Monday, May 31, 2021

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का बेस्ट प्रदर्शन, विजेंदर सिंह बोले-तोक्यो ओलिंपिक में पदक के हैं कई दावेदार

नई दिल्ली प्रो स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर्स के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। विजेंदर ने कहा कि जिन हालात में हमारे मुक्केबाजों ने विदेश में जाकर देश का मान बढ़ाया है वो काबिलेतारीफ है। भारत ने दुबई में आयोजित इस चैंपियनशिप में अपना अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 18 पदक अपने नाम किए जिनमें 2 गोल्ड मेडल शामिल हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने सबसे अधिक 13 पदक जीते थे जिनमें 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल थे। बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदकधारी विजेंदर (Vijender Singh) ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपने मुक्केबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। सभी ने बेहतर खेल दिखाया। हैवीवेट कैटेगरी में संजीत का गोल्ड जीतना अन्य मुक्केबाजों के लिए टॉनिक का काम करेगा। महिलाओं ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। 15 में से 10 मेडल जीतना महिला टीम के लिए शानदार प्रदर्शन है।' भारतीय महिला मुक्केबाजों ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए। महिलाओं में पूजा ने पूजा रानी (Pooja Rani) ने रविवार को 75 किलोग्राम कैटेगरी में मावलुदा मोवलोनोवा को हराकर गोल्ड पर पंच जड़ा। 'तोक्यो ओलिंपिक में पदक की जताई उम्मीद' साल 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरने वाले विजेंदर ने लगातार 12 मुकाबले जीते। बकौल विजेंदर, ' देखिए, तोक्यो ओलिंपिक का आयोजन यदि होता है तो मुझे उम्मीद है कि हमें पदक जरूर मिलेगा। मैं किसी एक खिलाड़ी पर दांव नहीं लगाना चाहता हूं, क्योंकि हमारे सभी बॉक्सर्स बहुत टैलेंटेड हैं और सभी पदक जीतने का माद्दा रखते हैं। इसके लिए कई दावेदार हैं। आपने संजीत का उदाहरण ले सकते हैं। जब मैं भी गया था बीजिंग ओलंपिक में तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी।' हार के बावजूद शिव थापा ने रचा इतिहास शिव थापा (Shiva Thapa) भले फाइनल में हार गए हों बावजूद इसके वह इतिहास रचने में सफल रहे। थापा का एशियाई चैंपियनशिप में यह लगातार पांचवां पदक रहा। थापा ने 2013 में सोना जीता था, इसके बाद 2015 में बैंकाक में वह कांस्य जीतने में सफल रहे थे। इसी तरह 2015 में थापा ने रजत पदक जीता था। 2019 में बैंकाक मे थापा के हिस्से कांस्य आया था। 150 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA) ने इस चैंपियनशिप के लिए 4,00,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि आवंटित की है। पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 अमेरीकी डॉलर से सम्मानित किया गया जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 5,000 अमेरीकी डॉलर और 2,500 अमेरीकी डॉलर का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में भारत, उज्बेकिस्तान, मंगोलिया, फिलीपींस और कजाकिस्तान जैसे मजबूत मुक्केबाजी राष्ट्रों सहित 17 देशों के 150 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SMKtbL

विराट कोहली ने बताया अपना 'सीक्रेट' डायट प्लान, लोगों ने उठाए सवाल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का सोशल मीडिया पर दिए गए एक जवाब से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कोहली (Kohli) से किसी फैन ने उनकी डाइट पूछी। तो कोहली ने इसका खुशी-खुशी इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'बहुत सारी सब्जियां, कुछ अंडे, 2 कप कॉफी, क्विंनोआ और बहुत सारा पालक। मुझे डोसा भी पसंद है। लेकिन सब नियंत्रित मात्रा में।' एक ओर जहां कुछ लोगों ने उनकी इस हेल्थी डायट की तारीफ की वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने इसमें अंडे का जिक्र देखकर हैरान रह गए। दरअसल, विराट कोहली ने एक पुराने वीडियो में इस बात का जिक्र किया था वह वीगन (ऐसे लोग जो आहार में मांस व डेयरी उत्पाद इस्तेमाल नहीं करते) हो गए हैं। कोहली ने कहा था, 'मुझे सरवाइकल स्पाइन का ईशू हुआ था। इस वजह से मेरे हाथ की छोटी उंगली में झनझनाहट होने लगती थी। मेरे लिए बैट पकड़ना मुश्किल हो गया था। यह 2018 में सेंचुरियन टेस्ट के दौरान हुआ। साउथ अफ्रीका के खिलाफ। और तो और मेरे पेट में एसिड बनने लगा था। मेरा यूरिक एसिड बढ़ गया था और मेरे पेट से हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर दिया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि मेरी रीढ़ की हड्डी में समस्या होने लगी। तो मुझे मांस छोड़ना पड़ा और अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uy3PyM

राहुल द्रविड़ हमेशा मुझे अच्छी सलाह देते रहते हैं: प्रियम गर्ग

नई दिल्ली भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग () ने अपने खेल को संवारने में राहुल द्रविड़ () की भूमिका की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि कैसे द्रविड़ (Dravid) की कोचिंग ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में संवरने का मौका दिया। गर्ग की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 Team) पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल (U19 World Cup) तक पहुंची थी। उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व अंडर-19 और इंडिया-ए कोच ने यह सोच विकसित करने में मदद की आखिर उनके लिए क्या सही और क्या गलत है। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का हिस्सा गर्ग ने कहा, 'बेशक उनकी सलाह ने हमेशा मेरी बहुत मदद की। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और साथ ही बहुत अच्छे इनसान भी हैं। वह हमेशा आपकी मदद करते हैं, चाहे आप मैदान पर हों या उससे बाहर। वह आपको हमेशा आपको बताते रहते हैं कि आपके लिए क्या सही है।' उन्होंने इंडिया टीवी के साथ बातचीत में कहा, 'जब मैं उनके साथ इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका गया तो उन्होंने अपना अनुभव मेरे साथ साझा किया। इससे मुझे काफी मदद मिली। उन्होंने मुझे समझाया कि वहां की परिस्थितियों का सामना कैसे करना है। इन विकेटों पर किस तरह की बल्लेबाजी करनी है। गेंदबाजों को कैसे खेलना है। इसके अलावा कई अन्य चुनौतियों के बारे में उन्होंने मुझे समझाया। इसने मुझे उन विकेटों पर बल्लेबाजी करने में काफी मदद की।' गर्ग ने युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) के साथ अपनी दोस्ती का भी जिक्र किया। कार्तिक भी 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। गर्ग ने कहा, 'बीते करीब दो साल से मैं और कार्तिक काफी साथ खेल रहे हैं। हमारे अंडर-19 के कोच अब भी हमारे संपर्क में हैं। हम एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। हम सबको पता है कार्तिक त्यागी में कितनी क्षमता है।' उन्होंने आगे कहा, 'वह बहुत मेहनती क्रिकेटर हैं। मैं पिछले 6-7 साल से उन्हें देख रहा हूं और वह अपने करियर को लेकर काफी फोकस हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fCHtbh

मिशन फाइनल...होटल में 14 दिन क्वारंटीन, ट्रेडमिल पर दौड़ते कोहली-रहाणे, ऐसे हो रही टीम इंडिया की तैयारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई में होटल के बायो बबल में अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के साउथैम्प्टन में 3 जून को पहुंचने की खबर है। भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final) के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND v NZ WTC FINAL) से भिड़ेगी। यह मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारी जमकर कर रही है। विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को जिम में जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी जिम सेशन के दौरान पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोहली और रहाणे ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कही ये बात वीडियो में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए 3 सप्ताह का ब्रेक फायदेमंद रहा। इससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का मौका मिला जिसका परिणाम हमें इंग्लैंड दौरे पर देखने को मिल सकता है। क्वारंटीन के दौरान खिलाड़ी भी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट का फोटो और वीडियो अपडेट कर रहे हैं जिसमें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षर पटेल ने बुमराह और केएल राहुल के साथ फोटो शेयर की थी भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने रविवार को जिम का वर्कआउट का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। अक्षर को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल के साथ वर्कआउट करते हुए देखा गया था। मुंबई में क्वारंटीन है टीम इंडिया 20 सदस्यीय भारतीय टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ 19 मई से 14 दिन के लिए मुंबई में क्वारंटीन है। भारतीय टीम 2 जून को चार्टर्ड विमान से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RSPiAy

जब जरा सी बात पर इतना उखड़े राशिद पटेल, हाथ में स्टंप लहराता हुआ दौड़े रमन लांबा के पीछे, दर्शकों ने भी बरसाए पत्थर

नई दिल्ली राशिद पटेल ने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला। और उनका एकदिवसीय करियर भी इतने ही मैच का रहा। लेकिन उन्हें किसी और घटना के लिए याद किया जाता है। वह घटना थी मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ी से भिड़ जाना। और वह भी ऐसा कि स्टंप लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ना। वड़ोदरा के इस गेंदबाज का 57वां जन्मदिन है लेकिन यहां कहानी उस घटना की जो उनकी पहचान के साथ जुड़ गई। बाएं हाथ के इस मीडियम पेसर को 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई (तब बॉम्बे) टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था। बड़ौदा के लिए उनके बीते दो सीजन बहुत अच्छे नहीं रहे थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने जुआ खेलने का फैसला किया। हालांकि यह सही साबित नहीं हुआ। दोनों पारियों में पटेल बल्ले से खाता भी नहीं खोल पाए। रिचर्ड हैडली ने दोनों बार उन्हें पविलियन की राह दिखाई। गेंदबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए और 14 ओवर बोलिंग करने के बाद भी उनके हाथ खाली रहे। यह उनके करियर का पहला और आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। हालांकि उन्हें तीन हफ्ते बाद वनडे इंटरनैशनल में मौका मिला। सामने फिर न्यूजीलैंड थी। यहां भी उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 58 रन दिए। और बल्लेबाजी का तो मौका ही नहीं मिला। फिर आया वह शर्मनाक लम्हा दलीप ट्रोफी में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन का मैच चल रहा था। साल 1990-91 का सीजन था। पटेल की किसी बात को लेकर रमन लांबा से बहस हो गई। इसके बाद वह स्टंप लेकर रमन लांबा के पीछे भागने लगे। लांबा बाउंड्री तक भागे। इस घटना के बाद पटेल पर 13 महीने का बैन लगा दिया गया। वह लौटे लेकिन वह अपने बीते प्रदर्शन के कहीं आसपास भी नहीं थे। अगले पांच सीजन में उन्होंने 13 मैच खेले। घरेलू करियर उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 113 विकेट लिए। उनका औसत 34.80 का रहा और इकॉनमी 3.49 की। वहीं 18 लिस्ट ए मैचों में 16 विकेट उनके नाम थे। क्या हुआ था तब इस मैच में नॉर्थ जोन ने मनोज प्रभाकर, रमन लांबा और कपिल देव की सेंचुरी की मदद से 729 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर और दिलीप वेंगसरकर ने भी शतक लगाए और वेस्ट जोन ने 561 रन बनाए। 29 जनवरी को मैच का आखिरी दिन था और लांबा अजय जडेजा के साथ पारी की शुरुआत करने आए। 10वें ओवर में स्कोर 59 रन था। पटेल राउंड द विकेट आए और गेंदबाजी फॉलो थ्रू में विकेट के डेंजर एरिया में पहुंच गए। लांबा ने इस पर नाराजगी जाहिर की। पटेल ने अगली गेंद बीमर फेंकी। जानबूझकर 'एक नोबॉल' थी। इसके बाद पटेल ने स्टंप निकाला और लांबा के पीछे दौड़े। लांबा ने खुद को जडेजा के पीछे छुपाया। पटेल पर 13 और लांबा पर 10 महीने का बैन लगा। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी और इससे विनोद कांबली को चोट लग गई। अंपायर ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि पटेल हवा में स्टंप लहरा रहे थे। हम उन्हें मैदान से बाहर भेजना चाहते थे लेकिन यह सब इतना जल्दी हुआ कि कुछ समझ नहीं आया। क्या कहा था पटेल ने बाद में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में पटेल ने कहा, 'देखिए आमतौर पर क्रिकेटर अच्छे लोग होते हैं लेकिन यह गर्मागर्मी में हो गया था। जब दबाव होता है तो कई बार ऐसा हो जाता है। मेरे मामले में ऐसा था कि नॉर्थ जोन ने 700 से ज्यादा रन बनाए। मेरी नजर में वह बहुत डिफेंसिव क्रिकेट खेल रहे थे। रमन ने मुझे उकसाया और मैं बहुत गुस्सा हो गया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i7EwBc

नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया, बोलीं-3 साल से डिप्रेशन में हूं

नई दिल्ली दुनिया की नंबर दो जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया है। ओसाका अपने वादे के मुताबिक रविवार को फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं, जिसके बाद उन पर 15,000 डॉलर (10 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लगाया गया और आगे से ऐसा करने पर कठोर सजा की चेतावनी दी गई थी। ओसाका ने पहले ही कहा था कि वह फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेंगी। पिछले साल रोलां गैरों टूर्नामेंट से दूर रहने वाली ओसाका ने रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज पैट्रिसिया मारिया टिग को 6-4, 7-6 से हराकर दूसरे में प्रवेश किया था। नाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' मुझे लगता है कि मेरे इस फैसले के बाद अन्य सभी खिलाड़ी अपना ध्यान अच्छी तरह से खेल पर लगा पाएंगे। मैं कभी रूकावट नहीं बनना चाहती। मैं यह स्वीकार करती हूं कि मेरी टाइमिंग सही नहीं थी और मेरा मेसेज और भी स्पष्ट तरीके से दिया जा सकता था। सच्चाई यह है कि मैं साल 2018 यूएस ओपन से ही डिप्रेशन में हूं। इससे उबरने में मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।' ओसाका को दूसरे दौर में 102वें स्थान पर काबिज एना बोगडन के खिलाफ कोर्ट में उतरना था। बोगडन ने क्वॉलिफायर एलिसबेटा कोकियारेटो को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में 1000 दर्शकों के साथ हुआ था। इस बार इसे महज एक सप्ताह की देरी से खेला जा रहा है जबकि 5000 से अधिक दर्शकों को मंजूरी दी गई है। जापान की सुपरस्टार नाओमी ने ट्वीट किया, ' मैं पेरिस में पहले से ही खुद को असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थी। इसलिए मुझे लगा की प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने में ही मेरी भलाई है। मैंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। मुझे लगता है कि इसके नियम के कुछ हिस्से पुराने हैं और मैं इसे सबके सामने लाना चाहती थी।' नाओमी कमाई के मामले में दुनिया की टॉप महिला एथलीट हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34xggjV

फाइनल में हारे अमित पंघाल, नहीं बचा सके एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब

दुबईगत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) एशियाई मुक्केबाजी मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में रियो ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के जोइरोव शाखोबिदीन की चुनौती से सोमवार को पार पाने में नाकाम रहे और उन्हें रजत पदक संतोष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को जोइरोव ने 2019 की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की तरह एक बार फिर 3-2 से हराया। तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके दोनों मुक्केबाजों के बीच पहले दौर से ही तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चोटिल आंख से लड़ते रहे पंघालजोइरोव पहले दौर में भारी पड़े तो पंघाल ने दूसरे दौर में अपने खेल का स्तर ऊंचा उठाया और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की फुर्ती और मुक्कों से बचने में सफल रहे। पंघाल ने आंख में चोट लगने के बाद भी तीसरे दौर में दमदार खेल दिखाया और इस दौर में जजों से उन्हें ज्यादा अंक मिले, लेकिन कुल अंकों के आधार पर वह पिछड़ गए। महिलाओं में पूजा रानी को मिला गोल्डरविवार को गत चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही लालबुतसाही (64 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक) को फाइनल में हारने के बाद में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। आठ बॉक्सर्स को कांस्य पदकइससे पहले आठ भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (64 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को कांस्य पदक मिला है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S1y6Zr

WTC फाइनल: न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया, अगरकर ने गिनाए कारण

मुंबई 18 जून से शुरू हो रही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। कागज पर भले ही टीम इंडिया मजबूत नजर आए, लेकिन इंग्लिश हालातों में कीवी टीम से वह बेहतर ही साबित होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने सोमवार को कहा कि केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड को कमतर नहीं आंकना चाहिए। अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम कीवियों को कम आंकने की गलती नहीं करेगी। अंडरडॉग का टैग न्यूजीलैंड से दूर हो गया है।' डब्ल्यूटीसी फाइनल 18-22 जून के बीच साउथैम्प्टन के एजेस बाउल में खेला जाएगा। अगरकर ने कहा, 'चाहे टी-20 विश्व कप हो, चैंपियंस ट्रॉफी या फिर 50 ओवर्स के विश्व कप। कीवी टीम हमेशा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में रही है। हां, शायद, कुछ अन्य टीमों में बड़े नाम हैं और इसलिए आप उन्हें पसंदीदा के रूप में गिनते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fCh6C9

खतरे में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रेकॉर्ड, जेम्स एंडरसन तोड़ देंगे टेस्ट में तिलिस्म!

धर्मेन्द्र पंत, नई दिल्ली इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गर्मियों के इस क्रिकेट सत्र में कुछ नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं, जिनमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रेकॉर्ड भी शामिल है। एंडरसन 10 जुलाई को 39 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं, उनके नाम पर 160 टेस्ट मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं जो कि तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। एंडरसन पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों के अलावा भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में खेलना चाहते हैं, उन्होंने अभी तक स्वदेश में 89 टेस्ट मैच खेले हैं और इन सातों मैचों में खेलने पर यह संख्या 96 पर पहुंच जाएगी और इस तरह से वह तेंदुलकर का रेकार्ड तोड़ देंगे। सचिन के बाद पोटिंग का नाम स्वदेश में सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों में अभी तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (92), एंडरसन, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (सभी 89 मैच) का नंबर आता है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 94 मैच उन्होंने स्वदेश मतलब भारत में खेले हैं। यह विश्व रिकार्ड है। इंग्लैंड यदि रोटेशन की नीति पर अमल नहीं करता है और एंडरसन सभी सात मैचों में खेलते हैं तो फिर तेंदुलकर का रेकॉर्ड उनके नाम होगा। कुक के दो रेकॉर्ड भी खतरें में एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से यह रेकार्ड तो आसानी से बना ही देंगे। वह इस दौरान कुक के दो रेकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। इनमें इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का कुक (161 मैच) का रेकार्ड भी शामिल है। वह सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पीछे छोड़ सकते हैं। 16 विकेट दूर एक और रेकॉर्ड गेंदबाजी की बात करें तो एंडरसन स्वदेश में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं, जिससे वह 16 विकेट दूर हैं, उन्होंने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 384 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 79 मैचों में 493 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले ने 63 मैचों में 350 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 82 मैच में 334 विकेट स्वदेश में लिए हैं। एंडरसन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट लेने से केवल आठ विकेट दूर हैं और वह जल्द ही यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, उन्होंने अब तक 259 प्रथम श्रेणी मैचों में 992 विकेट लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c8LWAi

पुरुष टीम के साथ प्रैक्टिस, 140 km/h की रफ्तार वाली बाउंसर्स, 17 वर्षीय शेफाली की खास ट्रेनिंग

नई दिल्ली 17 साल की का भविष्य है। इतनी से उम्र में वह टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर मौजूद हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जानी वाली शेफाली को इंग्लैंड में होने वाली लीग 'द हंड्रेड' और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का भी कॉन्ट्रैक्ट मिल चुका है। टी-20 के बाद भारतीय वनडे और टेस्ट स्क्वॉड में भी चुनी जा चुकीं शेफाली 2 जून को भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी रवाना होगी। शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ अक्सर अपना विकेट फेंकने वाली शेफाली ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी गेंदों के लिए खास तैयारी की है। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा है कि इस साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी को देखते हुए आयोजित किए गए हरियाणा पुरुष टीम के शिविर में उन्होंने ट्रेनिंग की थी, जिससे उन्हें बैक-फुट में सुधार करने में मदद मिली। शेफाली ने क्रिकइंफो कहा, ‘मैंने हर्षल पटेल से चर्चा की थी जो हाल ही में आईपीएल में खेले थे। मोहित शर्मा और राहुल तेवतिया से बाउंसर से पार पाने के तरीके सीखे। इन्होंने अपने इनपुट मुझसे साझा किए। मैं हरियाणा क्रिकेट संघ में सभी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया।’ शेफाली इस साल महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल सकती हैं और वह विदेशी वातावरण में खेलने के लिए वेट सिंथेटिक गेंद से ट्रेनिंग कर रही हैं। भारतीय महिला टीम पुरुष टीम के साथ चार्टर प्लेन से इंग्लैंड रवाना होगी जहां उसे ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fzd3GA

IPL 2021 के बाकी मुकाबलों में खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? जानें CA मुखिया का जवाब

मेलबर्नभारत में कोविड-19 के मामलों के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े। ऑस्ट्रेलिया का लगभग 40 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था। अब जब यह तय हो चुका है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बाकी मैच यूएई में होंगे तो चर्चा आम हो गई कि क्या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स भाग लेंगे। क्योंकि रंगीन गेंद में दुनिया के नंबर एक टेस्ट बोलर पैट कमिंस पहले ही मना कर चुके हैं। अब खबर है कि इस निर्णय के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दो सप्ताह के होटल आइसोलेशन को पूरा करने के बाद अपने परिवारों के साथ फिर से मिल रहे है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक हॉकले ने कहा, ‘जब हम समूह के रूप में वापस आएंगे तो इस पर (आईपीएल) स्पष्ट रूप से हमें चर्चा करने की आवश्यकता होगी। हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वे अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ें। हमें वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारी करनी है। कुछ हफ्ते बाद राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र (ब्रिस्बेन) में फिर से सारे इकट्ठा होंगे और यह समय फिर से ध्यान केंद्रित करने का होगा।' आईपीएल का आयोजन सितंबर के मध्य में यूएई में शुरू होगा। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल रही होगी। बायो-बबल में बार बार शामिल होने पर खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने को लेकर हालांकि चिंता जताई गई है। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TkoUzF

VIDEO: कमिंस से लिपटकर खूब रोई प्रेगनेंट वाइफ, IPL टलने के बाद पहली मुलाकात

सिडनी भारत में कोविड-19 के मामलों और आईपीएल को बीच में स्थगित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे, उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में गुजारने पड़े। ऑस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था। तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी इन खिलाड़ियों में शामिल थे। वह होटल से बाहर निकले और अपनी गर्भवती हमसफर बेकी बोस्टन के गले लग गए। इसका वीडियो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर खेल पत्रकार चोली अमांडा बेली ने अपने ट्विटर पर डाला है। बेली ने वीडियो के साथ लिखा है, 'दिन का खास वीडियो। आईपीएल के लिए आठ सप्ताह बाहर रहने के बाद पैट कमिंस आखिर में होटल में आइसोलेशन से बाहर निकलकर अपनी गर्भवती साथी बेकी से मिले। भावनाओं का ज्वार हावी है।' कमिंस के अलावा स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो आठ सप्ताह बाद अपने प्रियजनों से मिले। ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ लंबा समय नहीं बीता पाएंगे क्योंकि उन्हें जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली श्रृंखलाओं के लिए टीम में चुना गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34ECwbj

संजना गणेशन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो-फैंस बोले, बुमराह ने खींची होगी

नई दिल्ली कोरोना के कारण आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर्स और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को अचानक फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिल गया। बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद आईपीएल 2021 को 4 मई को आनन-फानन में सस्पेंड करना पड़ा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) जो कि आईपीएल में मेजबानी करने वाले ब्रॉडकास्टर की प्रजेंटर हैं, वह भी परिवार और पति के साथ इस समय क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। संजना और बुमराह ने इस साल 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से कुछ दिन पहले बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बीच में ब्रेक लिया था। संजना ने सोमवार को सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। फोटो में वह समंदर किनारे रेत पर नजर आ रही हैं। फैंस ने कहा कि जरूर इसे बूम-बूम यानी बुमराह ने खींची होगी। पिछले सप्ताह इस कपल ने एक फैमिली तस्वीर अपलोड की थी। बुमराह इस समय मुंबई में टीम इंडिया के साथ क्वारंटीन में हैं। भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 6 टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। इसके बाद भारत को मेजबान इंग्लैंड से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34uMT1D

आईसीसी बोर्ड की बैठक : टी20 विश्व कप पर फैसले के लिए समय मांग सकता है बीसीसीआई

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड की गुरुवार को होने वाली वर्चुअल बैठक में भारत की टी20 विश्व कप की मेजबानी पर निर्णय टलना तय है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस पर अंतिम फैसला करने के लिए एक महीने का समय मांगेगा। पहले यह फैसला किया गया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) स्वयं इस बैठक में मौजूद रहेंगे लेकिन अब पता चला है कि वह ऑनलाइन ही इसमें भाग लेंगे तथा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड (Emirat Cricekt Board) से चर्चा करने के लिए बुधवार को यूएई रवाना होंगे। बैठक में किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं है तथा एक जुलाई के बाद बीसीसीआई (BCCI) एक अन्य विशेष आम बैठक (AGM) बुलाएगा। आईसीसी 18 जुलाई को शुरू होने वाले वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने अंतिम फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकता है। आईपीएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप के आयोजन का मौका नहीं गंवाना चाहता है जिसके लिए यूएई वैकल्पिक स्थान है। बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोविड—19 के मामलों में कमी आयी है लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं हैं जिसमें हम विश्व कप की मेजबानी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकें। गांगुली (Ganguly) और सचिव जय शाह (Jai Shah) ने फैसला करने के लिए एक महीने का समय मांगा है।' उन्होंने कहा, 'उन्हें निश्चित तौर पर सरकार से भी सलाह मिलेगी कि भारत में मेजबानी करना सही होगा या नहीं। बीसीसीआई यदि अक्टूबर—नवंबर में मेजबानी करने में सफल रहता है तो इसे नौ स्थलों के बजाय मुंबई में तीन स्थलों पर आयोजित किया जा सकता है।' बीसीसीआई (BCCI) जिस एक अन्य मसले का सामना कर रहा है वह आईसीसी (ICC) को वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए मिलने वाली छूट है। पता चला है कि बीसीसीआई (BCCI in Talks for World Cup) सरकार के शीर्ष अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा कर रहा है लेकिन इसका आसान समाधान संभव नहीं है। इसके अलावा 2023 से 2031 तक आठ वर्षों के लिए भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर भी चर्चा होगी। इसमें द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के अलावा आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को भी लेकर भी चर्चा होगी क्योंकि महामारी के कारण इसकी शुरुआती चैंपियनशिप में कुछ सीरीज का आयोजन नहीं हो पाया था। आईसीसी इस खेल के वैश्विक विकास की रणनीति पर भी चर्चा करेगी जिसमें महिला क्रिकेट पर विशेष जोर दिया जाएगा। आईसीसी इस खेल को 104 देशों में समान रूप से फैलाना चाहता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uDctvZ

'जंबो' का रेकॉर्ड खतरे में, पेसर जेम्स एंडरसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुंबले से निकल सकते हैं आगे

नई दिल्ली इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले से आगे निकलने के लिए तैयार हैं। 38 साल के एंडरसन ने 160 टेस्ट मैचों में अब तक 614 विकेट चटकाए हैं और अब वह कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं। एंडरसन मंगलवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जिम्मी के नाम से फेमस एंडरसन इस समय टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वालें गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं जबकि कुंबले तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरण 800 टेस्ट विकेटों के साथ टॉप पर हैं वहीं आस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 708 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एंडरसन साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 1000 विकेट लेने के मात्र आठ विकेट दूर हैं। एंडरसन ने 18 साल के अब तक के अपने लंबे टेस्ट क्रिकेट में लॉडर्स के मैदान पर 23 टेस्ट मैचों में 103 विकेट चटकाए हैं। इसमें उन्होंने छह बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। एंडरसन का अगला टेस्ट 161वां टेस्ट मैच होगा और वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vybo9U

जेमिमा का इमोशनल मेसेज, 'हम उस लड़की के लिए खेल रहे हैं जो यह क्रिकेट खेलना चाहती है'

मुंबई भारत की स्टार ने महिला क्रिकेट को वर्तमान स्थिति में पहुंचाने के लिए पिछली पीढ़ी का आभार व्यक्त किया है। जेमिमा ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी भावी पीढ़ी के लिए और बेहतर मंच तैयार करना है। जेमिमा ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए टीम की सफेद जर्सी (टेस्ट मैच के लिए) के अनावरण के बाद एक भावुक संदेश दिया। मिताली राज की अगुवाई में टीम सात वर्षों में पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। यह पोशाक मुंबई में खिलाड़ियों को सौंपी गई जहां टीम अभी क्वारंटीन हैं। बीस वर्षीय जेमिमा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्य कोच रमेश पोवार ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विरासत से अवगत कराया। जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'रमेश पोवार सर ने आज हमें टीम बैठक के लिए बुलाया और हमें भारत में महिला क्रिकेट की विरासत से अवगत कराया। इसकी शुरुआत कहां से हुई थी और हम यहां तक कैसे पहुंचे। हमसे पहले की उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आज हम जो कुछ हैं उसे संभव बनाया।' उन्होंने कहा, 'उन खिलाड़ियों ने जिन्होंने बिना किसी पहचान के यह काम किया जिन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को पहचान दिलाई।' इस बल्लेबाज ने कहा कि शीर्ष क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज ने भी अपने अनुभव साझे किए। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम में बनी हुई हैं। जेमिमा ने कहा, 'इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट की दो दिग्गज मिठु दी और झुलु दी आईं और उन्होंने पूरी टीम के साथ यह बात साझा की कि उनके लिए क्रिकेट क्या मायने रखता है और इस विरासत का हिस्सा बनना कितना बड़ा सम्मान है।' जेमिमा ने उम्मीद जताई कि वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ेंगी। उन्होंने कहा, 'बैठक इस खूबसूरत उद्धरण के साथ समाप्त हुई कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन लोगों का सम्मान करना है जो हमसे पहले रहे हैं और जो हमारे बाद इस विरासत को संभालेंगे।' भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलने के बाद तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TuUFGt

भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अब सीपीएल में जलवा बिखेरने को तैयार

नई दिल्ली अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज समित पटेल अब कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL 2021) में छाप छोड़न को तैयार हैं। समित को आगामी सीजन के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपने साथ जोड़ा है। समित वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2012 में टाउंसविले में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में कप्तान उन्मुक्त चंद के साथ अटूट शतकीय साझेदारी की थी। भारत ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। घरेलू क्रिकेट में गुजरात, गोवा और त्रिपुरा के बाद हाल में बड़ौदा की ओर से खेलने वाले 28 वर्षीय समित ने अब तक 28 टी20 मैचों में 708 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 24 शिकार भी किए हैं। आईपीएल 2021 में सबसे महंगे बिके दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस, जेसन होल्डर, थिसारा परेरा और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ी ट्राइडेंट्स टीम में शामिल हैं। ट्राइडेंट्स ने साल 2014 और 2019 में सीपीएल खिताब पर कब्जा किया था। 101 क्रिकेटर्स को चुना गया है सीपीएल में 6 फ्रैंचाइजी टीमें हैं जिन्होंने कुल 101 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। ये बड़े नाम हैं शामिल सीपीएल में इस बार इन बड़े नामों को जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसिस, शाकिब अल हसन, शोएब मलिक, मॉरिस, मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं। 28 अगस्त से शुरू होगी लीग सीपीएल के 9वें एडिशन की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच सेंट किट्स एंड नेविस में खेले जाएंगे। बारबाडोस ट्राइडेंट्स स्कॉड : क्रिस मॉरिस, जेसन होल्डर, थिसारा परेरा, मोहम्मद आमिर, जॉन्सन चार्ल्स, शाई होप, ओशाने थॉमस, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श जूनियर, आजम खान, रेमन रेइफर, जस्टिन ग्रीव्स, एश्ले नर्स, शैफिकुल्लाह गफारी, नईम यंग, जोशुआ बिशप और समित पटेल।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p3YhuC

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज: भारतीय बल्लेबाजों ने भी लूटी है मौज

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में गेंद और बल्ले का असली संघर्ष होता है। इसे आज भी क्रिकेट का सबसे कड़ा फॉर्मेट माना जाता है। एक वक्त था कि यह एकमात्र प्रारूप हुआ करता था। और जो टेस्ट क्रिकेट आज पांच दिन के तय समय में खेला जाता है उसके लिए कोई वक्त नहीं होता था। टीमें नतीजा आने तक खेलती थीं। या तब तक जब तक उनका दिल चाहे और फिर मैच का फैसला होता था। गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला चलता ही रहता था। खैर, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को देखें तो इसमें कई रेकॉर्ड बने और टूटे। लेकिन कुछ रेकॉर्ड ऐसे हैं जो काफी समय से कायम हैं। और जिस रेकॉर्ड की बात हम कर रहे हैं इसमें शायद ही कोई बोलर शामिल होना चाहे। यह रेकॉर्ड है मैच में सबसे ज्यादा रन देने का रेकॉर्ड। इसमें टाइमलेस क्रिकेट के दौर के मैच भी शामिल हैं। ऑस्कर टॉमी स्कॉट टॉमी स्कॉट यानी ओ.सी. स्कॉट के नाम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रेकॉर्ड है। उन्होंने साल 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 105.2 ओवर में 374 रन दिए थे। हालांकि उन्होंने 9 विकेट भी लिए थे। यह मैच 3 अप्रैल से किंग्सटन में खेला गया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 849 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 286 रन पर ऑल आउट हुई थी। अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड 9 विकेट पर 272 रन बनाए और जवाब में वेस्टइंडीज ने 836 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 408 रन बनाए। यह मैच 9 दिन तक चला और इसके बाद इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया। टाइमलेस क्रिकेट में बना यह रेकॉर्ड 90 साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी कायम है। जेसन क्रेजा (ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत) ऑस्ट्रेलिया के इस ऑफ स्पिनर ने भारत के खिलाफ नागपुर में 2008 में खेले गए मैच में 358 रन दिए थे। क्रेजा ने पहली पारी में 8 विकेट लेकर 215 रन दिए थे। वहीं दूसरी पारी में 143 रन दिए थे। भारत ने यह मुकाबला 172 रन से जीता था। भारत ने पहली पारी में 441 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 355 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने 295 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की टीम 209 रन ही बना पाई। केशव महाराज (साउथ अफ्रीका बनाम भारत) बाएं हाथ के इस स्पिनर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। महाराज ने भारत के खिलाफ 2019 में विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में 318 रन दिए थे। महाराज ने पहली पारी में 55 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट लेकर 189 रन दिए। वहीं महाराज ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 2 विकेट लेकर 129 रन दिए। भारत ने मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के 176 रन की मदद से पहली पारी में सात विकेट पर 502 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने डीन एल्गर और क्विंटन डि कॉक की सेंचुरी की मदद से 431 रन बनाए। रोहित ने दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगाई और भारत ने चार विकेट पर 323 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने नौ विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 191 पर समेट दिया। जडेजा ने चार और शमी ने पांच विकेट लिए। भारत ने मैच 203 रन से जीता। आर्थर मैली (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड) ऑस्ट्रेलिया के इस लेग ब्रेक गुगली बोलर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 308 रन दिए थे। उन्होंने 8 गेंद के 63 ओवर किए थे। मैली ने 1924 में खेले गए इस मुकाबले पहली पारी में 31 ओवर गेंदबाजी की। यह मैच 19 से 27 दिसंबर तक चला। इस बीच दो रेस्ट डे भी थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 193 रन से जीता था। आर्थर मैली (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड) आर्थर मैली का नाम इस लिस्ट में एक बार और शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ ही मैच में उन्होंने 1921 में 302 रन दिए थे। मैली ने पहली पारी में 160 रन देकर पांच विकेट लिए थे। और दूसरी पारी में उन्होंने 142 रन देकर पांच विकेट लिए थे। टाइमलेस क्रिकेट के दौर का यह मुकाबला 19 से 24 दिसंबर 1921 के बीच खेला गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wJcrUH

काइल जैमीसन ने अचानक आईपीएल छोड़ने को दिलचस्प अनुभव करार दिया

लंदन, 31 मई (भाषा) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कहा कि भारत में महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़ना एक 'दिलचस्प अनुभव' था लेकिन उन्हें विश्वास था कि उनके आसपास के 'अच्छे लोग' उनके पहले ब्रिटिश दौरे के लिये इंग्लैंड तक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे।

जैमीसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली से मालदीव जाना उचित समझा जहां से उन्होंने ब्रिटेन के लिये उड़ान पकड़ी। भारत की राष्ट्रीय राजधानी में कोविड—19 की बदतर स्थिति के कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

जैमीसन ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''यह दिलचस्प अनुभव था। यह ऐसा नहीं था जिसके आप योजना बना सकते हैं। हमें उसी समय सूचित किया गया। हमारे आसपास बीसीसीआई और आईपीएल टीमों से कुछ अच्छे लोग थे।''

यह तेज गेंदबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेल रहा था। आईपीएल के बायो बबल में कोविड—19 के मामले पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

जैमीसन ने कहा, ''हमें वही करना था जो हमारे लिये सही था। निश्चित तौर पर भारत में स्थिति विकट थी और हमें पता था कि बायो बबल के बाहर की स्थिति कैसी है। एक बार इस वायरस के बायो बबल में घुसने के बाद टूर्नामेंट स्थगित करना सही फैसला था।''

उन्होंने कहा, ''हमें उन लोगों पर भरोसा रखना था और उन चीजों पर नियंत्रण रखना था जिन पर हम नियंत्रण रख सकते थे। हमारे आसपास कुछ अच्छे लोग थे जिन्होंने हमें इंग्लैंड तक पहुंचाने में मदद की।''

जैमीसन इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच और फिर भारत के खिलाफ 18 से 22 जून के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ''यह मेरा इंग्लैंड का पहला दौरा है। मैं पहली बार लार्ड्स में खेलूंगा। मैं अपना ध्यान भटकाने के बजाय इसका पूरा लुत्फ उठाना चाहता हूं। इसलिए मैं इस टेस्ट और एजबेस्टन टेस्ट के अलावा (डब्ल्यूटीसी) फाइनल पर ध्यान दे रहा हूं। ''



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3g0K3qr

WTC फाइनल में कैसा रहेगा मौसम, पिच कैसा करेगी बर्ताव, कब रिजर्व डे का होगा इस्तेमाल, जानें

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में 2 जून को मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 6 टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) भी शामिल है। टीम इंडिया 18 जून से साउथैम्प्टन के एजेज बाउल स्टेडियम में डब्ल्यूटीसी फाइनल में कीवी टीम से भिड़ेगी। आईसीसी ने दो साल पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। प्वाइंट्स टेबल में टॉप की दो टीमों ने फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है। भारत ने 17 में से 12 टेस्ट जीते वहीं कीवी टीम ने 11 में से 7 टेस्ट जीते। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 18 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। टॉस तीन बजे होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्लेइंग कंडीशंस :- यदि यह टेस्ट ड्रॉ या टाई होता है तो दोनों टीमों को ज्वाइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा। रिजर्व डे आईसीसी ने इस टेस्ट मैच में एक एक रिजर्व डे रखा है। बारिश की वजह से यदि खेल में किसी प्रकार का कोई व्यवधान होता है तो उसकी भरपाई 23 जून को रिजर्व डे में की जाएगी। खराब मौसम या बारिश की वजह से खेल में जो समय जाया होगा उसकी जानकारी आईसीसी मैच रेफरी लगातार टीमों को और मीडिया को देते रहेंगे। रिजर्व डे में खेल जाने की जानकारी मैच के पांचवें और अंतिम दिन के खेल शुरू होने से एक घंटा पहले दी जाएगी। कैसी रहेगी डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में साउथैम्प्टन की पिच साउथैम्प्टन की पिच पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। तीसरे और चौथे दिन यह बल्लेबाजों की मददगार होगी। पांचवें और अंतिम दिन विकेट स्पिनर्स के मुफीद रहेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैसा रहेगा मौसम ? जून के महीने में इंग्लैंड में आमतौर पर बारिश देखने को मिलती है। इस टेस्ट मैच में बारिश के खलल डालने की उम्मीद है। इसलिए रिजल्ट के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया (India squad for WTC Final): विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा), हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव, स्टैंडबाय प्लेयर्स: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand squad for WTC final): केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, रचिन रविंद्र, विल यंग, जैकब डफी, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, बीजे वॉटलिंग, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मैट हैनरी, काइल जेमीसन, एजाज पटेल, टिम साउदी, नील वेगनर।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yYD4XR

Sunday, May 30, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्यादा नहीं खलेगी पैट कमिंस की गेंदबाजी: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली आकाश चोपड़ा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को पैट कमिंस की ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी। खबरों के अनुसार पैट कमिंस ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में खेलने की संभावना से इनकार किया है। हालांकि इसका कोई कारण उन्होंने नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि कड़े अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों के कारण कमिंस ने ऐसा फैसला किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि शायद पैट कमिंस का जाना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ज्यादा बड़ा नुकसान हो। उन्होंने कहा कि अगर लॉकी फर्ग्युसन उपलब्ध रहते हैं तो केकेआर को ज्यादा चिंता नहीं होगी। चोपड़ा की नजर में फर्ग्युसन टी20 के बेहतर गेंदबाज माने जाते हैं। चोपड़ा ने कहा, 'केकेआर के पास पहले से ही लॉकी फर्ग्युसन हैं। और मेरी राय में अगर आपके पास दोनों में से किसी एक को टी20 गेंदबाज चुनने का विकल्प हो, तो मैं लॉकी फर्ग्युसन को कमिंस पर तरजीह दूंगा। अगर लॉकी उपलब्ध है और वह खेलते हैं तो सब ठीक है। मुझे नहीं लगता कि वह पैट कमिंस को एक गेंदबाज के रूप में ज्यादा मिस करेंगे।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि आईपीएल के बीते दो सीजन से पैट कमिंस के गेंदबाजी आंकड़े काफी औसत रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कमिंस का प्रदर्शन एक महान गेंदबाज का नहीं रहा है। अगर हम पिछले साल की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। पिछला सीजन यूएई में खेला गया था और इस साल भी बाकी बचे हुए मैच वहीं पर होने हैं। उनकी इकॉनमी 8 के करीब रही थी जो सही कही जा सकती है। इस ला भी उन्होंने सात मैचों में नौ विकेट लिए हैं। वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने लगभग नौ रन प्रति ओवर के हिसाब से गेंदबाजी की है।' हालांकि चोपड़ा ने माना कि पैट कमिंस ने एक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान साबित की है, जिसे शायद फर्ग्युसन न कर पाएं। उनका मानना है कि फर्ग्युसन बल्ले से उतना योगदान नहीं दे पाएंगे। चोपड़ा ने कहा, 'एक बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। यूएई में हालांकि यह उतना अच्छा नहीं था। उन्होंने एक हाफ सेंचुरी लगाई थी लेकिन उनका बल्लेबाजी औसत करीब 20 का ही रहा था। इस बार हालांकि उन्होंने एक हाफ सेंचुरी लगाई और उनका बल्लेबाजी औसत 31 का रहा। उनका स्ट्राइक रेट 66 का था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yNxqaJ

VIDEO : क्वारंटीन के बाद घर पहुंचे डेविड वॉर्नर, बेटियों ने कहा-वेलकम होम डैडी

नई दिल्ली आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद अपने अपने घर पहुंच गए हैं। मालदीव के रास्ते सिडनी पहुंचे कंगारू खिलाड़ियों को होटल रूम में 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ा। इसके बाद सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया। इनमें डेविड वॉर्नर (David Warner) और पैट कमिंस (Pat Cummins) सहित कई खिलाड़ी, कोच और अधिकारी शामिल थे जो मालदीव से चार्टर्ड फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मालदीव में भी क्वारंटीन में समय गुजारना पड़ा था। वॉर्नर ने घर पहुंचने पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी तीन बेटियां डैडी की स्वागत करती हुई नजर आ रही हैं। वॉर्नर ने कैप्शन लिखा, ' घर पहुंचकर अच्छा लगा।' वीडियो में वॉर्नर छोटी बेटी को गोद में उठाकर प्यार करते हुए नजर आए। पेसर जेसन बेहरेनडोर्फ ने एबीसी से कहा, ' क्वारंटीन के बाद ताजी हवा शानदार थी।' ऑस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल आईपीएल 2021 का हिस्सा था जिसमें खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ आदि शामिल थे। आईपीएल 2021 को 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था कड़े बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद आईपीएल 2021 को 4 मई को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दल को 10 दिन के लिए मालदीव में क्वारंटीन रहना पड़ा था क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया था। आईपीएल 14 के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में बीसीसीआई (BCCI) ने हाल में घोषणा की है कि आईपीएल 2021 के बचे मुकाबले यूएई (IPL 2021 In UAE) में खेले जाएंगे। सितंबर अक्टूबर में इसके आयोजन की उम्मीद है। पहले चरण में 29 मुकाबले खेले गए थे। अभी 31 मुकाबले खेले जाने बाकी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34AysZT

सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार गई दिल्ली पुलिस, कई राज से हट सकता है पर्दा

नई दिल्ली पहलवान सागर राणा की हत्या में आरोपी ओलिंपियन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम हरिद्वार लेकर गई है। आरोप है कि सुशील सागर की हत्या के बाद कथित रूप से यहां भी छुपा था। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंची। खबरों के मुताबिक सुशील कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और उसका मोबाइल भी अभी तक नहीं मिला है। पुलिस को संदेह है कि सुशील का फोन भी हरिद्वार में ही है। सागर की हत्या 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी। इससे पहले इस मामले में कोर्ट ने सुशील कुमार और अजय कुमार सहरावत की पुलिस हिरासत शनिवार को और चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। सुशील कुमार और उसके साथियों ने पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर मारपीट की थी। सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34L0bY1

समंदर किनारे पत्नी और बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते नजर आए हार्दिक पंड्या, नताशा का दिखा ग्लैमरस अवतार

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद इस समय अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। नताशा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक और बेटे अगस्त्य के साथ दो फोटो शेयर की। समंदर के किनारे कि इस फोटो में हार्दिक और नताशा हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। नताशा ने बेटे को एक हाथ से गोद में पकड़ा हुआ है। पिछले लॉकडाउन में शादी के बंधन में बंधा ये कपल बीच पर इंज्वॉय करते हुए दिखाई दे रहा है। नताशा दोनों तस्वीरों में नंगे पैर हैं जबकि हार्दिक ने प्लोरल प्रिंटेड शॉर्टस के साथ स्लीवलेस टी-शर्ट और काले रंग के स्लिपर्स पहने हुए हैं। इस सयम हार्दिक और नताशा ज्यादा से ज्यादा बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हार्दिक ने कॉमेंट बॉक्स में लाल रंग के दो हार्ट वाला इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। नताशा ने फोटो के कैप्शन में अर्थ और लाल रंग के हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है। हार्दिक ने हाल में अगस्त्य के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह बेटे को अपने पेट पर बैठा रखा था और अगस्त्य बच्चों की किताब की ओर देख रहे थे। सप्ताह की शुरुआत में नताशा ने अगस्त्य के साथ वीडियो शेयर किया था जिसमें मां बेटे गले मिल रहे थे। नताशा ने कैप्शन लिखा था, ' मेरा फेवरेट हग (गले मिलना) ।' कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 2021 टलने के बाद हार्दिक को बेटे और पत्नी के साथ समय बिताने का मौका मिल गया। हार्दिक को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। अगस्तय का जन्म पिछले साल 30 जुलाई को हुआ था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p6Ex9R

क्या विराट की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास? कोहली के कोच बोले-भारतीय टीम है खिताब की प्रबल दावेदार

नई दिल्ली कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। राजकुमार शर्मा का मानना है कि भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय टीम 18 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय मुंबई में क्वारंटीन है। भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। 'नवभारत टाइम्स' ऑनलाइन को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) ने कहा, ' मौजूदा भारतीय टीम इतिहास रचने को बेकरार है। हमारी टीम फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई रेकॉर्ड कायम किए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट (World Test Championship Final) को जीतकर इतिहास रचेगी।' 'टीम इंडिया बेहद संतुलित है' दिल्ली टीम के कोच रह चुके राजकुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम संतुलित है। बकौल शर्मा, ' सेलेक्टर्स ने जो 20 सदस्यीय टीम चुनी है वह बेहद संतुलित है। टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है। कई खिलाड़ियों का यह पहला इंग्लैंड दौरा (India tour of England) है। ऐसे में उनकी कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर छाप छोड़ने की होगी।' बल्लेबाजी में कोहली, रहाणे और पुजारा पर दारोमदार विराट कोहली (Virat Kohli),अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का ये तीसरा इंग्लैंड दौरा होगा। दिल्ली के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजकुमार शर्मा का कहना है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी कोहली, रहाणे और पुजारा के ईद-गिर्द रहेगी। उन्होंने कहा, ' ये तीनों खिलाड़ी काफी अनुभवी है। इन्हें इग्लैंड में खेलने का अनुभव है। पिछले दौरे पर क्या कुछ हुआ, इसको भूलकर आगे बढ़ना होगा। टीम इंडिया को बल्लेबाजी में इस 'त्रिमूर्ति' से काफी उम्मीदें होंगी। 'बुमराह, शमी और ईशांत की तिकड़ी करेगी कमाल' 55 वर्षीय राजकुमार शर्मा (Virat ) को उम्मीद है कि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जोड़ी टीम इंडिया के लिए बेहद कारगर साबित होगी। इंग्लिश कंडीशंस तीनों की गेंदबाजी को रास आएगी। 'न्यूजीलैंड को खल सकती है स्पिनर की कमी' राजकुमार शर्मा ने कहा कि कीवी टीम को एक स्पिनर की कमी खल सकती है। बकौल राजकुमार, ' कीवी टीम को एक स्पिनर की कमी खलेगी। उनके पास पेस ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी औार नील वेगनर के रूप में पेस अटैक बहुत अच्छा है।' केन विलियमसन को जल्दी आउट करना होगा' मौजूदा समय में दुनिया के टॉप टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) पर कीवी टीम अधिक निर्भर करेगी। ऐसे में विराट के कोच का कहना है कि टीम इंडिया को इस बल्लेबाज को जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करनी होगी। 'ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत से बढ़ा टीम इंडिया का मनोबल' भारतीय टीम ने साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से पटखनी दी। राजकुमार का कहना है कि इस जीत से टीम इंडिया के लिए 'टॉनिक' का काम किया है। कोहली के कोच ने कहा, 'भारतीय टीम ने जिस परिस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती थी, वह लाजवाब थी। टीम की जितनी सराहना की जाए कम है। इस दौरे के बाद से टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।' भारतीय टीम डब्लयूटीसी फाइनल खेलने के बाद मेजबान इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए इस प्रकार है टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा), हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव, स्टैंडबाय प्लेयर्स: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34uHIyL

हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठ स्टंट करते नजर आए 'शर्टलेस' सैनी, ट्रोलर्स बोले-भाई गेंदबाजी पर फोकस करो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) इस समय ब्रेक का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले सैनी का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं हुआ है। ऐसे में आईपीएल 2021 निलंबित होने के बाद से सैनी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हो गए हैं। सैनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) बाइक के साथ 'शर्टलेस' वीडियो शेयर की है। वह खेतों में बाइक पर बैठकर उससे रेत और धूल उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके चेहरे पर मास्क भी नहीं है। 28 वर्षीय सैनी ने बाइक की कंपनी को टैग करते हुए वीडियो का कैप्शन लिखा, 'मेरी बाइक पर इस डर को महसूस करने के लिए साथ दीजिए।' भारतीय पेसर के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की। एक यूजर ने लिखा, ' क्रिकेट शुरू करवाओ जल्दी, क्रिकेटर्स पर बुरा असर पड़ रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' मैंने सोचा पिछले साल पेस देखके कि ये स्टेन जैसा बनेगा। लेकिन भाई ये मेल ढिंचैक पूजा निकला।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ' भाई इस हार्ले को बेचकर शर्ट खरीद लो।' सैनी हाल में महिंद्रा थार चलाते हुए नजर आए थे। सैनी ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा वह कोहली एंड कंपनी की अगुआई में 7 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में सैनी ने अब तक 27 मैच खेले हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3g2tiv8

विवियन रिचर्ड्स की इस पारी को देखने वाला हर शख्स हो गया मुरीद, बताया ODI की महान...

नई दिल्ली जिसने भी इसे देखा, वनडे इतिहास की सर्वकालिक महान पारी कहा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल विवियन रिचर्ड्स ने वह कमाल किया जिसे आज भी याद किया जाता है। आज उस पारी को 37 साल हो गए हैं। तब न दोनों ओर से नई गेंदें होती थीं। न भारी-भरकम मोटे बल्ले। न बाउंड्री लाइन छोटी होती थीं और न फील्डिंग को लेकर आज के दौर की तरह बल्लेबाजों के पक्ष में झुके नियम। इसके बावजूद रिचर्ड्स का बल्ला कमाल कर रहा था... मई की 31 तारीख। साल 1984। वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। मैनचेस्टर के मैदान पर तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना था। बीते साल ही वेस्टइंडीज ने अपना विश्व चैंपियन का खिताब गंवाया था। लेकिन फिर भी कोई भी टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहती थी। 55 ओवरों का यह मुकाबला शुरू हुआ और वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला चुना। डेसमंड हेंस और गार्डन ग्रीनिच की विश्व विख्यात सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी। लेकिन अभी पांच रन ही बने थे कि हेंस रन आउट हो गए। इसके बाद इयान बॉथम ने ग्रीनिच को 9 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे डेविड बेयरस्टो के हाथों कैच करवाया। जी, डेविड बेयरस्टो इंग्लैंड के आज के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के पिता थे। यानी जॉनी को विकेटकीपिंग अपने पिता से विरासत में मिली। खैर, बात मैच की। इंग्लैंड के गेंदबाज विंडीज के कप्तान के फैसले को गलत साबित में जुटे थे। रिची रिचर्डसन, लैरी गोम्स, लॉयड, जैफ डुजॉन... एक के बाद एक कैरेबियाई बल्लेबाज पविलियन जाते रहे। लेकिन एक बल्लेबाज क्रीज पकड़कर खड़ा रहा। न सिर्फ खड़ा रहा बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाता रहा। रिचर्ड्स ने 170 गेंद पर 189 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके और पांच छक्के शामिल थे। यह रेकॉर्ड आपको कुछ खास न लगे लेकिन जब आप यह देखते हैं कि 102 पर वेस्टइंडीज सात विकेट गंवा चुका था। 166 तक आते-आते आखिरी बल्लेबाज माइकल होल्डिंग उनका साथ देने आए थे। दोनों के बीच 106 रन की साझेदारी हुई। होल्डिंग 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी टीम में सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई में पहुचें। एलडाइन बापटिस्ट 26 रन बनाकर लौटे थे। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 272 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। वे बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी उत्साहित हो गए। जोएल गार्डन और माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड को काफी परेशान किया। रिचर्डस ने दो विकेट भी लिए। इंग्लैंड की टीम 168 पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने मुकाबला 104 रन से जीता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fBLixq

इस महिला क्रिकेटर की जुबानी सुनिए विराट, धोनी, रोहित किस खिलाड़ी पर कौन सा नाम फिट

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पुरुष टीम के साथ ब्रिटेन का दौरा करेगी, जहां उसे ब्रिस्टल में अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। महिलाओं को ब्रिस्टल के बजाय पुरुष टीम के साथ साउथैम्पटन में ही कड़े आइसोलेशन में रहना होगा। टेस्ट मैच के बाद तीन वनडे और इतने ही मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। इस समय पुरुष और महिला टीम मुंबई में क्वारंटीन है। महिला टीम काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर 16 से 19 जून तक टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमें 2 जून को मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगी। क्वारंटीन खत्म करने के बाद भारतीय महिला टी20 टीम की ने इंस्टग्राम पर सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया था। उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए, जिनमें निजी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के सवाल शामिल थे। इस दौरान फैंस ने हरमनप्रीत से एक शब्द में भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को बयां करने के लिए कहा गया। 32 वर्षीय हरमनप्रीत ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 'एनर्जी' से संबोधित किया। हरमनप्रीत ने रोहित शर्मा को बताया 'गिफ्टेड' कोहली को क्रिकेट फील्ड पर हमेशा आक्रामक और एनर्जेटिक देखा जाता है। हरमनप्रीत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'लीजेंड' वहीं रोहित शर्मा और मिताली राज को क्रमश: 'गिफ्टेड' और 'अनुभवी' बताया। सात साल के बाद महिला टीम टेस्ट मैच खेलेगी सात साल के अंतराल के बाद महिला टीम कोई टेस्ट मैच खेलेगी, इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर नई जर्सी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था, 'मुझे यह अभी से पसंद आ रही हैं और आपको?' हरनमप्रीत की जर्सी पर नंबर 7 लिखा हुआ दिखाई दिया था। पुरुष टीम में 7 नंबर की जर्सी महेंद्र सिंह धोनी पहनते थे। मिताली होंगी टेस्ट और वनडे की कप्तान इंग्लैंड दौरे पर मिताल राज टेस्ट और वनडे टीम की अगुआई करेंगी वहीं हरमनप्रीत कौर टी20 टीम की कप्तान होंगी। भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भिड़ेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34u3jHz

मैं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम में खेलना पसंद करता: माइकल वॉन

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketers) और क्रिकेटर्स पर अकसर वह खुलकर अपनी राय रखते हैं। कभी वह यह कहते हैं कि केन विलियमसन (Kane Williamson) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हैं तो कभी यह कहते हैं कि जब भी भारतीय टीम इंग्लैंड आई है उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे (India Tour of Australia) से पहले भी उन्होंने टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणी की थी हालांकि यह गलत साबित हुई थी और इस वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था। हालांकि वह आईपीएल में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी और उनकी टीम मुंबई इंडियंस के बड़े फैन हैं। इसका नजारा उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में भी पेश किया। इंग्लैंड की ओर से 82 टेस्ट मैचों में 5719 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें रोहित काफी पसंद हैं। क्रिकट्रैकर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने जवाब दिया कि अगर रोहित (Rohit Sharma) और विराट (Virat Kohli) में किसी की बल्लेबाजी के लिए उन्हें पैसे देने पड़ें तो वह विराट की बल्लेबाजी के लिए देंगे और रोहित भी बेहद करीब हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर वह मौजूदा आईपीएल में खेल रहे होते वह रोहित की कप्तानी में खेलना पसंद करते। वॉन ने कहा, 'मैं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में खेलना पसंद करता। बिना किसी शक के यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 (MI Best T20 Team in World) टीम है। वह लाजवाब कप्तान (Rohit Sharma Captaincy) हैं।' रोहित की कप्तानी की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'रोहित काफी शांत और संयमित रहते हैं। वह काफी चतुराई से नीतियां बनाते हैं। मैं खुद को रोहित की टीम में देखना पसंद करता।' इतना ही नहीं वॉन ने कहा कि वह रोहित को इंग्लैंड की टीम में भी देखना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस के किसी एक खिलाड़ी को इंग्लैंड टीम की ओर से खेलने का मौका मिलता तो वह रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में रखते।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fzRhTp

श्रीलंका दौरे से पहले फिट हुआ यह धाकड़ भरतीय खिलाड़ी, देखें ट्रेनिंग की तस्वीरें!

नई दिल्लीभारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ श्रीलंका में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेंगे। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड में रहेंगे। इसलिए श्रीलंका दौरे पर कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या का नाम चर्चा में चल रहा है। इस बीच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कंधे की चोट से उबरते हुए मैदान पर वापसी कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह रनिंग करते नजर आ रहे हैं। इससे एक दिन पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जो मैदान से बाहर निकलने का था। जल्द ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है और उससे पहले अय्यर चाहेंगे कि वह पूरी तरह फिट हो जाएं। श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग से ठीक पहले पुणे में 23 मार्च को खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें कंधे में चोट लगी थी। यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर की है जब शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट पर गेंद को रोकने के लिए श्रेयस ने डाइव लगाया। वह दर्द से कराहते दिखे और कंधा पकड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। उनका ऑपरेशन 4 अप्रैल को हुआ। उल्लेखनीय है कि अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आईपीएल के पिछले सत्र में फाइनल में पहुंची थी। इस सीजन से पहले जब वह चोटिल हुए तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम का कप्तान बनाया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vErajB

एशियाई मुक्केबाजी: 38 की उम्र में मेरी कॉम का धांसू प्रदर्शन, सिल्वर किया अपने नाम

दुबईछह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा) ने रविवार को कजाकिस्तान की नाजिम कयजैबे के खिलाफ एक कड़े फाइनल में हारने के बाद एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मेरी कॉम के 2-3 के फासले से हार का सामना करना पड़ा। यह टूर्नामेंट में उनका सातवां पदक था, पहला स्वर्ण जो 2003 में आया था। अपने से 11 साल छोटे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 38 वर्षीय ने भारतीय मुक्केबाज ने प्रभावशाली शुरुआत की और अपने तीखे जवाबी हमलों पर भरोसा करते हुए आराम से शुरुआती दौर में प्रवेश किया। दूसरे दौर में दोनों मुक्केबाजों ने आक्रामक तेवर दिखाए। कजाख मुक्केबाज ने यहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स अपनी झोली में डाले। हांलाकि, मेरी कॉम ने अंतिम तीन मिनट में वापसी की, लेकिन वह गोल्ड जीतने के लिए काफी नहीं थी। मणिपुरी किंवदंती ने अपने अभियान के लिए $5,000 की पुरस्कार राशि भी जीती, जबकि कयजैबे को $10,000 मिले। बता दें कि कयजैबे दो बार की विश्व चैंपियन और छह बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं। पुरुषों के फाइनल में सोमवार को अमित पंघाल (52 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) आमने-सामने होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vCbJZ8

ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ अस्पताल से घर लाए गए मिल्खा सिंह, पत्नी ICU में शिफ्ट

चंडीगढ़कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बाद भी रविवार को 'स्थिर हालत’ में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भारत के 91 साल के इस पूर्व महान खिलाड़ी को परिवार के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 82 साल की उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। आईसीयू में शिफ्ट की गई पत्नीमोहाली के फोर्टिस अस्पताल से जारी जानकारी के मुताबिक कोविड-19 से जूझ रही उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ने के बाद आईसीयू में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है। भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बारे में अस्पताल ने बताया, 'मिल्खा सिंह की पत्नी को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते बीती रात आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।' अस्पताल ने पहले बताया था कि दोनों का कोविड-19 निमोनिया का इलाज चल रहा है। 24 मई को हुए थे भर्ती पिछले बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। नौकरों के संपर्क में आने से हुए थे पॉजिटिव मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vAwlAV

ड्रेसिंग रूम की ओर नजर और बल्ला बना 'तलवार', जब मांजरेकर पर जड्डू ने निकाली थी भड़ास

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, के सेमीफाइनल में अर्धशतक जमाने के बाद जडेजा ड्रेसिंग रूम की ओर देख रहे थे। तलवारबाजी करते हुए उनकी निगाहें संजय मांजरेकर को तलाश रही थी, जिन्होंने खुलेआम भारत के इस सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर पर सवाल खड़े किए थे। मेरी निगाहें तलाश रहीं थीं हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने अर्धशतक के जश्न के बारे में पूछे जाने पर, जडेजा ने कहा कि यह मांजरेकर के लिए था। क्या आप जानते थे कि कमेंट्री बॉक्स किस ओर था, इसके जवाब में वह कहते हैं, 'तब तो भट्ट गरम था, ना! (ग्रिल गर्म थी, तब!) मैं कमेंट्री बॉक्स की खोज कर रहा था। फिर मैंने सोचा, यह कहीं और होना चाहिए। और जो लोग समझते हैं उन्हें पता होगा कि मैं किसके लिए जश्न मना रहा था! (हंसते हुए)। खेली थी ताबड़तोड़ पारीन्यूजीलैंड से हारकर भले ही भारतीय टीम विश्व कप 2019 से बाहर हो गई हो, लेकिन उस सेमीफाइनल में रविंद्र जडेजा ने अपने आतिशी अर्धशतक से हर किसी का दिल जीत लिया था। देशवासियों को उम्मीद जाग गई थी कि जड्डू, धोनी के साथ मिलकर टीम को फाइनल में पहुंचा देंगे। मगर ऐसा हो न सका। उनकी 59 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रन की पारी बेकार चली गई। इससे पहले दो शानदार कैच, एक जबरदस्त रन आउट के साथ 10 ओवर में उन्होंने महज 34 रन देकर एक विकेट भी झटका था। मांजरेकर ने शुरू किया था विवाद55 साल के मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा के ऑलराउंडर होने पर संदेह किया था और कहा था कि वे टीम के लिए छोटे-छोटे योगदान देते हैं और जडेजा एक ‘बिट्स एंड पीसेज’ खिलाड़ी हैं। मांजरेकर के इस बयान पर जडेजा ने पलटवार किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मैंने आपसे दो गुना मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं, इसलिए आप खिलाड़ियों का आदर करें और अपनी बकवास बंद करें।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Tob13r

जब आप भारत के लिये खेलते हो तो व्यक्तिगत पसंद-नापसंद मायने नहीं रखती: मिताली राज

नई दिल्लीभारत की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज ने रविवार को कहा कि वह और मुख्य कोच रमेश पोवार महिला टीम को आगे ले जाने के लिए कड़वे अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं और वह मानती हैं कि जब कोई देश के लिए खेल रहा होता है तो व्यक्तिगत पसंद और नापसंद मायने नहीं रखती। मिताली और टीम की अन्य खिलाड़ी ब्रिटेन के दौरे से पहले इस समय मुंबई में क्वारंटीन में हैं। ब्रिटेन के दौरे से न्यूजीलैंड में अगले साल के शुरू में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों को काफी मदद पहुंचाने की उम्मीद है। इस सीरीज में भारत को सात साल में पहला टेस्ट खेलना है जो मुख्य कोच के तौर पर पोवार का पहला दौरा होगा। 2018 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद इस पूर्व भारतीय स्पिनर को बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन फिर उनकी इस भूमिका के लिए वापसी हुई। मिताली को विवादास्पद तरीके से उस मैच से बाहर रखा गया था और दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आयी जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर गैर पेशेवर आचरण का आरोप लगाया। उनसे जब पूछा गया कि क्या अतीत की घटना उनके वर्तमान और भविष्य में आड़े आएगी तो उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा अतीत में नहीं रह सकते।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इतने वर्षों तक खेल चुकी हूं, मेरे अंदर कोई अहंकार नहीं है और मैं अपनी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद को ज्यादा तवज्जो नहीं देती। मैंने ऐसा कभी नहीं किया है।’ मिताली ने कहा, ‘और 21 साल इतनी सारी चुनौतियों से गुजरने के लिए काफी लंबा समय होता है। जब भारत के लिए खेलने की बात आती है तो आप अपने देश की सेवा करते हो इसलिए व्यक्तिगत मुद्दों को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देती।’ उन्होंने कहा, ‘हम कड़वे नहीं हो सकते और कड़वाहट को आगे नहीं ले जा सकते। मैं कभी भी आक्रामक नहीं रही हूं और न ही मैं अतीत को वर्तमान तक ले जाती हूं। वर्ना मैं इस खेल में इतने लंबे समय तक नहीं बनी रहती जिसमें हमेशा खुद को खोजने और सुधार करने की जरूरत होती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uC3laR

आज ही के दिन आया था IPL में जलजला, सहवाग और वॉटसन ने खेली थी तूफानी पारियां

नई दिल्लीआईपीएल में आज ही के दिन (30 मई) को कुछ साल पहले वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन ने अपनी-अपनी टीम के लिए तूफानी पारियां खेली थी। सात साल पहले सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए 122 रनों की पारी खेली थी और टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था। सहवाग का दूसरा आईपीएल शतकआईपीएल 2014 के सीजन में क्वालीफायर-2 के दौरान सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों की पारी में 12 चौके और आठ छक्के जड़े, उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए थे। यह सहवाग का आईपीएल में दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने 2011 के सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 119 रन बनाए थे। पंजाब के 226 रन के जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सकी थी और फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। 13 साल पहले वॉटसन ने बजाई बैंडसहवाग की पारी के छह साल पहले 2008 में वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली फ्रेंचाइजी के खिलाफ 29 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। वॉटसन की पारी के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 192 रन बनाए थे। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में वॉटसन ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके थे, जिसके दम पर राजस्थान ने दिल्ली को 87 रन पर ढेर कर 105 रनों से जीत हासिल की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wDPxhi

महान सचिन तेंडुलकर को आज भी है इन दो बातों का मलाल, अब किया खुलासा

मुंबईभारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने कहा है कि दो दशक से भी अधिक समय तक शानदार करियर रहने के बावजूद उन्हें अपने जीवन में हमेशा दो बातों का मलाल रहेगा। 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेंडुलकर के नाम अभी भी टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। तेंडुलकर ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, ‘मुझे दो बातों का मलाल है। पहला ये कि मैं कभी भी सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) के साथ नहीं खेल पाया। जब मैं बड़ा हो रहा था तो गावसकर मेरे बैटिंग हीरो थे। एक टीम के तौर पर उनके साथ नहीं खेलने का हमेशा मलाल रहेगा। वो मेरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से कुछ पहले ही संन्यास ले चुके थे।’ भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेलने वाले तेंडुलकर के नाम टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे बचपन के हीरो सर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के खिलाफ नहीं खलेने का मेरा दूसरा मलाल है। मैं भाग्यशाली था कि मैं उनके खिलाफ काउंटी क्रिकेट में खेल पाया।' उन्होंने कहा- मुझे अब भी उनके खिलाफ एक इंटरनैशनल मैच नहीं खेल पाने का मलाल है। भले ही रिचर्ड्स साल 1991 में रिटायर्ड हुए और हमारे करियर में कुछ साल उतार चढाव के हैं, लेकिन हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c0JlIj

दोबारा शुरू होने से पहले ही लगा IPL को झटका, पैट कमिंस का खेलने से इनकार

नई दिल्ली लाल गेंद के नंबर एक बोलर पैट कमिंस यूएई में दोबारा शुरू होने जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन में नहीं खेलेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस तूफानी ऑस्ट्रेलियाई पेसर को साल 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब वह टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yJr2S1

पाक क्रिकेटर का बड़ा बयान, बोले- भारत के पास खिलाड़ियों की फौज, कोई नहीं है टक्कर में

लाहौरपाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट इस समय अपने सुनहरे दौर से गुजर रही है क्योंकि उसने कभी भी टेस्ट क्रिकेट से समझौता नहीं किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकट इसलिए इतना आगे बढ़ रहा है क्योंकि उसके पूर्व क्रिकेटर भी इसके विकास से जुड़े हुए हैं। कामरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘भारत ने कभी भी अपने टेस्ट क्रिकेट से समझौता नहीं किया। स्कूल के स्तर पर भी भारत के पास दो दिवसीय और तीन दिवसीय क्रिकेट है। आज उनके पास 50 खिलाड़ियों का पूल है क्योंकि भारतीय क्रिकेट ने टेस्ट क्रिकेट को काफी अहमियत दी है।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के तमाम दिग्गजों में एमएस धोनी को छोड़कर कोई भी सफेद गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास नहीं लिया है। अन्य सभी ने बतौर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला है। इससे हमें उनके दृष्टिकोण का एक अच्छा विचार मिलता है। टीम कैसे बनाई जाए, भारतीय सेट-अप में खिलाड़ियों को कैसे लाया जाए।’ पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि क्रिकेट में भारत की सफलता के पीछे काफी हद तक राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है। कामरान ने कहा, ‘टीम इंडिया के माइंडसेट के लिए फुल क्रेडिट। 90 के दशक के सभी भारतीय दिग्गजों को देखें, राहुल द्रविड़ से लेकर अनिल कुंबले से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक, ये सभी किसी न किसी तरह से भारतीय क्रिकेट से जुड़े हैं। इससे नई पीढ़ी को मदद मिल रही है।' उन्होंने आगे कहा- यह सिर्फ आईपीएल के लिए नहीं है बल्कि वे घरेलू क्रिकेट पर भी नजर रखते हैं, चाहे वह वीरेंदर सहवाग हो या युवराज सिंह। उन्होंने (भारत ने) अपना (ब्रांड का) क्रिकेट नहीं बदला है, लेकिन उन्होंने अपने मौजूदा स्तर को ऊंचा किया है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2R6ex1R

मुश्किल में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड, IPL के लिए मांगी वेस्टइंडीज से मदद

नई दिल्लीबीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में करने का फैसला किया है और वह खिलाड़ियों का एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में बिना किसी बाधा के स्थानान्तरण चाहता है। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित करना पड़ा था। बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों की सितंबर में यूएई में बहाली को शनिवार को मंजूरी दी। सीपीएल 28 अगस्त से शुरू होना है और उसका फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा जबकि आईपीएल के बाकी बचे मैचों को 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने की संभावना है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिये दोनों लीग का हिस्सा बनना मुश्किल होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'हमारी क्रिकेट वेस्टइंडीज से बातचीत चल रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यदि सीपीएल कुछ दिन पहले समाप्त हो जाता है तो इससे खिलाड़ियों को एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी। इससे खिलाड़ी सही समय पर दुबई पहुंचकर वहां तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रह सकते हैं।' यदि बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में कोई समझौता नहीं होता है तो कई शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, सुनील नरेन के अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी शामिल हैं जो कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fyIfpo

बुमराह ने अक्षर को दिया 'मिर्जापुर-2' के अंदाज में जवाब, बातचीत वायरल

मुंबईभारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मजेदार जवाब दिए। इंग्लैंड के लिए दो जून को रवाना होने से पहले बुमराह ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘रिसेट मोड ऑन।’ इस पोस्ट पर अक्षर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘सही है।’ इसके बाद बुमराह ने अक्षर के मैसेज का जवाब देते हुए मशहूर वेबसीरीज मिर्जापुर-2 के डायलॉग की लाइन लिखते हुए कहा, ‘यह भी ठीक है।’ दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए। इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं। यह रेकॉर्ड फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के नाम हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uA3cEL

क्यों CSK के लिए सबसे खराब रहा IPL 2020? धोनी के खिलाड़ी ने गिनाए कारण

नई दिल्लीचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सीजन में अब तक हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट के सस्पेंड होने तक 7 सात मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद चेन्नई से यह आश्चर्यजनक वापसी थी। आईपीएल इतिहास में धोनी ऐंड कंपनी के लिए सबसे खराब सीजन 2020 रहा था। तीन बार के चैंपियन क्रिकेटरों ने बेहद निराश किया था। उसके खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और विकेट नहीं निकल रहा था। कुल मिलाकर हर मैच में CSK टीम स्ट्रगल करती दिखी। नतीजतन, वे टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहे। एक इंटरव्यू में सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले साल के निराशाजनक सत्र को याद किया और आईपीएल 2020 में उनके द्वारा अनुभव किए गए कठिन समय के बारे में बात की। उन्होंने कहा- आईपीएल 2020 सीजन की शुरुआत से पहले की स्थिति हमारे लिए वास्तव में खराब थी। टीम में बहुत सारे खिलाड़ी थे, जो नियमित रूप से नहीं खेलते हैं और उन्हें अभ्यास की जरूरत थी। हम जल्दी दुबई जाना चाहते थे लेकिन अनुमति नहीं मिली। उन्होंने आगे बताया- हमने चेन्नई में एक छोटा 5-6-दिवसीय शिविर लगाया। टूर्नामेंट से पहले ही मैं COVID-19 पॉजिटिव पाया गया और 16-17 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ा। ऋतुराज गायकवाड़ का भी टेस्ट पॉजिटिव रहा था और उन्हें 28 दिनों के लिए खुद को अलग करना पड़ा। यदि आप एक गेंदबाज हैं और आपके पास COVID-19 है तो 20-25 दिनों के भीतर ठीक होना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना वास्तव में मुश्किल है। सीएसके के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह (केकेआर के साथ हैं) व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए थे। उनकी अनुपस्थिति, खासकर रैना के टीम के साथ नहीं होने से सीएसके की बल्लेबाजी पर काफी असर पड़ा। चाहर ने कहा कि रैना की स्वदेश वापसी ने टीम का बैटिंग संतुलन ही बिगाड़ दिया। उनकी अनुपस्थिति से टीम का प्रदर्शन बूरी तरह प्रभावित हुआ, जो इस सीजन में नहीं हुआ। नतीजा सभी के सामने है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yS707Y

हराम हो चुकी थी रातों की नींद, इस मैच ने बदली रविंद्र जडेजा की जिंदगी

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा है कि 2018 में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट ने उनके लिए सबकुछ बदल कर रख दिया। उन्होंने कहा उस टेस्ट में किए गए प्रदर्शन से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला क्योंकि उन दिनों वह अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे और भारतीय टीम में तीनों फॉर्मेट में जगह बनाने के लिए जूझ रहे थे। 2018 में ओवल में पांचवें टेस्ट के दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 332 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और एक समय तक उसने 160 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे और फिर जडेजा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे, उन्होंने 156 गेंदों पर 86 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को संकट से बाहर निकाला। जडेजा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'उस टेस्ट ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। पूरा खेल। मेरा प्रदर्शन, मेरा आत्मविश्वास, सब कुछ। जब आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अंग्रेजी परिस्थितियों में स्कोर करते हैं, तो यह आपके आत्मविश्वास को बहुत प्रभावित करता है। यह आपको महसूस कराता है कि आपकी तकनीक दुनिया में कहीं भी स्कोर करने के लिए काफी अच्छी है। बाद में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए और मैंने वनडे में वापसी की। तब से मेरा खेल अच्छा चल रहा है।' ऑलराउंडर ने भारतीय टीम से बाहर रहने के दिनों को याद करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वो डेढ़ साल रातों की नींद हराम कर दिया था। उस दौर में मुझे याद है कि मैं सुबह 4-5 बजे तक उठ जाता था। मैं सोच रहा था कि क्या करूं, मैं वापसी कैसे करूं? मैं सो नहीं सका। मैं लेटा रहता था, लेकिन जगा ही रहता।’ जडेजा ने आगे कहा, 'मैं टेस्ट टीम में था, लेकिन खेल नहीं रहा था। मैं वनडे नहीं खेल रहा था। मैं घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहा था, क्योंकि मैं भारतीय टीम के साथ यात्रा कर रहा था। मुझे खुद को साबित करने का कोई मौका नहीं मिल रहा था। मैं सोचता रहता था कि मैं कैसे वापसी करूंगा।’ जडेजा ने भारत के लिए अब 51 टेस्ट, 168 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wKuJVG

ऋद्धिमान साहा की सजगता आई काम, कोरोना से उबरने के बाद खोले कई राज

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा सोमवार को मुंबई पहुंच जाएंगे। साहा हाल में कोरोना से उबरे हैं। उन्हें इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। साहा को इंग्लैंड रवाना होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। यह पूछने पर कि क्या आप इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हैं? इस पर साहा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ' हां, मैं इसके लिए तैयार हूं। उम्मीद है हम 2 जून को रवाना हो जाएंगे।' साहा ने 2019 में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें अपना दूसरा टेस्ट खेलने के लिए अगले दो साल तक इंतजार करना पड़ा था। आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले साहा बायो बबल में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। फिटनेस टेस्ट के बारे में साहा ने कहा, ' मैं अपनी फिटनेस टेस्ट के बारे में पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। कोरोना की सख्ती के चलते मैदान में या जिम में जाना मुश्किल है। बीसीसीआई इसका प्रबंध करेगी। वहां पहुंचने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।' साहा ने उस समय को याद किया जब वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने कहा, ' यदि मैं पहले लक्ष्ण को नजरअंदाज कर देता तो ब्रेकफास्ट टेबल पर बैठे कई खिलाड़ी इसके संपर्क में आ सकते थे। मैं नेगेटिव आने से पहले 14 दिन के लिए आइसोलेशन में चला गया था।' 14 दिन दिल्ली में क्वारंटीन रहे साहा बंगाल का यह अनुभवी क्रिकेटर दिल्ली के होटल में 14 दिन क्वारंटीन में बिताने के बाद कोलकाता में अपने घर पहुंचा। बकौल साहा, ' आइसोलेशन समय को काटना काफी मुश्किल था। इस दौरान मैंने कई फिल्में और वेब सीरीज देखी। मैं अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा रहा। शुरुआत में पत्नी रोमी थोड़ी घबराई हुई थी। मुझे किसी चीज की स्मैल नहीं आ रही थी। मुझे कोई तेज बुखार भी नहीं था। मैं सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हूं। चोट के समय भी मैं सकारात्मक रहता हूं।' हाल में साहा ने कहा था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत को फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर होना चाहिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c1Y71u

इस तस्वीर के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आए इरफान पठान, वाइफ सफा ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की हाल में वाइफ सफा बेग की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर खिंचाई की थी। जिसके बाद पठान को ने वाइफ का बचाव किया और खुद को उनका मालिक नहीं, बल्कि साथी (पति) बताया था। दरअसल, इरफान पठान के बेटे इमरान के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें इरफान वाइफ और बेटे के साथ दिख रहे थे। वाइफ सफा के चहरे को रंग से ब्लर किया गया था। इरफान अक्सर वाइफ की तस्वीर शेयर करते हैं, लेकिन सभी में एक बात कॉमन होती है। उनकी वाइफ का पूरा चेहरा कभी नहीं दिखता है। अक्सर नकाब होता है या हाथों से ढका होता है, लेकिन इस बार बात कुछ और थी। बेटे के अकाउंट पर शेयर तस्वीर में सफा के चेहरे को ब्लर टूल की मदद से रंग से रंगा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने उस पर कॉमेंट करना शुरू किया। सफा बेग (Safa Baig) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ' मैंने इमरान के नाम से अकाउंट बनाया है और मैंने ही इसे पोस्ट किया है। ताकि वह बड़ा होकर यादें देख सके। मैं ही इस अकाउंट को चलाती हूं और मैंने ही इस फोटो को ब्लर कर पोस्ट किया था। यह मेरा फैसला था। इससे इरफान का कोई लेना देना नहीं है। मैंने ये कभी भी नहीं सोचा था कि फैमिली की एक साधारण फोटो से इस तरह का विवाद हो जाएगा। मैं एक ऐसी इंसान हूं जिसे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनना पसंद नहीं है।' इरफान (Irfan Pathan wife picture controversy) ने ट्रोल होने के बाद ट्वीट किया था, 'यह तस्वीर मेरी क्वीन (वाइफ) ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। तस्वीर को लेकर हमें काफी नफरत मिल रही है। मुझे इस तस्वीर को यहां भी पोस्ट करने दो। मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर में अपने चेहरे को धुंधला किया है। और हां, मैं उसका मालिक नहीं, उसका साथी हूं।' पति के बचाव में सफा ने बीते दिनों को याद किया जब वह सउदी अरब (जन्म स्थान) से भारत आई थीं। सफा ने कहा कि फरवरी 2016 में शादी के बाद इरफान ने पासपोर्ट ऑफिस में अपने सरनेम का उपयोग नहीं करने के लिए उनका सपॉर्ट किया था। पठान ने जेद्दा की मॉडल बेग से 2016 में शादी की थी। इस कपल का एक बेटा है, जिसका नाम इमरान है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fyTCxD

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एंडरसन को बाहर होने का क्यों है डर, जानें

लंदन इंग्लैंड के ने कहा है कि भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अधिक खिलाड़ियों को रोटेशन (कुछ खिलाड़ियों को विश्राम देकर उनके स्थान पर नए खिलाड़ियों को रखना) की नीति से गुजरना पड़ सकता है। एंडरसन ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि मैचों के बीच विश्राम का बहुत अधिक मौका नहीं मिलेगा। एंडरसन दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम पर 160 मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं और वह जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड अभी एलिस्टर कुक (161) के नाम पर है। एंडरसन जुलाई में 39 वर्ष के हो जाएंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की चर्चित रोटेशन नीति के बारे में एंडरसन ने कहा, 'भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बीच विश्राम का बहुत कम समय मिलेगा और इसलिए उसमें अलग रणनीति अपनाई जा सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों को विश्राम देने के लिए उन्हें अधिक अंदर बाहर किया जा सकता है।' इंग्लैंड की टीम दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलेगी और उसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला होगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार एंडरसन ने कहा, 'सर्दियों में हमने जितनी क्रिकेट खेली और बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) में जितना समय बिताया उसमें रोटेशन की नीति को समझा जा सकता है।' उन्होंने कहा, 'इन गर्मियों में यह थोड़ा भिन्न हो सकता है। यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो हम थोड़ा सहज होकर खेल सकते हैं। हमें बायो बबल में पिछले 12 महीनों की तरह जिंदगी नहीं जीनी पड़ेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को विश्राम देने के उतने अधिक कारण नहीं हों।' एंडरसन हालांकि गर्मियों के इस सत्र में सभी सात टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'हां, मैं इन गर्मियों में सभी सात टेस्ट मैचों में खेलना पसंद करूंगा। भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच और उससे पहले न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैच होने हैं। उसके बाद एशेज होगी। इसलिए हम इस सत्र की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।' एंडरसन ने कहा, 'इसलिए यदि हम अपनी मजबूत टीम का चयन करते हैं तो यह माना जा सकता है कि हम दोनों (एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड) उसमें शामिल होंगे और हम दोनों एक साथ नयी गेंद संभालना पसंद करेंगे।' उन्होंने कहा, 'हमने एक दूसरे को संदेश भेजे कि यदि हम दोनों साथ में खेलते हैं तो अच्छा होगा। इसका फैसला पूरी तरह से कप्तान और कोच पर निर्भर करेगा।' एंडरसन को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने के लिए केवल आठ विकेट की जरूरत है। उन्होंने कहा, '1000 विकेट बहुत अधिक लगता है। वर्तमान समय में मैं नहीं जानता कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतने अधिक विकेट हासिल करना संभव है। जितनी अधिक क्रिकेट खेली जा रही है उसमें गेंदबाजों का करियर बहुत लंबा नहीं लगता। इसके अलावा बहुत अधिक टी20 क्रिकेट भी खेली जा रही है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vBzK2u

अश्विन सहित इस कीवी गेंदबाज के लिए WTC फाइनल वर्ल्ड कप फाइनल जैसा क्यों है, जानें

लंदन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर का मानना है कि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल उनके लिए विश्व कप फाइनल जैसा है। वेगनर ने कहा कि अपने देश की तरफ से कभी सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली है। पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथम्पटन में 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वेगनर ने कहा, 'हां, यह मेरे लिए विश्व कप फाइनल जैसा है। मेरे करियर में सबसे बड़ी निराशा यही है कि मैं कभी न्यूजीलैंड की तरफ से सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेल पाया और कभी टी20 या वनडे टीम में जगह नहीं बना पाया।' इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'अब मेरे पास मौका है और मुझे नहीं लगता कि फिर से ऐसा मौका आएगा। मेरे लिए अब पूरा ध्यान और ऊर्जा टेस्ट क्रिकेट पर लगाना है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना मेरे लिए विश्व कप जैसा है।' मार्च में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कुछ ऐसा ही कहा था। उनके अनुसार डब्ल्यूटीसी फाइनल कई खिलाड़ियों के लिए विश्व कप फाइनल जैसा होगा। न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड में हैं और मेजबान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारियों में लगी है लेकिन वेगनर की निगाह डब्ल्यूटीसी फाइनल पर टिकी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि यह पहला फाइनल है और इससे बहुत इतिहास नहीं जुड़ा है लेकिन यह एक बहुत बड़ी शुरुआत है।' वेगनर ने कहा, 'भारत अभी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और उसके खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना शीर्ष स्तर पर खुद को परखने का मौका है। यह वास्तव में रोमांचक होगा, लेकिन मैं इसे एक अन्य टेस्ट मैच की तरह लेना चाहता हूं। यह वास्तव में विशेष मौका होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bZeZpR

Saturday, May 29, 2021

WTC Final : 'इंग्लैंड में उप कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगा सबसे ज्यादा दबाव'

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 18 जून से आमने सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस बहु प्रतिक्षित मुकाबले की तैयारियां शुरू दी है। सबकी नजरें भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर होगी। इस दौरे के लिए भारत ने 20 सदस्यीय मजबूत स्कॉड चुनी है। इनमें कई ऐसे हैं जो पहली बार इंग्लैंड का दौरा करेंगे जबकि कई खिलाड़ी पहले जा चुके हैं। ओपनर शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज पहली बार इंग्लैंड जा रहे हैं। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतश्वर पुजारा का ये तीसरा इंग्लैंड दौरा होगा। बल्लेबाजी में इन तीनों से अधिक उम्मीदें हैं। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर विजय भारद्वाज (Vijay Bhardwaj) का कहना है कि सबसे ज्यादा दबाव अजिंक्य रहाणे पर होगा। रहाणे ने इंग्लैंड में 10 टेस्ट में 552 रन बनाए हैं रहाणे ने इंग्लैंड में अब तक 10 टेस्ट मैचों में कुल 552 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। भारद्वाज का मानना है कि रहाणे को बैटिंग में और योगदान देने की जरूरत है। विजय ने 'स्पोर्ट्सकीड़ा' को दिए इंटरव्यू में कहा, ' रहाणे पर काफी दबाव होगा। दुर्भाग्य से रहाणे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं।' बेशक ये आंकड़े रहाणे जैसे बल्लेबाज के लिए अच्छे नहीं हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली 2-1 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में इस बललेबाज ने अहम भूमिका निभाई थी। बकौल भारद्वाज, ' रहाणे को भी तेज गति से रन बनाना होगा। क्योंकि आप यह नहीं चाहते कि आपका कोई दूसरा बल्लेबाज धीमा खेले। जब आप नियमों को देखते हैं, तो धीमी बल्लेबाजी से मुकाबले ड्रॉ की ओर जाते हैं और डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्रॉ का मतलब है ट्रोफी साझा करना। टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने के लिए आपके बल्लेबाजों को स्कोरिंग रेट बढ़ाने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत तेजी से रन बनाएंगे लेकिन रहाणे को भी सकारात्मक खेलना चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SDq894

चैट के दौरान कोहली को अनुष्का शर्मा ने किया डिस्टर्ब, पूछा-मेरे हेड फोन कहां रखे हैं?

नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट में 70 सेंचुरी जड़ चुके भारतीय क्रिकेट टीम के इन दिनों इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोहली को इस दौरे पर 6 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। दौरे से पहले पूरी टीम इंडिया इस समय मुंबई में क्वारंटीन में समय गुजार रही है। कोहली भी टीम के साथ हैं। विराट ने क्वारंटीन के दौरान शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन का आयोजन किया जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। कोहली जब फैंस के सवालों के जवाब देने में बिजी थे, तभी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने पूछा, ' आपने मेरा हेड फोन कहां रखा है? कोहली ने खुद इस वाल को लिखा और कहा कि हमेशा की तरह बेड की साइड टेबल की तरफ लव। इसके साथ उन्होंने मुस्कुराने वाला और दिल वाला इमोजी बनाया। इसके बाद एक फैंस ने पूछा कि आप खाली समय में क्या करते हैं ? इसपर विराट ने कहा कि आराम करता हूं और अनुष्का के साथ कुछ अच्छे टीवी शोज देखता हूं। साल 2013 में पहली बार अनुष्का से मिले थे विराट विराट और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड शूट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2017 में दोनों ने इटली में शादी की। विराट और अनुष्का इस वर्ष जनवरी में पैरेंट्स बने। उनकी बेटी का नाम वामिका है जिसका चेहरा देखने के लिए फैंस बेकरार है। कोहली और अनुष्का ने वामिका की एक झलक तो दिखाई है लेकिन उसका चेहरा अब तक कैमरे से दूर रहा है। विराट- अनुष्का ने 16 करोड़ रुपये जुटाए हाल में विराट और अनुष्का ने 16 करोड़ रुपये इकट्ठे करके एक बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, अयांश गुप्ता नामक एक बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज में दुनिया की सबसे महंगी दवाई की जरूरत थी। 16 करोड़ की इस दवाई की मदद के लिए देश-दुनिया की कई सेलेब्रिटिज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c156bi

​​काई हार्वट्ज के इकलौते गोल से चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को हराकर दूसरी बार जीता चैंपियंस लीग खिताब

पोर्तो (पुर्तगाल) काई हावर्ट्ज के शानदार गोल के दम पर चेल्सी ने फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम कर लिया। चेल्सी ने दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शनिवार को पोर्तो में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेल्सी ने शानदार खेल दिखाया। इससे पहले उसने साल 2012 में चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम किया था। 2018 में चेल्सी को उप विजेता से संतोष करना पड़ा था। चेल्सी की ओर से काई (Kai Havertz ) ने 42वें मिनट में गोल दागा। मैच से पहले मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मैनचेस्टर सिटी ने हाल में प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया था। इस तरह मैनेजर पेप गुआर्डिओला (Pep Guardiola) का चैंपियंस लीग (Champions League) खिताब जीतने का सपना टूट गया। जीत के बाद चेल्सी (Chelsea) के खिलाड़ी और कोच थॉमस टचेल की खुशी देखते ही बन रही थी। सभी खिलाड़ी खुशी से उछलने लगे और मैदान पर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। वहीं मैनचेस्टर के लिए उसके कप्तान केविन डे ब्रूयन का चोटिल होना उसके लिए बड़ा झटका रहा। फाइनल में मैनचेस्टर सिटी के डिफेंस और मिडफील्ड में काफी खामियां दिखी। लंदन के क्लब चेल्सी का प्रीमियर लीग (Premier League) में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 19 अंकों के साथ वह चौथे नंबर पर थी। पिछले छह सप्ताह में चेल्सी की मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ ये तीसरी जीत है। फाइनल मैच को देखने के लिए 14 हजार से अधिक फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। कोरोनावायरस महामारी के कारण खिताबी मुकाबले को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से हटाकर पोर्तो शिफ्ट किया गया था। कोरोना से संक्रमित हो गए थे हावर्ट्ज हावर्ट्ज के लिए यह गोल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 10 करोड़ डॉलर का करार करने के बाद वह सत्र के बीच में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने इस बीमारी से उबरने के बाद सत्र के आखिर में चेल्सी की तरफ से अहम भूमिका निभाई। खिताबी हैटट्रिक से चूका मैनचेस्टर सिटी जीत के बाद हावर्ट्ज ने कहा, 'मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहना है। मैं लंबे समय से इस अवसर की तलाश में था।' इस मैच को दुनिया के दो प्रमुख कोच टचेल और गार्डियोला के बीच रणनीतिक द्वंद्व के रूप में भी देखा जा रहा था। टचेल आखिर में इसमें विजेता रहे। गार्डियोला ने सिटी को फाइनल में पहुंचाने वाली टीम में बदलाव किया जो उन्हें भारी पड़ा। इस हार से सिटी खिताबी हैट्रिक भी नहीं बना पाया। उसने इस सत्र में प्रीमियर लीग और इंग्लिश लीग कप का खिताब भी जीता था। लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड की लिस्ट में चेल्सी शामिल चेल्सी दो बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34txz54

महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैसे थे रिश्ते? जवाब में विराट कोहली ने कह दी यह बड़ी बात

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई रेकॉर्ड कायम किए हैं। अब उनके पास आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय टीम 18 जून से साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरेगी। इस टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत आईसीसी ने पहली बार किया है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल जीतने में सफल रहती है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। विराट इस समय मुंबई में क्वारंटीन हैं। वह 2 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां टीम इंडिया को 6 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने कोहली से कई सवाल किए। एक फैंस ने कोहली से कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में सिर्फ दो शब्दों में बताने के लिए कहा इसपर विराट ने लिखा, ' विश्वास और सम्मान।' पिछले साल कोहली ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ इंस्टाग्राम लाइव में कहा था कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाने में धोनी की अहम भूमिका रही है। कोहली ने धोनी की कप्तानी में साल 2008 में इंटरनैशनल क्रिकेट में कदम रखा था। इस दौरान धोनी की कप्तानी में कोहली को काफी कुछ सीखने को मिला। विराट ने 60 टेस्ट में की है टीम इंडिया की कप्तानी कोहली ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। इस दौरान विराट की अगुआई में टीम इंडिया 36 मैच जीतने में सफल रही है वहीं धोनी की कप्तानी में टीम को 27 में जीत हासिल हुई है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक टेस्ट जीतने में सफल रही है। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज में छह में से चार मैच जीती है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में तीन में से एक मैच जीता है। ऑस्ट्रेलिया में सात में से दो वहीं इंग्लैंड में पांच में से एक टेस्ट जीता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vDC5Ky

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9