नई दिल्लीओलिंपिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले खेलों तक अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर रहे हैं। ओलिंपिक में भारत की बड़ी उम्मीद माने जा रहे बजरंग ने ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स को आज से बंद कर रहा हूं। अब ओलंपिक के बाद आप सभी से मुलाकात होगी … उम्मीद करता हूं कि आप अपना प्यार बनाये रखेंगे… जय हिंद। ’ बजरंग ने 2019 विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल करके ओलिंपिक में जगह बनाई थी। वह अमेरिका में एक महीने के शिविर में भाग लेकर हाल में स्वदेश लौटे थे। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार से इटली में विश्व कुश्ती की रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में भाग लेगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bM6Ynf
No comments:
Post a Comment