नई दिल्ली दो दिन पहले ही बीसीसीआई की सालाना बैठक हुई थी जिसमें क्रिकेट सुधार को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए थे। बैठक में चेतन शर्मा को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता और सहित अन्य खिलाड़ियों को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। लेकिन अब एबे कुरुविला को लेकर विवाद हो गया है। हितों के टकराव का आरोपभारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज कुरुविला पर हितों के टकराव का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुरुविला का हितों का टकराव उनकी दो भूमिकाओं के कारण है, एक वह डीवाई पाटिल अकादमी के खेल निदेशक है और साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ता भी बनाए गए हैं। दर्ज हुई एफआईआरस्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मुझे एसजीएफआई में बड़ी गड़बड़ी का पता चला है। मैंने सेक्रेटरी के खिलाफ IPC की धारा 420, 468, 471, 120बी के तहत FIR दर्ज़ कराई है। सेक्रेटरी अब चुनाव कराकर बचकर निकलना चाहता है। मैं अब इस बात की तह तक जाऊंगा। अगरकर को पछाड़कर हासिल किया था पदगौरतलब है कि इस पद के लिए अगरकर का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन बाद में एबे कुरुविला के नाम पर ही मुहर लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के नाम को लेकर लंबी बहस चली और मंथन किया गया लेकिन बाद में कुरुविला के पक्ष में ही फैसला हुआ। इन्होंने भारत के लिे 10 टेस्ट मैच और 25 वनडे मैच खेले हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2M1wOKE
No comments:
Post a Comment