Friday, June 25, 2021

इंग्लैंड को बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

लंदनश्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के शेष मुकाबले और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बटलर को गुरुवार की सुबह एमआरआई के लिए ले जाया गया था। बटलर को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच के बाद परेशानी हुई थी। बटलर की जगह डेविड मलान को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। बटलर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेले थे। इस मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। बटलर ने हाल ही में कहा था कि परिवार के बिना एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना खिलाड़ियों के लिए कठिन होगा। इस बयान के बाद वह सुर्खियों में थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dxCRBR

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9