Sunday, June 27, 2021

चित्तौडगढ़ पहुंचीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग भ्रमण किया

चित्तौडगढ़ अंतरराष्ट्रीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति परुपल्लि कश्यप के साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग भ्रमण पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नेहवाल उदयपुर से मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी कृष्णधाम पहुंची, जहां से दर्शन के बाद नेहवाल दुर्ग भ्रमण पर पहुंची, जहां के ऐतिहासिक स्मारकों को देखकर नेहवाल अभिभूत हुई। नेहवाल व पति परुपल्लि कश्यप काफी देर तक दुर्ग पर रहे, जिन्होंने विजय स्तम्भ, कुम्भामहल, पद्मिनी महल, मीरा मंदिर सहित अन्य स्माकरों के इतिहास को जानने में गहरी रूचि दिखाई। साइना के दुर्ग भ्रमण की सूचना पर कई खेल प्रेमी दुर्ग पहुचे, जिन्होंने उनके साथ सेल्फी खिचवाई। प्रशंसकों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस बल भी दुर्ग पर पहुंच गया। दुर्ग भ्रमण के बाद नेहवाल पुनः उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hdpxTR

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9