Thursday, December 31, 2020

नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत की ओर से भी मिलीं बधाइयां

टीम इंडिया नए साल के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में है। टीम ने मेलबर्न में जीत हासिल की। सिडनी में तीसरे मैच से पहले टीम मेलबर्न में ही ट्रेनिंग कर रही है। टीम इंडिया के सितारों और पूर्व क्रिकेटरों ने नए साल के मौके पर मुबारकबाद दी है। इसके अलावा नए ख्वाबों और अरमानों की बात की है।

नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत की ओर से भी काफी बधाइयां मिल रही हैं। भारतीय टीम तो इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और खिलाड़ी वहीं से सोशल मीडिया पर नए साल के पोस्ट कर रहे हैं।


नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत की ओर से भी मिलीं बधाइयां

टीम इंडिया नए साल के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में है। टीम ने मेलबर्न में जीत हासिल की। सिडनी में तीसरे मैच से पहले टीम मेलबर्न में ही ट्रेनिंग कर रही है। टीम इंडिया के सितारों और पूर्व क्रिकेटरों ने नए साल के मौके पर मुबारकबाद दी है। इसके अलावा नए ख्वाबों और अरमानों की बात की है।



अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे




from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hChLCT

साल 2021 में इन 7 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 में क्रिकेट के मैदान पर ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिला। कई सीरीज और टूर्नमेंट रद्द या स्थगित हुए। टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट इनमें से एक था। बीते साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था। कोरोना के चलते उसे 2021 के लिए टाल दिया गया वहीं 2021 के टी20 वर्ल्ड कप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया। तो नए साल में कौन से युवा खिलाड़ी दिखा सकते हैं दम...

टीम इंडिया की बैंच स्ट्रेंथ की खूब तारीफ होती है। युवा खिलाड़ी आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेते हैं। हर साल कुछ नए खिलाड़ी अपना दम दिखाते हैं। तो एक नजर डालते हैं कि कौन से सात खिलाड़ी 2021 में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।


साल 2021 में इन 7 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 में क्रिकेट के मैदान पर ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिला। कई सीरीज और टूर्नमेंट रद्द या स्थगित हुए। टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट इनमें से एक था। बीते साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था। कोरोना के चलते उसे 2021 के लिए टाल दिया गया वहीं 2021 के टी20 वर्ल्ड कप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया। तो नए साल में कौन से युवा खिलाड़ी दिखा सकते हैं दम...



देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस सलामी बल्लेबाज पर 2021 में खास नजरें होंगी। उन्होंने आईपीएल में 15 मैचों में 473 रन बनाए। वह बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनका स्ट्राइक रेट 124.80 का रहा। पडिक्कल ने कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा रन बनाए।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। देवदत्त ने कर्नाटक प्रीमियर लीग 2017 में 53 गेंद पर 72 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के लिए अंडर-19 मैचों में शानदार खेल दिखाया। इसके बाद उनके करियर में थोड़ा गिरावट नजर आई।

2018 की कूच बिहार ट्रोफी में उन्होंने 829 रन बनाए। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर थे। ऐसी भी खबरें हैं टीम प्रबंधन उन्हें वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के रूप में भी तैयार कर रहा है।



मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खेलने के बाद भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। सिराज ऑस्ट्रेलिया में ही थे जब उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन वह भारत नहीं लौटे। उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रहे। सिराज विराट कोहली की स्कीम का अहम हिस्सा नजर आते हैं। सिराज एक आक्रामक तेज गेंदबाज हैं। इस साल भारतीय टीम को काफी क्रिकेट खेलना है और इस दौरान काफी युवाओं को मौका मिल सकता है।



प्रियम गर्ग
प्रियम गर्ग

प्रियम गर्ग भी अंडर-19 क्रिकेट से निकले एक और सितारे हैं। अंडर-19 के कप्तान रहे गर्ग ने इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 2019 में भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया। इसके बाद 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। प्रियम जब 11 साल के थे तो उनकी माता का निधन हो गया था। प्रियम ने लिस्ट ए में अपनी पहली डबल सेंचुरी लगाई। वह देवधर ट्रोफी में भारतीय सी टीम की ओर से खेले थे। उनकी टीम रनर्स-अप रही थी। 2018-19 के अपने पहले ही रणजी ट्रोफी सीजन में उन्होंने 800 से ज्यादा रन बनाए थे। उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने गोवा के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाई थी। गर्ग की चाहत सचिन तेंडुलकर से मिलकर क्रिकेट टिप्स लेना चाहते हैं।



रवि बिश्नोई
रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई, अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस साल उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया। वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले। उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। लेग स्पिनर बिश्नोई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 17 विकेट लिए। राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले बिश्नोई अपनी गुगली के लिए फेमस हैं।



शुभमन गिल
शुभमन गिल

इस युवा सितारे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। मेलबर्न में उन्होंने पहली पारी में 45 और दूसरी में नाबाद 35 रन बनाए। उनके रवैये और शॉट सिलेक्शन ने सभी को प्रभावित किया। गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी दमदार खेल दिखाया था। साल 2018 में वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम का वह हिस्सा थे। गिल अगर मौकों को भुनाते रहे तो उन्हें जल्द ही सीमित ओवरों के प्रारूप में भी और मौके मिल सकते हैं।



सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव लगातार भारतीय टीम में दस्तक दे रहे हैं। उनकी उम्र 30 साल है लेकिन उन्हें अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया का बड़ा दावेदार कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब उनका चयन नहीं हुआ तो सिलेक्शन कमिटी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। यादव में आक्रामकता तो है ही साथ ही धैर्य और संयम भी नजर आता है। वह परंपरागत क्रिकेटीय शॉट्स के साथ तेजी से रन बना सकते हैं। उम्मीद की जा सकती है कि साल 2021 सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया का टिकट लेकर आएगा।



टी. नटराजन
टी. नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में बहुत अच्छा खेल दिखाया। उनकी सटीक यॉर्कर और रफ्तार ने अपना खूब दम दिखाया। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की टीम में चुना गया। यहां वह कप्तान विराट कोहली की उम्मीदों पर खरे उतरे। नटराजन ने लंबा संघर्ष किया। मुश्किल हालात से निकलकर उन्होंने टीम इंडिया का सफर तय किया। अभी तक मिले सीमित मौकों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है। और नटराजन टीम की प्लानिंग का अहम हिस्सा हो सकते हैं।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X1f4BC

Indian Team Schedule 2021- साल 2021 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली साल 2020 क्रिकेट फैंस के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। कोरोना वायरस के चलते कई टूर्नमेंट्स को रद्द या स्थगित करना पड़ा। इंटरनैशनल क्रिकेट जुलाई में इंग्लैंड में वेस्टइंडीज की मेजबानी के साथ लौटा। भारतीय टीम की बात करें तो उसने साल की शुरुआत फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली। और उसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। साल 2020 में जहां खिलाड़ियों को मजबूरी में खेल से दूर रहना पड़ा वहीं उम्मीद की जा रही है कि 2021 काफी बेहतर होगा। 2021 में काफी टाइट है। टीम को कई टीमों की मेजबानी करनी है और कई दौरे भी करने हैं। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी खेलना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया को इस साल 14 टेस्ट, 16 वनडे और 23 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेलने हैं। इसमें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप शामिल नहीं हैं। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (जनवरी)भारतीय टीम जनवरी में अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा जारी रखेगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। सीरीज में अभी दो मैच और खेले जाने हैं। तीसरा टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 7 जनवरी से होगी। चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिसबन में खेला जाएगा। इंग्लैंड का भारत दौरा- फरवरी से मार्चऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आएगी। इसके बाद फरवरी-मार्च में भारतीय टीम इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। 5 फरवरी से शुरू हो रहे इस दौरे पर इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच, पांच T20I और तीन ODI मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से, दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से, तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से और आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से खेला जाएगा। 12, 14, 16, 18, 20 मार्च को क्रम से पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां टी20 इंटरनैशनल मैच खेला जाएगा। 23, 26, 28 मार्च को क्रम से तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। IPL 2021 - अप्रैल-मईइंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन अप्रैल से मई के बीच खेल जाना शेड्यूल है। आईपीएल 2020 बीते साल सितंबर से नवंबर के बीच यूएई में खेला गया। कोविड-19 के चलते इस टूर्नमेंट का आयोजन खाली स्टेडियमों में भारत के बाहर करवाया गया। अगर परिस्थितियां सुधरती हैं तो इस साल इसका आयोजन भारत में करवाया जा सकता है। भारत का श्रीलंका दौरा (जून-जुलाई)आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। यहां टीम को तीन वनडे इंटरनैशनल और पांच टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने हैं। भारतीय टीम सीरीज समाप्त होने के बाद भी वहीं रहेगी और फिर एशिया कप का हिस्सा होगी। भारत का जिम्बाब्वे दौरा (जुलाई)श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम को जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। यहां टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 2020 में होना था लेकिन कोविड-19 की परिस्थिति के चलते इसे टालना पड़ा। इस दौरे पर भारतीय टीम में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। भारत का इंग्लैंड दौरा (अगस्त-सितंबर)साल की शुरुआत में इंग्लैंड की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहां का दौरा करेगी। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी इसे अहम माना जा रहा है। साउथ अफ्रीका का भारत दौरा (अक्टूबर)भारतीय टीम अक्टूबर में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में सीरीज खेलेगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021भारत टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम ने अभी तक सिर्फ एक बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार घरेलू मैदान पर टीम इस टूर्नमेंट को जरूर जीतना चाहेगी। न्यूजीलैंड का भारत दौरा (नवंबर-दिसंबर)टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 इंटरनैशनल के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा (दिसंबर) भारतीय टीम साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी जहां वह तीन टेस्ट और इतने ही टी20 इंटरनैशनल मैच खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WXofCU

भारतीय गेंदबाजों ने कैसी लगाई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर लगाम

द्वैपायन दत्ता टेस्ट क्रिकेट में रन-रेट बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती लेकिन अतीत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारतीय टीमें मेजबान टीम पर लगाम नहीं लगा पाती थीं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि 2018-19 से जब से विराट कोहली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती, तब से ऑस्ट्रेलियाई टीम की रन रेट में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछली 11 पारियों (2018-19 में आठ और मौजूदा सीरीज में 3) में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 रन प्रति ओवर की दर को सिर्फ एक बार हासिल कर पाई है। वह भी पर्थ में जहां उन्होंने टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। बाकी अन्य पारियों की बात करें तो यह हमेशा तीन से नीचे रही। मौजूदा सीरीज में ऐडिलेड टेस्ट मैच की, जहां ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत दर्ज की, दूसरी पारी को छोड़ दिया जाए तो ऑस्ट्रेलिया की रन रेट 2.67, 2 और 2.65 रही है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कहीं भी भारतीय गेंदबाजों पर हावी नहीं हो पाए हैं। वहीं अगर 2014-15 की सीरीज की बात करें तो इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 4.31, 4.21, 3.73, 5.63, 3.73, 3.24, 3.76 और 6.23 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए थे। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी। एक बार भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया पर लगाम नहीं लगा पाया। कभी-कभी जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाने की भी कोशिश की तब कंगारू टीम ने काउंटर अटैक कर खुद को उस परिस्थिति से बाहर निकाला। 2018-19 में भारतीय टीम के मैनेजर रहे सुनील सुब्रह्मणयन ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर लगाम लगाने के लिए यह भारतीय टीम प्रबंधन का काफी सोचा-समझा प्लान था। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों को संभालने के लिए काफी वैज्ञानिक सोच अपनाती है।' इसमें विपक्षी टीम के हर खिलाड़ी का अलग-अलग आकलन किया गया। हालांकि सुब्रहम्यन का कहना है कि बीते 20 साल से कॉमन प्रैक्टिस रही है। पूर्व ट्रेनर शंकर बसु द्वारा शुरू की गई DNA टेस्टिंग ने को अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने में काफी मदद की। इस टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर यह नतीजा निकाला गया कि कोई गेंदबाज कितना वर्कलोड संभाल सकता है, वह कितने वक्त तक कितनी रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है। टी नटराजन का ऐक्शन सुधारने वाले और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ काम करने वाले सुब्रह्मयन ने कहा 'अब शमी जानते हैं कि वह अपने चौथे स्पैल में भी 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी का प्रयास कर सकते हैं। बिना ब्रेकडाउन के डर के। यह कुछ ऐसा ही है कि हर गेंदबाज किसी मशीन की तरह गेंदबाजी कर सकता है यह जानते हुए कि उसकी क्षमता कितनी है।' हालांकि पूर्व मैनेजर यह भी मानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में एक्स-फैक्टर का अभाव है जिसकी वजह से भारतीय टीम को काफी फायदा हो रहा है। 2018-19 में जहां डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ टीम का हिस्सा नहीं थे। स्मिथ इस सीरीज में काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वॉर्नर चोट के कारण शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, 'बाकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का रवैया काफी हैरान करने वाला है। उनके खिलाफ योजना तैयार करना आसान है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WX0Zoy

फॉर्म्युला-वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन को मिली 'सर' की उपाधि

लंदन चैंपियन फॉर्म्युला-वन ड्राइवर के नाम के आगे अब 'सर' लगाया जाएगा। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से हर नए साल की की शुरुआत पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों की सम्मान सूची जारी होती है। इस बार सूची में हैमिल्टन का नाम भी है। उन्हें नाइटहुड से सम्मानित किया जाएगा। यह ब्रिटेन में दिया जाने वाला सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह छठे एफ-1 चालक हैं। हैमिल्टन ने इसी साल शुमाकर के सबसे ज्यादा 91 रेस जीतने के रेकॉर्ड को तोड़ा है। हैमिल्टन यह सम्मान पाने वाले छठे फॉर्म्युला वन ड्राइवर हैं। हैमिल्टन से पहले सर जैकी स्टीवर्ट, सर स्टर्लिंग मॉस, सर फ्रैंक विलियम्स, सर पैट्रिक हेड और सर जैक बॉथम को पहले नाइटहुड से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि लुईस हैमिल्टन को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द इयर, बीसीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर, जीक्यू गेम चेंजर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pFkRZA

ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज केन विलियमसन बोले, कोहली और स्मिथ सर्वश्रेष्ठ, उनके आगे निकलकर हैरान हूं

माउंट मोनगानुई न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और भारतीय कप्तान से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। शीर्ष पर पहुंचे विलियमसनविलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाये जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गये। विलियमसन हैरान हैं!कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, ‘ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है।’ उन्होंने कहा, ‘ये दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pEjyu5

न्यूजीलैंड में करारी हार के बाद पाकिस्तान के हेड कोच मिसबाह उल हक का बयान, हम बहुत कठिन वक्त से गुजर रहे हैं

कराची पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक टीम के मौजूदा प्रदर्शन से निराश नहीं हैं, जिनका मानना है कि उनके खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकावट के साथ प्रतिस्पर्धा पेश की। पाकिस्तान की टीम टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 101 रन से हार गयी। टीम इससे पहले टी-20 श्रृंखला में भी हार गयी थी। मिसबाह ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘लोगों को समझना होगा कि हम न्यूजीलैंड में बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए 14 दिनों तक पृथकवास रहने के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर थकने के बाद भी शानदार प्रदर्शन किया।’ इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘ इस दौरे पर हमारे लिए बहुत सारे सकारात्मक पहलू रहे हैं। खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला की तैयारी के लिए सिर्फ छह दिनों का समय मिला और उस दौरान उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया।’ उन्होंने कहा कि बाबर आजम, इमाम उल हक और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी टीम ने कड़ी चुनौती पेश की। उन्होंने कहा, ‘कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद रिजवान ने जिस तरह से जिम्मेदारी ली, वह शानदार था। फवाद आलम और फहीम अशरफ ने भी दमदार प्रदर्शन किया।’’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KJATDc

ICC Decade Award: बेन स्टोक्स को नहीं पसंद आई कैप, ICC ने बोला Sorry Ben Stokes

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने (ICC) ने दशक की बेस्ट टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम का चुनाव किया था। इन तीनों ही वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला था। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को तो दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी भी चुना गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स () को टेस्ट और वनडे टीम में जगह दी गई। इसके बाद स्टोक्स कुछ ख़फा नजर आए। बेन स्टोक्स टेस्ट और वनडे में मिली जगहइंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को टेस्ट और वनडे इंटरनैशनल टीम में चुना गया। आईसीसी की ओर से स्टोक्स को दोनों टीमों की खास कैप मिली, जिसके साथ उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। स्टोक्स वनडे कैप से तो खुश दिखे, लेकिन टेस्ट कैप उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई, जिसके बाद आईसीसी ने उनसे माफी मांगी। स्टोक्स ने शेयर की फोटोबेन स्टोक्स ने दोनों कैप पहनी हुई एक-एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। स्टोक्स ने कैप्शन में लिखा कि इन कैप्स को लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं लेकिन इनमें से एक मुझे बिल्कुल सही नहीं लगी। यह बैगी है और हरे रंग की है। थैंक यू आईसीसी।' आईसीसी ने भी लिए मजेदेखते ही देकते स्टोक्स की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जैसे ही आईसीसी की नजर स्टोक्स की इस फोटो पर गई तो आईसीसी ने तुरंत उनकी फोटो ट्वीट किया और लिखा, 'माफ करिए बेन स्टोक्स।' स्टोक्स ने भी मजेदार अंदाज में यह पोस्ट शेयर की थी और आईसीसी ने भी उन्हें मजेदार अंदाज में जवाब दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o5jGCm

Ind Vs Aus: भारत के पास ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनने का सुनहरा मौका, आसान नहीं मगर असंभव भी नहीं

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दो टेस्ट मैच हो चुके हैं और तीसरा 7 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पर नंबर वन पर काफी दिनों तक राज किया लेकिन उसके बाद भारतीय टीम नंबर तीन पर खिसक गई। लेकिन अब भारतीय टीम के पास मौका है कि वो नंबर वन हो सकती है। आसान नहीं मगर असंभव नहींभारतीय टीम के पास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन होने का सुनहरा मौका है। लेकिन ये राह आसान नहीं है। अभी भारतीय टीम के 114 अंक है और टीम नंबर तीन पायदान में हैं। वहीं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के 116 अंक हैं। इन दोनों के अंक बराबर है। खास बात ये है कि ये तीनों ही टीमें मैच खेल रही हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भी सीरीज हो रही है। पाकिस्तान न्यूजीलैंड सीरीज पर टिकी निगाहेंपाकिस्तान टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड पहुंची हुई हैं और पाकिस्तान पहला मैच हार चुकी है। अब दोनों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। अगर न्यूजीलैंड की टीम ये मुकाबला जीत जाती है तो वो अंक तालिका में नंबर वन हो जाएगी लेकिन अगर टीम ये मुकाबला हार जाती है या फिर ये मैच ड्रॉ भी हो जाता है तो भारत के पास नंबर वन बनने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया को हराना होगाअब अगर भारत इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को दोनों टेस्ट मैच हरा देता है और वहां न्यूजीलैंड पाकिस्तान से हार जाता है या फिर मैच ड्रॉ हो जाता है तो भारतीय टीम वापस से नंबर वन हो सकती है। भारतीय कार्यवाहक टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे आईसीसी विश्व टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शीर्ष स्थान से खिसका कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। नंबर वन केन विलियमसनपाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे विलियमसन ने दो पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है जबकि भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म से गुजर रहे स्मिथ दो स्थान नीचे लुढ़ककर तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय कप्तान दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाया था और इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला था। कीवी टीम ने यह मैच 101 रनों से जीता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MeFm0O

...तो क्या चोट लगने के बाद कमाल का प्रदर्शन करते हैं विल पुकोवस्की , कोच ने कही ये बड़ी बात

मेलबर्न विल पुकोवस्की के कनकशन (सिर में हल्की चोट लगना) के कारण विश्राम लेने के बाद शानदार वापसी के पुराने रिकार्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को विश्वास है कि अगर इस युवा सलामी बल्लेबाज को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो उन्हें रन बनाने में दिक्कत नहीं होगी। सिर में चोट लगने के कारण मैच से बाहर पुकोवस्की का एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में खेलना तय था लेकिन पहले अभ्यास मैच में सिर में चोट लगने के कारण वह पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे। यह 22 वर्षीय पुकोवस्की के साथ नौवां मामला है जबकि वह कनकशन के शिकार बने। ये सभी मामले हालांकि क्रिकेट से जुड़े हुए नहीं हैं। पुकोवस्की को अब श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। शानदार वापसी करते हैं मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) से कहा, ‘हम विल के पिछले रिकार्ड के बारे में जानते हैं। उसका वापसी करने पर शानदार प्रदर्शन करने का बहुत अच्छा रिकार्ड है।’ पुकोवस्की ने 2018 में दो बार कनकशन के कारण बाहर रहने के बाद वापसी करके प्रथम श्रेणी मैचों में अपना पहला शतक लगाया था। तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी कोइस युवा बल्लेबाज ने कनकशन के कारण पिछले दो अवसरों पर लंबे विश्राम के बाद वापसी करके दोहरे शतक लगाये थे। पुकोवस्की गुरुवार की रात को ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ गये और वह टीम के साथ सिडनी रवाना होने से पहले मेलबर्न में दो अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X1XJYU

BBL: एडम जांपा ने बीच मैदान बोले अपशब्द, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जुर्माने के साथ लगाया बैन

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के गेंदबाज लेग स्पिनर पर बिग बैश लीग (बीबीएल) मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिये एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ-साथ जांपा पर जुर्माना भी लगाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले जंपा को सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिये आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया गया है। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार जंपा का यह पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध है और इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाये जाने के अलावा 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी किया गया है। जंपा प्रतिबंध के कारण दो जनवरी को होबार्ट में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस लेग स्पिनर को इससे पहले जनवरी में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच के दौरान लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38TgZNS

दशक की बेस्ट भारतीय फुटबॉल टीम चुनने के लिए वोटिंग शुरू, आप भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को कर सकते हैं वोट

नई दिल्ली अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने के लिए फैन्स के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। एआईएफएफ की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने के लिए फैन्स वोटिंग के माध्यम से उन खिलाड़ियों चुनेंगे, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से सीनियर स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। 10 साल में किया बेहतर प्रदर्शनभारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम ने पिछले 10 साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम ने 2011 और 2019 में एएफसी एशियन कप में भाग लिया है और नेहरू कप, हीरो कॉन्टिनेंटल कप और सैफ चैम्पियनशिप सहित कई खिताब जीते हैं। ब्लू टाइगर (भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम) ने इस दौरान फीफा रैंकिंग में पहली बार टॉप-100 में जगह बनाई है। महिला टीम के भी लिए वोटिंगटीम ने 2018 में सर्वश्रेष्ठ 97 रैंकिंग हासिल की थी। दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने के लिए फैन्स को 29 खिलाड़ियों की सूची में से खिलाड़ियों का चयन करना है। फैन्स टीम के प्रत्येक स्थान के लिए अपनी पसंद के खिलाड़ी के पक्ष में वोट कर सकते हैं, जैसे गोलकीपर (1), फुल बैक (2), सेंटर बैक (2), विंगर्स (2), सेंटर मिडफील्डर्स (2) और स्ट्राइकर (2)। जिस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उन्हें दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम में शामिल किया जाएगा। फैन्स तीन जनवरी तक एआईएफएफ की साइट पर जाकर वोट कर सकते हैं। फैन्स को निम्न 29 खिलाड़ी को अपना वोट कर सकते हैं- गोलकीपर्स : सुब्रत पॉल, सुभाशीष रॉय चौधरी, करनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू। फुल बैक : सैयद रहीम नबी, निर्मल छेत्री, प्रीतम कोटाल, सुभाषीश बोस, नारायण दास। सेंट्रल मिडफील्डर्स : महेश गवली, गौरमांगी सिंह, अर्नब मोंडल, संदेश झिंगन, अनस एडाथोडिका। विंगर्स : स्टीवन डायस, फ्रांसिस फर्नांडीस, क्लिफर्ड मिरांडा, उदांता सिंह, हालिचन नारजारे। सेंट्रल मिडफिल्डर्स : क्लाइमेक्स लॉरेंस, मेहताब हुसैन, लेनी रोड्रिग्स, यूगेंसन लिंगदोह, अनिरुद्ध थापा, रॉलिन बोरगेस। स्ट्राइकर्स : सुनील छेत्री, जीजे लालपेखलुआ, रॉबिन सिंह, बलवंत सिंह।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3n6FEng

Ind Vs Aus 3rd Test Match: तीसरे टेस्ट मैच में उमेश यादव की जगह टी नटराजन या शार्दुल ठाकुर, ये मिला जवाब

मेलबर्न (India vs Asutralia 3rd Test Match) के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी के मैदान पर ही खेला जाएगा। भारत के सामने एक और बड़ी चुनौती सामने आ गई है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव चोटिल (Umesh Yadav Injurd) हो गए थे। कुछ देर बाद ही कंफर्म हो गया था कि उमेश सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब चर्चा हो रही है कि आखिरकार उनकी जगह टीम में कौन होगा ? भारतीय टीम के पास विकल्पभारतीय टीम के पास तेज गेंदबाज () और () के रूप में विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले () भी नेट बॉलर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं। नटराजन यॉर्कर करने में माहिर हैं। अब देखना होगा कि इनमे से किस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतारा जाता है। इससे पहले मो. शमी चोटिल हो गए थे जिसके बाद मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया था। सिराज ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया था। शार्दुल ठाकुर को मिल सकता है मौकाटीम मैनेजमेंट उमेश यादव की जगह पर शार्दुल ठाकुर को ही टीम में जगह दे सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उमेश यादव ब्रिसबेन में होने वाले चौथे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बताया है कि लोग टी नटराजन की शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित हैं लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने तमिलनाडु की ओर से केवल एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट का मैच खेला है जबकि शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए काफी दिनों तक रेड बॉल से घरेलू क्रिकेट खेला है। शार्दुल ने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 206 विकेट लिए हैं। भारत के लिए रवाना उमेश यादवगौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियां खींच गईं थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उमेश बुधवार की रात भारत के लिए रवाना हो गए हैं और इंग्‍लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने अब पूरा जोर लगाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hva9Cd

गोवा के 14 वर्षीय मेंडोंका भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बने

चेन्नै गोवा के 14 वर्ष के शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका इटली में तीसरा और आखिरी नॉर्म हासिल करने के बाद भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बन गए । मेंडोंका ने 14 वर्ष, नौ महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर में रिजो शतरंज जीएम राउंड रॉबिन में हासिल किया था। वहीं नवंबर में बुडापेस्ट में दूसरा और इटली में वेरजानी कप में तीसरा नॉर्म पाया। इटली में टूर्नामेंट में वह उक्रेन के विताली बर्नाडस्की के बाद दूसरे स्थान पर रहे । मेंडोंका और उनके पिता लिंडोन कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के कारण मार्च में यूरोप में ही फंस गए थे। उन्होंने इस दौरान कई टूर्नामेंटों में भाग लिया और ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे। मेंडोंका ने मार्च से दिसंबर तक 16 टूर्नमेंट खेले और उनकी ईएलओ रेटिंग 2452 से बढ़कर 2544 हो गई। मेंडोंका ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। इसके लिये काफी मेहनत की है। मैं अपने माता पिता, कोच विशु प्रसन्ना और प्रायोजकों को धन्यवाद देता हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38RpR6z

रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, BCCI ने कहा- इंजन स्टार्ट हो गया

नई दिल्ली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने क्वॉरनटीन में वक्त बिताने के बाद 31 दिसंबर को अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। रोहित ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की है। रोहित सिडनी में क्वॉरनटीन पूरा करने के बाद बुधवार को टीम के पास मेलबर्न पहुंचे थे। रोहित शर्मा चोट के कारण टीम के साथ शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। वह सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे और टेस्ट सीरीज के भी पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास किया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। हालांकि टीम के साथ जुड़ने से पहले उन्हें नियमानुसार क्वॉरनटीन में वक्त बिताना पड़ा। टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए चार जनवरी को सिडनी पहुंचेगी। पहले टीम को 31 दिसंबर को सिडनी पहुंचना था लेकिन कोविड-19 की परिस्थितियों के चलते टीम की योजना में बदलाव हुआ। बीसीसीआई ने गुरुवार को ट्वीट कर रोहित की ट्रेनिंग की शुरुआत की जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'हिटमैन यहां आ चुके हैं और इंजन स्टार्ट हो चुका है।' मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि रोहित को टीम में शामिल करने पर कोई फैसला फिटनेस का आकलन करने के बाद किया जाएगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aVbfG1

बेन स्टोक्स की कतार में ही हैं रविंद्र जडेजा : दीप दापगुप्ता

नई दिल्ली भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी () उसी कतार में खड़े हैं जिसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स () हैं। जडेजा ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मुश्किल समय पर 57 रनों की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी की और फिर गेंद से कुल तीन विकेट लिए। दीप ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, ‘अभी वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए यही लगता है कि वह उसी कतार में हैं जिस कतार में बेन स्टोक्स हैं। मैंने यह कहा था कि चेन्नै सुपर किंग्स में उन्हें नंबर-4 पर क्यों नहीं मौका दिया जा रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तिहरे शतक तक जमाए हैं। वहां रन करना आसान नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘सौराष्ट्र के लिए वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन भारत के लिए वह नंबर-7 या 8 पर आते हैं। मुझे कई बार लगता है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को गंभीरता से नहीं लिया। 2017 में वह टीम से बाहर कर दिए गए थे लेकिन जिस चीज पर उन्होंने काम किया वो यह थी कि वह टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी बनना चाहते थे, सिर्फ गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से भी।’ 2016 से अगर देखा जाए तो टेस्ट के हरफनमौला खिलाड़ियों में जडेजा का बल्लेबाजी औसत (46.29) और गेंदबाजी औसत (24.97) सबसे ज्यादा है। दीप ने कहा कि जडेजा हमेशा से अच्छी काबिलियत वाले बल्लेबाज थे, लेकिन अब उन्हें आउट करना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, ‘उनके पास हमेशा से योग्यता थी लेकिन इससे पहले वो खराब शॉट्स खेलते थे और आउट हो जाते थे। लेकिन अब वह अपने विकेट को कीमती बना रहे हैं। वह बल्लेबाज की तरह सोच रहे हैं और खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि बीते कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी में यह बदलाव आया है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37Z9Lc6

Wednesday, December 30, 2020

Australia vs India: पूरी तरह फिट नहीं होने पर भी सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं डेविड वॉर्नर

सिडनी अगर पूरी तरह फिट नहीं हुए तब भी वह भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं। टीम के सहायक कोच ऐंड्रू मैकडॉनल्ड ने गुरुवार को कहा कि टीम टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए वॉर्नर को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद टीम में शामिल कर सकती है। वॉर्नर ऐडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन 7 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे सीरीज के तीसरे मैच के लिए उन्हें 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मेलबर्न टेस्ट में असफल रहने के बाद सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को टीम से ड्रॉप कर दिया है। सिडनी में टीम की कोशिश मेलबर्न में मिली 8 विकेट की हार को भुलाते हुए सीरीज में बढ़त लेने की होगी। मैक्डॉनल्ड ने कहा कि अगर वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं भी होते हैं तो भी उन्हें टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और वॉर्नर ही लेंगे। उन्होंने कहा, 'देखिए अगर वह 90-95 फीसदी भी फिट होते हैं और कोच के साथ बातचीत में यह बात सामने आती है कि वह मैदान पर जाकर अपनी ड्यूटी निभा सकते हैं। तो वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।' उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौकों पर कोच लैंगर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने को लेकर खुली सोच रखते हैं। विल पुकोवस्की को भी दल का हिस्सा बनाया गया है। मैकडॉनल्ड का कहना है कि पुकोवस्की ने कनकशन प्रोटोकॉल का पालन किया है। पुकोवस्की को पहले ही कनकशन की समस्या रही है। टूर मैच में चोट लगने की वजह से वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। मैकडॉनल्ड ने कहा कि 2 जनवरी को जब टीम ट्रेनिंग के लिए लौटेगी तब पुकोवस्की साथ होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L9iOhH

AUS vs IND: उमेश यादव से बाहर, शार्दुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन चोटिल उमेश यादव की जगह पर टी नटराजन की जगह शार्दुल ठाकुर को उतार सकता है। सूत्रों के अनुसार मांसपेशी की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हुए उमेश चौथा टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे और रिहैबिलिटेशन के लिए घर लौटेंगे। तीसरा टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘टी नटराजन के प्रदर्शन से सभी रोमांचित है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने तमिलनाडु के लिये मात्र एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। वहीं शार्दुल मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते आए हैं।' सूत्र ने कहा, ‘शार्दुल बदकिस्मत थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट से उसे चोट के कारण एक भी ओवर फेंके बिना बाहर होना पड़ा। वह अंतिम एकादश में उमेश की जगह ले सकते हैं।’ मुख्य कोच रवि शास्त्री, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरुण सिडनी पहुंचने के बाद इस पर फैसला लेंगे। शार्दुल ने अभी तक 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 206 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह अर्धशतक भी जमाए हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए भी वह अच्छे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं। उमेश बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अनुसरण करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L9k849

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सत्र के लिए स्थगित, चोपड़ा ने उठाए सवाल

मेलबर्न भारतीय का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सत्र के लिए स्थगित हो गया और कोरोना महामारी के कारण जारी ब्रेक के बीच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए टीम को और इंतजार करना होगा। भारतीय टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च में टी20 विश्व कप फाइनल खेला था। भारतीय टीम को 22 जनवरी को कैनबरा में, 25 जनवरी को मेलबर्न में और 28 जनवरी को होबर्ट में वनडे खेलना था। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में जब पुरुषों की टीम क्रिकेट खेल सकती है तो महिला टीम क्यों नहीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अब यह दौरा 2022 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होगा जो मार्च अप्रैल में होना है। इसके साथ तीन टी20 भी खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले सत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच बड़ी सीरीज खेली जाएगी जो दोनों देशों के दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगी।’ इसमें कहा गया,‘पहले यह दौरा इसी सत्र में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले सत्र तक स्थगित कर दिया गया ।’क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि दौरे की तारीखों और स्थानों का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L809Tg

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को पछाड़कर केन विलियमसन बने नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

दुबई न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन स्टीव स्मिथ और को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार सेंचुरी लगाई थी। विलियमसन साल 2015 के अंत में कुछ समय के लिए पहले नंबर पर हे थे। इस साल भी स्मिथ सबसे ज्यादा 313 दिन के लिए पहले पायदान पर रहे वहीं कोहली 51 दिन के लिए नंबर वन रहे। साल के आखिर दिन विलियमसन पहले स्थान पर आ गए हैं। गुरुवार को साल के आखिरी अपडेट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए मेलबर्न टेस्ट और साउथ अफ्रीका व श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट को भी शामिल किया गया। विलियमसन को 129 और 21 रन की अपनी पारियों की वजह से 13 रेटिंग अंक मिले। इसके बाद वह कोहली से 11 और स्मिथ से 13 अंक आगे हो गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34TKn5u

मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा को करनी चाहिए सिडनी टेस्ट में ओपनिंग: सुनील गावसकर

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि सिडनी में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। रोहित की वापसी मेहमान टीम के लिए हौसला बढ़ाने वाली बात है। हालांकि इसके साथ ही टीम के सामने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने की दुविधा भी खड़ी हो गई है। गावसकर को लगता है कि रोहित के आने के बाद शुभमन गिल को नंबर तीन खेलना चाहिए और हनुमा विहारी को तीसरे टेस्ट की टीम से ड्रॉप कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं रोहित और मयंक से पारी की शुरुआत करवाऊंगा और गिल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी का अवसर दूंगा। इसके साथ ही तीसरे टेस्ट के लिए हनुमा विहारी को टीम से ड्रॉप करूंगा।' यह बात ध्यान देने की है कि मयंक और विहारी दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं लेकिन गावसकर ने विहारी पर अग्रवाल को तरजीह दी। मौजूदा सीरीज में जहां अग्रवाल ने चार पारियों में 31 रन बनाए हैं वही विहारी ने तीन पारियों में 45 रन का ही योगदान दिया है। पूर्व कप्तान ने शानदार शतक के लिए अजिंक्य रहाणे की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में शुमार रहेगा। गावसकर ने इससे पहले कहा था कि रहाणे के शतक ने यह साबित किया कि मेहमान टीम यूं ही हार नहीं मानेगी और उन्हें आसानी से पस्त नहीं किया जा सकता। गावसकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में शामिल रहेगा।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aViUUJ

मैंने अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी पर काम किया, कप्तानी का गुण उनका अपना: प्रवीण आमरे

अमित कुमार, नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों से काफी प्रभावित किया। कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के इस कार्यवाहक कप्तान की रणनीति और फैसलों की तारीफ की। लंबे समय तक रहाणे के कोच और मेंटॉर रहे प्रवीण आमरे ने भी रहाणे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके शिष्य ने कप्तानी की जिम्मेदारी काफी अच्छी तरह निभाई। आमरे ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम को बताया, 'अगर आप मुझसे पूछें तो मैंने सिर्फ अजिंक्य रहाणे के बल्लेबाजी पक्ष पर काम किया। कप्तानी या नेतृत्व की क्षमता उनकी अपनी है। कप्तान विराट कोहली वहां नहीं हैं और ऐसे मे रहाणे ने जिम्मेदारी उठाई। तो मैं अजिंक्य को कप्तान अजिंक्य की भूमिका अच्छे से निभाने का श्रेय दूंगा। चाहे बल्लेबाजी हो या फिर कप्तानी वह काफी शांत रहते हैं। यह उनका स्टाइल है। कुछ लोग आक्रामक होते हैं और कुछ बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं। लेकिन वह शांत और संयम से रहते हैं।' भारत के लिए 1991 से 1994 के बीच 11 टेस्ट और 37 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले प्रवीण आमरे ने कहा, 'अजिंक्य हमेशा योजनाओं के साथ तैयार रहते हैं। अजिंक्य ने नंबर पर भी बल्लेबाजी की है और नंबर छह पर भी। वह किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उनके लिए टीम सबसे पहले आती है। वह हमेशा अपना काम करने के लिए तैयार रहते हैं।' भारत के लिए मेलबर्न में अपा पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने अच्छा खेल दिखाया। गिल ने पहली पारी में 45 और दूसरी में नाबाद 35 रन बनाए। वहीं सिराज ने मैच में पांच विकेट लिए। कप्तान रहाणे ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया और उन्हें मौके भी दिए। आमरे ने कहा, 'जिस तरह रहाणे ने पदार्पण कर रहे दो युवा खिलाड़ियों को बैक किया वह काबिले तारीफ है। दो नए खिलाड़ियों के साथ उतरना रहाणे का बड़ा फैसला था। उन्हें यकीन था कि ये दोनों युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर सकते हैं। ये दोनों लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जब उन्हें यह अवसर मिला तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपक लिया।' पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 के स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद जिस तरह से मेलबर्न में उसने वापसी की वह काबिले-तारीफ है। आमरे ने कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट के सबसे मुश्किल वक्त में था। आप पहला टेस्ट हार गए थे और सिर्फ 36 पर ऑल आउट हो गए थे। किसी को तो जिम्मेदारी लेनी थी। मुझे खुशी है कि यह जिम्मेदारी रहाणे ने उठाई। टीम इंडिया विराट को मिस कर रही है क्योंकि वह भारत के लिए रन-मशीन हैं। उन्होने कई दौरों पर रन बनाए हैं। वह पैटरनिटी लीव पर गए हैं। तो अजिंक्य ने जिम्मेदारी उठाई और कप्तानी की भूमिका भी अच्छे से निभाई। वह कप्तान भी हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि वह बल्लेबाज के तौर पर भी अच्छा खेल दिखाएं।' उन्होंने कहा, 'अजिंक्य मैच में भारत के नंबर वन बल्लेबाज और कप्तान रहे। उन्होंने दोहरी भूमिका काफई अच्छी तरह से निभाई। उन्होंने लाजवाब खेल दिखाया। उन्होंने तीन अहम साझेदारियां कीं और टीम को 100 से ज्यादा से बढ़त दिलाई। यह एक लाजवाब जीत थी। इस जीत को अजिंक्य, टीम और प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aU9OYm

दशक में न तो टीम इंडिया ने और न ही महेंद्र सिंह धोनी ने T20I में किया है कुछ खास: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उस पैमाने पर सवाल उठाए हैं जिसके जरिए को आईसीसी टी20 इंटरनैशनल की टीम में शामिल किया गया है और साथ ही कप्तानी भी सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को 27 दिसंबर को टी20 इंटरनैशनल ने दशक की टीम की घोषणा की। इसमें महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया। चोपड़ा धोनी को विकेटकीपर और कप्तान की दोहरी भूमिका के रूप में शामिल किए जाने से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में धोनी ने भारत को कोई टी20 वर्ल्ड कप नहीं जितवाया और न ही बतौर बल्लेबाज बहुत लाजवाब प्रदर्शन किया है। चोपड़ा को लगता है कि धोनी के स्थान पर जोस बटलर जैसे खिलाड़ी को शामिल किया जाना चाहिए था। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखें तो इंग्लैंड के जोस बटलर और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक दोनों ने भारत के पूर्व कप्तान से ज्यादा रन बनाए हैं। इनका स्ट्राइक रेट भी धोनी से अच्छा रहा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का वर्ल्ड टी20 जीता था लेकिन इसके बाद टीम एक बार फाइनल में पहुंची है और एक बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाई है। अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में चोपड़ा ने कहा, 'मैं थोड़ा सा हैरान हूं क्योंकि अगर आप दशक के टी20 इंटरनैशनल की बात करें तो न तो भारत ने कुछ जीता है और न ही धोनी ने इतना अच्छा किया है। हम T20I की टीम बना रहे हैं और इसमें जोस बटलर जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।' चोपड़ा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि तीनों टीमों में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया बावजूद इसके कि पाकिस्तान टी20 में नंबर वन टीम रही है और बाबर आजम रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज रहे हैं। चोपड़ा इस बात भी हैरान नजर आए कि आईसीसी ने सिर्फ तीन मुख्य गेंदबाजों को टीम में चुना है। इस टीम में लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और राशिद खान को रखा गया है। वहीं दो बैटिंग ऑलराउंडर्स- कायरन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल को रखा गया है। चोपड़ा को लगता है कि आईसीसी की टीम एक तमाशा है और कुछ नहीं। उन्हें लगता है कि टीम में कम से कम पांच गेंदबाज होने चाहिए थे क्योंकि मैक्सवेल और पोलार्ड केवल पार्ट-टाइम गेंदबाज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pCRYNE

ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम स्थिर नहीं लगता, भारतीय गेंदबाजों को पूरे अंक: तेंडुलकर

नई दिल्लीमहान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर अपने समय की ऑस्ट्रेलिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेले हैं लेकिन जब वह मौजूदा बल्लेबाजी क्रम को देखते हैं तो उन्हें यह ‘कम स्थिर’नजर आता है जिसमें कुछ खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए खेल रहे हैं। एडीलेड में शर्मनाक हार के बाद मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में भारत की जोरदार जीत के बाद तेंडुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी और मेलबर्न में पदार्पण करने वाले मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल के प्रदर्शन पर बात की। ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर सेट नहीं तेंडुलकर ने कहा, ‘जब मैं ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम और अतीत के कुछ बल्लेबाजी क्रम को देखता हूं तो मुझे लगता है कि अतीत के बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता थी। वे खिलाड़ी अलग तरह के जज्बे के साथ बल्लेबाजी करते थे लेकिन इस टीम में काफी स्थिरता नजर नहीं आती।’ पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तीन पूर्ण पारियों में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को क्रमश: 191, 195 और 200 रन पर ढेर कर दिया। एलेन बॉर्डर, मार्क टेलर और वॉ बंधुओं के समय ऐसा देखने को नहीं मिलता था। यहां तक कि रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, डेमियन मार्टिन, एडम गिलक्रिस्ट और माइकल क्लार्क के समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ऐसा नहीं था। देखें- तेंडुलकर ने कहा, ‘इस मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छी फॉर्म में नहीं है और टीम में अपने स्थान को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं। पहले की टीमों में वे बल्लेबाज अपने स्थानों पर खेलते थे क्योंकि बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी स्थिरता थी।’ क्यों अश्विन का शिकार हो रहे हैं स्मिथ सीरीज का आकर्षण रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ के बीच की जंग भी रही है और तेंडुलकर ने बताया कि आखिर क्यों यह सीनियर ऑफ स्पिनर इस बल्लेबाज पर दबदबा बनाने में सफल रहा। उन्होंने कहा, ‘पहले टेस्ट में स्मिथ आर्म बॉल पर आउट हुए या आप इसे सीधी गेंद कह सकते हैं जिसे अश्विन अलग तरह से फेंकते हैं। ऑफ स्पिनर की सीधी गेंद सतह पर तेजी से निकलती है।’ तेंडुलकर ने बताया कि किस तरह अश्विन को टर्न और उछाल मिला। उन्होंने कहा, ‘दूसरे टेस्ट में गेंद तेजी से नहीं निकली लेकिन अंगुलियां गेंद के ऊपर थी जिसके कारण उछाल और टर्न मिला।’ तेंडुलकर ने कहा, ‘स्मिथ ने नियमित ऑफ ब्रेक समझकर सामान्य फ्लिक खेला जो कोई भी बल्लेबाज करता और इसके लिए क्षेत्ररक्षक वहां मौजूद था। ’ इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘अश्विन ने इस गेंद और विकेट के लिए काफी अच्छी योजना बनाई थी। दोनों विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, इसलिए किसी का दिन बेहतर होगा और अब तक अश्विन पहले दो टैस्ट में विजेता रहा है।’ रहाणे की कप्तानी बहुत अच्छी तेंडुलकर ने रहाणे की कप्तानी और मुश्किल हालात में उनके शतक की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन था, जिस तरह हमारी टीम खेलने सक्षम रही और जिस तरह अजिंक्य ने टीम की अगुआई की। साथ ही अगर आप सीनियर क्रिकेट और उनके योगदान को देखो तो यह काफी अच्छा रहा।’ तेंडुलकर ने कहा कि रहाणे की 112 रन की पारी में सतर्कता और आक्रामकता का शानदार मिश्रण रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अजिंक्य ने शानदार बल्लेबाजी की। वह शांतचित्त था। उसका रवैया आक्रामक था लेकिन धैर्य के साथ आक्रामकता का बिलकुल सही मिश्रण था।’ बुमराह चैंपियन गेंदबाज तेंडुलकर ने जीत में तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के योगदान पर कहा, ‘तेज गेंदबाजी विभाग में, बुमराह ने आक्रमण के अगुआ के रूप में अधिक जिम्मेदारी ली और जब भी खिलाड़ी निराश थे तो उन्होंने और कड़ा प्रयास किया। यह चैंपियन गेंदबाज का संकेत है।’ शुभमन और सिराज की तारीफ पूर्व भारतीय कप्तान तेंडुलकर ने पदार्पण करते हुए 45 और 35 रन की पारी खेलने वाले गिल और पांच विकेट चटकाने वाले सिराज की भी तारीफ की। तेंडुलकर ने गिल के संदर्भ में कहा, ‘शुभमन आत्मविश्वास से भरा और सहज दिखा। उसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की शॉर्ट पिच गेंदबाजी पर कुछ अच्छे शॉट खेले। शीर्ष क्रम में 45 और 35 रन की पारी खेलना निश्चित तौर पर अच्छी शुरुआत है।’ उन्होंने सिराज के बारे में कहा, ‘सिराज की गेंदबाजी को मत भूलिए। ऐसा लगा ही नहीं कि वह अपना पहला टेस्ट खेल रहा है।’उन्होंने कहा, ‘उसने जिस तरह पहला ओवर किया और इसके बाद धीरे-धीरे सुधार किया लेकिन कभी नहीं लगा कि वह अपना पहला मैच खेल रहा है। उसने रणनीति बनाई थी और उसे अच्छी तरह अमलीजामा पहनाया। पदार्पण करने वाले दोनों खिलाड़ी अपनी योजनाओं को लागू करने को लेकर सहज दिखे।’ टीम में बहुआयामी क्रिकेटर तेंडुलकर के अनुसार भारत की जीत के सबसे बड़े कारणों में से एक मध्य और निचले मध्य क्रम में तीन बहुआयामी क्रिकेटरों की मौजूदगी थी। उन्होंने कहा, ‘जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की। हम पांच गेंदबाजों के बारे में बात करते रहते हैं लेकिन छठे नंबर पर ऋषभ पंत, सातवें नंबर पर जडेजा और चार शतक के साथ आठवें नंबर पर अश्विन के होने से भी मदद मिली। ’ तेंडुलकर ने कहा, ‘जडेजा और अजिंक्य के बीच साझेदारी अहम थी। उन्होंने बहुमुल्य रन जोड़े और इसने उन्हें (ऑस्ट्रेलिया को) दबाव में डाला। पंत ने भी महत्वपूर्ण रन जुटाए।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X0xySu

5 महीने का हुआ हार्दिक पंड्या का बेटा अगस्त्य, पत्नी के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

नई दिल्ली हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) का बेटा अगस्त्य () पांच महीने का हो गया है। भारतीय ऑलराउंडर के इस अवसर का जश्न मनाते हुए एक तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए पंड्या ने लिखा, 'हमारा बेटा पांच महीने का हो गया- हम कितने सौभाग्यशाली हैं।' इस तस्वीर में हार्दिक एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। बेटा अगस्त्य उनकी गोद में है और नताशा उनके साथ खड़ी है। कुल मिलाकर यह बहुत प्यारी फैमिली तस्वीर लग रही है। इस तस्वीर में एक डिजाइनर केक भी रखा है। इसमें एक रेंडियर सैंटा क्लॉस की टोपी पहने हुए है और 'हैपी 5 मंथ अगत्स्य' लिखा हुआ है। हार्दिक पंड्या इस साल 30 मई को पिता बने थे। वह अपने बेटे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए थे। वह यूएई में आईपीएल खेल रहे थे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खेल रहे पंड्या ने टीम को पांचवां खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने निचले क्रम में आकर काफी तेजी से बल्लेबाजी की थी। 10 नवंबर को आईपीएल समाप्त होने के बाद वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां उन्होंने तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेले। वनडे सीरीज में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 105 के औसत से 210 रन बनाए थे। हार्दिक के प्रदर्शन के बावजूद भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। लेकिन इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए टी 20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। यहां भी हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हार्दिक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे और इस वजह से वह परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए वापस भारत लौट आए। हाल ही में उन्होंने सैंटा क्लॉज की ड्रेस में परिवार के साथ क्रिसमिस का जश्न मनाते हुए तस्वीर साझा की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WWKF7d

Ind vs Aus: गिलक्रिस्ट ने कहा- सिडनी में वॉर्नर के खेलने की उम्मीद, पुकोवस्की के डेब्यू को लेकर निश्चित नहीं

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर को भरोसा है कि डेविड वॉर्नर सिडनी टेस्ट में खेलेंगे लेकिन वह भारत के खिलाफ सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में विल पुकोवस्की के पदार्पण को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के बाकी बचे दो टेस्ट के लिए ग्रोइन की चोट से उबर रहे वॉर्नर और सिर में चोट से उबर रहे पुकोवस्की को टीम में जगह दी है जबकि खराब फार्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया है। वॉर्नर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगा गिलक्रिस्ट ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज’ से कहा, ‘वॉर्नर काफी करीब है (अंतिम एकादश में वापसी के)।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इसे जिस तरह देखता हूं, वह मेलबर्न में खेलने के भी काफी करीब था और इसलिए उसे यहां लाया गया जिससे कि वह सीमा के बंद होने के कारण फंस नहीं जाए लेकिन बेशक उसे मेलबर्न में खेलने का मौका नहीं मिला।’ गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को यहां मेलबर्न में दो दिन ट्रेनिंग करनी है और इसके बाद वे सिडनी जाएंगे इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह खेलने के लिए तैयार होगा। सवाल यह है कि दूसरे छोर पर उसके साथ कौन होगा।’ पुकोवस्की का सिडनी टेस्ट में खेलना तय नहीं गिलक्रिस्ट का मानना है कि पुकोवस्की का सिडनी टेस्ट में खेलना तय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अरग आप किसी को टीम में शामिल करते हैं, जैसे पुकोवस्की, तो आप संभवत: उसे खिलाने वाले हो। यह इतना सुनिश्चित नहीं है।’ इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘वे शायद उसे इसलिए टीम में ला रहे हैं कि वह शीर्ष स्तर का अभ्यास कर सके और टीम के साथ पूरी तरह जुड़ सके और इसके साथ ही वह शीर्ष स्तर की ट्रेनिंग कर पाए।’ पुकोवस्की को पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन 22 साल के इस खिलाड़ी को दिन-रात्रि अभ्यास मैच के दौरान सिर में गेंद लगी और चक्कर जैसी स्थिति के कारण वह पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए। मैथ्यू वेड ने दावा पेश किया गिलक्रिस्ट ने कहा कि पहले दो टेस्ट में पारी का आगाज करने वाले मैथ्यू वेड ने मजबूत दावा पेश किया है। उन्होंने कहा, ‘मैथ्यू वेड ने प्रतिबद्धता और संघर्ष करने का जज्बा दिखाकर शीर्ष क्रम में बरकरार रहने का बेहद मजबूत दावा पेश किया है। वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया लेकिन मुझे लगता है कि संभवत: वह वेड को शीर्ष क्रम में वॉर्नर के साथ रखेंगे और मध्यक्रम से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3n1ooj6

शोएब अख्तर ने की तारीफ, कहा- जज्बा देखना हो तो भारतीय टीम का देखिए

कराची पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के मेलबर्न में किये गये प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने जीत का जज्बा और प्रतिबद्धता दिखायी। एडीलेड में 36 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की। अख्तर ने की तारीफअख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘भारत ने असल में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संकट में जज्बा दिखाया जाता है। भारतीय टीम ने बेहद संकट की स्थिति में अपना कौशल और जज्बा दिखाया। उन्होंने दिखाया कि वे हार मानने वाले नहीं हैं।’ अख्तर इस बात से ज्यादा प्रभावित दिखे कि रहाणे ने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद सहजता से अपनी भूमिका निभायी। रहाणे की तारीफ रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘अजिंक्य ने सहजता से टीम की अगुवाई की। उन्होंने गेंदबाजी में सही बदलाव करके किसी का ध्यान खींचने की कोशिश नहीं की और अब सफलता सारी कहानी बयां कर रही है। कहा जाता है कि अगर आप चुपचाप कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता कहानी बयां करती है। ’ अख्तर ने इसके बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल की तारीफ की जिन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया। मो. सिराज ने दी श्रद्धांजलि उन्होंने कहा, ‘सिराज ने अपना पिता गंवा दिया जो अपने बेटे को भारत की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। उसने अपना सारा गुस्सा ऑस्ट्रेलिया पर निकाला और अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी।’ अख्तर ने कहा, ‘जब आप गिल को देखते हो तो आपको लगता है कि वह बेजोड़ बल्लेबाज है जिसे आप भविष्य में देखने वाले हैं। रविंद्र जडेजा टीम में आये और हर विभाग में योगदान दिया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o1K00l

अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, 17 जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले

नई दिल्ली जनवरी 2021 में अर्जेंटीना का दौरा करेगी, जोकि करीब एक साल बाद उसका पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा होगा। हॉकी इंडिया की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के 25 खिलाड़ियों तथा सात सहयोगी स्टाफ का कोर समूह तीन जनवरी को दिल्ली से अर्जेंटीना के लिए रवाना होगी, भारतीय टीम 17 जनवरी से मेजबान अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया और अर्जेंटीना हॉकी संघ ने दोनों टीमों के लिए बायो बबल तैयार किया है। दोनों टीम के खिलाड़ी बायो बबल से बाहर नहीं निकलेंगे और किसी तीसरे पक्ष से नहीं मिलेंगे। अभी से तैयारी शुरूटीम कोच और बसों में भी बैठने की व्यवस्था काफी सोच समझकर सावधानी से की गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ने इस दौरे को लेकर कहा,‘ टोक्यो ओलंपिक के लिए जुलाई 2021 में खेलगांव पहुंचने में अब 200 दिन के करीब समय रह गया है। अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर तैयारी करना जरूरी है। आत्मविश्वास से लबरेज है टीमहमारी टीम इस मौके से काफी रोमांचित हैं। इससे हमें पता चलेगा कि बेंगलुरू में पांच महीने के राष्ट्रीय शिविर के बाद हम किस स्थिति में हैं।’ भारतीय टीम के कोच शुअर्ड मरिने ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि एक साल बाद हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे हैं। इससे हमें पता चल चलेगा कि टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए अगला कदम क्या होगा।’ भारतीय महिला टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड में खेला था। भारत ने न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तीन मैच जीते थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38FOTFG

Syed Mustaq Ali Trophy: कोरोना वायरस के कारण अब लार लगाकर गेंद को स्विंग नहीं करा पाएंगे गेंदबाज

इंदौर क्रिकेट मैचों में गेंदबाज स्विंग हासिल कर विपक्षी बल्लेबाज को मुश्किल में डालने के लिए लार लगाकर गेंद को चमकाते रहे हैं, लेकिन भारत में अगले महीने से शुरू होने जा रहे 2020-21 घरेलू सत्र के दौरान वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विस्तृत स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया है जिसमें इस सत्र में गेंद पर लार लगाने की मनाही भी शामिल है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 30 पन्नों का यह प्रोटोकॉल टी20 चैंपियनशिप के 10 जनवरी से शुरू होने वाले आयोजन से पहले राज्य क्रिकेट संगठनों को भेजा गया है। गौरतलब है कि इस टी20 टूर्नामेंट के साथ ही भारत के 2020-21 घरेलू सत्र का आगाज होने जा रहा है। यह सत्र कोविड-19 के प्रकोप के कारण काफी बाद में आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र को लेकर बीसीसीआई के जारी प्रोटोकॉल में मोटे अक्षरों में छापा गया, 'क्रिकेट की गेंदों पर लार नहीं लगाया जा सकेगी।' प्रोटोकॉल में यह ताकीद भी की गई है कि घरेलू सत्र के प्रशिक्षण सत्र या मैच के दौरान अगर क्रिकेट गेंद किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा संभाली जाती है जो जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं है, तो गेंद खिलाड़ियों को दिए जाने से पहले अम्पायर या टीम स्टाफ को इसे सैनिटाइज करना होगा। प्रोटोकॉल में मैच स्थल, होटल, प्रशिक्षण स्थल और परिवहन के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण बनाने को कहा गया है। ये वातावरण खिलाड़ियों के साथ ही टीम के सहायक स्टाफ, मैच अधिकारियों, मैच व आयोजन स्थल के प्रबंधन समूहों, ब्रॉडकास्ट कमेंटेटरों और अन्य कर्मियों के लिए तैयार किए जाएंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक मैचों के सभी प्रतिभागियों को संबंधित शहर में आने के बाद तय होटलों में छह दिन के लिए अलग रखा जाएगा और उन्हें आगमन के पहले, तीसरे और छठे दिन आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच करानी होगी। जांच में संक्रमण से मुक्त पाए जाने पर ही उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश दिया जाएगा। प्रोटोकॉल में कहा गया है कि खिलाड़ी और टीम का सहायक स्टाफ 'अपरिहार्य हालात में ही' जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर जा सकेंगे। उन्हें इस वातावरण से बाहर जाने से पहले अपनी टीम के डॉक्टर की अनुमति लेनी होगी। प्रोटोकॉल में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर खिलाड़ियों और टीम के सहायक स्टाफ के खिलाफ बीसीसीआई अनुशासनात्मक कदम उठाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38O8Dad

Ind vs Aus 3rd Test Match: तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़े रोहित शर्मा, होटल में एंट्री के बाद खिलाड़ियों ने यूं किया स्वागत

मेलबर्नसलामी बल्लेबाज के खिलाफ सात जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले बुधवार को भारतीय टीम से जुड़ गए। भारतीय टीम ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित टीम होटल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं और टीम स्टाफ के साथ बैठक के साथ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय बाद टीम के साथ जुड़ेरोहित हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन पूरा करने के बाद मेलबर्न में टीम से जुड़े हैं। बीसीसीआई ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘देखिए, मेलबर्न में कौन टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं। टीम के साथ जुड़ने पर का शानदार स्वागत।’ ऑस्ट्रेलिया में थे क्वारंटीनअपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे। इसके बाद वह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे। रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे और वह क्वारंटीन में थे। इससे पहले, टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा था कि रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। हेड कोच ने कही थी ये बातउन्होंने कहा था, ‘रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट हैं क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से क्वारंटीन में हैं। हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34W5KTG

जब अचानक फील्डर के पास जाकर बंदर की तरह उछलने लगे रिजवान, लोगों को आई किरण मोर, मियांदाद की याद

नई दिल्लीहिंदुस्तान में क्रिकेट को भावनाओं का खेल कहा जाता है। यहां पर हर बच्चे का सपना होता है कि बड़े होकर क्रिकेटर बनना है। लेकिन जब मैदान पर मैच भारत-पाकिस्तान का मैच हो रहा है तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, एक दूसरे के घर जाकर लोग मैच देखते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने एक अजीब हरकत की। अचानक उचकने लगे रिजवानमोहम्मद रिजवान क्रीज पर बल्लेबाजी करते-करते अचानक शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे न्यूजीलैंड खिलाड़ी के सामने जंप करने लगे। ये देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी थोड़े चौंक गए लेकिन बाद में सब हंसने लगे। इस प्रकरण को देखकर 1992 के भारत पाकिस्तान मैच की यादें ताजा हो गईं। इस मैच में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कीपरिंग कर रहे किरण मोरे को चिढ़ाने के लिए जंप करने लगे थे। पाकिस्तानियों की आदतदरअसल, सचिन तेंडुलकर गेंदबाजी कर रहे थे और विकेट के पीछे किरण मोरे थे। मियांदाद क्रीज पर जमते जा रहे थे। तेंडुलकर की मीडियम पेस गेंदें थोड़ा परेशान कर रही थीं। तेंडुलकर की लेग स्टम्प की ओर फेंकी गेंद को मियांदाद ने बल्ला लगाकर किनारे करना चाहा लेकिन गेंद मिस हुई और मोरे के हाथों में पहुंच गई। इसके बाद में मियांदाद झल्लाकर मोरे के सामने उचकने लगे थे। नहीं बचा पाए हारपाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पांचवें दिन चाय काल के बाद मोहम्मद रिजवान और फवाद आलम फिर बल्लेबाजी करने उतरे। यह सेशन काफी महत्वपूर्ण था। क्योंकि इस सेशन में उनको विकेट बचाने के साथ-साथ रन भी बनाने थे। जैसे ही रिजवान क्रीज पर उतरे तो वो कॉन्फिडेंट दिखे और जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे पाक ये मैच जीत जाएगा। वो क्रीज पर वॉर्म अप करते दिखे। वो फील्डर के पास पहुंचे और उछलने लगे। ये देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हंसने लगे। हालांकि पाकिस्तान ये मैच हार गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nZeT5q

Syed Mustaq Ali Trophy: 7 साल बाद मैदान पर वापसी करने को बेताब श्रीसंत, बोले- कोई भी इतना ताकतवर नहीं जो तोड़ सके

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। अगले महीने शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की ओर से खेलते नजर आएंगे। श्रीसंत सात साल बाद मैदान पर वापसी करेंगे। मैच फिक्सिंग का लगा था आरोपशांताकुमारन श्रीसंत को मैच फिक्सिंग के आरोपों में लिप्त पाया गया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनपर सात साल का प्रतिबंध लगा दिया था। अब बैन के बाद श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था। काफी खुश नजर आए श्रीसंतसात साल बाद मैदान पर वापसी को लेकर श्रीसंत भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कोई भी इतना मजबूत नहीं होता जो इंसान को तोड़ सके जोकि अपने आपको मजबूत रखता है। मुझे प्यार और मेरा साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया। गौरतलब है कि श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हो गया था। घरेलू टूर्नामेंट शुरूकोरोना काल के बाद घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इसकी शुरुआत होगी। केरल टीम के कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल 2020 में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वन-डे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले श्रीसंत ने अपना आखिरी मैच साल 2011 में खेला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37WWyAm

सब्र की इंतहा इसे कहते हैं, पाक खिलाड़ी फवाद आलम ने 4,190 दिन बाद जड़ा टेस्ट शतक

नई दिल्ली फवाद आलम () को 10 साल 259 दिन बाद पाकिस्तानी टेस्ट (Fawad Alam Pakistan Team) में शामिल किया गया। इंतजार बहुत लंबा रहा। 3910 दिन का इंतजार। इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्टन टेस्ट में वह क्रीज पर उतरे। लेकिन खाता खोले बिना ही आउट हो गए। अगले मैच में उन्होंने 21 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए वापसी इतनी आसान नजर नहीं आ रही थी। हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह जमकर रन बना रहे थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 56.54 का है। हार नहीं बचा पाए आलमइसके बाद आलम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा बने। यह सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। आलम ने बे ओवल मैदान पर जमकर बल्लेबाजी की और शतक लगाया। पाकिस्तानी टीम मैच बचाने में जुटी थी। टेस्ट क्रिकेट में करीब 4190 दिन बाद आलम ने फिर शतक लगाया। हालांकि वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। 27 गेंद बाकी रहते पाकिस्तान ऑल आउट हो गया और न्यूजीलैंड ने मैच 101 रन से बचा लिया। पहली पारी में पाक टीम 90 पर आउटफवाद आलम ने जुलाई 2009 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2009 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में फवाद ने 168 रन ठोके थे। टेस्ट शतक 12 जुलाई को शुरु हुए टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हुए इस मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह उनका पहला ही टेस्ट मैच था। और पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 90 पर ऑल आउट हो गई थी जिसमें आलम ने 16 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की खराब फील्डिंगन्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान टीम का स्कोर दूसरी पारी में 4 विकेट पर 75 रन था। ऐसे में आलम और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 165 रन जोड़े। 380 गेंदें इस साझेदारी ने खेली। न्यूजीलैंड की टीम की जीत जो पक्की नजर आ रही थी उस पर इन दोनों ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। पहले दो सेशन में कीवी टीम को कोई विकेट नहीं मिला। इस मजबूत साझेदारी ने न्यूजीलैंड का इंतजार बढ़ा दिया। रिजवान ने हाफ सेंचुरी लगाई। न्यूजीलैंड को खराब फील्डिंग का खमियाजा भी भुगतना पड़ा। चोट के बाद भी गेंदबाजीफवाद आलम ने अपना शतक तो लगाया लेकिन वह पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए। नील वैगनर की गेंद पर वह वॉल्टिंग को कैच थमा बैठे। उन्होंने 102 रन की पारी खेली। यहां तारीफ वैगनर की भी करनी होगी जो पंजे में चोट के बावजूद गेंदबाजी कर रहे थे। उससे पहले रिजवान भी 60 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर LBW हुए थे। तीन ओवर बाद रिजवान भी आउट हो गए। अब न्यूजीलैंड के लिए राह आसान हो गई। 240 के स्कोर पर पांचवां विकेट खोने वाली पाकिस्तानी टीम 271 पर आउट हुई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WYrppU

ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जुड़ेंगे वॉर्नर तो भारतीय टीम में लौट सकते हैं 'हिटमैन', दिलचस्प हो जाएगा तीसरा टेस्ट मैच

नई दिल्ली (India Australia Test Serise) के दो मैच खेले जा चुके हैं। पहला मैच एडिलेड में खेला गया जहां पर टीम इंडिया की करारी हार हुई थी। इसके बाद टीम में कई बदलाव किए गए और फिर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। इस मैच में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की सभी ने तारीफ की। अब तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ डेविड वॉर्नर (David Warner) जुड़ने जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत की ओर भी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जुड़ सकते हैं। वॉर्नर बनाम शर्मा होगा मैचडेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा (David Warner And Rohit Sharma) दोनों ही विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के स्टार प्लेयर हैं और दोनों ही चोट ही वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। रोहित शर्मा () बीच दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे और तब से वो क्वारंटीन थे। बुधवार को वो टीम के साथ मेलबर्न में जुड़ जाएंगे। हालांकि एक दिन पहले भारत के हेड कोच रवि शास्त्री की बातों से ऐसा लग रहा था जैसे कि वो तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे टेस्ट की विनिंग प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेंगे। टीम में लौटे वॉर्नरडेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ आखिरी के दो टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। चयनकर्ताओं ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स को बाहर कर वॉर्नर को टीम में लाया गया है। वॉर्नर को ग्रोइन में चोट थी इसलिए वह एडिलेड और मेलबर्न में शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। उन्हें यह चोट सिडनी में पिछले महीने खेले गए दूसरे वनडे मैच में लगी थी। बर्न्स नहीं कर पाए बेहतरक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में चयनकर्ता ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा गया है, ‘वॉर्नर ने अपनी चोट से मजबूत वापसी की है। हम उन्हें भरपूर मौका देंगे ताकि वह सिडनी में खेल सकें।’ होंस ने कहा कि बर्न्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यवश, बर्न्स की वापसी वैसी नहीं रही जैसी वह और चयनकर्ता चाहते थे।’ चोटिल हुए थे रोहित शर्माइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रोहित के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं बना सके। कोरोना वायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में आइसोलेशन नियमों के चलते वह हालांकि पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे लेकिन आखिरी दो टेस्ट में वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वॉर्नर का टेस्ट रेकॉर्डवॉर्नर ने रोहित से कहीं ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। वॉर्नर ने 84 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 7244 रन बनाए हैं। वॉर्नर के नाम एक तिहरा शतक भी है इसके अलावा टेस्ट में उनके बैट से 24 शतक, 2 दोहरे शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका बैटिंग एवरेज 48.95 है। रोहित की गिनती सीमित ओवरों में दुनिया के स्टार बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने अब तक 224 वनडे, 108 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने के अलावा 32 टेस्ट खेले हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aUOyBK

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9