Friday, December 31, 2021

हरभजन सिंह ने लगाया महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना, बोले टीम से बाहर करने की वजह तक नहीं बताई

नई दिल्ली अनुभवी भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया से उनके अचानक बाहर होने का कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन उन्हें इसका कारण नहीं बताया गया। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने 1998 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। हरभजन सिंह काफी समय तक भारतीय टीम के नंबर वन स्पिनर रहे। लेकिन साल 2011 के वर्ल्ड कप के बाद टीम में उनकी जगह पक्की नहीं रही। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए बहुत कम मैच ही खेले। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। वह 2015 वर्ल्ड कप की टीम का भी हिस्सा नहीं थे। हालांकि 2016 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया था । उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार वनडे क्रिकेट 2015 में खेला था और 2016 में उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच खेला था। हालांकि वह नियमित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहे। आईपीएल में आखिरी बार वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हरभजन सिंह ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि 400 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी को इस तरह नजरअंदाज कर देना अपने आप में एक 'रहस्यमय कहानी' है। हरभजन ने इंडिया टीवी से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को इस तरह बाहर कर देना अपने आप में एक रहस्यमय कहानी है। इसका जवाब अब तक नहीं दिया गाय है। मुझे अब भी हैरानी होती है। असल में क्या हुआ? मेरे टीम में रहने से किसे परेशानी थी?' 41 वर्षीय इस स्पिनर ने आगे कहा कि जब उन्होंने धोनी से इसका जवाब पूछने की कोशिश की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. तो आखिर उन्होंने यह सवाल पूछना ही बंद कर दिया। हरभजन ने कहा, 'मैंने कप्तान (धोनी) से पूछना चाहा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया। मुझे अहसास हुआ कि इस व्यवहार का कारण पूछने की कोई वजह नहीं है। और अगर जवाब न मिले तो इसके बारे में पूछते रहने का कोई कारण नहीं है। तो बेहतर है कि इसे छोड़ ही दिया जाए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eDQ1gM

टीम इंडिया को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम को देना चाहते हैं कोचिंग

लंदनभारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि जो रूट और उनकी टीम का भाग्य संवारने के लिए उनके पास बहुत अच्छी योजना है। ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान श्रृंखला के पहले तीनों मैच जीतकर एशेज अपने पास बरकरार रखी है जिसके बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का पद खतरे में पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में तीसरा टेस्ट केवल ढाई दिन में अपने नाम कर दिया था। टीम इंडिया को बना दिया था नंबर-1 कर्स्टन ने भारतीय टीम का मुख्य कोच पद संभालने के ठीक एक साल बाद दिसंबर 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचा दिया था। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ भी यही उपलब्धि हासिल की थी। मेरे लिए कोच बनना सम्मान की बात होगी कर्स्टन ने ‘आई न्यूज’ से कहा, ‘इस पर (इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना) मैं शुरू से विचार करता रहा हूं क्योंकि यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं अब तक दो बार (2015 और 2019) इस पद की दौड़ में रहा हूं। मैंने शुरू से स्पष्ट किया है कि मैं सभी प्रारूपों में यह जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है।’ टेस्ट में काफी पीछे है इंग्लिश टीम विश्व कप विजेता कोच ने इंग्लैंड की 50 ओवरों की टीम को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया, लेकिन कहा कि टेस्ट टीम अभी काफी पीछे है। कर्स्टन ने कहा, 'उनकी टेस्ट टीम या वनडे टीम के साथ काम करना शानदार होगा। उनकी वनडे टीम अभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मेरे पास ऐसी योजना है जो काफी सोच विचार कर तैयार की गयी है। आपकी टेस्ट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है, लेकिन इससे बाहर निकलने के लिए यह वास्तव में शानदार योजना होगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zdjWpi

अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे सौरव गांगुली, कोरोना रिपोर्ट में नहीं हुई ओमिक्रोन की पुष्टि

कोलकाता भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। 27 दिसंबर की रात तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह अपने घर पर भी डॉक्टर्स की निगरानी में ही रहेंगे। ओमिक्रोन की नहीं हुई पुष्टिइसी के साथ एक और अच्छी खबर यह है कि वह नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जद में नहीं आए थे। दादा के कोरोना सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर पता लगा कि उनके सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के हल्के लक्षण के बाद उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। लगातार हेल्थ बुलेटिन आता था इस बीच हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से लगातार उनके स्वास्थ्य पर अपडेट भी दिया जा रहा था। वह हेमोडायनामिक स्थिर थे। बुखार नहीं था। साथ ही साथ ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल बना हुआ था। 49 वर्षीय सौरव गांगुली वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हो गए थे। साल में तीसरी बार हुए थे एडमिट जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EJ3NJB

शर्मीले पुजारा को नाचते देख हैरान रह गई पत्नी, अश्विन के VIDEO पर किया कमेंट हुआ वायरल

सेंचुरियन जश्न तो बनता है। पार्टी भी बनती है क्योंकि भारत ने साउथ अफ्रीका में कमाल ही कुछ ऐसा किया है। इस साल के शुरू में ब्रिसबेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान थामने के बाद भारत ने सुपरस्पोर्ट पार्क पर दक्षिण अफ्रीका का विजय रथ रोककर 2021 का अंत किया। जीत से उत्साहित टीम इंडिया के खिलाड़ी अब नाच-गाकर इस विक्ट्री को सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर किया है। जहां वह अपने टीममेट्स के साथ जमकर थिरक रहे हैं। शर्मीले पुजारा को भी नचाया गया। जीत के जश्न में डांस करते पुज्जी को देखकर पत्नी पूजा भी हैरान रह गईं। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैच के बाद की परंपरागत तस्वीरें बहुत उबाऊ हो गईं, इसलिए पुजारा ने पहली बार सिराज के साथ डांस करके पूरे लम्हें को यादगार बना दिया क्या जीत है।' वीडियो में अश्विन और सिराज पुजारा को डांस करते हुए नजर आ रहे हैं जबकि वीडियो केएल राहुल ने बनाया है। वीडियो को जमकर लाइक्स मिल रहे हैं। हार्दिक पंड्या समेत कई क्रिकेटर्स ने कमेंट किए, लेकिन पुजारा की पत्नी पूजा पाबरी का कमेंट खूब पसंद किया जा रहा है। शायद उन्होंने भी अपने शर्मीले पति को पहली बार थिरकते देखा। तभी तो तीन में से पहला इमोजी हैरानी भरे चेहरे वाला डाला। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले 2014 से लेकर सुपरस्पोर्ट पार्क में लगातार सात जीत दर्ज की थी। भारत की यह सेंचुरियन में पहली और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट मैचों में चौथी जीत है, लेकिन इससे उसने इस देश में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन दूसरे सत्र के दूसरे ओवर में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर आउट हो गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EBpaMM

T20 और ODI की कप्तानी गई, सिर्फ टेस्ट तक सिमट चुके कोहली ने सेंचुरियन जीतने पर क्या कहा

सेंचुरियन भारत ने दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके 2021 का शानदार अंत किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम टेस्ट मैच जीतने का कोई भी अवसर नहीं गंवाती है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि यह टीम क्रिकेट के लंबे प्रारूप में अब 'ऑलराउंड टीम' बन गई है। कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है और सेंचुरियन निश्चित रूप से इनमें सबसे मुश्किल स्थल है। हमने चार दिन में परिणाम हासिल कर लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि आज हम ऐसी टीम बन गए हैं जो अपने मजबूत पक्षों का खुलकर प्रदर्शन करती है।’ भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है और कोहली का मानना है भारतीय टीम के पास दूसरे टेस्ट में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए घरेलू टीम पर दबाव बनाने का यह स्वर्णिम अवसर है। कोहली ने कहा, ‘हम मैच जीतने के लिए मौका देख रहे थे। अब हम इसी तरह की क्रिकेट खेलते हैं और मैच में किसी भी स्तर पर मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाते हैं।’ कोहली ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी स्थिति है। हम विदेश में खेल रहे हैं और 1-0 से आगे है। विरोधी टीम को दूसरे टेस्ट में फिर से दबाव में रखने का यह हमारे पास स्वर्णिम अवसर है और प्रत्येक खिलाड़ी इस पर ध्यान दे रहा है। वांडरर्स के लिए मंच बहुत अच्छी तरह से सजा हुआ है। हम वहां अधिक सकारात्मक होकर जा सकते हैं।’ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शानदार सफलता हासिल की और कोहली ने कहा कि प्रत्येक अगले मैच में टीम अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। उन्होंने कहा, ‘नया साल यह विश्लेषण करने के लिए बहुत अच्छा मंच है कि हमने अपनी क्रिकेट कैसे खेली और मुझे लगता है कि हमने पिछले दो-तीन वर्षों में विशेषकर विदेशों में शानदार क्रिकेट खेली है। हमारी टीम अब अधिक बेहतर और आत्मविश्वासी बनती जा रही है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eEYTTe

Thursday, December 30, 2021

IND vs SL Asia Cup U-19 Final: भारत की पकड़ में फाइनल, यहां देखें मैच का रोमांच

दुबईडिफेंडिंग चैंपियंस भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला जारी है। यूएई के दुबई में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में भारत के युवा शेरों को फेवरेट बताया जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हराया था। 31 रन पर श्रीलंका के तीन विकेट गिरे भारत की कातिलाना गेंदबाजी जारी है। 16वें ओवर में श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कौशल तांबे ने अंजला बंडारा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। स्कोर: 16 ओवर में 3-32 भारत की शानदार शुरआत श्रीलंका ने शुरुआती ओवर्स में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह ब्रेक लगा रखा है। 11वें ओवर तक श्रीलंका के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। चामिंडू विक्रमसिंघे को रवि कुमार ने चौथे ओवर में आउट किया तो शेवोन डेनियल, राज बावा का शिकार हुए। स्कोर: 10.3 ओवर में 2-15 टॉस जीतकर श्रीलंका की खराब शुरुआत इस निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दुनिथ वेल्लालगे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला चुना। श्रीलंका टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। जबकि भारत को पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जिसका लाइव टेलीकास्ट हो रहा है। भारत की प्लेइंग XI: हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार श्रीलंका की प्लेइंग XI: चामिंडू विक्रमसिंघे, शेवोन डेनियल, दुनिथ वेल्लालगे (कप्तान), रानूडा सोमराथने, रवीन डी सिल्वा, ट्रेवीन मैथ्यू, अंजला बंडारा (विकेटकीपर), यासिरू रोड्रिगो, पवन पथिराजा, सदिशा राजपक्षे, मथीशा पथिराना राशिद ने फाइनल तक पहुंचाया पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगक्रिश रघुवंशी (16) और हरनूर सिंह पन्नू (15) क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आठवें ओवर में हरनूर के पविलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे राशिद ने आखिर तक एक छोर संभाले रखा। इस दौरान उन्हें कप्तान यश ढुल (26) और राजांगद बावा (23) का साथ मिला लेकिन ये दोनों भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। शेख राशिद की 90 रन की नॉट आउट पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में बांग्लादेश को 103 रन से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई।राशिद की 108 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 38.2 ओवर में महज 140 रन पर सिमट गई। उधर, श्रीलंका ने दुबई में खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 22 रन से हराया। पाकिस्तान को हराकर फाइनल में आया श्रीलंकादूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने 70 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद नौवें और 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों यशिरू रोड्रिगो (नॉट आउट 31), मथीशा पथिराना (31) और त्रिवीन मैथ्यू (12) की उपयोगी पारियों से 44.5 ओवर में 147 रन बनाए। टीम ने इसके बाद पाकिस्तान को 49.3 ओवर में 125 पर आउट कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mH164U

सौरव गांगुली की हेल्थ पर हॉस्पिटल ने दिया अपडेट, जानें कैसी है BCCI चीफ की तबीयत

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हालत ‘स्थिर’ बनी हुई है। गांगुली का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वुडलैंड्स अस्पताल की महनिदेशक और सीईओ डॉ. रूपाली बासु ने कहा, ‘अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की हृदयगति स्थिर (हायमोडायनामिकली स्टेबल) है, उन्हें बुखार नहीं है और बिना कृत्रिम सहायता के शरीर में आक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत बना हुआ है।’ गांगुली को सोमवार रात ‘मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’ दी गई थी। बयान के अनुसार, ‘मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है।’ गांगुली को इस साल पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। इसी साल उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यह खबर टेंशन देने वाली है, क्योंकि 49 वर्षीय सौरव गांगुली को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। जैसे ही यह खबर वायरल हुई सौरव गांगुली के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने लगे। इससे पहले जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z7Vg1y

टीम सिलेक्शन पर पूर्व हेड कोच शास्त्री ने उठाए सवाल, चाहते हैं ये बड़ा बदलाव

मुंबई के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोच और कप्तान की राष्ट्रीय टीम के चयन में भूमिका होनी चाहिए। कप्तान चयन समिति की बैठक में अपनी राय रख सकता है लेकिन फैसले पांच सदस्यीय चयन समिति ही लेती है जबकि कोच की इसमें कोई भूमिका नहीं होती। शास्त्री ने ‘स्टार स्पोटर्स ’ से कहा , 'यह बहुत जरूरी है कि कप्तान और कोच की टीम चयन में भूमिका रहे। खासकर अगर कोच काफी अनुभवी हो जैसा कि मैं था और अब राहुल (द्रविड़) हैं।' ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मुख्य कोच चयन समिति का हिस्सा होता है। शास्त्री ने कहा कि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता होना चाहिए। उन्होंने कहा , 'इसके लिए बैठक होनी चाहिए। फोन पर या अन्यत्र नहीं ताकि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता चल सके। कप्तान को बैठक में होना चाहिए।' टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री को आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी 2017 में भारत की हार के बाद टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। नवंबर 2021 में टी20 वर्ल्ड कप तक वह भारत के कोच रहे। शास्त्री की कोचिंग में भारत ने टीम के तौर पर काफी कामयाबियां हासिल कीं लेकिन टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। कमेटी की सिफारिश पर बने थे कोच शास्त्री के कार्यकाल में टीम ने टेस्ट की नंबर एक रैंकिंग हासिल की। विदेशों में जाकर कई सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में तिरंगा लहराया।2017 में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया था


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32vTA6e

2 साल और 60 पारी... 2021 भी बीत गया, लेकिन विराट कोहली के बल्ले से शतक नहीं आया

सेंचुरियनभारतीय कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की लगातार दूसरी इनिंग्स में लगभग एक जैसा खराब शॉट खेलकर आउट हुए। पहली पारी में लुंगी एनगिडी की ऑफ स्टंप से काफी बाहर जाती गेंद पर वह स्लिप में कैच दे बैठे थे। दूसरी में भी वह लंच के ठीक बाद की पहली ही गेंद पर फिर से वाइड गेंद पर मार्को यानसेन का शिकार बने। इस तरह विराट का एक और साल बगैर सेंचुरी के खत्म हो गया। उन्होंने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया। विराट ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में 19 पारियों में सिर्फ चार अर्द्धशतक ही बनाए। भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। तब उन्होंने ईडन गार्ड्सं में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इंटरनेशनल सेंचुरी के बगैर साल2008: 5 इनिंग्स 2020: 24 इनिंग्स 2021: 30 इनिंग्स 10वें स्टंप की गेंद पर फंस रहे विराट एक जमाना था जब कवर ड्राइव विराट कोहली का सबसे बड़ा हथियार होता था। लगता कि विराट से अच्छा कोई यह शॉट खेल ही नहीं सकता, लेकिन अब हालात जुदा हैं। यही ताकत कोहली की कमजोरी बन चुकी है। साल 2019 में विराट पेसर्स के खिलाफ मिडिल स्टंप की गेंदों पर आउट होते थे, लेकिन साल 2020 में ऑफस्टंप के 9 सेमी बाहर तो साल 2021 में ऑफ स्टंप से 26 सेमी बाहर फेंकी गई गेंदों पर फंस रहे हैं। पेसर्स के खिलाफ रन नहीं बना पाते ESPN क्रिकइंफो के अनुसार साल 2020 की शुरुआत से विदेशी टेस्ट मैचों में पेसर्स के खिलाफ कवर ड्राइव या ऑफ ड्राइव खेलते हुए विराट की औसत सिर्फ 18.40 की रह गई है। वहीं इसकी तुलना में 2018 और 2019 में उनकी औसत 64.25 की थी। हालिया समय में भी सेंचुरियन टेस्ट में कोहली ऐसी गेंदों पर आउट हुए, जिन्हें छोड़ा जा सकता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z8RIfi

अंडर19 एशिया कप सेमीफाइनल LIVE : राशिद के 90 रन के दम पर भारत ने बांग्लादेश को दिया 244 रन का टारगेट

शारजाह भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने 244 रन का टारगेट रखा है। भारत की शेख राशिद ने सबसे अधिक नाबाद 90 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। भारत ने ग्रुप स्तर पर 3 मैच खेले जिनमें से उसे 2 में जीत मिली जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हार का का सामना करना पड़ा था। भारत ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए पहले बल्लेबाज करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। राशिद ने अपनी अर्धशकीय पारी में 108 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का लगाया। विकी ओस्टवाल ने 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान रकीबुल हसन ने सबसे अधिक 3 विकेट निकाले। भारत के 6 विकेट गिरे भारतीय टीम ने 159 रन के कुल स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। कौशल तांबे को 3 रन के स्कोर पर रकीबुल हसन की गेंद पर फहीम ने स्टंप आउट किया वहीं राज बावा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का छठा विकेट 40.3 ओवर में गिरा। कप्तान यश ढुल 26 रन बनाकर आउट कप्तान यश ढुल को आरिफ इस्लाम ने 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। यश ने 29 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले निशांत सिंधू को महफिजुल के हाथों कैच कराया। निशांत 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत की खराब शुरुआत भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी 23 रन ही जुड़े थे कि ओपनर हरनूर सिंह को तंजीम हसन शाकिब ने विकेटकीपर फहीम के हाथेां कैच करा दिया। हरनूर 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 8वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। अंगकृष रघुवंशी भी 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 49 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। भारत 4 बार चैंपियन रह चुका है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत 2016 में उप विजेता भी रहा था। 2020 में पिछला टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में हुआ था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FH5pVq

कौन जीतेगा पहला टेस्ट, भारत-साउथ अफ्रीका या 'बारिश', आज कैसा है सेेंचुरियन का मौसम

सेंचुरियन पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज यानी गुरुवार को खेल का आखिरी दिन है। साउथ अफ्रीका को जहां जीत के लिए 211 रन की और दरकार है तो दूसरी ओर भारतीय टीम छह विकेट लेते ही मैच अपने नाम कर लेगी। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम ने सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीता होगा। इन दो टीमों के अलावा एक 'अदृश्य शक्ति' भी मुकाबले में हैं, जिसे शायद कोई भी जीतते न देखना चाहे। बारिश का पूर्वानुमान आज सेंचुरियन में मौसम बिगड़ सकता है। भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो 30 दिसंबर को दो घंटे बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बिजली भी कड़कने की आशंका है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दूसरे दिन का खेल हो गया था रद्द सोमवार को सुबह से तेज और लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया था। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर तक तेज बारिश होने लगी। दो बार बारिश रुकी भी और अंपायरों ने निरीक्षण का फैसला किया, लेकिन दोनों की मौकों पर निरीक्षण के समय से ठीक पहले बारिश होने लगी और अंपायरों ने इसे टाल दिया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे। भारत की जीत की संभावना ज्यादा इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 94 रन है। यहां से साउथ अफ्रीका के लिए वापसी मुश्किल है। विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं। पिच पर असमान उछाल है। तो खास तौर पर कमाल की बोलिंग कर रहे हैं। उनकी लेंथ कमाल है और लाइन सटीक। इसके साथ ही मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी लेंथ का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन के आखिर में शार्दुल ठाकुर ने उछाल भरी गेंद ने एल्गर को थोड़ा परेशान किया लेकिन वह किसी तरह खुद को संभाल गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mIoRcG

Wednesday, December 29, 2021

एशेज में कोरोना ब्लास्ट, मैच रेफरी डेविड बून पॉजिटिव, इंग्लैंड के कोच सिल्वरहुड भी चौथे टेस्ट से बाहर

नई दिल्ली दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के मामले डराने लगे हैं। क्रिकेट गतिविधियां एकबार फिर खतरे में हैं। ऐतिहासिक एशेज सीरीज में भी काली छाया पड़ती नजर आ रही है। चौथे टेस्ट से ठीक पहले मैच रेफरी डेविड बून कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं तो इंग्लैंड के खेमे में कोरोना संक्रमण के सात मामले आने के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड आइसोलेशन में रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान टीम के साथ नहीं होंगे। इंग्लैंड टीम के किसी सदस्य के परिजन के संक्रमित पाए जाने के बाद सिल्वरवुड को पृथकवास में रहना होगा हालांकि उन्हें कोरोना संक्रमण होने के कोई संकेत नहीं हैं। वह अपने परिवार के साथ 10 दिन मेलबर्न में ही आइसोलेशन में रहेंगे, जहां तीसरा टेस्ट खेला गया था। चौथा टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। एशेज सीरीज हार चुका है इंग्लैंड इंग्लैंड तीनों टेस्ट हार चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढत बना ली है। इंग्लैंड ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। आज भी कई दौर में पीसीआर टेस्ट होंगे। सोमवार से अब तक हुई जांच में इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य और परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। डेविड बून का कल जन्मदिन था ऑस्ट्रेलिया को 1987 के विश्वकप फाइनल में जीत दिलाने वाले डेविड बून क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी नई पारी बतौर मैच रेफरी शुरू कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बून ने 190 टेस्ट पारियों में 21 शतकों की मदद से 7422 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक भी जमाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JwipPO

South Africa vs India: सेंचुरियन में भारत की जीत पक्की, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

नई दिल्ली भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के पास पहली पारी में 130 रन की बढ़त थी ऐसे में उसने साउथ अफ्रीका के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा है। आंकड़ों की बात करें तो मेजबान टीम के लिए राह बहुत मुश्किल होने वाली है। आंकड़ों की बात करें तो भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 250 रन से ज्यादा का लक्ष्य सिर्फ दो बार ही सफलतापूर्वक हासिल किया जा सका है। यानी भारतीय बॉलिंग ज्यादातर मौकों पर विपक्षी टीम को यह स्कोर देने के बाद जीतने नहीं देती है। 21 दिसंबर 1977 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 342 रन बनाए थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 29 नवंबर 1987 को 5 विकेट पर 276 रन बनाए थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी बनाई। उन्होंने 123 रन की पारी खेली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन बनाए। इसके बाद बोलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका की टीम 197 रन ऑल आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए। यहां ऋषभ पंत ने 34 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JusVqP

देखें वीडियो: सीन एबॉट की 'चमत्कारिक' फील्डिंग, डेविड वॉर्नर ने कहा- इसे कहते हैं कैच

सिडनी सीन एबॉट ने बिग बैश लीग 2021 में एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे 'सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच' कहा जा रहा है। उन्होंने क्रिस लिन का शानदार कैच किया। यह मुकाबला 29 दिसंबर को सिडनी में खेला गया। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। यह ब्रिसबेन हीट की पारी का चौथा ओवर चल रहा था। जब बेन ड्राशुइस ने एक गुड लेंथ गेंद फेंकी। इस पर लिन ने आगे बढ़कर शॉट खेला। उन्होंने पूरी ताकत से गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला। लिन को उम्मीद थी कि गेंद कवर बाउंड्री की ओर आसानी से पहुंच जाएगी। लेकिन सीन एबॉट के इरादे जरा अलग थे। उन्होंने अपने दाईं ओर फुल लेंथ डाइव लगाई और गेंद को एक हाथ से शानदार तरीके से लपक लिया। बिग बैश के आधिकारिक टि्वटर हैंडल ने इस कैच का वीडियो साझा किया। ट्विटर पर उन्होंने इस कैच को अविश्वसनीय भी बताया। यहां तक कि क्रिस लिन को भी अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ। एबॉट अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने लगे। एबॉट के कैच को देखकर वॉर्नर को भी यकीन नहीं हुआ। उन्होंने इस पर टि्वटर पर रिऐक्शन देते हुए इसे मजेदार कॉमेंट किया। वॉर्नर ने लिखा, 'इसे कहते हैं कैच।' सिडनी सिक्सर ने टॉप क्लास बॉलिंग का प्रदर्शन किया। ब्रिसबेन हीट की टीम सिर्फ 105 पर ऑल आउट हो गई। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 20 रन का आंकड़ा पार कर पाए। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। शानदार कैच पकड़ने के साथ ही सीन एबॉट ने शानदार गेंदबाजी भी की। उन्होंने चार ओवरों में 31 रन देकर चार विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों में बेन ड्रारशुइस और हेडन कर्र ने भी विकेट लिए। सिडनी सिक्सर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। टीम ने छह मैचों में से पांच मैच जीते हैं। वहीं ब्रिसबेन हीट की टीम छठे स्थान पर हैं। उसने छह में से दो ही मैच जीते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qBfTzl

अगली बार कश्मीर की खूबसूरत वादियों में करें स्नोबोर्डिंग... सुरेश रैना ने जोंटी रोड्स को दिया खास न्यौता

नई दिल्ली भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया के महन फील्डरों में से एक को कश्मीर में स्नोबोर्डिंग करने का न्यौता दिया है। दरअसल, रैना और साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर में बात सीट के कंफर्ट को लेकर शुरू हुई थी और खत्म कश्मीर पर हुई। डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की शान बढ़ाने वाले रैना मूल रूप से कश्मीर से हैं। उनकी फैमिली यहां शिफ्ट हुई थी। हालांकि, अक्सर वह कश्मीर का लुत्फ उठाने जाते रहते हैं। इस पूरी बातचीत की शुरुआत हुई सुरेश रैना की एक तस्वीर के साथ। मिस्टर IPL कहे जाने वाले इस क्रिकेटर ने लिखा- यदि आपके पास दैनिक उद्देश्य नहीं है तो आप एक सपने देखने वाले के रूप में योग्य हैं.. (जिग जिग्लार ने कहा है)। अपने दैनिक उद्देश्यों पर नजर रखने के लिए ऑफिस जाते हुए। तस्वीर में रैना कार में दिखाई दे रहे हैं। इस पर जोंटी रोड्स ने अपने फैमिली वैकेशन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी सीट अभी भी आपकी तुलना में अधिक आरामदायक है भाई। मेरे दल के साथ पहाड़ों की ओर जाते हुए। हमारा उद्देश्य 10 दिन स्नोबोर्डिंग करना है।' सेल्फी में वह फैमिली के साथ यात्रा करते दिख रहे हैं। यूपी के रहने वाले रैना ने भारत के लिए 226 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.31 की औसत से कुल 5615 रन बनाए। वनडे में रैना के नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक हैं। रैना ने 78 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 1604 रन जुटाए हैं। टी20 में रैना के नाम एक शतक भी दर्ज है। 18 टेस्ट मैचों में रैना ने एक शतक की बदौलत कुल 768 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z6Nwgd

गोवा में रोनाल्डो की मूर्ति लगने से बड़ा बवाल, जानें क्यों भड़के हैं लोग

पणजीगोवा के समुद्र तटीय गांव कलंगूट के एक पार्क में की पीतल की एक बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसने फुटबॉलर के पुर्तगाली संबंधों को लेकर तटीय राज्य में हलचल मचा दी है। प्रतिमा का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को इस दिग्गज से प्रेरित करना था। साइट पर हालांकि काले झंडे से विरोध शुरू हो गया, प्रदर्शनकारियों ने राज्य के अधिकारियों पर अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ब्रूनो जैसे स्थानीय फुटबॉल दिग्गजों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। स्थानीय भाजपा विधायक और बंदरगाह मंत्री ने कहा, ‘यह भारत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पहली मूर्ति है। यह हमारे युवाओं को प्रेरित करने के अलावा और कुछ नहीं है। अगर आप फुटबॉल को दूसरे स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो ये वही है जो लड़कों और लड़कियों को उनके साथ सेल्फी लेने से प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मूर्ति केवल प्रेरित करने के लिए है। हम सरकार से अच्छे मैदान, अच्छे बुनियादी ढांचे और अच्छे कोच चाहते हैं।’ लोबो ने कहा कि भारत की विशाल आबादी के बावजूद, देश की फुटबॉल टीम छोटे देशों को भी नहीं हरा सकती है और गोवा और भारत के लिए ख्याति लाने वाले खिलाड़ियों को गोवा के हर गांव में उचित कोचिंग की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो पार्क में आने वाले लोग उनके जैसा बनने और गोवा और भारत के लिए खेलने के लिए प्रेरित होंगे।’ इस बीच, लोकप्रिय नाइट क्लब, टाइटोस इन कैलंगुट के मालिक, रिकार्डो डिसूजा का कहना है कि इसके बजाय ब्रूनो कॉटिन्हो और समीर नाइक जैसे स्थानीय फुटबॉल आइकन की मूर्तियां स्थापित की जानी चाहिए थीं। उन्होंने कहा, ‘रोनाल्डो की मूर्ति के निर्माण के बारे में सुनकर बहुत निराश हूं। समीर नाइक और ब्रूनो कॉटिन्हो जैसे हमारे अपने आइकन पर गर्व करना सीखें।’ अनावरण समारोह में, कुछ दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक पुर्तगाली नागरिक रोनाल्डो की मूर्ति बनाना गोवा का अपमान है, खासकर जब राज्य पुर्तगाली शासन से मुक्ति की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32Lry6s

ऐसा रहा टीम इंडिया के लिए साल 2021, फीकी पड़ी 'किंग कोहली' की चमक

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट पर विराट कोहली (Virat Kohli) की पकड़ 2021 में ढीली हुई जब आईसीसी टूर्नामेंटों में खिताब नहीं जीत पाने का टीम इंडिया का सिलसिला जारी रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने का श्रेय जरूर इसने हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2017 में जब सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी तब विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के बेताज बादशाह बन गए। अगले तीन साल तक उन्हें कोई चुनौती नहीं मिली और उनकी तूती ही बोलती रही। बीसीसीआई (BCCI) में मजबूत प्रशासन के अभाव में कोहली ही फैसले लेने लगे और भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए किसी ने ऐतराज भी नहीं जताया हालांकि आईसीसी खिताब जीतने में वे नाकाम रहे। फिर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और जय शाह ने 2019 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड की सत्ता की बागडोर संभाली। एक साल तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन 2020 विश्व कप के बाद कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनका वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का कोई इरादा नहीं था लेकिन टूर्नामेंट से भारत की जल्दी रवानगी के बाद यह लगभग तय हो गया था। कोहली-गांगुली के बीच मतभेद हुए उजागर कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छिनी गई जिसके बाद गांगुली और उनके मतभेद उजागर हो गए। दोनों ने एक दूसरे के बयानों का सार्वजनिक तौर पर खंडन किया । सीमित ओवरों की कप्तानी अब रोहित शर्मा को सौंप दी गई । अपने सुनहरे कैरियर में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जमा चुके कोहली को किसी को कुछ साबित नहीं करना है लेकिन दो साल से बतौर बल्लेबाज उनके औसत फॉर्म और बीसीसीआई से मतभेद के बाद अब वह जरूर दिखाना चाहेंगे कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यो माना जाता है । कोहली-शास्त्री युग का हुआ अंत टी20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के साथ ही कोहली और रवि शास्त्री का दौर भी खत्म हो गया। कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं था लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार से निराशा हाथ लगी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई लेकिन न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में उसे उन्नीस साबित कर दिया। भारत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सीरीज जीती। यह जीत इसलिए भी अहम थी क्योंकि खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के पास प्रमुख खिलाड़ी भी ब्रिसबेन में निर्णायक मैच में उतारने के लिए नहीं थे। एडीलेड टेस्ट में 36 रन पर सिमटने के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह वापसी करके सीरीज जीती, यह विजयगाथा क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार हो गई । ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया 33 साल बाद कोई टेस्ट हारा। कोहली पहले टेस्ट के बाद अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए थे। उनकी गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने मोर्चे से अगुवाई की और भारत की जीत के सूत्रधार रहे। ...तब कोहली ये कारनामा करने वाले पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे कोहली और टीम विदेश में एक और सीरीज जीतने के करीब थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड में पांचवां और आखिरी टेस्ट रद्द करना पड़। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और आखिरी टेस्ट अगले साल खेला जाएगा। भारत अगर सीरीज जीत लेता है तो इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले कोहली पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे। रोहित और नए कोच राहुल द्रविड़ को टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी मेहनत करनी होगी जो क्रमश: 2022 और 2023 में होने हैं। पिछले साल की ही तरह इस साल भी कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त रहा पिछले साल की ही तरह इस साल भी कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त रहा। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज स्थगित करनी पड़ी। टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से हाथ खींच लिए। पाकिस्तान टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता। वहीं साल के अंत में महज 12 दिन के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ewBq6q

देशद्रोही और गद्दार बोलने वालों के मुंह पर मोहम्मद शमी ने जोरदार तमाचा मारा है

नई दिल्ली यूं ही नहीं कहा जाता कि भारतीय दुनिया में सबसे ज्यादा इमोशनल होते हैं। यहां लोगों के दिलों में भावनाओं का भूकंप आता है। जो मन में आया वह बक दिया। सोशल मीडिया पर कभी भी, किसी को भी, कुछ भी कह दिया। फेसबुक ट्विटर के ऐसे ही नफरती चिंटूओं को मोहम्मद शमी ने करारा तमाचा मारा है, जिन्हें कुछ दिन पहले ट्रोलर्स देशद्रोही बता रहे थे। धर्म के आधार पर निशाना बना रहे थे। अमरोहा के अपने शमी भाई ने सबको शांत कर दिया। शमी का साउथ अफ्रीका में कमाल दुनिया के हर कोने में अपने झंडे गाड़ चुकी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज फतह नहीं कर पाई है। बॉक्सिंग-डे यानी 26 दिसंबर से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई तो वहां शमी ने जो कमाल किया उस पर पूरे देश को नाज है। दाएं हाथ के इस पेसर ने अपनी आग उगलती गेंदों से 'पंजा' मारा, उन्हीं के बूते प्रोटिज टीम महज 197 रन पर सिमट गई। पूरी की डबल 'सेंचुरी'मेजबान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले गेंदबाज शमी ने इन पांच विकेट के सात टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। करियर में यह छठी बार है जब उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। साथ ही साउथ अफ्रीका में एक से ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट निकालने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। शमी ने अपने 55वें टेस्ट में 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ। इस मामले में वह तीसरे सबसे तेज भारतीय बोलर हैं। कपिल देव ने 50 और जवागल श्रीनाथ ने 54 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था। पाकिस्तान से हार के बाद कहा गया था गद्दार दरअसल, यूएई में खत्म हुए वर्ल्ड टी-20 में भारत पहले ही मैच में पाकिस्तान से हार गया था। 10 विकेट से मिली हार में शमी 3.5 ओवर में 43 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में उभरे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोलरों ने उनके निम्न प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा और जमकर भला-बुरा भी कहा था। बेटी ICU में जिंदगी से लड़ रही थी, शमी मैदान मेंअक्‍टूबर 2016 की बात है। न्‍यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में सीरीज का दूसरा टेस्‍ट था। भारत ने न सिर्फ यह टेस्‍ट 178 रन से जीता, बल्कि सीरीज पर कब्‍जा करके आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में नंबर 1 का रुतबा फिर से हासिल किया। यह घरेलू मैदान पर भारत का 250वां टेस्‍ट था। शमी ने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। आज जो बात ट्रोल्‍स भूल गए हैं, वह यह कि उस वक्‍त शमी की बेटी आयरा आईसीयू में भर्ती थीं। तब महज 14 महीने की रहीं आयरा को बेहद तेज बुखार था, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अब शमी के बूते भारत की पकड़ में मैच तेंबा बावुमा (52) को छोड़कर कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय पेस अटैक के खिलाफ टिकने का माद्दा नहीं दिखा सका। मेजबान टीम 62.3 ओवर्स में सिर्फ 197 रन पर सिमट गई और भारत ने पहली के आधार पर 130 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। सेंचुरियन में यह साउथ अफ्रीकी टीम का किसी पारी में लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर उसका सबसे कम स्कोर 200 रन था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qANHwk

शाबाश! 'बंगाल के सुल्तान', अब बिरयानी दो दिन के बाद, शास्त्री की शमी से स्पेशल डिमांड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दक्षिण अफ्रीका (India Tour Of South Africa) के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। शमी ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया। शमी सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 31 वर्षीय शमी ने एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, टेंबा बावुमा, वियान मुल्डर और कगीसो रबाडा को अपना शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाले शमी 5वें भारतीय पेसर हैं। शमी की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर सराहना की। इनमें भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी शामिल थे। शास्त्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शमी को टैग करते हुए लिखा, ' शाबाश! सुल्तान ऑफ बंगाल। देख के मजा आ गया। बिरयानी। दो दिन के बाद। मेहनत का फल। ईश्वर खुश रखे।' दूसरी ओर हाल में वनडे और टी20 टीम के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, 'दोहरा शतक एक विशेष संख्या है।' रोहित वनडे में 3 दोहरा शतक जड़ चुके हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक डबल सेंचुरी है। भारत को पहली पारी में 130 रन की लीड मिली भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर 327 रन बनाए। जवाब दक्षिण अफ्रीकी टीम 197 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 130 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे दूसरे दिन लगातार बारिश होने के कारण तीसरे दिन पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारतीय टीम सुबह तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 327 रन तक ही पहुंच पायी लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट करके 130 रन की मजबूत बढ़त ली। भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Hikj4F

SA vs IND Day 4 LIVE: भारत के पास 146 रन की अहम लीड, आज खेल का चौथा दिन

सेंचुरियन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल है। भारत ने पहली पारी में 130 रन की लीड हासिल करने के बाद तीसरे दिन यानी मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट कर दिया था। भारत की कुल बढ़त अब 146 रन की हो गई है। एक दिन में 18 विकेट गिरे दूसरे दिन लगातार बारिश होने (Rain in South Africa) के कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 146 रन की हो गई है। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले केएल राहुल (KL Rahul) पांच रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पेसर्स का जलवा सुबह एनगिडी (Lungi Ngidi, 71 रन देकर छह) और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada, 72 रन देकर तीन) भारत के बाकी बचे सात विकेट 55 रन के अंदर निकाले तो बाद में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। शमी (Shami) ने 44 रन देकर पांच विकेट लिए तो बुमराह ( , 16 रन देकर दो) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur, 51 रन देकर दो) ने दो – दो जबकि मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj, 45 रन देकर एक) ने एक विकेट हासिल किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zb8kDs

Tuesday, December 28, 2021

ऋषभ पंत ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे तेजी से सैकड़ा लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की। पंत ने तेंबा बावुमा को कैच कर यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने 26वें टेस्ट (50वीं पारी) में यह मुकाम हासिल कर लिया। पंत ने धोनी को काफी पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 36 टेस्ट में 100 शिकार पूरे किए थे। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट में सबसे आगे हैं जिन्होंने सिर्फ 22 मैचों में सेंचुरी पूरी की। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार करने वाले भारत के छठे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी, किरण मोरे, नयन मोंगिया और ऋद्धिमान साहा सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। धोनी भारत के सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। उनके नाम 294 टेस्ट विकेट हैं। जनवरी 2021 में पंत ने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेजी से 1000 टेस्ट रन पूरा करने का धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JlJVzz

देखें वीडियो: आखिर क्यों अंपायर ने ऐंड्रू टाय को गेंदबाजी करने से रोका, फेंकी थीं दो खतरनाक गेंदें

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर के तेज गेंदबाज के साथ एक अनोखी घटना हुई। उन्हें मैच में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया। इसकी वजह नियम से अधिक बीमर (बिना टप्पा खाए बल्लेबाज की कमर से ऊपर गेंद) फेंकना रहा। यह मैच सिडनी थंडर के खिलाफ मनुका ओवल में खेला गया। टाय ने अपने दूसरे ओवर की तीन गेंद फेंकी थी। यह सिडनी थंडर की पारी का 15वां ओवर था। अंपायर ने टाय को मैच में आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया। असल में टाय ने बल्लेबाज की कमर से ऊपर दो गेंद फुल टॉस फेंक दी थीं। फॉक्स क्रिकेट पर कॉमेंट्री कर रहीं ईशा गुहा ने कहा, 'एक और बीमर, ऐंड्रू टाय के साथ यह क्या हो रहा है।' टाय के लिए गेंद से अच्छा दिन नहीं रहा। उन्होंने 9 लीगल गेंदों पर 26 रन दिए। टाय के दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए गए। सैम बिलिंग्स ने लगातार दो बाउंड्री लगाकर ओवर की दमदार शुरुआत की। हालांकि अगली गेंद पर वह आउट हो गए। उन्हें जोश इगनिस ने कैच किया। बिलिंग्स ने 35 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अगली टाय ने एलेक्स रॉस को गेंद फेंकी। यह कमर के ऊपर फुल टॉस थी। टाय ने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह गेंद को खेला। इसके बाद अगली गेंद वाइड थी। इसके बाद एक बार फिर टाय ने कमर से ऊपर गेंद फेंकी। इस बार रॉस ने उसे चौके के लिए भेज दिया। लेकिन चूंकि टाय दो बीमर फेंक चुके थे इस वजह से उन्हें मैच में आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया गया। पर्थ स्क्रॉचर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया गया। जेसन संघा 46 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। जवाब में पर्थ स्क्रॉचर की टीम हालांकि निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। ऐंड्रू टाय ने बल्ले से अच्छा खेल दिखाया उन्होंने 25 गेंद पर 44 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qChPHY

रोहित शर्मा वनडे सीरीज से भी होंगे बाहर, भारत के नए कप्तान का नाम भी आया सामने!

नई दिल्ली टीम इंडिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। हिटमैन साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह वनडे सीरीज के समय तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। माना जा रहा है कि उनकी गैरमौजूदगी में को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। स्पोर्ट्स टुडे के अनुसार रोहित दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैचों के लिए उपलब्ध होने के लिए समय पर पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे और उस स्थिति में केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। राहुल को रोहित की अनुपस्थिति में दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों के लिए टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी सौंपी गई है। रोहित को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जबकि विराट कोहली की जगह वनडे की कप्तानी मिली थी। 34 वर्षीय रोहित इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं, जहां वह चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, यह बताया गया है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम चार-छह सप्ताह का समय लग सकता है। दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसका मतलब है कि उन्हें दौरे के सीमित ओवरों की सीरीज को भी छोड़ना पड़ सकता है। रोहित को इस महीने की शुरुआत में एकदिवसीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pyjFdl

गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह के टखने में आई 'चोट', श्रेयस अय्यर फील्डिंग के लिए उतरे

सेंचुरियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैदान से बाहर जाना पड़ा। गेंदबाजी करते हुए फॉलो-थ्रू में बुमराह का टखना बुरी तरह मुड़ गया। वह मैदान से बाहर इलाज करवाने गए। हालांकि टी से पहले वह मैदान पर लौट आए। यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 11वें ओवर में हुई। बुमराह अपना छठा ओवर फेंक रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद बुमराह का टखना मुड़ गया और वह नीचे गिर गए। उन्हें काफी दर्द हो रहा था। फिजियो फौरन मैदान पर गए । थोड़ी देर बाद वह मैदान से बाहर गए। बुमराह खड़े हुए और मेडिकल स्टाफ के साथ ग्राउंड के बाहर गए। मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद फेंकी। अगले ओवर में जब टीवी पर बुमराह दिखाई दिए तो 28 वर्षीय इस गेंदबाज के टखने पर बड़ी पट्टी बंधी हुई थी। वह डग आउट में चोट का इलाज करवा रहे थे। बुमराह ने भारत को मैच में पहली कामयाबी दिलवाई थी। उन्होंने डील एल्गर का विकेट लिया था। इस पारी में उन्होंने अभी तक 5.5 ओवर फेंके हैं और 12 रन दिए हैं। इस बीच बीसीसीआई ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह के दाएं टखने में स्प्रेन हो गया है। मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। श्रेयस अय्यर सब्सिट्यूट फील्डिंग कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32G69eK

अंडर19 एशिया कप : सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से, श्रीलंका से टकराएगा पाकिस्तान

शारजाह बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मंगलवार को चल रहा अंडर-19 एशिया कप का अंतिम ग्रुप मैच दो अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गय। सेमीफाइनल में अब भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। ग्रुप बी के अंतिम मैच में 32.4 ओवर का खेल हो चुका था जब दो अधिकारियों का कोविड-19 नतीजा पॉजिटिव आने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बयान में कहा, 'एशियाई क्रिकेट परिषद और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड पुष्टि करते हैं कि एसीसी अंडर-19 एशिया कप का आज खेला जाने वाला अंतिम ग्रुप बी मैच रद्द कर दिया गया है। पुष्टि की जाती है कि दो अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारी अभी सुरक्षित हैं और टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार उनका उपचार हो रहा है। इस मैच से जुड़े सभी अधिकारियों का परीक्षण हो रहा है और नतीजा आने तक वे अलग-थलग रहेंगे।' टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने मैच रद्द होने के समय 32.4 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बना लिए थे। आरिफुल इस्लाम 19 जबकि मोहम्मद फहीम 27 रन बनाकर खेल रहे थे। बांग्लादेश और श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे और इस मुकाबले से ग्रुप के विजेता और उप विजेता का फैसला होना था। बेहतर रन गति के कारण बांग्लादेश ग्रुप में शीर्ष पर रहा और 30 दिसंबर को सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत 2016 में उप विजेता भी रहा था। 2020 में पिछला टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में हुआ था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sFkvHm

अश्विन ICC प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, जो रूट सहित इन 3 दिग्गजों से टक्कर

दुबईभारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए , काइल जैमीसन और दिमुथ करुणरत्ने भी दौड़ में हैं। चेन्नई के 35 वर्षीय ने आठ टेस्ट मैचों में 16.23 की औसत से 52 विकेट लिए और पिछले एक साल में एक शतक के साथ 28.08 के बल्ले से 337 रन का योगदान दिया। अश्विन के अलावा, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, जिन्होंने पिछले एक साल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुरस्कार के विजेता की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। सबसे लंबे क्रिकेट प्रारूप में भारत के लिए मैच-विजेताओं में से एक आर अश्विन ने 2021 में दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में अपना दावा ठोका। गेंद के साथ अपनी जादूगरी के अलावा अश्विन बल्ले से भी अमूल्य योगदान दिया। अश्विन ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 128 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर साल की अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद हनुमा विहारी के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को एक यादगार ड्रॉ हासिल करने में मदद की, जिससे ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जब उन्होंने चार मैचों में 14.72 पर 32 विकेट लिए, जबकि बल्ले से 189 रनों का योगदान दिया। ऑफ स्पिनर ने साउथेम्प्टन की सीम-फ्रेंडली विकेट पर न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चार विकेट भी लिए थे। इंग्लैंड में सभी चार टेस्ट में से बाहर बैठने के बाद अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में चमक बिखेरी दो मैचों में 11.36 पर 14 विकेट लेने के बाद एक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FAKdjQ

इरफान पठान के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी सफा ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बन गए हैं। इरफान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। बाएं हाथ के पूर्व पेसर की पत्नी सफा बेग (Safa Baig) ने 28 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। इरफान ने बेटे का नाम सुलेमान खान (Suleiman Khan) रखा है। भारत की ओर से 29 टेस्ट मैच खेल चुके इरफान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के साथ खुद की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ' सफा और मैं अपने बेटे सुलेमान खान का वेलकम करते हैं। दोनों मां और बेटे ठीक हैं।' इससे पहले इरफान पठान को 2016 में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इरफान के पहले बेटे का नाम इमरान खान पठान (Imran Khan Pathan) है। सोशल मीडिया पर इरफान अपने बड़े बेटे इमरान का फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इरफान और सफा बेग ने 4 फरवरी 2016 को मक्का में निकाह किया था। इरफान पठान ने पिछले साल (2020 ) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इरफान जब 19 साल के थे तब उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से पहला मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2012 में श्रीलंका के खिलाफ विश्व टी20 में खेला था। 2006 में रचा था इतिहास इरफान ने साल 2006 में तब इतिहास रचा था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट के पहले ओवर में ही हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से हैटट्रिक लेने वाले पहले पेसर बने थे। टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह के बाद वह दूसरे भारतीय बोलर थे, लेकिन पहले ओवर में हैटट्रिक का पहला मौका रहा। हालांकि, भारतीय टीम को फिर भी इस मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इरफान पठान का इंटरनैशनल करियर इरफान ने भारत के लिए टेस्ट 29 मैच खेले और 1105 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट रहे, जबकि बेस्ट बोलिंग 59 रन देकर 7 विकेट है। टेस्ट मैच में उन्होंने 2 बार 10 या उससे अधिक विकेट झटके। वनडे करियर में इस ऑलराउंडर ने 120 मैच खेले और 1544 रन बनाने के साथ कुल 173 विकेट झटके। वहीं, टी20 इंटरनैशनल में इरफान ने 24 मैच में में 172 रन बनाए और 28 विकेट नाम किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32z5ufn

संन्यास लेने के बाद बदला फैसला, बने IPL चैंपियन, अब तीन साल और खेलने की जताई इच्छा

चेन्नईभारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने कहा कि वह कम से कम अगले तीन साल और खेलना चाहते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र की तैयारी कर रहे हैं। वनडे विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद 36 वर्ष के इस बल्लेबाज ने जुलाई 2019 में क्रिकेट के हर स्वरूप को अलविदा कह दिया था, लेकिन दो महीने बाद फैसला बदल लिया। अगले तीन साल और खेलना चाहते हैं हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र के लिए खेलने वाले रायुडू ने कहा, ‘जब तक फॉर्म में हूं और फिट हूं, मैं खेलते रहना चाहता हूं। मैं अगले सत्र की तैयारी कर रहा हूं जो तीन साल का है। अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मैंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जिसमें छह दिन में पांच वनडे मैच खेले। मैं फिट हूं और उम्मीद करता हूं कि अगले तीन साल ऐसा ही रहूंगा।’ सीएसके के साथ को बताया खास उन्होंने कहा, ‘2019 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाना निराशाजनक रहा। मेरी वापसी चेन्नई सुपरकिंग्स को समर्पित थी और उन्होंने जिस तरह से उस दौर में मेरी मदद की, मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा। चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ खास रहा। हमने अब तक दो आईपीएल जीते और एक फाइनल खेला। 2018 सत्र काफी खास था जिसमें सीएसके ने वापसी की और हमने आईपीएल जीता। धोनी भाई ने मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराया। सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी पर उनका प्रभाव है और वह सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा लेते हैं।’ IPL में किस टीम से खेलना चाहते हैं? रायुडू ने कहा, ‘यही वजह है कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। मैं मौका मिलने पर फिर सीएसके के लिए ही खेलना चाहूंगा। अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि सीएसके फिर मुझे मौका देगी।’ सीएसके ने मेगा नीलामी से पहले धोनी, रविंद्र जडेजा, रूतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को टीम में बरकरार रखा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EytKLC

वीडियो: वॉन की घनघोर बेइज्जती, टीम इंडिया का उड़ाया था मजाक, जाफर ने ले लिए मजे

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इंग्लैंड के (Micahel Vaughan) की घनघोर बेइज्जती की है। जाफर ने वॉन को टीम इंडिया के खिलाफ 2 साल पहले किए गए उनके पुराने ट्वीट को याद दिलाते हुए सोशल मीडिया पर मंगलवार को 'बदला' लेने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराकर 5 मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अपने कल (दूसरे) दिन के स्कोर 4 विकेट पर 31 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 68 रन पर आउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर 82 रन की बढ़त ले ली थी। बेन स्टोक्स को 5वें ही ओवर में मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया। 32 वर्ष के बोलैंड ने पहले ओवर में जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इसके बाद दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज जो रूट (28) दूसरे ओवर में उनका शिकार हुए। मार्क वुड और ओली रोबिनसन उनके तीसरे ओवर में आउट हुए और दोनों खाता भी नहीं खोल सके थे। कैमरन ग्रीन ने जेम्स एंडरसन को बोल्ड करके 27 . 4 ओवर में इंग्लैंड की दूसरी पारी का अंत कर दिया। बोलैंड ने मैच में 55 रन देकर सात विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के लिए टेस्ट खेलने वाले वह दूसरे देशज खिलाड़ी हैं। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का जॉनी मुलाग पदक दिया गया। भारतीय टीम जब 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी उस समय वह वनडे में 92 रन पर ढेर हो गई थी। तब वॉन ने ट्वीट किया था, ' भारत 92 पर ऑल आउट... विश्वास नहीं हो रहा कि आज के समय में कोई टीम 100 के अंदर ऑलआउट हो सकती है!!!!!!' अब जब इंग्लैंड की टीम मंगलवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में 68 रन पर ढेर हुई तो जाफर के पास वॉन से हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका था। जाफर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वॉन को टैग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में माइकल वॉन का दो साल पुराना वीडियो था, जिसपर इस इंग्लिश दिग्गज ने टीम इंडिया को ट्रोल किया था। जाफर के इस वीडियो को देख वॉन भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए। वॉन ने ट्वीट किया, ' वेरी गुड वसीम।' यह पहला मौका नहीं है जब जाफर ने वॉन को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले भी भारत के इस पूर्व टेस्ट ओपनर ने वॉन को कई बार ट्रोल किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z2hvWy

LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका @सेंचुरियन, यहां देखें तीसरे दिन का पूरा रोमांच

सेंचुरियन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन मंगलवार को बारिश ने ऐसी खलल डाली थी कि बिना कोई गेंद फेंके ही खेल रद्द करना पड़ा था। अब तीसरे दिन सारी निगाहें भारतीय टीम पर होगी। पहले दिन स्टंप्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बना चुकी टीम इंडिया नए सिरे से अपनी पारी आगे बढ़ा रही है। राहुल 123 रन बनाकर आउट आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। दिनभर पवेलियन में बैठकर अपनी पारी का इंतजार करते हुए राहुल लय खो बैठे। कागिसो रबाडा ने 123 रन के स्कोर पर उन्हें चलता किया। यह मैच में मिली उन्हें पहली सफलता भी है। भारत का स्कोर: तय समय पर शुरू हुआ मैच ठीक दोपहर डेढ़ बजे पहली गेंद फेंक दी गई। उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाल लिया है। लुंगी एनगिडी ने पहला ओवर फेंका। सामना अजिक्य रहाणे ने किया। सेंचुरियन में धूप खिली भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेल शुरू हो जाएगा। कल के खेल की भरपाई तीसरे सत्र में की जाएगी। आज कुल 98 ओवर फेंके जाने हैं। मैच में केवल दो दिन ही मिल सकते हैं अबसेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन बारिश की वजह से धुल गया। पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन जोड़ कर जोरदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर नहीं रही। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर को दोगुना करने की सोच रही होगी। मुकाबला शुरू होने से पहले ही शुरुआती दो दिन बारिश की आशंका जताई गई थी। हालांकि पहले दिन का खेल बारिश के खलल से बच गया, लेकिन दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। आखिरी दिन बारिश की संभावना अब भविष्यवाणी यह है कि खेल के अंतिम दिन भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। भविष्यवाणी की मानें तो इस टेस्ट में अब सिर्फ दो दिन का ही खेल संभव हो पाएगा। यानी सिर्फ 180 ओवर का मैच बचा है। टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है और वह चाहेगी कि इस मुकाबले का परिणाम निकले। हालांकि परिणाम निकालने के लिए उसे पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। उसका इरादा पहली इनिंग्स में तेजी से बड़ा स्कोर करने का होगा। साथ ही बोलर्स को 20 विकेट निकालने के लिए 130-140 ओवर्स के बीच देना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ev6G5Y

Monday, December 27, 2021

सेंचुरियन टेस्ट में क्यों नहीं खेल पाया ये अफ्रीकी गेंदबाज, चीफ सेलेक्टर ने किया खुलासा

सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर कोविड-19 से जुड़े प्रभावों के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन उनके दूसरे टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट होने की संभावना है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ओलिवियर का पहले टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा था लेकिन कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 की चपेट में आने के कारण उनकी फिटनेस प्रभावित हुई थी जिसका असर अब भी उन पर है। उनकी अनुपस्थिति में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका की चयनसमिति के समन्वयक विक्टर एमपिटसांग के हवाले से कहा गया है, 'डुआने ओलिवियर स्वस्थ हैं लेकिन कुछ सप्ताह पहले उन्हें कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। वह पृथकवास पर रहे थे और इसलिए वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले पर्याप्त अभ्यास नहीं कर पाए थे।' ओलिवियर ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 48 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल अभी तक प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके 28 विकेट लिए हैं। एमपिटसांग ने कहा, 'पहले टेस्ट मैच से पूर्व वह (ओलिवियर) टीम के बीच ही खेले गये अभ्यास मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण असहज महसूस कर रहे थे और इसलिए चयनकर्ताओं ने किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा।' भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच अभी सेंचुरियन में चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 272 रन बनाए हैं। दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z3eCop

साउथ अफ्रीका में बारिश ने आज तोड़ा टीम इंडिया का दिल, जानें अन्य दिन कैसा रहेगा मौसम

सेंचुरियनटीम इंडिया और उसके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब भी शुरू नहीं हो सका है, जबकि लंच से अधिक समय तक का खेल बारिश में धुल चुका है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने बेजोड़ प्रदर्शन किया था। इस लिहाज से आज का दिन का काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने भारतीय टीम को पीछे धकेल दिया है। सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन की भविष्यवाणी की गई थी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सेंचुरियन में 99 फीसदी बादल छाए रहेंगे। हाईवेल्ड में दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने दूसरे दिन कम से कम चार घंटे बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें गरज के साथ भारी बारिश भी शामिल है। अन्य दिन कैसा रहेगा मौसम? पहले दिन के खेल के दौरान भी कई बार बादल आए, लेकिन सुखद बात यह रही कि बारिश नहीं हुई। हालांकि, स्टंप्स के बाद लगभग पूरी रात बुंदाबादी होती रही। मैच के अन्य दिनों की बात करें तो तीसरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन चौथे और 5वें दिन तूफान के साथ बारिश का अनुमान है। खासकर 5वें दिन अधिक मौसम खराब होने की बात कही जा रही है। टीम के नाम रहा था पहला दिनपहले दिन के खेल के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 272 रन था। केएल राहुल 248 गेंद में 122 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 81 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंद में 35 रन बनाए। अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा। पुजारा और कोहली रहे फेल अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी सलामी जोड़ी है। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले अगली ही गेंद पर लुंगी एंगिडी का शिकार हो गए, जबकि कप्तान विराट कोहली (35) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में कन्वर्ट नहीं कर सके। इस तरह उनके 71वें इंटरनेशनल शतक का इंतजार अब और भी आगे बढ़ गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sDAg1o

गोल्डन डक पर आउट हुए पुजारा... कोच राहुल द्रविड़ ने यूं जताई हमदर्दी, फैंस कर रहे सलाम

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका () के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 272 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल 122 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं वहीं अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। भारतीय टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पुजारा को पहली ही गेंद पर पेसर लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने पवेलियन भेज दिया। एंगिडी की गेंद पुजारा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट लेग में पहुंची जहां पहले से मुस्तैद कीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। किसी भी बल्लेबाज के लिए पहली ही गेंद पर आउट होना बेहद निराश करने वाला होता है। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद पुजारा भारी मन से पवेलियन लौट गए। ड्रेसिंग में जाकर पुजारा ने अपने कपड़े बदले। इसके बाद टीम इंडिया के नए (Rahul Dravid) अपनी सीट से उठे और जाकर पुजारा की पीठ थपथपाई। इसके बाद पुजारा ने भी हंसते हुए रिएक्ट किया। द्रविड़ और पुजारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका है। पहली पारी में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। केएल राहुल 248 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 122 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं रहाणे 81 गेंदों पर 8 चौके लगा चुके हैं। राहुल और मयंक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FyrF3M

मयंक अग्रवाल को आखिर किस बात का डर? जानें, क्यों विवादित आउट पर बोलने से किया इनकार

सेंचुरियन जिस अंदाज में भारतीय ओपनर को आउट दिया गया था, उससे वह खासे नाराज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही गेंद मयंक अग्रवाल के पैड से लगी तो बोलिंग साइड ने जोरदार अपील कर दी। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो डीआरएस लिया गया। एक्शन रिप्ले के बाद मयंक नॉटआउट से आउट करार दे दिए गए थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कुछ कहा तो मेरे पेसे कट जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी राय देने की अनुमति नहीं है और इसलिए मैं इसे उसी पर छोड़ना चाहता हूं। इससे नेगेटिव मेसेज भी जाएगा और मेरा पैसा (मैच फीस) डॉक किया जा सकता है।' अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी सलामी जोड़ी है। उल्लेखनीय है कि भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए जिसमें केएल राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 40 रन बना लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EslwVj

क्या वाकई अब इस ऑलराउंडर से नहीं डर रहीं विरोधी टीमें? पोंटिंग ने उठाए सवाल

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के का मानना है कि बेन स्टोक्स में वह आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें भयभीत रहती थी और मौजूदा एशेज सीरीज में वह जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं। पोंटिंग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में आसानी से विकेट गंवाने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट , स्टोक्स और जोस बटलर की आलोचना की । इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पीछे है। पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा , 'वह अति रक्षात्मक खेल रहे हैं। वह स्टोक्स दिख ही नहीं रहा जिसकी आक्रामक भाव भंगिमा से विरोधी टीमें डर जाती थी। इसका कारण समझ में आता है। एक तो बल्लेबाजी के लिए हालात अनुकूल नहीं है और दूसरा उसका सामना बेहतरीन गेंदबाजों से हो रहा है।' पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिए पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा , 'लेकिन मुझे लगता है कि आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते। ऐसे में तो ये गेंदबाज दबाव बना ही लेंगे। जब मैं खेलता था तब टीम में हम अक्सर कहते थे कि जितना अच्छा गेंदबाज होगा , उतना ही जोखिम बल्लेबाज को लेना होगा क्योंकि कोई खराब गेंद नहीं मिलने वाली।' उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से स्टोक्स पर दबाव बढ गया है। बकौल पोंटिंग , 'पांचवें नंबर पर उतरकर उसे पता है कि उसका रन बनाना कितना जरूरी है। इसीलिए वह अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उससे कमजोर तकनीक वाले बल्लेबाजों को उससे ऊपर भेजना समझ से परे है। मुझे लगता है कि जो रूट के बाद तकनीकी रूप से स्टोक्स दूसरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sylYz6

Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन लड़खड़ाई इंग्लिश पारी

मेलबर्नअपने सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड को मैदान से भीतर और बाहर विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव पाये गए जिससे खेल विलंब से शुरू हुआ। इंग्लैंड के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर पहली पारी में 82 रन की बढत ले ली। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी के चार विकेट 31 रन पर गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली को विकेट के पीछे पांच के स्कोर पर लपकवाया। डाविड मलान खाता खोले बिना ही पांचवें ओवर में आउट हो गए। पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने एक रन देकर दो विकेट लिए, उन्होंने हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को पवेलियन भेजा। बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर है और पारी की हार टालने के लिए इंग्लैंड को अभी 51 रन और बनाने हैं। कल के स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन (10), मार्नस लाबुशेन (1) और स्टीव स्मिथ (16) के विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (76) ने ट्रेविस हेड (27) के साथ 60 रन की साझेदारी की। हेड स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हुए। इसके दस रन बाद हैरिस ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट गंवाया। एंडरसन ने 23 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है जिसके तहत जनवरी में सिडनी और होबार्ट में अगले दो टेस्ट खेले जाने हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pttqcF

क्या विराट-रोहित के लिए फायदेमंद है स्प्लिट कैप्टेंसी, पूर्व हेड कोच शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई, 27 दिसंबर (भाषा) भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अलग अलग कप्तान रखने का समर्थन करते हुए कहा कि यही सही तरीका है ।

विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं जबकि रोहित शर्मा टी20 और वनडे टीम के कप्तान बनाये गए हैं ।

शास्त्री ने ‘स्टार स्पोटर्स ’ के शो ‘ बोल्डएंड ब्रेव : द शास्त्री वे ’ में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह तरीका सही है । यह विराट और रोहित दोनों के लिये अच्छा होगा क्योंकि पता नहीं है कि कब तक बायो बबल की जिंदगी जीनी पड़ेगी । एक व्यक्ति अकेले नहीं संभाल सकता । यह आसान नहीं है ।’’

शास्त्री ने कहा कि वह रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज स्थापित करना चाहते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जो करना चाहता था, वह मेरे दिमाग में साफ था । मुझे लगता था कि बतौर बल्लेबाज उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करा सका तो एक कोच के तौर पर यह मेरी नाकामी होगी क्योंकि वह अपार प्रतिभाशाली है ।’’

भारत के लिये 80 टेस्ट खेल चुके शास्त्री ने कोहली से अपने संबंधों के बारे में कहा ,‘‘ हम दोनों काफी आक्रामक हैं और जीत के लिये ही खेलना चाहते हैं । हमें बहुत जल्दी अहसास हुआ कि जीतने के लिये 20 विकेट लेने होते हैं और हमने आक्रामक तथा निर्भीक क्रिकेट खेलने का फैसला किया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें कई बार हार भी मिलती है लेकिन एक बार पड़ जाये तो यह आदत संक्रामक है ।’’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3HuVyTh

SA vs IND LIVE: बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा खेल, भारत की नजर 400 रन की ओर

नई दिल्लीमेजबान साउथ अफ्रीका और भारत के बीच आज पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल होगा। बॉक्सिंग-डे से सेंचुरियन में शुरू हुए इस मैच का पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा था। जोरदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल के बल्ले से करियर का सातवां शतक निकला था। स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे। देरी से शुरू होगा दूसरे दिन का खेल सेंचुरियन में दोबारा बारिश शुरू हो गई है। मैदान का मुआयना भी होना मुश्किल लग रहा है। केएल राहुल का सेंचुरियन में डंका रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम के उप-कप्तान बनाए गए राहुल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद 122 रन बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल (60) ने भी अर्धशतक जड़ा। कर्नाटक के इन दो बल्लेबाजों द्वारा दिलाई गई ठोस शुरुआत के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल ने अपना पारी के दौरान पहले विकेट के लिए मयंक के साथ 117 रन और तीसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली (35) के साथ 82 रन की साझेदारी की। इसके चौथे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (40*) के साथ वह अभी तक 73 रन जोड़ चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजी के सामने मेजबान साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ लुंगी एंगिदी ही सफल रहे जिन्होंने तीनों विकेट निकाले। छह देश और सात शतक: राहुल के टेस्ट करियर का यह कुल सातवां शतक है। राहुल ने अभी तक जिन-जिन देशों में टेस्ट मैच खेला है वहां उन्होंने कम से कम एक शतक जरूर जड़ा है। इंग्लैंड में उनके नाम दो शतक के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत में उनके नाम एक-एक शतक हैं। ओपनर के तौर पर छह अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले सिर्फ सुनील गावसकर और वीरेंद्र सहवाग ही यह कारनामा कर सके हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले वह वसीम जाफर (116 रन, 2007 में) के बाद दूसरे भारतीय ओपनर हैं। अर्धशतक का सिलसिलापिच पर घास थी इसके बावजूद कप्तान कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मयंक और राहुल ने सतर्क शुरुआत की। खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से कुछ समय के लिए बाहर होने के बाद वापसी करने वाले ओपनर मयंक ज्यादा सकारात्मक दिखे। वह साथी राहुल के मुकाबले ज्यादा आक्रामक भी नजर आए और आसानी से रन भी बटोरते दिखे। दूसरे सेशन की शुरुआत में ही उन्होंने 89 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह साउथ अफ्रीका में उनका पहला टेस्ट था और उन्होंने यहां अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अपने पहले टेस्ट में मयंक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। सिर्फ तीसरी ओपनिंग जोड़ीसुबह के सेशन में अधिक शॉर्ट पिच गेंद फेंकने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्टंप को निशाना बनाया। लंच के बाद अर्धशतक पूरा करने वाले मयंक को एंगिदी ने एलबीडब्ल्यू आउट करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। आउट होने से पहले वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी ओपनिंग जोड़ी बने। मयंक-राहुल से पहले वसीम जाफर-दिनेश कार्तिक (153 रन) और गौतम गंभीर-वीरेंद्र सहवाग (137 रन) की ओपनिंग जोड़ी ही साउथ अफ्रीका में शतकीय साझेदारी निभा सकी थी। पुजारा को गोल्डन डक भारत को एक अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी और अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा पर थी। लेकिन पुजारा पहली ही गेंद पर पविलियन लौट गए। एंगिदी की अंदर आती गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके शरीर से टकराने के बाद हवा में उछली और शॉर्ट लेग पर कीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह दूसरी बार पुजारा गोल्डन डक आउट हुए। 2018 में भी वह पहली गेंद पर रन आउट हो गए थे। इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान कोहली शुरुआत से गेंद को मिडल करते दिखे। दूसरे सेशन में भारत को और कोई झटका नहीं लगा। हालांकि कोहली अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में एक बार फिर नाकाम रहे। तीसरे सेशन में एंगिदी की एक गेंद पर वह स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके साथ उनके बल्ले से शतक के निकलने का इंतजार और बढ़ गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qrvLnT

Sunday, December 26, 2021

Explainer: क्या होता है VJD method, क्यों इसे डकवर्थ लुईस से बेहतर माना जाता है

जयपुर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु को हराकर हिमाचल प्रदेश ने पहला बड़ा खिताब अपने नाम किया। कप्तान ऋषि धवन के ऑलराउंड खेल और मैन ऑफ द मैच ओपनर शुभम अरोड़ा (नाबाद 136) के अलावा 'तीसरी शक्ति' ने भी हिमाचल का साथ दिया। यह अदृश्य शक्ति थी मौसम, जिसने मैच पूरा होने से पहले ही हिमाचल को चैंपियन बना दिया। खराब रोशनी के चलते मैच का नतीजा वीजेडी प्रणाली (VJD method) से निकाला गया। ऐसे में आइए आज आपको समझाते हैं, क्या है ये वीजेडी प्रणाली, कैसे की जाती है इसकी गणना और किस तरह यह डकवर्थ लुईस मैथड से अलग है। क्या है VJD मैथड? वीजेडी प्रणाली बारिश से बाधित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में लक्ष्य स्कोर की गणना करने की एक विधि है, जिसे केरल के एक सिविल इंजीनियर वी. जयदेवन ने तैयार किया था। इसे डीएलएस (डकवर्थ, लुईस और स्टर्न) पद्धति के विकल्प के रूप में देखा जाता है। वीजेडी पद्धति का इस्तेमाल पहले इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में किया जाता था। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में आज भी इसी तकनीक से रन चेज काउंट किया जाता है। आईपीएल के चौथे और पांचवें सीजन में इसके इस्तेमाल पर बातचीत भी हुई थी। 2012 में ICC ने ठुकराया था ऑफर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के सामने जयदेवन ने नौ साल पहले अपने वीजेडी मैथड का प्रस्ताव रखा था। तब आईसीसी ने यह कहकर इस प्रणाली को खारिज कर दिया था कि डकवर्थ लुईस मैथड में कोई खामी नहीं है। यह फैसला एक कमेटी ने सर्वसम्मति से लिया था। साथ ही कमेटी को ये भी भरोसा था कि वीजेडी पद्धति से शायद ही डकवर्थ लुईस सिस्टम में कोई सुधार किया जा सके। तब जयदेवन ने इसका विरोध किया था कि उनकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई। वीजेडी मैथड की खासियत इस प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा है कि यह पिछले खेलों के आंकड़े लेती है और टीम के हालिया फॉर्म को ध्यान में नहीं रखती है। इसमें पारी को अलग-अलग हिस्सों में बांटते हैं। शुरुआती ओवर्स- जिसमें फिल्ड रिस्ट्रिक्शन के चलते तेजी से रन बनते हैं। बीच के ओवरों में रनरेट धीमा होता है और अंतिम ओवरों में फिर बढ़ जाता है। इस नियम इस वजह से भी और व्यव्हारिक हो जाता है क्योंकि पूरे मैच के दौरान खिलाड़ी एक सरीखा खेल ही नहीं सकता। हर स्टेज पर अपनी अलग अप्रोच रखता है। DLS से कितना अलग है VJD नियमDLS मैथड में ये मान लिया जाता है कि पारी के दौरान स्कोरिंग रेट लगातार बढ़ता ही जाएगा। इसी के तहत मौसम खराब होने पर लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। दोनों सिस्टम में लक्ष्य कैसे अलग हो सकता है
  • टीम 1 स्कोर- 150: DLS टारगेट 93, VJD टारगेट 91
  • टीम 1 स्कोर- 200: DLS टारगेट 124, VJD टारगेट 118
  • टीम 1 स्कोर- 250: DLS टारगेट 154, VJD टारगेट 142
  • टीम 1 स्कोर- 300: DLS टारगेट 163, VJD टारगेट 163
  • टीम 1 स्कोर- 350: DLS टारगेट 174, VJD टारगेट 182


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mwisRW

SA vs IND: क्या रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को खिलाया जाना चाहिए था?



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32r2Kki

पाकिस्तानी क्रिकेटर की मां का निधन, भज्जी बोले- हम तुम्हारे साथ, मजबूत बनो भाई

नई दिल्लीभारत के पूर्व स्पिनर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज की मां के निधन पर शोक जताया है। अख्तर ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की सूचना दी थी। इस पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तानी पूर्व पेसर को ढाढस बधाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी मां मेरी सब कुछ है, अल्लाह ताला की इच्छा से वह जन्नत में चली गईं। अंतिम संस्कार की नमाज इस्लामाबाद के सेक्टर एच-8 में होगी।’ भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘इस कठिन समय के दौरान मेरी आपके साथ हार्दिक संवेदनाएं हैं। उन्हें शांति मिले। मेरे भाई मजबूत बनो। वाहेगुरु मेहर करे।’ पाकिस्तान बल्लेबाज शोएब मलिक ने ट्वीट किया, ‘हम सभी इस कठिन समय में आपके साथ हैं भाई।’ बता दें कि, 46 वर्षीय अख्तर के पास 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mAscdT

SA vs IND LIVE: पहले सत्र में मयंक और राहुल का याराना, भारत ने बनाए 83/0

India vs South Africa LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, रहाणे टीम में शामिल

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Fz57Qj

एशेज तीसरा टेस्ट : अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रूट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा

मेलबर्न इंग्लैंड के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन के दौरान एक वर्ष में कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट (50) ने रविवार को मेलबर्न में अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने स्मिथ का रिकार्ड तोड़ते हुए एक वर्ष में 1,680 रन बनाए। स्मिथ ने 2008 में प्रोटियाज के कप्तान के रूप में 1,656 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान इस स्कोर के साथ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (2006 में 1,788 रन) और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स (1,710 रन 1976 में) के नाम यह रिकार्ड बना हुआ है। तीसरे टेस्ट में रूट अपना अर्धशतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टार्क के ओवर में कैच थमा बैठे। बता दें कि ब्रिस्बेन और एडिलेड में हार के बाद, इंग्लैंड पांच दिवसीय सीरीज में 2-0 से पीछे है और सीरीज को जीतने के लिए यह टेस्ट इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EwPCqG

SA vs IND: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला दिन लाइव अपडेट

सेंचुरियन विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर रन बनाना हमेशा से हमारी ताकत रहा है। कोहली ने कहा कि यह विकेट दूसरे-तीसरे दिन थोड़ा तेज हो जाता है। कोहली ने कहा कि विदेशी धरती पर हमारी कामयाबी की कहानी इसी देश से शुरू हुई थी। उन्होंने माना कि यहां खेलना आसान नहीं है। कोहली ने कहा कि साउथ अफ्रीका एक चुनौतीपूर्ण देश है। यह टीम बहुत मजबूत है और अपनी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ भी। टीम की तैयारियों पर भारतीय कप्तान ने कहा कि ये बहुत अच्छी रहीं। कोहली ने कहा कि उन्हें सेंटर विकेट के पास की पिच ही मिली थी। उन्होंने कहा कि इससे काफी मदद मिली। अजिंक्य रहाणे टीम में जगह बचा पाने में सफल रहे हैं। SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारत ने सिर्फ साउथ अफ्रीका में ही सीरीज नहीं जीती है। भारत ने यहां 20 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन में ही उसने जीत हासिल की है। वहीं सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 10 मुकाबले मेजबान टीम ने जीते हैं। भारतीय टीम केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eFeqCF

Saturday, December 25, 2021

आकाश चोपड़ा ने सेंचुरियन टेस्ट के लिए चुनी अपनी टीम, रहाणे की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल

नई दिल्ली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। चोपड़ा की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। रहाणे को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया था। रहाणे काफी समय से बहुत खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शतक लगाया था। हालांकि उसके अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में चोपड़ा ने रहाणे पर को तरजीह दी। चोपड़ा ने विहारी को लाइनअप में छठे बल्लेबाज के तौर पर चुना है। चोपड़ा ने कहा, 'भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कितने बल्लेबाजों के साथ उतरना चाहती है। अगर आप छह बल्लेबाजों के साथ भी उतरते हैं तो मैं अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नहीं करूंगा। मैं हनुमा विहारी को चुनूंगा। आपने इसी वजह से तो उन्हें इंडिया ए के साथ साउथ अफ्रीका भेजा था ताकि वह फॉर्म हासिल कर सकें, वहां के हालात में ढल सकें और उन्होंने रन भी बनाए।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू के मौके को दोनों हाथों से लपका। उन्होंने कहा, 'आपके पास श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने डेब्यू पर शानदार सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी जगह पक्की की। रहाणे, बेशक सीनियर खिलाड़ी हैं और अब वह उपकप्तान भी नहीं हैं। मैं छह बल्लेबाजों के साथ उतरूं, तो मैं श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी के साथ उतरूंगा।' आकाश चोपड़ा ने इसके साथ ही इस मैच के लिए अपनी टीम भी चुनी। उन्होंने कहा, 'मेरी राय में पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम में- मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, और तीन तेज गेंदबाज- शमी, बुमराह और सिराज होंगे।' चोपड़ा ने कहा कि अगर विहारी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में नजरअंदाज किया जाता है तो यह सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह दर्द के साथ भी मैदान पर खेले। इसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया ताकि उन्हें साउथ अफ्रीकी परिस्थितियों में ढाला जा सके।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yYAHV0

भारत vs पाकिस्तान U19 Live : पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन में, भारतीय बोलर्स की शानदार वापसी

दुबई भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 क्रिकेट टीमें एशिया कप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में आमने सामने हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से विकेटकीपर अराध्य यादव ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली जबकि ओपनर हरनूर सिंह 59 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से जीशान जमीर ने अपने 10 ओवर के स्पैल में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए। शत क से चूके मुहम्मद शहजाद भारत को पांचवां विकेट मुहम्मद शहजाद के रूप में मिला। शहजाद 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए। उन्होंने 105 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। शहजाद को राजवर्धन ने रनआउट किया। पाकिस्तान ने 114 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट पाकिस्तान को चौथा झटका 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। निशांत सिंधु ने कप्तान कासिम अकरम को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। अकरम 40 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। पाक की खराब शुरुआत पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में अभी एक रन भी नहीं जुड़े थे कि ओपनर अब्दुल वाहिद को राजवर्धन हंगारगेकर ने बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। वाहिद खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद माज सदाकत और मुहम्मद शहजाद ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। सदाकत को राज बावा ने शेख रशीद के हाथों कैच करा पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। सदाकत 45 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए।पाकिस्तान को तीसरा झटका भी बावा ने दिया जिन्होंने विकेटकीपर हसीबुल्लाह को 3 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। भारत ने 49 ओवर में बनाए 237 रन इससे पहले भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कुल स्कोर में अभी एक रन ही जुड़े थे कि भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया था। ओपनर अंगक्रीश रघुवंशी को जीशान जमीर ने हशीबुल्लाह के हाथों कैच करा भारत को पहला झटका दिया। रघुवंशी खाता भी नहीं खोल सके। हरनूर सिंह ने 59 गेंदों पर 46 रन बनाए जबकि राजवर्धन ने 20 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। राज बाजवा ने 59 गेंदों पर 25 रन बनाए वहीं कौशल तांबे ने 38 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। कप्तान यश ढुल खाता भी नहीं खोल सके। पूरी भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सके। भारत ने 49 ओवर में 237 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अवैश अली ने दो जबकि अकरम और सदाकत ने एक एक विकेट लिया। भारत ने पहले मैच में यूएई को 154 रन से हराया था भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 154 रन से हराया था। इस मैच में ओपनर हरनूर सिंह ने शानदार शतक लगाया था। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाए। हरनूर ने 130 गेंद में 120 रन की पारी खेली जबकि कप्तान यश धुल ने 68 गेंद में 63 रन जोड़े। राजवर्धन हंगर्गेकर ने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। यूएई ने नौ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। जवाब में मेजबान टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eoqJ62

टीम इंडिया का 'मिशन साउथ अफ्रीका' बॉक्सिंग डे से शुरू, क्या इतिहास रच पाएगी कोहली एंड कंपनी

सेंचुरियनऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसकी धरती पर शिकस्त देने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय टीम के लिए रविवार को 'बॉक्सिंग डे' से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए सही संयोजन के साथ मैदान पर उतरना एक चुनौती होगी। के लिए पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में कम अनुभवी श्रेयस अय्यर और अनुभवी लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा। यही नहीं पांचवें गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर या इशांत शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए भी माथापच्ची करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन ने रहाणे और इशांत को चोटिल बताकर बाहर कर दिया था लेकिन यदि वे रविवार को अंतिम एकादश में स्थान नहीं बना पाते हैं तो यही माना जाएगा कि उन्हें बाहर किया गया है। टीम इंडिया ने पहली बार 1992 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है। ऐसे में कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है। भारतीय टीम अपनी प्रतिंद्वंद्वी टीम से बेहतर नजर आती है और अगर वह मैदान पर भी खुद को बेहतर साबित करती है तो वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने में भी सफल रहेगी। भारतीय टीम विशेषकर कोहली के लिये यह श्रृंखला कई मायनों में महत्वपूर्ण है और वे इसे यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। अनुभवहीन साउथ अफ्रीका पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी टीम इंडिया कोहली उस टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे जिसके केवल दो खिलाड़ियों कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि कैगिसो रबाडा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिच नोर्त्जे नहीं होंगे। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का सवाल है तो उन्हें बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज को लेकर अधिक चिंता नहीं होगी। कोहली को जहां एक अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा वहीं उन्हें स्वयं भी बड़ी पारी खेलनी होगी क्योंकि वह 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाये हैं। इस बीच उनका औसत 30 से कम रहा जो उनकी ख्याति के अनुकूल नहीं है। कोहली ने दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर नयी चर्चा शुरू कर दी थी। लेकिन जो लोग कोहली को जानते हैं वे समझते हैं कि इस तरह की घटनाओं से भारतीय कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। नेट सत्र में बेहतरीन लय में दिखे कोहली कोहली नेट सत्र के दौरान अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। इसके साथ ही वह चाहेंगे कि उप कप्तान केएल राहुल इंग्लैंड के अपने प्रदर्शन को दोहराएं और चेतेश्वर पुजारा भी बड़ा स्कोर खड़ा करें। नंबर पांच बल्लेबाज के लिए रहाणे पर अय्यर का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन यहां उन्हें डुआने ओलिवर जैसे गेंदबाज की गुडलेंथ गेंदों से जूझना होगा। सेंचुरियन की पिच वैसे भी मैच आगे बढ़ने पर तेज होती जाती है। ऋषभ पंत भी विषम परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अगर वह स्पिनर महाराज पर एक हाथ के सहारे छक्के जड़ते हैं तो कप्तान कोहली को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि रबाडा और डुआने से सतर्क रहने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी से दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर सकते हैं। वह विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं तथा एल्गर, तेम्बा बावुमा और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिये तैयार हैं। यदि बुमराह और मोहम्मद शमी शीर्ष क्रम पर हावी हो जाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के लिये रविचंद्रन अश्विन का सामना करना आसान नहीं होगा। टीम इस प्रकार हैं : भारत विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, उमेश यादव, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा में से। दक्षिण अफ्रीका डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सरेल एरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर डूसेन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर में से।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3epMMsU

Ashes Boxing day test: ऑस्ट्रेलिया के बोलैंड करेंगे टेस्ट डेब्यू, इंग्लैंड की टीम में चार बदलाव

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया रविवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका देगा जबकि इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले मैच के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। बोलैंड को इस सप्ताह के शुरू में टीम में लिया गया था तथा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और माइकल नेसर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से उन्हें मौका मिल रहा है। जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिंस और बोलैंड आस्ट्रेलियाई एकादश में शामिल दो नए खिलाड़ी हैं। कमिंस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने के कारण एडिलेड में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी जबकि नेसर को पदार्पण का मौका मिला था। कमिंस अब फिर से टीम की अगुवाई करेंगे। कमिन्स ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘झाय और नेसर एडीलेड टेस्ट के बाद मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं और इसलिए हमने स्कॉटी को टीम में शामिल करने का निर्णय किया।’ इंग्लैंड ने श्रृंखला को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से अपनी टीम में चार बदलाव भी किए हैं, उसने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स, तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली पोप और क्रिस वोक्स को टीम में नहीं रखा है। तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्पिनर जैक लीच अंतिम एकादश में वापसी करेंगे, जबकि जैक क्रॉली और जोनाथन बेयरस्टो इस श्रृंखला में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पुष्टि की है कि बेयरस्टो के टीम में शामिल होने पर भी जोस बटलर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। बटलर को विश्वास है कि उनकी टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से श्रृंखला में वापसी करने में सफल रहेगी। बटलर ने कहा, ‘हम यहां निश्चित तौर पर केवल मैच में भाग लेने और 70,000 दर्शकों को आस्ट्रेलिया की एक और जीत का जश्न मनाने का मौका देने के लिए नहीं आए हैं।’ टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Hhedln

क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति की पिच पर उतरेंगे हरभजन? बोले- कई पार्टियों से ऑफर

नई दिल्ली भारत के सबसे सफल स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रिटायरमेंट की घोषणा करते ही चर्चा आम हो गई कि भज्जी राजनीति की पिच पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि वह इसे नकारते रहे। मगर अब 24 घंटे पहले अपने राजनैतिक भविष्य पर 'टर्बनेटर' ने बड़ा बयान दिया है। अलग-अलग पार्टियों से ऑफर समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में हरभजन कहते हैं, 'मैं हर पार्टी के नेताओं को जानता हूं। अगर मैं पॉलिटिक्स में एंट्री करूंगा तो आप सभी को पहले बताऊंगा। चाहे वह राजनीति हो या कुछ दूसरा रास्ता, मेरा मकसद पंजाब की सेवा करना है। मैं अबतक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा हूं। सिद्धू से मुलाकात पर दी सफाई कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर हरभजन सिंह कहते हैं कि उनके पास अलग-अलग पार्टियों से ऑफर आए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात बतौर क्रिकेटर की थी। मतलब साफ है कि मैदान पर अपनी गूगली से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले भज्जी ऑफ द फील्ड भी बातों की गूगली फेंक रहे हैं। फिलहाल अपने पत्ते साफ नहीं किए हैं, लेकिन इतना तो है कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले उनका संन्यास कोई इक्तेफाक तो नहीं। ऐसा रहा भज्जी का करियर पंजाब के 41 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 एकदिवसीय मैचों में 269 विकेट और 28 टी-20 में 25 विकेट लिए है। इस ऑफ स्पिनर ने ट्वीट किया, ‘मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, सभी अच्छी चीजें भी समाप्त हो जाती हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल के लंबे सफर को बेहतरीन और यादगार बनाया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yXycm2

ये 5 साउथ अफ्रीकी अनजान खिलाड़ी, कहीं पड़ न जाए टीम इंडिया पर भारी

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका का दौरा कभी भी किसी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। खासतौर पर टीम इंडिया तो अबतक वहां एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर से भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत हो रही है। प्रोटिज टीम पहले से कमजोर नजर आ रही है, लेकिन उसके पास कुछ ऐसे अनजान खिलाड़ी हैं, जो कोहली एंड कंपनी पर भारी पड़ सकते हैं। आइए आपको करवाते हैं उनसे मुलाकात...

2018 में पहले दो मैच हारने के बाद, भारत ने जोहानिसबर्ग में चार दिनों में तीसरे टेस्ट में 63 रन से जीत हासिल की थी। अब कोहली एंड कंपनी ने भी विदेशी परिस्थितियों में भी जीतना शुरू कर दिया है, क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलिया में दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड में 2-1 से और वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतना शामिल है।


SAvIND: ये 5 साउथ अफ्रीकी अनजान खिलाड़ी, कहीं पड़ न जाए टीम इंडिया पर भारी

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका का दौरा कभी भी किसी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। खासतौर पर टीम इंडिया तो अबतक वहां एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर से भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत हो रही है। प्रोटिज टीम पहले से कमजोर नजर आ रही है, लेकिन उसके पास कुछ ऐसे अनजान खिलाड़ी हैं, जो कोहली एंड कंपनी पर भारी पड़ सकते हैं।

आइए आपको करवाते हैं उनसे मुलाकात...



डुआने ओलिवर
डुआने ओलिवर

29 साल के डुआने ओलिवर को राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद यह पेसर विराट कोहली का विकेट लेने को बेकरार है। ओलिवर ने 2017 में डेब्यू किया था और 10 टेस्ट मैचों में 48 विकेट झटक लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘कोलपैक’ रास्ता (जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जाती है क्योंकि वह तब यूरोपीय संघ का हिस्सा था) अपनाकर यार्कशर का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें एक दिन इंग्लैंड के लिए खेलने की उम्मीद थी। मगर ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के साथ ही ओलिवर की उम्मीद भी टूट गई।



वियान मुल्डर
वियान मुल्डर

अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वियान मुल्डर की गिनती दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। 21.07 की औसत से 14 विकेट चटाने वाले मुल्डर के पास छह टेस्ट मैच का अनुभव है। फर्स्ट क्लास मैच और लिस्ट ए में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके मुल्डर बतौर बल्लेबाज खुद को अबतक स्थापित नहीं कर पाए हैं। वह वर्ल्ड टी-20 में साउथ अफ्रीकी स्क्वॉड का भी हिस्सा थे, हालांकि 23 वर्षीय खिलाड़ी को खेलने का मौका नहीं मिला।



कीगन पीटरसन
कीगन पीटरसन

8 अगस्त 1993 को पैदा हुए कीगन पीटरसन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। कभी-कभी लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते हैं। इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका टेस्ट डेब्यू हुआ था। भारत के खिलाफ वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखे जा सकते हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले कीगर पीटरसन को देखकर दिग्गज केविन पीटरसन की याद आ सकती है। 2018-19 के घरेलू सीजन में 61.53 की एवरेज से 923 रन बनाने वाले कीगन के पास सिर्फ दो टेस्ट का ही अनुभव है।



रासी वन डर डुसेन
रासी वन डर डुसेन

2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद से रासी वैन डर डुसेन साउथ अफ्रीकी मिडिल ऑर्डर की जान हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अबतक खेले 10 मुकाबलों में 98 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 610 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी सारी उपलब्धियां वनडे क्रिकेट में ही है। 2017-18 के डोमेस्टिक सीजन में हाइएस्ट स्कोररर रहे डुसेन ने खुद को टी-20 टीम में भी स्थापित किया।



जॉर्ज लिंड
जॉर्ज लिंड

2019 में भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू करने के बाद जॉर्ज लिंड अबतक सिर्फ तीन मुकाबले ही खेल पाए। बीते माह इंडिया ए के खिलाफ साउथ अफ्रीका ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया था। बल्ले से 96 रन बनाते हुए स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी से तीन विकेट भी चटकाए थे। लिंडे को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए केशव महाराज से कड़ी टक्कर मिलेगी। 30 साल के इस खिलाड़ी ने रावलपिंडी में दर्द के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर सभी का दिल जीत लिया था।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yVxeXw

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9