Sunday, June 30, 2019

वर्ल्ड कप: मैच के हीरो जॉनी बेयरस्टो ने साधा मीडिया पर निशाना

बर्मिंगम जानते हैं कि गुस्से पर कैसे नियंत्रण करना है लेकिन वह गलत तरीके से पेश किए गए अपने बयान को बदलने का इरादा नहीं रखते क्योंकि 24 घंटे के बाद यह खबर अप्रासंगिक हो गई है। ब्रिटिश मीडिया में बेयरस्टो के हवाले से कहा गया था कि ‘आलोचक हमारी हार चाहते हैं और कुछ को इसके लिए पैसा मिलता है।' रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनके निशाने पर दो पूर्व कप्तान माइकल वान और केविन पीटरसन थे। अपनी बेबाकी के लिए भी पहचाने जाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने शतक जड़कर इसका जवाब दिया और फिर मीडिया को आड़े हाथों लिया। बेयरस्टो ने कहा, ‘देखिये मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं चाहता हूं कि हर कोई आकर मुझे अपशब्द कहे। किसी भी तरह से मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा था कि लोग हमारे साथ नहीं है। वह इंटरव्यू जब हुआ तो छह, आठ या दस पत्रकार थे और वह बेहद उत्साहजनक और सहज माहौल में हुआ था। उसे जिस तरह से पेश किया गया वह निराशाजनक था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो बीत गया उसमें आप कुछ बदल नहीं सकते। कहावत भी है कि कल की खबर आज के लिए अप्रासंगिक हो जाती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KQYn7A

ऋषभ से शुरू से में बहुत उम्मीद करना सही नहीं: रोहित

बर्मिंगम भारतीय उपकप्तान का मानना है कि युवा से जैसे बड़े टूर्नमेंट में शुरू में ही बहुत अधिक उम्मीद लगाना शायद सही नहीं है। दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज को विजय शंकर की जगह अंतिम एकादश में शामिल करना चर्चा का विषय रहा। ऋषभ ने 32 रन बनाए लेकिन दबाव की परिस्थिति में उनका कम अनुभव फिर से खुलकर सामने आ गया। रोहित से पूछा गया कि जब अच्छी फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए ज्यादा सही थे और तो ऐसे में क्या ऋषभ को इस महत्वपूर्ण स्थान पर देखकर उन्हें हैरानी हुई? उन्होंने थोड़ी देर चुप रहकर व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में नहीं क्योंकि आप सभी चाहते थे ऋषभ पंत खेलें। मैंने सही कहा न। आप सभी भारत से ही पूछ रहे थे कि ऋषभ पंत कहां है? ऋषभ पंत कहां है? वह यहां नंबर चार पर खेल रहे हैं।’ रोहित का मानना है कि ऋषभ को बड़े हिट करने के लिए थोड़ा ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘उन्हें आत्मविश्वास की जरूरत है क्योंकि वह अपना पहला मैच खेल रहे थे और उनसे इस वक्त बहुत ज्यादा उम्मीद लगाना सही नहीं है, लेकिन उन्हें अपने खेल का पूरा लुत्फ उठाना चाहिए। जब वह ऐसा करेंगे तो अच्छा प्रदर्शन भी होगा।’ रोहित का मानना है कि इस युवा बल्लेबाज से अगले कुछ मैचों में क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बाद लंबी पारी की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऋषभ को क्रीज पर कुछ समय बिताकर जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की जरूरत है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें नंबर चार पर उतारना सही फैसला था क्योंकि हम जानते हैं कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं।’ रोहित ने कहा कि विजय शंकर पैर की उंगलियों में चोट लगने के कारण नहीं खेल पाए। वह नेट्स पर जसप्रीत बुमराह की गेंद लगने से चोटिल हो गया था। रोहित ने यह बयान तब दिया कि जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि नंबर चार पर अनिश्चितिता बरकरार है। उन्होंने कहा, ‘कोई अनिश्चितता नहीं है। मेरे कहने का मतलब है कि हमने शुरू में ही स्पष्ट कर दिया है कि विजय खेलेंगे लेकिन मैच से पहले उनकी चोट मसला बन गी। नेट सेशन में उनके पांव में जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी और वह इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/321KOrs

इंग्लैंड से हार, पिच-बाउंड्री पर विराट ने उठाए सवाल

बर्मिंगम इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान ने एजबेस्टन की पिच और बाउंड्री पर सवाल उठाए हैं। कोहली ने मैच के बाद सेरिमनी में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री को लेकर बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैच में टॉस का कोई खास रोल नहीं था। विराट कोहली ने बाउंड्री सेटिंग पर सवाल उठाते हुए हुए कहा, 'पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर करना इस मैच के लिए महत्वपूर्ण था, खासकर ऐसी स्थिति में जब बाउंड्री बहुत छोटी थी। संयोग से 59 मीटर इस टूर्नमेंट में न्यूनतम बाउंड्री की सीमा के अंदर आता है। फ्लैट पिच पर यह होना अजीब है। यह हमारा पहला अनुभव था। यह अजीब है कि चीजें खुद से ऐसी हो जा रही हैं। मुझे नहीं लगता कि टॉस का बड़ा रोल था। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने प्लान पर काम किया और अच्छी गेंदबाजी की। आज इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेला।' मैच में स्पिनर्स की पिटाई के सवाल पर विराट बोले, 'अगर बल्लेबाज आपको 59 मीटर की बाउंड्री पर 6 रनों लिए स्विप कर दे रहा है तो एक स्पिनर के तौर पर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। छोटी बाउंड्री की वजह से रनों को रोकना काफी मुश्किल था।' पढ़ें: आखिरी 5 ओवरों में टीम इंडिया की बैटिंग के तरीके पर उठ रहे सवालों ने पर कोहली ने कहा, 'जब हमें हमें 15 रन प्रतिओवर के आसपास चाहिए था तो बाउंड्री नहीं आ रही थी, क्योंकि वे अच्छी जगह पर गेंदबाजी कर रहे थे। हम साथ बैठकर इसका आकलन करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Nyz1NU

WC: आखिरी 30 गेंद में बस 40 रन, फिर घिरे धोनी

नई दिल्ली क्रिकेट 2019 में रविवार को हुए मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया। इस हार से भारत को भले ही कोई खास फर्क नहीं पड़ा लेकिन आखिर के ओवर्स में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से बैटिंग की उसकी अब काफी आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी आखिरी ओवर्स में और की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की है। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 337 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके जवाब में भारतीय शुरुआत ठीक-ठाक रही थी। रोहित शर्मा के शतक और फिर विराट कोहली के अर्धशतक ने उम्मीदें जगा दी थीं। फिर आखिरी के 5 ओवर्स में 71 रनों की जरूरत थी। यानी 30 गेदों में 71 रन चाहिए थे और भारत के 5 विकेट बचे हुए थे। विकेट हाथ में होने के बावजूद धोनी और जाधव ने कोई रिस्क नहीं लिया। आखिरी 30 गेंदों में 40 रन बने और भारत 31 रनों से हार गया। इसपर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने निराशा जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'निराशाजनक अंत। एक गेंद पर एक रन वाली पार्टनरशिप से मैच नहीं जीते जाते। रोमांच बस तबतक था जबतक पंड्या खेल रहे थे।' वहीं पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर को भी धोनी का आखिरी ओवर्स में सिंगल लेना पंसद नहीं आया। उन्होंने लिखा, 'अगर कोई टीम भारत को जीतने से रोक सकती थी वह इंग्लैंड ही थी। आखिरी ओवर्स में धोनी का खेलने का तरीका बड़ा चौंकानेवाला था।' क्रिकेट फैंस ने भी इस मैच पर तरह-तरह के रिऐक्शन दिए। लोगों ने आखिरी ओवर्स में भारत की रणनीति को हथियार डाल देने जैसा बताया। कुछ लोगों ने इसके लिए सीधे तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि धोनी की बल्लेबाजी पर पिछले कुछ मैचों से सवाल उठ रहे हैं। उनपर आरोप लग रहे हैं कि वह फील्ड पर सेट होने में ज्यादा वक्त लेते हैं और पहले की तरह फिनिश भी नहीं कर पाते। हालांकि, विराट कोहली ने हार की वजह शुरुआत में हुई धीमी बल्लेबाजी को बताया। बता दें कि पहले दस ओवर्स में भारत ने 28/1 रन बनाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2IZjKBu

वर्ल्ड कप में हारी टीम इंडिया, लेकिन फंस गया पाकिस्तान

बर्मिंगम इंग्लैंड के खिलाफ कल रात हार टीम इंडिया रही थी और धड़कनें पाकिस्तान की बढ़ी हुई थीं। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों भारत की इस हार ने पाक को सबसे ज्यादा टेंशन दे दी है। इस नतीजे से अब सेमीफाइनल में खासकर चौथे नंबर की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। कुल मिलाकर पाकिस्तान समेत पांच टीमों के पास टॉप 4 में जगह बनाने का मौका है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है। इसके अलावा बाकी तीन टीमें कौन सी होंगी, इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान में से कौन सी तीन टीमें आगे जाएंगी, इसका गणित जटिल हो गया है। आइए समझते हैं टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या है.... पढ़ें: भारत के चांस सबसे ज्यादा सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस टीम इंडिया के ही हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस 1 अंक चाहिए। टीम विराट के फिलहाल दो मैच बचे हुए हैं। अभी भारत के कुल 11 अंक हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका से होनेवाले मुकाबलों में से किसी एक में भी मिली जीत उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर देगी। इसके साथ ही अगर कोई मैच रद्द होता है और नंबर बंटते हैं, तो भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत की हार से फंस गया पाकिस्तान इंग्लैंड से भारत की हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। हालांकि अभी भी उसके सेमी में पहुंचने के रास्ते बंद नहीं हुए हैं, लेकिन इसके लिए उसको न केवल बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी बल्कि यह भी दुआ करना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में न्यू जीलैंड हार जाए। ऐसे में पाकिस्तान नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। दूसरी तरफ बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच जीतकर ही सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। पढ़ें, न्यूजीलैंड का भी मजबूत दावाअपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया से हारनेवाले कीवियों के भी 11 पॉइंट हैं। उनका एक मैच बचा हुआ है। उनका यह मैच इंग्लैंड से होना है। अगर वह उसे जीत जाते हैं तो सेमीफाइनल में बिना किसी दिक्कत के उनकी एंट्री हो जाएगी। हालांकि, हारने के बाद भी नेट रन रेट अच्छा होने की वजह से उन्हें आगे जाने का मौका मिल सकता है। WC: इंग्लैंड का गणित रविवार को हुए मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराकर दो अंक अर्जित कर लिए। अब उनके 10 अंक हैं। अगर अपने आखिरी मैच में वह न्यू जीलैंड को हरा देती है तो 12 अंक के साथ सेमीफाइनल में होगी। हालांकि, हारने के बाद भी उनके पास मौका रहेगा। लेकिन वह तब मुमकिन है जब बांग्लादेश अपने बचे दो मैचों में पाकिस्तान को हरा दे और भारत से हार जाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FHGpQO

श्रीलंका vs वेस्टइंडीज आज, लंका को चमत्कार की आस

चेस्टर ली स्ट्रीट साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हारने के बाद श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं फिर भी श्रीलंकाई टीम अंतिम 4 की रेस से बाहर हो चुकी वेस्टइडीज़ की टीम के खिलाफ जीत के लिए पूरी ताकत लगाने को तैयार है। श्रीलंकाई टीम जीती तो आखिरी चार के लिए क्वॉलिफाई करने की धुंधली हो रही उम्मीद किसी तरह बरकरार रहेगी। टूर्नमेंट में अब वेस्टइंडीज़ के लिए खोने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए उसका इरादा श्रीलंका का खेल बिगाड़ने का है। दो मैच जीतना टेढ़ी खीर श्रीलंका को सोमवार को वेस्टइंडीज और अगले मैच में भारत को हर हाल में हराना होगा। श्रीलंका की मौजूदा स्थिति के लिए खराब बैटिंग वजह है। टूर्नमेंट में श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज शतक नहीं बना सका है। कुसल परेरा (191 रन), कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (180 रन) और अविष्का फर्नांडो (79 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका है। अनुभवी लसिथ मलिंगा (9 विकेट) ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। श्रीलंका को फास्ट बोलर नुवान प्रदीप की कमी खल रही है जो चेचक के कारण टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। छुपा रुस्तम नहीं है विंडीज वेस्टइंडीज को टूर्नमेंट की छुपा-रुस्तम टीम माना जा रहा था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को जीतने के बाद कैरेबियाई टीम अगले पांच मैच गंवा बैठी। वेस्टइंडीज टीम को हालांकि कुछ करीबी मुकाबलों में अहम मौकों को नहीं भुना पाने का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में क्रिस गेल, कार्लोस ब्रेथवेट और शाई होप जैसे बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज दवाब मुक्त होकर खेलेंगे और अगर उनका बल्ला चला तो कुछ भी संभव है। प्लेइंग इलेवन श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डिसिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, लसिथ मलिंगा, इसुरू उडाना, सुरंगा लकमल वेस्टइंडीजः जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, सुनीस अंबरीस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट, एश्ले नर्स, कीमार रोच, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YpMOaH

वर्ल्ड कपः अब कोहली के नाम यह वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्लीबर्मिंगम में टीम इंडिया के कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए वर्ल्ड कप में एक रोचक विश्व रेकॉर्ड बना डाला। वह विश्व कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जबकि दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 6 चौके शामिल थे। विराट कोहली ने अपनी पारी में 76 गेंदों में 7 चौके की मदद से 66 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लंकेट ने आउट किया। कोहली ने लगातार वर्ल्ड कप के 5 मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को पीछे छोड़ा। आरोन फिंच ने इसी वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 4 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए थे। खिलाड़ी के तौर पर बात करें तो कोहली से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 2015 वर्ल्ड कप में लगातार 5 पारियों में 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया था। उल्लेखनीय है कि जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया। मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। वर्ष 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब विश्व कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZY7uHc

WC: हार पर विराट बोले, आगे करेंगे सुधार

बर्मिंगम इंग्लैंड के साथ कड़े मुकाबले में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा के शानदार शतक और (66) के अर्द्धशतक के बावजूद भारत इंग्लैंड के 338 रनों के लक्ष्य को भेद नहीं पाया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। जवाब में भारत 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना पाया। बता दें कि मैच में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 111 रन बनाए। मैच में हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'सभी टीमें एक दो मैच हारी हैं और हमें स्वीकार करना चाहिए कि इंग्लैंड ने आज अच्छा प्रदर्शन किया। फिर भी हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। टॉस से फर्क नहीं पड़ा लेकिन बैटिंग के मामले में हम उतना क्लीनिकल नहीं हो पाए क्योंकि विकेट फ्लैट थे। हम लक्ष्य को पा सकते थे लेकिन इंग्लैंड की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की पूरी कोशिश की लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए। बाकी जो कमियां रही हैं अगले गेम में सुधार किया जाएगा।' कोहली ने कहा, 'पंत और पंड्या जब बैटिंग कर रहे थे तो उनके पास अच्छा मौका था। हमारे विकेट गिर गए और फिर चेज करना मुश्किल हो गया लेकिन आखिरी में इसका श्रेय इंग्लैंड को ही जाता है। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया इसलिए ज्यादा रन नहीं जुड़ पाए। अगर बैट्समैन रिवर्स स्वीप से छक्का लगाते हैं तो स्पिनर बहुत काम नहीं आते। ऐसे में उन्हें ज्यादा स्मार्ट होना पड़ता है। एक बार तो मुझे लगा कि इंग्लैंड 360 रन बना लेगा लेकिन हमने फिर वापसी की और उन्हें 330 के आसपास रोकने में कामयाब हुए।' इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने कहा, 'मुझे लगता है कि शुरुआत ही अच्छी हुई। टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला करना आसान नहीं था। मुझे सुबह तक भी आत्मविश्वास नहीं था लेकिन हमने अच्छा किया। जॉनी का शतक देखकर काफी अच्छा लगा। मुझे भारत की बैटिंग भी अच्छी लगी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें रोक लिया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZWG3xp

WC: इंग्लैंड ने 31 रन से हराकर तोड़ा भारत का अजेय अभियान

बर्मिंगम इंग्लैंड के खिलाफ 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 31 रन से यह मैच हार गई। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा (102) ने शतक और कप्तान विराट कोहली (66) ने हाफ सेंचुरी बनाई थी। इन दोनों के बाद हार्दिक पंड्या (45) ने कुछ कोशिशें जरूर कीं लेकिन उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज जरूरत के मुताबिक टीम को जरूरी स्कोर तक नहीं पहुंचा पाया। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की पहली हार है। इतना ही नहीं 1992 वर्ल्ड कप बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से पहले बार हारी है। इससे पहले 27 साल पहले इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 1992 में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को आखिरी बार मात दी थी। अब तक सिर्फ टीम इंडिया ही इस टूर्नमेंट ने अपना अजेय अभियान बचाया हुआ था। लेकिन इंग्लैंड ने आज उसके अजेय अभियान क्रम तोड़ दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लेंकेट (3/55) ने सर्वाधिक तीन और क्रिस वोक्स ने 2/46 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के अलावा जेसन रॉय (66) और बेन स्टोक्स (79) ने उम्दा हाफ सेंचुरी जड़ी थीं। इसकी बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने भारत के सामने 338 रन की विशाल चुनौती रखी थी। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (0) बगैर खाता खोले पविलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला। कप्तान और उपकप्तान की इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। यहां विराट कोहली वर्ल्ड कप में अपनी लगातार 5वीं हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद पविलियन लौट गए। इसके बाद रोहित का साथ देने क्रीज पर इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंत आए। उन्होंने रोहित के साथ 52 रन की साझेदारी की। यहां रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरा और वनडे करियर की 25वां शतक जमाने के बाद पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जॉस बटलर को कैच थमा गए। इसके बाद पंत (32) और हार्दिक (45) ने टीम के जरूरी रन जुटाने की कोशिश जरूर की लेकिन वे दोनों ही टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। अंत में एमएस धोनी (42) की नाबाद पारी और केदार जाधव (12*) ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 300 पार तो पहुंचा दिया लेकिन 50 ओवर के खत्म होने के बाद टीम इंडिया इस मैच में 31 रन से हार गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xe6jqh

क्रिकेटर करुण नायर ने की सगाई, ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर ने प्रेमिका शनाया टाकरीवाला के साथ रचा ली है। 27 साल के नायर ने सोशल मीडिया पर प्रेमिका की तस्वीर और विडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उसने हां कहा है।’ नायर उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। नायर की प्रेमिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर सगाई की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बावजूद नायर भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। वह आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Jitc1O

WC: रोहित का शतक, गांगुली के 2 रेकॉर्ड बराबर

नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में भारतीय ओपनर ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार सेंचुरी जड़ दी। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए हिटमैन नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने शानदार बैटिंग करते हुए 109 गेंदों में 102 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके जड़े। यह रोहित की इस वर्ल्ड कप में तीसरी, जबकि ओवरऑल वर्ल्ड कप में चौथी सेंचुरी है। किसी एक वनडे वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ने 2003 वर्ल्ड कप में कारनामा किया था। गांगुली के रेकॉर्ड की बराबरी की इस सेंचुरी के साथ ही रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के रेकॉर्ड की बराबरी की। गांगुली के नाम भी वर्ल्ड कप में 4 सेंचुरी दर्ज है। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए रोहित गांगुली से तेज हैं। गांगुली ने वर्ल्ड कप में 46 मैचों की 42 पारियों में 1743 रन बनाने के दौरान 4 सेंचुरी लगाई थी, जबकि रोहित ने 14वें मुकाबले में ही 4 सेंचुरी जड़ दी। रेकॉर्ड तोड़ने का मौका रोहित शर्मा के पास गांगुली का रेकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है, क्योंकि टूर्नमेंट में अभी टीम इंडिया को लीग चरण का दो मैच खेलने हैं। साथ ही उसको खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अगर टीम फाइनल तक का सफर तय करती है तो रोहित के बल्ले से कुछ और शतक देखने को मिल सकते हैं। पिछले 6 मैचों में 3 सेंचुरीरोहित शर्मा की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने क्रिकेट के महाकुंभ में कुल 6 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 3 सेंचुरी जड़ी है। टूर्नमेंट में अपने पहले ही मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे, जबकि दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में आया था। उस मैच में उन्होंने नाबाद 140 रनों की पारी खेली थी। पढ़ें- टूर्नमेंट में बनाए हैं अब तक 440 रन टूर्नमेंट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 6 पारियों में 88 की औसत से 440 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइकरेट 93.82 का है, जबकि 46 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। वह भारत की ओर से सबसे अधिक रन, जबकि सभी बल्लेबाजों में उनका नंबर छठा है। डेविड वॉर्नर 516 रनों के साथ टॉप पर हैं। पढ़ें- आंकड़ों को यूं समझें
  • यह उनकी वर्ल्ड कप-2019 में तीसरी, जबकि ओवर ऑल चौथी वर्ल्ड कप सेंचुरी है। वनडे की बात करें तो यह उनके करियर की 25वीं सेंचुरी है।
  • वह किसी एक वर्ल्ड कप में 3 सेंचुरी लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सौरभ गांगुली ने 2003 में यह कारनाम किया था।
  • रोहित ने चौथी सेंचुरी जड़ते हुए सौरभ गांगुली के 4 वर्ल्ड कप शतकों के रेकॉर्ड की बराबरी की। वह सौरभ के साथ वर्ल्ड कप में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने वाली लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय हैं।
  • भारतीय रेकॉर्ड की बात करें तो वह रोहित सिर्फ सचिन (वर्ल्ड रेकॉर्ड 6 शतक) से पीछे हैं।
  • रोहित शर्मा सचिन तेंडुलकर (2011 वर्ल्ड कप) के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Yn9R6b

चहल की खर्चीली बोलिंग, टूटा श्रीनाथ का रेकॉर्ड

बर्मिंगम टीम इंडिया के लेग स्पिनर के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह बीता है। टीम इंडिया यहां वर्ल्ड कप में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ रही है। इंग्लिश टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को यहां 338 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड की इस पारी में टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा रन लुटाए। आज के मैच में चहल ने 10 ओवर के अपने कोटे में 88 रन लुटा दिए और इस मैच में वह कोई भी विकेट नहीं ले पाए। वर्ल्ड कप के किसी मैच में टीम इंडिया के किसी बोलर द्वारा खर्चे गए यह सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज के नाथ था। श्रीनाथ ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 87 रन लुटाए थे। पहले दो ओवर में चहल ने खर्चे थे 16 रन इस मैच में उनके स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव का दिन भी कुछ सही नहीं रहा। कुलदीप ने इस मैच में 10 ओवर में 72 रन लुटाए और केवल एक विकेट अपने नाम किया। लेकिन चहल पर इंग्लिश बल्लेबाज कुछ ज्यादा ही कहर बनकर टूटे और उनकी गेंदों पर जमकर रन लूटने का अपने प्लान को बखूबी अंजाम दिया। चहल को आज कप्तान विराट कोहली ने पहले पॉवर प्ले में ही बोलिंग पर उतार दिया था। हालांकि उन्होंने बोलिंग की शुरुआत में कोई खराब बोलिंग नहीं की थी और पहले 10 ओवर में उन्होंने 2 ओवर फेंके थे, जिसमें पावर प्ले के बावजूद उन्होंने सिर्फ 16 रन ही खर्च किए। पढ़ें: सिर्फ 13 गेंदों पर लुटाए 64 रनलेकिन इसके बाद जब बोलिंग पर हाथ आजमाया, तो फिर इंग्लिश बल्लेबाजों के कहर से वह बच नहीं पाए। इसके बाद चहल ने अपने बाकी के 8 ओवर 12वें से 42वें ओवर के बीच फेंके और इन बाकी के 8 ओवरों में उन्होंने 72 रन लुटा दिए। चहल की बोलिंग पर अंग्रेज बल्लेबाजों ने (7x4, 6x6) भी जड़े। यानी उनके कोटे के 64 रन सिर्फ 13 गेंदों में बाउंड्री से ही बटोरे गए इसके अलावा चहल ने 2 अतिरिक्त रन वाइड के रूप में खर्च किए। अब 10 ओवर में 88 रन लुटाने वाले चहल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। अपने करियर में सबसे महंगे साबित हुए चहल अपने वनडे करियर का 47वां मैच खेल रहे चहल के वनडे करियर में सबसे ज्यादा पिटाई वाला दिन रहा। इससे पहले उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 10 ओवर में 80 रन लुटाए थे। तब उन्हें एक विकेट भी हासिल हुआ था। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में वह दुनिया के 15वें सबसे महंगे गेंदबाज हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन लुटाए वाले गेंदबाज की बात करें, तो यह रेकॉर्ड अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के नाम दर्ज है। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 9 ओवरों में ही 110 खर्च किए और उन्हें कोई विकेट भी हासिल नहीं हुआ था। 2003 में श्रीनाथ के नाम दर्ज था यह रेकॉर्ड इससे पहले वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाने का यह कारनामा दिग्गज फास्ट बोलर जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज था। श्रीनाथ वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के 10 ओवर में 87 रन लुटाए थे। इस दौरान श्रीनाथ को 12 बॉल पर 54 रन सिर्फ बाउंड्री (9x4, 6x3) के जरिए पड़े थे, जबकि अतिरिक्त रन के रूप में उन्होंने 5 रन (2 वाइड, 3 नो बॉल) के रूप में खर्च किए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xf96PX

श्री लंका को SF की उम्मीदें जीवंत रखनी चाहिए: जयवर्धने

बर्मिंगमश्री लंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने बल्लेबाजों से निरंतरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि टीम को यह उम्मीद करनी चाहिए कि वे सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार और बारिश के कारण दो मैच धुलने के बाद श्री लंका की टीम ने इंग्लैंड को हराकर अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदे कायम रखी थी। 1996 की चैंपियन टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर दिया सेमीफाइनल में उनके पहुंचने के समीकरण को उलझा दिया। जयवर्धने ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘श्री लंका को अब भी विश्वास करना चाहिए कि वे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। टीम को हालांकि प्रदर्शन में निरंतरता की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अगले दोनों मैचों को जीतना बड़ी चुनौती होगी लेकिन यह संभव है। हालांकि ऐसा करने के लिए बल्लेबाजी इकाई को शानदार प्रदर्शन करना होगा जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ असफल रहे।’ श्री लंका की टीम 7 मैचों में 6 अंक के साथ तालिका में 7वें पायदान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी के दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। जयवर्धने ने कहा, ‘अगर वे वेस्ट इंडीज के खिलाफ सकारात्मक होकर खेलेंगे और अपनी क्षमता पर भरोसा करेंगे तो अपको नहीं पता कुछ भी हो सकता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NoN3St

WC: पाक-अफगान फैंस में भिड़ंत, ऐक्शन में ICC

बर्मिंगमआईसीसी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वैश्विक संस्था अधिकारियों से मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान लीड्स में प्रशंसकों के बीच आपस में हुई भिड़ंत जैसी कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिले। दोनों देशों के प्रशंसक स्टेडियम के बाहर आपस में भिड़ गए जिसके बाद यॉर्कशर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दो लोगों को स्टेडियम से बाहर कर दिया। झगड़े की शुरुआत मैदान के ऊपर दो विमानों के उड़ने और उनके द्वारा बलूचिस्तान के समर्थन में बैनर लहराने के बाद हुई। इनमें एक संदेश में लिखा था, ‘पाकिस्तान में लोगों को गायब होने से बचाने में मदद करें’ जबकि दूसरे पर लिखा था, ‘बलूचिस्तान के लिए न्याय’। रिचर्डसन ने कहा कि आईसीसी सुरक्षा कड़ी करने की प्रक्रिया में है और सुनिश्चित कर रही है कि मैदान पर इस तरह के राजनीतिक संदेश नहीं लहराए जाएं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हम सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न सुरक्षा दलों के साथ काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से मैदान पर मौजूद हर व्यक्ति पर नियंत्रण रखना काफी मुश्किल है। लेकिन हमारा सुरक्षा दल राजनीतिक स्लोगन या बैनर लहराने की कोशिश करने वाले व्यक्ति पर निगाह लगाए रखेगा।’ इस बीच आईसीसी ने क्यूरेटरों से अच्छी पिच बनाने को कहा है जो न तो बल्लेबाजों और न ही गेंदबाजों के मुफीद हों बल्कि दोनों को ही समान फायदा पहुंचाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xf5sWh

भारत बनाम इंग्लैंड: लाइव स्कोर & अपडेट

बर्मिंगम भारत और इंग्लैंड की टीमें आज आमने-सामने हैं। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने सात विकेट खोकर 50 ओवर में 337 रन बनाए। भारत को जीत के लिए एक बड़े स्कोर 338 रनों की जरूरत है। मैच में जॉनी बेयरस्टो ने धुआंधार 111 रन बनाए। वहीं मोहम्मद शमी को पांच सफलताएं मिलीं। () पांचवां ओवर, क्रिस वोक्स-टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। विजय शंकर की जगह पंत प्लेइंग इलेवन में हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LmWQFY

शमी का पंजा, इंग्लैंड ने दिया 338 रन का टारगेट

बर्मिंगम वर्ल्ड कप में आज भारत के खिलाफ खेलने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की ओर से (111) ने शानदार शतक के अलावा जेसन रॉय (66) और (79) ने उम्दा फिफ्टी जमाई। इस सपाट पिच वाले मैदान पर बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी इंग्लैंड को करीब पौने चार सौ के स्कोर के करीब ले जाती दिख रही थी लेकिन की (5/69) करियर बेस्ट बोलिंग की बदौलत इंग्लैंड 7 विकेट गंवाकर 50 ओवरों में 337 रन ही बना पाई। शमी के अलावा कुलदीप यादव (1/72) और बुमराह (1/44) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस मैच में चोट से उबरकर इंग्लिश टीम में लौटे ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय (66) ने भी शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी। एक वक्त रॉय और बेयरस्टो की जोड़ी इंग्लैंड को पौने चार सौ के करीब ले जाती दिख रही थी लेकिन दोनों ओपनर्स को आउट कर भारतीय बोलरों ने रनों पर लगाम लगा दी। हलांकि भारत की स्पिन जोड़ी 'कुलचा' आज महंगी साबित हुई। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 72 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया, तो वहीं उनके जोड़ीदार चहल ने भी अपने 10 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 88 रन लुटाए। इस स्पिन जोड़ी ने 20 ओवर में मिलकर 160 रन खर्चे और केवल 1 विकेट ही उनके नाम रहा। बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी के सामने हार्दिक पंड्या ने भी शुरुआत खराब की थी लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी वापसी करते हुए अपनी इकॉनमी को सुधार लिया। 10 ओवर के अपने कोटे में पंड्या ने बगैर कोई विकेट लिए 60 रन खर्चे। दूसरी ओर टीम इंडिया के फ्रंट लाइन फास्ट बोलर जसप्रीत बुमरहा और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने रनों पर लगाम कसे रखी। 160 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने रॉय के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था। रॉय ने कुलदीप की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर रॉय ने बड़ा शॉट उछाला था लेकिन वहा तैनात रवींद्र जडेजा (सब्सीट्यूट) ने उम्दा कैच पकड़कर उनकी पारी को यहीं खत्म कर दिया। इसके बाद शमी ने मजबूत हो रही इंग्लैंड को दो बड़े झटके देकर टीम इंडिया की मैच में वापसी भी कराई। उन्होंने पहले जॉनी बेयरस्टो को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर पविलियन भेजा इसके बाद कप्तान इयोन मॉर्गन (1) को केदार जाधव के हाथों लपकवाकर इंग्लिश टीम को तीसरा झटका दिया। यहां से जो रूट का साथ निभाने फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स मैदान पर आए और उन्होंने एक बार फिर इंग्लिश पारी को बेहतरीन ढंग से संवारा। उन्होंने रूट से साथ मिलकर चोथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। शमी का शो यहीं नहीं रुका उन्होंने जो रूट (48), जॉनी बेयरस्टो (20) और क्रिस वोक्स (7) के विकेट भी अपने नाम किए। बुमराह ने पारी के अंतिम ओवर में बेन स्टोक्स (79) को अपना एकमात्र शिकार बनाया। आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन खर्च किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FHRiCe

महिला WC: जर्मनी को हराकर स्वीडन सेमीफाइनल में

रेनेस (फ्रांस) स्वीडन ने शनिवार को महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नमेंट के क्वॉर्टरफाइनल में जर्मनी को 2-1 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उसका सामना बुधवार को लियोन में नीदरलैंड्स से होगा। स्वीडन ने इससे पहले अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 24 साल पहले जीत हासिल की थी। इस तरह उसने 24 साल के सूखे को समाप्त किया। उन्होंने जर्मनी पर 1995 विश्व कप में जीत हासिल की थी। जर्मनी के लिए लिना मागुल ने बढ़त दिलाई। लेकिन स्वीडन के लिए सोफिया जाकोबसन ने बराबरी गोल दागा और फिर स्टिना ब्लैकस्टेनियस ने गोल दागा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NpVY5W

कोहली हंसते हुए बोले- पाक कर रहा हमें सपॉर्ट

नई दिल्लीभारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला जितना इंग्लिश फैंस के लिए अहम है, उतना ही पाकिस्तान के लिए भी। दरअसल, इस मैच का रिजल्ट तय करेगा कि किसकी संभावना वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की ज्यादा है। इसी अहमियत की ओर इशारा करते हुए टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान ने एक बात कह दी। उन्होंने कहा- ईमानदारी से कहूं तो बाहर क्या हो रहा है मुझे नहीं पता। लेकिन मुझे विश्वास है कि इस मैच के लिए हमें सपॉर्ट कर रहे होंगे। देखें- इस दौरान विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कुराहट थी। साथ ही वह यह भी कहने से नहीं चूके कि भारतीय टीम को पाकिस्तानी सपॉर्ट करें ऐसा कम ही होता है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने जहां भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे। वह पाक को बाहर करने के लिए जानबूझकर अपने मैच हार सकता है। पढ़ें- ने की थी भारत से अपील दूसरी ओर, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम से अपील करते हुए कहा था कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को सपॉर्ट करना चाहिए। अगर वह अपने सभी मुकाबले जीतता है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा। बता दें कि भारत को इंग्लैंड के बाद बांग्लादेश और श्री लंका से मैच खेलना है। अभी इन तीनों ही टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है और भारत से हारने से उन्हें नुकसान होगा, जबकि पाकिस्तान को फायदा। इंग्लैंड-पाक के लिए क्या है समीकरण भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में अपने दोनों मैच जीतने होंगे। अगर इंग्लैंड भारत से हारता है तो इसका सबसे अधिक फायदा पाकिस्तान को होगा। पाकिस्तान के 8 मैच में 4 जीत और एक टाई के साथ 9 पॉइंट हैं, जबकि इंग्लैंड के 7 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट हैं। अगर इंग्लैंड जीतता है तो उसके 10 पॉइंट हो जाएंगे, जबकि उसे आखिरी मैच टूर्नमेंट में संघर्ष कर रही न्यू जीलैंड से खेलना है, जो उसके लिए आसान हो सकता है। ऐसे में अगर वह जीतता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अधिक होगी। इसकी एक और वजह इंग्लैंड (+1.051) के पॉजिटिव रन रेट भी है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से खेलना है, जिसका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। अगर वह यह मैच जीतता भी है तो उसके 11 पॉइंट जरूर होंगे, लेकिन रन रेट (-0.792) माइनस में हैं। ऐसे में इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XbWnIX

हॉकी: राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन

नई दिल्ली ने सोमवार से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बेंगलुरु केंद्र में शुरू होने वाले जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 33 संभावित खिलाड़ियों को चुना। चार सप्ताह का यह शिविर 27 जुलाई को संपन्न होगा। आगामी राष्ट्रीय शिविर में भविष्य के टूर्नमेंटों के लिए विभिन्न संयाजनों को आजमाने और खिलाड़ियों की फिटनेस बरकरार रखने पर ध्यान दिया जाएगा। भारतीय जूनियर टीम अपना अगला टूर्नमेंट अक्टूबर में खेलेगी। भारतीय हॉकी के हाई परफोर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने कहा, 'आठ देशों के अंडर 21 आमंत्रण टूर्नमेंट के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन इस राष्ट्रीय शिविर से हमें कोर संभावित खिलाड़ियों के बीच विभिन्न संयोजन और वैरिएशन आजमाने में मदद मिलेगी।' उन्होंने कहा, 'हमने उन खिलाड़ियों को चुना है जो मई 2019 में हमारे पिछले राष्ट्रीय शिविर के कोर संभावित खिलाड़ियों का भी हिस्सा थे और आगामी चार हफ्तों में और अधिक ट्रेनिंग के साथ उन्हें अपनी गति, फुर्ती और फिटनेस के अलावा विभिन्न रणनीतियों पर काम करने का मौका मिलेगा।' कोर संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: गोलकीपर: पवन, प्रशांत कुमार चौहान, साहिल कुमार नायक डिफेंडर: सुमन बेक, प्रताप लाकड़ा, संजय, सुंदरम सिंह, मनदीप मोर, परमजीत सिंह, दीनचंद्र सिंह मोइरांगथेम, नबीन कुजुर, शारदा नंद तिवारी, नीरज कुमार वरिबम मिडफील्डर: सुखम सिंह, ग्रेगरी सेस, अंकित पाल, आकाश सिंह जूनियर, विष्णु कांत सिंह, गोपी कुमार सोनकर, विशाल अंतिल, सूर्या एनएम, मनिंदर सिंह, रविचंद्र सिंह मोइरंगथेम फॉरवर्ड: सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, उत्तम सिंह, एस कार्ति, दिलप्रीत सिंह, अरीजीत सिंह हुंडल, अमनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, शिवम आनंद और अर्शदीप सिंह


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XMjFtr

WC: कोहली ने बताया, क्यों पंत को मिला मौका

नई दिल्लीइंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने खराब फॉर्म से गुजर रहे ऑलराउंडर का सपॉर्ट किया था और कहा था कि वह जल्दी ही टीम के लिए कुछ खास करेंगे। उनके इस बयान के बाद से लग रहा था कि विजय शंकर को इंग्लैंड के खिलाफ भी मौका दिया जाएगा। लेकिन, जब टॉस के बाद उनसे बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टीम में एक बदलाव की बात की और वह नाम था विजय शंकर का ही। उन्होंने कहा कि मैच में विजय शंकर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका दिया है। अपना पहला विश्व कप मैच खेल पंत नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। विजय शंकर के पांव में तकलीफ थी। साथ ही उन्होंने बताया कि पंत अगर 20 रन बना लेते हैं तो वह अलग ही अंदाज में खेलते हैं और सबसे खास बात यह है कि यहां बाउंड्री छोटी है। शायद छोटी बाउंड्री से उनका इशारा पंत के हवाई शॉट की ओर था। पंत का वर्ल्ड कप में यह डेब्यू मैच है। दूसरी ओर, इस विश्व कप में एक शतक लगा चुके जेसन रॉय ने चोट के बाद इंग्लैंड टीम में वापसी किया। मौजूदा फॉर्म को अगर देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि अभी तक वह अजेय है। वहीं, इंग्लैंड को श्री लंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं, जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति डगमगाई हुई है। इंग्लैंड ने जीता टॉस इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को भारत के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 में के अपने 8वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XhKXIv

विश्व कप- ऑस्ट्रेलिया को अब हराना हुआ मुश्किल: बोल्ट

लंदन न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 'सही समय पर लय पकड़ी' और आईसीसी विश्व कप में उन्हें हराना काफी मुश्किल है। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (26 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां लॉर्ड्स के मैदान पर न्यू जीलैंड को 86 रन से करारी शिकस्त दी। इससे पहले उस्मान ख्वाजा (88) और एलेक्स कैरी (71) की 107 रन की साझेदारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यू जीलैंड की टीम 157 रन पर आउट हो गई। बोल्ट (51 रन देकर 4 विकेट) ने पारी के आखिरी ओवर में हैटट्रिक ली। वह विश्व कप में हैटट्रिक लेने वाले न्यू जीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस विश्व कप में यह दूसरी हैटट्रिक है। उनसे पहले भारत के मोहम्मद शमी ने हैटट्रिक बनाई थी। पढ़ें: मैच के बाद बोल्ट ने कहा, 'विश्व कप में ऑस्ट्रलिया की टीम लय में है। इस टूर्नमेंट में उनका रेकॉर्ड शानदार है और वे सही समय पर लय हासिल कर रहे हैं। उन्होंने संपूर्ण टीम की तरह प्रदर्शन किया और हमारे खिलाफ काफी सही साबित हुए।' पढ़ें: बोल्ट ने कहा, 'विश्व कप में कुछ टीमें शानदार हैं लेकिन यह सही समय पर लय हासिल करने के बारे में है और मेरे विचार से ऑस्ट्रेलिया ने सही समय पर लय हासिल की है। टूर्नमेंट में लगभग दो सप्ताह का समय बचा है और उन्हें हराना काफी मुश्किल होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YkR4IF

ICC World Cup 2019: भारत बनाम इंग्लैंड मैच, यहां देखें लाइव स्कोर

ICC World Cup 2019: भारत बनाम इंग्लैंड मैच, यहां देखें लाइव स्कोर

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XbPQOp

भारत बनाम इंग्लैंड: यहां देखें लाइव स्कोर & अपडेट

बर्मिंगम नमस्कार! आज एजबेस्टन में खेला जाना है वर्ल्ड कप का बेहद अहम मुकाबला। टीम इंडिया अपने 7वें मैच में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला है। अगर अंग्रेज हारे तो उनके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे करीब-करीब बंद हो जाएंगे। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को मिलाकर कुल 3 मैचों से सिर्फ 1 अंक की दरकार है। भारत जीता तो आज ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगा। मैच टाई रहा या बारिश की वजह से रद्द हुआ तब भी टीम इंडिया अंतिम-4 में पहुंच जाएगी। अच्छी बात यह है कि बर्मिंगम में मौसम साफ है। भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे टॉस होगा और 3 बजे से मैच शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XbRZJR

धोनी को चौथे नंबर पर उतारें: जोंस

मुंबई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के बचे हुए मैचों में चौथे नंबर के अहम स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ धोनी की धीमी पारी की आलोचना की गई थी लेकिन जोंस को लगता है कि चौथे नंबर पर विजय शंकर को नहीं बल्कि 37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को खेलना चाहिए जबकि बाएं हाथ के ऑलराउंडर रविंद्र जाडेजा को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिए क्योंकि वह टीम में अतिरिक्त स्पिन विकल्प मुहैया करा सकते हैं। जोंस ने कहा, ‘जब टीम जीत रही हो तो मैं टीम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहता लेकिन मैं चौथे नंबर पर खिलाड़ियों के बारे में चिंतित हूं। मुझे धोनी के इस स्थान पर आने में कोई समस्या नहीं है और अगर जाडेजा थोड़ा बाद में आएं तो इससे आपको स्पिन में विकल्प मिल जाएगा।’ जोंस ने कहा कि पिचें और सूखी हो रही हैं जिससे निचले क्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे टूर्नमेंट आगे बढ़ेगा, पिचें और सूखीं होंगी इसलिए निचले क्रम में बाएं हाथ की जरूरत होगी। लेकिन मुझे टीम पर भरोसा है और एक मौका और दूंगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KNdX4h

Saturday, June 29, 2019

IND vs ENG: जानें, क्यों अहम है मुकाबला, कौन कितने पानी में

बर्मिंगम वर्ल्ड कप में आज एजबेस्टन में दुनिया की नंबर एक टीम इंडिया का नंबर 2 टीम इंग्लैंड से मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। टीम इंडिया जहां इसी मैच से सेमीफाइनल में एंट्री का इंतजार खत्म करना चाहेगी, वहीं अंग्रेजों के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है। इंग्लैंड की कोशिश मैच जीतकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी। आइए, समझते हैं कि क्यों यह मैच काफी अहम है, दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ ओवरऑल और हाल के समय में कैसा प्रदर्शन रहा है। वर्ल्ड कप में अबतक अजेय टीम इंडिया विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया अबतक वर्ल्ड कप की इकलौती अजेय टीम है। भारत ने अबतक 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 5 में जीत हासिल की है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस तरह 11 अंकों के साथ टीम इंडिया पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। इस मैच में टीम इंडिया ऑरेंज जर्सी में उतरेगी। क्यों अहम है मैच भारत के लिए यह मैच इसलिए अहम है कि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। अगर मैच टाई होता है या बारिश की वजह से रद्द होता है तो यह भी इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त होगा। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम अगर यह मैच हार जाती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी क्योंकि तब यह अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में 5वें पायदान पर है। दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन सभी एकदिवसीय मैचों में भारत और इंग्लैंड के बीच यह 100वां एकदिवसीय मैच है। अबतक हुए 99 मैचों में भारत ने 53 जीते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उसका जीत प्रतिशत 56 का है। आंकड़ों में भी यहां भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है। वर्ल्ड कप मैचों में हालांकि, वर्ल्ड कप मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। इस मैच से पहले तक दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 7 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें भारत सिर्फ 3 जीत पाया है और उसका जीत प्रतिशत 43 है। पिछले 5 मैचों में बात अगर दोनों टीमों के पिछले 5 मुकाबलों की करें तो भारत इनमें से सिर्फ 2 ही जीत सका है और उसका जीत प्रतिशत 40 है। एजबेस्टन के मैदान में आज का मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा जहां भारत का रेकॉर्ड शानदार रहा है। यहां भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है यानी 75 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की है। इसके अतिरिक्त, एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड समेत अन्य टीमों के खिलाफ पिछले 5 मैचों में किसी में भी नहीं हारा है। वर्ल्ड कप में अबतक भारत का सफर भारत 1983 और 2011 में वर्ल्ड कप जीत चुका है। मौजूदा वर्ल्ड कप में उसने अबतक 6 मैच खेले हैं। 5 में जीत हासिल की है और 1 मैच रद्द हो गया। भारत के 6 मैचों में 11 अंक हैं। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से, पाकिस्तान को 89 रन से, वेस्ट इंडीज को 125 रन से और अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया है। न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वर्ल्ड कप में अबतक इंग्लैंड का सफर इंग्लैंड की टीम 3 बार- 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन कभी ट्रोफी नहीं जीत सकी। मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक उसके 7 मैचों से 8 पॉइंट हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान को हराया है। लेकिन उसे पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के मजबूत और कमजोर पक्ष टीम इंडिया मजबूती भारत के पास कोहली और रोहित के रूप में 2 मैच जिताऊ बल्लेबाज हैं। इसके अलावा भारत के पास वर्ल्ड कप में बुमराह, शमी, चहल और कुलदीप के रूप में सबसे घातक गेंदबाजों की चौकड़ी है। कमजोरी मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं। पहले से चली आ रही चौथे नंबर की समस्या बरकरार है। इसी वजह से भारत इस दुविधा में रहेगा कि रिषभ पंत को विजय शंकर या केदार जाधव के ऊपर तरजीह दें या नहीं। इंग्लैंड मजबूती पिछले हफ्ते तक एकदिवसीय मैचों की नंबर एक टीम थी। उसके पास विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम है। इसके अलावा युवा जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी को ताकत दी है। कमजोरी जब मन मुताबिक नहीं होता यानी प्लान A फेल हो जाता है तो ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड को कुछ नहीं सूझ रहा है। बेयरस्टो, बटलर, मोईन अली जैसे प्रमुख विस्फोटक बल्लेबाज अहम मौकों पर चूक रहे हैं। फील्डिंग खासकर कैचिंग बहुत खराब है। भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के खिलाफ यह दुविधा रहेगी कि 2 स्पिनरों अली और राशिद के साथ खेलना चाहिए या नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टीम में सबसे सफल बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने एक शतक के साथ कुल 1504 रन बनाए हैं। इसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जाडेजा सबसे सफल हैं, जिन्होंने 22 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ इंग्लैंड के स्टार इंग्लैंड की मौजूदा टीम में जो रूट भारत के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 शतकों के साथ 684 रन बनाए हैं। बात अगर गेंदबाजी की करें तो मौजूदा टीम में क्रिस वोक्स ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बेस्ट परफॉर्मर भारत वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से रोहित शर्मा टॉप स्कोरर हैं जिन्होंने अबतक 338 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों में हार्दिक पंड्या का 142 स्ट्राइक रेट है जो सबसे ज्यादा है। इसी तरह भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी सबसे सफल हैं। उन्होंने 56 रन देकर 8 विकेट लिए हैं यानी औसतन हर 7 रन खर्च करने पर एक विकेट। इंग्लैंड मौजूदा वर्ल्ड कप में जो रूट इंग्लैंड की तरफ से अबतक सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 432 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इंग्लिश गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर सबसे सफल हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में 16 विकेट लिए हैं। बेन स्टोक्स का इकॉनमी रेट 4.6 है जो इंग्लिश गेंदबाजों में सबसे अच्छा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RKvSZQ

लकी मैदान, टॉप थ्री फॉर्म्युला, भारत का जीत का प्लान

शशांक शेखर, बर्मिंगमभारत और इंग्लैंड का मैच हमेशा से बड़ा गेम रहता है। दोनों ही टीमों ने विश्व कप जीतने के दावेदार के तौर पर टूर्नमेंट में शुरुआत की थी, लेकिन रविवार के मुकाबले से पहले दोनों की स्थिति खासी अलग है। एक तरफ टीम इंडिया ने अब तक किसी भी मुकाबले में मात नहीं झेली है, दूसरी तरफ शुरुआत अच्छी करने वाले इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल दिख रही है। भारत के अभी तीन मुकाबले बाकी हैं और उसे अंतिम चार में पहुंचने के लिए महज एक पॉइंट की ही जरूरत है। हालांकि अब तक अजेय रहा भारत जीत के क्रम को टूटने नहीं देना चाहेगा। अब तक खेले गए अपने 7 लीग मुकाबलों में इंग्लैंड को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यदि इंग्लैंड टूर्नमेंट से बाहर होता है तो उसके लिए यह बड़ा झटका होगा, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि पहली बार वह आसानी से विश्व कप खिताब अपने नाम करने की स्थिति में है। इंग्लैंड ने अब तक कोई विश्व कप नहीं जीता है। शनिवार को अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की जीत ने इंग्लैंड पर दबाव और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान फिलहाल 9 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड से उसका एक पॉइंट अधिक है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए भी चुनौती आसान नहीं होगी। भले ही इंग्लैंड टीम का मनोबल कुछ कमजोर है, लेकिन कागजों में वह कतई कमजोर नहीं है। आइए जानते हैं अंग्रेजों के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम के लिए क्या हो सकती है बेहतर रणनीति और क्या कहते हैं आंकड़े... टीम इंडिया के लिए लकी है एजबेस्टन का ग्राउंड एजबेस्टन का ग्राउंड टीम इंडिया के लिए लकी माना जाता है। यहां अब तक खेले गए 10 वनडे मुकाबलों में भारत को 7 मैचों में जीत मिली है। देखने वाली बात होगी कि इस बार मेजबान टीम के मुकाबले भारत का लक कितना काम करता है। क्या है जीत का टॉप थ्री फॉर्म्युला विश्व कप में अब तक टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने सभी टीमों का औसत निकालें तो सबसे ज्यादा रन बनाए। टॉप तीन बल्लेबाजों ने टीम के कुल रनों के 64 फीसदी रन बनाए। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसके टॉप तीन बल्लेबाजों ने 57 फीसदी रन बटोरे और न्यू जीलैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने टीम की ओर से बनाए रनों के कुल 50 फीसदी रन बनाए। यदि यह टॉप ऑर्डर आज फिर चलता है तो अंग्रेजों के मुकाबले भारत को जीत आसानी से मिल सकती है। 8वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर भारत टीम इंडिया यदि इस बार सेमीफाइनल में पहुंचती है तो यह 8वीं बार होगा। इससे पहले भारतीय टीम 1975, 1983, 1987, 1992, 1999, 2003 और 2011 के विश्व कप में सेमीफाइनल में खेल चुकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YoaITS

WC मैच के दौरान पाक-अफगान फैंस में झड़प

लीड्स अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्तों में तनाव का असर शनिवार को क्रिकेट मैदान में भी दिखा। मैच के दौरान राजनीतिक नारेबाजी भी हुई। इतना ही नहीं, दोनों टीमों के प्रशंसकों का समूह आपस में भिड़ गया और झड़पें हुईं। सिक्यॉरिटी स्टाफ ने किसी तरह उन्हें एक दूसरे से अलग किया और स्टेडियम से बाहर कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद उनमें फिर से शुरू हो गई। लीड्स में शनिवार सुबह जब अफगानिस्तान बैटिंग कर रहा था तो उस वक्त स्टेडियम के ऊपर से एक प्लेन उड़ा जिसपर बैनर लगे हुए थे, जिन पर लिखा था- 'पाकिस्तान में लोगों के गायब होने को खत्म करने में मदद करें', 'बलूचिस्तान के लिए आजादी'। स्टेडियम के प्लेयर्स गेट के बाहर पार्क की गई एक वैन पर भी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे ही नारे दिखे। दोनों टीमों के प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों का मनोबल बढ़ाने के लिए नारे लगा रहे थे। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में पाकिस्तानी और अफगानी फैंस के समूह आपस में ही भिड़ गए। सिक्यॉरिटी स्टाफ ने उन्हें बाहर किया। लेकिन स्टेडियम के बाहर भी उनमें फिर से भिड़ंत होने लगी। कुछ अफगानी अपने देश की सेना की वर्दी पहने हुए थे और वे स्थानीय पाकिस्तानियों से उलझ गए। उन्होंने उनके ऊपर बोतलें फेंकी और यहां तक कि कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों को भी निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xgZjcP

सुपर सनडे, आज भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, देखें किसमें कितना दम

बर्मिंगम एजबेस्टन में आज में अबतक अजेय रही टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच मुकाबला है। इंडिया सेमीफाइनल से सिर्फ एक कदम दूर है, जबकि इंग्लैंड का गणित गड़बड़ होता दिख रहा है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इस बार फेवरिट मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ने टूर्नमेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले 5 में से 4 मैच अपने नाम किए। हालांकि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी बचे दो मैचों में कम से कम एक, या फिर दोनों मुकाबले जीतने होंगे। जाहिर है कि इस मैच में इंग्लैंड की राह कतई आसान नहीं रहने वाली। वैसे भी भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1992 के बाद से एक भी वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है। हां ये जरूर है कि 2011 के वर्ल्ड कप में इन दो टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला टाई रहा था। अब तक 6 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है और विराट कोहली की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर है। एजबेस्टन में भारत भारी बर्मिंगम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। यहां इन दो टीमों के बीच हुए चार वनडे मैचों में से 3 मैच भारत ने और 1 मैच इंग्लैंड ने जीता है। इंग्लैंड को एकमात्र जीत 2007 में मिली थी जबकि भारत ने 1999, 2013 और 2014 में जीत का परचम लहराया था। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी का खिताब एजबेस्टन मैदान में ही जीता था। इस खिताबी जीत की खुशनुमा यादें भारतीय टीम के मन में अब भी ताजा होंगी। हालांकि यह भी दिलचस्प है कि इंग्लैंड एजबेस्टन में अंतिम बार वनडे मैच में भारत के हाथों ही 2014 में हारा था। इसके बाद इंग्लैंड ने 2015 में न्यूजीलैंड, 2016 में श्रीलंका और 2017 में ऑस्ट्रेलिया को यहां धूल चटाई। एजबेस्टन में इंग्लैंड ने 38 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उसने 22 मैच जीते और 13 मैच हारे। 3 मैच बेनतीजा रहे। स्पिनर्स दिखाएंगे कमाल! भारत के लिए इंग्लैंड को हराने का यह बेहतर समय है क्योंकि मेजबान टीम काफी दबाव में है। मैच के दौरान धूप खिली होगी और सूखी पिच पर टर्न सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है। इन परिस्थितियों में दो कलाई के स्पिनरों के साथ जसप्रीत बुमराह का सामना करना इंग्लैंड के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इंग्लैंड की टीम हालांकि इस बात से राहत ले सकती है कि उन्होंने घरेलू सरजमीं पर पिछली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था, लेकिन बुमराह उस सीरीज में नहीं खेले थे। टूर्नमेंट में भारतीय स्पिनर्स की बात करें तो युजवेंद्र चहल ने 5 मैचों में 10 और कुलदीप ने इतने ही मैचों में 4 विकेट लिए हैं। टर्निंग पिच की उम्मीद में भारतीय टीम मैनेजमेंट रविंद्र जाडेजा को एक अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर खेलने का मौका दे तो अचरज नहीं होना चाहिए। (ऑरेंज कलर की होम-अवे जर्सी के साथ कैप्टन कोहली, टीम इंडिया आज इसी जर्सी में मैदान में उतरेगी।) मुसीबत में हैं मेजबान इंग्लैंड की टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वो भी तब जब उसने शुरुआती 5 मैचों में से 4 मैच जीते। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से लेकर मौजूदा वर्ल्ड कप शुरू होने तक इंग्लैंड का प्रदर्शन दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम की तरह था। उसने इस अ‌वधि में 88 वनडे मैचों में से 58 मैच जीते जो सभी टीमों में सर्वाधिक थे। इस अवधि में इंग्लैंड के अलावा केवल भारत ही ऐसी टीम थी जिसने 50 या इससे ज्यादा वनडे मैच (56 जीत) जीते थे। कप्तान इयोन मोर्गन, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद इंग्लैंड की हाल के वर्षों में सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम को टूर्नमेंट में खुद को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बर्मिंगम के एजबेस्टन में भारतीय दर्शकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी दबाव में घिरी टीम को और परेशान करेगी। इंग्लैंड को बीते मैचों में ओपनर जेसन रॉय की कमी जरूर खली थी जो चोट के कारण बाहर हो गए थे लेकिन रॉय भारत के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत को और ज्यादा चौकन्ना रहना होगा क्योंकि बेयरस्टो और रॉय एक जोड़ी के रूप में खूंखार हो जाते हैं। अभी तो बेस्ट बाकी है भारतीय टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, फिर भी वह आसानी से जीत हासिल कर रही है। यही नहीं उसका कोई भी बल्लेबाज या गेंदबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 5 में शामिल नहीं है। भारत के बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाज तारीफें बटोर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं बीच के ओवरों में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से पार पाना इंग्लैंड के लिए चुनौती रहेगा। ...लेकिन मिडल ऑर्डर से चिंता नंबर-4 पर विजय शंकर को मौके मिले लेकिन वह मौकों को भुना नहीं पाए। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उनके पास समय भी था जिसमें वे बड़ी पारी खेल अपनी जगह को पक्की कर सकते थे लेकिन शंकर पूरी तरह से नाकाम रहे। शंकर की विफलता टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। महेंद्र सिंह धोनी रन तो कर रहे हैं लेकिन जिस गति से वह रन बना रहे हैं वो ज्यादा अच्छी नहीं है। केदार जाधव ने भी खास प्रदर्शन नहीं किया है। हार्दिक ने पिछले मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ धोनी के साथ अच्छी बैटिंग की थी लेकिन जिस आक्रामकता से वह रन बनाते हैं वो दिखी नहीं थी। नई जर्सी में टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ नई जर्सी पहन कर उतरेगी। भारत यह नई जर्सी होम-अवे नियम के तहत पहनेगी क्योंकि मेजबान इंग्लैंड की जर्सी का रंग भी भारत की जर्सी से काफी मिलती जुलती है। भारत को नई जर्सी को कुछ अलग तरह से तैयार किया गया है और इसके पिछले हिस्से को नारंगी रंग का बनाया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को जब नई जर्सी जारी की उसके बाद टीम के कई खिलाड़ियों ने नई जर्सी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालीं। कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह नई ‘अवे जर्सी’ से खुश हैं लेकिन साथ ही कहा है कि उनकी टीम की जर्सी का अहम रंग हमेशा नीला ही रहेगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भारत की जीत की दुआ मांगेंगे भारत-इंग्लैंड मैच का नतीजा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका टीम के लिए खासा मायने रखेगा। इंग्लैंड की हार से ये तीनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेंगी। सोशल मीडिया पर इस समीकरण पर एक मैसेज बहुत वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि संडे को होने वाला भारत-इंग्लैंड मैच बहुत ही अनोखा होने वाला है। यह 100 वर्षों में एक बार घटित होने वाली घटना है। मेसेज में आगे लिखा है कि 1947 के बाद से पहली बार 1.2 अरब भारतीय, 20 करोड़ पाकिस्तानी और 15 करोड़ बांग्लादेशी भारत की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32aYkcq

चेचक की वजह से विश्व कप से बाहर हुए नुआन प्रदीप

लंदन श्री लंकाई तेज गेंदबाज नुआन प्रदीप शनिवार को चेचक के कारण से बाहर हो गए और उनकी जगह कासुन रजीता को शामिल किया गया। प्रदीप ने चार जून को अफगानिस्तान के खिलाफ चार विकेट चटकाये थे जिससे टीम मैच जीतने में सफल रही थी। वह श्रीलंका के अभी तक खेले गए सात में से केवल तीन मैचों में ही खेल पाए थे। उनका अंतिम मैच 21 जून को इंग्लैंड के खिलाफ था जिसमें श्रीलंका ने मेजबान टीम को हराकर उलटफेर किया था। आईसीसी के मुताबिक, 'आईसीसी ने पुष्टि की कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 की टूर्नमेंट तकनीकी समिति ने कासुन रजीता को बचे हुए मैचों में नुआन प्रदीप की जगह श्री लंकाई टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है।’ रजीता ने छह टेस्ट, छह वनडे और पांच टी20 खेलते हुए सभी प्रारूपों में 35 विकेट चटकाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RJIikE

WC: कब और कहां देखें भारत vs इंग्लैंड लाइव मैच

बर्मिंगम आईसीसी विश्व कप-2019 में एक मुकाबले का पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार था। यह मुकाबला उन दो टीमों के बीच का है, जिन्हें इस विश्व कप की दो सबसे बड़ी दावेदार और मजबूत टीमों में गिना जा रहा है। यह दोनों टीमें हैं मेजबान इंग्लैंड और भारत। मौजूदा फॉर्म को अगर देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि अभी तक वह अजेय है। वहीं, इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति डगमगाई हुई है। आइए जानते हैं कि यह मैच आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं- कब खेला जाएगा भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच World Cup का मैच? भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच का मुकाबला रविवार, 30 जून को खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच वर्ल्ड कप मैच बर्मिंगम के एजबैस्टन में खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप पर देख पाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X6DV4o

WC: अफगानिस्तान से हारते-हारते बचा पाकिस्तान

नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सांस रोक देने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांच मुकाबले में अफगानिस्तान ने 227 रनों का छोटा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान की गेंदबाजी के आगे संघर्ष करते नजर आई। वह तो इमाद वसीम ने आखिरी ओवरों में 54 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। अफगानिस्ता की पारी का रोमांचइससे पहले शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी अफगानिस्तान 9 विकेट पर 227 रन बना लिए। अफगानिस्तान के लिए शुरुआत में 200 के पार जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन उसने पूरे 50 ओवर खेले और 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए। अफरीदी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 47 रन देकर चार विकेट लिए। इमाद वसीम ने 10 ओवरों में 48 रन दिए और दो सफलताएं अर्जित कीं। वहाब रियाज ने 8 ओवरों में 29 रन खर्च कर दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला। अफगानी कप्तान गुलबदीन तेजी से रन बनाने की जुगत में थे, लेकिन अफरीदी ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर उनकी 15 रनों की पारी का अंत कर दिया, जिसमें तीन चौके शामिल थे। अगली ही गेंद पर अफरीदी ने हसमातुल्लाह शाहिदी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन कर दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमत शाह सही बल्लेबाजी कर रहे थे। वह हालांकि इमाद वसीम की फिरकी में फंस कर 57 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं। इकराम अली खिल इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने और उन्होंने असगर अफगानी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। असगर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बोल्ड हो गए। यहां टीम का स्कोर 121 था। चार रन बाद इमाद ने इकराम की 24 रनों की पारी का अंत पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। मध्य के ओवरों में गेद थामने वाले वहाब रियाज ने मोहम्मद नबी (16) को आउट कर अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया। नबी का विकेट 167 के कुल स्कोर पर गिरा। नाजीबुल्लाह जादरान ने अंत में संघर्ष किया। वह भी हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और अफरीजी ने 202 के कुल स्कोर पर उनको पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए। राशिद खान (6) और हामिद हसन (1) जल्दी आउट हो गए। सामिउल्लह शेनवारी ने नाबाद 19 रन बना अफगानिस्तान को 227 का स्कोर दिया। उनके साथ मुजीब उर रहमान सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की पारी का रोमांच छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम अफगानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आई। मुजीब उर रहमान ने उसे पहला झटका पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फखर जमां को बोल्ड करते हुए दिया। वह खाता नहीं खोल सके। हालांकि, इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आजम ने 72 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाल लिया। इस साझेदारी को मोहम्मद नबी ने इमाम (36) को आउट करते हुए तोड़ा तो कुछ ही देर में बाबर आजम (45) भी चलते बने। अब टीम का स्कोर 81 रन पर 3 विकेट हो गया और पाक फिर संघर्ष की मुद्रा में आ गया। पाक को चौथा झटका मोहम्मद हफीज (19) के रूप में लगा तो टीम को स्कोर 121 रन पर 4 विकेट हो गया। पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले हारिस सोहेल 27 रन बनाकर राशिद खान के शिकार बने तो कप्तान सरफराज अहमद 18 रन पर रन आउट हो गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RIlPol

बेयरस्टो को भी अपनी बात रखने का हक: मोर्गन

बर्मिंगम इंग्लैंड के कप्तान का मानना है कि जिस तरह टीम के खराब प्रदर्शन पर आलोचक अपनी राय व्यक्त करते हैं, उसी तरह को भी अपनी राय व्यक्त करने का पूरा हक है। भारत के खिलाफ रविवार को करो या मरो मुकाबले से पहले संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे मोर्गन से जब बेयरस्टो के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा पहले इसे टालने की कोशिश की लेकिन फिर जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि बेयरस्टो ने कहा था ‘आलोचक चाहते हैं कि टीम हार जाए’ तो इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘जिस तरह आलोचकों को अपनी राय रखने का हक है उसी तरह बेयरस्टो को भी अपने विचार रखने का हक है।’ मोर्गन ने हालांकि माना कि टीम की इसलिए आलोचना हो रही क्योंकि टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है आलोचकों का काम ही आलोचना करना है। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया इसलिए वे आलोचना कर रहे है। उन्हें आपने विचार रखने का पूरा हक है।’ मोर्गन ने कहा वह प्रशंसकों से मिले समर्थन से खुश है, हालांकि उन्हें पता है कि रविवार को मैदान में लगभग 95 प्रतिशत भारतीय प्रशंसक मौजूद होंगे जिससे उनके लिए यह मुकाबला ‘घर से बाहर’ का मैच की तरह होगा। उन्होंने कहा, ‘प्रशंसकों और हर किसी ने जिस तरह से हमारा समर्थन किया वह अविश्वसनीय है। यह शानदार है।’ टूर्नमेंट में खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर मोर्गन ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, ‘नहीं , मैं खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं निकाल सकता हूं। उन्होंने हर मैच में शानदार खेल दिखाया। हम एक टीम के तौर पर परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बैठा सके।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2IVEKsS

WC: ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, विकेट की हैटट्रिक

लंदन लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विकेट की हैटट्रिक मार दी है। यह इस वर्ल्ड कप की दूसरी हैटट्रिक है। आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने हैटट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। बोल्ट ने ही ख्वाजा की बेहतरीन पारी का अंत किया। बाउल्ट में हैटट्रिक लेने वाले न्यू जीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर ख्वाजा, फिर मिशेल स्टार्क और फिर जेसन बेहरनडॉर्फ को आउट कर अपनी हैटट्रिक पूरी की। बोल्ट ने 10 ओवरों में 51 रन देकर कुल चार विकेट लिए। 2019 में ही मोहम्मद शमी की हैटट्रिक मोहम्मद शमी ने इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक ली थी। शमी विश्व कप में हैटट्रिक लगाने वाले दुनिया के 9वें (हालांकि, यह वर्ल्ड कप की 10वीं हैटट्रिक है) और भारत के दूसरे गेंदबाज बने थे। शमी से पहले चेतन शर्मा ने 1987 वर्ल्ड कप में न्यू जीलैंड के खिलाफ नागपुर में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। शमी ने मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी, आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके अपनी पहली हैटट्रिक पूरी की और भारत की विश्व कप में 50वीं जीत दिलाई। इनके नाम है वर्ल्ड कप में हैटट्रिक वर्ल्ड कप इतिहास पर निगाह डालें तो ट्रेंट बोल्ट से पहले चेतन शर्मा (1987), सकलेन मुश्ताक (1999), चमिंडा वास (2003), ब्रेट ली (2003), लसिथ मलिंगा (2007), केमार रोच (2011), लसिथ मलिंगा (2011) , स्टीव फिन (2015), जेपी डुमिनी (2015) और मोहम्मद शमी (2019) यह कमाल कर चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YkUH1a

बर्मिंगम में विराट के विकेट पर मोईन की नजर

बर्मिंगम इंग्लैंड के ऑलराउंडर 30 जून को भारत के साथ यहां होने वाले मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान का विकेट हासिल करना चाहते हैं। मोइई के मुताबिक विराट का विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मायने रखता है। भारत और इंग्लैंड की टीमें एजबेस्टन मैदान पर रविवार को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। एक तरफ जहां अपने खाते के दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी वहीं भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित करना चाहेगी। मोइन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में विराट को छह बार आउट किया है। कई मौकों पर वह विराट को मुश्किल में डाले रखने में सफल रहे हैं। मोईन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘विराट जानते हैं कि उनका काम भारत के लिए रन बनाना है और मेरा काम उन्हें आउट करना है। विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट लेना अपने आप में बहुत बड़ी सफलता होती है।’ मोईन ने अपने लेख में लिखा है कि इस मैच को लेकर भारत पर अधिक दबाव होगा क्योंकि उन्हें अपनी जीत का लय जारी रखना है जबकि मेजबान होने के नाते इंग्लैंड टीम मनोवैज्ञानिक तौर पर आगे होगी। मोईन ने लिखा, ‘लगातार जीतकर भारतीय टीम तारीफें बटोर रही हैं लेकिन एक हार से उसकी आलोचना शुरू हो जाएगी। इस कारण भारतीय टीम दबाव में रहेगी। भारतीय खिलाड़ी अपने घर में सुपरस्टार हैं लेकिन जब वे हारते हैं तो उनके साथ काफी बुरा बर्ताव होता है। अपेक्षाओं का दबाव हम पर भी है लेकिन भारतीय टीम पर अधिक है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XdRuz0

धोनी को चौथे नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजीः डीन जोंस

मुंबई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का मानना है कि को मौजूदा में भारत के बचे हुए मैचों में चौथे नंबर के अहम स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ धोनी की धीमी पारी की आलोचना की गई थी लेकिन जोंस को लगता है कि चौथे नंबर पर विजय शंकर को नहीं बल्कि 37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को खेलना चाहिए जबकि बाएं हाथ के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिए क्योंकि वह टीम में अतिरिक्त स्पिन विकल्प मुहैया करा सकते हैं। जोंस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘सामान्य तौर पर जब टीम जीत रही हो तो मैं टीम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहता लेकिन मैं चौथे नंबर पर खिलाड़ियों के बारे में चिंतित हूं। मुझे महेंद्र सिंह धोनी के इस स्थान पर आने में कोई समस्या नहीं है और अगर रविंद्र जडेजा थोड़ा बाद में आयें तो इससे आपको स्पिन में विकल्प मिल जायेगा।’ जोंस ने कहा कि पिचें और सूखी हो रही हैं जिससे निचले क्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जैसे जैसे टूर्नमेंट आगे बढ़ेगा पिचें और सूखीं होंगी इसलिये आपको मदद के लिये निचले क्रम में बाएं हाथ की जरूरत होगी। लेकिन मुझे टीम पर भरोसा है और एक मौका और दूंगा।’ वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक को तरजीह दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को लगता है कि जीत हासिल करने वाले संयोजन को बदलना नहीं चाहिए, लेकिन मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता।’ उन्होंने कहा, ‘विजय शंकर ने ज्यादा कुछ नहीं किया है और अगर हम सेमीफाइनल में खेलने की स्थिति में पहुंचते हैं तो हमें शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा और अगर हम शुरुआती विकेट चटका लेते हैं तो हमें चौथे नंबर पर मजबूत खिलाड़ी की जरूरत होगी और मैं इसके लिये दिनेश कार्तिक को तरजीह दूंगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NBdc0z

खेल मंत्री ने ऐथलीटों के खाने के बजट को बढ़ाया

नई दिल्ली किरण रिजिजू ने शनिवार को के पटियाला सेंटर का दौरा किया। यहां उन्होंने ऐथलीटों को एक सौगात भी दी। उन्होंने प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की, ताकि इसमें समानता लाई जा सके। इससे पहले साई प्रशिक्षकों, जूनियर खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के लिए आहार बजट क्रमश: 250 रुपये, 480 रुपये और 690 रुपये था, लेकिन रिजिजू ने इस राशि को समान करने का फैसला किया है। खेल मंत्री रिजीजू ने इस फैसले के बारे में कहा, ‘पटियाला में (राष्ट्रीय खेल संस्थान) मेस में भोजन करते समय मैंने पाया कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों तथा साई प्रशिक्षकों का अलग-अलग आहार और प्रत्येक वर्ग के भोजन का बजट भिन्न है।’ उन्होंने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी की सफलता में भोजन की भूमिका अहम होती है कोई भी बच्चा अपर्याप्त आहार से विश्व चैंपियन नहीं बन सकता।' रिजिजू ने कहा, 'एक खिलाड़ी का आहार इससे तय नहीं होना चाहिए कि वह किस स्तर पर खेल रहा है। इसलिए मैंने फैसला किया कि साई केंद्रों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के आहार बजट में किसी तरह की भिन्नता नहीं होगी।’ बता दें कि खेल मंत्रालय नए आहार बजट के लिए सालाना 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करेगा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और ऐथलीटों की डाइट की परख के लिए मेस और रसोई का दौरा भी किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी एसएआई केंद्रों में रसोई को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भोजन का पोषण मूल्य नष्ट न हो। उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री के इस कदम से केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे 12500 ऐथलीटों को फायदा पहुंचेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RHCcl7

शंकर पर बोले कोहली, वह जल्द खेलेंगे बड़ी पारी

बर्मिंगम में खराब बल्लेबाजी की वजह से आलोचना झेल रहे का ने बचाव किया है। कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप में यह ऑलराउंडर जल्द ही भारत के लिए बड़ी पारी खेलने वाला है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले शंकर का समर्थन कर कोहली ने संकेत दिए कि ऋषभ पंत को टूर्नमेंट में मौका मिलने का इंतजार करना होगा। शंकर के अलावा कोहली ने धीमी पारी की वजह से आलोचना झेल रहे की भी तारीफ की। शंकर के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, ‘उनके बारे में सवाल उठना अजीब है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल पिच पर वह आत्मविश्वास से भरे दिखे। पिछले मुकाबले में भी वह अच्छी बल्लेबाली कर रहे थे लेकिन केमार रोच की शानदार गेंद पर आउट हो गए।’ शंकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन बनाए और कप्तान के साथ 50 रन ज्यादा की साझेदारी की। कोहली ने कहा, ‘आप ऐसे बैठ कर किसी पर निशाना नहीं साध सकते। मुझे निजी तौर पर लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं। उनके बारे में ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं। क्रिकेट में आपको 30 से 60 रन तक पहुंचने के लिए कई बार भाग्य की जरूरत होती है।’ बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर काबिज कोहली ने कहा, ‘वह बड़ी पारी खेलने के काफी करीब हैं और हमें भरोसा है कि वह जल्द ही हमारे लिए ऐसी पारी खेलेंगे।’ पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी का भी कोहली ने बचाव करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमें उन पर पूरा भरोसा है और उन्होंने कई बार टीम के लिए शानदार योगदान दिया है, खास कर इस कैलेंडर वर्ष में उनका प्रदर्शन और भी दमदार रहा है। मुझे नहीं लगता कि किसी का एक या दो मैच के प्रदर्शन पर आकलन किया जा सकता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xased1

WC:शमी पर कॉटरेल बोले, नकल सबसे बड़ी चापलूसी

लंदन वर्ल्ड कप में अपने छठे मैच में भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज से हुआ जिसमें भारतीय टीम ने 125 रनों से जीत दर्ज की। पिछले दो मैचों से की काफी तारीफ हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में विकेट की हैटट्रिक लगाई वहीं वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी उन्होंने चार विकेट लिए। इस बार चर्चा शमी और कॉटरेल को लेकर भी है। मैच के दौरान विकेट लेने के बाद करते हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली बार ऐसा किया था। भारत और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में कॉटरेल युजवेंद्र चहल की बॉल पर कैच आउट हो गए। मोहम्मद शमी ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद शमी ने भी उसी तरह सल्यूट किया जैसे कॉटरेल करते हैं। बाद में कॉटरेल ने फनी अंदाज में ट्विटर पर शमी को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'ग्रेट फन! अच्छी गेंदबाजी। नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी है।' बता दें कि विश्व कप में पिछले दो मैचों में मोहम्मद शमी ने कुल आठ विकेट लेकर जीत में बड़ा योगदान दिया है। विश्व कप में विकेट की हैटट्रिक के मामले में वह चेतन शर्मा के बाद आते हैं। कॉटरेल जमैका में सैनिक हैं इसलिए वह सल्यूट के अंदाज में जश्न मानाते हैं। उन्होंने ट्विटर पर भी हथियार और यूनिफॉर्म के साथ तस्वीर शेयर की है। भारत से हारने के बाद वेस्ट इंडीज सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। वहीं भारत सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। अब तक भारतीय टीम छह में से पांच मैच जीतकर अजेय बनी हुई है क्योंकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका था। रविवार को भारत का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YnVazI

WC: न्यू जीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया, देखें लाइव स्कोर

न्यूजीलैंड अपने सभी सात मैचों में एक ही टीम के साथ उतरा है। टीम के नाम 11 अंक हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें अपने बाकी दो मैचों में से कम से कम एक में जीत की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/302KR4x

फीफा महिला विश्व कप: फ्रांस को हरा अमेरिका सेमी में

पैरिसमेगन रापिनोई की दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन अमेरिका ने फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को यहां फ्रांस को 2-1 से हराकर घरेलू टीम के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। विश्व कप खिताब को तीन बार जीतने वाली इस टीम का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा। रापिनोई ने मैच के पांचवें और 65वें मिनट में गोल कर अमेरिका को 2-0 से आगे कर दी। फ्रांस ने हालांकि वापसी की कोशिश जारी रखा जिसका फायदा टीम को 81वें मिनट में मिला। वेंनडी रेनार्ड की गोल से फ्रांस अमेरिका की बढ़त को कम करने में सफल रहा, लेकिन टीम इसके बाद बराबरी का गोल नहीं दाग सकी। एक अन्य क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नार्वे को 3-0 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LsxvKT

IFH प्रो लीग की ट्रोफी का वजन 7 किलो

एम्सटर्डम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एफआईएच प्रो लीग फाइनल (महिला एवं पुरुष) खिताब जीतने वाली टीमों के देने के लिए जो डिजाइन की है उसकी ऊंचाई 48.5 सेमी है और इसका वजन सात किलोग्राम है। कांसे की इस ट्रोफी पर सोने का पानी चढ़ा है। एफआईएच ने शनिवार को इस ट्रोफी का अनावरण किया। एफआईएच प्रो लीग फाइनल्स का आयोजन 27 से 30 जून तक एम्सटर्डम में होना है। एफआईएच ने इस ट्रॉफी को डिजाइन करने का मौका छात्रों को दिया। इसके बाद इस स्विस डिजाइन स्कूल ईसीएएल/यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन (ल्यूसाने) ने अंतिम रूप दिया। ईसीएएल के मुताबिक इस ट्रॉफी पर नौ ब्लेड्स उकेरे गए हैं, जो प्रो लीग की नौ संस्थापक टीमों का प्रतीक हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JbMKVO

विराट ने भगवा जर्सी की तारीफ की, कहा- गर्व है

नई दिल्ली वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की नई को लेकर एक तरफ राजनीतिक गलियारों में वाद-विवाद हो रहे हैं वहीं कप्तान इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। भगवा रंग की यह जर्सी इंग्लैंड के साथ रविवार को होने वाले मैच में पहनी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीम के लिए एक स्मार्ट किट है और खिलाड़ियों को काफी पसंद आई है। विराट कोहली ने कहा, 'इस जर्सी का कन्ट्रास्ट काफी अच्छा है। एक गेम के लिए यह बदलाव अच्छा लगेगा। मुझे नहीं लगता कि इस जर्सी को स्थाई बनाने के लिए कोई प्रयास किया जाएगा क्योंकि ब्लू हमेशा से हमारा कलर रहा है। हमें नई जर्सी पहनने पर गर्व होता है। अवसर को देखते हुए यह जर्सी एक स्मार्ट किट है।' कोहली ने की तारीफ करते हुए कहा है, 'उन्हें पता होता है कि कब क्या करना है। वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें कभी कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती। चेंज रूम में भी उनके साथ जो अनुभव मिलता है वह बहुत महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें उनमें पूरा यकीन है। वह हमेशा टीम के साथ खड़े होते हैं। एक दो बार अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं भी कर पाते तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' कोहली ने कहा कि धोनी ने नेट पर खूब प्रैक्टिस की। उनकी वजह से हम वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जीत गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Ym5xUr

केपी ने शंकर को बताया विनर, विराट से की अपील

बर्मिंगमइंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को हरफनमौला को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अंतिम एकादश से बाहर करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उनका कहना है कि शंकर इस अहम मुकाबले में भारत को जीत दिला सकते हैं। भारत और इंग्लैंड की टीम रविवार को यहां आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम को जहां सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक अंक की जरूरत है वहीं इंग्लैंड को बेपटरी हुए आगे जाने के अभियान को पटरी पर लाने के लिए अपने अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। नंबर-4 पर खेलते हुए विजय शंकर का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा है और ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें आराम दिया जा सकता है। पीटरसन मानते हैं कि 28 साल के शंकर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करेंगे। पीटरसन ने ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय विराट और रवि (शास्त्री), कृपया विजय को अगले मैच के लिए टीम से ड्रॉप न करें, क्योंकि मेरी नजर में वह आपके लिए मैच जिताने वाला खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।’ पीटरसन ने यह भी लिखा कि शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी विश्व कप मुकाबले के लिए तैयार नहीं हैं। बकौल पीटरसन, ‘पंत के बारे में मत सोचिए। उनके विश्व कप की तैयारी के लिए कम से कम तीन सप्ताह लगेंगे। इसके बाद ही वह अंतिम एकादश में शामिल होने की स्थिति में होंगे।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XDLZ0L

शुरुआत में आसान मुकाबले मददगार होते: डु प्लेसिस

चेस्टर ली स्ट्रीट वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को मौजूदा विश्व कप के शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें शायद अलग होतीं। दक्षिण अफ्रिका ने एक हफ्ते के अंदर शुरूआती तीन मैच मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ खेले। तीनों में उसे हार मिली और उसका मनोबल गिर गया। डुप्लेसिस ने श्रीलंका पर 9 विकेट की जीत के बाद कहा, 'पहला हफ्ता हमारे लिए काफी कठिन रहा। लेकिन हम यही खेल खेलते हैं। मुझे लगता है कि ऐसे टूर्नमेंट में यह अहम है, विशेषकर हम जैसी टीम के लिए क्योंकि आपको अच्छी शुरूआत की जरूरत होती है।' उन्होंने कहा, 'अगर आप अच्छी शुरूआत करते हो तो आपकी टीम का मनोबल बढ़ता है और फिर इसके बाद से कुछ भी संभव है। लेकिन हमने जैसी शुरूआत की उसके बाद उम्मीदें भी आपके कंधों पर बोझ बढ़ा देती हैं। यह बोझ काफी भारी होता है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZTP0ri

PAK vs AFG: मैच का लाइव स्कोर यहां देखें

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 36वां मैच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। यहां देखें लाइव स्कोर

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XiWSG7

PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी

लीड्स वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में आज लीड्स में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। पॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद अफगानिस्तान की टीम को इस वर्ल्ड कप में अभी पहले जीत की तलाश है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में हार उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद कर देगी। टूर्नमेंट में शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद पाकिस्तान की टीम लय में आ चुकी है और सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद अभी भी जिंदा है। नमस्कार लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। दोनों देशों की टीमों पर एक नजर पाकिस्तान: इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (कप्तान), इमाद वसीम, वहाब रियाज, शादाब खान, मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी। अफगानिस्तान: गुलबदीन नाइब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नाइब, समीउल्ला शिनवारी, इकराम अलीखिल, नजीबुल्ला जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान और मुजीबुर रहमान। दोनों के बीच अबतक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में ही पाकिस्तान को जीत मिली है। रैकिंग्स की बात करें तो पाकिस्तान छठे और अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JbGzko

Friday, June 28, 2019

WC: 35 मैच बाद अब यह है सेमीफाइनल का गणित

लंदन काफी दिलचस्प और रोमांचक हो गई है। अबतक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही सेमी के लिए क्वॉलिफाइ कर सकी है। भारत की दावेदारी मजबूत है क्योंकि उसे बाकी बचे 3 मैचों में सिर्फ 1 में जीत ही अंतिम-4 में पहुंचाने के लिए काफी है। मेजबान इंग्लैंड को इस बार वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार बताया गया था, लेकिन 35 मैच खत्म हो जाने के बाद आज स्थिति यह है कि उस पर टूर्नमेंट से नॉकआउट होने का खतरा मंडरा रहा है। टूर्नमेंट में अब क्या-क्या समीकरण बन रहे हैं, डालते हैं एक नजर... इंग्लैंड के लिए भी राह आसान नहीं मेजबान इंग्लैंड अगर अपने दोनों बचे हुए मैच जीत जाता है तो वह अंतिम-4 में जगह बना लेगा। लेकिन अगर वह अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए और पाकिस्तान या बांग्लादेश अपने बचे हुए दो-दो मैचों में से एक मैच भी जीत ले, तो मेजबान का बिस्तर सिमट जाएगा। अगर इंग्लैंड अपने बचे हुए दोनों मैच में से केवल एक ही जीत पाता है तो उसके दस अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में अगर पाक या बांग्लादेश में से कोई एक अपने दोनों मैच जीत ले तो फिर उसके पास इंग्लैंड से ज्यादा अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड दौड़ से बाहर हो जाएगा। अगर श्रीलंका ने भी अपने दोनों मैच जीत लिए तो उसके और इंग्लैंड के बराबर अंक हो जाएंगे, बात तब नेट रन रेट पर अटकेगी। अगर-मगर के साथ पाक भी रेस में पाकिस्तान अगर अपने दोनों मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो उसके 11 अंक हो जाएंगे। वहीं इंग्लैंड दो में से केवल एक मैच ही जीतता है तो फिर पाकिस्तान अगले दौर में पहुंच जाएगा। अगर पाकिस्तान और इंग्लैंड अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लें और न्यू जीलैंड अपने बचे हुए दोनों मैच गंवा दे तो फिर इंग्लैंड आसानी से अंतिम चार में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान व न्यू जीलैंड में से बेहतर रन रेट वाली टीम आगे जाएगी। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश अपने बाकी दो में से एक ही मैच जीत पाते हैं, वहीं इंग्लैंड दोनों मैच गंवा दे तो फिर ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यू जीलैंड के बाद अंतिम चार में जगह बनाने वाली टीम पाकिस्तान या बांग्लादेश होगी। श्रीलंका भी रेस में बरकरार सेमीफाइनल की दौड़ में श्रीलंका भी बरकरार है। इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश अपने बचे हुए दो-दो मैचों में से सिर्फ एक ही जीत पाएं और श्रीलंका अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाए तो इंग्लैंड और श्रीलंका के 10-10 अंक हो जाएंगे। फिर बात नेट रन रेट पर अटकेगी। लेकिन अगर इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश में से किसी ने भी अपने दोनों मैच जीत लिए तो श्रीलंका रेस से बाहर हो जाएगा। बांग्लादेश की भी उम्मीदें जिंदा शानदार प्रदर्शन कर रही बांग्लादेशी टीम के सात मैचों से 7 अंक हैं। उसे अगले दो मैच पाकिस्तान और भारत से खेलने हैं। अगर उसने दोनों मैच में उलटफेर कर दिया और इंग्लैंड दो में से केवल एक मैच ही जीत पाता है तो फिर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश अपने बाकी दो मैचों में से एक ही मैच जीत पाते हैं, वहीं इंग्लैंड दोनों मैच गंवा दे तो फिर ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यू जीलैंड के बाद अंतिम चार में जगह बनाने वाली टीम पाकिस्तान या बांग्लादेश होगी। अगर बांग्लादेश दो में से एक ही मैच जीत पाता है और इंग्लैंड व पाकिस्तान दोनों मैच गंवा दें तो बांग्लादेश आसानी से अंतिम चार में होगा। अगर पाकिस्तान और बांग्लादश एक-एक मैच जीतते हैं और इंग्लैंड दोनों मैच हार जाता है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बराबर अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट वाली टीम अंतिम चार में पहुंचेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KLl4do

आज ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमी में पहुंचना चाहेगा न्यू जीलैंड

लंदन आईसीसी में सही समय पर लय हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को जब अपने पड़ोसी देश न्यू जीलैंड के खिलाफ यहां मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय को जारी रखने की होगी। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नमेंट में पहली बार हार का स्वाद चखने वाली न्यू जीलैंड की टीम में इस मुकाबले से आरोन फिंच की अगुआई वाली टीम को लार्ड्स के मैदान में हराकर लय हासिल करने की कोशिश करेगी। वर्ल्ड कप में आज का यह दूसरा मैच है, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे खेला जाएगा। आज का पहला मैच लीड्स में दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में है। सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है ऑस्ट्रेलियाई टीम गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मैच गंवाने के अलावा इस टूर्नमेंट में कुछ भी गलत नहीं किया और वह सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। न्यू जीलैंड अपने सभी 7 मैचों में एक ही टीम के साथ उतरी है। टीम के नाम 11 अंक हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें अपने बाकी दो मैचों में से कम से कम एक में जीत की जरूरत है। न्यू जीलैंड अगर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (तीन जुलाई) के खिलाफ एक मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही तो लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पिछली बार (2015) टूर्नमेंट के फाइनल में भिड़ी थीं और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उसकी यादें अब भी ताजा होगी। ऐसे में शनिवार को होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। कंगारूओं के खिलाफ वर्ल्ड कप के 7 मैचों में सिर्फ 1 में जीते हैं कीवी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी है। तटस्थ जगहों पर दोनों देशों के बीच खेले गए 20 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19 बार सफल रही है। न्यू जीलैंड की टीम को एकमात्र सफलता 1999 के विश्व कप में मिली जो विश्व कप में दोनों टीमें के बीच हुए 7 मुकाबलों में न्यू जीलैंड की एकमात्र जीत है। सिर्फ इतिहास की दृष्टि ने ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म से भी 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में मेजबान और दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को 64 रन से हराया था। फिंच और वॉर्नर के बल्लों से बरस रहे हैं रन फिंच और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है और वे इस टूर्नामेंट की सबसे सफल जोड़ी बनने के करीब है। वे मौजूदा टूर्नमेंट में रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष 2 स्थान पर काबिज हैं और दोनों ने 3 शतकीय साझेदारी कर विश्व रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर है। उन्होंने 18.26 की औसत की 19 विकेट चटकाए है। वह अपनी उछाल और स्विंग से न्यू जीलैंड के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते है। जेसन बेहरेनडार्फ ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता साबित की। कीवी कैप्टन विलियमसन भी अच्छी लय में न्यू जीलैंड की टीम एक बार फिर अपने कप्तान केन विलियमसन पर निर्भर रहेगी, जिन्होंने 138 की औसत से पांच पारियों में 414 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एकमात्र शतक 2017 के चैम्पियंस ट्रोफी में आया था। यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैचों में उन्होंने 41.6 की औसत से 416 रन बनाए हैं जो उनके करियर औसत 48.12 से कम है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XhJulq

लय में लौटे पाकिस्तान के आगे आज अफगानिस्तान

लीड्स तीन हार और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम पर लीग राउंड से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उसने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पर उम्दा जीत के साथ शानदार वापसी की और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। पाक टीम के सामने आज अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपनी शानदार लय को जारी रखने की चुनौती होगी। मेजबान इंग्लैंड की दो हार से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। पाक के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती पाकिस्तान के लिए न्यू जीलैंड पर 6 विकेट की जीत काफी पॉजिटिव रही जिसमें बाबर आजम की सेंचुरी और शाहीन अफरीदी का 5 विकेट झटकना अहम रहे। चिंता की बात यह है कि खिलाड़ी आत्ममुग्धता का शिकार हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान ऐसा बिलकुल नहीं होने देना चाहेगा। मौजूदा टीम साथ ही उम्मीद करेगी कि वह वैसा ही प्रदर्शन करे, जैसा 1992 की टीम ने किया था और अंत में खिताब हासिल किया था। इमरान खान की उस टीम से तुलना की अनदेखी नहीं की जा सकती क्योंकि उसने भी ऐसे ही शानदार वापसी करते हुए ट्रोफी जीती थी। पाकिस्तान की वापसी और इंग्लैंड की हार से टूर्नमेंट में टीमों के लिए मौका बढ़ गया है लेकिन खिलाड़ी अन्य नतीजों की चिंता के बजाय अपना प्रदर्शन शानदार रखना चाहेंगे। हैरिस सोहेल के आने से मजबूत हुई पाक की बल्लेबाजी पाकिस्तान की वापसी और इंग्लैंड को मिली हार से टूर्नमेंट में टीमों के लिए मौका बढ़ गया है लेकिन खिलाड़ी अन्य नतीजों की चिंता के बजाय अपना प्रदर्शन शानदार रखना चाहेंगे। अगर पाकिस्तानी टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा देती है तो उसका अंतिम चार में पहुंचने का मौका बढ़ जाएगा। खराब फॉर्म में चल रहे शोएब मलिक की जगह हैरिस सोहेल को टीम में शामिल करने से पाकिस्तानी बल्लेबाजी में मजबूती आई है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद आमिर की अगुआई वाली गेंदबाजी इकाई को मजबूती दी है। जज्बे से दिल जीत रहे अफगान अफगानिस्तान की टीम ने शानदार जज्बे से सभी का दिल जीत लिया जो भारत के खिलाफ टूर्नमेंट का बड़ा उलटफेर करने की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन टीम अब बेहतर खेल दिखाना चाहेगी। पाकिस्तान पर जीत से टूर्नमेंट का अंत करना उसके लिये अच्छा तरीका होगा और राशिद खान व इस बात से भली भांति वाकिफ हैं। पाक के आमिर लगा रहें विकेटों की झड़ी 16 विकेट लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान का पलड़ा भारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अबतक 3 वनडे मैच हुए हैं और तीनों में ही पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान पाइंट टेबल में छठे और अफगानिस्तान आखिरी यानी 10वें पायदान पर है। दोनों टीमें पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शाहदाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम और आसिफ अली । अफगानिस्तान : गुलबदन नायब (कप्तान), सईद अहमद शिरजाद, हजरतुल्लाह जजई, असगर अफगान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीबुर रहमान, दौलत जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, हामिद हसन, हशमतुल्लाह शाहिदी, समीउल्लाह शिनवारी, रहमत शाह, नूर अली जदरान और इकराम अलीखिल। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KLthyb

'तूफान' के बाद वापसी पर जानें क्या बोले शमी

मैनचेस्टर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि पिछले 18 महीनों में इतना कुछ झेलने के बाद अब शानदार प्रदर्शन के हकदार भी वह खुद ही हैं। शमी ने कहा गुरुवार को विश्व कप में वेस्टइंडीज पर 125 रन की जीत के बाद कहा, 'श्रेय। और किसको, बस मुझे। मैं खुद को पूरा श्रेय देता हूं।' शमी को पिछले डेढ़ वर्ष में घरेलू हिंसा के आरोपों से जूझना पड़ा जिसके बाद लंबित जांच तक उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया और फिटनेस के आधार पर उन्हें एक टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ा। लेकिन वह अब अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। उनकी तेजी और स्विंग के बारे में पूछने पर शमी ने कहा, 'क्योंकि मुझे इन सब के बाद यह झेलना पड़ा। पिछले 18 महीनों में जो कुछ हुआ, वह सब मुझे ही झेलना पड़ता। इसलिए इसका श्रेय भी मुझे ही जाता है।' शमी ने एक हैटट्रिक सहित 2 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे इस सबसे -पारिवारिक मुद्दों से लेकर फिटनेस तक- से लड़ने की ताकत दी। अब मैं केवल देश के लिए अच्छा करने पर ध्यान लगाए हूं।' अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि फिटनेस पर काम करना टर्निंग पॉइंट रहा। उन्होंने कहा, 'यह केवल ‘यो यो’ टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है। मैं विफल रहा वो एक अलग बात है लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YqvXEU

विंबलडन: पहले दौर में कोलश्राइबर से भिड़ेंगे जोकोविच

लंदन टॉप सीड और मौजूदा विजेता सर्बिया के साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से भिड़ेंगे। विंबलडन के ड्रॉ की घोषणा शुक्रवार को की गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आठ बार के विजेता रोजर फेडरर पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के ल्यॉड हैरिस के सामने उतरेंगे। वहीं, हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले स्पेन के राफेल नडाल जापान के यूइची सुगिटा के साथ पहले दौर का मैच खेलेंगे। सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नमेंट के पहले दौर में निक किर्जियोस का सामना हमवतन जोर्डन थॉम्पसन से होगा। नडाल अगर अपने सभी मैच जीतते हैं तो क्वॉर्टर फाइनल में वह इस साल फ्रेंच ओपन फाइनल खेल चुके ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से भिड़ सकते हैं। इस मुकाबले के विजेता का सामना अंतिम-8 में जापान के केई निशिकोरी और फेडरर के बीच होने वाले प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच के विजेता से हो सकता है। क्वॉर्टर फाइनल में जोकोविच ग्रीस के युवा स्टीफानो सितसिपास के सामने उतर सकते हैं। ग्रीस के इस युवा खिलाड़ी ने 2018 रोजर्स कप के तीसरे दौर में जोकोविच को मात दी थी। साथ ही इसी साल मेड्रिड ओपन में भी सितसिपास ने मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 को हराया था। वहीं अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की होड़ में लगे हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव क्वॉर्टर फाइनल में बीते साल के उप-विजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X8h1tA

IIT ने पुलेला गोपीचंद को दी डॉक्टरेट की उपाधि

नई दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर ने शुक्रवार को भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। संस्थान ने अपने 52वें दीक्षांत समारोह के दौरान ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीत चुके देश के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक गोपीचंद को यह सम्मान दिया। गोपीचंद के अलावा इंफोसिस की अध्यक्ष सुधा मुर्ति और मिसाइल वुमन के नाम से मशहूर टेसी थॉमस को भी यह उपाधि दी गई। इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवनर्स के चेयरमैन प्रफेसर के. राधाकृष्णन ने सभी को इस सम्मान से नवाजा। आईआईटी कानपुर इससे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को यह उपाधि दे चुका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xb47jj

श्री लंका, सा. अफ्रीका से हारा, SF की राह मुश्किल

नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 35वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्री लंका को 9 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्री लंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न केवल बाकी के अपने दो मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर होना पड़ेगा। मैच में श्री लंका की बैटिंग और बोलिंग दोनों ही खराब रही। पहले उसने सभी विकेट खोकर सिर्फ 203 रन बनाए। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने क्विंटन डि कॉक का विकेट गंवाने के बाद संभलकर खेलते हुए आसान जीत दर्ज की। टूर्नमेंट से पहले ही बाहर हो चुकी साउथ अफ्रीकी टीम ने 37.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 न बनाते हुए जीत दर्ज की। यह इकलौता विकेट लसिथ मलिंगा के खाते में गया, जो क्विंटन डि कॉक (15) का रहा। इसके बाद हाशिम अमला और फाफ डु प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 175 रन जोड़ते हुए 9 विकेट की बड़ी जीत दिला दी। हाशिम अमला 105 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 80 रन बनाए, जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 103 गेंदों में 10 फोर और 1 सिक्स की मदद से 96 रनों की पारी खेली। श्री लंका की पारी ड्वेन प्रीटोरियस की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने श्री लंका को 49.3 ओवर में 203 रन पर समेट दिया। प्रीटोरियस ने 10 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस मॉरिस (46 रन देकर तीन) और कागिसो रबाडा (36 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया। एंडिल फेहलुकवायो और जेपी डुमिनी को एक-एक विकेट मिला। श्री लंका के अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन श्री लंका के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है जिसके छह मैचों में अभी छह अंक हैं। पिछले सप्ताह इंग्लैंड को हराकर विश्व कप की सेमीफाइनल की दौड़ को रोचक बनाने वाले श्री लंका के लिए आज शुरू से कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पहले उसकी टीम टास हार गयी और उसके बाद उसने पहली गेंद पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का विकेट गंवा दिया, जिन्हें कागिसो रबाडा ने दूसरी स्लिप में कैच कराया। इसके बाद कुसाल परेरा (30) और अविष्का फर्नांडो (30) ने सकारात्मक बल्लेबाजी और स्कोर एक विकेट पर 67 रन पर ले गए। प्रीटोरियस ने यहीं से श्री लंका को तीन करारे झटके दिए। फर्नांडो ने दसवें ओवर में गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया जबकि कुसाल परेरा ने प्रीटोरियस की गेंद अपने विकेटों पर खेली जिससे स्कोर तीन विकेट पर 72 रन हो गया। श्री लंकाई पारी को संवारने का जिम्मा अब कुसाल मेंडिस (23) और एंजेला मैथ्यूज (11) के कंधों पर था। प्रीटोरियस ने मैथ्यूज को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया जबकि क्रिस मॉरिस ने खतरनाक दिख रहे कुसाल मेंडिस की गिल्लयां बिखेरी। मॉरिस ने जीवन मेंडिस (18) की पारी भी लंबी नहीं खिंचने दी। इस बीच जेपी डुमिनी ने धनंजय डिसिल्वा (24) को बोल्ड किया जो रिवर्स करने में चूक गए थे। थिसारा परेरा (21) ने स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया लेकिन जब उन्होंने एंडिल फेहलुकवायो पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की तो रबाडा ने सीमा रेखा पर शानदार कैच लेकर उनके इरादों पर पानी फेर दिया। इसुरू उदाना (17) दोहरे अंक में पहुंचने वाले श्री लंका के आठवें बल्लेबाज थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KHBqUp

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9