Tuesday, December 29, 2020

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन एफ रीड का निधन

वेलिंगटन न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट में छह शतक जड़ने वाले हो गया है। वह 64 बरस के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को उनके निधन की पुष्टि की। वह लंबे समय से बीमार थे। रीड ने नवंबर 1985 को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में 108 रन की पारी खेलकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी और 41 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बायें हाथ के बल्लेबाज रीड ने मार्टिन क्रो (188) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय के रिकॉर्ड 225 रन की साझेदारी की थी जिससे न्यूजीलैंड ने अपनी एकमात्र पारी में सात विकेट पर 553 रन बनाए थे। रिचर्ड हैडली ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 52 रन पर नौ और दूसरी पारी में 71 रन पर छह विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की। रीड ने 1979 से 1986 के बीच अपने टेस्ट करियर में 46 के औसत से 1,296 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rE5SAU

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9