Friday, July 31, 2020

DRS होता तो पहले ही 10 आउट कर देता: कुंबले

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर (Anil Kumble) ने दिल्ली में पाकिस्तान ( Delhi Test) के खिलाफ पारी में दस विकेट लेकर कीर्तिमान स्थापित किया था। हालांकि कुंबले का मानना है कि अगर उनके दौर में DRS होता तो वह उस मैच में पहले ही यह करिश्मा कर चुके होते। कुंबले ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में यह बात कही। इस वीडियो में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी में 10 विकेट (Anil in innings) के अलावा अपने अन्य क्रिकेट अनुभवों को साझा किया। कभी नहीं सोचा था अश्विन ने कुंबले से उस अनुभव के बारे में पूछा जब वह 9 विकेट ले चुके थे। और लोग उन्हें 10 विकेट दिलवाने की कोशिश कर रहे थे। जवागल श्रीनाथ लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंक रहे थे। उन्होंने तो सदागोपन रमेश को कैच न लेने तक को कहा था। इस पर पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पारी के सभी 10 विकेट हासिल कर लेंगे। वह तो बस करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे। कुंबले ने बताया, 'जब मैंने छह विकेट ले लिए थे तब टी ब्रेक हुआ। तो जब मैं वापस आया तो थका हुआ था। चूंकि मैंने लंच से टी तक उस स्पेल में लगातार बोलिंग की थी। तब टी पर मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने पूर्व प्रदर्शन को सुधार सकता हूं। मैंने कभी सभी 10 विकेट लेने के बारे में नहीं सोचा था।' अनिल कुंबले ने याद किया कि उन्होंने 8वां और 9वां विकेट ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लिया था। दर्शकों ने दी दुआएं उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आप मैच में यह सोचकर जाते हो कि सभी 10 विकेट आप ही लोगे। हालांकि आप तैयारी उसी तरह करते हो यानी मैं नंबर 1 से 11 तक के बल्लेबाजों को कैसे बोलिंग करूंगा? यह आपके दिमाग में होता है। तो 8वां और 9वां विकेट उस ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर हुआ।' कुंबले ने दर्शकों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा, 'जब मैं नौ विकेट लेकर थर्ड मैन पर फील्डिंग करने गया तो दर्शकों की ओर से मुझे शुभकामनाएं मिलने लगीं। लोग कह रहे थे चिंता मत करो आपको सभी 10 विकेट मिलेंगे।' अकरम ने नहीं लिया था सिंगल कुंबले ने कहा कि उनका प्लान था कि वसीम अकरम को एक रन देकर बल्लेबाजी से दूर करें और 11वें नंबर के बल्लेबाज वकार यूनिस को गेंदबाजी करें। इसके लिए उन्होंने मिड-ऑन, मिड-ऑफ को पीछे भी कर दिया था लेकिन दो गेंद बाद ही वह समझ गए कि अकरम सिंगल नहीं लेंगे। इसके बाद कुंबले ने अपनी रणनीति बदली और बाएं हाथ के अकरम को शॉर्ट लेग पर वसीम अकरम के हाथों कैच आउट करवाया। क्या अंपायर ने किया था पक्षपात? अश्विन ने कुंबले को याद दिलाया कि जब उन्होंने आखिरी विकेट लिया तो वह पीछे की ओर दौड़े थे, उस समय ऐसा लगा था कि वह अंपायर जयप्रकाश को गोद में उठा लेंगे। हालांकि कुंबले ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह काफी हैरानी की बात है। मुझे लगता है कि हर कोई इस इवेंट का हिस्सा होना चाहता था। हो सकता है कि जय भी यही सोच रहे हों कि यह उनके लिए भी खास लम्हा था। मैं जानता हूं कि इस पर खूब चर्चा हुई कि जय भी बैंगलोर से हैं। लेकिन आखिर वह अंपायर हैं... मुझे लगता है कि यह बकवास है कि जब आप विकेट का श्रेय अंपायरों या अंपायर के पक्षपात को देने लगते हो।' अश्विन ने कहा कि किसी भी फैसले पर कोई डाउट नहीं था। अगर तब डीआरएस होता तो यह साबित हो जाता। इस पर कुंबले ने कहा, 'अगर तब DRS होता तो शायद वह पहले ही अपने 10 विकेट पूरे कर चुके होते।' कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में दिल्ली में हुए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। पाकिस्तान के सामने 420 रन का लक्ष्य था। कुंबले ने 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे और पाकिस्तान 207 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत ने मैच 212 रन से जीता था। खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PccKn5

हार्दिक की गोद में नन्हा बेटा, वायरल हुई तस्वीर

हार्दिक पंड्या ने जब पिता बनने की खबर को साझा किया तब लोगों ने दिल खोलकर उन्हें बधाई दी। लव बर्ड्स हार्दिक और नताशा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जाता रहा है। यह कपल लोगों को बहुत भाता है। और जब इनके घर खुशी आई तो लोगों ने दिल खोलकर खुशियां दीं। हार्दिक ने अब अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

View this post on Instagram

We are blessed with our baby boy ❤️🙏🏾

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

View this post on Instagram

The blessing from God 🙏🏾❤️ @natasastankovic__

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

हार्दिक पंड्या ने जनवरी में नताशा के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया था। दोनों ने हाथों में सगाई की अंगूठी दिखाते हुए अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PfRtJq

IPL से पहले विदेशी प्लेयर्स के सामने है यह 'टेस्ट'

के. श्रीनिवासराव, मुबंई इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 16 सितंबर को खत्म होगी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन उस महीने की 19 तारीख को शुरू होना है। लेकिन डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, पैट कमिंस और अन्य खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ फौरन नहीं जुड़ पाएंगे। उन्हें कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। यूएई सरकार, IPL को लेकर अपने SOPs बनाने मेंलगी ह। इसमें विदेशी यात्रियों के लिए एक सप्ताह का क्वॉरनटीन और दो बार कोरोना टेस्ट शामिल हैं। उदाहरण के लिए अगर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अगर पहले ही हफ्ते में अपना मुकाबला खेलते हैं तो दोनों ही टीमों के कप्तान- वॉर्नर और स्मिथ- नहीं खेल पाएंगे। इन्हें एक सप्ताह क्वॉरनटीन में रहना होगा। वायरस का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में यूएई सरकार कई कदम उठा रही है। इसमें क्वॉरनटीन और कोरोना टेस्ट के अलावा भी कई कदम हैं। इस बीच, सभी क्रिकेट बोर्ड- जिनके खिलाड़ियों ने आईपीएल में भाग लेना है- उन्होंने अपने प्लेयर्स को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOCs) दे दिए हैं। अब यह फ्रैंचाइजी की जिम्मेदारी है कि वे खिलाड़ियों को उनके देश से यूएई ले जाएं और वापस छोड़ें। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 10 सितंबर को समाप्त हो रही है और उसके फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी दूसरे सप्ताह के अंत से पहले यूएई पहुंच जाएंगे। यानी आईपीएल शुरू होने से करीब एक हफ्ता पहले। श्रीलंका प्रीमियर लीग (SLPL) सितंबर के मध्य तक चलेगी, लेकिन इससे आईपीएल पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। चूंकि सिर्फ लसिथ मलिंगा ही पहले हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे। मामले को करीब से देख रहे एक सूत्र ने बताया, 'खिलाड़ियों की उपलब्धता कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है अब सवाल उन्हें यूएई लाने और क्वॉरनटीन विंडो में रखने का है।' आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने हालांकि अभी मीटिंग की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। वह अभी सरकार की ओर से अनुमति का इंतजार कर रही है। लेकिन फ्रैंचाइजी ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने यात्रा और रहने आदि का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम के सपॉर्ट स्टाफ, जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब शामिल हैं भी यूएई जाएंगे. वे राष्ट्रीय टीम के उन खिलाड़ियों के साथ संपर्क में रहेंगे जिन्होंने आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। सारे इंतजाम देख रहे एक शख्स ने बताया, 'वे खिलाड़ियों के साथ पिछले चार महीने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संपर्क में रहे हैं। यूएई में उनके पास बेहतर तालमेल बनाने का मौका होगा।' खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33ey6Zf

महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट अब गुजर चुका है: रोजर बिनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर () ने () के क्रिकेट भविष्य पर अपनी राय रखी है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिनी ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपना सुनहरा दौर पार कर चुके हैं, और अब मैदान पर वह पहले जैसा मैच-विनिंग प्रभाव नहीं रखते। बिनी ने कहा कि धोनी के अच्छे दिन बीत चुके हैं (Dhoni has past his best) और अब वक्त आ गया है कि वह अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाएं। स्पोर्ट्सकीड़ा वेबसाइट से बात करते हुए बिनी ने कहा, 'पिछले कुछ सीजन से उन्हें देखकर लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है। मुझे लगता है कि अपनी समझ और ताकत के दम पर वह जो हारा हुआ मैच जिता देते थे वह समय अब बीत गया है। और साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की उनकी खूबी भी अब पहले जैसी नहीं रही।' बिनी ने धोनी की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'उनकी फिटनेस भी अब पहले जैसी नहीं रही और कई युवा खिलाड़ी भी इस सिस्टम में आ रहे हैं। सही मायनों में उनका बेस्ट गुजर चुका है और इसका सही फैसला करने वाले वह खुद होंगे।' बिनी से राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने को लेकर उनके अनुभव के बारे में भी पूछा गया। धोनी उस समय टीम के कप्तान थे। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी के साथ काम करना आसान था क्योंकि वह पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान करते थे। बिनी ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी पूर्व क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करते थे। इस चीज की मैं करता हूं। वह काफी जमीन से जुड़े इनसान हैं और क्रिकेटर्स के लिए उनके मन में बहुत सम्मान और समय था। वह आपके पास आकर बात करते थे और बताते थे कि आखिर उन्हें क्या चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2EGfZ4r

IPL 2020- लीग की इस बात से दुखी हैं स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली भारत में क्रिकेट खेलने को लेकर विदेशी खिलाड़ी भी खूब उत्साहित रहते हैं। आईपीएल की बदौलत उन्हें हर साल भारत में आकर खेलने का मौका मिलता है। लेकिन इस बार यह टी20 लीग (IPL) कोविड- 19 (Covid- 19 in India) के चलते भारत में आयोजित नहीं होगी। ऐसे में (RR) के कप्तान और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने निराशा जताई है। राजस्थान रॉयल्स पर एक खास डॉक्यूमेंट्री '' बनाई गई है। इसी के खास प्रीमियर के मौके पर स्टीव स्मिथ वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को जल्दी ही यूएई की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा लेकिन यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि जब से कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट पर ब्रैक लगा है, उसके बाद अब हर खिलाड़ी मैदान पर लौटने को बेताब है।' उन्होंने कहा, 'बतौर प्रफेशनल खिलाड़ी सभी को कैसी भी परिस्थितियां हों उनके हिसाब से ढलना आता है। दुबई की परिस्थितियां भी भारत जैसी हो सकती हैं और यह यहां से अलग भी हो सकती हैं। एक-दो खिलाड़ियों को वहां खेलने का अनुभव है क्योंकि साल 2014 में आईपीएल वहीं आयोजित हुआ था, तब कई खिलाड़ियों ने वहां आईपीएल खेला था।' 31 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं समझता हूं कि सभी खिलाड़ी अब क्वॉलिटी क्रिकेट खेलने को उत्सुक होंगे। स्वभाविक रूप से यह निराशाजनक है कि इस बार आईपीएल भारत में नहीं हो रहा है हम निश्चितरूप से यहां खेलना बहुत पसंद करते।' खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fjdUbc

तू जहां-जहां चलेगा... सचिन को याद आईं लता

नई दिल्लीमहान क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को भारत रत्न से सम्मानित लोकप्रिय गायिका के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और साथ ही उनका गाया एक गाने का भी जिक्र किया। सचिन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा.. लता दीदी, मैं यह गाना सुन रहा हूं और मेरे पास लफ्ज नहीं हैं बयान करने के लिए कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं।' देखें, 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर इस दिग्गज ने आगे लिखा, 'मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आपका आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहे।' 90 साल की लता भी सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। वह अकसर कई मामलों पर अपने विचार साझा करती हैं और फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर करती हैं। सचिन भी अन्य कई क्रिकेटरों की तरह अपने घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। इससे पहले वह कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरुक करते भी नजर आए थे। देखें, इससे पहले सचिन ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह एक ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। सचिन ने कैप्शन में लिखा था, 'थ्रोबैक, जब सभी को बस एक बात की चिंता थी और वह थी बारिश।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33a4f4l

विराट के खिलाफ याचिका, अरेस्ट करने की मांग

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। विराट के अलावा बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर ऑनलाइन जुआ (Online Gambling) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नै के एक वकील की ओर से यह याचिका दायर की गई है जिसमें विराट और तमन्ना को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से ऑनलाइन जुआ को बैन करने के लिए निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने एक लड़के के मामले का भी जिक्र किया, जिसने हाल में आत्महत्या कर ली थी क्योंकि वह ऑनलाइन जुए के लिए उधार लिए पैसे वापस नहीं कर पाया था। देखें, याचिका में कहा गया है कि युवा इसके आदी हो रहे हैं और ऑनलाइन जुआ कंपनियां विराट और तमन्ना जैसे स्टार्स का इस्तेमाल युवाओं के ब्रेनवॉश के लिए कर रही हैं। विराट कई और सितारों की तरह ऑनलाइन गेम्स को प्रमोट करते हुए एक ऐड में नजर आए थे। याचिकाकर्ता ने तमिलनाडु में हाल ही में आत्महत्या के बढ़ते मामलों का भी जिक्र किया है, जहां युवाओं ने ऑनलाइन जुए में बहुत पैसा खोने के बाद ऐसा कदम उठाया। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि युवा काफी ज्यादा दर पर ब्याज पर पैसा उधार लेते हैं और जब वह उसे हार जाते हैं तो आत्महत्या करने की सोचते हैं। याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन गेम की तुलना ब्लू व्हेल गेम से की थी - जिसके कारण कई युवाओं ने अपनी जान दे दी थी, जो इस गेम के आदी थे। मामले की सुनवाई मंगलवार को हो सकती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XcPqdo

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को IPL फ्रैंचाइजी सीधे यूएई ले जाने को तैयार

नई दिल्लीदक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डि विलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), पेसर कागिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), फाफ डु प्लेसिस (चेन्नै सपुर किंग्स), विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (मुंबई इंडियंस) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बड़े नाम हैं, लेकिन इस समय देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यातायात पर पाबंदियां हैं। ऐसे में आईपीएल टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को वहां से सीधे यूएई चार्टड विमान में लाने को तैयार हैं। एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह वो विचार है जिस पर गैर-आधिकारिक रूप से चर्चा की गई है और अंतिम फैसला रविवार को होने वाली आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। इसके बाद ही फ्रैंचाइजियों को 13वें एडिशन की आगे की रणनीति के बारे में पता चलेगा। पढ़ें, अधिकारी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फंसे हुऐ हैं और हम रविवार को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद हम उन पर फैसला लेंगे। आधिकारिक तौर पर हमारी चर्चा नहीं हुई है और यह एक या दो फ्रैंचाइजी तक ही सीमित नहीं है।' उन्होंने कहा, 'लगभग सभी फ्रैंचाइजियों के शीर्ष खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से हैं और उनको चार्टड विमान से यूएई ले जाना हमारे लिए सही रहेगा। इसे लेकर जो भी खर्चा आएगा फ्रैंचाइजियां आपस में बांटेंगी। रविवार को होने वाली बैठक के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।’ इस पर सहमति देते हुए एक अन्य फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि हर टीम अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजे इससे बेहतर है कि सभी मिलकर एक विमान भेज दें और खिलाड़ियों को यूएई बुला लें। अधिकारी ने कहा, ‘हम क्यों एक खिलाड़ी के लिए एक विमान भेजें और दूसरी फ्रैंचाइजी अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजें? इस समय जब यातायात पाबंदियां हैं, हर कोई सावधानी से आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यह सही रहेगा कि हम एक साथ मिलकर एक विमान करें।’ देखें, वहीं बीसीसीआई भी अपनी एक टीम आईपीएल से पहले यूएई भेजेगी ताकि वह देश में इंतजाम को देख सके क्योंकि टीमें मुख्य तौर पर अबु धाबी और दुबई में ही रुकना चाहती हैं। अधिकारी ने कहा, ‘कोई भी शारजाह में रुकने को लेकर राजी नहीं है। अबु धाबी और दुबई में तकरीबन 15 अंतरराष्ट्रीय चेन के होटल हैं और हम वहीं रुकने के बारे में सोच रहे हैं। हमसे कहा गया है कि बीसीसीआई हमारे यूएई जाने से पहले वहां टीम भेज रही है।’ उन्होंने कहा, ‘अभी कुछ नहीं पता कि चीजें कैसे होंगी क्योंकि अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हुई है और चार्टड विमान का ही विकल्प दिख रहा है। यह समस्या नहीं है क्योंकि बीते वर्षों से ऐसा होता आया है कि अगर आईपीएल के रास्ते में कुछ परेशानी आती है तो बीसीसीआई रणनीति को सटीक तरह से लागू करती है और यह सुनिश्चित करती है कि टूर्नमेंट बिना किसी परेशानी के खेला जाए।’ (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी, हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hTgAhj

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: चयन समिति में सहवाग, सरदार शामिल

नई दिल्लीखेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020 के लिए शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की जिसमें पूर्व क्रिकेटर और पूर्व हॉकी कप्तान को शामिल किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मुकुंदम शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यों में सहवाग (क्रिकेट), सरदार (हॉकी), मोनालिसा बरूआ मेहता (टेबल टेनिस), दीपा मलिक (पैरा ऐथलेटिक्स) और वेंकटेशन देवराजन (बॉक्सिंग) शामिल हैं। इनके अलावा मशहूर खेल कमेंटेटर मनीष बटाविया, खेल पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति में होंगे। पढ़ें, खेल मंत्रालय से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव एलएस सिंह और टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के सीईओ राजेश राजागोपालन समिति में होंगे। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए अध्यक्ष दो अतिरिक्त सदस्यों को शामिल कर सकता है। ये दोनों सदस्य द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित रह चुके हों। यह समिति राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य अवॉर्ड, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रोफी के विजेताओं का चयन करेगी। ये अवॉर्ड 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gigijA

पेरेज को कोरोना, अब ब्रिटिश ग्रां प्री में हिस्सा लेंगे हल्केनबर्ग

सिल्वरस्टोनफॉर्म्युला-वन ड्राइवर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को ब्रिटिश ग्रां प्री में उनकी जगह रेसिंग पॉइंट टीम में अनुभवी निको हल्केनबर्ग खेलेंगे। 32 साल के हल्केनबर्ग रेनो की टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। रेसिंग पॉइंट के ‘टीम प्रिंसिपल’ ओटमार स्जाफनउर ने उन्हें रेस के लिए टीम में शामिल होने का प्रस्ताव दिया तो वह मना नहीं कर सके। एफ-वन के 177 रेस का अनुभव रखने वाले हल्केनबर्ग ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं एक दूसरे रेसिंग ‘प्रॉजेक्ट’ के लिए नूरबर्गरिंग जा रहा था तभी ओटमार का फोन आया। मेरे पास 24 घंटे से कम समय था लेकिन मुझे चुनौती पसंद हैं।’ पढ़ें, इससे पहले पेरेज ने कहा था कि हंगरी और ब्रिटेन में हुई रेस के बीच में मेक्सिको की यात्रा के दौरान इस वायरस से संक्रमित हुए होंगे। पेरेज को गुरुवार को टेस्ट के नतीजे में खुद के संक्रमित होने का पता चला जिससे वह सिल्वरस्टोन में रविवार को होने वाली रेस का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा वह आइसोलेशन में रहने के कारण अगले हफ्ते इसी ट्रैक पर होने वाली एक अन्य रेस में भी शिरकत नहीं कर पाएंगे। (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी, हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PeIZSR

हार्दिक पंड्या की 'पापा वाली ड्यूटी' शुरू, देखें- तस्वीर

26 साल के भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। उन्होंने साथ ही लिखा कि वह बेबी डायपर लेकर जा रहे हैं।

हार्दिक पंड्या ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'बेबी डायपर रास्ते में हैं।' साथ ही उन्होंने पत्नी नताशा स्टैनकोविच को भी टैग किया। गाड़ी में पीछे की सीट पर बेबी डायपर भी रखे हुए नजर आ रहे हैं।

हार्दिक और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल और ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैंस से यह खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने लॉकडाउन में ही शादी की थी, जिसकी खबर भी सोशल मीडिया पर ही शेयर की थी।

View this post on Instagram

We are blessed with our baby boy ❤️🙏🏾

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

View this post on Instagram

Baby diapers on the way

A post shared by HARDIK PANDYA (@hardikpandya33fc) on

हार्दिक और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल और ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैंस से यह खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने लॉकडाउन में ही शादी की थी, जिसकी खबर भी सोशल मीडिया पर ही शेयर की थी।

भारत के लिए 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले हार्दिक पंड्या टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं। उनके नाम टेस्ट में 1 शतक समेत कुल 532 रन, वनडे में 957 रन और टी20 इंटरनैशनल में 310 रन हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 17, वनडे में 54 और टी20 इंटरनैशनल में अब तक कुल 38 विकेट लिए हैं।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30frU1h

फुटबॉलर प्रभसुखन ने फिट रहने को घर में बनाया खास जिम

नई दिल्लीकेरला ब्लास्टर्स के गोलकीपर ने कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पहले लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए घर में ही खास जिम बना लिया। उन्होंने इसके लिए अलग-अलग उपकरणों को इकट्ठा किया जिससे उन्हें फिट रहने में मदद मिली। साल 2017 में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में खेलने वाली भारतीय टीम हिस्सा रहे गिल ने कहा कि यह जिम बेहद खास है। गिल ने पंजाब के सारभा स्थित अपने निवास में यह जिम बनाया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से उन्होंने कहा, ‘जैसे ही स्पष्ट हो गया कि लॉकडाउन (मार्च 2020) लग रहा है, मेरे भाई (गुरसिमरत) और मैंने घर में ही जिम बनाने की बात सोची। हम इतने कम समय में जितने भी उपकरण खरीद सकते थे, हमने उतने ही खरीदकर अपने घर में जिम बनाया।’ उन्होंने कहा, ‘अभी कम से कम 200 किलो के उपकरण मेरे घर में है - जैसे रॉड, अलग-अलग वजन की प्लेट, डंबल, मेडिसिन बॉल आदि।’ गिल ने कहा, ‘लॉकडाउन के शुरू में काफी हताशाा हो रही थी। लॉकडाउन के समय चीजों को हल्के में लेना सामान्य था लेकिन मेरे भाई और मैंने महसूस किया कि अगर हम ऐसे ही बैठे रहेंगे तो इससे कुछ अच्छा नहीं होगा। इसलिए हमने उपकरण जुटाकर, जहां तक संभव हो, अपने शरीर को फिट रखा।’ (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी, हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i5ThBh

'जब थी एक ही चिंता', सचिन की पुरानी तस्वीर

'गॉड ऑफ क्रिकेट ' से मशहूर सचिन तेंडुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही बारिश को लेकर कैप्शन भी लिखा।

सचिन ने कैप्शन में लिखा, 'थ्रोबैक, जब सभी को बस एक बात की चिंता थी और वह थी बारिश।'

सचिन भी अन्य कई क्रिकेटरों की तरह अपने घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। इससे पहले वह कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरुक करते भी नजर आए थे।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39HPTJG

सौराष्ट्र टीम के पूर्व कोच बाबाभाई जोशी का निधन

राजकोटसौराष्ट्र के पूर्व कोच और मैनेजर हसमुखभाई जोशी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘बाबाभाई ’ के नाम से जाना जाता था। जोशी 85 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर दुख जताया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘ ने कई भूमिकाओं में सौराष्ट्र क्रिकेट की सेवा की। बतौर खिलाड़ी, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-22 सिलेक्टर, अंपायर, कोच और मैनेजर सभी रूपों में।’ पढ़ें, उन्होंने ‘ओल्ड रणजी ट्राफी प्लेयर्स ऑफ द पीरियड 1963 टू 1969: माय टीम मेट्स एंड इंटिमेट्स’ किताब भी लिखी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hWjRwe

सचिन के खिलाफ मुकाबला हमेशा बड़ा होता था: ब्रेट ली

नई दिल्ली मैदान पर सचिन तेंडुलकर () और ब्रेट ली () का मुकाबला देखने वाला होता था। एक ओर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार तो दूसरी ओर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के मैच के रोमांच को इन दोनों का मुकाबला तड़का लगाता था। दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ अपने खेल को अलग स्तर पर ले जाना पड़ता था। जब सामने मुकाबला तगड़ा हो तो आपको अधिक मजबूत होकर खेलना पड़ता है और कुछ ऐसा ही इन दोनों के बीच होता था। हमारे सहयोगी टाइम्सऑफइंडिया डॉट कॉम के साथ खास बातचीत में ली ने भी माना वह इस 'महामुकाबले' का खूब लुत्फ उठाते थे। ली ने कहा, 'वनडे क्रिकेट में मेरा रेकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट से बेहतर है वह इसलिए कि मुझे लगता है कि वनडे में मुझे टेस्ट के मुकाबले अधिक मौके मिले। जब मैं अपनी पीक पर था और 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बोलिंग कर रहा था तो मैं 18 महीने तक 12वां खिलाड़ी रहा। 2005-06 में मैं ज्यादातर मुकाबले नहीं खेला। मुझे लगता है कि इसका असर मेरे टेस्ट करियर पर पड़ा। और मुझे लगता है कि मेरा गेंदबाजी का अंदाज एकदिवसीय क्रिकेट के ज्यादा माकूल था। और मुझे याद है कि सचिन तेंडुलकर को गेंदबाजी करने का मौका मुझे वाकई रोमांचित कर देता था।' ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, 'सचिन को गेंदबाजी करने से पहले मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूं। आप अगर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सामने उतरना चाहते हैं तो आपको भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाया क्योंकि सचिन ने मुझसे वह करवाया।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन का प्रदर्शन भी काफी बेहतर नजर आता था। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 44.59 के औसत से रन बनाए। उन्होंने 71 एकदिवसीय मैचों की 70 पारियों में 3077 रन बनाए। इसमें नौ शतक, 15 अर्धशतक शामिल थे। वहीं टेस्ट में भी उन्होंने 39 मैचों (74 पारियों में ) में 3630 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 55 का रहा। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 शतक और 16 अर्धशतक जमाए। वहीं अगर ली की बात करें उन्होंने सचिन को 30 वनडे इंटरनैशनल में 9 बार आउट किया। वहीं टेस्ट में पांच बार उन्होंने मास्टर ब्लास्टर का विकेट लिया। ली ने कहा, 'मैं जानता हूं कि सचिन के खिलाफ मेरा रेकॉर्ड अच्छा है लेकिन जहां तक रन बनाने की बात है तो उन्होंने भी मेरे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके खिलाफ मुकाबला हमेशा बड़ा होता था। मुझे इस मुकाबले में हमेशा मजा आया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33dRW7e

चारों ऑलराउंडर्स में मैं बेस्ट ऐथलीट था: कपिल देव

नई दिल्ली क्रिकेट में एक दौर था ऑलराउंडर्स का। उस समय इंग्लैंड से सर , न्यूजीलैंड के सर , पाकिस्तान के और भारत के का नाम हरफनमौला खिलाड़ियों की चौकड़ी में लिया जाता था। इसमें तुलना होती थी और एक तरह की प्रतिस्पर्धा देखी जाती थी। सबने अलग-अलग मुकाम हासिल किए और अपने-अपने देशों के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए। भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि वह बाकी तीनों ऑलराउंडर्स के मुकाबले बेहतर ऐथलीट थे। 1970 और 80 के दशक में इन चार ऑलराउंडर्स का बोलबाला था। आंकड़ों के लिहाज से कपिल इन सबमें सबसे आगे नजर आते हैं। कपिल देव ने हालांकि माना कि वह शानदार ऐथलीट नहीं थे लेकिन बेशक इन चारों में वह सबसे बेहतर ऐथलीट थे। 61 वर्षीय इस पूर्व कप्तान ने बाकी तीन ऑलराउंडर्स की क्षमताओं की खूब तारीफ की। उन्होंने सर हेडली को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया और इमरान खान को सबसे मेहनती खिलाड़ी। कपिल ने कहा, 'हम चारों में रिचर्ड हेडली सबसे बढ़िया गेंदबाज थे। वह कंप्यूटर की तरह थे। मैं यह नहीं कहूंगा कि इमरान खान बेस्ट ऐथलीट थे या सबसे नैचुरल थे लेकिन वह सबसे मेहनती खिलाड़ी थे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Evyg4c

शिविर को लेकर उत्सुक है दिल्ली कैपिटल्स, अंतिम फैसला आईपीएल गर्वनिंग मीटिंग के बाद

नई दिल्लीबीसीसीआई (BCCI) 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच (IPL) के 13वें सीजन को कराना चाहती है वहीं () राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय खिलाड़ियों का एक शिविर लगाने पर विचार कर रही है। इस पर हालांकि अंतिम फैसला रविवार को होने वाली आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल () की बैठक के बाद लिया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि यह इसलिए है ताकि खिलाड़ी एक साथ मिल सकें और मिलकर लय में आने में एक दूसरे की मदद कर सकें वो भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए। अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने हमें तारीखों के बारे में बता दिया है लेकिन हम गर्वनिंग काउंसिल की बैठक से निकलने वाली कुछ और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। एक बार यह हो जाए, अंतिम फैसला लिया जाएगा। अभी तो हम 15 अगस्त से कैम्प के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन बैठक के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। एक बार मालिकों को बीसीसीआई से निर्देश मिल जाएंगे तो हम तैयारी शुरू कर देंगे।’ अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का रणनीति पर असर पड़ सकता है तो उन्होंने कहा, ‘बैठक में इस संबंध में कई तरह की चीजें स्पष्ट हो जाएंगी कि यूएई में किस तरह से व्यवस्था होगी। इसके बाद हम जल्दी शहर में कैम्प लगाने के बारे में सोच सकते हैं या फिर यहां इकट्ठा होकर जल्दी यूएई जाने के बारे में सोच सकते हैं। एक चीज साफ है कि विदेशी खिलाड़ी सीधे यूएई आएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इस बारे में स्पष्टीकरण चाहिए कि बबल किस तरह से काम करेगा, बीसीसीआई ने किस तरह से रोडमैप बनाया है और हमारे द्वारा बनाए गए ब्लूप्रिंट को किस तरह से इसमें शामिल किया जाएगा। लेकिन हां, जैसी अभी स्थिति है, उसे देखते हुए हम यूएई जाने से पहले छोटे कैम्प पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘‘कई भारतीय क्रिकेटर अपने फ्लैट्स में बंद हैं और विचार यह है कि धीरे-धीरे उन्हें लय में लाया जाए। यह लोग पेशेवर हैं इसलिए घर में लंबे समय तक रहने के बाद यह मानसिक पहलू की बात ज्यादा हो जाती है। साथ ही आपकी जगह पर कैम्प करने से मदद मिलती है।’ कैम्प की जगह के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि पहले इसे कर्नाटक के बेलारी जिले में स्थित जेएसडब्ल्यू स्पोर्टस सेंटर में लगाए जाने पर विचार चल रहा था लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘जेएसडब्ल्यू स्पोर्टस सेंटर में जो जिम है वो देश की सर्वश्रेष्ठ जिमों में से एक है और दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों ने इसे पहले उपयोग में भी लिया है। हम पहले वहां कैम्प के बारे में सोच रहे थे लेकिन देश का दक्षिण इलाका बुरी तरह कोरोनावायरस की जद में होने के कारण इसे रद्द करना पड़ा।’ इस संबंध में जब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई संदेश नहीं आया है, लेकिन संघ खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीडीसीए अधिकारी ने कहा, ‘हमें दिल्ली कैपिटल्स से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है लेकिन कोटला में उनका स्वागत है। यह उनका घरेलू मैदान है और वो जब चाहें तब यहां आ सकते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2BP3uCy

MI आधी जंग तो नीलामी में ही जीत लेती है: चोपड़ा

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने में की कामयाबी के पीछे के राज से पर्दा हटाया है। चोपड़ा ने कहा है कि नीलामी के दौरान मुंबई की टीम जो रणनीति अपनाती है वही उसे कामयाबी दिलाती है। इसके साथ ही चोपड़ा ने टीम द्वारा युवा खिलाड़ियों में अधिक निवेश और भरोसा करने की भी तारीफ की है। उन्हें लगता है कि इन खिलाड़ियों ने मुंबई की टीम को काफी फायदा पहुंचाया है। चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कामयाबी को लेकर चर्चा की। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि रणनीति बनाने में मुंबई इंडियंस शानदार है। इसी वजह से वह आधी जंग तो नीलामी में ही जीत लेती है। उन्होंने कहा, 'उनकी रणनीति टॉप क्लास होती है। वे अकेली टीम है जो आधी जंग तो आईपीएल टेबल पर ही जीत लेती है। वे वहां इतनी अच्छी टीम बना लेते हैं। उनके पास हर पोजीशन के लिए बैकअप मौजूद होता है।' चोपड़ा ने कहा, 'जब आप इतने अच्छे खिलाड़ी जमा कर लेते हो, तब आपके किन्हीं खिलाड़ियों को चोट लग जाए या फिर उनकी फॉर्म अच्छी न हो, तब भी आपको कोई समस्या नहीं आती। यह उनकी कामयाबी का एक राज है। वे अच्छे सिलेक्शन की नीति को अपनाते हैं।' चोपड़ा ने इसके साथ ही मुंबई इंडियंस द्वारा युवा खिलाड़ियों को चुनने की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने युवा खिलाड़ियों को तैयार करती है। और कुछ साल में वे बड़े खिलाड़ी बन जाते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ECfvMF

Thursday, July 30, 2020

वेगनेर की तरह प्रभावी नहीं होंगे भारतीय पेसर: वेड

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर का मानना है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का मजबूत तेज आक्रमण बाउंसर फेंकने वाले न्यूजीलैंड के नील वेगनेर की तरह प्रभावी नहीं होगा। वेगनेर ने पिछले सत्र में टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर बाउंसर्स की बौछार कर दी थी । उन्होंने स्टीव स्मिथ, और मार्नस लाबुशेन को मिलाकर दस बार आउट किया। भारतीय टीम को साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। वेड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘टीमें कोशिश कर सकती हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे कामयाब होंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी ने उतने बाउंसर डाले होंगे जितने वेगनेर ने और वह भी लगातार। उसने विकेट भी चटकाए।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय गेंदबाज भी कोशिश करेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उतने प्रभावी होंगे। वेगनेर के पास अनुभव है। मैने ऐसा गेंदबाज नहीं देखा जो बाउंसर इतने सटीक डालता हो।’ वेड ने कहा कि विराट कोहली की टीम के खिलाफ सीरीज टिम पेन की टीम के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होगी। उन्होंने कहा, ‘हर किसी को इसका इंतजार है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम आक्रामक है और काफी कठिन चुनौती पेश करती है।’ उन्होंने कहा, ‘मैदान पर विराट को देखिए। वह जीत के इरादे से ही उतरता है और सभी में जोश भरता है। यह बहुत बड़ी चुनौती होगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jQqWjQ

IPL in UAE: फ्रैंचाइजी के सामने खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को लेकर चुनौतियां

अरानी बासु, नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गर्वनिंग काउंसिल की रविवार को बैठक होनी है। इसमें आईपीएल के आयोजन को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा होगी। लीग कैसे करवाई जाएगी, उसके लिए क्या दिशा-निर्देश होंगे, ये इस बैठक में चर्चा के अहम बिंदु होंगे। इस बैठक में यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOPs) को अंतिम रूप दिया जाएगा। एक में आमतौर पर 25-28 खिलाड़ी होते हैं। इसके अलावा कम-से-कम 10 से 15 सदस्य सपॉर्ट स्टाफ के होते हैं। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि आईपीएल फ्रैंचाइजी को अपना खुद का बायो-बबल तैयार करना पड़ेगा। इसमें टूर्नमेंट शुरू होने से करीब एक महीना पहले यूएई पहुंचना भी शामिल है। इसके अलावा अपने दल के सदस्यों की संख्या भी कम रखना भी एक विकल्प हो सकता है। पिछली बार आईपीएल 2014 में यूएई में खेला गया था। उस दौरान टीमें छोटा दल लेकर गई थीं। आमतौर पर फ्रैंचाइजी सीजन के बीच में ही कई खिलाड़ियों को रिलीव कर देती हैं, अगर वह अंतिम एकादश तय नहीं कर पाते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि फ्रैंचाइजी से कहा गया है कि खिलाड़ियों की संख्या 20 तक सीमित करने को कहा गया है। इसके पीछे ड्रेसिंग रूम में कम से कम भीड़ रखना है। हालांकि, फ्रैंचाइजी को लगता है कि खिलाड़ियों की संख्या कम नहीं करनी चाहिए। एक वरिष्ठ फ्रैंचाइजी अधिकारी ने बताया, 'अगर दल की संख्या कम करने की बात भी होती है तो फ्रैंचाइजी नॉन-प्लेइंग स्टाफ की संख्या मे ही कमी की जा सकती है। कुछ फ्रैंचाइजी कोच या टीम मैनेजमेंट पर आखिरी फैसला छोड़ सकती है। अगर कोई लिमिट लगाई भी जाती है तो बेहतर होगा कि कुल संख्या पर लगाई जाए।' उन्होंने आगे कहा, 'मैच के दिनों पर, यह हो सकता है कि फ्रैंचाइजी पर मैदान पर लाने वाले खिलाड़ियों को लेकर एक लिमिट लगा दी जाए। इसके अलावा सपॉर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों को भी होटल में ही रहने को कहा जा सकता है।' नेट बोलर भी हैं चुनौती फ्रैंचाइजी के लिए बड़ी चुनौती प्रैक्टिस के लिए सही सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी है। इतने सख्त नियम कायदों के बीच प्रैक्टिस के लिए सही साधन मुहैया करवाना पिछळी बार की तरह आसान नहीं होगा। एक अधिकारी ने कहा, 'इसी वजह से फ्रैंचाइजी को अधिक खिलाड़ियों की जरूरत होगी। टीमें यूएई में करीब दो से ढाई महीने तक रहेंगी। इतनी टीमों के लिए नेट बोलर्स का इंतजाम करना आसान नहीं होगा।' चेन्नै सुपर किंग्स बाकी टीमों से पहले जाएगी चेन्नै सुपर किंग्स की टीम 10 अगस्त को दुबई पहुंच जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि कोलकाता नाइट राइडर्स 19-20 अगस्त वहीं बाकी टीमें 25 अगस्त तक पहुंच सकती हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'चेन्नै सुपर किंग्स ने अधिक सक्रिय रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को तैयार रहने और 10 अगस्त को निकलने को कहा है। लेकिन बीसीसीआई द्वारा SOPs में देरी के चलेत उनका प्लान तब्दील हो सकता है।' (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fcEse5

'30 साल साथ रहकर भी नहीं जान सकते धोनी के मन की बात'

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर (Vijay Dahiya) ने हाल ही में (Mahendra Singh Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में अपनी राय रखी है। दाहिया का मानना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। दाहिया ने धोनी के करियर () को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच कहा है कि सिर्फ पूर्व कप्तान खुद ही जानते हैं कि वह क्या करना चाहते हैं। स्पोर्टसकीड़ा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है और उसे हमेशा याद रखा जाएगा। दाहिया ने कहा कि धोनी के दिमाग (Dhoni Future Plan) में क्या चल रहा है यह सिर्फ वही जानते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ अगर कोई 30 साल भी रह ले तो वह इनसान भी नहीं जान पाएगा कि धोनी क्या सोच रहे हैं और आगे क्या करने वाले हैं। ऐसे ही हैं महेंद्र सिंह धोनी।' दाहिया ने आगे कहा, 'जहां तक भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव की बात है वह शानदार है। कुछ खिलाड़ी होते हैं और कुछ खास शानदार खिलाड़ी होते हैं और फिर फिर महान खिलाड़ी होते हैं जो अपना असर डालते हैं। जहां तक महेंद्र सिंह धोनी की बात है वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो प्रभाव डालते हैं और ऐसा असर जो हमेशा के लिए बना रहता है।' दाहिया ने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट पर कोई किताब लिखी जाएगी तो उसमें धोनी पर जरूर एक अध्याय होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पूर्व सहायक कोच का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी अभी चुका नहीं है। (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33cB0Oc

मांजरेकर ने BCCI से कहा, दोबारा ऐसा नहीं होगा

गौरव गुप्ता, मुंबई क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने () ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें (IPL) के लिए कॉमेंटरी पैनल ( Panel) में शामिल करने का अनुरोध किया है। मांजरेकर को इस साल मार्च में भारत-साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) सीरीज से पहले अपने कॉमेंटरी पैनल से हटा दिया था। यह सीरीज हालांकि कोविड-19 (Covid-19) के कारण नहीं हो पाई थी। अब मांजरेकर चाहते हैं कि उन्हें 19 सितंबर से 8 नवबंर के बीच होने वाले आईपीएल के लिए दोबारा कॉमेंटरी पैनल में शामिल किया जाए। बोर्ड को लिखे एक मेल (जिसकी कॉपी हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के पास है) में मुंबई रणजी टीम के पूर्व कप्तान ने बोर्ड को आश्वासन दिया है कि वह द्वारा जारी गाइडलाइंस पर टिके रहेंगे। इस बाबत बोर्ड को मांजरेकर की ओर से यह दूसरा ईमेल भेजा गया है। मांजरेकर ने लिखा है, 'बीसीसीआई के आदरणीय सदस्यों, आशा है आप सभी ठीक होंगे। आपको पहले भी मेरी ओर से वह ईमेल मिला होगा जिसमें मैंने कॉमेंटेटर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बताया था। अब जब आईपीएल की तारीखों का ऐलान हो चुका है तो बीसीसीआई.टीवी जल्द ही अपने कॉमेंटरी पैनल का चयन करना। आपके द्वारा तय किए गए गाइडलाइंस के तहत काम करने में मुझे बहुत खुशी होगी। आखिरकार हम आपके प्रॉडक्शन के तहत ही तो काम कर रहे हैं। पिछली बार शायद इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह स्पष्टता नहीं थी। धन्यवाद, सादर।' इस मुद्दे पर हमने संजय मांजरेकर से बात करने की कोशिश की लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे। इसे भी पढ़ें- सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल वर्ल्ड कप (World Cup) के दौरान मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा () को लेकर कोई टिप्पणी की थी जिसके बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मांजरेकर को कॉमेंट्री पैनल से हटाया गया। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस बात को अब यहीं खत्म करते हैं और मांजरेकर को माफ कर देते हैं। उन्होंने जडेजा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है और संबंधित खिलाड़ी से ही मसले को सुलझा लिया है। उन्होंने वादा किया है कि वह टीवी कॉमेंटेटरों के लिए तय 'नियम-कायदों' का पालन करेंगे। आखिरकार, वह एक अच्छे कॉमेंटेटर हैं और उन्हें क्रिकेट की बहुत गहरी समझ है।' इस बात पर आखिरी फैसला बोर्ड अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे। गावसकर कॉमेंट्री के लिए यूएई जाएंगे इस बीच महान बल्लेबाज टीवी कॉमेंटेटर की अपनी भूमिका निभाने के लिए यूएई जाएंगे। इससे पहले, यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि 71 साल के हो चुके गावसकर ब्रॉडकास्टर से मुंबई से ही 'वर्चुअल कॉमेंटरी' के लिए कह सकते हैं। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Dj2Z3W

विली के सामने आयरलैंड पस्त, 6 विकेट से जीता इंग्लैंड

साउथैम्पटन इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचो की सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड () को छह विकेट से हरा दिया। कोरोना काल में खेली जा रही इस पहली वनडे इंटरनैशनल सीरीज से आईसीसी के वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग की शुरुआत हो रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और के शानदार पांच विकेट की बदौलत आयरलैंड को 44.4 ओवर में सिर्फ 172 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ चार विकेट खोकर 27.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्स ने नाबाद 67 और कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 36 रन बनाए। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 10 अंक हासिल किए। इससे पहले, कर्टिस कैम्पर (नाबाद 59) और एंडी मैक्ब्राइन (40) के बीच 8वें विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने यहां एजेस बाउल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह 44.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की हालत खराब कर दी। एक समय आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी समेटने से बचा लिया। कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली, जिसमें तीन चौके और एक पर छक्का मारा। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेंग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली (David Willey) ने 5 विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। आदिल राशिद, टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड ने 28 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। पॉल स्टरलिंग (2), एंडी बलबर्नी (3), हैरी टेकर (0), गैरेथ, लॉरकेन टकर (0) जल्दी-जल्दी पविलियन लौट चुके थे। यहां केविन और कैम्पर ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बचाने की कोशिश की। केविन 79 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद का शिकार बन गए। अगली गेंद पर सिमी सिंह रन आउट हो गए और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 79 रन हो गया। लगा कि आयरलैंड जल्दी पविलियन लौट लेगी लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने यहां से साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा। 145 के कुल स्कोर पर हालांकि टॉम करन ने मैक्ब्राइन की पारी का अंत किया। कैम्पर एक छोर पर खड़े रहे। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशततक पूरा किया। साकिब महमूद ने बैरी मैकगार्थी को आउट कर आयरलैंड को 9वां झटका दिया। डेविड विली ने यंग को जेसन रॉय के हाथों कैच करा आयरलैंड की पारी का अंत किया। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fhMwKF

यहां शुक्रवार से दर्शक कर सकेंगे स्टेडियम में एंट्री

बेलफास्ट ब्रिटेन में काविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण चार महीने पहले लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बाद फुटबॉल के प्रशंसकों को शुक्रवार को पहली बार स्टेडियम आने का मौका मिलेगा। यहां के विंडसर पार्क में बल्लीमेना यूनाइटेड और ग्लेंटोरन के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले के फाइनल में 500 दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी। स्टेडियम की क्षमता हालांकि 18,500 दर्शकों की हैं। आयरिश एफए के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक नीलसन ने एपी से कहा, 'हम खेलों में दर्शकों को वापस लाने की शुरुआत कर रहे है। स्थल संचालक के रूप में यह सुनिश्चित करना हमारे ऊपर है कि सब कुछ सुरक्षित तरीके से किया जाए। हमें लगता हैं कि इसकी शुरूआत करने के लिए यह एक अच्छी संख्या है।' ब्रिटिश सरकार की योजना अक्टूबर से दर्शकों की मौजूदगी में फुटबॉल और दूसरे खेलों के आयोजन को मंजूरी देना है। पिछले सप्ताह स्थानीय क्रिकेट और घुडदौड़ में सीमित संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति मिली थी। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jYfGlo

कर्णी सिंह रेंज में शूटिंग कोच को कोरोना, जारी रहेगी ट्रेनिंग

नई दिल्ली डॉ. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 (Covid- 19) पॉजिटिव पाया गया। लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जाएगा, जहां ओलिंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण () ने बताया कि ने गुरुवार को अपने परीक्षण के नतीजे की जानकारी दी। लेकिन वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आई थीं, जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिए खुला ही रखा जाएगा। कर्णी सिंह रेंज 8 जुलाई को खोली गई थी। साइ के बयान के अनुसार, 'कोच 24 जुलाई 2020 को ही सेंटर के प्रशासनिक विभाग गई थीं। वह निशानेबाजी रेंज पर नहीं गई थीं और न ही उन्होंने सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे किसी ऐथलीट से बात की थी।' इसमें कहा गया, 'प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी कदम उठा लिए गए हैं। सेंटर को सैनिटाइज कर दिया गया है, जिससे निशानेबाजों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी।' भारत के 34 निशानेबाजों का ओलिंपिक कोर ग्रुप रेंज में एक अगस्त से ट्रेनिंग पर लौटेगा क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने इसे अनिवार्य किया है। महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित हुए तोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए कुल 15 भारतीय निशानेबाजों ने क्वॉलिफाइ किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3383wAE

ENGvsIRE: विली का पंजा, आयरलैंड की पारी 172 पर सिमटी

साउथैम्पटन कर्टिस कैम्पर (नाबाद 59) और एंडी मैक्ब्राइन (40) के बीच 8वें विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने यहां एजेस बाउल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह 44.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की हालत खराब कर दी। एक समय आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी समेटने से बचा लिया। कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली, जिसमें तीन चौके और एक पर छक्का मारा। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेंग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए () ने 5 विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। आदिल राशिद, टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड ने 28 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। पॉल स्टरलिंग (2), एंडी बलबर्नी (3), हैरी टेकर (0), गैरेथ, लॉरकेन टकर (0) जल्दी-जल्दी पविलियन लौट चुके थे। यहां केविन और कैम्पर ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बचाने की कोशिश की। केविन 79 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद का शिकार बन गए। अगली गेंद पर सिमी सिंह रन आउट हो गए और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 79 रन हो गया। लगा कि आयरलैंड जल्दी पविलियन लौट लेगी लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने यहां से साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा। 145 के कुल स्कोर पर हालांकि टॉम करन ने मैक्ब्राइन की पारी का अंत किया। कैम्पर एक छोर पर खड़े रहे। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशततक पूरा किया। साकिब महमूद ने बैरी मैकगार्थी को आउट कर आयरलैंड को 9वां झटका दिया। डेविड विली ने यंग को जेसन रॉय के हाथों कैच करा आयरलैंड की पारी का अंत किया। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39EMTO6

क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है IPL: वसीम अकरम

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान () ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच अंतर बताते हुए कहा कि भारतीय लीग में जितना पैसा शामिल है, वह उसे दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नमेंट बनाता है। अकरम ने साथ ही बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से मिलने वाले पैसे को प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए उपयोग में लिए जाने के फैसले की तारीफ की है। इस पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक इसी कारण भारत हाल ही में अच्छे, आत्मविश्वासी खिलाड़ी निकालने में सफल रहा है। अकरम ने तनवीर अहमद से उनके यूट्यूब शो पर कहा, 'आईपीएल और पीएसएल में अंतर है। बीते 5-6 साल में काफी अंतर रहा है। उन्होंने काफी सारा पैसा लगाया है। आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नमेंट है।' उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम का बजट 60-80 करोड़ रुपये होता है (भारतीय रुपयो में) हमारे रुपयो में यह दोगुना होगा। जब इससे लाभ मिलता है तो बीसीसीआई उसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगाती है।' उन्होंने कहा, 'आईपीएल में अधिकतर खिलाड़ियों के अपने कोच होते हैं जैसे प्रवीण आमरे। वे इस तरह के पूर्व खिलाड़ियों की सेवा लेते हैं, जो अच्छे कोच बनते हैं। आप उनके बल्लेबाजों को देखो, वह कितने आत्मविश्वास से खेलते हैं। उनका सिस्टम काफी अलग है।' खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2P8xNXP

फैन ने पूछी अफरीदी की उम्र, मिला मजेदार जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर (Shahid Afridi) की उम्र आज भी एक अबूझ पहले है। अफरीदी की सही उम्र () को लेकर अकसर उनके क्रिकेटर दोस्त भी उनसे सच्चाई पूछते रहते हैं। ऐसा ही कुछ टि्वटर पर अफरीदी के एक फैन ने किया, तो अफरीदी ने इस राज से पर्दा यहां भी नहीं उठाया और इस फैन को एक मजेदार जवाब दे दिया। दुनिया भर में जब कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है, तब सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से कनेक्ट हो रहे हैं। ऐसा ही कनेक्शन बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्थापित किया। अफरीदी टि्वटर पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन कर रहे थे। सवाल जवाब के इस सेशन में एक फैन ने इस पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर से पूछ लिया, 'आपकी उम्र?' इस पर अफरीदी ने एक फनी उत्तर देते हुए इस राज को यहां भी राज ही रहने दिया। अफरीदी ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'उम्र सिर्फ एक नंबर है मेरे दोस्त।' इसके साथ उन्होंने एक मजेदार स्माइली भी बनाया। बता दें क्रिकेट जगत में अफरीदी की उम्र इतनी जबरदस्त अबूझ पहली है कि इस टॉपिक पर कई चुटकुले और मीम्स भी बना चुके हैं। कॉमेंट्री बॉक्स में भी जब कभी इस खिलाड़ी की उम्र का जिक्र शुरू होता है तो खूब ठहाके लगने शुरू हो जाते हैं। बता दें हाल ही में शाहिद अफरीदी भी कोविड- 19 (Covid- 19) वायरस से पीड़ित हो गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अफरीदी ने खुद को कुछ दिन आइसोलेशन में रखा और इस बीमारी से पूरी तरह उबरने के बाद वह एक बार फिर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में ऐक्टिव हो गए हैं। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39H4Njj

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9