Sunday, May 31, 2020

विराट कोहली का सम्मान करता हूं, डरता नहीं हूं: नसीम शाह

नई दिल्ली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज () माने जाते हैं। और इसी वजह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज (Naseem Shah) भारतीय कप्तान के खिलाफ गेंदबाजी करने को लेकर आतुर हैं। दुनिया के सबसे कम उम्र में हैटट्रिक लेने वाले नसीम शाह करियर में बड़ी चुनौतियों का इंतजार कर रहे हैं। 10 फरवरी 2020 को शाह ने रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में हैटट्रिक ली। उस समय उनकी उम्र 16 साल 359 दिन थी (Youngest bowler to take hat trick in test cricket)। हाल ही में पाकपैशन को दिए इंटरव्यू में शाह ने अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कोहली का सम्मान करते हैं लेकिन उनसे डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास होता है और मैं मुझे पहले ही बताया जा चुका है कि इन मैचों से खिलाड़ी हीरो या विलन बन सकता है। अब चूंकि ये मुकाबले बहुत कम होते हैं इसलिए ये खास होते हैं। जब भी मौका मिले मैं भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर पाऊंगा। जब भी मौका मिलेगा मैं हमारे फैंस को निराश नहीं करूंगा। जहां तक विराट कोहली की बात है, मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन उनसे डरता नहीं हूं।' इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन यहीं आपको अपने खेल में सुधार करना होता है। मैं विराट और टीम इंडिया का सामना करने के लिए तैयार हूं।' टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले शाह चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज हैं। मोहम्मद समी, अब्दुल रज्जाक ने एक-एक बार और वसीम अकरम ने दो बार टेस्ट में हैटट्रिक ली है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dmELTD

साक्षी ने क्यों हटाया धोनी के संन्यास वाला ट्वीट?

नई दिल्लीपूर्व कप्तान की रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, हाल में सोशल मीडिया पर #DhoniRetires का हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था जिसके बाद उनकी पत्नी साक्षी ने अटकलों को खारिज किया। हालांकि बाद में साक्षी ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अब उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी शेयर की है। साक्षी धोनी ने अपने उस ट्वीट के बारे में राज खोला, जिसने भारत के पूर्व कप्तान की रिटायरमेंट के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया था। साक्षी ने अपने पति की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स के हैंडल पर रूपा रमानी के साथ एक लाइव इंस्टाग्राम सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अपने एक करीबी दोस्त से उस हैशटैग के बारे में पता चला। पढ़ें, सोशल मीडिया पर जब धोनी को लेकर हैशटैग ट्रेंड करने लगा तो साक्षी ने इस बारे में बताने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त ने मुझसे पूछा कि सोशल मीडिया पर यह क्या चल रहा है? वह हैशटैग (#DhoniRetires) दोपहर से ट्रेंड कर रहा है। मैंने सोचा कि सच बताया जाए, फिर मैंने ट्वीट किया। फिर मुझे याद नहीं कि क्या हुआ था कि मैंने उसे बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन इतने से ही काम हो गया, मेसेज सभी को मिल गया था।' साक्षी ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर घोषित रहे लॉकडाउन के दौरान एमएस धोनी ने क्या-क्या किया। उन्होंने कहा कि माही के पास सात पुरानी बाइक हैं। वह उन्हें चलाते हैं, असेम्बल करते हैं। एक बार तो जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई थी तो अगले दिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने उस बाइक के सारे पार्ट निकाल दिए और फिर से उसे असेम्बल किया। अपनी कप्तानी में भारत को टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जिता चुके धोनी के कुछ वीडियो भी लॉकडाउन के दौरान वायरल हुए थे जिसमें वह अपने रांची वाले फार्म हाउस पर अपने बेटी को बैठाकर बाइक चलाते नजर आए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dnvUB9

1 नहीं, 4 का दावा, धोनी नहीं करते थे सपॉर्ट!

'कैप्टन कूल' से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी तो छोड़ दी लेकिन उन पर अब पूर्व क्रिकेटर इशारों-इशारों में निशाना साध रहे हैं। इरफान पठान हों या पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, इन पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है कि उनको कप्तान की ओर से उतना सपॉर्ट नहीं मिला।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाईं, वनडे और टी20 के वर्ल्ड कप जीते लेकिन अब कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उन पर निशाना साधा कि उनका सपॉर्ट नहीं किया गया।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें कोच और कप्तान से उतना सपॉर्ट नहीं मिला था। यहां तक कि उन्होंने टीम में मौका ना मिलने पर जब तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सब बढ़िया कर रहे हो, लेकिन कुछ चीजें मेरे हाथ में नही हैं।

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने हाल में दावा किया था कि धोनी ने साल 2012 में ही यह फैसला कर लिया था कि वह, वीरेंदर सहवाग और दिग्गज सचिन तेंडुलकर 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप में साथ नहीं खेलेंगे। गंभीर ने कहा कि तब मीडिया में खबरें आईं कि हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी, इसलिए यह फैसला किया गया। तब 2015 वर्ल्ड कप में सहवाग और गंभीर को जगह नहीं मिली थी।

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार युवराज सिंह ने हाल में कहा था कि 2011 विश्व कप के दौरान धोनी को चयन को लेकर सिरदर्द झेलना पड़ा जब उन्हें अंतिम एकादश में उनके, यूसुफ पठान और सुरेश रैना में से किसी दो को चुनना था। युवी ने कहा था कि रैना ही धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी थे और उन्हें हमेशा सपॉर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि रैना 2011 वर्ल्ड कप से पहले लय में नहीं थे, फिर भी उन्हें टीम में मौका दिया गया।

पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2011-12 सीबी सीरीज में उन्हें टीम से बाहर करने से पहले एक बार भी उनसे बातचीत नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि मीडिया में उन्हें स्लो फील्डर बताया गया, लेकिन धोनी ने कभी सामने उनसे कुछ नहीं कहा।

इस पूर्व कप्तान फैंस की कमी नहीं है और उनका कहना है कि यदि धोनी ने ऐसा किया भी तो टीम के भले के लिए। उनका मानना है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 वर्ल्ड कप जीते, ऐसे में जब रिजल्ट अच्छा दिया तो उन पर सवाल कैसे। वहीं, कुछ मानते हैं कि धोनी ने ऐसे कुछ क्रिकेटरों का करियर खराब किया।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gJ7wf6

आज का दिन: राजस्थान रॉयल्स बना था आईपीएल का पहला चैंपियन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन था। टी20 क्रिकेट से बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नजरिया अब बदल चुका था। बोर्ड ने 2007 में वर्ल्ड टी20 जीतने के बाद बोर्ड ने इसमें प्रारूप में भविष्य को पहचान लिया था। तो, अप्रैल में शुरू हुई लीग का फाइनल आज ही के दिन साल 2008 में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं और चेन्नै सुपर किंग्स। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नै ने पांच विकेट पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की टीम को इस टूर्नमेंट में किसी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। टीम में कई युवा खिलाड़ी थे। वहीं अन्य टीमों में सितारों की भरमार थी। पर शेन वॉर्न की जादुई कप्तानी में इस युवा टीम ने कई बड़े नामों से सजी टीमों को पटखनी दी। राजस्थान रॉयल्स के स्टार यूसुफ पठान दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके साथ थे कप्तान शेन वॉर्न। राजस्थान की टीम को 14 गेंद पर 21 रन चाहिए थे तब पठान 39 गेंद पर 56 रन बनाकर रन आउट हो गए। ऐसे में वॉर्न का साथ देने आए सोहेल तनवीर। पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस टूर्नमेंट में गेंद से कमाल दिखाया था लेकिन अब बारी बल्ले की थी। वॉर्न और तनवीर ने स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। लक्ष्मीपति बालाजी की पहली तीन गेंद पर 2 रन बने। अब बाकी तीन गेंद पर छह रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का पलड़ा अब भारी दिख रहा था। लेकिन चौथी गेंद पर मैच ने रुख पलटा। बालाजी ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद फेंकी। तनवीर ने उसे जाने दिया और पार्थिव पटेल गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए। बल्लेबाजों ने छोर बदल लिया। यानी बिना वैध गेंद के रॉयल्स को दो रन मिल गए। चौथी गेंद पर पर वॉर्न ने एक रन ले लिया। अब दो गेंद पर तीन रन चाहिए थे। तनवीर ने पांचवीं गेंद, जो फुल टॉस थी को फ्लिक किया और दो रन बटोर लिए। आखिरी गेंद और एक रन की जरूरत। धड़कनें बढ़ गई थीं। आखिरी गेंद थोड़ी शॉर्ट थी तनवीर ने उसे मिड-ऑन की दिशा में पुल कर दिया। वॉर्न और तनवीर ने समय रहते छोर बदल लिए। और नतीजा रहा राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की। वह पहले आईपीएल की चैंपियन टीम बनी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xm3MJa

आज का दिन: सबसे विवादित कप्तान हैंसी क्रोन्ये की मौत

हैंसी क्रोन्ये क्रिकेट के इतिहास के सबसे चर्चित या यूं कहें विवादित कप्तानों में शामिल रहे। उनकी दमदार कप्तानी, क्रिकेट की गहरी समझ और हमेशा विपक्षी टीम से आगे रहने की उनकी जिद ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेकॉर्ड वाले कप्तानों में शामिल किया। वहीं दूसरी ओर, मैच फिक्सिंग प्रकरण ने उस शानदार करियर पर ऐसा दाग लगाया जिसे आज भी आज किया जाता है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xn9g6q

हार्दिक ने बताई 'गुड न्यूज', विराट ने यूं किया विश

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने रविवार शाम को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह यह खुशखबरी शेयर की। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच के साथ अपनी 4 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में नताशा प्रेग्नेंट दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों के गले में फूलों की माला नजर आ रही है और ऐसा लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पढ़ें, जैसे ही हार्दिक ने यह खुशखबरी शेयर की, उनके फैंस के अलावा साथी क्रिकेटरों की ओर से भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाई, बहुत सारा प्यार और परिवार में आने वाले तीसरे सदस्य के लिए खूब आशीर्वाद।' टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, पेसर मोहम्मद शमी, ओपनर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, युवा बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक को बधाई दी। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर ने लिखा, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है। अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XiLQyM

कड़े नियमों के साथ श्रीलंकाई टीम शुरू करेगी मैदान पर अभ्यास

कोलंबोश्रीलंका की 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण कड़े दिशानिर्देशों के बीच सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी जिसमें मैदानी प्रैक्टिस भी शामिल है। कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर आई थी लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गई थी। यह सीरीज अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बयान में कहा कि प्रैक्टिस सेशन 12 दिन तक चलेगा जिसमें 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं। अभ्यास सत्र की शुरुआत सोमवार को कोलंबो के एक होटल में फिटनेस सत्र से होगी जिसके अगले दिन से खिलाड़ी समूहों में उतरकर मैदान पर अभ्यास करेंगे। पढ़ें, एसएलसी ने बयान में कहा, ‘प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेने वाले सदस्यों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ इसमें कहा गया है, ‘कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट से चुना गया है और इसमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं क्योंकि उन्हें सक्रिय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले अनुकूलन के लिए ज्यादा समय चाहिए।’ आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून-जुलाई में साउथ अफ्रीका और भारत से 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। ये तीनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,620 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 10 की मौत हुई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yTV6Ac

पीएसजी का मॉरो इकार्डी के साथ चार साल का करार

मिलानपैरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अर्जेंटीना के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर () को इंटर मिलान से चार साल के करार पर अपने साथ जोड़ा है। यह फॉरवर्ड इससे पहले लोन पर पीएसजी के साथ जुड़ा था। दोनों क्लबों ने रविवार को यह घोषणा की। इकार्डी इस सत्र में पीएसजी से जुड़े थे और 31 मैचों में 20 गोल करने उन्होंने काफी प्रभावित किया था। इसके बाद कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग-1 को बीच में रोकना पड़ा और पीएसजी को विजेता घोषित किया गया। पढ़ें, पीएसजी ने ट्विटर पर भी इसकी घोषणा की। इकार्डी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गईं। फ्रांस के इस क्लब ने बयान में कहा, ‘पीएसजी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मॉरो इकार्डी से स्थायी करार किया गया है। इससे पहले यह स्ट्राइकर 2019-2020 सत्र में लोन पर इंटर मिलान से टीम के साथ जुड़ा था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TYTso7

हार्दिक पंड्या ने फैन्स को बताया, जल्द बनेंगे पापा

नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी () जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। आज शाम इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी मंगेतर () के साथ अपनी 4 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में नताशा प्रेग्नेंट दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस कपल की अगली तस्वीर में यह भी झलक रहा है कि दोनों ने हाल ही में शादी भी कर ली है। हार्दिक और नताशा की बाकी की दो तस्वीरें पुरानी हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने लिखा, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।' इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर इस कपल ने अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। मार्च में जब देश भर में लॉकडाउन का ऐलान हुआ तब से ही हार्दिक पंड्या अपने घर पर अपनी मंगेतर और अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ एक घर में ही थे। हालांकि इस कपल की एक तस्वीर से लग रहा है कि दोनों ने लॉकडाउ के बीच शादी भी कर ली है। लेकिन अभी तक इन्होंने इसका कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच हार्दिक की इस खुशी की बात पर उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने उन्हें सबसे पहले मुबारकबाद दी है। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी हार्दिक को बधाई देते हुए लिखा, 'आप दोनों को शुभकामनाएं। आपके परिवार में तीसरे सदस्य के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं।' टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस कपल को बधाई दी है। इसके अलावा टीम के कई और खिलाड़ी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ey0ckI

अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं: इशांत शर्मा

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज () पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह इसलिए है क्योंकि वह अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। मौजूदा भारतीय टीम के सबसे वरिष्ठ क्रिकेटर इशांत (97 टेस्ट) ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे के दौरान उन्हें (Steve Smith) पर छींटाकशी करना शायद पसंद नहीं आएगा, जबकि 2017 घरेलू सीरीज के बेंगलुरु में हुए टेस्ट मैच में उनके चेहरे का भाव 'मीम' बन गया था। यह तेज गेंदबाज अपने व्यंग्यों को लेकर काफी मशहूर है। 31 साल के इशांत ने कहा, 'मैं अपने करियर के उस पड़ाव में हूं, जहां मैं अपनी क्रिकेट का मजा ले रहा हूं और जितना मैं इसका लुत्फ उठाता हूं, उतना ही क्रिकेट बेहतर होता है। मैं टीम के लिए और अधिक विकेट लूंगा और मैचों में जीत दिलाऊंगा, जब तक आप लोग मुझे उकसाकर प्रतिबंधित नहीं करवा देते।' वह पोडकास्ट पर 'ओपन नेट्स विद मयंक' पर टीम के साथी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल () से बात कर रहे थे, जिसे पर दिखाया गया। जब अग्रवाल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के लिए मशहूर चेहरे के भाव के बारे में पूछा तो सीनियर तेज गेंदबाज ने कहा कि इसका एकमात्र लक्ष्य स्मिथ की लय बिगाड़ना था। उन्होंने कहा, 'मैं बस स्टीव स्मिथ की लय बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। हम जानते थे कि अगर हम वो विकेट हासिल कर लेते हैं तो हमारे पास जीतने का मौका होगा। विराट को आक्रामकता से गुरेज नहीं है। वह आक्रामक कप्तान है और वह सिर्फ एक चीज कहते हैं कि 'बस मुझे विकेट दिलाओ लेकिन ध्यान रखो कि प्रतिबंधित नहीं हो।' इशांत उस तेज गेंदबाज चौकड़ी का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में ऐतिहासिक सीरीज में जीत दिलाई थी और वह अब भी इस उपलब्धि का आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 2007-08 से ऑस्ट्रेलिया के दौरों पर रहा हूं और मैं जानता हूं कि यह कितना कठिन होता है। इतने वर्षों तक यह सुनने के बाद कि हम ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीतते, आपके अंदर जीतने का उत्साह होता है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eGX5XX

युवराज-सचिन चैलेंज किचन तक, बेलन बना हथियार

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) अभी भी जारी है। सरकार ने कुछ जरूरी चीजों के लिए छूट जरूर दी है लेकिन हालात सामान्य स्थिति से अभी दूर हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने फैन्स का मनोरंजन खूब कर रहे हैं और एक-दूसरे को तरह-तरह के चैलेंज भी दे रहे हैं। इन दिनों () और महान बल्लेबाज () में एक अलग ही तरह का चैलेंज चल रहा है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को युवराज सिंह ने बल्ले के किनारे वाले हिस्से से पहले नॉकिंग का चैलेंज दिया था, जिसे सचिन ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर बड़े ही मजेदार अंदाज में अंजाम दिया था। इसके साथ ही सचिन ने युवराज को एक बार फिर ऐसा करने के लिए कहा था। युवराज सिंह ने इस बार सचिन को एक बार फिर नया चैलेंज दिया है। इस बार युवी अपने चैलेंज को किचन तक ले गए। उन्होंने यहां अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर बल्ले की जगह बेलन का इस्तेमाल किया है। युवी इस बेलन की मदद से एक टेनिस बॉल को उछाल रहे हैं। बॉल को बेलन पर उछालते-उछालते युवराज सचिन से कहते हैं, 'पाजी अब हमें अगले मुकाम पर आना होगा। आपने मैदान पर तो खूब 100 बना लिए। लेकिन अब किचन में 100 बनाने की बारी है। यह मेरा 100 आपके लिए अब आपकी बारी है। आखिर हूं तो मैं गुरु का शिष्य ही।' इस वीडियो को पोस्ट करते हुए युवराज सिंह ने इसी अंदाज में कैप्शन भी देते हुए लिखा, 'मास्टर आपने मैदान पर ढेर सारे रेकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन यह समय रसोई में आकर मेरा रेकॉर्ड तोड़ने का है। माफी चाहता हूं कि इसका पूरा वीडियो पोस्ट नहीं कर सकता क्योंकि इससे 100 गिनने में काफी समय लगेगा। पाजी अब आपकी बारी उम्मीद है कि आप किचन का सामान नहीं तोड़ेंगे।' इस कैप्शन के साथ युवी ने कई लाफ्टर वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dkC84K

आज भी एक रेकॉर्ड है विवियन रिचर्ड्स की यह पारी

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज () ने आज से ठीक 36 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 189 की धमाकेदार पारी खेलकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रेकॉर्ड बनाया था। एक वनडे पारी में सर्वाधिक रन का यह रेकॉर्ड लगभग 13 साल तक इस महान बल्लेबाज के नाम कायम रहा। उनके इस रेकॉर्ड को सबसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर () ने तोड़ा। वनडे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रेकार्ड अब भारतीय सलामी बल्लेबाज () के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलकर कई रेकॉर्ड अपने नाम किए थे। रोहित के नाम पर पिछले पांच साल और छह महीने से यह रेकॉर्ड दर्ज है। अब देखना होगा कि रोहित का रेकार्ड कितने लंबे समय तक बना रहता है, जो अन्य भारतीयों कपिल देव (Kapil Dev), सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) के नाम पर बहुत लंबी अवधि तक कायम नहीं रहा। अगर वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर के रेकॉर्ड और उसकी समयावधि की बात करें तो पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच मेलबर्न में 5 जनवरी 1971 को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड के जॉन एड्रिच ने 82 रन बनाकर वनडे का पहला सर्वोच्च स्कोर अपने नाम किया था। इंग्लैंड के ही डेनिस एमिस (103) ने इसके डेढ़ साल बाद वनडे का पहला शतक जड़कर यह रेकॉर्ड तोड़ा था। एमिस का रेकार्ड भी एक साल ही कायम रहा। वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (105) ने उनका यह रेकॉर्ड तोड़ा, जिसे इंग्लैंड के डेविड लॉयड (नाबाद 116) ने एक साल बाद अपने नाम कर दिया था, जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने पहले वर्ल्ड कप 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाकर बल्लेबाजों के लिए नई चुनौती पेश कर दी थी। टर्नर का रेकॉर्ड 8 साल तक बना रहा। भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव ने 18 जून 1983 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टनब्रिज वेल्स में नाबाद 175 रन की पारी खेलकर इसे अपने नाम पर कर दिया था। पूर्व भारतीय कप्तान के नाम पर हालांकि यह रेकॉर्ड 348 दिन ही रहा क्योंकि 31 मई 1984 को रिचर्ड्स ने नाबाद 189 रन की पारी खेल दी थी। रिचर्ड्स के इस रेकॉर्ड तक 12 साल 11 महीने और 21 दिन तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया था। वनडे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर के रेकॉर्ड में सबसे लंबी अवधि तक शीर्ष पर काबिज बने रहने का यह आज भी रेकॉर्ड है। 21 मई 1997 को पाकिस्तान के सईद अनवर ने रिचर्ड के इस रेकॉर्ड को तोड़कर इस उपलब्धि पर अपना नाम लिखा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ चेन्नै में 194 रन बनाकर यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम पर 12 साल और नौ महीने तक यह रेकॉर्ड दर्ज रहा। इस बीच जिम्बाब्वे के चार्ल्स कावेंट्री (नाबाद 194) ने 16 अगस्त 2009 को उनकी बराबरी की थी। भारतीय दिग्गज सचिन तेंडुलकर ने 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में वनडे का पहला दोहरा शतक (नाबाद 200) बनाकर अनवर और कावेंट्री का रेकॉर्ड तोड़ा था। तेंडुलकर के नाम पर हालांकि एक साल नौ महीने और 14 दिन ही रेकॉर्ड बना रहा। सचिन के नक्शेकदम पर आगे बढ़ने वाले सहवाग ने 8 जून 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेलकर रेकॉर्ड अपने नाम कर दिया था। इसके बाद रोहित की बारी थी, जिन्होंने सहवाग के नाम पर यह रेकॉर्ड 2 साल 11 महीने और पांच दिन तक ही बने रहने दिया था। रिचर्ड्स का 189 रन का सबसे लंबी अवधि तक सर्वोच्च स्कोर का रेकॉर्ड हालांकि वनडे में एक पारी में उच्चतम स्कोर की तालिका में अब 11वें नंबर पर खिसक चुका है। अकेले रोहित ही तीन बार इस संख्या को पार करके दोहरा शतक जड़ चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dljAkC

लॉकडाउन में छूट: हंगरी में फैन्स फुटबॉल स्टेडियम में लौटे

कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण दो महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हंगरी के फुटबॉल प्रशंसक (Football fans in Hungary) इस सप्ताहांत मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे।

हंगरी कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। यूरोप में अन्य लीग सत्र को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो शुरू हुए हैं उसे दर्शकों के बिना खेला जा रहा है।

हंगरी फुटबॉल संघ ने गुरुवार को क्लबों को मार्च के बाद पहली बार शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोलने की छूट दी थी। इन शर्तों में स्टेडियम में हर दूसरी पंक्ति को खाली और दर्शक वाली हर सीट के बाद तीन सीट खाली छोड़ना शामिल है।

शनिवार को देश के पूर्वोत्तर शहर मिसकोल्स में डियोसग्योर और मेजोकोवेस्द के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कहा कि हम स्टेडियम में आकर खुश हैं।

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 2,255 दर्शक मौजूद थे। 18 साल के एक छात्र प्रशंसक ने कहा, 'वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें दूरी बनाए रखनी चाहिए।'

प्रशंसक रिचर्ड कोवास ने कहा, 'हम नियमों का पालन करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हो सकता है मैच फिर से दर्शकों के बिना खेला जाए।'



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MbGLC6

आईसीसी दिशानिर्देशों पर खेलना अजीब लगेगा: संगकारा

नई दिल्लीश्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) दिशानिर्देशों के अंतर्गत क्रिकेट खेलना सचमुच अजीब लगेगा, लेकिन वह समझते हैं कि इससे बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। आईसीसी ने हाल में दुनिया भर में क्रिकेट बहाल करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं और साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए कड़े प्रोटोकॉल बनाए हैं। संगकारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘मैं समझता हूं कि ये दिशानिर्देश खिलाड़ियों को रोकेंगे, उन्हें खेलने में बाधा पहुंचाएंगे, यह सचमुच काफी अजीब होगा और जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो ये मुझे भी अजीब लग रहे हैं।’ संगकारा ने कहा, ‘लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। इस समय स्वास्थ्य सबसे अहम है, विशेषकर खिलाड़ियों के लिए ताकि क्रिकेट में वापसी पर उनका आत्मविश्वास बढ़े और शायद कुछ समय बाद दर्शकों के लिए भी स्टेडियम खोले जा सकें।’ आईसीसी द्वारा जारी सुरक्षा कदमों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति शामिल है और मैच से पहले 14 दिन का पृथक अभ्यास शिविर तथा अंपायरों द्वारा गेंद को पकड़ने के लिए दस्ताने पहनना भी शामिल है। संगकारा मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने विश्व संचालन संस्था के दिशानिर्देशों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह सब आपसी भागीदारी में ही संभव होगा क्योंकि जब आप अनुबंध के अंतर्गत हो तो फिर आप नियोक्ता खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और इसके बारे में भरोसा दिलाने के लिए जिम्मेदार हैं कि जिस वातावरण में वे काम करेंगे, वह सुरक्षित है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MgR73y

अकमल की अपील पर सुनवाई करेंगे HC के पूर्व न्यायाधीश

कराचीउच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मोहम्मद खोखर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने के कारण प्रतिबंध का सामना कर रहे उमर अकमल की तीन साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुशासनात्मक पैनल ने अकमल को इस साल पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने का दोषी पाते हुए उन्हें पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था। तीस साल के अकमल ने अपने प्रतिबंध को चुनौती दी थी और पीसीबी ने कहा है कि न्यायमूर्ति खोखर अपील की सुनवाई की तारीख तय करेंगे। अकमल ने अपने मामले की सुनवाई में मदद के लिए संसदीय मामलों के प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान की विधि फर्म की सेवाएं ली हैं। पाकिस्तान सुपर लीग टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले अकमल को फरवरी में 2020 पीएसएल में इस्लामाबाद के खिलाफ पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तान की ओर से पिछली बार अक्टूबर में खेलने वाले अकमल ने अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 1003, 3194 और 1690 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSfJrv

धोनी पर बोले पठान, उतना सपॉर्ट नहीं मिला

नई दिल्लीभारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा है उन्हें कप्तान और कोच की तरफ से उतना सपॉर्ट नहीं किया गया, जितना करना चाहिए था। इरफान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि जब गैरी कर्स्टन टीम इंडिया के हेड कोच बने, उसके बाद से चीजें बदलने लगीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं गैरी कर्स्टन को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा लेकिन हर कोच और कप्तान की सोच अलग रहती है। मुझे लगता कि एक माहौल भी बनाया गया कि इरफान पठान की गेंद अब उतनी स्विंग नहीं हो रही।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई ओपनर है और उसे आप नंबर-7 पर बल्लेबाजी कराते हो उसके प्रदर्शन पर फर्क पड़ेगा। ऐसे में कप्तान का रोल है कि उसको बैक करे, सपॉर्ट करे क्योंकि आपने ही तो उसका नंबर बदला।' उन्होंने आगे कहा कि वह अपने आखिरी वनडे इंटरनैशनल में मैन ऑफ द मैच रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। पठान ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि ऋद्धिमान साहा एक साल बाद बिना कोई मैच खेले टीम इंडिया में वापस आए। बीच में ऋषभ पंत ने शतक भी लगाया लेकिन साहा को मौका दिया गया। कई बार किसी क्रिकेटर को सपॉर्ट किया जाता है, कोई भाग्यशाली होता है और कोई दुर्भाग्यशाली और मैं दूसरी वाली लिस्ट में हूं।' उन्होंने श्रीलंका दौरे (2012) का जिक्र किया जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 5 वनडे भारत ने खेले लेकिन मुझे एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया। फिर मैंने कोच गैरी कर्स्टन से पूछा था कि मैं बेहतर के लिए क्या करूं। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके हाथ में कुछ चीजें नहीं हैं।' इरफान ने आगे बताया कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार धोनी से भी साल 2008 में पूछा था कि मैं और कैसे बेहतर करूं तो उन्होंने कहा कि कुछ भी गड़बड़ नहीं है और सब ठीक चल रहा है।' इरफान ने करियर में 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 100 विकेट झटके। वनडे में 1544 रन बनाने के साथ उन्होंने 173 विकेट लिए जबकि टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 172 रन बनाने के अलावा 28 विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MgRf3i

अश्विन से शेयर किया ऐसा वीडियो, नहीं रुकेगी हंसी

नई दिल्लीभारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) ने एक बेहद फनी वीडियो शेयर ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इन बच्चों ने अंपायर रीव्यू सिस्टम (DRS) को बिना मशीन की सहायता से मेजदार तरीके से दिखाया। उन्होंने खुद भी लिखा है- मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं...। वीडियो में बच्चे गली क्रिकेट खेल रहे हैं। फील्डरों और गेंदबाज की अपील पर अंपायर बल्लेबाज को आउट करार दे देता है। तभी बल्लेबाज टी का साइन बनाते हुए डीआरएस ले लेता है। अगर आप सोच रहे हैं कि तकनीक की सहायत से यहां रीव्यू कैसे होगा तो वीडियो देखिए। इसमें खिलाड़ी उसी प्रकिया को स्लो मोशन में करते दिखाई देंगे जैसे पहले हो चुका है। गेंदबाज गेंद को बल्लेबाज के शॉट लगाते वक्त हाथ से स्लो मोशन में गेंद को ले जाता है, बिल्कुल टीवी रीप्ले की तरह। अंतत: डीआरएस का फैसला आता है, जो बल्लेबाज के पक्ष में रहता है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के रोचक वीडियो क्रिकेटर अक्सर अपने पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले एक इंटरनैशनल क्रिकेटर से एक युवा बल्लेबाज के लिए सहला मांगी गई थी, जिसमें बोलिंग मशीन की जगह साइकिल का पहिया इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से तमाम खेल रद्द या फिर स्थगित किए जा चुके हैं। ने (IPL 202) को अनिश्चित का के लिए स्थगित किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZU02Ag

वीडियो: चिप्स खाते हुए हवा में उड़ गए डेविड वॉर्नर

नई दिल्लीआईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर घोषित लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने रविवार को एक बार फिर अपना एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया। 33 वर्षीय वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर इस टिकटॉक वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में वह चिप्स खाते नजर आ रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि वह हवा में उड़ते हुए ऐसा कर रहे हैं। पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान ने इसके कैप्शन में लिखा, 'एक आलसी (लेजी) संडे सच में चिप्स खाने से।' उन्होंने साथ में हैशटैग ग्रैविटी भी इस्तेमाल किया। वह इस वीडियो में ग्रैविटेशनल फोर्स (गुरुत्वाकर्षण) को भी धता बता दिया लेकिन यह इफेक्ट से बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू के एक गाने पर पत्नी कैंडिस संग थिरकते नजर आए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gFPlHt

कोविड-19: बड़े दिलवाले विटोरी ने किया खास ऐलान

ढाकान्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपने वेतन का एक हिस्सा बोर्ड के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देने के लिए कहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि विटोरी ने अपने फैसले से आधिकारिक तौर पर सूचित किया है। चौधरी ने कहा, ‘विटोरी ने कहा कि हमें उनके वेतन का एक निश्चित हिस्सा बीसीबी के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने इस बारे में क्रिकेट संचालन समिति को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है।’ इस 41 वर्षीय पूर्व स्पिनर ने अपने वेतन के कितने हिस्से को दान करने का फैसला किया है इसका खुलासा रिपोर्ट में नहीं किया गया है। वह बांग्लादेश कोचिंग स्टाफ में सर्वाधिक वेतन पाने वाले सदस्य हैं। उन्हें 100 दिन के अनुबंध के लिए 250,000 डॉलर का भुगतान किया जाता है। उनका अनुबंध इस साल होने वाले टी20 विश्व कप तक है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XfVDFT

US ओपन: चार्टर्ड विमान, कोविड टेस्ट जैसे प्लान!

न्यूयॉर्क खतरनाक कोरोना वायरस के बावजूद के सही समय पर आयोजन के लिए आयोजक कुछ योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। इनमें यूरोप, दक्षिण अमेरिका और मध्य पूर्व से खिलाड़ियों को चार्टर्ड विमान से न्यूयॉर्क लाना और यात्रा से पहले कोविड-19 टेस्ट भी शामिल है। इनके अलावा हर दिन तापमान नापना, केंद्रीकृत आवास, दर्शकों के बिना मैचों का आयोजन, कोर्ट पर कम से कम अधिकारी और अभ्यास के दिनों में लॉकर रूम बंद रखने पर भी विचार किया जा रहा है। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) में पेशेवर टेनिस की मुख्य कार्यकारी स्ट्रेसी एलेस्टर ने एपी से कहा, ‘इन पर अभी केवल विचार किया जा रहा है। हमने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।’ पढ़ें, एलेस्टर ने कहा कि यूएसटीए बोर्ड ने अगर यूएस ओपन के आयोजन का फैसला किया तो यह उसके नियत स्थान और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। यूएस ओपन का मुख्य ड्रॉ 31 अगस्त से शुरू होना है। उन्होंने कहा, ‘हम अब भी तय तारीखों में न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नैशनल टेनिस सेंटर में सुरक्षित वातावरण में यूएस ओपन का आयोजन करने पर ध्यान दे रहे हैं। वैकल्पिक स्थान या वैकल्पिक तिथियों पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है।’ एलेस्टर ने कहा कि इसके बार में फैसला जून के मध्य या आखिर में कर लिया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही एटीपी, डब्ल्यूटीए और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के सभी टूर्नमेंट स्थगित हैं। फ्रेंच ओपन मई के बजाय सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है जबकि विंबलडन 1945 के बाद पहली बार रद्द किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TWiLap

जुलाई में ग्रास और हार्ड कोर्ट पर खेलेंगे थीम, किर्गियोस

बर्लिनस्टार डोमिनिक थीम, निक किर्गियोस, एलिना स्वितोलिना और किकी बर्टेंस जुलाई में बर्लिन में घसियाले (ग्रास) और हार्ड-कोर्ट पर आयोजित होने वाले पुरूषों और महिलाओं के टूर्नमेंट में भाग लेंगे। इस टूर्नमेंट का आयोजन स्टेफी ग्राफ स्टेडियम के घसियाले कोर्ट पर 13 से 15 जुलाई तक होगा। इसके बाद बर्लिन के टेंपेलहोफ हवाई अड्डे पर हार्ड कोर्ड पर 17-19 जुलाई तक होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द होने के कारण यह घसियाले कोर्ट पर खेले जाने वाला 2020 का पहला टूर्नमेंट होगा। इसमें छह पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। पढ़ें, टूर्नमेंट में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी भाग लेगे। ज्वेरेव ने कहा, ‘मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि मेरा खेल किस स्तर का है। मैं कड़ा अभ्यास कर रहा हूं, लेकिन लंबे समय के बाद मैं किसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में खेलूंगा।’ इस टूर्नमेंट को दर्शकों के बिना खेला जाएगा जहां अंपायरों की जगह इलेक्ट्रिक लाइन उपयोग किया जाएगा। मैचों का प्रसारण भी होगा जिसमें पुरूष और महिला मुकाबलों के लिए पुरस्कार के तौर पर 1-1 लाख डॉलर रखा गया है। कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण जुलाई के आखिर तक एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर दोनों निलंबित हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3diCclz

Saturday, May 30, 2020

हसीन जहां की न्यूड तस्वीर, लिखा शमी के लिए मेसेज

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक न्यूड तस्वीर शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में उनके साथ जो शख्स है उसे शमी का दावा किया जा रहा है, हालांकि 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस तस्वीर को लेकर शमी के फैन्स हसीन पर भड़के हुए हैं। लोग तरह-तरह के भद्दे कॉमेंट करके उन्हें कोस रहे हैं।

<blockquote class="instagram-media" data-instgrm-captioned data-instgrm-permalink="https://ift.tt/2MgzzVe" data-instgrm-version="12" style=" background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);"><div style="padding:16px;"> <a href="https://ift.tt/2MgzzVe" style=" background:#FFFFFF; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;" target="_blank"> <div style=" display: flex; flex-direction: row; align-items: center;"> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width: 40px;"></div> <div style="display: flex; flex-direction: column; flex-grow: 1; justify-content: center;"> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 100px;"></div> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 60px;"></div></div></div><div style="padding: 19% 0;"></div> <div style="display:block; height:50px; margin:0 auto 12px; width:50px;"><svg width="50px" height="50px" viewBox="0 0 60 60" version="1.1" xmlns="https://ift.tt/1qSwKM6" xmlns:xlink="https://www.w3.org/1999/xlink"><g stroke="none" stroke-width="1" fill="none" fill-rule="evenodd"><g transform="translate(-511.000000, -20.000000)" fill="#000000"><g><path d="M556.869,30.41 C554.814,30.41 553.148,32.076 553.148,34.131 C553.148,36.186 554.814,37.852 556.869,37.852 C558.924,37.852 560.59,36.186 560.59,34.131 C560.59,32.076 558.924,30.41 556.869,30.41 M541,60.657 C535.114,60.657 530.342,55.887 530.342,50 C530.342,44.114 535.114,39.342 541,39.342 C546.887,39.342 551.658,44.114 551.658,50 C551.658,55.887 546.887,60.657 541,60.657 M541,33.886 C532.1,33.886 524.886,41.1 524.886,50 C524.886,58.899 532.1,66.113 541,66.113 C549.9,66.113 557.115,58.899 557.115,50 C557.115,41.1 549.9,33.886 541,33.886 M565.378,62.101 C565.244,65.022 564.756,66.606 564.346,67.663 C563.803,69.06 563.154,70.057 562.106,71.106 C561.058,72.155 560.06,72.803 558.662,73.347 C557.607,73.757 556.021,74.244 553.102,74.378 C549.944,74.521 548.997,74.552 541,74.552 C533.003,74.552 532.056,74.521 528.898,74.378 C525.979,74.244 524.393,73.757 523.338,73.347 C521.94,72.803 520.942,72.155 519.894,71.106 C518.846,70.057 518.197,69.06 517.654,67.663 C517.244,66.606 516.755,65.022 516.623,62.101 C516.479,58.943 516.448,57.996 516.448,50 C516.448,42.003 516.479,41.056 516.623,37.899 C516.755,34.978 517.244,33.391 517.654,32.338 C518.197,30.938 518.846,29.942 519.894,28.894 C520.942,27.846 521.94,27.196 523.338,26.654 C524.393,26.244 525.979,25.756 528.898,25.623 C532.057,25.479 533.004,25.448 541,25.448 C548.997,25.448 549.943,25.479 553.102,25.623 C556.021,25.756 557.607,26.244 558.662,26.654 C560.06,27.196 561.058,27.846 562.106,28.894 C563.154,29.942 563.803,30.938 564.346,32.338 C564.756,33.391 565.244,34.978 565.378,37.899 C565.522,41.056 565.552,42.003 565.552,50 C565.552,57.996 565.522,58.943 565.378,62.101 M570.82,37.631 C570.674,34.438 570.167,32.258 569.425,30.349 C568.659,28.377 567.633,26.702 565.965,25.035 C564.297,23.368 562.623,22.342 560.652,21.575 C558.743,20.834 556.562,20.326 553.369,20.18 C550.169,20.033 549.148,20 541,20 C532.853,20 531.831,20.033 528.631,20.18 C525.438,20.326 523.257,20.834 521.349,21.575 C519.376,22.342 517.703,23.368 516.035,25.035 C514.368,26.702 513.342,28.377 512.574,30.349 C511.834,32.258 511.326,34.438 511.181,37.631 C511.035,40.831 511,41.851 511,50 C511,58.147 511.035,59.17 511.181,62.369 C511.326,65.562 511.834,67.743 512.574,69.651 C513.342,71.625 514.368,73.296 516.035,74.965 C517.703,76.634 519.376,77.658 521.349,78.425 C523.257,79.167 525.438,79.673 528.631,79.82 C531.831,79.965 532.853,80.001 541,80.001 C549.148,80.001 550.169,79.965 553.369,79.82 C556.562,79.673 558.743,79.167 560.652,78.425 C562.623,77.658 564.297,76.634 565.965,74.965 C567.633,73.296 568.659,71.625 569.425,69.651 C570.167,67.743 570.674,65.562 570.82,62.369 C570.966,59.17 571,58.147 571,50 C571,41.851 570.966,40.831 570.82,37.631"></path></g></g></g></svg></div><div style="padding-top: 8px;"> <div style=" color:#3897f0; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:550; line-height:18px;"> View this post on Instagram</div></div><div style="padding: 12.5% 0;"></div> <div style="display: flex; flex-direction: row; margin-bottom: 14px; align-items: center;"><div> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(0px) translateY(7px);"></div> <div style="background-color: #F4F4F4; height: 12.5px; transform: rotate(-45deg) translateX(3px) translateY(1px); width: 12.5px; flex-grow: 0; margin-right: 14px; margin-left: 2px;"></div> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);"></div></div><div style="margin-left: 8px;"> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 20px; width: 20px;"></div> <div style=" width: 0; height: 0; border-top: 2px solid transparent; border-left: 6px solid #f4f4f4; border-bottom: 2px solid transparent; transform: translateX(16px) translateY(-4px) rotate(30deg)"></div></div><div style="margin-left: auto;"> <div style=" width: 0px; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-right: 8px solid transparent; transform: translateY(16px);"></div> <div style=" background-color: #F4F4F4; flex-grow: 0; height: 12px; width: 16px; transform: translateY(-4px);"></div> <div style=" width: 0; height: 0; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-left: 8px solid transparent; transform: translateY(-4px) translateX(8px);"></div></div></div></a> <p style=" margin:8px 0 0 0; padding:0 4px;"> <a href="https://ift.tt/2MgzzVe" style=" color:#000; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none; word-wrap:break-word;" target="_blank">Kal tu kuch nhi tha to mai pak thi aj tu kuch ban gaya to mai napak ho gayi ,jhut burkha dal kar beparda sach ko mita nahi sakta.magarmach ki ansu kuch dino ka hi sahara hota hai.😃😃with cricketer shami ahmad😃😃 #hasinjahanentertainment #hasinjahanfam #hasinjahanfun #starhasinjahan #mirchihasinjahan</a></p> <p style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;">A post shared by <a href="https://ift.tt/2AqNpBI" style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px;" target="_blank"> hasin jahan</a> (@hasinjahanofficial) on <time style=" font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px;" datetime="2020-05-30T12:12:59+00:00">May 30, 2020 at 5:12am PDT</time></p></div></blockquote> <script async src="//www.instagram.com/embed.js"></script>

हसीन ने तस्वीर के साथ ही शमी के लिए एक मेसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा- कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुर्खा डालकर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- क्रिकेटर शमी अहमद के साथ।

उल्लखेनीय है कि शमी और हसीन जहां पिछले कुछ वर्षों से अलग रह रहे हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी में टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है।

इससे पहले भी हसीन ने कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके सुर्खियां बटोर चुकी हैं। रमजान के महीने में डांस वीडियो शेयर करने पर भी लोग उनपर बहुत भड़के थे।

इस तस्वीर पर लोगों ने हसीन को बुरी तरह से ट्रोल किया। कुछ लोगों ने उनकी तुलना दीपक कलाल से की है तो कुछ ने उन्हें खुदा का वास्ता देकर तस्वीर को हटाने को कहा है।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gNTyZI

क्रिकेटर की कंडक्टर मां सैलरी की वजह से परेशान

मुंबई घातक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की जान गई और भारत में भी इससे संक्रमितों के मामले 1.7 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से जुड़े सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और लाखों लोग इसके कारण परेशानी झेल रहे हैं। इसी लिस्ट में युवा क्रिकेटर की मां भी हैं जो अपनी सैलरी की वजह से परेशान हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से खेलने वाले युवा गेंदबाज की मां वैदेही मुंबई की बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट 'बेस्ट' बस में कंडक्टर हैं। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि उनकी बिल्डिंग को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया गया था और वह कुछ दिन काम पर नहीं जा पाईं। पढ़ें, 43 वर्षीया वैदेही ने कहा, 'कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या के कारण अथर्व मुझे काम पर जाने से मना कर रहा था। हमारी बिल्डिंग में कोरोना से जुड़ा एक मामला हाल में सामने आया, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया। अगर हम काम पर नहीं जाते हैं, तो हमें छुट्टी के बिना अनुपस्थित किया जाता है। ऐसे कैसे चलेगा? मुझे अपनी पूरी सैलरी चाहिए। मैंने किसी तरह अथर्व को मना लिया कि मुझे अपनी नौकरी जारी रखनी है।' अथर्व के पिता के निधन के बाद से ही वैदेही उनकी जगह कंडक्टर का काम कर रही हैं। कोरोना वायरस वॉरियर्स (जिनमें पुलिस, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे लोग हैं) की आवाजाही के लिए बसों को लगाया है, जिनमें वैदेही एक बस की कंडक्टर हैं। गर्व है कि कोविड-19 की लड़ाई में भूमिकाउन्होंने आगे कहा, 'मुझे बीएमसी कर्मचारियों, पुलिस, डॉक्टर और नर्सों सहित इस संकटकाल में काम कर रहे जरूरी कर्मियों को समय पर उनके कार्यस्थल पहुंचाना होता है। गाड़ियां कम हैं, ऐसे में ये वारियर्स बसों और मुझ जैसे लोगों पर निर्भर हैं। मुझे गर्व है कि COVID-19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में मेरी भी अहम भूमिका है।' 'बीमा कवर भी नहीं है'उन्होंने साथ ही कहा कि उनके जैसे कर्मियों के लिए किसी भी प्रकार का कोई बीमा नहीं है। वैदेही ने कहा, 'हमें कोई बीमा नहीं दिया गया है। बीएमसी या पुलिस विभाग में, सरकार परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने के अलावा कम से कम 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। हमने कोविड -19 के कारण अब तक आठ कर्मचारियों को खो दिया है। यदि उन्हें बीमा कवर मिलता तो यह उनके परिवारों के लिए कुछ राहत होती।' पति के निधन के बाद मिली थी नौकरीबाएं हाथ के स्पिनर अथर्व ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया था और तब खिताबी मुकाबले में 28 रन देकर 5 विकेट लिए। अथर्व के पिता विनोद बेस्ट में कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद अथर्व की मां वैदेही को वहां नौकरी मिल गई। मां ने नौकरी के साथ-साथ अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZVgKPw

डि कॉक, गिडी क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

जोहानिसबर्गसीमित ओवरों के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज लुगी गिडी को क्रिकेट साउथ अफ्रीका 2019-20 पुरुष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया है। हरफनमौला मरिजाने काप और लौरा वोल्वार्ट को महिला वर्ग में चार नामांकन मिले हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पुरस्कार समारोह चार जुलाई 2020 को ऑनलाइन होगा।’ डिकॉक और गिडी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी20 क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकन मिले हैं।’ डिकॉक को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का भी नामांकन मिला है। 27 वर्षीय डि कॉक ने अब तक करियर में 47 टेस्ट, 121 वनडे और 44 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं और उनके नाम टेस्ट में 2934, वनडे में 5135 और टी20 इंटरनैशनल में 1226 रन हैं। वहीं, 24 वर्षीय पेसर गिडी ने अब तक 5 टेस्ट में 15 विकेट, 26 वनडे मैचों में 53 विकेट और 13 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 24 विकेट लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZQrIWx

खेल रत्न के लिए भेजा गया इस 22 वर्षीय ऐथलीट का नाम

नई दिल्लीभारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी (Neeraj Chopra) के नाम की अनुशंसा पुरस्कार के लिए की है। 22 वर्षीय के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उस साल खेल रत्न के लिए भी उनका नाम भेजा गया था। पिछले साल भी खेल रत्न के लिए उनके नाम की अनुशंसा की गई थी। एक सूत्र ने कहा, ‘नीरज अकेले ऐथलीट हैं, जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिए अनुशंसा की गई है।’ ओडिशा सरकार पहले ही फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए अनुशंसा कर चुकी है। चोपड़ा ने के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे। कोहनी की चोट से उबरकर भारत के जैवलिन ने शानदार कमबैक किया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका में ऐथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग में 87.86 मीटर की दूरी के साथ तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया था। चोट के बाद नीरज का यह पहला इवेंट था, जिसमें उन्हें ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन की उम्मीद थी। इस चोट के कारण नीरज को सर्जरी भी करानी पड़ी थी। उल्लेखनीय है कि नीरज आखिरी बार अगस्त-2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में खेले थे, जहां उन्होंने 88.06 मीटर के नैशनल रेकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। भारत को उनसे ओलिंपिक में भी पदक की उम्मीद है। (भाषा के इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gBqCnv

पूर्व ओलिंपिक में चैंपियन मोरो का निधन, नाम पर है स्टेडियम

लॉस एंजेलिसमेलबर्न ओलिंपिक 1956 में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले फर्राटा धावक का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर इस महान धावक के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस स्कूल ने अपने फुटबॉल स्टेडियम का नाम शहर के इस नायक के नाम पर रखा है। मेलबर्न 1956 में मोरो ने एक ओलिंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर के स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के दिग्गज ऐथलीट जेसी ओवेन्स की बराबरी की थी। बाद में अमेरिका के और जमैका ने उसैन बोल्ट ने भी यह कारनामा किया। उन्हें उस साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। मोरो ने 1958 में ऐथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 1960 में कुछ समय के लिए वापसी की थी लेकिन अमेरिका की ओलिंपिक टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZUbxHY

सचिन को 'गलत' आउट, अंपायर ने दिया यह बयान

2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने 85 रनों की धांसू पारी खेली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें महज 23 रनों के निजी स्कोर पर अंपायर इयान गोल्ड (Ian Gould) ने LBW आउट दिया था? हालांकि, DRS का इस्तेमाल करते हुए सचिन ने अपना विकेट बचा लिया था और भारत को फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे थे। अब इस मामले में गोल्ड ने अपना पक्ष रखा है।

आईसीसी एलीट क्लब के पूर्व अंपायर इयान गोल्ड ने एक शो में उस वाकए का जिक्र करते हुए कहा- उसके लिए मुझे आलोचनाएं झेलनी पड़ी। लोगों ने उस वक्त के मेरे रिऐक्शन की तस्वीरें मुझे भेजे। मुझे याद है जब मैंने उन्हें (सचिन) आउट करार दिया तो बिली बाउडेन (टीवर अंपायर) ने मेरे कान में कहा- गेंद लेग स्टंप छोड़ रही है। मैं चाहता हूं आप अपना फैसला बदलें।

इंग्लैंड के गोल्ड ने आगे कहा- अब सोचता हूं तो उस फैसले पर हंसी आती है, लेकिन उस वक्त ऐसा रिऐक्शन नहीं आता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं आज भी मेरा फैसला वही होता, क्योंकि मुझे अपने फैसले पर यकीन था। अब सब कुछ खत्म हो गया है और मुझे नहीं पता वह कैसे हो गया। उस वक्त सचिन गंभीर से बात करने के बाद वापस लौटने लगे थे, मैंने भगवान को शुक्रिया कहा। फिर मैंने देखा पता नहीं क्या हुआ और सचिन ने DRS ले लिया।

दरअसल, 20 मार्च, 2011 को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय पारी के दौरान 11वां ओवर सईद अजमल कर रहे थे। ओवर की 5वीं गेंद सचिन के पैड पर जाकर लगी और अंपायर गोल्ड ने उंगली उठा दी। सचिन ने DRS लिया और नॉट आउट पाए गए। गेंद लगे स्टंप से बाहर जा रही थी। गोल्ड को इस गलत फैसले के लिए काफी आलोचना हुई थी। बता दें कि भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TRHay0

धार्मिक स्थल खोलने की क्या जरूरत? ट्रोल हुए आकाश

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर शनिवार को उस वक्त ट्रोल हो गए, जब उन्होंने लॉकडाउन के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने पर ट्वीट किया। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त से लागू लॉकडाउन को खोलने का फैसला किया गया है और केंद्र सरकार ने इसे 'अनलॉक' नाम दिया है। 8 जून से शुरू होने वाला पहला चरण 'अनलॉक 1' होगा जिसमें रेस्त्रां, होटल, मॉल, शॉपिंग सेंटर और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी गई है। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में धार्मिक स्थलों को खोलने पर सवाल उठाया। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। पढ़ें, कॉमेंट्री में जाने-माने नाम 42 साल के आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'मॉल, रेस्त्रां आदि .. ये वित्तीय जरूरतों के लिए जरूरी हैं.. और शायद, इसलिए उन्हें हमेशा के लिए बंद रखना संभव नहीं है लेकिन हमें धार्मिक स्थलों को खोलने की जरूरत क्या है? भगवान हर जगह है.... या नहीं है?' उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तो पुजारियों की आमदनी को लेकर भी सवाल उठाया कि वे भी लॉकडाउन में कुछ कमाई नहीं कर पा रहे थे। वारंदनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ईश्वर हर जगह है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि क्रिकेट तो गली में भी खेला जा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि क्रिकेट में कॉमेंट्री का क्या काम। 'अनलॉक-1' में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, सैलून, होटल तथा अन्य आतिथ्य सेवाएं शुरू करने की अनुमति भी दी जाएगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MduUDD

गर्मी की छुट्टी और यूं क्रिकेटर बन गए गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बताया कि वह ‘संयोग’ से क्रिकेटर बन गए। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ऐप के साथ लाइव सेशन में कहा कि पहले वह फुटबॉल को गंभीरता से ले रहे थे।

गांगुली ने कहा कि वह फुटबॉल को गंभीरता से ले रहे थे लेकिन उनके पिता ने शरारत से दूर रखने के लिए क्रिकेट कोचिंग से जुड़ने के लिए कहा और उन्होंने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गांगुली ने कहा, 'फुटबॉल मेरी जिंदगी थी। मैं 9वीं कक्षा तक इसमें बहुत अच्छा था। एक बार गर्मी की छुट्टी के दौरान, मेरे पिता (दिवंगत चंडी गांगुली, जो बंगाल क्रिकेट संघ में थे) ने मुझसे कहा कि तुम घर जाकर कुछ नहीं करोगे और मुझे एक क्रिकेट अकैडमी में डाल दिया।’

उन्होंने कहा, 'माता-पिता और परिवार काफी अनुशासनप्रिय थे, ऐसे में मेरे लिए यह उनसे दूर रहने का अच्छा मौका था। मुझे नहीं पता कि मेरे कोच ने मुझमें क्या देखा, उन्होंने मेरे पिता से कहा कि वह मुझे फुटबॉल से दूर करे। इसलिए मैं क्रिकेट में उतर गया।’

अपने पदार्पण मैच की शतकीय पारी को उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ लम्हा बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने दलीप ट्रोफी के पदार्पण मैच में शतक लगाया, बंगाल के लिए रणजी फाइनल में पदार्पण किया लेकिन टेस्ट डेब्यू में लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेलना किसी सपने की तरह था।’

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पिछले साल यानी 2019 अक्टूबर में बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

सौरभ गांगुली को उनके चाहने वाले और क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियां प्यार से 'दादा' बुलाती हैं। वह कोलकाता से ताल्लुक रखते हैं।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cjaAvc

कभी हुई थी मैदान पर बहस, अब की कोहली की तारीफ

नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एलीट पैनल पूर्व अंपायर ने भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए मजेदार इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ हैं, जिन्हें खेल के इतिहास से लेकर इसकी बारिकियों की अच्छी समझ है। उन्होंने आधुनिक युग में व्यवहारिक रवैये में बदलाव की भी प्रशंसा की। गोल्ड को मैचों के दौरान अकसर कोहली के साथ हल्के फुल्के पल साझा करते हुए देखा जाता रहा था। उन्होंने कहा, ‘वह मजेदार व्यक्ति हैं। हां, उन्होंने कई बार मेरी तरह बल्लेबाजी की। वह आकर्षक है। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो थोड़ा सा की तरह हैं, पूरे भारत की उम्मीदें उन पर हैं, लेकिन आपको पता नहीं चलेगा।’ गोल्ड ने कहा, ‘आप उसके साथ रेस्त्रां में बैठकर घंटों तक उनसे बात कर सकते हो। जब आप विराट को देखते हो तो आप एक पुरुष मॉडल के बारे में सोचोगे, लेकिन वह अपने खेल की बारीकियों, अतीत और इसके इतिहास को जानते हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’ जब उनसे कोहली की पहले हुई बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘लेकिन उन्होंने सम्मानजनक होना सीख लिया है। वह अपना करियर वैसे ही जारी रख सकते थे और लोग विराट के बारे में बिलकुल ही विपरीत बातें कर सकते थे। वह अच्छे इंसान हैं और भारत के लड़के काफी अच्छे और सम्मानजनक हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xizgji

कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद सामान्य होगी स्थिति: गांगुली

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस के इलाज की वैक्सीन बनने के बाद जीवन सामान्य होने लगेगा। पूरी दुनिया पिछले कुछ महीने से कोविड-19 महामारी की चपेट में है। इसकी वजह से क्रिकेट सहित दुनियाभर में दूसरे खेलों का आयोजन भी प्रभावित हुआ है। गांगुली ने ‘अनअकैडमी’ ऐप पर एक सेशन में कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसने दुनिया को पूरी तरह से झकझोर दिया है। मुझे लगता है कि चीजें समय के साथ पटरी पर लौट आएंगी। हमारे पास इससे निपटने के लिए दवा नहीं है लेकिन 6-7 महीने में जब इसका टीका निकल जाएगा, तब स्थिति समान्य हो जाएगी।’ पढ़ें, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि क्रिकेट फिर से सामान्य हो जाएगा। हां, कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी क्रिकेट को वापिस सामान्य स्थिति में लाने के लिए कुछ भी करेंगे।’ गांगुली का मानना है कि वैक्सीन के आने के बाद यह वायरस भी फ्लू या पीलिया जैसे किसी अन्य दूसरे बीमारी की तरह होगा जिसका इलाज मौजूद होगा। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट मजबूती से वापसी करेगा। खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चुनौतियां होगी। उन्हें जांच भी करवानी होगी। मैं हालांकि इसे खेल में रूकावट की तरह नहीं देखता हूं। जैसे ही टीका निकलता है, मुझे लगता है कि जीवन सामान्य जीवन हो जाएगा’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gDoImw

सचिन, धोनी और विराट की लिस्ट में होंगे रोहित!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 'खेल रत्न' पुरस्कार के लिए सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान के नाम की सिफारिश की है। रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन का नाम एक बार फिर अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है । भारतीय टीम के सबसे सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। बायें हाथ के बल्लेबाज धवन 2018 में अर्जुन पुरस्कार से चूक गए थे। महिला वर्ग में हरफनमौला दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है जो पिछले तीन साल से वनडे और टी20 दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। रोहित ने बीते साल 2019 में 50 ओवर विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के इस क्लासिकल बल्लेबाज ने इस विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। इसके अलावा पांच टेस्ट मैचों में 92.66 के कमाल के औसत से 556 रन भी बनाए थे। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 2019 में 57.30 के औसत से 1657 रन जुटाए थे। अगर रोहित यह सम्मान हासिल कर लेते हैं तो वह सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। एक मीडिया रिलीज में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, 'हमने काफी डेटा का विश्लेषण किया और कई अन्य मापदंडों पर भी खिलाड़ियों को परखा, उसके बाद ही यह लिस्ट तैयार हुई है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2U9AbRd

कोरोना का असर: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने लिया बड़ा फैसला

सेंट जोंस (एंटीका)क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महामारी से पैदा हुई आर्थिक तंगी के कारण पूरी क्षेत्रीय क्रिकेट प्रणाली में फंड और वेतन देने में अस्थायी रूप से 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा की। यह फैसला वित्तीय रणनीतिक सलाहकार समिति की सिफारिशों के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड की टेली कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद लिया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘इस समय दुनिया भर में कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है और काफी अनिश्चितता बनी हुई है कि नियमित रूप से क्रिकेट गतिविधियां कब शुरू होंगी। दुनियाभर में कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थानों की तरह क्रिकेट वेस्टइंडीज को भी आय में काफी नुकसान हो रहा है और हमारे परिचालन पर भी लंबे समय तक प्रभाव भी पड़ेगा।’ इसमें कहा गया, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड ने उस योजना पर सहमति जतायी है जिससे हम भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद कर सकते हैं और कम से कम हमसे जुड़े सभी लोगों को नौकरी की सुरक्षा तो प्रदान कर ही सकते हैं।’ क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष स्केरिट ने कहा, ‘यह महामारी वेस्टइंडीज के प्रत्येक व्यक्ति को नुकसान पहुंचा रही है और स्टाफ और खिलाड़ियों के वेतन में कटौती करने का फैसला काफी मुश्किल था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XDUXJu

विश्वनाथ आनंद स्वदेश लौटे, 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे

चेन्नैपूर्व विश्व चैंपियन आनंद आखिरकार शनिवार को भारत लौट आए। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। आनंद फरवरी में बुंदेसलीगा शतरंज लीग खेलने के लिए जर्मनी गए थे और उन्हें मार्च में लौटना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा संबंधित पांबदियां लग गई जिसके कारण खेल गतविधियां भी प्रभावित हुईं। आनंद फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) से दिल्ली से होते हुए दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचें। उनकी पत्नी अरुणा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हां, आनंद लौट आए हैं। वह ठीक हैं।’ उन्होंने कहा कि वह भारत लौटकर खुश हैं। अरुणा ने पहले कहा था, ‘हम खुश हैं कि आनंद इतने लंबे समय बाद लौट रहे हैं। उन्हें क्वारंटीन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और प्रोटोकॉल के अनुसार चेन्नै आना होगा।’ स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पांच बार के विश्व चैंपियन को द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार जांच में नेगेटिव पाए जाने की स्थिति में सात दिन तक संस्थान में क्वारंटीन में रहना होगा और फिर उन्हें 14 दिन के लिए घर में पृथक रहना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ceR4jh

टी20 WC पर संगकारा, इसे रद्द करना भी एक ऑप्शन

मुंबईश्रीलंका के महान बल्लेबाज को लगता है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप को रद्द करना भी एक ऑप्शन है। खतरनाक कोरोना वायरस से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रतिष्ठित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष संगकारा का मानना है कि स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। आईसीसी की गुरुवार को हुई बैठक में ऑस्ट्रेलिया मे होने वाले इस टूर्नमेंट पर फैसला 10 जून तक टाल दिया गया। पढ़ें, श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हर दिन नई चीजें सीखने और देखने को मिल रही हैं। इसलिए हमें इंतजार करना होगा। एक ऑप्शन यह है कि इस साल इसे रद्द कर दें या अगले साल के लिए टाल दें। हमें इसके आगे की प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना चाहिए जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।’ संगकारा ने कहा कि इस महामारी को लेकर अभी कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब मिलना बाकी हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘असल मुद्दा यह है कि वायरस के साथ क्या होने वाला है। क्या यह ‘सार्स’ और ‘मर्स’ की तरह गायब हो रहा है, या यह कुछ ऐसा है जो बदलते मौसम के साथ वापस आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘क्या हमें इस विशेष वायरस या समय-समय पर इससे अलग प्रकार के विकसित वायरस के साथ रहना होगा।’ श्रीलंका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी किसी के पास इन सवालों का जवाब है। समय के साथ स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZUOkVR

ICC दे कोविड-19 सब्स्टीट्यूट नियम को मंजूरी: ईसीबी

लंदनइंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकरियों को उम्मीद है कि जब वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें टेस्ट सीरीज के लिए उसके देश का दौरा करेंगी तो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए खिलाड़ी के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी (सब्स्टीट्यूट) को मैदान में उतरने की मंजूरी देगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी खेल की स्थितियों में बदलाव को लेकर आईसीसी से बातचीत कर रहा है। ईसीबी के निदेशक स्टीव एलवॉर्थी ने कहा, ‘कोविड-19 से संक्रमित खिलाड़ी के बदलाव के बारे में आईसीसी अभी विचार कर रहा है। उस पर अब भी सहमति की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि जुलाई में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह अच्छी तरह से लागू होगा।’ देखें, यह बदलाव टेस्ट क्रिकेट में लागू होगा, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनैशनल फॉर्मेट में नहीं। फिलहाल टेस्ट के दौरान खिलाड़ी को अचेत होने की स्थिति में बदला जा सकता है। चोट या दूसरी किसी बीमारी की स्थिति में दूसरा खिलाड़ी फील्डिंग कर सकता है लेकिन बल्लेबाजी या गेदबाजी नहीं। ईसीबी ने घरेलू सत्र को एक अगस्त तक स्थगित कर दिया है लेकिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में कराने की योजना बना रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSBXts

पत्नी संग महेश बाबू के हिट सॉन्ग पर थिरके वॉर्नर

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान लॉकडाउन में टिकटॉक पर काफी ऐक्टिव हो गए हैं और लगातार नए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू के एक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान वॉर्नर के इस वीडियो में उनके साथ पत्नी कैंडिस भी डांस कर रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि यह स्टेप्स उन्होंने 50 बार कोशिश के बाद सीखे हैं। पढ़ें, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम के साथ जुड़ने के कारण हैदराबाद में जबर्दस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले वॉर्नर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। वॉर्नर ने इसके कैप्शन में लिखा, '50 प्रयासों के बाद, यह वीडियो बन सका और बाद में हम अपनी कोशिशों से इसे बनाने में कामयाब हुए।' उन्होंने साथ ही महेश बाबू को भी टैग किया। यह गाना 'माइंड ब्लॉक' है जो महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म 'सरिलेरू नीकेवारू' का है। वॉर्नर ने इससे पहले भी कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें कुछ बॉलिवुड फिल्म के भी थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSzK18

विदेशी प्लेयर्स के बिना नहीं IPL नहीं: नेस वाडिया

नई दिल्लीआईपीएल को वैश्विक अपील वाला टूर्नमेंट बताते हुए , किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के सहमालिक नेस वाडिया (Ness Wadia) ने कहा कि विदेशी सितारों के बिना इसके आयोजन का कोई मतलब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के मद्देनजर चकाचौंध से भरे इस टी20 लीग के भाग्य पर फैसला करने के लिए बीसीसीआई को और समय चाहिए होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह टूर्नमेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित है और बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में इसके आयोजन की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी20 विश्व कप का आयोजन अगर नहीं होता है तो लीग के आयोजन की संभावना काफी बढ़ जाएगी। लीग से जुड़े फ्रैंचाइजियों ने टूर्नमेंट को लेकर मिश्रित राय व्यक्त की है। राजस्थान रॉयल्स ने यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ इसे आयोजित करने का सुझाव दिया तो तीन बार के चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि इससे टूर्नमेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट की तरह हो जाएगा। पढ़ें- किंग्स इलेवन पंजाब ने भी इस मामले में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) का साथ दिया। वाडिया ने कहा, ‘आईपीएल भारतीयों द्वारा बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट है। यह दुनिया के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में से एक है। ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय सितारों की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा, ‘अभी यह देखा जाना बाकी है कि उस समय किन विदेशी खिलाड़ियों को यात्रा करने की अनुमति (प्रतिबंधों को देखते हुए) होगी। मुझे लगता है कि इस समय बीसीसीआई को बहुत सारी चीजों पर विचार करना है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मामले बढ़ते रहे तो क्या होगा। अभी कोरोना वायरस के अलावा कुछ और सोचना नासमझी होगी।’ कुछ विशेषज्ञों ने संकेत दिया कि जुलाई-अगस्त में भारत में यह महामारी अपने चरम पर होगी, ऐसे में वाडिया ने कहा कि फिलहाल आईपीएल के बारे में बात करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारे लिए सबसे जरूरी इस वायरस से निपटना है। यह एक, दो या उससे अधिक महीने तक रह सकता है। एक बार जब वायरस कम हो जाए तब आईपीएल कब और कहां आयोजित किया जा सकता है, इस बारे में अधिक स्पष्टता हो सकती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2AkZc4D

विराट की अरबों में कमाई, इस लिस्ट में इकलौते भारतीय

न्यूयॉर्क टीम इंडिया के कैप्टन 2.6 करोड़ डॉलर (1.9 अरब रुपये) की कुल कमाई के साथ दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की 2020 लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार विराट 100 खिलाड़ियों की इस सूची में 66वें स्थान पर काबिज हैं। वह पिछले साल 100वें और 2018 में 83वें स्थान पर थे। 'किंग कोहली' ने 2.4 डॉलर की कमाई प्रचार और ‘ब्रांड एंडोर्समेंट’ से की है जबकि उन्होंने 20 लाख डॉलर की कमाई वेतन और पुरस्कार राशि से की है। पिछले साल उनकी कमाई 2.5 करोड़ डॉलर थी जबकि 2018 में उन्होंने 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। देखें, टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और 20 ग्रैंडस्लैम के विजेता रोजर फेडरर लगभग 106.3 मिलियन डॉलर (800 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई के साथ 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। स्विट्जरलैंड का यह दिग्गज 1990 के बाद इस सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाला टेनिस का पहला खिलाड़ी है। फोर्ब्स की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (105 मिलियन डॉलर), लियोनल मेसी (104 मिलियन डॉलर), नेमार (95.5 मिलियन डॉलर) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स (88.2 मिलियन डॉलर) टॉप-5 में शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XMbsTF

जब अख्तर ने अफरीदी को किया ट्रोल, देखें वीडियो

नई दिल्लीपूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज () अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पूर्व साथी क्रिकेटर () को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन फिलहाल यह ट्विटर पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, वीडियो में रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से फैन्स के बीच मशहूर यह गेंदबाज बच्चों से घिरा दिखा रहा है। इसी समय वह एक बच्चे को पास बुलाते हैं और उससे पूछते हैं- क्या बनना है? इस पर बच्चा जवाब देता है- अफरीदी बनना है। फिर क्या था शोएब ने तपाक से जवाब दिया- अफरीदी... जल्दी आउट होगा फिर तू भी...। उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर अपनी बिंदास बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह शाहिद अफरीदी की कप्तानी और बैटिंग के बारे में बयान दे चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XIO35B

इटैलियन ओपन सितंबर में होगा, महासंघ अध्यक्ष को भरोसा

मिलानघातक कोरोना वायरस का असर खेल जगत पर भी पड़ा लेकिन अब धीरे-धीरे टूर्नमेंट और सीरीज फिर से शुरू हो रही हैं। इटली टेनिस महासंघ के अध्यक्ष एंजेलो बिनागी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि और डब्ल्यूटीए रोम क्ले कोर्ट टूर्नमेंट सितंबर में खेला जा सकता है। इस साल टूर्नमेंट का आयोजन 11 मई से फोरो इटैलिको में शुरू होना था। कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गय था। बिनागी ने 'सुपर टेनिस' से कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी बड़ी घटना को छोड़ दें तो हम सितंबर में इंटरनाजियोनाली बीएनएल डी इटालिया ()का आयोजन कर सकते हैं।’ पढ़ें, उन्होंने साथ ही कहा कि वह जल्द ही इटली के खेल मंत्री विन्सेंजो स्पाडाफोरा से चर्चा के लिए मुलाकात करेंगे। हालांकि इसकी तारीख रोलां गैरां पर फ्रेंच ओपन के साथ ही पड़ेंगी जो 20 सितंबर से शुरू हो रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZPLUb9

इंग्लैंड दौरा: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने मंजूरी दी

सेंट जोंस (एंटीगा)वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज को अगर ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिल गई तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी जो कोविड-19 महामारी के चलते निलंबित है। ने बयान में कहा, ‘बोर्ड ने वेस्टइंडीज के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।’ बयान के अनुसार, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के चिकित्सा और क्रिकेट संबंधित प्रतिनिधियों और सलाहकारों के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही यह फैसला किया गया है।’ इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दो स्थल हैंपशर का एजियास बॉउल और लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड का प्रस्ताव दिया गया है और दोनों के पास ही होटल हैं। सभी मैच दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Aj8le2

विश्वनाथन आनंद लौटेंगे आज, 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे

चेन्नैपूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को शाम तक भारत लौट आएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। उनकी पत्नी अरुणा ने शनिवार की सुबह कहा, ‘हां, आनंद आज स्वदेश लौट रहे हैं।’ आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैंपियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार 14 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2B8H66e

स्पेन में लौट रहा फुटबॉल, 11 जून से शुरू होगी ला लीगा लीग

मैड्रिडकोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने तक स्थगित रहने के बाद स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता 11 जून से फिर से शुरू होगा जबकि 2020-21 का सत्र 12 सितंबर से खेला जाएगा। स्पेनिश खेल परिषद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि (आरएफईएफ) और ला लीगा के बीच दोनों शीर्ष डिवीजन के बचे हुए 11 दौर के मैचों को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा, ‘अगर महामारी से रूकावट नहीं आयी तो सत्र 19 जुलाई को खत्म हो जाएगा।’ फिर से शुरू होने के बाद लीग का पहला मुकाबला 11 जून को बेटिस और सेविला के बीच मैच से होगा जबकि लीग के बाकी मुकाबलों को सप्ताह के अंत में 13 और 14 जून को खेले जाएगे। इससे पहले शुक्रवार को लीग के अध्यक्ष जेवियर टेबस ने ‘मार्का’ से कहा था, ‘2019-20 सत्र की अंतिम तारीख जानने से महत्वपूर्ण बात यह है कि अगला मैच 12 सितंबर से शुरू होगा।’ मार्च में जब ला लीगा को रोका गया था उस समय बार्सीलेना तालिका में शीर्ष पर था। रीयाल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे दूसरे पायदान पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eBdEoa

जॉन सीना ने रणवीर के इस लुक पर दिया नया नाम

नई दिल्ली वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट () के 16 बार के चैंपियन रेसलर कई बार सोशल मीडिया पर भारतीयों से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलिवुड स्टार की एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि इसमें रणवीर सिंह को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। इतना ही नहीं, जॉन ने उन्हें नया नाम तक दे दिया है। इस तस्वीर ने ना केवल भारतीयों को बल्कि रणवीर सिंह के फैंस को भी ध्यान खींचा। पढ़ें, जॉन सीना ने पूर्व WWE स्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के जैसा लुक रणवीर सिंह को दिया है। जॉन सीना ने जो तस्वीर शेयर की, उस पर 'स्टोन कोल्ड सिंह' लिखा हुआ है। बॉलीवुड स्टार रणवीर ने इसी तरह की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ समय पहले शेयर की थी, जब कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देश में लॉकडाउन घोषित किया गया था। इससे पहले जॉन सीना ने शाहरुख खान और जैकी चेन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने ऋषि कपूर, इरफान खान के निधन पर भी पोस्ट शेयर की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TRoYEE

Friday, May 29, 2020

मेसी-रोनाल्डो को भारी नुकसान, फेडरर ने यहां पछाड़ा

कोरोना वायरस की वजह से हुई सैलरी में कटौती की वजह से अर्जेंटीना और बार्सिलेना क्लब के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को भारी नुकसान हुआ है। अब वह पिछले 12 महीने में सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप ऐथलीट नहीं रहे। टेनिस स्टार रोजर फेडरर (Roger Federer) ने उन्हें 106.3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 803 करोड़ रुपये के साथ ही पीछे छोड़ दिया है। इसका खुलासा फोर्ब्स (Forbes) की ताजा लिस्ट में हुआ है।

ताजा लिस्ट में चौथे नंबर से उछलकर सीधे टॉपर बने फेडरर की कुल कमाई में 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 756 करोड़ रुपये विज्ञापन से पैसे शामिल हैं, जबकि 6.3 मिलियन यानी लगभग 45.4 करोड़ रुपये सैलरी है। वह टेनिस इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिसे इस लिस्ट में टॉप स्थान मिला है। इस बारे में फोर्ब्स ने कहा- कोविड-19 की वजह से फुटबॉलरों की सैलरी में कटौती हुई है, जिसके कारण पहली बार टेनिस खिलाड़ी को इस लिस्ट में टॉप पर आने का मौका मिला है। फेडरर इसका हक भी रखते हैं।

उनके बाद क्रिस्टियोना रोनाल्डो और लियोनेल मेसी हैं। दूसरे नंबर पर काबिज पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो की कमाई 105 मिलियन डॉलर (793 करोड़ रुपये) रही, जबकि मेसी 104 मिलियन डॉलर (786 करोड़ रुपये) के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

ब्राजील के जूनियर नेमार 95.5 मिलियन डॉलर (722 करोड़ रुपये) के साथ चौथे नंबर पर आते हैं।

5वें नंबर पर अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स के नाम साल में 88.2 मिलियन डॉलर (667 करोड़ रुपये) कमाई रही है। वह 5वें नंबर पर हैं।

दूसरी ओर, महिलाओं में जापान की नाओमी ओसाका 282 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला ऐथलीट हैं। उन्होंने सेरेना विलियम्स को पछाड़ दिया, जो पिछले चार सालों से पहले नंबर पर थीं।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XH9B2F

ब्लैक ड्रेस में शमी की बीवी, लोग बोले- ये क्या!

नई दिल्ली हसीन की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किए। कुछ को उनका लुक पसंद नहीं आया तो किसी ने उन्हें खूबसूरत बताया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gAFWk9

पोर्न विवाद: चौतरफा घिरे पाक खिलाड़ी वकार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस (Waqar Younis) फैन्स के निशाने पर हैं। ट्विटर अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को लाइक करने के बाद उन्होंने यह कहते हुए ट्विटर छोड़ा था कि किसी ने अकाउंट हैक किया और अब वह इस प्लेट फॉर्म पर नहीं रहना चाहते। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट फैन्स के निशाने पर आ गए। बीजेपी नेता तजिंदर पास सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने कॉमेंट करते हुए तंज मारा है।

पोर्न क्लिप लाइक करने के मामले में तजिंदर पाल सिंह ने तंज मारते हुए लिखा- भाई मत मानना, बिल्कुल मत मानना (सिंह के अनुसार वीडियो वकार ने खुद लाइक किया है)। जैसे 1971 की हार आ तक नहीं मानी। बता दें कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें पाकिस्तान को शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी थी और वह समझौता करने को मजबूर हुआ था।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">Aap farishtey ho Waqar bhai. Mujhe to pehle hi yakeen tha ki aap aisa nahi kar sakte.</p>&mdash; THE SKIN DOCTOR 🇮🇳 (@theskindoctor13) <a href="https://twitter.com/theskindoctor13/status/1266231803649519617?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="in" dir="ltr">Waqar Bhai I can understand woh ghalti se like ka button press ho jta hay, it&#39;s ok apto Dil pe hi le gye, chalain acha sa VPN download kr lyain ya opera mini download Kar lyain phr non stop private mazzzeee <br /><br /> awain hacker pe ilzaam laga rahe Hain 😂</p>&mdash; Mian Umar Farooq (@mian_umarfarooq) <a href="https://twitter.com/mian_umarfarooq/status/1266193732245893122?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Public after watching your apology 👇 <a href="https://t.co/t893c0PFf5">pic.twitter.com/t893c0PFf5</a></p>&mdash; Ambedkar&#39;s Karvaan (@Being_Habibi) <a href="https://twitter.com/Being_Habibi/status/1266248680186642434?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="und" dir="ltr"> <a href="https://t.co/sNbQU5wsjn">pic.twitter.com/sNbQU5wsjn</a></p>&mdash; RÆJ (@RajKalkani_RK) <a href="https://twitter.com/RajKalkani_RK/status/1266243025509814280?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">Bhai abb to unlike kar de usko ...</p>&mdash; Rishi Bagree 🇮🇳 (@rishibagree) <a href="https://twitter.com/rishibagree/status/1266237633216167938?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Ab to unlike kar de 🙄 <a href="https://t.co/JSBmLySK2H">pic.twitter.com/JSBmLySK2H</a></p>&mdash; Ankur Dwivedi (TONI) (@tonipandit1610) <a href="https://twitter.com/tonipandit1610/status/1266262058225381380?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">Kaunsi badi baat hai <a href="https://t.co/wHlCosAZAD">pic.twitter.com/wHlCosAZAD</a></p>&mdash; Ispecialist Mayur (@mayurx) <a href="https://twitter.com/mayurx/status/1266247548991229953?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="und" dir="ltr"> <a href="https://t.co/46KtTufYNQ">pic.twitter.com/46KtTufYNQ</a></p>&mdash; ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ ㅤ (@theesmaarkhan) <a href="https://twitter.com/theesmaarkhan/status/1266202969109745665?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Sir unlike to kar ke jao</p>&mdash; Vikas Pandey (@MODIfiedVikas) <a href="https://twitter.com/MODIfiedVikas/status/1266261285643022342?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Everyone To <a href="https://twitter.com/hashtag/waqaryounis?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#waqaryounis</a> 😂 <a href="https://t.co/CTl49ldwpi">pic.twitter.com/CTl49ldwpi</a></p>&mdash; Narendra Modi fan (@narendramodi177) <a href="https://twitter.com/narendramodi177/status/1266236209983967232?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gz8g6B

ICC ने बताया, मैदान पर सोशल डिस्टैंसिंग से कैसे जश्न?

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस का असर क्रिकेट जगत पर भी पड़ा है और तमाम इंटरनैशनल टूर्नमेंट, सीरीज को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इतना ही नहीं, इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं कि जब क्रिकेट की फिर शुरुआत होगी तो किस तरह के नियम क्रिकेटरों को मानने होंगे। इसी बीच आईसीसी ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें सोशल डिस्टैंसिंग के साथ बल्लेबाज किस तरह जश्न मनाएंगे, यह बताया है। आईसीसी ने जो तस्वीर ट्वीट की है, उसमें महिला क्रिकेटर आपस में जश्न के तौर पर अपने बल्ले को हवा में उठाकर टकराते हुए नजर आ रही हैं। आईसीसी ने साथ ही लिखा, 'फिजिकल डिस्टैंसिंग के दौर में जश्न मनाने का सबसे सही तरीका।' साथ ही हंसी वाली इमोजी भी लगाई गई है। पढ़ें, आईसीसी ने हाल में क्रिकेट की बहाली के संदर्भ में कई दिशा निर्देशों के सुझाव रखे थे जिनमें मैच से पहले 14 दिन के आइसोलेशन प्रैक्टिस कैंप का प्रावधान है। इन निर्देशों में गेंद को छूने पर लगातार हाथों की सफाई, अभ्यास के दौरान बाथरूम जाने का कोई ब्रेक नहीं, चेजिंग रूम में कम से कम समय बिताना , गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक और साथी खिलाड़ियों या अंपायरों से अपना सामान जैसे कैप, सनग्लास या तौलिया साझा नहीं करना शामिल है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dsEdeI

26 की उम्र में दर्दनाक चोट, फिर बल्लेबाजों के लिए बना खौफ

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रॉबर्ट जॉर्ज डायलन विलिस , जिन्हें बॉब विलिस से जाना जाता है, का जन्म आज ही के दिन 30 मई को 1949 में हुआ था।

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रॉबर्ट जॉर्ज डायलन विलिस , जिन्हें बॉब विलिस से जाना जाता है, का जन्म आज ही के दिन 30 मई को 1949 में हुआ था।

6 फीट 6 इंच लंबे इस गेंदबाज ने 26 साल की उम्र में ही दोनों घुटनों की सर्जरी करा ली थी।

विलिस को सर्जरी के बाद गेंदबाजी में परेशानी होती होगी, लेकिन वह इसके बावजूद शानदार अंदाज में खेले। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी संभाली। इतना ही नहीं, सर्जरी के बाद वह 9 साल तक क्रिकेट खेले। उन्होंने हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एक ही पारी में 8 विकेट झटके थे।

बाद में बने कमेंटेटर

रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मीडिया की ओर रुख किया और वह जाने-माने कमेंटेटर बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स के साथ स्टूडियो एक्सपर्ट के तौर पर भी काम किया। उनका निधन 70 साल की उम्र में 4 दिसंबर 2019 को हुआ।

ऐसा रहा करियर

विलिस ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले और 325 विकेट लिए। उन्होंने 128 टेस्ट पारियों में कुल 840 रन भी बनाए। वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने 64 मैचों में 80 विकेट लिए।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2B7DfX5

आखिर BCCI पर क्यों दबाव बना रहा आईसीसी?

मनोज चतुर्वेदीकोरोना के कहर के कारण दुनिया भर में लगे लॉकडाउन ने क्रिकेट गतिविधियों को एकदम से ठप कर रखा है। आजकल इस खेल को फिर से शुरू करने की कवायद चल रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कब शुरू हो पाएगा, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस दौरान पर्दे के पीछे क्रिकेट में बहुत कुछ चल रहा है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड और के बीच दबदबा बनाने का संघर्ष चल रहा है। इसके साथ ही आईसीसी के मौजूदा स्वतंत्र चेयरमैन शशांक मनोहर का कार्यकाल खत्म हो जाने पर उनकी जगह किसे लाया जाए, इसको लेकर भी जोड़तोड़ चल रही है। इसके समानांतर इस बात पर भी विचार चल रहा है कि मौजूदा माहौल में क्रिकेट शुरू किया जाए तो किस तरह। जहां तक आईसीसी के स्वतंत्र चेयरमैन की बात है तो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कॉलिन ग्रेव्स के इस पद पर बैठने की संभावना प्रबल मानी जा रही है, लेकिन मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर ग्रेव्स की नियुक्ति के खिलाफ हैं। वजह है, ग्रेव्स द्वारा आईसीसी चेयरमैन का चुनाव जीतने के लिए वेस्ट इंडीज बोर्ड को रिश्वत दिए जाने संबंधी विवाद। हालांकि ग्रेव्स को इस मामले में आईसीसी की एथिक्स कमेटी से हरी झंडी मिल गई है। क्रिकेट जगत का एक हिस्सा ग्रेव्स की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस पद पर लाना चाहता है। पर गांगुली ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनके बीसीसीआई कार्यकाल को लेकर भी फैसला अभी नहीं आया है। बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक गांगुली नौ महीने के लिए अध्यक्ष चुने गए थे। इस हिसाब से जुलाई में उनका कार्यकाल खत्म होगा और फिर तीन साल का कूलिंग पीरियड शुरू हो जाएगा। बीसीसीआई ने सौरव को तीन साल का कार्यकाल देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर अभी सुनवाई नहीं शुरू हुई है। सौरव गांगुली या बीसीसीआई ने आईसीसी चेयरमैन का चुनाव लड़ने के बारे में भले ही कुछ न कहा हो, पर क्रिकेट जगत का एक हिस्सा इसे लेकर उत्साहित है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ ने गांगुली को आईसीसी का चेयरमैन बनाने की वकालत की है। ऐसी ही बात कुछ और पूर्व खिलाड़ी भी कह चुके हैं। इन गांगुली समर्थकों की दलील है कि कोरोना की वजह से ज्यादातर क्रिकेट बोर्डों की आर्थिक हालत पतली है, मगर सौरव बीसीसीआई को अच्छे से चला रहे हैं इसलिए वही क्रिकेट को पटरी पर लाने की क्षमता रखते हैं। कहा जा रहा है कि आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर भी गांगुली को ही अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कुछ दिनों पहले आईसीसी को पत्र लिखा था कि हमें इस साल के बजाय अगले साल टी-20 विश्व कप आयोजित करने की अनुमति दी जाए। इसमें दिक्कत यह है कि 2021 में विश्व कप भारत में होना है। इस मामले में 29 मई को टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। इसे 10 जून को होने वाली बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया। गतिरोध का कारण बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रहा टैक्स विवाद हो सकता है। आईसीसी अगले साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारत सरकार से टैक्ट छूट चाहता है। उसने पिछले दिनों बीसीसीआई को ऐसा न होने पर विश्व कप छीनने की चेतावनी भी दी थी। बीसीसीआई इस मामले में कुछ समय चाहता है, पर आईसीसी समय देने को राजी नहीं है। असल में आईसीसी में एक खेमा इस प्रयास में लगा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 2021 का टी-20 विश्व कप मिल जाए और भारत 2021 के बजाय 2022 के विश्व कप का आयोजन करे। भारत में 2016 में टी-20 विश्व कप का आयोजन हुआ था जिसमें आईसीसी को छूट नहीं मिली थी। तब उसे करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस बार टैक्स में छूट नहीं मिलने पर 750 करोड़ रुपये के करीब नुकसान होने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप पर तो आईसीसी कोई फैसला ले नहीं रही है। पर अगले साल अक्टूबर माह में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अभी से बीसीसीआई पर दबाव बना रही है। उसे मालूम है कि भारत ही नहीं, सारी दुनिया इस समय कोरोना से त्रस्त है। ऐसे में किसी भी सरकार के लिए टैक्स में छूट के लिए राजी होना मुश्किल है। मौजूदा हालात में टैक्स छूट को लेकर दबाव बनाने के पीछे आईसीसी का मकसद कुछ और हो सकता है। क्रिकेट में एक तरफ पर्दे के पीछे के खेल चल रहे हैं तो दूसरी तरफ खेल को फिर से कैसे शुरू किया जाए, इसको लेकर कवायद भी चल रही है। सबसे पहले इंग्लैंड के वेस्ट इंडीज से सीरीज खेलने की संभावना है। ईसीबी के मुताबिक यह सीरीज ‘जैव सुरक्षित’ माहौल में खेली जाएगी। इसके दौरान क्रिकेट इतिहास में पहली बार गेंद पर लार लगाने की मनाही रहेगी। यह तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा कि यह नियम कितनी सख्ती से लागू हो पाता है, पर राहुल द्रविड़ को लगता है कि ‘जैव सुरक्षित’ माहौल की बात वास्तविकता से परे है। विभिन्न सीरीजों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग तो आप करा लेंगे, पर मैच के दूसरे दिन ही कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकल आता है तो क्या टीम के सारे सदस्यों को क्वारंटीन करके मैच खत्म कर दिया जाएगा? अगर नहीं तो जैव सुरक्षित माहौल का क्या होगा? ऐसे में क्रिकेट को आगे बढ़ाना आयोजकों के लिए सचमुच बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। बहरहाल, इन स्थितियों में यह उम्मीद ही की जा सकती है कि आईसीसी और बीसीसीआई का टेस्ट विवाद, चेयरमैन का मसला और टी-20 विश्व कप तथा आईपीएल के आयोजन से जुड़े मसले अभी नहीं तो फिर से क्रिकेट शुरू होने से पहले जरूर सुलझा लिए जाएंगे


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cbax4w

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9