक नियमित टॉप ऑर्डर बल्लेबाज गंवाना पड़ सकता है लेकिन इससे आपको भविष्य में हार्दिक का विकल्प तराशने में आसानी होगी।' वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए परेशानियों का सिलसिला जारी है। सालभर पहले टीम इंडिया नंबर चार की तलाश थी। और अब के सामने यह नई परेशानी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36tzuc1

नाराज चैनल 7 ने कहा, बीसीसीआई से डरता है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और चैनल सेवन के बीच विवाद बढता ही जा रहा है और अब प्रसारक ने दोनों बोर्ड के बीच संवाद की जानकारी मांगते हुए अदालत की शरण ली है। इसने यह भी कहा कि सीए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से ‘डरा हुआ’ है। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड ’ के अनुसार चैनल ने अदालत में हलफनामा दायर करने की पुष्टि की है। चैनल ने कहा है कि सीए ने बीसीसीआई के हितों के अनुरूप सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करके प्रसारण अनुबंध का उल्लंघन किया है। सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की बजाय दिन रात के टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज करना था जो अब एडीलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बतौर प्रसारक हमारा सम्मान नहीं करता और बीसीसीआई के आगे भीगी बिल्ली बना हुआ है। वह बीसीसीआई से डरता है।’ चैनल का कहना है कि सीए के आला अधिकारी बीसीसीआई और दूसरे घरेलू प्रसारण साझेदार फॉक्सवेल की मर्जी से चल रहे हैं। चैनल ने कहा कि वह दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के संदर्भ में सीए, बीसीसीआई, फॉक्स्टेल और प्रदेश सरकारों के अधिकारियों के बीच हुए ईमेल देखना चाहता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33xTcRY

पुलिस ने माराडोना के निजी डॉक्टर के घर और क्लीनिक की तलाशी ली

ब्यूनस आयर्सअर्जेंटीना पुलिस ने फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना के निधन की जांच में उनके निजी डॉक्टर के घर और क्लीनिक की तलाशी ली। पत्रकारों ने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर लियोपोल्डो लुके के कार्यालय के दरवाजे पर कई पुलिस अधिकारियों को तैनात देखा। सान इसिद्रो वकील के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार कोर्ट के जांचकर्ता माराडोना के संबंधियों के बयान ले रहे हैं। वकील माराडोना को बुधवार को उनके निधन से पहले मिली चिकित्सा की जांच कर रहे हैं कि इसमें कोई लापरवाही तो नहीं हुई। बयान के अनुसार जांचकर्ता माराडोना के चिकित्सा रेकॉर्ड हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। माराडोना का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया जिसमें केवल दो दर्जन भर लोग उपस्थित थे। उनका ब्यूनस आयर्स में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lwb85H

Team India Captaincy: सिडनी में दोहरी हार के बाद टीम इंडिया में फिर उठे कप्तानी को लेकर सवाल

नितिन नाइक, मुंबई सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद एक बार फिर अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान की बहस एक बार फिर शुरू हो गई है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान आईपीएल में मुंबई इंडियंस को काफी कामयाबी दिलाई है और विराट कोहली की कप्तानी में दो आईसीसी टूर्नमेंट- 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी और 2019 50 ओवर वर्ल्ड कप- में भारतीय टीम की असफलता ने इस बहस में इजाफा किया है। लेकिन बड़ा सवाल है टाइमिंग का। अगले तीन साल में तीन वर्ल्ड कप होने हैं। दो टी20 वर्ल्ड कप और 2023 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह कप्तान बदलने का सही समय है? ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में कोहली की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर दूसरे वनडे में- जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो ओवर बाद हटा लिया और नवदीप सैनी को गेंद थमाई, जहां से असल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजी पर हमला बोलना शुरू किया। बुमराह को जिस तरह हैंडल किया, उससे पूर्व वनडे कप्तान और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर काफी निराश नजर आए। गंभीर पहले भी कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है, इसे लेकर गंभीर कोहली से काफी नाराज थे। बुमराह के बारे में गंभीर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में कहा, 'मेरी समझ में नहीं आता कि अगर आपके पास जसप्रीत बुमराह की क्षमता वाला गेंदबाज है और आप उसे शुरुआत में सिर्फ दो ओवर देते हैं तो यह एक रणनीतिक चूक नहीं है बल्कि रणनीतिक ब्लंडर है।' गंभीर ने आगे कहा, 'मैं उम्मीद कर रहा था कि बुमराह और शमी शुरुआत में पांच-पांच ओवर का स्पैल फेंकेंगे और कुछ विकेट निकालेंगे। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई ऐसा कप्तान होगा जो नई गेंद से जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो ओवर देगा।' गंभीर पहले भी सीमित ओवरों की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपने की कड़ी वकालत कर चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि रोहित को भारत की वाइट बॉल टीम की कप्तानी नहीं सौंपी जाती है तो यह 'भारत का नुकसान होगा रोहित का नहीं।' यह बात सच है कि इस साल की शुरुआत से ही कोहली बतौर कप्तान और बल्लेबाज अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद, कोहली ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की (रोहित शर्मा ने पांचवें मैच में कप्तानी की थी)। लेकिन इसके बाद वनडे सीरीज में 0-3 और टेस्ट में 0-2 से भारत को हार का सामना करना पड़ा। कोहली का निजी फॉर्म भी उनके स्तर के हिसाब से कम हुआ है। कोहली ने इस साल 8 मैचो में भारत की कप्तानी की है इसमें उन्होंने चार हाफ सेंचुरी की मदद से 368 रन बनाए हैं। यह उनके कुल औसत 59.29 से काफी कम है। हालांकि कोई अन्य बल्लेबाज 46 के बल्लेबाजी औसत को काफी अच्छा मानेगा लेकिन कोहली ने जितने लंबे समय तक इतनी अच्छी औसत कायम रखी है, तो उनकी महानता ही उनके आड़े आ रही है। इस साल खेले गए टी20 इंटरनैशनल में उनका प्रदर्शन और खराब रहा है। सात मैचों में उन्होंने 161 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 45 का रहा है। कोहली का बल्लेबाजी औसत इस दौरान 32.20 का ही रहा है, जो उनके 50.80 के औसत से काफी कम है। कोहली के साथ दो साल तक बैंगलोर की टीम में काफी करीब से काम करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कोहली को 'जल्दबाजी' में निर्णय वाला कप्तान बताया। नेहरा ने कहा कि कोहली गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन कर रहे हैं इसके अलावा उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी को लेकर भी कहा कि वह काफी जल्दबाजी में नजर आ रहे हैं। नेहरा ने कहा, 'पहले मैच में ऐसा लगा कि कोहली काफी जल्दी में हैं। कोहली ने कई बार 350 का लक्ष्य हासिल किया है। ऐसा लग रहा था कि वह 375 नहीं 475 के टारगेट का पीछा कर रहे हैं।' गंभीर और नेहरा की बात पर ध्यान रखते हुए हमें इस पर विचार करना चाहिए कि कोहली कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी में और निखर जाते हैं। फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी को कोई चुनौती नहीं है लेकिन साथ ही इस बात का भी खयाल रखना चाहिए कि वाइट बॉल क्रिकेट में भी कोहली शानदार कप्तान रहे हैं। कोहली के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। उन्होंने अभी तक 250 वनडे इंटरनैशनल में 11977 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 59.29 का है और स्ट्राइक रेट 93.92 का। कोहली के रनों का बड़ा हिस्सा लक्ष्य का पीछा करते हुए बने हैं। कोहली के नाम इस समय वनडे इंटरनैशनल में 43 शतक लगा चुके हैं। और बात अगर बतौर कप्तान करें तो यह नंबर बेहतर हो जाते हैं। कोहली ने 91 वनडे इंटरनैशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें उन्होंने 5257 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 74.04, स्ट्राइक रेट 98.87 का है। इस दौरान उन्होंने 21 शतक लगाए हैं। भारत ने कोहली की कप्तानी में कई अच्छी जीत भी हासिल की हैं। इन जीत वाले मैचों में कोहली के नंबर वाकई हैरान करने वाले लगते हैं। उन्होंने इन 62 मुकाबलों में 90.77 के औसत और 100.36 के स्ट्राइक रेट से 4085 रन बनाए हैं। कोहली ने इन जीत में 17 शतक लगाए हैं। टी20 इंटरनैशनल की बात करें तो कोहली ने 82 मैचों में 50.80 के औसत से 2794 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.24 का है। कोहली ने 37 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कप्तानी की है और इसमें से 22 भारत ने जीते हैं। इन जीते हुए मैचों में कोहली का औसत 55.64 और स्ट्राइक रेट 146.42 का है। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत की कप्तानी नहीं की है। तो वे लोग जो उनकी कप्तानी को आईसीसी इवेंट के आधार पर तौलना चाहते हैं, उन्हें किसी फैसले पर पहुंचने से पहले कम से कम उनके असफल होने का इंतजार करना होगा। पर सवाल यह है कि क्या एक ऐसे खिलाड़ी जिसने बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया है, इस तरह उसके हौसले को तोड़कर कप्तानी किसी दूसरे को देना सही होगा? जब धोनी अपनी कप्तानी के अंतिम दौर में थे, तो सभी को पता था कि अब मशाल कोहली के हाथों में थमाई जाएगी। इसी वजह से यह बदलाव बेहद आसानी से हो गया। अब जब तीन बड़े आयोजन आने को हैं, क्या अब कप्तान बदलना ठीक होगा? क्या यह कोहली के साथ जायज होगा? क्या यह रोहित के लिए सही होगा? भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ ही टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेलने हैं। क्या रोहित को हैंडओवर के लिए इतना कम वक्त देना सही है? कोहली को 2019 वर्ल्ड कप की टीम तैयार करने के लिए ढाई साल का वक्त मिला। और इस दौरान टीम इंडिया ने शानदार और आधुनिक वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट खेला। और अगर वाकई कप्तानी बदलने की योजना पर काम हो रहा है, क्या यह सही नहीं होगा कि रोहित को भी अपने हिसाब से टीम को तैयार करने का सही वक्त मिले। नई सिलेक्शन समिति के सामने भी कई सवाल हैं। हालांकि वह अपना काम आसान कर सकते हैं अगर वे सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी में जल्दबाजी न करें। अगर कोई बदलाव होना ही है तो वह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही लिया जाए। इस तरह रोहित को किसी एक इवेंट के लिए कम से कम दो साल का वक्त मिल जाएगा। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप होना है और 2023 में भारत में 50 ओवर का वर्ल्ड कप होना है। आईपीएल की कामयाबी को किसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी का पैमाना नहीं माना जा सकता। क्या हम तब भी यह बहस कर रहे होते अगर ऑस्ट्रेलिया में पहले दो वनडे रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए होते और आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली की कप्तानी में जीता होता न कि रोहित की MI ने, तब भी हम यही सवाल कर रहे होते?


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Vg64aI

सचिन तेंडुलकर ने छह राज्यों में कमजोर तबके के बच्चों के इलाज में मदद की

मुंबईचैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने कोरोना वायरस महामारी के बीच छह राज्यों में कमजोर तबके के 100 बच्चों के उपचार में मदद की । उन्होंने ‘एकम’ फाउंडेशन के साथ महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बच्चों के इलाज में मदद की जो सरकारी और ट्रस्ट के अस्पतालों में हुआ। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे ऐसे बच्चों की उन्होंने मदद की जो उपचार का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। इस महीने की शुरूआत में उन्होंने असम के माकुंदा अस्पताल में शिशु रोग विभाग में उपकरण दिये थे जिससे हर साल दो हजार से अधिक बच्चों को फायदा होगा। तेंडुलकर ने वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे के मौके पर यूनिसेफके साथ मिलकर बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। एकम फाउंडेशन की मैनेजिंग पार्टनर अमीता चटर्जी ने कहा, 'सचिन तेंडुलकर के साथ इस फाउंडेशन के जरिए हमारे साथ काफी अच्छा रहा है। सचिन ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है। हमने साथ मिलकर वंचित लोगों को अच्छा हेल्थ केयर पहुंचाने के क्षेत्र में काम किया है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mlMHc8

India vs Australia: इरफान पठान बोले, क्वॉलिटी गेंदबाज लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाए हैं। भारतीय गेंदबाजी दोनों ही मुकाबलों में लचर नजर आई। पहले मैच में 374 और दूसरे में 389 रन बने। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को लेकर निशाना साधा है। पठान हालांकि मानते हैं टीम इंडिया के इन्हीं गेंदबाजों ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बिलकुल भी रंग में नजर नहीं आए। हालांकि आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में थे लेकिन कंगारू धरती पर बुमराह को अपनी लाइन और लेंथ को लेकर काफी परेशानी हो रही है। बुमराह ने दो मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं और दोनों ही बार उन्होंने 70 से ज्यादा रन दिए हैं। मोहम्मद शमी और युवा नवदीप सैनी भी महंगे साबित हुए हैं। सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं बल्कि स्पिनर्स भी सिडनी के मैदान पर हुए दोनों मुकाबलों में अप्रभावी नजर आए। युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा की जोड़ी का बेअसर साबित होना, कोहली की फिक्र में इजाफा ही करता है। भारतीय गेंदबाजों ने नेट्स में काफी वक्त बिताया लेकिन मैच में वे अभी तक सही लाइन और लेंथ हासिल नहीं कर पाए हैं। कुलदीप यादव और युवा टी. नटराजन भी टीम का हिस्सा हैं, और संभव है कि उन्हें बुधवार को होने वाले आखिरी वनडे में मौका मिल जाए। पठान हालांकि इस बार गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत के गेंदबाज काफी उच्च-स्तरीय हैं और उन्होंने अतीत में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही इस पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि इस बार गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव ने टीम को काफी नुकसान पहुंचाया है। पठान ने ट्वीट किया, 'गेंदबाजों की क्वॉलिटी पर कोई सवाल नहीं है लेकिन निरंतरता एक बड़ा सवाला है। ऑस्ट्रेलिया में असली चुनौती सही लेंथ हासिल करने की है। और वह भी बहुत जल्दी जो कि नहीं हुआ।' भारतीय टीम मैचों में गेंदबाजी में जूझ रही है। टीम के पास सिर्फ पांच गेंदबाज हैं। हार्दिक पंड्या बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। हालांकि सिडनी में सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने चार ओवर बोलिंग भी की लेकिन इसके बावजूद टीम के पास अभी सही संयोजन नजर नहीं आ रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VgW3u3

India in Australia- विराट कोहली के बिना अगर जीता भारत, तो सालभर तक मनाएंगे जश्न: माइकल क्लार्क

नई दिल्ली भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज (India vs Australia Test Series) का पहला मैच खेलकर लौट आएंगे। कोहली 17 दिसंबर से ऐडिलेड (First Test ) में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट आएंगे। क्रिकेट के जानकारों के बीच यह बड़ा सवाल है कि क्या कोहली (Kohli) की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगी? हालांकि ज्यादातर जानकारों का मानना है कि यह टीम इंडिया के लिए बहुत मुश्किल चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह कोई भी नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में कोहली की गैर-मौजूदगी में हरा देता है तो यह जश्न मनाने की बात होगी। क्लार्क ने कहा, 'विराट की कप्तानी और बल्लेबाजी ( and batting) दोनों बहुत उपयोगी हैं। विराट के स्थान पर कौन बल्लेबाजी करेगा। बेशक, केएल राहुल (KL Rahul) बहुत प्रतिभाशाली हैं। मुझे लगता है उन्हें इन परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है। वह ऐसा कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन विराट कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता। मुझे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पसंद हैं। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी है।' क्लार्क ने आगे कहा, 'रणनीतिक रूप से वह बहुत अच्छे कप्तान हैं और यह भारत के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपको इसे एक अवसर के तौर पर देखना होगा। आपको इसे आजमाना होगा और इतिहास रचना होगा।' उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, 'अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली के बिना हरा पाई, तो आप एक साल तक जश्न मनाएंगे। यह एक अविश्वसनीय जीत होगी।' उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों को इसे ऐसे ही देखना होगा। उन्हें खुद पर यह विश्वास करना होगा कि उनमें इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने का सामर्थ्य है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fTw5WL

आशीष नेहरा ने की विराट कोहली की कप्तानी की आलोचना, कहा जल्दबाजी में ले रहे हैं फैसले

नई दिल्ली भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त () बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले वनडे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन से जीत हासिल की, के बाद कप्तान भारतीय विराट कोहली (Virat Kohli) ने साफ किया कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। यहां तक कि ऑल-राउंडर ने खुद भी मैच के बाद प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह गेंदबाजी में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी तक मैच के लिए तैयार नहीं हैं। उस मैच में पंड्या (Pandya 90 runs) ने 90 रन की पारी खेली थी। हालांकि दूसरे एकदिवसीय मैच में जब कोहली ने पंड्या से गेंदबाजी (Pandya Returns to bowling) करवाने का फैसला किया तो सभी को काफी हैरानी हुई। पंड्या ने इस मैच में चार ओवर फेंके। इसे भी पढ़ें- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (Aashish Nehra) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले गए दूसरे वनडे इंटरनैशनल ( ODI) के दौरान कोहली (Kohli) के 'जल्दबाजी' में लिए फैसलों की ओर इशारा किया। नेहरा (Nehra) ने कहा कि कोहली (Kohli) ने गेंदबाजी परिवर्तन को लेकर बहुत जल्दबाजी की। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ फैसले इतनी जल्दबाजी में किए गए थे कि उनका कोई मतलब समझ नहीं आता। पंड्या ने अपने चार ओवरों में शतक बनाने वाले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का विकेट लिया, कोहली ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) से भी गेंदबाजी करवाई। नेहरा ने कहा, 'आज के मैच में विराट कोहली ने दो ओवर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) से करवाए और फिर नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को लेकर आ गए। मैं समझ सकता हूं कि वह शमी को दूसरे छोर से गेंदबाजी करवाना चाहते थे, लेकिन फिर आखिर उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को नई गेंद से दो ओवर क्यों करवाए।' इसे भी पढ़ें- उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली गेंदबाजी में जल्दी-जल्दी परिवर्तन (Kohli bowling Changes in Australia Series) कर रहे हैं। उनके पास सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प हैं। भारत ने मयंक अग्रवाल और हार्दिक पंड्या का इस्तेमाल किया- यह मैदान पर ही लिया गया फैसला था। अगर चीजें सही जा रही होतीं तो आप इन दोनों को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखते।' पूर्व तेज गेंदबाज ने ने कहा, 'कोहली अपने फैसलों को लेकर जल्दबाजी दिखा रहे हैं। पहले वनडे में भी, जब कोहली का कैच छूटा, तो ऐसा लगा कि वह जल्दी में हैं। कोहली ने अपने करियर में 350 रन कई बार हासिल किए हैं, यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। पर ऐसा लगा कि हम 375 नहीं बल्कि 475 रन का पीछा कर रहे हैं।' इसे भी पढ़ें- 'मुझे लगता है कि कोहली आवेग में आकर फैसला कर रहे हैं। वह गेंदबाजी में बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे हैं। उन्हें इस बारे में विचार करने की जरूरत है।' सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3luCOI9

कोहली नेतोड़ा सचिन का एक और रेकॉर्ड, बनाएसबसे तेज 22 हजार इंटरनैशनल रन

सिडनीकप्तान () ने भारत और ऑस्ट्रेलिया () के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कई रेकॉर्ड बनाए। उसमें से एक रेकॉर्ड सबसे तेज 22 हजार इंटरनैशनल रनों का रहा। विराट ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज () के रेकॉर्ड को तोड़ा। विराट कोहली ने जहां इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 462 पारियां खेलीं, तो सचिन 493 पारियों में यहां तक पहुंचे थे। मैच की बात करें तो विराट ने 418 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। दूसरी ओर, सचिन अपने 418 इंटरनैशनल मैच में 21 हजार का आंकड़ा पार किया था। यही नहीं, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कोहली ने एकदिसवीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह महोम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए। कोहली ने कप्तान के रूप में अपने 91वें मैच में अजहर (5243) को पीछे छोड़ा। कोहली ने इससे पहले 90 मैचों की 86 पारियों में 5168 रन बनाए थे। वह अजहर से 75 रन पीछे थे। कप्तान के रूप में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वनडे में कप्तान के रूप में रिपोर्ट लिखे जाने तक 21 शतक बनाए हैं। कोहली ने इस मैच में 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 87 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। यह विराट कोहली का कप्तान के रूप में 91वां और यूं 250वां मुकाबला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VjoiYM

मैच से पहले पहले बीमार हो गए थे स्मिथ, बुरी हालत में उतरे मैदान पर और जड़ा शतक

सिडनीऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज ने खुलासा किया कि भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले उन्हें बहुत तेज चक्कर (वर्टिगो) आ रहे थे और उनका मैच में खेलना निश्चित नहीं लग रहा था जिसमें उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए 104 रन से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे वनडे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 51 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें ‘क्रीज पर थोड़ी देर तक अच्छा नहीं लग रहा था।’ स्मिथ ने लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल करने के बाद क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘मैं नहीं जानता था कि मैं आज खेलूंगा। मुझे सुबह बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और मुझे काफी परेशानी हो रही थी।’ स्मिथ ने कहा कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका उपचार कर राहत दिलायी जिसके लिए उन्होंने उनके सिर के लिए कई मूवमेंट कराए जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सीमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के उपचार के लिए कराए जाते हैं। कान के अंदर समस्या से बीपीपीवी होता है। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर ने मुझे लगता है कि सुबह छह बार मेरे सिर को घुमाने की प्रक्रिया की। जिससे थोड़ा सुधार हुआ। खुश हूं कि मैं एक और अच्छी पारी खेल पाया और टीम की मदद कर पाया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fQoRD0

डॉक्टर की लापरवाही से हुई माराडोना की मौत? बेटियों ने सबूत के साथ लगाया गंभीर आरोप

ब्यूनस आयर्सडिएगो माराडोना के निजी डॉक्टर संभावित लापरवाही के चलते जांच के घेरे में हैं। माराडोना का बीते बुधवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। माराडोना के वकील ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को लियोपोल्डो लूक्यू के घर और प्राइवेट क्लीनिक पर रेड मारी और यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या उनकी तरफ से कोई लापरवाही बरती गई। वकील ने कहा कि जांच के आदेश प्राथमिक जांच में माराडोना की बेटियों डाल्मा, गिननिना और जाना से मिले सबूतों के बाद जज ने दिए थे। स्थानीय वकील के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, 'जो सबूत मिले थे, उससे यह जरूरी लगा कि डॉक्टर लियोपोल्डो के घर और दफ्तर की जांच की अपील की जाए।' अर्जेंटीना की समाचार एजेंसी टेलम के मुताबिक, जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या माराडोना को निधन से पहले 24 घंटे मेडिकल स्टाफ की तरफ से सही देखभाल मिली थी या नहीं। इससे पहले गुरुवार को माराडोना के वकील माथियास मोरला ने माराडोना के निधन को लेकर जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगया था कि विश्व विजेता कप्तान के ईलाज में देरी हुई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o86QmG

Sunday, November 29, 2020

टी-20: डेविड मलान की धांसू फिफ्टी, इंग्लैंड ने सा. अफ्रीका को हराकर जीती सीरीज

पार्ल (55) के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यहां बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आसान से लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने जेसन रॉय (14) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जोस बटलर (22) भी पविलियन लौट लिए। जॉनी बेयस्टो तीन रन ही बना सके। मलान को फिर बेन स्टोक्स (16) और कप्तान इयोन मोर्गन का साथ मिला। 134 के कुल स्कोर पर लुंगी एंगिडी ने मलान को आउट कर दिया। सैम करन (1) भी आउट हो गए। कप्तान मोर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ क्रिस जोर्डन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के लिए कप्तान क्विंटन डि कॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JpeQAw

भारत की हार के बाद कोहली पर भड़के गंभीर, बोले- ऐसी कप्तानी मेरे समझ से बाहर

नई दिल्लीभारत के पूर्व दिग्गज ओपनर () ने ऑस्ट्रेलिया से मिली लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान ( captaincy) की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने कोहली की उस रणनीति को खराब कप्तानी बताया, जिसके तहत दूसरे वनडे में पावरप्ले में जसप्रीत बुमराह से महत दो ओवर करवाए गए थे। गंभीर ने कहा कि हम लगातार विकेट लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब प्रमुख गेंदबाज को मौका ही नहीं देंगे तो विकेट कैसे मिलेगा। गेंदबाजों को लेकर खराब रणनीतिउन्होंने क्रिकइन्फो के एक शो में विराट कोहली पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो कप्तानी को नहीं समझ सकता। हम इस बारे में लगातार बात कर रहे हैं कि अधिक से अधिक विकेट लेना है और हमें ऐसी (ऑस्ट्रेलिया की) बैटिंग लाइन अप को तोड़ना है, लेकिन अपने महत्वपूर्ण गेंदबाजों से दो ओवर ही करा रहे हैं। सामान्यत: वनडे में 4-3-3 ओवरों के स्पेल होते हें। 3 बेहतर माना जाता है और किसी बोलर से अधिकतम एक स्पेल में 4 ओवर करवाए जाते हैं।' यह टी-20 नहीं, वनडे हैउन्होंने आगे कहा, 'अगर आप नई गेंद के साथ दो ओवर गेंदबाजी कराके अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को रोकते हैं तो मैं कप्तानी के बारे में समझ नहीं सकता। मैं शायद उस कप्तानी को समझा भी नहीं सकता। यह टी 20 क्रिकेट नहीं है। भारत की हार हुई, क्योंकि खराब कप्तानी थी।' उल्लेखनीय है कि दोनों ही वनडे में भारतीय गेंदबाज छोटे-छोटे स्पेल करते दिखे और गेंदबाजी में तेजी से बदलाव दिखा। टीम सिलेक्शन पर उठाया सवालटीम सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'वह वॉशिंगटन सुंदर या शिवम दूबे को वनडे में शामिल कर सकते थे। इससे पता चलता कि वे वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं। अगर ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में नहीं हैं तो यह कहीं न कहीं से टीम चयन में खराबी भी है। जब तक आप किसी को मौका नहीं देंगे तो आप कैसे जान पाएंगे कि वह इंटरनैशनल लेवल पर कितना अच्छा है।' दोनों मैचों में भारत को मिली हारऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 389 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस लक्ष्य को पाना भारतीय टीम के लिए नामुमकिन साबित हुआ। वह 51 रनों से मैच हार गई। मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 338 ही बना सकी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया ने 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36jNJ2G

देखें: वह करिश्माई कैच, जिसने ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की की और सीरीज हार गया भारत

सिडनीऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइजेज हेनरिक्स ने कहा है कि रविवार को यहां खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान का कैच पकड़ने के बाद उनकी पूरी टीम ने राहत की सांस ली। 33 साल के ऑलराउंडर हेनरिक्स ने गेंदबाजी में 4.9 के इकॉनॉमी से रन दिए और श्रेयस अय्यर का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाले हेनरिक्स ने जोश हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। विराट कोहली उस वक्त 89 रन पर थे और वो पूरी तरह सेट हो चुके थे। हेनरिक्स ने मैच के बाद कहा, 'यह बहुत बड़ा विकेट था। उनके आउट होने के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर राहत की सांस ली। जब आप किसी को आउट करने में सक्षम हो, जो आसानी से रन बनाना जानता हो। शुक्र है कि वैसा नहीं हुआ, जैसा कि वह चाहते थे। कैच लेने के लिए मैं वहां जल्दी पहुंच गया और मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी।' 33 साल के ऑलराउंडर हेनरिक्स ने गेंदबाजी में 4.9 के इकोनॉमी से रन दिए और श्रेयस अय्यर का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JnLkeG

चोटिल वॉर्नर T20 से भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया को इस खिलाड़ी का भी नहीं मिलेगा साथ

नई दिल्लीभारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ओपनर लिमिटेड ओवरों की सीरीज यानी आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी। उनकी जगह डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज गेंदबाज को भी आराम दिया है। वनडे सीरीज का आखिरी मैच दो दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। वॉर्नर ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया और कप्तान आरोन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वॉर्नर भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान स्कैन के स्टेडियम से रवाना हुए थे। उन्हें भारतीय पारी के चौथे ओवर के दौरान चोट लगी थी। वॉर्नर ग्रोइन स्ट्रेन से परेशान नजर आए थे। वह शिखर धवन के शॉट को रोकने गए थे और इस दौरान उन्होंने डाइव मारी थी। तभी वह चोटिल हुए थे। मैदान पर गिरने के बाद वह दर्द से करहा रहे थे। आस्ट्रेलिया कि फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए थे। वॉर्नर ने इस मैच में 77 गेंदों पर शानदार 83 रनों की पारी खेल और टीम को 389 रनों का विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qeEsBd

माराडोना के बाद इस दिग्गज का निधन, 42 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गया फुटबॉलर

नई दिल्लीअर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन के शोक से खेल की दुनिया अभी उबर भी नहीं पाई थी कि एक और दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो गया। सेनेगल के दिग्गज फुटबॉलर पापा बाउबा (Papa Bouba Diop dies) का महज 42 वर्ष की उम्र में रविवार देर रात को निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन पेरिस हुआ। बता दें कि 25 नवंबर को माराडोना का निधन हो गया था। पापा वही फुटबॉलर हैं, जिन्होंने 2002 फीफा वर्ल्ड कप में अपने करिश्माई गोल से चैंपियन फ्रांस को स्तब्ध कर दिया था। उनके गोल की मदद से ही फुटबॉल की रैंकिंग में काफी पीछे रहने वाली सेनेगल ने फ्रांस जैसी दिग्गज टीम को 1-0 से हराते हुए इतिहास रच दिया था। उस मैच में पापा के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया था। यह वर्ल्ड कप का पहला ही मैच था। 28 जनवरी 1978 को डकार में जन्मे इस फुटबॉलर ने अपने करियर में फुल्हम, वेस्ट हम युनाइटेड और बर्मिंगम सिटी जैसे बड़े फुटबॉल क्लबों की ओर से खेला। उन्होंने अपने प्रफेशनल करियर में 261 मैच खेले और 26 गोल दागे। इंटरनैशनल करियर की बात करें तो उनके नाम 63 मैचों में 11 गोल हैं। दिग्गज फुटबॉलर के निधन से दुनियाभर के खिलाड़ी शोक में हैं। इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर क्रिस कामरा समेत तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके क्लबों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3q9cFC2

इथोपिया के वेलेलेगन, येहुआलॉ ने रेकॉर्ड समय में जीती दिल्ली हाफ मैराथन

नई दिल्लीइथोपिया के अमेदेवर्क वेलेलेगन और यालेमजर्फ येहुआलॉ ने रविवार को कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित एयरटेल में रेकॉर्ड समय के साथ क्रमश: पुरूष और महिला खिताब अपने नाम किए। इस मैराथन का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-सिक्योर) में किया गया।वर्ल्ड ऐथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दोनों पुरूष और महिला एलीट रेस विजेताओं ने कोर्स रेकॉर्ड बनाए। वेलेलेगन (58.53 सेकंड) और येहुआलॉ को पहला स्थान हासिल करने के लिए 27,000 डॉलर की इनामी राशि के साथ रेकॉर्ड के बोनस के लिए अतिरिक्त 10,000 डॉलर मिले। येहुआलॉ दूसरी सबसे तेज महिला हाफ मैराथन दौड़ने वाली ऐथलीट रहीं। उन्होंने एक घंटे चार मिनट 46 सेकंड का समय लिया जो विश्व रेकॉर्ड समय (1:04:31) से सेंकेंड के एक चौथाई समय से ज्यादा था जो हमवतन अबाबेल येशानेह के नाम है जो तीसरे स्थान पर रहीं। पढ़ें, भारत के लिए तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके ने 1:00:30 के समय से राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया। महाराष्ट्र के 26 साल के साबले ओवरआल 10वें स्थान पर रहे। उन्हें पहले स्थान के लिए 3.5 लाख रुपये की राशि हासिल की और भारतीयों में कोर्स रेकॉर्ड बनाने के लिए अतिरिक्त एक लाख रुपये दिए गए। भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के आधिकारिक रेकॉर्ड के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय हाफ मैराथन रेकॉर्ड एक घंटा तीन मिनट 46 सेकंड के समय से महाराष्ट्र के कालीदास हिरावे के नाम पर था। इस साल का रेस रेकॉर्ड स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कारण हालांकि पिछले दो वर्षों के रेकॉर्ड से अलग था और एलीट ऐथलीट महामारी के कारण अलग तरह के माहौल में दौड़े जिसमें आयोजकों ने उनके लिए बायो-सिक्योर जोन बनाई थी। पुरूषों की रेस में पिछले साल के रजत पदक विजेता वेलेलेगन ने हमवतन और गत चैंपियन अंदामलाक बेलिहू को रोमांचक मुकाबले में हराकर 58 मिनट 53 सेकंड के कोर्स रेकॉर्ड समय से स्वर्ण पदक जीता। वेलेलेगन ने पिछले महीने विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। बेलिहू ने 2018 और 2019 में यहां खिताब जीता था। उन्हें 58.54 के समय के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। युगांडा के स्टीफन किस्सा ने 21.09 किलोमीटर की रेस 58 मिनट 56 सेकंड में पूरी की। 21 साल के वेलेलेगन ने 59 मिनट छह सेकंड के पहले के कोर्स रेकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया जो उनके हमवतन गाये एडोला के नाम था जिन्होंने इसे 2014 में बनाया था। तोक्यो ओलिंपिक में 3000 स्टीपलचेज के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके साबले ने एक घंटा 30 सेकंड का समय निकाला। यह पहली बार है जब एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में किसी भारतीय ने 61 मिनट से कम समय निकाला हो। श्रीनू बुगाथा इस साल भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 1:04:16 का समय निकाला जबकि दुर्गा बहादुर बुद्धा 1:04:19 के समय से तीसरे स्थान पर रहे। स्टार सुसज्जित महिला एलीट रेस में येहुआलॉ ने एक घंटा चार मिनट 46 सेकंड के कोर्स रेकॉर्ड समय से रेस जीती और उन्होंने हमवतन और गत चैंपियन सेहे गेमेचु के 1:06:00 समय से बेहतर किया जबकि इस बार गेमेचु पोडियम स्थान हासिल नहीं कर पाई। केन्या की रूथ चेपंगेटिच (1:05:06) दूसरे और एक अन्य इथोपियाई और विश्व हाफ मैराथन की रेकॉर्डधारी अबाबेल येशानेह (1:05:21) तीसरे स्थान पर रहीं। वेलेलेगन की तरह ही फार्म में चल रही येहुआलॉ पिछले साल यहां दूसरे स्थान पर रही थीं और पिछले महीने विश्व हाफ मैराथन में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था। भारतीयों में पारूल चौधरी ने एक घंटा 12 मिनट 18 सेकंड के समय से स्वर्ण पदक हासिल किया, वह पिछले साल दूसरे स्थान पर रही थीं। वहीं संजीवनी जाधव (1:13:00) और कोमल जगदाले (1:14:04) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली हाफ मैराथन भारत में पहला वैश्विक खेल आयोजन है जिसके लिये खेल मंत्री किरण रिजिजू और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा उपस्थित थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mkBZTm

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, सीरीज पर किया कब्जा

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद के अर्धशतक से इंग्लैंड ने दूसरे टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने मलान की 40 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की पारी की बदौलत 19.5 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान इयोन मॉर्गन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। मलान और मॉर्गन ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन की अहम साझेदारी करके इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम छह विकेट पर 146 रन ही बना सकी। पढ़ें, साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डि कॉक ने 18 गेंद में सर्वाधिक 30 रन बनाए। रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 25) और जॉर्ज लिंडे (29) ने भी 20 रन के आंकड़े को पार किया लेकिन टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। पेसर जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oa2bQS

फिलिप्स का रेकॉर्ड शतक, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में हराया

माउंट माउंगानुईयुवा बल्लेबाज के 46 गेंद में बनाए रेकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। फिलिप्स ने 51 गेंद में 108 रन की पारी के दौरान न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक बनाया। फिलिप्स ने अपनी पारी में आठ छक्के और 10 चौके लगाने के अलावा डेवोन कॉनवाय (37 गेंद में नाबाद 65) के साथ तीसरे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी की। उनकी पार्टनरशिप की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 166 रन ही बना सकी। पढ़ें, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती सात ओवर में दो विकेट पर 53 रन बनाए। फिलिप्स और कॉनवाय इसके बाद एक साथ बल्लेबाजी करने उतरे। 23 साल के फिलिप्स ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर कायरन पोलार्ड पर छक्के के साथ अपने तेवर दिखाए और फिर छक्कों और चौकों की बारिश से विरोधी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने 13वें ओवर में फैबियन एलेन पर तीन छक्के जड़े। उन्हें 20वें ओवर की पांचवीं गेंद में पोलार्ड ने पविलियन भेजा। वेस्टइंडीज की वर्ल्ड टी20 चैंपियन टीम इसके जवाब में कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। विंडीज टीम के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान पोलार्ड 15 गेंद में 28 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने 15 जबकि मिशेल सैंटनर ने 41 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39twJJo

BCCI का घरेलू सीजन के लिए खाका : 20 दिसंबर से मुश्ताक अली, 11 जनवरी से रणजी ट्रोफी

मुंबईघरेलू क्रिकेट का आयोजन करने के लिए बेताब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने सीमित मुकाबलों के सत्र के ढांचे पर राज्य संघों की सलाह मांगी है। घरेलू सत्र के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने दिसंबर से मार्च के बीच देश भर में छह जैविक रूप से सुरक्षित स्थल (बायो-सिक्योर) तैयार करने की योजना बनाई है। राज्य संघों को लिखे पत्र में बोर्ड ने घरेलू मुकाबलों के आयोजन को लेकर चार विकल्प दिए हैं जिसमें पहला विकल्प सिर्फ का आयोजन है। दूसरा विकल्प सिर्फ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट का आयोजन है। तीसरे विकल्प में रणजी ट्रोफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी का संयोजन होगा जबकि चौथा विकल्प दो सीमित ओवरों के टूर्नमेंट (सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रोफी) के लिए विंडो तैयार करना है। पढ़ें, पत्र के अनुसार, बीसीसीआई ने टूर्नमेंट के संभावित समय पर भी बात की है। रणजी ट्रोफी (11 जनवरी से 18 मार्च) के लिए 67 दिन प्रस्तावित किए गए हैं। इस पत्र की प्रति पीटीआई के पास भी है। मुश्ताक अली ट्रोफी के आयोजन के लिए 22 दिन (20 दिसंबर से 10 जनवरी) की जरूरत होगी जबकि अगर विजय हजारे ट्रोफी का आयोजन होता है तो यह 11 जनवरी से सात फरवरी के बीच 28 दिन में आयोजित हो सकता है। बीसीसीआई 38 टीमों के घरेलू टूर्नमेंट के लिए छह स्थानों पर जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा। पत्र में कहा गया है, ‘38 टीमों को पांच एलीट समूह और एक प्लेट समूह में बांटा जाएगा। एलीट समूह में छह-छह टीमें होंगी जबकि प्लेट समूह में आठ टीमें होंगी।’ प्रत्येक जैविक रूप से सुरक्षित वातारण में तीन आयोजन स्थल होंगे और मैचों का डिजिटल प्रसारण किया जाएगा। बोर्ड ने हाल में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन यूएई में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में किया था और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जोर देते हुए कहा था कि आम तौर पर अगस्त में होने वाले घरेलू सत्र भी शुरू किया जा सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qadYk8

ISL: मॉरिसियो के 'डबल' से ओडिशा ने जमशेदपुर को बराबरी पर रोका

वास्कोस्थानापन्न खिलाड़ी डिएगो मॉरिसियो के दो गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। जमशेदपुर के नेरिजस वाल्सकिस ने पहले हाफ में दबदबा बनाते हुए 12वें और 27वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद मैदान पर उतरे मॉरिसियो ने इसके बाद मैच का रुख बदला। उन्होंने 77वें मिनट में जमशेदपुर की बढ़त को कम किया। मॉरेसियो ने इसके बाद इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 करके अपनी टीम को एक अंक दिला दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o9UdqW

सिडनी में हार के बाद कैप्टन कोहली ने गेंदबाजों पर निकाली भड़ास

सिडनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 389 रन बनाए जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 338 रन ही बना सकी। हार के बाद टीम के कप्तान (Virat Kohli) एक बार फिर गेंदबाजों से निराश नजर आए। कोहली ने कहा कि गेंदबाजों का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। इसके साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की तारीफ की। विराट कोहली ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमें हर क्षेत्र में मात दी।' कोहली एक बार फिर अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, 'हमने गेंद से बिलकुल प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया और सही जगह पर बोलिंग नहीं की।' पढ़ें, कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी मजबूत है। उन्होंने कहा, 'उनका बैटिंग लाइन-अप काफी मजबूत है, उन्हें परिस्थितियों और ऐंगल के बारे में बता है।' भारत के सामने 390 रन का विशाल लक्ष्य था। कोहली ने कहा कि यह लक्ष्य काफी बढ़ा था और एक या दो विकेट रिक्वायर्ड रनरेट को काफी बढ़ा रहे थे ऐसे में लगातार हिट करना पड़ा। कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार मौकों का फायदा उठाया और यही असल में फर्क रहा। पढ़ें, कमर की चोट के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने चार ओवर डाले। इस पर कोहली ने कहा, 'हार्दिक बोलिंग करते हुए ठीक थे और उन्होंने अपना गेंदबाजी प्लान भी बताया था कि वह ऑफ कटर डालेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मैदान का सही फायदा उठाया।' कोहली ने इस मैच में 89 रन की पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मानेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि कोहली ने माना कि अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टिके रहते तो भी भारत जीत सकता था चूंकि बाद में हार्दिक पंड्या ने क्रीज पर उतरना था जो तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37hvtqf

सिडनी वनडे हारकर भारत ने गंवाई सीरीज, ट्रोल हुए कोच रवि शास्त्री

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 51 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। रविवार को मिली इस हार के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने वनडे सीरीज भी गंवा दी और मेजबानों ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसी के साथ टीम इंडिया के हेड कोच भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में 4 विकेट पर 389 रन बनाए जिसके बाद भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 338 रन बना पाई। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 104 रन बनाए जबकि ओपनर डेविड वॉर्नर ने 83, मार्नस लाबुशेन ने 70, ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 63 और कप्तान आरोन फिंच ने 60 रन का योगदान दिया। पढ़ें, 390 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए कैप्टन विराट कोहली ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। उन्होंने लोकेश राहुल (76) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। राहुल ने 66 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच ट्रोल होने लगे। एक यूजर ने उनकी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें वह सोते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कभी रवि शास्त्री को नोटपैड लेकर पॉइंट्स बनाते नहीं देखा। इतनी ही नहीं, एक यूजर ने कहा कि पूर्व कोच अनिल कुंबले अनुशासन पसंद व्यक्ति हैं लेकिन उन्हें हटा दिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39oZGWV

भारत हारा दूसरा वनडे, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कर लिया कब्जा

सिडनीभारतीय टीम का खराब प्रदर्शन दूसरे वनडे में भी जारी रहा और ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को उसे सिडनी में 51 रनों से हरा दिया। आरोन फिंच की कप्तानी में मेजबानों ने जीत दर्ज कर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर पहला वनडे 66 रनों से जीता था। अब तीसरा वनडे कैनबरा के मानुका ओवल में 2 दिसंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोरऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके बाद भारतीय टीम 9 विकेट पर 338 रन बना सकी। मेजबानों के लिए स्मिथ (104) ने शतक जड़ा। उनके अलावा ओपनर डेविड वॉर्नर ने 83, मार्नस लाबुशेन ने 70, ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 63 और कप्तान आरोन फिंच ने 60 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाज एक बार फिर महंगे साबित हुए। मोहम्मद शमी ने 73 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लेने के लिए 79 रन लुटा दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर एक विकेट झटका। देखें, विराट-राहुल जमे लेकिन फिर टूटा सपना390 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए कैप्टन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। उन्होंने लोकेश राहुल (76) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। राहुल ने 66 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाए। दोनों ने एक वक्त उम्मीद जगाई लेकिन फिर भारतीय फैंस का सपना हार के साथ टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 67 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक्स और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 1-1 विकेट लिया। सुखद नहीं रही भारत की अंतरराष्ट्रीय वापसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की वापसी सुखद नहीं रही है। करीब 9 महीने बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक बार फिर कंगारू बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजी लाचार नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 389 रन बनाए। ने फिर शतक लगाया और आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशाने और ग्लेन मैक्सवेल ने पचासा जड़ा। जवाब में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के 89 और केएल राहुल के 76 के बावजूद रन ही बना सकी। देखें, अग्रवाल और धवन ने की अर्धशतकीय साझेदारीभारत के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने एक बार फिर अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारत को शिखऱ धवन के रूप में पहला झटका लगा। धवन 23 गेंद पर 30 रन बनाकर जोश हेजलुवड का शिकार बने। अगले ही ओवर में अग्रवाल भी 28 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों लपके गए। कोहली-अय्यर ने संभाला मोर्चा इसके बाद कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को सहारा दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। हालांकि रनगति का दबाव लगातार बढ़ता गया। इस साझेदारी के लिए दोनों ने लगभग 14 ओवरों का सामना किया। अय्यर रनों की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास में 36 गेंद पर 38 रन बनाकर हेनरीकेस की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। कैप्टन कोहली ने जगाई उम्मीद भारत की उम्मीद अब भी विराट कोहली पर टिकी थीं। कोहली रंग में भी लग रहे थे। ऐसा लग रहा था कि चेस मास्टर कहे जाने वाले कोहली एक बार फिर करिश्मा कर दिखाएं। कोहली जम रहे थे और शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे। लेकिन ऐसे समय में मोजिज हेनरीकेस ने हवा में तैरते हुए जोश हेजलुवड की गेंद पर कोहली को वापस पविलियन भेजा। कोहली ने 87 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। पढ़ें, राहुल ने जारी रखा संघर्षकेएल राहुल ने इसके बाद संघर्ष जारी रखा। हालांकि लक्ष्य इतना बड़ा था कि इसे हासिल करना टीम इंडिया के लिए बहुत मुश्किल था। राहुल ने हाथ खोलने शुरू किए लेकिन एडम जंपा ने अपनी फिरकी के जाल में उन्हें फंसा लिया। प्रेशर आईपीएल के ऑरेंज कैप विजेता राहुल हालांकि इस रफ्तार को कायम नहीं रख पाए और 66 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। पंड्या-जडेजा को कमिंस ने लगातार गेंदों पर भेजा पविलियन हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन दोनों ही बल्लेबाज पैट कमिंस की लगातार गेंदों पर पविलियन लौट गए। कमिंस ने 47वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा (24) को मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। फिर अगली ही गेंद पर पंड्या (28) को स्मिथ ने लपक लिया। जडेजा ने 11 गेंदों पर एक चौका और 2 छक्के लगाए जबकि पंड्या ने 31 गेंदों पर 1 चौका, 1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया का दमदार स्कोरऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम ने एक बार फिर भारत की लचर गेंदबाजी पर जमकर रन बटोरे और रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले मैच के फॉर्म को जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों के चेहरे निराशा में डूबे नजर आए। पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 374 रन बनाए थे जो उसका वनडे में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था जिसे एक दिन बाद ही उसने पार कर लिया और नया स्कोर बनाया। टॉप ऑर्डर ने दिखाया जोरऑस्ट्रेलिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया और बाकी चार ने अर्धशतक। डेविड वॉर्नर (83) और एरॉन फिंच फिंच की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की। यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे। 978 मैचों में पहली बार वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की हो और यह एक रेकॉर्ड भी है। 978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो। इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। वार्नर और फिंच ने पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी बड़ी आसानी से रन बनाए। शमी ने दिलाई पहली कामयाबीमोहम्मद शमी ने फिंच को 142 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिंच का कैच विराट कोहली ने पकड़ा। 156 के कुल स्कोर पर वार्नर को श्रेयस अय्यर ने रन आउट कर दिया। फिंच ने 69 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। वॉर्नर ने 77 गेंदें खेलीं जिसमें से सात पर चौके और तीन पर छक्के लगाए। इन दोनों के बाद भी भारत की मुसीबतें कम नहीं हुईं। स्मिथ की एक और सेंचुरीपहले मैच के शतकवीर स्मिथ और युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने रनगति को लगातार तेजी दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों साझेदारी निभाई। स्मिथ ने एक और शतक पूरा किया। पहले मैच की तरह इस मैच में भी शतक पूरा करने के बाद स्मिथ ज्यादा देर टिक नहीं सके। लंबे अरसे बाद गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या की गेंद पर वह शमी को कैच दे बैठे। स्मिथ ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और दो छक्के मारे। भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतकस्मिथ का यह भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ इसी साल जनवरी में बेंगलुरू में 131, पिछले मैच में 105 और इस मैच में शतक जमाया। वह चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए हों। स्मिथ से पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास, नासिर जमशेद और दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डी कॉक वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जमा चुके हैं। मैक्सवेल की नाबाद फिफ्टी लाबुशैन ने स्मिथ के जाने के बाद अपने पचास रन पूरे किए और भारतीय गेंदबाजों को पिटाई जारी रखी। जसप्रीत बुमराह ने लाबुशैन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। ग्लैन मैक्सवेल 29 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए बुमराह, शमी, पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। फिर महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज भारतीय गेंदबाज एक बार फिर महंगे साबित हुए। पेसर मोहम्मद शमी ने 73 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लेने के लिए 79 रन लुटा दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर एक विकेट झटका। नवदीप सैनी ने 7 ओवर में 70 रन दिए जबकि युजवेंद्र चहल ने 9 ओवर में 71 रन लुटाए। रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 60 रन दिए जबकि मयंक अग्रवाल ने एकमात्र ओवर में 10 रन लुटाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fLeCQl

वीडियो: लड़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

सिडनी India vs Australia 2nd ODI: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन अचानक लोगों का ध्यान दूसरी ओर चला गया। एक भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। रविवार को मैदान पर जहां गेंद और बल्ले के बीच जंग चल रही थी वहीं दर्शक दीर्घा में लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। लड़के ने घुटने के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और लड़की ने उसे स्वीकार भी कर लिया। दोनों ने प्यार से गले लगकर इस रिश्ते पर मुहर लगाई। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ की 64 गेंद पर खेली गई 104 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 389 रन बनाए। स्मिथ की भारत के खिलाफ यह पांचवीं वनडे सेंचुरी है। इस सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने लगातार तीसरा शतक लगाया। स्मिथ की सेंचुरी के अलावा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 77 गेंद पर 83 रन बनाए वहीं कप्तान आरोन फिंच ने 60 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 23 ओवर में 142 रन जोड़े। मार्नस लाबुशाने और ग्लेन मैक्सवेल ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JhFPyg

किसान आंदोलन को पनेसर का समर्थन, बोले- बिचौलियों को होगा फायदा

नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर ने सोशल मीडिया पर भारत के नए कृषि कानूनों का विरोध किया है। दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पढ़ें, पनेसर ने विरोध कर रहे किसानों की तस्वीर के साथ अपनी बात कही है। पनेसर ने लिखा है, 'क्या होगा अगर खरीदार यह कह दे कि अनुबंध पूरा नहीं हो सकता क्योंकि फसल की क्वॉलिटी वैसी नहीं है जैसी कही गई थी, ऐसे में किसान के पास क्या सुरक्षा है? कीमत फिक्स करने का कोई विकल्प इसमें नहीं है??' पनेसर ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कानून मिनिमम सपॉर्ट प्राइस सिस्टम को खत्म करता है और उन्हें बड़े कॉरपोरेट के 'रहमो-करम' पर छोड़ देता है।' अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। पनेसर ने आगे कहा, 'कृषि से जुड़े ये तीन बिल, जो संसद में पास होने के बाद कानून बनना तय है। ये कानून सभी अनाजों, दालों, ऑयल सीड और प्याज पर लगे ट्रेड प्रतिबंध और कीमत नियंत्रण हटाता है, इसका फायदा सिर्फ बिचौलियों और व्यापारियों को होगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'किसान चाहते हैं कि सरकार या तो ये तीनों कानूनों को हटाए या फिर उन्हें नए कानून के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी दे। इसी वजह से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33uba7U

वनडे इंटरनैशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन, मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकले विराट कोहली

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक और रेकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कोहली ने एकदिसवीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह महोम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं। कोहली ने कप्तान के रूप में अपने 91वें मैच में अजहर (5243) को पीछे छोड़ा। कोहली ने इससे पहले 90 मैचों की 86 पारियों में 5168 रन बनाए थे। वह अजहर से 75 रन पीछे थे। कप्तान के रूप में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वनडे में कप्तान के रूप में रिपोर्ट लिखे जाने तक 21 शतक बनाए हैं। कोहली ने इस मैच में 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 87 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। एक दिवसीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग के नाम है। पॉन्टिंग ने 230 मैचों की 220 पारियों में 8497 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.91 का रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी आते हैं जिन्होंने 200 मुकाबलों में 6641 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 53.56 का रहा है। रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी के सामने मजबूत प्रदर्शन किया। स्टीव स्मिथ की सीरीज की लगातार दूसरी सेंचुरी की मदद से मेजबान टीम ने चार विकेट पर 389 का स्कोर खड़ा किया था। डेविड वॉर्नर ने 83 और आरोन फिंच ने 60 रन का योगदान दिया था। इसके अलावा मार्नस लाबुशाने ने 70 रन बनाए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर धमाकेदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 29 गेंद पर 63 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ocdJ6x

भारत के खिलाफ वनडे सेंचुरी की हैटट्रिक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने स्मिथ

सिडनीस्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीन शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर यह मुकाम हासिल किया। इस मैच से पहले स्मिथ ने 19 जनवरी 2020 को बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जो इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला गया था, उसमें स्मिथ ने 105 रन बनाए थे। रविवार को उन्होंने सीरीज के दूसरे वनडे में 104 रनों का पारी खेली और भारत के खिलाफ वनडे में अपना लगातार तीसरा शतक जमाया। स्मिथ से पहले पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने 1982-83 में, पाकिस्तान के नासिर जमशेद ने 2012-13 में और क्विंटन डी कॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक जमाने का कारनामा किया था। स्मिथ ने इस मैच में 62 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पिछले मैच में भी इतनी ही गेंदों पर शतक पूरा किया था। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक ग्लैन मैक्सवेल ने सिडनी में ही श्रीलंका के खिलाफ 2015 में 51 गेंदों पर जमाया था। दूसरे नंबर पर जेम्स फॉलक्नर हैं जिन्होंने 2015 में बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक जमाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VgJHlo

टूटा 978 मैचों का सिलसिला, भारत के खिलाफ दर्ज हुआ अनचाहा रेकॉर्ड

सिडनीसिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हिस्सा ले रही भारतीय टीम ने वनडे में वह अनचाहा रेकॉर्ड अपने नाम किया है जो उसके 978 मैचों के इतिहास में अभी तक नहीं हुआ था। भारत के खिलाफ इतने वर्षो में वनडे में पहले विकेट के लिए लगातार तीन बार शतकीय साझेदारी हुई है। की सलामी जोड़ी ने एससीजी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की। यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे। वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो और यह एक रेकॉर्ड भी है। देखें स्कोरकार्ड- 978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो। इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। यह मैच कोविड-19 के कारण खेल के रुकने से पहले खेला गया था। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से बेअसर दिखे। वार्नर ने 77 गेंदों पर 83 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। फिंच ने 69 गेंदों पर 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में सीरीज के दूसरे मैच में मजबूत आधार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में लगातार दूसरी सेंचुरी लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार अर्धशतक लगाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3miUV4F

10 वर्ष तक उत्पीड़न, गर्भपात भी कराया: लड़की ने लगाए बाबर आजम पर संगीन आरोप

लाहौरपाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के चैनल 24 न्यूजएचडी पर दिखाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने दावा किया है कि बाबर ने 10 साल तक उसका शोषण किया और उन्हें गर्भवती भी कर दिया। महिला ने कहा है कि बाबर ने उनसे शादी का वादा किया था। महिला ने कहा, 'हम दोनों के संबंध तब से थे जब से आजम क्रिकेटर भी नहीं थे। वह मेरे साथ स्कूल में पढ़े हैं और हम एक ही मोहल्ले में रहते थे। 2010 में उन्होंने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसे कबूल कर लिया।' उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे समय बीतता गया, हमने शादी के बारे में सोचा। हमने अपने परिवारों से कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए 2011 में हम भाग गए और वह लगातार मुझसे कहते रहे कि हम कोर्ट में शादी करेंगे। हम कई किराए के मकानों में रहे, लेकिन वह शादी के लिए मना करते रहे।' महिला ने कहा कि वह जब आजम पाकिस्तान टीम में चुने नहीं गए थे तब वह उनका खर्चा उठाती थी और उसके बाद भी उठाया। उन्होंने कहा, '2014 में जैसे ही वह पाकिस्तान टीम में चुने गए, उनका व्यवहार बदल गया। अगले साल, मैंने पूछा कि शादी करते हैं लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 2016 में मैंने कहा कि मैं गर्भवती हूं, उन्होंने अजीब तरह का व्यवहार करना शुरू कर दिया और मुझे शारीरिक प्रताड़ना दी। मैंने अपने परिवार से यह सब नहीं कहा क्योंकि हम घर से भाग चुके थे।' उन्होंने कहा कि आजम ने उनसे गर्भपात कराने को कहा। उन्होंने कहा, '2017 में, मैंने बाबर के खिलाफ नसीराबाद स्टेशन पुलिस में शिकायत की। उन्होंने 10 साल तक मेरा उत्पीड़न किया।' महिला ने कहा कि आजम ने उन्हें मारने तक की धमकी दे दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37jlEbi

Saturday, November 28, 2020

इंतजार खत्म, एक वर्ष बाद बोलिंग करते दिखे हार्दिक पंड्या, स्मिथ का विकेट भी झटका

सिडनीतमाम अटकलों और खबरों पर उस वक्त विराम लग गया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्ताप ने हार्दिक पंड्या को गेंद थमाई। पारी का 36वां ओवर हार्दिक पंड्या ने किया और इस तरह से उन्होंने एक वर्ष बाद गेंदबाजी की। यही नहीं, उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (104 रन, 64 गेंद, 14 चौके और दो छक्के) का विकेट झटकते हुए भारत को बड़ी सफलता भी दिलाई। बता दें कि हार्दिक चोट से उबरने के बाद मेडिकल सुझाव के तहत गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। इस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे कि आखिर वह कब बोलिंग करेंगे। हालांकि, इस मैच के साथ उन तमाम सवालों पर विराम लग गया। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की लंदन में सफल सर्जरी हुई थी। हार्दिक को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। उसके बाद से वह लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रहे। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल के 2020 सीजन में बोलिंग नहीं की और बल्लेबाज के रूप में ही खेलते दिखे थे। मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में भी उन्होंने बोलिंग नहीं की थी। मैच में एक अतिरिक्त गेंदबाज की भारत का कमी खलती दिखी थी और कई क्रिकेट विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे थे। मैच के बाद हार्दिक ने भी कहा था कि वह जल्द बोलिंग करेंगे, लेकिन कब यह समय बताएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36jHNHg

लंका प्रीमियर लीग: आंद्रे रसल का धमाका 19 गेंद पर 65 रन की ताबड़तोड़ पारी

हम्बनटोटा कैरेबियाई बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हालांकि अपेक्षित प्रदर्शन न कर पा वाले रसल ने में दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने शनिवार को खेले गए मुकाबले में रसल ने सिर्फ 14 गेंद पर हाफ सेंचुरी बना दी। कोलंबो किंग्स और गॉल ग्लेडिएटर के बीच वर्षा बाधित यह मैच सिर्फ पांच ओवर का खेला गया। कोलंबो किंग्स ने ग्लेडिएटर को 34 रन से हरा दिया। कोलंबो की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट पर 96 रन बनाए। जवाब में गॉल की टीम 62 रन ही बना सकी। हम्बनटोटा में खेले गए इस मुकाबले में रसल ने सिर्फ 19 गेंद पर 65 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। गॉल ग्लेडिएटर की पारी के दौरान कोलंबो किंग्स के ऑफ स्पिनर अशान प्रियरंजन ने सिर्फ एक रन दिया। इस ओवर ने ग्लेडिएटर को मैच से बाहर कर दिया। कोलंबो किंग्स ने रसल को पारी की शुरुआत करने भेजा। बड़े शॉट खेलने में माहिर रसल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रसल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के पहले ओवर में 26 रन जड़े। इसस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fItlLW

देखें, खराब बोलिंग पर फैंस ने लिए कोहली और टीम इंडिया के मजे, खूब बनाए मीम्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही। ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने 22.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस के बाद क्रिकेट फैंस ने जमकर टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली का मजाक बनाया। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया को RCB बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 22.5 ओवरों में 142 रनों की साझेदारी की।


टीम इंडिया को RCB बना दिया: फिंच और वॉर्नर की तूफानी बैटिंग पर फैंस ने लिए विराट कोहली के मजे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही। ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने 22.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस के बाद क्रिकेट फैंस ने जमकर टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली का मजाक बनाया। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया को RCB बना दिया है।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">2nd ODI: Saini&#39;s Bowling average is Higher than Virat Kohli&#39;s Batting Average, Still playing because of RCB connection, India should look for more consistent players. 😪😪 <br />Meanwhile we fans: 🥺😭<a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a> <a href="https://t.co/X7b5mpD99n">pic.twitter.com/X7b5mpD99n</a></p>&mdash; Madhav (@madhaavvvvv) <a href="https://twitter.com/madhaavvvvv/status/1332908646296997891?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a><br />Finch and Warner while facing Indian bowlers :- <a href="https://t.co/ZRz0oRFJ8K">pic.twitter.com/ZRz0oRFJ8K</a></p>&mdash; Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) <a href="https://twitter.com/memegineers_/status/1332909946086703104?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a><br />The only bowler who can give India a breakthrough <a href="https://t.co/sxuT160PYs">pic.twitter.com/sxuT160PYs</a></p>&mdash; Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) <a href="https://twitter.com/memegineers_/status/1332904605768839170?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Virat on toss:- We have some plans for Australian opening Batsmans..<br /><br />Virat with those plans Right now:-<a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a> <a href="https://t.co/TFI0Vta9Jd">pic.twitter.com/TFI0Vta9Jd</a></p>&mdash; Kriti (@chal_chal_away) <a href="https://twitter.com/chal_chal_away/status/1332910362572722177?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a><br />Indian bowlers right now : <a href="https://t.co/KZ58qtBDk6">pic.twitter.com/KZ58qtBDk6</a></p>&mdash; Non Performing Asset 💞 || (@viivecasm) <a href="https://twitter.com/viivecasm/status/1332912079611727878?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Let me post before <a href="https://twitter.com/WasimJaffer14?ref_src=twsrc%5Etfw">@WasimJaffer14</a> does. <a href="https://twitter.com/hashtag/AusVsInd?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AusVsInd</a> <a href="https://t.co/Qe8hubqX71">pic.twitter.com/Qe8hubqX71</a></p>&mdash; Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) <a href="https://twitter.com/moronhumor/status/1332902240542208000?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a><br />Seeing Finch and Warner dominating Indian bowlers in 2nd ODI as well <br /><br />Indian fans:- <a href="https://t.co/3NhRT6akbo">pic.twitter.com/3NhRT6akbo</a></p>&mdash; Shaeena (@_Shaeena_) <a href="https://twitter.com/_Shaeena_/status/1332912877934559232?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/AUSvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AUSvsIND</a> <a href="https://twitter.com/hashtag/India?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#India</a> fans after watching India&#39;s performance in ODI: <a href="https://t.co/OW6keWxNof">pic.twitter.com/OW6keWxNof</a></p>&mdash; त्रि-Vines (@trilochann45) <a href="https://twitter.com/trilochann45/status/1332911300632924161?ref_src=twsrc%5Etfw">November 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33pmW3p

NZ vs WI T20I: फिलिप्स की ताबड़तोड़ सेंचुरी, तोड़ा कॉलिन मुनरो का रेकॉर्ड

माउंट मोइनगुई न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नया कीवी रेकॉर्ड बनाया। फिलिप में सिर्फ 46 गेंद पर शतक जड़ दिया। उन्होंने कॉलिन मुनरो के 47 गेंद के रेकॉर्ड को तोड़ा। अपने शतक में उन्होंने नौ चौके और 8 छक्के लगाए। फिलिप्स 51 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कायरन पोलार्ड की गेंद पर सब्सिट्यूड वॉल्श ने कैच किया। रविवार को मोउंट मोइनगुई के मैदान पर फिलिप्स ने अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए कैरेबियाई गेंदबाजों की खूब खबर ली। उनके शतक और डेवन कॉन्वे के साथ उनकी साझेदारी की मदद से कीवी टीम ने 3 विकेट पर 238 रन का विशााल स्कोर बनाया। कॉलिन मुनरो ने साल 2018 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 47 गेंद पर शतक लगाया था। फिलिप्स और कॉन्वे के बीच चौथे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी हुई। यह न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनैशनल में सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 171* रन जोड़े थे। दोनों ने ओपनिंग पार्टनरशिप करते हुए इतने रनों की साझेदारी की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37lO2ta

विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, 250 वनडे क्लब में हुए शामिल

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज कर ली। रविवार को सिडनी में मैदान पर उतरते ही कोहली भारत के लिए 250 वनडे () खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। कोहली से पहले सात भारतीय खिलाड़ियों ने 250+ वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। कोहली 8वें भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है। सचिन तेंडुलकर (463) के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। महेंद्र सिंह धोनी (347) के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं राहुल द्रविड़ (340) वनडे इंटरनैशनल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। देखें- कोहली की बात करें तो अभी तक उनके नाम 11888 रन हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 59.14 का है। कोहली के नाम 43 शतक हैं और वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी (49) के बाद वह दूसरे पायदान पर हैं। रविवार को सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को 66 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से 6 विकेट पर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया था, इसके जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई थी।
खिलाड़ी मैच
सचिन तेंडुलकर 463
महेंद्र सिंह धोनी 347
राहुल द्रविड़ 340
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334
सौरभ गांगुली 308
युवराज सिंह 301
अनिल कुंबले 269
विराट कोहली 250*
कोहली पिछले मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए थे। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहना है तो आज जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में उसे अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lhBtEq

ऑस्ट्रेलिया vs भारत दूसरा वनडे, यहां देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड

सिडनीऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेजबान टीम ने बीते शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 66 रनों से हरा 1-0 की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम में एक बदलाव हुआ है। स्टोइनिस की जगह हेनरीक्स आए हैं, जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है। Scorecard ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच क्रीज पर, मोहम्मद शमी को पहला ओवर। भारत को सुधारनी होंगी गलतियांपहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए दूसरे वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है। तोड़ना होगा सिडनी का तिलिस्मदूसरा मुकाबला भी आज इसी मैदान पर है जहां भारत को अब तक खेले गए 18 मुकाबलों में केवल दो में ही जीत मिली है। ऐसे में अगर सीरीज में खुद को बनाए रखना है तो आज टीम इंडिया को सिडनी में इस हार के तिलिस्म को तोड़ना ही होगा। विराट के लिए अनलकी है ग्राउंडसिडनी ग्राउंड केवल टीम इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में कप्तान विराट कोहली के लिए भी अनलकी है। विराट ने अपने वनडे करियर में अब तक 59.14 की ऐवरेज से रन बनाए हैं, लेकिन जब बात एससीजी की आती है तो यहां वह छह पारियों में 11.40 की ऐवरेज से केवल 57 रन ही बना पाए हैं। यहां उनका स्ट्राइक रेट 64.04 का ही रहा है जबकि अपने करियर में उन्होंने अब तक 93.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। विराट ने पिछले मुकाबले में यहां 21 रन बनाए थे जो इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर है। ऐसी हैं टीमभारत : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान),श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, मोइजेज हेनरीक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) , पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड इन्हें भी पढ़ें


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mm5X9m

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को खेला जा रहा है। यह मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के लिए 'करो या मरो' की तरह है। भारतीय टीम को पहले वनडे में 66 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और अब यदि वह दूसरा मैच भी गंवा देती है तो सीरीज भी हार जाएगी।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2J92HA8

दूसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पहले कर रही बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सिडनीऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेजबान टीम ने बीते शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 66 रनों से हरा 1-0 की बढ़त ले ली है। इस मैच को जीत ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त लेने की होगी। वहीं भारत की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मार्कस स्टोइनिस चोटिल हैं इसलिए मोइजेज हेनरिक्स को अंतिम-11 में जगह मिली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना बदलाव के साथ उतरे हैं। टीमें...ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, मोइजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम जाम्पा। भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल,श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VgaSg9

ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे कुछ ही देर में, ये कमियां नहीं हुईं दूर तो आज हाथ से फिसल जाएगी सीरीज

सिडनीपिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम जब तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती थी तो कहा गया कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति का उसे फायदा मिला। अब अगर इस सीरीज में भारतीय टीम की खराब शुरुआत की बात करें तो उसमें खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के अलावा जो महत्वपूर्ण पहलू है वह है सिडनी का मैदान। पिछली बार भारत ने मेलबर्न और एडिलेड में खेले गए शुरुआती दो वनडे में ही जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। लेकिन, उसे सिडनी में तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार का सिलसिला इस बार भी जारी रहा और उसे सिडनी में ही खेले गए पहले वनडे में हार का सामना पड़ा। दूसरा मुकाबला भी आज इसी मैदान पर है जहां भारत को अब तक खेले गए 18 मुकाबलों में केवल दो में ही जीत मिली है। ऐसे में अगर सीरीज में खुद को बनाए रखना है तो आज टीम इंडिया को सिडनी में इस हार के तिलिस्म को तोड़ना ही होगा। टॉप ऑर्डर बनी चिंतापहले वनडे में जहां ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया वहीं भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों में केवल शिखर धवन ही कुछ हाथ खोल सके। चेज मास्टर विराट कोहली 21 रन ही बना सके तो लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर के साथ पारी का आगाज करने उतरे मयंक अग्र्रवाल ने भले ही शुरुआत तूफानी अंदाज में की लेकिन यहां की उछाल लेती पिच पर उनकी कमजोरी छिप नहीं सकी। ऐसे में अगर भारत को सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखनी है तो आज टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को मोर्चा संभालना होगा। ऑलराउंडर की कमीटीम इंडिया को पिछले मुकाबले में छठे गेंदबाज की कमी खल गई। छठे गेंदबाज से मतलब एक ऐसे बैटिंग ऑलराउंडर से है जो जरूरत पड़ने टीम के लिए कुछ ओवर गेंदबाजी कर सके जैसा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने किया। हार्दिक पंड्या भले ही ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल हैं लेकिन वह अभी गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। पंड्या ने खुद भी कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर सकते। यही वजह है कि जब भारतीय गेंदबाज पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से रन ले रहे थे तब कप्तान विराट कोहली के पास उन्हें रोकने के लिए कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं था। विराट के लिए अनलकी है ग्राउंडसिडनी ग्राउंड केवल टीम इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में कप्तान विराट कोहली के लिए भी अनलकी है। विराट ने अपने वनडे करियर में अब तक 59.14 की ऐवरेज से रन बनाए हैं, लेकिन जब बात एससीजी की आती है तो यहां वह छह पारियों में 11.40 की ऐवरेज से केवल 57 रन ही बना पाए हैं। यहां उनका स्ट्राइक रेट 64.04 का ही रहा है जबकि अपने करियर में उन्होंने अब तक 93.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। विराट ने पिछले मुकाबले में यहां 21 रन बनाए थे जो इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर है। दिख सकते हैं बदलावइस मैच के लिए भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले मुकाबले में नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 20 ओवरों में 172 रन दे डाले थे। चहल को मैच के दौरान चोट भी लगी जिसके कारण वह अपना स्पेल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। दूसरी तरफ सैनी की कमर में भी खिंचाव आ गया है। ऐसे में इस मुकाबले के लिए सैनी की जगह टी नटराजन और चहल की जगह कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qaw7yk

ISL: हैदराबाद एफसी ने बेंगलुरु के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला

मडगांवहैदराबाद एफसी ने शनिवार को यहां फातोर्दा स्टेडियम में (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बेंगलुरु एफसी से गोल रहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। यह हैदराबाद एफसी का लगातार दूसरा ड्रॉ है जिसके दो मुकाबलों में चार अंक हो गए हैं। बेंगलुरु एफसी के लिए हालांकि यह निराशाजनक मुकाबला रहा जिसने अभी इस सत्र में जीत का स्वाद नहीं चखा है। दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया लेकिन हैदराबाद के शानदार डिफेंस ने बेंगलुरु को निराश किया जिससे स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री, क्रिस्टियन ओपसेठ और उदांता सिंह आक्रामण करने में जूझते दिखे। हैदराबाद की टीम पहले हाफ में बेहतर थी और 25वें मिनट में लुईस सास्त्रे की बदौलत उसने करीब बढ़त बना ही ली थी। बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अरिडाने संताना के हेडर का शानदार बचाव किया। दोनों टीमों ने गोल में दूर से लगातार कई प्रयास किए जिन्हें या तो रोक दिया गया या फिर ये निशाना चूक गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mcrcul

वापसी की तैयारियों में जुटे रेसलर नरसिंह यादव को झटका, कोरोना पॉजिटिव

सोनीपतडोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट की तैयारियों में जुटे रेसलर को शनिवार को झटका लगा और उन्हें कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया। ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। नरसिंह को चार साल बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट के लिए 12 से 18 दिसंबर तक बेलग्रेड में व्यक्तिगत वर्ल्ड कप में भाग लेना था। इस टूर्नमेंट में उन्हें जितेंदर किन्हा की जगह 74 किग्रा वर्ग में शामिल किया गया था। पढ़ें, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान में कहा कि नरसिंह (74 किग्रा वजन वर्ग) इस साल अगस्त में फिर से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने योग्य हो गए थे। उनमें और गुरप्रीत (77 किग्रा) दोनों को कोई लक्षण नहीं है। इन दोनों के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट विशाल राय को भी इस खतरनाक वायरस का पॉजिटिव पाया गया है। साई ने कहा, ‘तीनों में कोई लक्षण नहीं है और इन्हें एहतियाती उपाय के तहत सोनीपत के भगवान महावीर दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ इसमें कहा गया है, ‘पहलवान दिवाली ब्रेक के बाद साई सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़े और आइसोलेशन में थे। साई की ओर से बनाई गई मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत उनका छठे दिन यानी शुक्रवार 27 नवंबर को परीक्षण कराना था और उनकी रिपोर्ट आ गई है।’ सितंबर में तीन सीनियर पुरुष पहलवान - दीपक पूनिया (86 किग्रा), नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कैंप में जुड़ने के बाद वायरस का पॉजिटिव पाया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39kpHXr

वापसी की तैयारियों में जुटे रेसलर नरसिंह यादव को झटका, कोरोना पॉजिटिव

सोनीपतडोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट की तैयारियों में जुटे रेसलर को शनिवार को झटका लगा और उन्हें कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया। ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। नरसिंह को चार साल बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट के लिए 12 से 18 दिसंबर तक बेलग्रेड में व्यक्तिगत वर्ल्ड कप में भाग लेना था। इस टूर्नमेंट में उन्हें जितेंदर किन्हा की जगह 74 किग्रा वर्ग में शामिल किया गया था। पढ़ें, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान में कहा कि नरसिंह (74 किग्रा वजन वर्ग) इस साल अगस्त में फिर से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने योग्य हो गए थे। उनमें और गुरप्रीत (77 किग्रा) दोनों को कोई लक्षण नहीं है। इन दोनों के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट विशाल राय को भी इस खतरनाक वायरस का पॉजिटिव पाया गया है। साई ने कहा, ‘तीनों में कोई लक्षण नहीं है और इन्हें एहतियाती उपाय के तहत सोनीपत के भगवान महावीर दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ इसमें कहा गया है, ‘पहलवान दिवाली ब्रेक के बाद साई सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़े और आइसोलेशन में थे। साई की ओर से बनाई गई मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत उनका छठे दिन यानी शुक्रवार 27 नवंबर को परीक्षण कराना था और उनकी रिपोर्ट आ गई है।’ सितंबर में तीन सीनियर पुरुष पहलवान - दीपक पूनिया (86 किग्रा), नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कैंप में जुड़ने के बाद वायरस का पॉजिटिव पाया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39kpHXr

मेलबर्न को हराकर सिडनी थंडर दूसरी बार महिला बिग बैश लीग चैंपियन

सिडनी सिडनी थंडर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को का खिताब दूसरी बार जीत लिया। नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए फाइनल में थंडर टीम की गेंदबाजों के सामने मेलबर्न स्टार्स की बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बना पाई। इसके जवाब में सिडनी टीम ने 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रहीं सिडनी की शबनम इस्माइल ने 12 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि सैमी जो जॉनसन ने भी 2 विकेट लिए। 87 रन के मामूली टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी टीम के लिए हीदर नाइट ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया। पढ़ें, थंडर टीम की राचेल ट्रेनामैन ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए जबकि कप्तान हेन्स ने 17 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 21 रन बनाए। मेलबर्न टीम की कैथरीन ब्रंट, एलना किंग और टेस फ्लिंटॉफ ने 1-1 विकेट लिया। राचेल हेन्स की कप्तानी वाली थंडर टीम ने इससे पहले 2015-16 में सिडनी सिक्सर्स को हराकर पहली बार खिताब जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न टीम की बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुईं। टीम के 5 विकेट मात्र 37 रन पर गिर गए। कैथरीन ब्रंट ने नाबाद 22, एनाबेल सदरलैंड ने 20, कप्तान मेग लैनिंग ने 13 और नताली शिवर ने 11 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। सिडनी टीम की सामंथा बेट्स, हनाह डार्लिंगटन, लॉरेन स्मिथ और हीथर नाइट ने भी 1-1 विकेट लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mnhENm

दशक के सबसे बिजी क्रिकेटर विराट कोहली, जानें- टॉप-5 में कौन

नई दिल्ली टीम इंडिया के कैप्टन पिछले एक दशक में दुनिया के सबसे बिजी क्रिकेटर रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट ने पिछले एक दशक में (1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2019 तक) सबसे ज्यादा दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। 'द क्रिकेट मंथली' ने जो आंकड़े जुटाए हैं, उनके मुताबिक विराट कोहली ने पिछले एक दशक में (1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2019 तक) सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। विराट इस दशक में सबसे ज्यादा व्यस्त खिलाड़ी रहे हैं। पढ़ें, 32 साल के विराट ने इस दौरान 668 दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जिसमें टेस्ट के लिए 366, वनडे के लिए 227 और टी20 इंटरनैशनल के लिए 75 दिन शामिल हैं। साल 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले विराट ने अपने करियर में अब तक 86 टेस्ट, 249 वनडे और 82 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। एक दशक में सबसे ज्यादा दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की लिस्ट में विराट के बाद श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का नंबर आता है। मैथ्यूज इस दौरान कुल 608 दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। वह टेस्ट के लिए 352, वनडे के लिए 196 और टी20 इंटरनैशनल के लिए 60 दिन खेलने में व्यस्त रहे। वहीं, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (कुल 593 दिन) टेस्ट के लिए 491, वनडे के लिए 64 और टी20 इंटरनैशनल के लिए 38 दिन खेलने में व्यस्त रहे। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने कुल 571 दिन इंटरनैशनल क्रिकेट खेला, जिसमें टेस्ट के लिए 345, वनडे के लिए 155 और टी20 इंटरनैशनल के लिए 71 दिन शामिल हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जो रूट का नंबर आता है, जो कुल 568 दिन (टेस्ट के लिए 393, वनडे के लिए 143 और टी20 इंटरनैशनल के लिए 32 दिन) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37kvGch

'विराट कोहली की इतनी ताकत कैसे कि वह बताएं- कोच कौन होगा?'

नई दिल्लीइतिहासकार ने भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर की जमकर आलोचना की है। अपनी नई किताब ‘द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट’ को लेकर क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में गुहा ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया के कैप्टन को इतनी शक्ति कैसे मिल सकती है कि वह बताएं- कोच कौन होगा और कौन नहीं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीसीसीआई का कामकाज देखने के लिए पूर्व में नियुक्त गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्य रहे गुहा ने पूर्व क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी की तारीफ की लेकिन विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए को विराट के खिलाफ ना बोलने के लिए आड़े हाथों लिया। पढ़ें, गुहा ने कहा, ‘एक बार बेदी ने एक इंटरव्यू में कुछ कह दिया था तो उन्हें 1974 बेंगलुरू टेस्ट में बैन कर दिया गया। खिलाड़ियों को ज्यादा ताकत चाहिए थी, उन्हें अच्छे से वेतन मिलना चाहिए था, जिसमें काफी लंबा समय लगा। बेदी और सुनील गावसकर की पीढ़ी को उनके करियर के अंत तक ज्यादा पैसा नहीं मिलता था।’ 62 वर्षीय गुहा ने भारतीय कप्तान को मिली शक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘... लेकिन अब उन्हें भगवान और आइकन बना देना एक अलग चीज है। मैं कोहली और अनिल कुंबले के बीच के विवाद की बात कर रहा हूं। कोहली को यह शक्ति कैसी मिल सकती है कि वह इस बात का चुनाव करें कि टीम का कोच कौन होगा कौन नहीं। यह किसी भी टीम में नहीं होता है, कहीं भी नहीं।’ पढ़ें, गुहा ने सीओए की उस बैठक का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध की ग्रेड में बदलाव करने की बात कही थी क्योंकि वह टेस्ट से संन्यास ले चुके थे। उन्होंने कहा कि सीओए के बाकी सदस्य ऐसा करने से डर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘धोनी ने फैसला कर लिया था कि वह टेस्ट नहीं, केवल वनडे खेलेंगे। मैंने कहा था (सीओए में) कि उन्हें ग्रेड-ए का अनुबंध नहीं मिलना चाहिए। साफ बात है, यह अनुबंध उन खिलाड़ियों के लिए है जो तीनों फॉर्मेट खेलते हों। वह टेस्ट नहीं खेलना चाहते यह उनका फैसला है।' पद्मभूषण से सम्मानित इस इतिहासकार ने आगे कहा, 'तब सीओए में कहा गया कि धोनी को ए से बी में लाने में डर लगता है। बोर्ड से ज्यादा सुप्रीम कोर्ट की सीओए जिसका अध्यक्ष सीनियर आईएएस था और वह डरी हुई थी। मुझे लगा कि यह बड़ी समस्या है। इसलिए मैंने इसका विरोध किया। जब मैं कुछ कर नहीं सका तो मैंने इसके बारे में लिखा।’ गुहा ने बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली के बारे में कहा कि वह हथियार डाल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘गांगुली ने हथियार डाल दिए हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। वह जो कर रहे हैं वह हितों का टकराव है। गांगुली जिस तरह के उदाहरण सेट कर रहे हैं, काफी खराब है। मैं इसे दुख के साथ कह रहा हूं क्योंकि मैं गांगुली को काफी मानता था, एक क्रिकेटर के तौर पर और एक कप्तान के तौर पर।’ पूर्व स्पिनर बेदी को शानदार इंसान बताते हुए गुहा ने कहा, ‘वह शानदार शख्सियत हैं। कभी टाल-मटोल नहीं करते, कभी बहाने नहीं बनाते। जो होता है, वह कहते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mtksrW

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9