Friday, March 26, 2021

न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे जीता, श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’

वेलिंगटन, 26 मार्च (एपी) डेवोन कोंवे और हरफनमौला डेरिल मिशेल के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 164 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली ।

दक्षिण अफ्रीका मूल के कोंवे ने 126 रन बनाये और मिशेल के साथ रिकॉर्ड 159 रन की साझेदारी की । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 318 रन बनाये ।मिशेल ने 50वें ओवर में 17 रन लेकर अपना शतक पारी की आखिरी गेंद पर पूरा किया ।

उनका स्कोर आखिरी ओवर से पहले 83 रन था । उन्होंने मुस्ताफिजूर रहमान को पहली तीन गेंद पर चौके लगाये और आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया ।

बांग्लादेश की टीम 43वें ओवर में 154 रन पर आउट हो गए । एक समय उसके तीन विकेट 26 रन पर गिर गए थे । महमूदुल्लाह 76 रन बनाकर नाबाद रहे ।

न्यूजीलैंड के लिये जिमी नीशाम ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिये । कोंवे ने किसी भी प्रारूप में यह पहला शतक बनाया है । इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 99 रन था जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में बनाया था ।

एपी मोना

मोना



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QIoDW3

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9