Friday, September 3, 2021

बेहूदगी की हद! नीरज चोपड़ा से इंटरव्‍यू में पूछा- सेक्‍स लाइफ को ट्रेनिंग के साथ बैलेंस कैसे करते हैं?

नई दिल्‍ली तोक्‍यो 2020 ओलिंपिक्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शायद अब मीडिया से उकता गए हैं। भारत लौटने के बाद से ही लगातार उनपर सवालों की बौछार हो रही है। और सवाल भी कोई खेल से जुड़े नहीं, मीडिया को नीरज की पर्सनल लाइफ में कुछ ज्‍यादा ही दिलचस्‍पी है। पिछले दिनों एक रेडियो चैनल से नीरज के इंटरव्‍यू की क्लिप वायरल हुई थी। उस वीडियो में नीरज बेहद असहज नजर आ रहे थे। अब उनका एक और इंटरव्‍यू हुआ है जिसमें उनसे ऐसा सवाल पूछा गया कि नीरज झेंप गए। 'मैं जानता हूं बेहूदा सवाल है फिर भी...'नीरज से पूछा गया था कि वह अपनी सेक्‍स लाइफ और ट्रेनिंग में बैलेंस कैसे बनाते हैं। सवाल एक जाने-जाने डिजाइनर राजीव सेठी का था। सेठी ने नीरज को 'सुंदर' बताते हुए पूछा कि 'देश के करोड़ों लोग पूछना चाहते हैं तो मैं भी पूछ लेता हूं... ये आपकी जो एथलेटिक ट्रेनिंग है, उसका आपकी सेक्‍स लाइफ से कैसे संतुलन बनाकर रखते हैं आप? मैं जानता हूं बेहूदा प्रश्‍न है मगर इसके पीछे एक बहुत सीरियस क्‍वेश्‍चन है!" नीरज बेहद असहज हो गए और 'सॉरी सर, सॉरी सर...' कहने लगे। बोल ही पड़े नीरज, आपके सवाल से मेरा मन भर गया!नीरज ने कहा कि 'सॉरी बोल दिया... बस इससे ही आप जान सकते हैं।' फिर भी सेठी नहीं माने और फिर वही सवाल किया। इतने पर इंटरव्यू मॉडरेटर ने कहा कि नीरज इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। सेठी ने कहा कि मुझे मालूम था। फिर नीरज कहते नजर आते हैं, 'प्‍लीज सर! आपके सवाल से मेरा मन तो भर गया है।' ट्विटर पर राजीव सेठी को लताड़ रहे लोगसोशल मीडिया पर नीरज को असहज करने वाला सवाल पूछने के लिए सेठी की खूब खिंचाई हो रही है। एक ने लिखा कि 'राजीव सेठी सेक्‍स लाइफ के बारे में पूछकर करण जौहर जैसा बनना चाहते थे मगर नीरज चोपड़ा ने (हार्दिक) पंड्या की तरह जवाब न देकर उन्‍हें निराश कर दिया।' कई यूजर्स ने सेठी के साथ-साथ उस मीडिया हाउस को भी लताड़ा जिसने अपने मंच पर सेठी को ऐसा सवाल पूछने किया। कुछ ने कहा कि अगर यही किसी लड़की के साथ हुआ होता तो यौन शोषण कहलाता! आरजे ने मांग ली थी 'जादू की झप्‍पी'पिछले महीने नीरज का एक रेडियो चैनल को दिया गया इंटरव्यू भी सुर्खियों में रहा था। वर्चुअल तरीके से हो रहे इंटरव्‍यू में आरजे समेत कुछ लड़कियां नीरज के आगे डांस करती दिख रही थी। वह बेहद असहज लग रहे थे। एक और वीडियो में आरजे इंटरव्यू के दौरान नीरज को जादू की झप्पी देने की बात करती हैं। वह कहती हैं मैं जादू की झप्पी देना चाहूंगी, चलेगा क्या? इसपर नीरज शरमा जाते हैं और कहते हैं 'थैंक्यू, नमस्ते ऐसे दूर से ही।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kSxP5y

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9