Saturday, February 12, 2022

शो मस्ट गो ऑन... नीलामी के लिए नहीं लौटे 'हैमरमैन' ह्यूज एडमीड्स, चारू शर्मा ने संभाला मोर्चा

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) के ऑफिशल होस्ट ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) दूसरे दिन भी नहीं लौटे। हालांकि, ह्यूज एडमीड्स ने बिडिंग शुरू होने से पहले एक वीडियो मेसेज में अपनी तबीयत पर अपडेट देते हुए कहा- मैं ठीक हूं, लेकिन अपना शतप्रतिशत नहीं दे पाऊंगा। ऐसे में शो को होस्ट करना प्लेयर्स, फ्रेंचाइजी, बोर्ड और फैंस के लिए नाइंसाफी होती, जो ठीक नहीं है। मैं (Charu Sharma) को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी गैरमौजूगी में बेहद कम समय में मोर्चा संभाला। शो मस्ट गो ऑन... मैं फ्रेंचाइजी, बीसीसीआई और प्लेयर्स को बेस्ट ऑफ लक कहना चाहता हूं। उल्लेखनीय है कि उनके अचानक गिरने से सभी लोग हैरान थे। ऑक्शन में मौजूद फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नीलामी रोक दी गई। कुछ अधिकारी सिर पर हाथ रखते देखे गए। इसके बाद अनुभवी खेल प्रस्तोता चारू शर्मा को बची हुई नीलामी की जिम्मदारी सौंपी गयी है क्योंकि एडमीड्स चिकित्सकों की देखरेख में हैं। एडमीड्स (60 वर्ष) नीलामी करते हुए ही बेहोश हो गये जिससे नीलामी में समय से पहले लंच कर दिया गया। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने इस बारे में कहा था, ‘डॉक्टरों ने उनकी जांच की। वह अब ठीक हैं, उनका रक्तचाप अचानक नीचे आ गया था और उनके अचानक बेहोश होकर गिरने का यही कारण था। पूरे चेक-अप के बाद ही हमें और कुछ पता चल पाएगा।’ एडमीड्स दुनिया भर में 2700 नीलामी से ज्यादा कर चुके हैं जिनमें मुख्यत: कारों की नीलामी शामिल है । इसमें एस्टन मार्टिन भी शामिल है जिसका इस्तेमाल एक जेम्स बांड फिल्म में किया गया था। उन्होंने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम नीलामी के लिये पुकारा था, तभी वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत ही मेडिकल चिकित्सा के लिये स्ट्रेचर पर ले जाया गया। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘बैक-अप योजना के तहत चारू आ चुके हैं और बची हुई नीलामी करायेंगे।’ चारू शर्मा आईपीएल के पहले सत्र के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/OswG4Nh

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9