न्यूयॉर्कपिछली चैंपियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की से हार गई जिसके बाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकीं और रैकेट तोड़ दिया। पॉइंट के बीच काफी समय लेने के लिये दर्शकों ने ओसाका की काफी हूटिंग भी की। वह आखिर में 5-7, 6-7, 6-4 से हार गई।दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लीला पहली बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंची हैं। ग्रैंड स्लैम में लगातार 16 मैच और चार खिताब जीतकर आई ओसाका का फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जीतने के बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया था। वह विम्लबडन भी नहीं खेली थी लेकिन तोक्यो ओलिंपिक में भाग लिया था जहां उन्होंने अग्निकुंड भी प्रज्जवलित किया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jHCYxS
No comments:
Post a Comment