Saturday, October 31, 2020

कोच शास्त्री ने क्यों कहा- रोहित न जाएं ऑस्ट्रेलिया तो बेहतर, प्रैक्टिस पर दिया यह जवाब

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का मानना है कि को बिना पूरी तरह फिट हुए ऑस्ट्रेलिया दौर पर नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सिलेक्शन नहीं होने के जवाब में कहा कि इसका पूरा जिम्मा मेडिकल टीम की रिपोर्ट और फिजियोथेरेपिस्ट पर होता है। उन्होंने कहा, 'रोहित क्यों टीम में नहीं हैं? इस बारे में मुझे नहीं पता। मैं नहीं जानता कि मेडिकल रिपोर्ट में क्या लिखा है।' उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिलेक्ट की गई तीनों फॉर्मेट की टीमों से रोहित शर्मा का नाम गायब था। उन्हें हाल ही में आईपीएल-13 के एक मैच में हैमिस्टिंग की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उसके बाद से वह मुंबई के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन जिस दिन बीसीसीआई ने टीमों का ऐलान किया उस दिन और उसके बाद से नेट प्रैक्टिस करते दिखे थे। बता दें कि लिमिटेड ओवर्स की टीम में रोहित की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। 'टाइम्स नाउ' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने रोहित के प्रैक्टिस करने की बात पर कहा- एक खिलाड़ी के लिए इससे ज्यादा निराशा की बात नहीं है कि वह चोटिल हो जाए। कभी-कभी आप जानते हैं, आप उससे बाहर निकलना चाहते हैं और कोशिश करते हैं, देखते हैं कि आप कितनी जल्दी वापस आ सकते हैं। आप समस्याओं को झुठलाते हैं और आप खेलना चाहते हैं, लेकिन केवल आप खुद जान सकते हैं कि क्या आप 100% फिट हैं या नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं खुद एक क्रिकेटर रहा हूं। मैंने 1991 में अपना करियर तब पूरा किया जब मैं ऑस्ट्रेलिया वापस चला गया था, जहां मुझे नहीं जाना चाहिए था। अगर मैंने 3-4 महीने का ब्रेक लिया होता और फिट होकर लौटता तो मैं भारत के लिए पांच साल और खेल सकता था। इसलिए मैं अनुभव से बोलता हूं। यह वैसा ही मामला है। मैं जाना चाहता था। डॉक्टरों ने मुझे जाने नहीं दिया। यह लालच है। रोहित शर्मा एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उन्हें बगैर पूरा फिट हुए दौरे पर नहीं जाना चाहिए। क्या कहते हैं पोलार्ड, कब होगी रोहित की वापसी? दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कायरन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि टीम के नियमित कप्तान राहित शर्मा बाएं पैर की मांसपेशियों के खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) से उबर रहे हैं। वह जल्द ही टीम में वापस आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रोहित के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स से मैच के बाद कहा, ‘रोहित बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jIv5oD

IPL: हैदराबाद ने कोहली की RCB को हराकर लगाई लंबी छलांग, 7वें से पहुंच गई टॉप-4 में

शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बड़ा उलटफेर करती दिख रही है। उसने शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-4 में एंट्री कर ली है, जबकि मैच से पहले वह 7वें नंबर पर थी। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। जवाब में 121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 14.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। SRH की धांसू बोलिंगइससे पहले संदीप शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट पर 120 रन के स्कोर पर रोक दिया। संदीप ने 20 जबकि जेसन होल्डर ने 27 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। राशिद खान, शाहबाज नदीम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने चार ओवर के अपने स्पैल में सिर्फ 11 रन दिए। बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (32) के अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। एबी डि विलियर्स ने 24 रन की पारी खेली। पडिक्कल और विराट हुए संदीप के शिकारसनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे संदीप ने बिलकुल सही साबित किया। संदीप ने अच्छी फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल (05) को बोल्ड करने के बाद विरोधी टीम के कप्तान विराट कोहली (07) को शॉर्ट एक्सट्रा कवर पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 7वीं बार कोहली को आउट किया है। बैंगलोर की टीम पावर प्ले में दो विकेट पर 30 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप ने हालांकि एक छोर संभालकर रखा। उन्होंने संदीप और जेसन होल्डर के बाद बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम पर भी चौका जड़ा। बैंगलोर की टीम की स्थिति और खराब होती लेकिन नदीम ने चार रन के निजी स्कोर पर अपनी ही गेंद पर एबी डि विलियर्स का कैच टपका दिया। फिलिप ने नदीम पर चौके के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। डि विलियर्स भी नहीं कर सके कमालडि विलियर्स ने नजरें जमाने के बाद नदीम पर छक्का जड़ा लेकिन इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में बाउंड्री पर अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 24 रन बनाए। अगले ओवर में फिलिप का धैर्य भी जवाब दे गया और वह राशिद की गेंद पर मनीष पांडे को डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे। फिलिप ने 31 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। बैंगलोर के बल्लेबाज पूरी पारी के दौरान बड़े शॉट खेलने के लिए जूझते दिखे। टीम के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ। टी नटराजन ने अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (21) का अपनी ही गेंद पर कैच लपका जबकि होल्डर ने क्रिस मॉरिस (03) और इसुरू उदाना (00) को पविलियन भेजा। गुरकीरत मान 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की भी शुरुआत खराबलक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसके कप्तान डेविड वॉर्नर (8) के रूप में पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर ने दिया। वॉर्नर का कैच उडाना ने लपका। इसके बाद मनीष पांडे और ऋद्धिमान साहा ने मोर्चा संभाला और टीम को फिफ्टी के पार ले गए। मनीष और साहा की महत्वपूर्ण पारीयह साझेदारी बनती दिख रही थी कि मनीष पांडे (26) को युजवेंद्र चहल ने क्रिस मॉरिस के हाथों कैच आउट कराते हुए साझेदारी तोड़ दी। पांडे ने 19 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का जड़ा। इसके कुछ ही देर बाद चहल ने अपना दूसरा शिकार ऋद्धिमान साहा (39) के रूप में किया। साहा ने 32 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाया। यह विकेट 82 रनों के टीम स्कोर पर गिरा। होल्डर ने दिलाई जीत टीम संभालती इससे पहले ही केन विलियमसन (8) को इसरु उडाना ने कप्तान विराट कोहली के हाथों लपकवाते SRH को चौथा झटका दे दिया। केन के आउट होने से बैंगलोर की टीम वापसी करते दिख रही थी कि जेशन होल्डर और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ले गए। हालांकि, 114 रनों के टीम स्कोर पर अभिषेक शर्मा (8) को नवदीप सैनी ने आउट किया, लेकिन वह जेशन होल्डर (नाबाद 26 रन, 10 गेंद, एक चौका और 3 छक्के) को जीत दिलाने से नहीं रोक सके।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oS4BoP

ईशान किशन ने मुंबई को दिलाई जीत, इस तरह बढ़ा दीं दिल्ली की मुश्किलें

दुबईपहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 20 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। (नाबाद 72, 47 गेंद, चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने यह लक्ष्य 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया। दिल्ली के अभी भी 14 अंक ही है और उसे अपना अंतिम लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली को जीत चाहिए होगी नहीं तो उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी। किशन और क्विंटन डि कॉक (26) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर मुंबई की जीत पक्की कर दी थी। एनरिक नॉर्त्जे की गेंद पर क्विंटन डि कॉक प्लेड ऑन हो गए। लेकिन किशन के लिए सब कुछ आसान था। वह आसानी से दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। कैगिसो रबादा, नॉर्त्जे, रविचंद्रन अश्विन को वह आसानी से खेल रहे थे। किशन ने भी छक्का मार मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर किशन के साथ नाबाद लौटे। इससे पहले, जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं। दिल्ली ने पहले ही ओवर में अपने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन (0) का विकेट खो दिया था। इस मैच में टीम में लौटे पृथ्वी साव (10) भी तीसरे ओवर में पविलियन लौट लिए। दिल्ली का स्कोर 15 पर दो विकेट था। कप्तान श्रेयस अय्यर (25) और ऋषभ पंत (21) ने टीम को संभालने का भरसक प्रयास किया। अय्यर को राहुल चहर ने डि कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा दिया। मध्य के ओवरों में आए बुमराह ने फिर अपना कमाल दिखाया और तीन विकेट लिए। पहले उन्होंने मार्कस स्टोइनिस (2) को आउट किया। बुमराह ने फिर अपना अगला शिकार पंत को बनाया। इस मैच में वापसी करने वाले हर्षल पटेल (5) को भी बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया बुमराह के इन झटकों के बाद दिल्ली का स्कोर 73 रनों पर छह विकेट हो गया था। इसके बाद शिमरन हेटमायर (11) को नाथन कुल्टर नाइल ने आउट कर दिल्ली की एक अच्छा स्कोर हासिल करने की बची खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। रविचंद्रन अश्विन (12) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। 12 रन बनाने वाले रबादा को बुमराह ने पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट किया।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37Xme0c

DC vs MI: अगर पृथ्वी साव अगले सहवाग हैं तो मैं रघुराम राजन... फैंस ने यूं लिए मजे

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी साव ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शुरुआत तो धांसू अंदाज में की थी, लेकिन फिलहाल कुछ मैचों से वह अपने कद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पिछली 6 पारियों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 19 रहा है, जबकि दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। आज जब वह मुंबई के खिलाफ 10 रन पर आउट हुए तो फैंस ने उनके जमकर मजे लिए। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह भारतीय क्रिकेट के अगले सहवाग हैं तो मैं रघुराम राजन हूं। आइए देखें ट्विटर पर कैसा रहा फैंस का रिऐक्शन...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के ओपनर पृथ्वी साव महज 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पविलियन लौटाया। इस तरह उनका खराब प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

DC vs MI: अगर पृथ्वी साव अगले सहवाग हैं तो मैं रघुराम राजन... फैंस ने यूं लिए मजे

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी साव ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शुरुआत तो धांसू अंदाज में की थी, लेकिन फिलहाल कुछ मैचों से वह अपने कद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पिछली 6 पारियों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 19 रहा है, जबकि दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। आज जब वह मुंबई के खिलाफ 10 रन पर आउट हुए तो फैंस ने उनके जमकर मजे लिए। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह भारतीय क्रिकेट के अगले सहवाग हैं तो मैं रघुराम राजन हूं। आइए देखें ट्विटर पर कैसा रहा फैंस का रिऐक्शन...

If Prithvi Shaw is next Virender Sehwag then I'm next Raghuram Rajan .
— Aivy 🕉️ (@VamosVirat) October 31, 2020

Probably this Australia tour will be the last tour of Prithvi Shaw with team india.
Senseless batting.

Prithvi Shaw worst batsman with MRF bat?@CctvGuider
— cctv-guider (@CctvGuider) October 31, 2020

Apparently Ravi Shashtri turned upto the IPL game today to give Pant and Prithvi Shaw one last chance to impress him and get into the white ball squad for the Aus tour pic.twitter.com/B8sZrmLYPB
— David Brent loves IPL (@DavidBrentIPL) October 31, 2020

After watching the current performance of Prithvi Shaw,

MRF: Ye kisko humne bat de dia yar!!!#DCvMI #MIvsDC #IPL
— S O M E N A T H (@somenathpaul_) October 31, 2020

@RickyPonting
Get rid of Prithvi Shaw. Don't waste a spot.
— Take the trash out. (@liarDrumbino) October 31, 2020

Prithvi Shaw vs Ishan Kishan. Who you got? #MIvsDC #ipl2020
— Sid (@siddhiman) October 31, 2020

Footwork of Bauji on wheel chair is much prominent that Prithvi Shaw's footwork at the crease.
— Sir Yuzvendra (parody) (@SirYuzvendra) October 31, 2020

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TDZmdF

IPL 2020: हार से निराश श्रेयस अय्यर का बयान, हम पिच को समझने में नाकाम रहे

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार चौथी हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयर अय्यर ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी टीम की योजना बनाने और उसे मैदान पर अमलीजामा पहनाने के मामले में कई ‘खामियां’ रही। बैंगलोर को हराना होगामुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 110 रन ही बन सकी। मुंबई ने महज 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बड़ी हार के बाद दिल्ली का नेट रनरेट काफी खराब हो गया है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराना होगा। दिल्ली के कप्तान का बयानदिल्ली के कप्तान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हमें इसमें बहुत सी खामियां दिख रही है, लेकिन हम खुद पर भरोसा करके और मजबूत तथा सकारात्मक हो सकते हैं।’ अय्यर ने कहा कि उनकी टीम पिच को ठीक से समझने में नाकाम रही। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, हम पिच को समझने में नाकाम रहे। हम शुरुआत से ही सही नहीं थे और पावरप्ले में विकेट विकेट गिरने से हम लय हासिल नहीं कर सके।’ गलतियां मानी अय्यर ने कहा कि टीम के बल्लेबाज साझेदारी बनाने में भी नाकाम रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिये साझेदारी बनाना जरूरी था लेकिन यह लगातार नहीं हो पा रहा है।’ उन्होंने कहा कि 150 रन के आस-पास का स्कोर इस पिच पर मुकाबला करने के लायक स्कोर होता। उन्होंने कहा, ‘सलामी बल्लेबाजों के लिए अच्छी शुरूआत करना जरूरी है। एक बार जब आप लय हासिल कर लेते है तो बाद में बड़ा स्कोर कर सकते है। मेरा मानना है कि इस पिच पर 150-160 रन का स्कोर अच्छा लक्ष्य होता।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mx8Kwi

IPL 2020 RCB vs SRH: बैंगलोर और हैदराबाद में भिड़ंत, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने हैं। बैंगलोर को प्लेऑफ के लिए एक जीत चाहिए तो सनराइजर्स हैदराबाद को ना केवल बाकी बचे अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि उसे रनरेट पर भी निर्भर रहना होगा।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jLEqMG

IPL: हैदराबाद और बैंगलोर में मुकाबला, देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने हैं। बैंगलोर को प्लेऑफ के लिए एक जीत चाहिए तो सनराइजर्स हैदराबाद को ना केवल बाकी बचे अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि उसे रनरेट पर भी निर्भर रहना होगा। आज बैंगलोर की कोशिश ना केवल जीत दर्ज करने की होगी बल्कि इसका अंतर भी ठीक-ठाक रखना है। मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। पॉइंट्स टेबल में क्या है स्थितिबैंगलोर के अभी 12 मैचों से 10 पॉइंट्स हैं। सनराइजर्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली पर बड़ी जीत हासिल की है तो बैंगलोर को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सनराइजर्स के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर हासिल है। लेकिन, बैंगलोर के पास एबी डि विलियर्स और खुद कप्तान विराट कोहली के रूप में ऐसे खिलाड़ी हैं जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना जानते हैं। लिहाजा, मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। आमने-सामने
• कुल मैच: 16
• हैदराबाद जीता: 8
• बैंगलोर जीता : 7
• बेनतीजा : 1
संभावित प्लेइंग XI RCB: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डि विलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज। SRH: डेविड वॉर्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kMxgZF

MI vs DC: दिल्ली पर मुंबई की एकतरफा जीत, बुमराह-बोल्ट के बाद छाए ईशान

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी डबल हेडर वीक के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा 9 विकेट से हरा दिया। मैच में जसप्रीत बुमराह (17/3) और ट्रेंट बोल्ट (21/3) की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली के के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 9 विकेट पर 110 रनों का स्कोर ही खड़ा कर पाए। इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को ओपनर डि कॉक और किशन ने जोरदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़ डाले। इसके बाद मुंबई को कोई झटका नहीं लगा। किशन ने नाबाद 72 रनों के दौरान 47 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने ही विनिंग सिक्स भी लगाया। डि कॉक ने 28 गेंदों में 2 चौके की मदद से 26 और सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में एक चौका की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। पढ़ें- पॉइंट्स टेबल में और भी मजबूत हुई मुंबई इस जीत के बाद जहां मुंबई इंडियंस के 18 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉपर की स्थिति को और भी मजबूत करने में कामयाब रही तो दूसरी ओर दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है। वह इस हार के बाद भी तीसरे नंबर पर है। यही नहीं, उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी इंतजार करना होगा। उसे एक और मैच खेलना है, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2 नवंबर को है। घातक गेंदबाजी के आगे बेहाल दिखे दिल्ली के धुरंधर इससे पहले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटक कर दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट पर 110 रन पर रोक दिया। बुमराह ने चार ओवर में महज 17 रन दिए जबकि बोल्ट ने इतने ओवर में ही सिर्फ 21 रन खर्च किए। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (25) ही मुंबई के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर सके जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत (21) जीवन दान मिलने के बाद भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। यूं गिरे विकेट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर से ही दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया। शानदार लय में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पारी की तीसरी गेंद पर खाता खेले बगैर पविलियन लौट गए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने पॉइंट पर उनका शानदार कैच लपका। अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में वापस आए पृथ्वी साव ने तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ दो चौके जरूर लगाए लेकिन इस गेंदबाज ने विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच कराके उनकी 10 रन की पारी को खत्म किया। पावरप्ले में बने सिर्फ 22 रन दिल्ली की टीम पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 22 रन ही बना सकी। दिल्ली की पारी का पहला छक्का आठवें ओवर में लगा जब श्रेयस अय्यर ने जयंत यादव की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। पंत को 10वें ओवर में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कूल्टर-नाइल की गेंद पर कैच छोड़कर जीवन दान दिया। पोलार्ड ने 11वें ओवर में स्पिनर राहुल चाहर को गेंद थमाई जिनकी गेंद अय्यर के बल्ले के करीब से निकली और विकेटकीपर डि कॉक ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हें स्टंप किया। उन्होंने 29 गेंद में 25 रन बनाए। फिर बुमराह ने ढाया कहरइसके बाद क्रीज पर आए मार्कस स्टोइनिस भी कुछ खास नहीं कर सके और दो रन बनाकर बुमराह की गेंद को डि कॉक की हाथों में खेल गए। बुमराह ने इसी ओवर में पंत को भी चलता किया। मैदानी अंपायर के पगबाधा आउट देने के बाद उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। मौजूदा आईपीएल में यह छठी बार है जब बुमराह ने एक ही ओवर में दो शिकार किए। बुमराह ने इसके बाद हर्षल पटेल को भी पगबाधा किया जबकि नाथन कूल्टर-नाइल ने 16वें ओवर में शिमरोन हेटमायर (11) का विकेट लिया। दिल्ली के पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। कागिसो रबाडा रबाडा (12) आखिरी गेद पर रन आउट हुए। मुंबई के लिए कूल्टर-नाइल और राहुल चाहर ने भी एक-एक विकेट लिए। यूं जीत गया मुंबई जवाब में बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने धांसू शुरुआत की। ईशान किशन और क्विंटन डि कॉक ने सूझबूझ के साथ आक्रामक बैटिंग की और बिना कोई विकेट गंवाए टीम को 9वें ओवर में 50 रनों के पार पहुंचा दिया। स्कोर छोटा था और मुंबई ने अच्छी शुरुआत की तो दिल्ली के गेंदबाजों के पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं था। उसके गेंदबाजों ने एक विकेट डि कॉक के रूप में जरूर लिया, लेकिन इसके अलावा कुछ और नहीं कर सके।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JkStw1

IPL: दिल्ली के बल्लेबाजों में दिखा बुमराह का खौफ, की ऐसी रेकॉर्डतोड़ बोलिंग

दुबई दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में उनका खौफ बल्लेबाजों के बीच देखने को भी मिल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुंबइकर ने घातक बोलिंग की और एक ही ओवर में दो विकेट झटके और अपना किसी भी एक सीजन में किए गए बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, इससे पहले 2017 में बुमराह ने 20 विकेट झटके थे, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। छठी बार डबल विकेट ओवरमैच में दिल्ली के खिलाफ पारी के 12वें ओवर में बुमराह ने पहले मार्कस स्टॉइनिस को आउट किया, फिर ऋषभ पंत को चलता किया। ये उनके 21वें और 22वें विकेट रहे। यही नहीं, इस तरह यह उनका आईपीए में छठा डबल विकेट ओवर रहा, जो रेकॉर्ड है। इसके बाद उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल (5) को भी चलता कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कागिसो रबाडा के 23 विकेटों की बराबरी कर ली और संयुक्त रूप से पर्पल कैप के हकदार बन गए। किस सीजन में कितने विकेट
• 23 विकेट: 2020
• 20 विकेट: 2017
• 19 विकेट: 2019
• 17 विकेट: 2018
• 15 विकेट: 2016
बता दें कि आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया। इस मैच में भी रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी हैमिस्ट्रिंग की चोट तो ठीक हो गई है, लेकिन एहतियातन उन्हें खिलाकर मुंबई कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। उल्लेखनीय है कि प्लेऑफ के लिए मुबई इंडियंस पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुकी है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2THSVqg

IPL 2020 Kolkata vs Rajasthan: KKR के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं मगर बिगाड़ सकती है राजस्थान के समीकरण

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) प्लेआफ की दौड़ ‘अगर मगर’ के फेर में फंसी होने के बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) जीत की लय को कायम रखते हुए रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान के लिए ये मैच जीतना जरुरीआखिरी लीग मैच जीतने के साथ 2008 की चैम्पियन रॉयल्स को दूसरे नतीजे भी अपने पक्ष में रहने की प्रार्थना करनी होगी। उसके लिये किंग्स इलेवन पंजाब का आखिरी मैच हारना और सनराइजर्स हैदराबाद का दो में से एक मैच हारना जरूरी होगा। ऐसे में रनरेट के आधार पर रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। इससे पहले हालांकि उसे केकेआर को हराना होगा। जीत का अंतर जितना अधिक होगा, स्टीव स्मिथ की टीम उतने ही फायदे में रहेगी। फॉर्म में राजस्थान के खिलाड़ीरॉयल्स के स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स फार्म में लौट आये हैं जिन्होंने पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को दो विकेट लेने के साथ अर्धशतक भी बनाया। विश्व कप 2019 के नायक का समय पर लय में लौटना रॉयल्स के लिये शुभ संकेत है। संजू सैमसन भी शुरूआती मैचों वाले प्रवाह में दिख रहे हैं। उथप्पा का अनुभव भी काम आयाकप्तान स्मिथ हालात के अनुरूप खेलने का फन जानते हैं और पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा का अनुभव भी काम आया। विरोधी टीम जोस बटलर और राहुल तेवतिया को भी हलके में नहीं ले सकती। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है जिन्होंने पिछले मैच में क्रिस गेल को 99 के स्कोर पर बोल्ड किया था। केकेआर का रनरेट भी कमदूसरी ओर केकेआर के लिये प्लेआफ की राह सबसे कठिन है चूंकि उसका रनरेट सभी टीमों से खराब है। अगर वे रॉयल्स को हरा देते हैं और कोई और टीम 14 अंक तक नहीं पहुंच पाती तो ही वे क्वालीफाई करेंगे। लेकिन यह असंभव लग रहा है। इसके बावजूद शुभमन गिल, नीतिश राणा, इयोन मोर्गन जैसे बल्लेबाज और वरूण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी जैसे गेंदबाज अच्छी जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश में होंगे।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37Y6D0w

IPL: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस @ दुबई, मैच के LIVE अपडेट्स

दुबईअपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स और रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल-13 का 51वां मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में मुंबई के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। पावरप्ले के बाद दिल्ली 22/2 दिल्ली के 6 ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 22 रन बनाए हैं। फिलहाल कैप्टन श्रेयस अय्यर (9*) और ऋषभ पंत (2*) क्रीज पर हैं। ट्रेंट बोल्ट ने दिया दूसरा झटका, सस्ते में लौटे पृथ्वी मुंबई के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा झटका अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में दिया जब अंतिम गेंद पर पृथ्वी साव (10) को विकेट के पीछे क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी ने इसी ओवर में 2 चौके लगाए लेकिन अंतिम गेंद पर पविलियन लौट गए। पहले ही ओवर धवन आउट, बोल्ट ने नहीं खोलने दिया खाता शिखर धवन पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। बोल्ट ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। धवन और पृथ्वी ओपनिंग को उतरे दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी साव बल्लेबाजी को उतरे, पेसर ट्रेंट बोल्ट का पहला ओवर ऐसी है प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, हर्षल पटेल, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन और एनरिक नोर्त्जे मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (wk), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड (c), जयंत यादव, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग-XI में बड़े बदलावदिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि प्लेइंग-XI में तीन बदलाव किए गए हैं। प्रवीण दुबे डेब्यू करेंगे जबकि हर्षल पटेल और पृथ्वी साव वापसी कर रहे हैं। वहीं, मुंबई टीम में भी दो बदलाव किए गए। हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है जबकि पैटिंसन बाहर हैं। जयंत यादव और नाथन कूल्टर नाइल उनकी जगह टीम में शामिल किए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 9 मैचों के बाद ही खाते में 14 पॉइंट्स आ गए थे लेकिन फिर उसकी लय बिगड़ गई और उसे लगातार मैचों में हार झेलनी पड़ी। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली को बस एक जीत की दरकार है। मुंबई का टारगेट टेबल टॉपर बननाचेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स को गुरुवार को मिली हार के बाद प्लेऑफ में मुंबई की जगह पक्की हो गई। टीम सबसे ज्यादा 16 पॉइंट्स लेकर टॉप पर है। उसका रन रेट भी बकियों से अच्छा है लिहाजा टॉप-2 में भी उसकी जगह पक्की लग रही है। अगर वह दिल्ली को हरा देती है तो फिर उसका टेबल टॉपर बनना भी लगभग तय हो जाएगा। देखें, दिल्ली के लिए आसान नहीं राहदिल्ली की टीम इस मैच के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। बैंगलोर ने अभी तक दिल्ली के बराबर 7 मुकाबले जीते हैं, ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम के लिए दोनों मुकाबले कठिन होने वाले हैं। इन मैचों में हार से प्लेऑफ के लिए उसका दरवाजा बंद भी हो सकता है। लिहाजा, यह मैच उसके लिए करो या मरो सरीखे हो गया है। आमने-सामने दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं और मुंबई 13 में जीत के साथ बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37YZ7Cj

IPL Live: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IPL-13 का 51वां मुकाबला दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eeTwcw

IPL: जानें, संगकारा ने क्यों कहा- प्लेऑफ में दिल्ली का पहुंचना हो जाएगा मुश्किल

नई दिल्लीश्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि आखिरी चरण के मैचों में शीर्ष क्रम के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेआफ से बाहर रहना पड़ सकता है। पहले चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली लगातार तीन हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। उसे अंतिम चार में क्वॉलिफाइ करने के लिये आखिरी दोनों लीग मैच जीतने होंगे। संगकारा ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘मैं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर चिंतित हूं। पिछले कुछ मैचों में उनके बल्लेबाज नहीं चल सके।’ उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की टीम शीर्षक्रम पर काफी निर्भर है। बाकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे। पता नहीं वह अंतिम चार में क्वॉलिफाइ कर सकेगी या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘मुंबई पहुंच ही चुकी है और मुझे लगता है कि आरसीबी भी पहुंच जायेगी। मुझे लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब भी अंतिम चार में होगी।’ भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि चौथे स्थान के लिए पंजाब और राजस्थान में कड़ा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली, आरसीबी और मुंबई के अलावा चौथे स्थान के लिये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब में होगा।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31ZaxlI

IPL 2020 KXIP vs CSK: पंजाब के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, विजयी विदाई चाहेगी चेन्नै की टीम

अबुधाबी अभी भी प्लेआफ (Play off Fight) की दौड़ में बरकरार किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हर हालत में अच्छी जीत दर्ज करनी होगी जबकि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिये यह प्रतिष्ठा का ही मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स की हार ने बिगाड़ा खेलराजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से सात विकेट से हराने के बाद पंजाब की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। केएल राहुल की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेआफ की संभावना प्रबल की थी। इस हार के बाद अब पंजाब का भविष्य उसके हाथ में नहीं रह गया है। चेन्नई को हराने के बाद भी उसे दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। पंजाब के लिए करो या मरो स्थितिअगर सनराइजर्स हैदराबाद (12 मैचों में 10 अंक) दोनों मैच जीत लेती है और दिल्ली कैपिटल्स (14) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (14) के बीच मुकाबला जीतने वाली टीम के अंक 16 हो जायेंगे तो ऐसी दशा में अंक या नेट रनरेट के आधार पर भी पंजाब क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। सनराइजर्स एक मैच हार जाता है तो पंजाब के क्वालीफाई करने की उम्मीदें हैं बशर्ते वह चेन्नई को हरा दे। सम्मानजनक विदाई चाहेगी चेन्नैपंजाब के फिलहाल 13 मैचों में 12 अंक है और उसका नेट रन रेट माइनस 0.133 है। दूसरी ओर पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई चेन्नई जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। धोनी की टीम ने आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं। पंजाब के लिये कप्तान राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके हैं जबकि क्रिस गेल शानदार फार्म में हैं जो कल 99 रन पर आउट होने का गम भुलाकर उतरना चाहेंगे। चेन्नै लय में लौटी मगर देर हो गईवहीं चौथे नंबर पर निकोलस पूरन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मयंक अग्रवाल के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है जो चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल सके। रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी समेत पंजाब के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। चेन्नई के खिलाफ वे ऐसी गलती नहीं कर सकते। चेन्नई के लिये 23 वर्ष के रूतुराज गायकवाड़ ने उम्दा प्रदर्शन करके लगातार दो अर्धशतक जमाये हैं। रविंद्र जडेजा भी शानदार फार्म में हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ फिनिशिर की भूमिका निभाई। संभावित प्लेइंग इलेवनचेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, सैम कुरेन, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा। किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mHZTYP

रोनाल्डो ने कोरोना वायरस को दी शिकस्त, जानें मैदान पर कब होगी वापसी

तूरिनक्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं जिसकी वजह से पिछले 19 दिन वह मैदान से दूर थे और युवेंटस के लिये तीन मैच नहीं खेल सके। युवेंटस ने कहा कि उनका नतीजा नेगेटिव आया है। अब वह क्वारंटीन से बाहर हैं। वह संक्रमण उन्हें पुर्तगाल के साथ अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान हुआ था। वह क्रोटोन और हेल्लास वेरोना के खिलाफ ड्रा रहे सीरि ए मैच और बार्सीलोना से हारे चैम्पियंस लीग मैच में नहीं खेल सके थे। वह रविवार को स्पेजिया के खिलाफ सीरि ए मैच में खेल सकते हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kKcB8T

रितु फोगाट ने MMA में लगाई खिताब की हैटट्रिक, बोलीं- जीत पिता, बहनों और देश को समर्पित

नई दिल्लीपहलवान से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर बनीं भारत की ने शुक्रवार को सिंगापुर में अपना लगातार तीसरा एमएमए चैंपियनशिप खिताब जीत लिया। इस भारतीय महिला रेसलर ने तकनीकी नॉकआउट के आधार पर कंबोडिया की नाउ स्रे पोव को दूसरे दौर में ही हरा दिया। 26 साल की रितु ने इस जीत को अपने पिता, बहनों और देश को समर्पित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह जीत मेरे पिता, मेरी बहनों और देश को समर्पित है जो मेरे साथ हमेशा खड़े रहे। आप सभी का धन्यवाद।' रितु ने एक बयान में कहा, ‘इस जीत के साथ एमएमए करियर में हैटट्रिक के साथ मैं काफी रोमांचित महसूस कर रही हूं।’ (एजेंसी से इनपुट)

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jHYlfl

IPL: राजस्थान से हार के बाद पंजाब के कैप्टन राहुल ने बताया, कहां रही चूक

अबु धाबी किंग्स इलेवन पंजाब के विजय रथ पर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने रोक लगाई और उसे आईपीएल-13 के मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद पंजाब के कैप्टन ने कहा कि टॉस गंवाना निराशाजनक रहा क्योंकि दूसरी बाद में काफी ओस गिरी और बल्लेबाजी करना आसान हो गया। पंजाब टीम ने क्रिस गेल (99) की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट पर 185 रन बनाए। गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा लोकेश राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। इसके बाद राजस्थान ने बेन स्टोक्स (50), संजू सैमसन (48), कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) और रॉबिन उथप्पा (30) की पारियों की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। जोस बटलर भी 11 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे।। पढ़ें, कैप्टन राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘टॉस गंवाना काफी निराशाजनक रहा क्योंकि बाद में काफी ओस गिरी। बाद में बल्लेबाजी करना बेहद आसान हो गया। कलाई के स्पिनर चाहते हैं कि गेंद सूखी रहे और सतह से गेंद ग्रिप हो लेकिन ओस के कारण यह काफी मुश्किल हो गया। हालांकि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो यह बुरा स्कोर नहीं था।’ राहुल ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने कहा, ‘हमने खराब गेंदबाजी नहीं की लेकिन हमें गीली गेंद के साथ बेहतर गेंदबाजी करना सीखना होगा। ओस की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। हमने मैदानकर्मियों के साथ बात की थी और उन्होंने कहा था कि पिछले मैच में ओस नहीं थी। आप इसके लिए तैयारी नहीं कर सकते। बस आपको सामंजस्य बैठाना होगा।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31UkDob

पंजाब को हराकर भी ज्यादा खुश नजर नहीं आए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ

अबु धाबीपूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग () के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के विजय रथ पर विराम लगाया और शुक्रवार को 7 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान के कप्तान ने प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखने के बाद कहा कि उनकी टीम लीग के बीच में अगर कुछ और जीत दर्ज करती तो बेहतर होता। स्मिथ ने साथ ही कहा कि उनकी टीम शायद सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखा रही है लेकिन टूकिंग्स इलेवन पंजाब के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने बेन स्टोक्स (50), संजू सैमसन (48), कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) और रॉबिन उथप्पा (30) की पारियों की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। जोस बटलर भी 11 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें, इससे पहले क्रिस गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा लोकेश राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की जिससे पंजाब की टीम ने चार विकेट पर 185 रन बनाए। रॉयल्स की टीम ने लगातार दो जीत से शुरुआत की और अब उसने लगातार दूसरी जीत दर्ज की लेकिन स्मिथ ने कहा कि टूर्नमेंट के बीच में कुछ और मैच जीतते तो बेहतर होता। स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘हमारे लिए यह टूर्नमेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा। बीच के टूर्नमेंट में अगर कुछ और जीत दर्ज करते तो बेहतर रहता। हमें प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी बेहतर खेल दिखाना होगा और साथ ही चीजें हमारे पक्ष में होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हम लगातार दो जीत दर्ज कर चुके हैं और शायद सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखा रहे हैं।’ स्मिथ ने साथ ही कहा कि संजू सैमसन का रन आउट होना निराशाजनक था लेकिन हर स्थिति के सकारात्मक पक्ष देखने की कोशिश करनी चाहिए। पढ़ें, स्मिथ ने कहा, 'इससे जोस बटलर को पांच दिन बाद बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने अच्छे शॉट खेले जो अच्छा संकेत है।’ स्मिथ ने स्टोक्स और सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘बेन विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, वह सही शॉट खेलता है, गेंद को हर जगह मारने में सक्षम हैं और गेंद से भी अपना काम करते हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। संजू ने टूर्नमेंट की शानदार शुरुआत की पर बीच के मैचों में रन नहीं बना सका लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oClh3g

Friday, October 30, 2020

PAK vs ZIM: वहाब और शाहीन के दम पर जीता पाक, सीरीज में बढ़त

रावलपिंडीतेज गेंदबाजों और वहाब रियाज के दम पर पाकिस्तान ने पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में शुक्रवार को जिम्बाब्वे को 26 रन से हरा दिया। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में वहाब (41 रन पर चार विकेट) और शाहीन (49 रन पर 5 विकेट) ने इस मैच में मिलकर नौ विकेट चटकाए जिससे पाक को शानदार जीत मिली। पिछले साल अक्टूबर के बाद पाकिस्तान अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 281 रन बनाए। टीम की ओर से हारिस सोहेल ने 71 जबकि इमाम उल हक ने 58 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदई चिसोरो ने 2-2 विकेट चटकाए। देखें, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ब्रेंडन टेलर (112) के शतक के अलावा वेस्ली माधवेरे (55) और क्रेग इरविन (41) की पारियों की बदौलत लक्ष्य के करीब पहुंची लेकिन अफरीदी और वहाब ने अंतत: मेहमान टीम को 49.4 ओवर में 255 रन पर समेट दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज टेलर ने 117 गेंदो की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इसी मैदान पर एक नवंबर को खेला जाएगा। (एजेंसी से इनपुट)

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TCA1RB

IPL: प्लेऑफ में पहुंचने को अब दिल्ली और बैंगलोर के सामने क्या ऑप्शन?

नई दिल्लीप्रतिष्ठित टी20 लीग के 13वें सीजन के 50 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस में अब भी रोमांच बना हुआ है। आज यानी शनिवार को डबल हेडर है जिसका पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि शाम को शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। प्लेऑफ की बात करें तो रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुकी है। मुंबई के फिलहाल 16 अंक हैं और यदि उसे दिल्ली के खिलाफ हार भी मिलती है तो भी उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, दिल्ली यदि इस मैच को जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। देखें, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को चाहिए एक जीतयुवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार है। यदि वह मुंबई के खिलाफ मुकाबला हार भी जाती है तो उसे अगले मुकाबले में केवल जीत चाहिए होगी। दिल्ली का अगला मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा जहां उसके सामने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होगी। ऐसे में उसकी राह भी आसान नहीं है। बैंगलोर जीता तो प्लेऑफ मेंविराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बैंगलोर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं। उसके 14 अंक हैं और टीम फिलहाल दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद के खिलाफ यदि बैंगलोर जीत जाती है तो प्लेऑफ में 16 अंकों के साथ जगह पक्की हो जाएगी। यदि उसे हार मिलती है तो उसे अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जरूर हराना होगा। हैदराबाद के पास भी मौकाडेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के फिलहाल 12 मैचों से 10 अंक हैं। टीम 7वें नंबर पर है लेकिन यदि वह आज शारजाह में बैंगलोर को हरा देती है उसके 12 अंक हो जाएंगे। उसका फिर 3 नवंबर को शारजाह में मुंबई इंडियंस से सामना होगा, जो लीग चरण का अंतिम मैच है। ऐसे में यदि वह मुंबई को भी हरा देती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। उस स्थिति में उसे दूसरी टीमों से भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mEQC3K

MI vs DC: कब और कहां लाइव देखें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL-13 मैच

नई दिल्लीरेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-2020 का 51वां मुकाबला आज यानी शनिवार को खेला जाना है। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में दिल्ली टीम जहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी तो वहीं प्लेऑफ में पहुंच चुकी मुंबई की कोशिश टॉप पर बरकरार रहने की होगी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने अब तक 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं और टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी दिल्ली से बेहतर है जिस वजह से वह नंबर-2 पर है। अब मुंबई और दिल्ली आमने-सामने होंगे। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का 51वां मैच? मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का 51वां मैच शनिवार 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का 51वां मैच कहां खेला जाएगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का 51वां मैच दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का 51वां मैच कितने बजे शुरू होगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का 51वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस 3 बजे होगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oFEZLv

RCB vs SRH: कब और कहां लाइव देखें बैंगलोर और हैदराबाद के बीच IPL-13 मैच

नई दिल्लीपूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल-2020 का 52वां मुकाबला आज यानी शनिवार शाम को खेला जाना है। शारजाह के छोटे स्टेडियम में बैंगलोर टीम जहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी तो वहीं हैदराबाद की भी यही कोशिश होगी। बैंगलोर ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उसने 12 में से अब तक 7 मुकाबले जीते हैं। विराट की टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर है। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के भी 14 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट बैंगलोर से कम है जिस वजह से वह नंबर-2 पर है। अब दिल्ली और हैदराबाद आमने-सामने होंगे। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 52वां मैच? रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का 52वां मैच शनिवार 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 52वां मैच कहां खेला जाएगा?रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 52वां मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 52वां मैच कितने बजे शुरू होगा?रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच IPL-2020 का 52वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TIYAMs

IPL: गेल के तूफान के बावजूद राजस्थान से हारा पंजाब, प्लेऑफ की रेस में अभी बरकरार

अबु धाबीपूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-13 के 50वें मुकाबले में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। फिलहाल दोनों टीमों के 12-12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार हैं। पंजाब ने (99) की तूफानी पारी की बदौलत 4 विकेट पर 185 रन बनाए लेकिन राजस्थान की टीम ने इसे भी बौना साबित कर दिया और 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 5वें नंबर पर पहुंचे रॉयल्सपंजाब टीम को 13 मैचों में 7वीं हार मिली और टीम 12 अंकों के साथ में चौथे स्थान पर बरकरार है। राजस्थान की टीम ने इतने ही मैचों में छठी जीत दर्ज की और उसके भी 12 अंक हो गए हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह रॉयल्स से पीछे और 5वें नंबर पर पहुंच गई। स्टोक्स-उथप्पा ने दी तेज शुरुआतराजस्थान को बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा ने मजबूत शुरुआत दी और दोनों ने 5.2 ओवर में ही 60 रन बना डाले। राजस्थान की फिफ्टी 4.2 ओवर में पूरी हुई, जब बेन स्टोक्स ने मोहम्मद शमी की गेंद को एक्स्ट्रा कवर और मिड ऑफ के बीच गैप में खेला और बेहतरीन चौका लगाया। स्टोक्स ने मात्र 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उन्हें क्रिस जॉर्डन ने 50 के निजी स्कोर पर ही शिकार बनाया। स्टोक्स ने 26 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। पढ़ें, फिफ्टी से चूके संजूरॉबिन उथप्पा (30) दूसरे विकेट के तौर पर आउट हुए और उन्हें मुरुगन अश्विन ने निकोलस पूरन के हाथों कैच करा दियया। उथप्पा ने 23 गेंदो पर 1 चौका, 2 छक्के जड़े। फिर संजू सैमसन अपने आईपीएल करियर के 14वें और सीजन के चौथे अर्धशतक से चूक गए। सैमसन 48 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाए। स्मिथ और बटलर की पार्टनरशिपफिर कैप्टन स्टीव स्मिथ और जोस बटलर ने तेज तर्रार अंदाज में खेलते हुए टीम को 17.3 ओवर में ही जीत दिला दी। हालांकि जीत क्रिस जॉर्डन की वाइड बॉल से मिली। स्मिथ ने 20 गेंदो पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 31 और बटलर ने 11 गेंदों पर 1 चौके, 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 41 रन जोड़े। पंजाब ने रॉयल्स को दिया 186 रन का टारगेट आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए। गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेली। उनके अलावा राहुल ने 46 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। पढ़ें, आर्चर ने पहले ही ओवर में झटका विकेटरॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मंदीप सिंह (00) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया। आर्चर ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन गेल और राहुल ने कमाल की साझेदारी की। गेल और राहुल की शतकीय साझेदारीपहला विकेट जल्दी गिरने के बाद धुरंधर क्रिस गेल ने पेसर वरुण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने कार्तिक त्यागी का स्वागत लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया। राहुल ने भी धीमी शुरुआत के बाद आरोन पर छक्का और चौका जड़ा। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 53 और 10 ओवर में 81 रन का स्कोर बना दिया। गेल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। शतक से मात्र एक रन से चूके गेल, T20 में 1000 सिक्स पूरे पंजाब के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में भी रन गति को बरकरार रखा। गेल ने लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल जबकि राहुल ने त्यागी पर छक्का जड़ा। स्मिथ ने लगातार गेंदबाजी में बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गेल ने राहुल तेवतिया पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गेल हालांकि इसी ओवर में गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन तेवतिया अपनी गेंद पर मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने तेवतिया पर एक और छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। गेल त्यागी के अगले ओवर में अपने सातवें छक्के के साथ टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। गेल ने पारी के अंतिम ओवर में आर्चर पर भी छक्का जड़ा लेकिन चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। राहुल, पूरन का भी योगदानकैप्टन राहुल ने 46 रन जबकि पूरन ने 22 रन का योगदान दिया। स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तेवतिया को कैच देकर राहुल पविलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। पूरन ने आरोन पर दो छक्कों के साथ अपनी पारी का आगाज किया। गेल ने 18वें ओवर में स्टोक्स पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में पूरन का बाउंड्री पर तेवतिया ने कैच लपका। पूरन ने 10 गेंदों में 3 छक्के जड़े। महंगे साबित हुए त्यागी और आरोनयुवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और वरुण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए। (एजेंसी से इनपुट)

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JnqADJ

ना कोई है और ना कोई था.. गेल ने रच दिया इतिहास, T20 में 1000 सिक्स

अबु धाबीटी20 क्रिकेट में 1000 सिक्स, वो भी किसी एक बल्लेबाज के। आपका भी सिर चकरा गया होगा लेकिन यह रेकॉर्ड बना दिया है क्रिस्टफर हेनरी गेल ने। किंग्स इलेवन पंजाब के धुरंधर बल्लेबाज ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में यह इतिहास रचा। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1000 सिक्स पूरे कर लिए हैं। 'यूनिवर्स बॉस' से मशहूर गेल ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में 99 रन बनाए। वह अंतिम ओवर में आउट हुए और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें शतक नहीं बनाने दिया। गेल की पारी की बदौलत पंजाब ने अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। पढ़ें, अबु धाबी में गेल शुरू से ही ताबड़तोड़ अंदाज में नजर आए और जमकर शॉट खेले। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और शानदार 8 छक्के लगाए। आर्चर के पारी के अंतिम ओवर में वह क्लीन बोल्ड होने से पहले 7वें आईपीएल शतक के रेकॉर्ड के लिए तैयार दिख रहे थे। वह टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उन्हीं के देश के धुरंधर ऑलराउंडर हैं जिन्होंने अब तक 690 छक्के लगाए हैं। 41 वर्षीय गेल लीग के शुरुआती 7 मैचों से बाहर रहे लेकिन जब से उन्होंने वापसी की, पंजाब टीम ने भी लगातार 5 मैच जीते। गेल के इंटरनैशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 103 टेस्ट मे 7214 रन, 301 वनडे में 10480 रन और 58 टी20 मैचों में कुल 1627 रन बनाए हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31WYJRe

KXIP VS RR Live Score: पंजाब और राजस्थान की भिड़ंत, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

आत्मविश्वास से भरी हुई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज आईपीएल के मैच में जीत के अभियान को जारी रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखने का मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की टीम के प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आया है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kJjiYJ

IPL में राहुल ने दिखाया दम, विराट कोहली के इस रेकॉर्ड की बराबरी

अबु धाबीकिंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं और उन्होंने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। पंजाब फ्रैंचाइजी के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के बाद इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मौजूदा सीजन में तो वह एक शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम दो शतक हैं। अबु धाबी में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग चरण के अहम मुकाबले में उन्होंने 41 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े और क्रिस गेल के साथ 120 रन की साझेदारी भी की। पढ़ें, राहुल ने इसी दौरान आईपीएल के मौजूदा सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के एक रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह आईपीएल के सीजन में 600 रन दो बार पूरे करने दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। जैसे ही उन्होंने मैच में 6 रन पूरे किए, राहुल ने यह उपलब्धि हासिल की। 28 वर्षीय राहुल भारतीय कप्तान विराट कोहली की बराबरी की, जिन्होंने इससे पहले 2013 और 2016 में आईपीएल में 600 रन बनाए थे। कोहली ने 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 973 रन बनाए थे जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2013 में भी 634 रन बनाए। धुरंधर बल्लेबाज राहुल ने इससे पहले 600+ रन बनाने का कमाल 2018 में किया था, जब उन्होंने RCB से अलग होकर पंजाब के लिए अपने डेब्यू सीजन में 659 रन बनाए थे। राहुल ने इसी दौरान विकेटकीपर के तौर पर आईपीएल में 2000 रन भी पूरे किए। राहुल ने अब तक अपने इंटरनैशनल करियर में 36 टेस्ट में 2006, वनडे में 1239 और टी20 में कुल 1461 रन बनाए हैं।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e7QoPu

KXIP vs RR: राजस्थान ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग, जानें- दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

नई दिल्ली पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-13 के 50वें मुकाबले में टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। आत्मविश्वास से भरी हुई लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में जीत के अभियान को जारी रख प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरी। इस मैच के लिए पंजाब टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि राजस्थान के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम में एक बदलाव है। पेसर वरुण आरोन को अंकित राजपूत की जगह प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। देखें, स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह पहले फील्डिंग करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नमेंट अभी तक उनकी टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऐसी है प्लेइंग-XI किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (wk/ c), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह राजस्थान रॉयल्स: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन (wk), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन और कार्तिक त्यागी

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ebw143

KXIP vs RR IPL 2020 LIVE SCORE: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्लीआत्मविश्वास से भरी हुई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज आईपीएल के मैच में जीत के अभियान को जारी रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखने का मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की टीम के प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आया है। पंजाब ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर टॉप 4 पर पहुंच गई है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। scorecard प्लेइंग इलेवन किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (wk/ c), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह। राजस्थान रॉयल्स: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन (wk), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन और कार्तिक त्यागी। कप्तान हैं सबसे आगेपंजाब को इस टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके कप्तान केएल राहुल से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जब से क्रिस गेल आए हैं तब से ना सिर्फ टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा है, बल्कि उसकी जैसे किस्मत की पलट गई है। घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा। मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए नॉट आउट 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुआई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है। बेन स्टोक्स की शानदार पारीदूसरी ओर, शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस को मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हौसले भी बुलंद हैं। बेन स्टोक्स शानदार फॉर्म में लौट आए हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है, हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को चुभ रहा होगा। जोफ्रा आर्चर की अगुआई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है। आर्चर ने 12 मैचों में 6.71 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिला है। आमना-सामनाकुल मैच 20 KXIP जीता 9 RR जीता 11 बेनतीजा/ टाई 0 --------------- बेस्ट परफॉर्मरबैटिंग: KXIP- केएल राहुल (12 मैच, 595 रन), RR- संजू सैमसन (12 मैच, 326 रन) बोलिंग: KXIP- मोहम्मद शमी (12 मैच, 20 विकेट), RR- जोफ्रा आर्चर (12 मैच, 17 विकेट) ------------- पिच मीटरअबुधाबी में आईपीएल-13 मैच हुए: 16 कुल रन: 4982 फोर: 515 सिक्स: 150

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kJ2RM2

KXIP VS RR Live Score: पंजाब और राजस्थान की भिड़ंत, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

आत्मविश्वास से भरी हुई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज आईपीएल के मैच में जीत के अभियान को जारी रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखने का मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की टीम के प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आया है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jHV1AW

बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे स्टीव स्मिथ, जानें, क्या है वजह

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान () ने कहा है कि वो सुरक्षित माहौल में और समय बिताने से बचने के लिये वह आगामी में नहीं खेलेंगे। स्मिथ समेत ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार क्रिकेटर अगस्त से बायो बबल में रह रहे हैं। वॉर्नर के खेलने पर भी सस्पेंसपहले इंग्लैंड दौरे पर और उसके बाद से यूएई में सितंबर से आईपीएल में वे जैव सुरक्षित माहौल में हैं । स्मिथ ने न्यूज कोर से कहा ,‘ईमानदारी से कहूं तो कोई गुंजाइश ही नहीं है।’ डेविड वार्नर और पैट कमिंस भी इस साल बीबीएल से बाहर रह सकते हैं । आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि उन्होंने बायो बबल के विपरीत प्रभाव को देखकर यह फैसला लिया है जिसमें लंबे समय तक परिवार से दूर रहना शामिल है। सामान्य जिंदगी बिताना चाहते हैं खिलाड़ीउन्होंने कहा ,‘अभी तो बबल्स की शुरूआत है। पता नहीं कि यह कितने दिन तक चलगा। चयन को लेकर सवाल तो होंगे । यदि कोई लंबे समय तक बबल में रहने के कारण छुट्टी लेता है और उसकी जगह आकर कोई अच्छा खेलता है तो क्या उसे अपनी जगह वापिस मिलेगी ।’ स्मिथ ने कहा कि बायो बबल के भीतर रहने की मानसिक परेशानियां झेलने के बाद खिलाड़ी को कुछ समय सामान्य जिंदगी बितानी जरूरी है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Tzzhwy

डि कॉक ने माना, IPL के शुरू में कुछ गलतियां कीं, फिर फॉर्म में आए

दुबई मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि अनुभवी और मजबूत मध्यक्रम किसी भी टीम की ताकत है लेकिन इससे सलामी बल्लेबाजों का काम आसान नहीं हो जाता, जिन पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने साथ ही माना कि लीग की शुरुआत में उनसे कुछ गलतियां हुईं लेकिन बाद में लय हासिल कर ली। में शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या शानदार फॉर्म में हैं। पढ़ें, डि कॉक ने कहा, ‘मैं नेट पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन टूर्नमेंट की शुरुआत में कुछ गलतियां कीं लेकिन अब लय हासिल कर ली है।’ इस साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘अनुभवी मध्यक्रम होने से किसी भी परिस्थिति में फायदा मिलता है। इससे मानसिकता में फर्क नहीं पड़ता। हम हमेशा सर्वश्रेष्ठ शुरूआत देने की कोशिश करते हैं।’ उन्होंने कहा कि साथ में रोहित शर्मा हो या युवा ईशान किशन, बल्लेबाजी को लेकर उनका रवैया समान रहता है। उन्होंने कहा, ‘बहुत कुछ बदला नहीं है। ईशान और मेरी आपसी समझ भी अच्छी है जैसे मेरी और रोहित की है। ईशान काफी युवा और प्रतिभाशाली हैं और उनकी अच्छी फॉर्म देखकर खुशी होती है।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34EXd7R

IPL 2020 RCB vs SRH: प्लेऑफ में पहुंचेगी बैंगलोर या हैदराबाद बिगाड़ेगी खेल

शारजाह/नई दिल्ली लगातार दो हार से आहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग () में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ (Play Off) में जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगा। लेकिन विराट कोहली की टीम के लिये यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि सनराइजर्स की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हैदराबाद का मनोबल बढ़ा सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी जिसके बाद टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। अभी केवल चेन्नई सुपर किंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है। उसने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करके उसके समीकरण भी बिगाड़ दिये। अब तक केवल मुंबई इंडियन्स ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाया है। चेन्नै के अलावा सभी टीमों की उम्मीद बरकरारचेन्नई को छोड़कर बाकी छह टीमें दौड़ में बनी हुई हैं। इनमें आरसीबी और सनराइजर्स भी शामिल हैं। चेन्नई और मुंबई से पिछले दो मैच गंवाने के बावजूद अंकतालिका में आरसीबी अभी सनराइजर्स से बेहतर स्थिति में है। आरसीबी को प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिये सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आखिरी दो मैचों में से एक मैच जीतना होगा। अपने दोनों मैच गंवाने के बाद भी आरसीबी के 14 अंक रहेंगे और वह तब भी बेहतर नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफाई कर सकता है लेकिन इसके लिये उसे अन्य मैचों में भी अनुकूल परिणाम की दरकार रहेगी। हार के बाद बढ़ेंगी RCB की मुश्किलेंवैसे अंतिम दो मैचों में हार पर आरसीबी का नेट रन रेट प्रभावित होगा और ऐसे में वह बाहर हो सकता है। सनराइजर्स के अभी 12 मैचों में 10 अंक हैं। उसे नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिये बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। सनराइजर्स को आरसीबी के बाद मुंबई का सामना करना है। सनराइजर्स के लिये दोनों मैचों में जीत भी पर्याप्त नहीं है। उसे यह उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी, दिल्ली (दोनों 14) और किंग्स इलेवन पंजाब (12 अंक) में से कोई 16 अंक तक नहीं पहुंच पाये। ऐसी स्थिति में सनराइजर्स बेहतर रन रेट पर प्लेऑफ में पहुंच सकता है। लगातार 2 हार अगर प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी को लगातार दो हार के बाद अब संभलकर खेलने की जरूरत है। इन हार से निश्चित तौर पर उसका मनोबल गिरा होगा। चेन्नई ने कोहली की टीम को आठ विकेट से तो मुंबई ने पांच विकेट से हराया था। आरसीबी की बल्लेबाजी उसका मजबूत पक्ष है। उसके बल्लेबाजी विभाग में कोहली, युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, एबी डिविलियर्स और आरोन फिंच जैसे बल्लेबाज है। नवदीप सैनी चोटिलपिछले मैच में फिंच की जगह जोश फिलिप को लिया गया था जिन्होंने 33 रन बनाये। टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे, गुरकीरत मान, क्रिस मौरिस को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। नवदीप सैनी के चोटिल होने से टीम की गेंदबाजी प्रभावित हुई है। डेल स्टेन फिर से प्रभाव नहीं छोड़ पाये और उनकी जगह इसुरु उदाना को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। शानदार फॉर्म में हैदराबाद दूसरी तरफ से सनराइजर्स ने दिल्ली पर 88 रन से बड़ी जीत दर्ज की और वह यह फार्म बरकरार रखने की कोशिश करेगा। कप्तान डेविड वार्नर (66) और ऋद्धिमान साहा (87) ने पहले विकेट के लिये 107 रन की साझेदारी की जबकि मनीष पांडे ने 44 रन बनाये। गेंदबाजी में राशिद खान अपना कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ सात रन देकर तीन विकेट लिये। राशिद के अलावा संदीप शर्मा और टी नटराजन ने भी प्रभाव छोड़ा।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HONrYb

DC vs MI: दिल्ली के समीकरण बिगाड़ने उतरेगी मुंबई इंडियंस टीम

दुबईमौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह सुरक्षित कर चुकी है लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी। मुंबई टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स की गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर छह विकेट की जीत से मुंबई की प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई। मौजूदा चैंपियन के अभी 16 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी अच्छा है। उसका टॉप-2 में बने रहना लगभग तय है। पढ़ें, किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीन हार के बावजूद दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। इन तीन पराजय से दिल्ली की आंख खुल गई होगी कि टूर्नमेंट में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतना महंगा पड़ सकता है। उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक जीत की जरूरत है। दिल्ली के लिए आखिरी दो मैच आसान नहीं होने वाले हैं क्योंकि उसका सामना टूर्नमेंट की चोटी की दो टीमों मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। अगर दिल्ली अपने आखिरी दोनों मैच गंवा देता है तो वह बाहर भी हो सकता है। कागजों पर मुंबई की टीम अधिक मजबूत नजर आती है। प्लेऑफ में जगह पक्की होने के बाद अब उसकी टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए और उनका इस मैच से भी बाहर रहने की संभावना है। इस बारे में हालांकि मुंबई इंडियंस के टीम प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है। मुंबई ने पिछले मैच में आरसीबी को पांच विकेट से हराया और वह दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। पढ़ें, मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी तरफ से पूरा योगदान दे रहे हैं और उनके अपने अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है। इसके विपरीत पिछले कुछ मैचों में दिल्ली के बल्लेबाजों का प्रदर्शन टीम के अनुकूल नहीं रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उसके बल्लेबाज दबाव में दिखे और 220 रन के लक्ष्य के सामने 131 रन पर आउट हो गए। पेसर कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन बाकी गेंदबाजों से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। संभावित प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स- अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, तुषार देशपांडे और एनरिक नोर्त्जे मुंबई इंडियंस- क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड (कप्तान), राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32dpa5p

कोरोना ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे हॉकी खिलाड़ी, महाराष्ट्र में ट्रेनिंग शुरू

मुंबईमहाराष्ट्र के करीब 150 खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। हॉकी महाराष्ट्र के महासचिव मनोज भोरे ने यह जानकारी दी। मनोज भोरे ने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे और इसलिए उन्हें अभ्यास करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी और अधिकारी दिशानिर्देशों का सही तरह से पालन करें। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी जल्द ही अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे।’ पढ़ें, हॉकी महाराष्ट्र के अध्यक्ष हितेश जैन ने कहा कि संघ ने पिछले कुछ महीनों में आधारभूत ढांचा तैयार करने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, ‘जुलाई में पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में हॉकी टर्फ बिछाई गई जिससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jHB2SW

स्टोक्स ने बताया अपनी सफलता का राज, जानें, IPL के बारे में क्या बोले

नई दिल्लीइंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर () ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन से कभी खुश नहीं होते ताकि सुधार की संभावना बनी रहे। इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य स्टोक्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल मिलकर 7000 से अधिक रन बना लिए हैं और उनके नाम पर 270 से अधिक विकेट दर्ज हैं। उन्हें इयान बॉथम और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसा ऑलराउंडर माना जाता है। स्टोक्स ने बताया कि कैसे वह पिछले दो वर्षों में एक अच्छा क्रिकेटर बनने में सफल रहे। उन्होंने कहा, ‘अनुभव। आप जितना अधिक खेलोगे, आप उतना अधिक अपने बारे में जान पाओगे। आप अलगी चीजों और अलग परिस्थितियों को समझने में सक्षम हो जाते हो। मैं एक खिलाड़ी के रूप में जहां भी हूं, उससे खुश नहीं रहता हूं।’ पढ़ें, 29 साल के स्टोक्स ने कहा, ‘मैं हमेशा बेहतर बनना चाहता हूं। मैं अपने मजबूत पक्षों पर अब भी काम करने की कोशिश कर रहा हूं और इस तरह से मैं रन बनाता हूं और विकेट लेता हूं। आपको इसे नहीं भूलना है लेकिन मैं अपनी कमजोरियों को भी दूर करता हूं जिससे एक खिलाड़ी के रूप में मैं बेहतर बनता हूं।’ इस ऑलराउंडर को बड़े मैचों का खिलाड़ी भी कहा जाता है। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल और लीड्स में एशेज टेस्ट मैच में इसे साबित भी किया। स्टोक्स से पूछा गया कि वह बड़े मैचों में कैसे दबाव मुक्त रहते हैं, उन्होंने कहा, ‘खेल व्यवस्था। ऐसा नहीं है कि हम नर्वस नहीं होते। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।’ उन्होंने कहा, ‘यह स्थिति को समझने और सही तरह से उससे पार पाने से जुड़ा है। आखिर में यह क्रिकेट का खेल है चाहे वह एशेज टेस्ट हो या वर्ल्ड कप फाइनल।’ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में स्टोक्स ने कहा कि यह टूर्नमेंट खिलाड़ी को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने में मदद करता है। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल से अद्भुत सीख मिलती है। आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलते हो। आपको उन्हें समझने का मौका मिलता है।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jIs0VR

IPL Playoffs: केकेआर की मुश्किलों में इजाफा, किसकी बढ़ीं उम्मीदें

नई दिल्ली आईपीएल 2020 में अब लीग स्टेज में सिर्फ सात मैच खेले जाने बाकी हैं। प्लेऑफ की दौड़ काफी रोचक हो गए है। हर मैच के बाद आंकड़े बदल जाते हैं। गुरुवार को चेन्नै सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत ने जहां कोलकाता को मुश्किल में डाल दिया वहीं पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद के लिए उम्मीदें बढ़ा दीं। प्लेऑफ की दौड़ से अभी सिर्फ चेन्नै की टीम ही बाहर हुई है और बाकी सभी टीमें इस रेस में कायम हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुनाथन ने नंबरों के लिहाज से यह जानने की कोशिश की है कि आखिर किस टीम के अंतिम चार में पहुंचने की कितनी उम्मीद बाकी है। 1- गुरुवार को चेन्नै सुपर किंग्स से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी कम रह गई है। टीम के अंतिम चार में पहुंचने के सिर्फ 5.5 पर्सेंट चांस (नेट रन रेट को न देखें तो) हैं। 2- इस बात के 25 पर्सेंट चांस हैं कि केकेआर अंकों के लिहाज से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हो लेकिन उनकी खराब नेटरनरेट के चलते प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना बहुत कम है। 3- चेन्नै की जीत से इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि वह शायद अंतिम स्थान पर न रहें। इस बात के 50 फीसदी चांस हैं कि वह आठवें स्थान पर न रहे। 4- कोलकाता की हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के नेट रन रेट पर निर्भर हुए बिना अंतिम चार में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। पहले यह छह प्रतिशत से कम थी जो अब नौ फीसदी से ज्यादा हो गई है। 5- किंग्स इलेवन पंजाब के 75 फीसदी चांस हैं कि वह टॉप चार में से एक स्थान पर कब्जा करे। 6- सनराइजर्स हैदराबाद के अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें भी कोलकाता की हार के बाद बढ़ गए हैं। 7- राजस्थान रॉयल्स के भी चौथे स्थान पर रहने के चांस 5.5 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। 8- मुंबई इंडियंस अंकों के लिहाज से दूसरे स्थान से नीचे नहीं जा सकती। 9- दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अब टॉप 4 में रहना पक्का हो गया है या ये दोनों टीमें किसी एक स्थान पर संयुक्त भी रह सकती हैं। 10- यह भी संभव है कि मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और पंजाब- चारों टीमें संयुक्त रूप से 16 अंक पर हों। 11- ऐसा होने के लिए पंजाब को अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे और दिल्ली को मुंबई से जीतना होगा और बैंगलोर से हारना होगा और बैंगलोर को हैदराबाद से हारना होगा।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35NGChv

अपनी खराब स्थिति के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं : डेविड हसी

दुबई (केकेआर) के लिए चेन्नै सुपर किंग्स के हाथों हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गई है और उसके मेंटोर इससे खुश नहीं हैं। केकेआर के गेंदबाज 172 रन के स्कोर का बचाव करने में असफल रहे। चेन्नै ने गुरुवार को खेला गया यह मैच छह विकेट से जीता। इस परिणाम का मतलब है कि केकेआर 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है। अब उसे लीग में अपना आखिरी मैच जीतने के साथ बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की दरकार रहेगी। हसी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अपनी इस स्थिति के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। हमने मैच गंवाये लेकिन अब भी प्रतियोगिता में हमारी उम्मीदें बनी हुई हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें फिर से खुद को तैयार करके स्वच्छंद होकर क्रिकेट खेलनी चाहिए। कोई नहीं जानता कि क्या होगा। परिणाम हमारे अनुकूल जा सकते हैं और हम प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।’ हसी ने कहा कि चेन्नै सुपर किंग्स ने अच्छा खेल दिखाया तथा उन्होंने अंबाती रायुडु और रुतुराज गायकवाड़ की उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक हार मुश्किल होती है लेकिन चेन्नै को पूरा श्रेय जाता है। वे जीत के हकदार थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया और फिर लक्ष्य हासिल किया।’ हसी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि 175 अच्छा स्कोर था। चेन्नै को पूरा श्रेय जाता है। रायुडू और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज (गायकवाड़) के बीच दूसरे विकेट की साझेदारी ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभायी।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TDo2Da

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे इंटरनैशनल लाइव स्कोर

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे इंटरनैशनल लाइव स्कोर

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jH4rfV

Thursday, October 29, 2020

कौन हैं रुतुराज गायकवाड़, जिसकी तारीफ कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली 'रुतुराज गायकवाड़ सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।' चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद इस 23 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ की। धोनी का कहना है कि वह अपने खेल की गहरी समझ रखते हैं। घरेलू क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन स्टाइलिश बल्लेबाज ने 19 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। उन्होंने साल 2016-2017 में महाराष्ट्र के लिए रणजी करियर की शुरुआत की। इंडिया ए के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू उन्होंने साल 2019 में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच खेला। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने करियर को सही दिशा दी। भारत ए के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में आगे खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदरेशन किया। उन्होंने 112.83 के औसत से 677 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 116.72 रहे। उनका स्कोर 87*, 125*, 94, 84, 74, 3, 85, 20, 99 का रहा। अक्टूबर 2018 में देवधर ट्रोफी में भारत बी की टीम के लिए चुना गया। दिसंबर 2018 में वह एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल करियर दिसंबर 2018 में चेन्नै सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में गायकवाड़ को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस सीजन में उन्होंने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज को आईपीएल शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमण हो गया था लेकिन उन्होंने फिट होकर वापसी की। पहले बैंगलोर और फिर कोलकाता के खिलाफ लगाई गई हाफ सेंचुरी से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी है। उन्होंने पांच मैचों में 142 रन बनाए हैं। गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। उनके पिता डीआरडीओ में अधिकारी हैं। वहीं उनकी मम्मी टीचर हैं। वह एक संयुक्त परिवार में पले-बढ़े हैं लेकिन उनके परिवार में कोई भी स्पोर्ट्स से नहीं जुड़ा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TEhkg9

मैं जिम में करता कड़ी मेहनत करता हूं, मेरे सिक्स पैक भी हैं: रुतुराज गायकवाड़

दुबई चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 53 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर चेन्नै ने 6 विकेट से जीत हासिल की। गायकवाड़ को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 5 मैचों में उन्होंने 142 रन बनाए हैं। मैच के बाद प्रजेंटेशन में जब इस 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज से उनके शॉट्स के पीछे की ताकत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह जिम में कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जिम में कड़ी मेहनत करता हूं और मेरे सिक्स पैक्स भी हैं।' 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नै के गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। वह 18वें ओवर में आउट हुए। रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड़ पारी ने यह पूरी कोशिश की इस युवा बल्लेबाज की पारी बेकार न जाए। गायकवाड़ ने पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चेन्नै की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 51 गेंद पर 65 रन की पारी खेली थी। उस मैच में भी उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। गायकवाड़ ने आगे कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण ने उन्हें काफी मजबूत बनाया। यूएई में टूर्नमेंट की शुरुआत से पहले उन्हें कोरोना हो गया था और इससे रिकवर होने में उन्हें 20 दिन लगे थे। इस दौरान वह आइसोलेशन में रहे थे। गायकवाड़ ने यह भी बताया कि धोनी ने उन्हें सलाह दी थी कि मुश्किलों का सामना मुस्कुराकर करना चाहिए।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37RJahh

CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद बोले धोनी, हमारी सारी योजनाएं सफल रहीं

दुबईचेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ करीबी मुकाबले में अंतिम गेंद पर छह विकेट की जीत के बाद कहा कि इस मैच उनकी टीम की सभी योजनाएं सफल रहीं। नाइट राइडर्स (KKR) ने सलामी बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) की 61 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन की पारी से पांच विकेट पर 172 रन बनाए। अंतिम पायदान पर चल रही और प्ले आफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने इसके जवाब में रुतुराज () की 53 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 72 रन की पारी और अंबाती रायुडू (38) (Ambati Rayudu) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 68 रन की सझेदारी के बाद जडेजा (11 गेंद में नाबाद 31, दो चौके, तीन छक्के) के तूफान से 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की। | धोनी (MS Dhoni) ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मैच में योजनाएं हमारे पक्ष में रहीं। खुशी है कि टॉस का नतीजा हमारे पक्ष में रहा। जडेजा (Ravindra Jadeja) इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। वह हमारी टीम में एकमात्र बल्लेबाज है जो अंतिम ओवरों में रन बनाने की जिम्मेदारी उठा रहा है। मुझे लगता है कि पूरे सत्र के दौरान हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी तो उसका साथ दे।’ धोनी (Dhoni) ने लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले रुतुराज (Ruturaj) की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘रुतुराज को हमने नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा था लेकिन इसके बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव (Ruturaj Gaikwad Corona Positive) पाया गया और 20 दिन बाहर हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन वह इस सत्र को याद रखेगा। वह सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक है। वह हालांकि काफी कम बोलता है जिसके कारण कभी-कभी टीम प्रबंधन को खिलाड़ी को परखने में दिक्कत होती है। जब उसने बल्लेबाजी शुरू की तो आप देख सकते हैं कि वह गेंद को उसी तरह हिट कर रहा था जैसे चाहता था और जो उसने योजना बनाई थी।’ नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से वरूण चक्रवर्ती ने 20 जबकि पैट कमिंस ने 31 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने स्वीकार किया कि गेंदबाजों ने सब कुछ झोंक दिया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मोर्गन (Morgan) ने मैच के बाद कहा, ‘टॉस हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमारे गेंदबाजों ने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन कौशल के मामले में कुछ चूक कर गए। हमें इस हार से उबरना होगा। हमारे पास एक विश्व स्तरीय स्पिनर है और दूसरा भारत के लिए खेलने की दहलीज पर है। ये शानदार स्पिनर हैं। मैं गेंदबाजों की गलती नहीं निकाल सकता। नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) को अंतिम ओवर में बचाव करने के लिए पर्याप्त रन नहीं मिले। अगर 16-17 रन होते तो बेहतर रहता।’ मोर्गन ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनकी टीम का स्कोर पर्याप्त होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि रन पर्याप्त होंगे। हमें लगा कि हम मैच में बने हुए हैं। संभवत: इस विकेट पर 165 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर था अगर विकेट और हालात समान रहते। मुझे लगता है कि आज हमने अच्छी बल्लेबाजी की।’

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jKnUMO

IPL: जीती चेन्नै, हारा कोलकाता लेकिन मुंबई को बड़ा फायदा, सीधे प्लेऑफ में

नई दिल्ली दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स ने दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को गुरुवार को आईपीएल-13 के 49वें मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत का फायदा रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन को मिला और वह इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली पहली टीम बन गई। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में गुरुवार को केकेआर ने ओपनर नीतीश राणा (87) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए जिसके बाद रविंद्र जडेजा (31*) ने अंतिम गेंद पर सिक्स से चेन्नै को जीत दिलाई। चेन्नै के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 72 रन की बेशकीमती पारी खेली। पढ़ें, कोलकाता की 13 मैचों में यह 7वीं हार रही और टीम 12 अंकों के साथ में 5वें नंबर पर ही है। वहीं, चेन्नै को इतने ही मैचों में 5वीं जीत मिली लेकिन टीम 10 अंकों के साथ सबसे नीचे 8वें नंबर पर ही है। प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने को टॉप-4 में होना जरूरी है। कोलकाता से एक नंबर ऊपर किंग्स इलेवन पंजाब के भी 12 ही अंक हैं। वहीं टॉप पर मौजूद मुंबई इंडियंस को इस जीत से फायदा मिला और वह 16 अंकों के साथ क्वॉलिफाइ कर गई है। रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई टीम ने अब तक 12 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है और वह 16 अंकों वाली फिलहाल एकमात्र टीम है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34CgJls

IPL: चेन्नै से हारा कोलकाता, गायकवाड़ का कमाल, जडेजा का विनिंग सिक्स

दुबई तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-13 के 49वें मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में गुरुवार को केकेआर ने ओपनर (87) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए जिसके बाद रविंद्र जडेजा (31*) ने अंतिम गेंद पर सिक्स से चेन्नै को जीत दिलाई। चेन्नै के ओपनर ने 72 रन की बेशकीमती पारी खेली। कोलकाता की 13 मैचों में यह 7वीं हार रही और टीम 12 अंकों के साथ 5वें नंबर पर ही है। वहीं, चेन्नै को इतने ही मैचों में 5वीं जीत मिली लेकिन टीम 10 अंकों के साथ सबसे नीचे 8वें नंबर पर ही है। देखें, केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल केकेआर टीम इस हार के बाद 5वें नंबर पर ही है और प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने को टॉप-4 में होना जरूरी है। उससे ऊपर किंग्स इलेवन पंजाब के भी 12 ही अंक हैं। वहीं टॉप पर मौजूद मुंबई इंडियंस को इस जीत से फायदा मिला और वह 16 अंकों के साथ क्वॉलिफाइ कर गई है। अब कोलकाता को अपने अगले मैच में जीत तो चाहिए ही, साथ ही उम्मीद करनी होगी कि उसे दूसरी टीमों से भी अनुकूल परिणाम मिले। गायकवाड़ की दमदार पारी चेन्नै के लिए ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 72 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के जड़े और शेन वॉटसन (14) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन जबकि अंबाती रायुडू (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की पार्टनरशिप की। केकेआर के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और पेसर पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। जडेजा ने यूं लिखी जीत की पटकथा चेन्नै को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी और ऐसा लग रहा था कि केकेआर इस मैच में पकड़ मजबूत कर लेगी लेकिन लॉकी फर्ग्युसन के पारी के 19वें ओवर में कुल 20 रन बने। पहली गेंद वाइड रही जिसके बाद चौथी बॉल पर रविंद्र जडेजा ने चौका जड़ा। अगली गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर 2 रन भी मिले और फ्री हिट पर जडेजा ने सिक्स जड़ दिया। जडेजा ने अंतिम गेंद पर भी चौका लगाया। अंतिम ओवर में चेन्नै को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और जडेजा ने 5वीं बॉल पर सिक्स लगा दिया। अंतिम गेंद पर मात्र 1 रन की जरूरत थी जिस पर जडेजा ने सिक्स लगा दिया। जडेजा ने 11 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी में 2 चौके, 3 छक्के लगाए। केकेआर ने चेन्नै को दिया 173 रन का टारगेटसलामी बल्लेबाज नीतीश राणा (87) के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 172 रन बनाए। राणा ने 61 गेंद की अपनी पारी में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (26) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 21) ने भी उपयोगी पारियां खेली। फिर चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हुए धोनी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चेन्नै के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (1) को शिकार बनाया और उन्हें पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर दिया। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में भी धोनी को चक्रवर्ती ने ही बोल्ड किया था। पढ़ें, रायुडू की तेजतर्रार पारी, कमिंस ने बनाया शिकारअंबाती रायुडू ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। रायुडू ने 20 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उन्हें पेसर पैट कमिंस ने शिकार बनाया और सुनील नरेन ने उनका कैच लपका। वॉटसन और गायकवाड़ की अर्धशतकीय साझेदारी173 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नै टीम को शेन वॉटसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा और वॉटसन को पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दिया। वॉटसन ने 19 गेंदों पर 1 चौके, 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। पढ़ें, गिल और राणा ने दी उम्दा शुरुआतसुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद शुभमन गिल (26) और राणा की जोड़ी ने टीम को उम्दा शुरुआत दिलाई। गिल ने दीपक चाहर की मैच की पहली दो गेंदों पर चौके के साथ शुरुआत की जबकि राणा ने भी इसी ओवर में चौके से खाता खोला। गिल ने सैम करन पर भी चौका जड़ा। राणा ने लुंगी गिडी का स्वागत चौके के साथ किया और फिर मिशेल सैंटनर की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 48 रन बनाए। 7 रन के अंदर गिरे केकेआर के 2 विकेटगिल और राणा ने नाइट राइडर्स के लिए मौजूद सत्र की पहले विकेट की पहली अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। धोनी ने इसके बाद गेंद कर्ण शर्मा को थमाई और इस लेग स्पिनर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर गिल को बोल्ड कर दिया। गिल ने 17 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। सुनील नरेन (7) ने कर्ण पर छक्के से खाता खोला लेकिन सैंटनर ने अगले ओवर में इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठे। केकेआर का पहला विकेट 53 और दूसरा विकेट 60 के टीम स्कोर पर गिरा। राणा का सीजन का तीसरा अर्धशतकसुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया जिससे नाइट राइडर्स की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 70 रन बनाए। रिंकू सिंह (11) ने जडेजा पर चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अंबाती रायुडू को आसान कैच दे बैठे। राणा ने सैंटनर पर लगातार दो चौके मारे और फिर कर्ण की गेंद पर एक रन के साथ 44 गेंद में मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। राणा अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब उन्होंने शॉट को हवा में लहरा दिया लेकिन गेंद फील्डरों के बीच में गिरी। पढ़ें, 87 रन बनाकर आउट हुए राणा, गिडी ने भेजा पविलियनराणा ने जडेजा पर चौके के साथ 15वें ओवर में नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 16वें ओवर में कर्ण पर लगातार तीन छक्के मारे और फिर अगले ओवर में चाहर पर भी दो चौके जड़े। राणा हालांकि अगले ओवर में गिडी की गेंद को हवा में लहराकर लॉन्ग ऑन पर करन को कैच दे बैठे। अंतिम 6 ओवर में केकेआर ने जोड़े 75 रनकप्तान इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। कार्तिक ने गिडी पर दो चौके जबकि अगले ओवर में करन की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। पारी के अंतिम ओवर में गिडी ने मॉर्गन (15) को पविलियन भेजा। नाइट राइडर्स ने टीम ने अंतिम छह ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 रन जोड़े। चेन्नै के लिए गिडी ने 2 विकेट झटके जबकि सैंटनर, जडेजा और कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31TAJOF

'रोहित चोटिल हैं तो स्टेडियम में क्या कर रहे हैं?' सहवाग ने उठाए सवाल

नई दिल्लीभारतीय ओपनर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद उनकी चोट चर्चा का विषय बन गई है। उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस की तरफ से उनकी चोट के बारे में कोई स्पष्टता या बयान नहीं आया है, बीसीसीआई ने टीम की आधिकारिक घोषणा में बताया था कि रोहित और पेसर इशांत शर्मा की निगरानी बोर्ड की मेडिकल टीम कर रही है। इस बारे में टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर सलामी बल्लेबाज ने कहा कि चोट की स्थिति के आधार पर रोहित का चयन ना करना थोड़ा मुश्किल फैसला है, इस तथ्य को देखते हुए कि यह एक लंबा दौरा है। पढ़ें, सहवाग ने क्रिकबज से कहा, 'मेरे खेलने के दिनों के दौरान, जब श्रीकांत चीफ सिलेक्टर थे, अगर चयन के दिन कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता था तो उसे नहीं चुना जाता था लेकिन यह एक लंबा दौरा है। रोहित शर्मा एक अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए अगर आज उनकी चोट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें नहीं चुना गया है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए थोड़ा मुश्किल है।' इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या मुंबई इंडियंस को कोई बयान जारी करना चाहिए, सहवाग ने कहा कि रोहित की चोट की प्रकृति पर अधिक स्पष्टता की जरूरत है। अपने इंटरनैशनल करियर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सहवाग ने कहा, 'मुझे रोहित शर्मा की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया को यह सवाल पूछना चाहिए। पहले यह बताया गया था कि वह अस्वस्थ हैं, यदि वह अस्वस्थ हैं तो स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे हैं। उन्हें दोनों मैचों के दौरान देखा गया था। यदि वह चोटिल हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने के लिए बेड रेस्ट पर होना चाहिए। तो, स्पष्ट रूप से वह अस्वस्थ तो नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि रोहित फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन एक बयान की जरूरत है। वैसे तो इन दिनों आपको एक बयान की भी आवश्यकता नहीं है, उसके पास सोशल मीडिया है जहां वह अपनी स्थिति के बारे में एक लाइन लिख सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सीमित ओवरों के लिए केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। रोहित भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में नियमित उप-कप्तान हैं। लोकेश राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने मौजूदा सीजन में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HNMCyp

CSK vs KKR: चेन्नै और केकेआर टीमों में बदलाव, जानें- कैसी है प्लेइंग-XI

दुबईआईपीएल-2020 के 49वें मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को टॉस जीता। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में धोनी ने पहले बोलिंग करने का फैसला किया। चेन्नै टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं। चेन्नै टीम में फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू कुमार की जगह शेन वॉटसन, लुंगी गिडी और कर्ण शर्मा को मौका दिया गया है। धोनी ने टॉस जीतने के बाद बताया कि उनकी टीम में बदलाव खिलाड़ी की इंजरी के कारण भी लिए गए हैं। हालांकि इमरान ताहिर या फाफ डु प्लेसिस में से कौन चोटिल है, यह उन्होंने नहीं बताया। की कप्तानी वाली टीम में भी एक बदलाव किया गया। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। प्लेइंग-XI कोलकाता नाइट राइडर्स- शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (wk), इयोन मॉर्गन (c), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटि और वरुण चक्रवर्ती चेन्नै सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (wk/ c), एन जगदीशन, सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और लुंगी गिडी आमना सामना चेन्नै और कोलकाता के बीच अब तक आईपीएल में कुल 22 मैच खेले गए हैं। धोनी की कप्तानी वाली टीम का रेकॉर्ड बेहतर है उसने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर ने 8 जीते। एक मुकाबले में कोई रिजल्ट नहीं निकल सका।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31T2Aic

CSK vs KKR: चेन्नै और कोलकाता की भिड़ंत, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल के इस सीजन प्ले ऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। आज उसका सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से है जो 12 मैचों से 12 पॉइंट्स लेकर प्ले ऑफ के लिए संघर्ष कर रही है। आज के मुकाबले में हार-जीत से चेन्नै को कोई खास असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन कोलकाता के लिए राह जरूर मुश्किल हो जाएगी।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kEO70p

चेन्नै सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स LIVE स्कोर: कुछ ही देर में होगा टॉस

नई दिल्ली चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल के इस सीजन प्ले ऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। आज उसका सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से है जो 12 मैचों से 12 पॉइंट्स लेकर प्ले ऑफ के लिए संघर्ष कर रही है। आज के मुकाबले में हार-जीत से चेन्नै को कोई खास असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन कोलकाता के लिए राह जरूर मुश्किल हो जाएगी। चेन्नै ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नै की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। फॉफ डु प्लेसिस और इमरान ताहिर को टीम से बाहर कर दिया गया है इनके जगह पर शेन वाट्सन और लुंगी नगिडी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बदलाव हुआ है, प्रसिद्द कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। scorecard चेन्नै ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजीचेन्नै ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नै की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। फॉफ डु प्लेसिस और इमरान ताहिर को टीम से बाहर कर दिया गया है इनके जगह पर शेन वाट्सन और लुंगी नगिडी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बदलाव हुआ है, प्रसिद्द कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। चेन्नै बिगाड़ सकती है खेलपिछले कुछ मुकाबलों से किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद (Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad) ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे प्ले ऑफ का समीकरण रोचक बन गया है। लिहाजा, कोलकाता की टीम आज के मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी लेकिन अब सम्मान के लिए खेल रही चेन्नै की टीम भी पूरी ताकत झोंककर पॉइंट टेबल में सबसे निचले स्थान से ऊपर उठने की कोशिश जरूर करेगी। बल्लेबाजी है चिंतादोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन को देखें तो चेन्नै ने मजबूत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। दूसरी तरफ कोलकाता को किंग्स इलेवन पंजाब ने बुरी तरह पीटा था। पंजाब के खिलाफ मैच में केवल शुभमान गिल और खुद कप्तान इयोन मॉर्गन ही कुछ देर टिक सके थे। इन दोनों के अलावा अंत में लॉकी फर्ग्युसन ने कुछ आकर्षक शॉट खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। ऐसे में टीम के लिए बल्लेबाजी चिंता बनी हुई है। खासकर नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ देखी जा रही है। हालांकि गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई है। खासकर वरुण चक्रवर्ती अहम समय पर टीम को विकेट निकालकर दे रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबलों से पैट कमिंस की रफ्तार भी विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। कमिंस मौका पड़ने पर बैट से भी अच्छा योगदान कर रहे हैं। युवाओं पर दारोमदारजहां तक चेन्नै की बात है तो बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि अब वह युवाओं को अधिक से अधिक मौका देंगे। धोनी का यह प्रयोग साबित भी हुआ था और ओपनिंग करने आए ऋतुराज गायकवाड ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर के टीम में आने से स्पिन विभाग भी पहले से काफी मजबूत हुई है। ऑलराउंडर सैम कुरन तो पहले मुकाबले से ही टीम के लिए अहम योगदान कर रहे हैं। अब बारी है अनुभवी फाफ डु प्लेसिस और खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कि वह औपचारिकता भर रह गए बाकी दो मुकाबलों में कुछ आकर्षक पारी खेल अपने फैंस का मनोरंजन करें। प्लेइंग XIकोलकाता नाइट राइडर्स- शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (wk), इयोन मॉर्गन (c), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटि और वरुण चक्रवर्ती CSK: शेन वाट्सन , ऋतुराज गायकवाड, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जाडेजा, एन जगदीसन, सैम कुरन, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, लुंगी गिडी और दीपक चाहर। --------- आमना सामनाकुल मैच 22 KKR जीता 8 CSK जीता 13 नो रिजल्ट 1 ---------- टॉप परफॉर्मर बैटिंग: KKR: शुभमान गिल (12 मैच, 278 रन) CSK: फाफ डु प्लेसिस (12 मैच, 401 रन) बोलिंग: KKR: वरुण चक्रवर्ती (11 मैच, 13 विकेट) CSK: सैम कुरन (12 मैच, 13 विकेट) ----------- दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-13 मैच हुए: 21 रन बने: 7141 फोर : 575 सिक्स : 254

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e4iriM

सानिया मिर्जा के फार्म हाउस में गाय को मारी गोली? अब दिया जवाब

नई दिल्लीभारतीय टेनिस स्टार ने उन सभी रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि उनके फार्म हाउस में किसी गाय को गोली मार दी थी। सानिया ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पारिगी में उनका कोई फार्म हाउस नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह गलत हैं। बीजेपी विधायक राजा सिंह ने आरोप लगाए थे कि सानिया मिर्जा के फार्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड ने पारिगी में एक गाय पर गोली चलाई थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि सानिया उस वक्त फार्म हाउस में ही मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में जांच करानी चाहिए। पढ़ें, अब सानिया ने कहा, 'निहित स्वार्थों से मीडिया के कुछ वर्गों में गलत और दुर्भावनापूर्ण खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि विखराबाद जिले के पारिगी में एक फार्म हाउस में एक गाय को गोली मार दी गई, जिसका मुझसे संबंध है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने वास्तव में इस झूठी और गलत खबर का जवाब देने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन मामले पर अपनी बात स्पष्ट कर रही हूं। पारिगी में मेरा कोई फार्म हाउस नहीं है। जिस व्यक्ति का ताल्लुक उस फार्म हाउस और गाय को गोली मारने की खबर में बताया गया है, उस नाम का कोई भी शख्स मेरे यहां काम नहीं करता। अंत में यही कहना चाहती हूं कि मैं सितंबर की शुरुआत से ही देश के बाहर रही हूं।' सानिया ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह इस गलत और झूठे दावे पर विराम लगाएगा और भविष्य में मेरा नाम ऐसी आधारहीन खबरों से नहीं जोड़ा जाएगा।'

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2G8Fdta

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9