नई दिल्लीटीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री एक बड़ा राज खोलते-खालते रह गए। टाइम्स नाउ के सुपरहिट शो 'The Newshour' के स्पेशल एडिशन में वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और लिमिटेड ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा के रिश्ते पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब इन दोनों में तालमेल बेहतर हो गया है। इस पर उनसे शो की एंकर नविका कुमार ने पूछा कि विराट कोहली और रोहित के बीच तालमेल में पहले कमी थी उसका मुद्दा क्या था? इसके जवाब में वह कहते हैं- मुझे तो दिखाई नहीं दिया। आप लोग पूछ रहे हैं वैसा मैंने कभी नहीं देखा। इसके बाद उनसे पूछा गया कि अभी आपने कहा कि अब तालमेल दोनों के बीच बेहतर है तो इसका क्या मतलब है, पहले ऐसा नहीं था? इसके जवाब में शास्त्री कहते हैं- उनके बीच हमेशा तालमेल अच्छा है। पहले दिन से मैं देख रहा हूं कि उनके रिश्ते का टीम पर कोई गलत प्रभाव पड़ा हो। मैं अपनी बात नहीं बदल रहा हूं। मैं अगर कुछ ऐसा देखूंगा तो रोहित और विराट को मुंह पर बोलूंगा। हालांकि, यह स्पेशल एपिशोड का सिर्फ छोटा-सा हिस्सा है। यह रविवार को दोपहर 3:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। खैर, भारतीय टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। फिलहाल टीम चौथा टेस्ट द ओवल में खेल रही है और आज मैच का तीसरा दिन है। भारत को ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछले 3 वर्षों में कई बार टीम में खेमेबाजी की खबरें आ चुकी हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रिश्ते में खटास की कई बार चर्चा है, हालांकि इन दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा। उनके अलावा टीम मैनेजमेंट या कोच रवि शास्त्री ने भी कभी कुछ नहीं बोला।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3DMYrgX
No comments:
Post a Comment