Saturday, August 31, 2019

शूटिंग: यशस्विनी ने जीता गोल्ड, भारत को ओलिंपिक कोटा

रियो डी जनेरो ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को 9वां ओलिंपिक कोटा दिलाया। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन 22 बरस की यशस्विनी ने 8 महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता। दुनिया की नंबर एक यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को रजत और सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच को ब्रॉन्ज मेडल पदक मिला। अन्नु राज सिंह और श्वेता सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं, जबकि मनु भाकर ने न्यूनतम क्वॉलिफिकेशन स्कोर में 580 का स्कोर किया। संजीव राजपूत ने हासिल किया था 8वां कोटा इससे पहले पुरुष शूटर संजीव राजपूत ने इसी टूर्नमेंट में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था। इस पदक के साथ ही संजीव ने इस स्पर्धा में भारत के लिए ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया। अगले साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 38 वर्षीय संजीव 8वें भारतीय निशानेबाज रहे। संजीव ने कुल 462 अंक हासिल किए और बेहद करीबी मुकाबले में 0.2 अंकों से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए। क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 462.2 अंकों के साथ सोना जीता। चीन के चांगहॉन्ग झांग ने 449.2 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MPhkbZ

देखें, विराट की जिद ने दिलाई बुमराह को हैटट्रिक

नई दिल्ली भारत के लिए टेस्ट हैटट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पारी के 9वें ओवर में तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर यह कारनामा कर दिखाया। बुमराह ने वेस्ट इंडीज की पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैटट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। पढ़ें: जमैका के सबीना पार्क में ली गई इस हैटट्रिक की जब भी बात होगी तो कप्तान का जिक्र जरूर होगा। दरअसल, यह विराट की जिद ही थी, जिसकी वजह से ऐतिहासिक हैटट्रिक पूरी हो सकी। अब आप सोच रहे हैं कि विकेट बुमराह ने लिए तो इसमें विराट की जिद का क्या रोल? तो बता दें कि बुमराह ने दो विकेट तो ले लिए थे, लेकिन तीसरा विकेट उन्हें डीआरएस से मिला। डीआरएस लेने का फैसला पूरी तरह विराट का था, क्योंकि बुमराह ने इसके लिए नकार दिया था। उन्हें लग रहा था कि गेंद पैड से पहले बैट पर लगी है। यूं मिले पहले दो विकेट वेस्ट इंडीज की पारी का 9वां ओवर बुमराह ने किया और इसी ओवर में उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 3 विकेट झटकते हुए हैटट्रिक पूरी की। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4) केएल राहुल के हाथों लपके गए। शरीर से दूर जा रही गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लीप में पहुंची और राहुल ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की। ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रूक्स LBW हो गए। अब बुमराह हैटट्रिक पर थे। देख बुमराह की हैटट्रिक की कहानी के 'हीरो' विराटओवर की चौथी गेंद रोस्टन चेज के पैड पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और बुमराह को भी विश्वास नहीं था कि गेंद बैट से पहले पैड पर लगी है। लेकिन, यहां कप्तान कोहली के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने बुमराह की सोच से आगे जाकर DRS लेने का फैसला किया, जिसके बाद अंपायर को नॉट वाला फैसला बदलना पड़ा, क्योंकि गेंद बैट से पहले पैड पर लगी थी और वह लेग स्टंप पर लगते दिख रही थी। भारतीय टीम हैटट्रिक के जश्न में डूब चूकी थी। हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज इस तरह जसप्रीत बुमराह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने, जबकि वेस्ट इंडीज में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने। हैटट्रिक की बात करें तो बुमराह से पहले भारत के लिए हरभजन सिंह (रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न) ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने थे। उनके बाद यह कारनामा तेज गेंदबाज इरफान पठान (सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ) ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MP36Yo

IND vs WI: बुमराह ने ली हैटट्रिक, बने ये रेकॉर्ड

किंग्सटन (जमैका) भारत के लिए टेस्ट हैटट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ यहां के सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पारी के 9वें ओवर में तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर यह कारनामा कर दिखाया। बुमराह ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैटट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। पढ़ें: भारत के लिए तीसरी हैटट्रिक इस तरह जसप्रीत बुमराह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने, जबकि वेस्ट इंडीज में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने। हैटट्रिक की बात करें तो बुमराह से पहले भारत के लिए हरभजन सिंह (रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न) ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने थे। उनके बाद यह कारनामा तेज गेंदबाज इरफान पठान (सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ) ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। यह मैच कराची में खेला गया था। पढ़ें: इन रेकॉर्ड्स के बारे में भी जानें
  • अगली हैटट्रिक के लिए हालांकि भारत को 13 साल का इंतजार करना पड़ा। इरफान ने भारत के लिए आखिरी हैटट्रिक 2006 में ली थी।
  • रेकॉर्ड लिस्ट में नजर डाली जाए तो यह ओवरऑल टेस्ट टेस्ट इतिहास की 44वीं हैटट्रिक है।
  • दुनिया को हैटट्रिक के लिए दो वर्ष का इंतजार करना पड़ा। 2017 में इंग्लैंड के मोइन अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैटट्रिक पूरी की थी। इसके दो वर्ष बाद अब बुमराह ने अगली हैटट्रिक पूरी की है।
  • यह वेस्ट इंडीज में तीसरी हैटट्रिक है, जबकि कैरेबियाई मैदान पर हैटट्रिक लेने वाले बुमराह पहले भारतीय हैं।
  • यह तीसरा मौका है, जब हैटट्रिक का तीसरा विकेट DRS से मिला। इससे पहले रंगना हेराथ (श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, गाले, 2016), मोइन अली (इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, द ओवल, 2017) के साथ ऐसा हुआ था।
भारत के पास 329 रनों की बढ़त दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और उसने अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी (111) के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेजबान टीम 329 रन पीछे है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UmUvwY

बुमराह से फिर थर्राया वेस्ट इंडीज, 6 विकेट झटके

किंगस्टन भारत के तेज गेंदबाज एक बार फिर वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शनिवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज एक बार फिर बुमराह के सामने घुटने टेकते दिखे। बुमराह ने करियर की पहली हैटट्रिक के साथ कुल 6 विकेट झटके। इस तरह भारत के 416 रन के जवाब में वेस्ट इंडीज ने फिलहाल 7 विकेट गंवकार सिर्फ 87 रन बनाए हैं। बता दें कि एंटीगा टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 7 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले बुमराह किंगस्टन में भी अपनी गेंद से कहर बरपाते दिखे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाज एक के बाद एक उनका शिकार बनते रहे। पहले टेस्ट में जहां बुमराह ने 5 विकेट लिए, वहीं दूसरे टेस्ट में वेस्ट इंडीज की पहली पारी में अब तक वह 6 विकेट ले चुके हैं। हनुमा ने जड़ा शतक इससे पहले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी के शानदार शतक के दम पर भारत ने पहली पारी 416 रन पर खत्म की। इस रन का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पहली गेंद से ही घुटने टेकते नजर आए। खासकर बुमराह को लेकर खौफ उनमें साफ दिख रहा था। नतीजा यह रहा कि सिर्फ 87 रन पर वेस्ट इंडीज के 7 विकेट गिर चुके हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने भी एक विकेट झटका है। की शानदार बल्लेबाजी इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने करियर का पहला अर्धशतक जड़कर सबको चौंकाया। शर्मा ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर 112 रन की शानदार साझेदारी की। इसी की बदौलत भारत 400 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZBsWFA

पंत पहली गेंद पर बोल्ड, लोग बोले- और कितने मौके?

नई दिल्ली भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। जमैका के सबीना पार्क में इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान पेसर जेसन होल्डर ने उन्हें शिकार बनाया। पंत (27) भारत के छठे विकेट के रूप में टीम के 264 के स्कोर पर आउट हुए। देखें, पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन तेज गेंदबाज होल्डर की गेंद सीधे गिल्लियां बिखेरते हुए निकल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर पंत को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा, 'बीसीसीआई, क्या हमें यह पूछने का अधिकार है कि आप ऋषभ पंत को इतने मौके क्यों दे रहे हैं और बाकी भारतीय क्रिकेटर बैठे हैं।' हर्षल नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- ऋषभ पंत को और कितने मौके दिए जाएंगे? एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है कि पंत अपने क्रिकेट करियर को लेकर सीरियस नहीं हैं। देबयान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'पंत फिर भी ऋद्धिमान साहा से आगे खेल रहे हैं।' भारत ने पहले दिन 5 विकेट 264 रन बनाए। पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने 76 और ओपनर मयंक अग्रवाल ने 55 रन का योगदान दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NHuYNZ

गांगुली ने कहा विराट कोहली हैं बेहतरीन कप्तान

नई दिल्लीभारतीय टीम के कप्तान सौरभ गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की है और कहा है कि वह टेस्ट में सबसे सफल भारतीय कप्तान के मामले में धोनी को पीछे कर देंगे। कोहली ने हाल ही में कप्तान के तौर पर धोनी के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के रिकार्ड की बराबरी की है और वह आसानी से इस रिकार्ड को अपने नाम करते दिख रहे हैं। भारतीय टीम इस समय किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है और अगर इस मैच में वह जीत हासिल कर लेती है तो कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। गांगुली ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कोहली बेहतरीन कप्तान हैं और वह दिन ब दिन बेहतर होते जा रहे हैं। आईपीएल में उनकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इसके बाद भी मैंने कहा था कि मुझे उनकी कप्तानी पर भरोसा है। उन्होंने विश्व कप में अच्छी कप्तानी की थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम सेमीफाइनल में हार गए, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर वह आगे बढ़े हैं।’ गांगुली ने साथ ही कहा कि ऋषभ पंत बेहतरीन खिलाड़ी हैं और भारत को उनके साथ धैर्य रखना होगा। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘पंत, धोनी नहीं है न ही वो अगले 3-4 साल में धोनी बन जाएंगे। धोनी आज जो हैं वो बनने में 15 साल लगे हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट में विशेष खिलाड़ी हैं। पंत भी विशेष हैं। उनका टेस्ट में रेकॉर्ड शानदार है।’ गांगुली ने कहा कि जब धोनी को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया तो इससे वे हैरान नहीं थे। गांगुली ने कहा, ‘मैंने उम्मीद नहीं की थी कि उनका चयन होगा।’ गांगुली ने कहा कि वेस्ट इंडीज दौरे पर पंत का चुनना बताता है कि टीम प्रबंधन उनके अंदर भविष्य देख रहा है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘टीम प्रबंधन पंत के साथ जाना चाहता है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें विंडीज दौरे के लिए चुना है। यह उसी तरह है जब धोनी युवा था और उनको मौका दिया गया था।’ गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोनी का भविष्य कोहली और टीम प्रबंधन के हाथ में है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट इस स्थिति में काफी अहम हैं। वह धोनी से क्या बात कर रहे हैं यह कहना मुश्किल है और मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को कूदना चाहिए और अपना बयान देना चाहिए। मैंने हमेशा से कहा है कि चाहे डिएगो माराडोना, पीट सैम्प्रास, सचिन तेंडुलकर, मैं या धोनी, कोई भी हो हर कोई उस दौर में आता है जब उसे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZM7z0k

अनाधिकारिक वनडे : किशन, पंड्या ने इंडिया-ए को दिलाई जीत

तिरुवनंतपुरम ईशान किशन (55) की तेज-तर्रार पारी के बाद (23) के दम पर ने शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में साउथ अफ्रीका-ए को दो विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 21 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। मेजबान टीम 21 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में सफल रही। इंडिया-ए ने इस लक्ष्य को 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। 1 63 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया-ए हालांकि लगातार विकेट खोती रही लेकिन किशन ने एक छोर संभाले रखते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया और पंड्या ने किशन के अधूरे काम को अंजाम देते हुए इंडिया-ए को पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया। मेजबान टीम ने तीन के कुल स्कोर पर ही रितुराज गायकवाड़ का विकेट खो दिया था। वह एक रन बना पाए। शुभमन गिल (21) और अनमोलप्रीत सिंह (30) ने टीम के स्कोर बोर्ड को 52 के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर अनमोलप्रीत आउट हो गए और पांच रन बाद गिल भी पविलियन लौट लिए। कप्तान मनीष पांडे (13) और किशन ने मिलकर 58 रनों की साझेदारी की। मार्को जेनसन ने कप्तान को आउट कर इंडिया-ए को दबाव में ला दिया। किशन भी 131 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। 24 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले किशन को एनरिक नोर्टजे ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद पंड्या ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बना टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, खराब शुरुआत करने वाली दक्षिण अफ्रीका-ए को जॉर्ज लिंडे (नाबाद 52) ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। 15 रनों पर ही दो विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका को लिंडा से पहले कप्तान टेम्बा बावुमा (40), खाया जोंडो (24) और हेनरिक क्लासेन (31) ने संभाला। लिंडे ने अपनी नाबाद पारी में 25 गेंदों का सामना किया और पांच छक्कों के साथ एक चौका मारा। इंडिया-ए की तरफ से दीपक चहर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HzUMaI

सचिन के दोस्त का बर्थडे, नाम है बोलिंग का यह रेकॉर्ड

नई दिल्लीदिग्गज ने शनिवार को अपने दोस्त और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। भारत के लिए वनडे में तेज गेंदबाज के तौर पर रेकॉर्ड 315 विकेट लेने वाले श्रीनाथ ने आज (शनिवार) अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके फैंस के अलावा कई क्रिकेटरों ने बधाई दी। सचिन ने श्रीनाथ के साथ अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी, एक अच्छा दोस्त और एक शानदार गेंदबाज जिनके साथ मैं कई साल तक खेला। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।' इसके अलावा क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने भी ट्विटर पर श्रीनाथ का एक विडियो शेयर किया। विडियो में वाका के मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1991 में खेले गए वनडे की एक क्लिप है। श्रीनाथ इसमें बल्लेबाज को छकाते हुए बोल्ड करते हैं जिसके बाद टीम सदस्य संजय मांजरेकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और श्रीकांत उन्हें बधाई देते हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी श्रीनाथ को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। 'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर श्रीनाथ ने करियर में 67 टेस्ट और 229 वनडे खेले। उनके नाम वनडे में रेकॉर्ड 315 विकेट दर्ज हैं जबकि टेस्ट में 236 विकेट दर्ज हैं। फिलहाल श्रीनाथ रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। वह भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके बाद अजित अगरकर (288 विकेट) और जहीर खान (269) का नाम आाता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDFc45

अब से अच्छे बर्ताव की कोशिश करुंगा: मेदवेदेव

न्यू यॉर्क रूस के टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन के तीसरे दौर के मैच के दौरान दर्शकों की ओर अभद्र इशारा करने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे से अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने यहां के लुइस आर्मस्ट्रॉन्ग स्टेडियम में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज के खिलाफ मुकाबले के दौरान बॉल बॉय से गुस्से में तौलिया छीना और फिर अपना रैकेट फेंकते हुए बीच की अंगुली दिखाई, जिसे संहिता का उल्लंघन माना गया। मेदवेदेव की इस हरकत को चेयर अंपायर दामेन दुमुसोइस नहीं देख सके लेकिन टीवी पर उनके इस व्यवहार को देखा गया। मैच के दौरान दर्शकों ने मेदवेदेव की हूटिंग की लेकिन वह मुकाबले को 7-6, 6-4, 7-6, 6-4 से अपने नाम करने में सफल रहे। पढ़ें, उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘यह काफी मुश्किल था, मैं लय खो रहा था इसलिए मुझे गुस्सा आ रहा था। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मेरी यह जीत आपकी (दर्शकों) वजह से हुई है। आप मेरे साथ जितना अधिक ऐसा (हूटिंग) करेंगे मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा होगा।’ उन्होंने हालांकि अपने आचरण के लिए स्पेन के खिलाड़ी और उनके कोच से माफी मांगते हुए कहा कि यह गुस्सा उनके खिलाफ नहीं था। मेदवेदेव से जब पूछा गया कि अगर अगले मैच में भी दर्शकों का रवैया ऐसा ही रहा तो उनका रूख क्या होगा। उन्होंने कहा, ‘इस पर मैं क्या कह सकता हूं, मैं खुद पर काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि अगली बार अच्छा करुंगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30Oka4i

पाक में सुरक्षा जायजा लेंगे सीए, ईसीबी के अधिकारी

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि करते हुए कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के शीर्ष अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए देश का दौरा करेंगे। पीसीबी के मुताबिक सीए के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन रोबर्ट्स 16 से 18 सितंबर तक पाकिस्तान में रहेंगे। ईसीबी के सीईओ और निदेशक अक्टूबर में आएंगे। पीसीबी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को लाहौर में पीसीबी की संचालन बोर्ड को इस बात से अवगत कराया। मनी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अधिकारियों को सुरक्षा खाके का पूर्ण ब्यौरा सौंपा जाएगा। इसका मकसद पाकिस्तान दौरे पर टीम भेजने के लिए उन्हें राजी करना है। पढ़ें, लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32apcZc

मैंने हमेशा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया: सुशील

नई दिल्ली दो बार के ओलिपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान कई बार विवादों में घिरे रहते हैं। लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया है, फिर भी पता नहीं क्यों लोग उनकी आलोचना करते हैं। रियो ओलिंपिक-2016 से पहले ही के साथ हुए विवाद और फिर राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में हुए विवाद के कारण भी सुशील की छवि नकारात्मक हुई थी। हाल में विश्व चैंपियनशिप के लिए केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में जितेन्दर के खिलाफ हुए उनका ट्रायल्स भी विवादों में रहा था। हालांकि वह ट्रायल्स में सफल रहे। 36 वर्षीय अनुभवी पहलवान ने अब इन सब दावों और आलोचनाओं को बकवास बताया है। सुशील ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं बेहद सकारात्मक व्यक्ति हूं। मैंने हमेशा लोगों के साथ अच्छा किया है। पता नहीं लोग मेरी क्यों आलोचना करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद से सिर्फ इतना ही कहा है कि अगर वे ऐसा सोचते हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। लेकिन मैंने कभी किसी के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा है और ना ही मैं कभी कहूंगा। अगर आप ऐसी छोटी चीजों के साथ प्रसिद्ध होना चाहते हैं तो यह गलत है।’’ सुशील ने साथ ही अपने मौजूदा कोच रुस के मालिकोव कमाल की भी तारीफ की। सुशील ने कहा, ‘उन्होंने मेरी कुश्ती के उन सभी पहलुओं के साथ किया है, जिसकी मुझे जरूरत है। अगर मुझे ऐसे ही कोच पहले मिला होता तो मेरे परिणा अच्छा होता।’ उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा एक छात्र रहूंगा। कुश्ती प्रत्येक दिन बदल रही है। पहले दो मिनट का राउंड होता था, अब तीन मिनट का होता है। आपको आक्रमण, डिफेंस और सबकुछ में अच्छा होना होगा।’ पेइचिंग और लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वाले सुशील ने पिछले कुछ बडे़ टूर्नमेंटों में भाग नहीं लिया है। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। सुशील ने कहा, ‘मैं कभी इस सोच के साथ टूर्नमेंट में नहीं जाता कि मुझे वहां गोल्ड मेडल ही जीतना है। मेरी सोच यह रहती है कि जितना भी मैंने अभ्यास किया है, उसमें मैं अपना शतप्रतिशत दूं। तभी आप खुले दिमाग से लड़ सकते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZsvhTH

पुजारा के रूप में पहला टेस्ट विकेट लेकर अच्छा लगा: रहकीम

किंग्स्टन वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और मुकाबले के पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए। इस ऑफस्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘पदार्पण करना अच्छा अहसास था। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन-लेंथ में डालनी होगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZB4CQ0

बॉक्सिंग: ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं की मिली जानकारी

लुसाने (स्विट्जरलैंड) अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने के लिए क्वॉलिफाइ करने की कोशिश में जुटे पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ टूर्नमेंटों की जानकारी दी। फरवरी से अप्रैल तक दो महीने में चीन, सेनेगल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में चार महाद्वीपीय क्वॉलिफिकेशन टूर्नमेंट की पुष्टि की गई है। अंतिम वैश्विक क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट अब तोक्यो के बजाय 13 से 24 मई तक पैरिस में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने जून में संचालन संस्था एआईबीए से अधिकार छीनकर 2020 तोक्यो ओलिंपिक गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी ली थी। आईओसी के एक पैनल ने एआईबीए की अध्यक्षता, संचालन, वित्तीय मामलों और ओलिंपिक मुकाबलों में हेराफेरी के संदेह की जांच की। पढ़ें, आईओसी का कहना है कि वह ‘रेफरी और जजों के चयन और उनके फैसलों के आकलन’ की एक स्वतंत्र समीक्षा कराने को अंतिम रूप दे रहा है। तोक्यो में मुक्केबाजी स्पर्धा आठ पुरूष वजन वर्ग और पांच महिला वजन वर्ग में आयोजित की जाएगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LmlMeS

मैं सिर्फ जुनून के लिए क्रिकेट खेलता हूं: मुरली विजय

चेन्नैभारतीय खिलाड़ी मुरली ने कहा है कि वह क्रिकेट सिर्फ पैशन के लिए खेलते हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी टीम के लिए खेलें उसके लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। विजय ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं क्रिकेट गर्व और जुनून के लिए खेलता हूं। मैं भारत या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फंडा उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलना है। तो कोई भी क्रिकेट मेरे लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। विजय ने कहा, 'मैं बीते 15 साल से यही करता आया हूं। और मेरी इस सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। बेशक, अधिक खेलने से आपको अधिक खेलने से आपको अनुभव और अधिक मौके मिलते हैं।' भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा विजय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में की ओर से भी खेलते हैं। हालांकि 35 वर्षीय दाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के स्थायी सदस्य नहीं हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे विजय ने हालांकि भारत के लिए खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अलग तरीके से भी खेल में योगदान देना चाहते हैं। विजय ने कहा कि युवाओं को सही मनोदशा के लिए तैयार करके भी खेल में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैंने अपने सपनों की कोई सीमा तय नहीं की है। मैंने चार बार भारतीय टीम में वापसी की है और मुझ पर इसे लेकर कोई दबाव नहीं है। मुझे वापसी का रास्ता पता है और मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HBjVBQ

कोर्न फेरी टूर गोल्फ: शुभंकर संयुक्त तीसरे स्थान पर

न्यूबर्ग (अमेरिका) भारतीय गोल्फर ने यहां कोर्न फेरी टूर चैंपियनशिप के पहले दिन छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिसमें उन्होंने आठ बर्डी जमाई। इससे वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। यह उनका पीजीए टूर कार्ड हासिल करने का अंतिम मौका है और इसके लिए उन्हें अकेले छठा स्थान हासिल करने की जरूरत होगी। इससे वह भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी के साथ जुड़ जाएंगे जिन्होंने पीजीए टूर कार्ड पक्का कर लिया है। लाहिड़ी को हालांकि टूर्नमेंट से हटना पड़ा और घर लौटना पड़ा। तूफान डोरिन्स के मंगलवार को फ्लोरिडा के पाम बीच पर आने की उम्मीद है। वह जल्द से जल्द परिवार के साथ सुरक्षित जगह पर पहुंचेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HBiofs

सीनियर नैशनल हॉकी कोचिंग कैंप के लिए 33 खिलाड़ी चुने

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने बेल्जियम दौरे और ओलिंपिक क्वॉलिफायर की तैयारियों के लिए बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में दो सितंबर से लगने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शनिवार को 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की। तीन दिवसीय कैंप कोच द्वारा आयोजित किया जाएगा। टीम की न्यू जीलैंड के खिलाफ ओलिंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में मिली जीत के बाद लगने वाले इस कैंप में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने पर ध्यान लगाना चाहेंगे। पढ़ें, रीड ने कहा, ‘हमने पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छी लय हासिल की है। इस कैंप के लिए आने वाले खिलाड़ी सुधार करना चाहते हैं और टीम के प्रदर्शन के सभी पहलू में सुधार करने को तैयार हैं। इस शिविर में और ज्यादा मौके बनाने और हमारी रक्षात्मक काबिलियत में सुधार करने पर ध्यान दिया जाएगा।’ उन्होंने साथ ही कहा कि सितंबर में होने वाले बेल्जियम दौरा टीम की एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर की तैयारियों के लिए काफी अहम होगा। खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, नीलम संजीप जेस, जरमनप्रीत सिंह और दिपसन टिर्की। मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरण सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार टोपनो, सय्यद नियाज रहीम और राज कुमार पाल। फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, एसवी सुनील, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, शमशेर सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zssxpn

जानें, पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या को क्यों कहा सुपरस्टार?

कोलकातावेस्ट इंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर का मानना है कि का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पोलार्ड इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) में पंड्या के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पोलार्ड ने कहा, ‘मैंने उन्हें तब से देखा है जब उन्होंने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया था और मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। वह भारत के सुपरस्टार बन गए हैं। वह जिस तरह से खेलते है वो दर्शाता है कि मैदान के बाहर वह कैसे व्यक्ति हैं। कभी-कभी जब हम ऐसे व्यक्ति को दखते हैं तो रुढि़वादी सोच वाले लोग उसके खिलाफ नकारात्मक बाते बोलते हैं।’ पोलार्ड ने कहा, ‘आप जानते हैं कि अगर आप मैदान के बाहर आत्मविश्वास से भरे हैं तो मैदान पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। मैं समझता हूं कि यह चीज दर्शाती है कि आप एक इंसान के रूप में कितने मजबूत हैं।’ एक चैट शो के दौरान विवादित बयान देने के कारण पंड्या और लोकेश राहुल के करियर को बड़ा झटका लगा था। उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही स्वदेश बुला लिया गया था। इस मुद्दे परी पोलार्ड ने कहा, ‘वह अपने छोटे से करियर में बहुत कुछ झेल चुके हैं, लेकिन वह यहां से केवल बेहतर हो सकते हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। वह फिलहाल, जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं।’ टी-20 के माहिर बल्लेबाज माने जाने वाले पोलार्ड ने भारत के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में वापसी की। उन्होंने 49, 8 नाबाद और 58 का स्कोर बनाया। पोलार्ड ने कहा, ‘वापसी करना अच्छा रहा। जब मैं क्रिकेट के मैदान पर कदम रखता हूं, तो मेरी कोशिश अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की होती है। देखते है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा भविष्य कैसा होता है।’ वेस्ट इंडीज की टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप पर भरी नजर बनाए हुए है। पोलार्ड ने कहा, ‘हम डिफेडिंग चैंपियन हैं इसलिए यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन फिर, जब वह समय आता है तो हम जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाते हैं। यह बेहतरीन योजना बनाने पर निर्भर करता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30NDq1R

US Open: रोहन बोपन्ना-शापोवालोव दूसरे दौर में

न्यूयॉर्कभारत के लिए अमेरिकी ओपन में दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा, जिसमें ने डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर यहां पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया तो और गुलीरेमो दुरान को पहले दौर में हार का मुंह देखना पड़ा। बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार ने शुक्रवार की रात महज 55 मिनट तक चले मुकाबले में पियरे ह्येजेस हर्बर्ट की चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी को 6-3 6-1 से मात दी। बोपन्ना और शापोवालोव ने दो बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन उन्होंने 7 मौकों में छह बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी। पेस और अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान को सर्बिया के मिमोमीर और नार्वे के कैस्पर रूड से 5-7 2-6 से हार मिली। दिविज शरण और मोनाको के हुगो नीस गुरुवार को पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZKdwKR

US Open: जोकोविच, फेडरर, सेरेना प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क गत चैंपियन और ने अमेरिकी ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में प्रवेश किया जबकि केई निशिकोरी बाहर हो गए और महिला वर्ग में भी प्री क्वॉर्टर में पहुंच गई। पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में से चार अपने नाम करने वाले शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच को दूसरे दौर में कंधे के दर्द ने काफी परेशान किया था, लेकिन तीसरे दौर के मुकाबले में उन्हें इतनी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने शुक्रवार को 111वीं रैंकिंग के अमेरकी खिलाड़ी डेनिस कुडला को 6-3 6-4 6-2 से मात दी। 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके 32 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी का सामना अब रविवार को तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टान वावरिंका से होगा। स्विट्जरलैंड के इस 23वें वरीय खिलाड़ी ने इटली के पाओलो लोरेंजी को 6-4 7-6 7-6 से मात दी। तीन अमेरिकी ओपन ट्राफियां जीत चुके जोकोविच का वावरिंका के खिलाफ जीत का रेकॉर्ड 19-5 है लेकिन 2016 अमेरिकी ओपन फाइनल के बाद से दोनों के बीच भिड़ंत नहीं हुई जिसमें वावरिंका ने जोकोविच को मात दी थी। फेडरर का अभियान भी जारी पांच बार के चैंपियन फेडरर ने ब्रिटेन डॉन इवांस पर महज 80 मिनट में 6-2, 6-2, 6-1 से आसान जीत दर्ज की। पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने अपना पहला सेट गंवाया था जिससे 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैपियन ने इस मैच में शुरू से मजबूत शुरुआत की और 48 विनर जमाए। फेडरर का सामना अब बेल्जियम के 15वें वरीय डेविड गोफिन से होगा। जापान के सातवें वरीय निशिकोरी को ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनॉर ने 6-2 6-4 2-6 6-3 से हराया और अब उनका सामना बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा। सेरेना विलयम्स की आसान जीत महिलाओं के वर्ग में सेरेना ने चेक गणराज्य की 44वीं रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा को 74 मिनट में 6-3 6-2 से शिकस्त दी। चौबीसवां करियर ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करके मार्गरेट कोर्ट के रेकॉर्ड की बराबरी की कोशिश में जुटीं सेरेना का सामना अब क्रोएशिया की 22वीं वरीय पेत्रा मार्टिच से होगा। अपने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना देख रही चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने ट्यूनीशिया के ओन्स जाबेउर को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी ने भी अगले दौर में जगह सुनिश्चित की। उन्होंने यूनान की 30वीं वरीय मारिया सकारी को 7-5 6-3 से शिकस्त दी। क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए प्लिस्कोवा का सामना ब्रिटेन की 16वीं वरीयता प्राप्त योहाना कोंटा से होगा जबकि बार्टी की भिड़ंत चीन की 18वीं वरीय वांग कियांग से होगी। एएफपी नमितानमिता


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MMI9O2

IND vs WI- हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं: मयंक अग्रवाल

किंग्सटन सलामी बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अर्धशतक लगाने के बाद कहा कि उनकी टीम मुकाबले में बेहतरीन स्थिति में है। भारतीय टीम ने अग्रवाल के 55 और विराट कोहली के 76 रनों की बदौलत दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। अग्रवाल ने कहा, 'मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद में मूवमेंट थी। केमर रोच और होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजी आसान नहीं थी, पिच में बहुत नमी थी और गेंद हरकत भी कर रही थी। मुझे लगता है कि होल्डर सही जगहों पर गेंदबाजी कर रहे हैं, वह आपको एक इंच भी जगह नहीं दे रहे हैं। वह आपको रन बनाने के लिए कोई खराब गेंद नहीं देते।' उन्होंने कहा, 'इसलिए दबाव हमेशा बना रहता है, भले ही आप डिफेंड करते रहें। पहले स्पेल में उन्होंने छह-सात ओवर डाले जिसमें से तीन या चार मेडन रहे। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में आप जानते हैं कि आप अधिक रन नहीं बना सकते। हम बेहतरीन स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर केवल पांच विकेट गंवाना हमारी तरफ से अच्छा प्रयास था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PrDyTt

हमने सही समय पर गति प्राप्त की है: सविता

नई दिल्ली भारतीय टीम ने पिछले कुछ महीनों में दमदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जून में एफआईएच सीरीज फाइनल्स और अगस्त में ओलिंपिक टेस्ट इवेंट जीता। टीम की अनुभवी का मानना है कि उनकी टीम ने 2020 ओलिंपिक खेलों से पहले सही समय पर गति प्राप्त की है। सविता ने कहा, 'हमने हिरोशिमा में हुए एफआईएच विमिन सीरीज फाइनल और ओलिंपपिक टेस्ट इवेंट में जीत के साथ सही समय पर गति प्राप्त की है। हालांकि, हम परिणामों को देकर अतिआत्मविश्वासी नहीं हो सकते और हमें अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम फील्ड पर सही तालमेल के साथ खेल रही है। सविता ने कहा, 'हम ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में अपने प्रदर्शन से बेहद खुश थे। एक भी हार न झेलने के कारण हमें बहुत खुशी हुई और विशेष रूप से वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। खिलाड़ी मैदान पर बहुत अच्छी तरह से बात कर रहे हैं और इसलिए हम टूर्नमेंट जीतने में सफल हो पाए हैं।' भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का सामना करना है और उसके बाद वह एफआईएच ओलम्पिक क्वॉलिफायर में हिस्सा लेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UkE7Nz

टेस्ट में रोहित को नो, राहुल को क्यों मिल रहे इतने मौके?

नई दिल्ली वर्ल्ड कप 2019 में की गजब फॉर्म अभी तक क्रिकेट फैन्स के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। रोहित ने वर्ल्ड कप के किसी एक अडिशन में न सिर्फ सबसे ज्यादा 5 शतक ठोकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया बल्कि इस स्टार ओपनिंग बल्लेबाज ने 81 के औसत से टूर्नमेंट में सर्वाधिक 648 रन भी अपने नाम किए। लेकिन बावजूद इसके रोहित को यह समझ नहीं आ रहा होगा कि आखिर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए वह क्या करें। इन्फॉर्म रोहित को न तो मिडल ऑर्डर और न ही ओपनिंग में मिल रहा मौका विराट कोहली की टेस्ट टीम में रोहित के लिए न तो मिडल ऑर्डर में जगह बन पा रही है और न ही ओपनिंग स्लॉट में उन्हें आजमाया जा रहा है। दूसरी ओर पर टीम मैनेजमेंट कुछ ज्यादा ही मेहरबान बना हुआ है। राहुल ने पिछले साल ओवल, इंग्लैंड (सितंबर 2018) में आखिरी बार टेस्ट शतक जमाया था। इसके बाद वह पिछली 11 पारियों में इस कदर फ्लॉप हुए कि कोई हाफ सेंचुरी तक नहीं जड़ पाए हैं। लेकिन राहुल के ओपनिंग स्लॉट पर कोई खतरा नहीं दिखता टीम मैनेजमेंट उनका भरोसा बनाए रखने के लिए इस बल्लेबाज पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आता है। पढ़ें: पिछली 11 पारियों में फिफ्टी भी नहीं जड़ पाए हैं केएल राहुल इंग्लैंड दौरे के बाद के से अब तक टीम इंडिया ने कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 10 में से राहुल को 7 टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। ओवर में 149 रन की शतकीय पारी खेलने वाले राहुल के बल्ले से यह शतक भी पूरी 28 पारियों बाद निकला था। उससे पहले उन्होंने 199 रन की पारी चेन्नै के मैदान पर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली थी। मौजूदा सीरीज की बात करें तो दो टेस्ट की इस सीरीज में राहुल ने अब तक खेली 3 पारियों में (44, 38 और 13 रन) कुल 95 रन ही बनाए हैं। लेकिन हर नई टेस्ट सीरीज में राहुल लगातार टीम की पहली पसंद रहते हैं। देखें: गांगुली की भी थी राय- रोहित को ओपनिंग में आजमाए टीम इंडिया पूर्व कप्तान ने भी यह राय दी थी कि रोहित शर्मा का वनडे फॉर्म टेस्ट में भी आजमाना चाहिए और अगर मिडल ऑर्डर में उनका स्थान पक्का नहीं दिखता है तो उन्हें ओपनिंग स्लॉट पर मयंक अग्रवाल के साथ आजमाना चाहिए। लेकिन विंडीज सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और टीम इस दौरे पर दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। लेकिन विराट कोहली ने अपने इनफॉर्म बल्लेबाज रोहित शर्मा को लाल गेंद से आजमाने को कोई मौका नहीं दिया। अब रोहित को साउथ अफ्रीका सीरीज में एक बार फिर प्लेइंग XI में जगह बनाने की उम्मीद होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30PfXx8

Friday, August 30, 2019

पानी में ट्रेडमिल कर होगा प्लेयर्स की चोट का इलाज

नई दिल्ली चोट से जल्द रिकवरी के लिए अब खिलाड़ी पानी के अंदर जिम और ट्रेडमिल करेंगे और उनकी फिजियोथेरपी होगी। इस तरह की कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं अब सफदरजंग के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में मिलेगी। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के एक्सटेंशन का शिलान्यास किया। तीन एकड़ में सेंटर की दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसे 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट समय रहते पूरा होगा। सेंटर के चीफ डॉ. आरके आर्या का कहना है कि खिलाडिय़ों की रिकवरी के लिए अंडर वॉटर जिम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी के अंदर इस तरह की फिजियोथेरेपी से ऐथलेटिक्स को ज्यादा फायदा होता है। देश का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाएं होंगी। इसमें पानी के अंदर जिम, ट्रेडमिल, हाई अल्टिट्यूड ट्रेनिंग चैंबर, कैडेवरिक लैब भी होंगी। इसके बाद अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी पानी के अंदर खिलाड़ी फिजियोथेरेपी कर सकेंगे। 2010 में यह सेंटर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुरू किया गया था। फिलहाल इस केंद्र में 35 बेड हैं। लेकिन अब सेंटर में 156 आईसीयू बेड होंगे। करीब 483 करोड़ का बजट इसे दिया गया है। खास बात यह है कि नए सेंटर में इलाज के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंजरी की पढ़ाई और ट्रेनिंग भी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HBNPWP

खेल इंप्रूव करने को कुछ भी कर सकती हूं: पीवी सिंधु

नई दिल्लीपीवी सिंधु में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साल 2017 में जिस जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से वह हार गई थीं, इस साल उसी को सीधे सेटों में हराकर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन के ताज पर कब्जा किया है। यह सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है। पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित इस महान खिलाड़ी से बात की संध्या रानी ने। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश... सबसे पहले आपको बधाई। दो बार विश्व चैंपियन के फाइनल में पहुंचकर चूक जाने के बाद इस बार नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त करना... कैसा अनुभव रहा?धन्यवाद! मैं बहुत खुश हूं। मुझे इस जीत का लंबे अर्से से इंतजार था। हालांकि इससे पहले मैं दो ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हूं। लेकिन विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बार आप पूरी तैयारी के साथ गई थीं। आपके खेल को देखकर ही लग रहा था कि आप फॉर्म में हैं। जरा अपनी तैयारी के बारे में बताएं। मैंने इस गेम को जीतने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी। इसी पर फोकस बनाए रखने के लिए मैंने थाईलैंड के लिए नहीं खेला। सिर्फ इंडोनेशिया और जापान के लिए खेली मैं। मकसद यही था कि इस टूर्नामेंट की तैयारी अच्छे से कर सकूं। अब आगे की क्या योजना है? भविष्य की योजनाओं में मेरी यह जीत अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि जो आत्मविश्वास मैंने इस गेम से प्राप्त किया है उससे मैं और मेडल्स जीत सकती हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य है 2020 का ओलिंपिक। परंतु उससे पहले ओलिंपिक क्वालिफिकेशन है और मैं पूरे विश्वास के साथ यह उम्मीद करती हूं कि मैं उसमें जरूर अच्छा करूंगी। इस जीत का श्रेय किसको देती हैं?मेरी यह जीत सिर्फ मेरी कड़ी मेहनत का ही फल नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता का भी इसमें काफी योगदान है। उनके निरंतर प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मैंने अपने खेल में काफी इंप्रूव किया है। मेरे पर्सनल कोच श्रीकांत वर्मा हैं। पिछले दो वर्षों से मेरे खेल को बेहतर बनाने में उनका भी बहुत बड़ा योगदान है। क्या महिला कोच होने की वजह से आपके खेल पर असर पड़ा है?हां, यह सच है कि मिस किम ने मेरे खेल में कुछ बदलाव कए हैं। मैं कुछ महीनों से उनसे ट्रेनिंग ले रही थी। इसके अलावा मैंने गोपीचंद सर से भी हेल्प लिया है जिसका परिणाम आप सबके सामने है। ट्रेनिंग के दरम्यान आपकी दिनचर्या क्या थी?मैं सुबह सात से लेकर आठ बजे तक खेलती हूं और आठ से दस के बीच में कुछ खाती हूं। इसके बाद मैं ट्रेनिंग के लिए जाती हूं। फिर शाम में मैं चार से छह बजे तक खेलती हूं। एक दिन में छह से सात घंटे खेलने का मेरा रूटीन है। इस रूटीन को मैं बहुत ही अनुशासित होकर फॉलो करती हूं। आपकी नजर में सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है? आप किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं?मैं यह नहीं कह सकती कि बेस्ट प्लेयर कौन है। हरेक प्लेयर में अपनी कोई न कोई विशेषता होती है। इसलिए किसी एक के बारे में कहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। जहां तक रोल मॉडल का सवाल है तो मेरे लिए मेरे पिता ही रोल मॉडल हैं। वह स्वयं वॉलिबाल के एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। यदि मैं गलती करती हूं तो वह मुझे सुधारते हैं। उनके मार्गदर्शन से मेरे खेल पर हमेशा अच्छा प्रभाव पड़ा है। क्या आगे चलकर अपनी अकैडमी खोलना चाहेंगी?भविष्य में मैं अपनी अकैडमी खोलूंगी या नहीं अभी इसके बारे में कुछ निश्चित नहीं कह सकती हूं क्योंकि अभी मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखना चाहती हूं। हम खिलाड़ियों की सफलता को देखकर खुश होते हैं, मगर उनकी सफलता के पीछे छुपी कठिन मेहनत से रूबरू नहीं होते हैं। प्लीज उस बारे में थोड़े विस्तार से बताएं।यह तो सच है कि खेल में जीतने के लिए मेहनत की बहुत आवश्यकता पड़ती है लेकिन यह मेहनत सिर्फ कुछ महीनों या सालों की नहीं होती। पूरे जीवन मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं सफलता मिलती है। इसमें उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कठिन समय में आत्मविश्वास को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। खुद को फॉर्म में रखने के लिए बेहतर करके दिखाना होता है। मैं सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही नहीं जीती हूं। जैसा कि मैंने पहले बताया, मेरे माता-पिता के साथ मेरे कोचों का भी इसमें विशेष योगदान रहा है। आप खाने की बेहद शौकीन हैं पर सुना आपको सब कुछ छोड़ना पड़ा। कितना मुश्किल होता है खुद को रोके रखना?मैं जंक फूड बहुत पसंद करती हूं लेकिन मैंने जंक फूड खाने पर रोक लगा रखी है। सच कहूं तो इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई, क्योंकि जब मैं अपने लक्ष्य को पाने के लिए संयम रखती हूं तो मुझे उसमें कोई परेशानी नहीं होती है। मुझे खेलना बहुत पसंद है और मैं अपने को बेहतर बनाने के लिए कुछ भी कर सकती हूं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Lhjm19

प्रो कबड्डी लीग: जानें पहले हाफ में क्या क्या रहा खास

नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (PKL) का 7वां सीजन पहला हाफ पूरा कर चुका है। इस दौरान काफी कुछ चीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। जहां स्टार खिलाड़ी स्ट्रगल करते देखे गए तो हर सीजन कर तरह कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया है। पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो दबंग दिल्ली की दबंगई जारी है। वह 49 पॉइंट के साथ नंबर एक पर है। उसके 11 मैचों में 9 जीत, एक हार और एक ड्रॉ है। बेंगलुरु टीम 11 मैचों में 39 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पिंक पैंथर्स के 37 पॉइंट हैं और वह तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर हरियाणा स्टीलर्स है। 5वें नंबर पर बेंगलुरु बुल्स और छठे नंबर पर यू मुंबा है। आइए जानें, इस सीजन में अब तक अपनी टीम के लिए सबसे अधिक पॉइंट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में... नवीन 'ऐक्सप्रेस' कुमार लगातार 8 सुपर 10 (10 या उससे अधिक रेड पॉइंट एक मैच में) कर चुके हैं, जो प्रो कबड्डी में रेकॉर्ड है। इस 19 वर्षीय युवा रेडर की बदौलत ही दबंग दिल्ली पॉइंट टेबल में टॉप पर है। पवन कुमार सेहरावत सेहरावत ने पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया था। इस सीजन में उन्होंने बेंगलुरु बुल्स के साथ अच्छी शुरुआत की है। टीम में कप्तान रोहित कुमार भी हैं, जिनकी वजह से टीम प्रभावी नजर आ रही है। राहुल चौधरी: द शोमैन राहुल को कंसिस्टेंट प्लेयर माने जाते हैं। वह ऐसे रेडर माने जाते हैं जो कभी भी मैच पलट सकता है। उनके रहने से तमिल थलाइवाज की उम्मीदें कायम हैं। हालांकि, टीम फिलहाल 9वें स्थान पर है। फजल 'सुल्तान' अत्राचली अत्राचली में मौजूदा बेस्ट विदेशी खिलाड़ी माने जाते हैं। यू मुंबा की कप्तानी कर रहे फजल तकनीकी रूप से सबसे मजबूत रेडर माने जाते हैं। उनके टीम में होने से मुंबा की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। सिद्धार्थ देसाई देसाई स्पेशल टैलंट माने जाते हैं। इस युवा ने पिछले सीजन में पीकेएल में डेब्यू किया था, जल्द ही वह टीम के स्टार बन गए। फिलहाल वह तेलगु टाइटंस टीम की उम्मीदों को पंख लगा रहे हैं। ये हैं पीकेएल के नए हीरोज संदीप धूल (जयपुर पिंक पैंथर्स) यह सीजन हमारे लिए अब तक शानदार रहा है, जो सुखद अहसास दिलाता है। मैं अपनी कमजोरी को मजबूती में बदलने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा हूं। सुमित (यूपी योद्धा) रक्षापंक्ति जबरदस्त काम कर रही है। पूरी टीम बहुत अच्छा कर रही है, जो हमारी स्ट्रेंथ है। नबीबक्श (बंगाल वॉरियर्स) सीजन का पहला हाफ मेरे लिया अच्छा रहा है। पॉइंट टेबल में टॉप की 6 टीमों में शामिल होना शानदार है। लगभग सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दूसरा हाफ कठिन होने वाला है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30Q6eXE

बच्चों करतब देख ओलिंपिक चैंपियन ने की 'वाह-वाह'

नई दिल्लीसोशल मीडिया वह प्लेटफॉर्म है, जो प्रतिभानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसे 'टैलंट हंट' के लिए सबसे उपयुक्त साधन भी मान सकते हैं। अब एक 15 सेकंड के विडियो को ही देख लीजिए, जिसमें दो स्कूली बच्चे करतब करते दिख रहे हैं। यह विडियो रोमानिया की ओलिंपिक चैंपियन जिम्नैस्ट को खूब पसंद आया। उन्होंने इस विडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- अद्भुत!!! इसके बाद खेल मंत्री ने उन बच्चों से मिलने की इच्छा जताई है। विडियो में दरअसल दो भारतीय बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) दिख रहे हैं, जो शायद स्कूल से घर जा रहे हैं। इसी दौरान किसी ने उन दोनों बच्चों के करतब का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो वायरल होने लगा। खेल मंत्री ने यह लिखा कोमनची के विडियो पोस्ट को रीट्वीट करते हुए खेल मंत्री रिजिजू ने लिखा, 'मुझे खुशी है कि नादिया कोमनची ने इसे ट्वीट किया है। पहली जिम्नैस्ट, जिन्होंने 1976 के मॉन्ट्रियल ओलिंपिक में परफेक्ट 10.0 का स्कोर किया था, और फिर 3 स्वर्ण पदक जीतने के लिए 6 और परफेक्ट 10 किए। यह बहुत खास हो जाता है (उनके पोस्ट करने से)। मैंने इन बच्चों से मेरा परिचय कराने का आग्रह किया है।' कौन हैं नादिया? बता दें कि नादिया कोमनची रोमानिया की पूर्व जिमनैस्ट हैं। उन्होंने ओलिंपिक में कुल 5 गोल्ड मेडल जीते। हालांकि, नादिया को उनके परफेक्शन के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अनईवन पैरलल बार्स में 10.0 का स्कोर हासिल किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PufDTw

विराट- मयंक की फिफ्टी, मजबूत स्थिति में भारत

किंगस्टन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (55) और कप्तान विराट कोहली (76) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 5 विकेट गंवाकर 264 रन बना लिए हैं। युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (27)और हनुमा विहारी (42)क्रीज पर डटे हुए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया जबकि चेतेश्वर पुजारा का विकेट पदार्पण कर रहे रहकीम कोर्नवाल को मिला। भारत ने घसियाले पिच पर लोकेश राहुल (13), चेतेश्वर पुजारा (6), मयंक अग्रवाल (55), कप्तान विराट कोहली (76) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (24) का विकेट गंवा दिया है। मयंक अग्रवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 127 गेंद में सात चौके लगाए। इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास जीत कर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राहुल और अग्रवाल ने मुश्किल पिच पर पहले आधे घंटे बिना कोई जोखिम उठाए बिताया। वेस्टइंडीज के शुरूआती गेंदबाजों केमार रोच और शेनोन गैब्रियल पिच से ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। कप्तान होल्डर ने सातवें ओवर में खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने राहुल का विकेट लेकर पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी को तोड़ा। गेंद पिच पर टप्पा खाकर बाहर की तरफ निकल रही थी और राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े कोर्नवाल के हाथों में चली गयी। छह फिट पांच और 140 किलो वजनी कोर्नवाल को कैच पकड़ने में कोई परेशानी नहीं हुई। राहुल ने 26 गेंद की पारी में दो चौके लगाये। पहले ड्रिंक्स ब्रेक के समय टीम का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 36 रन था। राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पुजारा एक बार फिर संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला और 25 गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। कोर्नवाल ने पुजारा का विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32kDk2e

धवन भारत-ए टीम से खेलेंगे, चोटिल शंकर बाहर

नई दिल्ली अनुभवी सलामी बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आखिरी दो अनौपचारिक एकदिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हुए धवन ने वापसी के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय) में सिर्फ 65 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक, 23 और तीन रन जबकि एकदिवसीय में दो और 36 रन की पारी खेली। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए शिखर धवन को भारत ए टीम में शामिल करने का फैसला किया।’ पढ़ें, तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर के लिए हालांकि यह एक और झटका है जो अंगूठे की चोट की वजह से ‘ए’ श्रृंखला से बाहर हो गये। उन्होंने बताया,‘‘विजय शंकर को दाहिने अंगूठे में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।’’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34eMNd9

BAN vs AFG: टेस्ट के लिए मुस्ताफिजुर को आराम

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज को आराम दिया है। चटगांव में पांच सितंबर से खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए अफगानिस्तान की टीम शुक्रवार को ढाका पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मैच है। बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने एएफपी से कहा, ‘मुस्ताफिजुर मामूली रूप से चोटिल हैं। हमें सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलना है, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। आने वाले दिनों में हमें कई मैच खेलने हैं, इसलिए हमने उन्हें आराम दिया है।’ पढ़ें, सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को भी आराम दिया गया है। खराब लय से जूझ रहे इस खिलाड़ी ने खुद ही आराम मांगा था। कप्तान शाकिब अल हसन , तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला मोसादेक हुसैन की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज खालिद अहमद को टीम से बाहर कर दिया गया है। मिनहाजुल ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास तमीम की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। अफानिस्तान की टीम टेस्ट मैच के बाद तीन देशों की टी20 सीरीज भी खेलेगी जिसमें जिम्बाब्वे तीसरी टीम है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HBRWSJ

होल्डर ने क्यों चुनी बोलिंग, विराट की बल्लेबाजों को सलाह

किंगस्टन भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। होल्डर ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई। विंडीज के कप्तान ने कहा, 'विकेट में नमी नजर आ रही है तो हमारी कोशिश शुरुआत में जल्दी विकेट झटककर भारतीय टीम को दबाव में लाने की होगी।' उन्होंने कहा कि विकेट पर थोड़ी घास नजर आ रही है ऐसे में लगता है कि इस पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सफलता मिलेगी। होल्डर ने कहा कि रहकीम कॉर्नवॉल को मिगुल कमिंस की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं शाई होप जो फिट नहीं हैं उनकी जगह जेमर हेमिल्टर को जगह मिली है। देखें स्कोरकार्ड- होल्डर ने कहा कि वह संयम के साथ खेलना चाहते हैं। पिछले मैच में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 100 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। अपनी बल्लेबाजी के बारे में होल्डर ने कहा कि उन्हें अपने बल्लेबाजों से उम्मीद है कि बल्लेबाज इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। होल्डर ने कहा जब हम पिछली बार इस मैदान पर खेले थे तो रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। वहीं भारतीय कप्तान ने माना कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। कोहली ने कहा कि पहले सेशन में नई गेंद का सामना करना मुश्किल होगा। कोहली ने हालांकि माना कि पहले बल्लेबाजी करने का अपना फायदा भी है। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करके आप बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। इससे विपक्षी टीम को दबाव में डाला जा सकता है। कोहली ने कहा कि उनके बल्लेबाज 70-80 रनों की साझेदारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें इसे आधार बनाकर बड़ी साझेदारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस पर काम करने की जरूरत है। कप्तान कोहली हालांकि अपने गेंदबाजों से काफी खुश नजर आए लेकिन बल्लेबाजों को उन्होंने हिदायत जरूर दी। वेस्ट इंडीज की प्लेइंग इलेवन क्रेग ब्राथवेट, जॉन कैम्बल, शमाह ब्रूक्स, डेरन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर, जेमर हेमिल्टर, रहकीम कॉर्नवॉल (विकेटकीपर), रोस्टर चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शैनन ग्रैबियल भारत की प्लेइंग इलेवन लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Lkamsa

LIVE स्कोर: भारत vs वेस्ट इंडीज, दूसरा टेस्ट @ जमैका

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जमैका में खेला जा रहा है। भारत ने विराट की कप्तानी में इससे पहले टी20 और वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HzzTN3

आडवाणी ने फ्रैंचाइजी-लीग के आयोजन की पैरवी की

मुंबई भारत ने 2017 में फ्रैंचाइजी आधारित लीग ‘क्यू स्लैम’ की मेजबानी की थी और मशहूर क्यू खिलाड़ी का मानना है कि इस तरह की लीग के आयोजन से देश में स्नूकर और बिलियर्ड्स को बढ़ावा मिलेगा। यह पूछने पर कि क्या लोगों को इस खेल की जानकारी के अभाव से उसकी लोकप्रियता पर असर पड़ा है, 21 बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी ने कहा, ‘किसी भी खेल के लिए उसका प्रसारण होना जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘खेल में इतने मौके होने चाहिए कि लोग उससे आजीविका चला सके। इसके लिए बड़े स्थानों पर टूर्नमेंट होने जरूरी है जहां लोगों को देखने के लिए निमंत्रण दिया जाए।’ पढ़ें, आडवाणी ने कहा, ‘इस समय फ्रैंचाइजी आधारित लीग की जरूरत है जिसका प्रसारण किया जाए। मीडिया को बीएसएफआई से यह सवाल करना चाहिए। मैं चाहता हूं कि खेल आगे बढ़े और मैं जल्दी ही बेंगलुरू में कुछ शुरू करने जा रहा हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZoOndG

टेस्ट क्रिकेट को हजारों लोगों तक पहुंचने की जरूरत : गंभीर

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि टी-20 के मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को नई पीढ़ी के पास तक पहुंचना होगा और जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना होगा। खेल के सबसे लंबे प्रारूप को रोचक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की है। गंभीर ने अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में लिखा है, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि टेस्ट क्रिकेट को आज के टी-20 के युग में बने रहने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैं परंपरावादी हूं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को हजारों लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। मुख्य मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’ भारत के लिए 58 टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने कहा है कि आईसीसी को टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंदों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं इस संबंध में वित्तीय मजबूरियों को समझता हूं लेकिन कई तरह की चीजों के साथ समान प्रतिस्पर्धा में बने रहना अजीब है। हो सकता है कि आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल की जाने वाली गेंदों को लेकर कोई तय पैमाना बनाए।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30LVMQR

क्ले कोर्ट का महारथी बनना चाहते हैं फेडरर से तारीफ पाने वाले नागल

नई दिल्ली जैसे दिग्गज के सामने ग्रैंड स्लैम पदार्पण करना और पहले ही मैच में उनसे एक सेट जीतकर सनसनी फैला देने वाले भारत के 21 साल के खिलाड़ी के लिए यह मैच आंख खोलने वाला रहा। इससे सुमित को पता चला कि शीर्ष स्तर पर लगातार खेलने के लिए उन्हें कितना कुछ करना है। सुमित अब अपने खेल और उसकी कमियों से ज्यादा अच्छे से वाकिफ हो गए हैं और लगातार सुधार करते हुए क्ले कोर्ट का महारथी बनना चाहते हैं। सुमित ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के पहले दौर के मैच में पहले सेट में फेडरर को 6-4 से हराया। वह हालांकि मैच हार गए सुमित का हालांकि पहला सेट जीतना हर तरफ से तारीफें लेकर आया और कोर्ट पर भी भारतीय खिलाड़ी ने अपने नाम की गूंज सुनी। उनकी तारीफ करने वालो में फेडरर भी शामिल हैं। फेडरर ने कहा था कि सुमित लम्बी रेस का घोड़ा हैं। सुमित ने फोन पर आईएएनएस से बातचीत में फेडरर के साथ हुए मैच के अपने अनुभव के बारे में बात की और साथ ही यह भी बताया कि उनका पसंदीदा कोर्ट क्ले है और इस पर महारत हासिल करना चाहते हैं। सुमित ने कहा, 'मुझे जब पता चला कि फेडरर को पहले दौर में क्वालीफायर से खेलना है तब मैंने अपने कोच से कहा था कि काश मैं क्वॉलिफाइ कर पाता और फेडरर के सामने खेलता। क्वॉलिफायर्स खत्म हो गए थे। मैं उस समय मसाज करवा रहा था तभी मेरे कोच ने कहा कि मैं फेडरर के सामने खेलूंगा। तब मैंने अपने कोच से कहा कि आप सीरियस हैं तो उन्होंने कहा-हां। मैं बहुत खुश हुआ। दो दिन का ऑफ था और सोमवार से मैच शुरू होने थे। दो दिन मैं उत्सुकता के कारण सो नहीं पा रहा था। मैंने अपनी ट्रेनिंग में कोई बदलाव नहीं किया क्योंकि कोई भी खिलाड़ी अपने रूटीन में बदलाव नहीं करता है। मैं आम तौर पर जिस तरह की तैयारी करता हूं उसी तरह की तैयारी की थी।' सुमित ने कहा कि फेडरर के खिलाफ वह पहला सेट इसलिए जीते क्योंक वह 20 बार के ग्रैड स्लैम विजेता के मुकाबले अच्छी सर्विस कर रहे थे और बेसलाइन पर अच्छा खेल रहे थे, लेकिन फेडरर ने तुरंत अपने खेल में बदलाव करते हुए मैच जीता। सुमित ने कहा, 'मैच के दौरान सेट जीतना मायने नहीं रखता क्योंकि बाद में यही देखा जाएगा कि फेडरर ने मैच जीता। मैं जो सेट जीता, उसमें मैं उनसे बेहतर सर्विस की। बेसलाइन पर मैं उनसे ज्यादा अंक ले रहा था। उन्होंने यह चीज नोटिस की और बदलाव किए। दूसरे सेट से उन्होंने मुझ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह फिर सर्विस अच्छी करने लगे और फिर वो आराम से खेलते हुए मुझ पर हावी हो गए।' सुमित ने कहा कि मैच के बाद वह फेडरर से बात नहीं कर पाए क्योंकि समय काफी हो गया था और दोनों ही खिलाड़ियों को इंटरव्यू देने थे। इस मैच के बाद अपने खेल का आंकलन करने के सवाल पर सुमित ने कहा, 'मुझे तो हर जगह काम करने की जरूरत है चाहे सर्विस हो, फिटनेस हो, नेट हो या फुटवर्क हो। मैं अभी खेल के बारे में जान रहा हूं और सीख रहा हूं। जितना आप खेलते जाते उतना ही सीखते जाते हो। परिपक्वता समय के साथ आती है।' सुमित ने कहा कि वह अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा संजीदा हैं क्योंकि यह उनका पहला पांच सेट का मैच था और इससे उन्हें पता चला की पांच सेट के मैच के लिए फिटनेस का अलग पैमाना है। उन्होंने कहा, 'सुधार तो मुझे करना है। क्योंकि मैं यह पहला पांच सेट का मैच खेला। मुझे अनुभव नहीं है कि पांच सेटों का मैच कैसे खेला जाता है। उसके लिए फिटनेस तो चाहिए। आप यह नहीं कह सकता कि मेरी फिटनेस सही है, यह लगातार सुधारी जा सकती है। मैं इस पर काम कर रहा हूं और अब और काम करूंगा। यह एक दिन में होने वाली चीज नहीं है। इसमें समय लगता है।' सुमित कहते हैं कि उनके यहां तक के सफर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फाउंडेशन ने उनकी काफी मदद की है। सुमित ने कहा, 'टेनिस आसान खेल नहीं है। इसमें काफी पैसा लगता है। कई जगह सफर करना होता है वो भी टीम के साथ। ऐसे में विराट कोहली फाउंडेशन का समर्थन मिलने से मुझे काफी मदद मिली। बीते तीन साल में उन्होंने मुझे काफी मदद की है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L6V7nE

धोनी को नजरअंदाज करने का सवाल ही नहीं: चयनकर्ता

नई दिल्ली गुरुवार को चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर का नाम इस इस टीम में शामिल नहीं था। इसके बाद क्रिकेट पंडितों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या धोनी को नजरअंदाज किया गया है और अब उन्हें विदाई देने का समय आ गया है। इन सब विवादों को विराम देते हुए एक राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए टीम तैयार होने का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने वादा किया है कि वह अपने करियर पर तभी फैसला लेंगे जब टीम का भविष्य सफल हाथों में होगा और चयनकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि विकेटकीपिंग विभाग में उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें- चयनकर्ता ने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि धोनी की टीम में जगह को लेकर कैसे रोज चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन सब अफवाहों को अब आराम दिया जाए क्योंकि एक टीम प्लेयर होने के नाते धोनी कभी सामने आकर इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'धोनी को इग्नोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि धोनी ने हमें भविष्य के लिए टाइम दिया है ताकि हम अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर सकें। उन्हें इस बात का अहसास है कि लोगों की राय से पहले टीम आती है। हम भी इस बात को समझते हैं कि अगर चोटिल हो जाते हैं तो हमारे पास छोटे प्रारूप में उनका सही विकल्प मौजूद नहीं है। धोनी ने इस वजह से अभी कुछ वक्त इंतजार करने का फैसला किया है। इस समय उन्हें इग्नोर करने का कोई सवाल नहीं है। इसके साथ ही वेस्ट इंडीज दौरे से पहले उन्होंने दो महीने का ब्रेक लिया था, मुझे लगता है कि हम सब इतना हिसाब तो लगा ही सकते हैं।' इसे भी पढ़ें- सिलेक्टर ने यह भी साफ किया वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी से उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा, 'नहीं, हमने अभी तक उनके साथ बैठकर कोई बात नहीं की है। इसी वजह से उन्होंने हमें कुछ वक्त दिया है ताकि हम भविष्य को लेकर योजनाएं तैयार कर सकें और विकल्पों पर गौर कर सकें। अगर ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं और किसी वजह से वर्ल्ड टी20 का हिस्सा नहीं हो पाते तो धोनी के बिना हमारे लिए तस्वीर बहुत अच्छी नजर नहीं आती।' कब से खेली जाएगी टी20 इंटरनैशनल सीरीज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितबंर से होगा। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच 18 सितंबर को पंजाब क्रिकेट असोसिएशन, मोहाली में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 सितंबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NQMhML

BCCI ने अर्जुन अवार्ड पाने पर पूनम यादव और रवींद्र जडेजा को दी बधाई

नई दिल्ली ने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और स्पिनर पूनम यादव को बधाई देते हुए लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की है। पूनम को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार प्रदान किया जबकि जडेजा वेस्ट इंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ होने के कारण समारोह में नहीं आ सके। बीसीसीआई का संचालन कर रही तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि दोनों क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से नए मानक कायम किए हैं। महिला टीम की पूर्व कप्तान और सीओए सदस्य डायना एडुल्जी ने कहा, 'पूनम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने 2018 में टी20 क्रिकेट में 35 विकेट लिए जो एक रेकॉर्ड है । मैं रवींद्र जडेजा को भी उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LfHS2V

नडाल को वॉकओवर, ओसाका से भिड़ेंगी 15 वर्षीय कोको

न्यू यॉर्क स्पेन के दिग्गज पुरुष वर्ग में वॉकओवर मिलने से ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए। पंद्रह साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गौफ तीसरे दौर के मुकाबले में गत चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी। मौजूदा विम्बलडन चैंपियन सिमोना हालेप लगातार तीसरे साल यूएस ओपन के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं। वह तीन सेट तक चले मुकाबले में 116वीं रैंकिंग की टेलर टाउनसेंड से हारकर उलटफेर का शिकार बनीं। कोको गौफ ने हंगरी की क्वॉलिफायर टिमिया बाबोस को 6-2, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी जिससे वह 1996 में अन्ना कोर्निकोवा के बाद यूएस ओपन के अंतिम 32 में पहुंचने वाली युवा खिलाड़ी बन गईं। कोको ने मैच के बाद कहा, ‘यह शानदार रहा। मैं अगले दौर में पहुंचकर खुश हूं।’ ओसाका से भिड़ंत के बारे में कोको ने कहा, ‘मैं इस मैच के बारे में शनिवार को सोचूंगी क्योंकि शुक्रवार को मेरा युगल मैच है।’ पढ़ें, तीन बार के चैंपियन नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस के चोट के कारण हटने से अगले दौर में प्रवेश किया। अब 18 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरियाई क्वॉलिफायर चुंग हियोन से होगा। बिग थ्री के दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ड्रॉ के दूसरे हाफ में हैं। उनके हाफ में छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जिन्होंने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2, 2-6, 6-3 से पराजित किया। महिलाओं के वर्ग में टाउनसेंड ने चौथी वरीय हालेप को 2-6, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी जो 2017 और 2018 में भी शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं। शीर्ष वरीय ओसाका ने पोलैंड की 53 रैंकिंग की माग्डा लिनेटे को 6-2, 6-4 से पराजित किया। आंद्रिया पेतकोविच ने चेक गणराज्य की छठी वरीय पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 6-4 से मात दी। पढ़ें, 15वीं वरीय बियांका आंद्रेस्कू और दो बार की उप विजेता कैरोलिन वोज्नियाकी ने भी अगले दौर में जगह सुनिश्चित की। पुरुषों में पांचवें वरीय दानिल मेदवेदेव ने बोलिविया के हुगो डेलिन को 6-3, 7-5, 5-7, 6-3 से मात दी जबकि 2016 यूएस ओपन चैंपियन स्टान वावरिंका ने जेरेमी चार्डी को चार सेट में हराकर जोकोविच से भिड़ने का हक पाया। ऑस्ट्रेलिया के 28वें वरीय निक किर्गियोस ने 104वीं रैंकिंग के फ्रांस के वाइल्डकार्ड एंटोइन होआंग को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zpe2mz

बेल्जियम के सफल दौरे से आत्मविश्वास बढ़ेगा: श्रीजेश

नई दिल्ली अनुभवी गोलकीपर पीआर का मानना है कि क्वॉलिफायर से पहले दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम का मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम ने हाल ही में तोक्यो में ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट में न्यू जीलैंड को हराकर खिताब जीता। दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम सितंबर में बेल्जियम का दौरा करेगी जबकि ओलिंपिक क्वॉलिफायर नवंबर में खेले जाने हैं। श्रीजेश ने कहा, ‘बेल्जियम दौरा काफी अहम है। वह दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है और अगर हम उसके खिलाफ अच्छा खेल सके तो हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। उम्मीद है कि हम उन्हें उनकी धरती पर हरा सकेंगे।’ पढ़ें, उन्होंने ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट में मिली सफलता के बारे में कहा, ‘पिछले कुछ महीने में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट में मिली सफलता ने साबित कर दिया कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी शानदार है। टीम में बेहतरीन संतुलन है और हमें ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का यकीन है।’ भारतीय महिला टीम ने भी ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट जीता। गोलकीपर सविता ने कहा कि मैदान पर आपसी संवाद सफलता की कुंजी रहा। उन्होंने कहा, ‘हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो मैचों में हराकर आत्मविश्वास बढ़ा। खिलाड़ियों का मैदान पर आपसी संवाद अच्छा था जिससे हम जीत सके।’ भारतीय महिला हॉकी टीम सितंबर में इंग्लैंड से ओलिंपिक क्वॉलिफायर खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NENhTP

अंबाती रायडू ने संन्यास का फैसला लिया वापस

नई दिल्ली क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब दो महीने बाद ही ने खेल में वापसी करने का फैसला लिया है। 33 वर्षीय रायडू ने (एचसीए) को पत्र लिखकर कहा कि भावुक होकर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया था और अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। भावुक होकर लिया था फैसला एचसीए के सीओए को गुरुवार को भेजे गए ई-मेल में रायडू ने लिखा, 'मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि मैं संन्यास से वापस आकर सभी प्रारूपों में क्रिकेट खेलना चाहूंगा।' रायडू ने कहा, 'मैं चैन्ने सुपर किंग्स, वीवीएस लक्ष्मण और नोएल डेविड का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो कठिन समय के दौरान मेरे सहयोगी रहे हैं और मुझे यह एहसास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कि मेरे पास अभी काफी क्रिकेट बाकी है।' हैदराबाद की टीम के साथ शानदार सीजन को लेकर उत्साहित उन्होंने कहा, 'मैं हैदराबाद की टीम के साथ एक शानदार सीजन के लिए उत्साहित हूं और टीम को उसकी पूरी क्षमता का एहसास कराने में मदद कर रहा हूं। हैदराबाद टीम में शामिल होने के लिए मैं 10 सितंबर से उपलब्ध रहूंगा।' एचसीए के सीओए ने भी एक मेल लिखा, 'यह आपको सूचित करने के लिए है कि रायडू ने संन्यास का फैसला वापस ले लिया है और 2019-20 सीजन में एचसीए की ओर से खेलने के उद्देश्य से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिए खुद को उपलब्ध कराया है।' इंग्लैंड में इस साल हुए वर्ल्ड कप के लिए रायडू को भारतीय टीम में नहीं चुना गया था जिसके कारण उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zxgbNr

'खौफनाक' टेस्ट: जब चोटिल होकर हॉस्पिटल पहुंचे भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली साल 1976 में भारतीय टीम वेस्ट इंडीज दौरे पर गई थी। 4 टेस्ट की इस सीरीज में टीम इंडिया तीन टेस्ट की समाप्ति के बाद 1-1 की बराबरी पर थी। भारतीय टीम ने यहां पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में मैच की चौथी पारी में 403 रन के लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल की थी। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरा ही मौका था, जब किसी टीम ने मैच की चौथी पारी में 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य पाने में कामयाबी पाई हो। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जमैका के किंगस्टन मैदान पर खेला गया था। यह उस सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच था और भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को मैच के चौथे दिन सिर्फ 13 रन का ही लक्ष्य दिया। तब कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपने अंतिम 5 बल्लेबाजों को क्रीज पर उतारने से ही मना कर दिया। दरअसल उन दिनों वेस्ट इंडीज की टीम एक अलग रुतबे के साथ ही मैदान पर खेलती थी। भारत से अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाई थी विंडीज की टीम भारत के इस दौरे पर मेजबान टीम के कप्तान क्लाइव लॉयड थे और भारतीय टीम ने उनकी टीम के खिलाफ 400 रन बनाकर सफल चेज किया तो विंडीज की टीम इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। लॉयड की टीम ने अगले टेस्ट में अलग रणनीति बनाई और भारतीय बल्लेबाजों को बॉडीलाइन बोलिंग कर एक बार फिर विंडीज का वह खौफ दिखाने की चाल चली, जिसके लिए वह जानी जाती है। किंगस्टन में निर्णाय टेस्ट और भारत ने की मजबूत शुरुआत चौथे टेस्ट में मैदान पर उतरने से पहले तीसरा टेस्ट जीतकर आई भारतीय टीम के हौसले बुलंद थे। कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर यहां फील्डिंग का फैसला किया। भारत ने उम्मीद के मुताबिक शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सुनील गावसकर (66) ने अंशुमन गायकवाड़ के साथ मिलकर 136 रन जोड़े। गावसकर को माइकल होल्डिंग ने बोल्ड कर पविलियन भेजा। माइकल होल्डिंग ने किया भारतीय खिलाड़ियों को घायल दूसरे विकेट के रूप में मोहिंदर अमरनाथ (39) आउट हुए, तो भारत का स्कोर 205 रन था। इसके बाद अंशुमन गायकवाड़ (81*) और बृजेश पटेल (14*) को चोट लग गई और वे दोनों रिटायर्ड हर्ट हुए। गायकवाड़ के गेंद बाएं कान पर लगी थी और उन्हें अगले दो दिन अस्पताल में ही गुजारने पड़े। इसी तरह माइकल होल्डिंग की गेंद बृजेश पटेल के चेहरे पर लगी थी, जिससे डॉक्टरों को उनके मुंह पर टांके लगाने पड़े। इस बीच गुंडप्पा विश्वनाथ भी चोटिल हुए थे और उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ा था। कप्तान विशन सिंह बेदी ने 306 रन पर ही की पारी घोषित ऐसे में कप्तान बिशन सिंह बेदी ने तय किया की पहली पारी को यहीं घोषित कर देना बेहतर है वरना होल्डिंग ऐंड कंपनी उनके और खिलाड़ियों को भी चोटिल कर सकती है। भारत ने 306 रन के स्कोर पर ही अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद वेस्ट इंडीज की टीम 391 रन बनाकर ऑल आउट हुई और पहली पारी के आधार पर उसने 85 रन की बढ़त हासिल की। इस बीच फील्डिंग के दौरान कप्तान बिशन सिंह बेदी और चंद्रशेखर भी चोटिल हो गए। 97 रन पर विचित्र ढंग से ऑल आउट हुई टीम इंडिया दूसरी पारी में गावसकर कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर होल्डिंग की ही गेंद पर आउट हो गए। चोटिल गायकवाड़ बल्लेबाजी और बृजेश पटेल इस बार बैटिंग पर नहीं उतर पाए और ओपनिंग पर आए दिलीप वेंगसरकर (21) और मोहिंदर अमरनाथ (60) ने भारत की पारी को संभालने का प्रयास किया। वेंगसरकर जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 68 रन ही था। इसके बाद 97 के स्कोर पर एक-एक कर मदन लाल (8), मोहिंदर अमरनाथ (60) और एस. वैंकटराघवन (0) पविलियन लौट गए। बिना खेले 5 बल्लेबाज हुए आउट भारतीय टीम ने अभी मेजबान टीम पर 12 रन की ही बढ़त बनाई थी। लेकिन जो सुरक्षित 5 विकेट थे वह टीम इंडिया गंवा चुकी थी और पहली पारी में चोटिल हुए तीन बल्लेबाज बैटिंग करने की स्थिति में नहीं थे। आखिर में कप्तान बेदी ने 97 रन के कुल स्कोर पर अपने बाकी बल्लेबाज मैदान पर नहीं उतारने का फैसला किया। चौथी पारी में भारत ने दिया 13 रन का लक्ष्य इस तरह भारत के शेष 5 विकटों को ऐब्सेंट आउट (मैदान पर न उतरने के चलते) माना गया और टीम इंडिया 97 रन पर ऑल आउट हो गई। अब मैच जीतने के लिए विंडीज टीम को सिर्फ 13 रन दरकार थी। यह टारगेट मेजबान टीम ने 1.5 ओवर में ही पूरा कर लिया और इस तरह यह मैच उसने 10 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZyDcye

शतक लगाने के बाद भावुक हुए थे अजिंक्य रहाणे

किंग्सटन टीम इंडिया के उपकप्तान ने खुलासा किया कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ एंटिगा में हुए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद वह भावुक हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे दो साल शतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन बनाए। 10वां शतक बनाने में 2 साल लग गए रहाणे ने सबीना पार्क मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को बताया, 'वह थोड़ा भावुक क्षण था। मैं समझता हूं कि 10वां शतक विशेष था। मैं किसी तरह के सेलिब्रेशन के बारे में नहीं सोच रहा था, वह अपने-आप मेरे अंदर से निकला। मुझे 10वां शतक बनाने में दो साल का समय लग गया।' रहाणे ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि मेरे लिए प्रक्रिया बहुत मायने रखती है। हर सीरीज से पहले तैयारी जरूरी है। मैं दो साल के दौरान यही कर रहा था और इसलिए मेरे लिए यह शतक बहुत महत्वपूर्ण था।' पहली पारी में जब रहाणे बल्लेबाजी करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 25/3 था और दूसरे में उसे बढ़त बनाने की जरूरत थी। व्यक्तिगत रूप से खास थी पारी रहाणे ने कहा, 'हम दबाव में थे (पहली पारी में)। मुझे लगा कि वेस्ट इंडीज ने उस दिन पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की। वहां मेरे पास अपनी टीम के लिए कुछ खास करने का मौका था। मुझे लगता है कि उस स्थिति के कारण मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि उस साझेदारी को बनाना बहुत महत्वपूर्ण था। एक खिलाड़ी को रुकना पड़ेगा और बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, हम इस चीज को जानते थे।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि वह पारी मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी कुछ खास थी क्योंकि हम जानते थे कि हम उस समय एक मुश्किल स्थिति में थे और मुझे खुशी है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और दमदार वापसी करने में कामयाब रहे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zy8dhK

जबरन धर्मांतरण: भज्जी बोले- खुद भगवान न बनें

नई दिल्ली पाकिस्तान में सिख लड़की को अगवा कर उसे के लिए मजबूर करने की घटना सामने आई है। इस मामले में देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। दुनियाभर से लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल जैसे कई नेताओं ने इस घटना पर विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है। पढ़ें- हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस मामले का विरोध किया है। उन्होंने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'इसे यहीं रोकने की जरूरत है। हर धर्म खूबसूरत है। किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य न करें। भगवान एक है। केवल भगवान को फैसला लेने दें कि हमें किस धर्म में पैदा करना है। खुद भगवान बनने की कोशिश न करें। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।' क्या है मामला पाकिस्तान में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले गुरुद्वारे में ग्रंथी के तौर पर सेवा देने वाले एक शख्स की बेटी का अपहरण कर उसका जबरन धर्मांतरण और निकाह कराने का मामला सामने आया था। पाकिस्तान में धर्मांतरण का यह पहला मामला नहीं है। अक्सर पाकिस्तान से ऐसे मामले सामने आते हैं जब हिन्दू, सिख या ईसाई लड़कियों का जरबदस्ती धर्म परिवर्तन करवाकर उसकी शादी मुस्लिम युवक से कराई जाती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zvn4ia

हमेशा भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा: जडेजा

किंग्सटन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच जीतना चाहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें जडेजा ने कहा, 'सबसे पहले मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं पुरस्कार के सभी विजेताओं को भी बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।' जडेजा ने कहा, 'जब भी मैं भारत के लिए खेलूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। हमेशा टीम के लिए मैच जीतने और देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।' जडेजा फिलहाल, भारतीय टीम के साथ वेस्ट इंडीज का दौरा कर रहे हैं जिसके कारण वह राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को पुरस्कार लेने नहीं जा पाए। टेस्ट में ऑलराउंडर की आईसीसी रैंकिंग में जडेजा फिलहाल, चौथे पायदान पर काबिज हैं। इससे पहले सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZAF1uz

पीवी सिंधु ने बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आंध्र प्रदेश भारत की बैडमिंटन स्टार शुक्रवार को तिरुमाला के में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन किए और अभिषेकम सेवा में भी हिस्सा लिया। BWF चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड हाल ही में पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल में ओकुहारा को 21-7, 21-7 से करारी शिकस्त दी थी। खेलमंत्री ने किया था सम्मानित इस खास उपलब्धि को अपने नाम करने के बाद स्वदेश लौटकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजीजू से भी मुलाकात की थी। खेल मंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए 10 लाख रुपये का इनाम भी दिया। बता दें वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली सिंधु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZBCBaX

US ओपन: टेलर टाउन्सेंड से हारीं सिमोना हालेप

न्यू यॉर्क पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की न्यू यॉर्क में चल रहे साल के चौथे ग्रैंड स्लैम में उलटफेर का शिकार हो गईं। हालेप को 116वीं सीड 23 वर्षीय क्वॉलिफायर अमेरिका की टेलर टाउन्सेंड ने तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-7 (4) से पराजित किया। हालेप ने हार के बाद कहा, 'मैं कभी ऐसे खिलाड़ी के साथ नहीं खेली जो इतना ज्यादा नेट पर आकर खेलती हो। मैंने ज्यादा शॉट मिस कर दिए, यह मैच अविश्वसनीय था।' मैच की शुरुआत रोमानिया की खिलाड़ी ने दमदार तरीके से की और पहले सेट को आसानी से जीता। हालांकि, दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबले में वापसी कर ली। तीसरा और निर्णायक सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां 7-4 से टाउन्सेंड ने जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Lk09vI

Thursday, August 29, 2019

ISSF वर्ल्ड कप: अभिषेक वर्मा ने जीता गोल्ड

रियो डी जेनेरियो में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इसी स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता है। वर्मा ने इस स्पर्धा में 244.2 अंक हासिल किए जबकि चौधरी के 221.9 अंक उन्हें कांस्य पदक दिलाने के लिए काफी थे। इस इवेंट में रजत पदक टर्की के इस्माइल केलेस के खाते में गया जिन्होंने 243.1 अंक स्कोर किया था। संजीव राजपूत का शानदार प्रदर्शन संजीव राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस पदक के साथ ही संजीव ने इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है। अगले साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 38 वर्षीय संजीव आठवें भारतीय निशानेबाज हैं। संजीव ने कुल 462 अंक हासिल किए और बेहद करीबी मुकाबले में 0.2 अंकों से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए। क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 462.2 अंकों के साथ सोना जीता। चीन के चांगहोंग झांग ने 449.2 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MN3vL4

टीम इंडिया में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत पहली चॉइस

अरानी बासु, नई दिल्ली टीम इंडिया के मैनेजमेंट और सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है। पंत को खेल के सभी फॉर्मेट में फर्स्ट चॉइस विकेटकिपर के तौर पर भरोसा जताया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 3 टी20 सीरीज के लिए गुरुवार शाम को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। 15 खिलाड़ियों के इस दल में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत इकलौते खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने जुलाई में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान 2 महीनों के आराम के लिए कहा था। उन्हें आराम के बाद भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही पेसर जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में नहीं चुना गया है क्योंकि वह 'अनुपलब्ध' थे। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या की वापसी कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी टीम से बाहर रखा गया है ताकि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए दूसरे स्पिन विकल्पों को आजमाया जा सके। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम में वापसी हुई है। टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'पंत पर टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी दोनों के एक ही विचार थे। वे पंत को आगामी आईसीसी इवेंट्स के लिए तैयार होने का उन्हें पर्याप्त अवसर देना चाहते थे। यह स्पष्ट रूप से आगे बढ़ने का समय है।' सूत्र ने आगे कहा, 'भुवनेश्वर को आराम नहीं दिया गया है बल्कि ऐसा दावा है कि उनकी तबियत ठीक न होने की वजह से वह उपलब्ध नहीं हैं।' इससे पहले भुवनेश्वर को वेस्ट इंडीज के टेस्ट सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोर टीम तैयार करने की योजना सूत्रों के मुताबिक सिलेक्शन कमिटी का ध्यान अगले 2 साल में होने वाले 2 टी20 वर्ल्ड कप पर है। अगले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स टी20 खिलाड़ियों की एक कोर टीम तैयार करना चाहते हैं। इसलिए पंत को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सिलेक्टर्स बैकअप विकेटकीपर्स जैसे ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रखे हुए हैं। आंध्र प्रदेश के केएस भारत को रेड-बॉल विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। स्पिनर्स के लिए भी ऐसा ही हो रहा है। कुलदीप और चहल का पिछला टी20 प्रदर्शन और आईपीएल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनकी खराब बल्लेबाजी और खराब फील्डिंग दोनों ही चर्चा का विषय रही। इस मामले में रविंद्र जडेजा फिट बैठते हैं और राहुल चाहर को भी अच्छी संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NHjlGE

देखें, अभिषेक-वरुण के साथ क्रिकेट खेले तेंडुलकर

नई दिल्ली को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिए भले 6 साल हो गए हों, लेकिन मास्टर ब्लास्टर को आज भी कहीं क्रिकेट खेलने का मौका मिले, तो वह बिना देर किए बल्ला थामने का मौका नहीं चूकते। गुरुवार को एक बार फिर तेंडुलकर ने कुछ ऐसा ही किया। सचिन यहां एक शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हुए थे। यहां उन्हें काम से थोड़ा वक्त मिला तो फिर उन्होंने क्रू टीम के साथ चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए। इस बीच बॉलिवुड के दो स्टार और भी सचिन को बोलिंग करते हुए दिखाई दिए। सचिन ने करीब दो मिनट का यह विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस विडियो में सचिन यहां बैटिंग बोलिंग और कोचिंग बारी-बारी सब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर यहां अपने साथियों के साथ टेनिस की गेंद से क्रिकेट खेले। पढ़ें: दरअसल सचिन शूट के लिए कहीं आए हुए थे और यहां वह अपनी क्रू टीम के क्रिकेट खेलने लगे। फिर अचानक ही वहां वरुण धवन उन्हें बोलिंग करने आए, तो सचिन पहले उनसे गले लगे और फिर कुछ पल बात की इसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने ऐसा ही किया और खेल जारी रखा। बाद में सचिन ने कुछ पलों के लिए गेंदबाजी भी की और क्रू मेंबर्स जब वरुण धन को बोलिंग कर रहे थे, तो उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। पढ़ें: इस विडियो के साथ सचिन ने कैप्शन दिया है। 'जब आप अपने काम के साथ खेल को जोड़ दें तो यह अच्छा होता है। शूट के दौरान क्रू टीम के साथ क्रिकेट खेलते हुए खूब लुत्फ उठाया और वरुण धवन और अभिषेक बच्चन जब थोड़ी देर के लिए इसमें शामिल हुए तो उन्होंने हैरान कर दिया।' पढ़ें: सचिन ने इस विडियो को स्पोर्ट्स प्लेइंग नैशन और फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हैश टैग भी किया है। मास्टर ब्लास्टर का यह विडियो खूब वायरल हो रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L8tmLq

टीम इंडिया में धोनी नहीं, फिर उनकी जगह कौन?

नई दिल्ली लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया की बात हो तो फिर विकेटकीपर के रूप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर विकल्प कोई नजर नहीं आता। भारतीय टीम का अगल लक्ष्य है, जो 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस शॉर्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया इसी लक्ष्य की तैयारी में जुटी है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत के पास अपनी टीम तैयार करने के लिए 22 टी20 मैच ही बचे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए विकेट के पीछे कौन खड़ा होगा। क्या ये महेंद्र सिंह धोनी होंगे या फिर धोनी की जगह कोई और खिलाड़ी यहां नजर आएगा। अभी तक धोनी ने नहीं लिया संन्यास38 वर्षीय धोनी ने अभी तक उन कयासों को भी गलत साबित किया है, जिनमें माना जा रहा था कि वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वर्ल्ड कप के बाद अभी तक न तो धोनी ने अपने ग्लब्स उतारने का ऐलान किया और न ही टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम में चुना। वर्ल्ड कप के बाद टी20I सीरीज के लिए दो बार टीम इंडिया का चयन हो चुका है। पहली बार टीम इंडिया वेस्ट इंडीज दौरे पर टी20I सीरीज खेली, तो अब सितंबर में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर खेलेगी। पढ़ें: टीम में अब दूसरी चॉइस भी नहीं हैं धोनीभारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन (2007 और 2011) बनाने वाले धोनी को अब सिलेक्टर दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी नहीं देख रहे। पिछले कुछ समय में धोनी के खेल की तारीफ से ज्यादा आलोचनाएं ही हुई हैं। विकेटकीपिंग में तो धोनी आज भी सबसे चपल और चतुर नजर आते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में अब वह धार नहीं दिखती, जिसकी पहचान उन्होंने बनाई थी। सिलेक्टर्स ने इशारे साफ कर दिए हैं कि इस वक्त वह धोनी की ओर नहीं देख रहे हैं और इसलिए वर्ल्ड कप बाद यह लगातार दूसरी बार होगा, जब धोनी टी20I सीरीज में नहीं दिखेंगे। पढ़ें: ऐसे में सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट कुछ विकेटकीपरों के रूप में धोनी के विकल्प की तलाश कर रहा है। इनमें युवा खिलाड़ सबसे आगे नजर आते हैं। लेकिन पंत के अलावा इस फेहरिस्त में कुछ और नाम भी हैं। ऋषभ पंत हैं पहली चॉइस 21 वर्षीय यह लेफ्टहैंडर बल्लेबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी अब तक के अपने छोटे से ही इंटरनैशनल करियर में हर फॉर्मेट में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को प्रभावित कर रहा है। लेकिन बल्लेबाज के रूप में इस खिलाड़ी से चिंता यह होती है- उनका गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होना। वह वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी टीम को संभालने के बाद बिल्कुल गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे और वेस्ट इंडीज दौरे पर खेले सभी फॉर्मेट में उनके रन कुछ इस प्रकार रहे हैं- (0, 4, 65*, 20, 0, 24 और 7) हालांकि उनके पास आज से दूसरे टेस्ट में एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा। हालांकि टेस्ट में भले ही वह 45.43 के औसत से रन बना रहे हैं लेकिन सीमित ओवरों में (वनडे में 22.90 और टी20I में 21.57 के औसत से ही खेल रहे हैं। पढ़ें: साहा के चोटिल होने से बढ़ी उनकी मुश्किल धोनी के संन्यास लेने के बाद ऋद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में लगातार अपनी जगह बनाए हुए थे। साउथ अफ्रीका दौरे पर वह चोटिल हुए तो फिर 18 महीने तक वह चोट से उबर नहीं पाए। इस दौरान युवा पंत को टेस्ट में भी मौका मिला और अब वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले एक मात्र भारतीय हैं। हालांकि चोट के बाद साहा ने वापसी की, तो उन्होंने भारत A के लिए खेले 2 अनाधिकारिक टेस्ट में दो अर्धशतक जरूर जड़े। लेकिन उन्हें एंटीगा टेस्ट में टीम इंडिया में स्थान नहीं मिला। दूसरे टेस्ट में भी उनके लिए मौका दिखाई नहीं देता है। पढ़ें: विकेटकीपर के रूप में दूसरी चॉइस हैं संजू सैमसन सफेद बॉल क्रिकेट में संजू टीम इंडिया में अब दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखे जा रहे हैं। लेकिन उनकी बल्लेबाजी में तो चयनकर्ताओं को कोई संदेह नहीं लेकिन उनकी विकेटकीपिंग को लेकर कुछ संशय जरूर है। बतौर बल्लेबाज तो वह पंत की ही तरह तेज बल्लेबाजी और हवाई फायर करने में माहिर हैं, लेकिन विकेटकीपिंग में कुछ अहम मौकों पर वह गलती कर जाते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका A के खिलाफ भारत A की तरफ से जब वह उतरेंगे, तो चयनकर्ता उनके खेल पर अपनी नजर जरूर रखेंगे। ईशान किशन को भी है उम्मीद 21 वर्षीय यह युवा खिलाड़ी भी T20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार कर रहा है। ईशान की गृह राज्य से झारखंड से ही आते हैं और धोनी ने उन्हें कई बार विकेटकीपिंग और उनकी बैटिंग में सुधार के लिए अहम टिप्स दिए हैं। झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी खेलते हुए इस लेफ्ट हैंडल बल्लेबाज ने बैक-टू-बैक दो शतक जमाए थे। टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34aF53s

भारत vs वेस्ट इंडीज: टीम इंडिया का टारगेट क्लीन स्वीप

किंगस्टनवेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है। पिछले मैच में विंडीज टीम का प्रदर्शन अपने होम ग्राउंड पर बेहद निराशाजनक रहा था। टीम हर विभाग में जूझती दिखी थी। ऐसे में इस मैच में भी को कोई खास चुनौती मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। हालांकि पिछले मैच में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया था। लिहाजा, उनके लिए इस मैच में खुद को साबित करने का मौका होगा। पंत को परफॉर्म करना होगा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना रहा है। लेकिन, पहले टेस्ट मैच में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी जगह इस मैच में ऋद्धिमान साहा को मौका देने की बात कही है। हालांकि इस बात की संभावना कम दिख रही है। लेकिन, इतना तय है कि अगर ऋषभ को टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस मैच में परफॉर्म करना होगा। पढ़ें: बदलाव की संभावना कमपिछले मैच के प्लेइंग XI में रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किए जाने को लेकर कप्तान की काफी आलोचना हुई थी। उनकी जगह रविंद्र जाडेजा को शामिल किया गया था। लेकिन, जाडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया। इसके बाद इस मैच में भी अश्विन को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। पढ़ें: मंयक-पुजारा ने किया था निराशतेज गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था इसे देखते हुए इस विभाग में भी बदलाव नहीं होंगे। बल्लेबाजी में ओपनर मयंक अग्रवाल और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा ने निराश किया था। लेकिन, इन दोनों की जगह पर कोई खतरा नहीं दिख रहा। जहां तक विंडीज की बात है तो टीम पहले मैच में हर मोर्चे पर विफल रही थी। बल्लेबाजी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया था। सबसे ज्यादा 48 रन रोस्टन चेज ने बनाए थे। पढ़ें: इन भारतीय रेकॉर्ड्स पर भी होंगी नजरें
  • विराट कोहली इस मैच में जीत दर्ज करते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं। दोनों के नाम अभी 27-27 जीत दर्ज हैं। धोनी ने 60 मैचों जहां इतनी जीत दर्ज की हैं वहीं विराट ने 47 टेस्ट मैचों में ही इतने मैच जीते हैं।
  • 8 विकेट 118 रन देकर कपिल देव ने 1982-83 में लिए थे वेस्ट इंडीज के खिलाफस, जो कि किसी एक टेस्ट में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • 1 विकेट और लेते ही ईशांत शर्मा एशियाई देशों के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की लिस्ट दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पिछले मैच में उन्होंने कपिल देव (155) की बराबरी की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UhxsUE

IND vs SA: टी20 टीम में हार्दिक लौटे, धोनी को जगह नहीं

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रहेगी जबकि उपकप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे। टीम में को जगह नहीं मिली है और उनकी जगह ऋषभ पंत को ही विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। पेसर जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। की टीम में वापसी हुई है। उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितंबर से होगा। पहला टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 18 सितंबर को मोहाली में और तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में 22 सितंबर को खेला जाएगा। टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर,राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MKqQx8

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9