Saturday, May 30, 2020

स्पेन में लौट रहा फुटबॉल, 11 जून से शुरू होगी ला लीगा लीग

मैड्रिडकोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने तक स्थगित रहने के बाद स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता 11 जून से फिर से शुरू होगा जबकि 2020-21 का सत्र 12 सितंबर से खेला जाएगा। स्पेनिश खेल परिषद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि (आरएफईएफ) और ला लीगा के बीच दोनों शीर्ष डिवीजन के बचे हुए 11 दौर के मैचों को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा, ‘अगर महामारी से रूकावट नहीं आयी तो सत्र 19 जुलाई को खत्म हो जाएगा।’ फिर से शुरू होने के बाद लीग का पहला मुकाबला 11 जून को बेटिस और सेविला के बीच मैच से होगा जबकि लीग के बाकी मुकाबलों को सप्ताह के अंत में 13 और 14 जून को खेले जाएगे। इससे पहले शुक्रवार को लीग के अध्यक्ष जेवियर टेबस ने ‘मार्का’ से कहा था, ‘2019-20 सत्र की अंतिम तारीख जानने से महत्वपूर्ण बात यह है कि अगला मैच 12 सितंबर से शुरू होगा।’ मार्च में जब ला लीगा को रोका गया था उस समय बार्सीलेना तालिका में शीर्ष पर था। रीयाल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे दूसरे पायदान पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eBdEoa

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9