Friday, March 26, 2021

निशानेबाजी विश्व कप: भारत के संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम गोल्ड मेडल जीता

नई दिल्लीभारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31-29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31-15 से मात दी। राजपूत और सावंत एक समय 1-3 से पीछे थे लेकिन फिर 5-3 से बढ़त बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। क्वॉलिफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाए। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31ieotp

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9