कोलकाता: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज () ने इस साल हुए मेगा-ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम हासिल की। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उनके लिए जमकर बोली लगाई और आखिर अपने इस खिलाड़ी को एक बार फिर टीम का हिस्सा बनाया। वह आईपीएल इतिहास (IPL Auction) के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बने। आईपीएल नीलामी की खुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि खिलाड़ियों को अपना ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज ( T20I Series) पर लगाना पड़ा। बुधवार से यह सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डंस पर शुरू हो गई। मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि जब नीलामी जब चल रही थी तो खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से काफी उत्साहित थे लेकिन अब वह खत्म हो चुकी है और प्लेयर्स को अपना ध्यान इस सीरीज पर लगाना चाहिए। कप्तान की बात को ही दोहराते हुए किशन ने खुलासा किया कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी उन्हें इसी तरह की बात कही। किशन ने कहा कि जब वह कोलकाता पहुंचे तो द्रविड़ ने उन्हें वर्तमान पर ध्यान लगाने को कहा। किशन ने कहा, 'ऑक्शन खत्म हो चुका है। राहुल (सर) से भी बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे कहा कि मैं उस पर ध्यान लगाऊं जो हम अब कर रहे हैं। बेशक, आईपीएल सबके लिए एक बड़ा प्लैटफॉर्म (IPL Big Platform) है और जब खिलाड़ी अच्छी टीम में जाते हैं तो उन्हें खुशी होती है। लेकिन फिलहाल ध्यान सीरीज पर है।' किशन ने इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने एक बार फिर कहा कि पारी की शुरुआत करना उनके खेलने के अंदाज को सूट करता है लेकिन वह टीम की जरूरत के हिसाब से कहीं भी खेलने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पारी की शुरुआत करते हुए सबसे ज्यादा खुश होता हूं। लेकिन परिस्थिति को देखते हुए टीम मुझे जो करने को कहेगी मैं वह करने के लिए तैयार हूं। मैं अपनी भूमिका के साथ खुश हूं और कहीं भी बल्लेबाजी करने में सहज हूं। यह बड़ा मैदान है लेकिन मुझे अपनी क्षमताओं पर भरोसा है। अगर मेरा दिन हो तो मैं किसी भी मैदान को पार कर सकता हूं। मुझे वहां जाना है और गेंद को देखकर अपने शॉट खेलने हैं। मैं अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हूं और यही टीम मुझसे चाहती है।' भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 157 रन पर रोक लिया। इसके बाद भारत ने सात गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। ईशान ने भारत के लिए 35 रन बनाए लेकिन उन्होंने इसके लिए 42 गेंद का सामना किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/HSamx7C
No comments:
Post a Comment