Wednesday, June 30, 2021

किसी के साथ न हो 'ज्यादती' इंजमाम ने सुझाया WTC फाइनल के लिए खास प्लान

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Inzamam-Ul-Haq) ने (WTC) के फाइनल को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने सलाह दी है कि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को एक-एक मैच आयोजित करने का मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इससे यह टूर्नमेंट अधिक संतुलित हो जाएगा। इंजमाम (Inzamam-Ul-Haq) ने साउथम्पटन (Southampton) में भारत और न्यूजीलैंड () के बीच हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल () के बाद आया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालात भी उनके पक्ष में माने गए थे। वहीं भारतीय टीम, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि वह पूरी तरह तैयार नहीं थी। भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए। अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात करते हुए इंजमाम (Inzamam-Ul-Haq) ने कहा- 'मेरी सलाह है कि आप दो टेस्ट मैच खेलें। एक मैच न्यूजीलैंड- या जो भी चैंपियन हो वहां खेलें और दूसरा इंडिया में। इस तरह नतीजा अधिक जायज होगा। अगर यह वर्ल्ड कप की तरह होता जहां सारे मैच एक ही देश में होते हैं, तो अलग बात होती। तो, मेरी राय में भविष्य में WTC के फाइनल होम व अवे आधार पर होना चाहिए। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को मेजबानी का मौका मिलना चाहिए।' इंजमाम-उल-हक (Inzamam) ने यह भी कहा कि 'न्यूट्रल वेन्यू' क्रिकेट में काम नहीं करता क्योंकि इंग्लिश में परिस्थितियां हमेशा न्यूजीलैंड जैसी होंगी और ऐसे में उसके गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इसी तरह भारतीय टीम को घरेलू महाद्वीप की हर परिस्थिति फायदा पहुंचाएगी। इंजमाम ने कहा, 'एक टीम उपमहाद्वीप की है और आप उसे इस तरह की परिस्थितियों में खेलने को कह रहे हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन आपको कोई मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि आप दोनों में से एक टीम को फायदा पहुंचा रहे हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां लगभग एक जैसी हैं। जब ये टीमें उपमहाद्वीप में खेलने आती हैं तो परिस्थितियां अलग होती हैं और कुछ ऐसा ही यहां की टीमों के साथ होता है। आप कह सकते हैं कि मैच इंग्लैंड में खेला गया था जो न्यूजीलैंड का घरेलू मैदान नहीं है लेकिन ऐसे में आप भारतीय टीम को पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेलने को कहें तो परिस्थितियां एक जैसी ही रहेंगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xb9tJ5

बुमराह ने पत्नी संजना के साथ शेयर की सेल्फी, फैंस बोले-बोलिंग पर फोकस करो भाई

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बुमराह पहली पारी में प्रभाव छोड़ने में विफल रहे जबकि दूसरी पारी में वह लय में आते हुए दिखे। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी (WTC Final) खिताब अपने नाम किया। इस मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 3 सप्ताह का ब्रेक मिला है जिसके बाद वह इंग्लैंड के अलग अलग शहरों में अपनी फैमिली के साथ छट्टियां मना रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने पत्नी और बच्चों के साथ इंज्वॉय करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। बुमराह भी उनमें से एक हैं जिन्होंने स्पोर्ट्स प्रजेंटर पत्नी संजना गणेशन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है। बुमराह ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह पत्नी संजना के साथ पार्क में एक बेंच पर बैठे हुए हैं। कैप्शन में बुमराह ने लिखा 'तुम्हें देखकर मुस्कुरा रहा हूं।' बुमराह की इस सेल्फी को देख लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, ' बोलिंग पर फोकस करो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी पहली वाली गेंदबाजी कहां खो गई ?' 14 जुलाई को एकत्रित होंगे खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होंगे और फिर क्वारंटीन होंगे। टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड (IND vs ENG Test Series) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी। इन वेन्यू पर खेले जाएंगे टेस्ट मैच टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज, लॉर्डस, हेडिंग्ले, ओवल और ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जाएंगे। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज में बुमराह अहम रोल निभा सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xc29Nk

India W vs England W: क्रॉस और डंकली ने दिलाई इंग्लैंड को जीत, मिताली की हाफ सेंचुरी गई बेकार

टॉन्टन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। टीम ने मिताली राज की हाफ सेंचुरी की मदद से 221 रन बनाए। इंग्लैंड की मीडियम पेसर केट क्रॉस ने पांच विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मिताली ने बनाई हाफ सेंचुरी, नहीं मिला साथ मिताली राज (Mithali Raj) ने फिर से हाफ सेंचुरी बनाई लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने और केट क्रॉस (Kate Cross) की घातक गेंदबाजी के कारण भारत बुधवार को यहां दूसरे महिला एकदिवसीय दिन रात्रि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (England Women vs India Women) में निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाया। मिताली (Mithali) ने रन आउट होने से पहले 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच की तुलना में रन बनाने को प्राथमिकता दी थी लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह भी दबाव में आ गईं। मध्यम गति की गेंदबाज क्रॉस ने 34 रन देकर पांच जबकि बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। वर्मा और मंधाना की सधी शुरुआत भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शेफाली वर्मा (Shaifali Verma) ने 55 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) (30 गेंदों पर 22 रन) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन 21 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। बाद में मिताली और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) (39 गेंदों पर 19 रन) के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत ने फिर कई खाली गेंदे जाने दी जो उसके लिए चिंता का विषय है। क्रॉस ने आते ही पलटी बाजी क्रॉस ने 12वें ओवर में दूसरे बदलाव के रूप में गेंद संभाली तथा आते ही मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (आठ) को पवेलियन की राह दिखाई। मंधाना उनकी गुडलेंथ गेंद को कट करने के प्रयास में विकेटों में खेल गईं जबकि जेमिमा की टाइमिंग सही नहीं थी और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गई थी। शेफाली को मिला जीवनदान शेफाली जब 21 रन पर थी तब कैथरीन ब्रंट की गेंद पर लॉरेन विनफील्ड हिल ने मिडऑफ पर उनका आसान कैच छोड़ा। अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही यह 17 वर्षीय बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाई और एक्लेस्टोन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गई। हरमनप्रीत नहीं दिखीं रंग में मिताली और हरमनप्रीत (Harmanpreet) ने इसके बाद जिम्मा संभाला। मिताली ने सहजता से रन बटोरे और इस बीच कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन हरमनप्रीत को शुरू से संघर्ष करना पड़ा। क्रॉस के दूसरे स्पैल में उन्होंने भी जेमिमा की तरह गेंद हवा में लहराकर अपना विकेट इनाम में दिया। क्रॉस ने इसके बाद दीप्ति शर्मा (12 गेंदों पर पांच) और स्नेह राणा (सात गेंदों पर पांच) को आउट करके अपने करियर में दूसरी बार मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। मिताली पर बढ़ता गया दबाव मिताली ने 80 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का क्रम नहीं रुका जिसका दबाव उन पर साफ दिख रहा था। वह आखिर में तीसरा रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गईं। झूलन गोस्वामी (19 गेंदों पर नाबाद 19 रन) और पूनम यादव (15 गेंदों पर 10 रन) ने आखिरी विकेट के लिए 22 गेंदों पर 29 रन जोड़े जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। भारतीय बोलर्स ने करवाई वापसी भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कुछ वापसी की और इंग्लैंड के पांच विकेट 133 रन पर निकाल दिए। हालांकि इसके बाद सोफिया डंकली ने 81 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सोफिया को कैथरीन ब्रंट का बखूबी साथ मिला। ब्रंट ने 46 गेंद पर 33 नाबाद रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। झूलन ने लिया पहला विकेट अनुभवी पेसर झूलन गोस्वामी ने टैमी ब्लूमोंट को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई। इसके बाद कप्तान हीथर नाइट भी 10 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें पूनम यादव ने झूलन गोस्वामी के हाथों कैच करवाया। भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया। हालांकि इंग्लिश खिलाड़ियों ने इसका असर रनगति पर नहीं पड़ने दिया। वे लगातार इसे बरकरार रखने में सफल रहीं। डंकली और ब्रंट की जोड़ी पड़ी भारी 133 पर पांच विकेट गिरने के बाद डंकली और ब्रंट की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के लिए कोई राहत नहीं छोड़ी। दोनों ने करीब 20 ओवर साथ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने पिछले मैच को आठ विकेट से गंवाने वाली टीम में तीन बदलाव किए तथा पूनम राउत, पूजा वस्त्राकर और एकता बिष्ट की जगह जेमिमा, स्नेह राणा और पूनम यादव को अंतिम एकादश में रखा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h7UYjN

महिला टीम की तारीफ कर वॉन ने साधा कोहली ऐंड कंपनी पर निशाना

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने () के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम पर तंज कसा है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी इस समय इंग्लैंड में है और वह वनडे सीरीज खेल रही है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच टॉन्टन में सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनैशनल (England W vs India W) मैच खेला गया। भारतीय टीम को हालांकि इस वनडे में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन 222 के स्कोर पर भी इंग्लैंड के लिए कड़ी चुनौती पेश की। इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर पांच विकेट पर 133 रन था लेकिन सोफिया डंकली (Sophia Dunkley) ने 73 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने चुनौती पेश करने के लिए भारतीय महिला की टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'भारतीय महिला टीम आज शानदार खेल दिखा रही है... यह देखकर अच्छा लग रहा है कि कम से कम एक भारतीय टीम को इंग्लिश परिस्थितियों में खेल सकती है।' ट्वीट के दूसरे हिस्से में भारतीय पुरुष टीम पर निशाना साधा गया लगता है। कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। साउथम्पटन में हुए मैच में भारतीय टीम को मैच छठे (रिजर्व) दिन हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दो दिन का खेल बारिश के कारण खराब हो गया था। महिला क्रिकेट टीम के मैच की बात करें तो टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। टीम 221 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की कप्तान ने एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाए। मिताली ने 59 रन की पारी खेली। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 44 रन का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय टीम का मिडल और लोअर ऑर्डर ज्यादा योगदान नहीं दे पाया और टीम पूरे 50 ओवर में ऑल आउट हो गई। केट क्रॉस ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए। भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी में वापसी की। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने टैमी ब्यूमोंट को 10 के स्कोर पर आउट किया वहीं पूनम यादव (Poonam Yadav) ने इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट (10) और एमी जोन्स के विकेट लिए। जोन्स ने 28 रन नबाए। हालांकि डंकली ने एक छोर संभालकर रखा और अपनी टीम के लिए उम्मीदें कायम रखीं। डंकली को कैथरीन ब्रंट का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 33 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ycxeAQ

12 साल, चार माह और 25 दिन की उम्र में अभिमन्यु बने शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

चेन्नई बीते 19 साल से रूस के सर्गेई कर्जाकिन के नाम दुनिया के सबसे युवा ग्रैडमास्टर का रेकॉर्ड था, लेकिन अब यह ताज अभिमन्यु मिश्रा ने छीन लिया है। भारतीय मूल के इस अमेरिकन बच्चे ने बुधवार रात यह उपलब्धि अपने नाम की। 12 साल, चार माह और 25 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने वाले अभिमन्यु ने भारत के जीएम लियोन को हराया। इससे पहले नवंबर 2019 में अभिमन्यु ने 10 साल 9 महीने और 3 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे, तब उन्होंने भारत के आर प्रग्गानंधा का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा था। ग्रैंड मास्टर प्रग्गानंधा ने 30 मई 2016 को 10 महीने 9 महीने और 20 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिमन्यु ने कहा, 'लियोन के खिलाफ मैच मुश्किल था, लेकिन उसकी ओर से एक गलती और मैंने मील का पत्थर पार कर लिया। मैं इस उपलब्धि को हासिल करके राहत और खुशी दोनों महसूस कर रहा हूं।' कोविड -19 महामारी के चलते अभिमन्यु ने बीते कई माह से ओवर-द-बोर्ड कोई इवेंट नहीं खेला था। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ, अभिमन्यु ने कुछ टूर्नामेंटों में भाग लेना शुरू कर दिया और इस साल मार्च में उनकी ईएलओ रेटिंग 2400 को पार कर गई, उनके पिता हेमंत, जो न्यूजर्सी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कर्जाकिन के रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए यूरोप जाने और टूर्नामेंट खेलने का साहसिक कदम उठाया। अभिमन्यु के पिता हेमंत कहते हैं, 'हम जानते थे कि यूरोप में टूर्नामेंट में हमारे लिए बड़ा मौका था। हमारे पास एकतरफा टिकट थे और एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में बुडापेस्ट पहुंचे। यह एक सपना था जिसे मैंने, मेरी पत्नी स्वाति और अभिमन्यु ने साझा किया और इस भावना का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dqlcMf

मिताली, अश्विन और छेत्री खेल रत्न की दौड़ में, जानें किस अवॉर्ड के लिए कौन-कौन है नामित

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और महिला टीम की कप्तान मिताली राज को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया है। इस रेस में अन्य खेलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। फुटबॉल व ऐथलेटिक्स से क्रमश: सुनील छेत्री और नीरज चोपड़ा जैसे सितारों को नामित किया गया है। दूसरी ओर, अर्जुन अवॉर्ड, ध्यानचंद अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भी नाम सामने आए हैं। आइए जानते हैं बुधवार को नामित स्पोर्ट्स स्टार्स के नामों के बारे में...
  • क्रिकेट: खेल रत्न-मिताली और रविचंद्रन अश्विन, अर्जुन अवॉर्ड- शिखर धवन, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह।
  • शूटिंग: खेल रत्न-अंकुर मित्तल और अंजुम मौद्गिल, अर्जुन अवॉर्ड- इलावेनिल वलारिवान, अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश मिठरवाल।
  • टेबल टेनिस: खेल रत्न- अचंता शरत कमल, अर्जुन अवॉर्ड-सुर्तिथा मुखर्जी, अयहिका मुखर्जी और मानव ठक्कर।
  • कुश्ती: अर्जुन अवॉर्ड-रवि दाहिया, दीपक पूनिया और अंशु मलिक, ध्यानचंद अवॉर्ड-सज्जन सिंह, जय प्रकाश और दुष्यंत शर्मा।
  • फुटबॉल: खेल रत्न- सुनील छेत्री, अर्जुन अवॉर्ड-बाला देवी।
  • ऐथलेटिक्स: खेल रत्न-नीरज चोपड़ा, दुती चंद।
  • गोल्फ: खेल रत्न- शुभंकर शर्मा, अर्जुन अवॉर्ड-उद्यन माने, राशिद खान, दीक्षा डागर।
  • आर्चरी: खेल रत्न-ज्योति, द्रोणाचार्य अवॉर्ड: लिंबा राम, लोकेश चंद पाल, अर्जुन अवॉर्ड-मुस्कान किरार।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h7mbmB

Wimbledon open 2021: जोकोविच तीसरे दौर में, बियांका पहले दौर में हारीं

लंदन सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच बुधवार को केविन एंडरसन पर 6-3, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज कर विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंच गए। जोकोविच कई बार विंबलडन के घसियाले कोर्ट पर फिसले और लड़खड़ाए भी, लेकिन उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने केवल छह सहज गलतियां कीं, लेकिन टूर्नामेंट के तीसरे दिन फिर उन्हें पैरों से दिक्कत जारी रही और कई बार फिसलने से उन्हें परेशानी भी हुई जैसा कि अन्य मैचों में अन्य खिलाड़ियों के साथ भी हुआ। विश्व की 58वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की एलिजे कोर्नेट ने बड़ा उलटफेर करते हुए सातवें रैंकिंग की खिलाड़ी कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हरा दिया। कोर्नेट ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में बियांका को लगातार सेटों में 6-2, 6-1 से हराया। यह तीन सप्ताह में दूसरी बार है जब कोर्नेट ने पांचवीं सीड बियांका को हराया है। कोर्नेट का अगले दौर में मुकाबला बेल्जियम की ग्रीट मिनर और ऑस्ट्रेलिया के अल्जा टॉमजानोविच के बीच मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा। 31 वर्षीय कोर्नेट जो अपना 14वां विंबलडन खेल रहीं है, उन्होंने 2007 से सभी मुख्य ड्रॉ में मुकाबले खेले हैं जबकि बियांका का यह तीसरा विंबलडन टूर्नामेंट है। इस बीच, 16वीं सीड रूस की अनासतासिया पावलिउचेंकोवा ने रोमानिया की एना बोगदान को 6-2, 6-2 से हराया जबकि चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा ने चीन की झांग शुआई को 6-3, 6-3 से हराया। सेरेना चोट के कारण पहले दौर से हटींसात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को मंगलवार को फिसलने के बाद पैर में चोट के कारण पहले दौर के मैच से हटना पड़ा। वहीं रोजर फेडरर के प्रतिद्वंद्वी एड्रियन मनारिनो को गिरने के बाद घुटना मुड़ने के कारण हटना पड़ा। खेल के पहले दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण कोर्ट पर फिसलन हो गई। मौसम के कारण कार्यक्रम उथल-पुथलपहले दौर के 27 मैच बुधवार तक खिसक गए। छठे और लगातार तीसरे विंबलडन खिताब की कोशिश में जुटे जोकोविच को एंडरसन से इतनी परेशानी नहीं हुई जितनी फिसलन भरे कोर्ट से हुई जिसमें एक बार तो वह निराशा में बड़बड़ाते हुए खड़े हुए। जोकोविच अगर इस बार विंबलडन खिताब जीत जाते हैं तो वह फेडरर और राफेल नडाल के 20 मेजर ट्रॉफियों के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। फ्रेंच ओपन उप विजेता और 16वीं वरीय अनास्तासिया पावलुचेंकोवा ने अना बोगडान पर एक घंटे में 6-2 6-2 की जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया। कैमिलिया जियोर्जी और 19वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा भी दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं। पुरूषों के अन्य मुकाबले में योशिहितो निशियोका ने जॉन इस्नर पर 7-6 (5), 2-6, 6-3, 6-7 (7), 6-4 से जीत दर्ज की। क्वींस क्लब टूर्नामेंट के चैंपियन माटियो बेरेटिनी ने गुइडो पेला को 6-4, 3-6, 6-4, 6-0 से हराया। अमेरिका के सैम कुरे ने 11वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा को 7-6 (6), 6-4, 7-5 से हराकर उलटफेर किया। पूर्व अमेरिकी ओपन उप विजेता केई निशिकोरी ने एलेक्सेई पापीरिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने 100वें ग्रैंडस्लैम मैच में जीत हासिल की। पाब्लो एंदुजार के चोट के कारण हटने से 10वें नंबर के डेनिस शापोवालोव तीसरे दौर में पहुंच गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UhL2er

आखिरकार संन्यास पर रॉस टेलर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट

लंदनन्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) खिताब ने दो साल पहले वनडे विश्व कप की निराशा को काफी हद तक दूर कर दिया है। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में 'अधिक बाउंड्री लगाने' के विवादास्पद फैसले के दम पर खिताब जीता था, इससे पहले 100 ओवर का मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। विश्व कप 2019 की भरपाई हो गई टेलर ने बुधवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरे करियर के शुरू में कुछ उतार चढ़ाव थे। हमारी टीम में तब थोड़ा निरंतरता का अभाव था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्व कप 2019 की निराशा के बाद यह (डब्ल्यूटीसी खिताब) निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है और संभवत: उसने उसकी भरपायी भी कर दी है।' संन्यास पर क्या कहा न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने संन्यास लेने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी भी खेल से प्यार करते हैं और बेहतर होेने के लिए सीखना चाहते हैं। मैं अभी भी सीखना चाहता हूं और बेहतर बनना चाहता हूं। कीवी खिलाड़ी 34 या 35 साल की उम्र में संन्यास लेते हैं और जब मैं 37 वर्ष का हुआ तब मुझे समझ में आया कि वे ऐसा क्यों करते हैं। सभी सवाल करते हैं और उम्र को लेकर जवाब मांगते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल सकता हूं और अपने देश के लिए खेलना पसंद करता हूं।’ केन के साथ वापस लौटना यादगार टेलर और कप्तान केन विलियमसन की नाबाद पारियों से न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर पहला विश्व खिताब जीता। टेलर ने विजयी रन बनाया और उसके बाद वह क्षण आया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘एक बार विजयी रन बनने के बाद विलियमसन के साथ वापस लौटना और उसके बाद की चर्चाएं, यह ऐसी हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा।’ विजयी चौके के पीछे की कहानी टेलर ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिय उतरा तब भी स्थिति मुश्किल थी। हमने उस मुश्किल समय में बल्लेबाजी की तथा केन हमारे देश का शानदार कप्तान और खेल का दूत है। वह तब वहां पर था और उस आखिरी गेंद से पहले उसने मुझे घूरा कि जल्दी करो और इसे खत्म करो ताकि उसे ऐसा न करना पड़े। इसलिए चौका जड़ना और जीत का जश्न मनाना शानदार था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/360Mbd6

बुरी खबर: शुभमन गिल चोटिल, इंग्लैंड दौरे पर इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

नई दिल्लीभारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अज्ञात अंदरूनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह अभिमन्यु मिथुन को मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है जो अभी ‘स्टैंड बाई’ हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिल को चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला से पूर्व ऑपरेशन करवाने की जरूरत है या नहीं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘शुभमन के पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने की संभावना है हालांकि अभी इसमें एक महीने का समय है। हमें जितना पता है चोट गंभीर है।’ माना जा रहा है कि गिल की पिंडली चोटिल है या उनकी हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है जिसे ठीक होने में समय लगेगा। यह पता नहीं है कि उन्हें कब यह चोट लगी। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज है। यदि गिल बाहर होते हैं तो ईश्वरन को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है। भारत ने गंवाया था WTC फाइनल 18 से 23 जून तक खेला गया ऐतिहासिक फाइनल वर्षाबाधित रहा था। पहले और चौथे दिन तो एक बॉल नहीं फेंकी जा सकी। खराब मौसम के चलते दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी जल्‍दी खत्म करना पड़ा था। मुकाबले का नतीजा छठे यानी रिजर्व डे पर आया। भारत द्वारा दिए गए 139 रन के मामूली लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट रहते पा लिया। पेसर काइल जैमीसन मैन ऑफ द मैच रहे। चार अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज WTC फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते यानी 20 दिन का ब्रेक मिला है। सभी 14 जुलाई को दोबारा एक जगह मिलेंगे और चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे। आठ अगस्त को पहला टेस्ट खत्म होने के बाद दूसरा मैच लॉर्ड्स में 12 तारीख से खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट लीड्स में 25 अगस्त तो चौथा ओवल के मैदान पर 2 सितंबर से। श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में होगा। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Agldfh

रियल फाइटर: पुरुष होने का आरोप और लेस्बियन लव स्टोरी, अब किया ओलिंपिक क्वॉलिफाइ

नई दिल्लीगरीब फैमिली से निकली एक महिला ऐथलीट, जिस पर लगा पुरुष होने का आरोप और फिर बैन... वापसी के बाद बनाया नैशनल रेकॉर्ड। देश ही नहीं, फैमिली और गांव भी कर रही थी गर्व, तभी ऐथलीट ने किया अपनी लेस्बियन लव स्टोरी का खुलासा। इसके बाद अपने हुए बेगाने। फैमिली और गांव खिलाफ हो गया, लेकिन देश सपोर्ट करता रहा। ऐथलीट भी फाइटर है। हार नहीं मानी और आखिरकार तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर ही लिया। एक नजर में यह रुपहले पर्दे की सुपर डुपर हिट फिल्म की स्टोरी लगती है, लेकिन यह तो दुती चंद की अपनी कहानी है। फर्राटा धावक दुती चंद ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। वर्ल्ड रैंकिंग से उन्होंने बुधवार को यह कोटा हासिल किया, जिसमें 100 मीटर के लिए 22 और 200 मीटर के लिए 15 स्थान उपलब्ध थे। 100 मीटर में दुती चंद की विश्व रैंकिंग 44 है तो 200 मीटर में 51 पायदान पर। इससे पहले दुती चंद ने राष्ट्रीय सीनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी आखिरी रेस चौथे पायदान पर खत्म की थी, जिसके बाद वह ओलिंपिक कोटा हासिल करने से चूक गई थी। हालांकि बीते हफ्ते उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.17 सेकंड समय निकालकर राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया था और 0.02 सेकंड से क्वॉलिफिकेशन से चूक गई थीं। गरीबी से लड़कर बनीं महिला धावक दुती चंदअब बात करते हैं दुतीचंद के एक गांव अंजान से निकलकर नैशनल प्राइड बनने के सफर की। पूरी कहानी का लब्बोलुआब यह है कि वह स्वाभाविक रूप से काफी बहादुर हैं। एक गरीब परिवार में जन्म लेकर और नौ सदस्यों के बीच रहकर उन्होंने अपना भविष्य बेहतर करने की ठान ली थी और पागलों की तरह लगातार ट्रेनिंग करती थीं। वह ब्रह्माणी नदी के किनारों पर प्रैक्टिस करती थीं और गांव की कच्ची सड़कों पर ही जॉगिंग करती थीं। उन्हें पता था कि यही एक रास्ता है गरीबी से बाहर आने का। पुरुष होने का लगा था आरोपहालांकि यह सब उनके लिए इतना आसान नहीं था। 2014 में जब दुती ने एशियन इवेंट में गोल्ड जीता था, ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने उन्हें अनौपचारिक रूप से आखिरी मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए ड्रॉप कर दिया था। उन पर पुरुष होने का आरोप लगा था जिसे साइंटिफिक टर्म में हाइपरैंड्रोजेनिज्म कहते हैं। वापसी के बाद बनाया नैशनल रेकॉर्डआईएएएफ द्वारा दुती पर लगाए गए बैन का काफी विरोध हुआ था। इस बैन के खिलाफ दुती कोर्ट तक गई थीं जहां कोर्ट ऑफ अरबिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) ने उन्हें बड़ी राहत दी थी और आईएएएफ के स्टैंड को निराधार बताया और दुती को खेल के लिए योग्य बताया था। इसके बाद 2016 में दुती ने नई दिल्ली में फेडरेशन कप में हिस्सा लिया और नैशनल रेकॉर्ड बनाया था। लव लाइफ के खुलासे के बाद मचा बवालपिछले दिनों दुती ने बताया था कि 2017 में उनके जीवन में एक लड़की आई जिसे उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। दुती ने बताया, 'हम चारों लोग (लड़की का भाई भी) भुवनेश्वर में एक घर में रहते हैं। मैंने उसे अपने स्ट्रगल के बारे में बताया और उसने मुझे समझा। इस तरह हम करीब आए।' इसके बाद उन्हें पलकों पर बिठाने वाली फैमिली और गांव के लोग खिलाफ हो गए थे। अब जब बिटिया के पास ओलिंपिक में इतिहास रचने का मौका है तो उनकी फैमिली और गांव उन्हें एक बार फिर पलकों पर बिठाएगा। खेल रत्न के लिए भी नामांकितओलिंपिक कोटा हासिल करने से ठीक एक दिन पहले यानी 29 जून को ओडिशा सरकार ने दुती को खुशखबरी दी। उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3x8xW1S

ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी हिमा दास, मायूस एथलीट को खेल मंत्री रिजिजू ने ढाढ़स बंधाया

नई दिल्ली ने फर्राटा धाविका हिमा दास को ढाढ़स बंधाया जिनका चोटिल होने के कारण तोक्यो ओलिंपिक से बाहर होना तय है। इक्कीस वर्षीय हिमा पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को चोटिल हो गई थी। वह चोट के कारण 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले फाइनल से बाहर हो गई थी। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद मंगलवार को उन्होंने 200 मीटर फाइनल में भाग लिया, लेकिन पांचवें स्थान पर रही और तोक्यो ओलिंपिक की दौड़ से बाहर हो गई। रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘चोटें खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होती हैं। मैंने हिमा दास से बात की और उससे कहा कि वह तोक्यो ओलिंपिक से बाहर होने पर हिम्मत नहीं हारे तथा एशियाई खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022 और पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी करे।’ दुती चंद को मिला ओलिंपिक कोटा शीर्ष धाविका दुती चंद ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बुधवार को ही ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया। वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर उनका क्वालिफिकेशन हुआ, जिसमें 100 मीटर के लिए 22 और 200 मीटर के लिए 15 स्थान उपलब्ध थे। 100 मीटर में दुती चंद की विश्व रैंकिंग 44 है तो 200 मीटर में 51 पायदान पर।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yahBcY

कोहली ने WTC फाइनल के लिए चाहा था फेवर? जैमीसन का हैरान करने वाला सच

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के दौरान एक खबर आती है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि उनके न्यूजीलैंड के साथी गेंदबाज काइल जैमीसन उन्हें नेट प्रैक्टिस के दौरान ड्यूक बॉल से बोलिंग करें। खबर सुर्खियों में रहती है, क्योंकि इसके बाद WTC फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना था। सभी अंदाजा लगाते हैं कि कोहली जैमीसन की गेंदों को समझना चाहते थे, लेकिन अब जब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खत्म हो चुका है तो कीवी क्रिकेटर ने खुलासा किया है वह हैरान करने वाला है। IPL के दौरान RCB के ऑलराउंडर डैन क्रिस्टन के खुलासे पर अब खिताबी जीत के बाद काइल जैमीसन ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- नहीं, वह इतना नहीं पूछ रहे थे। मुझे लगता है कि डैन एक अच्छी कहानी के लिए कुछ अतिरिक्त बयान जोड़ने की तरह था। हम आईपीएल की शुरुआत में इसके बारे में बात कर रहे थे। मेरे पास कुछ ड्यूक गेंदें थीं, उनके पास कुछ ड्यूक गेंदें भी थीं। जैमीसन ने आगे कहा- उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर हम कुछ प्रशिक्षण करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यहीं बात खत्म हो गई थी। इसके बाद कोई बात नहीं हुई। लेकिन जाहिर तौर पर काफी मजेदार कहानी है जो सामने आई है। बता दें कि जैमीसन WTC फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे थे और उन्होंने कप्तान कोहली को दोनों पारियों में आउट किया था। इस खबर से एक बात तो साफ हो गई कि विराट कोहली को फेवर मांगने जैसा कुछ भी नहीं था, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने जैमीसन को WTC फाइनल क तैयारी करने की भी छूट दी। उल्लेखनीय है कि जैमीसन पहली बार आईपीएल में खेल रहे थे और आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TkZD8Y

दुती चंद ने किया ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई, एक दिन पहले ही खेल रत्न के लिए हुई थीं नामांकित

नई दिल्ली शीर्ष भारतीय ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड रैंकिंग से उन्होंने बुधवार को यह कोटा हासिल किया, जिसमें 100 मीटर के लिए 22 और 200 मीटर के लिए 15 स्थान उपलब्ध थे। 100 मीटर में दुती चंद की विश्व रैंकिंग 44 है तो 200 मीटर में 51 पायदान पर। इससे पहले दुती चंद ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी आखिरी रेस चौथे पायदान पर खत्म की थी, जिसके बाद वह ओलिंपिक कोटा हासिल करने से चूक गई थी। हालांकि बीते हफ्ते उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.17 सेकेंड समय निकालकर राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया था और 0.02 सेकेंड से क्वालीफिकेशन से चूक गई थी। खेल रत्न के लिए भी नामांकित ओलिंपिक कोटा हासिल करने से ठीक एक दिन पहले यानी 29 जून को ओडिशा सरकार ने दुती को खुशखबरी दी। उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’ दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने तोक्यो ओलिंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए, हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलिंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3doUW4T

WTC के बाद यहां भी नंबर वन हुए विलियमसन, जानें विराट कोहली हैं कहां

दुबईसाउथम्पटन में पिछले हफ्ते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खिताबी जीत के दौरान टीम की अगुआई करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। तीस साल के विलियमसन ने भारत के खिलाफ कम स्कोर वाले फाइनल की दो पारियों में क्रमश: 49 और नाबाद 52 रन बनाए जिससे उनके 901 अंक हो गए हैं और उन्होंने स्टीव स्मिथ (891 अंक) पर 10 अंक की बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर हैं। दो हफ्ते पहले स्मिथ विलियमसन को पछाड़कर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान पहली बार नवंबर 2015 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में नाबाद 47 रन बनाकर विलियमसन के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी करने वाले रोस टेलर तीन स्थान के फायदे से 14 स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पहली पारी में सर्वाधिक 52 रन बनाने के बाद 18 स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ है। प्लेयर आफ द मैच बने काइल जेमीसन मैच में 31 रन पर पांच और 30 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी यह रैंकिंग हालांकि हैरानी भरी नहीं है क्योंकि वर्ष 1900 से उनसे बेहतर औसत के साथ उनसे अधिक विकेट किसी ने नहीं चटकाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में 48 रन पर दो और 39 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की ओर से उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 49 और 15 रन की पारियां खेलने के बाद दो स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आलराउंडरों की सूची में एक हफ्ते शीर्ष पर रहने के बाद भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर शीर्ष पर हैं। टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंद में 71 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर फाबियन एलेन 23 स्थान के फायद से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक एक स्थान के फायदे से 22वें, रीजा हेंड्रिक्स तीन स्थान के फायदे से 24वें और तेंबा बावुमा 24 स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने से 50 ओवर के प्रारूप के विश्व चैंपियन इंग्लैंड का इस साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा। गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन पांच स्थान के फायदे से 11वें, मार्क वुड 11 स्थान के फायदे से 14वें, सैम कुरेन 62 स्थान के फायदे से 39वें और डेविड विली 23 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा पांच स्थान के फायदे से पांचवें और दुष्मंत चमीरा 41 स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3w7TIRO

WTC-2 में बदला पॉइंट सिस्टम, प्रत्येक मैच जीतने के लिए समान अंक देगा ICC

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के दौरान प्रत्येक मैच जीतने के लिए 12 अंक देगा। WTC के दूसरे चक्र की शुरुआत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। मुकाबला टाई होने पर दोनों टीमों को छह जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में चार-चार अंक मिलेंगे। आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने इसी महीने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अंक प्रणाली में बदलाव किया जाएगा।आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने बताया, ‘पहले प्रत्येक सीरीज के समान 120 अंक होते थे, फिर चाहे यह दो टेस्ट की सीरीज हो या पांच टेस्ट की। अगले चक्र में प्रत्येक मैच के समान अंक होंगे- अधिकतम 12 प्रति मैच।’ उन्होंने कहा, ‘टीमों ने मैच खेलकर जो अंक हासिल किए हैं उनके प्रतिशत अंकों के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी।’ आगामी हफ्तों में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति बैठक में अंक प्रणाली में बदलाव को स्वीकृति दी जानी है। बोर्ड के सदस्य ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि पॉइंट सिस्टम को सरल बनाने का प्रयास किया जाए और किसी भी समस्य तालिका में टीमों की सार्थक तुलना की जा सके, फिर भले ही उन्होंने अलग संख्या में मैच और सीरीज क्यों नहीं खेली हो।' जून 2023 में खत्म होने वाले दूसरे चक्र में भारत-इंग्लैंड सीरीज के अलावा इस साल होने वाली एशेज सीरीज ही पांच मैचों की एकमात्र सीरीज होगी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा आगामी चक्र में चार टेस्ट की एकमात्र सीरीज होगी। सभी नौ टीमों में से प्रत्येक टीम कुल छह सीरीज खेलेंगी जिसमें से तीन स्वदेश और तीन विरोधी के मैदान पर होंगी जैसा कि पिछले सत्र में भी हुआ। WTC के पहले चक्र के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दूसरे चक्र में इंग्लैंड की टीम सर्वाधिक 21 टेस्ट खेलेगी जबकि उसके बाद भारत (19), ऑस्ट्रेलिया (18) और साउथ अफ्रीका (15) का नंबर आता है। न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें 13 जबकि पाकिस्तान 14 टेस्ट खेलेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AdNDa4

खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए बोर्ड सीनियर बल्लेबाज , लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भेजेगा। पिछले साल धवन के नाम की अनदेखी की गई थी। बीसीसीआई के अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘अर्जुन पुरस्कार के लिए किसी महिला क्रिकेटर को नामित नहीं किया गया है। खेल रत्न के लिए मिताली के नाम की सिफारिश की गई है।’ यह देखना होगा कि खेल मंत्रालय द्वारा नियुक्त पैनल ओलिंपिक वर्ष में मिताली को पुरस्कार के लिए चुनता है या नहीं। मिताली ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल पूरे किए। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी सात हजार से अधिक रन के साथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मिताली की तरह ही अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 79 टेस्ट में 413 विकेट चटकाने के अलावा एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी क्रमश: 150 और 42 विकेट चटकाए। वह हालांकि अब छोटे प्रारूप में भारत के लिए नहीं खेलते। धवन श्रीलंका में सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखलाओं में भारत की कप्तानी करेंगे और वह अर्जुन पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 142 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5977 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट और टी20 मैचों में भारत के लिए क्रमश: 2315 और 1673 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3w15f5y

EURO 2020: इंग्लैंड और जर्मनी का मुकाबला देखने पहुंचे पंत, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली ऋषभ पंत यूरो कप 2000 में मंगलवार को इंग्लैंड और जर्मनी का मुकाबला देखने पहुंचे। इस युवा विकेटकीपर ने वेम्बले स्टेडियम पर यह मुकाबला देखा। 23 वर्षीय यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के बाकी खिलाड़ियों की तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद ब्रेक पर है। पंत ने इंस्टाग्राम पर इस मैच की कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि इंग्लैंड और जर्मनी का मैच देखना उन्हें कितना पसंद आया। ऋषभ अपने दोस्तों के साथ मैच का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से जुड़े वीडियो क्लिप भी साझा किए। पंत अकेले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं जों इंग्लैंड में छुट्टियों के दौरान खेलों का मजा उठा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि कैसे खिलाड़ी लंदन में विम्बलडन और यूरो 2020 का लुत्फ उठाना चाहते हैं। पंत अब अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन की शुरुआत भी होगी। भारतीय टीम सकारात्मक नजरिए के साथ इस सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड सीरीज में पंत की अहम भूमिका होने वाली है। इंग्लैंड में पंत का बल्लेबाजी औसत 25.87 का है। उनकी कोशिश इसमें सुधार करने की होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3x65TAc

'बस अब बहुत हुआ', शाकिब अल हसन के व्यवहार से दुखी होकर मोनिरुज्जाम ने छोड़ी अंपायरिंग

नई दिल्ली बांग्लादेश के अंपायर मोनिरुज्जमान ने अंपायरिंग छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में ढाका प्रीमियर लीग के दौरान सीनियर खिलाड़ियों और महमदुल्लाह के दुर्व्यवहार के बाद यह फैसला किया है। अंपायरिंग छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए मोनिरुज्जमान ने कहा कि वह अपना आत्मसम्मान बनाए रखना चाहते थे। मोनिरुज्जमान उस मैच का हिस्सा नहीं थे जिसमें शाकिब अल हसन शामिल थे। हालांकि जिस मैच में महमूदुल्लाह ने अपना आपा खोया तब वह टीवी अंपायर थे। शाकिब को उनकी इस हरकत के लिए 5800 अमेरिकी डॉलर यानी करीब पांच लाख बांग्लादेशी टका का जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध भी लगाया गया था। इतना ही नहीं मोहम्मद सपॉर्टिंग के अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने स्टंप्स को लात भी मारी थी। इस बीच गाजी टैंक क्रिकेटर्स के कप्तान महमूदुल्लाह ने प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के खिलाफ एक मैच के दौरान अपील करते हुए मैदान पर लेट गए थे। महमूदुल्लाह को लेवल-2 के अपराध का दोषी पाया गया था और उन पर दो लाख टका का जुर्माना लगा था। क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में मोनिरुज्जमान ने कहा कि खिलाड़ी अंपायर्स के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'बहुत हो चुका। मैं अब और अंपायरिंग नहीं करना चाहता हूं। अंपायर्स गलती कर सकते हैं लेकिन अगर आपके साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो इस काम को करते रहने का कोई तुक नहीं है चूंकि मैं इसे सिर्फ पैसे के लिए नहीं कर रहा हूं।' मोनिरुज्जमान, आईसीसी एलीट पैनल में अंपायर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह के व्यवहार से वह सदमे में हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'मैं शाकिब के मैच में शामिल नहीं था। जिस तरह का व्यवहार उन्होंने किया उसे पचा पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। महमूदुल्लाह के मैच की बात करें तो मैं उसमें टीवी अंपायर था और पूरे प्रकरण को काफी नजदीक से देख रहा ता। उस समय मैं बिलकुल स्तब्ध रह गया। मैंने अंपायरिंग जारी नहीं रखने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी नहीं हूं और जहां तक अंपायर्स को मिलने वाले पैसे की बात है तो मैं इसे नहीं ले सकते। मैं इसे खेल के प्रति अपने प्यार के लिए करता हूं और इसी वजह से यह काम करता हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ लेकिन क्या पता अगले मैच में मेरा नंबर आ जाए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AmKWDd

यूनिस ने साफ किया, हसन अली के साथ बहस के कारण बल्लेबाजी कोच का पद नहीं छोड़ा

कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने इन खबरों को खारिज किया है कि बल्लेबाज हसन अली के साथ बहस के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। यूनिस ने हालांकि अनुबंध से जुड़ी बाध्यताओं का हवाला देकर अपने फैसले के असल कारणों के बारे में खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। यूनिस ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसके संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण दिया। बाद में मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि ट्रेनिंग सत्र के बाद ‘आइस बाथ’ को लेकर अली के साथ बहस के बाद हुई घुटनाओं के कारण यूनिस ने ऐसा किया। यूनिस ने ‘जंग’ समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं स्पष्ट कर देता हूं कि बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने के मेरे फैसले के पीछे का कारण हसन अली के साथ हुई घटना नहीं है। इस पूरे प्रकरण को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘हां, ट्रेनर यासिर मलिक ने मुझे हसन अली से बात करने और उन्हें यह समझाने के लिए कहा था कि उन्हें आइस बाथ लेना चाहिए। इसके बाद बहस हुई लेकिन हसन ने बाद में माफी मांग ली और यह मामला खत्म हो गया।’ यूनिस ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का कारण कुछ और था लेकिन वह पीसीबी के साथ अनुबंध से बंधे हुए हैं जो उन्हें छह महीने तक इस मामले में बोलने की स्वीकृति नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी के हित में मैंने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है और हमारी टीम इंग्लैंड का दौरा भी कर रही है ’ यूनिस ने कहा कि पीसीबी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने चीजों को लीक करके उनका भरोसा तोड़ा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AaN4xz

Tuesday, June 29, 2021

EURO 2020: इंग्लैंड ने खत्म किया 55 साल का सूखा, जर्मनी को 2-0 से हराया

वेम्बली पेनल्टी, सीने में दर्द, गोल को अवैध घोषित करना। इंग्लैंड ने यह सब कुछ झेला। और आखिर 55 साल बाद उसका इंतजार खत्म हुआ। उसने जर्मनी को किसी नॉकआउट मैच में हराया। वह 1966 का साल था जब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी को मात दी थी। इंग्लैंड की टीम ने आखिर वेम्बली के स्टेडियम पर खेले गए यूरो कप 2020 के इस मैच में जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही यह पहली बार था जब इंग्लैंड ने किसी यूरो कप के मुकाबले को 90 मिनट के भीतर जीता हो। इंग्लैंड के दो ग्रुप मैचों में जीत के नायक रहे रहीम स्टर्लिंग ने यहां भी कमाल दिखाया। उन्होंने 75वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जरूरी बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान हैरी कैन ने भी गोल किया। रहीम ने इंग्लैंड के लिए 13 मैचों में गोल किए हैं और उसे हर मैच में जीत मिली है। रहीम का गोल इसलिए भी कमाल रहा क्योंकि गेंद को गोल पोस्ट में धकेलने से पहले वह एक कदम पीछे गए। वह ऑफ साइड थे और अगर वह पीछे नहीं जाते तो गोल अमान्य हो जाता। इतने हाई प्रेशर मैच में इस सजगता को बनाए रखना अपने आप में एक मिसाल है। दोनों टीमों के बीच किसी बड़े टूर्नमेंट में आखिरी मुलाकात 2010 में हुई थी। जर्मनी ने इस मैच में इंग्लैंड को 4-1 से रौंद दिया था। जर्मनी की हार के साथ ही ग्रुप ऑफ डेथ कहे जाने वाले ग्रुप की सभी टीमें- फ्रांस, पुर्तगाल और हंगरी पूरी तरह बाहर हो गया। कोच साउथगेट का भरा घाव इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के मौजूदा कोच गारेथ साउथगेट 25 साल पहले यूरो के सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में थे। तब जर्मनी के खिलाफ हुए उस मुकाबले में वह एक पेनल्टी चूक गए थे और उनकी टीम बाहर हो गई थी। साउथगेट का 1996 का घाव अब जाकर भरा है जब उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से शिकस्त देकर यूरो 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dssqPX

West Indies vs South Africa: तबरेज शम्सी की 'कंजूसी' भरी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने गंवाया जीता हुआ मैच

सेंट जॉर्जस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में वेस्टइंडीज को एक रन से हरा दिया। शम्सी ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर 13 रन दिए। मंगलवार को ग्रेनाडा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लेकिन कैरेबियाई टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। साउथ अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी की और एक रन से मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 166 रन बनाए। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज शम्सी ने पारी के बीच में बहुत कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने रनों की रफ्तार पर लगाम लगाकर रखी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए शम्सी पर रन बनाना आसान नहीं था। कागिसो रबाडा के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन चाहिए। लेकिन फैबियन एलन (14 नॉट आउट) ने पूरी कोशिश की। हालांकि वह लक्ष्य से एक रन कम रह गया। एविन लुईस और निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए यह खराब रहा कि कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने भी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। साउथ अफ्रीका के लिए फॉर्म में चल रहे क्विंटन डि कॉक ने पारी को मजबूत शुरुआत दी। उन्होंने 51 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। उन्होंने चौथे विकेट के लिए रासी वेन डर डुसां (24 गेंद पर 32 रन) के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। एक वक्त पर लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 200 का स्कोर हासिल कर लेगा लेकिन ओबड मैकॉय (4-25) और ड्वेन ब्रावो (3-25) ने रनगति को थामा। उन्होंने अपनी गेंदों में गति परिवर्तन का खूब इस्तेमाल किया। इससे उन्हें विकेट तो मिले ही साथ ही नियमित अंतराल पर विकेट भी मिले। पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच इसी मैदान पर गुरुवार को खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h4288I

बीयर की शर्त हार गए जर्मन विदेश मंत्री, यूरो कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था दांव

वेम्बली यूरो कप 2020 में मंगलवार रात दो जबरदस्त टीमों की टक्कर हुई। आमने-सामने थे इंग्लैंड और जर्मनी। मैदान पर भले ही खिलाड़ियों के बीच घमासान था, लेकिन फिल्ड के बाहर दांव पर लगी थी आदरणीयों की प्रतिष्ठा। दरअसल, दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम की जीत पर बीयर की शर्त लगा ली थी। हालांकि चुनौती देने वाले जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उनके देश की टीम ने 0-2 से यह नॉकआउट मुकाबला गंवाया। शिखर सम्मेलन में थे दोनोंदक्षिणी इतालवी शहर मटेरा में एकदिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की थी। जर्मनी से हेइको पास तो इंग्लैंड से डोमिनिक राब यहां पहुंचे थे। दोनों ही देशों में फुटबॉल की जबरदस्त दीवानगी है। प्रमुख राजनयिक बातचीत के बीच जर्मनी के फॉरेन मिनिस्टर राब ने ट्वीट किया, 'मेरे यूनाइटेड किंगडम के सहयोगी और मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में लगभग हर मामले पर सहमत हैं, लेकिन इस बात पर नहीं कि आज रात वेम्बली में कौन जीतेगा। तो, थोड़ा दांव कैसा रहेगा। जीतने वाले को बीयर की एक कैरेट मिलेगी। जर्मनी ने वेम्बली में अपने पिछले सात मैच नहीं गंवाए।' ब्रिटिश मंत्री ने डोमिनिक राब ने भी चुनौती स्वीकार करते हुए जवाब दिया था। मैच खत्म होने के बाद हेइको पास ने एक और ट्वीट करते हुए न सिर्फ इंग्लैंड को जीत की बधाई दी बल्कि बीयर भी पिलाने का आश्वासन दिया। कोच साउथगेट का भरा घावइंग्लैंड की फुटबॉल टीम के मौजूदा कोच गारेथ साउथगेट 25 साल पहले यूरो के सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में थे। तब जर्मनी के खिलाफ हुए उस मुकाबले में वह एक पेनल्टी चूक गए थे और उनकी टीम बाहर हो गई थी। साउथगेट का 1996 का घाव अब जाकर भरा है जब उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से शिकस्त देकर यूरो 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे हाफ में आए दोनों गोलवेम्बली स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद दूसरे हाफ में 75वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने इंग्लैंड के लिए खाता खोला। इसके 11 मिनट बाद कैप्टन हैरी केन ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम लगातार 10वें मैच में अजेय रही। इंग्लिश टीम के खिलाफ पिछले 540 मिनट के खेल में कोई गोल नहीं हो सका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h56IDF

आज का दिन: सनथ जयसूर्या का जन्मदिन, बल्लेबाज जो था ताबड़तोड़ क्रिकेट का महाउस्ताद

नई दिल्ली श्रीलंका का वह आक्रामक बल्लेबाज जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ गेंदबाजों की पिटाई करना था। वह जब तक क्रीज पर रहता गेंदबाजों को राहत नहीं मिलती। कोच डेव वॉटमोर ने जब सनथ जयसूर्या और रोमेश कालूवितराना को वनडे इंटरनैशनल में पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी, तो किसी को अंदाजा नहीं था खेल हमेशा के लिए बदलने वाला है। दोनों ने मिलकर शुरुआती 15 ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए। आज इन्हीं जयसूर्या का जन्मदिन है। श्रीलंका में एक इलाका है मतारा। वहां आज ही के दिन 1969 में जयसूर्या का जन्म हुआ। जयसूर्या मजबूत कद-काठी के खिलाड़ी थे। मजबूत कंधे। चौड़ी कलाइयां और बाजुओं में भरपूर ताकत। गेंदबाज जरा सा चूका नहीं कि गेंद कब बाउंड्री तक पहुंचती पता नहीं चलता। पॉइंट के ऊपर से उनका कट शॉट बाकमाल होता। जरा सा पीछे हटे। रूम बनाया और गेंद गई दर्शक दीर्घा में। जयसूर्या ने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की जो निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता था। लेकिन वॉटमोर ने रणनीति अपनाई शुरुआत में अटैक करने की और यह कामयाब भी हुई। श्रीलंका 1996 के वर्ल्ड कप चैंपियन बना और जयसूर्या प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट। 1996 के वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में जयसूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 44 गेंद पर 82 रन बना दिए थे। इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ 65 गेंद पर 134 और सिर्फ 17 गेंद पर वर्ल्ड रेकॉर्ड हाफ सेंचुरी। 48 गेंद पर सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रेकॉर्ड भी जयसूर्या के नाम रहा। जयसूर्या को आप जानते हैं उनकी वनडे इंटरनैशनल बल्लेबाजी के लिए। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी वह कमाल थे। भारत के खिलाफ 1997-98 में कोलंबो में उन्होंने 340 रन बनाए थे। दो दिन तक भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला था। 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में उन्होंने 213 रन ठोके। और फिर 2000-01 की सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 156 गेंद पर 148। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के अलावा पहली बार किसी ने पारी के अंतर से हराया था। 400 वनडे खेलने वाले पहले खिलाड़ी जयसूर्या 2007 में वनडे इंटरनैशनल में 300 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने। इसके साथ ही 400 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी थी। 38 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया और 42 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। 445 वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 13430 रन हैं। वहीं 110 टेस्ट मैच में 6973 रन।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h2pAmG

बीयर की शर्त हार गए जर्मन विदेश मंत्री, यूरो कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था दांव

वेम्बली यूरो कप 2020 में मंगलवार रात दो जबरदस्त टीमों की टक्कर हुई। आमने-सामने थे इंग्लैंड और जर्मनी। मैदान पर भले ही खिलाड़ियों के बीच घमासान था, लेकिन फिल्ड के बाहर दांव पर लगी थी आदरणीयों की प्रतिष्ठा। दरअसल, दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम की जीत पर बीयर की शर्त लगा ली थी। हालांकि चुनौती देने वाले जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उनके देश की टीम ने 0-2 से यह नॉकआउट मुकाबला गंवाया। शिखर सम्मेलन में थे दोनोंदक्षिणी इतालवी शहर मटेरा में एकदिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की थी। जर्मनी से हेइको पास तो इंग्लैंड से डोमिनिक राब यहां पहुंचे थे। दोनों ही देशों में फुटबॉल की जबरदस्त दीवानगी है। प्रमुख राजनयिक बातचीत के बीच जर्मनी के फॉरेन मिनिस्टर राब ने ट्वीट किया, 'मेरे यूनाइटेड किंगडम के सहयोगी और मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में लगभग हर मामले पर सहमत हैं, लेकिन इस बात पर नहीं कि आज रात वेम्बली में कौन जीतेगा। तो, थोड़ा दांव कैसा रहेगा। जीतने वाले को बीयर की एक कैरेट मिलेगी। जर्मनी ने वेम्बली में अपने पिछले सात मैच नहीं गंवाए।' ब्रिटिश मंत्री ने डोमिनिक राब ने भी चुनौती स्वीकार करते हुए जवाब दिया था। मैच खत्म होने के बाद हेइको पास ने एक और ट्वीट करते हुए न सिर्फ इंग्लैंड को जीत की बधाई दी बल्कि बीयर भी पिलाने का आश्वासन दिया। कोच साउथगेट का भरा घावइंग्लैंड की फुटबॉल टीम के मौजूदा कोच गारेथ साउथगेट 25 साल पहले यूरो के सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में थे। तब जर्मनी के खिलाफ हुए उस मुकाबले में वह एक पेनल्टी चूक गए थे और उनकी टीम बाहर हो गई थी। साउथगेट का 1996 का घाव अब जाकर भरा है जब उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से शिकस्त देकर यूरो 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे हाफ में आए दोनों गोलवेम्बली स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद दूसरे हाफ में 75वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने इंग्लैंड के लिए खाता खोला। इसके 11 मिनट बाद कैप्टन हैरी केन ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम लगातार 10वें मैच में अजेय रही। इंग्लिश टीम के खिलाफ पिछले 540 मिनट के खेल में कोई गोल नहीं हो सका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dtWpqF

UEFA EURO 2020: जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

वेम्बली रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी कैन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड ने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हार के साथ ही दो बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्टर्लिंग ने मैच के 75वें मिनट में गोल किया वहीं केन ने 86वें मिनट में हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। यूरोपियन चैंपियनशिप में सिर्फ दूसरी बार इंग्लैंड की टीम ने नॉकआउट में कोई मैच जीता है। 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल की तरह इंग्लैंड ने मंगलवार को जर्मनी को 2-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए रहीम का नाम एक बार फिर स्कोरशीट पर दर्ज हो गया। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज पर दो मैच जीते थे और दोनों में रहीम ने गोल किया था। यूरो 2020 के इस राउंड ऑफ 16 के इस मैच में इंग्लैंड ने पहली बार एक से ज्यादा गोल किए। कप्तान हैरी कैन ने गोल कर अपने कंधों पर पड़ा दबाव कम किया। उन्होंने जैक ग्रीलिश के क्रॉस पर हेडर से गोल कर इंग्लैंड को यूरोपियन चैंपियनशिप के नॉक आउट में सिर्फ दूसरी बार जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। इससे पहले यूरो 96 में इंग्लैंड ने स्पेन को हराया था। तब जर्मनी ने इसी वेम्बली मैदान पर उसे हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3y8xMb0

Wimbledon 2021: अगले दौर में फेडरर, वीनस ने 90वें ग्रैंडस्लैम में दर्ज की 90वीं जीत

लंदन महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने विबंलडन ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। अमेरिकी धुरंधर टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अपने करियर के 90वें ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 90वीं जीत दर्ज करते हुए विंबलडन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पांच बार की चैंपियन 41 बरस की वीनस ने 2018 के बाद विंबलडन में पहला मैच जीता है, उन्होंने रोमानिया की मिहाएला बुजार्नेस्कू को 7-5, 4-6, 6-3 से हराया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस इस सप्ताह रैंकिंगमें 111वें स्थान पर थी और पिछले आठ ग्रैंडस्लैम में पहले या दूसरे दौर में ही हार गई थी। दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण बाधित रहा और 18 मैच स्थगित हो गए। पुरूष वर्ग में अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा ने 15वीं रैंकिंग वाले एलेक्स डि मिनाउर को 6-3, 6-4, 6-7, 7-6 से हराया। चौथी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव, नौवीं रैंकिंग वाले डिएगो श्वार्त्जमैन ओर 26वीं रैकिंग वाले फेबियो फोगनिनी भी अगले दौर में पहुंच गए। बार्टी, प्लीसकोवा भी दूसरे दौर मेंविश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी और 13वें नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लीसकोवा ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली है। एश्ले ने जहां कार्ला सुआरेज नवारो को 6-1, 6-7(1), 6-1 से हराया, वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना ने स्लोवेनिया की फ्रेंच ओपन सेमीफाइनलिस्ट तमारा जिदानसेक को 7-5, 6-4 से हराया। एश्ले ने मुकाबले के दौरान 37 विनर्स लगाए जबकि कार्ला 12 विनर्स ही लगा सकीं। इसी तरह प्लीसकोवा ने 10 एस लगाए और अफने 82 फीसदी अंक पहले सर्विस से हासिल किए। 21वीं वरीयता प्राप्त ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर जो इस महीने बमिंर्घम क्लासिक जीतने में सफल रहीं थीं और डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीतने वाली पहली अरब महिला बनीं थीं, ने स्वीडन की रेबेका पीटरसन को केवल एक घंटे में 6-2, 6-1 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qLX7Ff

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की कोरोना से मौत, 107 क्रिकेटर्स का 600 से ज्यादा मैच में दिया साथ

जोहानसबर्गदक्षिण अफ्रीका टीम के का कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। 74 वर्षीय दिग्गज करीब दो महीने से इस वायरस से जंग लड़ रहे थे। राजाह करीब दो दशक तक टीम के साथ दौरों पर गए। 2011 में लिया संन्यासराजाह पेशे से फार्मेसिस्ट थे, उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक राष्ट्रीय साउथ अफ्रीकी टीम का साथ निभाया। खिलाड़ियों के बेहद प्रिय रहे राजाह कई बड़े मौकों पर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे। 1999 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम की नाटकीय हार उनमें से एक है, जहां उन्होंने रोते-बिलखिते खिलाड़ियों को सहारा दिया था। अपने करियर में उन्होंने 107 खिलाड़ियों के साथ 600 से ज्यादा मैच में भाग लिया। दिग्गजों ने दी अंतिम विदाईकई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए राजाह को अपनी श्रद्धांजलि दी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने उनके साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर कहा, ‘राजाह के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वह एक दोस्त और टीम के लेजेंड्री टीम मैनेजर थे। वह मेरे क्रिकेट करियर के अहम हिस्सा थे।’ पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने कहा, ‘‘राजाह के निधन की खबर दुखद। हमने एक अच्छे व्यक्ति को खो दिया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’ पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उन्हें कई खिलाड़ियों के लिए पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने हर चीज को इतनी बारीकी से देखा कि खिलाड़ी पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सके और इसलिए उनका कार्यकाल इतना सफल रहा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3y991uX

चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने कटाया ओलिंपिक का टिकट, हिमा का बाहर होना तय

पटियालाअनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिन्होंने राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63 . 70 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। 37 वर्ष की पूनिया ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था, उन्होंने 63.50 मीटर का ओलिंपिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया । पूनिया का 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलिंपिक है। वह इस स्पर्धा में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला है। राष्ट्रीय रेकॉर्डधारी कमलप्रीत कौर ने 66.59 मीटर का थ्रो फेंककर सोमवार को क्वालीफाई किया था। पूनिया तोक्यो ओलिंपिक के व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफाई करने वाली भारत की 12वीं एथलीट है, वह पिछले सप्ताह बेलारूस में मिंस्क ओपन खेलने के बाद रविवार को तड़के ही यहां पहुंची थी। उन्होंने क्वालीफिकेशन के बाद कहा, ‘मैं इससे बेहतर थ्रो फेंक सकती हूं, लेकिन अपनी मांसपेशी की चोट को बढाना नहीं चाहती थी। मैंने पिछले ढाई साल में काफी मेहनत की है और क्वालीफिकेशन की खुशी है।’ मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का तोक्यो ओलिंपिक से बाहर रहना तय है। शनिवार को वह सौ मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोटका शिकार हो गई, इसके अलावा महिलाओं की चार गुणा साौ मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी जिसका वह हिस्सा है। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर ही।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yb76X3

IPL के चलते खतरे में घरेलू क्रिकेट सीजन, पिछले साल भी नहीं हुई थी रणजी ट्रॉफी

नई दिल्लीआईपीएल 2021 के शेष मुकाबले सितंबर-अक्टूबर में कराए जाने है, ऐसे में घरेलू सीजन की शुरूआत अक्टूबर के अंत से पहले होना मुश्किल नजर आ रहा है। आईपीएल के इस सत्र के शेष 31 मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होंगे, जिसमें कई घरेलू खिलाड़ी शामिल होंगे। ऐसे में घरेलू सीजन जिसे सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से सिंतबर में शुरू होना था वो समय से शुरू नहीं हो पाएगा। घरेलू टूर्नामेंट का स्तर गिरने का खतरा राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल 2022 के लिए इस साल मेगा नीलामी होने की उम्मीद है। आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की जा सकती हैं। ऐसे में मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के प्रति रूचि बढ़ेगी। आदर्श रूप से इसका टकराव आईपीएल के शेष मैचों से नहीं होना चाहिए, नहीं तो घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का स्तर गिर जाएगा।’ पिछले साल रणजी ट्रॉफी भी नहीं हुई थीएक अन्य राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ घरेलू सीजन को लेकर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है। कोरोना से स्थिति भी अभी तक नहीं स्थिर हुई है। हमने देखा है कि टी-20 विश्व कप भी भारत से बाहर जा चुका है। हमने यह सुना है कि बोर्ड तारीख तय करने को लेकर इंतजार करेगा, लेकिन सितंबर में टी-20 टूर्नामेंट शायद नहीं होगा।’ पिछले सीजन से रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हुआ है और जब तक कोरोना की स्थिति सुधर नहीं जाती इसका इस साल होना भी मुश्किल है। भारत से बाहर शिफ्ट हुआ टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ( ) को यूएई और ओमान शिफ्ट कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जो पहले भारत में खेला जाना था, लेकिन भारत में कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की दूसरी लहर के चलते इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hjILY1

विराट और विलियमसन का याराना: कीवी कप्तान ने बताए दोस्ती के कई सीक्रेट्स

ऑकलैंडन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छी दोस्ती का आनंद लेते हैं। न्यूजीलैंड ने हाल ही में कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आठ विकेट से हराया था। कोहली और विलियमसन पहली बार 2008 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के दौरान मिले थे, जहां भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था। विलियम्सन ने इंडिया टुडे से कहा, ‘कोहली और मैं लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में हमारी कुछ अपनी समान रूचि भी होती है।’ साउथम्पटन में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी में विलियमसन के नाबाद अर्धशतक से टीम ने जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। विलियमसन ने कहा, ‘यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है, लेकिन यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता।’ कोहली ने भी हाल ही में कहा था कि न्यूजीलैंड ने इस खिताब को जीतने के लिए निरंतरता और दिल दिखाया था। कोहली ने कीवी टीम की जीत के बाद कहा था, ‘विलियमसन और उनकी पूरी टीम को बधाई। इन्होंने इस खिताब को जीतने और हमारे ऊपर दबाव डालने के लिए निरंतरता दिखाई। वह जीत के हकदार थे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h2hOcs

फर्राटा धावक दुती चंद खेल रत्न के लिए नामांकित, ओडिशा सरकार ने भेजा नाम

भुवनेश्वरओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं । दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’ दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रांप्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रेकार्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला। वह ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गईं। विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका तोक्यो ओलिंपिक खेलना तय है। दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने तोक्यो ओलिंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए, हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलिंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h2cd5T

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली अस्पताल में, ऑक्सीजन स्तर गिरा

कोलकाताभारत के पूर्व गोलकीपर और 1982 एशियाई खेलों में फुटबॉल टीम की अगुवाई करने वाले भास्कर गांगुली तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर की कमी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए है, उनकी टीम के पूर्व साथी मिहिर बसु ने बताया कि 64 साल के इस पूर्व खिलाड़ी की कोविड -19 जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है। भास्कर गांगुली ईएम बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है। भारतीय टीम के पूर्व स्ट्राइकर बसु ने कहा, ‘सोमवार शाम को वह गंभीर रूप से बीमार हो गए और उन्हें 100 डिग्री से अधिक बुखार था, उनका ऑक्सीजन स्तर भी 91 तक गिर गया था। हम उन्हें अस्पताल ले गए और आईसीयू में निगरानी में रखा गया, उनकी हालत अब स्थिर है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो चार-पांच दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h5kt5u

सोशल मीडिया से दूर रहेंगी मनु भाकर, तोक्यो ओलिंपिक की वजह से लिया बड़ा फैसला

ओसियेक (क्रोएशिया) ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व की तैयारी कर रही भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो खेलों के खत्म होने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। 19 साल की यह निशानेबाज ओलिंपिक जाने वाली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रही है। भारतीय टीम यहां आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा ले रही है। टीम मे शामिल निशानेबाज यही से ओलिंपिक में भाग लेने के लिए तोक्यो रवाना होंगे। भाकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘मैं तोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही हूं, ऐसे में अब ओलिंपिक संपन्न होने तक सोशल मीडिया से दूर रहूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘देश को गौरवान्वित करने के लिए मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत होगी। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।’ मौजूदा आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरव चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह हालांकि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को सातवें स्थान पर रही थी, जिसमें राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jqSA9u

टॉप-5 में पहुंचीं मिताली राज, महिलाओं की ICC ODI RANKING में लंबी छलांग

दुबईभारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गई हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जब क्रीज पर कदम रखा था जब टीम दो विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। भारत ने आठ विकेट पर 201 रन बनाए जो कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ काफी नहीं था। इंग्लैंड ने आसानी से आठ विकेट से मैच जीत लिया। पिछले विश्व कप फाइनल (2017) में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है। भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ। हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी। रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया। इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गयी इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किये, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गये। नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गयी। गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। केट क्रॉस तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hfsjIx

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी मिताली एंड कंपनी

टांटन भारत बल्लेबाजी के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाकर इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे महिला वनडे में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया ने पिछले मैच में 181 गेंदें खाली जाने दी थी जिसका असर स्कोर पर भी पड़ा और टीम केवल 201 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने यह स्कोर आसानी से हासिल करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। अगले साल के शुरू में न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भारत को सभी विभागों में सुधार करना होगा। भी यह बात स्वीकार कर चुकी हैं। इस मैच में भारत अंतिम एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है क्योंकि बल्लेबाजों की स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी टीम के लिए बड़ा मसला बन गया है। पूर्व भारतीय कप्तान डायना एडुल्जी का मानना है कि मध्यक्रम में कई खिलाड़ी हैं जो पारी संवार सकती हैं। ऐसे में पूनम राउत की जगह जेमिमा रोड्रिग्स को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। भारत 2017 विश्व कप के बाद केवल तीन बार 250 से अधिक का स्कोर बना पाया है जो कि टीम के लिए चिंता का विषय है। टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही है। पिछले मैच में मिताली ने भले ही 72 रन बनाये लेकिन उनके स्ट्राइक रेट में आमूलचूल सुधार की जरूरत है। टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। टीम को उनसे बड़ी पारी की जरूरत है। भारत पिछले मैच में तीन तेज गेंदबाजों और एकता बिष्ट के रूप में एक स्पिनर के साथ उतरा था। ब्रिटिश दौरे में वापसी करने वाली तेज गेंदबाज शिखा पांडे किसी भी समय इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में नहीं डाल पाई। उन्हें दूसरे वनडे से बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर अरूंधति रेड्डी को दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकती हैं। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह उसी तरह के खेल को जारी रखना चाहेगा। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)। इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jl5Dt0

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पहला वनडे @ चेस्टर-ली-स्ट्रीट, देखें लाइव स्कोरकार्ड

मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चेस्ट ली स्ट्रीट में पहला वनडे खेला जा रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ju7eN5

ICC T20 World Cup : भारत से बाहर शिफ्ट हुआ टी20 वर्ल्ड कप, UAE और ओमान में खेले जाएंगे मैच

नई दिल्ली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप () को यूएई और ओमान शिफ्ट कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नमेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नमेंट शुरुआत में भारत में खेला जाना था लेकिन भारत में कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की दूसरी लहर के चलते इसे टालने का फैसला किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ही हालांकि इसका मेजबान रहेगा। इसका आयोजन चार मैदानों- दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर होगा। टूर्नमेंट के पहले राउंड में आठ क्वॉलिफाइंग टीमें होंगी। इन्हें ओमान और यूएई में बांटा जाएगा। इसमें से चार टीमें सुपर 12s का हिस्सा बनेंगी जहां वे पहले से क्वॉलिफाइ कर चुकीं आठ टीमें के साथ खेलेंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Ac8iv9

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दिखाया बड़ा दिल, 8 साल की बच्ची की मदद के लिए नीलाम करेंगे WTC फाइनल की टी-शर्ट

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहनी गई अपनी एक जर्सी को नीलाम करेंगे। नीलामी से हासिल होने वाली रकम से एक आठ साल की बच्ची की मदद की जाएगी। यह बच्ची कैंसर से जूझ रही है। इस स्पेशल जर्सी पर साउथम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड की पूरी टीम के दस्तखत हैं। 32 वर्षीय साउदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने इसके साथ ही जर्सी की तस्वीर भी साझा की। टिम साउदी ने यह भी बताया उनके परिवार को एक-दो साल पहले उस बच्ची के बारे में पता चला था। आठ साल की हॉली बैटी एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से जूझ रही है। 2018 से वह इस बीमारी से लड़ रही है। साउदी ने माना कि इस बच्ची के जज्बे और ताकत ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। साउदी ने फैंस से जर्सी के लिए बोली लगाने और इस मुश्किल वक्त में परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया है। साउदी पहले कीवी खिलाड़ी नहीं हैं जो बैटी परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में एक खास बल्ला इस्तेमाल किया था जो उन्होंने बैटी की मदद के लिए नीलाम किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qxkHFr

हार नहीं मानेंगे मलिंगा...बोले-35 की उम्र में जब 4 गेंदों पर चार विकेट लिए तो किसी ने मेरे पेट या फिटनेस पर सवाल क्यों नहीं उठाए

नई दिल्ली अपने सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की श्रीलंकाई टी20 टीम में वापसी हो सकती है। फिटनेस की वजह से मलिंगा इस समय टीम से बाहर हैं। इस समय श्रीलंकाई टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 2 किलोमीटर की दौड़ पास करनी होती है। इसके बाद वह नेशनल टीम में चयन के लिए उपलब्ध होते हैं। 37 वर्षीय मलिंगा इस बाधा को पार करने में सक्षम नहीं होने की वजह से मार्च 2020 से टीम से बाहर हैं। इन सबके बावजूद मलिंगा दोबारा टीम में वापसी के लिए हार मानने को तैयार नहीं है। मलिंगा का कहना है कि अभी वह रिटायरमेंट की नहीं सोच रहे हैं। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है लेकिन उनका कहना है कि वह अब भी टी20 मैचों में 24 गेंद फेंकने में सक्षम हैं। मलिंगा ने रसेल आर्नल्ड (Russell Arnold) के यूट्यूब शो 'चिलिंग विद रसेल' में कहा, ' यह केवल टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं है। मैं संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। मैं अब भी 24 गेंदें डाल सकता हूं। मैं 2 किलोमीटर और दौड़ कम्प्लीट नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं घर पर हूं। मैं अब भी बिना किसी रूकावट के दो घंटे तक गेंदबाजी कर सकता हूं।' आईसीसी टी20 विश्व कप (2021 T20 World Cup) का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना था लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से अब इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि आईसीसी की ओर से अभी इसका शेड्यूल आना बाकी है। बकौल मलिंगा, 'मैं 24 सीधी गेंदें फेंक सकता हूं। यहां तक की मैं 200 गेंदें डाल सकता हूं लेकिन 2 किलोमीटर फिटनेस टेस्ट की वजह से मैं घर पर हूं। मुझे पता है कि मैं इसे पूरा नहीं कर सकता।' मैंने 35 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैंडी में 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। उस समय किसी को मेरे पेट या फिटनेस से शिकायत नहीं थी।' मलिंगा ने साल की शुरुआत में फ्रैंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि वह नेशनल टीम के लिए सिर्फ टी20 मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dmhX8j

WTC फाइनल के दौरान तनाव से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे जैमीसन

लंदन भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मुकाबले के अंतिम दिन न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पैदा हुए तनाव और घबराहट ने तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को बाथरूम (शौचालय) में छिपने के लिए मजबूर कर दिया था। फाइनल में अपने सात विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच रहे जैमीसन ड्रेसिंग रूम में बैठकर ही टीवी पर मुकाबला देख रहा थे लेकिन वह तब काफी घबराए हुए थे। जैमीसन ने ‘गोल्ड एएम’ पर ‘कंट्री स्पोर्ट ब्रेकफास्ट’ को बताया, ‘मैच देखते हुए यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हम अंदर बैठे थे और वास्तव में टीवी पर देख रहे थे। टेलीविजन पर सीधा प्रसारण थोड़ी (कुछ सेकेंड) देरी से हो रहा था । मैदान में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर कर रहे थे जैसे विकेट गिर गया हो। वह हालांकि एक रन या डॉट गेंद होती थी।’ कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने हालांकि 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर न्यूजीलैंड को आठ विकेट की जीत दिला दी। उन्होंने कहा, ‘यह देखना काफी मुश्किल था। मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की, जहां कोई शोर नहीं था, बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया क्योंकि यह काफी तनाव भरा था।’ लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘लेकिन केन और रॉस का मैदान पर होना अच्छा था। हमारे दो सबसे महान बल्लेबाजों ने वास्तव में स्थिति को नियंत्रित किया और अपना काम पूरा किया।’ जैमीसन को हालांकि इस जीत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला क्योंकि फाइनल के 48 घंटे के अंदर उन्हें फिर से मैदान पर उतरना पड़ा। इस बार अपनी काउंटी टीम सरे के लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3y49KxM

आमिर खान का जबरा फैन है शोएब अख्तर का बेटा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का 'इंडिया प्रेम' जगजाहिर है। अख्तर ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा मोहम्मद मिकाइल अली (Muhammad Mikael Ali) बॉलीवुड गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में टीवी पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीं पर' (Taare Zameen Par) का फेमस गाना 'बम बम बोले' चल रहा होता है और अख्तर का बेटा उछल उछलकर डांस कर रहा है। शोएब ने कैप्शन लिखा, ' आमिर खान का काम आज भी मेरे और हर बच्चे के लिए चमत्कार कर रहा है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस से पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। पाकिस्तान पूर्व पेसर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। अख्तर के फैंस इंडिया में भी हैं। शोएब अख्तर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेल चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) केकेआर (KKR) फ्रैंचाइजी के मालिक हैं। अख्तर किंग खान शाहरुख के बड़े फैन भी हैं। आईपीएल के पहले सीजन में केकेआर की ओर से खेले थे शोएब अख्तर आईपीएल का पहला सीजन 2008 (Shoaib Akhtar IPL 2008) में आयोजित हुआ था। उस समय शोएब अख्तर केकेआर टीम के हिस्सा थे। उन्हें तब 3 मैचों में खेलने का मौका मिला था। अख्तर ने 7 के अधिक की इकोनोमी से कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे। शोएब ने टेस्ट में 178 और वनडे में 163 विकेट लिए शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 जबकि 163 वनडे इंटरनैशनल मैचों में कुल 247 विकेट चटकाए। 15 टी20 इंटरनैशनल मैचों में अख्तर के नाम 19 विकेट दर्ज हैं। दाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 133 फर्स्ट क्लास मैचों में 467 विकेट लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hdL3bq

KKR के बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर ठोका धांसू शतक, टीम को 10 विकेट से दिलाई जीत

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Kinght Riders) की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज टॉम बैंटन (Tom Banton) ने नाबाद शतक जड़ टी20 क्रिकेट में शानदार वापसी की है। 22 वर्षीय बैंटन ने सोमवार को खेले गए टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) मैच में समरसेट की ओर से केंट (Somerset vs Kent) के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक जड़ अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। बैंटन ने इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए। बैंटन और डेवोन कॉनवे ने नाबाद 169 रन जोड़े इस युवा ओपनर ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 169 रन की नाबाद साझेदारी की। कॉनवे ने 44 गेंदों पर 51 रन का योगदान दिया। कॉनवे वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ इंटरनैशनल करियर का आगाज किया था। कॉनवे ने भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। टॉम बैंटन ने 51 गेंदों पर बनाए 107 रन बैंटन ने 51 गेंदों पर नाबाद 107 रन की पारी खेली जिसके दम पर समरसेट ने केंट की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। केंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 168 रन बनाए थे। कॉनवे के बल्ले से 16वें ओवर में विनिंग शॉट निकला। समरसेट ने 26 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया था विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन ने आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट का हवाला देते हुए आईपीएल 2021 में हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल बैंटन ने केकेआर (Tom Banton IPL) की ओर से 2 मैच खेले थे। बैंटन ने इंग्लैंड की ओर से 6 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 134 वहीं टी20 में 205 रन दर्ज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AcK4kb

बेटे इमरान के 5वें प्रयास में गोल करता देख पिता इरफान पठान बोले-क्रिकेटर ही बनेगा आपका बेटा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Irfan Pathan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। इरफान लगातार पत्नी और बेटे के साथ खुद की फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। 36 वर्षीय पठान हाल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। इरफान इस समय अपने घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पठान ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पठान बड़े मैदान में बेटे इमरान खान पठान (Imran Khan Pathan) को गोल करना सीखा रहे हैं। मैदान में एक सफेद रंग की कुर्सी रखी हुई है और इमरान उस कुर्सी के बीच से फुटबॉल को किक मारकर गोल करने की कोशिश कर रहा है लेकिन शुरुआती चार मौके पर वह असफल हो जाता है। इसके बाद पांचवीं बार वह गोल करने में सफल हो जाता है। इस पर दोनों काफी खुश होते हैं। इरफान ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ' क्रिकेटर ही बनेगा आपका बेटा।' इस पर फैंस ने तरह तरह के कॉमेंट किए। एक फैंस ने लिखा, ' रोहन गावसकर मत बनो।' दूसरे ने लिखा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।' इरफान ने 29 टेस्ट में 100 विकेट लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लिए वहीं 120 वनडे में 173 शिकार किए। इरफान के नाम टेस्ट में 1105 रन वहीं वनडे में 1544 रन दर्ज हैं। बड़ौदा के इस पूर्व ऑलराउंडर ने 24 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 28 विकेट चटकाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h054Dc

Monday, June 28, 2021

शतक चूकने के बावजूद सचिन ने वनडे में छुआ 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा, वर्ल्ड रेकॉर्ड बरकरार

नई दिल्ली दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने आज से ठीक 14 साल पहले वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने 15, 000 रन पूरे किए थे। सचिन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले वनडे इतिहास के पहले क्रिकेटर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने यह कारनामा 29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका (IND v SA ODI) के खिलाफ बेलफास्ट में कियाथा। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में पेसर आंद्रे नेल (Andre Nel) की छठी गेंद पर सिंगल लेकर 15 हजार का आंकड़ा छुआ। हालांकि उसी गेंद पर ओवर थ्रो के चार रन भी मिल गए। यानी छठी गेंद पर 5 रन बने। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में सचिन ने 106 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली थी जब टीम इंडिया 227 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ओपनिंग में उतरे सचिन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन पारी के 32वें ओवर में आउट हुए। भारत ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। सचिन ने 18 दिसंबर 1989 में वनडे में डेब्यू किया था आखिर में ऑलराउंडर युवराज सिंह और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भारत को जीत दिलाई। तेंडुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू 15 नवंबर 1989 में किया था। उसी साल उन्होंने 18 दिसंबर को करियर का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच भी खेला। तेंडुलकर के नाम वनडे में 18426 रन दर्ज हैं दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में कुल 15921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। सचिन ने 463 वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाए हैं। सचिन का यह वर्ल्ड रेकॉर्ड आज भी कायम है। सचिन ने रेकॉर्ड 6 वर्ल्ड कप खेले अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन ने भारत की ओर से रेकॉर्ड 6 वर्ल्ड में हिस्सा लिया। तेंडुलकर साल 2011 वर्ल्ड कप (2011 World Cup IND vs SL Final) विजेता टीम के सदस्य रहे थे जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hf2oR1

मोराता और मिकेल ने स्पेन को यूरो कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचाया

कोपेनहेगन स्पेन ने पहले आत्मघाती गोल किया और फिर 3-1 की बढ़त गंवाई लेकिन अल्वारो मोराता और मिकेल ओयाजेबाल के अतिरिक्त समय में किए गए गोल से आखिर में वह क्रोएशिया को 5-3 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप- यूरो 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास में एक मैच में सर्वाधिक गोल के रेकॉर्ड में यह मैच दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। इससे अधिक गोल केवल 1960 में यूगोस्लाविया की फ्रांस पर 5-4 से जीत के दौरान किए गए थे। मैच उतार-चढ़ाव वाला रहा। पहले पेड्री के आत्मघाती गोल से क्रोएशिया ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई लेकिन पाब्लो सराबिया ने 38वें मिनट में गोल करके स्पेन को बराबरी दिला दी जिससे मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। स्पेन ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक तेवर अपनाए जिसका उसे फायदा भी मिला। सीजर अजिपिलकुएता ने उसे 57वें मिनट में बढ़त दिलाई जबकि फेरेन टोरेस के 77वें मिनट में किए गए गोल से वह 3-1 से आगे हो गया। क्रोएशिया इसके बाद गोल करने के लिए बेताब दिखा। मिसलाव ओरिसिच ने 85वें मिनट में स्पेन की बढ़त कम करके उसकी उम्मीद भी जगा दी। क्रोएशिया के मिडफील्डर मारियो पसालिच ने इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल दाग दिया जिससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया। ऐसे में मोराता ने 100वें मिनट में गोल दागा जो कि निर्णायक साबित हुआ। स्पेनिश स्ट्राइकर ने पहले गेंद पर नियंत्रण बनाया और फिर गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच को छकाकर गोल किया। इसके तीन मिनट बाद ओयाजेबाल ने स्कोर 5-3 कर दिया जिसे स्पेन ने आखिर तक बरकरार रखा। मोराता को ग्रुप चरण में कई मौके गंवाने के कारण सोशल मीडिया पर समर्थकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही थी लेकिन सोमवार को उन्होंने सारे गिले शिकवे दूर कर दिये। स्पेन के कोच लुई एनरिक ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी ऐसा कोच होगा जो मोराता जैसे खिलाड़ी की प्रशंसा नहीं करेगा।’ स्पेन क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में स्विट्जरलैंड का सामना करेगा। स्विट्जरलैंड ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35WHr8b

EURO 2020: स्विटजरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस को चौंकाया, 83 साल बाद नॉक-आउट में मिली जीत

बुकारेस्ट स्विटरजलैंड के यान समर ने फ्रांस के स्ट्राइकर किलयान एमबापे के स्पॉट किक को रोककर अपनी टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 की जीत दिलवाई। वर्ल्ड चैंपियन पर इस जीत ने स्विस टीम को जोश से भर दिया। यूरो कप 2020 के इस मैच में एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 3-3 से बराबर था। इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड की टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा। 1938 के बाद यह स्विटजरलैंड की नॉकआउट स्टेज पर यह पहली जीत है। और 1954 के बाद पहली बार उसने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। स्विस फुटबॉल की इस ऐतिहासिक शाम में कई कमाल हुए। टीम पहले 1-3 से पीछे चल रही थी। आखिरी पांच मिनट में उसने दो गोल करके वापसी की। नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में मुकाबला गया और इसके बाद पेनल्टी में। फ्रेंच टीम आसानी से जीत हासिल कर रही थी जब करीम बेनजेमा ने दूसरे हाफ में दो ही मिनटों में दो गोल कर दिए थे। स्विटजरलैंड ने पहले हाफ में बढ़त बनाई थी लेकिन बेनजेमा ने एमबापे की मदद से उस बढ़त को उतारा। बेनजामा ने दो मिनट बाद ही दूसरा गोल कर बढञत को आगे बढ़ाया। इस बीच स्विस टीम ने एक पेनल्टी भी मिस की थी। हुगो लॉसिर ने रिचार्डो रॉड्रिक्स के स्पॉट किक को बचाया। यहीं स्विस टीम ने 2-0 की बढ़त बनाने का मौका खो दिया था। मैच के 75वें मिनट में पॉल पॉग्बा ने टॉप कॉर्नर से शानदार गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। लेकिन सेफेरोविक ने मैच खत्म होने से पांच मिनट गोल किया और उसके बाद सब्सिट्यूट मारियो गावरानोविक ने 90वें मिनट में स्कोर कोर बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T9tKQQ

WTC FINAL हारने के बाद इंग्लैंड में परिवार संग पिकनिक मना रहे भारतीय खिलाड़ी

लंदन न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम का अगला इम्तिहान इंग्लिश टीम लेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच छह हफ्ते का अंतर है इसलिए खिलाड़ी ब्रिटेन के भीतर ही घूम-फिर कर अपनी थकान मिटा रहे हैं, इससे उन्हें WTC फाइनल की कड़वी यादों से उबरने का भी समय मिलेगा। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेटर्स के परिवार को भी अनुमति दी है। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लंबे समय तक रहने के कारण मानसिक थकान की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ। रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा अपनी-अपनी पत्नियों के साथ घूमते-फिरते नजर आए। अजिंक्य रहाणे ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की उसमें उनके साथ हिटमैन का परिवार भी नजर आ रहा है। मयंक अग्रवाल की फोटो में उनके साथ ईशांत शर्मा का परिवार है। वही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक कॉपी शॉप में अपनी एक्ट्रेस पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते दिखे। टीम को मिली है 20 दिन की छुट्टीभारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिला है और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिालफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे। वर्षाबाधित रहा था फाइनल मुकाबला18 से 23 जून तक खेला गया ऐतिहासिक फाइनल वर्षाबाधित रहा था। पहले और चौथे दिन तो एक बॉल नहीं फेंकी जा सकी। खराब मौसम के चलते दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी जल्‍दी खत्म करना पड़ा था। मुकाबले का नतीजा छठे यानी रिजर्व डे पर आया। भारत द्वारा दिए गए 139 रन के मामूली लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट रहते पा लिया। पेसर काइल जैमीसन मैन ऑफ द मैच रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h3VRtu

Wimbledon 2021 update: दूसरे राउंड में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास के साथ उलटफेर

विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच, जो विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर नजर गड़ाए हुए हैं, ने स्थानीय खिलाड़ी जैक ड्रेपर को 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराकर विंबलडन अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। जोकोविच, जिन्होंने 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, पहला सेट 19 वर्षीय से हार गए, लेकिन अपने अनुभव का उपयोग कर शेष तीन सेट जीतकर आगे का सफर जारी रखने में सफल रहे। टियाफो ने सितसिपास को हरायाअमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने पहले दिन बड़ी जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया। टियाफो ने इस साल के फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-4, 6-3 से हराया। टियाफो, जो दुनिया में रैंकिंग में 57वें स्थान पर हैं, ने अपने करियर में पहली बार किसी शीर्ष -5 खिलाड़ी को हराने के क्रम में एक भी अपनी सर्विस नहीं गंवाई। 23 वर्षीय अमेरिकी ने 7 एस लगाए जबकि सितसिपास ने 15 एस लगाए। यही नहीं, टियाफो ने 3 डबल फॉल्ट किए जबकि सितसिपास ने 1 बार ही डबल फॉल्ट किया। तीसरी वरीयता प्राप्त सितसिपास इस महीने की शुरूआत में फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से फ्रेंच ओपन हार गए थे। जोकोविच अगले दौर में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी केविन एंडरसन से भिड़ सकते हैं, जिनका सामना चिली के क्वालीफायर मासेर्लो टॉमस बैरियोस वेरा से होगा। जोकोविच ने मैच के बाद कहा, 'हर किसी को देखकर और शायद दुनिया के सबसे खास, सबसे पवित्र टेनिस कोर्ट पर वापस आकर बहुत अच्छा लगता है। जाहिर है, कई अन्य खिलाड़ियों के साथ, मैं पिछले साल बहुत दुखी था कि विंबलडन रद्द कर दिया गया था।' दूसरी सीड सबालेंका ने हासिल की आसान जीतदूसरी सीड बेलारूस की एरिना सबालेंका ने रोमानिया की क्वालीफायर मोनिका निकुलेस्कु को हराया। मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला, जिसका फैसला 6-1, 6-4 से हुआ। सबालेंका की विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में यह दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने 2017 में अपने डेब्यू में रूस की इरिना खरोमाचेवा को हराया था। 2019 में सबालेंका को पहले राउंड में स्लोवाकिया की मागदालेना रिबारिकोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 33 वर्षीय मोनिका ने शीर्ष-10 की खिलाड़ी को आखिरी बार 2017 में हराया था जब उन्होंने ब्रटेन की जोहाना कोंटा को मात दी थी। हालांकि, उन्हें 2021 में पहले राउंड में आठ बार हार मिली है। सालभर के ब्रेक के बाद विंबलडन में लौटे फैंसकोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए विंबलडन की वापसी के साथ स्टेडियम में प्रशंसकों की भी वापसी हुई। आसमान में बादल और बूंदा-बांदी के बीच मैच का लुत्फ उठाने के लिए फैंस मास्क लगाकर पहुंचे। आयोजकों ने शुरूआत में सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति दी है, लेकिन उनकी योजना दो सप्ताह बाद होने वाले पुरुष और महिला एकल के फाइनल में सेंटर कोर्ट की क्षमता के मुताबिक 15,000 दर्शकों को आने की अनुमति देने की है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T6n1XP

मुक्केबाजी महासंघ से खेल पुरस्कार के दावेदार, सिमरनजीत-गौरव अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित

नई दिल्लीओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी और विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया चहल के नाम भारतीय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे हैं। सिमरनजीत (60 किलो) 2018 विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता है और तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी चार भारतीय महिला मुक्केबाजों में से है। सोलंकी (57 किलो) ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि चहल (57 किलो) ने उसी साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वह पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन भी है। ये दोनों हालांकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। बीएफआई महासचिव हेमंत कलीता ने कहा,‘पिछले चार साल के प्रदर्शन के आधार पर ये तीन नाम तय किए गए हैं।’ अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रूपये ईनाम के तौर पर मिलते हैं। महासंघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए महिला टीम की सहायक कोच संध्या गुरंग और राष्ट्रीय युवा मुख्य कोच भास्कर भट्ट के नाम भेजे हैं । पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक और लवलीना बोरगोहेन को अर्जुन पुरस्कार मिले थे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आज आखिरी तारीख थी। पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन दिए जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3x1HLi8

आधी रात इंग्लैंड की सड़कों पर मस्ती करना पड़ा भारी, श्रीलंका बोर्ड ने दी कड़ी सजा

कोलंबोश्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बल्लेबाज कुसल मेंडिस और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला सहित तीन क्रिकेटरों को इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के दौरान बायो-बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत स्वदेश लौटने का आदेश दिया है। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की हार के बाद रात में डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। इस मैच में श्रीलंका को 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये तीनों खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे। एसएलसी के सचिव मोहन डि सिल्वा ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने कुसाल मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका और निरोशन डिकवेला को बायो-बबल का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत श्रीलंका लौटने के लिए कहा गया है।’ इससे पहले श्रीलंका के एक प्रशंसक द्वारा डाले गए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा था, ‘इसकी जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।’ श्रीलंका ने शनिवार को समाप्त हुई टी-20 श्रृंखला 0-3 से गंवाई। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी-20 श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hc7opC

धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची, इंट्रा स्क्वॉड मैच के जरिए करेगी प्रैक्टिस

कोलंबो शिखर धवन की अगुआई में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम की टीम श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए सोमवार को कोलंबो पहुंची। चार सप्ताह के दौरे पर आई भारतीय टीम में छह नए खिलाड़ी भी शामिल है। अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने एक 'इंस्टाग्राम स्टोरी' साझा की , जिसका शीर्षक था: 'कोलंबो, श्रीलंका में पहुंचे।' धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस द्वीपीय देश में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। नियमित कप्तान विराट कोहली लाल गेंद (टेस्ट मैच) की टीम के साथ अभी इंग्लैंड का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में धवन की अगुआई वाली टीम में भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान हैा जबकि राहुल द्रविड़ इस टीम के कोच है। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक और स्पिनरों की अनुभवी जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी जगह दी गई है। टीम में देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी साव, नितीश राणा, रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए टीम के पास युवा ईशान किशन और संजू सैमसन का विकल्प हैं। भारतीय टीम दौरे पर अभ्यास के लिए अपनी दो टीमें बनाकर आपस में अभ्यास मैच खेलेगी। टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट गेंदबाज : ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3A6ESP2

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9