Tuesday, February 8, 2022

ऑस्ट्रेलिया का कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं गिलेस्पी, कहा लैंगर की रवानगी दुखद

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के नए मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार बताए जा रहे पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने मंगलवार को कहा कि उनकी इस पद में कोई रूचि नहीं है और उन्होंने जस्टिन लैंगर () की रवानगी को ‘दिल तोड़ने वाली’ बताया। ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज 4-0 (England vs Australia Ashes) से जिताने वाले कोच लैंगर ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। खिलाड़ियों को उनकी कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही थी। साउथ ऑस्ट्रेलिया के कोच गिलेस्पी को ट्रेवर बेलिस, रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting), ग्रेग शिपेर्ड और माइकल डि वेनुटो के साथ पद के दावेदारों में गिना जा रहा है। गिलेस्पी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘मैं किसी पद की दौड़ में नहीं हूं। मैने इस बारे में सोचा तक नहीं है।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट में 259 और 97 वनडे में 142 विकेट ले चुके गिलेस्पी ने कहा, ‘हाल ही में जो कुछ हुआ, उससे सभी दुखी हैं। ईमानदारी से कहूं तो यह दिल तोड़ने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘सभी का मानना है कि हालात से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। जस्टिन ने काफी अच्छे से इसका सामना किया। उसे लगा कि वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कुछ दे सकता है लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ऐसा नहीं लगा। दोनों के रास्ते अलग हो गए और पेशेवर खेल में यह सब चलता है।’ उन्होंने कहा, ‘जस्टिन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। हम सभी उसे भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं।’ यह भी माना जार रहा है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड भी लैंगर को अपने साथ जोड़ना चाहता है। एशेज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इस्तीफा दे दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/frGMPoJ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9