Monday, February 7, 2022

मिसाल है 13 साल की इस जलपरी की कहानी, पीएम नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं जुनून की तारीफ

मुंबई: सिर्फ 13 साल की ने तैराकी () में कई राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ दिए हैं। वे अपनी उम्र से अधिक गोल्ड मेडल (Jiya Rai Gold Medal) जीत चुकी हैं। उन्होंने 22 गोल्ड मेडल जीते हैं। जहां जाती हैं, एक नया रेकॉर्ड बनाकर आती हैं। समुद्र की लहरों को जब वह चीरती हुई निकलती हैं, तो समुद्र भी सहम जाता है। विलक्षण प्रतिभा की धनी जिया का नाम गिनीज बुक (Jiya Rai Guinness Book of Records) में 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है। जिया जन्म के एक साल बाद तक बोल नहीं पाती थीं। इस कारण पिता मदन राय (Madal Rai) और मां रचना (Rachna) बहुत चिंतित रहने लगे। डॉक्टरों ने बताया कि जिया आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित है। वह बहुत जल्द आक्रामक हो जाती है। आसानी से कोई बात नहीं समझ पाती। उसके हमउम्र बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे। इससे वह चिढ़ जाती थी। एक दिन पिता उसे स्वीमिंग पुल लेकर गए, जहां वह पानी में खेलने लगी। पानी से उसका लगाव देखकर पिता को लगा कि जिया दूसरों से बहुत अलग है। यहीं से शुरू हुई जिया के तैराक बनने की कहानी। लेकिन मुश्किलों ने उनका पीछा अभी भी नहीं छोड़ा था। जिया की तैराकी में सरकारी नियम रुकावट बन गए। लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाकर सबकी बोलती बंद कर दी। जहां गईं, गोल्ड लेकर आईं। समुद्री तैराकी में उन्होंने कई विश्व कीर्तिमान बनाए। यूपी के आजमगढ़ जिले के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की मूल निवासी जिया ने वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक की 36 किमी की दूरी सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट में तैरकर एक नया कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले उन्होंने अंचला कोर्ट से वसई फोर्ट तक की 22 किमी की दूरी 7 घंटे चार मिनट में तैरकर पार की और विश्व रेकॉर्ड बनाया। जलपरी कही जाने वालीं जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी में भी विजय ध्वजा फहराई। 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वे अब ओलिंपिक खेलों में मेडल जीतकर विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं। जिया की प्रैक्टिस में उनका जुनून झलकता है। वे सुबह साढ़े 4 बजे उठ जाती हैं। सवा 5 बजे बिना रुके एक घंटे रनिंग करती हैं। वहां से जिम जाती हैं। सुबह 8 से 10 बजे तक स्विमिंग करती हैं। 11 बजे स्कूल पहुंच जाती हैं। वहां से आने के बाद दो घंटे सोती हैं, फिर शाम को सवा 4 बजे मैदान में पहुंच जाती हैं। शाम को 2 से ढाई घंटे स्विमिंग करती हैं। रात 10 बजे सो जाती हैं। वह 8 वीं कक्षा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'मन की बात' में जिया की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। जिया तैराकी में 24 गोल्ड मेडल जीतने वाले अमेरिका के माइकल फेल्प्स को अपना आदर्श मानती हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/mPIoKR4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9