Saturday, December 26, 2020

Ind vs Aus Boxing Day Test: टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया का धांसू प्रदर्शन, विराट कोहली को क्यों ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स?

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया (India-Australia Boxing day Test Match Fisrt Day) के बीच आज मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कंगारुओं को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। मैच के बाद ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मार्नुस लाबुशेन ने भी टीम इंडिया के गेंदबाजों की तारीफ की। इसके साथ ही ट्रोलर्स के निशाने में एकबार फिर विराट कोहली हैं। आज टीम इंडिया को बढ़तदरअसल, विराट कोहली अपने पहले बच्चे की डिलिवरी होने के कारण पैटरनिटी अवकाश पर हैं। वो पहला मैच टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट आए हैं। एडिलेट टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी 39 रन पर ही समिट गई थी, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने कप्तान कोहली को बहुत ट्रोल किया था। अब आज दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया, जिसमें अजिंक्या रहाणे कप्तानी कर रहे हैं। आज टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को सस्ते में ही पवेलियन भेज दिया। कोहली को कर रहे ट्रोलबस इसी बात पर ट्रोलर्स ने कप्तान कोहली की कैप्टेंसी पर ही सवाल उठा दिए। लोग तरह तरह के मीम्स बना रहे हैं और रहाणे की कप्तानी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कप्तान कोहली ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को पहले दिन बेहतरीन खेल की बधाई दी है और इसी तरह फिनिश करने की उम्मीद भी जताई है। लोग इस तरह के तमाम मीम्स बना रहे हैं और कप्तान कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। पहले दिन का स्कोरपहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी, और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया। भारत ने जवाब में 11 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए थे। एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा जो खाता खोले बिना मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए 28 रन बना लिए हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hg6lVm

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9