Monday, February 28, 2022

विराट की पोजिशन पर हैं अब श्रेयस अय्यर की निगाहें, जानें 'किंग' कोहली के आगे कहां टिकते हैं

धर्मशाला: (Shreyas Iyer) को मैच खत्म करना पसंद है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की इच्छा जताई है जिस स्थान पर आम तौर पर दिग्गज बल्लेबाजी करते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद कोहली को आराम दिया गया जिसके बाद श्रेयस ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ( vs SL In T20I) के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े और भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। निचले क्रम में नहीं मिलता वक्त श्रेयस ने हालांकि कहा कि अगर विकल्प मिलता है तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रारूप में शीर्ष तीन क्रम के बल्लेबाज ही अपनी पारी की योजना काफी अच्छी तरह बना सकते हैं। अन्यथा अगर आप निचले क्रम में बल्लेबाजी करेंगे तो आपके पास समय नहीं होता और आपको पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने होते हैं। इसलिए हां अगर निजी तौर पर बताना हो तो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान बेशक तीसरा नंबर है।’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की कर ली है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय इस तरह से सोचना गलत होगा। मैं टीम में जगह पक्की करने के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि जैसा कि मैंने पहले कहा, टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है।’ टी-20 इंटरनेशनल करियर
विराट कोहली आंकड़े श्रेयस अय्यर
97 मैच 36
3296 रन 809
94 बेस्ट स्कोर 74
51.5 औसत 36.77
137.68 स्ट्राइक रेट 141.43
0/30 100/50s 0/6
मुश्किल है,नामुमकिन नहींश्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 174 के स्ट्राइक से 204 रन बनाए। श्रेयस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने वनडे मैच में 80 रन की पारी भी शामिल है। एक शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को तीसरे क्रम पर भेजना टीम हित में ही होगा, लेकिन क्योंकि यह पोजिशन विराट कोहली की है तो उनके टीम में रहते श्रेयस को यह पोजिशन मिल पाना मुश्किल हैं। आईपीएल करियर
विराट कोहली आंकड़े श्रेयस अय्यर
207 मैच 87
6283 रन 2375
113 बेस्ट स्कोर 96
37.4 औसत 31.67
129.95 स्ट्राइक रेट 123.96
5/42 100/50s 0/16
हालांकि यह नामुमकिन नहीं है। जब से रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली है वह तब आगमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने में जुट गए हैं। इसके लिए वह कई प्रयोग करने से भी नहीं घबरा रहे और तीसरे पोजिशन पर श्रेयस की इस सफलता और विराट के खराब फॉर्म को देखते हुए वह कुछ कड़े फैसले ले लें तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/tak65Zr

INDvSL: पहले टेस्ट में कौन लेगा पुजारा-रहाणे की जगह? रेस में आगे 3 नाम

नई दिल्ली: रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट (Rohit Sharma's first test as captain) भारत के मध्यक्रम के लिए भी नए युग की शुरुआत करेगा, जिसमें शुभमन गिल और हनुमा विहारी को अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए तैयार किया जाएगा। यह अब स्पष्ट है कि रहाणे और पुजारा को इस सत्र में होने वाले तीन टेस्ट मैचों (श्रीलंका के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ एक) के लिए टीम में नहीं रखा जाएगा। इन मैचों में विहारी और गिल इन दोनों का विकल्प होंगे जबकि श्रेयस अय्यर को ‘बैकअप’ के रूप में रखा जाएगा। पुजारा-रहाणे युग का अंत नजदीक भारत ने केपटाउन में जो आखिरी टेस्ट मैच खेला था, उसमें दो स्थान खाली हैं और जब विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे तब ये तीनों युवा खिलाड़ी इन स्थानों पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे जिन पर पिछले एक दशक से पुजारा और रहाणे का कब्जा रहा था। किसे बैठना होगा बाहर? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ये तीनों फिट रहते हैं तो चार मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में किसे बाहर बिठाया जाएगा। गिल अब खेलने के लिए तैयार हैं तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ उन्हें मध्यक्रम में उतारना पसंद करेंगे। इसकी पूरी संभावना है कि गिल को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बाद तीसरे नंबर पर उतारा जाएगा। नंबर तीन के लिए गिल बेस्ट ऑप्शन जनवरी 2021 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे पूर्व भारतीय ओपनर देवांग गांधी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले गिल को शुरू में मध्यक्रम की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा था। बकौल गांधी, 'मेरा मानना है कि नंबर तीन के लिए शुभमन सबसे अच्छा विकल्प है। वह पारी की शुरुआत कर सकता है। नंबर तीन पर वह नई गेंद को भी अच्छी तरह से खेल सकता है, लेकिन रोहित के साथ पारी का आगाज करने के लिए मयंक है। नंबर 5 पर ऋषभ-हनुमा में टक्कर रहाणे मुख्य रूप से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन पूरी संभावना है कि द्रविड़ और रोहित इस नंबर पर ऋषभ पंत को उतार सकते हैं जबकि विहारी छठे नंबर पर उतरेंगे। गांधी ने कहा, ‘यदि आप हमारे शीर्ष क्रम को देखो तो मयंक, रोहित, शुभमन और विराट सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में यह बेहतर होगा कि पांचवें नंबर का बल्लेबाज ल हो जिससे दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बन जाए। इसके बाद विहारी छठे नंबर पर और फिर रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर उतर सकते हैं जो बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी क्रम इस तरह से तैयार किया जा सकता है।’ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित भारतीय टीम संयोजन: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर)/जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/tkHcf8a

T20 में डॉट बॉल खेलना अपराध है... श्रेयस अय्यर ने क्यों कहा ऐसा

नई दिल्ली: () ने चोट के बाद वापसी की तो डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड सेंचुरी जड़ी। इसके बाद उन्हें जब श्रीलंका के खिलाफ तीनों टी-20 इंटरनेशनल में मौका मिला तो उनका रूद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने तीनों ही मैचों में बेजोड़ हाफ सेंचुरी जड़ते हुए श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विपक्षी टीम उन्हें आउट ही नहीं कर पाई। उन्होंने नाबाद 57, नाबाद 74 और नाबाद 73 रन ठोके थे। अब उनकी टी-20 टीम में जगह पक्की मानी जा रही है। टी-20 सीरीज के बाद उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि टी-20 में डॉट बॉल खेलना अपराध है। उन्होंने कहा, 'आपको हर गेंद पर स्कोर बनाने के बारे में सोचना चाहिए। बल्लेबाज के तौर पर मैं सोचता हूं कि डॉट गेंद खेलना अपराध है। यह बल्लेबाज के लिए कर की तरह है।' बता दें कि श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 174 के स्ट्राइक से 204 रन बनाए थे। श्रेयस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर वापसी करने को लेकर खुश जताई है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सबसे बढ़ियां शुरुआत होगी, लेकिन यह अच्छा होगा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर कहा, 'चोट अगर नहीं लगती तो ऐसा नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स ने जो 2021 में शुरुआत की थी, उसकी तैयारी 2019 और 2020 हुई थी। टीम का माहौल बहुत शानदार था। खिलाड़ियों को पता था उन्हें क्या करना है। हालांकि, इसके बारे में बहुत मैं बहुत अंदर नहीं जाना चाहता।' उन्होंने की कप्तानी को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह शानदार कप्तान हैं। वह सभी को जोड़कर रखते हैं। उन्हें पता है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से टीम को क्या चाहिए। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हमनें घरेलू क्रिकेट में एकसाथ खूब खेला है तो उनके साथ टीम में रहना अच्छा अनुभव है।' वह अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने वनडे मैच में 80 रन की पारी भी शामिल है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Pn1pM8K

रूस को FIFA World Cup से निकाला गया, ओलिंपिक से भी किया जा सकता है बाहर

नई दिल्ली: यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस को (Russia vs Ukraine) दुनिया से अलग-थलग करने की मुहिम चल पड़ी है। खेल जगत ने तो रूस के खिलाफ कठोर कदम उठाने शुरू भी कर दिए हैं। विश्व में फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA और यूरोपियन फुटबॉल संघ (UEFA) ने रूस को बैन कर दिया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर इस साल के अंत में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप से रूस को बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं रूसी फुटबॉल क्लबों को दुनियाभर के हर टूर्नामेंट और चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से रोक लगा दिया गया है। यूएफा ने बयान जारी कर यह भी बताया कि रूसी क्लब स्पोर्ट्स मॉस्को को यूरोपियन लीग से भी बाहर कर दिया गया है। इसका मतलब आरबी लीपजिंग सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुतिन से वापस लिया गया सम्मान फीफा ने अपने एक बयान में कहा, 'हम पूरी तरह साथ हैं और यूक्रेन में प्रभावित लोगों के साथ हमारी पूरी एकजुटता है।' फीफा ने उम्मीद जताई कि यूक्रेन में जल्द हालात सुधरेंगे और फुटबॉल एक बार लोगों में एकजुटता और शांति का कारक बनेगा। आईओसी ने व्लादिमीर पुतिन को 2011 में दिए गए ‘ओलिंपिक ऑर्डर’ को भी वापस ले लिया है। उसके बाद अन्य रूसी अधिकारियों को दिया गया यह सम्मान भी वापस ले लिया गया है। दूसरे देश खेलने से कर चुके मना 24 मार्च को रूस की राजधानी मॉस्को में वर्ल्ड कप क्वालीफाईंग मैच का प्लेऑफ खेला जाना था। पोलैंड ने पहले ही इस पूर्व निर्धारित मैच में खेलने से इनकार कर दिया था। पोलैंड के अलावा स्वीडन और चेक गणराज्य ने भी कहा कि वह रूस के खिलाफ अपनी टीम नहीं उतारेंगे। जुलाई में महिला टीम का मैच होना था, जो इस साल इंग्लैंड में होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए दम दिखाती। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति () ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। IOA ने कहा कि ‘वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की अखंडता की रक्षा और सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए’ ऐसा करना आवश्यक है। आईओसी की अपील बेलारूस के खिलाड़ियों और अधिकारियों पर भी लागू होती है जो रूस से हमले का समर्थन कर रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/hnUQlK5

पहले रवि शास्त्री ने दिया था साहा का साथ, अब पत्रकारों पर रखी दिल की बात

मुंबई: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ex Indian cricket team coach Ravi Shastri) का मानना है कि उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों का पत्रकारों के साथ जैसा बेहतर तालमेल था, वह मौजूदा दौर के क्रिकेटरों और उन्हें कवर करने वाले लेखकों की तुलना में कहीं बेहतर था। भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय खेलने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मीडिया हर युग और समय से जुड़ रहा है। इसमें काफी विकास हुआ है। मीडिया हाउस, इलेक्ट्रॉनिक और अब डिजिटल मीडिया के आने के बाद खिलाड़ियों के लिए दोस्त बने रहना बहुत मुश्किल है। शास्त्री ने खालिद ए-एच अंसारी के एक संस्मरण ‘इट्स ए वंडरफुल वर्ल्ड’ के लॉन्च पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें काफी बदलाव हुआ है। जब हम खेल रहे थे तब से काफी बदलाव हुआ है। पत्रकारों के साथ हमारे जो समीकरण थे, वह आज के खिलाड़ियों के मुकाबले काफी बेहतर थे। मैं पिछले सात सालों से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हूं।’ शास्त्री के इन बातों के संदर्भ को समझना मुश्किल नहीं था क्योंकि हाल ही में भारत के अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने आरोप लगाया था कि एक पत्रकार ने साक्षात्कार के लिए उन्हें कथित रूप से ‘धमकी दी थी। शास्त्री उन प्रमुख पूर्व खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने साहा से पत्रकार का सार्वजनिक रूप से नाम लेने और उन्हें शर्मसार करने का आग्रह किया था। इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि वह इन चीजों के लिए हालांकि पत्रकारों और खिलाडियों को दोषी नहीं मानते है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैं लोगों (पत्रकारों और खिलाड़ियों) को दोष नहीं देना चाहता हूं, क्योंकि आज के खिलाड़ियों पर जो सुर्खियां मिलती है, वैसा हमारे समय में नहीं था। हमारे समय में प्रिंट मीडिया के अलावा टेलीविजन (दूरदर्शन) शुरू ही हुआ था, लेकिन आज मीडिया और सोशल मीडिया में मौजूद मंचों के साथ, खेल को कवर करने वाले समाचार चैनलों की संख्या अविश्वसनीय रूप से काफी ज्यादा है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/wHPve4M

Sunday, February 27, 2022

India vs Sri Lanka: संजू सैमसन से क्यों निराश हैं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) संजू सैमसन () से थोड़े निराश हैं। जाफर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज ( T20I Series) में मिले मौकों का सैमसन फायदा नहीं उठा पाए। सैमसन को श्रीलंका के घरेलू टी20 सीरीज में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के स्थान पर शामिल किया गया था। सैमसन को दो मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने पहले मैच में 25 गेंद पर 39 रन बनाए वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 12 गेंद पर 18 रन बनाए। केरल के इस बल्लेबाज के साथ यह कई बार हो चुका है। वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमाल के खेल के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाते हैं लेकिन वहां वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते। वह अच्छी तरह सेट होने के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाते। और कुछ ऐसा ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी हुआ। वह अपनी पारियों को हाफ सेंचुरी या मैच-जिताऊ पारी में नहीं बदल पाए। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए जाफर ने कहा कि सैमसन के पास रिजर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज अपनी जगह पक्की करने का मौका था। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के इस कप्तान को काफी मौके मिले हैं लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं पाए हैं। जाफर ने कहा, 'वह अपने मिले मौकों को भुना नहीं पाए हैं। दोनों मैचों में मैच अच्छी परिस्थिति में था। उनके पास तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपना दावा ठोंकने का उनके पास मौका था।' उन्होंने कहा, 'उन्हें देखकर आपको काफी उम्मीदें नजर आती हैं। वह अपनी क्षमताओं की झलक भी दिखाते हैं। लेकिन जहां बाकी लोग मौकों को भुना लेते हैं वहीं वह ऐसा नहीं कर पाते। तो, सच बताऊं तो मुझे काफी दुख होता है चूंकि मुझे लगता है कि वह टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। खास तौर पर इस फॉर्मेट में।' पूर्व क्रिकेटर हालांकि इस बात को लेकर आशावान नजर आए कि टीम प्रबंधन संजू सैमसन पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें थोड़े लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, 'पर मुझे लगता है कि वह टीम की योजनाओं में शामिल रहेंगे। मुझे नहीं लगता किय यह टीम प्रबंधन इस बात को लेकर चिंतित होगी कि सैमसन की उम्र तीसरे दर्शक में हैं लेकिन वह देखना चाहेंगे कि आखिर सैमसन के आने से टीम को क्या फायदा होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/9HwzEC2

India vs Sri Lanka: भारत की लगातार 12वीं टी20 इंटरनैशनल जीत, अफगानिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी

धर्मशाला: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनैशनल में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनैशनल में लगातार 12 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टी20 इंटरनैशनल में भारत के अजेय सफर की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप से हुई। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले हारने के बाद भारत ने अपने बचे हुए बाकी तीन मैच जीते। भारतीय टीम हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में आगे का सफर तय नहीं कर पाई लेकिन उसके बाद से भारत ने कोई मैच नहीं हारा है। भारत दुनिया की नंबर टी20 इंटरनैशनल टीम है। उसने श्रीलंका से पहले वेस्टइंडीज को भी सीरीज में 3-0 से हराया था। यह लगातार तीसरी टी20 इंटरनैशनल है जिसमें भारत ने विपक्षी टीम का क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड को मात दी है। दासुन शनाका के 74 रन की बदौलत श्रीलंका ने तीसरे टी20 इंटरनैशनल में 146 रन बनाए थे लेकिन वह इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली से कप्तान ली थी। भारत ने घरेलू धरती पर खेले गए 61 मुकाबलों में से 40 में जीत हासिल की है। उसने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया जिसने 73 मैचों में से 39 में जीत हासिल की है। यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ इस फॉर्मेट में 17वीं जीत थी। जो किसी एक देश के खिलाफ किसी भी टीम सबसे ज्यादा जीत हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Cev3o8a

Liverpool vs Chelsea: लिवरपूल ने चेल्सी को पेनल्टी को 11-10 से हराकर काराबाओ कप जीता

वेम्बली: लिवरपूल ने चेल्सी को रोमांचक मुकाबले में हराकर काराबाओ कप जीत लिया। गोलकीपर केपा एरिजबाल्गा आखिरी मौके पर पेनल्टी चूक गए। लिवरपूल ने वेम्ब्ली में मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहने के बाद पेनल्टी में 11-10 से खिताब अपने नाम किया। जर्गन क्लॉप की टीम ने सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले को जीतकर कप कप कब्जा किया। यह नौवीं बार है जब लिवरपूल ने इंग्लिश जीतने में कामयाबी हासिल की है। यह क्लॉप का पहला घरेलू खिताब है। शुरुआती 90 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। यह मुकाबला पेनल्टी में भी जारी रहा। लेकिन आखिर में लिवरपूल ने खुद पर काबू रखा और आखिर में उसने 11-10 से मैच जीत लिया। चेल्सी के लिए केपा ने एक ही पेनल्टी मिस की और यही उन्हें भारी पड़ गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ZTcvInO

रिजवान पर भारी पड़े शाहीन अफरीदी, मुल्तान को हरा पहली बार PSL चैंपियन बना लाहौर

लाहौर: (Shaheen Afridi) की कप्तानी वाली () टीम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022 Final) के खिताबी मुकाबले में () को 42 रनों से हराते हुए अपना पहला खिताब जीता। मैच में पहले बैटिंग करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 5 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में की कप्तानी वाली टीम सभी विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। शाहीन ने गजब की गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लाहौर कलदंर्स की शुरुआत खराब रही। फखर जमां (3), जीशान अशरफ (7), शफीक (14) और कामरान गुलाम (15) सस्ते में आउट हुए। इसके बाद अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज, हैरी ब्रूक और डेविड वीस ने ताबड़तोड़ रन बनाए। खासकर हफी ने 46 गेंदों में 9 चौके और एक छक्क की मदद से 69 रन ठोके, जबकि हैरी ने 22 गेंदों में नाबाद 41 और वीस ने महज 8 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका उड़ाते हुए नाबाद 28 रन ठोक दिए। इस तरह टीम ने 180 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुल्तान सुल्तांस की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उस दबाव से वह अंत तक उबर नहीं सका। उसके लिए खुशदिल शाह ने सबसे अधिक 32 और टिम डेविड ने 27 रन की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद रिजवान 14 रन ही बना सके। लाहौर के लिए शाहीन के अलावा मोहम्मद हफीज और जमान खान ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ और डेविड वीस के खाते में एक-एक विकेट गया। हफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: फखर जमां
  • सर्वश्रेष्ठ बॉलर: शादाब खान
  • सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान
  • सर्वश्रेष्ठ फील्डर: खुशदिल शाह
  • सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: खुशदिल शाह
  • स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: मोहम्मद रिजवान
  • इमर्जिंग प्लेयर: जमान खान
  • अंपायर ऑफ द टूर्नामेंट: राशिद रियाज


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/EzvpmZy

पहले 4 ओवर में ही पक्की हो गई थी भारत की जीत, दूसरा मैच खेल रहा खिलाड़ी रहा हीरो

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका (India Beat Sri Lanka) को छह विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Fify) के अर्धशतक और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम ने 3-0 से सीरीज जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। श्रेयस अय्यर को लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि मैन ऑफ द मैच भी वही रहे। यह रहा मैच का श्रीलंकाई टीम को पहले, दूसरे और चौथे में एक-एक झटके लगे, जिसकी वजह से वह पूरी तरह दबाव में आ गया। उसे पहला झटका मोहम्मद सिराज ने गुणाथिलाका के रूप में दिया। वह बना खाता खोले पहले ओवर में आउट हुए। इसके बाद अपना दूसरा ही मैच खेल रहे () ने दूसरे ओवर में निसंका (1) का शिकार किया तो चौथे ओवर में असलांका (4) को चलता कर दिया। इसकी वजह से मेहमान टीम इतनी दबाव में आ गई कि उसने पावरप्ले में सिर्फ 18 रन बनाए, जबकि 10 ओवर में उसके सिर्फ 43 रन थे। इसके बाद उसने तेजी से रन बनाए, लेकिन स्कोर 146 रन तक ही पहुंच सका, जो मैच में भारत को हराने के लिए काफी नहीं था। भारतीय पारी का रोमांच 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए और गेंदबाज करुणारत्ने के ओवर में कैच थमा बैठे। वहीं, बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नौ गेंदों में पांच रन की पारी खेली और चामिरा के ओवर में आउट हो गए। हालांकि, पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 44 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में वे मात्र एक रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी से भारतीय टीम को मजबूती मिली। वहीं, दीपक हुड्डा 21 रन और वेंकेटेश अय्यर पांच रन बनाकर लाहिरू कुमारा के ओवर में आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और श्रेयस अय्यर के साथ मैच को अंतिम छोर तक ले गए। अय्यर ने 45 गेंदों में एक छक्का और नौ चौके की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। वहीं, जडेजा ने 15 गेंदों में तीन चौके के साथ नाबाद 22 रन बनाए। भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाए। श्रीलंका की पारी का रोमांचपहली पारी में कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 74) की ताबड़तोड़ पारी की वजह से यहां श्रीलंका ने भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शनाका और चमिका करुणारत्ने के बीच 47 गेंदों पर शानदार 86 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। बता दें, ईशान किशन ने पहले मैच में शानदार और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वे चोट के कारण तीसरा मैच नहीं खेल पाए और उनकी जगह संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजा गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/qyCBZ8V

पैरा तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में पूजा जातयान ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

दुबई: पैरा तीरंदाज पूजा जातयान रविवार को यहां पैरा विश्व चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने में कामयाब रहीं। पूजा को फाइनल में इटली की पैट्रिली विंसेंजा से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चौबीस साल की इस पैरा तीरंदाज की निगाहें सीनियर स्तर पर पहली महिला तीरंदाज विश्व चैम्पियन बनने पर लगी थीं लेकिन गुरुग्राम की यह खिलाड़ी फाइनल में तोक्यो पैरालंपिक रजत पदक विजेता की चुनौती पार नहीं कर सकी और 3-7 (24-24, 23-21, 26-28, 24-26, 25-27) से हार गयीं। उन्होंने ब्रिटेन की हेजल चेस्टी से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था। भारत ने इस तरह विश्व तीरंदाजी पैरा चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अभियान दो रजत पदक से समाप्त किया। पूजा और उनके ही समान नाम की सीनियर साथी पूजा खन्ना टीम कांस्य पदक के लिये मंगोलिया की प्रतिद्वंद्वियों के सामने थीं लेकिन उन्हें 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। श्याम सुंदर स्वामी और ज्योति बालियान की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी ने इससे पहले रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था जो देश का विश्व तीरंदाजी पैरा चैम्पियनशिप में पहला पदक भी था। चौथी वरीय के तौर पर क्वालीफाई करने वाली पूजा ने अपना अभियान पूजा खन्ना को 7-1 से हराकर शुरू किया था। क्वार्टरफाइनल में उन्हें श्वेतलाना बारांतसेवा से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह 6-4 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/wA3Lse4

भारत की T20 में लगातार 12वीं जीत, किस टीम का कब और कहां किया शिकार, देखिए पूरी लिस्ट

धर्मशाला: भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (, नाबाद 73) के लगातार तीसरे अर्धशतक से रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका (IND Beat SL) पर 19 गेंद रहते छह विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से क्लीन स्वीप की। श्रीलंकाई टीम कप्तान दासुन शनाका की 38 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी के बावजूद टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 146 रन ही बना सकी। ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अय्यर ने 45 गेंद में नौ चौके और एक छक्के से श्रृंखला में लगातार तीसरा नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए भारत को 16.5 ओवर में जीत दिलायी। अय्यर ने तीन मैचों में कुल 204 रन बनाये और एक बार भी आउट नहीं हुए। रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे भारत ने चार विकेट पर 148 रन बनाये। यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार 12वीं जीत है। आइए देखें भारत ने कब किस टीम को कितने के अंतर से हराते हुए अफगानिस्तान और रोमानिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है...
कब विपक्षी टीम कहां जीत का अंतर
3 नवंबर 2021 अफगानिस्तान अबूधाबी 66 रन
5 नवंबर 2021 स्कॉटलैंड दुबई 8 विकेट
8 नवंबर 2021 नामीबिया दुबई 9 विकेट
17 नवंबर 2021 न्यूजीलैंड दुबई 5 विकेट
19 नवंबर 2021 न्यूजीलैंड रांची 7 विकेट
21 नवंबर 2021 न्यूजीलैंड कोलकाता 73 रन
16 फरवरी 2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 6 विकेट
18 फरवरी 2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 8 रन
20 फरवरी 2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 17 रन
24 फरवरी 2022 श्रीलंका कोलकाता 62 रन
26 फरवरी 2022 श्रीलंका धर्मशाला 7 विकेट
27 फरवरी 2022 श्रीलंका धर्मशाला 6 विकेट


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/fFbgKdS

Saturday, February 26, 2022

ICC Women World Cup: विश्व कप अभ्यास मैच में स्मृति मंधाना के सिर पर चोट लगी

क्राइस्टचर्च: भारत और साउथ अफ्रीका () के बीच रविवार को महिला वनडे विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना () के सिर में चोट लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। रंगियोरा में मैच के शुरू में ही बायें हाथ की इस बल्लेबाज के हेलमेट पर तेजी से गेंद लगी जिसके कारण उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौटना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल के बाउंसर पर मंधाना को चोट लगी। भारतीय टीम के चिकित्सकों ने 25 वर्षीय मंधाना की जांच की और शुरू में वह खेल जारी रखने के लिए फिट लग रही थी लेकिन डॉक्टरों से दोबारा सलाह करने पर वह एक ओवर बाद ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गई। मेडिकल स्टाफ के अनुसार उनमें शुरू में हल्की बेहोशी जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने मैदान छोड़ दिया। साउथ अफ्रीकी पारी शुरू होने पर भी वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरी। क्वॉरनटीन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलने वाली मंधाना भारतीय टीम की प्रमुख सदस्य हैं और उनसे शुक्रवार से शुरू हो रहे विश्व कप में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। भारत ने हरमनप्रीत के 114 गेंद पर 103 रन की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 244 रन बनाए। दीप्ति शर्मा के पांच रन और कप्तान मिताली राज बिना खाता खोले रन-आउट हो गईं। हरमनप्रीत ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर 84 रन जोड़े। भाटिया ने 78 गेंद पर 58 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे जहां बाकी भारतीय बैटर्स संघर्ष करती दिखीं लेकिन हरमनप्रीत ने डटकर सामना किया। उन्होंने भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाया। हरमनप्रीत को अयाबोंगा खाका ने आउट किया। खाका साउथ अफ्रीका की सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं उन्होंने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/pVnaKyB

India vs Sri Lanka: ईशान किशन के हेलमेट पर लगी गेंद, अस्पताल ले जाया गया

धर्मशाला: श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज ( 2nd T20I) के दूसरे मुकाबले के दौरान भारतीय विकेटकीपर () के सिर पर चोट लग गई। उन्हें हिमाचल प्रदेश के कांगड़े जिले के अस्पताल लेकर जाया गया। ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ ही श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चंडीमल (Dinesh Chandimal) को भी अस्पताल ले जाया गया। चंडीमल को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। डॉक्टर शुभम ने कहा, 'मैं भारतीय टीम के साथ जुड़ा हुआ हूं और मुझे खबर लगी कि एक भारतीय खिलाड़ी, जिसके सिर पर चोट लगी है, को अस्पताल लाया गया है। उसका सीटी स्कैन कर दिया गया है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके अंगूठे में चोट लगी है। हम हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं।' दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने 18 गेंद पर 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसकी मदद से भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। शनिवार को हुए इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारती की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए। दषमंता चमीरा ने रोहित को आउट किया। गेंद रोहित के बल्ले से लगकर विकेटों से जा टकराई। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने 35 रन की साझेदारी की। लाहिरू कुमारा ने किशन को आउट किया। अय्यर और संजू सैमसन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया और भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। संजू सैमसन 13वें ओवर में आउट हुए। उन्हें बिनुरा फर्नांडो ने एक हाथ से कैच कर पविलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि जडेजा और अय्यर के बीच अहम साझेदारी हुई। दोनों ने 25 गेंद पर 58 रन जोड़े।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/aVpthDi

चाय पियोगे... धर्मशाला की ठिठुरती ठंड का मजे ले रहे थे रोहित शर्मा, कैमरे में सब कैद हो गया

धर्मशाला: चाय के शौकीन दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे। ऊपर से जब मौसम में ठंडक हो तो चुस्कियों का स्वाद कुछ और बढ़ जाता है। ऐसा ही नजारा श्रीलंका के (India vs Sri Lanka highlights) खिलाफ दूसरे और निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल के दौरान दिखा। धर्मशाला में शनिवार रात ठंड अपने शबाब पर थी। हिमाचल प्रदेश जैसे बर्फीले राज्य में धौलाधार की पहाड़ियों के ठीक नीचे भारतीय कप्तान गरमा-गरम चाय पीते कैमरे में कैद हो गए। जैसे ही रोहित () को इसकी भनक लगी कि पूरा देश उन्हें अपने टेलीविजन पर देख रहा है, उन्होंने वहीं से भारतवासियों को चाय का निमंत्रण दे डाला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मैच में फेल रहे रोहित शर्मा 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा (1) पहले ओवर में ही बोल्ड हो गए तो उनके साथी ओपनर ईशान किशन 15 गेंदों तक जूझने के बाद 16 रन बनाकर आउट हो गए। खासकर हेलमेट पर गेंद खाने के बाद ईशान काफी असहज दिखे और लाहिरु कुमारा की गेंद पर दासुन शनाका को कैच थमा बैठे। बनाया खास 'अर्धशतक' पिछले मैच में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 इंटरनैशनल में 50 कैच पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। ओवरऑल सर्वाधिक कैच लपकने के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं। उनके आगे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (64) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (50) हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक (50) चौथे स्थान पर हैं। भारत ने जीती सीरीज श्रेयस अय्यर (74* रन, 44 गेंद, 6 फोर, 4 सिक्स) और रविंद्र जडेजा (45* रन, 18 गेंद, 25 फोर, 7 सिक्स) की पारी श्रेष्ठ साबित हुई और भारत 17.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यह घरेलू सरजमीं पर भारत की लगातार सातवीं टी-20 सीरीज जीत भी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/RHlmosF

भारत को सताने लगा था हार का डर, फिर दो बल्लेबाजों ने जोड़ दिए 47 गेंद पर 84 रन

धर्मशाला: भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका () को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैच की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। टीम ने सीरीज के पहले मैच को 62 रन से जीता था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट पर 183 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन अंत में टीम ने आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गए। पिछले मैच के हीरो ईशान किशन का बल्ला भी शांत रहा। पहले ईशान के हेलमेट पर गेंद लगी, उसके बाद वे पिच पर लगातार जूझ रहे थे। पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम के लिए 184 रन का लक्ष्य बड़ा दिख रहा था, लेकिन और () की साझेदारी ने भारत की जीत पक्की कर दी। सैमसन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पिच पर पहुंचे। इसके बाद 18 गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई, लेकिन फिर श्रीलंका के गेंदबाजों के लिए इन्हें रोकना मुश्किल हो गया। श्रेयस और सैमसन के बीच 47 गेंद पर 84 रन की साझेदारी हुई। सैमसन जिस ओवर में पवेलियन लौटे, उस ओवर की पहली 5 गेंदों पर उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए थे। यही साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट () रही। सैमसन (39) के पवेलियन लौटे के बाद रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अय्यर ने 44 गेंद पर 74 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। सैमसन की पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। रविंद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारी खेली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/rBsDoMZ

भारत की वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक ने रूस में जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने बधाई

नई दिल्ली: भारत की वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक () ने मॉस्को में हो रहे वुशु स्टार्स चैंपियनशिप () में गोल्ड मेडल जीता है। श्रीनगर की रहने वाली 15 साल की तारिक पिछले दो साल से जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट () हैं। सादिया ने फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी को मात दी। इस चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणी के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रूस की राजधानी में 22 से 28 फरवरी तक इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सादिया तारिक को मिली इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी। ने ट्विटर पर लिखा, 'मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' पूर्व खेल मंत्री और 2004 एथेंस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले ने भी तारिक को बधाई दी। उन्होंने लिखा, मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। भारत की बेटियां चमकती रहती हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/PGBuoT6

श्रेयस की शानदार पारी, टीम इंडिया का विजय रथ जारी, घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज जीत

धर्मशाला: भारतीय टीम ने पिछले साल श्रीलंका में टी-20 (India vs Sri Lanka) सीरीज गंवाने का बदला ले लिया है। में श्रीलंका ने टॉस गंवाकर 184 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय शेरों ने जबरदस्त पलटवार किया और 17 गेंद पहले ही सात विकेट से मैदान मार लिया। इस तरह तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब रोहित एंड कंपनी के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। यह घरेलू सरजमीं पर भारत की लगातार सातवीं सीरीज जीत भी है। अय्यर रहे जीत के सूत्रधार श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 44 गेंद में नाबाद 77 रन बनाए। विनिंग चौका रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बल्ले से निकला, जिन्होंने 18 गेंद में तूफानी 45 रन ठोके। सात साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (25 गेंद में 39 रन) ने चौथे नंबर पर आकर अय्यर का अच्छा साथ निभाया। 44 रन पर भारत के दोनों ओपनर आउट हो चुके थे। रोहित शर्मा (1) और ईशान किशन (16) के सस्ते में निपटने के बाद संजू और श्रेयस अय्यर के बीच 84 रन की तेज-तर्रार साझीदारी हुई। संजू का कैच फर्नांडो ने लपका वरना वह आज बड़ा स्कोर बना देते। सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड के करीब नवंबर 2021 से अबतक भारत ने लगातार 11वां टी-इंटरनेशनल अपने नाम किया है।टीम सर्वाधिक लगातार जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड के भी करीब है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अगर धर्मशाला में ही होने वाला तीसरा और आखिरी मैच भी जीत जाता है तो उसके नाम लगातार 12 जीत हो जाएगी। अभी लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान और रोमानिया के नाम है। श्रीलंका की ओर से हुई थी 'रन वर्षा' पाथुम निसांका (75 रन, 53 गेंद, 11 फोर) और दासुन शनाका (47* रन, 19 गेंद, 2 फोर, 5 सिक्स) की ताबड़तोड़ पारी से पांच विकेट पर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंकाई टीम आखिरी पांच ओवर में 80 रन जोड़ने में कामयाब हो गई। दोनों ने हर्षल पटेल को खासकर अपना निशाना बनाया और उनके चार ओवर में 52 रन लूट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने सधी शुरुआत की और पावर प्ले में धीमी ही सही, लेकिन 32 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा। पावरप्ले खत्म होत ही श्रीलंकाई टीम रफ्तार पकड़ने लगी। रविंद्र जडेजा के दूसरे और पारी के नौवें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर गुणातिलका ने सिक्स, फोर, सिक्स लगाकर अबतक असरदार साबित होते दिख रहे भारतीय गेंदबाजों को बेअसर करना शुरू किया। 15वें ओवर में 102 रन तक चार विकेट गिर जाने के बाद भी निसांका ने धैर्य बनाए रखा। लेकिन, कप्तान दासुन शनाका के क्रीज पर आते ही उन्होंने रौद्र रुप अख्तियार कर लिया। दोनों इसके बाद भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े और महज 22 गेंदों पर 50 रन जोड़ लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/YIVOgEH

Friday, February 25, 2022

'गुडबाय कहना हमेशा मुश्किल होता है', पाकिस्तान रवाना होने से पहले डेविड वॉर्नर का फैमिली के लिए इमोशनल पोस्ट

सिडनी: साल 1998 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान (Australia vs Pakistan) की धरती पर सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के लिए यह एक अहम सीरीज है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मुकाबले खेलेगा। इसके साथ ही एकमात्र टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भी खेला जाएगा। अब चूंकि ऑस्ट्रेलिया इतने साल बाद पाकिस्तान जा रही है तो खिलाड़ियों को वहां की पिचों और परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस समय दुनिया की चोटी की टीम है और उम्मीद की जा रही है वह पाकिस्तान () में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को भी अपने सलामी बल्लेबाज () से काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज (The Ashes) में अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि भारतीय उपमहाद्वीप में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। इस बीच वॉर्नर ने पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहली इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी। अपनी पत्नी कैंडिस (Candice) और बेटियों इवी (Ivy), इंडी (Indi) और इस्ला (Isla) ने 35 वर्षीय इस क्रिकेटर ने इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि गुडबाय कहना हमेशा मुश्किल होता है। उन्होंने लिखा, 'इन गर्ल्स को गुडबाय कहना हमेशा मुश्किल होता है! पिछले कुछ महीनों में हमने बहुत मस्ती की है और अब वक्त है जाने का। और कुछ हफ्तों बाद हम फिर एक साथ होंगे। @candywarner1 मैं तुम सबको बहुत मिस करूंगा।' इसके बाद फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर टिप्पणी की। वॉर्नर की पत्नी ने इस पर कॉमेंट किया, 'हम तुम्हें दोबारा खेलते देखने को लेकर बेताब हैं। हम भी तुम्हें मिस करेंगे और आई लव यू।' इस बीच बाएं हाथ का बल्लेबाज अपने परिवार से कुछ समय से दूर रहेगा। चूंकि पाकिस्तान दौरे के बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा होंगे जिसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी। वॉर्नर को हालांकि सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें आईपीएल में खेलने का एनओसी 6 अप्रैल से दिया है। वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच चार मार्च से रावलपिंडी में खेला जाएगा। 12 मार्च से दूसरा टेस्ट कराची में होगा और तीसरा व आखिरी मुकाबला लाहौर में 21 मार्च से होगा। वहीं तीन वनडे मुकाबले 29 मार्च, 31 मार्च और 2 अप्रैल को रावलपिंडी में होंगे। टी20 मुकाबला भी रावलपिंडी में खेला जाएगा। यह मैच पांच अप्रैल को होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/j8ZYg09

विष्णु सोलंकी के जज्बे को सलाम, नवजात बच्ची के निधन के बाद टीम के साथ जुड़े, लगाई शानदार सेंचुरी

भुवनेश्वर: बड़ौदा क्रिकेटर () ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी 2022 के मैच में चंडीगढ़ (Vadodara vs Chandigarh) के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। कुछ दिन पहले ही उनकी नवजात बच्ची का निधन हो गया था। उन्होंने इस निजी दुख को पीछे छोड़ते हुए मैच के दूसरे दिन कमाल का शतक लगाया। भुवनेश्वर में एलीट ग्रुप बी (राउंड 2) के इस मुकाबले में उन्होंने यह कमाल की पारी खेली। चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में 168 रन बनाए। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा ने सात विकेट पर 398 बनाए। उसके पास 230 रन की बढ़त हासिल की। नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे सोलंकी ने 161 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। अपनी इस प्रभावशाली पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज ज्योतनिल सिंह ने 96 रन बनाए। वह रन आउट हो गए। सौराष्ट्र के विकेटकीपर शेल्डन जैकसन ने टि्वटर पर सोलंकी की तारीफ की। जैकसन ने बताया कि कैसे निजी त्रासदी से पार पाते हुए कैसे उन्होंने शानदार शतक लगाया। 35 वर्षीय जैकसन ने लिखा- 'क्या कमाल का खिलाड़ी है। मैं जितने खिलाड़ियों को जानता हूं उनमें ये सबसे ज्यादा मजबूत हैं। विष्णु और उनके परिवार को बड़ा सलाम। यह किसी भी सूरत में आसान नहीं था। आशा करता हूं कि तुम कई शतक बनाओ और कामयाबी हासिल करो।' बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन के सीईओ शिशिर हतंगड़ी ने भी इस बल्लेबाज को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ऐसे क्रिकेटर की कहानी जिसने कुछ दिन पहले ही अपनी नवजात बच्ची को खोया। वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए और अपनी टीम के साथ जुड़ गए। और शतक लगाया। उनका नाम सोशल मीडिया पर लाइक्स भले ही न बटोर पाए लेकिन मेरे लिए विष्णु सोलंकी एक असली हीरो हैं। वह एक प्रेरणा हैं।' हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक 29 वर्षीय सोलंकी को 11 फरवरी की रात को अपनी बेटी के जन्म की खबर मिली। हालांकि 24 घंटे के अंदर ही उस बच्ची का निधन हो गया। दुखी क्रिकेटर बड़ौदा टीम के साथ भुवनेश्वर में था। वह बड़ौदा गए और अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि तीन दिन बाद वह फ्लाइट लेकर भुवनेश्वर टीम के पास लौट आए। बडौ़दा को पहले मैच में बंगाल से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, सोलंकी इस मैच में नहीं खेले थे। क्वॉरनटीन पूरा करने के बाद वह टीम के साथ जुड़ गए। 23 फरवरी को उन्होंने नेट्स किया। 24 फरवरी से टीम का चंडीगढ़ से मुकाबला था। विष्णु का घरेलू क्रिकेट दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2015 में तमिलनाडु के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं वहीं लिस्ट ए मुकाबले में उन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ZI1USfa

Russia- Ukraine War: शेन वॉर्न यूक्रेन के साथ, बोले- मेरे दोस्त एंड्री शेवचेंगकॉव को बहुत प्यार

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने यूक्रेन पर रूस के 'बिना उकसावे के' आक्रमण (Russia and Ukraine War) की निंदा की है। उन्होंने इस हमले को बिना उकसावे के किए हुए बताया है। वॉर्न ने इसके साथ ही अपने दोस्त एंड्री शेवचेंगकॉव (Andriy Shevchenko ) को खूब सारा प्यार भेजा है। खबरों की मानें तो रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में प्रवेश कर चुकी है। रूस और यूक्रेन के बीच हो रही इस जंग पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुईं हैं। दुनिया के कई नेताओं के साथ-साथ, खेल जगत में भी इस जंग को रोकने की गुहार लग रही है। दुनिया के महानतम लेग स्पिनर माने जाने वाले शेन वॉर्न (Shane Warne) ने चेल्सी (Chelsea) और एसी मिलान (AC Milan) के स्ट्राइकर Andriy Shevchenko के लिए अपना सपॉर्ट दिया है। Shevchenko अपनी राष्ट्रीय टीम के मैनेजर भी रहे। वॉर्न ने ट्वीट किया, 'पूरी दुनिया यूक्रेन के लोगों के साथ है। वह रूस की सेना द्वारा बिना उकसाए और अनुचित हमले का शिकार हैं। तस्वीरें डराने वाली हैं और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसे रोकने के लिए और कुछ क्यों नहीं किया गया। यूक्रेन के मेरे दोस्त Andriy Shevchenko और उसके परिवार के लिए बहुत सारा प्यार।' वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हैं। इसके साथ ही वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं। उन्होंने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। Shevchenko ने 2016 में यूक्रेन की टीम के मैनेजर की भूमिका निभाई थी। उन्हीं के कार्यकाल में यूक्रेन ने साल 2020 के क्वॉर्टर-फाइनल तक का सफर तय किया था। यहां उन्हें इंग्लैंड ने 4-0 से हराया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ivu3bf0

IND vs SL: घातक फॉर्म में है रोहित एंड कंपनी, क्या भारत का विजय रथ रोक पाएगा श्रीलंका?

धर्मशाला: सीरीज के पहले टी20 मैच में टीम इंडिया (India vs Sri Lanka) ने जिस तरह आसान और बड़ी जीत दर्ज की उसके बाद दोनों देशों के बीच मुकाबला अब एक बनाम 10 का हो गया है। सीरीज से पहले भारत टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर 1 पर था जबकि श्रीलंका नौवें नंबर पर। पहला मैच बुरी तरह हारने के बाद श्रीलंकाई टीम 10 पर खिसक गई है। रैंकिंग्स की झलक मैदान पर उसके खेल पर भी दिख रही है। उसने अपने पिछले पांच में से चार टी20 इंटरनेशनल मैच गंवाएं हैं जबकि भारत 10 मैचों से अजेय है। खिलाड़ियों की चोट और खराब फॉर्म से श्रीलंका की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज का मैच भी उसके लिए किसी हिमालयी चुनौती से कम नहीं होगा। इस फॉर्मेट की टॉप टीम को रोकना उसके लिए आसान नहीं होगा। श्रीलंका को अगर भारत का 10 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोकना है तो उसे इसके लिए विशेष प्रयास करने होंगे। टॉप ऑर्डर के नहीं चल पाने तथा मुख्य स्पिनरों महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसारंगा की अनुपस्थिति में उसकी टीम पहले मैच में जूझती नजर आई। यह अधिक ठंड रहने की संभावना है। श्रीलंका के खिलाड़ियों को परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य भी बिठाना होगा। युवाओं ने दी मजबूतीटी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और अब वह एक बदली हुई टीम नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अभी समय है लेकिन रोहित शर्मा () की अगुआई वाली टीम में खिलाड़ियों का एक समूह तैयार है जिसका इस टूर्नामेंट में खेलना तय माना जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बड़ी पारी खेलकर आत्मविश्वास हासिल किया। यदि रुतुराज गायकवाड़ की कलाई में चोट नहीं लगती तो वह किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते थे और ऐसे में रोहित मध्यक्रम में उतरते जैसा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। श्रेयस ने भुनाया मौकाविराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने तीसरे नंबर पर मिले मौके को अच्छी तरह से भुनाया है। उन्होंने पहले टी20 में शानदार हाफ सेंचुरी बनाई। रोहित ने पहले मैच के बाद संकेत दिए कि रविंद्र जाडेजा ऊपरी क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनके बल्लेबाजी कौशल का फायदा उठाना चाहता है। इस सीरीज से टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन को पहले मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला और यदि उन्हें धर्मशाला में अवसर मिलता है तो वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। टी20 रैंकिंग्स
  • भारत - 1
  • श्रीलंका -10
आमने-सामने
  • कुल मैच - 23
  • भारत जीता - 15
  • श्रीलंका जीता - 7
  • नो रिजल्ट - 1
नंबर्स गेम
  • 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने लगातार जीते हैं पिछले वर्ल्ड कप के बाद से। अफगानिस्तान और रोमानिया के नाम सर्वाधिक 12-12 मैच जीतने का रेकॉर्ड है
  • 200 रन तीन विकेट पर सर्वाधिक टीम स्कोर है धर्मशाला के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में। यह स्कोर 2015 में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था
संभावित प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जाडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, युजवेंद्र चहल श्रीलंका: दनुष्का गुणातिलका, पाथुम निसांका, चरिथ असालंका,जनिथ लियानागे, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, लाहिरू कुमारा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/stTpfje

रूस के टेनिस खिलाड़ी एंड्री रुबलेव नहीं चाहते युद्ध, मैच के बाद कैमरे पर लिखा स्पेशल मैसेज

दुबई: रूस और यूक्रेन () के बीच युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है। इस बीच पूरी दुनिया में युद्ध रोकने की मांग हो रही है। इसमें खेल और खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। अब युद्ध रोकने के लिए रूस के एंड्री रुबलेव () ने भी पहल की है। रुबलेव दुबई में खेली जा रही में खेल रहे हैं। वे शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। फाइनल में पहुंचने के बाद रुबलेव ने युद्ध खत्म करने की अपील की। उन्होंने टीवी कैमरा पर लिखा '' ()। उनके इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने मैच के बाद कोर्ट पर इंटरव्यू दिया, लेकिन इसमें उनके इस मैसेज के बारे में कोई सवाल नहीं किया गया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंचने वाले हैं। दुनिया के नंबर-7 खिलाड़ी रुबलेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज 3-6, 7-5, 7-6 से हराया। उन्हें इस टूर्नामेंट में दूसरी सीड मिली है। तीन सेट तक गए इस मुकाबले को रुबलेव ने दो घंटे और 23 मिनट में अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में अब उनका सामना डेनिस शापोवालोव और जिरी वेसेली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। रुबलेव से पहले रूस के ही टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव () ने भी युद्ध रोकने की बात कही थी। वे मैक्सिको ओपन में खेल रहे हैं। यूएस ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन मेदवेदेव ने कहा था, 'एक टेनिस खिलाड़ी होने के नाते मैं पूरी दुनिया में शांति को बढ़ावा देना चाहता हूं। हम कई अलग-अलग देशों में खेलते हैं। यह सब समाचार सुनना आसान नहीं है। मैं शांति चाहता हूं।' मेदवेदेव टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शनिवार को उनका सामना 21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/hT8xw5J

दबंग दिल्ली ने एक पॉइंट से जीता प्रो कबड्डी लीग का खिताब, अपनी ही गलती से टूटा पटना पाइरेट्स का सपना

बेंगलुरु: दंबग दिल्ली () ने () का 8वां सीजन जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने पटना पाइरेट्स () को 37-36 से हराया। दिल्ली ने पहली बार लीग का खिताब अपने नाम किया है। पिछले सीजन में टीम को फाइनल मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हार मिली है। वहीं पटना की टीम चौथी बार फाइनल मुकाबला खेल रही थी। टीम ने इससे पहले तीन बार खिताब जीता था, लेकिन इस बार सिर्फ एक अंक से ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गई। दंबग दिल्ली के लिए विजय ने सबसे ज्यादा 14 पॉइंट स्कोर किए। इसमें 8 टच पॉइंट, 5 बोनस पॉइंट और एक टैकल पॉइंट हासिल हैं। नवीन कुमार () ने मुकाबले में विजय का पूरा साथ दिया और उन्होंने 13 पॉइंट स्कोर किए। पटना के लिए सचिन ने 10 और गुमान सिंह ने नौ अंक जुटाये लेकिन टीम को आखिरी मिनटों में रणनीतिक चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा।पटना की टीम ने मैच के 34वें मिनट तब अपने सभी सब्सीट्यूशन खत्म कर दिए। जिससे उसके तीनों शीर्ष रेडर सचिन, गुमान और प्रशांत कुमार को आखिरी के छह मिनट में बेंच पर बैठना पड़ा। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला था। शुरुआती तीन मिनट के बाद दोनों टीमें तीन-तीन अंक के साथ बराबरी पर थी लेकिन पटना ने दिल्ली की डिफेंस की कमजोरी का फायदा उठाते हुए टीम को ऑल आउट कर 12-9 की बढ़त हासिल कर ली। हाफ टाइम के समय पटना की टीम 17-15 से आगे थी। पूरे मुकाबले के दौरान रेडर्स का दबदबा देखने को मिला। दोनों टीमों ने डिफेंस में सिर्फ 4-4 पॉइंट स्कोर किए। इस बीच नवीन ने इस सीजन में अपने 200 रेड प्वाइंट पूरे किए। वे इस सीजन में 200 रेड पॉइंट तक पहुंचने वाले चौथे रेडर बने। पवन सेहरावत ने सबसे ज्यादा 304 रेड पॉइंट बनाए। पटना के मोहम्मदरेजा चियानेहो सीजन के पहले सफल डिफेंडर रहे। उन्होंने लीग में 89 टैकल पॉइंट बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/1vTVgaX

BAN vs AFG: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे, यहां देखें स्कोरकार्ड

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे, यहां देखें स्कोरकार्ड

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/EPQ13en

Thursday, February 24, 2022

धोनी के मैच विनिंग हथियार का अब रोहित करेंगे इस्तेमाल, इस खिलाड़ी की पुरानी भूमिका में वापसी

नई दिल्ली: भारत ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका ( In 1st T20I) को 62 रनों से हरा दिया। इस मैच में ढेर सारी नई बातें देखने को मिलीं। इसमें से एक रहा स्पिन ऑलराउंडर (Ravindra Jadeja) का टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने उतरना। हालांकि, जडेजा को बहुत मौके नहीं मिले, क्योंकि ओवर कम बचे थे, लेकिन कप्तान (Rohit Sharma) अपने इस दांव को भविष्य का बड़ा हथियार मान रहे हैं। उनका मानना है कि रविंद्र जडेजा बैटिंग में बहुत कुछ कर सकते हैं और आगे भी वह चौथे नंबर या टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। उन्होंने मैच के बाद रविंद्र जडेजा की वापसी और बैटिंग को लेकर कहा, 'हम मिडल ऑर्डर की कमियों के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि जडेजा ने वापसी कर ली है। हम उनसे काफी उम्मीद करते हैं, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका दिया। आगे भी वह भारत के लिए इस भूमिका में दिखते रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन्हें खुलकर बैटिंग करते देखना चाहता हूं। वह काफी अच्छे बल्लेबाज भी हैं, इसलिए कोशिश करेंगे कि वह ऊपरी क्रम में बैटिंग करें। हम अपने फ्यूचर को लेकर क्लियर हैं।' ऐसा नहीं है कि जडेजा इस पोजिशन पहली बार खेलने उतरे हैं। पूर्व कप्तान जरूरत के हिसाब से टॉप ऑर्डर में उनका इस्तेमाल करते थे। रोचक बात यह है कि 13 साल बाद रविंद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल में चौथे क्रम पर बैटिंग के लिए उतरे। इससे पहले 2009 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ वह इस क्रम पर बैटिंग के लिए आए थे। कई बड़े मैचों में जडेजा ने टीम इंडिया के लिए विनिंग पारियां भी खेली हैं। इसमें कोई शक भी नहीं है कि जडेजा आक्रामक बैटिंग की कूवत रखते हैं। हालिया मैचों की बात करें तो उन्होंने IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हर्षल पटेल के एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका जड़ा था। इस ओवर में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज को 37 रन पड़े थे। यह तो सिर्फ एक उदाहरण है। इसके अलावा भी जडेजा ने ढेरों पारियां खेली हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/cQUXedY

मैदान-ए-जंग में उतरेंगे यूक्रेन के दो वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर भाई, रूस को दी खुली चेतावनी

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले () के साथ ही दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ चुकी है। धमाकों से दहलते यूक्रेन में हालात भयावह है। चारों तरफ खौफ का माहौल है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) कतई झुकने के मुड़ में नहीं है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने भी आम नागरिकों से हथियार उठाने की अपील की तो दो वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर भाई अपने देश को बचाने के लिए आगे आए हैं। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं व्लादिमीर क्लिट्स्को अपने राष्ट्र, जन्मभूमि और लोगों के लिए यूक्रेन के सेलिब्रिटी बॉक्सर आगे आए हैं। पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज और यूक्रेन के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक, व्लादिमीर क्लिट्स्को (Wladimir Klitschko) को विश्वास है कि रूस के साथ इस लड़ाई में उनका देश मजबूती से खड़ा रहेगा। ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके 45 वर्षीय इस महान बॉक्सर ने अपने देशवासियों को हिम्मत बंधाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। पेशेवर सर्किट में दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके व्लादिमीर क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) ने ट्वीट किया, 'सुनिश्चित करें कि यूक्रेन मजबूत है! कीव हमारी मजबूत राजधानी है। हमारे लोग एकजुट हैं जो यूरोप में अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और शांति के लिए पहचाने जाते हैं। इसके अस्तित्व की इच्छा अनंत है। यूक्रेन महान है!' 2014 से कीव के मेयर हैं विटाली 2021 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए इस यूक्रेनी बॉक्सर ने इसी माह क्षेत्रीय बलों में एक रिजर्व के रूप में हस्ताक्षर किए थे। व्लादिमीर क्लिट्स्को के भाई विटाली क्लिट्स्को कीव के मेयर हैं, वह भी विश्व चैंपियन रह चुके हैं। 50 साल के विटाली ने गुरुवार को कहा, 'मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। मुझे यह करना होगा। मैं जंग में उतरूंगा। मैं यूक्रेन में विश्वास रखता हूं। मुझे अपने देशवासियों पर भी भरोसा है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/UDAoCzY

Video: मैच में ऐसा क्या हुआ कि द्रविड़ ने पीट लिया सिर, कप्तान रोहित भी दिखे हैरान

लखनऊ: क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच (IND vs SL 1st T20I) को ही ले लीजिए। इस मैच के दौरान चरिथ असलांका (Charith Asalanka LBW DRS) को छठे ओवर में अंपायर ने LBW करार दिया। यहां बल्लेबाज ने अपने साथी से बात करने के बाद डीआरएस लिया और इसके बाद वह हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। गेंद बहुत हल्का बैट से टच होते दिखा और फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। दरअसल, छठा ओवर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कर रहे थे। चहल ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी, जिसपर श्रीलंकाई बल्लेबाज स्वीप लगाना चाहता था, लेकिन पूरी तरह चूका। भारतीय प्लेयर्स की जोरदार अपील पर फील्ड अंपायर ने उंगली उठा दी। यहां असलांका ने अपने साथी जेनिथ के साथ बातचीत के बाद DRS लेने का फैसला किया। दोनों के बीच बातचीत से ऐसा लग नहीं रहा था कि वह गेंद के बल्ले पर लगने को लेकर सुनिश्चित हैं। जब टीवी अंपायर ने रिप्ले देखा तो पाया कि गेंद बल्ले के किनारे पर लग रही है। इस तरह बल्लेबाज नॉट आउट रहा। इस बात की उम्मीद कम से कम कोच (Rahul Dravid) और कप्तान (Rohit Sharma) को नहीं रही होगी। जैसे ही उन्होंने वह देखा तो रोहित के चेहरे पर हंसी थी और राहुल द्रविड़ अपने सिर पर हाथ रखते कैमरे में कैद हुए। इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 200 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। श्रीलंका की टीम चरिथ असलांका (नाबाद 53 रन) के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन रन ही बना सकी। यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 10वीं जीत है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Y8Dq0pa

भारतीय जुड़वा भाइयों ने रचा इतिहास, एक ही मैच में ठोके ताबड़तोड़ शतक, बना बड़ा रिकॉर्ड

गुवाहाटी: तमिलनाडु के जुड़वा भाई (Baba Aparajith) और (Baba Indrajith) ने छत्तीसगढ़ () के खिलाफ एलीट ग्रुप-एच के एक मुकाबले में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक ही मैच में शतक जड़ने वाले भारत के पहले जुड़वा भाई बने। इंद्रजीत ने 141 गेंदों में 21 चौके की मदद से 127 रन की पारी खेली तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक 101 रन बनाकर नाबाद थे। इन दोनों भाइयों के रिकॉर्ड शतक की मदद से तमिलनाडु ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 308 रन बनाए थे। अपराजित के साथ शाहरुख खान 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह मैच गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। ओपनर कौशिक गांधी और लक्ष्मेशा सूर्यप्रकाश के विकेट जल्दी गिर गए। कौशिक 27 रन पर रन आउट हुए तो लक्ष्मेशा 21 रन बनाकर अजय मंडल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद बाबा जुड़वा भाइयों की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और टीम को 250 रनों के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी को अजय मंडल ने तोड़ा। उन्होंने आक्रामक बैटिंग कर रहे इंद्रजीत को 127 रनों के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद बैटिंग के लिए उतरे कप्तान विजय खाता नहीं खोल सके। दिन का खेल खत्म होने तक शाहरुख खान ने अपराजित का का बखूबी साथ दिया और टीम को 300 के पार पहुंचाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XftKTQ

मैच से पहले चोटिल हुआ धोनी का खास खिलाड़ी, अब किस्मत ने दिया धोखा

लखनऊ: प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ () अभ्यास सत्र के दौरान लगी कलाई की चोट के कारण श्रीलंका (India vs Sri lanka) के खिलाफ गुरूवार को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गS। रूतुराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था जिसमें वह सस्ते में आउट हो गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘रूतुराज गायकवाड़ ने अपनी दायीं कलाई में दर्द की शिकायत की, जिससे उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही थी। वह पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम उनकी जांच कर रही है।’ सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर पहले ही चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला से बाहर हैं। सूर्यकुमार की कलाई में फ्रेक्चर है जबकि चाहर को हैमस्ट्रिंग चोट है। किस्मत ने भी दिया धोखा रूतुराज टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए गए हैं, लेकिन उनके न खेलने से प्लेइंग इलेवन में कई युवाओं को मौका मिला। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरआत करने आए ईशान किशन ने तो 56 गेंद में 89 रन ठोक दिए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 56 रन बनाए। झारखंड के 23 साल के ईशान ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (32 गेंद में 44 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 111 रन की भागीदारी निभाकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। इसके अलावा संजू सैमसन और डेब्यूटेंट दीपक हूडा को तो बल्लेबाजी का मौका तक नहीं मिला। अब दूसरे मैच में अगर रुतुराज फिट भी हो जाते हैं तो उनका प्लेइंग इलेवन में चुना जाना मुश्किल लग रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/CLIzw1s

भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर पक्की कर दी थी जीत, खास रिकॉर्ड भी बनाया

लखनऊ: भारत ने श्रीलंका () के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 62 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 199 रन बनाए। मेहमान टीम 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीज सीरीज में फॉर्म से जूझ रहे ईशान किशन ने इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत से ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने 56 गेंद पर 89 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 57 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी, लेकिन पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार () ने उनके इरादे को बड़ा झटका दिया। उन्होंने पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। भुवी टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी की लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कामिल मिशारा को भी पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा ने मिडविकेट पर मिशारा का कैच लिया। मेहमान टीम इन झटकों से उभर ही नहीं पाई। भुवनेश्वर कुमार के पहले दो ओवर मैच का () साबित हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भुवनेश्वर कुमार के टीम में होने पर सवाल उठ रहे थे। वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवी ने शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे टी20 मैच के 19वें ओवर में 4 रन देकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/aO7kZmG

Wednesday, February 23, 2022

जब मिले दो 'खिलाड़ी'... सोशल मीडिया पर वायरल हो धोनी और अक्षय कुमार की यह तस्वीर

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी (Akshay Kumar) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे माही के बचपन के दोस्त सीमंत लोहानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- गल्फ शूट के दौरान अक्षय कुमार के साथ कैचअप। तस्वीर में धोनी और अक्षय कुमार के अलावा सीमंत भी दिख रहे हैं। फोटो में असल खिलाड़ी यानी धोनी गल्फ के जैकेट में दिख रहे हैं, जबकि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय ने कंपनी की जर्सी पहन रखी है। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ विज्ञापन के शूट कर रहे हैं। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि, जब भी सामने आते हैं तो फैंस में उनकी एक झलक पाने के लिए होड़ लग जाती हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक बार करते दिखाई देंगे। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने अपने कप्तान धोनी, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। अली को 8 करोड़ रुपये जबकि गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। इसके बाद सीएसके ने चाहर को 14 करोड़ रुपये में फिर से अपनी टीम से जोड़ा। वह आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/CKksi03

गांगुली और द्रविड़ का नाम बाजार में उछालने वाले ऋद्धिमान साहा की जर्नलिस्ट मामले पर क्यों जागी इंसानियत?

भारत में लोग क्रिकेट और क्रिकेटरों से बहुत प्यार करते हैं और शायद यही वजह है कि संन्यास ले लेने की सारी पुख्ता वजहें होने के बावजूद भारतीय क्रिकेटर 'एक और मैच' खेलने के मोह से खुद को अलग नहीं कर पाता है। हमारे पास विदेशों से कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां बड़े-बड़े प्लेयर्स ने समय से कहीं पहले और बिना किसी शोर शराबे के क्रिकेट को अलविदा कहा है। मगर भारत में देखें तो कई बड़े क्रिकेटर मैदान पर हंसी का पात्र बनने के बाद सिलेक्टर्स, कप्तान या अन्य किसी पर उसके करियर को समय से पहले समाप्त करने का दोष मढ़ते हुए क्रिकेट के मैदान से बाहर निकले हैं। हाल में कुछ ऐसा ही सीन भारतीय क्रिकेट के अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को लेकर बनता दिख रहा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने के बाद उनके खुलासे सुर्खियों में हैं। साहा ने बीसीसीआई के प्रेजिडेंट सौरव गांगुली, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा से निजी तौर पर हुई बातचीत को बाजार में फैला दिया।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Ehsd5mB

श्रीलंका को भारत में 6 वर्ष से नसीब नहीं हुई जीत, देखिए क्यों भारी है 'हिटमैन' रोहित की टीम

लखनऊ: (Rohit Sharma) की कप्तानी में नई भारतीय टीम को टी20 में अभी तक कोई हरा नहीं पाया है। मेजबान टीम कोलकाता में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत हासिल करने के बाद, गुरुवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी20 में श्रीलंका (IND vs SL 1st T20) के खिलाफ विजयी रथ को जारी रखने का लक्ष्य रखेगी। यही नहीं, श्रीलंका का भारत के खिलाफ प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। उसने भारत के खिलाफ कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में उसे हार मिली है, जबकि एक मैच नो-रिजल्ट रहा। इस तरह भारत का दबदबा एकतरफा रहा है। उसे भारत में आखिरी जीत 2016 में मिली थी, जब उसने 9 फरवरी को पुणे में भारत को 5 विकेट से हराया था। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और अवेश खान जैसे खिलाड़ियों के पास वर्ष के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले अपने कौशल को पेश करने का शानदार मौका है। हालांकि ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर अनुपलब्ध हैं। भारत उम्मीद कर रहा होगा कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी से मेजबान टीम के अनुभव में बढ़ावा मिलेगा। टी20 रैंकिंग्स
  • भारत - 1
  • श्रीलंका - 9
भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी शानदार रहे। वेंकटेश अय्यर छठे नंबर पर मैच खत्म करने और गति के कुछ ओवर देने के अपने बेहतरीन काम को जारी रखना चाहेंगे। बल्लेबाजी के मामले में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने की चुनौती दी है। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी का एक नरम आधार है, जिसका फायदा उठाने के लिए श्रीलंकाई स्पिनरों को तलाश होगी। आमने-सामने
  • कुल मैच - 22
  • भारत जीता - 14
  • श्रीलंका जीता - 7
  • नो रिजल्ट - 1
वेस्टइंडीज के खिलाफ, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी होते नजर आए थे। लेकिन चिंता का मुख्य बिंदु यह है कि श्रीलंका के पास वानिन्दु हसरंगा नहीं है, क्योंकि लेग-स्पिन ऑलराउंडर कोविड-19 संक्रमण से अभी तक उबर नहीं पाए हैं, जब मेहमान ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए गए थे। मिस्ट्री ऑफ स्पिनर महेश थीक्षाना भी चोट की समस्या से जूझ रहे है, जिनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। हसरंगा और थीकशाना की अनुपस्थिति में, श्रीलंका बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा और लेग स्पिनर जेफरी वांडरसे को भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन समस्या का अधिकतम लाभ उठाने के लिए नियुक्त किया जा सकता है। दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा और चमिका करुणारत्ने के साथ बल्लेबाजी विभाग अच्छा दिख रहा है। भारतीय गेंदबाज जिस चीज का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे होंगे, वह श्रीलंका का शीर्ष क्रम का संघर्ष करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा और हार का एक बड़ा कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी का विफल रहना था। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आखिरी मैच में बेहतर किया था, जब कुसल मेंडिस ने नाबाद 69 रन बनाए और शनाका ने पांच विकेट से जीत के लिए अच्छी तरह से समर्थन किया। शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी एक ऐसी चीज है जिसका जिक्र शनाका ने प्री-सीरीज वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। कुल मिलाकर श्रीलंका इस सीरीज में अपने शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी की खोज करने के साथ जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहा होगा। पिच व मौसम: इकाना स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। टॉस जीतकर दोनों कप्तान पहले बोलिंग करना चाहेंगे क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम हो जाएगी। तापमान 29 डिग्री तक जाने की संभावना है। भारत की संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जाडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असालंका, दिनेश चांदीमल, जनीथ लियानागे, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, महीष तीक्षणा, लाहिरू कुमारा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Dyb04fz

श्रीलंका के खिलाफ आज से T-20 सीरीज, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, भारत का पलड़ा भारी

लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण भारत आज से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल () मैचों की सीरीज में विभिन्न विकल्पों को आजमाने से परहेज नहीं करेगा। विराट, ऋषभ और राहुल को आराम तीनों स्थापित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में आगामी तीन मैचों में निश्चित तौर पर ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे। विराट की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर को अधिक ओवर खेलने और बड़ा स्कोर बनाकर मिडल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की करने का अवसर मिलेगा। आमने-सामने कुल मैच- 22 भारत जीता- 14 श्रीलंका जीता- 7 नो रिजल्ट- 1 रुतुराज, सैमसन के लिए मौकारुतुराज और श्रेयस वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में नहीं चल पाए थे और वे श्रीलंका के खिलाफ इसकी भरपाई करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। यदि वह अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार कर लें तो भारत के पास वर्ल्ड कप के लिए एक अदद ऑलराउंडर होगा। संजू सैमसन को भी टीम में लिया गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतिम एकादश में कहां फिट करता है। वापसी करेंगे बुमराह, जडेजातेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय आक्रमण मजबूत होगा। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर वह मजबूत फास्ट बोलिंग अटैक की अगुआई करेंगे। वहीं चोट से उबरकर वापसी कर रहे स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जाडेजा के आने से बल्लेबाजी में और गहराई आएगी। कोच राहुल द्रविड़ ने हाल में कहा था कि उनके और रोहित के सामने वर्ल्ड कप के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट तस्वीर है। हसरंगा की खलेगी कमीजहां तक श्रीलंका का सवाल है तो उसे हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बल्लेबाज किसी भी मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कप्तान दासुन शनाका को उम्मीद रहेगी कि भारतीय पिचों पर अनुकूल परिस्थितियों में उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गेंदबाजी विभाग में श्रीलंका को लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा की कमी खलेगी जो कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अभी तक उससे नहीं उबर पाए हैं। सूर्यकुमार भी हुए बाहरबेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाथ में चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय दीपक के दाएं पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जबकि सूर्यकुमार फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। भारत की संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जाडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असालंका, दिनेश चांदीमल, जनीथ लियानागे, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, महीष तीक्षणा, लाहिरू कुमारा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/szWpPmO

कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, रोहित शर्मा ने गिनाए ये तीन नाम

लखनऊ: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज () से ठीक एक दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पत्रकारों से बातचीत की। तीनों फॉर्मेट के लिए भारतीय कप्तान नियुक्त किए गए रोहित ने भविष्य के कप्तान तैयार करने की जिम्मेदारी पर अपनी राय रखी। रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी रोहित को उम्मीद है कि भविष्य के तीन संभावित कप्तान-केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नेतृत्वकर्ता के रूप में अच्छी तरह से तैयार होंगे और उन्होंने इसमें अपनी भूमिका के बारे में बात की। रोहित ने कहा, ‘मेरी भूमिका उन्हें सब कुछ बताने की नहीं होगी। वे सभी परिपक्व क्रिकेटर हैं, लेकिन किसी का उनकी मदद करने और मुश्किल परिस्थितियों में उनका मार्गदर्शन करने के लिए इर्द-गिर्द होना जरूरी है।’ बुमराह-पंत-राहुल का नाम रोहित की माने तो, ‘मुझे यह भूमिका निभाने में खुशी होगी और इसी तरह हम भी आगे बढ़े हैं और कप्तान बने हैं।’ उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी थे जिनके कप्तान रहते हुए विराट कोहली और रोहित को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया गया। रोहित ने कहा, ‘हमें भी किसी ने तैयार किया। यह नैसर्गिक प्रक्रिया है और हर किसी को इससे गुजरना होता है और यहां भी कोई अपवाद नहीं है। यदि हम बुमराह, राहुल, पंत की बात करें तो इन खिलाड़ियों को भारत की सफलता में अहम भूमिका निभानी है और इसके साथ ही उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में भी देखा जाएगा।’ तेज चलता है बुमराह का दिमाग श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रोहित के साथ जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान होंगे। पंत को आराम दिया गया है और राहुल चोटिल हैं। एक तेज गेंदबाज के उप-कप्तान होने पर रोहित ने कहा, ‘यह वास्तव में बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता कि वह बल्लेबाज है या गेंदबाज। एक खिलाड़ी का क्रिकेट ज्ञान मायने रखता है और मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह का दिमाग बहुत तेज चलता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने इन्हें करीब से देखा है। यह नेतृत्व की भूमिका में उतरने के लिए उनके पास अच्छा मौका है और मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाएंगे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/LsQVJXF

BANvAFG: बांग्लादेश की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान की लगातार छह वनडे फतह की लय टूटी

चटगांव: अफीफ हुसैन (Afif Hossain) और मेहदी हसन (Mehidy Hasan Miraz) ने मिलकर सातवें विकेट के लिए नाबाद 174 रन की साझेदारी निभाई, जिससे बांग्लादेश की टीम बुधवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट पर 45 रन के स्कोर से उबरकर अफगानिस्तान पर चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। अफीफ ने नाबाद 93 और मेहदी ने नाबाद 81 रन बनाये जिससे बांग्लादेश ने सात गेंद रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले उसने अफगानिस्तान को 49.1 ओवर में 215 रन के स्कोर पर समेट दिया था। अफगानिस्तान के राशिद खान, मुजीबुर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी केवल दो विकेट ही चटका सकी। हालांकि अपना दूसरा वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज फजलहक फारूखी ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे अफगानिस्तान को जीत की उम्मीद बंधी थी। मुजीब (32 रन देकर एक विकेट) ने शाकिब अल हसन (10) का विकेट झटका, जो बांग्लादेश के शीर्ष छह में से दोहरे अंक तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। राशिद खान (30 रन देकर एक विकेट) ने फिर महमूदुल्लाह का विकेट झटका जो बांग्लादेश का छठा विकेट था जिससे अफगानिस्तान लगातार सातवीं वनडे जीत की ओर बढ़ रहा था। लेकिन अफीफ और मेहदी ने मुश्किल समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनकी सतर्कता के साथ आक्रामक खेलने की रणनीति अफगानिस्तान की तिकड़ी को प्रभावहीन बनाने में अहम रही। अफीफ ने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अपने करियर में पहली बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। मेहदी ने 79 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अफीफ ने गुलबदिन नायब पर मिड विकेट पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले अफगानिस्तान ने नजीबुल्लाह जदरान के 84 गेंद में 67 रन की मदद से सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। यह नजीबुल्लाह का 13वां वनडे अर्धशतक था। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 35 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि शाकिब अल हसन, तास्किन अहमद और शोरीफुल इस्लाम ने दो दो विकेट चटकाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/yAOxk7H

Tuesday, February 22, 2022

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव हुए बाहर: रिपोर्ट्स

लखनऊ: सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वह लखनऊ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान नजर आए थे लेकिन हमारी सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक 31 वर्षीय इस बल्लेबाज के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हैं और उन्हें इस सीरीज के लिए अनफिट बताया गया है। सूर्यकुमार यादव कहां चोटिल हुए इसके बारे में पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन ऐसी खबरें सामने आई हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग दौरान उन्हें चोट लगी। सूर्यकुमार यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। दीपक चाहर के बाद वह सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। चाहर भी लखनऊ और धर्मशाला में होने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं। चाहर को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में ओपनर्स को आउट करने के बाद चाहर मैदान से बाहर चले गए थे। वह अपना दूसरा ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे। क्रिकबज के मुताबिक वह टीम के साथ लखनऊ भी नहीं गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनका रिप्लेसमेंट नहीं घोषित किया था। टीम ने पहले से ही जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में शामिल किया है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजी पहले ही मजूबत हो गई है। बुमराह एक ब्रेक के बाद लौट रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह को टीम का उपकप्तान घोषित किया गया है। इसके साथ ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36kgWSU

गले में हार, कानों में झुमका, बालों में गजरा... चहल ने किया जडेजा का ऐसा हाल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर () न केवल मैदान पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने साथियों को लेकर हंसी मजाक करते रहते हैं। इस बार उनके फन का शिकार ऑलराउंडर () बने हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज (India vs Sri Lanka Series) से वापसी को तैयार जडेजा की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में उन्होंने जडेजा को अलग रूप ही दे दिया है। उन्होंने एडिटेड तस्वीर में जडेजा का मेकअप किया है। गले में हार, कान में झुमका, बालों में गजरा और मांगटीका तक पहना रखा है। उन्होंने साथ लिखा- स्वागत है जड्डू पा...। साथ में पुष्पा का हैजटैग भी लगाया है। दरअसल, रविंद्र जडेजा ने अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज के डायलॉग पर कई रील बनाए थे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के बाद से क्रिकेट से दूर थे। वह चोट की वजह से नेशनल क्रिकेट अकैडमी में समय बिता रहे थे। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीमों का ऐलान किया है। वह टी-20 और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट के लिए चुने गए हैं। इस तरह रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक साथ फिर मैदान पर तहलका मचाते दिख सकती है। चहल, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टी-20 टीम का हिसा हैं। टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पंचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल भरत, अश्विन (फिटनेस), रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरव कुमार टी-20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रिव बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3tIb7ej

'क्या आप मुझे फोन कर सकते हैं', रोहित शर्मा की तस्वीर पर पत्नी रितिका का मजेदार कॉमेंट

लखनऊ: गुरुवार से भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों () की सीरीज शुरू होने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के तीन दिन बाद ही भारतीय टीम श्रीलंका की मेजबानी कर रहे हैं। सीरीज की शुरुआत से पहले मंगलवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। रोहित की इस तस्वीर पर भारतीय कप्तान को उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने मजाकिया कॉमेंट किया। रोहित शर्मा की अगुआई (Captain ) में भारतीय टीम मंगलवार को ही लखनऊ पहुंची है। यहीं के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Stadium) में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। रोहित ने अपनी तस्वीर के जरिए फैंस को मेसेज दिया। रोहित की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। रोहित ने टीम के प्रैक्टिस सेशन (Indian Team Practice Session) की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ बहुत छोटा कैप्शन दिया। इस बीच उनकी पत्नी ने उस तस्वीर पर उन्हें 'ट्रोल' कर दिया। रोहित ने इस कैप्शन पर लिखा- Next UP लखनऊ। इस पर रितिका ने कॉमेंट किया- यह सब बहुत अच्छी बात है पर क्या तुम मुझे कॉल कर सकते हो प्लीज। भारत ने कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम को सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 17 रन से हराया। वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम को 3-0से हराने के बाद भारत ने टी20 सीरीज में भी विपक्षी टीम का सफाया किया। रोहित टी20 सीरीज में वाइट वॉश करने वाले भारत के पहले कप्तान हैं। रोहित और उनकी पत्नी के बीच हुआ यह मजाक (Rohit Sharma Wife Trolled) जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रोहित को हाल ही में भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले सीमित ओवरों में विराट कोहली (Virat Kohli) का स्थान लिया और उसके बाद उन्हें खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/WLyS4lm

क्रिकेट फैन प्रागनंदा को बहन की आदत ने बनाया शतरंज का 'किंग', 16 की उम्र में रचा इतिहास

चेन्नई: ‌‌वर्ल्ड चैंपियन (World Champion Magnus Carlsen) को हराकर सभी को हैरान करने वाले आर (Rameshbabu ) की शतरंज यात्रा उस समय शुरू हुई जब अधिकांश बच्चों को पता भी नहीं होता कि वह जीवन में क्या कर रहे हैं। मात्र तीन साल की उम्र में प्रागनंदा इस खेल से जुड़ गए थे। बैंक में काम करने वाले पोलियो से ग्रसित पिता रमेशबाबू और मां नागलक्ष्मी चिंतित थे कि प्रागनंदा की बड़ी बहन वैशाली टीवी देखते हुए काफी समय बिता रही है। वैशाली को शतरंज से जोड़ने के पीछे यह कारण था कि उन्हें कार्टून शोज से दूर किया जा सके। बड़ी बहन के साथ-साथ प्रागनंदा में भी चेस पसंद आने लगा। महिला ग्रैंडमास्टर 20 साल की वैशाली ने कहा कि शतरंज में उनकी रुचि एक टूर्नामेंट जीतने के बाद बढ़ी और इसके बाद उनका छोटा भाई भी इस खेल को पसंद करने लगा। चेन्नई के प्रागनंदा ने 2018 में प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के और उस समय दुनिया में दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। वैशाली ने बताया कि प्रागनंदा को क्रिकेट पसंद है और उसे जब भी समय मिलता है तो वह मैच खेलने के लिए जाता है। शानदार प्रदर्शन जारी उधर, प्रागनंदा का एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। वर्ल्ड नंबर वन कार्लसन को हराने के एक दिन बाद उन्होंने दो और बाजियां जीती। उन्होंने 10वें और 12वें दौर में क्रमश: ग्रैंडमास्टर आंद्रे एस्पिेंको और अलेक्सांद्रा कोस्तानियुक को हराया। इस 16 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को नोदरिबेक अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रॉ खेलनी पड़ी और रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाची से हार झेलनी पड़ी। प्रागनंदा दो जीत और एक ड्रॉ के बावजूद 15 अंकों के साथ 12वें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अपने से अधिक रेटिंग के रूसी खिलाड़ी एस्पिेंको को 42 चाल में हराया। इससे पहले उन्होंने दिन की शुरुआत अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रॉ खेलकर की थी। नेपोमनियाची से हार झेलने के बाद प्रागनंदा ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन कोस्तानियुक को 63 चाल तक चली बाजी में हराया। उधर, कार्लसन ने प्रागनंदा से मिली हार के बाद वापसी करते हुए दो जीत हासिल की जबकि एक बाजी उन्होंने गंवाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/My3XzY0

ICC Mens T20 World Cup Qualifier: इन दो टीमों ने कटाया वर्ल्ड टी-20 का टिकर, ओमान बाहर

दुबई ने मंगलवार को ओमान के अल अमीरात में क्वालीफायर ए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप का टिकट कटा लिया। यूएई ने नेपाल के तीन मैच के जीत के अभियान पर रोक लगाते हुए 68 रन से जीत दर्ज की जबकि आयरलैंड ने ओमान को 56 रन से हराया। ओमान ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले टीम 2014 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेली थी। क्वालीफायर ए में हिस्सा ले रहा एकमात्र पूर्ण सदस्य देश आयरलैंड सातवीं बार टी20 विश्व कप में खेलेगा। ये दोनों टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट की 13वीं और 14वीं टीम होगी। अंतिम दो टीम जुलाई में होने वाले क्वालीफायर बी से टी-20 विश्व कप में जगह बनाएंगी। यूएई के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी ने तीन ओवर के अपने स्पैल में तीन विकेट चटकाकर नेपाल के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया। उन्होंने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख और लोकेश बाम को लगातार गेंद में आउट करके नेपाल का स्कोर तीन रन पर दो विकेट किया। सिद्दिकी ने अपने दूसरे ओवर में फॉर्म में चल रहे कुशाल भुर्तेल को पवेलियन भेजा। यूएई के कप्तान अहमद रजा ने 13वें ओवर में नेपाल को दोहरे झटके देकर उसका स्कोर छह विकेट पर 83 रन किया। मैन आफ द मैच रजा ने पारी में पांच विकेट चटकाए जिससे नेपाल की टीम 107 रन पर ढेर हो गई। दीपेंद्र सिंह ऐरी (38) की ओर से शीर्ष स्कोर रहे। इससे पहले यूएई ने वी अरविंद की 23 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी से मजबूत स्कोर खड़ा किया। दूसरी तरफ आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गेरेथ डेलानी की 32 गेंद में 47 रन की पारी से सात विकेट पर 165 रन बनाए। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रय बॉलबिर्नी की अनुभवी सलामी जोड़ी नाकाम रही। डेलानी और हैरी टेक्टर ने चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में ओमान की टीम 18.3 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई। गुरुवार की उप विजेता टीम ग्रुप दो में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड से जुड़ेगी। क्वालीफायर बी का विजेता ग्रुप दो में जगह बनाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qnsW5v

बेहद चमकीला है टीम इंडिया का फ्यूचर, इन 5 नगीनों को पहचानेगी दुनिया

नई दिल्ली: यंगिस्तान पूरी तरह तैयार है। अनुभवी खिलाड़ियों (Team India future stars) को रिप्लेस करने के लिए बेकरार है। अगली पीढ़ी की प्रतिभा पहचानने के लिए टीम मैनेजमेंट भी मेहनत कर रही है। हर लेवल पर खिलाड़ियों को आंका जाता है। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे क्रिकेटर्स को सराहा जाता है। यहां हम ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स पर बात करने जा रहे हैं, जो भविष्य में टीम के सीनियर स्टार बन सकते हैं।

गावस्कर के बाद कपिल आए। कपिल के बाद तेंदुलकर। इस दौरान सौरव, राहुल और लक्ष्मण का भी अपना अलग भौकाल रहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट की इसी गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते आए हैं। अब जब इन खिलाड़ियों का करियर भी अपने आखिरी पड़ाव पर है तो नए खिलाड़ी भी अपनी बारी के इंतजार में तैयार हैं।


बेहद चमकीला है टीम इंडिया का फ्यूचर, इन 5 नगीनों को पहचानेगी दुनिया

नई दिल्ली:

यंगिस्तान पूरी तरह तैयार है। अनुभवी खिलाड़ियों (Team India future stars) को रिप्लेस करने के लिए बेकरार है। अगली पीढ़ी की प्रतिभा पहचानने के लिए टीम मैनेजमेंट भी मेहनत कर रही है। हर लेवल पर खिलाड़ियों को आंका जाता है। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे क्रिकेटर्स को सराहा जाता है। यहां हम ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स पर बात करने जा रहे हैं, जो भविष्य में टीम के सीनियर स्टार बन सकते हैं।



​यश ढुल (19 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज)
​यश ढुल (19 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज)

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाकर यश, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वाली लिस्ट में शामिल हो गए। रणजी ट्रॉफी डेब्यू की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। ढुल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बता दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।



​शाहरुख खान (26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज)
​शाहरुख खान (26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज)

तमिलनाडु का यह बल्लेबाज बीते कुछ साल से लगातार हर किसी को प्रभावित करता आ रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार उन्हें भारतीय स्क्वॉड में जगह भी मिली। हालांकि वह डेब्यू नहीं कर सके। आईपीएल में पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ की मोटी रकम देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आखिरी सीजन में भी उन्हें 5.25 करोड़ रुपये मिले थे। तब उन्होंने 11 मैच में 153 रन बनाए थे। शाहरुख की इमेज एक विस्फोटक बल्लेबाज की है।



​केएस भरत (दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज)
​केएस भरत (दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज)

महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी बनना इतना आसान नहीं है। कड़े संघर्ष के बाद ऋषभ पंत जरूर खुद को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में स्थापित कर पाए हो, लेकिन हर फॉर्मट में वह क्या वाकई फिट हैं। केएल भरत के पास इसका जवाब है। आंध्र प्रदेश के 28 वर्षीय कोना श्रीकर घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम हैं। विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी भी अच्छी जानते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वह बतौर स्ब्टीट्यूट मैदान पर भी उतरे थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में अपने साथ किया था।



​सकिबुल गनी (दाएं हाथ के बल्लेबाज)
​सकिबुल गनी (दाएं हाथ के बल्लेबाज)

डेब्यू प्रथम श्रेणी (First Class Cricket) मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने सकिबुल गनी का स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। मिजोरम के खिलाफ 405 गेंदों की अपनी पारी में गनी ने 56 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में 341 रनों की पारी खेलने वाले गनी महज 22 साल के हैं। बिहार के मोतिहारी के रहने वाले सकिबुल ने महज आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सकिबुल चार भाईयों मे सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई फैसल गनी भी क्रिकेटर हैं और उन्होंने सकिबुल को ट्रेनिंग दी थी।



​राज अंगद बावा (बाएं हाथ के पेसर, दाएं हाथ के बल्लेबाज)
​राज अंगद बावा (बाएं हाथ के पेसर, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

चंडीगढ़ के रहने वाले 19 साल के राज को घर से ही खेल का माहौल मिला। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के चैंपियन रहे राज अंगद बावा टूर्नामें में भारत की खोज रहे। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाने वाले इस ऑलराउंडर ने पूरी सीरीज में बल्ले से भी कमाल दिखाया। 252 से ज्यादा रन बनाए। नौ विकेट भी चटकाए।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VcFhfe

Monday, February 21, 2022

ऋषभ पंत के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा के बारे में सोचते हैं ईशान किशन, अपने रिश्तों का भी किया खुलासा

मुंबई: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर (Indian Wicket Keeper) बल्लेबाज () अभी तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। 23 साल के ईशान को प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर रहने पर प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज के तीनों मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन वे अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं छोड़ पाए। विकेटकीपर होने के बाद भी ईशान वनडे और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। अभी () भारतीय टीम में प्रमुख विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। पंत और किशन दोनों ही 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। किशन उस टीम के कप्तान थे और पंत उपकप्तान। ईशान ने पंत के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलासा किया है। हमारे सहयोगी हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ईशान ने कहा, 'हां, वह (पंत) काफी अच्छे दोस्त हैं। जब भी हम दोनों आस-पास होते हैं, एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हैं। जब भी हमें समय मिलता है तो हम फिल्में देखते हैं। हम साथ में क्रिकेट के बारे में बात करते हैं। यह बात करते हैं कि हम क्या अलग कर सकते हैं। मैं उनके साथ अपने दिल की बात करता हूं, वह भी ऐसा करते हैं।' ईशान ने आगे बताया उनके दिमाग में कभी ये बात नहीं आई कि उन्हें पंत की जगह लेनी है। उन्होंने कहा, 'एक बार भी मेरे दिमाग में यह नहीं आया कि मुझे उसकी जगह चाहिए। मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं, उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हम अपने क्रिकेट रूटीन के बीच में होते हैं, तो हमें यह भी नहीं लगता कि हम एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।' श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ईशान किशन के साथ विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग के बारे में बात करते हुए ईशान ने कहा कि मुझे विकेटकीपिंग पसंद है इसलिए जब भी मौका मिलेगा, मैं कोशिश करूंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/PMEZwa4

देखें: IND W vs NZ W भारत मैच हारा पर स्मृति मंधना के कैच ने जीत लिया दिल

क्वींसटाउन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे इंटरनैशनल के लिए प्लेइंग इलेवन में लौटीं। मंधना ने आते ही अपना प्रभाव दिखाया। उन्होंने सोफी डिवाइन का शानदार कैच लपका। भारतीय टीम को सीरीज में मंधना की कमी महसूस हुई। पहले से ही सीरीज गंवा चुके भारत ने इस मैच में खराब फॉर्म में चल रहीं हरमनप्रीत कौर को इस मैच में मौका नहीं दिया। भारत को इस चौथे मैच में भी 63 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड के खेमे में भी कई बदलाव हुए। ली ताहूहू, मैडी ग्रीन, फ्रान जोन्स और ब्रूक्स हॉलिडे को शामिल नहीं किया। डिवाइन और सूजी बेट्स ने मिलकर हाफ सेंचुरी की पार्टनरशिप की। डिवाइन ने 24 गेंद पर 32 रन बनाए। मंधाना पॉइंट पर खड़ी थीं। रेणुका सिंह की गेंद पर डिवाइन ने कट शॉट खेला। यह शॉट थोड़ा सा हवा में गया। मंधना ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाई और गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया। मंधना के इस कैच को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। मैच की बात करें तो भारत को इस मैच मे हार का सामना करना पड़ा। बारिश से प्रभावित चौथे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां मेजबान न्यूजीलैंड से 63 रन से हार का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मैच पांच घंटे देरी से शुरू हुआ जिससे इसे 20 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद एमेलिया केर के नाबाद 68 और सूजी बेट्स के 41 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/x3iSmVP

ऋद्धिमान साहा नहीं करेंगे 'धमकाने' वाले पत्रकार के नाम का खुलासा, वजह भी बताई

नई दिल्ली: () पिछले कुछ दिनों से खबरों में हैं। वह भारतीय क्रिकेट में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक पत्रकार उन्हें 'धमका' रहा था। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनसे उस पत्रकार का नाम पूछा था लेकिन वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने साफ किया है कि वह इस नाम का खुलासा नहीं करेंगे। कई पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) से इस मुद्दे की तह तक जाने की बात कही है। इस बीच सोमवार को बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने कन्फर्म किया कि साहा से इस मामले से जुड़े पत्रकार का नाम साझा करने को कहा जाएगा। साहा, हालांकि ऐसा नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे उस पत्रकार का करियर समाप्त हो जाएगा। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक साहा ने कहा, 'बीसीसीआई ने मुझसे अभी तक संपर्क नहीं किया है। अगर वह मुझसे उस पत्रकार का नाम पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि मेरा मकसद किसी का करियर बर्बाद करना नहीं है। न ही किसी को बदनाम करना है। इस वजह से मैंने ट्वीट में भी नाम उजागर नहीं किया। यह मेरे माता-पिता की सीख नहीं है। मेरे ट्वीट का मुख्य उद्देश्य इस तथ्य को उजागर करना है कि मीडिया में कोई ऐसा है जो इस तरह के काम करता है। खिलाड़ियों की इच्छा का अपमान करता है।' 37 वर्षीय साहा ने कहा कि यह मेसेज साझा करने का उनका मकसद सिर्फ यह जाहिर करना है कि इंडस्ट्री में इस तरह के लोग मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने उस वक्त भी उस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया और वह अब भी ऐसा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं अपने ट्वीट के जरिए यही जाहिर करना चाहता था कि यह सही नहीं है। जिसने यह किया वह इसे अच्छी तरह जानता है। मैंने यह ट्वीट इसलिए साझा किया क्योंकि मैं चाहता था कि बाकी खिलाड़ियों को इसका सामना न करना पड़े। मैं अपना यह संदेश पहुंचाना चाहता था कि जो किया गया वह गलत था और किसी अन्य को इसका सामना न करना पड़े।' साहा ने जो स्क्रीनशॉट साझा किया था उसमें एक अनाम पत्रकार ने उनसे कहा था- 'तुमने मुझे फोन नहीं किया। मैं अब कभी तुम्हारा इंटरव्यू नहीं करूंगा। मैं अपमान को भूलता नहीं हूं। और मैं इसे याद रखूंगा।' साहा ने कहा है कि गांगुली ने अभी तक उनसे बात नहीं की है लेकिन इंडियन क्रिकेटर्स असोसिएशन (आईसीए) के प्रतिनिधि और आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने उनसे संपर्क किया है। साहा ने कहा, 'ओझा ने मुझे फोन किया और कहा, 'मैं तुमसे कुछ ऐसा नहीं पूछूंगा जो निजी हो। अगर आप इस मामले को आगे ले जाना चाहते हैं या कानूनी तौर पर सुलझाना चाहते हैं तो बीसीसीआई इसमें आपकी मदद करेगा।' मैंने उनसे उस समय कहा कि मैं ऐसा नहीं चाहता और मैंने इसकी वजह भी उन्हें बताई। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह मेरा फैसला है।' साहा श्रीलंका के खिलाफ चार मार्च से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह रणजी ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले रहे हैं। अनुभवी विकेटकीपर ने साफ किया कि रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने का टीम इंडिया में चयन न होने से कोई लेना-देना नहीं है। हकीकत यह है कि उनकी पत्नी को हाल ही में डेंगू हो गया था। और इसी वजह से वह खेल से दूर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/BUrR8Fn

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9