from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pZF1NX
news india, today news, news ndtv, latest news, news hindi, breaking news, zee news, live news, Page navigation
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में पिच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन पिच को खराब बताने में सबसे आगे हैं और वह लगातार बीसीसीआई पर हमलावर हैं। उन्होंने अब खेत जोतते बैलों की तस्वीर शेयर करते हुए अहमदाबाद मैदान का मजाक बनाया है। इस पर क्रिकेट फैंस भड़क गए और उल्हें वॉन को ही ट्रोल कर दिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में पिच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन पिच को खराब बताने में सबसे आगे हैं और वह लगातार बीसीसीआई पर हमलावर हैं। उन्होंने अब खेत जोतते बैलों की तस्वीर शेयर करते हुए अहमदाबाद मैदान का मजाक बनाया है। इस पर क्रिकेट फैंस भड़क गए और उल्हें वॉन को ही ट्रोल कर दिया।
@MichaelVaughan After England is out of the Test Championship #INDvENG https://t.co/BBsYyzbngQ
— Ayush Khandelwal (@CAAyush94) 1614500291000
@MichaelVaughan @MichaelVaughan England grounds Man start preparations of pitch for India tour of England in summe… https://t.co/zCdqd6GmsB
— anshul agarwal (@agrawalanshul25) 1614434031000
@MichaelVaughan Oh typical Englishmen, blaming the pitch for terrible batting . . Have some grace and accept that u… https://t.co/qHCcvwrAsr
— nikhith reddy (@NikhithP) 1614440618000
@MichaelVaughan Make all the fun you want for the game, England cricket will face the wrath of the game. Root perfo… https://t.co/w4g5ICVpNQ
— Nagpuri_santra (@SantraNagpuri) 1614432608000
@MichaelVaughan Cry babies , however they gonna cry.. can't England players play a straight ball?.. as KP said, bot… https://t.co/VADgCosDPY
— Parth (@parthpooja1993) 1614497711000
@MichaelVaughan I cannot recall the Aussies crying and whinging as much as England after losing this test match des… https://t.co/Nlisac2qIo
— say_it_as_it_is (@AnilB23556440) 1614437311000
@MichaelVaughan In ur dream bro..it should be same pitch as previous..u guys are noobs in spinning condition..india… https://t.co/IRl6MaQNyk
— sourav arya (@sauruvarya15) 1614432318000
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) विजय हजारे ट्रोफी की ओर से खेलने वाले ओपनर देवदत्त पडिकल ने विजय हजारे ट्रोफी के एलीट ग्रुप-सी के एक मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए रविवार को रेलवे के खिलाफ शानदार सेंचुरी ठोका है। उन्होंने मैच में 145 रन बनाते हुए टीम को शानदार 10 विकेट से जीत दिलाई है। इस तरह टूर्नमेंट यह उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी है। यही नहीं, वह टूर्नमेंट 500 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) विजय हजारे ट्रोफी की ओर से खेलने वाले ओपनर देवदत्त पडिकल ने विजय हजारे ट्रोफी के एलीट ग्रुप-सी के एक मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए रविवार को रेलवे के खिलाफ शानदार सेंचुरी ठोका है। उन्होंने मैच में 145 रन बनाते हुए टीम को शानदार 10 विकेट से जीत दिलाई है। इस तरह टूर्नमेंट यह उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी है। यही नहीं, वह टूर्नमेंट 500 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Devdutt Padikkal in this Vijay Hazare Trophy 2021:- •52(84) vs Uttar Pradesh. •97(98) vs Bihar. •152(140) vs Odish… https://t.co/4gcdvUiLfF
— CricketMAN2 (@man4_cricket) 1614504414000
Devdutt Padikkal become the first batsman to complete 500 runs in Vijay Hazare 2021 including 3 fifties & 2 hundreds.
— Johns. (@CricCrazyJohns) 1614505514000
71* , 126* , 152 , 97 , 52 , 11 , 92 , 50 , 102* , 103* , 79* Devdutt Padikkal has 10 50+ scores and 4 100+ scores… https://t.co/Mk4173dNsU
— Aivy (@SpiderPant) 1614505372000
3rd consecutive century for Devdutt Padikkal in Vijay Hazare Trophy. What a season he's having, continuing from whe… https://t.co/BCPZjDkKoN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) 1614506573000
The acceleration of Devdutt Padikkal from 50 to 100 is one of the best parts of his game this season, he took just… https://t.co/3T1XM1cVUr
— Johns. (@CricCrazyJohns) 1614506848000
लेग स्पिनर चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री ने मालदीव से हाल में अपनी बिकिनी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जो खूब वायरल हो रहा है। दोनों ने एक बार फिर मालदीव से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
लेग स्पिनर चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री ने मालदीव से हाल में अपनी बिकिनी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जो खूब वायरल हो रहा है। दोनों ने एक बार फिर मालदीव से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

चहल ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें यह जोड़ा एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आ रहा है। इस फोटो में दोनों सनसेट को देख रहे हैं। दोनों की बैकसाइड वाली यह तस्वीर काफी खूबसूरत लग रही है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद यह कपल हनीमून के लिए दुबई गया था।

चहल और धनश्री फोटो में काफी रिलेक्स्ड मूड में दिखाई दे रहे हैं। मॉलदीव में धनश्री समु्द्र किनारे जालीदार बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके पीछे से सूरज की रोशनी इस फोटो को और खूबसूरत बना रहा है।

धनश्री वर्मा ने हाल में मॉलदीव से अपनी बिकिनी में वीडियो शेयर की थी। धनश्री का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर खूब वायरयल हुआ। उन्होंने इसके बाद कुछ और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

चहल ने दूसरी जो फोटो शेयर की है उसमें वह धनश्री के आंखों में आंखे डाले नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, ' खो जाने के लिए कोई बुरी जगह नहीं है।'
रूपेश रंजन सिंह, नाडियादअक्षर पटेल भले ही कुछ समय के लिए अपने घर में रहते हों लेकिन उनकी मां हर रोज उनके कमरे को सजाती हैं। प्रीति कहती हैं कि उनका बेटा भले ही कुछ दिन के लिए यहां आता है लेकिन वह उन्हें हर रोज अपने घर पर ही महसूस करती हूं। अक्षर ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से ऐतिहासिक पिंक टेस्ट में महज दो दिनों में ही भारत की जीत पक्की कर दी।
रूपेश रंजन सिंह, नाडियाद
अक्षर पटेल भले ही कुछ समय के लिए अपने घर में रहते हों लेकिन उनकी मां हर रोज उनके कमरे को सजाती हैं। प्रीति कहती हैं कि उनका बेटा भले ही कुछ दिन के लिए यहां आता है लेकिन वह उन्हें हर रोज अपने घर पर ही महसूस करती हूं। अक्षर ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से ऐतिहासिक पिंक टेस्ट में महज दो दिनों में ही भारत की जीत पक्की कर दी।

अहमदाबाद के करीब खेड़ा जिले के नाडियाद शहर के रहने वाले अक्षर पटेल के पारिवारिक बंगले का नाम 'राजकिरण' है। बंगले में एक 12 गुणा 12 का कमरा है, जिसमें अक्षर साल में कुछेक महीने ही रह पाते हैं। कभी घरेलू टीम के साथ तो कभी इंटरनैशनल टीम के साथ रहने के चलते अक्षर कम वक्त ही अपने घर पर बिता पाते हैं।

मशहूर संत राम मंदिर नडियाद शहर की पहचान है लेकिन अब इस शहर को अक्षर पटेल के शहर के नाम से भी जाना जाने लगा है। शहरवाले भी खुश हैं कि अक्षर ने उनके शहर को एक नई पहचान दी है। प्रीति कहती हैं, 'जब कोई मेरा परिचय अक्षर पटेल की मां कह कर कराता है तो मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं। अक्षर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं है, वह एक सपना है जो हर मिडिल क्लास फैमिली देखती है। मैं चाहूंगी जैसे हमारे सपने पूरे हुए, वैसे सभी के पूरे हों।'

प्रीति शुरुआत में नहीं चाहती थीं कि अक्षर क्रिकेट खेले। चोट का डर होने के साथ करियर की भी चिंता होती थी। उनके अनुसार वह कुछ अलग नहीं सोच रही थीं, मिडिल क्लास फैमिली में बच्चों के करियर को लेकर मां-बाप का चिंता करना कोई नई बात नहीं लेकिन अक्षर के पिताजी राजेशभाई पटेल, जो एक क्रिकेट प्रेमी हैं, ने उनका साथ दिया। अक्षर ने बोला कि उन्हें क्रिकेट पसंद है तो उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अकैडमी भेज दिया।

प्रीति बताती हैं कि अक्षर जब भी घर आता है तो आराम ही करना चाहते हैं और देर तक सोते हैं। वह भी उसे नहीं जगाती हैं। घर आते हैं तो वही जिंदगी जीना चाहते हैं, जो वो पहले जीते थे। दोस्तों से मिलते हैं, वीडियो गेम खेलते हैं, अकैडमी जाते हैं और पूरे शौक के साथ चाय के साथ रोटी खाते हैं। (फोटो में अक्षर का भतीजा)

आईपीएल और फिर टीम इंडिया में खेलने के बाद अक्षर की नीलामी में कीमत जरूर बढ़ी है, लेकिन उनके और परिवार के पैर अब भी जमीन पर ही हैं। अक्षर आठ सदस्यों वाली जॉइंट फैमली में रहते हैं और सदस्यों की संख्या को देखकर ‘राजकिरण’ थोड़ा छोटा नजर आता है, लेकिन फिलहाल वे राजकिरण में रहना चाहते हैं। उनके अनुसार इस घर में जो सुकून है, वह शायद बड़े घर में ना मिले। प्रीति कहती हैं, 'छोटा है तो अच्छा है, हम सभी एक-दूसरे के करीब हैं, हर दूसरे मिनट किसी न किसी का चेहरा देखने को मिल जाता है। हम गुजराती लोग साथ रहने को ज्यादा भाव देते हैं। अब आगे अक्षर क्या करते हैं, पता नहीं लेकिन वह भी इस शहर से बाहर नहीं जाना चाहता।’
from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9