नई दिल्लीहरियाणा सरकार ने तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल विनर निशानेबाज मनीष नरवाल और सिल्वर मेडल विजेता सिंहराज अडाना के लिए इनाम का ऐलान किया है। वह गोल्डन बॉय मनीष को 6 करोड़ रुपये देगी तो सिंहराज अडाना को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा दोनों ही शूटरों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। 19 वर्ष के नरवाल ने पैरालिंपिक का रेकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर किया। वहीं पी1 पुरुषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216.7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया। रूसी ओलिंपिक समिति के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले क्वॉलिफाइंग दौर में अडाना 536 अंक लेकर चौथे और नरवाल 533 अंक लेकर सातवें स्थान पर थे। भारत के आकाश 27वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके। इस वर्ग में निशानेबाज एक ही हाथ से पिस्टल पकड़ते हैं क्योंकि उनके एक हाथ या पैर में विकार होता है जो रीढ की में चोट या अंग कटने की वजह से होता है। कुछ निशानेबाज खड़े होकर तो कुछ बैठकर निशाना लगाते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WPbUUH
No comments:
Post a Comment