Thursday, May 28, 2020

पाक क्रिकेट में ब्रैडबर्न और मुश्ताक को बड़ी जिम्मेदारी

लाहौरपाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच ग्रांट ब्रैडबर्न और महान स्पिनर को गुरुवार को क्रमश: पीसीबी के हाई परफॉरमेंस कोचिंग प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास प्रमुख नियुक्त किया गया। (पीसीबी) ने यहां अपनी मुख्य ट्रेनिंग सुविधा को पुनर्गठित करने के तहत ये नियुक्तियां कीं। इन दो पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के अलावा आसेर मलिक को हाई परफॉरमेंस परिचालन मैनेजर नियुक्त किया गया। मुश्ताक ने कहा, ‘पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है, मैं खुश हूं कि मुझे युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का मौका दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अपनी जानकारी और अनुभव युवा खिलाड़ियों को बांटने में सफल रहूंगा।’ पीसीबी जल्द ही राष्ट्रीय टीम के लिए ब्रैडबर्न की जगह किसी को नियुक्त करने की घोषणा करेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36Ein5K

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9