Friday, May 1, 2020

विराट ने यूं किया वाइफ अनुष्का को बर्थडे विश

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान () ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस वाइफ () के बर्थडे पर खास मेसेज लिखा है। उन्होंने केक कटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आप ही हो जो मेरी दुनिया को रोशन करती हो। बता दें कि आज यानी एक मई को अनुष्का शर्मा अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। विराट कोहली ने लिखा- आप मेरा प्यार इस दुनिया में रोशनी लाएं। आप रोज मेरी दुनिया को रोज रोशन करती हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं। तस्वीर में अनुष्का वाइट गाउन में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि टी-शर्ट और जोगर्स विराट को स्पोर्टी लुक दे रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन की वजह से वह वाइफ के साथ मुंबई में हैं। उन्होंने इस बारे में बयान दिया था कि हम पहली बार इतना वक्त साथ बिता रहे हैं। अनुष्का अक्सर पति को चीयर करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि कोहली अपनी सफलता का श्रेय कई बार वाइफ को दे चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान वह तारीफ भी करते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aXiU2W

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9