Tuesday, December 31, 2019

क्रिकबज ने चुनी दशक की ODI टीम, विराट कप्तान

नई दिल्ली क्रिकेट की मशहूर वेबसाइट-क्रिकबज (cricbuzz.com) ने को अपनी इस का कप्तान बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन रोहित शर्मा को जरूर सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में भारत से सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों और न्यू जीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश से 1-1 खिलाड़ी को चुना गया है। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को सौंपी गई है। अमला के अलावा उनके देश से अब्राहम डिविलियर्स और लेग स्पिनर इमरान ताहिर को इस टीम में जगह मिली है। बल्लेबाजी में अनुभव को तरजीह दी गई है और इसलिए कीवी टीम के पूर्व कप्तान रॉस टेलर को भी अपना नाम देखने को मिला। धोनी विकेटकीपिंग के मामले में इंग्लैंड के जोस बटलर से मात खा गए। वहीं, शाकिब अल हसन के रूप में टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और न्यू जीलैंड के ट्रैंट बाउल्ट के जिम्मे है। साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। उनकी मदद करने के लिए टीम में शाकिब भी हैं। क्रिकबज की इस दशक की वनडे टीम:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हाशिम अमला, रॉस टेलर, अब्राहम डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर और ट्रैंट बोल्ट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39wUyNU

मेरी शुरुआत दूसरे खिलाड़ियों से कुछ अलग हुई: मयंक अग्रवाल

मनुजा वीरप्पा, बेंगलुरु भारत के टेस्ट ओपनर लंबे समय से टीम इंडिया की कैप पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह घरेलू क्रिकेट में साल दर साल अपने प्रदर्शन से खुद को सोने सा खरा साबित कर रहे थे लेकिन यह इंतजार था, जो खत्म ही नहीं हो रहा था। 28 वर्षीय मयंक को जब (26 दिसंबर 2018, मेलबर्न टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कैप पहनने का मौका मिला तो उन्होंने मुश्किलों से मिले इस अवसर को जाने नहीं दिया। कर्नाटक का यह बल्लेबाज तब से 9 टेस्ट खेल चुका है और इस दौरान उन्होंने 2 दोहरे शतक, एक शतक और तीन हाफ सेंचुरी अपने नाम की हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। मयंक की कहानी उन युवा क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल है, जो भारतीय टीम में खेलने का सपना देखते हैं। मयंक ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से अपने खेल के बारे खास बातचीत की। पेश हैं इस चर्चा के खास अंश... इस साल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार यह सीखने का बहुत सही समय है। इस साल कई शानदार अनुभव रहे। ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे टेस्ट टीम में मौका मिला और मैंने पहला मैच खेला, तो मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा की मुझे क्या खास करना चाहिए। मैंने बस इसे एक समय एक मैच की तरह ही लिया। मैं बस अपना सर नीचे रखता था तो हर बार अपने हर शॉट पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करता था। टीम के लिए योगदान देकर अच्छा महसूस होता है। सबसे ज्यादा संतोषजनक यह है कि भारत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है। कौन सी पारी खास- साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 या बांग्लादेश के खिलाफ 243: इस सवाल पर मयंक ने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं तो मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो तुलना करे। दोनों पारियों की अपना महत्व है। जब मैंने अपना पहला दोहरा शतक बनाया तो यह स्वभाविकतौर पर खास होगा। इसके बाद अगली ही सीरीज में अगला दोहरा शतक आ जाना भी खास है। मेरे लिए यही तथ्य खास है कि जब मैं सेट हो जाता हूं तो मैं बड़ा स्कोर करता हूं और टीम की कामयाबी में योगदान देता हूं।' लंबे समय से आप घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे क्या इससे मदद मिली? मैं समझता हूं और यही कहना चाहूंगा कि मेरी यह यात्रा कई दूसरे खिलाड़ियों से अलग रही है। मुझे यह पसंद है। हां मुझे बहुत ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलनी पड़ी, और इससे मुझे इंटरनैशनल लेवल पर मदद भी मिली। वे मैच (घरेलू क्रिकेट) खेलकर मुझे और बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिली। सात टेस्ट में तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ ओपनिंग:ऐसा करते हुए आपको कोई अजस्टमेंट नहीं करनी होती क्योंकि आप वहां टॉप क्वॉलिटी वाली खिलाड़ियों के साथ खेल रहे होते हैं। आप अपना खेल समझते हैं और वे अपना, तो यह बहुत ज्यादा संवाद और आपसी मेलजोल की बात है। रोहित शर्मा बतौर ओपनिंग साझेदार: यह पहली बार था जब मैं उनके साथ ओपन कर रहा था। हमने बस अपनी योजनाओं के बारे में बात की, हमारे पास हर गेंदबाज को लेकर योजना थी। हमने बहुत ज्यादा नहीं सोचा, हमने बस बॉल दर बॉल वैसे ही लिया जैसे गेंदें आती गईं। यह बहुत शानदार अहसास है कि उनके साथ पहली ओपनिंग साझेदारी (विशाखापत्तनम टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन) में ही हमने बहुत बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े होकर मैंने उन्हें खेलते हुए देख कर पूरा लुत्फ लिया और यह देखा कि कैसे वह स्पिनर्स पर अपनी धाक जमाते हैं। आप देख सकते हैं कि बोलर्स संघर्ष कर रहे थे। गेंदबाजों की अच्छी बॉल पर भी वह चौका और छक्का जड़ रहे थे और खराब गेंदों को तो सजा मिल ही रही थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39w2gIc

बच्चो के नाम होना चाहिए नया दशक: सचिन तेंडुलकर

मुंबई भारत रत्न को लगता है कि आगामी दशक बच्चों और उन्हें उनके सपनों के पूरा करने की आजादी देने वाला होना चाहिए। तेंडुलकर ने नए साल की पूर्व संध्या पर कहा, 'साल 2020 और इससे शुरू होने वाला दशक बच्चों का होना चाहिए।' इस महान बल्लेबाज ने कहा, 'उनके (बच्चों) साथ समय बिताएं, प्यार दें और उन्हें गलती करने की छूट देनी चाहिए। हमें उन्हें बड़े सपनों के लिए तैयार करना चाहिए। उनकी सेहत, पोषण और शिक्षा में सही तरह से निवेश कर हम उन्हें उनके सपने सच करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।' खेल की अहमियत पर जोर देते हुए सचिन ने कहा, 'खेल न सिर्फ हमारे बच्चों को ऐक्टिव और स्वस्थ रखता है बल्कि वह इससे टीमवर्क भी सीखते हैं। हर बच्चे को जीवन के हर कदम पर समान मौके मिलने चाहिए और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2u8N8QY

प्रेग्नेंट क्रिकेटर को सैलरी के साथ 1 साल की छुट्टी

मुंबई कामकाजी महिलाएं अक्सर इस डर में जीती हैं कि मां बनने पर उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कई बार महिलाओं को प्रेग्नेंसी में नौकरी छोड़नी पड़ती है। खिलाड़ियों की बात करें तो कई मामलों में वे एक साल तक खेल से दूर हो जाती हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड (CA) ने नजीर पेश की है। उसने अपनी महिला क्रिकेटर्स को 12 महीने का वेतन सहित मातृत्व अवकाश देना शुरू किया है। सीनियर क्रिकेटर इस पॉलिसी का फायदा पाने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें इस छुट्टी के दौरान पूरा वेतन और अगली गर्मियों में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। जेस चाहें तो बच्चे को जन्म देने से पहले तक ऐसी भूमिका स्वीकार सकती हैं, जिसमें क्रिकेट न खेलना पड़े। अगर BCCI की बात करें तो सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के बावजूद यहां मातृत्व अवकाश को लेकर कोई पॉलिसी नहीं है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने बताया कि भारत में महिला क्रिकेटर्स को पैरंटल लीव नहीं मिलती। वहीं, टीम इंडिया के लिए 64 इंटरनैशनल मैच खेलने वालीं रीमा मल्होत्रा की मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने कभी ऐसा केस आया ही नहीं, जहां मातृत्व अवकाश मांगा गया हो।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35fme6N

टेटे: जर्मनी की टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे भारतीय खिलाड़ी

चेन्नैभारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम जनवरी में होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर से पहले जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास करेगी। भारतीय पुरुष टीम में शामिल जी. साथियान (विश्व रैंकिंग 30) और शरत कमल (वर्ल्ड रैंकिंग 34) के पास टीम के तौर पर पहली बार ओलिंपिक में जगह बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम की मौजूदा रैंकिंग आठ है और ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने के लिए उसे सिर्फ क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने की जरूरत है। साथियान ने मंगलवार को कहा, ‘हमारे पास ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने का अच्छा मौका है। क्वॉलिफिकेशन में क्रोएशिया और हॉन्ग कॉन्ग जैसी मजबूत टीमें हैं। हम खिलाड़ी के तौर पर किसी भी चीज के लिए तैयार हैं और अच्छी स्थिति में हैं।’ पढ़ें, ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट पुर्तगाल में 22 जनवरी से खेला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यहां शिविर में ध्यान युगल मुकाबलों पर था। क्वॉलिफिकेशन में युगल मुकाबले अहम होते हैं क्योंकि मैच इसी से शुरू होता है।’ यहां प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद भारतीय टीम जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के साथ 13 से 20 जनवरी तक डसेलडोर्फ में अभ्यास करेगी। 26 साल के साथियान, शरत, हरमीत देसाई और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ यहां नेहरू स्टेडियम में शिविर में भाग ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कोरिया में एक सप्ताह के शिविर में हिस्सा लिया था। पढ़ें, चेन्नै के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘कोरिया में मैंने अच्छा समय बिताया। हमने साउथ कोरिया के शीर्ष खिलाड़ियों (विश्व रैंकिंग में टॉप-20 में शामिल) के साथ अभ्यास किया। मैं वहां स्पष्ट योजना के साथ गया था और मैं कोरिया से मिले समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं। कोरिया राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में आधारभूत संरचना बेहतरीन है।’ वह बुधवार को जर्मनी के लिए रवाना होंगे जहां उन्हें जर्मन कप के सेमीफाइनल में एएसवी ग्रुन्वेट्टरसबक का प्रतिनिधित्व करना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZGuyvc

कुछ अच्छे खिलाड़ियों के साथ करार करेंगे : ओली गनर

मैनचेस्टरइंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर सोल्सजाएर ने कहा है कि वह जनवरी में कुछ अच्छे करार को लेकर आशान्वित हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एर्लिंग हालांद के साथ करार नहीं कर पाई जबकि बोरूसिया डॉर्टमंड ने उसे पीछे छोड़ते हुए इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के साथ करार कर लिया। ओली गनर ने कहा है कि टीम प्रबंधन से उनकी बात चल रही है और वह जनवरी में टीम के लिए जरूरी खिलाड़ियों के साथ करार को लेकर आशान्वित हैं। सोल्सजाएर ने ईएसपीएनएफसी से कहा, ‘मैं हमेशा आशावादी रहता हूं। मैं सही समय पर टीम के लिए जरूरी खिलाड़ियों के साथ करार करूंगा। इस संबंध में टीम प्रबंधन से बात चल रही है।’ पढ़ें, उन्होंने साथ ही कहा कि क्लब ऐसे खिलाड़ियों के साथ करार नहीं करेगा जिनसे उनकी टीम का मनोबल गिरने का खतरा हो। उन्होंने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी अच्छे संबंध हैं और इसे खराब नहीं किया जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36buUfS

U-19 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ विराट का सफर: एंटिनी

दुबईसाउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का मानना है कि के शानदार खिलाड़ी बनने की शुरुआत 2008 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में हो गई थी, जब उनकी कप्तानी में भारत चैंपियन बना। एंटिनी ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘अगर आप विराट कोहली और कागिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों को देखेंगे तो उनकी शुरुआत अंडर-19 क्रिकेट से हुई। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और देखिये आज वह किस स्तर तक पहुंच गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज के दौर के कई बड़े खिलाड़ियों की शुरुआत अंडर-19 वर्ल्ड कप से हुई थी। यह ऐसा मंच है जहां आपकी प्रतिभा दुनिया देख सकती है।’ अंडर-19 वर्ल्ड कप का अगला आयोजन साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी तक होगा। पढ़ें, एंटिनी ने कहा, ‘जब युवाओं की बात होती है तो साउथ अफ्रीका में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से है। वे क्विंटन डि कॉक और रबाडा के बारे में बातें करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इन खिलाड़ियों को कहीं और से नहीं चुना गया बल्कि वे अंडर-19 विश्व कप में खेले। साउथ अफ्रीका में 2020 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को उन्हें देखना होगा कि वे कितना आगे बढ़ गए हैं और वे अब कहां खड़े हैं।’ पढ़ें, एंटिनी के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप और भी खास है क्योंकि उनके बेटे थांडो ने 2018 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 656 विकेट (टेस्ट और एकदिवसीय मिलाकर) लेने वाले एंटिनी ने कहा, ‘मेरे पास अपने बेटे थांडो को अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलते देखने की सुखद यादे हैं। मैं भी उस आयु वर्ग क्रिकेट का हिस्सा रहा हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SGqVUt

बाहों में बाहें डाल विराट-अनुष्का बोले- हैपी न्यू इयर

नई दिल्लीभारतीय टीम के कप्तान ने अपने फैंस को न्यू इयर की विशेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर दीं। विराट और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस फिलहाल बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस जगह पर हैं लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का स्विट्जरलैंड में हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया जिसमें वह और अनुष्का बाहों में बाहें डाल नजर आ रहे हैं। सर्दी के चलते दोनों ने जैकेट पहनी है जबकि अनुष्का कैप भी पहने दिख रही हैं। पढ़ें, विडियो में विराट कहते हैं, 'हम यहां खूबसूरत ग्लेशियर के बीच हैं, इसलिए हमने सोचा कि आपको न्यू इयर की विशेज पहले ही दे दी जाएं।' इसके बाद अनुष्का कहती हैं, 'हां, हमें उम्मीद है कि आपके लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता होगा और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल भी बहुत अच्छा रहे।' अनुष्का अपने पति का गले लगाते हुए आगे कहती हैं, 'हैपी न्यू इयर हम दोनों की तरफ से।' फिर विराट भी अपने फैंस को नए साल के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विराट ने इससे पहले अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अनुष्का को बेस्ट फटॉग्रफर बताया था। विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं , जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' उन्होंने इसी के साथ अनुष्का शर्मा को टैग किया। इससे पहले विराट ने अनुष्का संग कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। टीम इंडिया को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट ही कप्तानी संभालेंगे। सीरीज का पहला टी20 गुवाहाटी में, दूसरी टी20 इंदौर में 7 जनवरी को जबकि तीसरा और अंतिम टी20 पुणे में 9 जनवरी को खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39rXCLt

इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से पहले बीमारी से उबरे

केपटाउनसाउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत से ही बीमारी से जूझने के बाद इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी स्वस्थ हो गए हैं जिससे यहां खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम को बेहतर संयोजन के साथ मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। दिसंबर में दौरे के शुरू होने के बाद से 11 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 6 सदस्य किसी न किसी समय बीमार हुए। इंग्लैंड टीम के मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ‘अब कोई और खिलाड़ी बीमारी की चपेट में नहीं आया है।’ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा और तब तक इंग्लैंड की पूरी टीम के स्वस्थ होने की संभावना है। बीमार हुए क्रिकेटरों की सूची में कल सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबले भी शामिल हो गए थे। पढ़ें, सिबले से पहले कप्तान , उप कप्तान बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जो डेनली शुरुआती टेस्ट के दौरान बीमार हो गए थे। बल्लेबाज ओली पोप बीमारी के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जैक लीच बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग भी रखा गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Fb4C1q

मुंबई के खिलाफ रणजी मैच से मयंक को आराम

बेंगलुरुकर्नाटक ने बीसीसीआई के आग्रह पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मुंबई के खिलाफ उसकी मेजबानी में 3 जनवरी से होने वाले मैच से आराम दिया है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई ने हालांकि इस मुकाबले के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा पृथ्वी साव को भी अपनी टीम में जगह दी है। अग्रवाल को 17 जनवरी से शुरू हो रहे न्यू जीलैंड दौर के लिए भारत ए की सभी फॉर्मेट की टीम में जगह दी गई है। टीम 10 जनवरी को ऑकलैंड के लिए रवाना होगी और टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अग्रवाल पर काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम देने का आग्रह किया गया था। पढ़ें, रहाणे को भी भारत ए टीम में जगह मिली है लेकिन उनके फरवरी में दूसरे चार दिवसीय मैच में ही खेलने की संभावना है। साव को भी सभी फॉर्मेट के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे हैं। भारत की सीनियर टीम भी 24 जनवरी से न्यू जीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और फिर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। अग्रवाल की गैरमौजूदगी में आर समर्थ की टीम में वापसी हुई है। खराब फॉर्म से जूझ रहे समर्थ को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में चार और शून्य रन की पारियां खेलने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम इस प्रकार है: करुण नायर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, निश्चल डी, आर समर्थ, अभिषेक रेड्डी, बीआर शरथ, रोहन कदम, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचिथ, अभिमन्यु मिथुन, वी कौशिक, प्रतीक जैन, रोनित मोरे, शरत श्रीनिवास और प्रवीण दुबे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2srt9g1

विराट ने फोटो पोस्ट कर बताया कौन 'बेस्ट फटॉग्रफर'

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन फिलहाल क्रिकेट और देश से दूर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का को बेस्ट फटॉग्रफर बताया। विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं , जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' उन्होंने इसी के साथ अनुष्का शर्मा को टैग किया। देखें, रिपोर्ट्स हैं कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनुष्का संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। भारतीय टीम को अगले महीने 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट ही कप्तानी संभालेंगे। सीरीज का पहला टी20 गुवाहाटी में, दूसरी टी20 7 जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और अंतिम टी20 9 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QfOvGh

पाकिस्तान के लिए टेस्ट में मुश्किल रहा साल: मिसबाह

लाहौरपाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ कोच को लगता है कि 2019 उनकी टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में मुश्किलों से भरा रहा। इस दौरान टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष करती दिखी। कोच ने कहा कि उनका जोर टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने पर है। इस साल पाकिस्तान रन रेट के माध्यम से इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। उन्होंने बेशक अपने घर में श्रीलंका को 1-0 से टेस्ट में हराया हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों उसे हार मिली थी। इस साल हालांकि पाकिस्तान में एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई। रावलपिंडी में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था जबकि कराची में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 263 रन से मात दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिसबाह के हवाले से लिखा, ‘पाकिस्तान ने श्रीलंका को मात दे साल 2019 का अंत अच्छा किया, लेकिन कुल मिलाकर यह हमारे लिए टेस्ट में मुश्किल साल रहा।’ पढ़ें, कोच ने कहा, ‘सीमित ओवरों में हमने हमारे मुख्य खिलाड़ी फखर जमां, हसन अली और शादाब खान अपनी फॉर्म खो बैठे। इन्हीं के दम पर हमने 2017 में चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। अहम समय पर इनक फॉर्म खोने के कारण हम वर्ल्ड कप और टी20 में पिछड़ गए। टी20 में हालांकि हम किसी तरह नंबर-1 बने रहने में सफल रहे, लेकिन अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो टी20 क्रिकेट में हमारा जीत प्रतिशत गिरा है।’ पढ़ें, पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हमें तीनों फॉर्मेट में कई जगह सुधार करना है। टीम के पास काफी काबिलियत है और नए खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना रास्ता बना रहे हैं। निश्चित तौर पर टीम का भविष्य अच्छा है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZE5eG9

आदित्य वर्मा के बेटे को बिहारी रणजी टीम में जगह

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के याचिकाकर्ता के बेटे लखन राजा को पटना में मिजोरम के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रोफी मैच के लिए बिहार की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट में भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वर्मा को हमेशा से लगता था कि उनके बेटे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बराबरी का मौका नहीं मिला। लखन बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वर्मा ने बताया, ‘मेरे बेटे को अंतत: बिहार की रणजी टीम में जगह मिल गई है। मुझे यकीन है कि उसे मिजोरम के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। उम्मीद करता हूं कि वह रन बनाएंगे और टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे।’ पढ़ें, श्रीनिवासन को जेल में घसीटा, अब बेटे को नौकरीअनधिकृत बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव वर्मा ने 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के खिलाफ याचिका दायर की थी और तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को अदालत में घसीटा था। लखन हालांकि अब श्रीनिवासन की ही कंपनी इंडिया सीमेंट्स के लिए काम करते हैं। पहले कड़ा रवैया, फिर सुधारे संबंधवर्मा श्रीनिवासन के धुर विरोधी रहे लेकिन दिल्ली में बीसीसीआई की आम सभा बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। वर्मा को जब समझ में आया कि उनके रुख से उनके बेटे के क्रिकेट करियर पर असर पड़ रहा है तो उन्होंने नरम रवैया अपनाया और बीसीसीआई के पुराने अधिकारियों के साथ संबंध सुधारे। वर्मा श्रीनिवासन के आभारी हैं जिन्होंने उनके बेटे को इंडिया सीमेंट्स में उस समय काम दिया जब राज्य की टीम में चयन नहीं होने के कारण वह क्रिकेट से दूर हो रहे थे। पढ़ें, सब समय पर निर्भरवर्मा ने कहा, ‘श्रीनिवासन के कारण मेरा बेटा क्रिकेट खेलना जारी रख पाया। अब मैंने महसूस किया है कि वह असली प्रशासक हैं जिसकी भारतीय क्रिकेट को जरूरत है।’ यह पूछने जाने पर कि क्या उन्हें श्रीनिवासन की अगुआई वाले बीसीसीआई के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग याचिका दायर करने का मलाल है तो वर्मा ने रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए कहा, ‘यहां कुछ भी सही या गलत नहीं है। यह सब समय पर निर्भर करता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39rD2ut

कुंबले ने बताया, कैसे T20 वर्ल्ड कप जाएंगे धोनी

नई दिल्लीभारत के पूर्व चीफ कोच और कप्तान रहे दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को लगता है कि का अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाना आईपीएल-2020 के उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। कुंबले ने 'क्रिकेटनेक्स्ट' से कहा, ‘यह इस बात पर काफी हद तक निर्भर करता है कि धोनी आईपीएल में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और अगर भारतीय टीम को लगता है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए धोनी की जरूरत है तो वहां से वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं.. लेकिन हमें देखना होगा।’ पढ़ें, टेस्ट में धोनी के कप्तान रह चुके कुंबले ने कहा है कि टीम प्रबंधन को विकेट लेने वाले विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए न कि हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ। उन्होंने कहा, ‘मुझे निश्चित तौर पर लगता है कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत है और इसलिए कुलदीप यादव तथा युजवेंद्र चहल को टीम का हिस्सा होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह अहम है कि आप विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में सोचें। अगर आपको लगता है कि आपको सिर्फ तेज गेंदबाजों की जरूरत जो आपको विकेट निकाल कर देंगे, बजाए हरफनमौला खिलाड़ियों के, मुझे यह लगता है कि यह अच्छा होगा।’ कुंबले ने साथ ही कहा है कि आस्ट्रेलिया के लिए टीम का चुनाव करना लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी है कि भारत इस बारे में सोचना शुरू करे कि ऑस्ट्रेलिया में कौन अच्छा प्रदर्शन करेगा और कौन वे गेंदबाज हैं जिनके पास विकेट लेने की काबिलियत है क्योंकि इससे विपक्षी टीम पर दबाव आ जाएगा।’ कुंबले को लगता है कि भारत को वर्ल्ड कप से 10-12 मैच पहले टीम का चुनाव कर लेना चाहिए। पढ़ें, धोनी ने अपने भविष्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। उन्होंने जुलाई-2019 में आखिरी वनडे खेला था, जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था। उस मुकाबले में भारत को दिल तोड़ने वाली हार मिली और टीम इंडिया का सफर वर्ल्ड कप में भी समाप्त हो गया। उसके बाद से धोनी टीम में नहीं हैं। इससे पहले बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी ने अपने भविष्य को लेकर कप्तान विराट कोहली और सिलेक्टर्स से जरूर बात की होगी। गांगुली ने कहा था, ‘उन्होंने (धोनी) कप्तान से बात की है और मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं से भी बात की होगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36eesLR

इंग्लिश फुटबॉल की दूसरी श्रेणी की टीम से खेलेंगे रूनी

लंदनइंग्लैंड की तरफ से रेकॉर्ड गोल करने वाले गुरुवार को इंग्लिश फुटबॉल की दूसरी श्रेणी की टीम डर्बी की तरफ से पदार्पण करेंगे। यह मैच बर्नस्ले के खिलाफ खेला जाएगा। रूनी अभी 34 साल के हैं और वह डर्बी से खिलाड़ी और कोच के रूप में जुड़े हैं। रूनी एमएलएस टीम डीसी युनाइटेड से डर्बी से जुड़े थे लेकिन जनवरी तक अपनी नई टीम की तरफ से खेलने के पात्र नहीं थे। डर्बी के मैनेजर फिलिप कोकू ने कहा, ‘अगर उनके (रूनी) जैसा अनुभवी खिलाड़ी उपलब्ध हो तो आपके लिए यह बहुत खुशी की बात है और हम खुश हैं कि वह यहां हैं।’ डर्बी ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर चार्लटन को 2-1 से हराया जिससे उसकी टीम चैंपियनशिप में 17वें स्थान पर पहुंच गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36bn3yI

टेस्ट को 4 दिवसीय करने की योजना को इंग्लैंड का सपॉर्ट

लंदनइंग्लैंड ने व्यस्त कार्यक्रम के भार को कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को पांच की जगह चार दिन का करने की इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की योजना का समर्थन किया है। आईसीसी 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल मुकाबलों को अनिवार्य रूप से चार दिवसीय करने पर विचार कर रहा है। ईसीबी के प्रवक्ता ने ‘डेली टेलीग्राफ’ से कहा, ‘यह इस खेल के जटिल कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कार्यभार की जरूरतों को स्थायी समाधान मुहैया करा सकता है।’ टेस्ट क्रिकेट का इतिहास लगभग 140 साल पुराना है जहां इसे पांच दिन के फॉर्मेट में खेला जाता है। अगर 2015-2023 सत्र में चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाते तो खेल से 335 दिन बच जाते। पढ़ें, चार दिवसीय टेस्ट कोई नई अवधारणा नहीं है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला था। इससे पहले 2017 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था। उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर इस योजना के समर्थक हैं लेकिन हम समझते है कि यह खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के लिए टेस्ट क्रिकेट की विरासत को चुनौती देने के समान होगा।’ देखें, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को चार दिवसीय टेस्ट के रूप में कराने योजना के बारे में कहा था कि इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा था कि चार दिवसीय टेस्ट पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F50joj

SA की जीत पर फैन का कॉमेंट, स्टेन बोले- इडियट

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और उन्होंने भारतीय प्रशंसक की उस समय बोलती बंद कर दी जब उसने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत का मजाक बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी। एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, ‘यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जाएगा। वैसे भी ईश्वर ने इसमें कुछ नहीं किया है, इडियट।’ देखें, साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था जिसमें जीत से साउथ टीम को 30 अंक मिले। मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F7kSAz

ब्रिसबेन में वापसी करेंगी शारापोवा, वाइल्ड कार्ड मिला

पैरिस विश्व की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी 2020 के अपने अभियान की शुरुआत ब्रिसबेन में करेंगी जिसके लिए आयोजकों ने उन्हें वाइल्ड कार्ड दिया है। यह 32 वर्षीय रूसी खिलाड़ी अगस्त में यूएस ओपन में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स से पहले दौर में हारने के बाद किसी टूर्नमेंट में नहीं खेली हैं। शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर विडियो मेसेज में कहा, ‘हाय ब्रिस्बेन। मुझे तुम्हारी बहुत कमी खली और मैं अपने सत्र की शुरुआत आपके टूर्नमेंट और आपके शहर में करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ शारापोवा 2019 सत्र में कंधे की चोट से जूझती रहीं और इस कारण केवल 15 प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाईं। इससे वह विश्व रैंकिंग में 133वें स्थान पर खिसक गईं। उन्होंने 2015 में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब जीता था। इस बार यह टूर्नमेंट सोमवार से शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36esiO9

दशक की भारतीय टेस्ट टीम, कोहली को कमान

नई दिल्ली बीते एक दशक में का रेकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का प्रदर्शन क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रहा है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने दशक की भारतीय टीम चुनी है। प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने एक दशक में कम से कम 30 टेस्ट मैच खेले हों। अगर यह कंडीशन न होती तो राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण आराम से किसी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेते। उनके नाम पर इसलिए चर्चा नहीं की गई क्योंकि उन्होंने कम टेस्ट मैच खेले हैं। रिजर्व- शिखर धवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह टाइम्स ऑफ इंडिया की दशक की टेस्ट टीम- वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रही टीम इंडिया भारतीय टीम ने इस दशक में कुल 107 टेस्ट मैच खेले और उसमें से 56 में जीत हासिल की और 29 मुकाबले हारे। 22 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। भारत की जीत का औसत 52.33 प्रतिशत रहा। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारत के बाद नंबर ऑस्ट्रेलिया का आता है जिसने 112 टेस्ट मैचों में से 57 जीते और 38 हारे। 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत रहा 50.89 का। साउथ अफ्रीका ने 90 में से 45 जीते और 25 हारे। 20 ड्रॉ रहे। यानी उसका जीत का प्रतिशत रहा 50 का।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39uMFZm

इन 3 कैचों के लिए भी याद किया जाएगा साल 2019

नई दिल्ली फील्डिंग क्रिकेट का एक अहम आयाम है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ ही इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज के दौर में जहां फिटनेस काफी मायने रखती है, फील्डिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। क्रिकेट में यूं ही नहीं कहा जाता- 'पकड़ो कैच, जीतो मैच'। बेन स्टोक्स (वर्ल्ड कप 2019)वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में ऐंडिल फेहलुकवायो ने आदिल रशीद की गेंद पर मिड-विकेट पर बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए जा रही है। बेन स्टोक्स ने हवा में बाउंड्री की ओर जमीन के समानांतर छलांग लगाते हुए गेंद को हवा में ही लपक लिया। उनके हाथ भी रिवर्स कप थे। यह वाकई जादुई लम्हा था। स्टोक्स के इस कैच की इतना अविश्वसनीय था कि कई बार रीप्ले करने के बाद भी पूरी तरह यकीन नहीं हुआ कि आखिर यह कैच हुआ कैसे। इस कैच को सर्वश्रेष्ठ कैचों में शुमार किया जा सकता है। स्मिथ का दूसरी स्लिप में शानदार कैच क्रिकेट के मैदान पर आप स्मिथ को बाहर नहीं रख सकते। वह सब कुछ करते हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ने दूसरी स्लिप में शानदार कैच लपकते हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन को पविलियन भेजा। गेंद तेजी से जा रही थी और स्मिथ ने उसे लपक लिया। उनका शरीर लगभग जमीन के समानंतर था। स्टीव स्मिथ ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है वह पहले से भी अधिक जुझारू नजर आ रहे हैं। खेल के हर आयाम में वह पूरा जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं। सैल्यूट कैच जमैका की सेना में काम कर चुके शेल्डन कॉर्टल को उनके सैल्यूटिंग सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है। कॉर्टल विपक्षी टीम के बल्लेबाज को आउट करने के बाद इस तरह का सैल्यूट करते हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ ने ओशाने थॉमस की गेंद को फ्लिक किया। गेंद सिक्स के लिए जा रही थी तभी कॉर्टल ने शानदार कैच लपका। कॉर्टल ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से भी प्रभावित किया है। विंडीज के खिलाड़ी आमतौर पर नैचुरल ऐथलीट होते हैं और कॉर्टल भी अपवाद नहीं हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDtyI8

बुमराह ने 2019 को उपलब्धियों और सीखने का वर्ष बताया

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर ‘उपलब्धियों, सीखने और यादों’ का साल बताया और कहा कि वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बुमराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस साल अपनी उपलब्धियों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘वर्ष 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत और सुखद यादें जोड़ने का साल रहा। वर्ष 2020 में मैं जो भी हासिल करूंगा मुझे उसका इंतजार है।’ बुमराह वर्ष 2019 में न सिर्फ तीनों प्रारूपों में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ बने बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी बने। छब्बीस वर्षीय बुमराह ने 2019 का समापन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज के रूप में किया है जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के छठे नंबर के गेंदबाज हैं। इसी वर्ष बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने अभी तक भारत की तरफ से 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट लिये हैं। यह तेज गेंदबाज हालांकि चोटिल होने के कारण अगस्त से बाहर है। वह चोट से उबर गये हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39wrTJd

वेस्ट इंडीज ने सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए पेनी को सहायक कोच नियुक्त किया

सेंट जोन्स भारतीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवस पेनी को सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए वेस्ट इंडीज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। वॉरविकशर के पूर्व क्रिकेटर पेनी को क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पेनी की विशेषज्ञता क्षेत्ररक्षण है और वह सफेद गेंद के प्रारूपों (एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में वेस्ट इंडीज की टीमों के साथ काम करेंगे। वह दो जनवरी को वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ेंगे। टीम तब आयरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए तैयारियां शुरू करेगी। सात से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। पेनी ने कहा, ‘मैं कायरन पोलार्ड और फिल सिमन्स की अगुआई वाले क्रिकेटरों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में इस टीम के कई सदस्यों के साथ काम करने का मौका मिला है तथा सीपीएल से जुड़ा होने के कारण कैरेबियाई क्षेत्र मेरे लिए ‘घर से बाहर घर’ जैसा है।’ अपने क्रिकेट करियर में वारविकशर की तरफ से 158 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए मैच खेलने वाले पेनी को कोचिंग का अपार अनुभव है। वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं। कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वह सेंट लूसिया और सेंट कीट्स और नेविस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हाल में वह बारबाडोस ट्रिंडेंट के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QxdOm2

Monday, December 30, 2019

तीसरा वनडे हारे युवा, पर सीरीज जीती

ईस्ट लंदन कप्तान के अर्धशतक के बावजूद भारत अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत अंडर -19 टीम ने पहले दोनों मैच जीतकर इस मैच से पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन वह क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। भारत ने इस तरह से 2-1 से सीरीज जीती। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 192 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी टीम ने 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 42 रन तक उसके तीन विकेट निकल गए। इसके बाद गर्ग (52) और तिलक वर्मा (25) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारतीय टीम के तिहरे अंक में पहुंचते ही गर्ग पविलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम के सभी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन वे अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से फेकु मोलेतसेन ने 36 रन देकर दो विकेट लिए और दो बल्लेबाजों को रन आउट किया। साउथ अफ्रीका ने इसके बाद जोनाथन बर्ड की 121 गेंदों पर खेली गई 88 रन की नाबाद पारी की मदद से दस गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज एंड्रयू लोउ ने 31 और जैक लीस के 29 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। भारतीय टीम जनवरी में अंडर-19 विश्व कप में भाग लेगी जिसमें उसे ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से खेलेगा। इसके बाद वह 21 जनवरी को जापान और 24 जनवरी को न्यू जीलैंड का सामना करेगा। इससे पहले भारत अंडर-19 टीम अफगानिस्तान (12 जनवरी) और जिम्बाब्वे (14 जनवरी) के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q9U20W

साल 2019: पेसर्स के 'पंच' ने भारतीय टीम को बनाया दमदार

पार्थ भादुड़ी, नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2019 बहुत शानदार रहा। बेशक, हर चीज टीम इंडिया के पक्ष में नहीं गई- किसी के भी नहीं जाती- लेकिन 2019 कुल मिलाकर टेस्ट के मंच पर भारत के प्रभुत्व का साल रहा। टीम ने घरेलू मैदान पर रेकॉर्ड लगातार चार बार पारी के अंतर से जीत हासिल की। यह इतना सामान्य लगने लगा था कि कई बार दर्शकों को भी अजीब लगने लगता। भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बना। टीम का जीत का औसत 87.5 रहा और उसने एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा। इसके बाद अगले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रही जिसने 66.6 प्रतिशत मैच जीते। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में जो निरंतरता नजर आ रही है वह किसी भी खेल टीम का एक सपना हो सकती है। इस कामयाबी ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम इंडिया इसमें टॉप पर है। गौरतलब है कि कप्तान खुद भी टेस्ट चैंपियनशिप को काफी पसंद करते हैं। पूरे दशक में सभी प्रारूपों में भारत की जीत का औसत 60.82 रहा। टीम ने 462 में से 281 मैच जीते। टीम की कामयाबी का बड़ा श्रेय तेज गेंदबाजों को जाता है। इस साल की कामयाबी बीते पांच साल से बोलिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश का परिणाम है। इस साल में टेस्ट टीम के चरित्र के एक प्रगति देखी गई। इसकी शुरुआत दशक के मध्य में विराट कोहली द्वारा टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद से हुई थी। टीम इंडिया जो पहले मैच बचाने, सीमित हथियार और शायद नए विचारों की कमी से जूझती नजर आती थी, को धीरे-धीरे बोल्ड फैसले लेने और नतीजे की ओर जाने वाली टीम में बदलती चली गई। एक हैरानी की बात यह रही कि ऐसा नहीं कि पूरी टीम बदल गई हो सिवाय एक केक आने से- लेकिन उन्होंने ही बीते दशक के आखिरी दो साल में भारतीय टीम का रूप बदलने में महती भूमिका निभाई। जनवरी 2018- जब बुमराह ने अपने डेब्यू किया के बाद भारतीय पेसर्स ने 22 टेस्ट मैचों में 20.74 के औसत से 274 विकेट लिए हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट (14) भी टीम इंडिया की पेस बैटरी ने ही झटके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (11) है। जबसे बुमराह ने डेब्यू किया उनका स्ट्राइक रेट (30.4), औसत (13.19), इकॉनमी (2.59) सभी गेंदबाजों से बेहतर रहा है। उनके नाम सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल विकेट (42 मैचों में 51) और सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी (6.71), वनडे में भी उनका बेस्ट ऐवरेज (21.88) और इकॉनमी (4.49) भी अपने डेब्यू के बाद सभी से बेहतर रही है। दशक का अंत आते-आते बुमराह ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। वह अलग हैं, उनके पास वैरायटी है और समय के आगे की क्रिकेटीय सोच है। और इन सबको बैक करने के लिए उनके पास जबर्दस्त पेस है। लेकिन जैसाकि उनके करियर की शुरुआत में ही अंदेशा जताया गया था कि उनका यूनीक ऐक्शन ही उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा है। टीम प्रबंधन को शायद बुमराह को काफी संभालकर इस्तेमाल करना होगा। एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2019 में दो प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अपने करियर में उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया है। उन्होंने इस साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक ली। वह वर्ल्ड कप में हैटट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने। कोहली की कप्तानी में शमी काफी निखरकर आए हैं। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 137 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 46.2 का रहा है। यह इस दौरान सभी तेज गेंदबाजों के मुकाबले सबसे अच्छा है। विदेशों में भी उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और 25.87 के स्ट्राइक रेट से 86 विकेट लिए हैं। इस बीच अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया है। वह टीम में अपनी भूमिका को अब बेहतर समझते हैं। ईशांत की ही तरह उमेश ने भी अपनी लैंथ और पेस पर काफी काम किया है। इन पेसर्स ने टीम इंडिया की बोलिंग अटैक के अगुआ रहे स्पिनर्स और काफी हद तक बल्लेबाजों से फोकस शिफ्ट किया है। 2019 में भारत में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में भारतीय पेसर्स ने 59 विकेट लिए जबकि स्पिनर्स को 37 विकेट मिले। पेसर्स का औसत 15.25 का रहा और स्पिनर्स का 28.23 का। स्ट्राइक रेट का अंतर भी काफी हैरानी भरा रहा- स्पिनर्स को जहां हर 60.6 गेंद बाद विकेट मिला वहीं पेसर्स ने एक विकेट के लिए 30.3 गेंद खर्च कीं। बल्लेबाजी की बात करें तो ने हर प्रारूप में धमाल किया। मयंक अग्रवाल ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई और बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। उनके खेल ने टीम इंडिया को एक लॉन्ग टर्म ओपनर की उम्मीद दी है। विराट कोहली- इस दशक में सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं टेस्ट में वह ऐलिस्टर कुक और जो रूट के बाद तीसरे नंबर पर रहे। वह तेंडुलकर के रेकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं। आईसीसी टूर्नमेंट में हार-जीत के औसत के लिहाज से भी भारत के लिए साल काफी अच्छा रहा। हालांकि टीम तीन बार सेमीफाइनल और दो बार फाइनल में हारी। टीम को सिर्फ एक आईसीसी ट्रोफी- 2011 वर्ल्ड कप- ही इस दशक में मिली। इस साल मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो ने महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत को भी बदला। धोनी तेज भागे लेकिन क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। और आखिर में निराश मन के साथ मैदान से बाहर गए। उसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं। क्या नहीं हुआ- टीम को वनडे इंटरनैशनल में कोई नंबर चार बल्लेबाज निश्चित रूप से अभी नहीं मिला। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब, टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, दुनिया के टॉप तीन बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पाए और इससे कोहली के निराशानजनक 30 मिनट की बात शुरू हुई। और लोढ़ा पैनल के बाद क्या होगा, इस पर अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं है। इन सवालों के जवाब भी अगल साल तलाशने होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QzOMm1

अधिकारी ने ही लीक की IPL 2020 की शुरुआती तारीख

नई दिल्लीदुनिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग () के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुंबई में होगा।’ इसका मतलब यह होगा कि शुरुआत में मैच खेलने वाली कुछ टीमों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। देखें, इसका कारण यह है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही होगी और इसी तरह इंग्लैंड एवं श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा। एक फ्रैंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल एक बार फिर पुराने फॉर्मेट के आधार पर डबल हेडर का आयोजन करेगी और यह टूर्नमेंट 1 अप्रैल से शुरू होगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस सीजन में अधिक से अधिक डबल हेडर कराने के पक्ष में है क्योंकि उसका मानना है कि इससे दर्शकों को अच्छा व्यूइंग टाइम मिल सकेगा। अधिकारी ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज 29 मार्च को खत्म होगी। वहीं, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच तकनीकी तौर पर 31 मार्च को खत्म होगा। ऐसे में इन 4 टीमों के बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं मिलना शुरुआती मैचों में मुश्किल है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SP0o7N

रोहित ने तस्वीरें शेयर कर बेटी को किया बर्थडे विश

नई दिल्लीभारतीय ओपनर फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने परिवार के संग समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी समायरा को पहला बर्थडे विश किया। उन्होंने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। रोहित ने लिखा, 'हैपी हैपी बर्थडे मेरी छोटी कुकी मॉन्स्टर, आपने आने से हमारी जिंदगी में खुशियां, आनंद और सुख भी आया।' तस्वीरों में रोहित की पत्नी रितिका भी नजर आ रही हैं। पढ़ें, सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित ने साल 2015 में रितिका से शादी की थी। 32 वर्षीय रोहित और रितिका के घर पिछले साल ही बेटी का जन्म हुआ। मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने इस साल सभी फॉर्मेट में कुल 2442 रन बनाए और ओपनर के तौर पर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने वर्ल्ड कप-2019 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 5 शतक ठोके। देखें, टीम इंडिया को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और इससे पहले भारतीय क्रिकेटर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। कैप्टन विराट कोहली जहां अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ स्विट्जरलैंड में हैं, वहीं अन्य क्रिकेटर भी अपने-अपने परिवार संग समय बिता रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q7XuJi

गंभीर नहीं लड़ सकते DDCA अध्यक्ष पद का चुनाव

नई दिल्लीदिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की एजीएम में रविवार को मचे बवाल के बाद इस असोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि पूर्व क्रिकेटर अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि डीडीसीए सचिव विनोद तिहाड़ा ने सोमवार को साफ किया कि गंभीर तभी अध्यक्ष बन सकते हैं, जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें। डीडीसीए ने अपने अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए सोमवार को फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों तक का समय मांगा। डीडीसीए ने साथ ही स्पष्ट कर दिया कि लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं। पढ़ें, इस राज्य क्रिकेट संघ की एजीएम के दौरान हाथापाई भी हुई थी। एक विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था जिसे पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने साथ ही बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से मामले पर कार्रवाई करने की भी अपील की। डीडीसीए सचिव विनाद तिहाड़ा ने यहां सोमवार को कहा, ‘लोकपाल दीपक वर्मा को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया जाएगा। चुनाव जनवरी के अंत में होने हैं लेकिन आग्रह किया जाएगा कि यह फरवरी में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद हों।’ रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद के लिए गंभीर की उम्मीदवारी पर तिहाड़ा ने कहा, ‘दिल्ली क्रिकेट की सेवा के लिए उनका स्वागत है लेकिन वह अध्यक्ष तभी बन सकते हैं जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें।’ रजत शर्मा ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था जिससे डीडीसीए में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने की जरूरत पड़ी। पढ़ें, तिहाड़ा ने साथ ही रविवार को संपन्न विवादों से भरी वार्षिक आम बैठक के दौरान हाथापाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी वादा किया। एजीएम के दौरान हाथापाई भी हुई थी और इस दौरान न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा को डीडीसीए का नया लोकपाल नियुक्त किया गया। एजीएम के इतर सत्ताधारी गुट के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा को विरोधी गुट के मकसूद आलम ने थप्पड़ जड़ा। तिहाड़ा ने कहा कि एजीएम के दौरान अव्यवस्था में शामिल रहे राज्य संघ के अधिकारियों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई की जाएगी। तिहाड़ा ने कहा, ‘डीडीसीए एजीएम के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F2l6sF

नया BCCI चीफ, कोहली छाए, 2019 में क्या-क्या हुआ

नई दिल्लीस्टार बल्लेबाज कैप्टन और भारतीय क्रिकेट ने खत्म हो रहे साल में अच्छी प्रगति की जबकि सौरभ गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नई पारी की शुरुआत की। भारत ने साथ ही 2019 में अंतत: डे-नाइट टेस्ट मैच खेला। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार दिल तोड़ने वाली रही जबकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर संशय बरकरार है जो पिछले छह महीने से क्रिकेट से दूर हैं। दिल तोड़ने वाली हारवर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में भारत को न्यू जीलैंड ने हराया जो पूरे देश के लिए दिल तोड़ने वाला रहा। फाइनल में हालांकि न्यू जीलैंड को निराशा हाथ लगी जब निर्धारित ओवर और फिर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहा और मेजबान इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। पढ़ें, भारत ने 7 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीजभारत की बात करें तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में सात दशक में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही लेकिन विश्व कप सेमीफाइनल में कुछ मिनटों के खराब प्रदर्शन के कारण विराट कोहली की टीम टूर्नमेंट से बाहर हो गई। गांगुली बने बीसीसीआई अध्यक्ष, फिर पिंक बॉल टेस्टमुश्किल के समय में भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभालने के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली सर्वसम्मति से बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने जिससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के तीन साल के विवादास्पद कार्यकाल का अंत हुआ। गांगुली ने एक बार फिर आगे बढ़कर अगुआई करने की अपनी क्षमता दिखाई जब उन्होंने कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने के लिए राजी किया जो इसके लिए पहले तैयार नहीं थे। मैच का स्तर उतना ऊंचा नहीं था लेकिन नए बोर्ड अध्यक्ष यह दिखाने में सफल रहे कि टेस्ट क्रिकेट में कैसे दर्शकों को वापस लाया जा सकता है। विराट का स्थायी टेस्ट सेंटर का सुझावगुलाबी गेंद से शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने कप्तान विराट कोहली का नजरिया हालांकि अलग था और उन्होंने दर्शकों को मैदान पर लाने के लिए स्थायी टेस्ट केंद्र बनाने का सुझाव दिया। मैदान पर कोहली लगातार आगे बढ़ते रहे। वह तीनों फॉर्मेट में 2455 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपने साथी रोहित शर्मा (2442) से 13 रन अधिक बनाए। पढ़ें, टेस्ट में रोहित की 'ओपनिंग'रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में नई पारी का आगाज किया और बेहद सफल रहे। भारतीय गेंदबाजों ने बीते साल दबदबा बनाया जो नई शुरुआत को दर्शाता है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मार्टिन गप्टिल के सीधे थ्रो पर रन आउट होने के बाद से धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और उनके भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। वॉर्नर और स्मिथ की शानदार वापसीऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद नई शुरुआत की। वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया तो स्मिथ एशेज में छाए रहे। साउथ अफ्रीका ने 2019 में अपने कई अच्छे खिलाड़ी गंवाए और पूरे साल उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम हालांकि साल का अंत इंग्लैंड के खिलाफ जीत से करने में सफल रही। पढ़ें, मानसिक स्वास्थ्यऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए ब्रेक लिया जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मानसिक तनाव का मुद्दा उठा। इस क्रिकेटर को इस मुद्दे पर चौतरफा समर्थन मिला। पाकिस्तान में 10 साल बाद टेस्टवर्ष 2009 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई जब श्रीलंका की टीम ने देश का दौरा किया। इन मैचों के लिए हालांकि काफी दर्शक नहीं पहुंचे। पाकिस्तान ने 2 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36bEhMm

फाफ डु प्लेसिस ने ‘बिग थ्री’ मॉडल की आलोचना की

सेंचुरियनसाउथ अफ्रीका के कप्तान का मानना है कि क्रिकेट को कम नहीं बल्कि अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत है। रविवार को इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रन से हराने के बाद डु प्लेसिस से जब ‘बिग थ्री’ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तथा एक अन्य देश की मौजूदगी वाली चार देशों की ‘सुपर सीरीज’ की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप पिछले एक साल से देख सकते हैं 'बिग थ्री' देशों के बीच क्या चल रहा है।’ ‘सुपर सीरीज’ में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा एक और देश होगा जिसे एक-एक कर के आमंत्रित किया जाएगा। डु प्लेसिस ने कहा, ‘टॉप-3 या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं। अगर आप इसमें अधिक टीमों को शामिल करेंगे तो यह और अच्छा हो सकता है।’ पढ़ें, 35 वर्षीय डु प्लेसिस ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में मैचों को लेकर काफी असमानता है जहां आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसे नए टेस्ट देशों को खुद के लिए मैच हासिल करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘कई छोटे देश हैं जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पा रहे। वे काफी कम खेल रहे हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39pRD9X

टेस्ट रैंकिंग: विराट टॉप पर, पुजारा एक पायदान खिसके

दुबईभारतीय कप्तान वर्ष के आखिर में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर काबिज रहेंगे लेकिन लंबी अवधि के इस फॉर्मेट के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गए। कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ (911) से काफी आगे हैं। न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (822) तीसरे स्थान पर हैं। इस साल 11 टेस्ट मैचों में 1085 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन एक पायदान आगे चौथे स्थान पर पहुंच गए। पुजारा 791 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि अंजिक्य रहाणे के 759 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर हैं। देखें, भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहले की तरह 12वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन रोहित शर्मा एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह से भारत के कुल पांच बल्लेबाज टॉप-20 में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 95 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्विंटन डि कॉक सोमवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (772 अंक) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (771 अंक) क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। रविंद्र जडेजा (725 अंक) एक पायदान ऊपर 16वें जबकि इशांत शर्मा (716 अंक) पहले की तरह 18वें स्थान पर बने हुए हैं। इस तरह से गेंदबाजी में भी भारत के पांच खिलाड़ी टॉप-20 में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिन्स 902 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यू जीलैंड के नील वैग्नर (859) और साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा (832) का नंबर आता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F6ogeN

चोट के कारण एटीपी कप से हटे जापान के निशिकोरी

पर्थजापान के टेनिस स्टार कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने सोमवार को अगले साल होने वाले पहले से हटने का फैसला किया। चोट के कारण वह यूएस ओपन के बाद से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहे हैं। निशिकोरी एक समय विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे लेकिन अब 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। निशिकोरी ने निराशा जताई कि वह तीन जनवरी से शुरू होने वाली टीम स्पर्धा में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बयान में कहा, ‘आज अपनी टीम के साथ मिलकर हमने यह फैसला किया कि मैं अब भी उच्च स्तर पर खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट नहीं हूं।’ पढ़ें, 30 वर्षीय निशिकोरी ने अक्टूबर में अपनी कोहनी की सर्जरी कराई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल पाएंगे या नहीं। जापान एटीपी कप टीम में निशिकोरी की जगह योशीहितो निशिओका को लिया गया है। निशिकोरी से पहले ब्रिटेन के दिग्गज एंडी मरे भी चोट के कारण इस प्रतियोगिता से हट गए थे जबकि रोजर फेडरर ने इसमें नहीं खेलने का फैसला किया था। यह टीम चैंपियनशिप तीन से 12 जनवरी के बीच होगी जिसकी पुरस्कार राशि एक करोड़ 50 लाख डॉलर है। इसमें एकल में अधिकतम 750 और युगल में 250 रैंकिंग अंक भी दांव पर लगे होंगे। प्रतियोगिता में 24 देशों को छह ग्रुप में रखा जाएगा जो राउंड रॉबिन आधार पर एक दूसरे से खेलेंगे। इनमें शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी। ग्रुप चरण के मैच पर्थ, सिडनी और ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे। फाइनल सिडनी में होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F3ZT1n

बर्मिंगम-2022 CWG के लिए टीम भेजेगा आईओए

नई दिल्लीभारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को कहा कि वह 2026 या 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। आईओए साथ ही निशानेबाजी को हटाए जाने को लेकर 2022 बर्मिंगम खेलों के बहिष्कार की मांग से भी पीछे हटने को सहमत हो गया। ओलिंपिक गेम्स की देश में शीर्ष संस्था आईओए अब राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जरूरी स्वीकृति लेने के लिए सरकार से संपर्क करेगी। भारत ने 2010 में इन खेलों की मेजबानी की थी। यहां वार्षिक आम बैठक के दौरान यह फैसला किया गया। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘हमने 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला किया है और साथ ही हमने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी अपना दल भेजने का फैसला किया है।’ पढ़ें, आईओए ने साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के बर्मिंगम खेलों से पहले अलग से राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी। उम्मीद है कि इससे 2022 खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने की भरपाई हो सकेगी। आईओए जल्द ही एनआरएआई के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के पास भेजेगा जिसके बााद सीजीएफ की कार्यकारी समिति इस पर फैसला करेगी। पिछले हफ्ते सीजीएफ ने इस संबंध में एनआरएआई को अगले महीने की शुरुआत तक औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा था। एनआरएआई ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी का खर्चा उठाने की पेशकश की है। राष्ट्रमंडल खेलों के ‘वैकल्पिक खेल’ में शामिल निशानेबाजी को बर्मिंगम खेलों से हटाए जाने के बाद आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने भारत के इन खेलों से हटने का प्रस्ताव रखा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/357IC22

विराट ने बिग बी को दी बधाई, बताया 'GOAT'

नई दिल्लीबॉलिवुड के मेगास्टार के के देश ही नहीं दुनिया भर में फैंस मौजूद हैं और इनमें एक नाम टीम इंडिया के कैप्टन का भी है। अमिताभ को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। विराट ने अमिताभ को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई हो अमिताभ बच्चन जी। भारतीय सिनेमा में आपके योगदान के चलते आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं और रहेंगे।' उन्होंने अमिताभ को टैग किया और अंग्रेजी में 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। सिनेमा के क्षेत्र में यह सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च अवॉर्ड है। 77 साल के अमिताभ इससे पहले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से भी नवाजे जा चुके हैं। बता दें कि विराट ने इससे पहले पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें वह स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का आनंद लेते दिख रहे थे। टीम इंडिया को अगले महीने 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें विराट मेजबान टीम की कप्तानी संभालेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FbmZ65

ट्रायल्स: विकास ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स के लिए टीम में

बेंगलुरुस्टार भारतीय बॉक्सर (69 किग्रा) ने सोमवार को यहां दो अन्य मुक्केबाजों के साथ अपना अंतिम ट्रायल मुकाबला जीतकर अगले साल होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई। वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के पूर्व पदक विजेता विकास लंबे समय तक 75 किग्रा में खेलते रहे लेकिन पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने 69 किग्रा में वापसी की। इससे पहले दो बार ओलिंपिक में भाग ले चुके 26 वर्षीय विकास ने ट्रायल्स फाइनल्स में दुर्योधन सिंह नेगी को सर्वसम्मत फैसले में हराया। चीन में तीन से 14 फरवरी के बीच होने वाले एशिया ओसनिया क्षेत्रीय क्वॉलिफायर के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और नमन तंवर (91 किग्रा) ने भी टीम में जगह बनाई। सोलंकी ने मोहम्मद हसमुद्दीन को जबकि तंवर ने नवीन कुमार को हराया। पढ़ें, भारतीय पुरुष मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, ‘गौरव सोलंकी ने हसमुद्दीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में शानदार वापसी की। जहां तक विकास की बात है तो वह प्रतिबद्ध हैं और हमारी उनसे काफी उम्मीदें हैं।’ रविवार को एशियाई सिल्वर मेडलिस्ट आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) और सचिन कुमार (81 किग्रा) ने टीम में जगह बनाई थी। अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने सितंबर में वर्ल्ड चैंपियनिशप में पदक जीतकर टीम में अपनी जगह बनाई थी। पढ़ें, नीवा ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी थी और प्रत्येक भार वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले। टीम वास्तव में मजबूत नजर आ रही है। ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले हमारे पास एक महीने का समय है। हम कड़ा अभ्यास करेंगे और जहां सुधार जरूरी है उन पर काम करेंगे।’ एशिया-ओसनिया ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय टीम : अमित पंघाल (52 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZFEtRB

विकास ट्रायल्स के फाइनल में, आशीष और सतीश क्वॉलिफायर में

बेंगलुरूएशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट आशीष कुमार (75 किग्रा) और अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने अगले साल होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम में जगह सुनिश्चित की। वापसी करने वाले (69 किग्रा) ने रविवार को यहां ट्रायल्स के शुरुआती दिन फाइनल में प्रवेश किया। आशीष ने मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और साउथ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अंकित खटाना को सर्वसम्मत फैसले में पस्त किया तथा तीन से 14 फरवरी तक चीन में होने वाले एशिया/ओसनिया जोन क्वॉलिफायर के लिए टीम में स्थान पक्का किया। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदकधारी सतीश ने नरेंदर पर विभाजित फैसले में जीत दर्ज कर स्थान सुनिश्चित किया। इन दोनों के अलावा सचिन कुमार ने बृजेश यादव पर जीत से 81 किग्रा में टीम में जगह बनाई। इस वर्ग में एशियाई रजत पदक विजेता सुमित सांगवान को भी भाग लेना था लेकिन उन्हें डोप परीक्षण में विफल होने के बाद एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया। पढ़ें, अन्य नतीजों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण ने आशीष कुल्हेरिया पर सर्वसम्मत जीत से फाइनल में प्रवेश किया। इस साल के शुरू में चोट के कारण विकास ने पेशेवर सर्किट पर ब्रेक लगाने का फैसला किया। हाल में दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन का सामना सोमवार को फाइनल में दुर्योधन नेगी से होगा जिन्होंने नवीन बूरा को विभाजित फैसले में हराया। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी गौरव सोलंकी (57 किग्रा) ने भी कविंद्र सिंह बिष्ट को विभाजित फैसले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब सोलंकी का सामना मोहम्मद हसमुद्दीन से होगा जिन्होंने सचिन सिवाच को बाहर किया। नवीन कुमार ने 91 किग्रा में गौरव चौहान के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीता लिया और अब वह नमन तंवर के सामने होंगे। अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने पहले ही सितंबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपना टीम में स्थान सुनिश्चित कर लिया था। पंघाल ने सिल्वर जबकि कौशिक ने ब्रॉन्ज जीतकर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के मानदंड को पूरा किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZCH3bi

भारत को मैरी कॉम-निकहत दोनों पर गर्व: रिजिजू

नई दिल्ली केंद्रीय खेल मंत्री ने सोमवार को कहा है कि मैरी कॉम दिग्गज खिलाड़ी हैं तो निकहत जरीन शानदार मुक्केबाज हैं। उनमें छह बार की विश्व विजेता मुक्केबाज के नक्शेकदम पर चलने का दम है, और इसलिए भारत को दोनों पर गर्व है। दोनों खिलाड़ी बीते कुछ महीनों से रिंग के बाहर चर्चा में थीं और हाल ही में रिंग में उतरने के बाद भी चर्चा में हैं। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'इस पर कई तरह के मुद्दे बना दिए गए हैं। मैरी कॉम महान मुक्केबाज हैं, जिन्होंने वो सब हासिल किया जो एमेच्योर मुक्केबाजी में कोई और हासिल नहीं कर सका। निकहत शानदार मुक्केबाज हैं, जिनमें मैरी कॉम के पदचिह्नों पर चलने की काबिलियत है। भारत को दोनों पर गर्व है।' खेल मंत्री का यह बयान दोनों मुक्केबाजों के बीच ओलिंपिक क्वॉलिफायर ट्रायल्स के फाइनल मैच के बाद उपजे विवाद के बाद आया है। मैरी कॉम ने निकहत को फाइनल में 9-1 से मात दे चीन में होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर का टिकट कटाया था। मैच के बाद मैरी कॉम ने निकहत से हाथ भी नहीं मिलाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2teiHZ4

कोहली विजडन की दशक की टी20 टीम में, धोनी को नहीं मिली जगह

लंदनभारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन ने दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया है लेकिन इस टीम में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया है जिसमें दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड विली, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और राशिद खान, न्यू जीलैंड के कोलिन मुनरो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा शामिल हैं। विजडन ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘कोहली का घरेलू टी20 रेकॉर्ड उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। कोहली का औसत 53 है जो दशक में सर्वश्रेष्ठ है और जबकि उनकी निरंतरता उनके स्ट्राइक रेट से थोड़ा समझौता करती है, तब भी वह असाधारण नहीं लेकिन अच्छी दर से स्कोर बनाने में सक्षम हैं।’ विजडन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘तेज और स्पिन गेंदबाजी के सामने दमदार और विकेटों के बीच तेज दौड़ के कारण कोहली नंबर तीन के आदर्श खिलाड़ी हैं जो शुरू में विकेट गिरने के बाद तीक्ष्ण गेंदबाजी का डटकर सामना करके पारी संवारने में सक्षम हैं लेकिन साथ ही अच्छी शुरुआत मिलने पर तेजी से रन बना सकते हैं। पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी होने पर कोहली इस एकादश के बल्लेबाजी क्रम में नीचे आएंगे।’ कोहली को विजडन ने दशक के पांच खिलाड़ियों में शामिल किया था। इनमें स्टीव स्मिथ, डेल स्टेन, एबी डि विलियर्स और एलिस पैरी भी शामिल थे। कोहली को जहां विजडन की दशक की टी20 टीम में बल्लेबाजों में जगह मिली है वहीं गेंदबाजों में बुमराह अपने शानदार ‘इकॉनमी रेट’ और डेथ ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण अंतिम एकादश में स्थान बनाने में सफल रहे। विजडन ने लिखा है, ‘बुमराह का ओवरऑल इकोनोमी रेट 6.71 है जो विश्व के तेज गेंदबाजों में डेल स्टेन के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। यह आंकड़ा तब और प्रभावशाली लगता है जब आप इस पर गौर करो कि उन्होंने अधिकतर गेंदबाजी डेथ ओवरों में की जहां उनका 7.27 का इकोनोमी रेट विश्व में सातवां सर्वश्रेष्ठ और तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। बुमराह अपनी टीम के लि तीन ओवर डेथ ओवरों में करते रहे हैं।’ भारत की 2007 की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी इस ऑलस्टार टीम में जगह नहीं बना पाने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं। विजडन की दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : आरोन फिंच (कप्तान), कोलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विलीद, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/368WIBf

ओह! आउट देते-देते अंपायर ने यूं बदला निर्णय

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मुकाबले में एक अंपायरी फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अंपायर ने इस मैच के दौरान आउट देने के लिए उंगली उठाई और फिर अपनी नाक खुजाने लगे। ग्रेग डेविडसन ने ब्यू वेबस्टर के खिलाफ राशिद खान की अपील पर उंगली उठाना शुरू किया। स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू किया ही था कि बीच में ही अंपायर का मन बदल गया और उन्होंने नाक खुजाना शुरू कर दिया। डेविडसन ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल चैनल7 के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने आउट देना शुरू किया लेकिन मेरे जेहन में दूसरा विचार आया और मैंने बीच में ही अपना फैसला बदलते हुए उसे नॉट आउट करार दिया।' रीप्ले में हालांकि यह साफ हुआ कि अंपायर का नॉट आउट देने का फैसला सही था। और रेनेगेड्स के कोच माइकल क्लिंगर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। क्या हुआ था रेनेगेड्स रनों का पीछा कर रही थी। पारी का 17वां ओवर चल रहा था। राशिद की एक गेंद वेस्टर के पैड से टकराई। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने का विचार किया लेकिन बीच में ही उन्हें ध्यान आया कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले से लग चुकी है तो उन्होंने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। आउट देते-देते डेविडसन मजाक में अपनी नाक खुजाने लगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q65sCO

गांगुली के रास्ते पर गंभीर, बनेंगे DDCA अध्यक्ष!

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ () अगले साल 13 जनवरी को अपना नया अध्यक्ष चुनेगा। अगर सब कुछ तय रणनीति के मुताबिक रहा तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज से इस पद को संभालने के लिए कहा जा सकता है। रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली पड़ा है। की कोशिश वापस रास्ते पर आने की है और उसके अधिकारियों को लगता है कि गंभीर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। डीडीसीए के एक अघिकारी ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान से बात की गई है, क्योंकि गंभीर कप्तान थे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव भी है, जो डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बताया है कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने नाइट राइडर्स का भविष्य बदला था। दिल्ली क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमने देखा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने प्रशासक के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का किस तरह से निर्वहन किया है। इसी तरह हमें लगता है कि गंभीर इस समय डीडीसीए के लिए सही विकल्प हैं।' उन्होंने कहा, 'भाजपा के कुछ अधिकारियों ने हालिया दौर में उनसे स्थिति को समझने के लिए संपर्क किया था और कल (रविवार) के बाद तो लग रहा है कि एक गंभीर की तरह सख्त इंसान संघ को वापस पटरी पर लाने के लिए सही होगा। हां, उन्होंने इससे संबंधित बातों में रुचि दिखाई है। नए साल में उनसे और मुलाकातें हो सकती हैं।' डीडीसीए की रविवार को हुई वार्षिक आम बैठक में डीडीसीए के अधिकारी आपस में लड़ पड़े थे, जिसके बाद गंभीर ने ट्वीट कर भड़ास निकाली थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36jNaUt

Sunday, December 29, 2019

AUS vs NZ: क्रिकेट के 'भद्र पुरुष' केन विलियमसन ने दर्शकों के पास जाकर कहा, 'थैंक्यू'

मेलबर्न न्यू जीलैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान को क्रिकेट के भद्र पुरुषों में गिना जाता है। रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में मिली हार के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। चार दिन तक चले मैच को देखने कुल 2 लाख दर्शक पहुंचे। इनमें से कई न्यू जीलैंड से भी मैच देखने पहुंचे थे। दोनों टीमें 32 साल बाद इस मैदान पर खेल रहे थे। न्यू जीलैंड की टीम का प्रदर्शन हालांकि बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन उनके फैंस के जोश में कोई कमी नहीं आई। वे लगातार अपनी टीम का समर्थन करते रहे। देखें स्कोरकार्ड- मैच के बाद विलियमसन खुद उस स्टैंड में गए जहां बड़ी संख्या में कीवी फैंस बैठे थे। विलियमसन ने उन्हें टीम का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। विलियमसन का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनके इस व्यवहार की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। क्या रहा मैच मेंऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराकर तीन मैचो की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का तीसरा मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 240 रनों पर आउट हो गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MHcATZ

पॉन्टिंग ने चुनी दशक की टेस्ट XI, विराट कप्तान

नई दिल्ली इन दिनों सभी पूर्व क्रिकेटर्स साल 2019 के खत्म होने के साथ इस दशक की अपनी-अपनी टेस्ट टीमें तैयार कर रहे हैं। इस मुहिम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी शामिल हो गए हैं। पॉन्टिंग ने आज इस दशक (2010-2019) की अपनी टेस्ट इलेवन की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इस पूर्व कंगारू कप्तान ने टीम इंडिया को अपनी इस खास टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है। हालांकि पॉन्टिंग द्वारा चुनी गई टेस्ट इलेवन में भारत से विराट ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जबकि पाकिस्तान से किसी भी खिलाड़ी को इसमें जगह नहीं मिली है। पॉन्टिंग की टेस्ट इलेवन: डेविड वॉर्नर, एलिस्टर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, (कप्तान), कुमार संगकारा (WK), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन इस दशक की अपनी टेस्ट टीम की सूरत साफ करते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिखा, 'हर कोई इस दशक की टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा मैं भी इस मस्ती में शामिल हो जाऊं। 2010 से यह होगी मेरी टेस्ट टीम।' पॉन्टिंग की इस टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने-अपने देश की टेस्ट टीमों के कप्तान हैं या रहे हैं। अपनी टेस्ट एकादश में पॉन्टिंग ने इंग्लैंड से सर्वाधिक 4, ऑस्ट्रेलिया से 3 और भारत, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्री लंका से एक- एक खिलाड़ी को जगह दी है। अपनी इस टेस्ट टीम में पंटर ने डेविड वॉर्नर और एलिस्टर कुक को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। नंबर 3 पर उन्होंने केन विलियमसन, चार पर स्टीव स्मिथ और कप्तान विराट कोहली को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। पंटर की इस टीम में 3 फास्ट बोलर, एक स्पिनर और स्टोक्स के रूप में एकमात्र ऑलराउंडर खिलाड़ी है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्होंने श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा को सौंपी है। दिलचस्प है कि पॉन्टिंग ने अपने दौर के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है, जबकि उनके दौर में सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, मिसबाह उल हक, माइकल क्लार्क, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी खेले हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F36FEq

वॉर्न की सलाह पर भड़के लायन, बोले आपने कब मौका दिया?

सिडनीऑस्ट्रेलिया के ने सिडनी टेस्ट से विश्राम लेने के के सुझाव को दो टूक शब्दों में नकारते हुए सोमवार को कहा कि इस दिग्गज लेग स्पिनर ने क्या कभी अपने करियर में को मौका देने की कोशिश की। वॉर्न ने लायन को न्यू जीलैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट से विश्राम देने और उनकी जगह लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को अंतिम एकादश में रखने की वकालत की थी। वॉर्न ने कहा था कि अगर चयनकर्ता इस तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए एक स्पिनर का चयन करते हैं तो उन्हें लायन को बाहर करके स्वेपसन को पदार्पण का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मिशेल स्वेपसन को टेस्ट मैच का अनुभव दिलाने के लिए उन्हें मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।’ लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले लायन ने कहा कि उनके बाहर बैठने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वॉर्न जब खेला करते थे तो मैकगिल को बहुत कम मौके मिले और लायन ने उसी का सहारा लिया। लायन ने कहा, ‘क्या वॉर्न कभी विश्राम चाहते थे ताकि स्टुअर्ट मैकगिल को मौका मिल सके?’ उन्होंने कहा, ‘मैं विश्राम नहीं लूंगा। मैं कभी किसी ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से नहीं मिला जो विश्राम लेना चाहता हो। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि मिच स्टार्क, पैट (कमिन्स) या पैटो (जेम्स पैटिनसन) कहें कि उन्हें विश्राम की जरूरत है।’ क्वीन्सलैंड के स्वेपसन को सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जहां परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं। स्वेपसन ने मेलबर्न में वॉर्न से ‘टिप्स’ लिए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39pIXAv

वॉर्न की सलाह पर भड़के लायन, बोले आपने कब मौका दिया?

सिडनीऑस्ट्रेलिया के ने सिडनी टेस्ट से विश्राम लेने के के सुझाव को दो टूक शब्दों में नकारते हुए सोमवार को कहा कि इस दिग्गज लेग स्पिनर ने क्या कभी अपने करियर में को मौका देने की कोशिश की। वॉर्न ने लायन को न्यू जीलैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट से विश्राम देने और उनकी जगह लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को अंतिम एकादश में रखने की वकालत की थी। वॉर्न ने कहा था कि अगर चयनकर्ता इस तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए एक स्पिनर का चयन करते हैं तो उन्हें लायन को बाहर करके स्वेपसन को पदार्पण का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मिशेल स्वेपसन को टेस्ट मैच का अनुभव दिलाने के लिए उन्हें मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।’ लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले लायन ने कहा कि उनके बाहर बैठने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वॉर्न जब खेला करते थे तो मैकगिल को बहुत कम मौके मिले और लायन ने उसी का सहारा लिया। लायन ने कहा, ‘क्या वॉर्न कभी विश्राम चाहते थे ताकि स्टुअर्ट मैकगिल को मौका मिल सके?’ उन्होंने कहा, ‘मैं विश्राम नहीं लूंगा। मैं कभी किसी ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से नहीं मिला जो विश्राम लेना चाहता हो। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि मिच स्टार्क, पैट (कमिन्स) या पैटो (जेम्स पैटिनसन) कहें कि उन्हें विश्राम की जरूरत है।’ क्वीन्सलैंड के स्वेपसन को सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जहां परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं। स्वेपसन ने मेलबर्न में वॉर्न से ‘टिप्स’ लिए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39oYD6Y

मां बनने के बाद 2 साल का ब्रेक, लौटते ही चैंपियन

नई दिल्ली भारत की ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में चीन की लेई टिंगजी के खिलाफ आर्मेगेडन गेम को ड्रॉ कराने के बाद खिताब अपने नाम किया। 32 साल की भारतीय खिलाड़ी ने चीन की एक अन्य खिलाड़ी टांग झोंगयी के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 12वें और अंतिम राउंड में जीत हासिल की। इस जीत से उन्हें टिंगजी के खिलाफ टाईब्रेकर मुकाबला खेलने का मौका मिला। भारत के ही विश्वनाथन आनंद ने वर्ष 2017 में इस टूर्नमेंट की ओपन कैटिगरी में खिताब जीता था। मौजूदा फॉर्मेट में वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं हंपी। 2016 में लिया था ब्रेक हंपी ने 2016 में मां बनने के बाद शतरंज से कुछ समय (2 साल) के लिए ब्रेक लिया था, जिससे की भारत के शतरंज प्रेमी काफी निराश हुए थे। वर्ष 2018 में जब वह खेल में वापस लौटीं तो लोगों को लगा की वह पहले की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी लेकिन हंपी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। इस भारतीय ने कहा कि जब मैंने तीसरे दिन अपना पहला गेम शुरू किया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं शीर्ष पर रहूंगी। मैं शीर्ष तीन में रहने की उम्मीद कर रही थी। मैंने टाई-ब्रेकर गेम खेलने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मैंने पहला गेम गंवा दिया लेकिन दूसरे गेम में वापसी की। यह गेम बहुत जोखिम भरा रहा लेकिन मैंने इसमें जीत हासिल की। हंपी ने 12 राउंड में कुल नौ पॉइंट्स जुटाए, जिससे वह टिंगजी और तुर्की की एकेटरिना अटालिक के बराबर पहुंचीं। हंपी ने पहले पांच राउंड में 4.5 पॉइंट्स बनाकर अच्छी शुरुआत की और इसके बाद वह रूस की इरिना बुलमागा के खिलाफ मिली हार से थोड़ा पिछड़ गईं। हंपी को मजबूत वापसी की जरूरत थी और उन्होंने अंतिम दो राउंड में जीत हासिल की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZAIw1z

देखें: वॉर्नर ने राशिद की कर दी प्यार वाली पिटाई

नई दिल्ली दो दोस्त अचानक मिल जाएं तो उनका पहला रिऐक्शन कुछ खास ही होता है। कुछ ऐसा ही और अफगानिस्तान के कप्तान और स्टार लेग स्पिनर के साथ हुआ। राशिद यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुत्फ लेने आए थे। इस दौरान जब वॉर्नर ने उन्हें देखा तो उन्होंने राशिद खान की अपने बैट से प्यार से पिटाई ही कर दी। राशिद खान इन दिनो बिग बैश लीग में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। राशिद जब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए मैदान एंट्री कर रहे थे तब फैन्स ने उन्हें ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। राशिद ऑस्ट्रेलियन टीम के पविलियन स्टैंड से एंट्री कर रहे थे और इस दौरान वॉर्नर दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ मैदान से पविलियन की ओर बात करते हुए आ रहे थे। वॉर्नर की नजर राशिद पर पड़ी तो वह अपने साथी बल्लेबाजों से बातचीत छोड़ सीधे राशिद की ओर चल दिए। राशिद इस दौरान यहां अपने फैन्स को ऑटोग्राफ देने में बिजी थे तो वह वॉर्नर को नहीं देख पाए और वॉर्नर ने अपनी मुलाकात अपने बल्ले से राशिद की पिटाई (प्यार भरी) करते हुए शुरू की। सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें राशिद खान और डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MDoBd4

फुटपाथ पर पूर्व खिलाड़ी,अमिताभ-रिजिजू देंगे मदद

नई दिल्ली इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने जब हॉकी की स्टिक अपने हाथ में उठाई होगी तो शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपनी जिंदगी में उन्हें ऐसे चुनौती भरे दिन भी देखने होंगे। आज यह खिलाड़ी इस हाड़ कंपकंपा देने वाली दिल्ली की ठंड में फुटपाथ पर अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर जब इस खिलाड़ी की यह कहानी सामने आई तो खेल मंत्री किरण रिजिजू और बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस खिलाड़ी की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक भारत के लिए जूनियर हॉकी खेल चुके हैं और उन्होंने ऐथलेटिक्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अपने शानदार खेल के दम पर पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कई साल लंदन और जर्मनी में भी बिताए। लेकिन अब यह खिलाड़ी दिल्ली के पहाड़ गंज एरिया में फुटपाथ पर अपना जीवन काटने को मजबूर है। यह पूर्व खिलाड़ी कब से इन हालात में यहां रह रहा है, फिलहाल इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं है। खेल मंत्री किरण रिजिजू को जब टि्वटर पर इस पूर्व खिलाड़ी के इन हालात का मालूम चला तो उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है। इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए रिजिजू ने लिखा, 'मैं सोशल मीडिया के जरिए लगातार यह कहता रहा हूं कि कोई भी जो सचमुच भारत के लिए खेला है और अब दयनीय हालात में जिंदगी जी रहा है तो उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। अगर इनका पता मिल जाए तो हम जरूरी मदद करेंगे।' रिजिजू के इस ट्वीट से पहले बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इस पूर्व खिलाड़ी को मदद की पेशकश की। अमिताभ ने इस ट्वीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या यह संभव है कि उनकी यह जानकारी मिल जाए कि उन्हें कहां और कैसे मदद की जा सकती है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2swaaAO

सना ने ही कर दिया पापा गांगुली को 'ट्रोल', जानें क्यों

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें 'रविवार को काम करना पसंद नहीं'। गांगुली ने यह बात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखी। उन्होंने लिखा, 'रविवार को काम करने से नफरत थी।' इस तस्वीर में गांगुली एक पार्क में खड़े हैं। गांगुली के इस पोस्ट पर उनकी बेटी सना ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया। सना ने ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'देखें कौन काम नहीं कर रहा और 12 बजे तक आराम कर रही है। ऐसे ही लगे रहो डैड।' इसके अलावा गांगुली ने यह तस्वीर टि्वटर पर भी साझा की जहां यूजर्स ने उस पर कई मजेदार रिप्लाई किए। कुछ ने उन्हें आराम करने की सलाह दी तो कुछ ने यह जानने की कोशिश की कि वह पार्क में क्या कर रहे हैं। गांगुली का नया आइडियाभारत में सफलतापूर्वक पहला डे-नाइट टेस्ट मैच आयोजित करने के बाद गांगुली ने अब चार देशों- भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य देश का टूर्नमेंट कराने का प्रस्ताव दिया है। गांगुली के इस प्रस्ताव पर दुनियाभर में अलग-अलग रेस्पांस मिला। कुछ ने इसे खेल की क्वॉलिटी सुधारने वाला बताया तो पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ जैसे भी लोग रहे जिन्होंने कहा कि यह फ्लॉप हो जाएगा। हालांकि इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गांगुली के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीएए पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवादनागरिकता संशोधन कानून पर ने निशाना साधा था जिसे लेकर सौरभ को बीच-बचाव करना पड़ा था। सना की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांगुली ने कहा था कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इंस्टाग्राम पोस्ट ‘सच नहीं’ है। गांगुली ने ट्वीट कर कहा था कि कृपया सना को इन सब मामलों से दूर रखें। वह पोस्ट सच नहीं है। वह बहुत छोटी है और राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QyYzJn

शूटिंग: विजयवीर को 3 गोल्ड, जीतू राय ने टीम को दिलाया स्वर्ण

भोपालचंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू ने रविवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजयवीर ने 580 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि गुरप्रीत सिंह (578) और उदयवीर सिद्धू (574) उनसे पीछे रहे। विजयवीर (580) जूनियर वर्ग में भी उदयवीर (574) और हर्ष गुप्ता (572) से आगे रहे। उन्होंने उदयवीर और उनीश होलिंदर (1699) के साथ मिलकर जूनियर वर्ग का टीम गोल्ड मेडल भी हासिल किया। गुरप्रीत, नीरज कुमार और गुरमीत की सेना निशानेबाजी इकाई (एएमयू) ने सीनियर 25 मीटर स्टैंडर्ड्स पिस्टल स्पर्धा में 1707 अंक से पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें, विजयवीर, उदयवीर और होलिंदर कुमार ने 1693 अंक से दूसरा जबकि हरियाणा के आदर्श सिंह, मंदीप सिंह और अनीश ने 1689 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बीएसएफ के शिव कुमार घोष ने स्वर्ण जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट जीतू राय ने टीम को पीला तमगा दिलाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2tcdQI1

काउंटी सट्टेबाज को जानते थे पाक खिलाड़ी: कनेरिया

कराचीपूर्व स्पिनर ने रविवार को दावा किया कि 2012 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सट्टेबाज पीसीबी के आमंत्रण पर लगातार पाकिस्तान का दौरा करता था। उन्होंने साथ ही कहा कि उस सट्टेबाज को राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी जानते थे। कनेरिया 2012 में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सट्टेबाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को जानता था। कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे हमेशा गलत तरह से पेश किया गया। जब लोगों के पास सच्चाई बयां करने का मौका होता है वे ऐसा नहीं करते। वे तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हैं। मैं आज आपको वास्तविकता बता रहा हूं। मेरे मामले में जिन लोगों ने मेरा उससे परिचय कराया, वे कौन थे। मेरा मामला सभी के सामने खुला है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की पूरी टीम उस व्यक्ति (सट्टेबाज) को जानती थी और अधिकारी भी। वह व्यक्ति आधिकारिक दौरों पर पाकिस्तान आता रहता था। उसे पीसीबी आमंत्रित करता था। मैं कभी उसे निजी तौर पर नहीं जानता था। मेरा उससे यह कहकर परिचय कराया गया था क्योंकि हम दोनों एक ही धर्म से जुड़े थे।’ इस विवाद में कनेरिया के एसेक्स के साथी मर्विन वेस्टफील्ड को दो महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने सट्टेबाज अनु भट्ट एक ओवर में 12 रन देने के लिए 7862 डॉलर लेने की बात स्वीकार की थी। कनेरिया को इस मामले में बिचौलिया करार दिया गया था जिन्होंने मर्विन का परिचय भट्ट से कराया था। कनेरिया ने कहा, ‘कोई भी इस बारे में क्यों बात नहीं करता। वे सच्चाई क्यों बयां नहीं करते। मैंने अपनी पूरी जिंदगी क्रिकेट ईमानदारी के साथ खेला।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SArak3

राशिद का खास 'कैमल' बैट, बने मैन ऑफ द मैच

नई दिल्लीअफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर बिग बैश लीग में अलग ही तरीके के बल्ले से खेलते नजर आए। ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए राशिद ने मौजूदा चैंपियन मेलबर्न रेनिगेड्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और 156.25 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों में 25 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रहे राशिद ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट भी झटके। ऐडिलेड टीम ने फिल साल्ट (54) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद मेलबर्न टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। पढ़ें, मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में राशिद अलग ही बल्ले से खेलने उतरे। रेगुलर बैट से अलग राशिद के बल्ले में पीछे की साइड बीच में दबी हुई है, जैसे ऊंट के कूबड़ नजर आते हैं। राशिद ने 25 रन की अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। वह अपनी टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले क्रिकेटर रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्विटर पर राशिद के बल्ले की एक तस्वीर शेयर की और उसे 'कैमल' बताया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन भी एक अलग तरह के बल्ले से आईपीएल में खेलते नजर आए थे। हेडन के उस बल्ले को 'मोनगूज बैट' बताया गया था। उस बैट में ऊपर का हैंडल काफी लंबा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2F0Y6dh

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9