Friday, January 31, 2020

वेलिंग्टन T20 में धोनी के फैंस, लिखा- वी मिस यू

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन फैंस के दिलों में उनकी चाहत कम नहीं हुई है। ऐसा ही एक नजारा न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 में देखने को मिला जब धोनी के फैंस ने एक पोस्टर पर लिखा- वी मिस यू धोनी। भारत ने वेलिंग्टन में न्यू जीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के चौथे टी20 इंटरनैशनल मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज की और बढ़त को 4-0 पहुंचा दिया। इसी मैच में धोनी के फैंस ने पोस्टर दिखाया। धोनी भले ही मैदान पर नहीं थे, लेकिन उनके फैंस ने उन्हें याद किया। देखें, मौजूदा सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में धोनी के उत्तराधिकारी माने जा रहे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के बजाय ने विकेटकीपिंग की है। लोकेश राहुल अपने नए रोल में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कैप्टन विराट कोहली ने भी पहले कहा था कि इससे एक अतिरिक्त बल्लेबाज की टीम में जगह बनी है। हालांकि राहुल आईपीएल में विकेटकीपिंग संभालते हैं। धोनी ने जुलाई-2019 के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। हाल में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया था। धोनी इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर अपनी फैमिली के संग समय बिता रहे हैं। वह हाल में दिल्ली में थे जिसके बाद मध्यप्रदेश के कान्हा पार्क घूमने गए थे। भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी ने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच अब तक खेले हैं। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 4876 रन बनाए। वहीं वनडे में उनके नाम 10773 और टी20 इंटरनैशनल में 1617 रन दर्ज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OjOUWu

स्मिथ 'हवा' से हुए OUT? विडियो से हुआ साफ

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान फिलहाल उनके देश में होने वाली बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबले में उन्हें अजीब स्थिति से गुजरना पड़ा, जब विपक्षी टीम के खिलाड़ी उनके हिट विकेट होने का जश्न मनाने लगे। हालांकि बाद में पता चला कि वह नॉट आउट हैं। पाकिस्तान के पेसर हारिस राउफ और मेलबर्न स्टार्स टीम के उनके साथी खिलाड़ी सिडनी टीम के लिए खेल रहे स्मिथ के हिट विकेट आउट होने का जश्न मना रहे थे कि थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। रीप्ले में नजर आ रहा था कि हवा के कारण बेल्स गिरे ना कि स्मिथ का बल्ला या शरीरा कोई हिस्सा उनसे टकराया। देखें, बीबीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना का विडियो शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया है- हिट विकेट, आपको नहीं लगता। हवा सने स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया था। स्मिथ हालांकि इस मैच में खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में मोसेस हेनरिक्स की कप्तानी में सिडनी सिक्सर्स ने 43 रन से जीत दर्ज की। सिडनी टीम ने 7 विकेट पर 142 रन बनाए जिसके बाद सीन एबॉट (23 रन देकर 3 विकेट), स्टीव ओ कीफ (22 रन देकर 2 विकेट) और जोश हेजलवुड (14 रन देकर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मेलबर्न टीम को 18 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36MZkV8

विडियो: U19 WC में अश्विन की तरह मांकडिंग OUT

नई दिल्लीअंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मांकडिंग रन आउट देखने को मिला जब अफगानिस्तान के गेंदबाज नूर अहमद लकनवाल ने टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद हुरैरा को पविलियन भेजा। यह घटना शुक्रवार को हुई जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्वॉर्टर फाइनल मैच खेला गया। पाकिस्तानी टीम के ओपनर मोहम्मद हुरैरा को लकनवाल ने मांकडिंग आउट किया, हालांकि इससे विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई। पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में नूर अहमद ने हुरैरा को आउट करने के लिए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लगी बेल्स को गिरा दिया। तब हुरैरा क्रीज से बाहर खड़े थे। पढ़ें, हुरैरा फिर भी मैन ऑफ द मैचगेंदबाज ने इस पर जोरदार अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायरों ने इसे अंतिम कॉल के लिए थर्ड अंपायर के पास भेजने का फैसला किया। खेल के नियमों को मानते हुए, थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को रन आउट करार दिया। हुरैरा ने 76 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 64 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच भी रहे। भारत-पाक में सेमीफाइनलपाकिस्तान ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अफगानिस्तान की टीम 189 रन पर ऑलआउट हुई जिसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 4 विकेट खोकर 41.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। क्या है मांकडिंग मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकले, तो गेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है। 13 दिसंबर 1947 को वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को इस तरह आउट किया था। रन आउट के इस तरीके को अनौपचारिक तौर पर माकंडिंग कहा जाता है। देखें, आईपीएल में अश्विन ने किया था मांकडिंगआईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग आउट करने पर रविचंद्रन अश्विन चर्चा में आए थे। अश्विन तब किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38PnEHo

साइना OLY क्वॉलिफिकेशन में जगह बना सकती हैं: पारुपल्ली

नई दिल्लीभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने के मामले में मुश्किल स्थिति में हैं लेकिन उनके पति और मेंटर का मानना है कि आगामी सप्ताहों में कुछ अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह इस दौड़ में शामिल हो जाएंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट (2015) साइना लगतार चौथी बार ओलिंपिक में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के मुताबिक, 28 अप्रैल को शीर्ष 16 रैंकिंग में रहने वाले खिलाड़ी ओलिंपिक टिकट पाने के हकदार होंगे। एकल वर्ग में एक देश के अधिकतम दो खिलाड़ियों को ही ओलिंपिक में खेलने का मौका मिलेगा। कश्यप ने शुक्रवार को कहा, ‘यह मुश्किल होता जा रहा। स्पेन मास्टर्स (18 से 23 फरवरी) शुरु होने में अभी दो सप्ताह का समय है। यह काफी अहम है। उन्हें अपना आत्मविश्वास हासिल करना होगा। मुझे लगता है कि दो-तीन सप्ताह में अच्छे प्रदर्शन से वह इस दौड में शामिल हो सकती हैं। उनके शरीर को उनके साथ की जरूरत होगी।’ पढ़ें, लंदन ओलिंपिक (2012) की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ने जनवरी 2019 में खेले गए इंडोनेशिया मास्टर्स के बाद कोई खिताब नहीं जीता। दस दौरान 14 टूर्नमेंटों में वह सिर्फ छह में पहले दौर की बाधा पार कर सकीं। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वह बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 18वें पायदान जबकि ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन रैंकिंग में 22वें स्थान पर खिसक गईं। कश्यप ने कहा कि उनकी पत्नी के नाम अभी 49000 अंक है जबकि उन्हें क्वॉलिफिकेशन हासिल करने लिए लगभग 53000 अंक तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा, ‘साइना को ऑल इंग्लैंड के साथ दूसरे टूर्नमेंटों में अंक हासिल करने होंगे। अगर वह चार टूर्नमेंटों के क्वॉर्टर फाइनल या सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं तो यह संभव है। आने वाले टूर्नमेंटों में बेहतर खेल कर वह इसे हासिल कर सकती हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31bLISe

फिट हुईं दीपा कर्मकार, लेकिन आगे राह मुश्किल

नई दिल्लीपिछली बार रियो ओलिंपिक में अपने प्रदर्शन से देश भर में सुर्खियां बटोर चुकीं जिम्नैस्ट चोट से तो उबर गई हैं, लेकिन उनके लिए इसी साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करना मुश्किल लग रहा है। दीपा के कोच बिश्वेसर नंदी ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में स्वीकार किया कि दीपा के लिए अब चीजें आसान नहीं होंगी, लेकिन उन्होंने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। नंदी ने स्वीकार किया कि दीपा को ओलिंपिक क्वॉलिफाइ करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करनी होगी। बकौल कोच, 'प्रैक्टिस शुरू करने के तीन-चार हफ्ते बाद हम फैसला कर लेंगे कि आगे क्या करना है। हमें इस दौरान पता चल जाएगा कि हम जरूरी प्रैक्टिस कर पाएंगे कि नहीं। मैच फिट होने के लिए उन्हें एक-डेढ़ महीने लग सकते हैं।' पढ़ें, कोच ने कहा, 'वर्ल्ड कप इसी महीने की आखिर से शुरू हो रहे हैं। ओलिंपिक क्वॉलिफाइ करने के लिए दीपा को सभी तीनों वर्ल्ड कप में मेडल जीतने होंगे। सच बताऊं तो यह आसान नहीं लग रहा है लेकिन हमने उम्मीद भी नहीं छोड़ी है।' बुधवार से करेंगी प्रैक्टिसदीपा को 2018 में एशियन गेम्स के दौरान चोट लग गई थी। पिछले साल मार्च में बाकू में आयोजित आर्टिस्टिक जिम्नैस्टिक के दौरान उनकी यह चोट गंभीर हो गई और तभी से वह रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रही हैं। कोच नंदी ने कहा कि दीपा अब फिट हो चुकी हैं और बुधवार से प्रैक्टिस शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर और फिजियो ने दीपा को प्रैक्टिस शुरू करने के लिए कह दिया है। पांच फरवरी से वह त्रिपुरा में प्रैक्टिस शुरू करेगी। उम्मीदों पर दुनिया कायम है और मुझे पूरा उम्मीद है कि दीपा एक बार फिर ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37LTncd

रेसलर रविंदर डोप टेस्ट में नाकाम, 4 साल का बैन

नई दिल्लीपहलवान पर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शुक्रवार को चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन इस पूरे मामले में उस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब नाडा ने उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बताया, जबकि ऐसा नहीं था। नाडा के सोशल मीडिया पेज में कहा गया कि डोपिंग में नाकाम रहने वाले पहलवान ने पिछले वर्ष अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है, लेकिन बाद में यह जानकारी गलत पाई गई क्योंकि रविंदर ने ऐसा कोई पदक नहीं जीता है। दरअसल, पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रविंदर दहिया ने रजत पदक जीता था। रविंदर दहिया ने कहा कि नाडा ने उनका परीक्षण नहीं किया है। यह भ्रम एक जैसे नाम की वजह से फैला। पढ़ें, रविंदर दहिया ने कहा, ‘मैं वो रविंदर नहीं हूं जिसकर जिक्र नाडा कर रहा है। नाडा ने मेरा परीक्षण नहीं किया है। मैंने वायु सेना में काम किया है, पुलिस के साथ नहीं।’ रविंदर का नमूना पिछले साल फरवरी मार्च में जयपुर में 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। नाडा ने उन्हें पिछले साल 14 मई को अस्थायी रूप से निलंबित किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uO5dnH

क्रिकेट एक्सपर्ट आजीविका, नहीं छोड़ सकता: मदन लाल

नई दिल्ली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) विवादों में रही है। इसके सदस्यों पर हितों के टकराव के आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि इससे जुड़े पूर्व दिग्गजों, जिनमें सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और मौजूदा बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली शामिल हैं, को सीएसी से हटना पड़ा था। क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को नई सीएसी का ऐलान किया। इसमें वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य बनाए गए हैं। उनके साथ पूर्व इंटरनैशनल क्रिकेटर आरपी सिंह और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर रह चुकीं सुलक्षणा नाइक को भी कमिटी में रखी गई हैं। कमिटी एक साल के लिए बनाई गई है। पढ़ें, नई सीएसी के आधिकारिक ऐलान के बाद मदन ने नवभारत टाइम्स से कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें मौका दिया गया। इस कमेटी का मुख्य काम तो नैशनल सिलेक्टर्स को चुनना है लेकिन बाकी जिम्मेदारियों के बारे में उन्हें अभी पता नहीं। हालांकि, जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर अपनी भूमिका छोड़नी पड़ेगी, इस पर मदन ने कहा कि वह अपना काम नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह उनकी आजीविका है। पहले भी जो पूर्व क्रिकेटर्स सीएसी में रहे हैं उन पर हितों के टकराव का मामला उठा है। सीएसी के सदस्यों को वेतन के तौर पर कुछ मिलेगा, इस पर मदन ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं कि सेवा के लिए क्या शर्तें होंगी। उल्लेखनीय है कि सौरभी गांगुली सीएसी को वेतन देने से मना कर चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uTMbw2

विडियो: धोनी ने लगाया पत्नी साक्षी पर 'चोरी' का आरोप

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर, अपनी फैमिली के संग समय बिता रहे हैं। वह हाल में दिल्ली में थे जिसके बाद मध्यप्रदेश के कान्हा पार्क घूमने गए थे। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके फैंस के लिए फोटो पोस्ट करती रहती हैं। साक्षी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है जिसमें धोनी उनके बारे में कह रहे हैं कि वह जानबूझकर उनके विडियो बनाती हैं। धोनी विडियो में कहते हैं, 'तुम यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब (विडियो) करती हो, यह चोरी है।' पढ़ें, इस पर साक्षी कहती हैं, 'मैं यह सब करती हूं ताकि आपके फॉलोअर मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। मैं भी तो आपका हिस्सा हूं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर यही सवाल सब पूछते हैं कि धोनी कहां हैं, थाला कहां हैं।' हालांकि साक्षी यह सब कहते हुए मुस्कुराती रहती हैं। साक्षी ने इससे पहले भी एक और विडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति धोनी को 'स्वीटी-क्यूटी' कहते हुए नजर आ रही थीं। बता दें कि धोनी जुलाई-2019 के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। हालांकि क्रिकेट मैदान से दूर होने के बावजूद भी उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी लगातार बातें होती रहती हैं। हाल में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ubbGsN

'BJP ने न्यू जीलैंड को हराया' ऐंकर ने पढ़ दिया

नई दिल्लीभारत ने वेलिंग्टन में सीरीज के चौथे टी20 में न्यू जीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। इससे पहले तीसरे टी20 में भी टीम इंडिया ने सुपर ओवर में ही जीत दर्ज की थी। इस बीच एक टीवी चैनल का विडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीवी ऐंकर भारत की इस जीत को गलती से बीजेपी की जीत बता देती है। यह विडियो हालांकि हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 के बाद का है। इसमें टीवी चैनल की ऐंकर ब्रेकिंग न्यूज पढ़ रही होती हैं। तब ही अचानक वह पढ़ जाती हैं- भारतीय जनता पार्टी की न्यू जीलैंड पर जीत। पढ़ें, यह विडियो लगातार वायरल हो रहा है। एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'बीजेपी ने लास्ट बॉल पर सिक्स लगाकर न्यू जीलैंड को हराया।' बता दें कि हैमिल्टन में न्यू जीलैंड को सुपर ओवर में हराकर भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा जमाया। भारत ने इसके बाद शुक्रवार को वेलिंग्टन में खेले गए टी20 मैच में भी सुपर ओवर में शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली। ऐसा पहली बार है कि उसने न्यू जीलैंड में पहली बार टी20 इंटरनैशनल सीरीज पर कब्जा किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GItAG7

आईएसएल: नॉर्थईस्ट को हराकर टॉप-4 में मुंबई सिटी

मुंबईडिएगो कार्लोस के गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शुक्रवार को नार्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया और प्लेऑफ में जगह पक्की करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए टॉप-4 में पहुंच गया। मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए मुकाबले के 44वें मिनट में डिएगो कार्लोस के शानदार गोल की मदद से मुबई ने 1-0 की बढ़त बना ली। कार्लोस का सत्र का यह दूसरा गोल है। दोनों टीमें जब पिछली बार जब एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ी थी तो उन्हें 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। मुंबई की 15 मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 23 अंक हो गए हैं। मुंबई की टीम आईएसएल की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट की 13 मैचों में लगातार चौथी और सत्र की यह छठी हार है। वह नौवें नंबर पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37LHUJH

वेलिंग्टन T20 में शार्दुल ने बखूबी निभाया शमी वाला 'रोल'

नई दिल्ली न्यू जीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन का वेस्ट पेक स्टेडियम। भारत और न्यू जीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला। न्यू जीलैंड के सामने लक्ष्य 166 रन। और बोर्ड पर टंग चुके थे तीन विकेट पर 160 रन। यानी जीत सिर्फ सात रन दूर खड़ी थी। पलड़ा न्यू जीलैंड के पक्ष में झुका हुआ था लेकिन क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। खास तौर पर दो दिन पहले हैमिल्टन में जिस तरह न्यू जीलैंड के हाथों से जीत फिसली उसे देखते हुए कुछ भी कहना जरा रिस्की हो जाता। आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मिली को। जसप्रीत बुमराह के ओवर समाप्त हो चुके थे और पिछले मैच में लगभग असंभव के विरुद्ध जाकर मैच टाई करवाने वाले मोहम्मद शमी इस मैच में थे नहीं। अपना 14वां टी20 इंटरनैशनल मुकाबला खेल रहे ठाकुर के लिए यह बड़ा मौका था। सात विकेट हाथ में और छह गेंदों पर सात रन, कोई भी बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही फेविरट बताएगा। पढ़ें, ठाकुर ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर रॉस टेलर को आउट किया। टेलर एक बार फिर टीम को जीत के द्वार तक ही छोड़कर चले गए। पार नहीं ले जा पाए। ठाकुर ने बताया कि उन्हें अहसास था कि पहली ही गेंद पर बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता है और इसी वजह से उन्होंने स्लो बॉल फेंकी थी। टेलर उस जाल में फंस गए। इसके बाद अगली पांच गेंदों पर छह रन बने और विकेट गिरे तीन। न्यू जीलैंड हड़बड़ी में इतनी गड़बड़ी कर गया कि उसके दो बल्लेबाज तो रन आउट हुए। इसके बाद ठाकुर की संयम और धैर्य की तारीफ होने लगी। इस युवा गेंदबाज ने आखिरी ओवर में जिस हुनर के साथ गेंदबाजी की वह काबिले-तारीफ है। शार्दुल की गेंदबाजी देखकर लोगों को पिछले मैच के शमी याद आ गए। शमी, जिनके पास लंबा अनुभव है और जो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। बीते साल वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा विकेट शमी ने ही लिए थे। और शार्दुल अभी युवा हैं और लगातार अपनी गेंदबाजी के हुनर को निखार रहे हैं। गेंद के अलावा वह बल्ले से भी उपयोगी प्रदर्शन करते हैं। पहले भी अच्छी पारियां खेल चुके शार्दुल ने शुक्रवार को भी 20 रनों की उपयोगी पारी खेली और भारत को 160 के स्कोर के पार पहुंचाने में मदद की। शार्दुल मैन ऑफ द मैच रहे और उन्होंने कहा कि उन्हें बल्ले के प्रदर्शन से खुशी है लेकिन वह कुछ और समय बल्लेबाजी करते तो अच्छा रहता। उन्होंने कहा कि वह टीम को जीत दिलाकर वह खुश महसूस कर रहे हैं, पिछले मैच से हमने सीखा था कि उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए। ठाकुर की यह बात बिलकुल सही मालूम होती है। पढ़ें, मैच के बाद शमी और शार्दुल ने चहल टीवी पर बात की। इसमें दोनों गेंदबाजों ने बताया कि वह आखिरी ओवर फेंकते हुए उनके दिमाग में क्या चल रहा था। शमी ने जहां पहली गेंद पर छक्का लगने के बाद प्रयोग के तौर पर बाउंसर फेंके और यह काम कर गया। वहीं ठाकुर ने कहा कि वह शुरुआत में ही बल्लेबाज पर लगाम लगाना चाहते थे और रॉस टेलर को आउट कर उन्होंने ऐसा ही किया। अपनी फेवरिट नकल बॉल के बारे में उन्होंने कहा, 'बचपन में हम घी निकालने के लिए उंगली टेढ़ी किया करते थे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ROFq86

AO: थीम फाइनल में, खिताब के लिए जोकोविच से सामना

मेलबर्नऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी के अलेक्सांद्र ज्वेरेव को हराकर शुक्रवार को यहां पहली बार टेनिस टूर्नमेंट के फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना सात बार के चैंपियन सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच से होगा। ऑस्ट्रिया के 26 वर्षीय और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने सातवीं रैंकिंग के जेवरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से पराजित किया। अब उन्हें जोकोविच की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिन्होंने गुरुवार को दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को सीधे सेटों में हराया था। पढ़ें, थीम को सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाना होगा। जोकोविच पिछले 12 मैचों से अजेय हैं और उन्होंने अब तक कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल नहीं गंवाया है। थीम ने मैच के बाद कहा, ‘यह अविश्वसनीय मुकाबला था। दो टाईब्रेकर हुए। इसलिए यह कड़ा था और यह काफी करीबी मुकाबला था। उसकी सर्विस तोड़ना बेहद मुश्किल था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय है। यह सत्र की शानदार शुरुआत है।’ इससे पहले थीम दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन दोनों बार उन्हें स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने हराया। थीम ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर बदला चुकता किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S79R8f

NZ का सुपर ओवर में खराब रेकॉर्ड बरकरार, 7 बार मिली हार

वेलिंग्टनन्यू जीलैंड की टीम ने अब तक सीमित ओवरों की क्रिकेट में आठ सुपर ओवर खेले हैं जिनमें से सात में उसे हार मिली और इनमें भारत के हाथों चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैच में मिली हार भी शामिल है। न्यू जीलैंड ने टी20 में सात सुपर ओवर खेले हैं जिनमें से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप फाइनल में भी हारा NZवनडे में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में सुपर ओवर ने उसका साथ नहीं दिया था। तब सुपर ओवर टाई छूटने के बाद बाउंड्री की गिनती में उसे उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। पढ़ें, 2010 में मिली थी जीतन्यू जीलैंड में सुपर ओवर में अपनी आखिरी जीत 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दर्ज की थी। इससे पहले ऑकलैंड में 2008 में उसे वेस्ट इंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। न्यू जीलैंड ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ और वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर ओवर गंवाए थे। ये दोनों मैच पल्लेकल में खेले गए थे। इसके बाद पिछले साल उसने वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल गंवाया जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 मैच में सुपर ओवर में फिर से उसका भाग्य नहीं चला था। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज का हैमिल्टन और अब वेलिंग्टन में खेले गए मैच भी सुपर ओवर तक खिंचे जिसमें न्यू जीलैंड को पराजय मिली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37LdLKz

बीसीसीआई ने सीएसी सदस्यों की नियुक्ति की

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने शुक्रवार 31 जनवरी को क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (सीएसी) के सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। तीन सदस्यीय समिति में , रुद्र प्रताप सिंह और सुश्री शामिल हैं। इस समिति का कार्यकाल एक साल का होगा। मदन लाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे मैच खेले। वह 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम की कोचिंग भी की है। इसके साथ ही चयन समिति के सदस्य भी रहे। वहीं रुद्र प्रताप सिंह ने 14 टेस्ट और 58 वनडे मुकाबले और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। वह 2007 में पहला वर्ल्ड टी20 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वहीं नाइक ने 11 साल लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दो टेस्ट, 46 वनडे इंटरनैशनल और 31 टी20 इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2u6CrP9

India vs New Zealand- हमने अंत तक उम्मीद बनाए रखना सीखा है: ठाकुर

वेलिंग्टनभारत ने एक बार फिर सुपर ओवर में न्यू जीलैंड को हरा दिया। वेलिंग्टन में हुए सीरीज के चौथे टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में भारत की जीत में की अहम भूमिका रही। ठाकुर ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यू जीलैंड को सात रन बनाने से रोका। 20वें ओवर में न्यू जीलैंड को दो सेट बल्लेबाजों के रहने के बाद भी उसे जरूरी सात रन नहीं बनाने दिए। ठाकुर को इसी कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी ओवर में न्यू जीलैंड को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में कीवी टीम ने चार विकेट गंवाए और जीता हुआ मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में उसने 13 रन बनाए और भारत ने इसे पार कर मैच जीत लिया। देखें स्कोरकार्ड- इससे पहले सीरीज के तीसरे मैच में भी भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले मैच से सीखा था कि उम्मीद नहीं खोनी चाहिए और यही चौथे मैच में किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद ठाकुर ने कहा, ‘मुझे अच्छा लग रहा है। हम इसी तरह के रोचक मुकाबलों के लिए खेलते हैं। पिछले दो मैचों में हम इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते थे। पिछले मैच से हमने सीखा था कि उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विकेट मिलने से काफी फायदा हुआ क्योंकि इससे वो नर्वस हो गए।’ ठाकुर ने अहम समय पर बल्ले से भी योगदान दिया और 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इस पर ठाकुर ने कहा, ‘मैंने बल्ले से अच्छा योगदान दिया जिससे टीम को मदद मिली, लेकिन मुझे और खेलना चाहिए था। उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसा कर सकूं।’ टाई मैचों में न्यू जीलैंड का रेकॉर्ड पहली बार बोल आउट में हारा न्यू जीलैंड की टीम का पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच 2006 में हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच था। वेस्ट इंडीज और न्यू जीलैंड का मैच 126 के स्कोर पर टाई रहा। ऑकलैंड में हुए इस मैच में कीवी टीम बोल आउट में 3-0 से जीती। इंटरनैशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में कीवी टीम का रेकॉर्ड
बनाम कब स्कोर सुपर ओवर स्कोर मैदान नतीजा
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड (241/8, 50 ओवर), इंग्लैंड (241 ऑल आउट) इंग्लैंड (15/1), न्यू जीलैंड (15/1) बाउंड्री के दम इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हार
वेस्ट इंडीज 2008 न्यू जीलैंड (155/7), वेस्ट इंडीज (155/8) वेस्ट इंडीज (25/1), न्यू जीलैंड (15/2) ऑकलैंड हार
ऑस्ट्रेलिया 2008 न्यू जीलैंड (214/6), ऑस्ट्रेलिया (214/4) न्यू जीलैंड (9/0), ऑस्ट्रेलिया (6/1) क्राइस्टचर्च जीत
श्रीलंका 2012 न्यू जीलैंड (174/7), श्रीलंका (174/6) श्रीलंका (13/1), न्यू जीलैंड (7/1) पल्लेकल हार
वेस्ट इंडीज 2012 वेस्ट इंडीज 139 (19.3 ओवर), न्यू जीलैंड (139/7, 20 ओवर) वेस्ट इंडीज (19/0), न्यू जीलैंड (17/0) पल्लेकल हार
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड 146/5 (11 ओवर), इंग्लैंड 146/7 (11 ओवर) इंग्लैंड (17/0), न्यू जीलैंड (8/1) ऑकलैंड हार
भारत 2020 भारत (179/5), न्यू जीलैंड (179/6) न्यू जीलैंड (17/0), भारत (20/0) हैमिल्टन हार
भारत 2020 भारत 165/8, न्यू जीलैंड (165/7) न्यू जीलैंड (13/1), भारत (16/1) वेलिंग्टन हार


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38ScD8f

फिर सुपर ओवर, फिर साउदी... और फिर हारा NZ

में न्यू जीलैंड और का खराब प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को भारत के हाथों सुपर ओवर में मिली हार के बाद शुक्रवार को फिर वही नतीजा दोहराया गया। न्यू जीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे लेकिन टीम सिर्फ छह रन ही बना पाई और उसने चार विकेट भी गंवा दिए। सीरीज में लगातार चौथी बार टॉस जीतने वाली न्यू जीलैडं ने वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मनीष पांडे की हाफ सेंचुरी की मदद से टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 165 रन बनाए। आखिरी ओवर तक न्यू जीलैंड मजबूत दिख रही थी लेकिन शार्दुल ठाकुर के दम ने कीवी टीम के मुंह से जीत छीन ली। मैच टाई रहा। संयोग की बात यह रही कि इस बार भी न्यू जीलैंड की ओर से कप्तानी कर रहे टिम साउदी ने सुपर ओवर फेंका और इस बार भी उनकी टीम जीत से महरूम रह गई। सुपर ओवर को लेकर साउदी का रेकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने 6 बार सुपर ओवर फेंका है और सिर्फ एक बार ही न्यू जीलैंड की टीम जीती है। वहीं दूसरी ओर भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर फेंका। टी20 क्रिकेट (आईपीएल भी शामिल) ने 4 बार सुपर ओवर फेंका और हर बार टीम जीती है। देखें स्कोरकार्ड- साउदी का सुपर ओवर रेकॉर्ड 31 जनवरी 2020 (वेलिंग्टन) भारत और न्यू जीलैंड हैमिल्टन में सुपर ओवर मुकाबला खेला था। उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। शुक्रवार को भारतीय टीम ने 165 का स्कोर बचाया बल्कि सुपर ओवर में मिले 14 रनों के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया। 28 फरवरी 2010 न्यू जीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (क्राइस्टचर्च) इस मैच में न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी 4 विकेट पर 214 रन बनाए। सुपर ओवर में साउदी ने सिर्फ छह रन दिए। न्यू जीलैंड ने तीसरी ही गेंद पर मैच जीत लिया। 27 सितंबर 2012 न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका (पल्लेकल) वर्ल्ड टी20 के इस मुकाबले में न्यू जीलैंड को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 174 रन बनाए। श्रीलंका ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए और न्यू जीलैंड सिर्फ सात रन बना सकी। 1 अक्टूबर 2012 न्यू जीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज (पल्लेकल) श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के चार दिन बाद ही न्यू जीलैंड की टीम ने एक बार फिर सुपर ओवर खेला। इस बार सामने थी वेस्ट इंडीज। वेस्ट इंडीज की टीम 139 रन पर आउट हो गई। वहीं जवाब में न्यू जीलैंड ने सात विकेट पर 139 रन बनाए। न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। वहीं जवाब में न्यू जीलैंड की टीम आखिरी गेंद तक मजबूत थी। आखिरी बॉल पर वेस्ट इंडीज को जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे। साउदी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सैमुअल ने वेस्ट इंडीज को जीत दिलाई। 10 नवंबर 2019 न्यू जीलैंड बनाम इंग्लैंड (ऑकलैंड) 11 ओवर के इस मैच में न्यू जीलैंड ने 145 रन बनाए और इंग्लैड ने भी सात विकेट पर यही स्कोर बनाया। साउदी ने पहले गेंदबाजी की और इंग्लैंड ने 17 रन बनाए। इस ओवर में इयॉन मॉर्गन और जॉनी बेयरस्टो ने उनकी गेंद पर छक्के लगाए। जवाब में न्यू जीलैंड 8 ही रन बना पाई। 29 जनवरी 2020 भारत बनाम न्यू जीलैंड (हैमिल्टन) इस मैच में भारत और न्यू जीलैंड दोनों ने 179 रन बनाए। न्यू जीलैंड ने जसप्रीत बुमराह के सुपर ओवर में 17 रन बनाए और साउदी के ओवर में दो छक्के लगाकर रोहित ने भारत को जीत दिला दी। टाई मैचों में न्यू जीलैंड का रेकॉर्ड पहली बार बोल आउट में हारा न्यू जीलैंड की टीम का पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच 2006 में हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच था। वेस्ट इंडीज और न्यू जीलैंड का मैच 126 के स्कोर पर टाई रहा। ऑकलैंड में हुए इस मैच में कीवी टीम बोल आउट में 3-0 से जीती। इंटरनैशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में कीवी टीम का रेकॉर्ड
बनाम कब स्कोर सुपर ओवर स्कोर मैदान नतीजा
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड (241/8, 50 ओवर), इंग्लैंड (241 ऑल आउट) इंग्लैंड (15/1), न्यू जीलैंड (15/1) बाउंड्री के दम इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हार
वेस्ट इंडीज 2008 न्यू जीलैंड (155/7), वेस्ट इंडीज (155/8) वेस्ट इंडीज (25/1), न्यू जीलैंड (15/2) ऑकलैंड हार
ऑस्ट्रेलिया 2008 न्यू जीलैंड (214/6), ऑस्ट्रेलिया (214/4) न्यू जीलैंड (9/0), ऑस्ट्रेलिया (6/1) क्राइस्टचर्च जीत
श्रीलंका 2012 न्यू जीलैंड (174/7), श्रीलंका (174/6) श्रीलंका (13/1), न्यू जीलैंड (7/1) पल्लेकल हार
वेस्ट इंडीज 2012 वेस्ट इंडीज 139 (19.3 ओवर), न्यू जीलैंड (139/7, 20 ओवर) वेस्ट इंडीज (19/0), न्यू जीलैंड (17/0) पल्लेकल हार
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड 146/5 (11 ओवर), इंग्लैंड 146/7 (11 ओवर) इंग्लैंड (17/0), न्यू जीलैंड (8/1) ऑकलैंड हार
भारत 2020 भारत (179/5), न्यू जीलैंड (179/6) न्यू जीलैंड (17/0), भारत (20/0) हैमिल्टन हार
भारत 2020 भारत 165/8, न्यू जीलैंड (165/7) न्यू जीलैंड (13/1), भारत (16/1) वेलिंग्टन हार


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RHom3J

धड़कनें बढ़ाने वाले सुपर ओवर में फिर जीता भारत

वेलिंग्टन भारतीय टीम ने वेलिंग्टन में चौथे टी20 में न्यू जीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया और शुक्रवार को मिली इस जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त को 4-0 कर लिया। वेस्ट पैक स्टेडियम में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए, जिसके बाद न्यू जीलैंड टीम ने भी 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। मैच टाई हुआ जिसके बाद परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। न्यू जीलैंड ने सुपर ओवर में कुल 13 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रन का टारगेट मिला। भारत ने 5 गेंदों पर 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देखें, पांडे ने संभाला, जड़ी फिफ्टीमनीष पांडे ने 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर भारत को 8 विकेट पर 165 रन तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 6 विकेट 88 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पांडे ने पारी को संभालकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ओपनर लोकेश राहुल ने 26 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। सस्ते में लौटे विराट, अय्यर न्यू जीलैंड ने इससे पहले लगातार चौथी बार टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। सैमसन ने राहुल के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन पांच गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली (11) भी सस्ते में पविलियन लौट गए जिन्हें हामिश बेनेट ने आउट किया। ईश सोढ़ी ने श्रेयस अय्यर (1) और शिवम दुबे (12) को आउट किया। न्यू जीलैंड की चुस्त फील्डिंगन्यू जीलैंड ने इस मैच में चुस्त फील्डिंग और अनुशासित गेंदबाजी की। सोढ़ी ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मिशेल सैंटनर ने सुंदर (0) को आउट किया। हामिश बेनेट ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। टिम साउदी और स्कॉट कगीलेन को भी 1-1 विकेट मिला। पांडे और ठाकुर ने जोड़े 43 रन पांडे ने इसके बाद शार्दुल ठाकुर (15 गेंद में 20 रन) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। नवदीप सैनी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पांडे ने ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। इसके बाद सैनी के साथ 22 रन की साझेदारी की। पांडे ने अपना अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया। प्लेइंग-XI में हुए बड़े बदलाव केन विलियमसन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर रहे जिनकी जगह टिम साउदी ने कप्तानी संभाली। भारतीय टीम में पिछले मैच के हीरो रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को उतारा गया। कीवी टीम में विलियमसन और कोलिन डि ग्रैंडहोम की जगह टॉम ब्रूस और डेरिल मिशेल को जगह दी गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2vwgqcO

India vs New Zealand: आखिरी ओवर चार विकेट, शार्दुल के ओवर ने यूं पलटा मैच

वेलिंग्टन सुपर ओवर के साथ न्यू जीलैंड छूट नहीं रहा। और न ही किस्मत उनका साथ दे रही है। बुधवार को हैमिल्टन में जीता हुआ मैच वह सुपर ओवर में हार गए और शुक्रवार वेलिंग्टन में भी उन्होंने जीता हुआ मैच गंवा दिया। आखिरी ओवर में न्यू जीलैंड को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई। के इस ओवर में कीवी टीम ने चार विकेट गंवाए और जीता हुआ मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में उसने 13 रन बनाए और भारत ने इसे पार कर मैच जीत लिया। 19.1 पहली ही गेंद पर विकेट शार्दुल ठाकुर ने पहली ही गेंद पर गिरा। रॉस टेलर ने गेंद को मिडविकेट पर खेला। गेंद डीप मिडविकेट पर हवा में गई। टेलर ने फिर मौका गंवाया। फुल लेंथ गेंद पर टेलर ने हवा में खेला और श्रेयस अय्यर ने आगे छलांग लगाकर शानदार कैच लपका। रॉस टेलर कैच अय्यर बोल्ड अय्यर 24 (18 गेंद, 2x4, 0x6) स्ट्राइक रेट: 133 19.2 ठाकुर मिशेल- 4 रन चार रन। उन्होंने गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला! लेंथ बॉल पर उन्होंने शानदार हवाई शॉट खेला। गेंद ने इनर फील्ड को पार किया और गेंद सीमा रेखा के पार। . 19.3 विकेट ठाकुर मिशेल को ऑफ स्ंटप के बाहर छोटी गेंद पर शॉट खेला। न्यू जीलैंड के बल्लेबाजों ने रन चुराने का प्रयास किया। विकेटकीपर केएल राहुल ने सीधा थ्रो विकेट पर मारा और टिम सिफर्ट 57 रन बनाकर रन आउट हो गए। 19.4- 1 रन ठाकुर सैंटनर को- शॉर्ट बॉल और सैंटनर ने उसे शॉर्ट मिडविकेट पर पुल कर दिया। आसानी से एक रन पूरा। सैंटनर बोलर्स ऐंड पर फिसल गए। अब 2 गेंदों पर 2 रन की जरूरत है। कोहली ठाकुर से बात कर रहे हैं। मिड ऑफ को ऊपर बुलाया और लॉन्ग और फाइन लेग को पीछे भेजा गया। 19.5 विकेट ठाकुर मिशेल को। एक और विकेट। न्यू जीलैंड एक बार फिर लड़खड़ा रहा है। नकलबॉल को मिशेल ने ऑफ साइड पर हवा में खेला। शिवम दुबे ने आसानी से मिड ऑफ पर कैच लपका। मिशेल चार रन बनाकर आउट। 19.6- विकेट ठाकुर सैंटनर को- 1 रन और रन आउट... और बार फिर सुपर ओवर। सैंटनर ने गेंद को डीप पॉइंट पर खेला लेकिन कीवी बल्लेबाज दो रन लेने गए। लेकिन संजू सैमसन ने शानदार फील्डिंग की। सैंटनर रन आउट 2 रन पर रन आउट। टाई मैचों में न्यू जीलैंड का रेकॉर्ड पहली बार बोल आउट में हारा न्यू जीलैंड की टीम का पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच 2006 में हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच था। वेस्ट इंडीज और न्यू जीलैंड का मैच 126 के स्कोर पर टाई रहा। ऑकलैंड में हुए इस मैच में कीवी टीम बोल आउट में 3-0 से जीती। इंटरनैशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में कीवी टीम का रेकॉर्ड
बनाम कब स्कोर सुपर ओवर स्कोर मैदान नतीजा
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड (241/8, 50 ओवर), इंग्लैंड (241 ऑल आउट) इंग्लैंड (15/1), न्यू जीलैंड (15/1) बाउंड्री के दम इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हार
वेस्ट इंडीज 2008 न्यू जीलैंड (155/7), वेस्ट इंडीज (155/8) वेस्ट इंडीज (25/1), न्यू जीलैंड (15/2) ऑकलैंड हार
ऑस्ट्रेलिया 2008 न्यू जीलैंड (214/6), ऑस्ट्रेलिया (214/4) न्यू जीलैंड (9/0), ऑस्ट्रेलिया (6/1) क्राइस्टचर्च जीत
श्रीलंका 2012 न्यू जीलैंड (174/7), श्रीलंका (174/6) श्रीलंका (13/1), न्यू जीलैंड (7/1) पल्लेकल हार
वेस्ट इंडीज 2012 वेस्ट इंडीज 139 (19.3 ओवर), न्यू जीलैंड (139/7, 20 ओवर) वेस्ट इंडीज (19/0), न्यू जीलैंड (17/0) पल्लेकल हार
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड 146/5 (11 ओवर), इंग्लैंड 146/7 (11 ओवर) इंग्लैंड (17/0), न्यू जीलैंड (8/1) ऑकलैंड हार
भारत 2020 भारत (179/5), न्यू जीलैंड (179/6) न्यू जीलैंड (17/0), भारत (20/0) हैमिल्टन हार
भारत 2020 भारत 165/8, न्यू जीलैंड (165/7) न्यू जीलैंड (13/1), भारत (16/1) वेलिंग्टन हार


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38ZyOsX

महिला क्रिकेट: इंग्लैंड पर भारत की दमदार जीत, हरमनप्रीत छाईं

कैनबराकप्तान की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां खेले गए त्रिकोणीय टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने 148 रनों का पीछा करते हुए 19.3 ओवरों में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। हरमनप्रीत के अलावा 16 साल की ओपनर शेफाली वर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रन जोड़े। इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम ने कप्तान हीदर नाइट के शानदार 67 रनों की बदौलत सात विकेट पर 147 रन बनाए। नाइट ने 44 गेंदों का सामना किया। इसके अलावा टैमी ब्यूमोंट ने 27 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 19 रन देकर दो विकेट लिए जबकि शिखा पांडेय ने 33 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 30 रन देकर दो विकेट लिए। इस सीरीज की तीसरी टीम ऑस्ट्रेलिया है और इसे टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38VtneE

एशिया टीम चैंपियनशिप: साइना, सिंधु नहीं खेलेंगी

नई दिल्लीहाल में बीजेपी में शामिल होने वालीं शटलर और रियो ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शुक्रवार को 11 से 16 फरवरी तक होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। पुरुष खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीत, पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 किदाम्बी श्रीकांत बड़ा नाम हैं जबकि महिला टीम में अश्मिता चाहिला, मालविका बासोंद और नैशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद को मौका मिला है। इसके अलावा पुरुष खिलाड़ियों में एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे और लक्ष्य सेन को भी टीम में जगह मिली है। यह टूर्नमेंट ओलिंपिक क्वॉलिफायर है। महिला खिलाड़ियों में आकर्षी कश्यप को भी मौका मिला है। भारत की पुरुष टीम ने 2016 में हैदराबाद में आयोजित इस टूर्नमेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीमें : पुरुष : बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन। महिला : अश्मिता चाहिला, आकर्षी कश्यप, मालविका बासोंद, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट्ट, शिखा गौतम, ऋतुपर्णा और के मनीषा (इनपुट एजेंसी से)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2u8C72h

Thursday, January 30, 2020

भारत vs न्यू जीलैंड, चौथा टी20: LIVE अपडेट्स

वेलिंग्टनभारत और न्यू जीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 इंटरनैशनल मैच वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यू जीलैंड की कप्तानी पेसर टिम साउदी संभाल रहे हैं। केन विलियमसन पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। मैच में न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर 3-0 की विजयी बढ़त बना ली थी। रेकॉर्ड की बात करें तो 2014 से अब तक न्यू जीलैंड ने वेस्टपैक स्टेडियम पर अपने पिछले छह टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं। देखें, दूसरे ही ओवर में सैमसन लौटे पविलियनसंजू सैमसन (8) पारी के दूसरे ही ओवर में पविलियन लौट गए। उन्हें कगीलेन ने शिकार बनाया और मिशेल सैंटनर ने कैच लपका। भारत का पहला विकेट 14 के टीम स्कोर पर गिरा। सैमसन ने लगाया पारी का पहला सिक्स ओपनर संजू सैमसन ने पारी का पहला सिक्स दूसरे ओवर (स्कॉट कगीलेन) की पहली ही गेंद पर लगाया। उन्होंने कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन दिशा में शॉट उड़ाया और शानदार सिक्स। सैमसन का सीरीज का पहला मैच संजू सैमसन को इस मैच के लिए प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है, वह इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। लोकेश राहुल के साथ वह ओपनिंग को उतरे। टिम साउदी के पहले ओवर में कुल 7 रन बने। रोहित, शमी और जडेजा को आराम विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद बताया कि प्लेइंग-XI में 3 बदलाव हैं। उप-कप्तान रोहित शर्मा, पेसर मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। टॉसन्यू जीलैंड के लिए कप्तानी संभाल रहे टिम साउदी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। पिछले मैच में अपना कंधा चोटिल कराने वाले नियमित कप्तान केन विलियमसन की जगह साउदी इस मैच में मेजबान टीम की अगुआई कर रहे हैं। पिच और मौसमबैटिंग के लिए अच्छी विकेट है। वेलिंग्टन में पिछले पांच मैचों में चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं और उनका ऐवरेज स्कोर 178 रन रहा है। जनवरी-2018 के बाद से यहां स्पिनर्स की तुलना में फास्ट बोलर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं। मैच के दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि आकाश साफ रहेगा। बारिश के बाधा डालने की संभावना कम है। प्लेइंग XI भारत: भारत- संजू सैमसन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह। न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, डेरिल मिशेल, टॉम ब्रूस, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, स्कॉट कगीलेन, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38Tdc1r

T20: तो गेल नेपाल में लगाएंगे 1000वां सिक्स

नई दिल्लीवेस्ट इंडीज के आक्रामक बल्लेबाज काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नमेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे। अब फ्रीलांस टी20 खिलाड़ी बन चुके 40 साल के गेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। लीग के आयोजकों के ट्विटर पोस्ट पर गेल ने कहा, ‘मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा। आइये और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें। नेपाल गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ।’ लीग के आयोजकों ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गेल के खेलने की पुष्टि की। आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘नेपाल, मार्च में तूफान की भविष्यवाणी है। गेल ने पोखरा राइनोज की ओर से एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है। क्या आप गेल के तूफान के लिए तैयार हो।’ तो नेपाल में लगाएंगे 1000वां टी-20 सिक्स रेकॉर्ड पर नजर डालें तो गेल टी20 क्रिकेट में 978 छक्के लगा चुके हैं। 1000 सिक्स से वह केवल 22 छक्के दूर हैं। फॉर्म और उनकी विस्फोटक बैटिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह करिश्माई रेकॉर्ड वह नेपाल में पूरा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे। रनों की बात करें तो उनके नाम 404 टी20 मैचों में 13296 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 22 टी20 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GCkpa8

मैच से पहले NZ को झटका, विलियमसन हुए बाहर

वेलिंग्टन भारत और न्यू जीलैंड के बीच टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का चौथा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। इस मैच से ठीक पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा। उसके नियमित कप्तान कंधे की चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह तेज गेंदबाज टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम इस सीरीज में फिलहाल शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। न्यू जीलैंड क्रिकेट टीम के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर केन विलियमसन के नहीं खेलने की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा- कप्तान केन विलियमसन आज रात होने वाले भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीसरे मैच में फील्डिंग के दौरान बाएं कंधे में चोट आई थी। उम्मीद है कि वह ओवल में होने वाले 5वें मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे। उनकी जगह टिम साउदी टीम की कप्तानी करेंगे। वेलिंग्टन के मैदान पर भारतीय टीम का रेकॉर्ड खराब है। यहां उसने न्यू जीलैंड के साथ दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2009 में उसे मेजबान टीम ने 5 विकेट से हराया था, जबकि 2019 में 80 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार माहौल थोड़ा सा अलग है। जहां विराट कोहली की टीम ने लगातार 3 मैच जीतते हुए पहली बार न्यू जीलैंड में टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है तो उसके खिलाड़ी बेजोड़ फॉर्म में हैं। ऐसे में रेकॉर्ड बहुत अधिक मायने नहीं रखते हैं। संभावित प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा/ वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल/ कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/ नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह। न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरेल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, स्कॉट कुजेलिन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GGEvzY

इस्लाम अपना लो... पाक क्रिकेटर ने दिया जवाब

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी टीम पर हिंदू होने की वजह से भेदभाव लगाने वाले कनेरिया ने ट्विटर पर फैन्स के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक महिला फैन आमना गुल ने उनसे इस्लाम अपनाने की अपील की और कहा कि बगैर इस्लाम आपकी जिंदगी मौत जैसी है। इस पर कनेरिया ने जवाब देते हुए लिखा कि कइयों ने कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। #AskDanish सेशन के दौरान आमना गुल नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा- आप प्लीज इस्लाम कबूल कर लीजिए। इस्लाम भगवान है। इस्लाम के बगैर कुछ भी नहीं है। आप की जिंदगी मौत की तरह है। आप इस्लाम कबूल कर लीजिए।' इस पर दानिश कनेरिया ने लिखा, 'आप जैसे कई लोगों मेरा धर्म बदलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली।' यही नहीं, उनसे एक अन्य यूजर ने भी कुछ ऐसा ही सवाल किया, जिसपर पाक क्रिकेटर ने लिखा- हिंदू होने पर गर्व है...। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान में आप पर धर्म परिवर्तन का दबाव है तो क्या आप पाकिस्तान में सेफ महसूस नहीं करते? इस पर कनेरिया ने लिखा- मैं सेफ हूं। मैंने पहले भी कहा कि कुछ लोगों ने कोशिश की थी। शब्दों के साथ न खेलें। उल्लेखनीय है कि दानिश कनेरिया उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि इस गेंदबाज के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। उनके हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। शोएब के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। हालांकि, किसी ने उन क्रिकेटरों के नाम नहीं लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37DXqHD

AO: जोकोविच ने फेडरर के लिए कही 'सम्मान' की बात

मेलबर्न सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के दिग्गज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और गुरुवार को रेकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि जोकोविच ने जीत के बाद भी फेडरर के लिए 'सम्मान' की बात कही। इन दोनों के बीच 50वें मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी ने शुरुआत में थोड़ी ढिलाई बरती, फिर स्विट्जरलैंड के दिग्गज को 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हराया। पढ़ें, रोजर का जताया आभारमौजूदा चैंपियन जोकोविच ने 26वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, 'सेमीफाइनल में कोर्ट पर उतरने के लिए रोजर का आभार, उनके लिए सम्मान क्योंकि वह वास्तव में चोटिल थे और यहां तक कि अच्छी तरह से मूवमेंट भी नहीं कर पा रहे थे।’ जोकोविच ने कहा, ‘उन्होंने पहले सेट में अच्छी शुरुआत की और मैं थोड़ा नर्वस था। मेरे लिए पहला सेट जीतना महत्वपूर्ण था। मानसिक रूप से मैं उसके बाद सहज हो गया था।’ मेलबर्न में चौथी बार फेडरर को जोकोविच ने हरायामेलबर्न में यह चौथा अवसर है जबकि जोकोविच ने सेमीफाइनल में फेडरर को हराया। इससे पहले 2008, 2011 और 2016 में भी उन्होंने फेडरर को सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ने दिया था। यहां 2018 में खिताब जीतने वाले फेडरर ग्रोइन की चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे थे। वह टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गए थे। पट्टी बांधे दिखे थे फेडररफेडरर को मैच से पहले अपने दायें पांव के ऊपरी हिस्से में पट्टी बांधे हुए देखा गया था। उन्होंने अपने करियर में केवल चार बार विरोधी खिलाड़ी को वॉकओवर दिया है। (एजेंसी से इनपुट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UckE3y

पिता का करिश्मा, क्रिकेट की 'खान' बनी यह फैमिली

भाविन पंड्या, मुंबईमुंबई के उपनगरीय कुर्ला इलाके में खान परिवार रहता है जिसके मुखिया ने अपनी पूरी जिंदगी क्रिकेट को ही समर्पित कर दी है। नौशाद का सपना था कि वह भारत के लिए इंटरनैशनल लेवल पर खेलें, लेकिन यह सपना साकार नहीं हो सका। यहां तक कि उन्हें मुंबई के लिए रणजी ट्रोफी मैच खेलने तक का मौका नहीं मिला। हां, वह मुंबई रणजी टीम के संभावितों में अक्सर शामिल किए जाते रहे। उन्होंने ठान ली कि भले ही मैं देश के लिए नहीं खेल सका लेकिन मैं अपने तीनों बच्चों को ऐसा बनाऊंगा कि वे एक दिन देश के लिए जरूर खेलेंगे। नौशाद की बरसों की कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उनके सबसे बड़े बेटे सरफराज इन दिनों रणजी ट्रोफी में पहले ट्रिपल सेंचुरी और बाद में डबल सेंचुरी जड़कर रातोंरात फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। उनके दूसरे नंबर के बेटे 21 वर्षीय मोइन हैं जो क्लब लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं, जबकि तीसरे और सबसे छोटे बेटे 15 वर्षीय मुशीर फिलहाल मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए कूच बिहार ट्रोफी में खेल रहे हैं। क्रिकेट जगत की इस खान फैमिलों के सदस्यों की रग-रग में क्रिकेट बसा है। आजमगढ़ से ताल्लुक नौशाद वैसे पले-बढ़े मुंबई में हैं लेकिन वह मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ जिले से हैं। उन्होंने क्रिकेटर बनने के लिए खूब पसीना बहाया लेकिन बड़े लेवल पर कोई मौका नहीं मिला। रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी मिल गई लेकिन नौशाद का क्रिकेट से नाता टूटने वाला कहा था। उन्होंने अपने बच्चों को क्रिकेट का ककहरा सिखाना शुरू किया। नौशाद ने कहा कि मैं अपने बच्चों के साथ पिता के रूप में कम, कोच के तौर पर ज्यादा पेश आता हूं और वो भी सख्ती से। सख्ती दिखाना जरूरी है क्योंकि जरा-सी ढिलाई उनके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। तीनों बच्चों की ट्रेनिंग में कोई बाधा पैदा न हो इसलिए मैंने 2 वर्ष पहले रेलवे से वीआरएस ले लिया। यही नहीं घर के बगल में ही एक सीमेंटेड पिच भी बनवा दी ताकि प्रैक्टिस नियमित चलती रहे। सरफराज का कमालसरफराज वैसे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह स्कूल के दिनों में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट के एक मैच में 400 प्लस रन की पारी खेलने के अलावा बेंगलुरु और पंजाब टीम के लिए आईपीएल और मुंबई के अलावा यूपी के लिए रणजी ट्रोफी मैच खेल चुके हैं। इन दिनों वह इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने 2 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड के बाद मुंबई टीम में वापसी की है और वो भी दमदार तरीके से। उन्होंने 19 जनवरी को अपनी पूर्व टीम यूपी के खिलाफ रणजी ट्रोफी मैच के चौथे और अंतिम दिन ट्रिपल सेंचुरी (नॉटआउट 301 रन) बनाई। अगले ही मैच में उन्होंने हिमाचल के खिलाफ पहले दिन नॉटआउट 226 रन बना डाले। मुशीर ने बनाया चैंपियन15 बरस के मुशीर ने मुंबई की अंडर-16 टीम से अंडर-19 टीम का सफर काफी कम समय में तय किया है। इस सीजन मुंबई को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रोफी का चैंपियन बनाने में मुशीर का अहम रोल रहा। उन्होंने अपनी लेग स्पिन बोलिंग से केवल 4 मैचों में 30 विकेट चटकाए और 1 हाफ सेंचुरी सहित 125 रन बनाए। मुंबई अंडर-19 टीम के लिए पहली बार खेलने का मौका उन्हें मौजूदा कूच बिहार ट्रोफी के क्वॉर्टर फाइनल मैच में बंगाल के खिलाफ मिला। बुधवार को खत्म हुए इस मैच में मुशीर ने 1 विकेट लेने के अलावा 27 रन बनाए। मोइन ने जड़ी सेंचुरीमोइन क्लब क्रिकेट में सक्रिय हैं। संडे को जब मुशीर मुंबई अंडर-19 के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे उसी वक्त मोइन यंग कॉमरेड शील्ड टूर्नमेंट में यंग मोहम्मडन क्रिकेट क्लब के लिए मुंबई पुलिस जिमखाना के खिलाफ मैच खेल रहे थे। मोइन ने इस मैच में नॉटआउट 106 रन की पारी खेली। उनकी टीम हालांकि मैच 9 रन से हार गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/319Oszr

LIVE स्कोर: भारत vs न्यू जीलैंड T20, वेलिंग्टन

भारत और न्यू जीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा टी-20 मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में केन विलियमसन की जगह टिम साउदी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uQq1La

'ईमेल पर ही चल रहा है ICA, BCCI से फंड का इंतजार'

नई दिल्लीमान्यता हासिल करने के सात महीने बाद भी इंडियन क्रिकेटर्स असोसिएशन () अभी तक ईमेल और वॉट्सऐप पर चल रहा है। इसको अपने ऑफिस खुलने और व्यवस्था बनाने के लिए बीसीसीआई से फंड चाहिए जो कि बार-बार गुहार के बाद भी नहीं मिला है। आईसीए के प्रेजिडेंट अशोक मल्होत्रा ने NBT को बताया कि उन्हें आश्वासन तो मिला है लेकिन फंड का इंतजार है। उनके पास पूर्व क्रिकेटर्स के कल्याण के लिए कई योजनाएं हैं लेकिन जब अपना दफ्तर और स्टाफ ही नहीं है तो इस पर अमल नहीं किया जा सकता। सात महीने हो गएपिछले साल जुलाई में देश के पूर्व क्रिकेटर्स के लिए एक अच्छी खबर आई। लंबे संघर्ष के बाद ICA को बीसीसीआई ने मान्यता प्रदान कर दी। बीते दो दशकों में क्रिकेटर्स संघ बनाने के कई प्रयास हुए थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर क्रिकेट बोर्ड को ICA को मान्यता देने पर 'मजबूर' होना पड़ा। पिछले साल अक्टूबर में इसका चुनाव हुआ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मल्होत्रा इसके पहले प्रेजिडेंट बने। एक दिग्गज क्रिकेटर के बीसीसीआई बॉस रहते भी पूर्व क्रिकेटर्स के संघ को आगे बढ़ने में दिक्कत क्यों आ रही है/ इस पर मल्होत्रा कहते हैं, 'सौरभ ने हमें कभी ना नहीं कहा है। हमें उम्मीद है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में हमारे लिए फंड रिलीज कर देगा। आखिरकार हम यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हैं।' तकरीबन 1700 पूर्व क्रिकेटर्स ने आईसीए की मेंबरशिप ली है। असोसिएशन की योजना लगभग 3900 पूर्व खिलाड़ियों को सदस्य बनाने की है। पेंशन योजना में बदलाव प्राथमिकतामल्होत्रा कहते हैं कि उनकी प्राथमिकता ऐसे पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स को भी पेंशन दिलाने की है जिन्होंने 1 भी मैच खेला हो। फिलहाल 25 से अधिक मैच खेले खिलाड़ियों को ही पेंशन मिलती है। मल्होत्रा चाहते हैं कि 1 नहीं तो कम से कम 10 मैच खेले खिलाड़ियों को भी पेंशन मिले। इसके अलावा खिलाड़ियों के नहीं रहने की स्थिति में उनकी पत्नियों को पेंशन मिलती रही। फिलहाल सिर्फ इंटरनैशनल खिलाड़ियों पर यह नियम लागू होता है। वर्तमान खिलाड़ियों को भी जोड़ेंगे नियम मौजूदा खिलाड़ियों को इससे जुड़ने की इजाजत नहीं देता। जबकि दुनिया के दूसरे देशों के क्रिकेट संघों में वर्तमान खिलाड़ी भी हैं। तो क्या ICAमौजूदा क्रिकेटर्स को भी इसमें शामिल करने की पहल करेगा/ मल्होत्रा कहते हैं कि फिलहाल तो वह पूर्व खिलाड़ियों को जोड़ेंगे। उसके बाद वह मौजूदा खिलाड़ियों से भी बातचीत करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2vCgJmA

चौथा T20I: जानें, वेलिंग्टन का मौसम, पिच, रेकॉर्ड

वेलिंग्टनभारतीय टीम ऑकलैंड से हैमिल्टन होते हुए अब वेलिंग्टन पहुंच चुकी है। जहां उसके और मेजबान न्यू जीलैंड के बीच टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बेजोड़ फॉर्म में है और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। मेजबान टीम को जहां पहली जीत का इंतजार है, जबकि टीम इंडिया के पास 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से जीतने का मौका है। पिच और मौसम बैटिंग के लिए अच्छी विकेट है। वेलिंग्टन में पिछले पांच मैचों में चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं और उनका ऐवरेज स्कोर 178 रन रहा है। जनवरी-2018 के बाद से यहां स्पिनर्स की तुलना में फास्ट बोलर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं। मैच के दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि आकाश साफ रहेगा। बारिश के बाधा डालने की संभावना कम है। पढ़ें- नंबर गेम
  • 99 टी20 इंटरनैशनल पारियां खेली हैं रोहित शर्मा ने अब तक 107 मैचों में, केवल शोएब मलिक (105) ने उनसे ज्यादा पारियां खेली हैं।
  • 2014 से अब तक न्यू जीलैंड ने वेस्टपैक स्टेडियम पर अपने पिछले छह टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग्स
  • भारत 5
  • न्यू जीलैंड 6
पढ़ें- आमना सामना
  • कुल मैच 14
  • भारत जीता 6
  • न्यू जीलैंड जीता 8
संभावित प्लेइंग XI भाारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर/ नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी तथा जसप्रीत बुमराह पढ़ें- न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर/ डेरेल मिचेल, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर/ स्कॉट कुजेलिन, हामिश बेनेट


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38UXX8l

रिक्शा चालक का बेटा लगाएगा इंटरनैशनल किक

वेलिंग्टन में चौथा T20 आज, ऐसा है भारत का रेकॉर्ड

वेलिंग्टनपांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर 3-0 की विजयी बढ़त बना ली है। चौथ मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा। रेकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो ऑकलैंड और हैमिल्टन की तरह यहां भी रन खूब बरसने की संभावना है। वेलिंग्टन में पिछले पांच मैचों में चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं और उनका ऐवरेज स्कोर 178 रन रहा है। जनवरी-2018 के बाद से यहां स्पिनर्स की तुलना में फास्ट बोलर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं। भारत का रेकॉर्ड है खराब हालांकि, वेलिंग्टन के मैदान पर भारतीय टीम का रेकॉर्ड खराब है। यहां उसने न्यू जीलैंड के साथ दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2009 में उसे मेजबान टीम ने 5 विकेट से हराया था, जबकि 2019 में 80 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार माहौल थोड़ा सा अलग है। जहां विराट कोहली की टीम ने लगातार 3 मैच जीतते हुए पहली बार न्यू जीलैंड में टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है तो उसके खिलाड़ी बेजोड़ फॉर्म में हैं। ऐसे में रेकॉर्ड बहुत अधिक मायने नहीं रखते हैं। पढ़ें- टीम में देखने को मिल सकता है बदलावदोनों टीमें गुरुवार को यात्रा करके हैमिल्टन से वेलिंग्टन पहुंचीं और शनिवार को माउंट मोंगुनुई रवाना होंगी जहां संडे को अंतिम टी20 खेला जाएगा जिससे दोनों टीमों को नेट अभ्यास के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा। भारत के पहले ही सीरीज जीतने के बाद दोनों टीमें इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में सभी संभावित कॉम्बिनेशन को आजमाना चाहेंगी। भारत हालांकि अगर प्रयोग करने का विकल्प चुनता है तो संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। पंत को अंतिम ग्यारह में जगह मिलने की संभावना अधिक है, लेकिन उनका चयन इस पर निर्भर करेगा कि किस बल्लेबाज को बाहर किया जाता है और केएल राहुल विकेटकीपिंग जारी रखते हैं या नहीं। पढ़ें- रेस्ट से बनेगी बातटॉप तीन में रोहित शर्मा, राहुल और कोहली की टीम में जगह पक्की है जबकि श्रेयस अय्यर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। मनीष पांडे और शिवम दुबे को और अधिक मौके दिए जाने की जरूरत है। शीर्ष चार में से किसी भी बल्लेबाज को अगले दो मैचों में आराम दिया जा सकता है। अगले दो मैचों में अगर एक-एक करके रोहित और कोहली को आराम दिया जाता है तो हैरानी नहीं होगी और इससे युवाओं को मौका मिलने का रास्ता साफ होगा। बोलिंग विभाग में बदलाव की अधिक उम्मीद है। वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और नवदीप सैनी मौके का इंतजार कर रहे हैं। तीनों को हालांकि एक साथ मौका नहीं मिलेगा, लेकिन टीम प्रबंधन एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज को रोटेट कर सकता है। पढ़ें- सुंदर पर टिकी नजरेंवॉशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर कोहली की नई गेंद की रणनीति का हिस्सा हैं और उन्हें अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है। शार्दुल ठाकुर की जगह सैनी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी फैसला किया जा सकता है। हैमिल्टन में बुमराह महंगे साबित हुए थे। वह वनडे इंटरनैशनल और टेस्ट टीम में भी शामिल हैं और उन पर काम के अधिक बोझ को देखते हुए उन्हें भी आराम दिए जाने की उम्मीद है। मेजबान भी चाहें फेरबदलन्यू जीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव तय है। कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह बल्लेबाज टॉम ब्रूस को शामिल किया गया है। मेजबान टीम अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत कर सकती है क्योंकि अब तक उसका मध्यक्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है। लोगों का साथ ही मानना है कि कप्तान केन विलियमसन को पारी का आगाज करना चाहिए। हैमिल्टन में शानदार पारी खेलने वाले विलियमसन अगर मार्टिन गुप्टिल के साथ पारी का आगाज करते हैं तो कोलिन मुनरो को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना होगा। मिचेल सैंटनर को बुधवार को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और देखना होगा कि न्यू जीलैंड इस तरह के प्रयोग को जारी रखता है या नहीं। संभावित प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा/ वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल/ कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/ नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमरा। न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरेल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, स्कॉट कुजेलिन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38SQtTd

कोबी ब्रायंट ने मौत से पहले फैन से किया था यह वादा

नई दिल्ली नैशनल बास्केटबॉल असोशिएशन (NBA) स्टार ने अपने फैन से एक वादा किया था, जो वह पूरा नहीं कर सके। ब्रायंट ने 25 जनवरी को यह वादा कैलिफोर्निया में अपनी मांबा स्पोर्ट्स अकैडमी में 13 वर्षीय ब्रैडी स्मिगेल से किया था। उन्होंने कहा था कि अगले दिन वह एक अच्छी तस्वीर लेंगे, लेकिन वह इस वादे को पूरा नहीं कर सके। वह अपने घर से अकैडमी के लिए निकले तो थे पर पहुंच नहीं पाए। ब्रायंट की हेलिकॉप्टर क्रैश में 26 जनवरी को मौत हो गई थी। इस हादसे में उनकी बेटी जियाना सहित कुल 9 की मौत हो गई। इस हादसे के बारे में जानने के बाद से स्टार का फैन ब्रैडी सदमे में हैं। उनकी मां ने 'न्यू यॉर्क पोस्ट' से उस मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'उनकी बेटी मैच हार गई थी, इसलिए वह फोटो के मूड में नहीं थे। जब वह बाहर जा रहे थे तो ब्रैडी ने सेल्फी क्लिक की थी, जिसमें कोबी दिख रहे हैं।' इस तस्वीर को डिओने स्मिगेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ब्रैडी की मां ने बताया, 'हालांकि, कोबी ने बेटे से कहा था कि अगले दिन एक अच्छी तस्वीर लेंगे। उस उनकी बेटी को मैच खेलने आना था तो बेटा अकैडमी में इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने उन्हें खो दिया। मैंने न्यूज स्टेशन पर मलबा देखा था, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि वह कोबी नहीं होंगे।' उल्लेखनीय है कि 41 साल के ब्रायंट अपनी 13 वर्षीय बेटी गियाना और सात अन्य के साथ यात्रा कर रहे थे। इन सभी की हादसे में मौत हो गई। हादसे में सारी दुनिया के चाहने वालों को सदमे में डाल दिया। सिर्फ बास्केटबॉल ही नहीं क्रिकेट और टेनिस की दुनिया के दिग्गजों ने भी इस सितारे के असमय खो जाने पर गम जताया। उनका यह जादू ही था कि उनके रिटायर होने के बाद उनकी 8 और 24 नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया। लेकर्स का कोई खिलाड़ी इन नंबरों की जर्सी को कभी नहीं पहनेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RHpnZx

कब और कहां देखें भारत vs न्यू जीलैंड चौथा टी-20 मैच

वेलिंग्टनभारत और न्यू जीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मैच आज दोपहर 12:20 पर खेला जाएगा। भारत ने ऑकलैंड में पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की, जबकि तीसरा रोमांचक मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इस तरह वह पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत चुका है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ उसी के मैदान पर टी-20 सीरीज जीता है। भारत 2008-09 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 0-2 से जबकि पिछले साल 1-2 से सीरीज हार गया था। कब खेला जाएगा भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनैशनल वनडे मैच?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच शुक्रवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा। पढ़ें- भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का चौथा T-20 इंटरनैशनल मैच कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ)के बीच सीरीज का चौथा T-20 इंटरनैशनल मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का चौथा T-20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का चौथा T-20 इंटरनैशनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। पढ़ें- भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनैशनल के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। संभावित प्लेइंग XI भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी न्यू जीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, स्कॉट कुगेलिन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RIpuE5

धांसू प्रदर्शन के बाद शमी ने यूं बेटी पर लुटाया प्यार

वेलिंग्टनन्यू जीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 इंटरनैशनल सीरीज में भारतीय टीम 3-0 की बजेय बढ़त ले चुका है। दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला आज वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे मुकाबले में जीत के हीरो रहे अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं। उन्होंने मैच से पूर्व संध्या पर बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और साथ में मेसेज भी लिखा है। बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए शमी ने लिखा, 'बहुत प्यारी लग रही हो बेटा। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। भगवान आपका भला करे। प्यारी बेटी जल्द मिलते हैं।' तस्वीर में शमी की बेटी आयरा साड़ी में बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर बसंत पंचमी के मौके पर स्कूल इवेंट के दौरान की है। शमी अक्सर विदेशी दौरे के दौरान बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। पढ़ें- रोमांचक मैच में यूं जीता था भारत उल्लेखनी है कि भारत ने हेमिल्टन में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में न्यू जीलैंड को सुपर ओवर में शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने रोहित शर्मा के 65 रनों की मदद से 5 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम आखिरी ओवर तक मजबूत दिख रही थी लेकिन शमी के एक ओवर ने मैच का रुख पलट दिया। भारतीय टीम ने इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में शमी ने 32 रन देकर दो विकेट झटके थे। रोहित ने दिया था जीत का श्रेयआखिरी ओवर में न्यू जीलैंड को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। विकेट पर थे रॉस टेलर और कप्तान केन विलियमसन। न्यू जीलैंड को मैच में फेवरिट माना जा रहा था। लग रहा था कि कीवी टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी कर लेगा लेकिन मोहम्मद शमी ने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें डेथ ओवर्स के सबसे अच्छे गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। शमी ने इस ओवर में 8 रन ही दिए और मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर सिक्स लगाते हुए टीम को जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय शमी के 20वें ओवर को दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37KDjYj

रानी रामपाल को ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द इयर’ पुरस्कार

नई दिल्ली भारतीय महिला टीम की कप्तान गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता। ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता की घोषणा की। उसने बयान में कहा, ‘भारतीय हॉकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर 2019’ हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘रानी 199,477 मतों की प्रभावशाली संख्या के साथ वर्ष की खिलाड़ी बनने की दौड़ में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी। इसमें जनवरी में 20 दिनों में विश्व भर के खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान किया। इस दौरान कुल 705,610 मत पड़े।’ पिछले साल भारत ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी को टूर्नमेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। रानी की अगुवाई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ किया। हाल में पदमश्री पुरस्कार के लिए चुनी गईं रानी ने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पूरे हॉकी समुदाय, मेरी टीम और मेरे देश को समर्पित करती हूं। यह सफलता हॉकी प्रेमियों, प्रशंसकों, मेरी टीम, प्रशिक्षकों, हॉकी इंडिया, मेरी सरकार, बॉलिवुड के मित्रों, साथी खिलाड़ियों और देशवासियों के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पायी जिन्होंने मेरे लिये लगातार वोट किया।’ उन्होंने कहा, ‘एफआईएच का मुझे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये नामित करने के लिये विशेष आभार। वर्ल्ड गेम्स फेडरेशन का इस सम्मान के लिये आभार।’ इस पुरस्कार के लिए विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को नामित किया गया था। एफआईएच ने रानी के नाम की सिफारिश की थी। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने ट्वीट करके रानी को बधाई दी। पुरस्कार की इस दौड़ में उक्रेन के कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा की पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियन रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RG2HZE

सुपर ओवर में न्यू जीलैंड के लिए 'अनलकी' रहे हैं साउदी

नई दिल्ली भारत ने बुधवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की। हेमिल्टन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम को सुपर ओवर में 18 रनों की जरूरत थी और रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। न्यू जीलैंड की ओर से सुपर ओवर अनुभवी ने फेंका लेकिन वह इसे रोक नहीं पाए। सुपर ओवर को लेकर साउदी का रेकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने पांच बार सुपर ओवर फेंका है और सिर्फ एक बार ही न्यू जीलैंड की टीम जीती है। वहीं दूसरी ओर भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर फेंका। टी20 क्रिकेट (आईपीएल भी शामिल) ने तीन बार सुपर ओवर फेंका और हर बार टीम जीती। साउदी का सुपर ओवर रेकॉर्ड 28 फरवरी 2010 न्यू जीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (क्राइस्टचर्च) इस मैच में न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी 4 विकेट पर 214 रन बनाए। सुपर ओवर में साउदी ने सिर्फ छह रन दिए। न्यू जीलैंड ने तीसरी ही गेंद पर मैच जीत लिया। 27 सितंबर 2012 न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका (पल्लेकल) वर्ल्ड टी20 के इस मुकाबले में न्यू जीलैंड को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 174 रन बनाए। श्रीलंका ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए और न्यू जीलैंड सिर्फ सात रन बना सकी। 1 अक्टूबर 2012 न्यू जीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज (पल्लेकल) श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के चार दिन बाद ही न्यू जीलैंड की टीम ने एक बार फिर सुपर ओवर खेला। इस बार सामने थी वेस्ट इंडीज। वेस्ट इंडीज की टीम 139 रन पर आउट हो गई। वहीं जवाब में न्यू जीलैंड ने सात विकेट पर 139 रन बनाए। न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। वहीं जवाब में न्यू जीलैंड की टीम आखिरी गेंद तक मजबूत थी। आखिरी बॉल पर वेस्ट इंडीज को जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे। साउदी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सैमुअल ने वेस्ट इंडीज को जीत दिलाई। 10 नवंबर 2019 न्यू जीलैंड बनाम इंग्लैंड (ऑकलैंड) 11 ओवर के इस मैच में न्यू जीलैंड ने 145 रन बनाए और इंग्लैड ने भी सात विकेट पर यही स्कोर बनाया। साउदी ने पहले गेंदबाजी की और इंग्लैंड ने 17 रन बनाए। इस ओवर में इयॉन मॉर्गन और जॉनी बेयरस्टो ने उनकी गेंद पर छक्के लगाए। जवाब में न्यू जीलैंड 8 ही रन बना पाई। 29 जनवरी 2020 (हेमिल्टन) इस मैच में भारत और न्यू जीलैंड दोनों ने 179 रन बनाए। न्यू जीलैंड ने जसप्रीत बुमराह के सुपर ओवर में 17 रन बनाए और साउदी के ओवर में दो छक्के लगाकर रोहित ने भारत को जीत दिला दी। टाई मैचों में न्यू जीलैंड का रेकॉर्ड पहली बार बोल आउट में हारा न्यू जीलैंड की टीम का पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच 2006 में हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला टी20 इंटरनैशनल टाई मैच था। वेस्ट इंडीज और न्यू जीलैंड का मैच 126 के स्कोर पर टाई रहा। ऑकलैंड में हुए इस मैच में कीवी टीम बोल आउट में 3-0 से जीती। इंटरनैशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में कीवी टीम का रेकॉर्ड
बनाम कब स्कोर सुपर ओवर स्कोर मैदान नतीजा
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड (241/8, 50 ओवर), इंग्लैंड (241 ऑल आउट) इंग्लैंड (15/1), न्यू जीलैंड (15/1) बाउंड्री के दम इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हार
वेस्ट इंडीज 2008 न्यू जीलैंड (155/7), वेस्ट इंडीज (155/8) वेस्ट इंडीज (25/1), न्यू जीलैंड (15/2) ऑकलैंड हार
ऑस्ट्रेलिया 2008 न्यू जीलैंड (214/6), ऑस्ट्रेलिया (214/4) न्यू जीलैंड (9/0), ऑस्ट्रेलिया (6/1) क्राइस्टचर्च जीत
श्रीलंका 2012 न्यू जीलैंड (174/7), श्रीलंका (174/6) श्रीलंका (13/1), न्यू जीलैंड (7/1) पल्लेकल हार
वेस्ट इंडीज 2012 वेस्ट इंडीज 139 (19.3 ओवर), न्यू जीलैंड (139/7, 20 ओवर) वेस्ट इंडीज (19/0), न्यू जीलैंड (17/0) पल्लेकल हार
इंग्लैंड 2019 न्यू जीलैंड 146/5 (11 ओवर), इंग्लैंड 146/7 (11 ओवर) इंग्लैंड (17/0), न्यू जीलैंड (8/1) ऑकलैंड हार
भारत 2020 भारत (179/5), न्यू जीलैंड (179/6) न्यू जीलैंड (17/0), भारत (20/0) हैमिल्टन हार
बुमराह का रेकॉर्ड बुमराह ने आईपीएल में गुजरात लायंस की ओर से खेलते हुए राजकोट में चार रन देकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2019 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और न्यू जीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में 17 रन दिए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uMLZP8

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9