नई दिल्ली वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर आत्मविश्ववास से ओतप्रोत शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुआई वाली टीम इंडिया मेजबान श्रीलंका से अब टी20 मुकाबलों में दो दो हाथ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत रविवार (25 जुलाई) से हो रही है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैच जीते थे जबकि दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने आखिरी वनडे जीतकर हार के अंतर को जरूर कम किया लेकिन सीरीज नहीं बचा पाई। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और टीम मैनेजमेंट टी20 में मिस्ट्री बोलर वरुण चक्रवर्ती को आजमा सकती है। इससे पहले भी स्पिनर वरुण टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हुए हैं लेकिन दुर्भाग्यवश वह चोट के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में वरुण को मौका मिल सकता है। भारत और श्रीलंका (IND v SL 1st T20) के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 कब खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच रविवार (25 जुलाई) को खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka T20 Series) के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच में कितने बजे टॉस होगा? भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 में शाम 7: 30 बजे टॉस होगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 कितने बजे से खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं? भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव (Sony Liv) एप पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए आप nbt.in लॉगिन कर सकते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kU1du0
No comments:
Post a Comment