Tuesday, June 29, 2021

फर्राटा धावक दुती चंद खेल रत्न के लिए नामांकित, ओडिशा सरकार ने भेजा नाम

भुवनेश्वरओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं । दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’ दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रांप्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रेकार्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला। वह ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गईं। विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका तोक्यो ओलिंपिक खेलना तय है। दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने तोक्यो ओलिंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए, हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलिंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h2cd5T

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9