Thursday, May 28, 2020

स्पैनिश फुटबॉल महासंघ ने ला लिगा के हर दिन आयोजन की अनुमति दी

मैड्रिड महासंघ (आरएफईएफ) ने लीग के कार्यक्रम पर नियंत्रण को लेकर फैसला अपने पक्ष में आने के बाद ला लिगा को सत्र की बहाली पर प्रत्येक दिन मैचों के आयोजन की अनुमति दी। स्पैनिश लीग ने पिछले साल इस सत्र के लिए सोमवार और शुक्रवार को भी मैचों के आयोजन का फैसला किया था जिसके बाद से ही उसकी स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के साथ ठनी हुई थी। फुटबॉल महासंघ ने कहा था कि यह फैसला फुटबॉल प्रेमियों के अनुकूल नहीं है। दूसरी तरफ ला लिगा ने महासंघ पर टेलीविजन अधिकारों का बड़ा हिस्सा लेने का आरोप लगाया और वह अदालत में चला गया। पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी लेकिन सोमवार को नहीं दी। इस मामले में कानूनी कार्रवाई बुधवार को पूरी हुई जिसमें फैसला फुटबॉल महासंघ के पक्ष में गया। मैड्रिड के जज आंद्रियास सांचेज ने जो फैसला दिया है उससे महासंघ को शनिवार और रविवार को छोड़कर किसी भी अन्य दिन लीग के मैचों का आयोजन रोकने का अधिकार मिल गया। स्पैनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा कि इस फैसले से वह संतुष्ट है लेकिन उसने कहा कि वह सद्भावना के तौर पर कोरोना वायरस से प्रभावित चैंपियनशिप के बाकी बचे सत्र में हर दिन मैचों के आयोजन की अनुमति देगा। महासंघ ने कहा कि वह चाहता कि वर्तमान सत्र बिना किसी परेशानी के समाप्त हो।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X9INco

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9