Monday, January 31, 2022

Virat Kohli Century: पाकिस्तान में विराट के 71वें शतक का इंतजार, पीएसएल अधिकारी ने बताई खिलाड़ियों की चाहत

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (Virat Kohli) ने नवंबर 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक () नहीं लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में 136 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से 33 साल के विराट को कई बार अच्छी शुरुआथ मिली, वे अर्धशतक भी लगाते हैं लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाते। पिछली 10 वनडे पारियों में उनके 6 अर्धशतक हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान में भी विराट के 71वें शतक का इंतजार हो रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम से जुड़े हसन चीमा ने ट्विवटर पर बताया कि उनकी टीम से लेकर अन्य पीएसएल टीम के लिए खेल रहे पाक खिलाड़ी विराट के शतक का इंतजार कर रहे हैं। कई तो इसके लिए प्रार्थना भी कर रहे। हसन चीमा ने लिखा, 'मैं पीएसएल के दौरान ज्यादा ट्विट नहीं करता लेकिन एक चीज है जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह आकर्षक है कि जिस किसी से मैं बात करता हूं, हमारे टीम के या अन्य टीम के पाकिस्तानी खिलाड़ी, सभी कोहली के शतक की उम्मीद कर रहे हैं। इस्लामाबाद टीम के स्ट्रैटेजी मैनेजर चीमा ने ये भी लिखा कि उन्होंने हाल के दिनों में कई लोगों को यह भी बोलते सुना है कि लोग तो कोहली तक को नहीं बख्शते। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए तीसरे वनडे में विराट कोहली ने 65 रनों की पारी खेली थी। आउट होने से पहले वे पिच पर पूरी तरह सेट दिख रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान तेज गेंदबाज ट्विटर पर लिखा था कि वे कोहली के शतक का इंतजार कर रहे हैं। उस समय कोहली 60 पर थे। हालांकि उनकी चाहत पूरी नहीं हुई। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी पहले भी विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। विराट द्वारा टेस्ट की कप्तानी छोड़े जाने के बाद भी पाक के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/8eCPzBO3Q

Rohit Sharma Captaincy- अजीत आगरकर ने कहा, विराट कोहली के मुकाबले मैदान पर थोड़े शांत कप्तान होंगे रोहित शर्मा

नई दिल्ली: अजीत आगरकर का मानना है कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान विराट कोहली के मुकाबले थोड़े से शांत रहेंगे। हालांकि आगरकर ने यह भी कहा कि सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में रोहित की खूबियां सबके सामने हैं। शर्मा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। वह हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं गए थे। अब वह छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज से अपने कप्तानी सफर की शुरुआत करेंगे। आगरकर ने कहा, 'हमने जितना भी रोहित शर्मा को देखा है, वह बेशक विराट कोहली के मुकाबले थोड़ा शांत नजर आएंगे। लेकिन हमने उनकी कप्तानी की खूबियां देखी हैं। सिर्फ फ्रैंचाइजी क्रिकेट में ही नहीं। वह अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहां उनके पास काफी अनुभव है, उन्होंने कई अंतररष्ट्रीय मैच भी खेले हैं, तो उन्हें उनका भी काफी अनुभव है।' पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि फुल-टाइम क्रिकेटर बनकर रोहित शर्मा के पास एक अलग तरह की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, 'कप्तान के लिए खेल की एक समझ होनी जरूरी है। ऐसा लगता है कि रोहित के पास वह है। अब उनकी जिम्मेदारी थोड़ी अलग होगी। जब आप स्टैंड-इन कप्तान होते हैं, कुछ मैचों या एक दो सीरीज के लिए वहां होते हैं तो बात अलग होती है। यहां आपको अगले वर्ल्ड कप फिर चाहे वह 50 ओवर हो या फिर टी20, के लिए टीम तैयार करनी है।' भारत ने आठ साल से कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीता है। रोहित को उम्मीद होगी कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2022 का टी20 वर्ल्ड कप और 2023 का 50 ओवर वर्ल्ड कप जीते। आगरकर ने यह भी बताया कि रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिट रहना होगी। हमने हाल ही में देखा है कि उन्हें कुछ चोटों का सामना करना पड़ा है। रोहित से पहले जो कप्तान थे- विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी, वे काफी फिटे थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान बहुत कम मौकों पर मैच मिस किए।' 44 वर्षीय आगरकर ने ध्यान दिलाया कि शर्मा के लिए टीम के सभी मैचों के लिए उपलब्ध होना काफी अहम होगा। आगरकर ने कहा, 'तो, यह एक चुनौती होगी क्योंकि जब आप सभी मैच खेलते हैं तो आपके लिए टीम तैयार करना आसान हो जाता है। आप करीब से देख पाते हैं कि किस परिस्थिति में कौन सा खिलाड़ी कैसे प्रतिक्रिया देता है। तो, यह उनके लिए काफी अहम होगा क्योंकि उनके पास लीडरशिप क्वॉलिटी है और हम यह देख भी चुके हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/RSPB79EaZ

India vs West Indies: ईडन गार्डंस में टी20 सीरीज में दर्शकों को मिली इजाजत

कोलकाता: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाली टी20 सीरीज में दर्शकों की एंट्री को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 75 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत दे दी है। सोमवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों की 75 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ इजाजत होगी।' इसका अर्थ है कि करीब 50 हजार दर्शक ये मैच देखने पहुंचेंगे। कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम 6 फरवरी से अहमदाबाद में तीन वनडे मैच खेलेगी और इसके बाद टी20 सीरीज के लिए कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच भी हुआ था। यह मैच 70 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खेला गया। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अविषेक डालमिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम आदरणीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, चीफ सेकेटरी और पश्चिम बंगाल सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने खेल गतिविधियों को 75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है। दर्शक दोबारा स्टेडियम में पहुंचेंगे।' उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि यह राज्य में खिलाड़ियों में नवजीवन का संचार करेगा।' शुरुआत में बने ओरिजनल शेड्यूल के मुताबिक वेस्टइंडीज को तीन वनडे इंटरनैशनल अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में खेलने थे और तीन टी20 इंटरनैशनल मैच कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवंतपुरम में खेले जाने थे। हालांकि कोविड-19 के मामलों में उछाल के बाद बीसीसीआई ने यह दौरा सिर्फ दो ही आयोजन स्थलों पर करवाने का फैसला किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/9MryQHRe5

'नहीं ग्रैग, तुम यह नहीं कर सकते'- ऑस्ट्रेलिया के दो भाई, वह 'बदनाम' गेंद और इसके बाद हमेशा के लिए बदल गया क्रिकेट

नई दिल्ली: फरवरी की पहली तारीख थी। और साल था 1981 का। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल खेला जा रहा था। मैदान था मेलबर्न का। न्यूजीलैंड को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रन चाहिए थे। और मैच को टाई करने के लिए उसे छह रन चाहिए थे। गेंदबाजी करने वाली कोई भी टीम इस समय जीत की प्रबल दावेदार मानी जाएगी। आप अपने गेंदबाज पर भरोसा करेंगे कि वह ऐसी गेंद फेंकेगा जिससे टीम की नैया पार लग जाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ग्रैग चैपल की सोच कुछ अलग थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए। कप्तान ग्रैग चैपल ने 90 रन की पारी खेली। ग्रीम वुड ने 72 रन बनाए। जवाब में ब्रूस एल्गर ने सेंचुरी लगाई। 49.5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 229 रन था। आखिरी गेंद पर उसे जीत के लिए सात रन चाहिए थे। जीत मुश्किल थी लेकिन छक्का मैच को टाई कर सकता था। न्यूजीलैंड इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रैग चैपल इस खतरे को मोल नहीं लेना चाहते थे। हारना उन्हें मंजूर नहीं था। चैपल ने कुछ ऐसा करने या करवाने की सोची, जिसकी खूब आलोचना हुई। और आज 41 साल बाद भी होती है। वह न्यूजीलैंड के ब्रायन मैकंजी से डर गए। वह मैकंजी जिन्होंने अपने वनडे करियर के 14 मैचों में कुल 54 रन बनाए। उन्होंने अपने गेंदबाज ट्रेवर, जो उनके छोटे भाई भी थे, को अनोखे अंदाज में गेंदबाजी करने की बात कही। बात अलग थी। उन्होंने जैसे गेंदबाजी करने को कहा वह लीगल तो था लेकिन भद्रजनों की खेल भावना के बिलकुल विपरीत। ग्रैग ने ट्रेवर से कहा कि वह अंडर-आर्म फेंके। जी, वैसे ही जैसे आप कई बार छोटे बच्चों को गेंद फेंकते हैं। तरीका काम कर गया। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला छह रन जीत लिया। मैच तो जीत लिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कई दोस्त गंवा दिए। उसकी खूब आलोचना हुई। जीत के लिए इस हद तक जाना खेल देखने वालों को नगवार गुजरा। क्रिकेट के कर्ता-धर्ता फौरन ऐक्शन में आए। अंडर-ऑर्म गेंदबाजी को तत्काल बैन कर दिया गया। ग्रैग और ट्रेवर के भाई इयान चैपल उस समय कॉमेंट्री कर रहे थे। वह भी अपने भाई की इस हरकत से बेहद खफा दिखे। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा, 'नहीं ग्रैग, तुम यह नहीं कर सकते।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/u6ViteUn9

Ashwin One Hand Batting: रविचंद्रन अश्विन का अनोखा प्रयोग, एक हाथ से कर रहे हैं बल्लेबाजी की प्रैक्टिस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक हाथ से बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। अश्विन ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इस अनोखे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अश्विन छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। साउथ अफ्रीका में खेली गई सीरीज में अश्विन प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। इसके बाद भारतीय सिलेक्टर्स ने एक बार फिर कलाई के स्पिनर्स, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पर भरोसा जताया। इसके साथ ही युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया। हालांकि इस बीच ये भी खबरें थीं कि अश्विन को चोट की वजह से टीम में जगह नहीं मिली है। सोमवार को 35 वर्षीय अश्विन ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह बल्ले से अपना हुनर मांझ रहे थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, 'एक बार फिर स्कूल! काम पर दोबारा लौटना इतना आसान सा लगता है।' इसके साथ ही अश्विन ने इससे पहले एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह 'पुष्पा- द राइज' फिल्म के गाने पर बल्ले के साथ मूव कर रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन साउथ अफ्रीका दौरे पर कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने सिर्फ तीन ही विकेट लिए थे। वहीं वनडे सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला और इसमें उन्होंने एक ही विकेट लिया। खबरों के मुताबिक वनडे सीरीज के दौरान ही उन्हें कलाई और टखने में चोट लग गई थी। हरभजन सिंह ने सिलेक्टर्स से अश्विन से आगे देखने को कहा टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ने हाल ही में सिलेक्टर्स से कहा था कि वे वनडे फॉर्मेट में अश्विन से आगे देखना शुरू करें। हरभजन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद यह बता कही थी। हरभजन ने स्पोर्ट्स टुडे के साथ बातचीत में कहा था, 'मैं अश्विन के लिए पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा, वह एक चैंपियन गेंदबाज हैं लेकिन वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में, मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि भारतीय टीम विकल्पों की तलाश शुरू करे। ऐसे गेंदबाज के बारे में विचार हो जो गेंद को अंदर भी ला सके और बाहर भी निकाल सके।' हरभजन का मानना था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अश्विन और युजवेंद्र चहल ने बहुत डिफेंसिव बॉलिंग की। उन्होंने कहा था, 'आपको युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव साथ गेंदबाजी करते हुए चाहिए। आप किसी एक्स-फैक्टर खिलाड़ी को ला सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती जैसा कोई गेंदबाज, इसमें कोई बुराई नहीं है। आपने उन्हें वर्ल्ड कप में दो-तीन मैच खिलाए और आपने फैसला कर लिया वह इतने अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।' वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ने टीम में अंडर-19 क्रिकेट से अपनी पहचान बनाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दिया है और इसके साथ ही ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की भी चोट से वापसी हुई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/hmsMivtze

Sunday, January 30, 2022

जानिए, मिशेल स्टार्क ने क्यों आखिरी समय में IPL ऑक्शन से किया किनारा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेंगे। इनमें से एक हैं ऑस्ट्रेलियाई पेसर (Mitchell Starc)। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन (IPL Auction) से खुद को दूर रखा। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अंतिम समय में आईपीएल नीलामी से बाहर होने का विकल्प चुना क्योंकि वह बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में और 22 सप्ताह नहीं बिताना चाहते थे। ऑस्ट्रेलिया के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले स्टार्क ने कहा, ‘मैं नीलामी में शामिल होने से बस एक ‘क्लिक’ दूर था, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से 22 सप्ताह और बायो-बबल में नहीं बिताना चाहता था।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा समय भी आएगा जब मैं आईपीएल में वापस जाना पसंद करूंगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए जितना हो सके उतना अधिक खेलना चाहता हूं, यह एक ऐसा निर्णय है जो मैंने कुछ समय के लिए लिया है।’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के इस पूर्व खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल के केवल दो सत्रों में ही भाग लिया है। उन्होंने इस दौरान 27 मैचों में 37 विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क के लिए 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.4 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी लेकिन आईपीएल सत्र की शुरुआत से कुछ सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगी चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। इस 32 साल के खिलाड़ी ने शनिवार को कहा था कि कुछ समय पहले ही वह खेल छोड़ने की कगार पर थे। स्टार्क अपने स्तर के तेज गेंदबाज के मुताबिक विकेट नहीं ले पा रहे थे और अधिक रन लुटा रहे थे। मैदान के बाहर वह अपने पिता के कैंसर से पीड़ित होने के कारण परेशान थे। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद भी स्टार्क टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे थे लेकिन उन्होंने इस दौरान अपने पिता को इस खतरनाक बीमारी से खो दिया। आस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत पुरस्कार एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद स्टार्क ने कहा, ‘जाहिर है कि पिछला साल मैदान पर और बाहर विशेष रूप से कठिन था।’ उन्होंने कहा, 'मैं शायद वह क्रिकेट नहीं खेल पाया जो मैं चाहता था और कुछ ऐसे भी पल आए जब मैं शायद क्रिकेट बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहता था।’ उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस सीरीज में 40.72 की औसत से सिर्फ 11 विकेट चटकाए थे। उन्होंने हालांकि एशेज सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 25.37 की औसत से 19 विकेट लिए थे और टीम को यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Ftb4Iw0os

राफेल नडाल बने ग्रैंड स्लैम किंग, जानें कब किसे हराकर जीते वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 टाइटल

मेलबर्न: स्पेनिश टेनिस स्टार ने रविवार को शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए डैनिल मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियाई अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह 21 पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने और को पीछे छोड़ दिया। छठे वरीय नडाल ने पहले दो सेट गंवाने के बाद रूस के दूसरे वरीय मेदवेदेव को पांच घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। आइए जानें नडाल ने कब किसे किस अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया...
वर्ष ग्रैंड स्लैम विपक्षी स्कोर
2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन डैनिल मेदवेदेव 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5
2020 फ्रेंच ओपन नोवाक जोकोविच 6-0, 6-2, 7-5
2019 यूएस ओपन डैनिल मेदवेदेव 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4
2019 फ्रेंच ओपन डॉमनिक थिएम 6-3, 5-7, 6-1, 6-1
2018 फ्रेंच ओपन डॉमनिक थिएम 6-4, 6-3, 6-2
2017 यूएस ओपन केविन एंडरसन 6-3, 6-3, 6-4
2017 फ्रेंच ओपन स्टान वावरिंका 6-2, 6-3, 6-1
2014 फ्रेंच ओपन नोवाक जोकोविच 3-6, 7-5, 6-2, 6-4
2013 यूएस ओपन नोवाक जोकोविच 6-2, 3-6, 6-4, 6-1
2013 फ्रेंच ओपन डेविड फेरर 6-3, 6-2, 6-3
2012 फ्रेंच ओपन नोवाक जोकोविच 6-4, 6-3, 2-6, 7-5
2011 फ्रेंच ओपन रोजर फेडरर 7-5, 7-6(3), 5-7, 6-1
2010 यूएस ओपन नोवाक जोकोविच 6-4, 5-7, 6-4, 6-2
2010 विबलडन टॉमस बर्डिच 6-3, 7-5, 6-4
2010 फ्रेंच ओपन रॉबिन सोडर्लिंग 6-4, 6-2, 6-4
2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन रोजर फेडरर 7-5, 3-6, 7-6(3), 3-6, 6-2
2008 विंबलडन रोजर फेडरर 6-4, 6-4, 6-7(5), 6-7(8), 9-7
2008 फ्रेंच ओपन रोजर फेडरर 6-1, 6-3, 6-0
2007 फ्रेंच ओपन रोजर फेडरर 6-3, 4-6, 6-3, 6-4
2006 फ्रेंच ओपन रोजर फेडरर 1-6, 6-1, 6-4, 7-6(4)
2005 फ्रेंच ओपन मारिआनो पुएर्ता 6-7(6), 6-3, 6-1, 7-5


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/EZkMGNgt8

U19 WC: कोरोना का कोहराम, फिर भी नहीं टूटा भारत... कप्तान ने बताई सफलता की कहानी

कूलिज (एंटीगा): भारतीय जूनियर टीम के कप्तान () ने कहा कि टीम में कोविड-19 पॉजिटिव के कई मामले सामने आने के बाद खिलाड़ियों ने मुश्किल दौर से बाहर निकलने के लिए गजब की एकजुटता दिखायी जिससे टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप () के सेमीफाइनल में पहुंचने सफल रही। कप्तान सहित छह खिलाड़ियों के वायरस (Covid-19) की चपेट में आने के कारण भारत ग्रुप चरण में आयरलैंड के खिलाफ बमुश्किल टीम उतार पाया था। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धुल ने मैच के बाद कहा, ‘हमारी टीम का संयोजन बहुत अच्छा रहा है और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी कोई निराश होता है तो हम सब मिलकर उसका हौसला बढ़ाते हैं। यह बहुत अच्छा अनुभव रहा।’ टीम ने विपरीत परिस्थितियों में भी जीतना जारी रखा। क्वॉर्टर फाइनल से पहले पांच खिलाड़ियों ने परीक्षण नेगेटिव आने के बाद वापसी की। चार बार का चैंपियन भारत सेमीफाइनल में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। धुल ने टूर्नामेंट के दौरान मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का आभार व्यक्त किया। भारत का यह पूर्व बल्लेबाज टीम के साथ वेस्टइंडीज गया है। धुल ने कहा, ‘टीम में प्रतिदिन सुधार हो रहा है। लक्ष्मण सर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इससे हमें काफी मदद मिल रही है। सेमीफाइनल के लिये हम पिच को देखकर रणनीति बनाएंगे।’ बांग्लादेश के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में भारत की जीत में तेज गेंदबाज रवि कुमार ने अहम भूमिका निभायी। उन्होंने सात ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम 111 रन पर आउट हो गयी और भारत ने 30.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रवि ने कहा, ‘हमारी रणनीति सरल थी – सही लाइन से गेंदबाजी करना और दबाव बनाना। पिछले कुछ दिनों में हमारी तैयारी अच्छी रही। हमने एक साथ काफी समय बिताया और अच्छी तैयारी की। अब तक का अनुभव अच्छा रहा है और हमें आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/GkijgX9f6

जब रवि कुमार के पिता को लोग देते थे ताना... CRPF जवान ने बताई बेटे के संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली: CRPF जवान के बेटे और बांए हाथ के तेज गेंदबाज (Ravi Kumar) अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 (U19 World Cup) के क्वॉर्टर फाइनल में 14 रन देकर 3 विकेट झटकते हुए बांग्लादेश (IND beat BAN) की बैटिंग की रीढ़ तोड़ दी। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीता। उनके इस घातक प्रदर्शन के बाद रवि के पिता रजिंदर (Ravi Father Rajinder Kumar) के फोन की घंटी बंद होने का नाम ही नहीं ले रहीं। न केवल उनके करीबी दोस्त, रिलेटिव, बल्कि सीनियर्स भी उन्हें बधाइयां देते दिखे। यूनिट में जो लोग उन्हें जानते नहीं थे अब वह उनसे बात करना चाहते हैं। वह कहते हैं- कल तक तो कोई रजिंदर को यहां जनता नहीं था। आज सब साहब जानते हैं... सभी अधिकारियों ने मुझे फोन किया और बधाई दी। मेरे पास अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- इस खास दिन तक पहुंचने के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी को कई बाधाओं को पार करना पड़ा। मेरे कुछ दोस्त मुझे ताना मारते थे कि मैं बेटे को वह मुकाम नहीं दे पाऊंगा, लेकिन आज उनमें से कुछ मुझे बधाई देते दिखे। वह बताते हैं कि उनकी मां अपने बेटे के हर समय क्रिकेट खेलने को लेकर चिंतित रहती थीं, और चाहती थीं कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और डिग्री हासिल करें। रवि बेफिक्र होकर उससे कहता- आज आप मुझे रोक रही हैं, एक दिन ऐसा आएगा की आप मुझे टीवी पर देखेंगे। रजिंदर को यह बात उस वक्त याद आ गई, जब वह CRPF कैंप में मोबाइल पर बेटे को अपनी घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश को चीरते दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास न तो अधिक पैसे थे और न ही संसाधन, लेकिन बेटे का सपना और उसकी प्रतिबद्धता अटल थी। मैंने उससे कहा था कि अगर तुम्हारे अंदर दम है तो इंडिया के लिए जरूर खेलोगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने से पहले रवि को कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वह नहीं टूटे। एक बार तो रवि ने कानपुर में चयन ट्रायल के बाद अपने पिता को फोन किया और उन्हें बताया कि उन्होंने राज्य के अंडर-16 टीम में जगह के लिए रिश्वत के बारे में सुना है। यहां उनके एक पड़ोसी ने उनकी मदद की। उन्होंने कोलकाता में अपने घर रवि को रहकर बंगाल के लिए खेलने दिया। बंगाल के लिए खेलना ही रवि के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। रवि अपने पिता से प्रेरित होते हैं। रवि ने एक बार कहा था- कभी-कभी विचार आते हैं कि यार, ये तो बहुत कठिन है, लेकिन फिर मैं अपने पिता के बारे में सोचता हूं। उनके काम से ज्यादा और क्या मुश्किल हो सकता है (उनकी नौकरी से मुश्किल क्या हो सकता है)? हर दिन, वह जंगल के अंदर जाते हैं और उनके साथ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक रोचक बात यह है कि रवि कभी वायु सेना में शामिल होना चाहते थे, लेकिन स्थानीय कोच अरविंद भारद्वाज के मार्गदर्शन में मजे के लिए खेलते-खेलते कब क्रिकेट को अपना पैशन बना दिया पता ही नहीं चला। रजिंदर बताते हैं कि कई बार उन्हें ताना मारा जाता था। मैंने अपने दोस्तों में से कुछ यह कहते हुए सुना कि मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पाऊंगा। मैंन इसे जीवन के सबक के रूप में लिया। एक चीज जो मैंने सीखी है वो ये कि आखिर तक सिर्फ परिवार ही आपके साथ रहता है। भारत को अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। उम्मीद है रवि अपना करिश्माई प्रदर्शन यहां भी जारी रखेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/rJv0cRCZG

उन्नति हुड्डा ने ओडिशा ओपन जीत रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय

कटक: किशोरी उन्नति हुड्डा (Unnati Hooda) ने रविवार को स्मित तोश्नीवाल (Smit Toshniwal) को सीधे गेम में हराकर 75 हजार डॉलर इनामी ओड़िशा ओपन (Odisha Open) बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता। वह सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं। चौदह वर्षीय उन्नति ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 21-18, 21-11 से जीत दर्ज की। इस बीच मिश्रित युगल फाइनल में भारत के एमआर अर्जुन और त्रीसा जॉली को सचिन डायस और थिलिनी हेंडादाहेवा की श्रीलंकाई जोड़ी से 36 मिनट तक चले मैच में 16-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में इंडियन ओपन की फाइनलिस्ट मालविका बंसोड़ को हराकर उलटफेर करने वाली उन्नति ने तोश्नीवाल के खिलाफ केवल 35 मिनट में जीत दर्ज की। तोश्नीवाल ने भी सेमीफाइनल में अश्मिता चालिहा को 21-19, 10-21, 21-17 से उलटफेर का शिकार बनाकर फाइनल में प्रवेश किया था। उन्नति ने पहले गेम में वापसी करके जीत दर्ज की लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी लय बनाये रखी। उनके आक्रामक रवैये के सामने तोश्नीवाल की एक नहीं चली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/LWq3oyeOG

विराट vs विराट... खुद से 'जंग' लड़ते रहे कोहली, इशारों इशारों में बहुत कुछ कह गए पूर्व कैप्टन

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान (Virat Kohli) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। तस्वीर में दो कोहली दिख रहे हैं। दरअसल, उन्होंने मिरर सेल्फी ली है, जिसे ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर से इशारों इशारों में बहुत कुछ कहने कोशिश की है। उन्होंने फोटो का कैप्शन लिखा- यह हमेशा से तुम्हारे ही बीच था (Its always you vs you)। हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली के फैसले की वजहों पर अब भी चर्चा हो रही है। दरअसल, उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें वनडे की कप्तान से भी हटाने का फैसला किया और रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवरों का कप्तान बना दिया। खबर यह भी थी कि वह वनडे में कप्तानी करना चाहते थे। इसलिए माना जा रहा है कि उन्होंने बोर्ड के फैसले से नाराज होकर ऐसा फैसला लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Gqvl06Sum

Saturday, January 29, 2022

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे, रूट को बताया कमजोर कप्तान

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज (Ian Chappell) ने (Virat Kohli) को असाधारण कप्तान करार दिया। उन्होंने भारतीय टीम को उच्च स्तर पर पहुंचाया लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के (Joe Root) को अच्छा बल्लेबाज लेकिन कमजोर कप्तान बताया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी जबकि उन्हें वनडे कप्तान पद से हटा दिया गया था। चैपल ने कोहली और रूट की कप्तानी शैली में अंतर का जिक्र किया। उन्होंने अपने एक कॉलम में लिखा, ‘यह दो क्रिकेट कप्तानों की कहानी है। एक अपने काम में बहुत अच्छा तो दूसरा असफल रहा।’ चैपल ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली कप्तान के रूप में एक अपवाद थे। उन्होंने अपने उत्साह पर अंकुश नहीं लगाया, लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम को उच्च स्तर तक ले जाने में सक्षम थे। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में अच्छे सहयोगी की मदद से उन्होंने भारत को विदेशों में सफलता दिलायी और ऐसा किसी अन्य कप्तान ने नहीं किया।’ रूट के मामले में वह वैसे ही निष्ठुर थे जैसे कि इंग्लैंड के क्रिकेटर का आकलन करने में कोई ऑस्ट्रेलियाई हो सकता है। चैपल ने रूट का आकलन करते हुए लिखा, ‘किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में सर्वाधिक मैचों में अपने देश की अगुवाई करने के बावजूद कप्तानी में असफलता का नाम जो रूट है। यह मायने नहीं रखता कि रूट या इंग्लैंड का अन्य कोई धुर प्रशंसक आपसे क्या कहता है। रूट अच्छा बल्लेबाज है लेकिन कमजोर कप्तान है।’ चैपल ने कहा कि कोहली ने किस तरह से भारत के दो सफल कप्तानों सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘कोहली को सौरव गांगुली और धोनी से जो विरासत मिली थी उसे उन्होंने सात वर्षों में काफी हद तक आगे बढ़ाया। कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी निराशा दक्षिण अफ्रीका से हाल में मिली हार रही जिसमें भारत 1-0 से आगे था, हालांकि उन्होंने केपटाउन में दूसरे टेस्ट में कप्तानी नहीं की थी।’ चैपल ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के कोहली के जुनून का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कोहली की सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी टीम में टेस्ट क्रिकेट प्रति ललक पैदा करना था। अपनी व्यापक सफलता के बावजूद कोहली का प्रमुख लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल करना था और यहीं से उनका जुनून वास्तव में चमक उठा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ZqGa6VKmk

T20: मोईन अली की तूफानी बैटिंग, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 34 रन से हराया

ब्रिजटाउन: कार्यवाहक कप्तान (Moeen Ali) के ऑलराउंड खेल के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज (Eng Beat WI) को 34 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की। इयोन मोर्गन के चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर होने के कारण टीम की अगुवाई कर रहे मोईन ने 28 गेंदों पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में 59 रन जोड़कर छह विकेट पर 193 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय ने 42 गेंदों पर 52 रन का योगदान दिया। स्पिनर मोईन ने इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाया और चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि जैसन होल्डर ने 24 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। पांचवां और अंतिम मैच रविवार को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ रन जुटाए। मोईन ने 18वें ओवर में होल्डर (44 रन देकर तीन विकेट) पर लगातार चार छक्के लगाए। वेस्टइंडीज को अंतिम चार ओवरों में 61 रन की दरकार थी लेकिन क्रिस जोर्डन (0-30) और रीस टोपले (21 रन देकर एक) ने अच्छी गेंदबाजी करके पांच मैचों की श्रृंखला को रोमांचक बना दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/uWqjNJlpa

ऑस्ट्रेलिया ओपन नहीं खेलने के बावजूद जोकोविच का जलवा जारी, महिलाओं में बार्टी नंबर-1

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन (Ash Barty) ने डेनियल कोलिन्स (Danielle Collins) पर सीधे सेटों में जीत से अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद महिला एकल में नंबर एक रैंकिंग पर पिछले दो साल से अधिक से समय से चला आ रहा अपना कब्जा बरकरार रखा। इससे पहले फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीत चुकी बार्टी ने नंबर दो पर काबिज बेलारूस की आर्यना सबालेंका पर बढ़त मजबूत कर ली है। पिछले साल की फ्रेंच ओपन चैंपियन पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के कारण तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। पोलैंड की इगा स्वियातेक पांच पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गयी हैं जबकि 28 वर्षीय कोलिन्स ने 20 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रही हैं। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरुजा चार पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गयी है। पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 10 में इटली के मैटियो बेरेटिनी और रूस के आंद्रे रूबलेव की रैंकिंग में ही परिवर्तन हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बेरेटिनी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जबकि रूबलेव सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। पुरुष वर्ग में शीर्ष पर काबिज हैं। वह कोविड-19 के टीकाकरण की शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे। रूस के दानिल मेदवेदेव दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव तीसरे, यूनान के स्टेफनोस सिटसिपास चौथे और स्पेन के राफेल नडाल पांचवें स्थान पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/BqK5z0RN2

भारत में हो सकता है IPL 2022, महाराष्ट्र में लीग तो यहां दिखेगा प्लेऑफ का रोमांच!

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र और गुजरात में कर सकती है। एक सूत्र ने बताया, 'फिलहाल बोर्ड महाराष्ट्र में लीग स्टेज और अहमदाबाद में प्लेऑफ के आयोजन पर विचार कर रहा है। अपने पदाधिकारियों की बैठक के बाद गुरुवार को बीसीसीआई ने इस साल के आईपीएल को भारत में आयोजित करने के अपने निर्णय को अंतिम रूप दे दिया है। रिपोर्ट के अुनसार, टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में तभी स्थानांतरित किया जाएगा जब महाराष्ट्र और देश में कोविड की स्थिति खराब हो जाती है। हाल ही में हमने (टाइम्स ऑफ इंडिया) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आईपीएल के आगामी संस्करण का लीग चरण मुंबई में तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, जबकि पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। प्लेऑफ का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। सीसीआई के अध्यक्ष प्रेमल उदानी ने बताया, 'हां, मेरा मानना है कि आईपीएल सीसीआई में आ रहा है और हमें इसकी मेजबानी करने में बहुत खुशी होगी।' पच्चीस प्रतिशत भीड़ की अनुमति क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि चकाचौंध वाली टी20 लीग में मैच खाली स्टेडियमों में नहीं खेले जा सकते हैं। महाराष्ट्र में लीग चरण में स्थानों पर 'कुछ भीड़' की अनुमति दी जा सकती है, बशर्ते कि कोविड की स्थिति नियंत्रण में रहे, और मुंबई और पुणे में मामलों की संख्या कम हो। विचार पिछले दिसंबर में वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े टेस्ट मैच के 'मॉडल' को दोहराने का है, जिसमें राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजन स्थल की क्षमता के 25% तक भीड़ को अनुमति दी गई थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, 'उस दिशानिर्देश के अनुसार, 50% क्षमता को घर के अंदर अनुमति दी गई थी, जिसका अर्थ है कि कॉर्पोरेट बॉक्स, और शायद प्रेस बॉक्स, क्षमता का 50% तक भरा जा सकता है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/mLnwrAZdv

AUS Open Final: नडाल और मेदवेदेव में घमासान, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच का रोमांच

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन-2022 (AUS Open) का खिताबी मुकाबला राफेल नडाल (Rafael Nadal) और अमेरिकी ओपन (US Open) चैम्पियन डैनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) के बीच खेला जाएगा। अगर यह मैच नडाल जीतते हैं तो वह सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) को सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में पीछे छोड़ देंगे। अभी तीनों के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं। राफेल नडाल और मेदवेदेव () के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल कब खेला जाएगा?राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल रविवार (30 जनवरी) को खेला जाएगा। राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल कहां खेला जाएगा?राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का मेलबर्न के रोड लेवर एरिना में खेला जाएगा। राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल कितने बजे से खेला जाएगा?राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?राफेल नडाल और मेदवेदेव (Nadal vs Medvedev) के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का फाइनल का लाइव प्रसारण आप सोनी सिक्स और सोनी एचडी के अलावा सोनी लिव (Sony Network) पर देख सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/T8glhjdLJ

Video: लाइव मैच में आया भूकंप, थर-थर कांपने लगी धरती, फिर हुआ ऐसा

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद): अंडर -19 वर्ल्ड कप-2022 (U19 World Cup) के एक मुकाबले के दौरान भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। लगभग 20 सेकंड तक धरती कांपती रही। कॉमेंटेर्स ने भी इस झटके को महसूस किया और लाइव कॉमेंट्री में इसका जिक्र करते नजर आए। हालांकि, किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और खेल भी जारी रहा। जिम्बाब्वे की पारी के दौरान आया भूकंपपोर्ट ऑफ स्पेन में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और आयरलैंड (Ireland) के बीच मैच खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर के दौरान भूकंप आया। कैमरा पहले तो धीरे से हिला और कुछ ही देर में ज्यादा तेज हिलने लगा। वायरल वीडियो में यह बात देखी जा सकती है। हिलने लगा कैमरा, कॉमेंटेटर ने यह कहा आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज छठा ओवर कर रहे थे। उन्होंने 5वीं गेंद ब्रायन बेनेट को की, तभी लाइव एक्शन दिखाने वाला सामने का कैमरा हिलने लगा। कॉमेंटेटर एंड्रू लियोनार्ड ने भूकंप के आते ही कहते दिखे- मुझे विश्वास है कि अभी यहां भूकंप आ रहा है। यह तो वास्तव में भूकंप है (हंसते हुए)। वह हागे कहते हैं- ऐसा लग रहा है कि न केवल हमारे पीछे से कोई ट्रेन जा रही है, बल्कि पूरा क्वीन्स पार्क ओवल मीडिया सेंटर हिल रहा है। हालांकि, मैदान पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मैच चलता रहा। मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने 48.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड ने 32 ओवरों में 2 विकेट पर 169 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/lyteNXLfz

U-19 WC: कम स्कोर पर अच्छी लड़ाई, भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

एंटीगा भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम सुपर लीग सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के सामने जीत के लिए 112 रन का मामूली लक्ष्य़ था। भारत ने 30.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कौशल तांबे ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा और भारत के पांच विकेट लेकर पूरी जान लगा दी। भारत ने हालांकि इसके साथ 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। बांग्लादेश की ओर से रिपॉन मंडल ने चार विकेट लिए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर में ही हरनूर सिंह खाता खोले बिना हसन साकिब का शिकार बने। विकेट धीमा था और रन बनाने आसान नहीं थे। गेंद रुककर आ रही थी। बल्लेबाजों को तमाम परेशानियां हो रही थीं। ऐसे में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाने का काम किया। दूसरी ओर भारत के लिए अंगकृष रघुवंशी और उपकप्तान शेख रशीद ने 70 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ऐसे समय में जब लगने लगा था कि भारत ने मैच आसानी से अपनी गिरफ्त में कर लिया है। खेल एक बार फिर पलटा। बांग्लादेश के पेसर रिपॉन मंडल ने रघुवंशी को आउट किया। रघुवंशी ने एक शॉर्ट पिच गेंद को पॉइंट के ऊपर के अपर कट करना चाहा लेकिन वह गेंद को सही टाइम नहीं कर पाए। रघुवंशी 65 गेंद पर सात चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रशीद, जिन्होंने एक छोर संभाल रखा था , 26 रन बनाकर मंडल का अगला शिकार बने। उन्हें विकेट के पीछे फहीम ने कैच किया। कप्तान यश ढुल ने आक्रामक शॉट लगाकर दबाव कम करने का प्रयास किया और इसमें वह सफल भी हुए लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। सिद्धार्थ यादव छह रन बनाकर मंडल का अगला शिकार बने। इफ्तिखार हुसैन ने एक्स्ट्रा कवर पर उनका शानदार कैच लपका। हुसैन ने हवा में तैरते हुए यह कैच किया। मंडल अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में तीन विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने। राज बावा थोड़े अनलकी रहे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लेग स्टंप के बाहर की गेंद छोड़ रहा था लेकिन गेंद दस्तानों से लगकर गई और विकेटकीपर ने आसान सा कैच पकड़ा। इससे पहले, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार के शानदार शुरूआती स्पैल से भारत ने शनिवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अंतिम क्वॉर्टर फाइनल में गत चैंपियन बांग्लादेश को 37.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया।। उत्तर प्रदेश में जन्में और सीआरपीएफ जवान के बेटे रवि अपने राज्य के सीनियर मोहम्मद शमी के नक्शेकदमों पर चलते हुए बंगाल के लिए खेलते हैं। उन्होंने बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर सात ओवर में एक मेडन से 14 रन देकर तीन विकेट झटके। बांग्लादेश की टीम एक समय 56 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी जिसके बाद एसएम मेहरोब (30) और अश्फिुर जमां (16) ने आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़कर टीम को 100 रन के आगे पहुंचाया। भारत ने टॉस जीता और रवि ने नमी का पूरा फायदा उठाते हुए टीम की मदद की। दूसरे ओवर में रवि ने अपनी इनस्विंगर पर महफिजुल इस्लाम (02) को बोल्ड किया। उनके सलामी जोड़ीदार इफ्ताखेर हुसैन (01) ने धीमी गेंद पर स्क्वायर कट लगाने की कोशिश की और प्वाइंट पर भारतीय उप कप्तान शेख रशीद को कैच दे बैठे। प्रांतिक नवरोज (07) क्रीज पर सहज नहीं थे और रवि की बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआकर स्लिप में कौशल ताम्बे को कैच देकर पवेलियन पहुंच गए। आठवें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 14 रन पर तीन विकेट था जिसके बाद उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिए। बायें हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल (नौ ओवर में एक मेडन 25 रन देकर दो विकेट) ने भी सटीक गेंदबाजी की और उन्हें खेलना प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं था। लेकिन बांग्लादेश को इस स्कोर तक रोकने का श्रेय रवि को ही जाता है


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/J1pwnAmQ3

Friday, January 28, 2022

भारत की अंडर 19 टीम में वासु वत्स की जगह आराध्य यादव शामिल

ओसबोर्न (एंटीगा): आईसीसी अंडर 19 विश्व कप की टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने चोटिल हरफनमौला की जगह को भारतीय टीम में शामिल करने को शनिवार को मंजूरी दे दी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘वासु को हैमस्ट्रिंग चोट लगी है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेगा।’ खिलाड़ी के विकल्प के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी जरूरी है। उसके बाद ही उस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। तकनीकी समिति में अध्यक्ष क्रिस टेटली (आईसीसी इवेंट प्रमुख), बेन लीवर (आईसीसी सीनियर इवेंट मैनेजर), फवाज बख्श (टूर्नामेंट निदेशक), रोलैंड होल्डर (क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रतिनिधि) , एलेन विल्किंस और रसेल अर्नोल्ड (स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं। भारत को शनिवार को सुपर लीग सेमीफाइनल में बांग्लादेश से खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया जीतकर फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/341UZSv

Video: 2 गेंद, 2 छक्के... जब रोहित ने सुपर ओवर में लाया था तूफान, यूं पलट दिया था पासा

नई दिल्ली: () को यूं ही नहीं हिटमैन कहते हैं। उन्होंने क्रिकेट ऐसे कारनामे किए हैं, जो अचंभित करते हैं। आज के दिन यानी 29 जनवरी, 2020 को खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच (IND vs NZ T20) को ही ले लीजिए। यह मैच सुपर ओवर में गया था, जिसमें रोहित शर्मा ने टिम साउदी (Tim Southee) को आखिरी दो गेंदों पर छक्के उड़ाते हुए भारत को करिश्माई जीत दिलाई थी। दरअसल, मैच में भारत ने रोहित शर्मा (65 रन, 40 बॉल, 6 चौके और 3 छक्के) की तूफानी हाफ सेंचुरी के दम पर 5 विकेट के नुकसाान पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 6 विकेट पर 179 रन बनाते हुए मैच बराबर कर दिया। अब फैसला सुपर ओवर में होना था। यहां न्यूजीलैंड ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 17 रन बना डाले। जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान पर उतरे। भारत मैच गंवाता दिख रहा था तभी रोहित ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के उड़ाते हुए जीत दिला दी। यह मैच हैमिल्टन में खेला गया था। ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच.... न्यूजीलैंड की पारी- (गेंदबाज- टिम साउदी, बल्लेबाज- केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल) पहली गेंद- एक रन पहली गेंद। फुल लेंथ बॉल मिडल स्टंप पर थी। विलियमसन ने गेंद को डीप स्क्वेअर लेग पर खेला। एक सिर्फ एक। विलियमसन गेंद को टाइमिंग नहीं कर पाए। दूसरी गेंद- एक रन लो फुल टॉस, गप्टिल ने लॉन्ग ऑफ पर खेला। सिर्फ एक रन तीसरी गेंद- छह रन न्यू जीलैंड को इसकी बहुत जरूरत थी। विलियमसन ऑफ स्टंप की ओर गए और फिर गेंद को स्क्वेअर लेग पर छह रन के लिए खेला। चौथी गेंद- चार रनइस बार विलियमसन पीछे हटे। और गेंद को वाइट लॉन्ग ऑफ पर चौके के लिए खेला। पांचवीं गेंद- एक रनशॉर्ट बॉल। बहुत तेज गेंद थी। विलियमसन गेंद को टाइम नहीं कर पाए। छठी गेंद- चार रन गप्टिल ने चौका जड़ा। न्यू जीलैंड के अच्छे नोट पर खत्म किया मैच। (न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 17 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत।) भारत की पारी (गेंदबाज- टिम साउदी, बैट्समैन- रोहित शर्मा, केएल राहुल) पहली गेंद- 2 रनरोहित ने गेंद को ऑन साइड पर खेला। रोहित और राहुल के बीच क्रीज के बीच कन्फ्यूजन नजर आई। राहुल ने क्रीज नहीं छोड़ी। विकेटकीपर सिफर्ट गेंद को पकड़ नहीं पाए और रोहित अपने छोर पर पर पहुंच गए। दूसरी गेंद- एक रनसाउथी की गेंद पर पर रोहित ने एक रन बनाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल इस गेंद पर रोहित ने ऑन साइड पर खेला। तीसरी गेंद- चौकाराहुल ने क्रॉस गए और गेंद को लेग साइड पर स्वीप कर चार रन बटोरे (तीन गेंद 11 रन की जरूरत) चौथी गेंद- एक रन राहुल क्रीज में मूव करने लगे लेकिन साउथी ने अपनी लेंथ सही रखी। यॉर्कर पर सिर्फ एक रन बना। (अब भारत को दो गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय टीम बाउंड्री से कम कुछ नहीं चाहिए था।) पांचवीं गेंद- सिक्सरोहित ने शानदार छक्का लगाया। साउथी ने यॉर्कर लेंथ मिस की। रोहित ने गेंद को लेग साइड में ऊंचा और लंबा खेला। छठी गेंद- एक और सिक्सरोहित ने कमाल कर दिया। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने कुल 20 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/3AFSgKD

U19 WC: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रनों से रौंदा, सुपर लीग सेमीफाइनल में मारी एंट्री

नॉर्थ साउंड (एंटीगा), 29 जनवरी (भाषा) शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं ।

वहीं प्लेट सेमीफाइनल में संयुक्त अरब अमीरात ने मेजबान वेस्टइंडीज को 82 रन से हराया जबकि युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 35 रन से मात दी ।

टीग वीली और कोरी मिलर के अर्धशतकों और कैंपबेल केलावे के 47 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 276 रन बनाये ।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 157 रन पर आउट हो गई ।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया जो केलावे और वीली ने गलत साबित कर दिया । दोनों ने पहले विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की।

कासिम अकरम ने केलावे को पवेलियन भेजा लेकिन उसके बाद मिलर क्रीज पर आये जिन्होंने 64 रन की पारी खेली । मिलर और विली ने 101 रन की साझेदारी की । अवैस अली ने वीली को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया ।

कप्तान कूपर कोनोली ने 33 और विलियम साल्जमैन ने 14 गेंद में 25 रन बनाये ।

जवाब में पाकिस्तान ने पांचवें ओवर में 27 रन पर ही दो विकेट गंवा दिये । अब्दुल फसीह (28) और इरफान खान (27) ने टीम को संकट से निकालने की कोशिश की लेकिन साल्जमैन ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी ।

आस्ट्रेलिया का सामना अब सेमीफाइनल में भारत या बांग्लादेश से होगा ।

प्लेट वर्ग में यूएई का सामना अब जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा जबकि वेस्टइंडीज हारने वाली टीम से प्लेआफ खेलेगी ।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/3IRddVR

Video: ऐसा क्या हुआ LIVE मैच में कि भड़का खिलाड़ी, अंपायर को कहा- बेवकूफ

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा था इसी बीच रूस के (Daniil Medvedev) भड़क गए और उन्होंने चेयर अंपायर को खूब बुराभला कहा। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह चेयर अंपायर पर भयंकर भड़के दिख रहे हैं। वह अंपायर को बेवकूफ और बैडमैन तक कहा। उन्होंने यह मुकाबला जीता और खिताबी भिड़ंत के लिए क्वॉलिफाइ किया। उन्होंने दूसरे सेट में सर्विस गंवाने के बाद चेयर अंपायर पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की थी कि सिटसिपास को दर्शकों के बीच बैठे उनके पिता कोचिंग दे रहे हैं और इसके लिए यूनानी खिलाड़ी को चेतावनी दी जानी चाहिए। मेदवेदेव ने चेयर अंपायर से कहा कि सिटसिपास और उनके पिता मैच के बीच बात कर रहे हैं। यह गलती है। इस पर जब चेयर अंपायर ने जवाब नहीं दिया तो वह भड़क गए। वह खुद को अनसुना किए जाने पर चेयर अंपायर को स्टुपिड और बैडमैन कहते हुए बोले- यह कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन है और यहां ऐसा कैसे हो सकता है। आप इतना बुरा बर्ताव कैसे कर सकते हैं? मेदवेदेव यह सेट हार गये। उन्होंने पांच मिनट का विश्राम लिया और अधिक जज्बे के साथ कोर्ट पर उतरे। उन्होंने तीसरे सेट के आखिर में ब्रेक पाइंट लिया और फिर अगले सेट में लगातार पांच अंक बनाकर जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने पिछले साल भी मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल में सिटसिपास को हराया था लेकिन फाइनल में वह जोकोविच से हार गए थे। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने एक अन्य सेमीफाइनल में स्टेफनोस सिटसिपास को 7-6 (5), 4-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया। मेदवेदेव ओपन युग में पहले ऐसे खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं जिन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद अगले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भी जीत दर्ज की। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत राफेल नडाल से होगी। स्पेन के 35 वर्षीय नडाल ने इटली के माटियो बेरेत्तिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में प्रवेश किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/3o88HtQ

U19 WC: भारत और बांग्लादेश में बदले की 'जंग' आज, क्वॉर्टर फाइनल में होगी महाभिड़ंत

एंटीगा: रिकॉर्ड चार बार की चैंपियन भारतीय टीम आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के तीसरे क्वॉर्टर फाइनल में गत चैंपियन बांग्लादेश (India vs Bangladesh U19 World Cup) से भिड़ेगी। भारतीय टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसमें से ज्यादातर संक्रमण से उबर चुके हैं और इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘ज्यादातर खिलाड़ी उबर गए हैं और शनिवार के मैच में खेलने के लिए फिट होंगे।’ कप्तान यश धुल, उपकप्तान शेख रशीद, सिद्धार्थ यादव, अराध्य यादव और मानव पारिख आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले आरटी पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आए थे। हालांकि धुल की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व संभालने वाले निशांत सिंधु अभी इससे नहीं उबरे हैं जिस चलते टीम से बाहर रहेंगे। सिंधु का टेस्ट युगांडा के खिलाफ मैच के बाद पॉजिटिव आया था। हिसाब बराबर करने का माका टूर्नामेंट के 2020 चरण के फाइनल में भी बांग्लादेश का सामना भारत से हुआ था, जिसमें उसने प्रबल दावेदार को हराकर उलटफेर करते हुए पहला खिताब जीता था। बांग्लादेश के कप्तान रकीबुल हसन उस यादगार फाइनल का हिस्सा थे। हाल में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था और फिर खिताब अपने नाम किया था। बांग्लादेश का नॉकआउट तक का सफर भारत जितना आसान नहीं रहा। इंग्लैंड ने उन्हें पहले मैच में हरा दिया था लेकिन उसने कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात पर जीत के बाद क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया। जहां तक भारतीय खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात है तो ओपनर अंगकृष रघुवंशी और ऑलराउंडर राज बावा बैट से तो स्पिनर विक्की ओस्तवाल और निशांत सिंधु अपनी फिरकी से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। टीमें इस प्रकार हैं...भारत: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारिख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगारगेकर, विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, अराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स और रवि कुमार। बांग्लादेश: रकीबुल हसन (कप्तान), अब्दुल्लाह अल मामुन, अरीफुल इस्लाम, मोहम्मद फहीम, महफिजुल इस्लाम, रिपोन मोंडोल, नईमुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, प्रांतिक नवरोज नाबिल, ऐच मोलाह, अहिकुर जमन, इफ्ताखेर हुसैन इफ्ती, एसएम मेहरोब, मुसफिक हसन, तहजीबुल इस्लाम। मैच टाइम: भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/34fFXII

ओवरकॉन्फिडेंट था, गलती हुई... भारत से T20 वर्ल्ड कप की खिताबी हार पर बोले मिस्बाह

नई दिल्ली: 2007 टी-20 वर्ल्ड कप () के खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, जबकि भारत को जीत के लिए एक विकेट। (Misbah-ul-Haq) गजब की बैटिंग कर रहे थे। भारतीय फैंस की सांसे अटकी हुई थीं। जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) के हाथ में गेंद थी और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान जीत जाएगा, तभी मिस्बाह गलती कर बैठे। उन्होंने स्कूप शॉट खेला और श्रीसंत ने एक आसान कैच लपक लिया। भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। वही पहली बार आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप का पहला चैंपियन बना था। मिस्बाह उल हक ने स्कूप शॉट क्यों खेला था और उनके मन में क्या चल रहा था? इन सभी बातों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त शायद ओवरकॉन्फिडेंट थे और इसी चक्कर में गलती कर बैठे। भारत यह खिताबी मुकाबला 5 रन से जीता था। 14 से अधिक वर्षों के बाद मिस्बाह ने स्वीकार किया कि स्कूप शॉट के प्रयास में वह अति आत्मविश्वास हो सकता है। पाकिस्तान टीम के पूर्व साथी और मोहम्मद यूसुफ के साथ बातचीत में मिस्बाह ने टी 20 विश्व कप फाइनल (2007) और एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल (2011) में भारत से मिली हार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा- 2007 में मैं हमेशा कहता हूं कि हर खेल में मैंने उस शॉट को खेलते हुए इतने चौके लगाए। यहां तक कि फाइन लेग के साथ भी मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस शॉट को खेलते हुए सिंगल ले रहा था। स्पिनरों के खिलाफ मैं उस शॉट से फाइन लेग पर खूब रन बना रहा था तो आप कह सकते हैं कि मुझे अति आत्मविश्वास हो गया था। मैंने उस शॉट को गलत बताया जिस पर मुझे सबसे ज्यादा भरोसा था। इसके बाद उन्होंने 2011 विश्व कप में मोहाली में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम ने पारी के अंतिम पांच ओवरों में बल्लेबाजी पावरप्ले में पासा पलटने वाली बात की थी, लेकिन प्लान काम नहीं किया। उन्होंने कहा- 2011 में मोहाली की उस पिच पर भारत ने 4 ओवरों में 44 (39/0) का स्कोर बनाया था। जब गेंद पुरानी हो गई तो रन बनाना मुश्किल हो गया। सचिन ने 80-कुछ (85) रन बनाए और वह मैन ऑफ द मैच रहे। भारत उस शुरुआत के बाद संघर्ष कर रहा था। मिस्बाह ने कहा- यहां तक कि हमने पहले 15 ओवरों में लगभग 80 रन बनाए थे, केवल एक विकेट खोकर। अगले कुछ ओवरों में हमने मुश्किल से रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। एक छोर पर युवराज थे, दूसरे छोर पर हरभजन और फिर तेज गेंदबाज भी आए। पूरे विश्व कप में हम बल्लेबाजी पावरप्ले में खूब स्कोर कर रहे थे। सोचा था कि अगर हमें अंतिम 10 ओवरों में 100 रन चाहिए तो भी हमारे पास पांच ओवर का बल्लेबाजी पावरप्ले था। अगर हमारे हाथ में विकेट होते तो हम आसानी से उसका पीछा कर सकते थे। पावरप्ले के आखिरी पांच ओवर में मैं अकेला खड़ा था और मुझे सिर्फ 2 ओवर खेलने को मिले। हम 20-22 रन से खेल हार गए और मैंने पावरप्ले के तीन ओवर बिल्कुल नहीं खेले। दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://bit.ly/3KTkxSI

Australian Open: नडाल रिकॉर्ड 21वें खिताब से एक जीत दूर, मेदवेदेव से होगा खिताबी मुकाबला

मेलबर्न: अब रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पछाड़कर पुरुष टेनिस में रिकॉर्ड 21वें एकल ग्रैंडस्लैम खिताब से महज एक जीत दूर हैं ।स्पेन के 35 वर्ष के इस धुरंधर ने इटली के माटियो बेरेत्तिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त से होगा। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने एक अन्य सेमीफाइनल में स्टेफनोस सिटसिपास को 7-6 (5), 4-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया। मेदवेदेव ओपन युग में पहले ऐसे खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं जिन्होंने अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अगले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में भी जीत दर्ज की। साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम से पूर्व कोरोना संक्रमण और चोटों से जूझते आये नडाल को खुद पता नहीं था कि उनका सफर कितना लंबा होगा। उन्होंने तैयारी के लिए हुआ एक टूर्नामेंट जीता और यहां वह लगातार छह मैच जीत चुके हैं। एक और मैच जीतकर वह फेडरर और जोकोविच को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही सभी चार ग्रैंडस्लैम कम से कम दो बार जीतने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। नडाल ने कहा, ‘मेरा फोकस सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर है। मैं यहां थोड़ा बदकिस्मत रहा और चोटों के कारण कई बार नहीं जीत सका। एक बार यहां जीता हूं और कभी सोचा नहीं था कि 2022 में फिर जीत के करीब पहुंच पाऊंगा।’ अब तक सिर्फ एक बार 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत सके नडाल ने पहले दोनों सेटों में दबदबा बनाए रखा और इतालवी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया। दूसरे सेट में उन्होंने 4-0 की बढ़त बना ली। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेत्तिनी 11 प्रयासों में सिर्फ एक बार अपनी दूसरी सर्विस पर अंक बना सके। भारी बारिश के कारण रॉड लेवर एरेना की छत बंद कर दी गई जिससे भीतर काफी उमस हो गई थी । ऐसे में गेंद भारी और सपाट हो गई थी । पहले दो सेट में सभी लंबी रेलियां छठी वरीयता प्राप्त स्पेनिश धुरंधर नडाल के पक्ष में गई। तीसरे सेट में बेरेत्तिनी ने वापसी की और आठवें गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बनाकर दूसरे को भुनाया और 5-3 की बढ़त बना ली। उन्होंने अगले गेम में सर्विस बरकरार रखते हुए लगातार चार अंकों के साथ मैच को चौथे सेट में खिंचा । चौथे सेट के आठवें गेम में नडाल ने उनकी सर्विस फिर तोड़ी और मैच अपने नाम कर लिया । फेडरर चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं जबकि नौ बार के चैंपियन जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों का पालन नहीं करने के कारण टूर्नामेंट से एक दिन पहले निर्वासित कर दिया गया था। क्वार्टर फाइनल में दो सेट से पिछड़ने और मैच प्वाइंट बचाने वाले रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव के लिये दो दिन बाद सिटसिपास के खिलाफ मैच भी भावनात्मक रहा। उन्होंने दूसरे सेट में सर्विस गंवाने के बाद चेयर अंपायर पर अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने मांग की थी कि सिटसिपास को दर्शकों के बीच बैठे उनके पिता कोचिंग दे रहे हैं और इसके लिये यूनानी खिलाड़ी को चेतावनी दी जानी चाहिए। मेदवेदेव यह सेट हार गये। उन्होंने पांच मिनट का विश्राम लिया और अधिक जज्बे के साथ कोर्ट पर उतरे। उन्होंने तीसरे सेट के आखिर में ब्रेक प्वाइंट लिया और फिर अगले सेट में लगातार पांच अंक बनाकर जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने पिछले साल भी मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल में सिटसिपास को हराया था लेकिन फाइनल में वह जोकोविच से हार गए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u4ZsyB

रवि शास्त्री के निशाने पर BCCI, बोले- ऐसे तो भारतीय क्रिकेट हो जाएगा ‘रीढहीन'

नई दिल्ली: पूर्व मुख्य कोच () ने शुक्रवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी () की उपेक्षा करने पर भारतीय क्रिकेट ‘रीढहीन’ हो जाएगा। शास्त्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द होने के बाद इस साल भी रणजी ट्रॉफी स्थगित कर दी गई है। रणजी ट्रॉफी 13 जनवरी से खेली जानी थी लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘रणजी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट की रीढ है। इसकी उपेक्षा करने पर आप रीढहीन हो जाएंगे।’ बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक के बाद कहा कि बोर्ड दो चरण में रणजी ट्रॉफी का आयोजन कर सकता है। इसकी वजह यह है कि 27 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है और ऐसे में एक बार में रणजी ट्रॉफी करा पाना संभव नहीं है। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी मौजूद थे। बोर्ड की योजना रणजी टृॉफी का पहला सत्र फरवरी से मार्च और दूसरा सत्र जून जुलाई में कराने की है। महामारी के कारण पिछले सत्र में बीसीसीआई पुरूषों के सिर्फ दो सीमित ओवरों के टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) करा पाया था। बीसीसीआई ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी नहीं होने पर सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को मैच फीस का 50 फीसदी भुगतान किया था। इस साल भी टूर्नामेंट नहीं होता है तो भारत ए टीम जैसी टीमों के लिए क्रिकेटरों का पूल बनाने में दिक्कत होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3G8zQTG

AUS Open: नडाल ने मारी फाइनल में एंट्री, जोकोविच-फेडरर को पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास!

मेलबर्न: पूर्व वर्ल्ड नंबर वनराफेल नडाल (Rafael Nadal) ने पुरुष टेनिस में रिकॉर्ड 21वें एकल ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए मात्तेओ बेरेत्तिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर () में प्रवेश कर लिया। नडाल ने पहले दोनों सेटों में दबदबा बनाए रखा और इतालवी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के चारों ओर घुमाया। दूसरे सेट में उन्होंने 4-0 की बढ़त बना ली और सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेत्तिनी 11 प्रयासों में सिर्फ एक बार अपनी दूसरी सर्विस पर अंक बना सके। भारी बारिश के कारण रॉड लावेर एरेना की छत बंद कर दी गई जिससे भीतर काफी उमस हो गई थी। ऐसे में गेंद भारी और सपाट हो गई थी। पहले दो सेट में सभी लंबी रेलियां छठी वरीयता प्राप्त स्पेनिश धुरंधर नडाल के पक्ष में गई। तीसरे सेट में बेरेत्तिनी ने वापसी की और आठवें गेम में तीन ब्रेक पॉइंट बनाकर दूसरे को भुनाया और 5-3 की बढत बना ली। उन्होंने अगले गेम में सर्विस बरकरार रखते हुए लगातार चार अंकों के साथ मैच को चौथे सेट में खिंचा। चौथे सेट के आठवें गेम में नडाल ने उनकी सर्विस फिर तोड़ी और मैच अपने नाम कर लिया। नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के समान 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं। अब उनका सामना दानिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/tennis/nadal-reaches-australian-open-final-one-win-away-from-record-21st-grand-slam/articleshow/89175435.cms

Video: लखनऊ से जुड़ेंगे 'लॉर्ड' शार्दुल? राहुल से पूछा- कितना है बजट... मिला ऐसा जवाब

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। इसका खिलाड़ियों का बेसब्री से इंतजार है। नीलामी से पहले पिछली 8 और दो नई टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स को रिटेन कर लिया है। जाहिर सी बात है कि जहां प्लेयर्स एक साथ बैठेंगे संभावनाओं पर चर्चा जरूर होगी। कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय टीम के खिलाड़ियों (, और ) के बीच। इन प्लेयर्स के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) से पूछते हैं- मेरे लिए आप लोगों का कितना बजट (IPL 2022 ऑक्शन में) है? इस पर केएल राहुल कहते हैं- बेस प्राइस। तभी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) बोल पड़ते हैं- भगवान के लिए बजट नहीं होता ब्रो...। कतूा दें कि शार्दुल ठाकुर को फैंस प्यार से लॉर्ड शार्दुल भी कहते हैं। चहल ने भी इसी पर चुटकी ली। दुनियाभर के तमाम 1214 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 896 भारतीय क्रिकेटर हैं, जबकि 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ भी भाग लेंगी यानी अब कुल 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। विदेशी खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 41 खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में 61 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 209 कैप्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। 143 खिलाड़ी अनकैप्ड भारतीय हैं जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे, जबकि छह खिलाड़ी अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय हैं जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे। अनकैप्ड खिलाड़ियों के मामले में भारत के 692 खिलाड़ियों और 62 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। किस देश के कितने खिलाड़ी18 देशों के 318 विदेशी खिलाड़ियों में से ऑस्ट्रेलिया 59, दक्षिण अफ्रीका से 48, वेस्टइंडीज से 41, श्रीलंका से 36, इंग्लैंड से 30, न्यूजीलैंड से 29, अफगानिस्तान से 20, नेपाल से 15 और यूएसए से 14 खिलाड़ी हैं। अन्य देश जिनके क्रिकेटरों ने आईपीएल 2022 के लिए पंजीकरण कराया है, वे हैं बांग्लादेश (नौ), नामीबिया (पांच), ओमान और आयरलैंड (तीन-तीन), जिम्बाब्वे (दो), भूटान, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और यूएई (एक-एक)। हर टीम में होने चाहिए 25 खिलाड़ीयदि प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास अपने दस्ते में अधिकतम 25 खिलाड़ी होने चाहिए, तो 217 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जाएगा (जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)। नीलामी से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना गया है। मौजूदा आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि दो नई आईपीएल टीमों (अहमदाबाद और लखनऊ) ने नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों (तीन-तीन) को चुना है। आईपीएल की 10 टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची...
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़।
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्त्जे।
  • कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR): आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नारायण।
  • मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव और कायरन पोलार्ड।
  • पंजाब किंग्स (PBKS): मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह।
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
  • टीम अहमदाबाद: हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल।
  • टीम लखनऊ: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/cricket/iplt20/news/watch-video-bhagwan-ke-liye-kaisa-budget-yuzvendra-chahal-kl-rahul-and-shardul-thakur-engage-in-fun-banter-ahead-of-ipl-mega-auction/articleshow/89173510.cms

ब्रैट ली की खौफनाक बॉलिंग, रोमांचक मैच में यूं हार को मजबूर इंडियन महाराजा

मस्कट (ओमान): दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल ब्रेट () ली ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनकी रफ्तार और धार अब भी बरकरार है। इसका उदाहरण लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के एक मुकाबले में देखने को मिला। इंडिया महाराजाज (India Maharajas) के खिलाफ वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) के लिए आखिरी ओवर में 6 रनों को बचाव किया। रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में इंडिया महाराजाज को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। ब्रेट ली ने न केवल सिर्फ 2 रन खर्च करते हुए वर्ल्ड जायंट्स को जीत दिलाई, बल्कि एक विकेट भी झटका। दरअसल, ली की पहली गेंद वाइड रही, जबकि दूसरी गेंद (पहली ऑफिशल गेंद) पर उन्होंने () को मोर्ने मोर्कल के हाथों कैच आउट कराया, जो जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 56 ठोके। इसके बाद अन्य 5 गेंदों में उन्होंने इंडिया को सिर्फ एक रन बनाने दिए, जबकि रजत भाटिया 12 रन बनाकर रन आउट हुए। इस तरह इंडिया महाराजाज 5 रन से हार के लिए मजबूर हुई। मैच में वर्ल्ड ने हर्षल गिब्स (46 गेंद, 89 रन, 7 चौके, 7 छक्के) की तूफानी हाफ सेंचुरी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। मुनफ पटेल ने दो, स्टुअर्ट बिन्नी, रजत भाटिया और इरफान पठान ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में इंडिया महाराजाज के लिए नमन ओझा (51 गेंद, 95 रन, 8 चौके और 7 छक्के) और इरफान पठान ने जोरदार हाफ सेंचुरी जड़ी, जबकि कप्तान युसूफ पठान ने 22 गेंदों में 45 रन ठोके। हालांकि, आखिरी ओवर में ली की खौफनाक गेंदबाजी की वजह से इंडिया जीत नहीं पाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/cricket/cricket-news/world-giants-beat-india-maharajas-by-five-run-in-thriller-as-brett-lee-last-over-heroics-trump/articleshow/89172172.cms

इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को बताया फाइटर, बोले- भारत के लिए बरसाएगा रन

नई दिल्ली: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी () ने () को राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के बाद बधाई देते हुए कहा कि बड़ौदा में जन्मे क्रिकेटर को काफी कठिन दौर से गुजरना पड़ा है। पठान ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप एक कठिन दौर से बाहर आए, आप लड़ते रहे, प्रदर्शन करते रहे। आप पर बहुत गर्व है। भारतीट टीम में चुने जाने पर हुड्डा को बधाई। इसका अधिकतम लाभ उठाएं। रवि बिश्नोई और अवेश खान को भी बधाई।’ उन्होंने दीपक के बारे में कहा- मैं कुछ दिन पहले उनके साथ था। वह दो सत्रों में बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रत्येक सत्र में न्यूनतम 300 से 400 गेंदें खेलते हैं। वह मुश्किल से अपने शरीर से दूर खेल रहा थे। ऐसे में 95 प्रतिशत समय उनका कंट्रोल गेंद पर रहता है। वह भारत के लिए खूब रन बनाएंगे। ऑलराउंडर हुड्डा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की वनडे टीम में अपनी जगह बनाई है। कथित तौर पर क्रुणाल पांड्या के साथ एक मौखिक विवाद के बाद 26 वर्षीय हुड्डा ने बड़ौदा टीम छोड़ दी थी। वह राजस्थान की ओर चले गए और पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल 2021 की शुरुआत की। हुड्डा के साथ, रवि बिश्नोई और अवेश खान को भी भारतीय वनडे टीम में मौका दिया गया है। भारत ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हुए रोहित पूरी तरह से अपनी चोट से उबर चुके हैं और टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास किया, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ चयन समिति के साथ चयन बैठक में भाग लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u560x0

Thursday, January 27, 2022

एमएस धोनी IPL मेगा ऑक्शन से ठीक पहले पहुंचे चेन्नई, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Mega Auction 2022) की मेगा नीलामी से कुछ हफ्ते पहले एमएस (MS Dhoni) को चेन्नई पहुंचते देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ने गुरुवार चेन्नई के एक होटल में चेक इन किया। माना जा रहा है कि धोनी 12 और 13 फरवरी को होने वाली मेगा नीलामी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारी में शामिल होने की उम्मीद है। सीएसके ने अपने कप्तान धोनी, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। अली को 8 करोड़ रुपये जबकि गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। मौजूदा चैंपियन CSK के पास एक अच्छी टीम बनाने के लिए मेगा नीलामी में 58 करोड़ रुपये होंगे। बता दें कि ने आईपीएल में अपने भविष्य के बारे में अटकलों को समाप्त कर दिया था जब उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा था कि वह सीएसके के लिए खेलना जारी रखना चाहेंगे और उनका विदाई मैच चेन्नई में होगा। धोनी ने पिछले सीजन में आईपीएल नीलामी को लेकर विस्तार से बात की थी और सीएसके को एक ऐसी टीम बनाने का लक्ष्य रखा था जो कम से कम अगले 5-10 वर्षों तक खेले। उन्होंने कहा था- यह मेरे बारे में सीएसके के लिए खेलने के बारे में नहीं है, यह सीएसके के लिए सबसे अच्छा है। कोर ग्रुप, हमें यह देखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी कि अगले 10 वर्षों में कौन योगदान दे सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3s0GTZC

देवदत्त गायब, रुतुराज आउट और अब वेंकटेश के साथ 'धोखा', क्यों युवाओं को नहीं दे रहे पूरा मौका?

रुपेश सिंह, नई दिल्ली: इसमें दो मत नहीं कि टीम इंडिया () ने बदलाव के दौर में प्रवेश कर लिया है। अगले कुछ महीनों/वर्षों में कुछ पुराने खिलाड़ी गिरती फॉर्म या बढ़ती उम्र की वजह से टीम इंडिया में अपनी स्थाई जगह गंवाएंगे। उनकी जगह कुछ युवा और नए चेहरे एकादश में अपनी जगह पक्की करेंगे। अगले कुछ समय में एक नई और मजबूत टीम इंडिया का निर्माण करने में कप्तान, कोच से ज्यादा चयनकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। लेकिन लगता नहीं है कि पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की अगुआई वाली मौजूदा चयन समिति अपनी भूमिका को लेकर संजीदा है। पिछले कुछ समय में उनके टीम चयन के पैटर्न को देखेंगे तो यही महसूस होगा कि वे ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को सिर्फ 'टोपी' (इंडिया कैप) पहनाने यानी भारत की ओर से डेब्यू कराने में दिलचस्पी दिखा हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज के लिए बुधवार को चुनी गई भारतीय टीम इसका एक और उदाहरण है। ये अच्छी बात यह है कि नए व युवा प्लेयर्स को मौका दिया जा रहा है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे। एक-दो मैच का करियरस्पिनर राहुल चाहर, नितीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, ईशान किशन और वो नाम हैं जिन्होंने 2021-22 में भारत की ओर से वनडे में डेब्यू किया और महज एक या फिर दो मैच खिलाकर इन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। सबसे ताजा उदाहरण बाएं हाथ के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का है, जो भारत की ओर से वनडे खेलने वाले कुल 242वें प्लेयर बने। वेंकटेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे में मौका दिया गया और भारत आते ही उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें बेंच के लायक भी नहीं समझा गया। ‘बी’ टीम से नहीं हुए प्रमोटनितीश, चेतन, राहुल, संजू वो खिलाड़ी हैं जिन्हें पिछले साल श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका दिया गया। श्रीलंका गई भारतीय टीम को 'बी' टीम का दर्जा दिया गया था। यानी ए टीम में जगह बनाने की रेस में ये खिलाड़ी सबसे आगे थे। लेकिन इनका चयन ना तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ और अब ना ही वेस्टइंडीज के खिलाफ किया गया। अब वनडे में रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, अवेश खान को मौका दिया गया है। लेकिन इनका सफर टीम के साथ कितना लंबा होगा यह कहा नहीं जा सकता। देवदत्त गायब, रुतुराज आउटआईपीएल में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद 21 साल के पिछले साल भारत की ओर से डब्यू करने वाले 21वीं सदी में पैदा होने वाले पहले बल्लेबाज बने। देवदत्त को श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने को मिले और इसके बाद यह छह फुट तीन इंच लंबा स्टाइलिश ओपनर चयनकर्ताओं की लिस्ट से गायब हो गया। अब कुछ ऐसा ही व्यवहार रुतुराज के साथ होता नजर आ रहा है। मौजूदा समय में दुनिया के सर्वाधिक प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों में शुमार रुतुराज को साउथ अफ्रीका में एक भी मैच में मौका नहीं मिला और घर लौटने पर उन्हें टी20 टीम की लिस्ट से बाहर कर दिया गया। एक बात तो तय है कि चयनकर्ता ऐसा रवैया अपना कर इन युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ न्याय तो नहीं ही कर रहे। टीम इंडिया की टोपी इन्हें जरूर मिल जा रही है, लेकिन ये टोपी शायद घर की खूंटी में टांगने के लिए मिल रही है। 'चाइनामैन' की वापसी का आधार क्यावेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चयन में सर्वाधिक चर्चा चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव की हो रही है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे कुलदीप बेशक एक समय एक घातक बोलर हुआ करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसकी बदौलत टीम में उनकी वापसी को सही ठहराया जा सके। चोट के बाद वह कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेले भी नहीं हैं। कुलदीप को श्रीलंका के दौरे पर भी मौका मिला था, लेकिन वहां चार मैचों में वह सिर्फ चार विकेट ही ले पाए। कुलदीप के पिछले आठ अंतरराष्ट्रीय मैचों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल सात विकेट निकाले हैं। इन आठ मैचों में दो टी20, पांच वनडे और एक टेस्ट मैच भी शामिल है। इन आंकड़ों को देखने के बाद कुलदीप पर चयनकर्ताओं की मेहरबानी समझ से परे है। कुलदीप की बजाए राहुल चाहर को आजमाया जा सकता था। नंबर्स गेम...
  • 242वें प्लेयर हैं वेंकटेश अय्यर भारत की ओर से वनडे खेलने वाले
  • 10 खिलाड़ियों ने साल 2021 में वनडे में डेब्यू किया भारत की ओर से
  • 11 खिलाड़ियों ने 2021 में टी20 इंटरनैशनल में भारत ओर से डेब्यू किया


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/349mpFT

रणजी ट्रॉफी के लिए BCCI बना रहा है खास प्लान, धूमल ने किया खुलासा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड () को दो चरणों में आयोजित करने की योजना बना रहा है। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड को यह प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी थी। रणजी ट्रॉफी में 38 टीम भाग लेती हैं। उसका आयोजन 13 जनवरी से किया जाना था लेकिन कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। बीसीसीआई की योजना 27 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन करने की है और ऐसे में एक चरण में रणजी ट्रॉफी का आयोजन संभव नहीं लगता है लेकिन कई राज्य इकाईयों के आग्रह के बाद बोर्ड इसको लेकर बैठक में चर्चा की। धूमल ने बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘हम रणजी ट्रॉफी के आयोजन की संभावना तलाश रहे हैं। जब इसे स्थगित किया गया तब मामले बढ़ रहे थे। अब लगता है कि मामले कम हो रहे हैं। संचालन टीम इस पर काम कर रही है कि क्या हम अगले महीने लीग चरण का आयोजन कर सकते हैं और बाकी टूर्नामेंट बाद में (आईपीएल) पूरा कर सकते हैं।’ बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भी हिस्सा लिया। अभी की योजना के अनुसार लीग चरण का आयोजन फरवरी से मार्च तक एक महीने करने की है जबकि अगला चरण जून – जुलाई में आयोजित किया जाएगा जबकि देश के कुछ क्षेत्रों में मानसून शुरू हो जाता है जबकि कुछ हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर होती है। धूमल ने कहा, ‘संचालन टीम मौसम के अलावा स्थलों की उपलब्धता और खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी काम करेगी। हम टूर्नामेंट के आयोजन के इच्छुक हैं और इसलिए हम खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता किये बिना इसके आयोजन के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।’ महामारी के कारण पिछले सत्र में भी रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ADsmqD

भारतीय टीम की कप्तानी कौन नहीं करना चाहता : मोहम्मद शमी

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज () ने गुरुवार को कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की भूमिका के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय टीम की अगुआई करने का विचार फिलहाल उनके दिमाग में नहीं है। मोहम्मद शमी ने इंडिया डॉट कॉम के हवाले से कहा, ‘मैं इस समय कप्तानी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसके लिए तैयार हूं। सच कहूं, जो भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करना चाहता, लेकिन मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसमें पूरा योगदान दूंगा।’ भारत के खिलाफ छह फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इस तेज गेंदबाज को आराम दिया गया है, क्योंकि शमी पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहे हैं। शमी ने कहा, ‘मैं सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हूं और अगर ऐसा होता है तो मैं इसके लिए उत्साहित हूं।’ भारत 6 फरवरी से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज से 3 एकदिवसीय मैच खेलेगा, जबकि वे 16 फरवरी से कोलकाता में टी20 सीरीज खेलेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AGqPAq

Wednesday, January 26, 2022

U19 WC: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, बनी SF में पहुंचने वाली पहली टीम

नॉर्थ साउंड: जैकब बेथेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका ( In U19 World Cup) को छह विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेथेल ने पहले शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका को 209 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 88 रन बनाकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया जहां उसका सामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। पारी का पहला चौका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। अगली गेंद पर जोशुआ बॉयडेन ने वेलेंटाइन किटिमे को आउट किया। बॉयडेन ने सलामी बल्लेबाज एथान जॉन कनिंगघम के रूप में टूर्नामेंट का अपना 12वां विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और गेहार्डस मारी ने पारी को संभालकर 55 रन जोड़े। ब्रेविस ने लगातार चौथे मैच में पचास से अधिक रन बनाये लेकिन शतक से तीन रन से चूक गए। उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये। रेहान अहमद ने 48 रन देकर चार विकेट लिये। इंग्लैंड की पारी का आकर्षण बेथेल रहे जिन्होंने अंडर 19 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 20 गेंद में 50 रन पूरे किये। वह 42 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए तब तक इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी थी। पांचवें नंबर पर उतरे विलियम लक्सटोन ने 41 गेंद में 47 रन बनाये। प्लेट वर्ग में जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराया और अब उसका सामना आयरलैंड से होगा। वहीं वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को मात दी। अब उसका सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा जबकि पापुआ न्यू गिनी प्लेट प्लेऑफ में युगांडा से खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r4dBdl

IND vs WI: वेस्टइंडीज की वनडे टीम में धाकड़ बॉलर की ढाई वर्ष बाद वापसी

नई दिल्ली: भारत दौर के लिए वेस्टइंडीज (IND vs WI) ने अपनी वनडे टीम का ऐलान किया है। टीम की कप्तानी (Kieron Pollard) कर रहे हैं, जबकि की लगभग ढाई वर्ष बाद वापसी हुई है। बारबाडोस का यह 33 वर्षीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में नियमित थे, लेकिन अगस्त 2019 में पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत के खिलाफ मैच के बाद टीम से बाहर कर दिए गए थे। अब उन्हें एक बार फिर टीम में चुना गया है। नवनियुक्त मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने एक बयान में कहा, 'केमार रोच हमारे प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं और हमारा मानना है कि हमें जल्दी विकेट लेने के लिए उनकी जरूरत है। केमार की इकॉनमी काफी अच्छी है।' वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और मध्यक्रम के बल्लेबाज बोनर को भी ऑलराउंडर पोलार्ड की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया। पूर्व टेस्ट दिग्गज हेन्स ने कहा, 'हमने जिस टीम का चयन किया है वह बहुत अच्छी टीम है और हम इस दौरे को 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के हिस्से के रूप में देख रहे हैं।' वेस्टइंडीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा, जिसके बाद कोलकाता में इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज टी20 टीम की घोषणा की शुक्रवार को जाएगी। टीम: कायरन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एन. बोनर, डैरेन ब्रावो, शेमराह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fYAlp1

कभी क्रिकेट के लिए छोड़े थे बोर्ड एग्जाम, अब टीम इंडिया में खेलेगा यह मिस्ट्री स्पिनर

नई दिल्ली: युवा मिस्ट्री स्पिनर (Ravi Bishnoi) को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ वनडे और टी-20 होम सीरीज के लिए सिलेक्टेड टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह लेग स्पिनर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज कर सकता है। बिश्नोई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खोज माना जाता है। उन्होंने पंजाब की टीम की तरफ से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह अगले आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) की तरफ से खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से जोड़ा है। रवि उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पढ़ाई पर खेल को प्राथमिकता दी, जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। दरअसल, वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर चुने गए थे और उसी समय उनका 12वीं का बोर्ड एग्जाम भी आ गया। उनके पिता और वह खुद भी चाहते थे कि एग्जाम दें, लेकिन अपने दो कोचों से बात करने के बाद उन्होंने क्रिकेट को तरजीह दी। अब देखिए उन्हें पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। क्रिकेट के लिए छोड़ दिए थे बोर्ड एग्जामबात 2018 की है। रवि विश्नोई को 12वीं के बोर्ड एग्जाम देने थे। इस बीच आईपीएल सत्र की शुरुआत हो चुकी थी और रवि को राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बोलिंग करने का मौका मिला था। रवि के पिता ने उन्हें फोन कर रॉयल्स का कैंप छोड़ अपने 12वीं के एग्जाम पर ध्यान लगाने के लिए कहा था। रवि भी अपने पिता की बात को मानने को तैयार थे। नहीं मानी पिता की सलाहरवि ने अपने दो कोचों से जब इस बात पर सलाह मांगी तो उन्होंने रवि को बताया कि वर्ल्ड क्लास बल्लेबाजों के सामने नेट में बोलिंग करना कोई छोटी बात नहीं है। यहां से पहचान मिली तो फिर क्रिकेटर बनने का सपना सच हो सकता है। यही वह साल था जब रवि की लेग स्पिन क्रिकेट जगत में उनकी एक अलग पहचान बना रही थी। बाद में रवि ने अपने पिता की बात न मानकर क्रिकेट प्रैक्टिस जारी रखी और अपने बोर्ड एग्जाम छोड़ दिए। अंडर 19 वर्ल्ड कप में बने स्टार खिलाड़ीउनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप-2019-20 खेलने का मौका मिल गया। इस टूर्नमेंट में रवि ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए, जिनमें जापान और न्यू जीलैंड के खिलाफ उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उनकी गुगली क्रिकेट विशेषज्ञों का खासा प्रभावित कर रही है। वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 4 विकेट झटकना था। कोच की सलाह से छोड़े बोर्ड एग्जामइस बारे में जोधपुर में स्पार्टन क्रिकेट अकैडमी चलाने वाले रवि के कोच प्रद्योत सिंह ने कहा था, 'यह मार्च 2018 का समय था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को नेट में बोलिंग करने के लिए अपनी बारी का इंतजार था। तब रवि को भरोसा भी नहीं था कि उन्हें वहां बोलिंग का मौका मिलेगा भी या नहीं। जब उनके पापा का कॉल आया तो वह भी नेट छोड़ घर वापस जाना चाहते थे। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। वह रॉयल्स के कैंप में ही रुके और उन्होंने अपने एग्जाम छोड़ दिए।' अंडर 19 टीम में दो बार हुए रिजेक्टइसके बाद 19 वर्षीय इस खिलाड़ी को तब न तो अंडर 16 की टीम में जगह मिली और न ही अंडर 19 में, इससे यह युवा स्पिनर दुखी था। लेकिन इस खेल के प्रति उनके प्यार ने और उनके साथ जो सपॉर्टिंग सिस्टम है उसने रवि का मनोबल गिरने नहीं दिया। अंडर 19 के लिए हुए ट्रायल में दो बार उनका रिजेक्शन हुआ। लेकिन जब वह बतौर नेट बोलर राजस्थान रॉयल्स में बोलिंग करने लगे तो कई लोगों की नजर उन पर पड़ी। यहां से रवि को अपनी बोलिंग में और पैनापन लाने के जरूरी टिप्स मिलते चले गए और अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली। ऐसा है अब तक का करियररवि विश्नोई ने अब तक लिस्ट-ए करियर में 17 मैच खेले हैं और 24 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि टी-20 में 42 मैचों में 49 विकेट झटके हैं। उन्होंने 23 IPL मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत है दबाव में विकेट दिलवाना। यही वजह है कि IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r5afaf

अब हार्दिक पंड्या की आसान नहीं टीम इंडिया में एंट्री, 2-2 ऑलराउंडर्स ने दे दी चुनौती

नई दिल्ली: भारतीय टीम का वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ होम वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऐलान कर दिया गया। इन दोनों टीमों में कभी मैच विनर ऑलराउंडर रहे (Hardik Pandya) को एक फिर शामिल नहीं गया। माना जा रहा है कि वह सिलेक्टर्स को अपनी फिटनेस का विश्वास दिलाने में असफल रहे हैं। उन्हें टीम इंडिया में अगर वापसी करनी है तो पहले कॉम्पिटिटिव टूर्नामेंट में बॉलिंग करनी होगी और खुद को साबित करना होगा। देखा जाए तो हार्दिक की टीम में वापसी उतनी सीधी भी नहीं है, जितना कहने में लग रही है। दरअसल, हार्दिक पंड्या एक ओर जहां फिटनेस से जूझ रहे हैं वहीं अन्य कई खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की पोजिशन के लिए दावा ठोका है। इनमें (Shardul Thakur) और (Deepak Chahar) का नाम सबसे आगे है। वेंकटेश अय्यर भी लाइन में लगे हुए हैं। फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टीमों में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को जगह मिली है। इन दोनों ने बल्ले से साउथ अफ्रीका में खुद को साबित किया था या यूं कह लें कि टीम इंडिया की इज्जत बचाई थी तो गलत नहीं होगा। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शार्दुल ने नाबाद 50 और नाबाद 40 रन की पारियां खेली थीं, जबकि आखिरी वनडे खेलने वाले दीपक ने दो विकेट झटकने के अलावा 54 रन की पारी भी खेली थी। दूसरी ओर, टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या को इस विश्वास के साथ टीम में चुना गया था कि वह बॉलिंग करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वह न केवल बॉल, बल्कि बल्ले से भी कमाल करने में असफल रहे थे। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया। बता दें कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। वह पूरी तरह फिट हैं। टीम इस प्रकार हैं... वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r2Uhx6

आखिर क्यों वनडे में हुई 'KUL-CHA' की वापसी... साउथ अफ्रीका दौरे ने कैसे खोली BCCI की आंखें?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ वनडे और टी-20 होम सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया। वनडे में कुलदीप याद की वापसी के साथ मशहूर 'KUL-CHA' यानी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और (Yuzvendra Chahal) की जोड़ी की वापसी हो गई है। एक समय भारत के लिए मैच विनर रही यह जोड़ी एक बार फिर मैदान पर विपक्षी टीम के दांत खट्टे करते दिख सकती है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि बहुत अच्छी फॉर्म नहीं होने के बावजूद कुलदीप यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है? यह सवाल हर फैंस के मन में होगा तो बता दें कि भारत के साउथ अफ्रीका (India Tour Of South Africa) दौरे पर किए गए खराब प्रदर्शन ने BCCI की आंख खोल दी। दरअसल, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बहुत प्रभावी नहीं रहे। इसके बाद से ही कुलदीप यादव को भारतीय सफेद गेंद की टीम में वापस लाने की मांगें उठने लगी थीं। इस तरह फ्रेम में आए कुलदीप यादवअश्विन को केपटाउन में तीसरे वनडे के लिए आराम दिया गया और उनकी जगह जयंत यादव को मौका मिला, लेकिन वह भी कोई विकेट लेने में नाकाम रहे। 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह से 'कुलचा' (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) का दबदबा था, उसे याद करते हुए कॉमेंटेटर मैच के दौरान टीम में कुलदीप की अहमियत पर चर्चा कर रहे थे। चहल ने पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेली थी और कुलदीप ने 17 विकेट लिए थे। यह जोड़ी 2017 से 2019 के बीच भारतीय सफेद गेंद वाली टीम में नियमित थी और बड़ी सफलता हासिल की। लेकिन चीजें तेजी से बदलीं, खासकर इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के बाद कुलदीप के लिए। सिडनी में पांच विकेट लेने के बाद 27 वर्षीय खिलाड़ी के लिए पिछले दो साल कठिन रहे हैं। इससे पहले मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें 2019 में विदेशी परिस्थितियों में भारत का नंबर 1 स्पिनर करार दिया था। पिछले कुछ वर्ष कुलदीप के लिए रहे कठीनपिछले कुछ वर्षों में यूपी में जन्मे स्पिनर कुलदीप जिन्होंने अपने 65 मैचों के एकदिवसीय करियर में 107 विकेट लिए हैं, भारत में स्पिनरों के बेहतरी के कारण नीचे चले गए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन का भी विश्वास खो दिया, जिसके बाद शाहबाज नदीम को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया था, लेकिन मुख्य टीम का हिस्सा रहे कुलदीप को अक्टूबर 2019 में मौका नहीं मिला। कुलदीप, जिन्होंने 23.85 की औसत से 26 विकेट लिए हैं, टेस्ट क्रिकेट में भी अपना स्थान जमा नहीं पाए, क्योंकि अश्विन और रवींद्र जडेजा सबसे लंबे प्रारूप में पसंदीदा विकल्प बन गए हैं। लेकिन हाल ही में टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला दोनों में प्रोटियाज के खिलाफ अश्विन के खराब प्रदर्शन ने तमिलनाडु के 35 वर्षीय स्पिनर के विदेशी प्रदर्शन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर अश्विन नहीं कर सके कमालटेस्ट सीरीज में उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों में 64.1 ओवरों में केवल तीन विकेट लिए और दो वनडे मैचों में अश्विन ने सिर्फ एक विकेट लिया। तीसरे वनडे में वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। अश्विन के रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने 84 टेस्ट में 24.38 के औसत, 2.77 की इकॉनमी और 52.7 के स्ट्राइक रेट से 430 विकेट लिए हैं। उन्होंने 30 बार पांच विकेट लिए, जिसमें उनका 7/59 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके अधिकांश विकेट (300) उनके 49 घरेलू मैचों में हैं, जहां उनका औसत 21.40, इकॉनमी 2.69 से था। उनके पांच विकेटों में से 24 के साथ-साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन घर पर ही आया था। विदेशी सरजमीं पर अपने 34 मैचों में, उन्होंने 31.88 की औसत, 2.93 की इकॉनमी और 65.2 की स्ट्राइक रेट से केवल 126 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 7/83 है। 35 वर्षीय खिलाड़ी की खराब प्रदर्शन को लेकर हर तरफ आलोचना हो रही है। चोट से हो चुकी है कुलदीप की वापसीकुलदीप, जो चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 14 के दूसरे चरण से बाहर होने के बाद से मैदान पर नहीं उतरे हैं, आखिरकार नियमित प्रशिक्षण पर लौट आए हैं। सितंबर में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और वह नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में ठीक होने की राह पर हैं। कुलदीप चोट के पुनर्वसन के लिए एनसीए में शामिल हुए और अपने प्रशंसकों को नियमित तस्वीरों और वीडियो से अपडेट रखते रहे हैं। अपने पहले के एक पोस्ट में, स्पिनर को एनसीए में नेट अभ्यास के दौरान अपने बल्लेबाजी कौशल करते हुए देखा गया था। कुलदीप को रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था, जिसे कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r3SCY5

कोरिया से सेमीफाइनल में हारकर भारत का खिताब का सपना चकनाचूर

मस्कट: का एशिया कप में अपने खिताब का बचाव करने का सपना बुधवार को यहां साउथ कोरिया से 2-3 की हार के साथ ही चकनाचूर हो गया। भारत ने अच्छी शुरुआत की तथा 28वें मिनट में वंदना कटारिया के गोल से बढ़त बनाई लेकिन कोरिया ने इसके बाद शानदार वापसी की। उसकी तरफ से कप्तान एनुबी चेओन (31वें), सेउंग जू ली (45वें) और हाइजिन चो (47वें मिनट) ने गोल किए। भारत अब शुक्रवार को तीसरे और चौथे स्थान के प्लेऑफ मैच चीन से भिड़ेगा। जापान ने दूसरे सेमीफाइनल में चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में कोरिया से भिड़ने का हक पाया। पहले दो क्वॉर्टर अगर भारत के नाम रहे तो कोरिया ने हाफ टाइम के बाद अपना दबदबा दिखाया। भारत ने पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत के फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने बचा दिया। इसके कुछ मिनट बाद शर्मिला देवी का रिवर्स हिट गोल के ऊपर से बाहर चला गया। लालरेम्सियामी ने भारत को जल्द ही बढ़त दिला दी लेकिन सर्किल के अंदर फाउल होने के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया। पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले वंदना का करीब से जमाया गया रिवर्स हिट कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। भारत दो बार गोल करने के करीब पहुंचा और वह दोनों टीम में बेहतर नजर आ रहा था लेकिन मौकों को नहीं भुना पाया। कोरिया जवाबी हमलों में खतरनाक नजर आ रहा था लेकिन भारतीय रक्षकों ने भी पूरी मुस्तैदी दिखायी। दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय कप्तान गोलकीपर सविता ने दो बार अच्छा बचाव किया। भारत ने मध्यांतर से दो मिनट पहले लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये और वंदना ने दूसरे अवसर पर रिबाउंड पर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। कोरिया की टीम मध्यांतर के बाद पूरी तरह से बदली हुई दिखी। चेओन ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया। भारत का पेनल्टी कार्नर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और गुरजीत फिर चूक गयी। तीसरे क्वार्टर से ठीक पहले कोरिया ने ली के गोल से बढ़त बनाकर भारतीयों को हतप्रभ कर दिया। कोरिया ने चौथे और अंतिम क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही स्कोर 3-1 कर दिया जब चो ने हेजियोंग शिन के पास पर सविता को छकाते हुए गोल दागा। लालरेम्सियामी ने अंतिम हूटर बजने से छह मिनट पहले वंदना के ऊंचे पास पर गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3G7wAIe

Virat Kohli: रवि शास्त्री बोले- कुछ वक्त का ब्रेक लें विराट कोहली, बहुत फायदा होगा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कहना है कि ( Should Take a Break) को क्रिकेट के कुछ महीने का ब्रेक लेना चाहिए। उनका मानना है कि इससे विराट कोहली को बहुत फायदा होगा। शास्त्री ने कहा कि विराट एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहना चाहते हैं और वह अभी पांच साल क्रिकेट खेल सकते हैं। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले उनके और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच संवाद की कमी साफ देखी गई। इसके चलते विराट अपने खेल से इतर भी काफी चर्चा में रहे। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कई लोग काफी हैरान हुए थे। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो विराट भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में खेले गए 68 टेस्ट मैचों में से भारत ने 40 में जीत हासिल की। कोहली ने बीते साल सितंबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी। कोहली ने तब साफ किया था कि वह वनडे और टेस्ट की कप्तानी करना जारी रखना चाहते हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के जल्द बाहर होने के बाद कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटाया गया। कोहली करीब पांच साल बाद बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने दो हाफ सेंचुरियां लगाईं। हालांकि मैदान पर कोहली की आक्रामकता नदारद दिखी। शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर शास्त्री ने कहा कि कोहली को क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। यह उन्हें रिचार्ज होने में मदद करेगा। उनका मानना है कि इससे वह बल्ले से अपनी बेस्ट फॉर्म दोबारा हासिल कर पाएंगे। शास्त्री ने कहा, 'दबाव बनना शुरू हो गया था। लोग मौके तलाश रहे थे। कोई भी इनसान परफेक्ट नहीं है। मैंने कई महान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ते हुए देखा है। गावस्कर, तेंदुलकर और एमएस ने ऐसा किया है, उन्होंने 94 टेस्ट मैच खेले। वह आराम से 10 या 15 और खेल सकते थे लेकिन उन्होंने छोड़ने का फैसला किया।' शास्त्री ने कहा, 'उन्हें अहसास हुआ कि वह 33 साल के हैं, उनके पास पांच साल का क्रिकेट बाकी है। अगर वह शांत रहे, बल्लेबाजी पर फोकस करें, एक वक्त पर एक मैच पर फोकस करें, शायद खेल से थोड़े वक्त के लिए ब्रेक लें, तो मुझे लगता है कि अगर वह दो-तीन महीने खेल से दूर रहें, अगर वह एक सीरीज से ब्रेक ले लें, तो उससे उन्हें बहुत फायदा होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'वह वापसी करके अगले तीन-चार साल राजा की तरह खेल सकते हैं, बेशक, दमदार राजा की तरह, जहां उनकी मानसिकता स्पष्ट हो और जानते हों कि उनकी भूमिका क्या है और एक टीम प्लेयर की तरह खेलें। मैं विराट कोहली को अब यही करते देखना चाहता हूं। आएं, एक टीम प्लेयर की तरह खेलें और भारत के लिए मैच जीतें। वह इसी विरासत को छोड़कर जाएंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u8bkA1

Tuesday, January 25, 2022

पाकिस्तान जाने को लेकर क्यों खौफ में हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, खतरे में पड़ा दौरा!

नई दिल्ली: पिछले वर्ष टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी-20 सीरीज खेलने पहुंची न्यूजीलैंड टीम ने मैच से कुछ घंटे पहले मैदान पर उतरने से मना करते हुए पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल पर किरकिरी करा दी थी। इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपना दौरा टाल दिया था। अब जब ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान जाना है तो एक बार फिर आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। की वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डरे हुए हैं और दौरा खतरे में पड़ता दिख रहा है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 24 साल में अपने पहले दौरे से मुश्किल से एक महीने पहले चिंतित हैं। टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'हम सभी इसके बारे में चिंतित हैं।' ऑस्ट्रेलिया को 3 मार्च से पाकिस्तान में तीन टेस्ट, तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और एक टी20 मैच खेलना है। न्यूजीलैंड ने सुरक्षा मुद्दों का हवाला देते हुए सितंबर, 2021 में अचानक अपने दौरे को रोक दिया था। इंग्लैंड ने इसके बाद अपने दौरे को रद्द करने का ऐलान किया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने माना है कि अफगानिस्तान में तख्ता पलट के बाद से आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने कहा कि अमेरिका के अफगानिस्तान से हटने के बाद तालिबान सरकार बनने से आतंकवादी घटनाओं में एक तिहाई से अधिक की वृद्धि हुई है। पूर्वी पाकिस्तान लाहौर में हाल ही में भीड़-भाड़ वाले बाजार में बम विस्फोट हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक नवगठित अलगाववादी समूह ने रॉयटर्स के एक रिपोर्टर को भेजे गए एक टेक्स्ट संदेश में हमले की जिम्मेदारी ली है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में हुई आतंकी घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवाद की ओर खींचा था। यहां पाकिस्तानी मूल के एक शख्स ने 4 लोगों को बंधक बनाकर लेडी अल-कायदा कही जाने वाली आतंकवादी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी। इससे इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की बेइज्जती हुई थी। 24 वर्ष में पहला दौरा पाकिस्तान ने पिछली बार अपनी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामेंट का आयोजन 1996 में किया था जब उसने भारत और श्रीलंका के साथ विश्व कप की सहमेजबानी की थी। 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद से देश में 2019 तक टेस्ट क्रिकेट का आयोजन नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल में पहले पाकिस्तान दौरे की राह पर है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘मेरा मानना है कि दोनों बोर्ड अब भी दौरे को लेकर कुछ मामूली चीजों पर काम कर रहे हैं, इसलिए एक बार इन्हें औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद हम टीम की घोषणा करेंगे लेकिन हम काफी हद तक सही दिशा में जा रहे हैं।’ ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 1998 में मार्क टेलर की अगुआई में पाकिस्तान का दौरा किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3geQQNT

'जय हिंद' बोलने के लिए जल्दी उठे क्रिस गेल तो दिग्गजों ने यूं कहा- Happy Republic Day

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। इस खास दिन पर न केवल भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने सभी को बधाइयां दी हैं, बल्कि हजारों किलोमीटर दूर से कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से Happy Republic Day 2022 कहा। क्रिस गेल ने ट्वीट किया- मैं भारत वासियों को 73वें गणतंत्र दिवस पर बधाई देना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी के एक निजी संदेश के लिए जल्दी जाग गया। मैं उनके और भारत के लोगों के साथ अपने घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंधों की पुष्टि करता हूं। यूनिवर्स बॉस की ओर से बधाई और प्यार...। जानें, किस स्पोर्ट्स स्टार्स ने इस खास दिन पर क्या-क्या लिखा...

Republic Day Of India: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तमाम देसी-विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को बधाई दी है। लिस्ट में पहलवान योगेश्वर दत्त, मोहम्मद कैफ तक शामिल हैं।


'जय हिंद' बोलने के लिए जल्दी उठे क्रिस गेल तो दिग्गज खिलाड़ियों ने यूं कहा- Happy Republic Day 2022

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। इस खास दिन पर न केवल भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने सभी को बधाइयां दी हैं, बल्कि हजारों किलोमीटर दूर से कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से Happy Republic Day 2022 कहा। क्रिस गेल ने ट्वीट किया- मैं भारत वासियों को 73वें गणतंत्र दिवस पर बधाई देना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी के एक निजी संदेश के लिए जल्दी जाग गया। मैं उनके और भारत के लोगों के साथ अपने घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंधों की पुष्टि करता हूं। यूनिवर्स बॉस की ओर से बधाई और प्यार...। जानें, किस स्पोर्ट्स स्टार्स ने इस खास दिन पर क्या-क्या लिखा...





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qZxeDf

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9