Friday, April 30, 2021

डि विलियर्स को डॉट गेंद डालना चाहता था लेकिन उनका विकेट मिल गया : बरार

अहमदाबाद पंजाब किंग्स के स्पिनर का लक्ष्य एबी डिविलियर्स को डॉट गेंद डालना था लेकिन सटीक रणनीति के कारण उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के इस खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिल गया। ऐसा कम ही होता है कि एक ही मैच में किसी एक गेंदबाज को विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और डि विलियर्स के विकेट मिल जाए और पंजाब के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा कर दिखाया। बरार ने कोहली और मैक्सवेल को बोल्ड किया और डिविलियर्स को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, ‘मैं डि विलियर्स को ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद डालना चाहता था। यही वजह है कि मैने स्लिप में फील्डर खड़ा किया था। मैं डॉट गेंद डालना चाहता था लेकिन किस्मत से उनका विकेट मिल गया।’ बरार ने 17 गेंद में 25 रन बनाने के बाद चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कहा, ‘मेरी रणनीति सही लैंग्थ से गेंदबाजी करने की थी। गेंदबाज के खेलने के तरीके को देखकर लैंग्थ में बदलाव किया जाता।’ पिछले दो सत्र में तीन मैच खेल चुके बराबर ने पहली बार आईपीएल में विकेट लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aQEeKw

MI vs CSK: दो चैंपियन टीमों की टक्कर आज, कौन पड़ेगा किस पर भारी

नई दिल्ली आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आज जब आपस में भिड़ेंगी तो यह इस सीजन का अब तक का सबसे जोरदार मुकाबला हो सकता है। ऐसा दोनों टीमों में मौजूद स्टार खिलाड़ी के साथ ही उनके कप्तानों की सफलताओं को देखकर कहा जा सकता है। रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई जहां अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है तो महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि इस बार मामला कुछ अलग है। चेन्नई की टीम जहां सीजन का पहला मुकाबला गंवाने के बाद लगातार पांच में जीत हासिल कर चुकी है तो मुंबई को इतने ही मैचों में केवल तीन में जीत मिली है। ऐसे में उसकी कोशिश इस मुकाबले में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में खुद को ऊपर करने की होगी। मिडल ऑर्डर ने पकड़ी लय दोनों टीमों के लिए अच्छी बात यह है कि उसने दिल्ली लेग की शुरुआत जीत के साथ की है। हालांकि मुंबई की तुलना में चेन्नई का प्रदर्शन हर विभाग में अब तक अच्छा रहा है। वैसे इस मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर 'हिटमैन' इस सीजन अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाए हैं। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि न सिर्फ ओपनर क्विंटन डिकॉक ने पिछले मैच में फार्म में वापसी की बल्कि उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों विशेषकर क्रुणाल पंड्या ने भी लय हासिल करने की झलक दिखायी। सूर्यकुमार यादव को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा जबकि कीरोन पोलार्ड को भी अपनी आक्रामकता बरकरार रखने की जरूरत है। यह देखना होगा कि ईशान किशन को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। चेन्नई को यदि मुंबई पर जीत हासिल करनी है तो दीपक चाहर, सैम कुरन और रविंद्र जाडेजा को अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी। फाफ लेंगे परीक्षा चेन्नई के मध्यक्रम की अभी तक खास परीक्षा नहीं हुई है क्योंकि फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के लिए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमरा के सामने अपनी बेहतरीन फॉर्म बनाए रखना चुनौती होगी। बोल्ट और बुमरा डेथ ओवरों में भी कारगर साबित हुए हैं। मध्यक्रम में मोईन अली भी चेन्नई के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं तो निचले क्रम में जाडेजा अपनी भूमिका से पूरा न्याय कर रहे हैं। जाडेजा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि कोटला की धीमी पिच पर लेग स्पिनर राहुल चाहर की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अभी तक 11 विकेट लिए हैं। उन्हें दूसरे छोर से क्रुणाल और जयंत यादव से सहयोग की दरकार है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/332jT0v

पंजाब से हार पर बोले विराट कोहली, अगले मैच में थोड़े बदलाव करने होंगे

अहमदाबादआईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि टीम अगले मैच में कुछ बदलाव के साथ उतरेगी। पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 91) की शानदार पारी के बाद हरप्रीत बरार की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हरा दिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘उनकी अच्छी शुरुआत के बाद हमने 5 विकेट लेकर वापसी करी। कुछ ज्यादा रन दिए अंत में। 160 चेज करना चाहते थे हम। हम बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी नहीं लगा पाए। अगले मुकाबले में थोड़े बदलाव करने होंगे। टीम का कॉम्बिनेशन ऐसा है कि रजत को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेज रहे हैं। रजत अच्छे बैटर है, आज उनका दिन नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘हमने 25 रन ज्यादा दे दिए केएल को। एक विकेट से रनगति रुक जाती, पर हम वह नहीं कर पाए। 60-65 रनों से हारते तो बहुत फर्क पड़ता। मगर अंत में हर्षल और जेमिसन ने अहम रन बनाए।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t5rohz

POLLS: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बाजी, कौन बनेगा विजेता?

POLLS: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बाजी, कौन बनेगा विजेता?

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eZOm4X

IPL 2021: केएल राहुल और हरप्रीत बरार की जोड़ी के आगे बैंगलोर पस्त, पंजाब ने मारा मैदान

अहमदाबादटूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों करारी शिकस्त खानी पड़ी है। पंजाब ने उसे 34 रनों से हराया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने केएल राहुल के नाबाद 91 रनों की पारी के दम पर 179 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर टीम 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में आरसीबी की यह दूसरी हार है। इससे पहले उसे चेन्नई से हार मिली थी। दूसरी ओर पंजाब की यह 7 मैचों में तीसरी जीत है। पंजाब की पारी का रोमांच इससे पहले कप्तान के एल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 5 विकेट पर 179 रन बनाए। राहुल और क्रिस गेल (24 गेंद में 46 रन) ने 80 रन की साझेदारी की लेकिन इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके। सातवें नंबर पर उतरे हरप्रीत बरार की इन दोनों के अलावा दोहरे अंक तक पहुंच पाए। राहुल और बरार ने आठवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 61 रन जोड़े। गेल चूके फिफ्टी गेल के 11वें ओवर में आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बना दिया था। राहुल ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं बरार ने 17 गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। डेनियल सैम्स और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह उतरे प्रभसिमरन सिंह ने राहुल के साथ पारी का आगाज किया लेकिन सात रन बनाकर आउट हो गए। राहुल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे लेकिन रन आसानी से नहीं बन रहे थे। गेल ने इसके बाद जैमीसन के डाले पावरप्ले के एक ओवर में पांच चौके लगाकर दबाव तोड़ा। पूरन, दीपक और शाहरुख रहे फ्लॉप इसके बाद अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाकर रनगति बढ़ाई। वह हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जैमीसन ने उन्हें विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स के हाथों लपकवाया। उन्होंने निकोलस पूरन (0) को भी रवाना किया जबकि दीपक हुड्डा (5) और शाहरुख खान (0) भी टिक नहीं सके। पंजाब ने आखिरी दो ओवरों में 22 रन बनाए जब राहुल ने हर्षल पटेल को दो चौके और एक छक्का जड़ा और बरार ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e55ExX

IPL: रनों की दौड़ में धवन से आगे निकले केएल राहुल, ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

अहमदाबादकप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 91) की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 179 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक कप्तान राहुल ने 57 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 91 रन ठोके। यह उनकी टूर्नामेंट में चौथी हाफ सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। यही नहीं, इस पारी के बाद उनके नाम इस सीजन में 7 मैचों मे 331 रन हो गए हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाते हुए शिखर धवन को पीछे छोड़ है। दिल्ली के धवन के नाम फिलहाल 7 मैचों में 311 रन दर्ज हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 19 रन के स्कोर पर ही अपना पहला मैच खेल रहे प्रभसिमरन सिंह (7) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद राहुल और क्रिस गेल (46) ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूती दी। गेल ने 24 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। गेल के आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी तरह से विफल साबित हुआ और निकोलस पूरन (0), दीपक हुड्डा (5) तथा शाहरुख खान (0) सस्ते में आउट होकर चले गए। कप्तान राहुल हालांकि ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार (नाबाद 25) के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 61 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 60 जबकि अंतिम ओवर में 22 रन बटोरे। राहुल ने 57 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के, जबकि बरार ने 17 गेंदों पर एक चौका और दो लगाए। बैंगलोर की की ओर काइल जेमीसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। उनके अलावा डेनियन सैम्स, युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xxybEp

आर अश्विन की फैमिली के 10 सदस्य कोरोना संक्रमित, पत्नी प्रीति ने दी जानकारी

नई दिल्ली भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पत्नी प्रीति नारायणन का कहना है कि उनके परिवार के 10 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिए रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है। उन्होंने कहा , 'एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे। पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा। तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं ।' उन्होंने कहा , 'टीका लगवा लीजिए। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए।' प्रीति ने कहा , 'मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है। पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था। हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था लेकिन कोई आपके पास नहीं था। यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nI80Gn

दिग्गज स्पोर्ट्स स्टार्स और क्लबों ने वीकेंड पर किया सोशल मीडिया का बायकॉट, जानिए क्या है वजह

नई दिल्लीसोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और तमाम अच्छी बातों के इतर कुछ ऐसे भी पक्ष हैं, जिनपर लगाम कसने को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। खासकर ऑनलाइन अब्यूज हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। अब इस मामले पर दुनियाभर के खिलाड़ी और खेल संघ एक साथ मैदान पर उतर पड़े हैं। सभी की मांग है कि सोशल मीडिया कंपनियों को ऑनलाइन अब्यूज को लेकर कुछ अधिक सतर्क होना पड़ेगा और कुछ अधिक करना होगा। इसे लेकर इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने भी ट्वीट किया और बताया कि वीकेंड पर वह और अन्य कई खिलाड़ी करेंगे। रूट के अलावा तमाम अन्य खेल के खिलाड़ियों ने भी ट्वीट करते हुए बायकॉट का ऐलान किया है। दरअसल, प्रीमियर लीग, इंग्लिश फुटबॉल लीग और महिला सुपर लीग क्लबों ने पिछले सप्ताह के अंत में घोषणा की थी कि वे 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बहिष्कार करेंगे। यह अभियान सोमवार यानी 3 मई को 23:59 बजे तक चलेगा। इसके बाद फुटबॉल क्लबों के इस अभियान में वेल्स के रग्बी क्षेत्रों, वेल्श रग्बी यूनियन, वेल्श रग्बी प्लेयर्स असोसिएशन और फुटबॉल असोसिएशन ऑफ वेल्स सहित कई खेल संगठनों द्वारा शामिल हो गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nzpkxj

पृथ्वी साव की तूफानी पारी फिदा हुई 'गर्लफ्रेंड', इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा कुछ ऐसा

नई दिल्लीओपनर पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने गुरुवार को 41 गेंदों में तूफानी 82 रन ठोकते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स पर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने अभिनेत्री प्राची सिंह () ने इंस्टाग्राम पर कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को इस सत्र के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मिलने वाले सभी पुरस्कारों को पैक करने के लिए एक नए सूटकेस की आवश्यकता हो सकती है। साव ने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली और दिल्ली की जीत के नायक बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। जब उन्होंने अपना पुरस्कार एकत्र किया और मैच के बाद की अवॉर्ड सेरिमनी में प्रसारकों से बात की तो प्राची, जो साव के साथ डेटिंग कर रही हैं (ऐसी अफवाह है) ने उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कीं। प्राची ने पर इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'आप पर गर्व है। दूसरी तस्वीर के लिए कैप्शन में उन्होंने कहा, 'उन सभी पुसस्कारों को पैक करने के लिए एक नया सूटकेस चाहिए।' इस पारी ने ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में भी साव को शीर्ष तीन में प्रवेश करने में मदद की। साव के नाम अब 270 रन हो गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QCbKgI

IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को घर लौटने पर जाना पड़ेगा जेल, भरना होगा भारी जुर्माना!

नई दिल्लीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को घर वापस जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट को मानें तो इन खिलाड़ियों को किसी अलग-थलग स्थान पर रखा जा सकता है और उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों को जेल भी हो सकती है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'संघीय सरकार भारत से ऑस्ट्रेलिाया में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने और और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवायी पर विचार कर रही है।' वर्तमान में 14 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लैम मैक्सवेल और पैट कमिंस जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई भी आईपीएल की विभिन्न फ्रैंचाइजी कोचिंग / सपोर्ट स्टाफ और टीवी कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उनमें रिकी पोंटिंग, डेविड हसी, ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन आदि शामिल हैं। एसएमएच की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'नाइन न्यूज ने शुक्रवार रात को खबर दी कि सरकार वर्तमान परिस्थिति में भारत से स्वदेश आने वालों के कृत्य को अपराध करार देकर अधिकतम 66,000 डॉलर का जुर्माना या पांच साल की जेल की सजा सुना सकती है।' 36,000 ऑस्ट्रेलियाई विदेशों में फंस गए है। भारत में 9,000 ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिनमें आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पहले कहा था कि चूंकि खिलाड़ी आईपीएल के लिए निजी तौर पर भारत गए हैं, इसलिए उन्हें अपनी वापसी खुद ही सुनिश्चित करनी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/333jj2A

सूर्यकुमार यादव को KISS करने से नहीं रोक पाया 'कांच की दीवार', देखें वायरल तस्वीर

नई दिल्ली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लगातार दो मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को गुरुवार को तोड़ दिया। मुंबई ने संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से पराजित कर दिया। हालांकि लाइमलाइट मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) ने चुरा लिया। मैच के बाद सूर्यकुमार का पत्नी के साथ किस वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मैच के दौरान देविशा स्टैंड में मौजूद थीं। सूर्यकुमार मैच के बाद देविशा की ओर गए जहां वह दर्शक दीर्घा में मौजूद थी। दाएं हाथ के सूर्यकुमार ने पत्नी के गाल पर किस करते हुए नजर आए लेकिन दोनों के बीच शीशे ने 'कबाब में हड्डी' का काम किया। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने इस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर इस फोटो को अपलोड किया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बायो बबल में परिवार के साथ ट्रैवल करने की अनुमति है। जहीर की पत्नी सागरिका ने शेयर की थी फोटो सबसे पहले इस फोटो को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zahree Khan) की पत्नी सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने हार्ट वाले इमोजी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ 16 रन बनाए सूर्यकुमार ने राजस्थान के खिलाफ 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी मे तब्दील नहीं कर सके। सूर्यकुमार को क्रिस मॉरिस की गेंद पर जोस बटलर ने कैच किया। जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी व्यक्त की। मुंबई की मौजूदा सीजन में ये तीसरी जीत थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xExzwq

Punjab vs Bangalore Live: पंजाब vs बैंगलोर @अहमदाबाद, देखें स्कोरकार्ड

आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हो रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QAYMQl

भारत की बजाय यूएई में होगा टी-20 वर्ल्ड कप? बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया ये जवाब

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भारत में बढते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई को यकीन है कि टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा हालांकि इसे नौ की बजाय पांच शहरों में कराया जा सकता है ।

परंपरा यही है कि आईसीसी बैकअप में विकल्प तैयार रखता है और पिछले एक साल से वह विकल्प यूएई है ।

आईपीएल इस समय बायो बबल में हो रहा है लेकिन बीसीसीआई के सामने असल चुनौती टी20 विश्व कप प्रतिकूल परिस्थितियों में कराने की है ।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि अभी पांच महीने का समय है और लोगों को टीके मिल रहे हैं तो विश्व कप भारत में ही होगा । यह हो सकता है कि नौ शहरों की बजाय मैच चार या पांच शहरों में हो ।’’

आईसीसी के एक निरीक्षण दल को 26 अप्रैल को दिल्ली आकर आईपीएल के बायो बबल का जायजा लेना था लेकिन भारत यात्रा पर लगे प्रतिबंध के कारण दौरा स्थगित करना पड़ा ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ उस टीम को इस सप्ताह आना था लेकिन यात्रा प्रतिबंध लागू होने से वे बाद में आयेंगे ।’’

बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) धीरज मलहोत्रा ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा था कि यूएई विकल्प रखा गया है ।

बोर्ड के अधिकारी ने हालांकि कहा कि परंपरा के तहत यूएई हमेशा दूसरा विकल्प रहता ही है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये हमेशा एक विकल्प रहता है और पिछले साल आईसीसी की बैठक में तय होने के बाद यूएई विकल्प है । धीरज ने जो कहा, उसमें कुछ नया नहीं है । अगर अगले पांच महीने में हालात समान रहते हैं तो दूसरी योजना तैयार रखनी होगी ।’’

श्रीलंका, बांग्लादेश या दूसरे देशों में आईसीसी टी20 विश्व कप तीन या चार शहरों में ही होता है लेकिन भारत में बोर्ड की राजनीति के कारण ऐसा संभव नहीं है ।

विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन से जुड़े रहे बोर्ड के अधिकारी ने कहा ,‘‘यहां बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का शहर (कोलकाता), उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल का शहर (लखनऊ), सचिव जय शाह का शहर (अहमदाबाद) और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल का शहर (धर्मशाला) है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा मुंबई, चेन्नई , दिल्ली, बेंगलोर और हैदराबाद तो हैं ही ।’’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/333p5kE

PBKS v RCB: विराट के 'चैलेंजर्स' और राहुल के 'किंग्स' के बीच घमासान, देखें मैच के लाइव अपडेट्स

अहमदाबाद लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को आईपीएल में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दोनों के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पॉइंट्स टेबल में स्थिति पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि टॉप पर मौजूद चेन्नै सुपर किंग्स और दूसरे नंबर पर दिल्ली के भी 10 पॉइंट्स ही हैं, लेकिन रनगति में बैंगलोर पिछड़ रहा है। ऐसे में बैंगलोर की आज बड़ी जीत हासिल कर टॉप पर फिर से कब्जा जमाना चाहेगी। सबसे बड़ी चिंता पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है। अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुआई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का मामूली स्कोर बनाया। राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है। उनके साथी ओपनर मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाए हैं। इनका कॉम्बिनेशन दमदार दूसरी तरफ आरसीबी की टीम लगातार अच्छे प्रदर्शन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। एबी डीविलियर्स रंग में लौट चुके हैं तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार फॉर्म में हैं। युवा रजत पाटीदार ने भी पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की जबकि काइल जेमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो हर्षल पटेल ने सभी मैच में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था। ऐसे में टीम का संयोजन बेहतरीन है। पिच: एक बार फिर स्पिनर्स को टर्न और बाउंस दोनों मिलने की संभावना है संभावित प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोएजेज हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह। आमना-सामना कुल मैच 26 बैंगलोर जीती 12 पंजाब जीती 14


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e3UcTm

बाउट के दौरान सिर के बल गिरे जापानी सूमो पहलवान की एक महीने बाद मौत

तोक्यो जापान में सूमो कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने के बाद 28 वर्षीय पहलवान हिबिकिरोयू की मौत हो गई। जापान सूमो संघ ने गुरुवार को बताया कि हिबिकिरोयू की मौत सांस लेने में परेशानी से हुई। इस घटना के बाद जापान में खेल के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति की प्रतिक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। हिबिकिरोयू का असली नाम मितसुकि अमानो था। एक टूर्नामेंट में 26 मार्च को बाउट (कुश्ती) के दौरान प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने उन्हें सिर के बल पटक दिया था। इसके बाद वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे। सूमो अधिकारियों ने थोड़ा इंतजार करने के बाद चिकित्सकों को बुलाया। स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह होश में आ गए थे। इस पहलवान ने सूमो अधिकारियों से कहा कि ऐसा लगा रहा कि उसका निचला शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। निकान स्पोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। जापानी मीडिया के अनुसार घटना के बाद सूमो पहलवान को प्राथमिक उपचार देने के लिए वहां कोई चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था। सूमो अधिकारियों ने कहा कि हिबिकिरोयू की मौत चोट से जुड़ी हुई है। हिबिकिरोयू ने 2011 में पदार्पण किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ujD4yV

CSK vs MI Preview : धोनी की CSK के विजय रथ को रोकने उतरेगी रोहित की मुंबई

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उतार चढ़ाव वाले अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिये बेताब मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा।

यूएई में पिछले साल खेले गये टूर्नामेंट में प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रहा सीएसके इस बार बदले इरादों के साथ मैदान पर उतरा है और पहला मैच गंवाने के बाद उसने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है। इससे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है।

मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन अब तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसने छह मैचों में केवल तीन में जीत हासिल की है लेकिन फिरोजशाह कोटला में ही खेले गये पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा होगा।

लेकिन उसका सामना अब हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे सीएसके से है। धोनी की टीम ने भी मुंबई की तरह दिल्ली चरण की अच्छी शुरुआत करके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर 'हिटमैन' वर्तमान आईपीएल में अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाये हैं।

मुंबई के लिये अच्छी खबर यह है कि न सिर्फ सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने पिछले मैच में फार्म में वापसी की बल्कि उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों विशेषकर क्रुणाल पंड्या ने भी लय हासिल करने की झलक दिखायी। सूर्यकुमार यादव को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा जबकि कीरोन पोलार्ड को भी अपनी आक्रामकता बरकरार रखने की जरूरत है। यह देखना होगा कि इशान किशन को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं।

मुंबई को यदि चेन्नई का विजय अभियान रोकना है तो उसे दीपक चाहर, सैम करेन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दिखाना होगा।

चेन्नई के मध्यक्रम की अभी तक खास परीक्षा नहीं हुई है क्योंकि फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभायी। इन दोनों के लिये ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के सामने अपनी बेहतरीन फार्म बनाये रखना चुनौती होगी। बोल्ट और बुमराह डेथ ओवरों में भी कारगर साबित हुए हैं।

कोटला की धीमी पिच पर लेग स्पिनर राहुल चाहर की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अभी तक 11 विकेट लिये हैं। उन्हें दूसरे छोर से क्रुणाल और जयंत यादव से सहयोग की दरकार है।

चेन्नई डुप्लेसिस (270 रन) और गायकवाड़ (192 रन) से फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा। मध्यक्रम में मोईन अली (148 रन) ने अच्छी भूमिका निभायी है। सुरेश रैना की मौजूदगी से उसके मध्यक्रम को मजबूत मिली है जबकि निचले क्रम में जडेजा अपनी भूमिका से पूरा न्याय कर रहे हैं।

जडेजा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या , मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ , शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Re3Ny8

कोविड से जंग: पूरन के बाद भारतीय क्रिकेटर ने किया मदद का ऐलान, देखें किसने क्या दिया

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने कोरोना वायरस से उबरने के बाद कोविड-19 (Fight with COVID-19) मरीज के लिए ऑक्सिजन कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भारत के ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही ब्रेट ली, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के बाद जयदेव उनादकत भी मदद के लिए आगे आए हैं।

एक बार फिर से भारत महामारी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस बार पहले से स्थिति अधिक गंभीर है। प्रतिदिन 2 से 3 लाख लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में देश ही नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी भारत की मदद को आगे आ रहे हैं।


Sports Stars Helped India To battle With Covid-19: निकोलस पूरन के बाद जयदेव उनादकत ने भी किया मदद का ऐलान, ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं दान

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने कोरोना वायरस से उबरने के बाद कोविड-19 (Fight with COVID-19) मरीज के लिए ऑक्सिजन कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भारत के ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही ब्रेट ली, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के बाद जयदेव उनादकत भी मदद के लिए आगे आए हैं।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t9ldZQ

पृथ्वी ने एक ओवर में जड़े 6 चौके तो मावी ने गर्दन दबोचकर लिया 'बदला', देखें वीडियो

नई दिल्ली युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल (IPL 2021) के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 7 मैचों में 10 अंक हैं और वह आठ टीमों के प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद दूसरे नंबर पर है। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में पृथ्वी ने 41 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पृथ्वी ने अपने पुराने साथी शिवम मावी (Shivam Mavi) के एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़ डाले। दाएं हाथ के पृथ्वी ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह आईपीएल में एक ओवर में छह चौके जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। मावी ने पहले ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद साव ने लगातार छह चौके जड़ डाले। मावी ने पकड़ा पृथ्वी साव का गर्दन मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों से मिलते समय साव और मावी भी एक दूसरे से मिले। इस दौरान मावी ने साव की गर्दन को पकड़ लिया। इस दौरान पृथ्वी दर्द से कराहते दिखे। हालांकि मावी ने मजाक के दौरान ऐसा किया। पृथ्वी और मावी दोनों अच्छे दोस्त हैं पृथ्वी और मावी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक साथ खेल चुके हैं। भारत ने पृथ्वी साव की कप्तानी में 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप में मावी का प्रदर्शन बेहतरीन था। मावी ने अपनी तेज गति की गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xzZBt6

भारत के बड़े बॉडीबिल्डर का कोरोना से निधन, 4 दिनों तक लड़ी थी महामारी से जंग

नई दिल्लीभारतीय खेल जगत में उस वक्त शोक की लहर फैल गई, जब इंटरनैशनल बॉडीबिल्डर और मिस्टर इंडिया रहे जगदीश लाड (International bodybuilder from Covid-19) का शुक्रवार को वडोदरा में कोरोना वायरस से निधन हो गया। जगदीश लाड महज 34 वर्ष के थे। यह मुस्कुराता चेहरा तमाम बाधाओं को लांघकर इंटरनैशनल बॉडीबिल्डिंग में अहम मुकाम पर पर पहुंचा था, लेकिन महमारी से जिंदगी की जंग हार गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद जगदीश लाड को चार दिनों तक ऑक्सिजन पर रखा गया था, लेकिन वे कोरोना को मात नहीं दे सके। जगदीश लाड 90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते थे। जगदीश कुछ साल पहले नवी मुंबई से वडोदरा चले गए थे। यहां उन्होंने जिम की शुरुआत की थी। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुंडल गांव के थे। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले इस शख्सियत के अचानक निधन से सभी को गहरा आघात लगा है। जगदीश लाड की एक बेटी है जो तीन साल पहले वडोदरा चली गई थी। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में अपना करियर बनाया। लाड ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और मिस्टर इंडिया में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही लाड ने महाराष्ट्र प्रदेश स्तर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। जगदीश लाड ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महाराष्ट्र और भारत का प्रतिनिधित्व किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nC5qlq

'हिटमैन' के बर्थडे पर प्रज्ञान ने फनी वीडियो के जरिए किया विश, चहल बोले-लव ऑफ माई लाइफ

नई दिल्ली भारत के लिमिटेड ओवर्स टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा () आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से फेमस रोहित इस समय आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने रेकॉर्ड 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। रोहित के बर्थडे पर पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने उनका एक डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें 'हिटमैन' ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) , आईसीसी (ICC) , बीसीसीआई (BCCI) , सुरेश रैना (Suresh Raina), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और क्रुणाल पंड्या ने रोहित को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। चहल ने रोहित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' लव ऑफ माई लाइफ। हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा। रोहित के नाम वनडे में 3 दोहरा शतक है 34 वर्षीय रोहित भारत के 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं। रोहित ने साल 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रोफी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित के नाम वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी है। वह वर्ल्ड के इकलौते खिलाड़ी हैं जिनके नाम वनडे में तीन दोहरा शतक है। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं। आईपीएल 2021 में 215 रन बना चुके हैं रोहित देश में जारी आईपीएल 2021 में रोहित ने 6 मैचों में अब तक 215 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 125 से अधिक का रहा है। रोहित ने मौजूदा आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 52 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e5iL2a

कमिंस और ली के बाद यह खिलाड़ी कोरोना से जंग में भारत के साथ, किया मदद का ऐलान

नई दिल्लीमहामारी कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2021 सीजन खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में देश और विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और वे सभी कड़े बायो बबल को फॉलो कर रह हैं। इस बीच भारत में बढ़ते मामलों को देखते हुए आक्सिजन की कमी को पूरा करने और महामारी के खिलाफ जंग में मदद को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के पैट कमिंस (Pat Cummins) और कॉमेंटेटर ब्रैट ली (Brett Lee) आगे आए थे। इस लिस्ट में एक नया नाम कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का जुड़ गया है। पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे निकोलस पूरन ने आईपीएल से मिलने वाली सैलरी का एक हिस्सा दान देने का फैसला किया है। भारत में गुरुवार को 3.86 लाख लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- यदि आप टीकाकरण करवा सकते हैं तो मैं अपना हिस्से की जवाबदारी निभाऊंगा। भारत के लिए प्रार्थना करना जारी रखूंगा, लेकिन इतना ही नहीं, मैं इस संकट के लिए अपने आईपीएल वेतन का एक हिस्सा दान करना चाहूंगा। पैट कमिंस और ब्रेट ली आए थे आगेइससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस से प्रभावित होकर उनके हमवतन पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने हाल ही में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को एक बिटकॉइन (लगभग 40 लाख रुपये) से मदद करने की घोषणा की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के कमिंस ने भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सिजन की आपूर्ति के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की थी। राजस्थान ने 7.5 करोड़ दिए थे दानइस बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुरुवार को कोविड (Covid-19 pandemic) से लड़ाई के लिए 7.5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया। खिलाड़ियों के साथ ही टीम के मालिक और टीम प्रबंधन ने आगे बढ़कर फंड जमा करने का प्रयास किया है। इन्होंने रॉयल राजस्थान फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर फंड जमा करने का काम कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nzy5aA

Thursday, April 29, 2021

लगातार छह चौके लगाने के बाद साव बोले, मुझे मालूम था कि मावी कहां बोलिंग करेगा

अहमदाबाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 41 गेंद में 82 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने कहा कि वह रनों के बारे में नहीं सोचकर अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहे थे। साव ने मैच के बाद कहा,‘मैं कुछ नहीं सोच रहा था। सिर्फ ढीली गेंदों का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था कि शिवम (मावी) मुझे कहां गेंद डालेगा क्योंकि हमने जूनियर स्तर पर चार-पांच साल साथ में खेला है।’ उन्होंने कहा,‘जब मुझे लगता है कि मैं फॉर्म में हूं तो मैं रनों के बारे में नहीं सोचता। मैं अपने बारे में भी नहीं सोचता, इरादा सिर्फ टीम को जिताने का होता है।’ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले साव ने कहा, ‘मेरे पिता ने उस समय मेरी काफी हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि अपना नैसर्गिक खेल दिखाते रहो। मैने काफी मेहनत की और क्रिकेट में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PBEVQr

POLL: लोकेश राहुल और किंग्स इलेवन पंजाब- किसके हाथ लगेगी बाजी?

POLL: लोकेश राहुल और किंग्स इलेवन पंजाब- किसके हाथ लगेगी बाजी?

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nA1aT9

रोहित शर्मा ने कहा, दो हार के बाद इस जीत की जरूरत थी

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में लगातार दो हार के बाद गत चैंपियन टीम को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ जीत की दरकार थी।सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) की 50 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने यहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सात विकेट से हराया। क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने भी 26 गेंद में 39 रन की पारी खेली। रोहित (Rohit Sharma) ने मैच के बाद कहा, ‘दो हार के बाद हमें इस जीत की जरूरत थी। हमें आज सब कुछ सही किया, पहली गेंद से ही और अंत में भी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली जो हमने उन्हें दी थी, यह सामूहिक प्रयास था।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी सकारात्मक थे क्योंकि उन्हें पता था कि हम दिल्ली जा रहे थे। यहां की पिच अच्छी है, चेन्नई की तरह नहीं है।’ मुंबई के कप्तान ने अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी के लिए गेंदबाजों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा काम किया। अंतिम सात ओवर में हमने लगभग 50 रन दिए जबकि उनके सात विकेट शेष थे।’ टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम कप्तान संजू सैमसन के 42 और जोस बटलर के 41 रन से चार विकेट पर 171 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही लेकिन मुंबई ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक की सराहना करते हुए रोहित ने कहा, ‘डिकॉक की पारी से काफी खुश हूं, हमें पता है कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है। क्रुणाल की पारी भी मत भूलिए।’ सैमसन का मानना है कि उनकी टीम ने 20 से 25 रन कम बनाए। उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ रन कम बनाए। 20 से 25 रन कम। हमने अच्छा मंच तैयार किया लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए। मुझे लगता है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है, हमारा गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा है। हमारे बल्लेबाजों को थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना होगा और मुझे यकीन है कि हम ऐसा करने में सफल रहेंगे।’ सैमसन ने कहा, ‘अब तक हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन विकेट अच्छा था। अधिक रन बनाने चाहिए थे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xwNo8t

पोलार्ड ने बल्ले से नहीं 'हेलमेट' से बटोरा चौका, मॉरिस मुंह पर हाथ रख मूक दर्शक बने रहे

नई दिल्ली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडिंयस ने राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 (IPL 2021) में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान की ओर से रखे गए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। पोलार्ड ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए मुंबई की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) ने 50 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए वहीं क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) 39 रन बनाकर आउट हुए। कायरन पोलार्ड ने 200 के स्ट्राइक रेट से 8 गेंदों पर 16 रन बनाए। हेलमेट से मिला चार रन पोलार्ड ने 17वें ओवर में क्रीज पर कदम रखा जब क्रुणाल पंडया आउट हुए। मुंबई की पारी का 18वां ओवर राजस्थान की ओर से क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने डाला। मॉरिस की 18वें ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड ने सिक्स जड़ दिया। दूसरी गेंद चौके के लिए बाउंड्री के पार चली गई। तीसरी गेंद मॉरिस ने शॉर्ट फेंकी जिसे पोलार्ड ने इस गेंद को बैठकर छोड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हेलमेट से लगकर बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए चली गई। पोलार्ड ने किया ये इशारा यही नहीं जब पोलार्ड ने देखा कि गेंद बाउंड्री की ओर जा रही है तो वह खड़े होकर हाथ से गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने की इशारा करते हुए नजर आए। पोलार्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा पोलार्ड ने हेलमेट से बटोरा चार रन तो किसी ने कहा कि गेंद ने पोलार्ड के सिगनल को सुनकर किया बाउंड्री पार। डि कॉक बने मैन ऑफ द मैच मुंबई की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले डि कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई की 6 मैचों में ये तीसरी जीत है। 6 अंक लेकर रोहित शर्मा की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है वहीं राजस्थान की 6 मैचों में ये चौथी हार है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xAvtxB

LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स @अहमदाबाद, देखें स्कोरकार्ड

लगातार चार हार के बाद पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरी है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gNB4e1

IPL 2021 केकेआर vs दिल्ली , यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

अहमदाबादलगातार चार हार के बाद पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरी है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। एक ओर दिल्ली टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार प्लेयर्स को अब भी फॉर्म की तलाश है। मैच में दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला। केकेआर का पहला विकेट गिरा, अक्षर ने नीतीश को भेजा पवेलियन नीतीश राणा को अक्षर पटेल ने पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। राणा 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डीसी ने दल में एक बदलाव किया है। ललित यादव को अमित मिश्रा की जगह दी गई है। मिश्रा के कंधे में चोट है। कप्तान ऋषभ पंत ने पुष्टि की। केकेआर अपरिवर्तितहै। प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइटराइडर्स :शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, शिवम मावी, एम. प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती। दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरन हेटमेयर, अक्सर पटेल, ललित यादव, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा, अवेश खान। केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके ओपनर शुभमान गिल की खराब लय है जो अब तक छह मैचों में केवल 89 रन ही बना सके हैं। दूसरे ओपनर नीतीश राणा के प्रदर्शन में भी निरंतरता नहीं रही है। दूसरी तरफ, दिल्ली के लिए शिखर धवन (265 रन) लगातार रन बना रहे हैं तो पृथ्वी साव, स्टीव स्मिथ और कप्तान ऋषभ पंत भी अच्छा कर रहे हैं। इस मुकाबले में हालांकि सबसे अच्छा जंग दोनों टीमों में मौजूद स्टार स्पिनर्स के बीच देखने को मिलेगी। कोलकाता के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल हो रहे हैं तो दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और अक्षर पटेल यह काम बखूबी निभा रहे हैं। जहां तक तेज गेंदबाजी की बात है तो ईशांत शर्मा की वापसी से दिल्ली को इस विभाग में मजबूती मिली है तो कोलकाता का दारोमदार पैट कमिंस, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा पर होगा। पिच: यहां की पिच पर एक बार फिर स्पिनर्स को टर्न और बाउंस दोनों मिलने की संभावना है संभावित प्लेइंग XIकोलकाता नाइटराइडर्स: नीतीश राणा, शुभमान गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेल, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा। दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी साव, स्टीव स्मिथ,ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, अवेश खान, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा। आमना-सामना
  • कुल मैच 26
  • कोलकाता जीती 14
  • दिल्ली जीती 11
  • बेनतीजा 1


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nxa8R7

Quinton De Kock Match Winning Fifty: क्विंटन डि कॉक के आगे नहीं चली रॉयल्स की कोई चाल, मुंबई ने यूं मारा मैदान

नई दिल्लीडेथ ओवर्स में बेजोड़ बोलिंग और मैन ऑफ द मैच क्विंटन डि कॉक (नाबाद 70 रन) की धांसू फिफ्टी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई को 172 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के नाबाद 70 तथा क्रुणाल पंड्या के बेहतरीन 39 रनो की बदौलत 18.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई ने क्रुणाल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (14), सूर्यकुमार यादव (16) के विकेट गंवाए। कायरन पोलार्ड 16 रनों पर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से क्रिस मौरिस ने दो विकेट लिए। छह मैचों में यह मुंबई की तीसरी जीत है। वह छह अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, राजस्थान की छह मैचों में यह चौथी हार है। उसके खाते में चार अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। मुंबई के लिए पहले विकेट के लिए कप्तान और क्विंटन ने 49 रनों की साझेदारी की। कप्तान का विकेट मौरिस ने लिया। कप्तान ने 17 गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया। इसके बाद क्विंटन ने यादव के साथ उपयोगी रन जोड़े। यादव 83 के कुल योग पर आउट हुए। यादव ने 10 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। मुंबई के लिए सबसे उपयोगी और मैच जिताऊ साझेदारी तीसरे विकेट के लिए क्विंटन और पंड्या के बीच हुई। पंड्या 17वे ओवर की चौथी गेंद पर 26 गेदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाकर आउट हुए तब क मुंबई जीत के करीब पहुंच चुका था। डि कॉक ने 8 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाने वाले पोलार्ड की मदद से औपचारिकता पूरी कर दी। क्विंटन 50 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाकर नाबाग रहे। इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग कर रही 2008 की चैम्पियन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाए। इसमें सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के 41, यशस्वी जायसवाल के 32, कप्तान संजू सैमसन के 42 और शिवम दुबे के 35 न शामिल हैं। डेविड मिलर सात और रियान पराग 8 रनों पर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को भी एक-एक सफलता मिली। बीते कुछ मैचों से उलट राजस्थान को ओपनरों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। बटलर के रुप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा। 32 गेदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाने वाले बटलर का विकेट राहुल चाहर ने लिया। इसके बाद 91 के कुल योग पर जायसवाल को भी चाहर ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल ने 20 गेंदों की तेज पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके बाद खुद कप्तान सैमसन और शिवम ने जिम्मेदारी ली और स्कोर को 148 रनों तक ले गए। इस जोड़ी को बोल्ट ने सैमसन को बोल्ड करते हुए तोड़ दिया। कप्तान ने 27 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कुल योग में अभी 10 रन ही जुड़े थे कि बुमराह ने दुबे को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। दुबे ने 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मिलर चार गेंदों परर एक चौके की मदद से सात तथा पराग सात गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2R6G9Dy

क्विंटन डि कॉक ने किया कमाल, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली मौजूदा और पांच बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-14 के अपने छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई को 172 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाबाद 70 तथा क्रूणाल पांड्या के बेहतरीन 39 रनो की बदौलत 18.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई ने क्रूणाल के अलावा कप्तान रोहित शर्णा (14), सूर्यकुमार यादव (16) के विकेट गंवाए। केरोन पोलार्ड 16 रनों पर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से क्रिस मौरिस ने दो विकेट लिए। इससे पहले, अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही 2008 की चैम्पियन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 171 रन बनाए। इसमें जोस बटलर के 41, यशस्वी जायसवाल के 32, कप्तान संजू सैमसन के 42 और शिवम दुबे के 35 न शामिल हैं। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट को भी एक-एक सफलता मिली। कैसी रही मुंबई की पारी मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि रोहित आज रंग में नजर नहीं आए। वह गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे। न तो उन्हें गैप मिल रहे थे और न ही गेंद बल्ले के बीच में आ रही थी। आखिर वह 17 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रिस मौरिस की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे। रोहित कन्फ्यूजन में थे। वह गेंद को ऑन-ड्राइव और फील्डर से दूर हिट करने के बीच में फंस गए। आखिर में चेतन सकारिया ने आसान सा कैच किया। यादव ने कुछ हाथ खोले सूर्यकुमार यादव ने हालांकि आकर कुछ हाथ खोले। उन्होंने तीन चौके लगाए। और ऐसे समय में जब लग रहा था कि मुंबई का यह बल्लेबाज अब जम गया है तभी मौरिस की ही एक स्लो गेंद पर वह बटलर को कैच दे बैठे। यह स्लो बॉल थी। यादव इसे फील्डर के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बटलर के हाथ में गई। मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 83 रन था। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 171 रनों का सम्मानजनक योग खड़ा किया। कैसे रही राजस्थान की बैटिंग टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही 2008 की चैम्पियन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाए। इसमें सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के 41, यशस्वी जायसवाल के 32, कप्तान संजू सैमसन के 42 और शिवम दुबे के 35 न शामिल हैं। डेविड मिलर सात और रियान पराग 8 रनों पर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट को भी एक-एक सफलता मिली। बीते कुछ मैचों से उलट राजस्थान को ओपनरों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। बटलर के रुप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा। 32 गेदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाने वाले बटलर का विकेट राहुल चाहर ने लिया। इसके बाद 91 के कुल योग पर जायसवाल को भी चाहर ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल की अच्छी पारीजायसवाल ने 20 गेंदों की तेज पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके बाद खुद कप्तान सैमसन और शिवम ने जिम्मेदारी ली और स्कोर को 148 रनों तक ले गए। इस जोड़ी को बाउल्ट ने सैमसन को बोल्ड करते हुए तोड़ दिया। कप्तान ने 27 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कुल योग में अभी 10 रन ही जुड़े थे कि बुमराह ने दुबे को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। दुबे ने 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मिलर चार गेंदों परर एक चौके की मदद से सात तथा पराग सात गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32WGaMT

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए 5 महिलाओं ने ठोका दांव, ये है पूरी लिस्ट

नई दिल्लीपूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीद्वारों ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। इस पद पर 2017 से पुरुष ही आसीन रहे हैं। ममता माबेन, जया शर्मा, सुमन शर्मा और नौशीन अल खादर अन्य महिला उम्मीद्वार हैं जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है। पुरुषों में निर्वतमान कोच डब्ल्यूवी रमन ने फिर से आवेदन किया है। उनका कार्यकाल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार के बाद समाप्त हो गया था। पूर्व कोच रमेश पोवार और तुषार अरोठे ने भी आवेदन किया है। पोवार और अरोठे को सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण पूर्व में अपना पद छोड़ना पड़ा था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल थी जिसके बाद अब मदनलाल की अगुवाई वाली समिति मुख्य कोच का चयन करेगी। नीतू डेविड की अगुवाई वाली महिला चयनसमिति राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद पर किसी महिला का चयन करने के पक्ष में है। कोच को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले काफी काम करना होगा। मदन लाल ने पीटीआई से कहा, ‘हमें (उम्मीद्वारों के) साक्षात्कार की तिथि के बारे में अभी तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कुछ नहीं बताया है। हम इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का चयन करेंगे चाहे वह महिला हो या पुरुष।’ पूर्णिमा राव भारतीय टीम की आखिरी महिला कोच थी। उन्हें अप्रैल 2017 में हटा दिया गया था। अरोठे ने उनका स्थान लिया और उस साल टीम वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। उनकी जगह पोवार को कोच बनाया गया लेकिन उन्हें विवादास्पद परिस्थतियों में पद छोड़ना पड़ा था। सीनियर बल्लेबाज मिताली राज ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। पोवार के बाद रमन ने यह जिम्मेदारी संभाली और उनके रहते टीम 2020 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/331GLwS

IPL: राजस्थान में शामिल हुआ यह विस्फोटक बल्लेबाज, लेगा बेन स्टोक्स की जगह

नई दिल्लीराजस्थान रॉयल्स को बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का रिप्लेसमेंट मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम में उनकी जगह साउथ अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन (Rassie Van Der Dussen) को शामिल किया गया है। वह अनिवार्य 7 दिनों के क्वारंटीन में हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी। उसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। साउथ अफ्रीका के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज वान को 19 इंटरनैशनल टी-20 का अनुभव है। उनके नाम 41.86 के प्रभावी औसत और 138.63 के दमदार स्ट्राइकरेट से 628 रन दर्ज हैं। इसमे 4 अर्धशतक शामिल हैं। ओवरऑल टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 126 मैचों में 38.62 की औसत और 131.3 के प्रभावी स्ट्राइकरेट से 3824 रन बनाए हैं। इसमें 26 फिफ्टी शामिल है। उल्लेखनीय है कि बेन स्टोक्स के हाथ में लगी चोट गंभीर थी। उन्हें यह चोट क्रिस गेल का कैच पकड़ते हुए चोट लगी थी। स्टोक्स लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने आगे दौड़कर छलांग लगाकर कैच करने की कोशिश की। वह हालांकि कैच नहीं लपक पाए थे और उसी समय परेशानी में नजर आ रहे थे। उसके बाद वह रॉयल्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे। हालांकि वह इसमें कोई कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ तीन गेंदों तक ही क्रीज पर रहे। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xxGgsp

बोल्ट के सटीक यॉर्कर ने संजू का उखाड़ा मिडिल स्टंप, रोहित ने कुछ यूं किया रिएक्ट

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) डेथ ओवर्स में खतरनाक गेंदबाज बन जाते हैं। बोल्ट इस समय आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से मुंबई को कई बार जीत दिलाई है। मुंबई ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) आईपीएल के 24वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 171 रन बनाए। इस मुकाबले में बोल्ट की एक सटीक यॉर्कर चर्चा का विषय रहा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि बोल्ट राजस्थान की पारी का 18वां ओवर डालने आए। इस ओवर की चौथी गेंद बोल्ट ने यॉर्कर फेंकी जिसपर सेट बल्लेबाज और राजस्थान (MI vs RR) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) गच्चा खा गए। गेंद ने संजू का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया और सैमसन को भारी मन से क्रीज छोड़कर जाना पड़ा। कप्तान रेाहित ने ताली बजाकर बोल्ट का हौसला बढ़ाया बोल्ट के इस सटीक यॉर्कर की सोशल मीडिया पर फैंस भी जमकर सराहना कर रहे हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ताली बजाकर बोल्ट की हौसलाअफजाई की। संजू 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 5 चौके लगाए। राजस्थान की ओर से सैमसन ने सबसे अधिक 41 रन बनाए राजस्थान ने सैमसन के 42 और बटलर के 41 रन की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए जबकि शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो जबकि बोल्ट और बुमराह ने एक एक विकेट लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PyHqCV

आर्चर ने दिखाए पुराने तेवर, खतरनाक बाउंसर को देख बल्लेबाज ने गिरकर किया बचाव, देखें वीडियो

नई दिल्ली इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने दाएं हाथ की सर्जरी के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। चोट के कारण आर्चर आईपीएल 2021 (IPL 2021) से बाहर हो गए हैं। आईपीएल में आर्चर को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलना था। 26 वर्षीय आर्चर के काउंटी क्लब ससेक्स (Sussex) ने हाल में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें आर्चर नेट्स में पहले की तरह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। आर्चर ओवर की शुरुआत खतरनाक बाउंसर से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बल्लेबाज आर्चर के बाउंसर ने खुद को बचाने के लिए गिर जाता है। इंग्लैंड के इस पेसर का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ईसीबी ने कही थी ये बात हाल में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने घोषणा की थी कि आर्चर आईपीएल के 14वें सत्र में वापसी नहीं कर पाएंगे। इंग्लैंड के 26 साल के गेंदबाज ने इस सप्ताह अभ्यास शुरू किया है। ईसीबी और ससेक्स की टीमें उनकी प्रगति की निगरानी करना जारी रखेंगी। ईसीबी से जारी बयान में कहा था, ‘आर्चर अब अगले सप्ताह से ससेक्स के साथ पूर्ण अभ्यास शुरू करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह अगले 15 दिनों में क्रिकेट में वापसी करेंगे और इस दौरान वह दर्द मुक्त रहते हुए गेंदबाजी करना जारी रखेंगे।' 29 मार्च को हुई थी सर्जरी आर्चर के दाहिने हाथ की 29 मार्च को सर्जरी की गई थी। आर्चर की आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के बाद के मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gNddLD

PBKS vs RCB: केएल राहुल को विराट कोहली की कड़ी चुनौती, जानिए कौन पड़ेगा भारी

अहमदाबादलगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिए आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है। सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फॉर्म हासिल कर रहे हैं। पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है। अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया। राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाए हैं। निकोलस पूरन रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाए हैं। तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। टीम को उनके स्थान पर टी20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए। जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं। उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाए थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था। दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। एबी डिविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलायी। आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है। ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है। रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखायी जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं। आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है। हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था। टीमें इस प्रकार हैं...पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन। मैच: शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PxgmUC

आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने कोविड रिलीफ फंड में 7.5 करोड़ रुपये दान दिए

नई दिल्ली भारत इस समय कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुरुवार को कोविड (Covid-19 pandemic) से लड़ाई के लिए 7.5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। खिलाड़ियों के साथ ही टीम के मालिक और टीम प्रबंधन ने आगे बढ़कर फंड जमा करने का प्रयास किया है। इन्होंने रॉयल राजस्थान फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर फंड जमा करने का काम कर रहे हैं। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट कई मामलों में भारत सरकार के साथ मिलकर काम करता है। खास तौर पर कौशल और शिक्षा के क्षेत्र में इस ट्रस्ट का अहम योगदान है। ट्रस्ट के संस्थापक प्रिंस चार्ल्स ने 'ऑक्सीजन फॉर इंडिया' नाम की एक अपील की जिसमें जिसमें ऑक्सीजन कनसनट्रेटर के निर्माण और वितरण पर काम किया जाएगा। यह मशीन सीधा हवा से ऑक्सीजन लेकर मरीजों को सप्लाई कर सकती है। इससे अस्पतालों पर बोझ कम होगा। कमिंस और ब्रेट ली भी दे चुके हैं अनुदान इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) के बाद उनके हमवतन पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली (Brett Lee) ने मंगलवार को से जूझ रहे भारत को एक बिटकॉइन (लगभग 40 लाख रुपये) से मदद करने की घोषणा की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की थी। कमिंस जहां एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में भाग ले रहे है तो वहीं ली इसके कमेंट्री पैनल का हिस्सा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dYqqPY

LIVE स्कोर MI vs RR: राहुल चाहर की फिरकी में फंस गए बटलर, डि कॉक ने किया स्टंप

LIVE स्कोर MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, बोलिंग का फैसला

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eD67qt

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कोहली के झांसे में नहीं आ रहे हैं जेमीसन

अहमदाबाद, 29 अप्रैल (भाषा) विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नेट अभ्यास के दौरान अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके वर्तमान साथी और कीवी टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के आलराउंडर डैन क्रिस्टियन ने खुलासा कि जैमीसन अपने साथ दो ड्यूक गेंदें भी लेकर आये है। साउथम्पटन में 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्यूक गेंदों का ही उपयोग किया जाएगा। जैमीसन पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं और आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आरसीबी के कप्तान कोहली जब भी जैमीसन से नेट अभ्यास के दौरान ड्यूक गेंदों से गेंदबाजी करने के लिये कहते हैं तो कीवी गेंदबाज उनके झांसे में नहीं आता है।

क्रिस्टियन ने कहा, ‘‘हम पहले सप्ताह से यहां है। हम तीनों (कोहली, जैमीसन और क्रिस्टियन) नेट सत्र के बाद बैठे हुए थे और वे दोनों टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे। विराट ने कहा, ‘तो जैमी (काइल जैमीसन) तुमने ड्यूक गेंदों से बहुत गेंदबाजी की है।’ और वे इस पर बात कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट के पूछने पर जैमी ने कहा, ‘हां, मेरे पास यहां भी दो ड्यूक गेंदे हैं। मेरे पास वहां जाने से पहले ऐसी गेंदों से गेंदबाजी करने का अनुभव होगा।’ इस पर विराट ने कहा, ‘अच्छा तो क्या तुम मुझे नेट्स पर उन गेंदों से गेंदबाजी करना चाहते हो। मुझे उनका सामना करने में खुशी होगी।’’

क्रिस्टियन ने द ग्रेड क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘इस पर जैमी ने कुछ इस तरह से कहा, ‘आपको गेंदबाजी करने का मतलब ही पैदा नहीं होता। ’ वह (कोहली) ड्यूक गेंदों से उसकी गेंदबाजी को परखना चाहते थे।’’

पिछले साल के शुरू में जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था तो जैमीसन ने कोहली सहित कई भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SejV39

IPL: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स में कोरोना वायरस का खौफ, लेकिन घर वापसी से इनकार

नई दिल्लीआईपीएल के 14वें सीजन में खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स, जो जून में लंदन में भारत के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे, वे अभी भारत में ही रहना चाहते हैं और वे यहीं से ही इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। न्यूजीलैंड को दो जून से इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसके बाद वे 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे। कप्तान केन विलियमसन, तेज गेंदबाज काइल जेमीसन और ट्रेंट बोल्ट के साथ-साथ मिशेल सेंटनर का भी टेस्ट टीम में शामिल होना निश्चित है और ये सब खिलाड़ी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट असोसिएशन के सीईओ हीथ मिल्स ने कहा, ‘हमें उस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ी मिल गए हैं। वे बहुत अच्छी तरह से घर नहीं आ सकते और ना ही दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रह सकते और फिर इंग्लैंड जा सकते। इसलिए वे राउंड-रॉबिन खत्म होने या अंतिम सीरीज तक वहां रहने वाले हैं।’ मिल्स ने कहा कि वे भारत में मौजूद अपने खिलाड़ियों, सदस्य और कोचिंग स्टाफ के साथ संपर्क में है। आईपीएल में इस समय न्यूजीलैंड के 10 खिलाड़ी और सात कोचिंग स्टाफ के सदस्य है। उन्होंने कहा, ‘वे चिंतित हैं। लेकिन वे ठीक हैं। अब तक किसी ने भी ऐसे संकेत नहीं दिए हैं कि वे स्वदेश लौटना चाहते हैं। इस मुश्किल समय में न्यूजीलैंड लौटना काफी मुश्किल होगा। वे चिंतित जरूर हैं, लेकिन भारत में बायो बबल में सुरक्षित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई इस मामले को गंभीरता से लेगा और इसका हल करेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h0PHuX

जिम्बाब्वे vs पाकिस्तान दूसरा टेस्ट @हरारे, देखें मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टेस्ट हरारे में खेला जा रहा है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nuYK8m

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32W7vPh

आईपीएल नीलामी में नजरअंदाज किया जाना मेरे लिए अच्छा ही रहा : लाबुशेन

लंदनऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में नजरअंदाज किया जाना भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके लिए अप्रत्यक्ष कृपा साबित हुई। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज को फरवरी में आईपीएल नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने भारत में चल रही इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे अपने देश के खिलाड़ियों को लेकर चिंता जताई। लाबुशेन ने ‘पीए मीडिया’ से कहा, ‘मैं निश्चित तौर पर इसे (आईपीएल में नहीं खेलने को) अप्रत्यक्ष कृपा मानता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आईपीएल में खेलना पसंद करूंगा। यह शानदार टूर्नामेंट है लेकिन हमेशा सिक्के के दो पहलू होते हैं। यदि मैं आईपीएल में खेल रहा होता तो मैं देश से बाहर होता और (शैफील्ड) शील्ड जीतना ऐसी चीज है जो हमेशा संभव नहीं होता है।’ काउंटी क्रिकेट में ग्लेमोर्गन से जुड़ने वाले लाबुशेन ने कहा, ‘दूसरा अभी आप भारत की स्थिति को देखिये। यह बहत अच्छी नहीं दिख रही है। ’ भारत में कोविड-19 की स्थिति विकट बन रखी है तथा प्रत्येक दिन तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। आक्सीजन की आपूर्ति में कमी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दवाईयों के न मिलने से स्थिति और बिगड़ गयी है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में कोविड-19 की स्थिति देखते हुए भारत से 15 मई तक सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया है। आईपीएल फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है। लाबुशेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन वे स्वदेश वापसी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर आप उनकी भावनाओं को समझ सकते हो। लेकिन मैंने ऐसे बहुत से लोगों से बात नहीं की जो स्वयं को असुरक्षित समझ रहे हों। वे ऑस्ट्रेलिया लौटने को लेकर अधिक चिंतित हैं। उम्मीद है कि वे सुरक्षित रहेंगे और सकुशल ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dY9UiW

LIVE MI vs RR: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने माना कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की परिस्थितियां बेहतर नजर आ रही हैं। मुंबई की टीम में एक बदलाव किया गया है। ईशान किशन के स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को शामिल किया गया है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा। मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा। पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (201 रन) ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डि कॉक दोनों बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xxKWP9

कोरोना का असर- एमसीए ने टी20 मुंबई लीग को स्थगित किया

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अपने टी20 लीग को स्थगित करने का फैसला किया है।

एमसीए ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और सभी हितधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई क्रिकेट संघ ने अपने टी20 लीग को आगामी नोटिस तक स्थगित करने का फैसला किया है।’’

टी20 मुंबई लीग संचालन परिषद के चेयरमैन मिलिंद नारवेकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सरकारी तंत्र का कार्यभार कम करने के लिये यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए (एमसीए) अध्यक्ष विजय पाटिल और चेयरमैन होने के नाते मैंने अगले नोटिस तक टी20 मुंबई लीग का आयोजन नहीं करने का फैसला किया। सरकारी मशीनरी पर भार कम करने का यह हमारा तरीका है और हम यह सुनिश्चित भी करना चाहते हैं हर कोई सुरक्षित रहे।’’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32VJacw

Wednesday, April 28, 2021

POLL: मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत?

POLL: मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत?

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gNY64O /polls/82304582.cms

धोनी ने बताया SRH के खिलाफ कैसे मिली उनकी टीम को शानदार जीत

नई दिल्ली के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली सात विकेट की जीत का श्रेय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘हमारी बैटिंग बहुत अच्छी थी, इसका मतलब यह नहीं की गेंदबाजों ने अच्छा काम नहीं किया। आज ओस बिल्कुल भी नहीं थी। मुझे लगता हैं कि हमनें टीम को सेटल किया है। हम 5-6 महीने क्रिकेट से दूर थे।’ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई के कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है। अगर आप देखो तो पिछले 10 सालों में हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। हम बाहर बैठे खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखते हैं। ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखना बेहद जरूरी है।’ चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t3zxTR

खिलाड़ियों के बाद अब अंपायर्स की बारी- आईपीएल से हटे नितिन मेनन और पॉल राइफल

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं।

पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने का फैसला किया।

मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, नितिन आईपीएल से हट गये हैं क्योंकि उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं।’’

रीफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध लगाने के कारण आईपीएल से हटने का निर्णय किया।

मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था।

आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जंपा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये।

बीसीसीआई ने हालांकि आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जैव सुरक्षित वातावरण में सुरक्षित हैं।

बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नये अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e2fhO5

IPL: चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर जड़ा जीत का 'पंच', पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

नई दिल्लीसलामी बल्लेबाजों रितुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। सुपर किंग्स की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी इतने ही अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई की टीम शीर्ष पर है। सनराइजर्स की टीम छह मैचों में पांचवीं हार के बाद दो अंक के साथ अंतिम पायदान पर है। सनराइजर्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स ने गायकवाड़ (44 गेंद में 75 रन, 12 चौके) और डु प्लेसिस (38 गेंद में 56 रन, छह चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 129 रन की साझेदारी की बदौलत 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 173 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। सनराइजर्स के लिए मनीष पांडे ने 46 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 61 रन की पारी खेलने के अलावा वॉर्नर (55 गेंद में 57 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की जिससे टीम तीन विकेट पर 171 रन बनाने में सफल रही। केन विलियमसन (10 गेंद में नाबाद 26) और केदार जाधव (चार गेंद में नाबाद 12) ने अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे टीम ने अंतिम आठ ओवर में 89 रन जोड़े। वॉर्नर का रेकॉर्ड वॉर्नर अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड और शोएब मलिक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। CSK की दमदार शुरुआतलक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर किंग्स को डु प्लेसिस और गायकवाड़ की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। डु प्लेसिस ने खलील अहमद को निशाना बनाते हुए उन पर तीन चौके मारे। गायकवाड़ ने भी संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल पर चौके जड़े। सुपर किंग्स की टीम पावर प्ले में बिना विकेट खोए 50 रन बनाने में सफल रही। गायकवाड़ ने जगदीश सुचित पर दो चौके मारे जबकि डु प्लेसिस ने इस स्पिनर के ओवर में चौका और छक्का जड़ा। डु प्लेसिस और रितुराज की फिफ्टीडु प्लेसिस ने कौल की गेंद पर दो रन के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। गायकवाड़ ने अगले ओवर में सुचित पर लगातार तीन चौके मारे और इस दौरान 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि राशिद खान (36 रन पर तीन विकेट) के अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जबकि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। गायकवाड़ ने इस ओवर में भी तीन चौके बटोरे लेकिन अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए। राशिद की स्ट्राइक, लेकिन नहीं रोक सके CSK की जीतमोईन अली (15) ने खलील पर चौके से खाता खोला और फिर राशिद पर दो चौके मारे लेकिन इसी लेग स्पिनर की गेंद को हवा में लहराकर जाधव को कैच दे बैठे। राशिद ने अगली गेंद पर डु प्लेसिस को भी बोल्ड किया। सुपर किंग्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी और सुरेश रैना (नाबाद 17) तथा रविंद्र जडेजा (नाबाद 07) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। बेयरस्टो जल्दी हुए आउटइससे पहले वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दीपक चाहर की पारी की दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैच टपका दिया। बेयरस्टो और वॉर्नर ने तीसरे ओवर में चाहर पर चौके जड़े। बेयरस्टो हालांकि सैम करन (30 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चाहर के हाथों लपके गए। उन्होंने सात रन बनाए। पांडे ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर करन की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। सनराइजर्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए। वॉर्नर और मनीष पांडे की फिफ्टीपांडे और वॉर्नर रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। पांडे ने 10वें ओवर में मोईन अली पर पारी का पहला छक्का जड़ा। पांडे ने शारदुल ठाकुर पर चौका जड़ने के बाद रविंद्र जडेजा पर चौके और फिर एक रन के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ। वॉर्नर ने एंगिडी (35 रन पर दो विकेट) की गेंद पर अपना पहला छक्का जड़ा और फिर जडेजा पर छक्के के साथ 50 गेंद में 50वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर हालांकि एंगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जडेजा को कैच दे बैठे। पांडे ने एंगिडी पर चौका जड़ा लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर डु प्लेसिस ने उनका शानदार कैच लपका। विलियमसन ने ठाकुर की लगातार गेंदों पर तीन चौके और छक्का जड़कर 19वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। जाधव ने पारी की अंतिम दो गेंदों पर करन पर चौका और छक्का जड़ा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xy59UP

CSK vs SRH: देखें फाफ डु प्लेसिस का शानदार कैच, रविंद्र जडेजा भी हुए हैरान

नई दिल्ली फाफ डु प्लेसिस कमाल के बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही उनकी फील्डिंग भी बहुत शानदार है। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान की गिनती चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे फिट खिलाड़ियों में की जा सकती है। तभी तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हें आखिरी ओवरों में बाउंड्री संभालने की जिम्मेदारी दे रखी थी। और डु प्लेसिस इस उम्मीद पर खरे भी उतरे। बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक शानदार कैच पकड़ा. 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सेट हो चुके मनीष पांडे ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर अच्छा शॉट लगाया। हैदराबाद ने यूं तो दो ही विकेट खोए थे लेकिन उसकी रनगति बहुत अच्छी नहीं थी। लुंगी नगिडी की गेंद पर पांडे ने पूरी ताकत के साथ शॉट खेला। गेंद फुल थी और पांडे ने उसका पूरा फायदा उठाया। गेंद वाइड लॉन्ग ऑन की ओर गई। डु प्लेसिस ने दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को पकड़ लिया। जब उन्होंने गेंद को पकड़ा तो वह खुद पूरी तरह हवा में थे। डु प्लेसिस का यह कैच देखकर रविंद्र जडेजा भी हैरान रह गए। उन्होंने जाकर डु प्लेसिस को गले लगा लिया। मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जॉनी बेयरस्टो हालांकि जल्दी आउट हो गए लेकिन मनीष पांडे के साथ मिलकर वॉर्नर ने हैदराबाद की पारी को संभाला। हालांकि हैदराबाद ने कोई विकेट नहीं खोया लेकिन उसकी रनगति रफ्तार हासिल नहीं कर पा रही थी। आखिर में केन विलियमसन ने 10 गेंद पर 26 रन बनाए। वहीं केदार जाधव 4 गेंद पर 12 रन बनाए। इनकी पारी की मदद से तीन विकेट पर 171 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t2lNsp

LIVE CSK vs SRH: वॉर्नर और पांडे ने संभाला, हैदराबाद के 50 के रन पूरे

LIVE स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी चुनी

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u1Jvq6

टीम और चयन मामलों में पूरा नियंत्रण है : बाबर आजम

कराची, 28 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को इस आलोचना को खारिज किया कि बतौर कप्तान उनके पास कोई अधिकार नहीं है और मुख्य कोच मिसबाह उल हक के फैसलों पर वह अमल करते हैं ।

हाल ही में पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने ट्वीट में इशारा किया था कि बाबर खुद फैसले नहीं लेता है । कुछ और पूर्व कप्तानों और खिलाड़ियों ने भी बाबर को स्वतंत्र फैसले लेने की सलाह दी थी ।

बाबर ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मुझे समझ में नहीं आता लेकिन बार बार मीडिया में ऐसा कहा जाता है कि मेरे पास अधिकार नहीं है और मैं खुद फैसले नहीं लेता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि टीम चयन और अन्य मामलों में मेरे पास पूरा अधिकार है । मैने मैदान पर सारे फैसले लिये हैं और अंतिम एकादश मैं तय करता हूं । प्रबंधन अपनी राय देता है।बतौर कप्तान मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है ।’’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vmWTFx

CSK vs SRH LIVE: हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, लिया बैटिंग का फैसला

नई दिल्लीपहला मैच गंवाने के बाद संगठित इकाई की तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरी है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उसने लगातार चार मैच जीते हैं। फिरोजशाह कोटला मैदान पर सीजन का पहला मैच है। मैच में हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, लिया बैटिंग का फैसला। जडेजा का बड़ा योगदानचेन्नई के लिए 2020 का सीजन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार टीम के अनुभवी खिलाड़ी उससे जुड़ गए हैं जो अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने संडे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी ओवर में 37 रन जोड़कर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने बाएं हाथ की अपनी सटीक गेंदबाजी से विकेट भी लिए और फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया। ओपनर रितुराज गायकवाड और फाफ डुप्लेसिस अच्छी लय में है जबकि सुरेश रैना और अंबाती रायुडू से बड़ी पारियों की दरकार है। शांत है भारतीय बल्लासनराइजर्स अपने विदेशी खिलाड़ियों कप्तान डेविड वॉर्नर, ओपनर जॉनी बेयरस्टो, न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और राशिद पर काफी निर्भर हैं। उसकी टीम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों का लचर प्रदर्शन उसके लिए चिंता का विषय है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी बहुत हद तक शीर्ष क्रम पर निर्भर है और चोटी के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने पर टीम की कमजोरी खुलकर सामने आ जाती है। मध्यक्रम में भारतीय खिलाड़ी हैं जो नहीं चल पा रहे हैं और यदि सनराइजर्स को आगे बढ़ना है तो उसके टीम प्रबंधन को जल्द ही यह कमजोरी दूर करनी होगी। सिर्फ राशिद के भरोसेसनराइजर्स के लिए गेंदबाजी का चिंता का विषय है। वह इस विभाग में राशिद खान पर निर्भर है लेकिन बाकी 16 ओवरों में विपक्षी टीम अच्छे रन बना सकती है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जबकि यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन के चोट के कारण हट जाने से टीम को झटका लगा है। वॉर्नर को भी जल्द से जल्द खराब फॉर्म से उबरना होगा। उन्हें सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के सामने टिककर खेलना होगा जो शुरू में विकेट हासिल करने में माहिर हैं। चाहर के अलावा जडेजा, अनुभवी इमरान ताहिर और सैम कुरन भी सीएसके की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिच: आईपीएल के इस सीजन का यहां यह पहला मुकाबला होगा। पिच अमूमन धीमी रहती है और स्पिनर्स की मददगार होती है। संभावित प्लेइंग XI:चेन्नई सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, लुंगी एंगिदी सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, केदार जाधव, विजय शंकर, राशिद खान, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल आमना-सामना
  • कुल मैच 14
  • चेन्नई जीती 10
  • हैदराबाद जीती 4
  • बेनतीजा 0


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gYkkRJ

एबी डि विलियर्स के फैन हुए सुनील गावसकर, बोले मैं चाहता हूं कि वह ओपनिंग करें

अहमदाबाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एबी डि विलियर्स की पारी देखकर काफी हैरान हैं। मंगलवार को अहमदाबाद में डि विलियर्स ने 42 गेंद पर 75 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 170 के पार स्कोर तक पहुंचाया। डि विलियर्स की यही पारी दोनों टीमों के बीच असली अंतर साबित हुई। आखिर में दिल्ली ने यह मुकाबला सिर्फ एक रन से गंवाया। सुनील गावसकर ने डि विलियर्स की पारी को जादुई और हैरान करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि फैंस के लिए डि विलियर्स को ऐसी बल्लेबाजी करते देखना वाकई काफी खुशी पहुंचाने वाला है। गावसकर ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, 'यह शानदार है। यह जादुई पारी थी। आप उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए सारी दुनिया घूमकर आ सकते हैं चूंकि वह इस काबिल है। वह आपको काफी खुशी देते हैं। जिस तरह से वह कुछ शॉट खेलते हैं जिन्हें देखकर आपका मुंह खुला रह जाता है।' गावसकर ने यह भी कहा कि वह एबी डि विलियर्स को कुछ और वक्त बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 37 वर्षीय इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए। गावसकर ने कहा, 'जब आप इस तरह के जीनियर को देखते हैं तो आप बस उन्हें देखते रहना चाहते हैं। आप सामने वाली टीम से कहते हैं सुनो- 'सुनो आप उन्हें पारी की शुरुआत करने क्यों नहीं भेजते क्योंकि हम उन्हें और देखना चाहते हैं बजाय इसके कि वह 10वें या 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरें। अच्छा हो डि विलियर्स 20 ओवर बैटिंग करें।' एक पूर्व बल्लेबाज होने के नाते जब भी मैं एबी डि विलियर्स को इस अंदाज में बैटिंग करते देखता हूं तो मैं यही चाहता हूं कि वह बस बैटिंग करते रहें।' एबी डि विलियर्स को मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की उनकी काबिलियत के चलते मिस्टर 360 कहा जाता है। मंगलवार को उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से आखिर लम्हे में जो शॉट खेला गावसकर उसके दीवाने हो गए। उन्होंने कहा, 'हम बड़े-बड़े छक्कों की बात करते हैं। एक शॉट ऐसा था जिस पर उन्होंने सिर्फ रैंप शॉट खेलकर गेंद को थर्डमैन बाउंड्री के ऊपर से भेजा। यह लाजवाब शॉट था क्योंकि उन्होंने आखिरी लम्हे पर जानबूझकर बैट का फेस खोलकर खेला था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gJLRG6

DC vs RCB: दिल्ली पर जीत के बाद कोहली ने पेश की खेल भावना की मिसाल, बढ़ाया ऋषभ पंत का हौसला

अहमदाबाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के हाथों एक रन से हार मिली। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसने छह में से पांच मैचों में जीत हासिल की है। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में 14 रन की जरूरत थी। क्रीज पर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर मौजूद थे। हालांकि दिल्ली की टम सिर्फ 12 रन ही बना पाई। दिल्ली को आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे लेकिन पंत सिर्फ चार ही बना सके। हार के बाद पंत और हेटमायर काफी निराश नजर आ रहे थे। उन्होंने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन टीम आखिर में लक्ष्य से पीछे रह गई। मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज ने खेल भावना का परिचय देते हुए दोनों युवाओं का मैच के बाद हौसला बढ़ाया। आईपीएल के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मैच के बाद कोहली ने पंत के साथ बात की। कोहली ने युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। पंत ने मैच में 48 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। हेटमायर भी बहुत निराश थे कि वह मैच खत्मनहीं कर पाए। वह थोड़ी देर के लिए वहीं बैठ गए। हेटमायर ने दिल्ली को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। उन्होंने 25 गेंद पर 53 रन की नाबाद पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। छह मैचों में से उसने चार में जीत हासिल की है। उनका अगला मुकाबला 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nrKaOW

DC vs KKR: केकेआर के दिग्गज हो रहे नाकाम, 'दबंग' दिल्ली इसलिए पड़ सकती है भारी

अहमदाबादविजयी लय बरकरार रखने के लिए बेताब कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाजों की गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स की दमदार गेंदबाजी के सामने कड़ी परीक्षा होगी। केकेआर शुरू से बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान है। उसके प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक छह मैचों में केवल 89 रन बनाए हैं। केकेआर का गेंदबाजी विभाग विशेषकर स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रहे हैं लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी उसे काफी नुकसान पहुंचा रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 124 रन के आसान लक्ष्य के सामने केकेआर का शीर्ष क्रम बिखर गया और उसका स्कोर तीन विकेट पर 17 रन हो गया। इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने जिम्मेदारी संभाली और टीम का चार मैच से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के पास शिखर धवन (265 रन), पृथ्वी साव, स्टीव स्मिथ और कप्तान ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं और इनकी बराबरी करने लिए केकेआर के बल्लेबाजों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मोर्गन को इसके लिए सबसे पहले गिल की फार्म के बारे में सोचना होगा जिन्होंने अब तक 15, 33, 21, 0, 11 और नौ रन बनाए है। ऐसे में गिल को मध्यक्रम में भेजकर राहुल त्रिपाठी के साथ सुनील नरेन को पारी का आगाज करने के लिए भेजना गलत फैसला नहीं होगा। दिग्गज सुनील गावसकर भी ऐसा सुझाव दे चुके हैं। दिल्ली को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर 92 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। शिमरन हेटमायर और पंत ने अर्धशतक जमाकर स्थिति संभाली लेकिन आखिरी गेंद तक चले रोमांच में दिल्ली को हार झेलनी पड़ी। इस मैच में हेटमायर और आंद्रे रसल के बीच भी मुकाबला देखने को मिल सकता है। रसल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 गेंदों पर 54 रन बनाए थे लेकिन इसके अलावा वह अपना जलवा दिखाने में असफल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन के हट जाने के बावजूद दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत है तथा इशांम शर्मा, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, अनुभवी अमित मिश्रा और अक्षर पटेल के सामने केकेआर के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। टीमें इस प्रकार हैं.. दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, शम्स मुलानी, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, एनरिेक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी। कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी। मैच: शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gKlbFt

Women T20 challenge: कोरोना काल में महिला आईपीएल होगा? बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया जवाब

नई दिल्लीभारत में कोरोना मामलों में बढोतरी के कारण कई देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए तीन टीमों का महिला टी20 चैलेंज हो पाना संभव नहीं लग रहा है जो आईपीएल के दौरान ही होना था। बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए शिविर के आयोजन की योजना बना रहा था। भारत में कोरोना संकट के कारण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर यहां नहीं आ सकेंगे। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने बताया, ‘भारतीय खिलाड़ियों के पृथकवास का मसला नहीं है लेकिन इस समय कोई विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आना चाहता। हम बाद में हालात सुधरने पर इसका आयोजन कर सकते हैं।’ पिछले साल आईपीएल यूएई में खेला गया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया की किसी महिला क्रिकेटर ने महिला टी20 चैलेंज नहीं खेला था क्योंकि वह बिग बैश लीग के दौरान हुआ था। एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘महिला टी20 चैलेंज दिल्ली में होना था लेकिन अभी सब दिल्ली जाने से डर रहे हैं और उन्हें गलत भी नहीं कहा जा सकता।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S1SKby

Tuesday, April 27, 2021

दिल्ली की कौन सी गलती पड़ गई भारी, आकाश चोपड़ा ने बताई RCB से हार की वजह

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी के दौरान आखिरी ओवर मार्कस स्टॉयनिस को देना एक बड़ी गलती थी। अमित मिश्रा बैंगलोर की पारी के दौरान 11वें ओवर तक अपने तीन ओवर फेंक चुके थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लेग स्पिनर को चौथा ओवर नहीं दिया और आखिरी ओवर स्टॉयनिस को थमा दिया। बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली की हार पर टिप्पणी करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि असल में आखिरी ओवर मार्कस स्टॉयनिस को देना एक गलती थी। चोपड़ा ने कहा, '171 एक बड़ा स्कोर था लेकिन इसमें एक बड़ी गड़बड़ भी हुई थी। अमित मिश्रा अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने मैक्सवेल को आउट भी किया था। उन्हें चौथा ओवर नहीं दिया गया। आपने उन्हें बाद में ओवर देने के लिए रोककर रखा। स्टॉयनिस ने 20वां ओवर किया और इसमें 23 रन दिए।' कॉमेंटेटर से क्रिकेटर बने चोपड़ा ने कहा कि मिश्रा अपना कोटा पहले पूरा कर सकते थे और ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का कोई सीम गेंदबाज पारी का आखिरी ओवर फेंकता। चोपड़ा ने आगे कहा, 'गेम, सेट और मैच- आखिर में जरा सा फर्क हो गया क्योंकि आप मैच सिर्फ एक रन से हार गए। मिश्रा को पहले ही गेंदबाजी करवा देनी चाहिए थी और फिर आपके पास आवेश, रबाडा या इशांत का एक ओवर बचा होता। यह मैच में स्टॉयनिस का पहला ओवर था और दूसरे छोर पर एबी डि विलियर्स थे। जाहिर सी बात है यह सही फैसला नहीं था।' एबी डि विलियर्स ने स्टॉयनिस के आखिरी ओवर में 23 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल थे। इस ओवर की मदद से बैंगलोर की टीम 170 का आंकड़ा पार कर सकी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eGMwpr

एक रन से हार के बाद बोले पंत, बैंगलोर ने 10-15 रन ज्यादा बना लिए

अहमदाबाद, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ एक रन की हार के बाद कहा कि उन्होंने विरोधी टीम को संभवत: 10 से 15 रन ज्यादा बनाने दिए।

एबी डिविलियर्स ने 42 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 75 रन की पारी खेली जिससे बेंगलोर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन बनाए। उनके अलावा रजत पाटीदार (31) और ग्लेन मैक्सवेल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, चार छक्के, दो चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (48 गेंद में नाबाद 58, छह चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘काफी निराश महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि इस विकेट पर उन्होंने 10 से 15 रन ज्यादा बना लिए। हेटी (शिमरोन हेटमायर) ने शानदार पारी खेली और उनकी बदौलत हम इतने करीब पहुंच पाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 14 या 16 रन बनाने थे तो हम योजना बना रहे थे कि जो भी स्ट्राइक पर होगा वह रन बनाने की कोशिश करेगा।’’

डिविलियर्स ने बेंगलोर की पारी के अंतिम ओवर में मार्कस स्टोइनिस पर तीन छक्के सहित 23 रन बटोरे। पंत ने अंतिम ओवर स्टोइनिस को देने के फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनरों को उतनी मदद नहीं मिल रही थी जितनी हमने सोची थी और यही कारण है कि मैंने अंतिम ओवर स्टोइनिस से कराने का फैसला किया। सभी मैचों से सकारात्मक पक्ष लेना अच्छा होता है, एक युवा टीम के रूप में हम प्रत्येक दिन सुधार करना चाहते हैं।’’

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी माना कि इस पिच पर 160-165 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था लेकिन उनकी टीम ने कुछ गल्तियां की जिससे मुकाबला काफी करीबी रहा।

कोहली ने कहा, ‘‘30 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद डिविलियर्स ने शानदार पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल और रजत पाटीदार ने भी उपयोगी पारियां खेली। इस पिच पर 160-165 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था और हम 10 रन अधिक बनाने में सफल रहे। हमने हालांकि क्षेत्ररक्षण में काफ गल्तियां की और हेटमायर ने अंत में काफी अच्छी पारी खेली जिससे मैच काफी करीबी बन गया लेकिन अधिकांश समय हम मैच में हावी रहे।’’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2R2QT63

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में किसकी होगी जीत?



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dYiJcp

हेटमायर का प्रयास गया बेकार, एबीडी के दम पर बैंगलोर ने दिल्ली को 1 रन से हराया

अहमदाबाद एबी डि विलियर्स (AB De Villiers) के तूफानी अर्धशतक के बाद अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज की धैर्यपूर्ण गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। एबीडी का दिखा दम बैंगलोर की टीम ने इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ लगातार चार हार के क्रम को भी तोड़ दिया। डि विलियर्स (AB De Villiers) ने 42 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 75 रन की पारी खेली जिससे बैंगलोर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन बनाए। उनके अलावा रजत पाटीदार (31) और ग्लेन मैक्सवेल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली। सबसे कम बॉल में 5000 रन बैंगलोर की टीम अंतिम सात ओवर में 77 रन जोड़ने में सफल रही। डि विलियर्स (AB De Villiers) ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की। हेटमायर ने दिखाया दम इसके जवाब में दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, चार छक्के, दो चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (48 गेंद में नाबाद 58, छह चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन ही बना सकी। सिराज ने बचाए 14 रन सिराज के अंतिम ओवर में दिल्ली को 14 रन की जरूरत थी लेकिन टीम 12 रन ही बना सकी। इस जीत से बैंगलोर के छह मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और टीम शीर्ष पर चल रही है। दिल्ली की टीम इतने ही मैचों में चार जीत से आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। धवन सस्ते में लौटे पारी के ब्रेक के दौरान आंधी के कारण दिल्ली की पारी की शुरुआत में थोड़ा विलंब हुआ। खेल शुरू होने पर गेंदबाजों ने बैंगलोर की टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। आरेंज कैप धारक शिखर धवन सिर्फ छह रन बनाने के बाद काइल जेमीसन की गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री पर युजवेंद्र चहल को कैच दे बैठे जबकि स्टीव स्मिथ (04) ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर डि विलियर्स (AB De Villiers) को कैच थमाया। दस ओवर तक बैंगलोर ने कसा था शिकंजा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (21) ने सिराज पर तीन चौके मारे लेकिन हर्षल पटेल की ऑफ साइड से बेहद बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में डि विलियर्स (AB De Villiers) को कैच थमा गए। दिल्ली के 50 रन आठवें ओवर में पूरे हुए। कप्तान ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस को शुरुआत में लय में आने में परेशानी हुई। टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 62 रन बनाए। स्टॉयनिस ने खोले थोड़े हाथ पर नहीं बनी बात स्टोइनिस ने चहल पर चौके के बाद वॉशिंगटन सुंदर पर दो चौकों के साथ रन गति में इजाफे का प्रयास किया। पंत ने भी 13वें ओवर में हर्षल पर लगातार दो चौके मारे। हर्षल ने हालांकि इसी ओवर में स्टोइनिस को डि विलियर्स (AB De Villiers) के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 17 गेंद में 22 रन बनाए। हेटमायर ने सिराज की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। हेटमायर को मिला जीवनदान दिल्ली को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 61 रन की दरकार थी। हेटमायर भाग्यशाली रहे जब जेमीसन की गेंद पर पडिक्कल ने उनका आसान कैच टपका दिया। दिल्ली की टीम अगले दो ओवर में 15 रन ही बना सकी जिससे टीम को अंतिम तीन ओवर में 46 रन की दरकार थी। 23 बॉल पर पूरी की हाफ सेंचुरी हेटमायर ने जेमीसन पर तीन छक्कों के साथ गेंद और रन के बीच के अंतर को कम किया। उन्होंने हेटमायर पर एक रन के साथ सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सिराज को दिल्ली के बल्लेबाजों को अंतिम ओवर में 14 रन बनाने से रोकना था। पहली तीन गेंद में सिराज ने सिर्फ दो रन दिए। पंत ने अगली दो गेंद पर दो और चार रन बनाए जिससे अंतिम गेंद में जीत के लिए छह रन चाहिए थे। पंत हालांकि अंतिम गेंद पर चार रन ही बना सके। बैंगलोर की शुरुआत खराब इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। देवदत्त पडिक्कल ने इशांत पर चौके से खाता खोला जबकि कागिसो रबाडा पर भी चौका मारा। दिल्ली के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन पडिक्कल इशांत के अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जब अक्षर पटेल ने मिड ऑन पर उनका कैच टपका दिया। कोहली ने इस बीच रबाडा और आवेश खान पर चौके मारे। कोहली हालांकि 11 गेंद में 12 रन बनाने के बाद आवेश की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि अगली गेंद पर इशांत ने पडिक्कल को बोल्ड किया जिन्होंने 14 गेंद में 17 रन बनाए। दो गेंद में दो विकेट गंवाने के बाद बैंगलोर की टीम पावर प्ले में दो विकेट पर 36 रन ही बना सकी। पाटीदार ने दिया डि विलियर्स का साथ मैक्सवेल ने स्पिनरों अमित मिश्रा और अक्षर पर छक्के जड़कर आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। मैक्सवेल मिश्रा पर एक और छक्का जड़ने के प्रयास में लांग आन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। पाटीदार और डि विलियर्स (AB De Villiers) ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पाटीदार ने मिश्रा और इशांत पर छक्के जड़कर तेवर दिखाए और 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। पाटीदार को किया अक्षर पटेल डि विलियर्स (AB De Villiers) ने भी अक्षर पर छक्का जड़ा लेकिन पाटीदार बायें हाथ के इस स्पिनर पर छक्का जड़ने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर स्मिथ के हाथों लपके गए। पाटीदार ने 22 गेंद में दो छक्के मारे। डि विलियर्स (AB De Villiers) ने रबाडा पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने वॉशिंगटन सुंदर (06) को अपनी ही गेंद पर लपककर बैंगलोर की टीम को पांचवां झटका दिया। डि विलियर्स की ताबड़तोड़ पारी डि विलियर्स (AB De Villiers) ने आवेश पर चौके के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अंतिम ओवर में मार्कस स्टोइनिस की दूसरी गेंद पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। डि विलियर्स (AB De Villiers) ने चौथी और पांचवीं गेंद पर भी छक्के जड़कर ओवर में 23 रन जोड़े।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gKs7lQ

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9