Monday, September 30, 2019

जानें, कब और कहां होगा IPL 2020 ऑक्शन?

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता बालीवुड स्टार शाहरुख खान के सह स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का मेजबान शहर है। अब तक अधिकांश बार खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में ही हुई है। खिलाड़ियों की ‘ट्रेडिंग विंडो’ अभी खुली हुई है जो 14 नवंबर को बंद होगी। इस दौरान टीमें अपने खिलाड़ियों की अदला बदली करने के अलावा अपने खिलाड़ी को दूसरी टीम को बेच सकती हैं। फ्रैंचाइजियों को नीलामी की जानकारी सोमवार को दी गई। प्रत्येक फ्रैंचाइजी को आईपीएल 2019 नीलामी के लिए 82 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि 2020 सत्र के लिए यह राशि 85 करोड़ रुपये है। फ्रैंचाइजी टीमों को 2020 की अपनी टीमें तैयार करने के लिए 85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी के पास तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के अलावा पिछले सत्र की बची राशि भी होगी। दिल्ली कैपिटल के पास सबसे अधिक आठ करोड़ 20 लाख रुपये की राशि शेष बची है जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सात करोड़ 15 लाख रुपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नीलामी में छह करोड़ पांच लाख रुपये के साथ उतरेगी। अगले साल फ्रैंचाइजियों के भंग होने से पहले इस साल होने वाली नीलामी अंतिम होगी। इसके बाद 2021 की टीमों के लिए नई भव्य नीलामी होगी। लुभावनी टी20 लीग आईपीएल का आयोजन प्रत्येक साल अप्रैल और मई में किया जाता है। आईपीएल 2020 के लिए फ्रैंचाइजियों के पास शेष बची राशि इस प्रकार है... चेन्नै सुपर किंग्स: तीन करोड़ 20 लाख रुपये दिल्ली कैपिटल्स: सात करोड़ 70 लाख रुपये किंग्स इलेवन पंजाब: तीन करोड़ 70 लाख रुपये कोलकाता नाइट राइडर्स: छह करोड़ पांच लाख रुपये मुंबई इंडियंस: तीन करोड़ 55 लाख रुपये राजस्थान रॉयल्स: सात करोड़ 15 लाख रुपये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: एक करोड़ 80 लाख रुपये सनराइजर्स हैदराबाद: पांच करोड़ 30 लाख रुपये


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nlG5RL

'कर्फ्यू के बीच क्रिकेट': गंभीर ने कसा पाक पर तंज

नई दिल्लीक्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने का पाकिस्तान पर हमलावर रवैया कायम है। हाल ही में इमरान खान की यूएन में दी गई विवादित स्पीच को आईना दिखाने वाले इस खिलाड़ी ने एक बार फिर कश्मीर से जोड़ते हुए कराची क्रिकेट मैच पर तंज कसा है। उन्होंने एक विडियो शेयर किया, जिसमें श्रीलंकाई टीम को भारी सुरक्षा के बीच स्टेडियम ले जाया जा रहा है। विडियो बनाने वाले सुरक्षाबलों की गाड़ियों की गिनती करते सुने जा सकते हैं। विडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि कर्फ्यू के बीच मैच करवाया जा रहा है। अब बस काफिले के बीच टैंक का आना ही बाकी रह गया है। गंभीर ने इस विडियो को शेयर किया और लिखा- इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए...। दरअसल, बड़ी मिन्नतों के बाद कोई बड़ी टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आई है। सीरीज से ठीक पहले सुरक्षा का हवाला देते हुए कई दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसमें लसिथ मलिंगा और करुणरत्ने भी शामिल थे। एक वक्त तो लग रहा था कि श्रीलंका टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, हालांकि बाद में मैनेजमेंट ने कुछ खिलाड़ियों को राजी कर लिया। पढ़ें: 2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम मेजबान देश से कराची के नैशनल स्टेडियम में भिड़ी। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो जा हो गई। अपने देश में इंटरनैशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oLZhZf

वर्ल्ड चैंपियनशिप: सा. अफ्रीका और भारत में 'अंकों की जंग'

विशाखापत्तनमविश्व टेस्ट चैंपियनशिप के होम सीजन में टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी। प्रोटियाज के खिलाफ यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर भारतीय टीम 120 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है और कप्तान इस बढ़त को और मजबूत बनाना चाहेंगे। कागज पर 'कमजोर' दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कोहली की 'टीम इंडिया' थोड़ी मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय खेमे की पेस बैट्री थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि, भारत के पास इंशात शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं। यह देखना रोचक होगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी का फायदा ये दोनों गेंदबाज उठा पाते हैं या नहीं। पढ़ें - कोहली के पास 'सुनहरा मौका'अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जो तीन सीरीज खेली गई हैं उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने दोनों मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यू जीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देशय से इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के पास सरजमीं पर इस चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है, जिसे विराट शायद ही गंवाना चाहेंगे। दांव पर होंगे 120 अंक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम, पुणे और रांची में होने वाले टेस्ट मैचों में दोनों टीमें कुल 120 अंकों के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेगी। इस चैंपियनशिप के तहत सीरीज के मैचों के आधार पर प्रत्येक टेस्ट के लिए अंक तय किए जाते हैं जैसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 60 अंक, जबकि पांच मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 24 अंक मिलते हैं। ...तो भारत रहेगा टॉप पर भारत अगर तीनों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहता तो उसके अंकों की संख्या 240 हो जाएगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका अगर तीनों मैच जीतता है तो उसके भारत के समान 120 अंक हो जाएंगे। लीग चरण के आखिर में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच जून 2021 में लंदन में फाइनल खेला जाएगा, जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब मिलेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mqW8gG

मो. फराह को कोचिंग दे चुके सालाजार पर 4 वर्ष का बैन

लॉस एंजेल्समोहम्मद फराह और गेलेन रूप जैसे स्टार ओलिंपियन एथलीटों को कोचिंग देने वाले ऐथलेटिक्स कोच अल्बर्टो सालाजार पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) की चार साल की जांच और बंद दरवाजे के पीछे लंबे संघर्ष के बाद 61 साल के सालाजार को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया। यूएसएडीए ने साथ ही कहा कि सालाजार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे कई ऐथलीटों का उपचार करने वाले टेक्सास के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट जैफ्रे ब्राउन को भी चार साल के लिए निलंबित किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nifqp3

घर में कोहली का तोड़ नहीं, औसत है करिश्माई

नई दिल्लीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज विशाखापत्तनम टेस्ट से हो जाएगा। यह मैच डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा। इस मैच के लिए सभी की निगाहें भारतीय कप्तान पर होंगी। कोहली का घरेलू मैदानों पर रेकॉर्ड जोरदार है। उनका करिश्माई औसत 64.68 का है। विराट ने घरेलू मैदानों पर कुल 34 टेस्ट खेले हैं और कुल 3105 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम कुल 11 शतक दर्ज हैं। घरेलू मैदान पर कम से कम 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में कोहली का औसत सबसे बेहतर है। वहीं, अन्य देशों के बल्लेबाजों की बात करें तो वर्ल्ड रेकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। इस ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज के नाम अपने देश में 33 टेस्ट में 98.22 की औसत से 4322 रन दर्ज हैं। उनके नाम 18 शतक भी हैं। पढ़ें: स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 29 टेस्ट में 3075 रन बनाए हैं। उनका औसत 77.25 का है, जबकि उनके नाम 13 शतक दर्ज हैं। गैरी सोबर्स तीसरे नंबर पर हैं। इस कैरेबियाई महान बल्लेबाज ने घरेलू मैदानों पर 44 टेस्ट खेले और 66.80 की औसत से 4075 रन बनाए। उनके नाम 14 शतक हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने 32 टेस्ट में 65.25 के प्रभावी औसत से 3067 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल है। वह चौथे नंबर पर हैं। 5वें नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। देखा जाए तो टॉप-5 में शामिल बल्लेबाजों में स्मिथ और विराट के पास ही घरेलू मैदानों पर अपने औसत को बेहतर बनाने का मौका है, क्योंकि बाकी के क्रिकेटर रिटायर हो चुके हैं। विराट के बाद पुजारा का नंबरभारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं मिडल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा। पुजारा ने देश में 36 टेस्ट खेले हैं और 3217 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल है। उनका औसत 61.86 का है। ओवरऑल बल्लेबाजों में उनका नंबर 7वां है, जबकि माइकल क्लार्क छठे नंबर पर हैं। क्लार्क ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया में कुल 53 टेस्ट खेले और 62.05 की औसत से 4654 रन बनाए। उनके नाम 17 शतक रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nZeANX

क्रिकेट: जानें, क्यों सोशल मीडिया पर पाक हो रहा ट्रोल

नई दिल्लीपाकिस्तान में 10 वर्ष बाद इंटरनैशनल वनडे मैच सोमवार को खेला गया। विपक्षी श्रीलंका टीम रही। कराची के नैशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 67 रनों से जीत भी दर्ज की। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उसकी खूब 'थू-थू' हो रही है। दरअसल, बड़ी मिन्नतों के बाद कोई बड़ी टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आई है। लेकिन इसे फैन्स की कोई खास तवज्जो नहीं मिली और तो और लाइव मैच के दौरान दो बार लाइट चली गई, जिसने उसकी किरकिरी कर दी। मैच में पाकिस्तान ने बाबर आजम के 115 रनों की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 305 रन बनाए। यहां तक तो फ्लड लाइटें ठीक थीं, लेकिन श्रीलंकाई पारी के दौरान दो बार लाइट गई, जिससे स्‍टेडियम के एक हिस्‍से की फ्लड लाइट बंद हो गई। लाइट जाने के चलते लगभग 30 तक मैच को रोकना पड़ा। इस दौरान जहां दर्शक निराश दिखे तो खिलाड़ी मैदान पर बैठकर लाइट ठीक होने का इंतजार करते नजर आए। आपा खोते नजर आए पाक कप्तान जब पहली बार फ्लड लाइट बंद हुई तो 15-20 मिनट तक मैच रुका रहा। सबकुछ ठीक हुआ और मैच शुरू होने के लगभग 5 मिनट बाद ही एक बार फिर लाइट चली गई। दोबारा लाइट जाने पर पाकिस्तान टीम के कप्‍तान स्‍टेडियम के अधिकारियों पर बिफरते दिखे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। फ्लड लाइट्स के पैसे नहीं और इन्हें... कुछ क्रिकेट फैन्स ने जहां स्टेडियम के मेंटिनेंस पर सवाल उठाए हैं तो कुछ ने तंज कसते हुए लिखा- पाकिस्तान में 10 वर्ष बाद वनडे क्रिकेट की वापसी। खाली स्टेडियम और फ्लड लाइट्स फैंटास्टिक। एक यूजर ने लिखा- फ्लड लाइट्स लगाने के पैसे नहीं हैं और इन्हें कश्मीर चाहिए। बता दें कि 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 238 रन पर ढेर हो गई। एक फैन ने सरफराज अहमद का मजाक बनाते हुए लिखा- मैच होता है लाइट चली जाती है...। बता दें कि इससे पहले सरफराज के उस बयान का खूब मजाक बनाया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था- बारिश होती है तो पानी आता ही है...। सरफराज ने यह बयान पहले मैच को बारिश से धुल जाने पर कहा था। 2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम मेजबान देश से कराची के नैशनल स्टेडियम में भिड़ी। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो जा हो गई। अपने देश में इंटरनैशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mxr0we

भाला फेंक: अन्नू नैशनल रेकॉर्ड के साथ फाइनल्स में

दोहा भारत की भाला फेंक में शीर्ष महिला ऐथलीट ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को यहां नए राष्ट्रीय रेकॉर्ड के साथ फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ किया। 27 साल की अन्नू को क्वॉलिफिकेशन दौर में ग्रुप ए में रखा गया था। उन्होंने अपने पहले प्रयास में भाला 57.05 मीटर दूर फेंका। दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 62.43 मीटर की दूरी तय की जो उनके राष्ट्रीय रेकॉर्ड 62.34 मीटर से बेहतर है। उन्होंने यह राष्ट्रीय रेकॉर्ड इस साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में बनाया था। इस प्रयास से वह फाइनल में जगह बनाने में भी सफल रहीं। वह विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला ऐथलीट भी बन गई हैं। अन्नू ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रही और क्वॉलिफाइंग दौर में पांचवीं सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट के रूप में फाइनल में पहुंचीं। पढ़ें, केवल दो ऐथलीट, चीन की एशियाई चैंपियन लियु हुइहुइ (67.27 मीटर) और जर्मनी की क्रिस्टिन हुसोंग (65.29 मीटर) ही 63.50 मीटर के क्वॉलिफिकेशन मानदंड को हासिल कर पाईं जबकि अन्नू सहित अन्य 10 ने इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में भाले को 60.50 मीटर दूर फेंका। अपने ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की लियू शियिंग (63.48) पहले जबकि स्लोवेनिया की रतेज मार्टिना (62.87) दूसरे स्थान पर रहीं। इस बीच अन्य भारतीय ऐथलीटों में अर्चना सुशींद्रन (महिलाओं की 200 मीटर) और अंजलि देवी (महिलाओं की 400 मीटर) पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं। विश्व एथलेटिक्स संस्था आईएएएफ से आखिरी क्षणों में निमंत्रण पाने वाली अर्चना हीट नंबर-2 में सबसे अंतिम और कुल 43 भागीदारों के बीच 40वें स्थान पर रही। उन्होंने 23.65 सेकंड का समय निकाला जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.18 सेकंड है। 21 साल की अंजलि 400 मीटर दौड़ में 52.33 सेकंड के समय के साथ हीट नंबर 6 में छठे और कुल 46 ऐथलीटों में 36वें स्थान पर रहीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oIhO91

तोक्यो ओलिंंपिक: भारत को अभी तक 18 कोटा

नई दिल्ली तोक्यो में अगले साल होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए आर्चरी, ऐथलेटिक्स, शूटिंग और रेसलिंग में भारत ने अभी तक कुल 18 कोटा हासिल कर लिए हैं। ऐथलेटिक्स में 2, शूटिंग में सबसे ज्यादा 9, रेसलिंग 4 और आर्चरी में 3 कोटा हासिल किए गए हैं। रेसलिंग में रवि कुमार, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया है। आर्चरी में तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव (पुरुष टीम रिकर्व) ने कोटा हासिल किया। पुरुष 20 किमी पैदलचाल में इरफान को ऐथलीट कोटा मिला जबकि मिक्स्ड रिले टीम कोटा मोहम्मद अनस, वीके विस्मय, जिस्ना मैथ्यू और निर्मल ने हासिल किया। पढ़ें, शूटिंग में दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर एयर राइफल), संजीव राजपूत (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन) और राही सरनोबत (25 मीटर पिस्टल महिला) ने कोटा हासिल किया। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा, महिला 10 मीटर एयर राइफल में अंजुम और अपूर्वी चंदेला और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने 2-2 कोटा हासिल किए। हाल में नूर सुलतान (कजाकिस्तान) में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भारत के लिए दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने सिल्वर, रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), राहुल अवारे (61 किग्रा), बजरंग पूनिया (65 किग्रा) और विनेश फोगाट ने (53 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। राहुल अवारे को छोड़कर बाकी सभी ने ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया। पढ़ें, तोक्यो में अगले साल 24 जुलाई से ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत होगी जहां दुनिया भर से खिलाड़ी अपने-अपने खेल में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। भारत को शूटिंग और पहलवानी में पदक की काफी उम्मीद रहती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2n9YpNM

IND vs SA: पहले टेस्ट पर बारिश का साया

विशाखापत्तनम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से यहां खेले जाने पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार बारिश हो रही है और तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। मैच के दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 50 और 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है जबकि आखिरी के दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर विजयनगरम में साउथ अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच का शुरुआती दिन तेज बारिश के कारण धुल गया था। पढ़ें, की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया।अब टीम इंडिया दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mpG9Q8

चोट पर डॉक्टरों से राय लेने इंग्लैंड जाएंगे बुमराह

नई दिल्लीभारत के चोटिल तेज गेंदबाज कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) पर विशेषज्ञों की राय लेने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। इस चोट के कारण बुमराह कम से कम दो महीने तक भारतीय टीम से बाहर हो गए। इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। साढ़े तीन साल के करियर में यह पहली बार होगा, जब बुमराह चोट के कारण इतने लंबे समय तक टीम से दूर रहेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बीसीसीआई स्ट्रेस फ्रैक्चर के इलाज के लिए बुमराह को लंदन भेज रहा है। इस दौरान एनसीए के फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक उनके साथ रहेंगे। बीसीसीआई ने तीन अलग-अलग विशेषज्ञों से राय लेने के लिए समय लिया है। पढ़ें, सूत्रों ने कहा, ‘बुमराह छह या सात अक्टूबर को एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड रवाना हो सकते है। उनकी आगे की योजना तीन डॉक्टरों से मिली राय पर निर्भर करेगी। हमने इस मामले में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों से राय ली है।’ टीम को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बुमराह की कमी खलेगी। 25 साल का यह गेंदबाज पिछले दो वर्षों में टीम का मुख्य गेंदबाज बनकर उभरा है। उन्होंने 12 टेस्ट में 62 विकेट जबकि 58 एकदिवसीय में 103 विकेट चटकाए हैं। टी20 में उनके नाम 42 मैच में 51 विकेट हैं। इससे पहले पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने रविवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह का स्ट्रेस फ्रैक्चर उनके अलग तरह के ऐक्शन के कारण नहीं है और ऐसे मामले में ठीक होने की कोई समय सीमा नहीं होती है। बुमराह दो महीने में ठीक हो सकते हैं या फिर छह महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nQSDk5

नागरकोटि की ‘एमर्जिंग एशिया कप’ के लिए टीम में वापसी

नई दिल्लीयुवा तेज गेंदबाज ने चोटिल होने के कारण 19 महीने तक बाहर रहने के बाद आगामी ‘एमर्जिंग एशिया कप’ के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की। पिछले साल न्यू जीलैंड में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटि पर बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में विशेषज्ञों ने लगातार निगरानी रखी। नागरकोटि वह यहां पीठ के निचले हिस्से, एड़ी और टखने का उपचार करा रहे थे। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच पिछले साल राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्रोफी में खेला था। पढ़ें, टूर्नमेंट में बीआर शरत भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। ‘एमर्जिंग एशिया कप’ नवंबर में बांग्लादेश की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। टूर्नमेंट के लिए भारतीय टीम: विनायक गुप्ता, आर्यन जुयाल, बीआर शरत (कप्तान और विकेटकीपर) चिन्मय सुतार, यश राठौड़, अरमान जाफर, संवीर सिंह, कमलेश नागरकोटि, ऋतिक शौकीन, एसए देसाई, अर्शदीप सिंह, एसआर दुबे, कुमार सूरज, पी.रेखाडे, कुलदीप यादव।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mjOtRi

युवी बोले- भारत को नहीं चाहिए नं-4 का बल्लेबाज

नई दिल्ली ऑफ स्पिनर ने रविवार को सोशल मीडिया पर हैरानी जताई थी कि मुंबई के सूर्यकुमार यादव की अनदेखी की जा रही है, इस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने एक दिन बाद जवाब दिया। हरभजन ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आता कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह क्यों नहीं मिलती। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने विजय हजारे ट्रोफी के मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 31 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। पढ़ें, मार्च 2016 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन ने ट्वीट किया, 'समझ नहीं आता कि सूर्यकुमार को भारत के लिए क्यों नहीं सिलेक्ट किया जा रहा, घरेलू क्रिकेट में इतने रन बनाने के बावजूद। मेहनत करते रहो, तुम्हारा समय जरूर आएगा।' इस पर युवराज सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'यार, मैंने तुम्हें बताया तो था। उन्हें नंबर-4 की जरूरत नहीं है, उनका टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है।' युवी ने साथ ही हंसी की स्माइली भी लगाई। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और तब प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे युवराज ने अपने करियर में 304 वनडे खेले जिनमें 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए। 37 साल के युवी ने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mpO8g8

वर्ल्ड चैंपियनशिप: फेलिक्स ने बोल्ट का गोल्ड मेडल रेकॉर्ड तोड़ा

दोहा अमेरिका की स्टार धाविका ने धरती के सबसे तेज धावक रहे दिग्गज उसेन बोल्ट का स्वर्ण पदकों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। जमैका की दिग्गज फर्राटा धाविका शैली आन फ्रेजर-प्राइस ने 100 मीटर में अभूतपूर्व चौथा खिताब जीता जिससे यहां विश्व चैंपियनशिप में मां बनने के बाद वापसी कर रही ये दोनों खिलाड़ी छायी रहीं। दोहा में व्यक्तिगत 400 मीटर स्पर्धा में क्वॉलिफाइ करने में नाकाम रहीं 33 साल की फेलिक्स ने चार गुणा 400 मिश्रित मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की टीम ने तीन मिनट 9.34 सेकंड के रेकॉर्ड समय के साथ खिताब अपने नाम किया। फेलिक्स का यह 12वां गोल्ड मेडल है और उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में 11 स्वर्ण पदक के जमैका के महान धावक उसेन बोल्ट के रेकॉर्ड को तोड़ा। पढ़ें, अपने-अपने बच्चों के जन्म के बाद फ्रेजर-प्राइस और फेलिक्स पहली बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर रहने वाली 32 साल की फ्रेजर-प्राइस ने 10.71 सेकंड के साथ 100 मीटर का खिताब अपनी झोली में डाला। ब्रिटेन की दिना एशर स्मिथ ने 10.83 सेकंड के साथ सिल्वर जबकि आइवरी कोस्ट की मेरी जोसे ता लाउ ने 10.90 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। जमैका की फ्रेजर-प्राइस इससे पहले 2009, 2013 और 2015 में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। स्टेडियम का विजयी लैप लगाने के दौरान उनका दो साल का बेटा जियोन भी उनके साथ था। पिछले साल नवंबर में बेटी कैमरिन के जन्म के कारण फेलिक्स ने जुलाई में 13 महीने बाद वापसी की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nWrfB6

IND vs SA: टेस्ट में टीम इंडिया के सामने 3 सवाल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी। दुनिया की नंबर-1 भारतीय टेस्ट टीम को इस सीरीज में तीन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में विजयी शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पढ़ें, टेस्ट में रोहित की ओपनिंगभारतीय टीम के लिए पहली चुनौती ओपनर लोकेश राहुल की खराब फॉर्म है। इसी वजह से चयनकर्ता ओपनर के रूप में पर आस लगाए हुए हैं। रोहित अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से खेलते हुए बिना खाता खोले आउट हो गए थे लेकिन माना जा रहा है 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित सीमित ओवरों की फॉर्मेट की तरह क्रिकेट के लंबे प्रारूप में भी हिट साबित होंगे। रोहित ने अभी तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 1585 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। साहा या पंत, विकेटकीपर कौन? विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए दूसरी चुनौती विकेटकीपर को लेकर है। टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग को लेकर युवा ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा के बीच मुकाबला है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टर्निंग विकेटों पर साहा को मौका मिलना चाहिए। हालांकि कोच शास्त्री पहले ही यह चुके हैं कि पंत को भी मौके दिए जाएंगे। साहा ने 32 टेस्ट मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से अभी तक कुल 1164 रन बनाए हैं जबकि पंत के नाम 11 टेस्ट में 2 शतक और 2 अर्धशतकों के दम पर कुल 754 रन दर्ज हैं। पढ़ें, बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए तीसरी चुनौती युवा पेसर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी हो सकती है। बुमराह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह मिली है। बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी भी तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं और उन पर काफी दारोमदार रहेगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से पुणे में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, शुभमन गिल और उमेश यादव (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oz0AL2

टेस्ट सीरीज से पहले किंग कोहली का प्रैक्टिस सेशन

विशाखापत्तनम भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विशाखापत्तनम में प्रैक्टिस की। टीम के कप्तान के प्रैक्टिस सेशन का एक विडियो क्लिप बीसीसीआई ने ट्विटर पर सोमवार को शेयर किया। इसके अलावा एक फोटो भी पोस्ट किया जिसमें टीम के सदस्य स्टेडियम में साथ खड़े नजर आ रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके लिए तैयारियों में जुटी है। सोमवार को प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया जिसमें विराट समेत टीम के अन्य सदस्यों ने अभ्यास किया। पढ़ें, विराट का एक विडियो क्लिप बीसीसीआई ने 'किंग कोहली' लिखकर शेयर किया। इसमें विराट नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। 45 सेकंड के इस विडियो को अभी तक 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बीसीसीआई ने एक और विडियो शेयर किया जिसमें मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा गेंदबाजी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। विडियो में दोनों को टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री खड़े होकर देख रहे हैं। भारत की मेजबानी में इससे पहले टी20 सीरीज खेली गई और साउथ अफ्रीका ने तीसरा टी20 जीतकर 3 मैचों मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। आंकड़ो की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से साउथ अफ्रीका ने 15 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2n7SKaO

नोवाक जोकोविच जापान ओपन के डबल्स मैच में हारे

तोक्यो कंधे की चोट के कारण यूएस ओपन के चौथे दौर से बाहर होने वाले विश्व के नंबर-1 (एकल रैंकिंग) टेनिस खिलाड़ी की वापसी यादगार नहीं रही। उन्हें सोमवार को जापान ओपन के युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हालांकि अपने खेल के दौरान फिट होने के संकेत दिए और एकल मुकाबले में अभियान की शुरुआत से पहले लय हासिल की। जोकोविच और सर्बिया के उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच की जोड़ी को ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और मेट पाविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6, 10-4 से हराया। पहली बार जापान ओपन में खेल रहे जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के 20 साल के एलेक्सेई पोपेरिन के खिलाफ अपने एकल अभियान की शुरुआत करेंगे। पढ़ें, इस महीने की शुरुआत में जोकोविच बाएं कंधे में गंभीर चोट के कारण स्टान वावरिंका के खिलाफ यूएस ओपन के चौथे दौर के मुकाबले से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उनकी वापसी का मतलब है कि वह बाकी बचे सत्र में खेल सकते हैं और यूएस ओपन विजेता राफेल नडाल से नंबर एक रैंकिंग के लिए मिल रही चुनौती का सामना कर सकते है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mh1sDj

गोल्फर अदिति अशोक स्पेन में संयुक्त आठवें स्थान पर रहीं

बार्सिलोना भारत की यहां एस्ट्रेला डैम मेडिटेरेनियन लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नमेंट में लगातार दूसरे साल टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। बेंगलुरु की 21 साल की अदिति ने रविवार को अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से कुल पार 284 का स्कोर बनाया और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहीं। अदिति अशोक ने चार दौर में 74, 67, 71 और 72 के स्कोर बनाए। त्वेसा मलिक (75) संयुक्त 35वें जबकि दीक्षा डागर (76) संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं। ग्लेनईगल्स में सोलहेम कप में यूरोप की जीत में अहम भूमिका निभाने के एक पखवाड़े बाद कार्लोटा सिगांदा ने यहां खिताब जीता। लेडीज यूरोपीय टूर में घरेलू सरजमीं पर यह कार्लोटा का पहला खिताब है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mRenwd

फेडरर को टक्कर देने के बाद भी नहीं मिला सपॉर्ट: नागल

नई दिल्ली अपने दमदार खेल से यूएस ओपन में दिग्गज को टक्कर देने वाले भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने कहा कि अब उन्हें आर्थिक तौर पर समर्थन की जरूरत है लेकिन लोग उनसे दूर भाग रहे हैं। नागल ने यूएस ओपन के बाद चैलेंजर सर्किट के दो टूर्नमेंटों के फाइनल में जगह बनाई। रविवार को ब्यूनस आयर्स चैलेंजर को जीतने वाले 22 साल के इस खिलाड़ी ने एटीपी रैंकिंग में 26 स्थानों का सुधार किया और 135वें पायदान पर पहुंचे। वह रैंकिंग में प्रजनेश गुणेश्वरन (84) के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं। पढ़ें, पैसों की कमी के कारण अर्जेंटीना में खेले गए चैलेंजर टूर्नमेंट में उनके साथ ना तो कोच थे और ना ही फिजियो। नागल ने ब्यूनस आयर्स से कहा, ‘मैं यहां अकेले था। मेरी मदद के लिए कोई भी यहां मौजूद नहीं था। एक तरफ यह अच्छा है कि मैं बेहतर टेनिस खेल रहा हूं लेकिन यह आसान नहीं है और मैं बहुत निराश हूं।’ टॉप-100 के करीब पहुंचने पर भी सपॉर्ट नहीं झज्जर के इस खिलाड़ी ने कहा कि रैंकिंग में शीर्ष 100 के करीब पहुंचने के बाद भी उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अब भी उतना ही बजट है जितना 2018 में था लेकिन उस समय मेरी रैंकिंग 350 थी। अभी मुझे सबसे ज्यादा समर्थन की जरूरत है। लोग मुझे से मुंह मोड़ रहे हैं। नागल ने कहा, ‘यूएस ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी मैं अकेले हूं। 22 साल की उम्र में मैंने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई और फेडरर को एक सेट में हराया लेकिन इसका कुछ असर नहीं हुआ। यह काफी निराशाजनक है कि टेनिस में निवेश करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।’ कुछ समय के लिए टॉप्स में भी रहे22 साल के नागल ने कुछ समय के लिए सरकार की टारगेट ओलिंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह बनाई। इस योजना में खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्हें हालांकि बाद में इससे बाहर कर दिया गया। टॉप्स योजना में ओलिंपिक में पदक की संभावना वाले खिलाड़ियों को 50,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अब केवल युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को ही टॉप्स के माध्यम से समर्थन मिल रहा है। पढ़ें, भूपति ने भी जताई निराशानागल की प्रतिभा की पहचान करने वाले कई बार के ग्रैंड स्लैम विजेता महेश भूपति कहा कि अगर नागल के स्तर के खिलाड़ी को समर्थन नहीं मिलता है तो यह पूरी प्रणाली की विफलता है। उन्होंने कहा, ‘सुमित एक विशेष प्रतिभा हैं और पिछले छह महीने में उनका प्रदर्शन यह दर्शाता है। जब आप उनके जैसी प्रतिभा को देखते हैं जिन्हें आने वाले ओलिंपिक या उसके बाद के ओलिंपिक के लिए समर्थन नहीं मिलता है तो मैं इसे पूरी प्रणाली की बड़ी विफलता मानता हूं।’ विराट कोहली फाउंडेशन का सपॉर्ट 22 साल के नागल को विराट कोहली फाउंडेशन से समर्थन मिलता है लेकिन इससे टेनिस खिलाड़ी की सभी जरूरत पूरी नहीं होती। नागल ने कहा, ‘कोहली की संस्था अच्छा खर्च कर रही है लेकिन यह टेनिस खिलाड़ी के सभी खर्चों को पूरा नहीं करता। शीर्ष 100 खिलाड़ियों को कोच, फिटनेस, फिजियो की जरूरत होती है। नागल जैसे खिलाड़ी को सालाना खर्च के लिए लगभग दो लाख 20 हजार यूरो (लगभग डेढ़ करोड़ रुपये) की जरूरत होती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nVhQtv

अश्विन, जडेजा की तरह प्रदर्शन में निरंतरता चाहते हैं महाराज

विशाखापत्तनम साउथ अफ्रीका के सबसे अनुभवी स्पिनर केशव महाराज चाहते हैं कि बुधवार से यहां शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन में भारतीय स्पिनरों और की तरह निरंतरता हो। बायें हाथ के स्पिनर महाराज ने 25 टेस्ट में 94 विकेट झटके हैं। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने सफल प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए हालात ‘असहज’ कर देंगे। पहली बार भारत के टेस्ट दौरे पर आए महाराज ने कहा, ‘तब अच्छा लगता है जब लोग आपकी क्षमता की सराहना करते हैं। जडेजा और अश्विन को देखिए। अश्विन के पास वैरिएशन है और जडेजा चीजों को सामान्य रखते हैं लेकिन अहम चीज निरंतरता है और इससे बल्लेबाज के लिए चीजें असहज हो जाती हैं। मैं भी एक छोर से अपना काम कर सकता हूं।’ पढ़ें, महाराज ने कहा कि स्पिन अहम भूमिका निभाएगी लेकिन रिवर्स स्विंग भी सीरीज में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा, ‘उप महाद्वीप में आप उम्मीद कर सकते हो कि गेंद टर्न करेगी और यही कारण है कि टीमें यहां अतिरिक्त स्पिनर के साथ आती हैं। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का सवाल है तो आप सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ ही खुद को परख सकते हैं। यह सीरीज मुझे बताएगी कि मैं कितना अच्छा हूं और मैं यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने लायक हूं या नहीं।’ 29 वर्षीय महाराज ने कहा, ‘दुनिया में प्रत्येक गेंदबाजी इकाई रिवर्स स्विंग उपलब्ध होने पर इसका फायदा उठाना चाहती है। भारत के पास मजबूत गेंदबाज हैं जिसमें मोहम्मद शमी भी शामिल हैं जिन्हें कभी-कभी खेलना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर गेंद रिवर्स स्विंग करने लगती है तो हमारे पास भी शानदार गेंदबाज हैं जो हालात का फायदा उठा सकते हैं।’ पढ़ें, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण में वेर्नोन फिलैंडर, कागिसो रबाडा और लुंगी गिडी शामिल हैं। भारतीय टीम को अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो कमर में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। महाराज ने कहा कि भारत को इस तेज गेंदबाज की काफी कमी खलेगी। उन्होंने कहा, ‘यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है उनकी जगह लेने के लिए स्तरीय गेंदबाज हैं। उमेश यादव एक अन्य विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।’ साउथ अफ्रीका ने वर्षा से प्रभावित अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन किया। एडन मार्कराम (100) ने शतक जड़ा जबकि तेंबा बावुमा (87) और फिलैंडर (47) ने भी उपयोगी पारियां खेली। महाराज ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका को चार साल पहले भारत में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था और तब जडेजा और अश्विन ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। महाराज ने कहा कि साउथथ अफ्रीका की यह नई टीम अतीत के नतीजों को अधिक तूल नहीं देना चाहती।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nQ04rT

राष्ट्रपति ने की धोनी की तारीफ, बोले- रांची भी फेमस

रांची झारखंड की कई हस्तियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में काफी प्रसिद्ध किया है। कोविंद रांची यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोविंद ने कहा, ‘एमएस धोनी ने रविवार को मुझसे राज भवन में शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। मुझे अच्छा लगा। मैंने उससे कहा कि वह चमक-धमक से दूर (लो प्रोफाइल) रहते हैं लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।’ राष्ट्रपति ने इस मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी और 1928 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की सराहना की। इन दोनों का संबंध झारखंड से है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से नाता रहा है, जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पढ़ें, उन्होंने कहा कि सीएम रघुबर दास और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एमवाई इकबाल रांची विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्व छात्रों में से हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद के अलावा, गवर्नर द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुबर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति आरके पांडे और प्रो वाइस- चांसलर कामिनी कुमार भी उपस्थित थे। रिपोर्ट की मानें तो धोनी नवंबर-2019 तक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वेस्ट इंडीज दौरे पर भी टीम में शामिल नहीं थे। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के साथ नहीं रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nSVU2w

'टेस्ट क्रिकेट के लिए खतरा बन रहा जलवायु परिवर्तन'

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि को सिर्फ T20 की बढ़ती लोकप्रियता ही नहीं बल्कि जलवायु परिवर्तन से भी खतरा है। चैपल ने कहा कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' वेबसाइट पर अपने लेख में लिखा, 'पांच दिवसीय मैचों का करीब से निरीक्षण करने से संकेत मिलते हैं कि हमारे सामने कुछ गंभीर चुनौतियां हैं। इनमें दो सबसे बड़ी चिंता लंबे प्रारूप पर टी20 क्रिकेट और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है।' टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी चिंता साझा करते हुए चैपल ने लिखा, 'खेल पर जलवायु परिवर्तन का असर एक बड़ी चिंता है। इसका हल उन राजनीतिज्ञों की निर्णायक कार्रवाई पर निर्भर करता है, जो झुंझलाहट भरा मौन धारण किए रहते हैं।' उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो बढ़ते तापमान से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। बारिश के कारण खेल में विलंब होने से अधिक हताशा भरा कुछ नहीं होता लेकिन कल्पना कीजिए कि सूरज की बेहद तेज रोशनी होने के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़े।' त्वचा के कैंसर से जूझने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि बेहद लंबे समय तक सूरज की रोशनी में रहने से खिलाड़ियों को उस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सामना वह कर रहे हैं। चैपल ने लिखा, 'यह हकीकत है कि अगर तापमान बढ़ता रहा तो खिलाड़ियों को लू लगने से या त्वचा के कैंसर से होने वाले नुकसान से बचाना होगा।' इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुकदमेबाजी के युग में क्रिकेट बोर्ड को सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है। इसमें कोई हैरानी नहीं कि दिन-रात्रि मैचों को टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।' चिंतित चैपल ने कहा, 'इसके अलावा समुद्र का जलस्तर बढ़ने की भी चिंता है और अधिक क्रूर मौसमी घटनाएं जैसे विनाशकारी बवंडर और चक्रवात।' उन्होंने कहा, 'साथ ही कम बारिश का भी नुकसानदायक प्रभाव है। ये घटनाएं चेतावनी दे रही हैं कि क्रिकेटरों और प्रशासकों को जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से लेने की जरूरत है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oxJi10

श्रीसंत ने बताया- CSK से क्यों है इतनी नफरत

नई दिल्ली आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण 7 साल का बैन झेल रहे श्रीसंत अगले साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस तेज गेंदबाज को राहत देते हुए उनके क्रिकेट खेलने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को कम कर 7 साल कर दिया। केरला के इस तेज गेंदबाज का यह बैन अगले साल खत्म होने वाला है और वह एक बार फिर केरल के रणजी ट्रोफी खेलने के लिए बकरार हैं। भारत की दो वर्ल्ड कप विजेता (2007 में T20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप) टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत आईपीएल में विवादों में भी खूब रहे। हरभजनसिंह के साथ थप्पड़ कांड हो या फिर आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग। इस टी20 लीग में दाएं हाथ का यह फास्ट बोलर अपने खेल से ज्यादा विवादों के चलते ही सुर्खियों में रहे। इतना ही नहीं हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडिशनिंग और स्ट्रैटिजिक लीडरशिप कोच और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच रहे पैडी अपटन की ऑटोबायोग्रफी में विवादित जिक्र के चलते श्रीसंत एक बार फिर सुर्खियों में आ छा गए। पैडी ने अपनी ऑटोबायोग्रफी 'द बेयरफुट कोच' में श्रीसंत की भी चर्चा की है। पैडी ने श्रीसंत के साथ हुई घटना पर लिखा कि जब पैडी राजस्थान रॉयल्स की टीम के हेड कोच थे, तो श्रीसंत भी उस टीम का हिस्सा था और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में रॉयल्स की टीम उस सीजन में खेल रही थी। यहां टीम का एक मैच चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ था, जिसमें श्रीसंत को हम टीम से बाहर रख रहे थे। इस पर श्रीसंत इतना नाराज हो गए कि उन्होंने उस मैच में उन्हें खिलाने के लिए मुझसे और द्रविड़ से खूब जिद की। लेकिन जब वह टीम में शामिल नहीं हुए तो उन्होंने इसे लेकर पैडी और द्रविड़ से लड़ाई की। पैडी ने अपनी पुस्तक में लिखा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में जब श्रीसंत फंसे तो उन्हें समझ में आया कि वह उस मैच में खेलने को लेकर इतना उत्सुक क्यों थे और क्यों वह बार-बार प्लेइंग इलेवन में आने की जिद कर रहे थे। दरअसल वह अपने प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि इस मैच के लिए की गई अपनी फिक्सिंग को अंजाम देना चाहते थे। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने इस मुद्दे पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं पैडी से पूछना चाहता हूं कि मैंने उनसे आईपीएल या भारतीय टीम में रहने के दौरान लड़ाई कब की है? मैं दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़, जिन्हें मैं बहुत सम्मान और प्यार करता हूं उनेस पूछना चाहता हूं क्या कभी मैं उनसे लड़ा हूं? मैंने अपटन को कब गाली दी, जैसा उन्होंने अपनी किताब में लिखा है। श्रीसंत ने कहा, 'मैंने बहुत बार अपटन से गुजारिश की थी कि मुझे उस मैच में खेलने दें- वह सिर्फ इसलिए कि CSK के खिलाफ मेरा इतिहास (रेकॉर्ड) बेहतर था और मैं उन्हें दोबारा हराना चाहता था। लेकिन उन्होंने इसका कुछ और ही मतलब निकाल लिया और यह कह दिया कि फिक्सिंग के चलते यह मैच खेलना चाहता था। हर कोई जानता है कि मैं सीएसके से कितनी नफरत करता हूं, मुझे इसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।' इस इंटरव्यू में श्रीसंत ने आगे कहा, 'लोग ऐसा भी कह सकते हैं कि मैं एमएस धोनी और एन. श्रीनिवासन सर के चलते सीएसके से नफरत करता हूं। लेकिन यह सच नहीं है। मैं बस पीले रंग से नफरत करता हूं। इसी कारण से मैं ऑस्ट्रेलिया से भी नफरत करता हूं। इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि मैंने सीएसके के खिलाफ बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए ही मैं तब वह मैच खेलना चाहता था।' श्रीसंत ने कहा, 'मुझ पर यह आरोप लगाना कि मैंने दो लोगों को गाली दी थी यह बहुत निराश करने वाला है। यह पुलिस द्वारा टॉर्चर करने से भी ज्यादा दुखदायी है। ये चीजें दुख देती हैं। दूसरे खिलाड़ी भी अपटन के बारे बात करते हैं कि ये कौन है बे, कर्टसन सब कुछ करते हैं।' क्या मैंने उनके साथ कभी कोई ऐसा व्यवहार किया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2n2v7jU

अफरीदी के मेहमान बने होल्डिंग, बोले पाक सेफ

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज पूर्व गेंदबाज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। अफरीदी ने रविवार रात को ट्विटर पर होल्डिंग के साथ मेजबानी की फोटो साझा की, जिसमें पाकिस्तान के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज सइद अनवर भी दिखाई दे रहे हैं। अफरीदी ने ट्वीट किया, 'अपने घर पर होल्डिंग को रात के खाने पर आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। डॉ. काशिफ आपका माइकल को कराची लाने के लिए शुक्रिया। सइद अनवर का भी साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। इन महान खिलाड़ियों का यहां आना अच्छा लगा।' होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं। पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के अखबर द डॉन से कहा था, 'अगर मुझे सुरक्षा का खतरा होता तो मैं पाकिस्तान नहीं आता। मुझे यहां कोई समस्या नहीं है। यह अच्छी बात है कि श्रीलंका और पाकिस्तान यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।' लंबे अरसे बाद पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय टीम खेलने आई है। 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमल के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान की कोशिश है कि वह अपने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली कराए और सभी देशों के साथ अपने घर में खेले। होल्डिंग दो अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे मैच में शिरकत कर सकते हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जबकि लाहौर में दोनों देश तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2onNss2

वर्ल्ड चैंपियनशिप्स: ट्रिपल जंप में क्रिस्टियन टेलर की खिताबी हैटट्रिक

दोहा की ने रविवार को यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप की त्रिकूद () स्पर्धा में खिताबी हैटट्रिक बनाई। दो बार के ओलिंपिक चैंपियन और अब चार बार के विश्व चैंपियन 29 साल के टेलर ने 17.92 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टेलर ने हमवतन विल क्ले (17.74 मीटर) और बुरकीना फासो की ह्यूज फेब्रिस जांगो (17.66 मीटर) को पछाड़ा, जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिले। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2011, 2015 और 2017 में खिताब जीत चुके टेलर पर फाइनल में पहले दो प्रयास में फाउल के कारण बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन तीसरे प्रयास में 17.42 मीटर की दूरी के साथ उन्होंने इस खतरे को टाला। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 17.86 मीटर और अंतिम प्रयास में 17.92 मीटर की दूरी तय की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nLZBa9

Sunday, September 29, 2019

सिंगापुर ने आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ दर्ज की जीत

सिंगापुर सिंगापुर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को T20 सीरीज के तीसरे मैच में चार रनों से मात देकर इतिहास रच दिया। यह सिंगापुर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत है। इंडियन असोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को बारिश के कारण 18 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। मेजबान सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का उसने अच्छे से बचाव किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। सिंगापुर के विकेट लगातार अंतराल पर गिर रहे थे लेकिन टिम डेविड और मनप्रीत सिंह के 41-41 रनों के दम पर टीम ने संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिवए रयान बर्ल ने तीन विकेट लिए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना चुकी थी। यहां तक सीन विलियम्स ने 35 गेंदों पर 66 रन बना लिए थे। उनसे पहले रेगिस चाकाब्वा 19 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। टिनोटेंडा मुटुम्बोडजी (32) ने भी टीम को जीत की राह पर बनाए रखा था, लेकिन 142 के कुल स्कोर पर टिनोटेंडा आउट हो गए और दो ओवर कप्तान विलियम्स भी पविलियन लौट लिए। यहां से फिर जिम्बाब्वे जरूरी रनों के पास तक नहीं पहुंच पाई और 18 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी और चार रनों से मैच हार गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nOtlmu

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे सुमित नागल

ब्यूनस आयर्स ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर में पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले भारत के युवा खिलाड़ी ने सोमवार को जारी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। सुमित ने एटीपी की जारी ताजा रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग मारते हुए 135वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। सातवीं सीड सुमित ने रविवार रात खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना के फाकुंडो बैगनिस को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 37 मिनट में यह मुकाबला जीता। सुमित साउथ अमेरीकी क्ले कोर्ट पर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सुमित ने पिछले महीने ही अपने पहले ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले राउंड में टेनिस के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पहला सेट हराया था और तब फेडरर ने कहा था कि ये भारतीय खिलाड़ी काफी आगे तक जा सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2n0Bd4i

वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप: 4x400 फाइनल में 7वें स्थान पर भारत

दोहा भारत की मिश्रित टीम यहां जारी वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप की चार गुणा 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही। भारत की , वीके विस्मया, जिसना मैथ्यू और टॉम निर्मल नोह की टीम ने तीन मिनट 15.77 सेकंड का समय निकाला। यह उनका हालांकि इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, लेकिन यह प्रदर्शन उन्हें आठ टीमों में सातवें स्थान से आगे नहीं ले जा सका। भारतीय टीम ने अनस के साथ शुरुआत की थी। इस पुरुष धावक ने शुरुआत अच्छी दिलाई। वह बहरीन के धावक से काफी करीब थे। उनके बाद महिला धावक विस्मया ने कमान संभाली। विस्मया के बाद एक और महिला धावक मैथ्यू ने अपनी टीम को पार लगाने की कोशिश की लेकिन वह अन्य देश की धाविक से टकरा गईं, जिससे अहम समय चला गया और अंत में निर्मल ने बेटन को संभाला लेकिन वे टीम को शीर्ष 3 में लाने से दूर रहे। इस स्पर्धा का स्वर्ण अमेरिका के नाम रहा, जिसने तीन मिनट 09.34 सेकंड का समय निकाल वर्ल्ड रेकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। जमैका की टीम तीन मिनट 11.78 सेकंड के साथ दूसरे और बहरीन तीन मिनट 11.82 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nOB30g

BCCI में हितों का टकराव- संदीप पाटिल भी हुए स्टंप आउट

गौरव गुप्ता, मुंबई भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर हितों के टकराव का मुद्दा सुर्खियों में है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इसमें उलझते दिखे है और अब हितों के इन टकरावों की गाज कपिल देव की अध्यक्षता में बनी क्रिके ट सलाहकार समिति (CAC) पर दिखी। इतना ही नहीं रविवार को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज भी हितों के इन टकरावों के मुद्दों पर नाराज दिखे। पाटिल मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) में होने जा रहे चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें इस नियम का हवाला देकर इससे मना कर दिया गया। दरअसल 63 वर्षीय संदीप पाटिल ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ मराठी कॉमेंट्री का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रविवार को पाटिल चुनाव अधिकारी डीएन चौधरी से इसी मुद्दे पर स्पष्टीकरण के लिए मिलने पहुंचे थे। पाटिल के साथ MCA के CEO सीएस नायक और पूर्व MCA अध्यक्ष रवि सावंत भी मौजूद थे। पाटिल को यहां बताया गया कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्हें स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ना होगा। पाटिल को ऐसी ही राय के CEO राहुल जौहरी ने भी दी, जिन्होंने बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी गोपालास्वामी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इस पूरे प्रकरण पर इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुंबई क्रिकेट को अपनी सेवा देने के लिए उत्सुक था लेकिन मैंने यह साफ कर दिया था कि मैं स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं कर सकता हूं, क्योंकि यह मेरी रोजी-रोटी है।' पाटिल ने कहा, 'मैं नियमों का सम्मान करता हूं, लेकिन यह नियम पूर्व क्रिकेटरों को खेल को अपनी सेवा देने से रोक रहा है। इसे लेकर मैं दुखी हूं।' मुंबई क्रिकेट असोसिएशन में चुनावों के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। पूर्व चीफ सिलेक्टर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य पाटिल MCA में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mgaMaI

PKL: रोमांचक मैच में गुजरात को हराकर प्लेऑफ में हरियाणा

पंचकूला () के सातवें सीजन में ने शानदार इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए रविवार को को 38-37 से हराकर प्लेऑफ में कदम रख दिया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में हरियाणा के लिए रेडर विकास चंडोला ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई और सुपर-10 पूरा किया। हरियाणा स्टीलर्स ने मैच शुरू होने की सीटी बजने के साथ ही अंकों का खाता खोल दिया। रेडल विकास ने लगातार अंक बटोरे और इस सफर में उनका साथ प्रशांत कुमार राय और विनय ने दिया। मध्यांतर तक हालांकि हरियाणा की टीम 14-19 से पीछे थी। टीम को 5 अंकों पिछड़ते देख कप्तान धर्मराज चेरालाथन और प्रशांत राय ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में प्रशांत ने एक बार फिर गजब की फुर्ती दिखाई और चार लगातार सफल रेड किए। इस कारण दोनों टीमों के बीच का फासला दूसरे हाफ के शुरुआती पांच मिनट में दो अंकों का ही रह गया। टीम को बढ़त दिलाने के प्रयास में हरियाणा के डिफेंडर्स ने भी काफी मेहनत की। कप्तान धर्मराज के नेतृत्व में डिफेंडरों ने खूब मेहनत की। 11 मिनट शेष रहते हुए धर्मराज ने एक अहम सुपर टैकल हासिल किया। धर्मराज ने इसके साथ अपने करियर का 25वां सुपर टैकल पूरा किया। इस बीच, विकास ने 33वें मिनट में एक रेड में तीन अंक बटोरे और अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी। अंतिम क्षणों में मैच में जब सिर्फ तीन मिनट बाकी रह गए थे, हरियाणा ने पहली बार मैच में बढ़त हासिल की। हरियाणा को बढ़त दिलाने में भी विकास की अहम भूमिका रही, जिन्होंने गुजरात की टीम को ऑलआउट किया। अंतिम कुछ सेकंड शेष रहते स्कोर बराबरी पर था और गुजरात के रेडर रोहित गुलिया मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास कर रहे थे। अंतिम मिनट की आपाधापी में हालांकि हरियाणा ने उस समय बाजी मार ली जब उसके डिफेंडर सुनील ने रोहित को मैट के बाहर धकेल दिया। इस तरह हरियाणा ने यह मैच एक अंक के अंतर से जीत लिया। हरियाणा की टीम को अपना अगला मैच इसी स्टेडियम में बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ खेलना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2me0cRu

एशिया कप: पाक को बीसीसीआई के 'हां' का इंतजार

कराची ने अगले साल सितंबर में होने वाले में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पुष्टि करने की समय सीमा जून 2020 तक रखी है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा, ‘हमें देखना होगा कि क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है, लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नमेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।’ टूर्नमेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है। खान ने कहा, ‘लेकिन यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आईसीसी को करना है। हमें एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।’ खान ने हालांकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के दौरान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में भारत की मेजबानी को लेकर होने वाली समस्याओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड से बोर्ड के स्तर पर हमारे भारत के साथ अच्छे रिश्ते हैं लेकिन उनके यहां सरकार का काफी हस्तक्षेप है और द्विपक्षीय सीरीज के लिए हम उनके पीछे नहीं दौड़ सकते। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें हमें बताना होगा और प्रतिबद्धता देनी होगी। हमें तटस्थ स्थल पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mGZIng

T20I: मैच 1, टीमें 2 और कैप्टन 3, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीमैच एक और टीमें दो, जबकि टॉस के लिए मैदान पर कप्तान 3 उतरे... इसे मजाक मत समझिए। यह 100 फीसदी सच है। यह सब हुआ ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की महिला टीम के बीच इंटरनैशनल टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हुआ। दरअसल, सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को सिडनी के ओवल में खेला गया। इस मैच में टॉस के दौरान '3 कप्तानों वाला' मजेदार वाकया देखने को मिला। दरअसल, टीम शीट पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान थीं मेग लेनिंग, जबकि टॉस के लिए 'टॉस कप्तान' एलिसा हिली मैदान पर उतरीं। अब मैदान पर 3 कप्तान थे। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग और एलिसा हिली। इसके पीछे एक रोचक कहानी भी है, जो लेनिंग ने बताई। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह टॉस के लिए अनलकी साबित हो रही थीं। लेनिंग ने बताई रोचक वजहऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान लेनिंग ने बताया, 'टॉस में मेरा रेकॉर्ड काफी बुरा है। हो सकता है कि आपने नहीं सुना हो, लेकिन यह सच है। इसलिए मेरे साथ एलिसा आईं। उन्होंने टॉस किया और यह हमारे पक्ष में गया।' उल्लेखनीय है कि लेनिंग इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के दौरान सिर्फ दो बार टॉस जीत पाईं। इसके अलावा एक बार उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टॉस जीता था। जब डु प्लेसिस की जगह टॉस के लिए आए ड्यूमिनीऐसा महिला इंटरनैशनल क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। हालांकि, ओवरऑल क्रिकेट की बात करें तो ऐसा पहले भी हो चुका है। पिछले वर्ष अक्टूबर में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एक इंटरनैशनल टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें फाफ डु प्लेसिस की जगह जेपी ड्यूमिनी टॉस के लिए आए थे। रोचक बात यह है कि ड्यूमिनी उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। कैसा रहा मैच ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने टी20 इंटरनैशनल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों पर ताबड़तोड़ 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कुल 20 चौके लगाए। यह टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रेकॉर्ड है। उनकी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने कोई भी छक्का नहीं लगाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने 113 रनों की पारी खेली लेकिन यह काफी नहीं था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oocS97

कोच आर्थर को हटाना मुश्किल फैसला था: पीसीबी

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने स्वीकार किया है कि राष्ट्रीय टीम के कोच पद से मिकी आर्थर को हटाना मुश्किल फैसला था। पीसीबी की क्रिकेट समिति द्वारा विश्व कप के बाद जिस तरह आर्थर को हटाने की सिफारिश की गई उस पर इस कोच ने हाल में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने महसूस किया कि जिन लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक विश्वास किया उन्होंने ही उन्हें निराश किया। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने रविवार को साक्षात्कार में कहा कि उनकी अगुआई और वसीम अकरम तथा मिसबाह उल हक की मौजूदगी वाली क्रिकेट समिति ने आर्थर, कप्तान सरफराज अहमद और पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक से विश्व कप के बाद जांच के दौरान कई कड़े सवाल पूछे। खान ने कहा, ‘हमने सबसे पहले स्वयं से पूछा कि क्या हम टेस्ट में सातवें नंबर और वनडे में छह नंबर की टीम बनकर खुश हैं। क्या हम खुश हैं कि लंबे समय में हमारे प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मिकी के बचाव में, उसने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी अच्छी चीजें की। लेकिन हमें कड़ा फैसला करना था, अब नए अधिकारी हैं, नया घरेलू ढांचा और हमें व्यावहारिक होने की जरूरत है, हमारे कप्तानों और कोचों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट में उचित उत्तराधिकारी योजना होनी चाहिए।’ खान ने कहा कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि उसने लाल गेंद के अपने घरेलू क्रिकेट ढांचे में आमूलचूल बदलाव किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m9V4Oi

पाक को शिखर की खरी-खरी, अपने गिरेबां में झांको

नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान और उसके क्रिकेटर भारत पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले पर भारतीय क्रिकेटर ने हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान और उसके लोगों को हमारे मामले में टांग नहीं अड़ानी चाहिए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भारतीय ओपनर ने कहा कि हमारे मामले में दखल देने से पहले उसे अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए। धवन ने के ट्वीट पर भी जवाब देते हए कहा, 'बिल्कुल, हमारे देश के बारे में अगर कोई कुछ कहेगा तो हम खड़े हैं सीना तानकर। प्रधानमंत्री जी को पता है कि देश कैसे चलाना है? हमारी सरकार इतनी अच्छी है।' उन्होंने पाकिस्तान को फटकारते हुए कहा- हमें जरूरत नहीं है कि कोई बाहर वाला आकर हमारे देश के मामले में कोई टिप्पणी करे। वह कहते हैं ना कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। ऐसा पहली बार नहीं है जब धवन ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। इससे उन्होंने उन्होंने शाहिद अफरीदी के एक ट्वीट का भी जवाब दिया था। तब अफरीदी ने कश्मीर पर बयान दिया था। धवन ने कहा था भारत को बाहरी लोगों के बयान की जरूरत नहीं है खासकर कश्मीर मुद्दे पर। उस वक्त पीएम मोदी ने भी धवन की तारीफ करते हुए कहा था- जैसे आप गेंदों को बाउंड्री से बाहर भेजते हैं वैसे ही दुश्मनों को बाहर भेजना जानते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nBue1Y

देखें: ऐथलीट ने रेस के बीच किया ऐसा काम, हो रही तारीफ

नई दिल्लीदोहा में जारी वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गिनी बिसाऊ के ऐथलीट की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि तारीफ की वजह इस ऐथलीट द्वारा बनाया गया कोई बड़ा रेकॉर्ड है तो आप गलत हैं। दरअसल, इस ऐथलीट ने दूसरे देश के एक ऐथलीट की रेस के दौरान फिनिश लाइन तक पहुंचने में सहायता की। दरअसल, पुरुषों की 5000 मीटर की रेस चल रही थी। रेस में शामिल हर शख्स नंबर-1 आने के लिए दौड़ रहा था। लेकिन इस रेस में एक ऐसी भी चीज देखने को मिली जिसने सभी का दिल जीत लिया। 5000 मीटर की रेस के दौरान गिनी बिसाऊ के ब्रेमा सुनकर डाबो आखिरी लैप में दौड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे ऐथलीट पर पड़ी जो गर्मी की वजह से थक चुका था और एक-एक कदम के लिए संघर्ष कर रहा था। वह ऐथलीट थे अरुबा के जोनाथन बसबी। बसबी को इस हालत में देख ब्रेमा उनके पास गए और उन्हें सहायता देकर फिनिश लाइन तक पहुंचया। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों ने ऐथलीटों को स्टेडिंग ओवेशन दिया। इस मोमेंट का विडियो वर्ल्ड ऐथलेटिक्स के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। 26 वर्षीय डाबो ने फिनिश लाइन पूरी करने के बाद कहा, 'मैं सिफ उनकी मदद करना चाहता था। मुझे लगता है कि उस परिस्थिति में कोई भी होता वह मेरी तरह ही करता।' इन दोनों ऐथलीटों ने 5000 मीटर की रेस 18:10:87 मिनट में रेस पूरी की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okaFLL

हितों का टकराव: कपिल देव को मिला विनोद राय का साथ

नई दिल्लीप्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने रविवार को कहा कि उनकी समिति को कपिल देव की अगुआई में बनी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता। सीएसी एक तदर्थ समिति है जिसका गठन पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए किया गया था। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन ने कपिल और सीएसी के उनके साथी सदस्यों शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ को नव गठित भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) का निदेशक होने के लिए नोटिस जारी किया था। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजय गुप्ता की शिकायत पर हितों के टकराव का नोटिस जारी होने के बाद शांता ने इस्तीफा दे दिया है। राय ने बताया, ‘हमने सीएसी की नियुक्ति तदर्थ इकाई के रूप में की थी जिसका काम पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति करना था। सीओए के रूप में हमें इसमें हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता।’ समझा जा रहा है कि मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री की नियुक्ति के बाद तदर्थ सीएसी का अब कोई अस्तित्व नहीं है। राय से हालांकि जब जैन के आदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व कैग राय ने कहा, ‘आचरण अधिकारी का पद अर्द्धन्यायिक है। मैं यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह क्या आदेश देंगे और ना ही मैं ऐसा करने वाला हूं। मैंने सिर्फ इतना कहा कि सीओए के रूप में हमने कभी महसूस नहीं किया कि कपिल, शांता या अंशुमन का हितों को टकराव था।’ अब यह देखना होगा कि अगर जिस तदर्थ समिति पर सवाल उठाया जा रहा है उसका अब अस्तित्व नहीं है तो क्या कपिल और गायकवाड़ नोटिस का जवाब देंगे या सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति जैन के समक्ष पेश होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m3SKrX

U18 सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीता पहली बार खिताब

नई दिल्लीरोमांचक फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 2-1 से मात दी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, इस महत्वपूर्ण मैच में भारत के लिए विक्रम प्रताप सिंह और रवि बहादुर राणा ने गोल किए। भारत ने इस आयु वर्ग में पहली बार सैफ चैंपियनशिप खिताब जीता है। मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए दमदार रही। दूसरे मिनट में ही भारत ने बेहतरीन मूव बनाया और विक्रम ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। शुरुआत में ही पिछड़ने के बाद भी बांग्लादेश की टीम ने हार नहीं मानी और वापसी के प्रयास जारी रखे। मैच के 22वें मिनट में भारत के गुरकीरत सिंह और विपक्षी टीम के मोहम्मद फाहीम को रेड कार्ड मिला। मैच 40वें मिनट में बांग्लादेश को सफलता मिली और यासीन अराफात ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल किया। गोल के बाद आक्रामक सेलिब्रेशन के कारण अराफात को भी रेड कार्ड दिखाया गया और बांग्लादेश को बाकी का मैच नौ खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। दूसरा हाफ दमदार रहा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय ऐसा लगा कि मुकाबला अतिरिक्त समय में जाएगा, लेकिन इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में रवि ने 30 गज की दूरी से गोल करते हुए भारत को रोमांचक जीत दिला दी। एन.मेतेई को टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चुना गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ogGW6l

महिला क्रिकेट: बांग्लादेश का पाक दौरा, पर नहीं जाएंगी कोच

ढाकाबांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अगले महीने टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे। बांग्लादेश की टीम 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। जहां उसे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के अलावा दो एकदिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं। टीम हालांकि बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएगी। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने रविवार को बताया कि अगर टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाती है तो मुख्य कोच , सहायक कोच देविका पालशिखर और ट्रेनर कविता पांडे दौरे पर नहीं जाएंगी। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य 20 से 28 अक्टूबर तक श्रीलंका में खेली जाने वाली एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए जाने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ रहेंगे। चौधरी ने कहा, ‘पाकिस्तान दौरे के समय हमारी एक टीम श्रीलंका भी जाएगी। पाकिस्तान दौरे को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए हमने कोचिंग टीम के भारतीय सदस्यों को श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ भेजने का फैसला किया है।’ श्रीलंका की पुरुष टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती रही हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okSMMX

...तो खतरे में है चीफ कोच रवि शास्त्री की नियुक्ति

नई दिल्लीएथिक्स ऑफिसर ने शनिवार को सीएसी के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा और उनसे 10 अक्टूबर तक जवाब मांगा जिसके बाद रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने लोढ़ा पैनल के एक आदमी, एक पद के प्रस्ताव के तहत सीएसी पर हितों के टकराव का आरोप लगाया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'अगर शास्त्री को नियुक्त करने वाली समिति के सदस्यों में हितों का टकराव पाया जाता है तो शास्त्री की मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया से एक बार फिर गुजरना होगा। फिर एक नई समिति का गठन किया जाएगा और नए पंजीकृत बीसीसीआई संविधान को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा, क्योंकि संविधान अब स्पष्ट रूप से कहता है कि केवल एक सीएसी ही भारतीय टीम के मुख्य कोच को नियुक्त कर सकता है।' अधिकारी ने आगे कहा कि महिला क्रिकेट टीम के कोच डब्ल्यू.वी रमन के साथ भी यहीं प्रक्रिया दोहराई जा सकती है, क्योंकि उन्हें जिस ऐड-हॉक सीएसी ने चुना था उसमें देव, गायकवाड़ और रंगास्वामी ही शामिल थे। अधिकारी ने कहा, 'यह देखने की जरूरत है कि रमन के मामले में जैन का फैसला क्या होता है, क्योंकि कोच के रूप में उन्हें चुनने वाली ऐड-हॉक सीएसी में यही तीन व्यक्ति शामिल थे। यहां तक कि कोच के मामले में दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) भी विभाजित थी।' उन्होंने आगे कहा, 'उस समय विनोद राय, रमन की नियुक्ती के पक्ष में थे जबकि डायना एडुल्जी का कहना था कि लोढ़ा पैनल के प्रस्तावों के तहत बदले गए बीसीसीआई के संविधान में ऐड-हॉक सीएसी की कोई जगह नहीं है।' रवि थोगड़े के सीएसी में शामिल होने के बाद रमन को 2:1 के मत से महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था। क्या है पूरा मामला? मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना था। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘हां, उन्हें शिकायत का जवाब हलफनामे के साथ देने के लिए कहा गया है।’ बीसीसीआई संविधान के अनुसार सीएसी का कोई भी सदस्य क्रिकेट में कोई अन्य भूमिका नहीं निभा सकता है। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान कपिल सीएसी के अलावा कॉमेंटेटर, एक फ्लडलाइट कंपनी के मालिक और भारतीय क्रिकेटर्स संघ के सदस्य हैं। इसी तरह से गुप्ता ने आरोप लगाया कि गायकवाड़ का भी हितों का टकराव बनता है, क्योंकि वह एक अकादमी के मालिक हैं और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त समिति के सदस्य हैं। उनके अनुसार पूर्व भारतीय महिला कप्तान रंगास्वामी सीएसी के अलावा आईसीए में भी हैं। सीएसी ने दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन का चयन किया था, लेकिन तब वह तदर्थ समिति थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m92qSc

देखें, क्यों युवराज को सानिया मिर्जा ने किया ट्रोल

नई दिल्लीदिग्गज ऑलराउंडर ने लुक में बदला किया है। काफी वक्त तक दाढ़ी में दिखने वाले युवराज अब क्लीन सेव लुक में आ गए हैं। युवी ने अपने क्लीन सेव वाले लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस लुक को उन्होंने 'चिकना चमेला' नाम दिया है। तस्वीर में हेडफोन और चश्मा लगाए दिख रहे हैं। युवराज सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- न्यू लुक... चिकना चमेला, या मुझे फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए....' इस तस्वीर को देखकर फैन्स को यंग युवराज की याद आ गई। कुछ फैन्स ने उनके इस लुक की तारीफ भी की, लेकिन टेनिस स्टार का कॉमेंट थोड़ा हटकर रहा। भारतीय टेनिस स्टार ने युवी के इस नए लुक पर चुटकी लेते हुए लिखा- क्या आप पाउट बनाकर अपनी चिन के नीचे वाली चिन (डबल चिन) को छिपा रहे हैं?? हमने इस पर बात की थी... वापस दाढ़ी वाले लुक में आ जाइए। बता दें कि सानिया और युवराज क्लोज फ्रेंड माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर के अंतिम समय को याद करते हुए कई राज खोले थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे कहा गया कि यो-यो टेस्ट पास कर लो टीम में सिलेक्शन हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम मैनेजमेंट साथ देता तो एक वर्ल्ड कप और मैं खेल सकता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m7GIho

विधायक के साथ बिलियर्ड खेलते दिखे एमएस धोनी, वायरल हो रही तस्वीर

नई दिल्लीपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और वह फिलहाल फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में वह बिलियर्ड खेलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बहरागोडा () के विधायक ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। हाल ही में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने वाले धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम () में कुछ दोस्तों के साथ बिलियर्ड खेलते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टेट संघ के सबसे पुराने पिच क्यूरेटरों में से एक बासू दा से भी मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- खराब मौसम के कारण कुछ कार्यक्रम रद्द और मिल हए फुर्सत के पल और वो भी मेरी सबसे मनपसंद जगह अपने JSCA स्टेडियम में और एक तस्वीर हम सबके सुपर हीरो बासु दा के साथ जो JSCA मैदान के क्यूरेटर हैं और मेरे बहरागोडा विधान सभा क्षेत्र के बारसती गांव के ही निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से मिली हार के बाद भारत का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया था। उसके बाद से लगातार धोनी के रिटायमेंट के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पूर्व कप्तान ने अफवाहों को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने एक महीना आर्मी के साथ कश्मीर में बिताया और तमाम ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। माना जा रहा था कि उसके बाद वह इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे के बाद घरेलू मैदान पर हुई टी-20 सीरीज से भी खुद को दूर रखा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okRKAB

हितों का टकराव: नोटिस के बाद रंगास्वामी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई के आचरण अधिकारी द्वारा हितों के टकराव का नोटिस भेजे जाने के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति () सदस्य और भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। रंगास्वामी ने कहा, ‘मेरी कुछ अन्य योजनायें हैं इसलिए मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया। सीएससी की वैसे भी एक साल में या दो साल में एक बार ही बैठक होती है इसलिये मुझे टकराव की बात समझ नहीं आती।’ उन्होंने कहा, ‘सीएसी समिति में होना सम्मान की बात थी। मौजूदा परिस्थितियों में (हितों के टकराव को देखकर) मुझे लगता है कि किसी भी प्रशासनिक भूमिका के लिए उपयुक्त पूर्व क्रिकेटर को ढूंढना कठिन होगा। आईसीए से तो मैं चुनाव होने से पहले ही इस्तीफा दे देती। इसलिए यह समय की बात थी।’ रंगास्वामी के अलावा सीएसी में कपिल देव और अंशुमन गायकवाड़ शामिल थे। रंगास्वामी ने अपना इस्तीफा रविवार को सुबह प्रशासकों की समिति (सीओए) और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को ईमेल के जरिए भेजा। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने शनिवार को सीएसी को नोटिस भेजकर मौजूदा भारतीय कोच चुनने वाले पूर्व क्रिकेटरों से उनके खिलाफ लगे हितों के टकराव के आरोपों का जवाब 10 अक्टूबर तक देने को कहा था। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन संदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दायर की थी जिन्होंने अगस्त में मुख्य कोच के पद पर रवि शास्त्री को चुना था। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय में एक से ज्यादा पद पर काबिज नहीं रह सकता। शिकायत में गुप्ता ने दावा किया था कि सीएसी के सदस्य कई क्रिकेटिया भूमिकायें निभा रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mCsp4N

‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बुमराह के ऐक्शन के कारण नहीं: नेहरा

नई दिल्लीभारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने रविवार को यहां कहा कि के कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) उनके अलग तरह के ऐक्शन के कारण नहीं है।बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा भारत के बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट का सही समय पर पता चल गया जिससे वह दो महीने तक टीम से बाहर रहेंगे। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने उम्मीद जताई कि बुमराह वापसी के बाद भी मारक गेंदबाज बने रहेंगे। नेहरा ने कहा, ‘हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि स्ट्रेस फ्रैक्चर का ऐक्शन से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्हें अपने ऐक्शन में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो इससे उनकी गेंदबाजी प्रभावित होगी। मैं आपको इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि वह वापसी के बाद भी इसी ऐक्शन, गति और सटीकता के साथ दमदार गेंदबाज बने रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘बुमराह का एक्शन उतना भी अलग नहीं है जितना समझा जाता है। गेंद फेंकने के समय उनके शरीर बिलकुल सही स्थिति में होता है।’ नेहरा ने कहा, ‘बुमराह को जो बात दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है वह ये है कि गेंदबाजी के समय उनका बायां हाथ ज्यादा ऊपर नहीं जाता है। इसके बावजूद भी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की तुलना में उनका ऐक्शन 10 गुणा बेहतर है। मलिंगा का घुटना और पिछला पैर भाला फेंकने वाले खिलाड़ी की तरह झुक जाता है।’ अपने करियर में कई बार चोट के कारण परेशानी झेलने वाले नेहरा ने कहा कि वापसी के लिए कोई समय सीमा तय करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर के मामले में ठीक होने की कोई समय सीमा नहीं होती है। जसप्रीत (बुमराह) दो महीने में ठीक हो सकते हैं या फिर छह महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं। यह सिर्फ खिलाड़ी ही बता सकता है कि वह मैच के लिए तक पूरी तरह से फिट है।’ नेहरा ने कहा कि इससे निपटने के लिए रिहैब्लिटेशन की जरूरत होती है क्योंकि सर्जिकल (आपरेशन) तरीके से इसका कोई इलाज नहीं। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर के लिए कोई दवा नहीं होती। यह सिर्फ विश्राम और रिहैब्लिटेशन से ठीक हो सकता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okXs5D

कभी ड्रग विवाद में फंसे कोलमैन नए फर्राटा चैंपियन

ने दोहा में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में 100 मीटर का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने ड्रग टेस्ट विवाद को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने का यह तमगा हासिल किया। इस विवाद के चलते उनका करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी से इसी महीने तकनीकी आधार पर बैन हटाया गया था। उन्होंने शनिवार को फाइनल में 9.76 सेकंड का समय निकाला। पिछली बार के विजेता 37 वर्षीय जस्टिन गाल्टिन ने 9.89 सेकंड का समय लिया और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कनाडा के आंद्रे डी ग्रीस 9.90 सेकंड का समय लिया और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। वर्ल्ड रेकॉर्ड की बात करें तो यह उसैन बोल्ट के नाम है जिन्होंने 2009 में 9.58 सेकंड का समय लिया था। कोलमैन का 100 मीटर की दौड़ में लिया गया समय इतिहास का छठा समय तेज समय है। कॉलमैन ने इस चैंपियनशिप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह इस चैंपियनशिप के ओपनिंग राउंड (शुक्रवार) और सेमीफाइनल (शनिवार) 10 सेकंड से कम वक्त में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाले इकलौते शख्स थे। वह 100 मीटर की दौड़ के इतिहास में सबसे कम वक्त में पूरी करने वाले छठे ऐथलीट भी हैं। 100 मीटर की दौड़ के 10 सबसे तेज धावक
ऐथलीट देश समय
उसेन बोल्ट जमैका 9.58
टायसन गे अमेरिका 9.69
योहान ब्लैक जमैका 9.69
ओसाफा पॉवल जमैका 9.72
जस्टिन गैटलिन अमेरिका 9.74
क्रिस्टीन कोलमैन अमेरिका 9.76
नेस्टा कार्टर जमैका 9.78
मॉरिस ग्रीन अमेरिका 9.79
स्टीव मलिंग्स जमैका 9.80
रिचर्ड थॉमसन त्रिनिदाद ऐंड टैबेगो 9.82
जीत के बाद उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मेरा लक्ष्य सिर्फ खिताब जीतना है।' उन्होंने कहा, 'यह मेरा करियर का शानदार समय है। मुझे अब भी लगता है कि मैं कई सुधार कर सकता हूं। मैं लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं लगातार अपना समय सुधारने की कोशिश कर रहा हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m76lPo

'सीनियर खिलाड़ियों को भारत पर पहला 'वार' करना होगा'

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वरनॉन का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी टीम के सीनियर खिलाड़ियों को 'पहला वार' करना होगा। साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही से में अपनी शुरुआत करेगी। फिलैंडर मानते हैं कि यह मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। उन्होंने आईसीसी को कहा, 'यह एक मुश्किल शुरुआत होगी। भारत में भारत के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी भी मजबूत टीम से उसी घर में खेलना जरूर चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम सब इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। फिलैंडर ने कहा, 'इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के आपसी मुकाबले भी होंगे।' दिग्गज खिलाड़ियों हाशिम अमला और डेल स्टेन के रिटायर होने के बाद यह साउथ अफ्रीकी टीम का पहला टेस्ट मैच है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन कहा, 'टीम के बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी। चूंकि भारत का अच्छा प्रदर्शन करना स्वाभाविक है ऐसे में हमारी कोशिश पहला प्रहार करने की होगी।' 2018 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब फिलैंडर ने 15 विकेट लिए थे। वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के लिए एक परंपरा छोड़कर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम से कई सीनियर खिलाड़ी गए हैं और ऐसे में टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी जल्द से जल्द सीखें।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nyTJ3Y

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली टी 20 सीरीज के बाद और अब टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर रही। धर्मशाला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने मोहाली में खेले गए मुकाबले में जीत हासिल की थी। इसके बाद बेंगलुरु में खेले गए सीरीज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता। इस दौरे पर वह कोई वनडे इंटरनैशनल मैच नहीं खेलेगी। अगले दो साल में लगातार दो वर्ल्ड टी20 का आयोजन होना है ऐसे में टीमें अब इस प्रारूप पर अधिक ध्यान देती नजर आ रही हैं।
तारीख मैच मैदान रिजल्ट स्कोरकार्ड
15 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 इंटरनैशनल धर्मशाला
18 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 इंटरनैशनल मोहाली
22 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20 इंटरनैशनल बेंगलुरु
02-06 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट मैच विशाखापत्तनम
10-14 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट रांची
19-23 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टेस्ट पुणे
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर,राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (WK),ऋद्धिमान साहा (WK), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जमप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YLa3QD

विजय हजारे : बंगाल ने सर्विसेस को 4 विकेट से हराया

जयपुरबंगाल ने के ग्रुप-सी के अपने मैच में शनिवार को यहां सर्विसेस को चार विकेट से पराजित किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेस ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। बंगाल ने लक्ष्य को छह विकेट खोकर 49.4 ओवर में हासिल किया। सर्विसेस की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए रवि चौहान (49) और नकुल वर्मा (52) ने 89 रनों की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए राहुल सिंह ने 36 रन बनाए। मध्यक्रम में नकुल शर्मा (42) और मोहित अहलावत (23) ने अहम योगदान दिए जबकि दिवेश पठानिया 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रजत पालीवाल और पुलकित नारंग ने 15-15 रनों का योगदान दिया। बंगाल की ओर से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिया जबकि आकाश दीप को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल की शुरुआत बेहतरीन रही। उसका पहला विकेट 83 के कुल योग पर श्रीवत्स गोस्वामी (36) के रूप में गिरा, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन क्रीज पर टिके रहे और 106 रनों की अहम पारी खेली। मध्यक्रम ने रिद्धिमान साहा ने सबसे अधिक 43 रन बनाए जबकि मनोज तिवारी ने 24 और सुदीप चटर्जी ने 25 रनों का योगदान दिया। शाहबाज अहमद 28 रनों पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। सर्विसेस के लिए नारंग और अर्जुन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि अन्य दो गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oiwj38

T20I: इस खिलाड़ी ने बनाया सर्वाधिक चौकों का वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज ने टी20 इंटरनैशनल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों पर ताबड़तोड़ 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कुल 20 चौके लगाए। यह टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रेकॉर्ड है। उनकी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने कोई भी छक्का नहीं लगाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने 113 रनों की पारी खेली लेकिन यह काफी नहीं था। अपने ही रेकॉर्ड को किया बेहतर महिला टी20 रेकॉर्ड की बात करें तो मूनी ने अपने ही रेकॉर्ड को बेहतर किया। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर 2017 में हुए मुकाबले में 19 चौके लगाए थे। महिला क्रिकेट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही हैं। मैट लेनिंग ने आयरलैंड के खिलाफ 18 चौके लगाए थे। बिना सिक्स के सेंचुरी मूनी ने बिना सिक्स लगाए अपना शतक पूरा किया। वह टी20 इंटरनैशनल में किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश (महिला और पुरुष) में बिना सिक्स लगाए शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। अहमद शहजाद के नाम है पुरुष टी20 में रेकॉर्ड पुरुष क्रिकेट की बात करें पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद और इंग्लिश क्रिकेटर एडम लिथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। शहजाद ने 8 दिसंबर 2012 को लाहौर लायंस की ओर से खेलते हुए 20 चौके लगाए थे। वहीं लिथ ने 17 अगस्त 2017 को यॉर्कशर की ओर से खेलते हुए नॉर्थटंस के खिलाफ 20 चौके लगाए थे। फिंच के नाम इंटरनैशनल रेकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के नाम यह रेकॉर्ड दर्ज है। फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली 172 रनों की पारी में 16 चौके लगाए थे। यह टी20 का किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी है। मूनी के करियर की दूसरी सेंचुरी यह टी20 इंटरनैशनल में मूनी की दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए थे। अटापट्टू की शानदार पारी श्रीलंका की टीम को इस मैच में 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 20 ओवरों में उनकी टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। हालांकि उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने शानदार शतकीय पारी खेली। अटापट्टू ने 66 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें कोई साथ मिला। बाएं हाथ की यह बल्लेबाज अकेली ही अपनी टीम के लिए चुनौती पेश करती नजर आईं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m0aFQg

सेहत और स्वच्छता पर क्या है मोदी का 'प्लॉगिंग मंत्र'

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम '' में इस बार लोगों की सेहत और स्वच्छता की अपनी मुहिम पर भी खास चर्चा की है। मोदी ने देशवासियों से अपील की कि 2 अक्टूबर से वे सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की मुहिम बढ़कर भाग लें। इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने युवा के अभियान की भी जमकर प्रशंसा की। 'प्लॉगिंग' एक ऐसी चीज है, जिसमें दौड़ते-दौड़ते कूड़ा उठाया जाता है। इससे दौड़ने वाले की सेहत और आसपास का वातावरण दोनों दुरुस्त होते हैं। अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इस खास मुहिम की शुरुआत करने वाले युवा बेल्वी से फोन पर चर्चा भी की और उन्हें इस काम में सफलता के लिए बधाई भी दी। पीएम से बात करते हुए रिपुदमन बेल्वी ने बताया, 'मैं खुद एक रनर (धावक) हूं और मेरे मन में विचार आया कि क्यों ने चीजों की शिकायत करने से अच्छा है कि खुद कुछ किया जाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए।' पर्यावरण की सफाई भी सेहत भी उन्होंने बताया, 'फिर मैंने सोचा कि क्यों न रन ऐंड क्लीनअप मूवमेंट की शुरुआत की जाए। इसके तहत हम रनिंग ग्रुप के साथ कूल डाउन ऐक्टिविटीज के तहत यह करते हैं।' इसमें दौड़ते-दौड़ते आप अपनी सेहत भी सुधारते हैं और अपने आसपास के वातावरण को भी साफ और स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं। 50 शहरों से 1000 किलो कूड़ा ऐसा होगा साफ सेहत के नजरिए से यह मुहिम और भी खास है। इस दौरान आप दौड़ते-दौड़ते (जॉगिंग) जब कूड़ा उठाते हैं तो आप कुछ अन्य एक्सरसाइज भी करते हैं। इन दिनों बेल्वी ने 5 सितंबर से यह मुहिम एक खास उद्देश्य के तहत शुरू की है। 5 सितंबर से कोच्चि से शुरू हुई इस मुहिम के तहत वह 50 शहरों में अपनी अलग-अलग टीमों के साथ 1000 किलोमीटर दौड़ेंगे और इस दौरान वह कूड़ा साफ करने में योगदान देंगे। यह दुनिया की ऐसी सबसे लंबी दौड़ होगी। रिपु ने बताया कि उनकी इस मुहिम में स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। उनका यह अभियान ढाई महीने में अपने अंजाम पर पहुंचेगा। गांधी जयंती पर देशभर में प्लॉगिंग दौड़ आयोजित करेगा खेल मंत्रालय प्रधानमंत्री ने रिपुदमन की इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि वे मेहनत नहीं बल्कि साधना कर रहे हैं। पीएम ने बताया कि वह इस प्लॉगिंग से बेहद प्रभावित हुए हैं और इस 2 अक्टूबर से खेल मंत्रालय भी अपनी खास मुहिम के तहत देश भर में प्लॉगिंग रेस आयोजित करेगा। इसके तहत 2 अक्टबूर को 2 किलोमीटर तक दौड़कर अपने प्लॉगिंग (जॉगिंग के दौरान कूड़ा उठाना) करनी होगी। पीएम ने कहा कि इस मुहिम से देशवासियों की भी सेहत सुधरेगी और धरती की भी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m1PRbf

Saturday, September 28, 2019

टेनिस स्टार मेदवेदेव की सादगी के मुरीद हुए मोदी

नई दिल्ली अपने मासिक कार्यक्रम '' में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की सकारात्मक सोच पर भी बात की है। प्रधानमंत्री ने युवाओं में सकारात्मक सोच की महत्ता पर जोर दिया है। उन्होंने इसके लिए यूएस ओपन 2019 में उपविजेता रहे टेनिस स्टार देनिल मेदवेदेव का उदाहरण दिया। उन्होंने 23 वर्षीय रूसी खिलाड़ी के स्पोर्ट्समैन स्पिरिट की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूएस ओपन में जीत के जितने चर्चे थे उतने ही उपविजेता रहे मेदवेदेव की स्पीच के भी चर्चे थे। खेल भावना का जीता-जागता सबूत है मेदवेदेव: मोदी ने कहा कि मेदवेदेव की सादगी और परिपक्वता हर किसी को प्रभावित करने वाली थी। मोदी ने कहा कि वह इस युवा खिलाड़ी के भाषण से खूब प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, 'मेदवेदेव अभी थोड़ी देर पहले ही फाइनल मुकाबला हारे थे। कोई और होता तो वह उदास होता लेकिन मेदवेदेव ने अपनी बातों से सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी।' उन्होंने कहा कि मेदवेदेव ने हार के बाद भी नडाल की तारीफ की जो खेल भावना का जीता-जागता सबूत हैं। 'मैच में हारने वाले का जोश और जीतने वाली की विनम्रता देखने लायक थी' पीएम ने बताया कि नडाल ने भी मेदवेदेव के खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक ही मैच में हारने वाले का जोश और जीतने वाली की विनम्रता दोनों ही देखने लायक थीं। इसमें हर वर्ग और हर उम्र के सीखने के लिए काफी कुछ है। ये क्षण हार-जीत से परे होते हैं। हार-जीत मायने नहीं रखती। जिंदगी जीत जाती है। प्रधानमंत्री ने इस श्लोक का भी जिक्र किया:- विद्याविनयोपेता हरति न चेतांसि कस्य मनुजस्य।मणिकाञ्चनसंयोगो जनयति लोकस्य लोचनानन्दम्॥ इसका अर्थ है- जब किसी व्यक्ति में योग्यता और विनम्रता एक साथ समाहित हो जाए तो वह फिर किसका दिल नहीं जीत सकता! प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल और इसके बाद अपने शब्दों से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया। क्या कहा था मेदवेदेव ने सबसे पहले मैं राफेल नडाल को मुबारकबाद देना चाहूंगा। उन्होंने 19 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। यह शानदार काम है। मैं उन्हें और उनकी टीम को मुबारकबाद देना चाहूंगा। आपके खिलाफ खेलना काफी मुश्किल है। मेदवेदेव ने कहा, 'जब मैं बड़ी स्क्रीन की ओर देख रहा था तो वह स्क्रीन पर नडाल के जीते सभी ग्रैडस्लैम दिखा रहे थे। मैं सोच रहा था कि अगर मैं जीत गया तो वह स्क्रीन पर क्या दिखाएंगे।' इस 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने कहा, 'आपने जो टेनिस के लिए जो किया है वह लाजवाब है। आपने लाखों बच्चों को टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया।' नडाल को मिली थी कड़ी टक्कर पांच सेट चले इस मैच में इस रूसी खिलाड़ी ने दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी थी। नडाल पहले दो सेट जीतकर आसानी से जीत रहे थे और फिर मेदवेदेव ने अगले दो सेट जीतकर मैच को रोमांच ला दिया। फाइनल सेट में भी नडाल को कड़ी चुनौती मिली और आखिरी में उन्होंने जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया। 'संघर्ष खत्म होने से पहले क्यों न एक प्रयास किया जाए' इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि आखिर तीसरे सेट में उनके दिमाग में क्या चल रहा था तो मेदवेदेव ने कहा कि उन्होंने सोचा कि अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचना बड़ी बात है। कुछ ही देर में मुकाबला खत्म हो जाएगा तो चलो क्यों न इससे पहले एक प्रयास किया जाए। और यह मुकाबला कड़ा होता चला गया। उन्होंने हौसला बढ़ाने के लिए दर्शकों का भी अभिवादन किया। उन्होंने कहा दर्शकों ने उनका हौसला बढ़ाया और तभी वह इतना संघर्ष दे पाए। कैसा रहा था मैच स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने रूस के मेदवेदेव को कड़े फाइनल मुकाबले में हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया था। करीब 5 घंटे तक चले मुकाबले में नडाल ने मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपनी झोली में डाला। दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी नडाल को मेदवेदेव के खिलाफ जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m0IUXQ

IND vs SA : विपक्षी टीम के लिए चुनौती हैं 'अश्विन-जडेजा'

नई दिल्ली कोई भी विदेशी टीम जब भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आती है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है- स्पिन गेंदबाजी का सामना करना। और बुधवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम भी इसी चुनौती से रू-ब-रू होगी। क्रिकेट में बल्लेबाजों की नहीं गेंदबाजों की भी पार्टनरशिप होती है। साझेदारी जो विपक्षी खेमे में दोतरफा दबाव बनाती है। यानी सांस लेने की फुर्सत नहीं। और भारत के पास और के रूप मे फिरकी गेंदबाजों की जोड़ी मौजूद है। ये दोनों जब एक साथ, खास तौर पर भारतीय विकेटों पर साथ गेंदबाजी करते हैं तो सामने वाली टीम के पास बहुत कम विकल्प बचते हैं। क्रिकेट में गेंदबाजों की जोड़ियां काफी कारगर रही हैं। नब्बे के दशक में जब वसीम अकरम और वकार युनिस की जोड़ी तेज रिवर्स स्विंग और इनस्विंगिंग यॉर्कर से दुनियाभर के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखरते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी थी। एक की फिरकी और दूसरे की सटीकता बल्लेबाजों को राहत की सांस नहीं लेने देते। खुद भारत के पास अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की स्पिन जोड़ी थी। सौरभ गांगुली तो कह ही चुके हैं कि भारत में टेस्ट मैच के दौरान आप कुंबले और हरभजन को गेंद थमाकर आराम से खड़े हो जाइए। वे सारा दिन गेंदबाजी भी करते रहेंगे और अपने आप फील्ड भी लगा लेंगे। यह बात भारतीय विकेटों पर स्पिनर्स की भूमिका दिखाती है। टेस्ट मैच आपको गेंदबाज जिताते हैं और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स की भूमिका और ज्यादा बढ़ जाती है। दमदार है जोड़ी अश्विन और जडेजा ने एक साथ सिर्फ 28 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से भारत ने 21 जीते हैं और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी सिर्फ एक मैच में भारत को हार मिली है। ने इन 28 टेस्ट मैचों में 171 विकेट लिए हैं, यानी हर टेस्ट में छह से ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। वहीं जडेजा के नाम इन 28 टेस्ट मैचों में 144 विकेट हैं। स्टाइल है जुदाअश्विन यूं तो ऑफ स्पिनर हैं लेकिन वह अपनी गेंदबाजी में लगातार नए तीर जोड़ते रहते हैं। कभी कैरम बॉल, कभी स्लाइडर तो कभी बीच-बीच में वह लेग स्पिन भी फेंक देते हैं। हालांकि खुद अश्विन भी कई बार कह चुके हैं कि दूसरे छोर पर जडेजा की मौजूदगी उन्हें इस तरह के प्रयोग करने की आजादी देती है। अश्विन को हालांकि वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह दिखाना चाहेंगे कि उनके तरकश के तीरों में अब भी काफी दम है। वहीं अगर जडेजा की बात करें तो उनकी गेंदबाजी लगातार बेहतर होती जा रही है। वह अच्छी बल्लेबाजी विकेटों पर लाइन और लेंथ पकड़कर रखते हैं और बल्लेबाजों को काफी कम मौके देते हैं और अगर विकेट से उन्हें मदद मिल रही हो तो वह बेहतर से बेहतरीन हो जाते हैं। भले ही उनकी गेंद बहुत ज्यादा टर्न न लेती हो लेकिन बल्लेबाज को छकाने के लिए वह काफी होता है। पिछली बार भी साउथ अफ्रीका को छकाया थासाउथ अफ्रीकी टीम जब पिछली बार (2015) में भारतीय दौरे पर आई थी तब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने 31 और जडेजा ने 23 विकेट लिए थे। यानी विपक्षी टीम के गिरने वाले कुल 70 (सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था) में से 56 विकेट इस जोड़ी के नाम रहे थे। अश्विन बना सकते हैं ये रेकॉर्डअश्विन अगर विशाखापत्तनम टेस्ट में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे कम टेस्ट मैचों (66) में 350 विकेट पूरे करने के मुथैया मुरलीधरन के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं जडेजा अगर पूरी सीरीज में सिर्फ दो विकेट ही ले लेते हैं तो सबसे कम मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन जाएंगे। रंगना हेराथ (श्रीलंका) ने 47 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। जडेजा के नाम 43 मैचों में 198 विकेट हैं। हालिया फॉर्मनवंबर 2017 से इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमश: 50 और 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने अधिकतर मुकाबले विदेशी दौरों पर खेले हैं, जहां स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं होती। पर अब सीरीज भारत में है और यहां यह जोड़ी कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत मददगार होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2o9DZ7A

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9