Tuesday, March 31, 2020

चैरिटी के लिए अपनी वर्ल्ड कप फाइनल की टी-शर्ट नीलाम कर रहे हैं जोस बटलर

नई दिल्ली इंग्लैंड के ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी अपनी शर्ट को नीलाम करने जा रहे हैं। बटलर इससे मिली रकम को कोरोनावायरस का इलाज कर रहे अस्पताल में देंगे। 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड में मिली रोमांचक जीत मे अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न सिर्फ हाफ सेंचुरी लगाई थी बल्कि सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को रन आउट भी किया था। बटलर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी जर्सी जिस पर इंग्लैंड की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी सदस्यों के दस्तखत हैं को ई-बे पर नीलाम कर रहे हैं। बटलर ने लिखा, 'जैसाकि आप जानते हैं कि सभी अस्पताल, डॉक्टर, नर्स और एनएचएस (नैशनल हेल्थ सर्विस) इस समय बहुत शानदार काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'आने वाले हफ्ते और महीनों में उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत होगी।' पिछले सप्ताह, रॉयल ब्रॉम्पटन और हेयरफील्ड हॉस्पिटल चैरिटी ने दो अस्पतालों के लिए जीवनरक्षक उपकरणों के लिए चैरिटी लॉन्च करने की अपील की थी। बटलर ने कहा, 'उनके इन प्रयासों में मदद करने के लिए मैं अपनी शर्ट डोनेट कर रहा हूं। यह वही शर्टी है जो मैंने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी थी। इस पर इंग्लैंड की उस टीम के सभी खिलाड़ियों के साइन हैं।' ब्रिटिश टीवी प्रस्तोता पीयर्स मोर्गन ने 10 हजार पाउंड की शुरुआती बोली लगाई लेकिन जल्द ही यह 12 हजार पाउंड तक पहुंच गई। सभी खेलों की तरह क्रिकेट पर भी महामारी का असर पड़ा है। दुनियाभर में सभी क्रिकेट प्रतियोगिताएं या तो टाल दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड में भी सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को कम से कम 28 मई तक टाल दिया गया है। कैसे जीता था इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई रहा था और संयोग की बात यह रही कि सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39CDhBL

मजबूरी ही नहीं, मौका भी है ओलिंपिक का टलना

आखिरकार जिस बात का डर था वही हुआ। विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते तोक्यो ओलिंपिक्स को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bKb3qy

कोविड-19: कोच से विडियो कॉल पर टिप्स ले रहे हैं सुशील

नई दिल्ली दिग्गज रेसलर सुशील कुमार ने तीसरे ओलिंपिक्स मेडल की उम्मीद नहीं छोड़ी है। कोरोना के चलते भले ही वह घर में कैद हैं, लेकिन इसके बावजूद वह जितना संभव हो प्रैक्टिस कर लेते हैं। सुशील छत्रसाल स्टेडियम में रहते हैं जहां काफी संख्या में रेसलर्स प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन, इन दिनों दो-चार पहलवान ही स्टेडियम में हैं। बाकी सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। मैट प्रैक्टिस नहीं रेसलिंग में प्रैक्टिस के लिए पार्टनर की जरूरत होती है। लेकिन, कोरोना के चलते पहलवानों को प्रैक्टिस पार्टनर नहीं मिल रहे हैं। सुशील ने बताया, 'प्रैक्टिस नहीं कर पाने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। रेसलिंग में असली तैयारी तो मैट पर होती है, लेकिन काफी दिनों से मैं मैट पर गया ही नहीं। मैट पर जाऊं तो पार्टनर चाहिए। लेकिन जिस तरह की यह बीमारी है उसमें पार्टनर के साथ प्रैक्टिस कर ही नहीं सकते। फिटनेस बरकरार रखने के लिए घर में ही थोड़ा-बहुत जिम कर लिया करता हूं। मेरे कोच गुरु सतपाल तो हैं दिल्ली में ही लेकिन वह मेरे घर से दूर हैं। ऐसे में जब जरूरत पड़ती है तो मैं उनको विडियो कॉल करके टिप्स ले लिया करता हूं।' डाइट नहीं किया कम रेसलिंग में डाइट का काफी महत्व होता है। हालांकि, अगर रेग्युलर डाइट के बाद पहलवान प्रैक्टिस नहीं करते हैं तो इससे वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। इस बारे में सुशील ने बताया, 'डाइट तो कम कर नहीं सकते क्योंकि इससे कमजोरी हो जाएगी। फिर जब दोबारा प्रैक्टिस शुरू करेंगे तो इसे फिर से हासिल करने में काफी समय लग जाएगा।' तोक्यो टलने से फायदा सुशील अभी ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सके हैं। उनके भार वर्ग 74 किग्रा में अभी ओलिंपिक्स क्वॉलिफाइंग इवेंट होने हैं। सुशील से जब पूछा कि ओलिंपिक्स को एक साल तक टालने से उन्हें कितना फायदा होगा तो उन्होंने कहा, 'यह केवल मेरे लिए नहीं बल्कि कई ऐथलीट्स के लिए फायदेमंद रहेगा। कई खेलों में ओलिंपिक्स क्वॉलिफाइंग इवेंट अभी होने हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों को मौका मिल जाएगा जिन्हें अब तक लग रहा था कि कहीं उन्हें ओलिंपिक्स से वंचित ना होना पड़ पाए। जहां तक मेरी बात है तो मेरी चोट में काफी सुधार है और इससे मुझे भी पूरी तरह फिट होकर देश के लिए एक और मेडल जीतने का मौका मिल जाएगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UvhWpE

अगले दौरे के लिए छह हफ्ते की तैयारी चाहिए SA को: स्मिथ

जोहानिसबर्गक्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि टीम को किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह की तैयारी की जरूरत होगी । कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन है । स्मिथ ने वीडियो मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों को घर पर रहने के दौरान भी फिटनेस और क्रिकेट कौशल पर मेहनत करनी होगी । उन्होंने कहा, ‘हमें हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा करनी होगी लेकिन लगता है कि किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह का समय लगेगा ।’ दक्षिण अफ्रीका को जून में तीन वनडे और तन टी20 मैच खेलने श्रीलंका का दौरा करना है जो स्मिथ के टाइमटेबल के हिसाब से अब संभव नहीं लग रहा । इसके बाद 15 जुलाई से टीम को वेस्टइंडीज का टेस्ट और टी20 दौरा करना है जिसके लिए जरूरी है कि मई तक हालात सामान्य हो जाएं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yoc7BZ

धोनी, कोहली ने नहीं किया गांगुली जितना सपॉर्ट: युवी

नई दिल्ली युवराज सिंह ने 17 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई कप्तानों की अगुआई में खेला। अब युवी ने बताया कि उनकी नजर में सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है। 38 वर्षीय इस इस पूर्व ऑलराउंडर ने मंगलवार को कहा कि वह अकसर सौरभ गांगुली की कप्तानी में खेले गए अपने वक्त को याद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हालांकि उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई वह प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट भी रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि इसके बावजूद वह गांगुली की कप्तानी में खेले गए अपने वक्त को याद करते हैं। एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए इंटरव्यू में युवराज ने कहा, 'मैंने सौरभ गांगुली की कप्तानी में खेला और उन्होंने मुझे बहुत सपॉर्ट किया। मुझे गांगुली की कप्तानी इसलिए याद है कि उन्होंने मुझे बहुत सपॉर्ट किया। मुझे माही (महेंद्र सिंह धोनी) और विराट कोहली से उस तरह का सपॉर्ट नहीं मिला।' युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले और उसमें 8701 रन बनाए। अपने वनडे करियर में उन्होंने 14 सेंचुरी बनाईं। युवराज से जब पूछा गया कि उनकी नजर में मुथैया मुरलीधरन का सामना करना सबसे मुश्किल रहा। उन्होंने कहा, 'मुझे मुथैया मुरलीधरन का सामना करने में बहुत मुश्किल आती थी। मुझे उनकी गेंदबाजी बिलकुल समझ नहीं आती थी। फिर सचिन (तेंडुलकर) ने मुझे कहा मुरलीधरन की गेंद पर स्वीप करने का आइडिया दिया और इससे मुझे काफी आसानी हुई।' उन्होंने कहा, 'ग्लेन मैक्ग्रा ने मुझे अपनी बाहर जाती गेंद पर काफी परेशान किया। अच्छी बात यह रही कि मुझे मैक्ग्रा का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि टेस्ट मैचों में ज्यादातर मौकों पर मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JvvnQ8

चुनौतियां बेशुमार- IPL रद्द होने के आसार बढ़े

नई दिल्ली के रद्द होने के आसार दिखने लगे हैं। कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए इसको 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब इसे स्थगित करने का ऐलान किया था तब तक देश में लॉकडाउन नहीं हुआ था। हालात को देखते हुए 14 अप्रैल तक पूरा भारत लॉकडाउन में हैं। ऐसे में आईपीएल को इस महीने के दूसरे हाफ से कराने की उम्मीदें धूमिल होने लगी हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही 15 अप्रैल तक वीजा संबंधित रोक लगाया हुआ है। इसके बाद स्थिति को देखते हुए समीक्षा की जाएगी कि विदेशियों को भारत आने की अनुमति दी जाए या नहीं। मगर बात इतनी भर नहीं है। जिन देशों से आईपीएल खेलने के लिए काफी तादाद में खिलाड़ी भारत आते हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल हैं। इन दोनों देशों में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और इनके यहां भी खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सीमाएं सील कर रखी हैं। बीसीसीआई के सामने चुनौतियां सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को लेकर नहीं हैं। मौजूदा हालात कितने दिनों तक रहेंगे और कब तक सब कुछ सामान्य होगा इसका अनुमान किसी को नहीं है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो बोर्ड के शीर्ष अधिकारी इस बात को लेकर चर्चा करने लगे हैं कि क्या आईपीएल-13 को रद्द कर दिया जाए। चुनौतियां बड़ी अलग होंगी दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड के सामने बड़ी से बड़ी चुनौतियां और संकट आए हैं। वह अपने धन बल के चलते तमाम बाधाएं पार करता रहा है। यहां तक कि देश में आईपीएल नहीं कराने की स्थितियां बनीं तो विदेश तक में उसे सफलतापूर्वक करा दिया। मगर मौजूदा हालात बिल्कुल अलग हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार की चुनौतियां बहुत बड़ी और बिल्कुल जुदा हैं। चीजें हमारे कंट्रोल में बिल्कुल नहीं हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि देश और दुनिया में हालात 15 अप्रैल के बाद नॉर्मल हो जाएंगे। कल्पना करें कि अगले 15-20 दिन में स्थितियां अनुकूल भी होती हैं तो ट्रेवल, होटेल, मैदान, स्टाफ सबकी समस्या होने वाली है। फिर खिलाड़ियों की अपनी भी चिंता होगी। दर्शक मैदान पर पहुंचेंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है। और अगर इस बार अगर मिनी आईपीएल हो भी जाए तो इस पर आने वाले खर्चों को वहन करने के लिए फ्रेंचाइजियां राजी होंगी या नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता। यह भी बड़ा सवाल है कि क्या अलग-अलग राज्य सरकारें इस टूर्नामेंट को अपने यहां कराने की अनुमति देंगी या नहीं। ...तब वेतन नहीं मिलेगा कोई खेल नहीं तो कोई वेतन नहीं। इस साल आईपीएल में करार करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है। आईपीलए फ्रेंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘आईपीएल भुगतान का तरीका ऐसा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 15 प्रतिशत राशि दे दी जाती है। टूर्नामेंट के दौरान 65 प्रतिशत दी जाती है। बची हुई 20 प्रतिशित टूर्नामेंट खत्म होने के बाद निर्धारित समय के अंदर दी जाती है। बीसीसीआई के विशेष दिशानिर्देश हैं। निश्चित रूप से किसी भी खिलाड़ी को अभी कुछ नहीं दिया गया है।’ भारतीय क्रिकेटर्स संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने स्वीकार किया कि आईपीएल के एक सीजन के नहीं होने का आर्थिक प्रभाव काफी बड़ा होगा। उन्हें लगता है कि कोविड-2019 महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते अगर नुकसान हजारों करोड़ों में होता है तो घरेलू खिलाड़ियों तक को भी कटौती सहनी पड़ेगी। एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि महामारी के लिए खिलाड़ियों के वेतन का बीमा नहीं किया जाता। उन्होंने पूछा,‘हमें बीमा कंपनी से कोई राशि नहीं मिलेगी क्योंकि महामारी बीमा की शर्तों में शामिल नहीं है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी की वेतन देने की राशि 75 से 85 करोड़ रुपये है। अगर खेल ही नहीं होता तो हम भुगतान कैसे कर सकते हैं।’ कटौती पर अभी चर्चा नहीं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने हालांकि कहा कि इस समय अभी तक कटौती के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने पीटीआई से कहा,‘कटौती को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। आईपीएल निश्चित रूप से बीसीसीआई का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। लेकिन इस समय गणना करना और नुकसान का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हम कुछ नहीं कह सकते, जब तक अधिकारी एक साथ नहीं बैठते क्योंकि गणना काफी पेचीदा है।’ हालांकि पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा को लगता है कि परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिए। घरेलू खिलाड़ी के लिए यह कटौती नहीं होगी लेकिन हो सकता है कि उसकी बढ़ाई जाने वाली राशि को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। नया विंडो भी मिलना मुश्किल फिलहाल संकेत हैं कि बीसीसीआई इस साल में एक नया विंडो तलाश रहा है ताकि आईपीएल अप्रैल-मई में नहीं होने की स्थिति में कराया जा सके। हालांकि, यह भी मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर मई के बाद दुनिया भर में हालात सामान्य की तरफ बढ़ने लगे तो फिर क्रिकेट के कई द्विपक्षीय या सीरीज के कार्यक्रम तय हैं। इस साल एक ही सूरत में आईपीएल को नया विंडो मिल सकता है जबकि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप रद्द हो जाए। हालांकि, अगर दुनिया तब तक कोरोना के संकट से उबर जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी क्यों गंवाना चाहेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dIh7Bu

कोरोना: पाक क्रिकेटर ने वाइफ को बताया असली हीरो

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वकार यूनिस ने कोरोनावायरस की लड़ाई में अपनी पत्नी और अन्य डॉक्टरों को असली हीरो बताया है। वकार की पत्नी डॉक्टर हैं, जो कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वकार ने ट्विटर पर लिखा, ‘डरावना अहसास, जब डॉक्टर फरयाल वकार अस्पताल के लिए सुबह निलकती हैं, लेकिन जब वह वापस लौटती हैं तब काफी संतुष्ट होती हैं। मैं गर्व से यह कह सकता हूं कि मेरी पत्नी एक हीरो है। लड़ते रहो।’ इससे पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भी कोरोना की इस लड़ाई में डॉक्टरों और नर्सों की तारीफ की। विलियम्सन ने ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ में लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि हम एक स्वास्थ्य संकट के दौर से गुजर रहे हैं, जिसे हमने कभी नहीं देखा था। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हम जिस संकट का सामना कर रहे हैं, आने वाले दिनों में वह और भयानक होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QUtyjZ

सहवाग बने कान्हा, छककर खाया और लगाया भी

नई दिल्लीमहामारी घोषित कोरोना वायरस की वजह से तमाम टूर्नमेंट स्थगित हो चुके हैं। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी शामिल है और लॉकडाउन की वजह से क्रिकेटर घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में वे लगातार सोशल मीडिया पर घर पर बिताए गए लम्हे की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस क्रम में पूर्व ओपनर और क्रिकेट कॉमेंटेटर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, वीरेंदर सहवाग घर पर हैं और उन्होंने अपनी मां कृष्णा सहवाग के हाथ के बनाए गए मक्खन का मजा लिया। उन्होंने साथ ही इसे लगाया भी। सहवाग ने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां मक्खन निकालते दिख रही हैं। उन्होंने लिखा- मक्खन कान्हा की तरह थोड़ा खाया और थोड़ा लगाया। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से अधिक बार देखा गया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंदर सहवाग को घी-मक्खन काफी पसंद है। जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की थी तो वह नॉनवेज से दूर ही रहते थे। वह मां के हाथों से बने घी और मक्खन को साथ रखते थे। इसका जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में भी किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X1DBaH

कोरोना इफेक्ट: BWF रैंकिंग पर लगी रोक

नई दिल्लीबैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को विश्व रैंकिंग फ्रीज (बंद) करने का फैसला किया और कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू होगा तो 17 मार्च तक के स्थान के आधार पर प्रवेश और वरीयता दी जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं स्थगित या रद्द करनी पड़ी हैं। इसके बाद विश्व रैंकिंग को फ्रीज करने की गुहार की जा रही थी, जिसमें भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत, पारुपल्ली कश्यप और एच एस प्रणय ने चिंता व्यक्त की थी। बीडब्ल्यूएफ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘बीडब्ल्यूएफ घोषणा कर सकता है कि वह अपनी विश्व रैंकिंग और विश्व जूनियर रैंकिंग अगले नोटिस तक फ्रीज कर देगा। फ्रीज की हुई रैंकिंग 12वें हफ्ते की होगी जो अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट (ऑल इंग्लैंड ओपन 2020) के बाद के हफ्ते की है।’ इसके अनुसार, ‘17 मार्च 2020 को जारी रैंकिंग सूची अगले अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट की प्रविष्टि और वरीयता का आधार होगी। हालांकि इस समय यह कहना मुश्किल है कि ऐसा कब होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Jvw3VD

अफरीदी को सपॉर्ट, युवी और भज्जी पर भड़के लोग

नई दिल्लीभारतीय दिग्गज ऑलराउंडर को कोरोना वायरस से जंग के लिए और उनके फाउंडेशन को सपॉर्ट करना भारी पड़ता दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट फैन्स ने इस दिग्गज और को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक बताया है तो कुछ ने युवी को ब्लॉक करके स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। वह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। युवी ने मंगलवार दोपहर में किए गए ट्वीट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन का सपॉर्ट किया था। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।’ इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है। युवराज से पहले हरभजन सिंह को भी टैग किया है। अफरीदी ने हाल ही में जरूरतमंदों को खाना और साबुन बांटे थे। एक यूजर ने लिखा- आपको ट्वीट करने से पहले और बाद में सोचना चाहिए। और हां अफरीदी फाउंडेशन के लिए मेरा यह है डोनेशन (ब्लॉक करने की तस्वीर भी शेयर की)। एक अन्य यूजर ने लिखा- युवराज और हरभजन सिंह को जवाब देने का सबसे सही तरीका है उन्हें बॉयकॉट करिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JrCtVT

कोरोना: कुंबले ने दिया कोहली की तरह गुप्त दान

बेंगलुरुपूर्व भारतीय कप्तान ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष और कर्नाटक राज्य राहत कोष में मंगलवार को दान दिया। कुंबले ने ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 को हराने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री (कर्नाटक) राहत कोष में योगदान किया है। कृपया घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।’ कुंबले ने की तरह ही यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दान की है। इससे पहले, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में 80 लाख रुपये की राशि दान में दी। रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष, जोमेटो फीडिंग इंडिया और स्ट्रे डॉग्स की संस्था में दान दिया है। रोहित ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, ‘हम अपने देश को फिर से पैरों पर खड़े देखना चाहते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपनी तरफ से छोटा-सा योगदान दे रहा हूं। 45 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष, 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र), पांच लाख रुपये जोमेटो फीडिंग इंडिया और पांच लाख वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स को डोनेट कर रहा हूं। हमें अपने नेताओं का सहारा बनने और उनका साथ देने की जरूरत है।’ इससे पहले सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख डोनेट किया, वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का अनुदान दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bxpgH8

'स्मिथ-वॉर्नर के आने से टीम मजबूत, भारत को देंगे टक्कर'

होबार्टऑस्ट्रेलिया के कप्तान का मानना है कि और के अपार अनुभव से भारत के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत रहेगी। पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 वर्ष में पहली बार 2018-19 में अपनी सरजमीं पर भारत से टेस्ट सीरीज हार गई थी। उस समय स्मिथ और वॉर्नर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण टीम से बाहर थे। पेन ने क्रिकबज से कहा, ‘यह अलग टीम है और उनकी टीम भी अलग होगी लेकिन दोनों टीमें आला दर्जे की है। इस सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेली जाएगी। हमें इसका इंतजार है।’ उन्होंने कहा, ‘स्मिथ और वॉर्नर के मिलाकर 15000 टेस्ट रन हैं। मार्नस लाबुशाने भी बेहतरीन खिलाड़ी है और दुनिया के शीर्ष तीन चार बल्लेबाजों में से है।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मैथ्यू वेड का सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलना भी फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, ‘वेड की आक्रामक बल्लेबाजी से हमें फायदा मिलेगा। ट्रेविस हेड के खेल में भी निखार आया है। यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QXF6Tm

जब GF से रात 2 बजे मिलने दीवार फांदा ये क्रिकेटर

नई दिल्लीएक प्रेमी देर रात रात प्रेमिका के घर जाए और गेट बंद हो तो वह दीवार फांदकर मिलने पहुंच जाए... यह कहानी फिल्मी लगती है। है ना, लेकिन यह सबकुछ हुआ है एक क्रिकेटर के साथ। उस क्रिकेटर का नाम है। इसका खुलासा हनुमा और उनके करीबी दोस्त श्री ललित ने हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' को दिए इंटरव्यू में किया है। अपनी फिल्मी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए हनुमा विहारी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति रात (जो अब वाइफ हैं) से मिलने हैदराबाद से वारंगल चले जाते थे। हैदराबाद से वारंगल की दूरी 300 किलोमीटर है। हनुमा विहारी के मित्र ललित ने खुलसा किया कि यह चेहरे से बेहद शांत और सीधे दिखाई देते हैं, लेकिन वह हैं बहुत ही रहस्यमयी। हनुमा की गर्लफ्रेंड, जो अब वाइफ हैं, प्रीति शादी से पहले हैदराबाद से काफी दूर वारंगल में रहती थीं। हनुमा उनसे मिलने के लिए बिना किसी को बताए 300 किमी कार चलाकर जाया करते थे। हनुमा विहारी ने एक बार का किस्सा भी बताया। उन्होंने बताया, 'एक बार हम एक क्लब में बैठे थे। मैं प्रीति से मिलना चाहता था।' इस पर उनके दोस्त ने बताया कि उस वक्त मेरे एक हाथ में बिरयानी थी, जबकि दूसरे हाथ में इडली सांभर का प्लेट था। मैं वैसे ही कार में बैठ गया। इसके बाद हनुमा ने बताया, 'रात को दो बजे थे। गेट बंद हो गया था प्रीति के घर का और वह नीचे नहीं आ सकती थीं। मैं निराश था और हम वापस लौट आए।' हनुमा अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले ललित ने उनको टोकते हुए कहा, 'वह लौटे नहीं थे, बल्कि उन्होंने दीवार फांदी थी।' हालांकि, इस दौरान दोनों नहीं बताया कि उस बिरयानी और इडली सांभर का क्या हुआ। हनुमा ने आगे बताया कि प्रीति के घर वाले अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे तो उन्हें मनाने में एक साल लग गया। बता दें कि हनुमा ने मई, 2019 में प्रीति से शादी की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3azpJbw

इंग्लिश क्रिकेटर मैच के दौरान नहीं पहन सकेंगे स्मार्टवॉच

नई दिल्लीइंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने क्रिकेटरों को काउंटी क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग के मद्देनजर भ्रष्टाचार रोधी नियमों को सख्त करते हुए आगामी सभी मुकाबलों में स्मार्टवॉच पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने इससे पहले खिलाड़ियों को मैदान पर स्मार्टवॉच पहनने की अनुमति दी थी, बशर्ते कि संचार या डाटा ट्रांसमिशन सुविधाओं को टेलिविजन पर प्रसारण होने वाले मैचों के दौरान बंद रखा जाए। एक वेबसाइट के अनुसार, ‘काउंटी खेल में लाइव-स्ट्रीमिंग सेवाओं के चलन के कारण नियमों को कड़ा किया गया। टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले मैचों में मैदान के अंदर खिलाड़ियों के स्मार्टवॉच पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अगर मैच का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा तो वे ड्रेसिंग रूम, बालकनी और डगआउट जैसी जगहों पर इसका इस्तेमाल कर सकते है।’ यह मामला उस समय सामने आया था लंकाशर के स्पिनर मैट पार्किंसन ने बताया था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन की सूचना 2019 चैंपियनशिप के दौरान अपनी टीम के साथी स्टीवन क्रॉफ्ट की स्मार्टवॉच पर आए संदेश जरिए मिली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई साल पहले ही स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के असद शफीक और हसन अली को स्मार्टवाच हटाने के लिए कहा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dGlcGl

नो आईपीएल, नो सैलरी, मुश्किल में घरेलू खिलाड़ी!

नई दिल्लीकोई खेल नहीं तो कोई वेतन नहीं। इस साल आईपीएल में करार करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है, क्योंकि अभी इसे स्थगित कर दिया गया है। तब तक इसके आगे आयोजित होने की संभावना नहीं है, जब तक बीसीसीआई साल के अंत में इसकी वैकल्पिक विंडो तैयार नहीं कर लेता। आईपीलए फ्रैंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल भुगतान का तरीका ऐसा है कि टूर्नमेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 15% राशि दे दी जाती है। टूर्नमेंट के दौरान 65% दी जाती है। बची हुई 20% टूर्नमेंट खत्म होने के बाद निर्धारित समय के अंदर दी जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के विशेष दिशानिर्देश हैं। निश्चित रूप से किसी भी खिलाड़ी को अभी कुछ नहीं दिया गया है।’ बीसीसीआई खिलाड़ी संस्था (भारतीय क्रिकेटर्स संघ) के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने स्वीकार किया कि आईपीएल के एक सत्र के नहीं होने का आर्थिक प्रभाव काफी बड़ा होगा। उन्हें लगता है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते अगर नुकसान हजारों करोड़ों में होता है तो घरेलू खिलाड़ियों तक को भी कटौती सहनी पड़ेगी। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन इस समय बीसीसीआई एक वैकल्पिक विंडो तलाश रहा है क्योंकि मई में आईपीएल कराने का मौका बहुत कम है लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। देश में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को खत्म होगा जबकि आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 37,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इससे काफी आर्थिक उथल पुथल हुई है जिससे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने स्वीकार किया कि उनके वेतन में कटौती हो सकती है। वेतन का बीमा नहीं एक अन्य फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि महामारी के लिए खिलाड़ियों के वेतन का बीमा नहीं किया जाता। उन्होंने पूछा, ‘हमें बीमा कंपनी से कोई राशि नहीं मिलेगी क्योंकि महामारी बीमा की शर्तों में शामिल नहीं है। प्रत्येक फ्रैंचाइजी की वेतन देने की राशि 75 से 85 करोड़ रुपये है। अगर खेल ही नहीं होता तो हम भुगतान कैसे कर सकते हैं।’ आईपीएल के 10वें चरण तक फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे इस अधिकारी ने कहा, ‘इंग्लिश प्रीमियर लीग, ला लिगा से लेकर बुंदेसलीगा तक खिलाड़ी कटौती सह रहे हैं। साथ ही यह भी पता नहीं कि चीजें कब सामान्य होंगी।’ हो सकता हैलगभग 3 हजार करोड़ का नुकसान दोनों ने कहा कि बीसीसीआई को देखने की जरूरत है कि क्या किया जा सकता है, हालांकि वे समझते हैं कि उसे करीब 3000 करोड़ रुपये के करीब का नुकसान होगा। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि धोनी और कोहली ही प्रभावित होंगे। निश्चित रूप से उन्हें भी नुकसान होगा लेकिन पहली बार खेलने वालों के लिए 20, 40 या 60 लाख रुपये जिंदगी बदलने वाली राशि है। उम्मीद करते हैं बीसीसीआई के पास कोई योजना हो।’ अभ तक कोई चर्चा नहीं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने हालांकि कहा कि इस समय अभी तक कटौती के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘कटौती को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। आईपीएल निश्चित रूप से बीसीसीआई का सबसे बड़ा टूर्नमेंट है। लेकिन इस समय गणना करना और नुकसान का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हम कुछ नहीं कह सकते, जब तक अधिकारी एक साथ नहीं बैठते क्योंकि गणना काफी पेचीदा है।’ परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिएपूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा को हालांकि लगता है कि परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिए। घरेलू खिलाड़ी के लिए यह कटौती नहीं होगी लेकिन हो सकता है कि उसकी बढ़ायी जाने वाली राशि को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई अपनी कमाई क्रिकेट से करता है। अगर क्रिकेट नहीं हो रहा तो पैसा कहां से आएगा। हमें यहां समझदार होना चाहिए।’ मल्होत्रा ने कहा, ‘इसलिए ऐसा नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ही प्रभावित होंगे बल्कि घरेलू क्रिकेटरों पर भी असर पड़ेगा। इस परिस्थिति से बचा नहीं जा सकता।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JpeB5l

सिर्फ 50 मी. दूर है ग्राउंड, हिमा ने मांगी अभ्यास की अनुमति

नई दिल्लीकोविड-19 महामारी के कारण देशभर लॉकडाउन लगा हुआ है। पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के शिविर में शामिल धाविका हिमा दास सहित दूसरे कई ऐथलीटों रहे रहे हैं। उन सभी ने खेल मंत्री से मांग की है कि उन्हें परिसर के अंदर आउटडोर प्रशिक्षण की अनुमति दी है। एनआईएस पटियाला में बाहरी लोगों के आने की अनुमति नहीं है। इस कदम का समर्थन कर रहे सहायक राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर ने बताया कि एनआईएस में हिमा के नेतृत्व में शिविर में शामिल खिलाड़ियों को एक-दो दिनों में मंत्रालय से जवाब मिलने की उम्मीद है। नायर ने कहा, ‘हिमा और कुछ अन्य ऐथलीटों ने खेल मंत्री को लिखा है कि उन्हें दिन में एक या दो घंटे अलग-अलग समय में छोटे समूहों में अभ्यास करने की अनुमति दी जाए ताकि वे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अभ्यास कर सकें।' उन्होंने कहा, ‘उन्होंने रिजिजू को लिखा है कि अगर प्रशिक्षण की अनुमति नहीं है तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। (लेकिन) घर जाना संभव नहीं है क्योंकि देश में लॉकडाउन है और प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर किसी को वहीं रहना चाहिए जहां वे है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए, मंत्रालय उन्हें घर वापस जाने की अनुमति नहीं देगा लेकिन आउटडोर प्रशिक्षण के विकल्प पर विचार संभव है। हमें एक-दो दिन में इसके बारे में पता चल जाएगा। नायर ने कहा कि उन्होंने और दूसरे कोचों ने इस विचार का समर्थन किया है क्योंकि इससे शिविर में शामिल किसी भी खिलाड़ी के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा नहीं है। एक शीर्ष कोच ने कहा, ‘एनआईएस में हमारे साथ 41 ऐथलीट हैं और खिलाड़ियों का हॉस्टल से ट्रैक ऐंड फील्ड क्षेत्र से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर है। हम छोटे समूहों (आठ ऐथलीट) में एक या दो घंटे का अभ्यास कर सकते है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QX0uIu

तो IPL 2020 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होगा

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी आईपीएल के होने की संभावना कम दिख रही है। बीसीसीआई अब अक्टूबर-नवंबर में इस लीग को आयोजित कराने पर सोच रही है, लेकिन यह तभी संभव है जब इस साल के अंत में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप स्थगित हो। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल आयोजित करने पर विचार कर रहा है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब इस समय होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो। उन्होंने कहा, ‘इस समय सीमाओं पर प्रतिबंध है। ऑस्ट्रेलिया ने छह महीने के लिए अपने आप को बंद कर लिया है। इससे स्थिति बदल सकती है। ग्रेट ब्रिटेन भी इसे लागू कर सकता है। हमें अभी भी समझना है कि भारतीय सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद रखने के संबंध में क्या फैसला लेती है। इस स्थिति में अक्टूबर-नवंबर ही एक सुरक्षित समय लगता है, लेकिन इस समय टी-20 विश्व कप होगा।’ अधिकारी ने कहा, ‘अगर आईसीसी मौजूदा स्थिति को देखकर विश्व कप स्थगित करती है, तभी हम अक्टूबर-नवंबर में इसके बारे में सोच सकते हैं क्योंकि अगर मान लीजिए की सभी देशों ने अभी से छह महीने का लॉकडाउन कर दिया तो वो अक्टूबर में खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कोरोनावायस का रुकना जरूरी है और चीजें इंसान के काबू में आना जरूरी है।’ अधिकारी ने कहा, ‘आईसीसी के लिए विश्व कप स्थगित करना भी अंतिम विकल्प होगा क्योंकि विश्व कप को 2020 से 2022 में ले जाना होगा क्योंकि 2021 में कोई जगह नहीं है। इसलिए इस समय यह सबकुछ काफी दूर की बात है, लेकिन हां, आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर के समय की बात की गई है।’ इस संबंध में जब आईसीसी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘टी-20 विश्व कप को स्थगित करने को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं की गई है, इसे इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ही आयोजित किया जाएगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Js5XTB

वनडे में 10 हजारी: जब सचिन ने रचा था इतिहास

नई दिल्ली ने आज ही के दिन 31 मार्च 2001 को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान बनाया था। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज थे। सचिन ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में हासिल की थी। सचिन ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेन वॉर्न की बोलिंग पर 10 हजार वां रन बनाया था। दुनिया में अभी तक 14 बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 24 अक्टूबर 2018 को सचिन का रेकॉर्ड तोड़ा था। सचिन ने 259 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे वहीं कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजारी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। इस मैच में सचिन तेंडुलकर ने 139 रन बनाए थे वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने 88 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने 8 विकेट पर 299 रन बनाए थे। वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई थी। सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट ही कुछ जम पाए थे जिन्होंने 63 रन बनाए थे। भारत की ओर से अजीत अगरकर और हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए थे। जवागल श्रीनाथ ने दो और सौरभ गांगुली ने एक विकेट लिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3axHDeW

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों की मदद को किया एकमुश्त भुगतान

ढाका ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी टूर्नमेंट के बंद होने से होने वाली परेशानियों से उबरने के लिए अपनी महिला खिलाड़ियों को एकमुश्त 20,000 टका का भत्ता देने का फैसला किया। बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि खिलाड़ियों को मौजूदा परिस्थितियों में मदद दी जानी चाहिए। 2018-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली और बोर्ड के 2019-20 में लगे चयन शिविर में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को इससे फायदा मिलेगा। यह राशि 17,000 रूपये से कुछ ज्यादा है। हसन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘पुरुष खिलाड़ियों की तरह ज्यादातर महिला क्रिकेटर भी घरेलू प्रतियोगिताओं की कमाई पर निर्भर रहती हैं। इसके अलावा हमने महिला खिलाड़ियों के लिए कुछ ट्रेनिंग शिविर लगाए थे लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें भी रोकना पड़ा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39vcOWZ

जो रूट को वेतन कटौती पर बातचीत की उम्मीद

लंदन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान से उम्मीद है कि महामारी के कारण वित्तीय चुनौती का आकलन कर रहा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आने वाले सप्ताह में वेतन कटौती को लेकर खिलाड़ियों से चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि जब इस महामारी का असर खत्म होगा तब तक खिलाड़ियों का कार्यभार काफी बढ़ जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंग्लैंड में 28 मई तक किसी भी क्रिकेट पर रोक लगी है और जानकारों का मानना है कि इसे और आगे बढ़या जायेगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईसीबी रूट और जोस बटलर जैसे अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर विचार कर रहा है। रूट हालांकि इस बारे में नहीं सोच रहे। रूट ने आईसीसी के वेबसाइट से कहा, ‘मुझे यकीन है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर चर्चा होगी लेकिन वह बातचीत पीसीए (पेशेवर क्रिकेट संघ) और ईसीबी के बीच होगी। जब तक ऐसा नहीं होता यह मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है जिससे हमें क्रिकेट के लिए वापसी करने में परेशानी ना हो और हमें समुदाय का ध्यान रखना सुनिश्चित करना होगा।’ कोरोना वायरस महामारी अभी तक दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुकी है जबकि 35,000 ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स सहित करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 1400 से ज्यादा मौत हो चुकी है। इस महामारी के कारण वैश्विक खेल आयोजनों को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा इस महीने की शुरुआत में रद्द कर दिया गया था। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी घरेलू टेस्ट सीरीज (जून से अगस्त) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज पर भी स्थगित या रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। रूट ने कहा कि जब क्रिकेट सामान्य रूप से शुरू होगा तब तक खिलाड़ियों का कार्यभार काफी बढ़ जायेगा। उन्होंने कहा, ‘यह काफी मुश्किल सत्र होगा, काम का बोझ अचानक से काफी ज्यादा बढ़ेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xBHqbY

कोविड से जंग: लॉर्ड्स भी मदद करने के लिए आगे आया

लंदनक्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कोविड-19 महामारी से लड़ रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के स्टाफ को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर उपलब्ध जगह पार्किंग और स्टोरेज के लिए देने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी अभी तक दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुकी है जबकि 35,000 ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स सहित करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 1400 से ज्यादा मौत हो चुकी है। एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘काफी अस्पताल लार्ड्स के करीब हैं, इसे देखते हुए क्लब मेडिकल स्टाफ की मदद करना चाहता है ताकि वे इस वायरस के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान लगा सकें।’ क्लब ने एनएचएफ स्टाफ को 75 कार पार्किंग की जगह दी है। साथ ही क्लब शहर की चैरिटी संस्था को भोजन भी मुहैया करा रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ymuiYI

हफीज ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

कराचीपाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से पहले इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते है। हफीज ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह टी20 विश्व कप में अपने देश के लिए खेलना और इसमें टीम को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना चाहत है। उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया है कि टी20 विश्व कप के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लूंगा। इसके बाद मै सिर्फ टी20 लीग में खेलने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।' हफीज पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ सफेद गेंद प्रारूप में खेलते हैं। पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 39 साल के हफीज ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे।’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की कमान संभाल चुके हफीज ने कहा, ‘यह कोचिंग हो सकता है। मुझे अभी कुछ नहीं पता, समय आने पर मैं अपना मन बना लूंगा।’ पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद हफीज ने फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम में वापसी की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दागी शरजील खान की वापसी पर सवाल उठाने के लिए हाल ही में मोहम्मद हफीज को फटकार लगाई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ykKcmq

विराट नहीं रोहित हैं इस पाक बल्लेबाज के आदर्श

लाहौर पाकिस्तान के युवा उभरते बल्लेबाज हैदर अली ने कहा है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज उनके आदर्श हैं और वह रोहित के जैसा ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें हैदर ने जमकर रोहित की तारीफ की है। 19 साल के हैदर ने कहा, ‘रोहित शर्मा मेरे आदर्श हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है। मैं भी अपने खेल में यही चाहता हूं और उनके जैसे ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं।’ हैदर ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए नौ मैचों में 239 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने हैदर की तुलना बाबर आजम और विराट कोहली से की थी। इस पर हैदर ने कहा था कि वे चाहते हैं कि लोग उनकी तुलना हमवतन बाबर आजम से करे ना कि भारतीय कप्तान कोहली से। रमीज राजा ने कहा था, ‘हैदर में बहुत प्रतिभा है और उसने पीएसएल के अपने पहले सीजन में खुद के लिए नाम कमाया है। हालांकि उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है और बल्लेबाजी क्रम में उनका आदर्श स्थान तीसरे नंबर का है।’ उन्होंने कहा था, ‘हैदर को बाबर आजम और विराट कोहली के नजरिए का पालन करने की जरूरत है। इन दोनों की तरह इतना सुधार नहीं है क्योंकि उनमें इतनी प्रतिभा है और मुख्य रूप से पारंपरिक शॉट्स पर निर्भर है। हैदर के पास बाबर और कोहली जैसी प्रतिभा है लेकिन उसे अपने खेल के प्रति जागरूकता लाने और लंबी पारी खेलने की जरूरत है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ymDMmO

वॉर्नर के चैलेंज को शायद ही पूरा करें कोहली!

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को अपना सिर शेव करने का फैसला किया। वॉर्नर ने का डटकर लोहा ले रहे मेडिकल स्टाफ के प्रति अपना समर्थन जताने के लि ऐसा किया है। अपना सिर शेव करने के बाद वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान को भी ऐसा करने का चैलेंज दिया। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह विडियो शेयर किया और इसका कैप्शन दिया- 'कोविड-19 से पहली पंक्ति में मोर्चा ले रहे स्टाफ के समर्थन के लिए मुझे सिर शेव करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। मुझे याद आता है कि पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था तो मेरा डेब्यू था। आपको यह पसंद आया या नहीं।' कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह तक कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या 4460 तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3auKftT

Monday, March 30, 2020

कोविड-19: कोहली के बाद रोहित ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, 80 लाख रुपये देने का फैसला

नई दिल्ली से जंग में मदद के लिए खेल जगत की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बाद सीमित ओवरों में उपकप्तान ने भी ममद का हाथ बढ़ाया है। रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये मदद देने का फैसला किया है। रोहित ने ट्वीट कर कहा, हम अपने देश को अपने पैरों पर खड़े होते देखना चाहते हैं और इसकी जिम्मेदारी हम सब पर है। मैंने अपनी ओर से योगदान देने का फैसला किया है। मैं 45 लाख रुपये पीएम-केयर्स फंड और 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में मदद करूंगा। 5 लाख रुपये फीडिंग इंडिया और 5 लाख रुपये वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स के लिए करूंगा।' इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को टि्वटर पर डोनेट करने का ऐलान किया था। हालांकि उनकी ओर से रकम का खुलासा नहीं किया गया था। सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख और वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का अनुदान दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39oGJA4

शैडो प्रैक्टिस से काम चला रही हैं बॉक्सर पूजा

रोशन झा. नई दिल्लीकोरोना के चलते घर में कैद खिलाड़ी अब ऊबने लगे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपनी यह निराशा ट्विटर पर जाहिर की थी। कुछ ऐसा ही एशियन गेम्स की मेडलिस्ट और इस बार ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई कर चुकीं रानी का भी कहना है। पूजा ने कहा कि 10 साल के अपने बॉक्सिंग करियर में यह पहला अवसर है जब वह इतने समय तक घर पर रही हैं। उन्होंने कहा कि घर का खाना खाकर अच्छा लग रहा है लेकिन रूटीन वर्क नहीं हो पाने से ऊबने लगी हूं। ग्लब्स नहीं पहन पा रहीं पूजा ने बताया कि स्थिति यह हो गई है कि काफी समय हो गए, बॉक्सिंग ग्लब्स नहीं पहन पाई हूं। उन्होंने कहा, 'बॉक्सिंग में प्रैक्टिस के लिए हमेशा एक पार्टनर की जरूरत होती है। काफी समय हो गए, ग्लब्स नहीं पहन पाई हूं। आखिर पहनूं तो प्रैक्टिस किसके साथ करूं। ऐसे में कर लेती हूं लेकिन यह भी कितनी देर कर सकती हूं। कुछ देर के बाद ही ऊब जाती हूं। घर में थोड़ा-बहुत जिम का सामान है, उसी से काम चला लेती हूं क्योंकि सारे जिम बंद कर दिए गए हैं। घर के सारे सदस्य साथ हैं। उनके साथ समय भी अच्छा बीत रहा है। लेकिन प्रैक्टिस के समय पर जैसे बेचैनी बढ़ जाती है।' अब इंतजार नहीं हो रहा सोमवार को ही आईओसी ने ओलिंपिक्स की नई तारीख की घोषणा कर दी। इस बारे में जब पूजा से पूछा तो उनका जवाब था, 'किसी को नहीं पता कि यह कोरोना संकट कब हटेगा क्योंकि यह पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऐसे में एक साल बाद का समय रखना मेरे लिहाज से ठीक है। लेकिन अपनी व्यक्तिगत बात करूं तो अब इंतजार नहीं हो रहा। एक तरह से छटपटाहट होने लगी है कि कितनी जल्दी ओलिंपिक्स रिंग में उतरूं।' कभी-कभी दौड़ लगा लेती हूं पूजा ने बताया कि वह सरकार द्वारा बताए गए सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर पालन कर रही हैं। लेकिन, मजबूरी में पार्क में दौड़ने से खुद को नहीं रोक पातीं। उन्होंने कहा, 'घर में अंदर से ताला लगा रखा है। केवल जरूरत पड़ने पर पापा घर से निकलते हैं लेकिन वह हर तरह की सावधानी बरतते हैं। इसके अलावा किसी को भी घर के अंदर आने की इजाजत नहीं है और ना ही कोई निकलता है। सोशल डिस्टेंसिंग में तो अभी पार्क में घूमना भी मना है। लेकिन, मैं सुबह पार्क में दौड़ने से खुद को नहीं रोक पाती हूं। यह पार्क मेरे घर के ठीक सामने है और जब मैं जाती हूं तब तक वहां कोई नहीं रहता है। मैं इसलिए चली भी जाती हूं, नहीं तो नहीं जाती।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dL5pX0

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पेन की कार से बटुआ हुआ चोरी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान ने मंगलवार को बताया कि उनकी कार से उनका बटुआ चोरी हो गया है। पेन ने अपनी कार गैरेज से निकालकर गली में खड़ी की थी। पेन, सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। वह गैराज में जिम बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी कार को बाहर खड़ा किया था। लेकिन किसी ने उसमें से उनका बटुआ चुरा लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह सदमे में आ गए जब उन्हें उनके क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल के मेसेज आने लगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पेन अपने गैराज का इस्तेमाल फिटनेस और क्रिकेट स्किल कायम रखने के लिए करना चाहते थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपनी कार को सड़क पर खड़ी करने की उन्हें इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पेन ने एक ऑस्ट्रेलियाई नेटवर्क को बताया, 'मैंने हाल ही में गैराज को होम जिम में बदला है। इसी दौरान मैंने बाहर जाकर देखा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और बटुआ गायब था।' उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं अपने कवर ड्राइव पर काम करूंगा। मैंने अपनी कार सड़क पर खड़ी की। पर सुबह मेरे पास बैंक से मेसेज आया कि मेरे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की गई है। मैं भागकर बाहर आया तो देखा कार का दरवाजा खुला है और बटुआ गायब है।' कोरोना वायरस महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित कर दिया है। दुनियाभर में सभी प्रकार के खेल भी इस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी पहले मैच के बाद रद्द कर दी थी। यह मुकाबला भी सिडनी के खाली मैदान में खेला गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39Bwh8B

इरफान की राय धोनी को खेलने की जरूरत पर सवाल BCCI से पूछा जाना चाहिए

नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं।’ इरफान ने साथ ही यह भी कहा कि इस सवाल का जवाब बीसीसीआई से मांगा जाना चाहिए। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'केएल राहुल और ऋषभ पंत बीते एक साल से लगातार खेल रहे हैं तो इस सवाल का जवाब (धोनी के भविष्य) बोर्ड से मांगा जाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के चलते इस कैंसल किया जा सकता है क्योंकि जान से कीमती और कुछ नहीं। धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से मैदान पर वापसी करेगा। हालांकि वैश्विक महामारी कोराना वायरस (कोविड-19) के चलते आईपीएल के इस सीजन पर अब संकट नजर आने लगा है। पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद इस साल आईपीएल के आयोजन पर सवाल और गहरा हो गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33XBqX6

आईपीएल 2020 का भविष्य अधर में, नए खिलाड़ियों का बढ़ता इंतजार

नई दिल्लीकोरोना महामारी के कारण (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक टलने से टूर्नमेंट में पहली बार खेलने के लिए तैयार युवा खिलाड़ी निराश हैं लेकिन धैर्य और अभ्यास के साथ वे खुद को प्रेरित कर रहे हैं। बंगाल के युवा ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से पूछने के लिए सवालों की लिस्ट तक तैयार कर रखी है। लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना वायरस के इनफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी का इंतजार और लंबा हो सकता है। भारतीय अंडर-19 टीम के सितारे यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी की भी यही स्थिति है जिन्होंने टूर्नामेंट से पहले काफी सुर्खियां बटोरीं। अब उन्हें कम से कम 15 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इससे अछूते नहीं है। हालांकि इन खिलाड़ियों का इंतजार लंबा होता जा रहा लेकिन इनका मानना है कि यह समय भी गुजर जाएगा। शाहबाज का सपनाइस साल रणजी ट्रोफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज ने कहा,‘खिलाड़ियों की बोली में जब आरसीबी ने मुझे चुना तो मेरे लिए वह सपना सच होने जैसा था कि मैं भारतीय कप्तान और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करूंगा।' उन्होंने कहा,‘मुझे नेट्स पर उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिलता और मैं उनसे सलाह लेता। लेकिन हम सब जानते हैं कि स्थिति कैसी है। हमें संकट के खत्म होने का इंतजार करना है। हरियाणा के मेवात में रहने वाले 25 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मैं खुद को फिट रखने के लिए घर में ही शारीरिक अभ्यास कर रहा हूं।’ कार्तिक की मेहनत अपनी गति से सब को प्रभावित करने वाले यूपी के तेज गेंदबाज त्यागी के लिए अच्छी बात यह है कि हापुड़ के उनके घर में प्रशिक्षिण करने के लिए पर्याप्त जगह है क्योंकि उनके पिता ने घर में ही पिच तैयार की है और नेट लगाया है। इस युवा खिलाड़ी ने कहा,‘18 साल की उम्र में मैं वैसी बातों को नहीं सोच सकता जिस पर किसी का कंट्रोल नहीं है। मेरा काम प्रैक्टिस करना और तैयार रहना है। मैं हर दिन दो घंटे और सुबह दो घंटे शाम में ट्रेनिंग करता हूं।’उन्होंने कहा,‘हां, मेरे घर के पीछे के हिस्से में पिच है। इसलिए मैं एक विकेट लगाकर बोलिंग प्रैक्टिस करने में सक्षम हूं। इसके साथ थोड़ा शारीरिक प्रशिक्षण भी कर रहा जो हमारे हमें हमारे ट्रेनर आनंद दाते ने दिया है।’ आशावादी यशस्वीत्यागी के अंडर-19 टीम के साथी और साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी जायसवाल ने कहा कि वह अपने पहले आईपीएल को लेकर काफी रोमांचित थे लेकिन वास्तविकता यहीं है कि अभी इंसानी जिंदगी को बचाना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा,‘मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पहले आईपीएल के लिए काफी उत्साहित था। मैं अपने कोच ज्वाला सर और टीम शिविरों में भी अपनी तैयारी कर रहा था। लेकिन हम इंसानों की तरह आशावादी रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि हम खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखें और उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो वायरस से पीड़ित हैं।’ घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे चक्रवर्ती के लिए खुद को साबित करने का आईपीएल सही मंच है। कोलकाता नाइट राइडर्स के से चार करोड़ रुपये की बोली हासिल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि उम्मीद है, हम सभी जल्दी इस वायरस को हराएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ydnE6T

एशिया कप होगा? BCCI अधिकारी का ये जवाब

नई दिल्लीकोरोना वायरस ने न सिर्फ विश्व को ठिठका दिया है, बल्कि इसके कारण तमाम खेल गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। तोक्यो ओलिंपिक-2020 को एक साल के लिए टाल दिया गया है और आईपीएल की शुरुआत भी स्थगित कर दी गई है। ऐसी भी संभावना है कि इस साल होने वाला न हो पाए। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस समय जैसी स्थितियां हैं, इसमें यह कहना ठीक होगा कि हो सकता है कि इस साल एशिया कप न हो। अधिकारी ने कहा, ‘अभी इस समय क्रिकेट के कार्यक्रम के बारे में बात करना उचित नहीं होगा। हम इस बात की संभावनाएं मान सकते हैं कि इस साल एशिया कप न हो। कोविड-19 का प्रभाव किस हद तक जा सकता है, यह अभी किसी को पता नहीं है। तमाम जगह नौकरी का चला जाना, अर्थव्यवस्था पर इसका असर क्या होगा इसका पता नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘खेल संगठनों पर भी काफी गहरा असर पड़ा है और एक बार जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कुछ दायित्व और मुश्किलात हैं जो बोर्ड के सामने आ सकते हैं। उनसे निपटना एक अलग तरह की चुनौती होगी।’ इस बारे में जब मेजबान बोर्ड पाकिस्तान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी देने को है ही नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस बारे में कुछ नहीं बता सकते कि एशियाई क्रिकेट परिषद की अगली बैठक कब होगी और एशिया कप पर क्या फैसला होगा इसका क्या भविष्य होगा।’ कोरोना वायरस के कारण ही आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UrbkbQ

कोविड-19: सानिया मिर्जा ने जुटाए 1.25 करोड़ रुपये

मुंबईभारतीय महिला टेनिस स्टार ने के खिलाफ जंग में 1.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं और अब वह इस राशि को जरूरतमंद लोगों में बांटेंगी। सानिया का मानना है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इससे करीब एक लाख लोगों को मदद मिलेगी। सानिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘जरूरतमंद लोगों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए हमने पिछले सप्ताह एक टीम के रूप में प्रयास किया। हमने हजारों परिवारों को भोजन प्रदान किया और एक सप्ताह में 1.25 करोड़ रुपये जुटाए, जो एक लाख लोगों की मदद करेगा। यह एक सतत प्रयास है और हम सब एकजुट होकर ऐसा कर रहे हैं।’ सानिया ने इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ‘सफा’ संगठन का समर्थन कर रही थी और उन्होंने लोगों से भी इस मुश्किल समय में दैनिक मजदूरों की मदद करने का आह्वान किया था। सानिया ने कहा था, ‘पूरा विश्व इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम इस इंतजार में घर बैठे हुए हैं कि सबकुछ फिर से ठीक हो जाएगा। लेकिन यहां पर हजारों लोग हैं, जो ऐसे किस्मत वाले नहीं हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी देखभाल करें कि हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा था, ‘सफा और कुछ अन्य लोगों के साथ आने के बाद हमें उम्मीद है कि हम इस मुश्किल समय में जहां तक संभव हो सके, अधिकतर परिवारों की मदद करें।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WUmYxK

कोरोना: फुटबॉलर ने खोला अपने घर का दरवाजा

कोलकाताभारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए सिक्किम स्थित लुम्सेय,तडोंग में अपनी बिल्डिंग देने की पेशकश की है। ये प्रवासी मजदूर 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने घरों को जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण भूटिया भी इस समय पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में फंसे हुए हैं। भूटिया ने सिलिगुड़ी से कहा, ‘यहां पर कई सारे प्रवासी श्रमिक हैं, जोकि सिक्किम में भी फंसे हुए हैं। सिक्किम में कोरोनावायरस के अब तक मामले सामने नहीं आए हैं। इसलिए मैंने अपनी बिल्डिंग श्रमिकों के लिए देने का फैसला किया है, जोकि अभी पूरी नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे कोलकाता से लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मैं यहां फंसा हुआ हूं। इसलिए मैं यहीं से सबकुछ संभाल रहा हूं। मेरे बिल्डिंग में करीब 100 लोग रह सकते हैं। यह पांच मंजिला है। इसमें पहले ही 10 श्रमिक रह रहे हैं और हम उन्हें भोजन मुहैया करा रहे है। हमने स्थानीय सरकार से मदद मांगी है।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वह और उनका यूनाइटेड सिक्किम फुटबॉल क्लब (यूएसएफसी) भी बंगाल में श्रमिकों की मदद कर रहे हैं और उनको राशन मुहैया करा रहे हैं। 43 वर्षीय भूटिया ने कहा, ‘हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बातचीत कर रहे है। देखते हैं कि उनके लिए बंगाल में भी क्या कर सकते है।’ पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही को रोकने के लिए सभी जिला प्रशासनों को आदेश दिया है कि वे अस्थायी शेल्टर्स का प्रबंध करें और उसमें भोजन की भी व्यवस्था करें।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aGmf7v

कोरोना: वेतन में कटौती, बोर्ड पर भड़के मेसी

मैड्रिडसुपरस्टार ने सोमवार को पुष्टि की कि बार्सीलोना के खिलाड़ी वेतन में 70 प्रतिशत कटौती से वित्तीय योगदान करेंगे ताकि सुनिश्चित हो कि क्लब के अन्य कर्मचारियों को स्पेन में इस मुश्किल स्थिति में पूरा वेतन दिया जाए। अपने इंस्टाग्राम पर लंबे संदेश में मेसी ने बार्सीलोना क्लब के बोर्ड की आलोचना भी की। देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। स्पेन के अन्य क्लबों ने भी अस्थायी रूप से वेतन में कटौती की है। मेसी ने लिखा, ‘यह घोषणा करने का समय आ गया कि हमारी ओर से भी राज्य में उत्पन्न हुई आपात स्थिति के दौरान वेतन में से 70 प्रतिशत की कटौती की जाएगी, हम भी योगदान करेंगे ताकि क्लब के कर्मचारियों को इन हालात में अपना पूरा वेतन मिल सके।’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘हम साथ ही स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी इच्छा थी कि कि हम अपने वेतन का हिस्सा दें क्योंकि हम पूरी तरह समझते हैं कि यह बहुत मुश्किल स्थिति है और हमने हमेशा क्लब की मदद की है, जब भी हमसे पूछा गया है।’ उन्होंने लिखा, ‘कभी कभार हमने खुद ही ऐसा किया है, जब हमें लगा कि यह जरूरी और अहम है।’ मेसी ने कहा, ‘इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि क्लब में कुछ लोग हमें परखने के लए दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे जबकि हम हमेशा जानते थे कि हम ऐसा करेंगे।’ जल्द ही मेसी का संदेश बार्सीलोना के साथियों ने पोस्ट कर दिया जिसमें गेरार्ड पिके, सर्गियो बास्केट, लुईस सुआरेज, जोर्डी एल्बा, एंटोइन ग्रिजमान, फ्रेंकी डि जोंग, आर्टुरो विडाल और मार्क-आंद्रे टर स्टेगन ने पोस्ट कर दिया। पिछले कुछ महीनों से खिलाड़ियों और क्लब के अधिकारियों के बीच तनाव चल रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wNdbPh

भैया बल्लेबाज, भाभी फील्डर, हार्दिक यूं खेल रहे क्रिकेट

मुंबईकोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में इस समय खेल गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई है या फिर स्थगित कर दी गई है। कोरोना के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन है और भारतीय क्रिकेटर अपने परिवारों के साथ घर में ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में पंड्या बंधुओं और घर में ही क्रिकेट खेल कर अपना समय बिता रहे हैं। पंड्या बंधुओं ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों भाई बंद कमरे में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आप सभी सुरक्षित रहें। बाहर न निकलें। आप घर पर ही मस्ती कर सकते हैं जैसे मैंने और मेरे भाई ने की। ऐसे में हम सभी लोगों से ये अपील करते हैं कि आप सभी लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से करें।’ वीडियो में दिख रहा है कि क्रुणाज पंड्या बैटिंग कर रहे हैं, जबकि हार्दिक पंड्या बोलिंग। फील्डर के रूप में क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा दिख रही हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या चोट के बाद वापसी करने को तैयार थे। उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल स्थगित हो गया है तो उन्हें अब वापसी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेला था। उसके बाद से वह इंटरनैशनल क्रिकेट से बाहर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3avnLJo

खूब छोड़े थे कैच... पीटरसन ने दिया फैन को जवाब

नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। कभी उनकी हिंदी में ट्वीट पर चर्चा होती है तो कभी वह कोरोना वायरस से हुई दुनियाभर में मौतों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार उन्होंने एक यूजर को जवाब दिया है। वह भी बड़े ही रोचक अंदाज में। दरअसल, यूजर ने केविन पीटरसन के डेब्यू एशेज सीरीज की चर्चा कर रहा था, जिसमें इंग्लिश क्रिकेटर की फील्डिंग काफी खराब रही थी। यूजर ने लिखा- 100वीं बार एशेज सीरीज-2005 को देख रहा हूं। उस सीरीज में केविन पीटरसन ने ढेरों कैच ड्रॉप किए थे। हालांकि तब भी यह ऑल टाइम बेस्ट सीरीज है। इस पर पीटरसन ने माना कि उन्होंने खराब फील्डिंग की थी। केपी ने जवाब देते हुए लिखा- अगर अच्छी बैटिंग नहीं करता तो मैं अपनी फील्डिंग की वजह से ओवल टेस्ट में टीम में जगह नहीं बना पाता। केपी ने अपने करियर का पहला सैकड़ा ओवल में ही लगाया था। उन्होंने सितंबर 2005 में खेली गई सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में 187 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए 158 रन की पारी खेली थी, जिसने इस मैच को ड्रॉ करवा दिया था। यह सीरीज मेजबान इंग्लैंड 2-1 से जीतने में सफल रहा था। बता दें कि 5 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 6 कैच छोड़े थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन बैटिंग अच्छी की थी तो प्लेइंग इलेवन में मौके मिलते रहे थे। बेस्ट स्कोरर रहे थे केपीइस सीरीज में डेब्यू स्टार केविन पीटरसन ने सबसे अधिक 473 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक और एक शतक शामिल था। सीरीज के पहले मुकाबले में, लॉर्ड्स में, डेब्यू करने वाले केपी ने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में नाबाद 64 रन बनाए थे। वह दोनों ही पारियों में इंग्लैंड के बेस्ट स्कोरर रहे थे और ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होने बर्मिंगम टेस्ट में 71 और 20 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने सरीज के आखिरी मुकाबले में करियर का पहला शतक जड़ा। जड़े थे 16 छक्के ओवल टेस्ट के दौरान केविन पीटरसन ने महान स्पिनर शेन वार्न और तेज गेंदबाज ब्रेट ली को आसानी से छक्के जड़ते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इस सीरीज में उन्होंने कुल 16 छक्के लगाए थे, जिसकी किसी नए खिलाड़ी से, वह भी टेस्ट सीरीज में, उम्मीद नहीं की जाती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UJQq6V

कमबैक को तैयार धोनी, IPL कैंप में ऐसा था हाल

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण चेन्नै सुपर किंग्स () का ट्रेनिंग कैंप रद्द कर दिया गया और इसी के साथ टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घर लौट गए। चेन्नै के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा है कि धोनी ट्रेनिंग सत्र में काफी शिद्दत से अभ्यास कर रहे थे और उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आराम के बाद वापसी कर रहे हैं। बालाजी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘धोनी शानदार लग रहे थे। उनका ध्यान हमेशा की तरह अभ्यास पर था। वह हमेशा की तरह सामान्य थे। उन्होंने उसी तरह अभ्यास किया जिस तरह से पिछले साल दो साल पहले किया था। तैयारी की जहां तक बात है कुछ भी नहीं बदला है। उनका रुटीन, उनकी मानसिकता सब एक है।’ उन्होंने कहा, ‘धोनी आईपीएल को लेकर काफी फोकस थे। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार में एक चीज पर ध्यान देते हैं।’ बता दें कि पूर्व कप्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद से कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने के बाद भारत को हार मिली थी। इस हार के बाद टीम इंडिया और धोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। (आईएएनएएस की मदद से)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UsoeGu

तोक्यो ओलिंपिक का नया शेड्यूल हुआ जारी

तोक्योकोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित किए गए अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। तोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अब ओलिंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होंगे। पैरालिंपिकक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होंगें।’ इससे कुछ घंटा पहले ही मोरी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति इस सप्ताह नई तारीखों पर फैसला लेगी। तोक्यो ओलिंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। आईओसी और जापान सरकार लगातार दोहराते रहे कि खेल निर्धारित समय पर होंगे लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच खेल महासंघों और खिलाड़ियों के दबाव में उन्हें फैसला लेना पड़ा। जापान पर बढ़ जाएगा अरबों डॉलर का भारऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाए जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है। लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबाल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। तोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नयी तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ़ जाएगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलिंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक ऑडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3awBFuL

कभी सपने में डराते थे सचिन, अब बताया महान

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर ने भारत के महान बल्लेबाज और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को सर्वकालिक महान बल्लेबाज बताया है। वार्न ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैन्स से बातचीत में कहा, ‘ये दो दिग्गज थे और फिर बाकी बल्लेबाज बाद में आए।’ 50 साल के वार्न ने कहा कि जहां एक तरफ सचिन किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने में माहिर थे तो वहीं लारा किसी भी बड़े लक्ष्य का पीछा करने में माहिर थे। कभी सपने में सचिन के डराने वाली बात कहने वाले वार्न ने कहा, ‘अगर मुझे किसी भी परिस्थिति में दो बल्लेबाजों को चुनना पड़े तो वह तेंडुलकर और लारा में से होंगे। लेकिन मैं सचिन को चुनना चाहूंगा। अगर हमें मैच के अंतिम दिन 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करना पड़े तो मैं निश्चित रूप से लारा का चयन करूंगा।’ वार्न ने साथ ही कहा कि उनका मानना है कि पूर्व कप्तान स्टीव वॉ, जिन्हें सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में गिना जाता है वह टेस्ट में मैच विजेता की तुलना में मैच बचाने वाले कप्तान थे। उन्होंने कहा, ‘स्टीव मैच विजेता से ज्यादा मैच बचाने वाले कप्तान थे। वार्न ने अपना ऑल टाइम ऑस्ट्रेलियन एकादश का भी चयन किया, जिसमें उन्होंने एलन बॉर्डर को कप्तान नियुक्त किया।’ वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैचों में 10927 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। वार्न ने इंस्टाग्राम लाइव पर अपनी टीम की घोषणा करते हुए आगे कहा, ‘मैं केवल उन खिलाड़ियों को चुन रहा हूं जिनके साथ मैंने खेला है। इसलिए डेविड वॉर्नर टीम का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। वह सबसे महान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों में से एक है।’ वार्न ने साथ ही मैथ्यू हेडन और माइकल स्लेटर को सलामी बल्लेबाज के रूप में जबकि रिकी पॉन्टिंग, मार्क वॉ, स्टीव को भी शामिल किया। एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yk3t7u

जब कोहली ने रोहित की बैटिंग देखी थी पहली बार

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज के बारे में आज सभी लोग जानते हैं। हर कोई उनकी विस्फोटक बैटिंग का प्रशंसक है। खुद टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान एमएस धोनी तक कई मर्तबा अपने इंटरव्यू में तारीफ भी कर चुके हैं। विराट कोहली ने तो एक बार यह भी बताया था कि कब उन्होंने हिटमैन को पहली बार बैटिंग करते देखा था। खूब थी रोहित की चर्चाबात उस वक्त की है जब रोहित उतने फेमश नहीं थे और जब उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया तो उनके नाम की बड़ी चर्चा थी। विराट कोहली ने एक शो में बताया था, 'यार जब टी-20 वर्ल्ड कप-2007 के लिए रोहित को टीम में बुलाया गया तो उनकी बड़ी चर्चा था। हम भी सोचने लगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। हमारी कोई बात ही नहीं कर रहा।' हैरान रह गए थे कोहलीविराट ने इस बात का भी जिक्र किया था जब उन्होंने पहली बार रोहित को बैटिंग करते देखा था। उन्होंने कहा था, 'टी-20 वर्ल्ड कप-2007 था और मैंने रोहित को बैटिंग करते देखा तो मैं अपने सोफे (हैरान होते हुए) पर बैठ गया। मैंने कहा इसलिए तो इतनी चर्चा हो रही थी इस बंदे की।' यूं रही थी फिकी शुरुआतरोहित शर्मा ने वनडे डेब्यू 23 जून, 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था, लेकिन उस मैच में उन्हें बैटिंग नहीं मिली थी। दूसरा मैच इसी वर्ष 26 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, लेकिन सिर्फ 8 रन बना सके। इसके बाद वह T-20 वर्ल्ड कप में ही टीम इंडिया के लिए खेलते दिखे, जहां उन्होंने 19 सितंबर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन बैटिंग नहीं मिली। T20 वर्ल्ड कप में दिखी थी तूफानी बैटिंगइसके ठीक एक दिन बाद 20 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब बैटिंग मिली तो रोहित ने तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ डाली। उन्होंने 40 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल में भी रोहित का तूफानी अंदाज देखने को मिला था। उन्होंन महज 16 गेंदों में ही नाबाद 30 रन ठोक डाले थे। इसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। भारत ने पहली बार खेले गए इस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी बैटिंग की खूब तारीफ हुई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RbI3Ab

कोरोना: मनु के काम आ रहा है निजी शूटिंग रेंज

नई दिल्लीअगले ओलिंपिक्स में भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक शूटर मनु भाकर भी हैं। कोरोना के कहर की वजह से उनकी नियमित तैयारियों पर थोड़ा ब्रेक लग गया है। हालांकि, तमाम चुनौतियों और लॉकडाउन के दौर में भी उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी है। तरीका जरूर बदला है लेकिन मेहनत जारी है। मनु तो वैसे दिल्ली में रहकर प्रैक्टिस करती हैं लेकिन इन दिनों हरियाणा के अपने पैतृक गांव गोरिया में हैं जहां घर पर ही बने शूटिंग रेंज में लगातार प्रैक्टिस कर रही हैं। मनु ने बताया, 'मैंने जिस समय शूटिंग शुरू की थी तभी पापा ने घर में ही रेंज बनवा दिया था। मैं यहां लगातार प्रैक्टिस कर रही हूं। एक दिन भी मिस नहीं किया है। हां, जिम प्रैक्टिस जरूर प्रभावित हुआ है क्योंकि घर पर इसकी खास सुविधा नहीं है। कर्णी सिंह रेंज में जिस तरह कर पाती थी वह घर पर नहीं कर पाती। बिना मशीन जो कर सकती हूं वह कर रही हूं।' मनु से जब पूछा कि सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल कैसे रखती हैं तो उनका जवाब था, 'मेरे घर में मेरे अलावा मां-पापा और भाई हैं। हम चारों पूरी तरह से घर के अंदर हैं। चूंकि हम कभी बाहर निकलते ही नहीं इसलिए आपस में तो सोशल डिस्टेंशिंग का कोई खास मतलब नहीं है। लेकिन हां, हम इन दिनों ना तो किसी को अपने घर आने देते हैं और ना ही किसी के घर जाते हैं। पापा इसको लेकर बेहद सख्त हैं। हम इस चीज का सख्ती से पालन कर रहे हैं।' ऑनलाइन क्लास से फायदा साई ने अपने ऐथलीटों के लिए इन दिनों ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है जिसमें एक्सपर्ट उन्हें घर बैठे खेल से जुड़ी टिप्स देते हैं। मनु से इस बारे में बताया, 'ऐसा नहीं है कि एक्सपर्ट हमें खेल से संबंधित टिप्स देते हैं बल्कि वह हमें यह बताते हैं कि इन दिनों हम किस तरह अपनी डाइट और फिटनेस का ध्यान रखें। अभी तक में एक दिन डायटिशन और एक दिन फिजियो आए हैं और उन्होंने हमें यही बताया कि इस दौरान हम किस तरह अपने डाइट का ध्यान रखें या किस तरह अपनी फिटनेस को बरकरार रखें। इसे जरूर हमें फायदा होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JlTRLE

तोक्यो खेलों के टलने से दीपा कर्मकार की ओलिंपिक उम्मीद जगी

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक के स्थगित होने से चोटों से परेशान भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्मकार के लिए उम्मीद की किरण जगी है जो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के मौके का फायदा उठाने की तैयारी में जुटी हैं। दीपा घुटने की चोट के कारण कट में प्रवेश करने का मौका चूक गईं थीं। 2016 रियो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा ने 2017 में घुटने की सर्जरी कराई और 2018 में उनकी वापसी थोड़े समय तक ही रही क्योंकि पिछले साल बाकू में कलात्मक जिमनास्टिक्स विश्व कप में इस चोट ने उन्हें फिर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें दोहा विश्व से भी हटना पड़ा और 2019 में अक्टूबर में हुई विश्व कलात्मक जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप के लिए समय पर उबर नहीं सकीं। दीपा ने कहा, ‘आठ विश्व कप थे लेकिन अब केवल दो ही बचे हैं जिन्हें मार्च में कराया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब इन्हें जून तक स्थगित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात को देखते हुए ये शायद अगले साल होंगे। इससे मुझे उबरने के लिए और इन दो टूर्नमेंट की तैयारी करने के लिए काफी समय मिल जाएगा।’ कोविड-19 के कारण पिछले हफ्ते तोक्यो ओलिंपिक खेलों को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा था। दीपा ने कहा, ‘‘मैं फार्म में वापसी के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और उम्मीद है कि मैं अच्छा करके क्वालीफाई कर सकती हूं। लेकिन इस समय सबसे अहम है कि हम इस कोरोना वायरस को हरा दें, यही पहली प्राथमिकता है।’ दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने भी कहा कि ओलिंपिक स्थगित होने से उम्मीद की किरण जागी है। द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके कोच ने कहा, ‘वह अब फिट है। वह चोट से पूरी तरह से उबर चुकी है लेकिन जिमनास्टिक्स में आपको ट्रेनिंग की प्रक्रिया धीरे धीरे शुरू करनी होती है और दीपा ने पिछले महीने से अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘वह तीन-चार महीने में वापसी कर लेगी। अभी दो टूर्नमेंट बचे हैं तो हम ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का मौका हासिल कर सकते हैं। देखिए जिमनास्टिक में काफी चोटें लगती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह इसे चुनौती की तरह लेगी।’ कोच ने कहा, ‘उसे इन दो टूर्नमेंट में दो रजत या फिर एक स्वर्ण और एक रजत की जरूरत है। हम पूरी कोशिश करेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ करेगी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bHjD9v

कोरोना से जंगः रोनाल्डो और साथियों ने 753 करोड़ रुपये दिए

रोम दुनिया भर के देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए खेल जगत के दिग्गजों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इटली के फुटबॉल क्लब युवेंटस से खेलने वाले , कोच मॉरिजियो सारी और अन्य खिलाड़ियों ने अपने वेतन के 90 मिलियन यूरो (करीब 753 करोड़ रुपये) कोरोना वायरस से लड़ाई में दान देने का फैसला लिया है। इटैलियन लीग में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रोनाल्डो ने अकेले ही अगले तीन महीने का वेतन 10 मिलियन यूरो (करीब 84 करोड़ रु.) क्लब के लिए छोड़ दिया है। रोनाल्डो ने इससे पहले अपनी ओर से एक मिलियन यूरो (करीब 8 करोड़ रुपये) इस महामारी से लड़ाई में दान दिए थे। इसके अलावा रोनाल्डो और उनके मैनेजर जॉर्ज मेंडिस ने मेदिरा स्वास्थ्य विभाग को पांच वेंटिलेटर्स दान देने का वादा किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QXL4Up

EXCLUSIVE: WC हीरो ने यूं संभाला है कोरोना के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली साल 2007 के आईसीसी वर्ल्ड टी20 के फाइनल में जब जोगिंदर शर्मा के आखिरी ओवर ने उन्हें एक जाना-पहचान नाम बना दिया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गे उस मैच में शर्मा ने संयम कायम रखा था और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड टी20 जीता था। अब मौजूदा तस्वीर और जोगिंदर अब हरियाणा पुलिस में डेप्युटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) हैं। और फिलहाल हिसार जिले में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जोगिंदर सड़कों पर पट्रोलिंग कर रहे हैं और लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक कर रहे हैं। क्रिकेटर से पुलिसवाले बने जोगिंदर का मानना है कि इन हालात का सामना करना पाकिस्तान के खिलाफ जोहांसबर्ग में वर्ल्ड कप का आखिरी ओवर फेंकने से ज्यादा प्रेशर का काम है। उन्होंने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से कहा, 'मैं कहूंगा कि कोरोनावायरस का सामना करना टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आखिरी ओवर फेंकने से ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि इस बीमारी से लोगों की जान जा रही है और हमें उनकी जान बचानी है।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने क्षेत्र को कोरोना-फ्री रखने में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अगर मैं इसके खत्म होने तक ऐसा कर पाया तो यह मेरे लिए बड़ी जीत होगी। यह बहुत मुश्किल काम है।' उन्होंने इस वैश्विक समस्या के दौरान एक पुलिसवाले की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं फिलहाल हिसार में हूं और यहां मुझे ज्यादातर लोग आदेशों का पालन करते हुए दिखते हैं। यहां मुझे रोजाना कई तरह के लोगों का सामना करना पड़ता है। मैं उन्हें डांटने या आदेश देने के बजाय समझाता हूं। लोगों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है। उसे पता होना चाहिए कि इस खतरनाक बीमारी के क्या नुकसान हो सकते हैं। ये वो लोग हैं जो न टीवी देखते हैं और ही अखबार पढ़ते हैं। तो उन्हें दुनिया में क्या हो रहा है यह बताना बहुत जरूरी है। कुछ युवाओं ने नियम तोड़ने की कोशिश की हमने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए।' आईसीसी ने हाल ही में जोगिंदर शर्मा की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया था- 2007 का वर्ल्ड कप हीरो, 2020 में असली दुनिया का हीरो। भारत के लिए चार वनडे और चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'इस कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका घर पर रहना और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखना है। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि इस बीमारी को जल्द से जल्द खत्म कर देंगे। सरकार जानकारी फैला सकती है और आपकी मदद कर सकती है लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या करना है। उन्हें पता होना चाहिए कि क्यों हमारी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर लोगों को घर रहने के लिए कह रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर आप कहीं कतार में खड़े हैं कम से कम दो मीटर का फासला कायम रखें। अपने मुंह को मास्क से ढकें और किसी चीज और किसी जगह को नहीं छुएं। इसके बाद भी हर किसी को बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wOXqHv

NBA स्टार कोबी ब्रायंट का तौलिया 25 लाख में बिका

नई दिल्ली बास्केटबॉल स्टार कॉब ब्रायंट का तौलिया 33 हजार डॉलर में नीलाम हुआ है। यह तौलिया ब्रायंट ने 2016 में अपने आखिरी मैच के बाद फेयरवेल स्पीच के दौरान कंधे पर रखा था। रविवार को वर्चुअल नीलामी में इस तौलिए को भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 25 लाख रुपये में खरीदा गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आईकॉनिक ऑक्शनंस के अध्यक्ष जेप वूल्फ ने यह जानकारी दी। इस नीलामी में ब्रायंट के तौलिए के साथ ही दो जैकेट भी नीलाम की गईं। इनके साथ ही प्रमाणिकता पत्र भी दिया गया। 13 अप्रैल 2016 को ब्रायंट ने लॉस एंजेलिस लेकर्स की ओर से अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उताज जैच के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 60 अंक बनाए थे। पांच बार एनबीए चैंपियन ने स्टेपल सेंटर पर अपनी स्पीच का अंत ट्रेडमार्क 'मंबा आउट' के जरिए किया था। इसके बाद एक फैन ने वह तौलिया उनसे ले लिया, और फिर शुरू हुआ इसके बार-बार बिकने का सिलसिला। नीलामी डेविड कोहलर ने जीती जो लेकर्स के बड़े फैन हैं और उससे जुड़ी चीजें जमा करने का शौक रखते हैं। इससे पहले पिछले महीने भी उन्होंने ब्रायंट के साइन की हुई स्कूल बुक को 30 हजार डॉलर में खरीदा था। ब्रायंट उनकी 13 साल की बेटी जियाना की 26 जनवरी को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में नौ अन्य लोग भी मारे गए थे। ब्रायंट लेकर्स की ओर से एनबीए में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं सभी खिलाड़ियों में उनका नंबर चौथा था। उन्होंने कुल 33463 पॉइंट्स बनाए थे। उन्होंने अमेरिका के लिए 2008 और 2012 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। ब्रायंट को 2018 में बनी एनिमेशन फिल्म 'डियर बास्केटबॉल' के लिए अकादमी अवॉर्ड भी मिला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JsLKNe

लॉकडाउन के दौरान मां के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं अंडर-19 स्टार रवि बिश्नोई

नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण सारी दुनिया में खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। खिलाड़ी अपने घर पर क्वारटाइन में वक्त बिता रहे हैं। हालांकि इस बीच भी खेल से उनका जुड़ाव कायम है। युवा क्रिकेटर रवि बिश्नोई भी उनमें से एक हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने लॉकडाउन के दौरान बिश्नोई का ऐसा विडियो पोस्ट किया है जो आपको काफी पसंद आएगा। KXIP ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें बिश्नोई अपनी मां के साथ छत पर क्रिकेट खेल रहे हैं। इस विडियो के साथ कैप्शन है- 'अनुभव बताता है कि मां सर्वश्रेष्ठ टीचर होती है! रवि बिश्नोई इस लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। आप अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं?' हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले इस लेग स्पिनर ने 17 विकेट लिए थे। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। भारत को हालांकि फाइनल में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन ने उन्हें 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था जो उनके बेस प्राइस (20 लाख) ले 10 गुना ज्यादा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dH71AI

Sunday, March 29, 2020

कोविड-19 से जंग में मदद को बढ़ाए विराट कोहली ने हाथ, पीएम-केयर्स फंड में करेंगे मदद

नई दिल्ली भारतीय क्रिेकेट टीम के कप्तान ने भी कोविड-19 से जंग में अपना योगदान देने का फैसला किया है। कोहली ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से पीएम-केयर्स फंड में मदद करने की अपील की थी जिसके बाद खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने इसमें अपना योगदान दिया है। कोविड-19 से जंग में खेल जगत भी अपनी भूमिका निभा रहा है। सचिन तेंडुलकर ने 50 लाख, सुरेश रैना ने 52 लाख, पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया। विराट ने टि्वटर पर लिखा, 'अनुष्का और मैं पीएम-केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में मदद करने की शपथ लेते हैं। इतने लोगों की परेशानी देखकर हमारा दिल दुखता है और हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोग से शायद उनके दर्द कुछ हद तक कम करने में मदद मिले।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wPROwP

आईपीएल पर अभी कोई फैसला नहीं, हालात पर है नजर: BCCI सूत्र

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में इस लीग के आयोजन को लेकर संशय बरकरार है। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि फिलहाल हालात पर नजर बरकरार है और वे हालात का जायजा ले रहे हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ' को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। और हम उसी के हिसाब से कोई फैसला लेंगे।' इस पहले, बीसीसीआई ने आईपीएल के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। पहले इस लीग के इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी। ऐसा कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते किया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bDlvjc

जब भारत ने पाक को मोहाली में किया था बेहाल

नई दिल्ली मुकाबला जब भारत-पाकिस्तान का हो तो रोमांच की कोई सीमा नहीं होती। और जब यही मुकाबला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हो तो बात ही क्या है। भारत-पाक मैच से पहले खिलाड़ियों पर कितना दबाव होता है इसे के उस बयान से समझा जा सकता है जो उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के बारे में कहा था। सचिन ने कहा था कि वह इस मैच से पहले 12 दिन सोए नहीं थे। हालांकि 2011 में यह अर्सा थोड़ा कम हो गया था। भारत ने हफ्तेभर पहले ही ऑस्ट्रेलिया को क्वॉर्टर फाइनल में हराया था और उसके बाद मोहाली में हुआ था टाइटंस ऑफ ऑल मैच। मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर था। सचिन तेंडुलकर को लेकर को लेकर काफी उम्मीदें वाबस्ता थीं। सचिन के नाम तब थे 99 अंतरराष्ट्रीय शतक। लोगों को आस थी कि यहां सचिन अपना 100वां शतक पूरा करेंगे। सचिन की कोशिशों और लोगों की उम्मीद को पूरा करने में पाकिस्तान ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के एक नहीं बल्कि चार-चार कैच छोड़े। खैर, सचिन का 100वां सैकड़ा इस मैच में पूरा नहीं हो पाया। वह 85 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने बनाए 260 रन। यह लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था। और कामरान अकमल व मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तानी टीम को अच्छी शुरुआत भी दी। दोनों ने 9 ओवर में 44 रन जोड़े। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। हालांकि भारतीय गेंदबाजी को कमजोर लिंक समझा जा रहा था कि जरूरत के वक्त उन्होंने दमदार खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ मुश्किल यह थी कि एक ओर वह लगातार विकेट खो रहा था तो दूसरी ओर उसके अनुभवी बल्लेबाज मिसबाह उल हक रनों की रफ्तार बढ़ा नहीं पा रहे थे। पाकिस्तान को हर ओवर में करीब 10 रन चाहिए थे और मिसबाह गेंद को रोकने भर में लगे थे। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की नन्ही बेटी ने कहा भी, 'जब रन ज्यादा थे और बॉल कम थी तब मिसबाह उल हक को होश आया कि हमें रन बनाने हैं, मैच जीतना है।' जी, मिसबाह को होश देर से आया। तब तक वाकई देर हो गई थी। मिसबाह ने एक्सलरेट करने में बहुत देर कर दी। भारत ने मुकाबला 29 रन से जीता। और कायम रखा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना जीत का रेकॉर्ड।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UqJc8I

15 साल की शूटर को मंत्री ने कहा, 'असली चैंपियन'

नई दिल्ली देश मुश्किल घड़ी में है और ऐसे में अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो उम्र मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ 15 साल की निशानेबाज इशा सिंह ने किया है। इशा ने कोविड-19 से लड़ने के लिए पीए-केयर्स फंड में दान किया है। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री ने रविवार को इस किशोर निशानेबाज की खूब तारीफ की। इशा ने फंड मे 30 हजार रुपये दिए। रिजीजू ने ट्वीट किया, प्यारी @singhesha10, आप सिर्फ 15 साल की हैं लेकिन आपने दिखा दिया कि आप असली चैंपियन हैं! आपने #PMCARES फंड में मदद करने का खूबसूरत काम किया है। इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना ने पीएम केयर्स फंड में 31 लाख और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फंड में 21 लाख रुपये कोविड-21 वायरस से लड़ने के लिए दिए थे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपात स्थिति से उबरने के लिए पीएम-केयर्स फंड बनाने की घोषणा की थी और लोगों से इसमें मदद करने की अपील की थी। शुक्रवार को क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने 25-25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया था। शटलर पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया, धावक हीमा दास जैसे कई खिलाड़ियों ने इस मुश्किल की घड़ी में हाथ आगे बढ़ाया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ylTA9v

महान स्क्वैश खिलाड़ी आजम खान की कोरोना से मौत

कराचीपाकिस्तान के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी रहे आजम खान की लंदन में घातक कोरोना वायरस से मौत हो गई, उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। साल 1959 से 1961 के बीच लगातार ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतने वाले आजम का पिछले सप्ताह ही कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। शनिवार को लंदन के ईलिंग अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 95 साल के थे। महान खिलाड़ी रहे हाशिम खान के छोटे भाई आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1962 में चोट और अपने 14 वर्षीय बेटे की दुखद मौत के कारण खेलना छोड़ दिया था। हालांकि दो साल बाद वह अपनी चोट से उबर गए, लेकिन आजम ने तब कहा था कि वह अपने बेटे की मौत के गम से उबर नहीं सके। पढ़ें, पाकिस्तान में पेशावर के बाहर एक छोटे से गांव नवाकिले में जन्में आजम ब्रिटेन में 1956 में बस गए थे। नवाकिले गांव उनके भाइयों जहांगीर और जनशेर खान जैसे महान स्क्वैश चैंपियनों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नमेंट यूएस ओपन भी जीता था। चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, अमेरिका, ईरान और स्पेन समेत कई देश बड़े स्तर पर इस वायरस से प्रभावित हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bwGpkf

नासिक का किसान दान देगा अनाज, लक्ष्मण ने किया शेयर

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं और स्वेच्छा से दान भी कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक किसान के बारे में बताया जो जरूरतमंदों को गेहूं दान करेगा। लक्ष्मण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दत्ता राम पाटिल, नासिक के एक किसान हैं। उन्होंने अपनी 3 एकड़ जमीन में से 1 एकड़ पर उगे गेंहूं को जरूरतमंदों को दान करने का फैसला किया है।' देखें, उन्होंने लिखा, 'दत्ता ने कहा कि वह वित्तीय रूप से इतने सक्षम नहीं हैं लेकिन इस मुश्किल समय में अगर एक चपाती खाएं तो किसी जरूरतमंद को आधी दे सकते हैं।' लक्ष्मण ने लिखा कि ऐसे निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को दिल से सलाम। कोरोना से बचाव के तौर पर देश में लॉकडाउन घोषित है और इसी के चलते देशवासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वेच्छा से दान करने और घरों में सुरक्षित रहने की भी अपील की है। खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 1000 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33Ub1JK

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9