Wednesday, September 1, 2021

प्रो कबड्डी लीग सीजन आठ: करीब 48 करोड़ रुपये में बिके 190 से ज्यादा खिलाड़ी, नरवाल सबसे महंगे

मुंबईप्रो कबड्डी लीग के दिसंबर में होने वाले आठवें सत्र के लिए हुई नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी टीमों ने 190 से अधिक खिलाड़ियों को करीब 48. 22 करोड़ रुपये में खरीदा और 10 ‘फाइनल बिड मैच ’ (एफबीएम) कार्ड का इस्तेमाल किया गया। रेडर परदीप नरवाल पीकेएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जिन्हें यूपी योद्धा ने एक करोड़ 65 लाख रूपये में खरीदा। सिद्धार्थ देसाई को तेलुगू टाइटंस ने एक करोड़ 30 लाख रूपये में बरकरार रखा। वहीं राहुल चौधरी अब पुणेरी पल्टन के लिए खेलेंगे जबकि तमिल थलाइवाज ने रेडर मनजीत को पुणेरी पल्टन से 92 लाख रूपये में खरीदा। कैटेगरी ए के हरफनमौला खिलाड़ी रोहित गूलिया को हरियाणा स्टीलर्स ने 83 लाख रूपये में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 25 लाख रुपये था। जयपुर पिंक पैंथर्स ने रेडर अर्जुन देशवाल को 96 लाख रूपये में खरीदा। नीलामी में 10 नए युवा खिलाड़ी बिके।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yvFZpi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9