Saturday, February 29, 2020

क्राइस्टचर्च: टॉप ऑर्डर फिर फेल, मुश्किल में भारत

क्राइस्टचर्चमोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया लेकिन दूसरी पारी में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। पहली पारी के आधार पर सात रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 90 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। भारत की कुल बढ़त 97 रन की है। दिन का खेल खत्म होने पर हनुमा विहारी पांच जबकि ऋषभ पंत एक रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट (13 रन पर तीन विकेट) ने गेंद को काफी मूव कराया और भारतीय बल्लेबाजों को लगातार मुसीबत में डालकर रखा। टिम साउथी (20 रन पर एक विकेट), नील वैगनर (18 रन पर एक विकेट) और कोलिन डि ग्रैंडहोम (तीन रन पर एक विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। हेगली ओवल में दूसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा जिसमें 262 रन पर 16 विकेट गिरे। न्यूजीलैंड ने अपने सभी 10 जबकि भारत ने छह विकेट गंवाए। इससे पहले शमी (81 रन देकर चार विकेट), बुमराह (62 रन देकर तीन विकेट) और रविंद्र जडेजा (22 रन देकर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज टाम लैथम ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि काइल जैमीसन ने 49 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत खराब रही। बोल्ट ने पारी के दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल (03) को LBW कर दिया। पृथ्वी साव भी 14 रन बनाने के बाद साउदी की बाउंसर पर स्लिप में लाथम को आसान कैच दे बैठे। कप्तान विराट कोहली (14) एक बार फिर लय में नहीं दिखे। उन्होंने साउदी पर चौके से खाता खोलने के बाद जैमीसन पर दो चौके मारे लेकिन ग्रैंडहोम की सीधी गेंद को पूरी तरह से चूककर पगबाधा हो गए। चेतेश्वर पुजारा (24) और रहाणे (09) ने इसके बाद कुछ देर विकेटों के पतन पर विराम लगाया। रहाणे हालांकि दो रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वैगनर की गेंद पर ग्रैंडहोम ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका कैच टपका दिया। रहाणे हालांकि क्रीज पर बिलकुल भी सहज नहीं दिखे और वैगनर की गेंद को विकेटों पर खेलकर पविलियन लौट गए। पुजारा भी इसके बाद बोल्ट की तेजी से अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि इस तेज गेंदबाज ने नाइटवॉचमैन उमेश यादव (01) को भी बोल्ड किया। भारत ने न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 177 रन कर दिया था और टीम पहली पारी में ठोस बढ़त लेने के करीब थी लेकिन जैमीसन और वैगनर (21) ने नौवें विकेट के लिए 51 रन जोड़कर मेहमान टीम के इरादों पर पारी फेर दिया। जडेजा ने चाय से ठीक पहले डीप मिडविकेट वैगनर का शानदार कैच लपकते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। पहले सत्र की तरह दूसरे सत्र में भी भारत ने पांच विकेट चटकाए। बुमराह ने लंच के बाद बीजे वाटलिंग (00) और टिम साउथी (00) को जल्दी पविलियन भेजा। जडेजा ने इसके बाद ग्रैंडहोम (26) को बोल्ड किया। वैगनर और जैमीसन ने इसके बाद लगभग 12 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। जैमीसन हालांकि सिर्फ एक रन से अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने से चूक गए। सुबह के सत्र में भारतीय गेंदबाज छाए रहे। लाथम ने 122 गेंद में 52 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन सुबह वह कभी भी लय में नहीं दिखे और बुमराह ने उन्हें काफी परेशान किया। शमी, बुमराह और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। उमेश ने टॉम ब्लंडैल (30) को पगबाधा करके भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (03) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। रॉस टेलर (15) भी सटीक गेंदबाजी के सामने धैर्य खो बैठे। जडेजा की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में वह हवा में लहरा गए और उमेश ने बैकवर्ड प्वाइंट पर अच्छा कैच लपका। इस दौरे पर अब तक नाकाम रहे शमी ने इसके बाद बेहतरीन गेंद पर लैथम को बोल्ड किया। लैथम ने शाट नहीं खेलने का फैसला किया लेकिन अंदर आती गेंद ने उनके स्टंप उखाड़ दिए। उन्होंने 122 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे। शमी ने इसके बाद हेनरी निकोल्स (14) को भी स्लिप में कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32COzEo

कोरोना से टूर्नमेंट रद्द, ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन समय बढ़े: साइना

नई दिल्लीभारतीय शटलर और पारूपल्ली कश्यप का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलिंपिक के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट रद्द होने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को क्वॉलिफिकेशन समय को बढ़ाना चाहिए। घातक कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अब तक चार ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं जिसमें चीन मास्टर्स (25 फरवरी से एक मार्च), वियतनाम अंतरराष्ट्रीय चैलेंज (24 से 29 मार्च), जर्मन ओपन (तीन से आठ मार्च) और पोलिश ओपन (26 से 29 मार्च) शामिल हैं। साइना ने बीडब्ल्यूएफ और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘अगर कोरोना वायरस के कारण टूर्नमेंट रद्द हो रहे हैं तो क्वॉलिफिकेशन समय बढ़ाया जा सकता है। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो ओलिंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाइ करने के करीब हैं।’ पढ़ें, लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ‘रेस टू तोक्यो’ सूची में अभी 22वें स्थान पर चल रही हैं और तोक्यो में जगह बनाने के लिए उन्हें कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। साइना के पति और 2014 के राष्ट्रमंडल चैंपियन कश्यप तथा दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत क्रमश: 24वें और 21वें स्थान पर हैं। इन खिलाड़ियों के पास अब प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड टूर्नमेंट (11 से 15 मार्च) के जरिये अंक जुटाने का मौका है। इस टूर्नमेंट के विजेता को 12000 रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसके बाद स्विस ओपन, इंडिया ओपन (सुपर 500), मलेशिया ओपन (सुपर 750) और सिंगापुर ओपन (सुपर 500) होने हैं। क्वॉलिफिकेशन समय 28 अप्रैल को खत्म होगा। स्पेन मास्टर्स के दौरान पीठ में लगी चोट से उबर रहे कश्यप ने ट्वीट किया, ‘स्पेन मास्टर्स से सिंगापुर ओपन तक सात प्रतियोगिताएं थी। एशियाई चैंपियनशिप भी थी। अब जर्मन ओपन रद्द हो गया है और स्विस ओपन पर भी संदेह है। सिंगापुर और मलेशिया ओपन को लेकर भी चिंताएं हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो अभी क्वॉलिफिकेशन के करीब हैं।’ चीन के वुहान शहर से फैसले घातक कोरोना वायरण के कारण अब तक 3000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं और दुनिया भर में लगभग 83000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि शुक्रवार को कहा था कि फिलहाल ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन समय को लेकर उसकी बदलाव की कोई योजना नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TqrkcC

जैमीसन- पहली ही टेस्ट सीरीज में छाया यह खिलाड़ी

नई दिल्ली को जब भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम में चुना गया तो चर्चा खेल से ज्यादा उनकी लंबाई की थी। 6 फीट 8 इंच का यह बोलिंग ऑलराउंडर हालांकि इससे पहले प्रथम श्रेणी में प्रभावी खेल दिखा चुका था। तीन वनडे मैचों की सीरीज में उसे दो मुकाबलों में मौका मिला। इसमें उसने तीन विकेट लिए। यहां न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-0 से जीती और फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला। और यहीं 25 साल के इस खिलाड़ी ने संकेत दिए हैं कि उनमें एक अच्छा ऑलराउंडर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। पहले टेस्ट में दिखाया दम वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विकेट पर पहली पारी में तेज गेंदबाजी के लिए काफी मदद थी। न्यूजीलैंड के बोलर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया। भारतीय टीम 165 पर ऑल आउट हो गई और जैमीसन ने चार विकेट लिए। इसके बाद जब कीवी टीम बैटिंग में स्ट्रगल कर रही थी तो उन्होंने दिखाया कि यहां भी उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। निचले क्रम के साथ मिलकर उन्होंने जो रन बनाए उसने न्यूजीलैंड को पहली पारी में बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 45 गेंद पर 44 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए और फिर भारत को दूसरी पारी में 191 पर आउट कर 9 रन का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। दूसरे टेस्ट में भी दिखा जलवा हेगली ओवल की पिच पर इतनी घास थी कि बीसीसीआई ने भी इसकी तस्वीर पोस्ट कर चुटकी ली थी। इस विकेट में उछाल वेलिंग्टन के मुकाबले ज्यादा दिख रहा है और जब विलिमयसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी तो 'चिन म्यूजिक' भारतीयों के लिए तय नजर आने लगा। जैमीसन ने भारत की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दिन के खेल के बाद इस ओर इशारा भी किया कि भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने 45 रन देकर पांच विकेट लिए। टीम इंडिया जिसका स्कोर टी तक पांच विकेट पर 194 रन था वह 242 पर सिमट गई और इसमें जैमीसन का बड़ा रोल रहा। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाते हुए 49 रन बनाए। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। जिस तरह की बल्लेबाजी वह कर रहे थे हाफ सेंचुरी डिजर्व करते थे। हालांकि यह युवा खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन से ज्यादा खुश होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cgJfuZ

रविंद्र 'सुपरमैन' जडेजा का यह कैच देखा आपने?

क्राइस्टचर्च जब मैदान पर होते हैं तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। रविवार को एक बार फिर उन्होंने दिखाया कि खेल के हर आयाम में प्रभाव छोड़ते हैं। उन्होंने रविवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद शमी की गेंद पर नील वैगनर का लाजवाब कैच लपका। शमी ने 140 की स्पीड से शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। वैगनर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पुल किया। गेंद हवा में गई लेकिन जडेजा ने छलांग लगाते हुए एक हाथ से चमात्कारिक कैच पकड़ा। उन्होंने हवा में ऊंची छलांग लगाई और अपना बाएं हाथ फैलाया। जडेजा ने रिवर्स कप में दमदार कैच लपक लिया। शमी, वैगनर और खुद जडेजा को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ। जडेजा के कैच ने वैगनर और काइल जैमीसन की साझेदारी का अंत किया। दोनों के भी 51 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की पहली पारी में 235 रन बनाए। वह भारत के स्कोर 242 से सात रन पीछे रह गया। न्यूजीलैंड की ओर से जैमीसन ने 49 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 153 रन था और आखिरी तीन विकेट के लिए उसने 82 रन जोड़े। जडेजा ने बोलिंग में भी कमाल दिखाया और दो विकेट अपने नाम लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38dEX49

फटे ग्लव्स, टूटे हेलमेट से शेफाली ने लिखी कामयाबी की कहानी

रोहतकमहिला टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन से नाम कमाने वालीं भारतीय टीम की सुपरस्टार ओपनर का सफर संघर्ष और चुनौतियों से भरा रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की जीत में लगातार योगदान दे रही हैं। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू में बताया कि वह जब ठगी के शिकार हुए तो इस क्रिकेटर ने किस तरह अपने फटे दस्तानों और टूटी हैट को सभी से छिपाकर रखा। साल 2016 में संजीव के साथ 7.5 लाख रुपये की ठगी हुई और उनकी पत्नी के गहने भी इसी में ठग लिए गए। पढ़ें, संजीव ने कहा, 'जब ठगी हुई तो अगले पांच-छह महीनों के लिए मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूंगा, क्या करना है। इसी दौरान, शेफाली के दस्ताने भी फट गए थे, उनका बल्ला टूट गया लेकिन खेलना जारी रखा। वह किटबैग में अपनी फटे दस्ताने छिपाती थीं। वह जोड़ी अब भी मेरे पास है।' रिकवरी में समय लगता लेकिन शेफाली के लिए संजीव ने पैसे उधार लिए और उन्हें शहर में अत्याधुनिक श्री राम नारायण क्रिकेट क्लब में ले गए। एक साल के भीतर, वह क्लब के एलीट ग्रुप में खेलने लगीं जिसमें आशीष हुड्डा और अजीत चहल जैसे रणजी बोलर थे। दोनों 130+ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे जिनका शेफाली ने सामना किया।' कोच संजय बधवार ने बताया कि शेफाली की थाई, पेट और हेलमेट पर चोट लगी लेकिन वह हमेशा निर्भीक अंदाज में खेलीं।' संजय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे जिनके नाम 95 फर्स्ट क्लास विकेट दर्ज हैं। दूसरे कोच संत कुमार कहते हैं, 'वह गेंद को इतनी जोर से मारतीं कि हम कोचिंग के लिए अंपायर के मौके पर खड़े होने से सावधान रहते थे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uHk97n

पहला वनडे: क्लासेन की सेंचुरी, सा. अफ्रीका ने AUS को हराया

पार्ल (साउथ अफ्रीका)विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से साउथ अफ्रीका ने यहां पहले वनडे इंटरनैशनल में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराया। क्लासेन ने नाबाद 123 रन की पारी खेली जिससे साउथ अफ्रीका ने सात विकेट पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय तीन विकेट पर 173 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन उसने अपने अंतिम सात विकेट 43 रन पर गंवा दिए और पूरी टीम 45.1 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर (25) और कप्तान आरोन फिंच (10) के विकेट जल्द गंवा दिए थे जिसके बाद स्टीव स्मिथ (76) और मार्नस लाबुशाने (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। लुंगी गिडी (30 रन पर 2 विकेट) ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पविलियन भेजकर साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई। देखें, स्मिथ और लाबुशाने ने इसके बाद धीमी बल्लेबाजी की। रन गति बढ़ाने के प्रयास में लाबुशाने ने बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर कैच थमाया। स्मिथ ने इसके बाद मिशेल मार्श (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े लेकिन एनगिडी ने मार्श को बोल्ड कर दिया। तीन गेंद बाद एनरिक नोर्त्जे ने स्मिथ को भी पगबाधा किया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका को क्लासेन और डेविड मिलर (64) ने पांचवें विकेट के लिए 149 रन जोड़कर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 48 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद पदार्पण कर रहे काइल वेरीने (48) और क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर पारी को संभाला। मैन ऑफ द मैच रहे क्लासेन ने 114 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि मिलर की 70 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I8bbTQ

टीम इंडिया की नई 'सचिन', कहानी जान चौंकेंगे

अविजित घोष, रोहतक भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में लगातार योगदान दे रही हैं। उनके पिता संजीव वर्मा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह उनका सफर चुनौतियों और संघर्ष से भरा रहा। साल 2013, जब भारत के दिग्गज सचिन तेंडुलकर हरियाणा के खिलाफ अपना आखिरी रणजी ट्रोफी मैच खेलने के लिए रोहतक आए। तब शेफाली वर्मा 10 साल की थी। उनके पिता संजीव वर्मा ने बताया कि किस तरह फ्री पास के लिए लाठीचार्ज हो गया था। पढ़ें, संजीव वर्मा ने कहा, 'फ्री पास के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज तक हो गया लेकिन मैं शैफाली, उसके बड़े भाई साहिल और अपने लिए तीन पास पाने में कामयाब रहा।' रोहतक का लाहली स्टेडियम, शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा, 'हमने पिछली पंक्ति में खड़े ज्यादातर खेल को देखा। मैं शेफाली को पविलियन के करीब ले गया ताकि वह सचिन को खेलते देख सकें। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए निकले, तो भीड़ ने 'सचिन, सचिन' चिल्लाना शुरू कर दिया। सचिन के हर रन को चीयर किया। शेफाली ने सचिन को खेलते देखा, दर्शकों की प्रतिक्रिया देखी। उसके के बाद, शेफाली ने मुझसे कहा कि वह अब टेनिस बॉल से नहीं, लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना चाहती हैं।' पढ़ें, छह साल बाद, शेफाली ने अपने आइडल की तरह प्रशंसकों को खुशियों के मौके दिए। वह भारतीय महिला टीम की फायर-स्टार्टर और लाइफसेवर रहीं। सहवाग की तरह अंदाज और गेल की तरह निर्भीक छक्के लगाने के साथ, रोहतक की 16 साल की शेफाली ने मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने उन्हें 'वाह खिलाड़ी' (a wow player) के तौर पर बताया, तो ज्यादातर क्रिकेट प्रेमियों को भी ऐसा ही लगा। डॉट-बॉल से नाखुश रहने वालीं शेफाली का टूर्नमेंट स्ट्राइक रेट 161 का है, न्यूनतम 50 रनों के साथ इसमें कोई बल्लेबाज नहीं आती। भारत ने चार मैचों में 12 छक्के लगाए हैं लेकिन हरियाणा की इस खेल प्रतिभा ने इनमें से 9 छक्के लगाए जो टूर्नमेंट में बेस्ट है। किस्मत भी उनके साथ रही है। गुरुवार को शेफाली टूर्नमेंट में दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बनीं जब न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्हें जीवनदान भी मिले जिस पर उनके पिता ने कहा, 'हम कह रहे थे की हमारी लड़की के कैच नहीं छूटते, परमात्मा ने हमारी सुन ली।' शेफाली ने शनिवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा जब श्रीलंका के खिलाफ 34 गेंद पर 47 रन बनाए। पढ़ें, शेफाली क्रिकेट-प्रेमी जूलर परिवार से आती हैं। 1990 के दशक की शुरुआत में, संजीव, उनके भाइयों और अन्य रिश्तेदारों ने अपनी टीम -वर्मा क्रिकेट क्लब- बनाई। उन्होंने कहा, 'मैंने गेंदबाजी की शुरुआत की और शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की।' जब बच्चे बड़े होने लगे, तो संजीव के बैठने के कमरे का एक हिस्सा टेनिस क्रिकेट के लिए एक अस्थायी क्षेत्र में बदल गया। बाद में, जब वे गांधी आश्रम के पास खेले, तो संजीव ने देखा कि शेफाली के शॉट्स उनके भाई से भी आगे जा रहे हैं, जो उनसे उम्र में डेढ़ साल बड़ा था। शेफाली लड़कों के साथ खेलती थी और कुछ ने इससे मना किया। वे कहते थे कि चोट लग जाएगी। तब शेफाली ने अपने बाल छोटे करने का सुझाव दिया। पापा, उनको पता नहीं चलेगा।' शेफाली ने इसी अंदाज में खेलना जारी रखा और 15 साल 285 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पचासा जड़कर ऐसा करने वालीं सबसे कम उम्र की भारतीय बन गईं। उन्होंने अपने आइडल सचिन के 30 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ 49 गेंदों पर 73 रन बनाए। जब इस साल शेफाली ने सचिन के साथ एक तस्वीर क्लिक कराई, तो उन्होंने लिखा, 'सचिन सर की वजह से मैंने इस खेल को अपनाया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VwMdFs

डीडीसीए के एजीएम के फैसलों पर कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली में पिछले साल 29 दिसंबर को हुए विवादित वार्षिक आम सभी की बैठक (एजीएम) के प्रस्तावों पर तीस हजारी कोर्ट ने रोक लगाने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने डीडीसीए डायरेक्टर सुधीर कुमार अग्रवाल और सदस्य सतीश कुमार नारंग की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। कोर्ट ने हालांकि एजीएम में नए ओमबड्समैन रिटायर्ड जस्टिस दीपक वर्मा की नियुक्ति के फैसले को बहाल रखा है। कोर्ट ने साथ ही डीडीसीए के विभिन्न पदों के लिए नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश देते हुए 15 दिन के भीतर वोटिंग करने वाले पात्र सदस्यों की सूची भी सौंपने का आदेश सुनाया। पढ़ें, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विनोद तिहारा और राकेश बंसल खुद को डीडीसीए के क्रमश: सेक्रटरी और वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर पेश नहीं कर सकते। आईपीएल सिर पर है और डीडीसीए में फिलहाल प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, सेक्रटरी, ट्रेजरार और दो डायरेक्टर के पद पर कोई नहीं है। ऐसे में अगले कुछ दिन यहां का मैनेजमेंट कैसे काम करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। डीडीसीए की विवादित एजीएम के दौरान कई मुद्दों को जबरन पास कराए जाने और डीडीसीए पदाधिकारियों के बीच स्टेज पर हाथापाई की खबरें आई थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I44wdr

कोरोना वायरस से बचाव, चीनी शटलरों के आने से पहले एहतियात

नई दिल्लीभारत सरकार ने भारतीय बैडमिंटन संघ () के लिए कुछ सवाल भेजे हैं जिसमें चीनी शटलरों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है जिन्हें अगले महीने इंडिया ओपन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आना है। विदेश मंत्रालय ने संघ से चीनी खिलाड़ियों के बारे में कुछ जानकारी देने के लिए कहा। इसके बाद ही मंत्रालय तोक्यो ओलिंपिक्स क्वॉलिफिकेशन के लिए अहम इस सुपर-500 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीनी खिलाड़ियों के देश में प्रवेश पर फैसला करेगा। पढ़ें, विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रश्नावली में जो सवाल शामिल किए हैं उनमें- खिलाड़ी और अधिकारी चीन के किस राज्य से हैं, कितने खिलाड़ियों-अधिकारियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया गया, अन्य देशों से कितने खिलाड़ी-अधिकारी आ रहे हैं... इत्यादि शामिल हैं। संघ ने यह प्रश्नावली मिलने के बाद उन्हें चीनी बैडमिंटन संघ को भेज दिया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39bqas9

India vs New Zealand क्राइस्टचर्च टेस्ट, दूसरा दिन: भारत को जल्द लेने होंगे विकेट

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट का रविवार को दूसरा दिन है। भारत के 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 63 रन है। वह भारत से 179 रन पीछे है। भारतीय टीम की कोशिश जल्दी से विकेट लेकर कीवी टीम को दबाव में लाने की होगी। अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड मैच पर पकड़ बना लेगा। कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट टीम यहां हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को कीवी गेंदबाजों के कहर के आगे अपनी पहली पारी में 242 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम एक समय चायकाल तक पांच विकेट 194 रन बनाकर थोड़ी सम्माजनक स्थिति में थी। लेकिन चायकाल के बाद वह 48 रन और जोड़कर 242 रन पर सिमट गई। मेजबान न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए है और वह अभी भारत के स्कोर से 179 रन पीछे है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I9wuEp

इशांत की चोट फिर उभरी, सवालों के घेरे में फिजियो

क्राइस्टचर्च के टखने की चोट के फिर से उभरने के चलते बीसीसीआई को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। चोट के चलते इस तेज गेंदबाज को आईपीएल के शुरूआती हिस्से से हटना पड़ सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के मुख्य फिजियो भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। अगर इस तेज गेंदबाज को एनसीए में फिर से रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ेगा तो वह आईपीएल के शुरुआती हिस्से में नहीं खेल पाएंगे। इशांत पहले टेस्ट से 72 घंटे पहले न्यूजीलैंड में भारतीय टीम से जुड़े थे और पांच विकेट चटकाने के लिए उन्होंने करीब 23 ओवर गेंदबाजी की। भारतीय टीम प्रबंधन उनके स्कैन के नतीजे पर चुप्पी साधे हुए है लेकिन बीसीसीआई में सूत्रों के अनुसार उनकी वही 'लिगामेंट' चोट फिर से उभर गई है, जिसके लिए वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरे थे। बीसीसीआई मीडिया टीम ने 24 घंटे बाद विज्ञप्ति जारी की जिसमें कोई अहम जानकारी नहीं दी गई थी। चोट के इस ताजा प्रकरण से बीसीसीआई के अंदर भी कुछ सवाल उठ रहे हैं। बीसीसीआई के एक अंदरूनी सूत्र ने सवाल किया, 'दिल्ली टीम के फिजियो ने इशांत को स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर 6 हफ्ते के लिए क्रिकेट से बाहर कर दिया था क्योंकि इसमें ग्रेड 3 चोट थी। तो कौशिक और एनसीए टीम इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंची कि उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए तीन हफ्ते का समय काफी है।' दूसरा सवाल है कि क्या खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए खुद को समय पर फिट कराने के लिए खुद पर जोर दे रहा था? तीसरी सबसे अहम चीज है कि टीम के वरिष्ठ सीनियर तेज गेंदबाज को एक भी प्रतिस्पर्धी मैच खेले बिना वापसी के लिए हरी झंडी कैसे दे दी गई, जो चोट से राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले हर खिलाड़ी के लिए नियम है। इशांत ने यहां मीडिया को बताया कि उन्होंने एनसीए में दो दिन 21 ओवर गेंदबाजी की, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने की मंजूरी मिली। उन्होंने कौशिक के साथ अपनी फोटो ट्वीट की थी, जिसमें वह अपने रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए की भूमिका की प्रशंसा कर रहे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I5F3jR

कहां हो एशिया कप? यह तय करने का अधिकार ACC को: PCB

नई दिल्ली बीसीसीआई अध्यक्ष ने बेशक शुक्रवार को यह कह दिया हो कि इस साल एशिया कप दुबई में खेला जाएगा और भारत-पाकिस्तान दोनों इसमें हिस्सा लेंगे। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को साफ कहा है कि इस संबंध में फैसला लेने का अधिकारी एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को है और वही फैसला लेगी कि यह टूर्नमेंट इस साल कहां खेला जाएगा। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप होना है। इसलिए इस बार यह एशिया कप T20 प्रारूप में खेला जाएगा। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान बोर्ड एशिया कप का मेजबान है। लेकिन एसीसी इस पर फैसला लेगी और सभी देशों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। पीसीबी अधिकारी ने कहा, 'टूर्नमेंट की जिम्मेदारी एसीसी के जिम्मे है और इसलिए एशिया कप का स्थल स्थानांतरित करने का अधिकार सिर्फ इसी संस्था को है। एसीसी की बैठक दुबई में नजमुल हसन की अध्यक्षता में तीन मार्च को होनी है और इसी में सभी देशों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा कि एशिया कप कहां होगा।' गांगुली ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, 'एशिया कप दुबई में खेला जाएगा और भारत-पाकिस्तान दोनों इसमें हिस्सा लेंगे।' इस एशिया कप की मेजबानी वैसे पाकिस्तान को करनी थी लेकिन भारत ने टूर्नमेंट के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T7G9lc

PSL: सा. अफ्रीकी क्रिकेटर ने जड़ा सबसे तेज सैकड़ा

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीकी क्रिकेटर के बल्ले ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 12वें मुकाबले में जमकर रेकॉर्ड बरसाए। मुल्तान सुल्तांस की ओर से बैटिंग करते हुए रोसो ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ महज 43 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो टूर्नमेंट का सबसे तेज शतक भी है। शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। उनकी धांसू पारी की बदौलत मुल्तान की टीम ने 30 रनों से मैच जीत लिया। यह मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। यूं पूरा हुआ शतकमुल्तान सुत्लांस टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 48 रनों के स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। जीशन अशरफ (8) को नसीम शाह, जेम्स विंस (29) और मोइन अली (8) को बेन कटिंग ने आउट किया। इसके बाद रिली रोसो ने कप्तान शॉन मसूद के साथ मोर्चा संभाला। रिली रोसो ने 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि 43 गेंदों में शतक पूरा किया। पढ़ें- तोड़ा डेलपोर्ट का रेकॉर्डवह 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मसूद ने 32 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इनकी पारियों की बदौलत मुल्तान ने 5 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। शतकीय पारी के दौरान रोसो ने हमवतन कैमरन डेलपोर्ट का रेकॉर्ड तोड़ा। डेलपोर्ट ने 2019 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक बनाया था। बता दें कि रोसो इस लीग में शतक लगाने वाले तीसरे विदेशी, जबकि ओवरऑल 5वें बल्लेबाज हैं। वॉटसन की विस्फोटक पारी भी नहीं दिला सकी जीतजवाब में बैटिंग करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। उसके लिए शेन वॉटसन ने सबसे अधिक 41 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। जब तक वह मैदान पर थे क्वेटा जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जैसे ही ताहिर ने उन्हें आउट किया टीम की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं। उनके बाद जेसन रॉय ने 30 रन बनाए। वह दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TuCwoo

LIVE SCORE: सा अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39cLv4b

भारत की टेस्ट टीम को नहीं मान सकते महान: वॉन

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाजों का न्यूजीलैंड की पिचों पर खराब प्रदर्शन शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भी जारी रहा। टीम इंडिया के इस लचर प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को महान टीम बनना है तो उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीतना होगा। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि न्यूजीलैंड ने भारत को एक पाठ पढ़ा दिया है। वॉन ने अपने ट्विटर हैडंल पर लिखा, 'न्यूजीलैंड, भारत को सीख दे रही है कि उन परिस्थितियों में कैसे खेला जाता है जहां गेंद हवा में लहरती है... अगर भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में जीतना शुरू नहीं करता है तो वह महान टीम नहीं माना जा सकता।' मैच के पहले दिन भारतीय टीम 242 रनों पर ढेर हो गई। भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में भी पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के अर्धशतकों का अहम योगदान रहा। पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे थे। टीम के कप्तान का रनों का सूखा बदस्तूर जारी है। इस मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया तीन बल्लेबाजों की महत्वपूर्ण पारियों के बाद भी दो सत्र से थोड़ा ही अधिक खेल पाई। इन्हीं कंडिशंस ने कीवी ओपनर्स में दिन के अंतिम सत्र में बचा हुआ खेल खेला, तो उन्होंने (टॉम लाथम और टॉम ब्लंडन) ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TrAR36

बैटिंग क्यों फेल? कीवी बोलर ने खोली भारत की पोल

क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज को लगता है कि यहां दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से उनका उद्देश्य पूरा हो गया। छह फुट आठ इंच लंबे जैमीसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहली बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा हासिल कर लिया और चाय के बाद उनके स्पैल की मदद से भारतीय टीम 242 रन के स्कोर पर सिमट गई। आक्रामक खेल से हमें फायदा जैमीसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ‘उन्होंने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे, उससे ज्यादा इस बार इस पारी में खेले। मुझे लगता है कि पिच ने भी शायद ऐसा करने में उनकी मदद की। लेकिन मुझे लगता है कि इसी की वजह से हमें भी उन्हें आउट करने में मदद मिली।’ हेगले ओवल की पिच स्ट्रोक खेलने के लिए बेहतर है और इसलिए गेंदबाजों को सही लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा। पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप जहां गेंद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हो, अगर वह सही जगह गई तो अच्छा है लेकिन अगर वह थोड़ी कम रह गई तो बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अच्छे शॉट खेले।’ उन्होंने पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रवींद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए। इसलिए दिन रहा अच्छा जैमीसन ने कहा, ‘जब हमने ओवरपिच गेंदबाजी की तो उन्होंने इसे दूर तक खेला और जब हम वाइड से चूके तो उन्होंने इसे भी दूर तक खेला इसलिए बात सिर्फ क्रीज पर बने रहने की थी और मुझे लगता है जहां तक एकजुट प्रयास की बात है तो हम इसमें सफल रहे और हमारे लिए दिन अच्छा रहा।’ पढ़ें- उन्होंने माना कि दूसरा और तीसरा दिन भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘यह दूसरे और तीसरे दिन भी इसी तरह का रहेगा जहां आपके शॉट काफी अहम रहेंगे और इसके बाद यह शायद थेाड़ा सपाट होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/396gSgV

खेलो इंडिया: दुती चंद का धमाल, जीता 100 मी. का गोल्ड

भुवनेश्वरभारत की सबसे तेज महिला धाविका ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की 100 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह दुती की साल की पहली रेस है। 24 साल की यह ऐथलीट अपने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने 11.49 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया। मंगलुरु विश्वविद्यालय की धनलक्ष्मी एस. ने 11.99 सेकंड समय से सिल्वर जबकि महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की स्नेहा एसएस ने 12.08 सेकंड से ब्रॉन्ज मेडल जीता। दुती ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा, ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेना शानदार रहा। मैंने गोल्ड मेडल भी जीत लिया। मैं नतीजे से काफी खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘यह 2020 की मेरी पहली प्रतियोगिता है इसलिए साल की शुरुआत अच्छी रही। मैं अगले टूर्नमेंट में समय में 10 से 15 सेकंड का सुधार करूंगी। मैं इस समय फिट हूं, हालांकि अब मुझे अपनी रफ्तार में सुधार करना होगा।’ पिछले साल राष्ट्रीय ओपन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11.22 सेकंड के समय से अपने राष्ट्रीय रेकॉर्ड को बेहतर करने वाली दुती को तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निकालने की जरूरत है। वह यहां 200 मीटर की स्पर्धा में भी भाग लेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा अभ्यास अच्छा चल रहा है। मैं हर दिन छह से सात घंटे ट्रेनिंग कर रही हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32Nnz5n

क्रिकेटर की शादी में चोरी, मचा बवाल, पिटा रिश्तेदार

नई दिल्लीबांग्लादेशी टीम के दिग्गज ऑलराउंडर की शादी में उस वक्त खलल पड़ गया, जब चोरों ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कई लोगों के मोबाइल फोन से हाफ साफ कर दिए। लैविश शादी में वीआईपी गेस्ट और क्रिकेटर्स शामिल हुए, लेकिन इस शादी की जिस बात की सबसे अधिक चर्चा है वह है चोरों की। BDCricTime की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर की शादी में चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिए थे, लेकिन बवाल तब और बढ़ गया जब चोरों ने मिलकर सौम्य सरकार के एक रिश्तेदार को पीट दिया। बांग्लादेश के लिए 15 टेस्ट, 55 वनडे और 48 टी20 मैच खेलने वाले सौम्य ने खुलना की रहने वाली 19 वर्षीय प्रियोन्ति देबनाथ को अपना जीवनसाथी चुना है। खुलना क्लब में ही 24 फरवरी को शादी हुई। इस शादी में चोरों ने सेंध मारी और दूल्हे के पिता समेत 7 लोगों के मोबाइल से हाफ साफ कर दिए। पकड़े गए चोरों ने रिश्तेदार को पीटा रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के लोगों ने चोरों को पकड़ लिया था, लेकिन आरोपियों ने क्रिकेटर के एक रिश्तेदार को पीट दिया। इससे मामला और बढ़ गया। असहज परिवार वालों ने मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी फोन तलब कर लिए। इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने तस्वीर और विडियो लेनी चाही, लेकिन क्रिकेटर की फैमिली ने ऐसा करने से रोक दिया। उल्लेखनीय है कि साम्य की वाइफ प्रियोन्ति ढाका के इंग्लिश मीडियम स्कूल से 'ओ' स्तर की परीक्षा पास की हैं। क्रिकेटर ने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने के लिए क्रिकेट से छुट्टी ली थी। सौम्य ने हाल ही में मीरपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक मात्र मैच में टीम का हिस्सा नहीं लिया था। इस मैच को बांग्लादेश ने पारी और 106 रनों के अंतर से जीता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TwG9ui

वर्ल्ड कप: जानें, किसने बदली भारतीय बोलिंग की धार

मेलबर्नभारतीय महिला टीम की स्पिनर ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद इसका श्रेय गेंदबाजी कोच को दिया। राधा ने 23 रन देकर चार विकेट लिए जिससे भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट पर 113 रन ही बनाने दिए। भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के 47 रन की पारी की मदद से महज 14.4 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय हिरवानी को दिया। उन्होंने कहा, ‘नरेन्द्र (हिरवानी) हमारे (टीम) साथ पिछले साल वेस्टइंडीज के दौरे के समय से हैं। उन्होंने निश्चित तौर पर मेरी गेंदबाजी पर काफी काम किया है।’ राधा ने कहा, ‘मैं जरूरत से ज्यादा सोचने लगती थी जिससे मेरे दिमाग में कई चीजें आ जाती थी लेकिन उन्होंने मुझे सोच और दिमाग को स्पष्ट रखने में काफी मदद की।’ देखें- भारतीय टीम ने लीग के सभी मैच जीत कर सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया और राधा ने उम्मीद जतायी की टीम आने वाले दिनों में वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा, ‘हम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसलिए मैं काफी खुश हूं कि टीम ने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की। मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं और सेमीफाइनल में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wjnIkt

शेफाली को बड़े शॉट पसंद, हमने दी आजादी: हरमन

मेलबर्न भारतीय कप्तान ने शनिवार को कहा कि टीम मैनेजमेंट ने को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट दी है। इस युवा बल्लेबाज ने महिला T20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सोलह वर्षीय शेफाली ने अब तक टूर्नमेंट में 161 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 18 चौके और 9 छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161 है। शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, 'शेफाली को बड़े शॉट खेलना पसंद है और हम उन्हें रोकना नहीं चाहते। उन्हें आगे भी ऐसा खेल जारी रखना चाहिए।' भारत अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है और कप्तान ने कहा कि विजय अभियान बरकरार रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'जब आप जीत दर्ज कर रहे हों तब लय बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। आप वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं इसलिए आप लय टूटने का जोखिम नहीं उठा सकते।' हालांकि आज के मैच में शेफाली को दो जीवनदान मिले थे। शेफाली को मिले इन मौकों से श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू खुश नहीं थीं। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमारा स्कोर पर्याप्त नहीं था। हमने दो मौके गंवाए विशेषकर शेफाली को जीवनदान दिए। उसे रोकना आसान नहीं था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3agerII

T20: टीचर बनीं जेमिमा, बच्चों को सिखा रहीं डांस

नई दिल्ली महिला T20 वर्ल्ड कप में उतरी का अजेय अभियान जारी है। भारत ने शनिवार श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर अपने चौथे और अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज की है। जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही टीम इंडिया ऐसे में मौज-मस्ती का भी कोई मौका नहीं गंवा रही हैं। मौज-मस्ती करने में सबसे आगे टीम की मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो डांस कर खुद को कूल करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में जेमिमा को ऑस्ट्रेलिया की एक सिक्यॉरिटी गार्ड के साथ डांस करने का विडियो खूब वायरल हुआ था। अब जेमिमा ऑस्ट्रेलियाई बच्चों को डांस सिखा भी रही हैं। आईसीसी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेमिमा का डांस सिखाने वाला यह विडियो पोस्ट किया है। जेमिमा के डांस वाले ये विडियो देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि क्रिकेट के बाद उनकी सेकंड हॉबी डांस ही है। इस विडियो को पोस्ट करते हुए आईसीसी ने कैप्शन लिखा, 'जेमिमा रोड्रिग्स फिर से डांस कर रही हैं। इस बार अपने मूव्स (स्टेप्स) कुछ बच्चों को सिखा रही हैं।' इस बार डांस विडियो शूट करने से पहले जेमिमा ने प्रफेशनल अंदाज में पहले अपना परिचय कराया और फिर बताया कि उनके साथ टीम की साथी खिलाड़ी हरलीन देओल भी हैं और वे दोनों इन बच्चों को अब डांस सिखाएंगी। इसके बाद एक हिंदी गाने पर जेमिमा इन बच्चों को डांस मूव्स सिखाती हैं, जिन्हें बच्चे भी मस्ती भरे अंदाज में फॉलो करते हैं। 19वर्षीय इस युवा खिलाड़ी का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आईसीसी ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले भारत के अंतिम लीग मैच से पहले यह विडियो अपलोड किया था। बता दें टीम इंडिया ने इस मैच से पहले ही टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि 5 मार्च को टूर्नमेंट के पहले सेमीफाइनल (सिडनी) में टीम इंडिया से कौन सी टीम भिड़ेगी। क्योंकि अभी टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में बाकी 3 टीमों का क्वॉलिफाइ करना बाकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TbTau9

यहां होगा महिलाओं का 'IPL', नई टीम भी जुड़ी

नई दिल्लीबीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की कि महिला टी20 चैलेंजर के तीसरे चरण की मेजबानी जयपुर करेगा जिसमें एक अतिरिक्त टीम में शामिल होगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत बीसीसीआई को 2020 महिला टी20 चैलेंज की घोषणा करके खुशी हो रही है।’ उन्होंने कहा, ‘इस चरण में टूर्नमेंट में चौथी टीम जोड़ी जाएगी।’ इस तरह 2020 सत्र में कुल सात मैच होंगे जिन्हें सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्लेऑफ के हफ्ते के दौरान खेला जाएगा। टूर्नमेंट के शुरुआती चरण का आयोजन 2018 में किया गया था। पिछले साल तीन टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज और स्मृति मंधाना थीं। पिछले साल फाइनल के आईपीएल सुपरनोवा ने आईपीएल वेलोसिटी को चार विकेट से हराया था। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग () की शुरुआत 29 मार्च से 24 मई तक खेला जाएगा। टूर्नमेंट का पहला मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स के बीच खेला होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2vqmbJt

हनुमा विहारी बोले- पिच नहीं, हमारी ही गलती

क्राइस्टचर्चऑलराउंडर ने शनिवार को कहा कि खराब शॉट चयन के कारण भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 242 रन के स्कोर पर सिमट गई जबकि पिच इतनी खराब नहीं थी और इससे दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी की उनकी उम्मीद को झटका लगा है। दूसरे और अंतिम टेस्ट के शुरुआती दिन न्यूजीलैंड ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। विहारी ने 70 गेंद में 55 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि वह आक्रमण करना चाहते थे ताकि चेतेश्वर पुजारा अपना नैसर्गिक खेल खेल सकें। विहारी ने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से, क्योंकि पिच उतनी खराब नहीं थी जैसी हमने उम्मीद की थी। उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की और वे जानते थे कि यह पिच कैसा प्रदर्शन करेगी।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'पृथ्वी ने लय तय की, पुजारा ने समय लिया लेकिन सभी खिलाड़ी गलत समय पर आउट हुए। कोई भी खिलाड़ी पिच के कारण आउट नहीं हुआ। ज्यादातर खिलाड़ी अपनी गलतियों से पविलियन पहुंचे। पिच ठीक-ठाक थी।’ इस पिच पर पहली पारी के हिसाब से 300 से ज्यादा का स्कोर आदर्श होता। विहारी शॉर्ट पिच का सामना अच्छी तरह कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उनके आउट से पुजारा के नैसर्गिक खेल में भी बाधा पहुंची। दोनों ने वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में रक्षात्मक खेल दिखाया था जिससे भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा था। विहारी ने कहा, ‘पुजारा एक छोर पर खेल रहा था और मैं सकारात्मक खेलकर पारी को आगे बढ़ाना चाहता था क्योंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबी पारी खेलता है।’ उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इसलिए, मैं भी समय नहीं लेना चाहता था जिससे पुजारा पर या हमारी पारी पर दबाव बढ़ता क्योंकि अगर आप स्कोरबोर्ड को बढ़ाओगे नहीं तो आप पिछले मैच की तरह एक ही जगह अटक जाते। मैंने थोड़ा सकारात्मक खेलकर पारी आगे ले जाने का फैसला किया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Pw4Ple

क्रिकेटर के सिर से निकला धुआं, विडियो वायरल

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनके सिर से धुआं निकलता नजर आ रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे लिन का यह विडियो शुक्रवार का है। रावलपिंडी में पीएसएल के 11वें मैच में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच भिड़ंत हुई। वर्षा बाधित इस मुकाबले में हालांकि लिन की टीम को 16 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। 12-12 ओवर के इस मैच में पेशावर टीम ने 7 विकेट पर 132 रन बनाए जिसके बाद लाहौर टीम 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। देखें, लिन ने 15 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए जबकि समित पटेल 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बीच लिन का एक विडियो वायरल हो गया। उस वक्त लिन फील्डिंग कर रहे थे कि उनके सिर से धुआं निकलता नजर आया। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर लिखने लगे कि लिन अपनी टीम की गेंदबाजी से काफी नाराज थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Tof0cF

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका को हराकर ग्रुप में टॉप पर भारत

मेलबर्नस्पिनर राधा यादव की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और ओपनर की धमाकेदार पारी से भारत ने शनिवार को यहां आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 32 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नमेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया। राधा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिए जिससे भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट पर 113 रन ही बनाने दिए। भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। पढ़ें, 16 साल की शेफाली फिर से अर्धशतक से चूक गईं लेकिन उनकी 34 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से खेली गई 47 रन की पारी से भारत एकतरफा जीत हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी लेकिन इस जीत से उसका ग्रुप ए में शीर्ष स्थान सुनिश्चित हो गया। भारत ने लीग चरण में अपने सभी चारों मैच जीते और इस तरह से उसने 8 अंक हासिल किए। अब उसकी टीम बढ़े मनोबल के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी। श्रीलंका की यह लगातार तीसरी हार है। भारत के सामने छोटा लक्ष्य था और ऐसे में शेफाली और स्मृति मंधाना (12 गेंद पर 17 रन) ने आक्रामक तेवर अपनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। मंधाना ने मिड ऑन पर कैच देने बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (14 गेंद पर 15) क्रीज पर उतरी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़कर अपना असली रंग दिखाया लेकिन वह सेमीफाइनल से पहले लंबी पारी नहीं खेल पाईं। कप्तान हरमनप्रीत ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा शॉट खेलने के प्रयास में सीमा रेखा पर कैच दिया। सभी की निगाहें हालांकि शेफाली पर टिकी थीं जो टूर्नमेंट में अपने पहले अर्धशतक की तरफ बढ़ रही थी लेकिन विकेटों के बीच धीमी दौड़ के कारण वह रन आउट हो गई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज (15) और दीप्ति शर्मा (15) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। पढ़ें, इससे पहले राधा के गेंद संभालने के बाद श्रीलंका की पारी चरमरा दी। बायें हाथ की इस स्पिनर ने कप्तान चामरी अटापट्टू का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया जिन्होंने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 33 रन बनाए। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ (18 रन देकर दो) का भी अच्छा सहयोग मिला। पूनम यादव, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसने तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज उमेशा तिमासिनी (दो) का विकेट गंवा दिया जिन्हें दीप्ति की गेंद पर राजेश्वरी ने कैच किया। कप्तान अटापट्टू ने आक्रामक रवैया अपनाए रखा तथा पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने हर्षिता (12) के साथ 30 रन की साझेदारी की। राजेश्वरी ने आठवें ओवर में हर्षिता को आउट किया। राधा 9वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं और श्रीलंकाई कप्तान ने छक्का जड़कर उनका स्वागत किया लेकिन वह अगली गेंद पर वह डीप स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठीं। इसके बाद श्रीलंकाई पारी बिखर गई। शशिकला श्रीवर्धना ने 13 रन बनाए जबकि निचले क्रम में कविशा दिलहारी (16 गेंदों पर नाबाद 25) की पारी से श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार पहुंच पाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32CgUum

Friday, February 28, 2020

जैमीसन के पंजे में फंसा भारत, NZ की मजबूत शुरुआत

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अपने स्थिति मजबूत कर ली है। हेगली ओवल में खेले जा रहे मैच के पहले दिन भारत को 242 रनों पर समेटने के बाद कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने चायकाल तक पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 300 के आसपास का स्कोर बना लेगी। लेगी आखिरी सेशन में टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खोए। काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी की और 14 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिए। टॉम लाथम (27) और टॉम ब्लैंडल (29) ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। कीवी टीम भारत के स्कोर से 179 रन पीछे है। हनुमा विहारी भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विहारी ने 55 रन बनाए। इसके अलावा पृथ्वी साव (54) और चेतेश्वर पुजारा (54) ने भी हाफ सेंचुरी लगाईं। (3) की खराब फॉर्म जारी रही। वहीं अजिंक्य रहाणे भी सात ही रन बना पाए। भारत ने अपने आखिरी पांच विकेट 48 रनों के अंतराल पर खोए। इसमें से 26 रन मोहम्मद शमी (16) और जसप्रीत बुमराह (10) रन की जोड़ी ने बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I80rES

भारत दौरे पर नहीं आएंगे पेसर कागिसो रबाडा

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इससे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, यह 24 वर्षीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चोटिल हो गया था जिसके कारण उन्हें चार सप्ताह तक बाहर रहना होगा। साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीड खेलेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके बाद तीन मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी जिसका पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। पढ़ें, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इसके साथ ही घोषणा की दायें हाथ के बल्लेबाज तेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हो गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T8E7kL

T20 वर्ल्ड कप: भारत vs श्रीलंका, मैच अपडेट्स

मेलबर्नआईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच लीग मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। गुरुवार को उसने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया था। श्रीलंका की टीम पहले दो मैच गंवाने के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ओपनिंग को उतरीं अटापट्टू और उमेशा श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और उमेशा तिमाशिनी बल्लेबाजी को उतरीं। दीप्ति शर्मा ने अपने पहले ओवर में कुल 6 रन दिए जिसमें एक चौका शामिल है। प्लेइंग-XI भारत- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (wk), जेमिमाह रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (c), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड श्रीलंका : चामरी अटापट्टू (c), उमेशा तिमाशिनी, हसिनी परेरा, हंसिमा करुणारत्ने, शशिकला, हर्षिता, अनुष्का संजीवनी (wk), नीलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिल्हारी, सत्या संदीपनी, उदेषिका प्रबोधिनी


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32yZ6Az

विराट कोहली के खिलाफ साउदी का 'पर्फेक्ट-10'

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। क्राइस्टचर्च में सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भी वह केवल 3 रन बनाकर पविलियन लौट गए और इस बार भी उन्हें पेसर ने ही शिकार बनाया। यह कुल 10वां मौका था जब साउदी ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को पविलियन की राह दिखाई। 31 साल के कैप्टन कोहली इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे और दोनों पारियों में कुल 21 (2, 19) रन बना सके थे। इस दौरे पर उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर हैमिल्टन वनडे में रहा जब उन्होंने 51 रन की पारी खेली थी। देखें, कोहली ने लिया DRSदूसरे टेस्ट मैच में लंच ब्रेक के बाद साउदी ने कोहली को परेशान किया और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कोहली इस गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन मिस कर गए। कोहली को आउट करार दिया गया लेकिन उन्होंने डीआरएस लिया जो विफल रहा। सबसे ज्यादा बार साउदी ने बनाया शिकारइंटरनैशनल क्रिकेट में साउदी ने कोहली को 10वीं बार अपना शिकार बनाया। टेस्ट में यह तीसरा मौका था, जबकि वनडे में 6 और टी20 इंटरनैशनल में एक बार वह इस कीवी पेसर की गेंद पर आउट हुए। कोहली को सभी फॉर्मेट में ओवरऑल साउदी ने ही सबसे ज्यादा बार आउट किया है। साउदी के बाद इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान और पेसर जेम्स एंडरसन का नंबर आता है जिन्होंने 8-8 बार कोहली को शिकार बनाया। 21 पारियों से शतक का इंतजारकोहली 21 पारियों से कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कोलकाता में पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी लेकिन इसके बाद वह कोई भी पारी कको तीन अंकों में नहीं पहुंचा सके।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PyGOKa

India vs New Zealand: टॉम लाथम के इस शानदार कैच ने किया पृथ्वी साव को आउट

क्राइस्टचर्च ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन हाफ सेंचुरी लगाई। वह सेट नजर आ रहे थे जब टॉम लाथम ने दूसरी स्लिप में उनका शानदार कैच लपका। साव ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी और आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने काइल जेमिसन की गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और दूसरी स्लिप में खड़े टॉम लाथम ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। साव ने 64 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। साव ने तेज-तर्रार फिफ्टी लगाई लेकिन भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज लंच तक 85 के स्कोर पर पविलियन लौट गए थे। देखें स्कोरकार्ड- बारिश के कारण मैच की शुरुआत देर से हुई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हेगली ओवल की ग्रीन विकेट पर विलियमसन पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरे। कीवी टीम ने वेलिंग्टन टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। ट्रेंट बोल्ट ने मयंक अग्रवाल को आउट कर अपनी टीम को पहली कामयाबी दिलाई। उन्होंने सात रन बनाए। तब भारत का स्कोर 30 रन था। हालांकि साव ने आक्रामक पारी जारी रखी। 20 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ 61 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने नील वैगनर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशथक पूरा किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TbGTGe

India vs New Zealand: पृथ्वी साव की आर्कषक फिफ्टी, दिखी सचिन की झलक

क्राइस्टचर्च 'मेरा मानना है कि उनके आठ या दस बार इसी तरह से आउट होने के बाद हम बैठकर इस पर बात कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसे खिलाड़ी के साथ न्याय होगा जो पहली बार विदेशी सरजमीं पर खेल रहा है। घरेलू धरती पर खेलने की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग तरह के गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रहा हो।’ ये बातें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज के बारे में कही थीं। साव की तकनीक निशाने पर थी। पर कप्तान का भरोसा उन पर कायम था। और साव ने क्राइस्टचर्च में इस भरोसे को कुछ हद तक कायम रखा। उन्होंने आकर्षक बल्लेबाजी की। उन्होंने 64 गेंद पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से भारत ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 85 रन बनाए। लेकिन अपनी पारी को आगे न ले जाने पर वह निराश जरूर होंगे। देखें स्कोरकार्ड- सकारात्मक अंदाज से की बल्लेबाजी साव शुरू से ही पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने हालांकि मैच का पहला ओवर मेडन खेला लेकिन वह नियंत्रण में नजर आए। साव ने अपना पहला चौका ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर लगाया। बोल्ट की वाइड बॉल पर उन्होंने खुलकर शॉट खेला। साव को जांचने के लिए कीवी गेंदबाजों ने अपनी लेंथ में बदलाव भी किया। वे कभी शॉट गए तो कभी गेंद को फुल किया। लेकिन हर बार वह पूरी तरह नियंत्रण मे नजर आए। साव ने कीवी बोलर्स की किसी भी कमजोर गेंद को नहीं बख्शा। वह आक्रामक थे लेकिन जल्दबाजी नजर नहीं आ रही थी। शॉर्ट बॉल्स पर वह बैकफुट पंच और कट लगा रहे थे और आगे की गेंद पर शानदार ड्राइव। स्ट्रेट ड्राइव ने दिलाई सचिन की याद पृथ्वी ने फुल लेंथ बॉल्स पर ऑन ड्राइव खेला। बल्ला सीधा और गेंद नॉन-स्ट्राइकर की विकेटों के करीब से बाउंड्री लाइन के पार। इस शॉट को लेकर सचिन तेंडुलकर के ट्रेड मार्क स्ट्रेट ड्राइव की झलक भी नजर आई। वह गेंद को फ्लिक कर रहे थे और साथ ही पुल भी। शॉट नियंत्रण में थे और इसी वजह से रन रेट भी काफी अच्छा था। मुंबई के इस बल्लेबाज की तुलना पहले भी सचिन तेंडुलकर से होती रही है। क्रिकेट के कुछ जानकार उन्हें सचिन, सहवाग और लारा का मिश्रण तक कहते हैं। छक्के के साथ पूरी की हाफ सेंचुरी नील वैगनर शॉर्ट पिच बोलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले आगाह भी किया था कि इस विकेट पर कीवी बोलर शॉर्ट पिच बोलिंग को रणनीति की तरह आजमाएंगे। उन्होंने शॉर्ट बॉल से युवा बल्लेबाज को परखना चाहा लेकिन साव ने शानदार पुल कर छक्का लगाया और विदेशी धरती पर अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। सेट होने के बाद आउट होना खला साव सेट थे। और लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं। लेकिन यहीं वह चूक गए। काइल जेमिसन की गेंद पर उन्होंने ड्राइव खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और दूसरी स्लिप में खड़े टॉम लाथम ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। साव को अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल न पाने का दुख तो होगा लेकिन साथ ही भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की खुशी भी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uFXXdZ

NZ में हाफ सेंचुरी, तेंडुलकर के बाद युवा साव

क्राइस्टचर्च भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई। क्राइस्टचर्च में सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साव ने 64 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। इसके साथ ही साव न्यूजीलैंड में टेस्ट हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। पहले पायदान पर सचिन तेंडुलकर हैं। यह साव की विदेशी धरती पर पहली हाफ सेंचुरी थी। साव ने हेगली ओवर पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली। वह सेट नजर आ रहे थे जब काइल जेमिसन की एक गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में वह स्लिप में टॉम लाथम के हाथों कैच आउट हो गए। लाथम ने उनका शानदार कैच लपका। देखें स्कोरकार्ड- भारत की ओर से न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले युवा बल्लेबाज 16 वर्ष 291 दिन : सचिन तेंडुलकर, नेपियर, 1990 20 वर्ष 112 दिन : पृथ्वी साव, क्राइस्टचर्च, 2020* 21 वर्ष 336 दिन : अतुल वासन, ऑकलैंड, 1990 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सेशन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 और कप्तान विराट कोहली 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से पृथ्वी साव ने अच्छी बल्लेबाजी की और हाफ सेंचुरी बनाई। उन्होंने 64 गेंद का सामना किया। मयंक अग्रवाल ने 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और काइल जेमिसन ने विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cgshg4

India vs NZ: अग्रवाल और साव ने की शुरुआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच का लाइव स्कोर मैच

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2uK4UuA

क्राइस्टचर्च: NZ ने टॉस जीता, बोलिंग का फैसला

क्राइस्टचर्च भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी साव पारी की शुरुआत कर रहे हैं। पृथ्वी ने लगाया मैच का पहला चौका मयंक अग्रवाल ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में पारी का पहला रन बनाया। ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी साव ने मैच का पहला चौका लगाया। पहला ओवर मेडन टिम साउदी ने मैच का पहला ओवर फेंका। पृथ्वी साव इस ओवर में कोई रन नहीं बना पाए। युवा पृथ्वी हालांकि इस ओवर में संयम के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने गेंद तक जाने के बजाय उसका इंतजार किया। बारिश के कारण मैच के टॉस में 45 मिनट की देरी हुई। टॉस सुबह 4:15 बजे हुआ। न्यूजीलैंड ने एजाज पटेल के स्थान पर नील वैगनर को शामिल किया है। यानी कीवी टीम में सभी तेज गेंदबाज हैं। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हैं- इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है। क्या बोले कोहली- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस के बाद कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते। कोहली ने कहा कि चोटिल इशांत शर्मा की जगह पर उमेश यादव को शामिल किया गया है वहीं रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है। जडेजा को शामिल करने के पीछे उनकी बल्लेबाजी क्षमता और सटीकता के साथ गेंदबाजी करने को बताया गया। देखें स्कोरकार्ड- भारत (प्लेइंग XI) पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लाथम, टॉम ब्लंडैल, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वेगनर, काइल जेमिसन, ट्रेंट बोल्ट टीम इंडिया के लिए इस मैच में बुरी खबर रही इशांत शर्मा का इस मैच में न खेल पाना। पिछले मैच की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले इशांत के टखने की चोट उबर आई है। ऐसे में कोहली के सामने सवाल था कि वह उमेश यादव को शामिल करेंगे या फिर युवा नवदीप सैनी को। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को चुनने का भी विकल्प भी कोहली के पास था। जडेजा की बल्लेबाजी एक प्लस पॉइंट है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aa4wEs

अश्विन का क्रिएटिव सीवी, उनकी हॉबी तो देखिए

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिरकी फेंकी है। अपनी स्पिन बोलिंग के साथ हमेशा नए-नए प्रयोग करने वाले इस गेंदबाज ने इस बार अपनी बोलिंग नहीं बल्कि अपनी प्रेंजेंटेशन के साथ नया प्रयोग किया है। उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना नया सीवी अपलोड कर फैन्स के साथ शेयर किया है और बड़े ही रोचक अंदाज में अपनी व्यक्तित्व की खूबियां बयां की हैं। अपनी पासपोर्ट साइज की तस्वीर के साथ अपना सीवी अपलोड करने वाले अश्विन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अपनी लुक के साथ क्रिएटिव, अपने सीवी के साथ क्रिएटिव!' इसीके साथ अश्विन ने अपने फैन्स से यह सवाल भी पूछा है, 'आपका सीवी कैसा दिखता है?' अब बात करते हैं अश्विन के सीवी की। सबसे पहले ध्यान उनकी तस्वीर पर जाता है, जिसमें वह अपने नए हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। अश्विन ने यहां स्पाइक हेयरकट रखा हुआ है। इस तस्वीर के नीचे उन्होंने कैपिटल वर्ड्स में अपना नाम रविचंद्रन अश्विन लिखा। फिर जिक्र आता है निकनेम का, जिसमें अश्विन ने लिखा, ' लोग प्यार से मुझे बोलर बुलाते हैं।' अपना विवरण अश्विन ने इस अंदाज में दिया है- ' महिलाएं मुझे देखकर गाती हैं, 'देखो जा रहा है चेन्नै का सुपर किंग' स्किल्स बोलिंग और दाढ़ी में ब्रेक लगाता हूं विरोधी को पविलियन भेजता हूं पसंद -लोगों को 2010 से आउट कर रहा हूं। बता दें यही वही साल है, जब अश्विन ने अपना इंटरनैशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 5 जून को हरारे (जिम्बाब्वे में ) श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल मैच से अपना इंटरनैशनल डेब्यू किया था। -कैरम खेल रहा हूं! समझे? दिलचस्पी विकेटों का खेल खेल रहा हूं, दिलों को घुमा रहा हूं। रेकॉर्ड्स और अपनी दाढ़ी तोड़ रहा हूं। बता दें अश्विन ने यहां ब्रैक द बियर्ड चैलेंज लिया है, जिसके तहत अपनी दाढ़ी को हटाना होता है। सोशल मीडिया पर यह अभियान बीते कुछ सालों से ट्रेंड कर रहा है। साल 2017 में आईपीएल के दौरान रविंद्र जडेजा ने भी यह चैलेंज लिया था, जिसके तहत उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना लुक चेंज करने के लिए अपनी दाढ़ी साफ (क्लीन शेव) की थी। इसके अलावा कई भारतीय क्रिकेटर इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि अश्विन भले दाढ़ी में ज्यादा न दिखते हों लेकिन उन्होंने यह चैलेंज स्वीकार किया है। इंस्टाग्राम पर इन दिनों अकाउंट से यह चैलेंज चल रहा है, जिसके तहत अपना सीवी क्रिएटिव अंदाज में अपलोड करना है। अश्विन ने भी यही किया है। अश्विन इन दिनों न्यूजीलैंड खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में हैं। शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वह एक बार फिर टीम इंडिया ने लिए स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते दिखाई देंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/389zN9p

एशिया कप दुबई में, भारत-पाक दोनों खेलेंगे: गांगुली

कोलकाता बीसीसीआई अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एशिया कप टूर्नमेंट का आयोजन दुबई में होगा और इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को इस महाद्वीपीय टूर्नमेंट में भाग लेने का मौका मिलेगा। सितंबर में आयोजित होने वाले इस टूर्नमेंट के लिए पाकिस्तान को मेजबान देश का दर्जा मिला था। लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि सुरक्षा कारणों के चलते उसकी टीम (टीम इंडिया) अपने पड़ोसी देश का दौरा नहीं कर सकती। इसके बाद इस टूर्नमेंट को दुबई में आयोजित कराने का फैसला लिया गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की 3 मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए के दुबई रवाना होने से पहले सौरभ गांगुली ने ईडन गार्डंस पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'एशिया कप दुबई में होगा और भारत और पाकिस्तान दोनों इसमें हिस्सा लेंगे।' बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया कि उसे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि टूर्नमेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। तब पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी। दोनों देशों में राजनीतिक तनाव के चलते ये दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नमेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखते हैं। इस मौके पर बोर्ड के अध्यभ और भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रही महिला भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी। भारत ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर टूर्नमेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री की है। गांगुली ने कहा, 'वे शानदार क्रिकेट खेल रही हैं और उन्होंने क्वॉलिफाइ कर लिया है। वर्ल्ड टूर्नमेंट में कोई भी फेवरिट नहीं होता। वह एक अच्छी टीम है और देखते हैं कि वह इसे कहां खत्म करते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cgmJCm

नहीं जाना पाक, वहां कुछ नहीं बदलेगा: मुश्फिकुर रहीम

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के वरिष्ठ सदस्य ने एक बार फिर साफ शब्दों में कहा है कि वह टीम के साथ पाकिस्तान नहीं जाने के अपने पहले के फैसले पर कायम हैं। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम अपने दौरे के दूसरे चरण में अप्रैल के पहले हफ्ते में पाकिस्तान जाएगी और कराची में एक एकदिवसीय मैच और एक टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे के पहले चरण में टीम को एक टेस्ट मैच और टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेशी टीम ने एक लंबी अवधि का दौरा करने के बजाए इसे दो चरणों में करने का फैसला किया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने बांग्लादेश 32 वर्षीय स्टार बल्लेबाज रहीम से हाल में आग्रह किया था कि वह अपना फैसला बदलें और टीम के साथ पाकिस्तान जाएं। लेकिन, रहीम ने साफ कर दिया कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, 'मैंने पहले इस पर अपना रुख साफ कर दिया था कि मैं पाकिस्तान जाऊंगा या नहीं और बोर्ड ने इसे स्वीकार किया था। मुझे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का ऑफर मिला था। मैं अपना नाम इसके लिए दे सकता था। लेकिन मैंने इस लीग के लिए अपना नाम नहीं दिया।' इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, 'ऐसे में बीसीबी को मेरे प्रति थोड़ा और सम्मान दिखाना चाहिए क्योंकि ताजा हालात जानने के बाद मैंने अपना नाम नहीं दिया। चीजें बिलकुल साफ हैं और यह भविष्य में नहीं बदलेंगी। जो लोग वहां जा रहे हैं, उनके लिए मेरे पास केवल शुभकामनाएं हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cg05tD

अमेरिका में शुरू होगी T20 लीग, टूर्नमेंट की घोषणा

न्यू यॉर्क अमेरिका क्रिकेट और अमेरिकन क्रिकेट इंटरप्राइज (ACE) साथ मिलकर माइनर लीग T20 फ्रैंचाइजी टूर्नमेंट लेकर आ रहे हैं। यह टूर्नमेंट इस साल गर्मियों में आयोजित होगा, जिसमें न्यू यॉर्क से लेकर लॉस एंजेलिस तक की सभी बड़े शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नमेंट 2021 में होने वाली मेजर लीग T20 फ्रेंचाइजी टूर्नमेंट की रूपरेखा तय करेगा। चार जुलाई से शुरू होने वाला यह टूर्नमेंट नौ सप्ताह तक चलेगा और इसके अधिकतर मैच सप्ताह के अंत में होंगे। सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बॉस्टन, सीटल, हस्टन, डालास, ऐटलांटा और वॉशिंगटन डीसी उन 22 जगहों में से हैं, जहां इस टूर्नमेंट के मैच खेले जाएंगे। अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी इयान हिगनिस ने गुरुवार को कहा, 'अमेरिकी क्रिकेट के साथ एसीई को शामिल करने के पीछ वजह पेशेवर T20 लीग को तैयार करना था, जो अमेरिकी घरेलू क्रिकेट में मौजूद कुछ बुनियादी मुद्दों को दिखा सके।' उन्होंने कहा, 'इस नए टूर्नमेंट में जो निवेश और प्रयास किए गए हैं उनका हम स्वागत करते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wbCAS4

कोरोनो: एशियाई क्वॉलिफायर अनिश्चितकाल के लिए स्थागित

नई दिल्ली किर्गिस्तान के बिश्केक में 27 से 29 मार्च तक होने वाले टूर्नमेंट भयंकर बीमारी कोरोनो वायरस के कारण अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह क्वॉलिफायर पहले चीन के शियान में होने थे लेकिन इस बीमारी के कारण बिश्केक स्थानांतरित कर दिए गए थे। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने कहा है कि उनको अभी तक किर्गिस्तान और युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से किसी तरह का आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, 'हमने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पत्र भेजा है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जब तक हमें आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय संस्था से कोई जबाव नहीं मिल जाता, हम कोई कार्रवाई नहीं कर पाएंगे।' किर्गिस्तान की समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट ने हालांकि इसकी पुष्टि कर दी है। एजेंसी ने किर्गिस्तान के खेल मंत्रालय के हवाले से लिखा है, 'राज्य एजेंसी के निदेशक कनाट अमनकुलोव के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में किर्गिस्तान में जितने भी अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रम होने हैं, सभी को स्थागित किया जाए।' इस टूर्नमेंट में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हालांकि विदेशों में अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32BBXxl

एशिया XI में विराट! थकान के आंकलन के बाद फैसला

क्राइस्टचर्च भारतीय कप्तान सहित दूसरे खिलाड़ियों के एशिया एकादश की टीम का प्रतिनिधित्व करने पर फैसला उनके कार्यभार प्रबंधन के मुताबिक होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती समारोह के तौर पर और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो T20 मैचों की सीरीज कराने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने एशिया इलेवन की जिस टीम की घोषणा की उसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 21 और 22 मार्च को कोहली को एक मैच के लिए टीम में शामिल किया है, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम 6 सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे से 6 मार्च को स्वदेश लौटेगी। इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए 10 मार्च को धर्मशाला में इकट्ठा होना है। इस सीरीज की शुरुआत धर्मशाला में 12 मार्च को होगी। दूसरा मैच लखनऊ में 15 मार्च, जबकि तीसरा कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद आईपीएल भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले सभी अनुबंधित क्रिकेटरों को अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण और 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के मद्देनजर कार्यभार प्रबंधन से गुजरना होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 10 खिलाड़ियों की सूची मांगी थी और हमें वहां 5 खिलाड़ियों को भेजने की संभावना है।' इस सूत्र ने बताया, 'अभी तक हमने किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट)के परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद ही हम खिलाड़ियों के नाम देंगे।' बीसीसीआई हमेशा कहता रहा है कि नियमित रूप से खेलने वाला कोई भी शीर्ष खिलाड़ी अगर ब्रेक चाहता है तो उसे निश्चितरूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का समय दिया जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'अब यह कोहली पर निर्भर करेगा कि वह इसके लिए सहमति देते हैं या नहीं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आईपीएल में काफी यात्रा करनी होती है। इसके खत्म होने के बाद दूसरे देशों के साथ कई टी20 सीरीज हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T7XRVW

न्यू यॉर्क की ठंड- पत्नी का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज

नई दिल्ली की पत्नी हेजल कीज आज अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। इस बर्थडे को खास बनाने के लिए युवराज और हेजल अमेरिका पहुंचे हैं। न्यू यॉर्क की ठंडी वादियों में पहुंचे युवराज ने अपनी पत्नी का यह स्पेशल दिन स्पेशल अंदाज में मनाया है। युवी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग स्टैचू ऑफ लिबर्टी के सामने सेल्फी क्लिक कर अपने फैन्स को भी यह जानकारी दी। भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर भी पत्नी हेजल कीच को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हे हेजी (हेजल) यह आपका जन्मदिन है! इस जमा देने वाले दिन में मुझे बाहर लाने के लिए शुक्रिया, क्योंकि यह आपका बर्थडे है। मेरे प्यार आपका यह दिन शानदार हो।' युवी ने इस कंपकंपाती ठंड में बाहर आने के लाने के लिए हेजल से चुटकी ली है। जून 2019 में अपने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज अब चुनिंदा टी20 लीग में खेलते हैं। बता दें न्यू यॉर्क में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का अधिकतम ताममान 7° सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान -3° सेल्सियस तक है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39euaIs

न्यूजीलैंड दौरा: इशांत शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर

क्राइस्टचर्च भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इशांत की टखने की चोट एक बार फिर उभर आई है। इशांत नेट्स पर लगातार अभ्यास कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को वह नेट्स पर नहीं देखे गए और उन्होंने टीम प्रबंधन को टखने में दर्द की शिकायत की। एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इशांत दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। सूत्र ने बताया, 'उन्होंने दर्द की शिकायत की थी और वह टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इशांत को दिसंबर में रणजी ट्रोफी में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए यह चोट लगी थी लेकिन वह ठीक होकर न्यूजीलैंड पहुंचे थे और पहले टेस्ट मैच में खेले थे। इस टेस्ट मैच में इशांत भारत की ओर सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। इशांत की जगह भरने के लिए उमेश यादव और युवा नवदीप सैनी के बीच जंग है। नवदीप ने अभी तक टेस्ट पदार्पण नहीं किया है। वहीं टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव की पैर की चोट ठीक हो गई है और वह खेलने को तैयार हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Vx0IJs

कोरोना का डर: शूटिंग वर्ल्ड कप से हटा भारत

नई दिल्ली भारत कोरोना वायरस के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले आगामी निशानेबाजी वर्ल्ड कप से हट गया। शॉटगन वर्ल्ड कप अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (ISSF) से मान्यता प्राप्त है, जिसका आयोजन 4 से 13 मार्च के बीच किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (ISSF) के सूत्रों ने बताया कि सरकार की सलाह पर भारतीय टीम को टूर्नमेंट से हटाने का फैसला किया गया है। सूत्रों ने कहा, 'कोरोना वायरस एकमात्र कारण है, जिससे हमने हटने का फैसला किया। ऐसा केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर किया गया।' कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। इसके कारण अब तक 3000 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दुनिया भर में 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। भारत 16 से 26 मार्च के बीच डा. कर्णी सिंह रेंज में संयुक्त वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। साइप्रस में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संदिग्ध मामलों को एहतियात के तौर पर अलग-थलग रखा गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wgZtDu

चीन के तैराक सुन यांग पर लगा 8 साल का बैन

नई दिल्लीचीन के कई बार के ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन तैराक को खेल पंचाट (कैस) ने डोपिंग को स्वीकार करने के लिए 8 साल के लिए बैन कर दिया गया है। स्विमिंग की गवर्निंग बॉडी फिना फिना ने उनपर डोपिंग के आरोपों को हटाया था जिसके खिलाफ विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने अपील की जिसे खेल पंचाट ने बरकरार रखा। इस फैसले के बाद सुन को टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में 200 मीटर फ्रीस्टाइल खिताब का बचाव करने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि उनका करियर भी इससे समाप्त हो जाएगा। सुन पर सितंबर 2018 में अपने घर पर फिना ड्रग-टेस्टर्स की एक टीम के साथ अपने ब्लड की शीशियों को नष्ट करने का आरोप लगा था। पढ़ें, 28 साल के सुन और उनकी मां ने कथित तौर पर नमूने लेने के लिए फिना टीम के प्रयासों में हस्तक्षेप किया क्योंकि उन्हें लगा था कि ड्रग-टेस्टर मान्यता प्राप्त या योग्य नहीं थे। सुन पहले भी तीन महीने का बैन झेल चुके हैं , जिसके बाद फिना ने जांच में उन्हें सही पाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PvqKJt

श्रीलंका से मैच के बाद सेमीफाइनल पर ध्यान देंगे: हरमनप्रीत

मेलबर्नभारतीय महिला टीम की कप्तान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को गंभीरता से लेगी और उसके बाद ही सेमीफाइनल पर ध्यान देगी। भारत लगातार तीन जीत दर्ज करके पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है। हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि हमने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है लेकिन तब भी अगला मैच हमारे लिए अहम है। हम श्रीलंका को गंभीरता से लेंगे।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘श्रीलंकाई टीम की खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मैं जानती हूं कि उन्होंने एक भी मैच नहीं जीता है लेकिन दोनों मैचों में वे जीत की स्थिति में थे। हम सेमीफाइनल के बारे में सोचने से पहले इस मैच को गंभीरता से लेंगे।’ शनिवार को श्रीलंका पर जीत से भारत का ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पक्का हो जाएगा। श्रीलंका की शशिकला श्रीवर्धना ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक जुझारूपन दिखाया हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली। शशिकला टूर्नमेंट के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हम अपने अगले दो मैचों में जीत दर्ज करना चाहते हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया लेकिन इसे जीत में नहीं बदल पाए। भारत के खिलाफ भी हमें पिछले मैचों के अच्छे प्रदर्शन को दोहराना होगा लेकिन साथ ही गलतियों से भी पार पाना होगा, खासतौर से फील्डिंग में।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/387x2oM

भारतीय टीम ताजिकिस्तान से खेलेगी फीफा मैत्री मैच

नई दिल्लीभारत इस साल 31 मार्च को ताजिकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह जानकारी दी। ने साथ ही कहा कि इस मैच के स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। ताजिकिस्तान अभी फीफा रैंकिंग में 121वें स्थान पर है। वह इगोर स्टिमाक के कोचिंग वाली भारतीय टीम से हाल में अहमदाबाद में हीरो अंतरराष्ट्रीय कप 2019 में खेली थी। उस मैच में भारतीय टीम को पहले हाफ में 2-0 से बढ़त हासिल करने के बावजूद 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T6cIQv

अश्विन या जडेजा? प्लेइंग XI पर शास्त्री ने दिए संकेत

क्राइस्टचर्चभारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार से खेला जाएगा। टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में एक बदलाव किया जा सकता है जिसके संकेत खुद हेड कोच ने एक दिन पहले दिए। भारतीय टीम को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी करने की होगी। पढ़ें, दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और में से किसे मौका मिलेगा, इस पर सवाल है लेकिन कोच रवि शास्त्री ने सौराष्ट्र के ऑलराउंडर को टीम में रखने के पर्याप्त संकेत दिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर फैसला कल यानी शनिवार को मैच से पहले ही किया जाएगा। अश्विन ने पिछले टेस्ट मैच में 99 रन देकर 3 विकेट लिए थे और 4 रन बनाए थे। कोच शास्त्री ने कहा, ‘आप परिस्थितियों को देखते हो और यह भी पता करते हो कि गेंद कितनी स्पिन लेगी। अश्विन विश्वस्तरीय गेंदबाज है लेकिन मुझे लगता है कि वह अपनी बल्लेबाजी से निराश होंगे।’ वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पहले मैच में खराब प्रदर्शन भी चिंता का विषय है। उनकी लेंथ सही नहीं थी और वे पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी समेटने में नाकाम रहे थे। भारत की संभावित प्लेइंग-XI: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aafiuy

इशांत के टखने में दर्द, क्राइस्टचर्च में खेलना संदिग्ध

क्राइस्टचर्चभारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि तेज गेंदबाज दायें टखने में चोट के कारण शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाए। इससे उनका मैच में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। इशांत अभ्यास के लिए आए थे लेकिन वह असहज महसूस करने लगे जिसके बाद उन्हें दायें टखने का स्कैन कराने के लिए ले जाया गया। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। अगर इशांत अनफिट होते हैं तो फिर उमेश यादव या नवदीप सैनी में से किसी एक को उनकी जगह पर अंतिम एकादश में रखा जाएगा। उमेश की संभावना अधिक है क्योंकि उन्हें 45 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। पढ़ें, पहले टेस्ट मैच में इशांत ने भारतीय गेंदबाजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। वह वड़ोदरा के खिलाफ रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और टखने की इस चोट से उबरने के बाद ही वह टीम से जुड़े थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VtGW1u

न्यूजीलैंड की शॉर्ट पिच रणनीति, फिर बल्लेबाजों का टेस्ट

क्राइस्टचर्चभारत की बल्लेबाजी लाइन अप को न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फिर से कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। कीवी तेज गेंदबाज शॉर्ट पिच गेंदों के अपने मारक अस्त्र का खुलेआम इस्तेमाल करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वेलिंग्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पढ़ें, शास्त्री बोले, झटका मिलना सहीविपरीत परिस्थितियों में सम्मान को ठेस पहुंचने और तकनीकी खामियों के खुलकर सामने आने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को इस प्रदर्शन ने हिलाकर रख दिया और कोच रवि शास्त्री भी इससे सहमत हैं। शास्त्री ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘इस तरह का झटका मिलना भी सही है क्योंकि इससे आपका दिमाग खुल जाता है। जब आप हमेशा खुले रास्ते पर चल रहे होते हैं और हार का स्वाद नहीं चखते तो इससे आप का दिमाग कुंद पड़ सकता है।’ बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षाहेगले ओवल की घसियाली पिच पर शनिवार को , चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने एक मैच को छोड़कर अब तक सभी मैच जीते हैं। शॉर्ट पिच गेंदों के धुरंधर नील वैग्नर की इस मैच में वापसी हुई है और वह टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइली जैमीसन के साथ मिलकर राउंड द विकेट गेंदबाजी करके पसली को निशाना बना सकते हैं। पढ़ें, प्लेइंग-XI में बदलाव संभवभारत के लिए अच्छी खबर यह है कि पृथ्वी साव ने नेट्स पर अभ्यास किया तथा कोच की निगरानी में उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी की। इस बीच कप्तान कोहली ने भी उन्हें कुछ टिप्स दिए। भारतीय टीम चाहेगी कि रहाणे, हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा में से कोई सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करे। इनकी रक्षात्मक बल्लेबाजी से कोहली पर दबाव पड़ता है। प्लेइंग-XI में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। जैमीसन या पटेल?जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकता है क्योंकि बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल का बेसिन रिजर्व में खास उपयोग नहीं किया गया था। वैग्नर की वापसी के बाद टीम प्रबंधन के लिए जैमीसन को बाहर करना मुश्किल होगा जिन्होंने पदार्पण पर ही शानदार प्रदर्शन किया। जैमीसन और पटेल में से किसी एक को प्लेइंग-XI में रखने के बारे में बोल्ट ने कहा, ‘यह केन विलियमसन) के लिए अच्छा सिरदर्द है।’ पढ़ें, बोल्ट चाहते हैं ऐसी ही पिचविकेट पर काफी घास है और क्यूरेटर के अनुसार उसमें पर्याप्त उछाल है। बोल्ट इसी तरह की पिच चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों के लिहाज से देखें तो यह उत्साहवर्धक है। उम्मीद है कि विकेट ऐसा ही रहेगा। बादल छाये रहने और इस तरह के विकेट पर सीम और स्विंग मिलेगी।’ बोलिंग भी चिंताभारतीयों के लिए बल्लेबाजी ही चिंता नहीं है क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पहले मैच में खराब प्रदर्शन भी चिंता का विषय है। उनकी लेंथ सही नहीं थी और वे पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी समेटने में नाकाम रहे थे। टीम इस प्रकार हैं- भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, बीजे वॉटलिंग (विकेटकीपर), काइली जैमीसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर, एजाज पटेल


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3agCPKb

Thursday, February 27, 2020

कोच शास्त्री ने की पुष्टि, पृथ्वी दूसरे टेस्ट के लिए तैयार

क्राइस्टचर्चभारत के युवा ओपनर फिट हैं और वह क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा होंगे, हेड कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी पैर की चोट से उबर चुके हैं। पृथ्वी बाएं पैर में सूजन के कारण गुरुवार को ट्रेनिंग सेशन में नहीं उतरे थे जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब खुशखबरी है कि शुक्रवार को पृथ्वी साव नेट्स में अभ्यास करते दिखे। पढ़ें, टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी उन पर नजर रख रहे थे। कैप्टन ने उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। शास्त्री ने इस ओपनर की फिटनेस पर तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए कहा, 'पृथ्वी तैयार हैं।' सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में पृथ्वी कुछ खास नहीं कर सके थे। वह पहली पारी में टिम साउदी का शिकार बने और 16 रन बनाकर पविलियन लौटे। दूसरी पारी में वह ट्रेंट बोल्ट की छोटी गेंद पर 14 के निजी स्कोर पर आउट हुए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3afEakO

क्राइस्टचर्च में इशांत पूरी कर सकते हैं ट्रिपल सेंचुरी

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार पेसर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी करने की होगी। टीम इंडिया को वेलिंग्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। पेसर इशांत क्राइस्टचर्च टेस्ट खेलने के लिए जब उतरेंगे तो उनकी नजरें भी अपने नाम एक उपलब्धि करने पर लगी होंगी। पहले टेस्ट में इशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। यदि वह क्राइस्टचर्च में तीन विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह एक एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। देखें, 31 साल के इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट हैं। यदि वह सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में तीन विकेट लेते हैं तो वह 300 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले छठे भारतीय बोलर बन जाएंगे। दिग्गज कपिल देव और जहीर खान के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह तीसरे पेसर बनेंगे। टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्‍यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वालों में कपिल (434), जहीर खान (311) के अलावा दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (619), हरभजन सिंह (417) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (365) भी हैं। वनडे और टी20 टीम से काफी समय से बाहर चल रहे इशांत के नाम टेस्ट में 1 अर्धशतक भी दर्ज है। साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले इशांत ने अपना पिछला वनडे जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, अक्टूबर 2013 में वह आखिरी बार टी20 इंटरनैशनल मैच राजकोट में खेलते नजर आए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/387T4Ij

फिट हुए संदेश झिंगन और जेजे, कैंप के लिए वापसी

नई दिल्लीभारतीय फुटबॉल टीम के कतर के खिलाफ फीफा 2022 वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर मुकाबले के लिए लगने वाले 18 दिवसीय कैंप के लिए डिफेंडर संदेश झिंगन और स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ को शामिल किया गया। कतर के खिलाफ यह मुकाबला 26 मार्च को भुवनेश्वर में खेला जाएगा। झिंगन छह महीने पहले घुटने की चोट के कारण बाहर थे जबकि जेजे को पिछले साल जून में घुटने की चोट लगी थी। भुवनेश्वर में नौ मार्च से शुरू होने वाले ट्रेनिंग कैंप के पहले चरण के लिए 23 खिलाड़ियों को बुलाया गया है जबकि 20 अन्य खिलाड़ी आईएसएल के सेमीफाइनल खेलने के बाद 16 मार्च को शिविर से जुड़ेंगे। खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: गोलकीपर : अमरिंदर सिंह, सुभाशीष राय चौधरी, मोहम्मद रफीक अली सरदार , डिफेंडर : प्रतीक प्रभाकर चौधरी, शुभम सारंगी, सुभाशीष बोस, नरेंदर, आदिल खान, संदेश झिंगन मिडफील्डर : रोलिन बोर्गेस, अमरजीत सिंह, जैकसन सिंह, नंदकुमार सेकर, लालेंग्माविया, विनीत राय, रेनियर फर्नांडिज, निखिल पूजारी, माविहमिंगथांगा, हलीचरन नारजरी, सहल अब्दुल समाद फॉरवर्ड : फारुख चौधरी, जेजे लालपेखलुआ, लिस्टन कोलासो।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cdMDXi

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9