Tuesday, July 9, 2019

WC: पूर्व कोच ने दिया टीम इंडिया को जीत का 'मंत्र'

विजय टैगोर, मुंबईटीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफइनल में मुकाबले के लिए टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाले नॉकआउट मुकाबले से पहले कहा, 'टीम इंडिया की जीत के लिए जरूरी यह है कि उसके खिलाड़ी अपना प्राकृतिक खेल खेले और नॉकआउट मुकाबले के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। यह किसी भी टीम की जीत के लिए सबसे अहम है।' बता दें कि टीम इंडिया को 2011 में गैरी की कोचिंग में ही खिताबी जीत मिली थी। साउथ अफ्रीकी टीम के मौजूदा कोच ने कहा, 'न्यू जीलैंड की टीम काफी संगठित टीम है। सबसे अहम बात यह है कि भारत की अपेक्षा उन पर अपेक्षाओं का भार कम है। इस वजह से वे और भी खतरनाक होंगे। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में उच्च दर्जे की क्रिकेट खेली है और उसके पास कई मैच विनर खिलाड़ी भी हैं, लेकिन इस प्रदर्शन का नॉकआउट में जीत की कोई गांरटी नहीं है।' पूर्व भारतीय कोच ने यह माना कि एमएस धोनी और विराट कोहली अनुभवी खिलाड़ी हैं। ये दोनों वर्ल्ड कप-2011 विनिंग टीम का हिस्सा थे, जिसका टीम को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, 'दोनों ही खिलाड़ी बड़े टूर्नमेंटों के अनुभवी हैं। उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी भी टीम की जीत के लिए अपनी उर्जा और क्षमता लगाएंगे।' उन्होंने विराट कोहली की क्षमता की ओर इशारा करते हुए कहा कि टीम को अपनी स्किल और गेमप्लान को सौ फिसदी लागू करने की जरूरत होगी। विराट कोहली बड़े मैचों में अहम होते हैं। उन्हें नॉकआउट में शतक लगाते देखना रोचक होगा। रोहित के बारे में उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी उन्हें वैसी स्वाभाविक पारी की जरूतर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xEyfo4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9