Saturday, December 26, 2020

...तो इस कारण से सिडनी में नहीं हो पाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट

मेलबर्न, 27 दिसंबर (भाषा) सिडनी में कोविड-19 के नये मामले पाये जाने के कारण भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के आयोजन की संभावना कम हो गयी और इस पर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने रविवार को कहा कि भले ही वह चाहते हैं कि सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन हो लेकिन अभी स्थिति काफी जटिल हो रखी है। फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, ‘‘वह (क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले) न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि अभी स्थिति बेहद जटिल है। उन्होंने जो कुछ भी मुझे बताया उस हिसाब से यह वास्तव में 50-50 जैसी स्थिति है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिडनी को पर्याप्त समय देने के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया को बधाई देनी चाहिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो। उन्हें जितना अधिक समय मिलेगा उतने की वहां मैच के आयोजन के मौके बढ़ेंगे। ’’ फॉक्स ने कहा कि अगले दो दिन में इस पर फैसला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अगले 48 घंटों में पता चल जाएगा कि क्या हम उस मैच की मेजबानी करने जा रहे हैं। जैसा मैंने कहा कि हम चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो लेकिन जरूरत पड़ने पर हम मैच के आयोजन के लिये तैयार हैं। ’’ सिडनी के उत्तरी समुद्र तट पर कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद तीसरे टेस्ट के सिडनी में आयोजन को लेकर अनिश्चितता बन गयी थी। तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rxPEtl

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9