Thursday, September 23, 2021

देखें- कैसे सुनील नारायण ने दिया रोहित शर्मा को चकमा, टी20 में 9वीं बार बनाया शिकार

अबू धाबी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी। मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में नहीं खेले थे, यहां अबू धाबी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित ने 33 रन बना लिए थे। लेकिन तभी एक बार फिर उनके सामने आए कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण। सुनील ने एक बार फिर रोहित का विकेट लिया। आईपीएल में सातवीं और टी20 क्रिकेट में नौवीं बार रोहित नारायण के शिकार बने। मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही थी। रोहित और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़ लिए थे। कोलकाता को इस स्थिति में विकेट की सख्त जरूरत थी। ऐसे वक्त में कोलकाता के प्रीमियम स्पिनर काम आए। उन्होंने रोहित को एक बार फिर आउट किया। नारायण की गेंद पर रोहित ने स्लॉग स्वीप खेलना चाहा। इस गेंद में न तो ज्यादा फ्लाइट थी और न ही नारायण ने वह लेंथ फेंकी थी। रोहित शर्मा ने कोशिश तो पूरी की लेकिन वह गेंद के पूरी तरह नीचे नहीं आ सके। उन्हें जरूरी एलिवेशन नहीं मिला। गेंद हवा में ऊंची गई लेकिन जरूरी दूरी तय नहीं कर पाई। लॉन्ग ऑन पर शुभमन गिल ने आसान सा कैच पकड़कर साझेदारी का अंत किया। आईपीएल में एक गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने की बात करें तो विरट कोहली को संदीप शर्मा ने, महेंद्र सिंह धोनी को जहीर खान ने और रोहित शर्मा को सुनील नारायण ने सात-सात बार आउट किया है। कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट में रोहित 9वीं बार वेस्टइंडीज के इस स्पिनर का शिकार बने हैं। रोहित ने हालांकि इससे पहले कोलकाता के खिलाफ खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। किसी एक टीम के खिलाफ 1000 आईपीएल रन पूरे करने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस टीम के खिलाफ 100 चौके भी पूरे किए। इतना ही नहीं रोहित नेआईपीएल में 5500 रन का आंकड़ा भी पार किया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा जिनके 5495 रन हैं। विराट कोहली 6081, शिखर धवन 5619 पहले और दूसरे स्थान पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AEZA8j

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9