from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3du56Ay
news india, today news, news ndtv, latest news, news hindi, breaking news, zee news, live news, Page navigation
हरभजन (40 वर्ष) ने पिछले साल दुबई में हुए लीग के चरण में नहीं खेलने का फैसला किया था, उन्हें दो बार की आईपीएल चैम्पियन ने दो करोड़ के आधार मूल्य में खरीदा था जबकि नीलामी के पहले दौर में वह बिके नहीं थे।
वह इस तरह कोलकाता के स्पिन विभाग में जुड़ेंगे जिसमें सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं।
केकेआर के कप्तान ने वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हरभजन को हमारी टीम से जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है। जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूर्ण रूप से देखोगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और यह तथ्यात्मक है। ’’
महामारी के चलते आईपीएल 2021 नौ अप्रैल से 30 मई तक छह स्थलों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।
भारत को इंग्लैंड पर श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद शास्त्री शहर लौट आये हैं।
राज भवन के बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मशहूर क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बुधवार को मुंबई में राज भवन में महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। ’’
आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं ।उनकी मध्यमा ऊंगली से कांच का टुकड़ा निकालने के लिये सोमवार को आपरेशन किया गया ।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के दाहिने हाथ का सोमवार को आपरेशन हुआ । उनके दाहिने हाथ की मध्यमा ऊंगली से कांच का टुकड़ा निकाला गया ।’’
इसमें कहा गया ,‘‘ अब वह दो सप्ताह रिहैबिलिटेशन पर रहेंगे ।उसके बाद जांच करके उनके नेट पर लौटने के बारे में फैसला लिया जायेगा ।’’
आर्चर को कोहनी की चोट के कारण भारत दौरे से बीच में से ही लौटना पड़ा । बाद में पता चला कि उनके दाहिने हाथ की ऊंगली में जनवरी में ही चोट लगी थी ।उनका घाव भर चुका था जिससे उन्होंने टेस्ट और टी20 श्रृंखला खेली लेकिन ईसीबी ने चोट की पूरी जांच कराने का फैसला लिया ।
आर्चर को भारत दौरे से पहले घर में सफाई करते समय हाथ में चोट लगी थी ।
आईपीएल का 14वां सत्र नौ अप्रैल से शुरू होगा । राजस्थान रॉयल्स को 12 अप्रैल को मुंबई में पंजाब किंग्स से पहला मैच खेलना है ।
विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टीम का कप्तान बनाया है। वह श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। इसका ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिऐक्शंस आने लगे हैं। कुछ ने तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन तक के मजे लिए हैं।
विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टीम का कप्तान बनाया है। वह श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। इसका ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिऐक्शंस आने लगे हैं। कुछ ने तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन तक के मजे लिए हैं।
Rishabh Pant is new captain of Delhi Capital in absence of Iyer Meanwhile Smith, Rahane, Ashwin & Dhawan: https://t.co/pEAJBAIWAx
— Aman Kumar (@ve_no_mo_us17) 1617124552000
Okay So, Steve Smith will now Play under Rishabh Pant for Delhi Capitals ! Cool 😎 #RishabPant #IPL2021 https://t.co/FY3WOlXLru
— Mananjay Nath (@imMNath) 1617117902000
Delhi Capitals appoint Rishabh Pant as captain for IPL 2021 Rishabh Pant to Shreyas iyer: https://t.co/a3Sda1eBWU
— Prasad Remje (@munna_30_) 1617119586000
"Rishabh Pant appointed as the captain of Delhi Capitals in IPL 2021" Pant Right Now : https://t.co/tvtjc2zOHw
— Sidhu (@Theflummoxguy) 1617116758000
Rishabh Pant after getting captaincy. https://t.co/t0iXDawEo3
— Ashritha (@ashritha_08) 1617122900000
Ajinkya Rahane, Steve Smith and Ravichandran Ashwin after Delhi Capitals appointed Rishabh Pant as captain for IPL… https://t.co/hCdDi8o54K
— Kuch bhi (@kuchbhiJ3) 1617119764000
मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो उसकी खिताबी हैट्रिक की राह में परेशानी का सबब बन सकता है।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स की टीम अपना पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
मुंबई इंडियन्स ने 2019 में खिताब जीतने के बाद 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण यूएई में खेले गये टूर्नामेंट में भी अपना परचम लहराया था।
मुंबई ने पिछले कई वर्षों से अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखा है और उसके दबदबे का यह मुख्य कारण रहा है।
बल्लेबाजी मुंबई का मजबूत पक्ष है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। अगर आवश्यकता पड़ती है तो आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन भी जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार रहेंगे।
अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन उसके तुरुप के इक्के हैं। इन दोनों ने हाल में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। पंड्या बंधुओं आलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल तथा वेस्टइंडीज के कीरेन पोलार्ड की मौजूदगी से उसका मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखता है।
गेंदबाजी विभाग में उसके पास भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में विकेट लेने की अपनी क्षमता साबित की थी। आस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल भी उसके पास हैं जिससे मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक नजर आता है।
मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम की पिच पर बेहद कारगर साबित होगा। मुंबई के पास विकेट हासिल करने वाला स्पिनर नहीं है और यह कमजोरी उसे भारी पड़ सकती है।
बायें हाथ का स्पिनर क्रुणाल पंड्या रनों पर अंकुश लगा सकता है लेकिन वह विकेट हासिल करने में माहिर नहीं हैं। ऐसे में स्पिन विभाग का जिम्मा युवा राहुल चहर के कंधों पर आ जाता है जिन्हें आईपीएल की देन माना जाता है।
ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने पिछले सत्र में केवल दो मैच खेले थे और देखना है कि इस बार उन्हें कितने मैचों में मौका मिलता है। मुंबई ने अनुभवी पीयूष चावला को टीम से जोड़ा है लेकिन चहर और क्रुणाल की मौजूदगी में उन्हें अधिकतर मैचों में बाहर रहना पड़ सकता है।
चावला ने आईपीएल में 156 विकेट लिये हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं।
मुंबई के पास मध्यक्रम में बिग हिटर हैं और यह टीम का मजबूत पक्ष है। विशेषकर चेन्नई और बेंगलुरू में लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा। इनमें पोलार्ड और पंड्या बंधु प्रमुख हैं।
पोलार्ड गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं तथा पांचवें या छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
मुंबई की टीम इस प्रकार है :
रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन (विकेट कीपर), जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह।
मुख्य कोच : माहेला जयवर्धने।
23 वर्षीय पंत ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Pune Warriors), विराट कोहली (RCB), सुरेश रैना (Chennai Super Kings) और श्रेयस अय्यर (Delhi Capitals) के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस समय पंत की उम्र 23 साल 177 दिन है।
23 वर्षीय पंत ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Pune Warriors), विराट कोहली (RCB), सुरेश रैना (Chennai Super Kings) और श्रेयस अय्यर (Delhi Capitals) के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस समय पंत की उम्र 23 साल 177 दिन है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना कप्तान नियुक्त किया था उस समय उनकी उम्र 22 साल और 187 दिन थी। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 125 मैचों में से 55 में जीत दर्ज की है जबकि 63 में उसे हार नसीब हुई है।

स्टीव स्मिथ ने पुणे वॉरियर्स की कमान 22 साल और 344 दिन की उम्र में संभाला था। स्मिथ को सौरभ गांगुली की जगह कप्तान बनाया गया था। इसके बाद स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान बने। उन्होंने अपनी कप्तानी में 43 आईपीएल मैचों में से 25 में जीत दर्ज की है।

सुरेश रैना को जब महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कप्तान बनाया गया उस समय उनकी उम्र 23 साल 112 दिन थी। रैना ने गुजरात लॉयंस की भी कप्तानी की है। अपनी कप्तानी में रैना ने 34 में से 14 मैच जीताए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने जब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी थी उस समय उनकी उम्र 23 साल 141 दिन थी। श्रेयस को आईपीएल 2018 एडिशन के बीच में ही गौतम गंभीर की जगह कप्तान बनाया गया था। श्रेयस ने 41 में से 21 मैचों में दिल्ली को जीत दिलाई है।
स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इस कारण उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी।
स्मिथ ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ‘‘मैंने निश्चित तौर पर इस पर बहुत गहन विचार किया और अब मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं जहां अगर मुझे फिर से मौका मिलता है तो उसके लिये उत्सुक रहूंगा। ’’
लैंगर ने हालांकि कहा कि आस्ट्रेलियाई कप्तानी पद अभी उपलब्ध नहीं है।
एबीसी स्पोर्ट के अनुसार लैंगर ने कहा, ‘‘हमारे पास दो बहुत अच्छे कप्तान हैं और आगे हमें दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं एशेज और टी20 विश्व कप में खेलना है। हमारा भविष्य उज्ज्वल दिखता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया में चल रही चर्चा के बावजूद कप्तानी का पद उपलब्ध नहीं है। ’’
रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया बोर्ड अगली बैठक में तय करेगा कि स्मिथ की कप्तान के रूप में वापसी होनी चाहिए या नहीं। इसमें कहा गया है कि एजेंडा में कप्तान पर चर्चा भी शामिल है।
गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद टीम की हर हाल में जीत दर्ज करने के रवैये की समीक्षा की गयी। स्मिथ ने प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एशेज 2019 में अपनी टीम की जीत में मदद की लेकिन कप्तानी की चर्चा से दूर रहे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट आस्ट्रेलिया चाहता है और यह टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है तो निश्चित तौर पर इसमें मेरी दिलचस्पी होगी। ’’
स्मिथ ने कहा कि यह विवाद ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ा रहेगा लेकिन वह इसे फिर से कप्तानी संभालने की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम की कप्तानी करूं या न करूं मुझे केपटाउन की घटना के साथ जीना होगा। मैंने पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ सीखा है और एक इंसान के रूप में अधिक परिपक्व हुआ हूं। ’’
स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता है तो उसे संभालने के लिये बेहतर स्थिति में रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तब भी टीम के कप्तान का उसी तरह से समर्थन जारी रखूंगा जैसे (टेस्ट कप्तान) टिम (पेन) और फिंची (वनडे कप्तान आरोन फिंच) का समर्थन करता रहा हूं। ’’
पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश दो अप्रैल से ढाका में शुरू होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान और भारत की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें चार अप्रैल को टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगी। ’’
पीबीसीसी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण किया गया जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं जबकि बांग्लादेश और भारत ने भी कोविड-19 जांच करवा ली हैं जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं।
पाकिस्तान की नेत्रहीन टीम बुधवार को लाहौर से रवाना होगी और श्रृंखला का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दो अप्रैल को खेला जायेगा।
तीन अप्रैल को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से और चार अप्रैल को भारत से होगा। इसके बाद वह छह अप्रैल को फिर बांग्लादेश से और सात अप्रैल को भारत से भिड़ेगी।
आठ अप्रैल को होने वाले फाइनल में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
पिछले सप्ताह शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली शैफाली ने अंतिम मैच की इस पारी के दम पर 26 रेटिंग अंक हासिल किये और अब उनके 776 रेटिंग अंक हो गये हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर 35 अंक की बढ़त बना ली है।
शैफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाये थे। इससे वह एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं।
बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिये थे। इससे उन्होंने गेंदबाजी रैकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी है। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गयी है।
दक्षिण अफ्रीका ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी। उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गयी हैं।
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 में पारी का आगाज करने की इच्छा रखते हैं लेकिन पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप में भारत को रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी सलामी जोड़ी के साथ ही उतरना चाहिए।
शरणदीप का कार्यकाल आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल के शुरू में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद समाप्त हो गया था। उन्होंने अलग प्रारूपों के लिये अलग अलग कप्तान पर भी अपनी राय रखी हालांकि कहा कि उनके समय में इस पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि कोहली तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाद कोहली ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पारी का आगाज करेंगे जिससे विश्व कप में उनके और रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने की संभावना जतायी जाने लगी। धवन को श्रृंखला के पहले मैच के बाद बाहर कर दिया गया था। कोहली और रोहित ने अंतिम टी20 में पारी की शुरुआत की थी।
शरणदीप ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह हैरानी भरा था। उसने (धवन) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी वह खेलता है तो अच्छा प्रदर्शन करता है। वह मानसिक रूप से बेहद मजबूत है। हो सकता है कि वे कुछ विकल्प आजमाना चाहते हों लेकिन मेरा मानना है कि रोहित और धवन का दायें हाथ और बायें हाथ के बल्लेबाज का संयोजन विश्व कप में भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर सकते। उसने बाद में वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का निर्धारण करने में आईपीएल की भूमिका अहम होगी। टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। इशान किशन को भी टीम में जगह बनाने के लिये बेजोड़ प्रदर्शन करना होगा। ’’
शरणदीप का इसके साथ ही मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी नहीं करता है तो फिर क्रुणाल के लिये वनडे टीम में जगह नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम वनडे की बात करें तो यदि हार्दिक गेंदबाजी नहीं करता तो क्रुणाल आपका पांचवां गेंदबाज नहीं हो सकता है। उसने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन क्रुणाल 10 ओवर नहीं कर सकता है। वह टी20 का अच्छा खिलाड़ी है लेकिन जब वनडे की बात आती है तो उसके पास बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करने जैसा कौशल नहीं है। ’’
अलग अलग प्रारूपों के लिये अलग कप्तानों के विषय पर शरणदीप ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस पर चर्चा तक नहीं हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘अलग अलग कप्तानों की जरूरत तब पड़ती है जबकि आपका कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो लेकिन वह (कोहली) एकमात्र खिलाड़ी है जिसका सभी प्रारूपों में औसत 50 से ऊपर है। अगर वह किसी एक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो आप उससे कप्तानी का भार कम कर सकते हो। ’’
from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9