Thursday, September 30, 2021

स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहा

नई दिल्ली ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर () ने युवाओं के लिए रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की है। रूपिंदर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं आपको भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ रहे। तोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने के अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद की अनुभूति का अवसर दिया जाये जो भारत के लिए खेलते हुए मैं पिछले 13 साल से अनुभव कर रहा हूं।’ 30 वर्ष के रूपिंदर ने भारत के लिए 223 मैच खेले हैं । वह तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kTjIOE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9