नई दिल्ली पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं। ये खेल अक्टूबर नवंबर में गोवा में होने थे। भारतीय ओलिंपिक संघ () ने हाल ही में गोवा सरकार से कहा था कि वह इस साल 20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करे। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इन्हें स्थगित करने का फैसला किया गया। अध्यक्ष द्वारा भेजे गए एक बयान में गोवा के उपमुख्यमंत्री और खेल का भी प्रभार देख रहे मनोहर अजगांवकर ने कहा, 'राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने कोरोना महामारी के कारण खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'समिति सितंबर के आखिरी में बैठक करेगी और राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय की जाएगी। गोवा सरकार केंद्रीय खेल मंत्रालय से सलाह लेगी। खेलों के आयोजन के लिए चार महीने की अग्रिम सूचना चाहिए होगी।' पिछले राष्ट्रीय खेल केरल में 2015 में हुए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2THrcX5
No comments:
Post a Comment